Author name: Prasanna

HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5

Haryana State Board HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Exercise 13.5

प्रश्न 1.
व्यास 3mm वाले ताँबे के एक तार को 12cm लंबे और 10cm व्यास वाले एक बेलन पर इस प्रकार लपेटा जाता है कि वह बेलन के वक्र पृष्ठ को पूर्णतया ढक लेता है। तार की लंबाई और द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यह मानते हुए कि ताँबे का घनत्व 8.88 g प्रति cm3 है।
(π = 3.14 लीजिए)
हल :
यहाँ पर, प्रश्नानुसार स्पष्ट होता है कि बेलन पर तार को एक बार लपेट देने पर उसकी लंबाई का 3mm (0.3cm) भाग ढक जाता है।
बेलन की पूरी लंबाई ढकने के लिए आवश्यक लपेटों की संख्या =
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 1 = \(\frac{12}{0.3}\) = 40
क्योंकि एक लपेट में तार की लंबाई बेलन के सिरे की परिधि के बराबर है
अब बेलन की त्रिज्या (r) = \(\frac{10}{2}\)cm = 5cm
= 2πr = 2 x 3.14 x 5cm = 31.4 cm
40 लपेटों में लगी तार की लंबाई (h) = 40 x 31.4 = 1256 cm
ताँबे की तार की त्रिज्या (r1) = \(\frac{3}{2}\)mm = \(\frac{3}{20}\) cm
ताँबे की तार का आयतन = πr12h
= 3.14 x \(\frac{3}{20}\) x \(\frac{3}{20}\) x 1256 cm3
= 88.74 cm3
1 cm3 ताँबे की तार का द्रव्यमान = 8.88g
88.74 cm3 ताँबे की तार का द्रव्यमान = 88.74 x 8.88 g=788 g (लगभग)

HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5

प्रश्न 2.
एक समकोण त्रिभुज, जिसकी भुजाएँ 3cm और 4cm हैं (कर्ण के अतिरिक्त), को उसके कर्ण के परितः घुमाया जाता है। इस प्रकार प्राप्त द्वि-शंकु (double cone) के आयतन और पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
(π का मान जो भी उपयुक्त लगे, प्रयोग कीजिए।)
हल :
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 2
माना
ΔABC, ∠A पर समकोण है
जिसमें
AB = 3 cm
AC = 4 cm
कर्ण (BC) = \(\sqrt{(3)^{2}+(4)^{2}}\)
\(\sqrt{9+16}=\sqrt{25}\) = 5 cm
समकोण त्रिभुज को कर्ण BC के गिर्द घुमाने पर बने द्विशंकु के उभयनिष्ठ आधार की त्रिज्या AO या A’O है।
शंकु BAA’ की ऊँचाई BO तथा तिर्यक ऊँचाई 3 cm है।
शंकु CAA’ की ऊँचाई CO तथा तिर्यक ऊँचाई 4 cm है।
समकोण त्रिभुजों AOB तथा BAC में,
∠B= ∠B (उभयनिष्ठ)
∠BOA = ∠BAC = 90°
इसलिए, ΔAOB तथा ΔCAB समरूप हैं।
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 3
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 4
इसी प्रकार
द्विशंकु का पृष्ठीय क्षेत्रफल = शंकु (BAA’ + CAA’) का पृष्ठीय क्षेत्रफल
= π(AO) (AB) + π(AO)(AC)
= \(\frac{22}{7} \times \frac{12}{5}\) [3 +4] cm
= \(\frac{22}{7} \times \frac{12}{5}\) x 7 cm2 = \(\frac{264}{5}\) cm2 = 52.8cm2

प्रश्न 3.
एक टंकी, जिसके आंतरिक मापन 150cm x 120cm x 110cm हैं, में 129600 cm3 पानी है। इस पानी में कुछ छिद्र वाली ईंटें तब तक डाली जाती हैं, जब तक कि टंकी पूरी ऊपर तक भर न जाए। प्रत्येक ईंट अपने आयतन का \(\frac{1}{17}\) पानी सोख लेती है। यदि प्रत्येक ईंट की माप 22.5cm x 7.5cm x 6.5cm हैं, तो टंकी में कुल कितनी ईंटें डाली जा सकती हैं, ताकि उसमें से पानी बाहर न बहे?
हल :
यहाँ पर,
दी गई टंकी का आयतन = 150 x 120 x 110 cm3
= 1980000 cm3
दी गई टंकी में उपस्थित पानी का आयतन = 129600 cm3
दी गई प्रत्येक ईंट का आयतन = 22.5 x 7.5 x 6.5 cm3
= 1096.875 cm3
टंकी में डाली जा सकने वाली ईंटों की संख्या = n
माना ईंटों द्वारा सोखे जाने वाले पानी का आयतन = nx + x 1096.875 cm3
= 64.522 n cm3
टंकी में शेष बचे पानी का आयतन = [129600 – 64.522 n] cm3
प्रश्नानुसार
टंकी में शेष बचे पानी का आयतन + n ईंटों का आयतन = टंकी का आयतन
[129600 – 64.522 n] +1096.875 n = 1980000
[1096.875-64.522]n = 1980000 – 129600
1032.353n = 1850400
n = \(\frac{1850400}{1032.353}\)= 1792.41 – missing 1792
अतः आवश्यक ईंटों की संख्या = 1792

HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5

प्रश्न 4.
किसी महीने के 15 दिनों में, एक नदी की घाटी में 10 cm वर्षा हुई। यदि इस घाटी का क्षेत्रफल 7280km2 है, तो दर्शाइए कि कुल वर्षा लगभग तीन नदियों के सामान्य पानी के योग के समतुल्य थी, जबकि प्रत्येक नदी 1072 km लंबी, 75m चौड़ी और 3 m गहरी है।
हल :
यहाँ पर, दी गई घाटी का क्षेत्रफल = 7280 km2
= 7280 x 1000 x 1000 m2 = 7280000000 m2
घाटी में 15 दिनों में हुई वर्षा से ऊँचाई (h)= 10cm = \(\frac{10}{100} m=\frac{1}{10} m\)
घाटी में हुई वर्षा का कुल आयतन = क्षेत्रफल – ऊँचाई
= 7280000000 x \(\frac{1}{10}\) m3 = 728000000 m3
दी गई प्रत्येक नदी की लंबाई (l) = 1072 km = 1072000 m
दी गई प्रत्येक नदी की चौड़ाई (b) = 75m
दी गई प्रत्येक नदी की गहराई (h) = 3m
दी गई प्रत्येक नदी का आयतन = 1072000 x 75 x 3 m3
= 241200000 m3
तीनों नदियों में समा सकने वाले जल का आयतन = 3 x 241200000 m3
= 723600000 m3
अतः घाटी में हुई वर्षा का आयतन तीनों नदियों में समा सकने वाले जल के आयतन के लगभग बराबर है।

प्रश्न 5.
टीन की बनी हुई एक तेल की कुप्पी 10cm लंबे एक बेलन में एक शंकु के छिन्नक को जोड़ने से बनी है। यदि इसकी कुल ऊँचाई 22cm है, बेलनाकार भाग का व्यास 8cm है और कुप्पी के ऊपरी सिरे का व्यास 18cm है, तो इसके बनाने में लगी टीन की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (देखिए संलग्न आकृति।)
हल :
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 5
यहाँ पर,
कुप्पी के बेलनाकार भाग का व्यास = 8 cm
कुप्पी के बेलनाकार भाग की त्रिज्या (r1) = \(\frac{8}{2}\) = 4cm
कुप्पी के बेलनाकार भाग की ऊँचाई (h1) = 10 cm
कुप्पी के बेलनाकार भाग का पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2 πr1h1
= 2 x \(\frac{22}{7}\) x 4 x 10 cm2
= \(\frac{1760}{7}\) cm2
कुप्पी के शंकु रूपी छिन्नक वाले भाग के लिए,
r1 = \(\) = 9 cm
r2 = \(\) = 4 cm
h2 = 22 – 10 = 12 cm
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 6
पृष्ठीय क्षेत्रफल = π(r1 + r2)l
= \(\frac{22}{7}\) (9 + 4) x 13 cm2 = \(\frac{22}{7}\) x 13 x 13 cm2
= \(\frac{3718}{7}\) cm2
अतः कीप को बनाने में लगी टीन की चादर का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल
=\(\left(\frac{1760}{7}+\frac{3718}{7}\right) \mathrm{cm}^{2}=\frac{5478}{7}\) cm2
= 782,5\(\frac{4}{7}\) cm2

HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5

प्रश्न 6.
शंकु के एक छिन्नक के लिए, पूर्व स्पष्ट किए संकेतों का प्रयोग करते हुए, वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल के निम्न सूत्रों को सिद्ध कीजिए,
(i) वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = π(r1 +r2)l
(ii) संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = \(\pi\left(r_{1}+r_{2}\right) l+\pi r_{1}^{2}+\pi r_{2}^{2}\)
हल :
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 7
माना AB B1A1 छिन्नक की ऊँचाई h, तिर्यक ऊँचाई । तथा वृत्ताकार आधारों की त्रिज्याएँ r1 व r2 हैं।
(जहाँ r1 > r2)
माना शंकु VAB में, तिर्यक ऊँचाई (VA) = l1
ऊँचाई (VO) = h1
तो शंकु VA1B1 में,
तिर्यक ऊँचाई (VA1) = l1 – l
ऊँचाई (VO1) = h1 – h
क्योंकि समकोण ΔVOA व ΔVO1A1 समरूप हैं।
πr1l1 – πr2(l1 – l)
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 8
= π(r1 +r2)l (इति सिद्धम्)
(i) छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = (शंकु VAB – शंकु VA1B1)का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 9
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 10
(ii) छिन्नक का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल + (नीचे वाले वृत्ताकार आधार + ऊपरी वृत्ताकार शीष) का क्षेत्रफल = \(\pi\left(r_{1}+r_{2}\right) l+\pi r_{1}^{2}+\pi r_{2}^{2}\) (इति सिद्धम्)

प्रश्न 7.
शंकु के एक छिन्नक के लिए, पूर्व स्पष्ट किए संकेतों का प्रयोग करते हुए, आयतन का निम्न सूत्र सिद्ध कीजिए, आयतन = \(\frac{1}{3} \pi h\left[r_{1}^{2}+r_{1} r_{2}+r_{2}^{2}\right]\)
हल :
माना ABB1A1 छिन्नक की ऊँचाई h, तिर्यक ऊँचाई । तथा वृत्ताकार आधारों की त्रिज्याएँ r1 व r2 हैं
(जहाँ r1 > 2 )।
माना शंकु VAB में, तिर्यक ऊँचाई (VA) = l1
ऊँचाई (VO) = h1
तो शंकु VA1B1 में,
तिर्यक ऊँचाई (VA1) = l1 – l
ऊँचाई (VO1) = h1 – h
क्योंकि समकोण ΔVOA व ΔVO1A1 समरूप हैं।
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 11
HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 12

HBSE 10th Class Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Ex 13.5 Read More »

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Exercise 14.4

प्रश्न 1.
एक रेखाखंड \(\overline{A B}\) खींचिए। इस पर कोई बिन्दु M अंकित कीजिए। M से होकर \(\overline{A B}\) पर एक लंब, रूलर और परकार द्वारा खींचिए।
हल :
रचना के पद :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4 1
(1) एक रेखाखण्ड AB खींचा जिस पर एक बिन्दु M अंकिंत किया।
(2) M को केन्द्र मानकर कोई भी त्रिज्या लेकर M के दोनों ओर X व Y बिन्दु पर चाप काटा।
(3) अब X को केन्द्र मानकर, AB रेखाखण्ड के ऊपर की ओर MX त्रिज्या से अधिक त्रिज्या लेकर चाप लगाया।
(4) को केन्द्र मानकर, AB रेखाखण्ड के ऊपर की ओर समान त्रिज्या का चाप लगाया जो पहले चाप को P पर काटता है।
(5) MP को मिलाया।
अतः इस प्रकार MP ⊥ AB है।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4

प्रश्न 2.
एक रेखाखंड \(\overline{P Q}\) खींचिए। कोई बिन्दु R लीजिए जो \(\overline{P Q}\) पर न हो। R से होकर \(\overline{P Q}\) पर एक लंब खींचिए। (रूलर और सेट स्क्वेयर द्वारा)
हल :
रचना के पद :
(1) माना PQ एक रेखा है और R एक बिन्दु है जो PQ पर नहीं है।
(2) सेट स्क्वेयर इस प्रकार रखा कि जिससे सेट स्क्वेयर का आधार AB बिल्कुल रेखा PQ पर हो।
(3) सेट स्क्वेयर को पकड़कर रूलर इस प्रकार लगाया कि रूलर का किनारा लट स्क्वयर के AC पर हो।
(4) रूलर को स्थिर पकड़ते हुए सेट स्क्वे यर को रूलर के साथ तब तक खिसकाते हैं जब तक वह R पर नहीं मिल जाए।
(5) इस स्थिति में सेट स्क्वेयर को पकड़कर रेखा RT सेट स्क्वेयर के किनारे BC के साथ खींचते हैं।
अत: RT वांछित R से PQ पर लम्ब है।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4 2

प्रश्न 3.
एक रेखा l खींचिए और उस पर स्थित एक बिन्दु X से होकर, रेखा l पर एक लंब रेखाखंड \(\overline{X Y}\) खींचिए।
अब Yसे होकर \(\overline{X Y}\) पर एक लंब, रूलर और परकार द्वारा खींचिए।
हल :
रचना के पद :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4 3
(1) एक रेखा l खींची और इस पर कोई बिन्दु X अंकित किया।
(2) X को केन्द्र मानकर कोई भी त्रिज्या का चाप लेकर X के दोनों ओर A व B बिन्दु पर काटा।
(3) अब A को केन्द्र मानकर, रेखा l के ऊपर की ओर XA से बड़ी त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया।
(4) इसी प्रकार बिन्दु B से समान त्रिज्या का चाप लगाया, जो पहले वाले चाप को Y पर काटता है।
(5) XY को मिलाया। इस प्रकार XY रेखा l पर लम्ब है।
(6) ऊपर के पदों की पुनरावृत्ति करते हुए YZ लम्ब XY पर खींचते हैं।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.4 Read More »

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.3

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Exercise 14.3

प्रश्न 1.
कोई रेखाखंड \(\overline{P Q}\) खींचिए। बिना मापे हुए, \(\overline{P Q}\) के बराबर एक रेखाखंड की रचना कीजिए।
हल :
रचना के पद :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.3 1
(1) रूलर और पेन्सिल की सहायता से एक रेखाखण्ड \(\overline{P Q}\) खींचा।
(2) एक रेखा l खींची जिस पर कोई बिन्दु A लिया।
(3) परकार को इस प्रकार खोला कि परकार का एक सिरा बिन्दु P पर तथा पेन्सिल Q पर आए।
(4) परकार को इस खोली दूरी को बिना हिलाए रेखा l इस प्रकार लगाया कि परकार की नोंक A पर आये और एक चाप लगाया।
(5) माना यह चाप रेखा l को B पर काटता है।
अतः AB = PQ

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.3

प्रश्न 2.
एक रेखाखण्ड \(\overline{A B}\) दिया हुआ है, जिसकी लम्बाई ज्ञात नहीं है। एक रेखाखण्ड \(\overline{P Q}\) की रचना कीजिए, जिसकी लम्बाई \(\overline{A B}\) की दोगुनी हो।
हल :
रचना के पद :
(1) एक रेखाखण्ड AB दिया हुआ है।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.3 2
(2) एक रेखा l खींची, जिस पर एक बिन्दु P अंकित किया।
(3) परकार को रेखाखण्ड AB के बराबर दूरी लेकर खोला।
(4) अब परकार की नोंक को बिन्दु P पर रखकर एक चाप लगाया जहाँ X बिन्दु अंकित किया।
(5) बिन्दु X से पुनः इसी प्रकार चाप काटा जिस पर Q बिन्दु अंकित किया।
∴ AB = PX = XQ, (रचना से)
PQ = PX + XQ
= AB + AB = 2AB

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.3 Read More »

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Exercise 14.2

प्रश्न 1.
रूलर का प्रयोग करके 7.3 सेमी लंबाई का एक रेखाखंड खींचिए।
हल :
(1) कागज पर एक बिन्दु A लेकर और रूलर को इस प्रकार रखा कि रूलर का शून्य A पर आये।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 1
(2) पेन्सिल की सहायता से रूलर के 7.3 सेमी पर बिन्दु B अंकित किया।
(3) रूलर की सहायता से बिन्दु A और B को पेन्सिल से मिलाया।
इस प्रकार प्राप्त रेखाखण्ड AB वांछित रेखाखण्ड है।

प्रश्न 2.
रूलर और परकार का प्रयोग करते हुए 5.6 सेमी लंबाई का एक रेखाखंड खींचिए।
हल :
रचना के पद :
(1) कागज पर एक बिंदु A लिया और इससे गुजरती हुई एक रेखा (माना l) खींची।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 2
(2) परकार की नोंक को रूलर के शून्य पर रखकर और परकार इस प्रकार खोली कि पेंसिल रूलर के 5.6 सेमी तक पहुँचे।
(3) परकार के नुकीले भाग को बिन्दु A पर रखा।
(4) अब इस दूरी से रेखा l पर एक चाप लगाया, जो l को बिन्दु B पर काटता है।
(5) इस प्रकार प्राप्त रेखाखंड AB वांछित रेखाखंड है।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2

प्रश्न 3.
7.8 सेमी लंबाई का रेखाखंड \(\overline{A B}\) खींचिए। इसमें से \(\overline{A C}\) काटिए जिसकी लंबाई 4.7 सेमी हो। \(\overline{B C}\) को मापिए।
हल :
रचना के पद :
(1) रेखाखण्ड AB, 7.8 सेमी का खींचा।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 3
(2) परकार की सहायता से A बिन्दु से 4.7 सेमी का चाप रेखाखण्ड AC पर लगाया।
(3) BC को मापने पर, BC = 3.1 सेमी।

प्रश्न 4.
3.9 सेमी लंबाई का एक रेखाखंड \(\overline{A B}\) दिया है। एक रेखाखंड \(\overline{P Q}\) खींचिए जो रेखाखंड \(\overline{A B}\) का दोगुना हो। मापन से अपनी रचना की जाँच कीजिए।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 4
हल :
रचना के पद :
(1) एक रेखा l खींची और इस पर एक बिन्दु P अंकित किया।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 5
(2) परकार का प्रयोग करके रेखा l पर एक बिन्दु इस प्रकार लगाया कि PX = AB = 3.9 सेमी।
(3) परकार का प्रयोग करके रेखा l पर एक बिन्दु Q इस प्रकार लगाया कि XQ = 3:9 सेमी।
अतः PQ = PX + XQ
= 3.9 सेमी + 3:9 सेमी
= 2(3.9) सेमी = 2AB.

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2

प्रश्न 5.
7.3 सेमी लंबाई का रेखाखंड \(\overline{A B}\) और 3.4 सेमी लंबाई का रेखाखंड \(\overline{C D}\) दिया है। एक रेखाखंड \(\overline{X Y}\) खींचिए ताकि \(\overline{X Y}\) की लंबाई \(\overline{A B}\) और \(\overline{C D}\) की लंबाइयों के अंतर के बराबर हो।
हल :
रचना के पद :
(1) रेखाखंड AB = 7.3 सेमी और CD = 3.4 सेमी खींची।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 6
(2) एक रेखा l खींची और इस पर बिन्दु अंकित किया।
(3) परकार की सहायता से रेखा l पर बिन्दु P इस प्रकार लगाया कि रेखाखंड XP = रेखाखंड AB = 7:3 सेमी।
(4) परकार की सहायता से एक बिन्दु X इस प्रकार लगाया कि रेखाखंड PY = रेखाखंड CD (अर्थात् 3.4 सेमी), प्राप्त रेखाखंड XY वांछित रेखाखंड है क्योंकि XY = XP – PY = AB – CD। मापने पर × 4 = 3.9 सेमी

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 14 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 14.2 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2

प्रश्न 1.
निम्न में से प्रत्येक समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 1
हल :
(a) समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई
= (7 × 4) सेमी2 = 28 सेमी2। उत्तर

(b) समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई
= (5 × 3) सेमी2 = 15 सेमी। उत्तर

(c) समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई
= (2.5 × 3.5) सेमी2 = 8.75 सेमी। उत्तर

(d) समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई
= (5 × 4.8) सेमी2 = 24 सेमी2 उत्तर

(e) समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई
= (2 × 4.4) सेमी2 = 8.8 सेमी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2

प्रश्न 2.
निम्न में प्रत्येक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 2
हल :
(a) त्रिभुज का क्षेत्रफल
= \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
= \(\frac{1}{2}\) × 4 × 3
= \(\frac{12}{2}\) = 6 सेमी2। उत्तर

(b) त्रिभुज का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
= \(\frac{1}{2}\) × 5 × 3.2
= 5 × 1.6
= 8 सेमी2। उत्तर

(c) त्रिभुज का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
= \(\frac{1}{2}\) × 3 × 4
= \(\frac{12}{2}\) = 6 सेमी2। उत्तर

(d) त्रिभुज का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
= \(\frac{1}{2}\) × 3 × 2
= 3 × 1 = 3 सेमी2। उत्तर

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान का मान ज्ञात कीजिए :

आधारऊँचाईसमान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
20 सेमी246 सेमी2
15 सेमी154.5 सेमी2
8.4 सेमी48.72 सेमी2
15.6 सेमी16.38 सेमी2

हल :
हम जानते हैं कि
समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल = आधार × ऊँचाई
इसलिए रिक्त स्थान की गणना निम्न प्रकार है-

आधार

ऊँचाई

समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल

20 सेमी\(\frac{246}{20}\) = 12.3 सेमी246 सेमी2
\(\frac{154.5}{15}\) = 10.3 सेमी15 सेमी154.5 सेमी2
\(\frac{48.72}{8.4}\) = 5.8 सेमी8.4 सेमी48.72 सेमी2
15.6 सेमी\(\frac{16.38}{15.6}\) = 1.05 सेमी16.38 सेमी2

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों के मान ज्ञात कीजिए :

आधारऊँचाईत्रिभुज का क्षेत्रफल
15 सेमी87 सेमी2
31.4 सेमी1256 सेमी2
22 cm170.5 सेमी2

हल :
हम जानते हैं कि
त्रिभुज का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 3
रिक्त स्थान की पूर्ति निम्न प्रकार करते हैं-

आधार

ऊँचाई

त्रिभुज का क्षेत्रफल

15 सेमी\(\frac{2 \times 87}{15}\) = 11.6 सेमी87 सेमी2
\(\frac{2 \times 1256}{31.4}\) = 80 सेमी31.4 सेमी1256 सेमी2
22 सेमी\(\frac{2 \times 170.5}{22}\) = 15.5 सेमी170.5 सेमी2

प्रश्न 5.
PQRS एक समान्तर चतुर्भुज है (आकृति देखें)। QM शीर्ष Q से SR तक P की ऊँचाई तथा ON शीर्ष Q से PS तक की ऊँचाई है। यदि SR = 12 सेमी और QM = 7.6 सेमी तो ज्ञात कीजिए :
(a) समान्तर चतुर्भुज PQRS का क्षेत्रफल
(b) QN, यदि PS = 8 सेमी
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 4
हल :
(a) PQRS समान्तर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई = SR × QM
= (12 × 7.6) सेमी2 = 91.2 सेमी। उत्तर

(b) समान्तर चतुर्भुज PQRS का क्षेत्रफल
= आधार × ऊँचाई
⇒ PS × QN = स. मा. चतुर्भुज PQRS का क्षेत्रफल
⇒ 8 × QN = 91.2
⇒ QN = \(\frac{91.2}{8}\) = 11.4 सेमी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2

प्रश्न 6.
DL और BM समान्तर चतुर्भुज ABCD की क्रमशः भुजाएँ AB और AD पर लम्ब हैं (आकृति देखें)। यदि समान्तर चतुर्भुज का P {l∈Qy 1470 सेमी2 है, AB = 35 सेमी और AD = 49 सेम है, तो BM तथा DL की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 5
हल :
ABCD चतुर्भुज का क्षेत्रफल = 1470 सेमी2
AB = 35 सेमी और AD = 49 सेमी
ABCD का क्षेत्रफल = AD × BM
⇒ 1470 = 49 × BM
∴ BM = \(\frac{1470}{49}\) = 30 सेमी। उत्तर
ABCD का क्षेत्रफल = AB × DL
⇒ 1470 = 35 × DL
∴ DL = \(\frac{1470}{35}\) = 42 सेमी। उत्तर

प्रश्न 7.
त्रिभुज ABC, A पर समकोण है (आकृति देखें) और AD भुजा BC पर लम्ब है। यदि AB = 5 सेमी, BC = 13 सेमी और AC = 12 सेमी है, तो ΔABC का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। AD की लम्बाई भी ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 6
हल :
ΔABC में, AD, BC पर लम्ब है।
∴ ΔABC का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × आधार × ऊँचाई
= \(\frac{1}{2}\) × AB × AC = \(\frac{1}{2}\) × 5 × 12
= \(\frac{1}{2}\) × 60 = 30 सेमी2। उत्तर
पुनः ΔABC का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × BC × AD
30 = \(\frac{1}{2}\) × 13 × AD
AD = \(\frac{30 \times 2}{13}=\frac{60}{13}\) सेमी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2

प्रश्न 8.
ΔABC समद्विबाहु त्रिभुज है जिनमें AB = AC = 7.5 सेमी और BC = 9 सेमी है(आकृति देखें)। A से BC तक की ऊँचाई AD, 6 सेमी है। ΔABC का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। C से AB तक की ऊँचाई अर्थात् CE क्या होगी?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 7
हल :
ΔABC का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × BC × AD
= \(\frac{1}{2}\) × 9 × 6
= \(\frac{54}{2}\) = 27 सेमी2 उत्तर
पुनः ΔABC का क्षेत्रफल = \(\frac{1}{2}\) × AB × ऊँचाई
27 = \(\frac{1}{2}\) × 7.5 × CE
ऊँचाई (CE) = \(\frac{27 \times 2}{7.5}\) = 7.2 सेमी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 11 परिमाप और क्षेत्रफल Ex 11.2 Read More »

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि

Haryana State Board HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि

अभ्यास केन प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

1. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?
(A) अफ्रीका
(B) एशिया
(C) दक्षिण अमेरिका
(D) उत्तर अमेरिका
उत्तर:
(A) अफ्रीका

2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?
(A) अटाकामा
(B) भूमध्यरेखीय प्रदेश
(C) दक्षिण-पूर्वी एशिया
(D) ध्रुवीय प्रदेश
उत्तर:
(C) दक्षिण-पूर्वी एशिया

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
(A) जलाभाव
(B) बेरोज़गारी
(C) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ
(D) महामारियाँ
उत्तर:
(C) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ

4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य नहीं है?
(A) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है
(B) विश्व जनसंख्या में प्रतिवर्ष 8 करोड़ लोग जुड़ जाते हैं
(C) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे
(D) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है
उत्तर:
(C) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:

  1. प्राकृतिक कारक-धरातलीय स्वरूप, जलवायु, मृदा, प्राकृतिक वनस्पति।
  2. आर्थिक कारक-खनिज, नगरीकरण, औद्योगिक विकास, परिवहन।
  3. सामाजिक-सांस्कृतिक कारक-विस्थापन, श्रम का विकास।

प्रश्न 2.
विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों को उच्च (घनी) जनसंख्या वाले क्षेत्र कहते हैं। विश्व के जिन क्षेत्रों की जलवायु मानव एवं मानवीय क्रियाओं के अनुकूल है, भूमि उपजाऊ एवं समतल है और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं वहाँ जनसंख्या का उच्च घनत्व पाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा के पूर्वी भाग, पश्चिमी यूरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया में उच्च जनसंख्या घनत्व के यही कारण हैं। ये सभी क्षेत्र उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित हैं, इसलिए ऐसा है।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 3.
जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-से हैं?
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक निम्नलिखित हैं-

  1. जन्म-दर-इसको प्रति हजार स्त्रियों पर जन्मे जीवित बच्चों की गणना करके ज्ञात करते हैं।
  2. मृत्यु-दर-इसको किसी वर्ष विशेष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या पर मृतकों की गणना करके ज्ञात करते हैं।
  3. प्रवास इसके अंतर्गत लोग प्रतिवर्ष कारकों के कारण एक स्थान को छोड़ देते हैं तथा अपकर्ष कारकों के कारण दूसरे स्थान पर जाकर बस जाते हैं।

अंतर स्पष्ट कीजिए

प्रश्न 1.
जन्म-दर और मृत्यु-दर
उत्तर:
जन्म-दर और मृत्यु-दर में निम्नलिखित अंतर हैं-

जन्म-दरजन्म-दर
1. किसी देश में एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या जन्म-दर कहलाती है।1. किसी देश में एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या जन्म-दर कहलाती है।
2. यह दर प्रति हुजार में व्यक्त होती है।2. यह दर प्रति हुजार में व्यक्त होती है।

प्रश्न 2.
प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक
उत्तर:
प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक में निम्नलिखित अंतर हैं-

प्रतिकर्ष कारकअपकर्ष कारक
1. जब लोग जीविका के साधन उपलब्ध न होने के कारण गरीबी तथा बेरोज़गारी के कारण नगरों की ओर प्रवास करते हैं तो इसे प्रतिकर्ष कारक (Push Factors) कहा जाता है।1. नगरीय सुविधाओं तथा आर्थिक परिस्थितियों के कारण जब लोग नगरों की ओर प्रवास करते हैं तो इसे अपकर्ष कारक (Pull Factors) कहा जाता है।
2. प्रतिकर्ष कारक के कारण लोग अपने उद्गम स्थान से दूसरे स्थान की ओर जाते हैं।2. अपकर्ष कारक के कारण लोग गन्तव्य स्थान को आकर्षक बनाते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या के वितरण की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बड़ा असमान तथा अव्यवस्थित है। अनुमान है कि विश्व की 90% जनसंख्या पृथ्वी के केवल 10% भाग पर निवास करती है, जबकि केवल 10% जनसंख्या धरातल का 90% भाग घेरे हुए है। मानचित्र को देखने से पता चलेगा कि विश्व की कुल जनसंख्या का केवल 10% भाग ही दक्षिणी गोलार्द्ध में बसा हुआ है। शेष 90% उत्तरी गोलार्द्ध में निवास करता है। विश्व की 80% जनसंख्या 20° उत्तरी अक्षांश से 60° उत्तरी अक्षांश तक ही सीमित है।

जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक-किसी भी देश अथवा प्रदेश की जनसंख्या के वितरण को अग्रलिखित कारक प्रभावित करते हैं-
(क) भौगोलिक कारक (Geographical Factors)-
1. धरातल (Surface) – जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने में धरातल की विभिन्नता सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है। ऊबड़-खाबड़ तथा ऊंचे पर्वतीय प्रदेशों में जनसंख्या कम आकर्षित होती है। वहाँ जनसंख्या विरल पाई जाती है क्योंकि वहाँ पर मानव निवास की अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध नहीं होती, कृषि के लिए उपजाऊ मिट्टी का अभाव होता है, यातायात के साधनों का विकास आसानी से नहीं हो पाता, कृषि फसलों के लिए वर्धनकाल (Growing Period) छोटा होता है, जलवायु कठोर होती है। भारत के हिमालय पर्वतीय प्रदेश, उत्तरी अमेरिका के रॉकीज़ पर्वतीय प्रदेश तथा दक्षिणी अमेरिका के एंडीज़ पर्वतीय प्रदेशों में जनसंख्या के कम पाए जाने का यही कारण है। इसी प्रकार मरुस्थलीय भू-भागों में जलवायु कठोर तथा जीवन-यापन के पर्याप्त साधन न होने के कारण जनसंख्या कम पाई जाती है। थार मरुस्थल, सहारा मरुस्थल तथा अटाकामा मरुस्थल आदि में इसी कारण जनसंख्या कम है।

इसके विपरीत मैदानी भागों में जनसंख्या सघन पाई जाती है। विश्व की लगभग 90% जनसंख्या मैदानों में रहती है। वहाँ कृषि के लिए उपजाऊ मिट्टी, यातायात एवं संचार के साधनों का विकास तथा उद्योग-धंधों की स्थिति जनसंख्या को आकर्षित करती प्रारंभ में मनुष्य ने अपना निवास-स्थान इन्हीं नदियों की घाटियों में बनाया। वहाँ उसके लिए जल की आपूर्ति तथा कृषि करने के लिए उपजाऊ मिट्टी मिल जाती थी। यही कारण है कि नदियों की घाटियों में ही विश्व की प्राचीन सभ्यताएँ विकसित हुई हैं। इन्हें सभ्यता का पालना भी कहा जाता है। भारत में सतलुज गंगा के मैदान, म्यांमार में इरावती के मैदान, चीन में यांग-टी-सीक्यांग के मैदान, ईरान-इराक में दज़ला फरात तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसीसिपी के मैदानों में जनसंख्या सघन मिलती है।

2. जलवायु (Climate) – जलवायु का जनसंख्या के वितरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अनुकूल तथा आरामदेय जलवायु में कृषि, उद्योग तथा परिवहन एवं व्यापार का विकास अधिक आसानी से होता है। विश्व में मध्य अक्षांश (शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र का) जलवायु की दृष्टि से अनुकूल है। इसलिए विश्व की अधिकांश जनसंख्या इन्हीं प्रदेशों में निवास करती है। इसके विपरीत अत्यधिक ठंडे प्रदेश जैसे ध्रुवीय प्रदेश मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसलिए शीत प्रदेशों में जनसंख्या विरल पाई जाती है। इसी प्रकार शुष्क मरुस्थलीय प्रदेशों की जलवायु ग्रीष्म ऋतु में झुलसाने वाली होती है तथा शीत ऋतु में ठिठुराने वाली। यही कारण है कि विश्व के मरुस्थलों; जैसे सहारा, थार, कालाहारी, अटाकामा तथा अरब के मरुस्थलों में जनसंख्या विरल है।

3. मृदा (Soil) – मनुष्य की पहली आवश्यकता है-भोजन। भोजन हमें मिट्टी से मिलता है। मिट्टी में ही विभिन्न कृषि फसलें पैदा होती हैं। इसलिए विश्व के जिन क्षेत्रों में उपजाऊ मिट्टी है, वहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है। भारत में सतलुज गंगा के मैदान, संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसीसिपी के मैदान, पाकिस्तान में सिंध के मैदान, मिस्र में नील नदी के मैदान आदि में उपजाऊ मिट्टी की परतें हैं जिससे अधिकांश लोग वहाँ आकर बस गए हैं।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि

4. वनस्पति (Vegetation) – वनस्पति भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती है। उदाहरणार्थ, भूमध्य-रेखीय क्षेत्रों में सघन वनस्पति (सदाबहारी वनों) के कारण यातायात के साधनों का विकास कम हुआ है। आर्द्र जलवायु के कारण मानव-जीवन अनेक रोगों से ग्रसित रहता है इसलिए यहाँ की जनसंख्या वेरल है। इसके विपरीत जिन क्षेत्रों में वनस्पति आर्थिक उपयोग वाली होती है वहाँ मानव लकड़ी से संबंधित अनेक व्यवसाय आरंभ कर देता है; जैसे टैगा के वनों का आर्थिक महत्त्व है इसलिए वहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है। वनस्पति विहीन क्षेत्रों (मरुस्थलों) में भी जनसंख्या विरल है।

(ख) मानवीय कारक (Human Factors)
1. कृषि (Agriculture) – विश्व में जो क्षेत्र कृषि की दृष्टि से अनुकूल हैं, वहाँ जनसंख्या का अधिक आकर्षण होता है। वहाँ लोग प्राचीन समय से ही अधिक संख्या में निवास करते आ रहे हैं। प्रेयरीज़ तथा स्टेपीज़ प्रदेश कृषि के लिए उपयुक्त हैं इसलिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब में जनसंख्या का घनत्व अधिक है। इसी प्रकार चीन में यांग-टी-सीक्यांग की घाटी कृषि के लिए सर्वोत्तम वातावरण उपलब्ध कराती है इसलिए यहाँ जनसंख्या का केंद्रीकरण अधिक हुआ है।

2. नगरीकरण (Urbanization) – नगर जनसंख्या के लिए चुंबक का कार्य करते हैं। बीसवीं शताब्दी में नगरीकरण की प्रवृत्ति के कारण नगरों की जनसंख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। नगरों में रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, व्यापार आदि की अधिक सुविधाएँ सुलभ हैं इसलिए जनसंख्या का जमघट नगरों में अधिक देखने को मिलता है। न्यूयार्क, लंदन, मास्को, बीजिंग, शंघाई, सिडनी, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई आदि नगरों में जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हो रही है। कई नगरों में जनसंख्या की विस्फोटक स्थिति के कारण मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण स्वास्थ्य पर कुप्रभाव डालने वाली समस्याएँ (Health Hazards) उत्पन्न हो रही हैं।

3. औद्योगीकरण (Industrialization) – जिन क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना अधिक हुई है तथा औद्योगिक विकास तीव्र हुआ है, वहाँ जनसंख्या का आकर्षण बढ़ा है। जापान, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका का उत्तरी-पूर्वी भाग, जर्मनी का रूहर क्षेत्र तथा यूरोपीय देशों में औद्योगिक विकास के कारण जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हुई है। भारत में पिछले दो दशकों से दिल्ली, मुंबई तथा हुगली क्षेत्र में औद्योगिक विकास के कारण जनसंख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है।

4. परिवहन (Transportation) – परिवहन की सुविधाओं का भी जनसंख्या के वितरण पर अत्यधिक प्रभाव पड़त में यातायात की अधिक सुविधाएँ हैं, वहाँ जनसंख्या का अधिक आकर्षण होता है। महासागरीय यातायात के विकास के कारण कई बंदरगाह विश्व के बड़े नगर बन चुके हैं। वहाँ अन्य यातायात के साधन भी विकसित हो जाते हैं। सिंगापुर, शंघाई, सिडनी, मुंबई, न्यूयार्क आदि बंदरगाहों के रूप में विकसित हुए थे, लेकिन आज इन नगरों में रेल, सड़क तथा वायु यातायात की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

5. राजनीतिक कारक (Political Factors) – राजनीतिक कारक भी कुछ सीमा तक जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं। सरकार की जनसंख्या नीति मानव के बसाव को अनुकूल तथा प्रतिकूल बना सकती है। रूस सरकार साइबेरिया में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करके उनको पारितोषिक देती है। फ्रांस में जनसंख्या वृद्धि के लिए करों में रियायतें दी जाती हैं जबकि चीन, भारत तथा जापान में जनसंख्या की विस्फोटक स्थिति है। चीन में एक बच्चा होने के बाद सरकार ने दूसरे बच्चे के जन्म देने पर प्रतिबंध लगा रखा है। भारत में भी जनसंख्या को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन पिछले एक दशक से चीन की जनसंख्या में वृद्धि-दर निरंतर कम हो रही है जबकि भारत में वृद्धि-दर 2 प्रतिशत से भी अधिक है। वह दिन निकट ही है जब भारत की जनसंख्या विश्व में सबसे अधिक हो जाएगी।

(ग) आर्थिक कारक (Economic Factors)-जिन क्षेत्रों में खनिज पदार्थों के भंडार मिलते हैं, वहाँ खनन व्यवसाय तथा उद्योगों की स्थापना के कारण जनसंख्या अधिक आकर्षित होती है। ब्रिटेन में पेनाइन क्षेत्र, जर्मनी में रूहर क्षेत्र, संयुक्त राज्य अमेरिका में अप्लेशियन क्षेत्र, रूस के डोनेत्स बेसिन तथा भारत के छोटा नागपुर के पठार में जनसंख्या का केंद्रीकरण वहाँ की खनिज संपदा की ही देन है।

प्रश्न 2.
जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का उपयोग किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए किया जा सकता है। यह सिद्धांत हमें बताता है कि जैसे ही समाज ग्रामीण अशिक्षित अवस्था से उन्नति करके नगरीय औद्योगिक और साक्षर बनता है तो किसी प्रदेश की जनसंख्या उच्च जन्म-दर और उच्च मृत्यु-दर से निम्न जन्म-दर व निम्न मृत्यु दर में बदल जाती है। ये परिवर्तन तीन अवस्थाओं में होते हैं
1. प्रथम अवस्था (First Stage) – उच्च प्रजननशीलता में उच्च मर्त्यता होती है क्योंकि लोग महामारियों और भोजन की अनिश्चित आपूर्ति से पीड़ित थे। जीवन-प्रत्याशा निम्न होती है, अधिकांश लोग अशिक्षित होते हैं और उनके प्रौद्योगिकी स्तर निम्न होते हैं।

2. द्वितीय अवस्था (Second Stage) – द्वितीय अवस्था के प्रारंभ में प्रजननशीलता ऊँची बनी रहती है किंतु यह समय के साथ घटती जाती है। स्वास्थ्य संबंधी दशाओं व स्वच्छता में सुधार के साथ मर्त्यता में कमी आती है।

3. तीसरी अवस्था (Third Stage) – तीसरी अवस्था में प्रजननशीलता और मर्त्यता दोनों घट जाती हैं। जनसंख्या या तो स्थिर . हो जाती है या मंद गति से बढ़ती है। जनसंख्या नगरीय और शिक्षित हो जाती है व उसके पास तकनीकी ज्ञान होता है। ऐसी जनसंख्या विचारपूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है।

विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि HBSE 12th Class Geography Notes

→ जनगणना (Census) : किसी निश्चित अवधि में किसी क्षेत्र की जनसंख्या संबंधी विभिन्न आँकड़ों का एकत्रीकरण।

→ जनसंख्या घनत्व (Population Density) : किसी क्षेत्र में प्रति वर्ग किलोमीटर में पाई जाने वाली जनसंख्या। इसमें उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या को वहाँ के क्षेत्रफल से भाग दिया जाता है। (D = P/A)।

→ जनसंख्या परिवर्तन अथवा वृद्धि (Population Change or Growth) : एक क्षेत्र विशेष में किसी समय रह रहे लोगों की संख्या में परिवर्तन। यह परिवर्तन नकारात्मक (Negative) भी हो सकता है और सकारात्मक (Positive) भी।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि Read More »

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

Haryana State Board HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र Important Questions and Answers.

Haryana Board 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

A. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

1. भूगोल की प्रकृति निम्नलिखित में से किस प्रकार की है?
(A) अंतर्विषयक
(B) समन्वय
(C) आंतरिक एवं समन्वय
(D) गत्यात्मक
उत्तर:
(C) आंतरिक एवं समन्वय

2. भूगोल की दो मुख्य शाखाएँ हैं-
(A) भौतिक भूगोल और मानव भूगोल
(B) क्रमबद्ध भूगोल और प्रादेशिक भूगोल
(C) जनसंख्या भूगोल और नगरीय भूगोल
(D) आर्थिक भूगोल और मानव भूगोल
उत्तर:
(A) भौतिक भूगोल और मानव भूगोल

3. ‘यूनिवर्सल ज्यॉग्राफी’ पुस्तक किसने लिखी?
(A) हंबोल्ट
(B) वेरेनियस
(C) बॅकल
(D) क्लूवेरियस
उत्तर:
(D) क्लूवेरियस

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

4. ‘ज्यॉग्राफिया जनरेलिस’ (सामान्य भूगोल) किसने लिखा?
(A) बर्नार्ड वेरेनियस
(B) हंबोल्ट
(C) चार्ल्स डार्विन
(D) कार्ल रिटर
उत्तर:
(A) बर्नार्ड वेरेनियस

5. ‘ज्यॉग्राफिया जनरेलिस’ नामक पुस्तक के दो प्रमुख भाग थे-
(A) भौतिक भूगोल और प्राकृतिक भूगोल
(B) सामान्य और विशिष्ट भूगोल
(C) क्रमबद्ध और प्रादेशिक भूगोल
(D) भौतिक भूगोल और मानव भूगोल
उत्तर:
(B) सामान्य और विशिष्ट भूगोल

6. ‘ओरिजन ऑफ स्पीशीज’ पुस्तक, जो डार्विन की प्रमुख रचना है, कब प्रकाशित हुई?
(A) सन् 1870 में
(B) सन् 1859 में
(C) सन् 1856 में
(D) सन् 1854 में
उत्तर:
(B) सन् 1859 में

7. ‘ओरिजन ऑफ स्पीशीज’ (Origin of Species) नामक पुस्तक किसने लिखी?
(A) बॅकल
(B) चार्ल्स डार्विन
(C) डिमांज़िया
(D) ब्लाश
उत्तर:
(B) चार्ल्स डार्विन

8. ‘हिस्ट्री ऑफ सिविलाइजेशन ऑफ इंग्लैंड’ (History of Civilization of England) नामक पुस्तक किसने लिखी?
(A) बॅकल
(B) डार्विन
(C) डिमांज़िया
(D) ब्लाश
उत्तर:
(A) बॅकल

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

9. ‘किताब-अल-हिन्द’ नामक ग्रंथ किसने लिखा?
(A) अलबेरूनी
(B) कार्ल रिटर
(C) जीन बूंश
(D) विडाल-डी-ला ब्लाश
उत्तर:
(A) अलबेरूनी

10. आधुनिक मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है?
(A) कार्ल रिटर
(B) रेटज़ेल
(C) जीन बूंश
(D) विडाल-डी-ला ब्लाश
उत्तर:
(B) रेटज़ेल

11. अर्ड-कुडे (Erd Kunde) नामक पुस्तक किसने लिखी?
(A) रेटजेल
(B) डिमांज़िया
(C) कार्ल रिटर
(D) क्लूवेरियस
उत्तर:
(C) कार्ल रिटर

12. ‘प्रिंसिपल्स डी ज्यॉग्राफी हयूमन’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने लिखी?
(A) बर्नार्ड वेरेनियस
(B) विडाल-डी-ला ब्लाश
(C) जीन बूंश
(D) एलन सेंपल
उत्तर:
(B) विडाल-डी-ला ब्लाश

13. भूगोल के अध्ययन के लिए ‘मानव भूगोल’ कब एक विशेष शाखा के रूप में उभरा?
(A) उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में
(B) उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में
(C) पन्द्रहवीं शताब्दी से अठारहवीं शताब्दी तक
(D) इक्कीसवीं शताब्दी में
उत्तर:
(B) उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में

14. ‘मानव भूगोल, क्रियाशील मानव और अस्थिर पृथ्वी के परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।’ यह किसने कहा?
(A) रेटजेल
(B) हंटिग्टन
(C) कुमारी सेंपल
(D) कार्ल रिटर
उत्तर:
(C) कुमारी सेंपल

15. मानव भूगोल का उद्भव कब भौगोलिक अध्ययन की एक विशेष शाखा के रूप में हुआ? …
(A) पन्द्रहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में
(B) प्रारंभिक काल में
(C) बीसवीं शताब्दी में
(D) उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में
उत्तर:
(D) उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में

16. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव भूगोल का उपक्षेत्र नहीं है?
(A) व्यावहारिक भूगोल
(B) सामाजिक भूगोल
(C) राजनीतिक भूगोल
(D) भौतिक भूगोल
उत्तर:
(D) भौतिक भूगोल

17. मानव भूगोल एक मुख्य शाखा है-
(A) क्रमबद्ध भूगोल की
(B) प्रादेशिक भूगोल की
(C) भौतिक भूगोल की
(D) पर्यावरण भूगोल की
उत्तर:
(A) क्रमबद्ध भूगोल की

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

18. “मनुष्य प्रकृति का दास है” यह कथन भूगोल की किस विचारधारा से संबंधित है?
(A) निश्चयवाद
(B) संभावनावाद
(C) संभववाद
(D) व्यवहारदाद
उत्तर:
(A) निश्चयवाद

19. निश्चयवाद के प्रबल समर्थक थे-
(A) जर्मन भूगोलवेत्ता
(B) फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता
(C) अमेरिकन भूगोलवेत्ता
(D) रोमन भूगोलवेत्ता
उत्तर:
(A) जर्मन भूगोलवेत्ता

20. नव नियतिवाद के प्रवर्तक थे-
(A) हंबोल्ट
(B) विडाल-डी-ला ब्लाश
(C) ग्रिफिथ टेलर
(D) रेटजेल
उत्तर:
(C) ग्रिफिथ टेलर

21. मानव भूगोल का अध्ययन करने के लिए लूसियन फ्रेबने और विडाल-डी-ला ब्लाश ने किस विचारधारा का अनुसरण किया था?
(A) निश्चयवाद
(B) संभावनावाद
(C) संभववाद
(D) प्रत्यक्षवाद
उत्तर:
(C) संभववाद

22. किस तत्त्व को ‘माता प्रकृति’ कहते हैं?
(A) भौतिक पर्यावरण
(B) सांस्कृतिक पर्यावरण
(C) राजनीतिक पर्यावरण
(D) औद्योगिक पर्यावरण
उत्तर:
(A) भौतिक पर्यावरण

23. व्यवहारवाद किसने प्रतिपादित किया?
(A) ग्रिफिथ टेलर
(B) जीन बूंश
(C) गेस्टाल्ट संप्रदाय
(D) डिमांज़िया
उत्तर:
(C) गेस्टाल्ट संप्रदाय

24. निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्षवाद के समर्थक नहीं थे?
(A) बी. जे. एल. बैरी
(B) विलियम बंग
(C) हंटिंग्टन
(D) डेविड हार्वे
उत्तर:
(C) हंटिंग्टन

25. कल्याणपरक विचारधारा के समर्थक थे-
(A) बैरी, विलियम बंग
(B) गेस्टाल्ट संप्रदाय
(C) डी. एम. स्मिथ, डेविड हार्वे
(D) ईसा बोमेन
उत्तर:
(C) डी. एम. स्मिथ, डेविड हार्वे

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

26. ‘कौन, कहाँ, क्या पाता है और कैसे?’ यह वाक्य किस विचारधारा का मूलबिंदु है?
(A) निश्चयवाद
(B) प्रत्यक्षवाद
(C) कल्याणपरक
(D) व्यवहारवाद
उत्तर:
(C) कल्याणपरक

B. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए

प्रश्न 1.
‘यूनिवर्सल ज्यॉग्राफी’ पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर:
क्लूवेरियस ने।

प्रश्न 2.
‘ओरिजन ऑफ स्पीशीज’ पुस्तक, जो डार्विन की प्रमुख रचना है, कब प्रकाशित हुई?
उत्तर:
वर्ष 1859 में।

प्रश्न 3.
‘एंथ्रोपोज्यॉग्राफी’ नामक ग्रंथ किसने लिखा?
उत्तर:
जर्मनी के रेटजेल ने।

प्रश्न 4.
निश्चयवाद के प्रबल समर्थक कौन थे?
उत्तर:
फ्रेडरिक रेटज़ेल।

प्रश्न 5.
‘Principles de Geographie Humaine’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर:
विडाल-डी-ला ब्लाश ने।

प्रश्न 6.
मानव भूगोल किसकी मुख्य शाखा है?
उत्तर:
क्रमबद्ध भूगोल।

प्रश्न 7.
व्यवहारवाद किसने प्रतिपादित किया?
उत्तर:
गेस्टाल्ट संप्रदाय ने।

प्रश्न 8.
‘कौन, कहाँ, क्या पाता है और कैसे?’ यह वाक्य किस विचारधारा का मूल-बिंदु है?
उत्तर:
कल्याणपरक विचारधारा का।

प्रश्न 9.
“मनुष्य प्रकृति का दास है।” यह कथन भूगोल की किस विचारधारा से संबंधित है?
उत्तर:
निश्चयवाद विचारधारा से।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 10.
आधुनिक मानव भूगोल का जनक अथवा संस्थापक किसे कहा जाता है?
उत्तर:
फ्रेडरिक रेटज़ेल को।

प्रश्न 11.
नव-निश्चयवाद के प्रवर्तक कौन थे?
उत्तर:
ग्रिफ़िथ टेलर।

प्रश्न 12.
रेटज़ेल कहाँ के भूगोलवेत्ता थे?
उत्तर:
जर्मनी के।

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव भूगोल क्या है?
अथवा
रेटज़ेल द्वारा दी गई मानव भूगोल की परिभाषा लिखें।
उत्तर:
मानव भूगोल वह विषय है जो प्राकृतिक, भौतिक एवं मानवीय जगत् के बीच संबंध, मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण तथा उनके घटित होने के कारण एवं विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक एवं आर्थिक भिन्नताओं का अध्ययन करता है। रेटज़ेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।”

प्रश्न 2.
कुमारी एलन चर्चिल सेम्पल के अनुसार मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
कुमारी एलन चर्चिल सेम्पल के अनुसार, “मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।”

प्रश्न 3.
आर्थिक भूगोल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
आर्थिक भूगोल में मानव की आर्थिक क्रियाओं तथा प्राकृतिक वातावरण आदि के साथ मनुष्य के सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। संसार के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मानव समुदाय जीवन-यापन के लिए भिन्न-भिन्न साधन अपनाता है; जैसे लकड़ी काटना, मछली पकड़ना, आखेट, कृषि, खनन, भोज्य पदार्थ, व्यवसाय आदि।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 4.
फ्रेडरिक रेटजेल की पुस्तक एंथ्रोपोज्यॉग्राफी का प्रकाशन एक युगांतकारी घटना क्यों कहलाती है?
उत्तर:
इस पुस्तक ने भूगोल में मानव केन्द्रित विचारधारा को स्थापित किया। रेटज़ेल ने मानव भूगोल को मानव समाज और पृथ्वी के धरातल के पारस्परिक संबंधों के संश्लेषणात्मक अध्ययन के रूप में परिभाषित किया।

प्रश्न 5.
प्रौद्योगिक स्तर मनुष्य व प्रकृति के आपसी संबंधों को किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर:
जब मनुष्य उपकरणों व तकनीकों की सहायता से निर्माण कार्य करता है तो वह प्रौद्योगिकी कहलाती है। प्रकृति के नियमों को ठीक प्रकार से समझकर व प्रौद्योगिकी का विकास करके मानव निर्माण का कार्य करता है; जैसे तेज गति से चलने वाले यान वायुगति के नियमों पर आधारित होते हैं।

प्रश्न 6.
भौतिक भूगोल किसे कहते हैं?
उत्तर:
भौतिक भूगोल पृथ्वी तल पर पाए जाने वाले भौतिक पर्यावरण के तत्त्वों का अध्ययन करता है अर्थात् इसमें स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल व जैवमंडल आदि का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 7.
प्रौद्योगिकी को विकसित करने में प्रकृति का ज्ञान क्यों अनिवार्य है?
उत्तर:
क्योंकि सभी उपकरणों की कार्यविधि और तकनीकों को हम प्रकृति से सीखते हैं।

प्रश्न 8.
मानव का प्रकृतिकरण अथवा प्राकृतिक मानव से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
प्रौद्योगिकी-विहीन आदिम लोगों द्वारा जीवन जीने के लिए प्रकृति पर प्रत्यक्ष एवं पूर्ण निर्भरता मानव का प्रकृतिकरण कहलाती है।

प्रश्न 9.
प्रकृति के मानवीकरण अथवा मानवकृत प्रकृति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
अपनी बुद्धि और कौशल इत्यादि के बल पर विकसित प्रौद्योगिकी के द्वारा मनुष्य का प्रकृति पर छाप छोड़ना प्रकृति का मानवीकरण कहलाता है।

प्रश्न 10.
अध्ययन की विधि के आधार पर भूगोल की कौन-सी दो शाखाएँ हैं?
उत्तर:

  1. क्रमबद्ध भूगोल (Systematic Geography)
  2. प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography)।

प्रश्न 11.
फ्रांस के किन्हीं चार मानव भूगोलवेत्ताओं के नाम बताएँ।
उत्तर:

  1. विडाल-डी-ला ब्लाश
  2. जीन बूंश
  3. हम्बोल्ट
  4. कार्ल रिटर।

प्रश्न 12.
भौतिक पर्यावरण के प्रमुख तत्त्व कौन-से हैं?
उत्तर:
भौतिक पर्यावरण के प्रमुख तत्त्व-मृदा, जलवायु, भू-आकृति, जल, प्राकृतिक वनस्पति, विविध प्राणी-जातियाँ तथा वनस्पति-जातियाँ आदि हैं।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 13.
राजनीतिक भूगोल के उपक्षेत्र बताइए।
उत्तर:

  1. निर्वाचन भूगोल
  2. सैन्य भूगोल।

प्रश्न 14.
आर्थिक भूगोल के उपक्षेत्र बताइए।
उत्तर:

  1. संसाधन भूगोल
  2. कृषि भूगोल
  3. उद्योग भूगोल
  4. विपणन भूगोल
  5. पर्यटन भूगोल
  6. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का भूगोल।

प्रश्न 15.
समायोजन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
किसी भी क्षेत्र की प्राकृतिक दशाओं और संसाधनों के अनुसार मानव द्वारा चयनित व्यवसाय को प्रकृति के साथ समायोजन कहते हैं।

प्रश्न 16.
पर्यावरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
पर्यावरण शब्द हिन्दी के दो पदों परि + आवरण के मेल से बना है। ‘परि’ का अर्थ है-‘चारों ओर से’ तथा आवरण का अर्थ है-‘ढके हुए’ अर्थात् पर्यावरण वह सब कुछ है जो हमें चारों ओर से ढके हुए है।

प्रश्न 17.
पर्यावरणीय निश्चयवाद क्या है?
उत्तर:
पर्यावरणीय निश्चयवाद के अनुसार प्रकृति अथवा पर्यावरण सर्वशक्तिमान है और प्राकृतिक शक्तियों के सामने मनुष्य तुच्छ, शक्तिहीन एवं निष्क्रिय होता है।

प्रश्न 18.
निश्चयवाद क्या है?
उत्तर:
मानव-शक्तियों की अपेक्षा प्राकृतिक शक्तियों की प्रधानता स्वीकार करने वाला दर्शन निश्चयवाद कहलाता है। इस विचारधारा के अनुसार मानव-जीवन और उसके व्यवहार को विशेष रूप से भौतिक वातावरण के तत्त्व प्रभावित और यहाँ तक कि निर्धारित करते हैं।

प्रश्न 19.
मानव-पर्यावरण सम्बन्धों की व्याख्या करने वाली तीन अवधारणाओं के नाम लिखें।
उत्तर:

  1. नियतिवाद या पर्यावरणीय निश्चयवाद
  2. सम्भववाद
  3. नव-निश्चयवाद।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 20.
मानव भूगोल के दो प्रमुख उद्देश्य कौन-से हैं?
उत्तर:
मानव भूगोल यह जानने का प्रयत्न करता है कि-

  1. मानव ने किन-किन प्रदेशों में क्या-क्या विकास किया है-रचनात्मक या विध्वंसात्मक।
  2. मानव और वातावरण के बीच ऐसे कौन-से संबंध हैं जिनके फलस्वरूप समस्त विश्व एक पार्थिव एकता के रूप में दृष्टिगोचर होता है।

प्रश्न 21.
भूगोल पृथ्वी तल पर विस्तृत किन दो प्रकार के तत्त्वों का अध्ययन करता है?
उत्तर:
भूगोल पृथ्वी तल पर पाए जाने वाले सभी तत्त्वों को दो वर्गों में बाँटता है-

  • भौतिक तत्त्व
  • मानवीय तत्त्व।

भौतिक तत्त्वों की रचना प्रकृति करती है। इनकी रचना में मनुष्य का कोई हाथ नहीं होता। मानवीय तत्त्वों का निर्माण स्वयं मनुष्य करता है, लेकिन उनका आधार भौतिक तत्त्व ही होते हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव भूगोल एक गत्यात्मक विषय कैसे है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
मानव भूगोल एक गत्यात्मक विषय है। जिस प्रकार तकनीक के विकास के साथ मनुष्य और पर्यावरण का सम्बन्ध बदलता जा रहा है, उसी प्रकार मानव भूगोल की विषय-वस्तु में भी समय के साथ विस्तार होता जा रहा है। उदाहरणतया बीसवीं सदी के आरंभ में मानव भूगोल में सांस्कृतिक और आर्थिक पक्षों पर विशेष ध्यान दिया जाता था किंतु बाद में नई समस्याओं और चुनौतियों के आने पर उन्हें भी विषय-वस्तु का अंग बना लिया गया। वर्तमान में मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र में राजनीतिक आयाम, सामाजिक संबद्धता, लिंग असमानता, जन-नीति, नगरीकरण तथा नगर प्रणाली, स्वास्थ्य व सामाजिक सुविधाएँ इत्यादि प्रकरणों को शामिल किया गया।

प्रश्न 2.
जीन बूंश द्वारा बताए गए मानव भूगोल के आवश्यक तत्त्वों का उल्लेख करें।
उत्तर:
जीन बूंश ने मानव भूगोल की विषय-वस्तु को पाँच प्रकार के आवश्यक तथ्यों के अध्ययन के रूप में विभाजित किया है जो इस प्रकार हैं-

  1. मृदा के अनुत्पादक व्यवसाय से संबंधित तथ्य; जैसे मकान और सड़कें
  2. वनस्पति और जीव-जगत् पर मानव विजय से संबंधित तथ्य; जैसे कृषि
  3. पशुपालन
  4. पशुपालन और मृदा के विनाशकारी उपयोग से संबंधित तथ्य; जैसे पौधों और पशुओं का विनाश
  5. खनिजों का अवशोषण।

प्रश्न 3.
मानव भूगोल की विषय-वस्तु अथवा अध्ययन क्षेत्र में सम्मिलित किन्हीं चार प्रमुख तथ्यों की चर्चा कीजिए।
उत्तर:
मानव भूगोल की विषय-वस्तु के अंतर्गत मोटे तौर पर निम्नलिखित चार तथ्यों का अध्ययन किया जाता है-

  1. मानव का उद्गम, उसकी प्रजातियाँ तथा भूमंडल पर मानव प्रजातियों का देशकालीन (Spatio-temporal) स्थापन।
  2. जनसंख्या का वितरण, वृद्धि, घनत्व, जनांकिकीय विशेषताएँ तथा प्रवास एवं मिश्रण।
  3. मानव की नितांत आवश्यकताएँ-भोजन, वस्त्र और मकान।
  4. भू-आकारों, जलवायु, मृदा, वनस्पति, जल, जीवों व खनिजों से संबंध व समायोजन।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 4.
निश्चयवाद का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
मानव-शक्तियों की अपेक्षा प्राकृतिक शक्तियों की प्रधानता स्वीकार करने वाला दर्शन निश्चयवाद कहलाता है। इस विचारधारा के अनुसार मानव-जीवन और उसके व्यवहार को विशेष रूप से भौतिक वातावरण के तत्त्व प्रभावित व निर्धारित करते हैं अर्थात मानवीय क्रियाओं पर वातावरण का नियन्त्रण होता है। इसके अनुसार किसी सामाजिक वर्ग की सभ्यता, इतिहास, संस्कृति, रहन-सहन तथा विकासात्मक पक्ष भौतिक कारकों द्वारा नियन्त्रित होते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि मानव एक क्रियाशील कारक नहीं है। इस विचारधारा को यूनानी तथा रोमन विद्वानों हिप्पोक्रेटस, अरस्तु, हेरोडोटस तथा स्ट्रेबो ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अल-मसूदी, अल-अदरीसी, काण्ट, हम्बोल्ट तथा रेटज़ेल आदि ने इस पर विशेष कार्य किया। अमेरिका में कुमारी एलन चर्चिल सेम्पल तथा ए० हंटिंग्टन ने इस विचारधारा को लोकप्रिय बनाया।

प्रश्न 5.
क्रमबद्ध भूगोल और प्रादेशिक भूगोल में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
क्रमबद्ध भूगोल और प्रादेशिक भूगोल में निम्नलिखित अंतर हैं-

क्रमबद्ध भूगोलप्रादेशिक भूगोल
1. क्रमबद्ध भूगोल में किसी एक विशिष्ट भौगोलिक तत्त्व का अध्ययन होता है।1. प्रादेशिक भूगोल में किसी एक प्रदेश का सभी भौगोलिक तत्त्चों के संदर्भ में एक इकाई के रूप में अध्ययन किया जाता है।
2. क्रमबद्ध भूगोल अध्ययन का एकाकी (Isolated) रूप प्रस्तुत करता है।2. प्रादेशिक भूगोल अध्ययन का समाकलित (Integrated) रूप प्रस्तुत करता है।
3. क्रमबद्ध भूगोल में अध्ययन राजनीतिक इकाइयों पर आधारित होता है।3. प्रादेशिक भूगोल में अध्ययन भौगोलिक इकाइयों पर आधारित होता है।
4. क्रमबद्ध भूगोल किसी तत्च विशेष के क्षेत्रीय वितरण, उसके कारणों और प्रभावों की समीक्षा करता है।4. प्रादेशिक भूगोल किसी प्रदेश विशेष के सभीं भौगोलिक तत्त्वों का अध्ययन करता है।
5. क्रमबद्ध भूगोल में किसी घटक; जैसे जलवायु, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पति या वर्षा की मात्रा के आधार पर विभिन्न प्रकार और उप-प्रकार निर्धारित किए जाते हैं।5. ‘प्रादेशिक भूगोल में प्राकृतिक तत्त्चों के आधार पर प्रदेशों का निर्धारण किया जाता है। निर्धारण की यह प्रक्रिया प्रादेशीकरण (Regionalisation) कहलाती है।

प्रश्न 6.
भौतिक भूगोल और मानव भूगोल में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
भौतिक भूगोल और मानव भूगोल में निम्नलिखित अंतर हैं

भौतिक भूगोलमानव भूगोल
1. भौतिक भूगोल पृथ्वी तल पर पाए जाने वाले भौतिक पर्यावरण के तत्त्वों का अध्ययन करता है।1. मानव भूगोल पृथ्वी तल पर फैली मानव-निर्मित परिस्थितियों का अध्ययन करता है।
2. भौतिक भूगोल में स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल व जैवमंडल का अध्ययन किया जाता है।2. मानव भूगोल में मनुष्य के सांस्कृतिक परिवेश का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 7.
सांस्कृतिक भूगोल से आप क्या समझते हैं?
अथवा
सामाजिक भूगोल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
भूगोल के अन्तर्गत मनुष्य के सांस्कृतिक पहलुओं; जैसे मानव का आवास, सुरक्षा, भोजन, रहन-सहन, भाषा, धर्म, रीति-रिवाज, पहनावा आदि का अध्ययन किया जाता है। भिन्न-भिन्न मानव समुदायों की कला, तकनीकी उन्नति और विज्ञान के विभिन्न स्तरों पर अवस्थित होना मोटे तौर पर उनके भौगोलिक पर्यावरण की देन है। कुछ भूगोलवेत्ता सांस्कृतिक भूगोल को सामाजिक भूगोल भी कहते हैं। सामाजिक भूगोल में मानव को एकाकी रूप में न लेते हुए मानव समूहों और पर्यावरण के सम्बन्धों की व्याख्या की जाती है। सांस्कृतिक भूगोल में भिन्न-भिन्न मानव समुदायों के सांस्कृतिक विकास तथा उसके पर्यावरण के आपसी सम्बन्धों की व्याख्या की जाती है।

प्रश्न 8.
निश्चयवाद और संभववाद में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
निश्चयवाद और संभववाद में निम्नलिखित अंतर हैं-

निश्चयवादसंभववाद
1. निश्चयवाद के अनुसार मनुष्य के समस्त कार्य पर्यावरण द्वारा निर्धारित होते हैं।1. संभववाद के अनुसार मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करने का सामर्थ्य रखता है।
2. इस विचारधारा के समर्थक रेटज़ेल, हम्बोल्ट व हंटिंग्टन थे।2. इस विचारधारा के समर्थक विडाल-डी-ला ब्लाश और फ्रैबवे थे।
3. यह एक जर्मन विचारधारा है।3. यह एक फ्रांसीसी विचारधारा है।

प्रश्न 9.
कृषि भूगोल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मानव भूगोल की इस शाखा या उपक्षेत्र में कृषि सम्बन्धी सभी तत्त्वों; जैसे कृषि भूमि, सिंचाई, कृषि उत्पादन तथा पशुपालन व पशु उत्पादों का अध्ययन किया जाता है। कृषि से मनुष्य की मूलभूत जरूरत ‘भोजन’ की आपूर्ति होती है। इसलिए मानव भूगोल की यह शाखा या उपक्षेत्र सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। इन शाखाओं के अतिरिक्त मानव भूगोल की कई अन्य उपशाखाएँ; जैसे नगरीय भूगोल (Urban Geography), अधिवास भूगोल (Settlement Geography), चिकित्सा भूगोल (Medical Geography), व्यापारिक भूगोल (Commercial Geography), ग्रामीण भूगोल (Rural Geography), औद्योगिक भूगोल (Industrial Geography) तथा व्यावहारिक भूगोल (Applied Geography) आदि हैं।

प्रश्न 10.
संभववाद से आप क्या समझते हैं?
अथवा
संभववाद का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
सम्भववाद की विचारधारा का जन्म और विकास फ्रांस में हुआ था। इसलिए इसे फ्रांसीसी विचारधारा भी कहते हैं। इस विचारधारा के प्रमुख प्रतिपादक पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश थे। उनके पश्चात् अन्य भूगोलवेत्ताओं ब्रूश, डिमांजियां आदि ने भी इस विचारधारा के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। सम्भववाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम क्रैबवे ने किया था जो ब्लाश के दृष्टिकोण पर आधारित था।

इस विचारधारा के अनुसार, प्रकृति के द्वारा कुछ सम्भावनाएँ प्रस्तुत की जाती हैं जिनके अन्दर मानव की छाँट द्वारा किसी क्षेत्र के साथ मानव समाज अपना सामंजस्य स्थापित करता है। इन भूगोलवेत्ताओं ने प्रादेशिक अध्ययन के द्वारा फ्रांस में तथा संसार के अन्य देशों में भी मानव द्वारा निर्मित सांस्कृतिक भू-दृश्य का वर्णन करते हुए दर्शाया कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति के लिए मानवीय छाँट ही महत्त्वपूर्ण होती है। किसी प्रदेश की स्थिति और जलवायु से अधिक महत्त्वपूर्ण मानव होता है और मानव प्रकृति द्वारा प्रस्तुत की गई सम्भावनाओं का स्वामी होता है तथा उनके प्रयोग का निर्णायक भी होता है।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 11.
नव-निश्चयवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
ग्रिफिथ टेलर ने नव-निश्चयवाद को समझाने के लिए “रुको तथा जाओ” वाक्यांश का प्रयोग किया। उनके अनुसार, मनष्य पर प्रकति का प्रभाव पड़ता है परन्त मनुष्य में भी अपने बद्धि-कौशल तथा प्रौद्योगिकी के दम पर प्रकृति को बदलने की क्षमता होती है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि मनुष्य अपनी जरूरतों के मुताबिक प्रकृति का उपयोग भी कर सकता है। इसी विचारधारा को नव-निश्चयवाद कहा जाता है।

प्रश्न 12.
नियतिवाद या वातावरण निश्चयवाद पर संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर:
नियतिवाद के सिद्धांत का जन्म और विकास जर्मनी में हुआ। हम्बोल्ट, रिटर और रेटजेल इस विचारधारा के मुख्य प्रतिपादक थे। इस सिद्धांत के अनुसार, मानव का विकास उसके वातावरण के द्वारा होता है। रेटजेल के अनुसार, मानव अपने वातावरण की उपज है। वातावरण ही मानव के जीवन-यापन के ढंग अर्थात् भोजन, वस्त्र, मकान और सांस्कृतिक स्वरूप को निर्धारित करता है। मनुष्य केवल वातावरण के साथ समायोजन करके स्वयं को वहाँ रहने योग्य बनाता है।

टुंड्रा के एस्किमो, जायरे बेसिन के पिग्मी व कालाहारी मरुस्थल के बुशमैन आदि कबीलों ने आखेट द्वारा जीवन-यापन को स्वीकार कर भौतिक परिवेश में समायोजित हो गए। हम्बोल्ट के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘कॉसमॉस’ में वातावरण के प्रभावों का स्पष्ट आभास मिलता है। उन्होंने प्राकृतिक शक्तियों के प्रभावों को मानव जातियों के शारीरिक लक्षणों पर और मनुष्यों के रहन-सहन पर स्पष्टतः प्रदर्शित किया था।

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव भूगोल को परिभाषित करते हुए इसकी प्रकृति का वर्णन कीजिए।
अथवा
मानव भूगोल से आपका क्या अभिप्राय है? मानव भूगोल की प्रकृति का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
मानव भूगोल का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Human Geography)-विभिन्न विद्वानों ने मानव भूगोल को अपने-अपने ढंग से परिभाषित किया है। मानव भूगोल की प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं
1. फ्रेडरिक रेटजेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाज और धरातल के बीच सम्बन्धों का संश्लेषित अध्ययन है।”

2. कुमारी सेम्पल के अनुसार, “मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।”

3. पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश के अनुसार, “हमारी पृथ्वी को नियन्त्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा इस पर रहने वाले जीवों के मध्य सम्बन्धों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना को मानव भूगोल कहते हैं।”

4. एल्सवर्थ हंटिंग्टन के अनुसार, “मानव भूगोल भौगोलिक वातावरण और मानव के क्रियाकलापों एवं गुणों के सम्बन्ध . के स्वरूप और वितरण का अध्ययन है।”

5. जीन बूंश के अनुसार, “मानव भूगोल उन सभी वस्तुओं का अध्ययन है जो मानव क्रियाकलाप द्वारा प्रभावित है और जो हमारी पृथ्वी के धरातलीय पदार्थों की एक विशेष श्रेणी के अन्तर्गत रखे जा सकते हैं।”

6. कैकिले वैलो के अनुसार, “मानव भूगोल वह विज्ञान है जो विस्तृत अर्थों में प्राकृतिक पर्यावरण के साथ मानव समूहों के अनुकूलन का अध्ययन करता है।”

7. ए० डिमांजियां के अनुसार, “मानव भूगोल समुदायों तथा समाज के भौतिक वातावरण से सम्बन्धों का अध्ययन है।”
अतः मानव भूगोल के अन्तर्गत यह अध्ययन किया जाता है कि अलग-अलग क्षेत्रों में बसा मानव अपने वातावरण से किस प्रकार अनुकूलन और सामंजस्य स्थापित कर उसमें आवश्यकतानुसार संशोधन करता है। मानव भूगोल एक दर्शनशास्त्र के समान है। मनुष्य की विचारधारा और जीवन-दर्शन पर किसी स्थान की भौगोलिक परिस्थितियों का गहरा प्रभाव पड़ता है। मानव भूगोल मनुष्य तथा उस पर वातावरण के प्रभाव का अध्ययन नहीं है। इस प्रकार निष्कर्ष तौर पर हम कह सकते हैं कि मानव भूगोल वह विज्ञान है, जिसमें भूतल के विभिन्न भागों के रहने वाले मानव समूहों तथा उनसे उत्पन्न तथ्यों या भू-दृश्यों का अध्ययन किया जाता है।

मानव भूगोल की प्रकृति (Nature of Human Geography):
मानव भूगोल वह विज्ञान है जिसमें मनुष्य तथा वातावरण के बीच पारस्परिक कार्यात्मक सम्बन्धों (Functional Relations) का अध्ययन किया जाता है। मानव भूगोल की प्रकृति को उसके अर्थ तथा परिभाषाओं के द्वारा जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से मानव भूगोल का महत्त्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मानव भूगोल में भौतिक परिवेश की पृष्ठभूमि में पृथ्वी पर फैली मानव सभ्यता द्वारा निर्मित परिस्थितियों तथा लक्षणों का अध्ययन किया जाता है। घर, खेत, गाँव, नहरें, पुल, सड़कें, नगर, कारखाने, बाँध व स्कूल इत्यादि मानवीय लक्षणों के उदाहरण हैं।

वास्तव में, फ्रांस के पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश (Paul Vidal-de-la Blache) तथा जीन बूंश (Jean Brunches) ने मानव भूगोल को अत्यधिक महत्त्व देकर उसे उच्च शिखर पर बिठा दिया है। प्राकृतिक दशाओं के आधार पर मानव भूगोल के तत्त्वों को आसानी से समझा भी जा सकता है। मानव भूगोल मानव वर्गों और उनके वातावरण की शक्तियों, प्रभावों तथा प्रतिक्रियाओं के पारस्परिक कार्यात्मक सम्बन्धों का प्रादेशिक आधार पर किया जाने वाला अध्ययन है। मानव भूगोल में मानव और प्रकृति के बीच सतत् परिवर्तनशील क्रिया से उत्पन्न सांस्कृतिक लक्षणों की स्थिति एवं वितरण की विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 2.
भूगोल का मानव एवं वातावरण के साथ संबंध का दो प्रमुख उपागमों के अंतर्गत वर्णन कीजिए।
अथवा
मानव भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागमों-नियतिवाद और संभववाद का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भौगोलिक अध्ययन के कई पक्ष होते हैं, परंतु भूगोल में मानव और वातावरण के संबंधों को लेकर दो पृथक विचारधाराएँ विकसित हुईं। 19वीं शताब्दी में जर्मनी में मानव और वातावरण के सम्बन्धों का विस्तृत अध्ययन किया गया जिसमें वातावरण को सर्वप्रमुख माना गया। तत्पश्चात् इस विचारधारा में फ्रांसीसी भूगोलवेत्ताओं ने मानवीय पक्ष को प्रधानता दी। ये विचारधाराएँ निम्नलिखित हैं
1. नियतिवाद या वातावरण निश्चयवाद (Environmental Determinism) – नियतिवाद के सिद्धांत का जन्म और विकास जर्मनी में हुआ। हम्बोल्ट, रिटर और रेटज़ेल इस विचारधारा के मुख्य प्रतिपादक थे। इस सिद्धांत के अनुसार, मानव का विकास उसके वातावरण के द्वारा होता है। रेटजेल के अनुसार, मानव अपने वातावरण की उपज है। वातावरण ही मानव के जीवन-यापन के ढंग अर्थात् भोजन, वस्त्र, मकान और सांस्कृतिक स्वरूप को निर्धारित करता है। मनुष्य केवल वातावरण के साथ समायोजन करके स्वयं को वहाँ रहने योग्य बनाता है। टुंड्रा के एस्किमो, जायरे बेसिन के पिग्मी व कालाहारी मरुस्थल के बुशमैन आदि कबीलों ने आखेट द्वारा जीवन-यापन को स्वीकार कर भौतिक परिवेश में समायोजित हो गए। हम्बोल्ट के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘कॉसमॉस’ में वातावरण के प्रभावों का स्पष्ट आभास मिलता है। उन्होंने प्राकृतिक शक्तियों के प्रभावों को मानव जातियों के शारीरिक लक्षणों पर और मनुष्यों के रहन-सहन पर स्पष्टतः प्रदर्शित किया था।

आलोचना (Criticism) – यह बात सत्य है कि वातावरण मनुष्य को प्रभावित करता है परंतु मनुष्य भी वातावरण में परिवर्तन कर सकता है। यह पारस्परिक क्रिया इतनी गहन है कि यह जानना कठिन होता है कि किस समय एक क्रिया का प्रभाव बंद होता है और दूसरी क्रिया का प्रभाव आरंभ होता है। समान भौतिक परिवेश वाले क्षेत्रों में विकास के स्तर में विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। पृथ्वी तल पर जनसंख्या के वितरण में जो विषमताएँ पाई जाती हैं उनका कारण केवल वातावरण ही नहीं है। बहुत-से भू-दृश्य जो हमें प्राकृतिक प्रतीत होते हैं वे वास्तव में मानव द्वारा निर्मित होते हैं। अतः नियतिवाद की इस आधार पर आलोचना की गई कि जहाँ पर्यावरण मानव को प्रभावित करता है, वहाँ मानव भी पर्यावरण को परिवर्तित करने में सक्षम है।

2. संभववाद (Possibilism)-संभववाद की विचारधारा का जन्म और विकास फ्रांस में हुआ था। इसलिए इसे फ्रांसीसी विचारधारा भी कहते हैं। इस विचारधारा के प्रमुख प्रतिपादक विडाल-डी-ला ब्लाश थे। उनके पश्चात् अन्य भूगोलवेत्ताओं जीन ब्रश, डिमांजियां आदि ने भी इस विचारधारा के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। संभववाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम क्रॅबवे ने किया
था जो ब्लाश के दृष्टिकोण पर आधारित था।

इस विचारधारा के अनुसार, प्रकृति के द्वारा कुछ संभावनाएँ प्रस्तुत की जाती हैं जिनके अंदर मानव की छाँट (Human Choice) द्वारा किसी क्षेत्र के साथ मानव समाज अपना सामंजस्य स्थापित करता है। इन भूगोलवेत्ताओं ने प्रादेशिक अध्ययन के द्वारा फ्रांस में तथा संसार के अन्य देशों में भी मानव द्वारा निर्मित सांस्कृतिक भू-दृश्य का वर्णन करते हुए दर्शाया कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ते के लिए मानवीय छाँट ही महत्त्वपूर्ण होती है। किसी प्रदेश की स्थिति और जलवायु से अधिक महत्त्वपूर्ण मानव होता है और मानव प्रकृति द्वारा प्रस्तुत की गई संभावनाओं का स्वामी होता है तथा उनके प्रयोग का निर्णायक होता है।

निष्कर्ष (Conclusion) – यद्यपि प्रकृति का मनुष्य पर पूर्ण नियंत्रण नहीं है फिर भी प्रभाव अवश्य है और मानव उस प्रकृति की सीमाओं के अंदर ही विकास कर सकता है। वास्तव में, न तो प्रकृति का ही मनुष्य पर पूरा नियंत्रण है और न ही मनुष्य प्रकृति का विजेता है। दोनों का एक-दूसरे से क्रियात्मक सम्बन्ध है। मानव उन्नति के लिए आवश्यक है कि मनुष्य प्रकृति के साथ सहयोगी बनकर रहे।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 3.
“द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात, मानव भूगोल ने मानव समाज की समकालीन समस्याओं और चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए।” इस कथन की विवेचना कीजिए।
अथवा
मानव भूगोल के अध्ययन की विभिन्न विधियों या उपागमों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर:
द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात् भूगोल में विशेषीकरण की प्रवृत्ति आ गई। इस समय भूगोल के अंतर्गत बस्तियाँ, नगर, बाजार, मनोरंजन, सैन्य भूगोल, प्रादेशिक असमानता, गरीबी, लिंग भेद, निरक्षरता आदि संवेदनशील उपविषय पढ़े जा रहे हैं। ये सभी विषय मूल रूप से मानव भूगोल के अंतर्गत आते हैं लेकिन समकालीन मुद्दों और समस्याओं को समझने तथा उनका समाधान ढूँढने में पारंपरिक विधियां असमर्थ हैं। फलस्वरूप मानव भूगोल ने समय-समय पर अनेक नई विधियों को अपनाया जो समकालीन समस्याओं और चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती हैं। इस उद्देश्य के लिए मानव भूगोल में अपनाई गई विधियाँ अग्रलिखित हैं-
1. प्रत्यक्षवाद (Positivism) इसमें मात्रात्मक विधियों पर अधिक बल दिया गया जिससे भौगोलिक विश्लेषण वस्तुनिष्ठ बनाया जा सके। इस विचारधारा की प्रमुख कमी यह थी कि इसमें मानवीय गुणों; जैसे धैर्य, क्षमता, विश्वास आदि का विश्लेषण नहीं किया जा सकता।

2. व्यवहारवाद (Behaviouralism)-इस विचारधारा के अनुसार, संपूर्ण अपने अंश अथवा अवयवों से महत्त्वपूर्ण होता है। अतः परिस्थिति का समग्र रूप में प्रत्यक्षीकरण किया जाना चाहिए। इस विधि में मानव अपनी शक्तियों का उचित उपयोग करके समस्याओं का बौद्धिक हल ढूँढ सकता है।

3. कल्याणपरक विचारधारा (Welfare Approach) विश्व में व्याप्त विभिन्न प्रकार की असमानताओं की प्रतिक्रियास्वरूप मानव भूगोल में कल्याणपरक प्रतिक्रिया का जन्म हुआ। इसमें निर्धनता, बेरोज़गारी, प्रादेशिक असंतुलन, नगरीय झुग्गी-झोंपड़ियाँ तथा आर्थिक असमानता जैसे विषयों को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया।

4. मानवतावाद (Humanism)-मानवतावाद मनुष्य की सूजन शक्ति पर आधारित मानव भूगोल की एक नवीन विचारधारा है। इसमें मानव जागृति, मानव संसाधन तथा उसकी सृजनात्मकता के संदर्भ में मनुष्य की सक्रिय भूमिका का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 4.
मानव भूगोल की विभिन्न शाखाओं या उपक्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मानव भूगोल का अध्ययन क्षेत्र बहुत ही विस्तृत है। मानव भूगोल की शाखाएँ या उपक्षेत्र निम्नलिखित हैं-
1. आर्थिक भूगोल (Economic Geography) – आर्थिक भूगोल मानव भूगोल की सबसे प्रमुख शाखा है। आर्थिक भूगोल में मानव की आर्थिक क्रियाओं तथा प्राकृतिक वातावरण आदि के साथ मनुष्य के सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। संसार के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मानव समुदाय जीवन-यापन के लिए भिन्न-भिन्न साधन अपनाता है; जैसे लकड़ी काटना, मछली पकड़ना, आखेट, कृषि, खनन, भोज्य पदार्थ, व्यवसाय आदि। आर्थिक भूगोल भू-पृष्ठ पर मानव की उत्पादन क्रियाओं का अध्ययन करता है। आर्थिक क्रियाओं पर वातावरण के विभिन्न तत्त्वों; जैसे मिट्टी, भूमि, प्राकृतिक वनस्पति,. खनिज संसाधन, जनसंख्या तथा घनत्व आदि का प्रभाव पड़ता है।

2. सांस्कृतिक भूगोल (Cultural Geography) – मानव भूगोल की इस शाखा के अन्तर्गत मनुष्य के सांस्कृतिक पहलुओं; जैसे मानव का आवास, सुरक्षा, भोजन, रहन-सहन, भाषा, धर्म, रीति-रिवाज, पहनावा आदि का अध्ययन किया जाता है। भिन्न-भिन्न मानव समुदायों की कला, तकनीकी उन्नति और विज्ञान के विभिन्न स्तरों पर अवस्थित होना मोटे तौर पर उनके भौगोलिक पर्यावरण
की देन है। कुछ भूगोलवेत्ता सांस्कृतिक भूगोल को सामाजिक भूगोल भी कहते हैं। सामाजिक भूगोल में मानव को एकाकी रूप न लेते हुए मानव समूहों और पर्यावरण के सम्बन्धों की व्याख्या की जाती है। सांस्कृतिक भूगोल में भिन्न-भिन्न मानव समुदायों के सांस्कृतिक विकास तथा उसके पर्यावरण के आपसी सम्बन्धों की व्याख्या की जाती है।

3. ऐतिहासिक भूगोल (Historical Geography) – मानव भूगोल की इस शाखा में ऐतिहासिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। किसी क्षेत्र में एक समय से दूसरे समय में होने वाले भौगोलिक परिवर्तनों के अध्ययन को ऐतिहासिक भूगोल कहते हैं। ऐतिहासिक भूगोल विश्लेषण करता है कि किस प्रकार धरातल, स्थिति, भौगोलिक एकान्तता, प्राकृतिक बाधाएँ तथा राज्य का विस्तार
आदि किसी राष्ट्र का भाग्य निर्धारित करती है। हार्टशान के अनुसार, “ऐतिहासिक भूगोल भूतकाल का भूगोल है।”

4. राजनीतिक भूगोल (Political Geography) – मानव भूगोल की इस शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रों या राज्यों की सीमाएँ, विस्तार, स्थानीय प्रशासन, प्रादेशिक नियोजन आदि आते हैं। राजनीतिक भूगोल में प्रादेशिक व राष्ट्रीय नियोजन का अध्ययन किया जाता है। राजनीतिक भूगोल मानवीय समूहों की राजनीतिक परिस्थितियों, समस्याओं व क्रियाओं से भूगोल के महत्त्व को प्रदर्शित करता है। राजनीतिक भूगोल राज्यों का भूगोल है और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों की भौगोलिक व्याख्या प्रस्तुत करता है।

5. सैन्य भूगोल (Military Geography) – मानव भूगोल की इस शाखा के अन्तर्गत स्थल तथा समुद्र के भौगोलिक चरित्र का युद्ध की घटनाओं पर पड़ने वाले प्रभावों को उजागर करना है। इस भूगोल में युद्ध के स्थानों के निर्धारण के लिए सम्बन्धित क्षेत्र की भौगोलिक दशाओं, स्थिति, जलाशयों, उच्चावच, जंगली भूमि आदि की जानकारी आवश्यक होती है। इस भूगोल में अध्ययन के लिए मानचित्रों तथा स्थलाकृतिक मानचित्रों की आवश्यकता पड़ती है।

6. कृषि भूगोल (Agricultural Geography) – मानव भूगोल की इस शाखा या उपक्षेत्र में कृषि सम्बन्धी सभी तत्त्वों; जैसे कृषि भूमि, सिंचाई, कृषि उत्पादन तथा पशुपालन व पशु उत्पादों का अध्ययन किया जाता है। कृषि से मनुष्य की मूलभूत जरूरत ‘भोजन’ की आपूर्ति होती है। इसलिए मानव भूगोल की यह शाखा या उपक्षेत्र सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। इन शाखाओं के अतिरिक्त मानव भूगोल की कई अन्य उपशाखाएँ; जैसे नगरीय भूगोल, अधिवास भूगोल, चिकित्सा भूगोल, व्यापारिक भूगोल, ग्रामीण भूगोल, औद्योगिक भूगोल तथा व्यावहारिक भूगोल आदि हैं।

HBSE 12th Class Geography Important Questions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4

प्रश्न 1.
बराबर लम्बाई के रेखाखण्डों से बनाए गए अंकों के पैटर्न को देखिए। आप रेखाखण्डों से बने हुए इस प्रकार के अंकों को इलैक्ट्रॉनिक घड़ियों या कैलकुलेटरों पर देख सकते हैं।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 1
यदि बनाए गए अंकों की संख्या n ली जाए, तो उसके लिए आवश्यक रेखाखण्डों की (n) संख्या दर्शाने वाला बीजीय व्यंजक प्रत्येक पैटर्न के दाईं ओर लिखा गया है। 6,4,8 के प्रकार के 5, 10, 100 अंकों को बनाने के लिए कितने रेखाखण्डों की आवश्यकता होगी?
हल :
(a) हम जानते हैं कि 6 की तरह n अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या = (5n + 1)
अतः 5, 10, 100 अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या क्रमशः (5 × 5 + 1) = 25 + 1 = 26; (5 × 10 + 1) = 50 + 1 = 51 और (5 × 100 + 1)= 500 + 1 = 501.

(b) हम जानते हैं कि 4 की तरह n अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या = (3n + 1).
अतः 5, 10, 100 अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या क्रमशः (3 × 5 + 1)= 15 + 1 = 16; (3 × 10 + 1) = 30 + 1 = 31 और (3 × 100 + 1)= 300 + 1 = 301.

(c) हम जानते हैं कि 8 की तरह n अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या = (5n + 2).
अतः 5, 10, 100 अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या क्रमशः (5 × 5 + 2) = 25 + 2 = 27; (5 × 10 + 2) = 50 + 2 = 52 और (5 × 100 + 2) = 500 + 2 = 502.

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4

प्रश्न 2.
संख्या पैटों की निम्नलिखित सारणी को पूरा करने के लिए, दिए हुए बीजीय व्यंजकों का प्रयोग कीजिए।
हल :
दिए हुए पैटर्न से तालिका को पूरा करने पर,
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 2
क्योंकि (i) 100वाँ पद = 2 × 100 – 1
= 200 – 1 = 199

(ii) 5वाँ पद = 3 × 5 + 2
= 15 + 2 = 17
10वाँ पद = 3 × 10 + 2
= 30 + 2 = 32
और 100वाँ पद = 3 × 100 + 2
= 300 + 2 = 302

(iii) 5वाँ पद = 4 × 5 + 1
= 20 + 1 = 21
10वाँ पद = 4 × 10 + 1
= 40 + 1 = 41
और 100वाँ पद = 4 × 100 + 1
= 400 + 1 = 401

(iv) 5वाँ पद = 7 × 5 + 20
= 35 + 20 = 55
10वाँ पद = 7 × 10 + 20
= 70 + 20 = 90
और, 100वाँ पद = 7 × 100 + 20
= 700 + 20 = 720

(v) 5वाँ पद = 52 + 1
= 25 + 1 = 26
10वाँ पद = 102 + 1
= 100 + 1
= 101

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में प्रत्येक कथन में उपयोग किए गए गुणधर्म का वर्णन कीजिए। (आकृति):
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 1
(i) यदि a || b, तो ∠1 = ∠5
(ii) यदि ∠4 = ∠6, तो a || b
(iii) यदि ∠4 + ∠5 = 180°,
तो a || b
हल :
(i) संगत कोण गुणधर्म
(ii) एकान्तर कोण गुणधर्म
(iii) तिर्यक रेखा के एक ही ओर के अंतः कोणों का प्रत्येक युग्म संपूरक होता है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 2.
आकृति में निम्नलिखित की पहचान कीजिए :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 2
(i) संगत कोणों के युग्म
(ii) अंतः एकांतर कोणों के युग्म
(iii) तिर्यक छेदी रेखा के एक तरफ बने अंत:कोणों के युग्म
(iv) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण।
हल :
(i) ∠1, ∠5; ∠2, ∠6; ∠3, ∠7 और ∠4, ∠8 चार संगत कोणों के युग्म हैं।
(ii) एकांतर कोणों के दो युग्म हैं : ∠2, ∠8 और ∠3, ∠5
(iii) तिर्यक् रेखा के एक ही ओर के अंत: कोणों के दो युग्म हैं : ∠2, ∠5 और ∠3, ∠8.
(iv) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों के चार युग्म हैं :
∠1, ∠3; ∠2, ∠4; ∠5, ∠7 और ∠6, ∠8.

प्रश्न 3.
निम्न आकृति में p || q अज्ञात कोण ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 3
हल:
∠e + 125° = 180°, (रैखिक युग्म कोण)
⇒ ∠e = 180° – 125°= 55°,
∠e = ∠f = 55°,
[ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण]
आकृत में, p || q और t तिर्यक रेखा है।
∠a = ∠f (एकान्तर कोण)
∠a = 55°,
∠b = 125°, (संगत कोण)
∠d = ∠a = 55°, (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण) और ∠b = ∠d = 125°,
(ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण)
अतः ∠a = 55°, ∠b = 125°, ∠c = 55°,
∠d = 125°, ∠e = 55° और ∠f = 55° उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 4.
यदि l || m है, तो निम्नलिखित आकृतियों में प्रत्येक में x का मान ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 4
हल :
(i) आकृति में, l || m और तिर्यक् छेदी रेखा है।
∠x = 180° – 110° = 70°,
(संगत कोण, रैखिक युग्म कोण)

(ii) आकृति में, l || m और a एक तिर्यक् छेदी रेखा है।
∴ ∠x = 100°
(संगत कोण)

प्रश्न 5.
दी हुई आकृति में, दो कोणों की भुजाएँ समांतर हैं। यदि ∠ABC = 70°, तो:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 5
(i) ∠DGC ज्ञात कीजिए।
(ii) ∠DEF ज्ञात कीजिए।
हल :
(i) आकृति में, AB || ED और BC तिर्यक छेदी रेखा है।
∴ ∠DGC = ∠ABC, [संगत कोण]
= 70°,
[∵ ∠ABC = 70°, दिया है]

(ii) आकृति में, BC || EF और ED तिर्यक छेदी रेखा है।
∴ ∠DEF = ∠DGC, [संगत कोण]
= 70°

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 6.
नीचे दी हुई आकृतियों में निर्णय लीजिए कि क्या l, m के समांतर है।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 6
हल :
(i) आकृति में अन्त: कोणों का योग 180° नहीं है।
∴ l, m के समान्तर नहीं है।
(ii) आकृति में, तिर्यक रेखा के एक ओर बने अन्तः कोणों का योग 180° नहीं है।
∴ l, m के समान्तर नहीं है।
(iii) आकृति में, संगत कोण समान हैं।
(57° ⇒ 180° – 123° = 57°)
∴ l, m के समान्तर है।
(iv) आकृति में, तिर्यक रेखा के एक ओर अंतः कोणों का योग 180° नहीं है अर्थात् 98° + 72° = 170 ≠ 180°.
∴ l, m के समान्तर नहीं है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 1.
निम्न दी गई भुजाओं की मापों से क्या कोई त्रिभुज सम्भव है?
(i) 2 सेमी, 3 सेमी, 5 सेमी
(ii) 3 सेमी, 6 सेमी, 7 सेमी
(iii) 6 सेमी, 3 सेमी, 2 सेमी
हल :
(i) त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होना चाहिए।
2 + 3 > 5
अतः दी गई भुजाएँ त्रिभुज नहीं बनाती हैं।

(ii) त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होना चाहिए।
3 + 6 > 7; 3 + 7 > 6 और 6 + 7 > 3
अत: दो भुजाओं का योग तीसरी से अधिक है। इसलिए त्रिभुज बनता है।

(iii) त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होना चाहिए।
6 + 3 > 2 ; 3 + 2 > 6
अत: दी गई भुजाएँ त्रिभुज नहीं बनाती हैं।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 2.
त्रिभुज PQR के अभ्यंतर में कोई बिन्दु 0 लीजिए। क्या यह सही है कि
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 1
(i) OP + OQ > PQ?
(ii) OQ + OR > QR?
(iii) OR + OP > RP?
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 2
त्रिभुज के गुण से ΔOPQ, ΔOQR और ΔOPR में,
(i) OP + OP > PQ
(ii) OQ + OR > QR
(iii) OR + OP > RP

प्रश्न 3.
त्रिभुज ABC की एक माध्यिका AM है। बताइए कि क्या
AB + BC + CA > 2AM?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 3
हल:
त्रिभुज की असमिकाओं का प्रयोग करने पर,
ΔABM में,
AB + BM > AM ……………. (1)
ΔAMC में,
AC + MC > AM ……………. (2)
(1) और (2) के दोनों पक्षों को जोड़ने पर,
AB + (BM + MC) + AC > AM + AM
AB + BC + CA > 2AM

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 4.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA > AC + BD?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 4
हल :
माना ABCD एक चतुर्भुज है। विकर्ण AC और BD को मिलाया।
ΔABC में, AB + BC > AC …………(i)
ΔDAC में, CD + DA > AC ………….(ii)
ΔABD में, AB + AD > BD …………(iii)
और ΔCBD में, BC + CD > BD …………(iv)
(i), (ii), (iii) और (iv) के दोनों पक्षों को जोड़ने पर,
2(AB + BC + CD + AD) > 2(AC + BD)
⇒ AB + BC + CD + AD > AC + BD

प्रश्न 5.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA < 2(AC + BD)?
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 5
माना ABCD एक चतुर्भुज है और विकर्ण AC और BD एक दूसरे को O बिन्दु पर काटते है।
ΔOAB में, OA + OB > AB …..(1)
ΔBOC में, OB + OC > BC …..(2)
ΔCOD में, OC + OD > DC ……(3)
और ΔAOD में, OD + OA > DA …….(4)
(1), (2), (3) और (4) को जोड़ने पर 2(OA + OB + OC+ OD) > AB + BC + CD + DA
⇒ 2(OA + OC) + 2(OB + OD) > AB + BC + CD + DA
⇒ 2(AC + BD) > AB + BC + CD + DA
⇒ AB + BC + CD + DA < 2(AC + BD).

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 6.
एक त्रिभुज की दो भुजाओं की माप 12 सेमी तथा 15 सेमी है। इसकी तीसरी भुजा की माप किन दो मापों के बीच होनी चाहिए?
हल :
माना तीसरी भुजा की लम्बाई : सेमी है, तो
12 + 15, > x, x + 12 > 15 और x + 15 > 12
⇒ 27 > x, x >15 – 12 और x > 12 – 15
⇒ 27 > x, x > 3 और x > – 3
3 और 27 के बीच की संख्याएँ इसे सन्तुष्ट करती हैं।
अत: तीसरी भुजा की लम्बाई 3 और 27 के बीच होगी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 Read More »

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

Haryana State Board HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

अभ्यास केन प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

1. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता?
(A) समाकलनात्मक अनुशासन
(B) मानव और पर्यावरण के बीच अंतर्संबंधों का अध्ययन
(C) द्वैधता पर आश्रित
(D) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं
उत्तर:
(D) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं

2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है?
(A) यात्रियों के विवरण
(B) प्राचीन मानचित्र
(C) चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने
(D) प्राचीन महाकाव्य
उत्तर:
(D) प्राचीन महाकाव्य

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

3. निम्नलिखित में कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है?
(A) मानव बुद्धिमता
(B) प्रौद्योगिकी
(C) लोगों के अनुभव
(D) मानवीय भाईचारा
उत्तर:
(B) प्रौद्योगिकी

4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपगमन नहीं है?
(A) क्षेत्रीय विभिन्नता
(B) मात्रात्मक क्रांति
(C) स्थानिक संगठन
(D) अन्वेषण और वर्णन
उत्तर:
(B) मात्रात्मक क्रांति

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
मानव भूगोल वह विषय है जो प्राकृतिक, भौतिक एवं मानवीय जगत् के बीच संबंध, मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण तथा उनके घटित होने के कारण एवं विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक एवं आर्थिक भिन्नताओं का अध्ययन करता है। रेटजेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।”

प्रश्न 2.
मानव भूगोल के कुछ उप-क्षेत्रों के नाम बताइए।
उत्तर:
मानव भूगोल के उप-क्षेत्र हैं-व्यवहारवादी भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, विपणन भूगोल, उद्योग भूगोल, संसाधन भूगोल, जनसंख्या भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, आर्थिक भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, सैन्य भूगोल, चिकित्सा भूगोल, कृषि भूगोल आदि।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 3.
मानव भूगोल किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंधित है?
उत्तर:
भौतिक भूगोल की तरह मानव भूगोल भी स्वयं में एक स्वतंत्र विज्ञान नहीं है। अपनी विषय-वस्तु तथा उसके विश्लेषण के लिए मानव भूगोल अनेक सामाजिक विज्ञानों पर निर्भर करता है। यह दूसरे विषयों को क्षेत्रीय संदर्भ (Regional Perspective) प्रदान करता है जिसकी उनमें कमी होती है। उदाहरणतया

  • आर्थिक क्रियाओं व जनसंख्या की विशेषताओं के अध्ययन के लिए मानव भूगोल अर्थशास्त्र व जनांकिकी (Demography) की सहायता लेता है।
  • भूगोल स्थान का और इतिहास समय का ज्ञाता होने के कारण ये न केवल एक-दूसरे से अंतर्संबंधित हैं बल्कि एक-दूसरे के पूरक भी हैं।
  • फसलों के वितरण और उन्हें निर्धारित करने वाली भौगोलिक दशाओं तथा भूमि-उपयोग के अध्ययन के लिए मानव भूगोल कृषि विज्ञान का सहारा लेता है।
  • मानव समुदायों, उनके सामाजिक संगठन, परिवार-प्रणाली, श्रम-विभाजन, रीति-रिवाज़, लोक-नीति, प्रथाओं व जनजातियों के अध्ययन के लिए मानव भूगोल समाजशास्त्र की ओर देखता है।

इनके अतिरिक्त अन्य अनेक सामाजिक विज्ञानों के साथ-साथ मानव भूगोल का संबंध विभिन्न प्राकृतिक विज्ञानों से भी है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
मानव के प्राकृतिकरण की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
मनुष्य अपनी सांस्कृतिक विरासत से प्राप्त तकनीक और प्रौद्योगिकी की सहायता से अपने भौतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया करता है। महत्त्वपूर्ण बात यह नहीं है कि मनुष्य क्या उत्पन्न एवं निर्माण करता है बल्कि यह है कि वह किन उपकरणों एवं तकनीकों की सहायता से उत्पादन एवं निर्माण करता है। प्रौद्योगिकी से किसी समाज के सांस्कृतिक विकास की सूचना मिलती है। मनुष्य प्रकृति के नियमों को बेहतर ढंग से जानने के बाद ही प्रौद्योगिकी का विकास कर पाया है।

उदाहरणतया-

  • तीव्रतर यान विकसित करने के लिए हम वायुगतिकी के नियमों का पालन करते हैं।
  • घर्षण एवं ऊष्मा की संकल्पनाओं ने अग्नि के आविष्कार में हमारी सहायता की।

इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि सभी विज्ञानों का जन्म प्रकृति से हुआ है। आरंभिक मानव ने स्वयं को प्रकृति के आदेशों के अनुसार ढाल लिया था। क्योंकि उस समय मानव का सामाजिक-सांस्कृतिक विकास आरंभिक अवस्था में था तथा प्रौद्योगिकी न के बराबर थी। सतत् पोषण के लिए मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर करता है। ऐसे में वह पर्यावरण को माता-प्रकृति (The Goddess of Nature) का नाम देते हैं। समय के साथ-साथ.सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हुआ और मनुष्य प्रौद्योगिकी का विकास करने लगा। पर्यावरण से प्राप्त संसाधनों से वे अनेक संभावनाओं को जन्म देने लगा। मानवीय क्रियाओं की छाप हर जगह दिखाई देने लगी जैसे; ऊँचे पर्वतों पर सड़कें बनाना, नगरीय प्रसार, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी-पठारी भूमि पर रेलमार्ग विकसित करना इत्यादि।
(1) पहले के विद्वानों ने इसे संभववाद का नाम दिया। विद्वानों ने बताया कि कैसे मनुष्य अपनी बुद्धि, कौशल, संकल्प शक्ति इत्यादि के बल पर प्रकृति का मानवीकरण करता है और अपने प्रयासों की छाप प्रकृति पर छोड़ने लगता है।

(2) परन्तु कुछ अन्य भूगोलवेत्ताओं ने एक नई संकल्पना प्रस्तुत की, जो पर्यावरणीय निश्चयवाद तथा संभववाद की चरम सीमाओं के बीच का दर्शन करवाती है। इसे “नव निश्चयवाद” कहा जाता है।

इसका अर्थ है कि मानव प्रकृति का आज्ञापालक बनकर ही इस पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्हें लाल संकेतों पर प्रत्युत्तर देना होगा और जब प्रकृति रूपांतरण की स्वीकृति दे तो वे अपने विकास के प्रयत्नों में आगे बढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष – नवनिश्चयवाद संकल्पनात्मक ढंग से एक संतुलन बनाने का प्रयास करता है जो सम्भावनाओं के बीच अपरिहार्य चयन द्वैतवाद को निष्फल करता है।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

प्रश्न 2.
मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मानव भूगोल का विषय-क्षेत्र-मानव भूगोल का क्षेत्र बहुत ही विस्तृत तथा व्यापक है। भौगोलिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में मानव के उद्यम द्वारा बनाए गए सांस्कृतिक दृश्य-भूमि का अध्ययन ही मानव भूगोल की विषय-वस्तु है। इसमें मनुष्य की आर्थिक क्रियाओं के अतिरिक्त मनुष्यों की अन्य क्रियाएँ; जैसे जनसंख्या और उसका वितरण, नगर व उनके आकार तथा प्रकार, मनुष्य की संस्कृति आदि भी सम्मिलित हैं अर्थात् मनुष्य एक स्वतन्त्र भौगोलिक कारक है।

इस कारण वह भौतिक पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग करते हुए खेत, घर और गाँव बनाता है। वह सड़क, नहर, रेलमार्ग, नगर, हवाई अड्डे और बन्दरगाह आदि बनाता है। मनुष्य कहीं पर बाढ़ को रोकता है तो कहीं पर रेगिस्तान को, कहीं पर मनुष्य समुद्र की छाती को भेदकर तेल निकालता है और कहीं पर संचार-तन्त्र का विकास करता है। मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र में पदार्थ, कर्म, विचार आदि तत्त्व शामिल होते हैं। ये सभी तत्त्व मनुष्य तथा पर्यावरण से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं।

पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश ने अपनी पुस्तक ‘Principles de Geographie Humaine’ में जनसंख्या तथा बस्तियों के विश्व तरण तथा सभ्यता को प्रभावित करने वाले कारकों के विकास का विवेचन किया है। ब्लाश ने मानव भूगोल की विषय-सामग्री को तीन भागों में बाँटा है

  • जनसंख्या इसमें जनसंख्या का वितरण, उसका घनत्व एवं प्रभाव, प्रमुख जन-समूह, जीविका के साधन, जनसंख्या वृद्धि के कारण, प्रवास तथा मानव प्रजातियों को सम्मिलित किया जाता है।
  • सांस्कृतिक कारक-इसमें पौधों, पशुओं, कच्चा माल तथा औजार आदि आजीविका के साधन, विनिर्माण की सामग्री आदि सम्मिलित किए जाते हैं।
  • परिवहन-इसमें गाड़ियाँ, सड़कें, रेलें तथा समुद्री परिवहन आदि को सम्मिलित किया जाता है।

इसके अतिरिक्त मानव जातियों और नगरों का वर्णन करना मानव भूगोल का अध्ययन क्षेत्र है।

प्रो० जीन बूंश के अनुसार, मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र को तीन भागों में बाँटा जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-

  • मिट्टी के गैर-कृषि उत्पादक व्यवसाय; जैसे मकान तथा सड़क।
  • जीव-जगत् पर मानव की जीत से सम्बन्धित तत्त्व; जैसे कृषि करना तथा पशुपालन आदि।
  • मिट्टी का ह्रासमयी प्रयोग; जैसे पौधों को काटना तथा विभिन्न खनिज पदार्थों का अवशोषण आदि।

एल्सवर्थ हंटिंग्टन द्वारा वर्णित मानव भूगोल का विषय-क्षेत्र बहुत ही व्यापक और विशाल है। इनके अनुसार भौतिक अवस्थाओं का सामूहिक प्रभाव जीवन के विभिन्न रूपों; जैसे मानव, पेड़-पौधों इत्यादि पर होता है। जीवन के ये सभी रूप आपस में एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं। हंटिंग्टन ने मानव भूगोल के इन तत्त्वों को तीन निम्नलिखित भागों में बाँटा है-
1. भौतिक दशाएँ इनके अन्तर्गत पृथ्वी की ग्लोबीय स्थिति अर्थात् पृथ्वी का स्वरूप, आकार, मिट्टी, खनिज तथा जलवायु इत्यादि को शामिल किया जाता है।

2. जीवन के रूप-जीवन के रूप के अन्तर्गत पौधे, पशु और मनुष्य सम्मिलित किए गए हैं।

3. मानवीय अनुक्रियाएँ-इस श्रेणी के अन्तर्गत-

  • भौतिक आवश्यकताएँ; जैसे जल, वस्त्र, औजार आदि आते हैं
  • मौलिक व्यवसाय; जैसे परिवहन के साधन, आखेट, कृषि, पशुचारण आदि आते हैं।

कुछ दशकों से मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र में बहुत अधिक विस्तार हुआ है और यह विस्तार अभी भी जारी है। मानव भूगोल एक गत्यात्मक विज्ञान है। जिस तरह तकनीक के विकास के साथ मनुष्य और पर्यावरण का सम्बन्ध बदलता जा रहा है उसी प्रकार मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र में भी समय के साथ-साथ वृद्धि और विस्तार होता जा रहा है। नई समस्याओं तथा चुनौतियों का अध्ययन करने के लिए मानव भूगोल की अनेक नई शाखाओं का विकास हुआ है। इस प्रक्रिया में मानव भूगोल में एकीकरण तथा अन्तर्विषयक गुणों को समाहित किया है।

आधुनिक समय में मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र में कई नए प्रकरणों को शामिल किया गया है-राजनीतिक आयाम, सामाजिक सम्बद्धता, लिंग असमानता, जन-नीति, नगरीय प्रणाली इत्यादि। मानव भूगोल ने सामाजिक विज्ञानों में आवश्यक आयाम या क्षेत्र सम्बन्धी विचारों को समाहित करने का कार्य किया है। वे सामाजिक विज्ञान मानव भूगोल के उपक्षेत्रों के रूप में जाने जाते हैं; जैसे व्यावहारिक भूगोल, राजनीतिक भूगोल, आर्थिक भूगोल तथा सामाजिक भूगोल इत्यादि। मानव भूगोल का सम्बन्ध सामाजिक विज्ञानों के साथ-साथ प्राकृतिक विज्ञानों से भी है।

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र HBSE 12th Class Geography Notes

→ निश्चयवाद (Determinism) : मानव-शक्तियों की अपेक्षा प्राकृतिक शक्तियों की प्रधानता स्वीकार करने वाला दर्शन। इस विचारधारा के अनुसार मानव-जीवन और उसके व्यवहार को विशेष रूप से भौतिक वातावरण के तत्त्व प्रभावित और यहाँ तक कि निर्धारित करते हैं।

→ संभववाद (Possibilism) : प्राकृतिक शक्तियों की अपेक्षा मानव-शक्तियों की प्रधानता स्वीकार करने वाला दर्शन, जिसके अनुसार वातावरण मानव क्रियाओं को नियंत्रित तो करता है किंतु उन सीमाओं में कुछ संभावनाएँ और अवसर प्रस्तुत करता है जिसमें मानवीय छांट महत्त्वपूर्ण होती है।

→ कार्य-कारण संबंध (Cause and Effect Relationship) : मानव द्वारा किया गया कोई उद्यम और उसके द्वारा उत्पन्न प्रभाव या परिणाम के बीच संबंधों का होना। उदाहरणतया, अर्जित शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के व्यवहार, सामाजिक व आर्थिक स्तर में होने वाले परिवर्तन में शिक्षा कारण है और बदलाव कार्य है। इसी प्रकार सिंचाई व्यवस्था होने से कृषि क्षेत्र में होने वाला सकारात्मक आर्थिक बदलाव कार्य-कारण का उदाहरण है।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

→ क्रमबद्ध भूगोल (Systematic Geography) : भूगोल की वह शाखा, जिसके अंतर्गत भौगोलिक तत्त्वों की क्षेत्रीय विषमताओं का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है।

→ प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography) : भू-पृष्ठ पर विभिन्न प्राकृतिक प्रदेशों; जैसे मानसून प्रदेश, टुंड्रा प्रदेश आदि का भौगोलिक अध्ययन।

→ सामान्य भूगोल (General Geography) : भूगोल की वह शाखा जिसमें संपूर्ण पृथ्वी को एक इकाई मानकर इसके लक्षणों का विवेचन किया जाता है।

→ विशिष्ट भूगोल (Special Geography) : भूगोल की वह शाखा जिसमें अलग-अलग प्रदेशों की संरचना के अध्ययन पर बल दिया जाता है।

HBSE 12th Class Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र Read More »