HBSE 9th Class Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण

Haryana State Board HBSE 9th Class Hindi Solutions Hindi Vyakaran Vakya Prakaran वाक्य प्रकरण Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 9th Class Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण

वाक्य प्रकरण

Vakya Prakaran HBSE 9th Class प्रश्न 1.
वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं अर्थात् एक विचार को पूर्ण रूप से प्रकट करने वाले शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे-दशरथ पुत्र राम ने रावण को मारा।

वाक्य प्रकरण HBSE 9th Class प्रश्न 2.
वाक्य के अंग अथवा घटक किन्हें कहा जाता है? ये कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर:
जिन अवयवों को मिलाकर वाक्य की रचना होती है, उन्हें वाक्य के अंग. कहा जाता है। वाक्य के प्रमुख रूप से दो ही अंग होते हैं कर्ता तथा क्रिया। इन दोनों के बिना वाक्य की रचना संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त वाक्य के अन्य अंग विशेषण, क्रियाविशेषण, कारक आदि होते हैं, परंतु इन्हें इच्छानुसार प्रयोग किया जाता है।

कर्ता और क्रिया के अनुसार वाक्य को दो भागों में बाँटा जा सकता है-
(क) उद्देश्य (कता)
(ख) विधेय (क्रिया)।
(क) उद्देश्य: वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा या बताया जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं; जैसे सुमन अध्यापिका है। इस वाक्य में ‘सुमन’ उद्देश्य है।

(ख) विधेय: वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए, उसे विधेय कहते हैं; जैसे-काले-काले बादल गरजते हैं। इस वाक्य में ‘गरजते हैं विधेय है। वाक्य में कर्ता को अलग करके जो कुछ शेष रह जाता है, वह विधेय कहलाता है।

Vakya Rachna Class 9 HBSE प्रश्न 3.
रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर:
रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रकार होते हैं-
(i) सरल वाक्य,
(ii) संयुक्त वाक्य,
(iii) मिश्र वाक्य।

HBSE 9th Class Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण

प्रश्न 4.
सरल वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर:
जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय हो, उसे सरल या साधारण वाक्य कहते हैं। इस प्रकार के वाक्य में एक मुख्य क्रिया होती है; जैसे-
पानी बरस रहा है।
मीरा पत्र लिख रही है।
मैं कल दिल्ली गया था।
परिश्रम करने वाले छात्र सदा सफल रहते हैं।
लड़के कक्षा में पढ़ रहे हैं।

प्रश्न 5.
संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर:
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य स्वतंत्र होते हुए भी किसी योजक के द्वारा जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहा जाता है; जैसे-
मैं पढ़ रहा हूँ और तुम खेल रहे हो।
आप चाय लेंगे अथवा आपके लिए ठंडा मँगवाऊँ।
वर्षा हो रही है और धूप निकली हुई है।
मैं बीमार हूँ इसलिए स्कूल नहीं जा सकता।
सत्य बोलो परंतु कटु सत्य मत बोलो।

प्रश्न 6.
मिश्र वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर:
जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य हों, उसे मिश्र वाक्य कहा जाता है; जैसे-
मीनू ने कहा कि वह दिल्ली जा रही है।
जैसे ही मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी आ गई।
जो मेहनत नहीं करता, वह असफल रहता है।
रुचि ने कहा कि वह जा रही है।
विकास फेल हो गया क्योंकि वह बीमार हो गया था।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों का रचना के आधार पर प्रकार का नाम लिखें।
1. जो व्यक्ति परिश्रम करता है, उसे सफलता मिलती है। (मिश्र वाक्य)
2. तुम बाज़ार गए और वह घर आ गया। (संयुक्त वाक्य)
3. जो जैसा करेगा, वह वैसा भरेगा। (मिश्र वाक्य)
4. जब वर्षा होती है, तो मोर नाचते हैं। (मिश्र वाक्य)
5. शिक्षक कक्षा में आए और उन्होंने छात्र को पीटा। (संयुक्त वाक्य)
6. जो जागता है, वह पाता है। (मिश्र वाक्य)
7. बुढ़िया चीख रही थी क्योंकि वह गिर गई थी। (संयुक्त वाक्य)
8. अनिल चिल्ला रहा था और रो रहा था। (संयुक्त वाक्य)
9. जो व्यक्ति पढ़ाई और खेलकूद में अच्छा होता है, वह जीवन में सफल रहता है। (मिश्र वाक्य)
10. मैं जानता हूँ कि तम क्या चाहते हो? (मिश्र वाक्य)
11. जैसा बोओगे, वैसा काटोगे। (मिश्र वाक्य)
12. मैं बीमार हूँ अतः स्कूल आने में असमर्थ हूँ। (संयुक्त वाक्य)
13. बादल आए और बरस कर चले गए। (संयुक्त वाक्य)
14. जहाँ कहीं पहले खेत थे, वहाँ अब भवन बन गए हैं। (मिश्र वाक्य)
15. वह मेरे सामने नहीं आता क्योंकि उसने मेरे पैसे वापस लौटाने हैं। (मिश्र वाक्य)
16. सोमवार को परीक्षा है अतः स्कूल जल्दी जाना होगा। (संयुक्त वाक्य)
17. मैंने उसे बहुत समझाया, पर वह फिर भी नहीं माना। (मिश्र वाक्य)
18. जो तोता पिंजरे में है, वह दाल खा रहा है। (मिश्र वाक्य)
19. वह बूढ़ा उठा और लाठी उठाकर चला गया। (संयुक्त वाक्य)
20. ज्यों ही घंटी बजी, छात्र कक्षाओं से बाहर आ गए। (मिश्र वाक्य)
21. आज नकद ले जाइए और कल उधार ले जाइए। (संयुक्त वाक्य)
22. जल्दी चलो अन्यथा गाड़ी निकल जाएगी। (संयुक्त वाक्य)
23. मैं स्कूल जाऊँगा परंतु पैदल नहीं जाऊँगा। (संयुक्त वाक्य)
24. जहाँ तक दृष्टि जाती है, वहाँ पेड़-ही-पेड़ दिखाई देते हैं। (मिश्र वाक्य)
25. अभी मैं स्कूल जाऊँगा और वहीं से बाज़ार चला जाऊँगा। (संयुक्त वाक्य)
26. जब मेरा गीत समाप्त हुआ, ज़ोर-ज़ोर से तालियाँ बज उठीं। (मिश्र वाक्य)
27. दिन-भर मेहनत करने वालों को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। (मिश्र वाक्य)
28. मैंने एक व्यक्ति देखा, जो बहुत गरीब था। (मिश्र वाक्य)
29. चोर कमरे में चोरी करता रहा और मालिक सोता रहा। (संयुक्त वाक्य)
30. वह घर आया था परंतु उसने कुछ नहीं कहा। (संयुक्त वाक्य)

HBSE 9th Class Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण

प्रश्न 8.
निर्देशानुसार वाक्यों में उचित परिवर्तन करें

1. वह स्कूल जाते ही पढ़ने लग गया। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जैसे ही वह स्कूल गया, पढ़ने लग गया।

2. परिश्रमी छात्र सबको अच्छे लगते हैं। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जो छात्र परिश्रमी होते हैं, वे सबको अच्छे लगते हैं।

3. राष्ट्रगान के शुरू होते ही सब लोग खड़े हो गए। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
राष्ट्रगान शुरू हुआ और सब लोग खड़े हो गए।

4. सुषमा बीमार होने के कारण आज स्कूल नहीं आई। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
सुषमा बीमार है अतः वह आज स्कूल नहीं आई।

5. मेरे बोलने पर भी उसका व्यवहार पूर्ववत् रहा। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
यद्यपि मैं बोलता रहा परंतु उसका व्यवहार पूर्ववत् रहा।

6. रमेश के आते ही मोहन चल दिया। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जैसे ही रमेश आया, मोहन चल दिया।

7. मैं तुम्हारे नए मित्र को जानता हूँ। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जो तुम्हारा नया मित्र है, उसे मैं जानता हूँ।

8. कंडक्टर के सीटी बजाते ही बस चल पड़ी। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
कंडक्टर ने सीटी बजाई और बस चल पड़ी।

9. सबह वाली बस पकड़कर शाम तक घर लौट आओ। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
सुबह वाली बस पकड़ो और शाम तक घर लौट आओ।

10. गाँव जाने पर वह बीमार हो गया। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जब वह गाँव गया, तब वह बीमार हो गया।

HBSE 9th Class Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण

11. सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति बस से टकराकर मर गया। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
एक व्यक्ति, जो सड़क पार कर रहा था, बस से टकराकर मर गया।

12. आप खाना खाकर आराम करें। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
आप खाना खाएँ और आराम करें।

13. अस्वस्थ होने के कारण वह आ नहीं सका। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
वह आ नहीं सका क्योंकि वह अस्वस्थ था।

14. अपराधी होने के कारण उसे सज़ा हुई। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
वह अपराधी है इसलिए उसे सज़ा हुई।

15. संन्यासी आशीर्वाद देकर लापता हो गया। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
संन्यासी ने आशीर्वाद दिया और लापता हो गया।

16. परिश्रम करने वाले सफल होंगे। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जो परिश्रम करेंगे, वे सफल होंगे।

17. घर जाने पर वह स्वस्थ हो गया। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जैसे ही वह घर पहुँचा, स्वस्थ हो गया।

18. दिन-रात परिश्रम करने पर वह अपना स्वास्थ्य खो बैठा। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
उसने दिन-रात परिश्रम किया और अपना स्वास्थ्य खो बैठा।

19. अपने पिताजी के स्वास्थ्य के बारे में मुझे बताओ। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
मुझे बताओ कि तुम्हारे पिताजी का स्वास्थ्य कैसा है?

20. मुझे बस में एक दुबला-पतला व्यक्ति दिखाई दिया। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
मैंने बस में एक व्यक्ति देखा, जो दुबला-पतला था।

21. वह नहाकर स्कूल चला गया। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
वह नहाया और स्कूल चला गया।

22. मैं अधिक पके फल नहीं खाता हूँ। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
मैं उन फलों को नहीं खाता, जो अधिक पके होते हैं।

23. वर्षा के बंद होते ही हम बाज़ार चले गए। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
वर्षा बंद हुई और हम बाज़ार चले गए।

24. मैं चाहते हुए भी न आ सका। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
मैं आना चाहता था, लेकिन न आ सका।

25. पुत्र को देखते ही माता गद्गद् हो गई। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
ज्यों ही माता ने पुत्र को देखा, वह गद्गद् हो गई।

HBSE 9th Class Hindi Vyakaran वाक्य प्रकरण

26. मेरा काला घोड़ा तेज़ भागता है। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
मेरा जो घोड़ा काला है, वह तेज़ भागता है।

27. कठोर बनकर भी सहृदय रहो। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
कठोर बनो परंतु सहृदय रहो।

28. मोहित या सोहित में से कोई एक नौकरी करेगा। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर:
मोहित नौकरी करेगा अथवा सोहित नौकरी करेगा।

29. पिताजी ने माँ से मंदिर चलने के लिए कहा। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
पिताजी ने माँ से कहा कि वे मंदिर चलें।

30. मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले ही गाड़ी निकल चुकी थी। (मिश्र वाक्य)
उत्तर:
जब मैं स्टेशन पहुँचा, गाड़ी निकल चुकी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *