HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

HBSE 7th Class Geography हमारी बदलती पृथ्वी Textbook Questions and Answers

हमारी बदलती पृथ्वी प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) प्लेटें क्यों घूमती हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के अंदर पिघला हुआ मैग्मा है जिसमें गति होती रहती है। यह एक वृत्तीय रूप में घूमता है। इस कारण से प्लेटें घूमती हैं।

(ख) बहिर्जनिक एवं अंतर्जनित बल क्या हैं?
उत्तर:
जो बल पृथ्वी के आंतरिक भाग में घटित होते हैं उन्हें अंतर्जनित बल कहते हैं तथा जो बल पृथ्वी की सतह पर उत्पन्न होते हैं उन्हें बहिर्जनिक बल कहते हैं।

(ग) अपरदन क्या है?
उत्तर:
भूपृष्ठ पर जल, पवन एवं हिम जैसे विभिन्न घटकों द्वारा होने वाले क्षय को अपरदन कहते हैं।

(घ) बाढकृत मैदान का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
बाढ़ के कारण नदी के तटों के निकटवर्ती क्षेत्रों में महीन मिट्टी एवं अन्य पदार्थ जमा हो जाते हैं। इससे समतल उपजाऊ मैदान का निर्माण होता है जिनको समतल बाळकृत मैदान कहते हैं।

(ङ) बालू टिब्बा क्या है?
उत्तर:
पवन चलने पर वह अपने साथ रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती है और गति कम होने पर यह एक स्थान पर जमा होने लगता है। इससे एक छोटी-सी पहाड़ी बन जाती है जिसे बालू टिब्बा कहते हैं।

(च) समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
समुद्री तरंगें किनारों पर अवसाद जमा कर देती हैं जिससे समुद्री पुलिन का निर्माण होता है।

(छ) चापझील क्या है?
उत्तर:
विसर्प लूप के सिरे निकट आते जाते हैं। कुछ समय बाद विसर्प लूप नदी से कट जाते हैं और एक अलग झील बन जाती है जिसे चाप झील कहते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

हमारी बदलती पृथ्वी Class 7 HBSE Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) इनमें से कौन-सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है?
(i) शैल
(ii) किनारा
(iii) समुद्री गुफा।
उत्तर:
(i) शैल

(ख) हिमनद की निक्षेपण विशेषता है:
(i) बाड़कृत मैदान
(ii) पुलिन
(iii) हिमोढ़।
उत्तर:
(iii) हिमोढ़।

(ग) पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन-सी घटना होती है?
(i) ज्वालामुखी
(ii) वलन
(iii) बाढ़कृत मैदान।
उत्तर:
(ii) वलन

(घ) छत्रक शैलें पाई जाती हैं:
(i) रेगिस्तान में
(ii) नदी घाटी में
(iii) हिमनद में।
उत्तर:
(i) रेगिस्तान में

(ङ) चापझील यहाँ पाई जाती है :
(i) हिमनद
(ii) नदी घाटी
(iii) रेगिस्तान।
उत्तर:
(ii) नदी घाटी

3 हमारी बदलती पृथ्वी Class 7 HBSE Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ:
(क) पहाड़ी झील – (i) समुद्री तट
(ख) विसर्प – (ii) हिमनद
(ग) पुलिन – (iii) नदियाँ
(घ) बालू टिब्बा – (iv) पृथ्वी का कंपन
(ङ) जल प्रपात – (v) कठोर संस्तर शैल
(च) भूकंप – (vi) रेगिस्तान
उत्तर:
(क) (ii)
(ख) (iii)
(ग) (i)
(घ) (vi)
(ङ) (v)
(च) (iv)

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न 4.
कारण बताएँ:
(क) कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं।
उत्तर:
पवन शैल के ऊपरी भाग की अपेक्षा निचले भाग को आसानी से काटती है। इसलिए ऐसे शैल के आधार संकीर्ण एवं शीर्ष विस्तृत होते हैं। ये छत्रक के आकार के होते हैं।

(ख) बाढ़कत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।
उत्तर:
बाड़ के समय नदी अपने साथ अवसाद बहाकर लाती है जो महीन मिट्टी तथा अन्य पदार्थ के रूप में होते हैं। इन्हें तटवर्ती क्षेत्रों में बिछा देती है। ये अवसाद उपजाऊ होते हैं। इसलिए बादकृत मैदान उपजाऊ होते हैं।

(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
उत्तर:
समुद्री गुफाएँ बड़ी होती जाती हैं इनमें केवल छत ही बचती है। अपरदन इन छतों को भी तोड़ देता है जिससे दीवारें खड़ी रह जाती हैं। दीवार जैसी इन आकृतियों को स्टैक कहते हैं।

(घ) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती हैं।
उत्तर:
भूकंप के समय पृथ्वी की सतह पर कंपन होने से इमारतों में भी कंपन होता है। कंपन के कारण इमारतें गिर जाती हैं।

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप (Activities)
नीचे दिए गए चित्रों को देखें। ये नदी द्वारा निर्मित स्थल आकृतियाँ हैं। इन्हें पहचानिए और बताइए कि ये नदी के अपरदन अथवा निक्षेपण अथवा दोनों का परिणाम हैं।
उत्तर:
HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी 1

बहुविकल्पी प्रश्न 

प्रश्न 1.
सही उत्तर चुनें:
(i) भूकंप के झटकों को कहते हैं:
(क) भ्रश
(ख) मैग्मा
(ग) लावा
(घ) भूकंपित तरंगें
उत्तर:
(घ) भूकपित तरंगें।

(ii) पृथ्वी की सतह के अंदर चट्टानी पदार्थ कहलाता है:
(क) मैग्मा
(ख) लावा
(ग) राख
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) लावा।

(iii) वे ज्वालामुखी जिनमें प्रायः उद्गार होता रहता है, कहलाते हैं :
(क) मृत
(ख) सक्रिय
(ग) प्रसुप्त
(घ) शील्ड
उत्तर:
(ख) सक्रिय।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

(iv) भूकंप का परिमाण जो विनाशकारी होता है:
(क) 4 से ऊपर
(ख) 6 से ऊपर
(ग) 10 से ऊपर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) 6 से ऊपर।

(v) समुद्री तरंग का प्रमुख कार्य नहीं है।
(क) समुद्री गुफा
(ख) तटीय मेहराब
(ग) चाप झील
(घ) स्टैक
उत्तर:
(ग) चाप झील

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो :
1. शैल ………………… का मिश्रण होता है।
2 मैग्मा जब भूतल से बाहर आ जाता है तो वह ……………. कहलाता है।
3. हिम का किसी घाटी में से खिसकता हुआ भाग …………… होता है। इसे ……………. भी कहते हैं।
4. नदी विसर्प की गर्दन कट जाती है तो ………………… का निर्माण होता है।
5. आरटायज प्रान्त ……………….. देश में है।
6. विसर्प का आकार ………………… अक्षर की भांति होता है।
7. भूकंपलेखी यंत्र को अंग्रेजी में ………………… कहते हैं।
8. महाद्वीपीय हिमानी का दूसरा नाम ………………… है।
9. ज्वालामुखी के मुख को ………………… कहते हैं।
10. गैस के द्वारा हुआ अपक्षय ………………. अपक्षय होता
11. ………………. से अधिक परिमाण वाला भूकंप विनाशकारी हो सकता है।
12. ……………… ने रिक्टर स्के ल की खोज की।
13. ………………… भूकंप का उद्गम केंद्र है।
14. अधिकतर ज्वालामुखी संकेंद्रण एक वृत्ताकर पेटी में पाया जाता है जिसे कहते हैं।
15. ………………… पिपली चट्टानों के रूप में तरल पदार्थ
उत्तर:
1. खनिजों
2. लावा
3. हिमानी, हिमनदी
4. धनुषाकार झील
5. एस (S)
6. पवन
7. सीस्मोग्राफ
8. हिम चादर
9. क्रेटर
10. रासायनिक
11. छ:
12. चार्ल्स रिक्टर
13. फोकस
14. अग्निवलय
15. लावा।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न 3.
निम्न के लिए सत्य और असत्य लिखिए:
(i) डेल्टा की आकृति त्रिभुजाकार होती है।
(ii) अजैविक पदार्थ मृदा को उपजाऊ बनाते हैं।
(iii) समुद्र लहरें डेल्टा का निर्माण करती हैं।
(iv) हिम से ढका क्षेत्र महाद्वीपीय हिमानी कहलाता है।
(v) मरुस्थलों में पवन का कार्य अधिक गहरा होता है।
(vi) विश्व में छः प्रकार के ज्वालामुखी पाए जाते हैं।
(vii) भूपृष्ठ कई प्रकार की प्लेटों से बना है।
(viii) प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र ज्वालामुखी तथा भूकंप प्रवण क्षेत्र है।
(ix) कश्मीर घाटी में आए भूकंप का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
(x) प्रसुप्त ज्वालामुखी वे ज्वालामुखी हैं जिनमें लंबे समय से विस्फोट नहीं हुआ।
उत्तर:
(i) सत्य
(ii) असत्य
(iii) असत्य
(iv) सत्य
(v) सत्य
(vi) असत्य
(vii) सत्य
(vii) सत्य
(ix) असत्य
(x) सत्य।

प्रश्न 4.
नीचे दो स्तंभ दिये हैं। उनके सही जोड़े बनाइये:
1. एक प्रकार की शैल – (क) गंगोत्री
2. गंगा नदी जिस ग्लेशियर से निकलती है। – (ख) मौरेन
3. जल-प्रपातों से पैदा होने वाली शक्ति – (ग) छत्रक शैल
4. हिमानी पिघलने पर शेष पत्थरी कचरा – (घ) भूपृष्ठ
5. हिम-गहर की शक्ल – (ङ) डेल्टा
6. ऊँचाई घटाने की प्रक्रिया – (च) चूना-पत्थर
7. पवन के आक्रमण से बनी शैल – (छ) आइसबर्ग
8 पृथ्वी का ऊपरी आवरण – (ज) जल शक्ति
9. हिमानी से टूटा हिमखंड – (झ) आरामकुर्सी
10. नदी की अन्तिम अवस्था – (ज) निम्नीकरण
उत्तरः
1. (च)
2. (क)
3. (ज)
4.(ख)
5. (झ)
6. (अ)
7. (ग)
8. (घ)
9. (छ)
10. (ङ)

HBSE 7th Class Geography हमारी बदलती पृथ्वी Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथ्वी की आंतरिक गतियाँ किस प्रकार होती है?
उत्तर:
पृथ्वी का स्थलमंडल अनेक प्लेटों में विभाजित है। ये प्लेटें सदैव धीमी गति से घूमती रहती हैं। पृथ्वी के अंदर उपस्थित मैग्मा के कारण ऐसा होता है। प्लेटों की गति के कारण पृथ्वी की आंतरिक गतियाँ होती हैं तथा सतह पर परिवर्तन होता है।

प्रश्न 2.
भूकंप की माप के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
सिस्मोग्राफ या भूकंपलेखी यंत्र।

प्रश्न 3.
अपक्षय से क्या समझते हैं?
उत्तर:
वह प्रक्रिया जिसके अंतर्गत शैल टूट-टूटकर छोटे-छोटे कणों में विलुप्त हो जाती है, अपक्षय कहलाती है। उदाहरण के लिए दीवार की बाहरी परत अपने आप टूट कर गिरती रहती है। यह दीवार का अपक्षय होता है।

प्रश्न 4.
तीन प्रकार के अपक्षय का नाम बताइए।
उत्तर:
तीन प्रकार का अपक्षय है –

  • भौतिक अपक्षय
  • रासायनिक अपक्षय
  • जैविक अपक्षय।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

प्रश्न 5.
अपरदन क्या है?
उत्तर:
जब शैल अपक्षय द्वारा एक बार टूट जाते हैं तो बाह्य साधन, जैसे जल, पवन, हिम आदि उसे उठाकर दूसरे स्थान पर जमा कर देते हैं। इस प्रक्रिया को अपरदन कहते हैं। अपरदन सदैव ही होता रहता है।

प्रश्न 6.
पृथ्वी का भूपृष्ठ किस प्रकार का दिखाई देता है?
उत्तर:
पृथ्वी का भूपृष्ठ कठोर दिखाई देता है। यह पृथ्वी की बाहरी परत है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ज्वालामुखी उद्गार की प्रकृति तथा लक्षण क्या है?
उत्तर:
ज्वालामुखी उद्गार से तरल, ठोस और गैसीय पदार्थ निकलते हैं। ज्वालामुखी से निरतर विस्फोट होते रहते हैं। ज्वालामुखी उद्गार से राख तथा छोटे-छोटे चट्टानों के टुकड़े निकलते रहते हैं। भाप तथा दूसरी गैस निकलती रहती है। बहुत ऊँचाई तक धुआँ निकलता रहता है।

प्रश्न 2.
मैग्मा और लावा क्या है ?
उत्तर:
मैग्मा भूपृष्ठ में वह तरल पदार्थ है जो गैसों पर दबाव डालकर उनके साथ बाहर आता है। लावा ज्वालामुखीय तरल पदार्थ है जो पिघली चट्टानों के रूप में बाहर आता है।

प्रश्न 3.
शील्ड ज्वालामुखी क्या है?
उत्तर:
ज्वालामुखी छिद्र के आसपास विस्फोटित पदार्थ जमा होने लगते हैं और एक शंकवाकार पहाड़ी बन आती है। इसे शील्ड ज्वालामुखी कहते हैं।

प्रश्न 4.
सक्रिय ज्वालामुखी क्या हैं? व्याख्या करें।
उत्तर:
सक्रिय ज्वालामुखी वे ज्वालामुखी हैं जिनका विस्फोट कुछ समय पहले हुआ है और उनमें अभी भी लावा तथा राख निकल रही है। जैसे- सिसली का माउंट एटना।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भूकंप क्या है? भूकंप के कारण बताएँ।
उत्तर:
पृथ्वी के किसी भाग के अचानक हिलने की क्रिया को भूकंप कहते हैं। भूकंप के निम्नलिखित कारण हैं :

  • भूकंप का कारण पृथ्वी के अंदर कार्यरत शक्तियाँ हैं।
  • विवर्तनिक प्लेटों का गतिमान तथा उनमें संचरण होना।
  • ज्वालामुखी उद्गार।
  • मनुष्य की क्रियाओं के कारण भी भूकंप आ जाते हैं जैसे, बांध का निर्माण आदि।

प्रश्न 2.
ज्वालामुखी क्या है? ज्वालामुखी का कारण बताएँ।
उत्तर:
ज्वालामुखी भूपृष्ठ में एक छिद्र होता है जिसके द्वारा पृथ्वी के आंतरिक भाग से पिघला पदार्थ बाहर आता रहता है। ज्वालामुखी के कारण अग्रलिखित हैं:

  • कमजोर चट्टानें : कमजोर चट्टानें होने के कारण पृथ्वी के आंतरिक भाग का पिघला हुआ पदार्थ बाहर निकलता है।
  • जल : भूपृष्ठ का जल रिसकर आंतरिक भाग में पहुँच जाता है जहाँ वह गर्म चट्टानों के संपर्क में आकर भाप बन जाता है। वह भाप ऊपर आती है।
  • भूकंप : भूकंप के कारण भी ज्वालामुखी विस्फोट हो जाते हैं।
  • भूगर्भ में अत्यधिक ताप होने के कारण रेडियोधर्मी पदार्थों में विघटन उत्पन्न हो जाता है जिससे ज्वालामुखी विस्फोट हो जाते हैं।
  • लावा का संगठन : उद्गार की प्रक्रिया केंद्रीय ज्वालामुखी के लावा की रचना से संबंधित है।

हमारी बदलती पृथ्वी Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. भूकंप (Earthquakes) : शक्तिशाली झटकों से पृथ्वी के धरातल में कंपन उत्पन्न हो जाता है, जिसे भूकंप कहते हैं।

2. भूकंप के कारण (Causes of Earthquakes) : भूकंप का प्रमुख कारण है- विवर्तनिक प्लेटों का गति करना

3. भूकंप का वितरण (Distribution of Earthquakes) : भूकंप के विश्व में दो प्रमुख क्षेत्र हैं:

  • प्रांत परिधि भूकंप पेटी जो प्रशांत अग्निवलय के साथ फैली है।
  • मध्यवर्ती पर्वतीय पेटी जिसमें हिमालय सम्मिलित है।

4. कश्मीर का भूकंप (Kashmir Earthquake) : कश्मीर घाटी में भूकंप की घटना सबसे नवीन है। यह 8 अक्टूबर, 2005 को प्रात: 9.30 आया। इसका केंद्र मुजफ्फराबाद (पाक अधिकृत कश्मीर) से 19 कि.मी. दूर पूर्व में था। इसका परिमाण रिक्टर पैमाने पर 7.6 था। इसका प्रभाव क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और उत्तरी भारत का कुछ भाग था। इसमें लगभग 84,000 लोगों की मृत्यु हुई।

5. ज्वालामुखी (Volcano) : भूपृष्ठ में एक छेद जिसके द्वारा लावा तथा अन्य पदार्थ बाहर आकर एकत्र हो जाते हैं, ज्वालामुखी कहलाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 3 हमारी बदलती पृथ्वी

6. ज्वालामुखी का वितरण (Distribution of Volcano) : पृथ्वी पर लगभग 500 सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं। अधिकतर ज्वालामुखी प्रशांत महासागर के चारों ओर पाए जाते हैं, जिसे प्रशांत अग्निवलय कहते हैं।

7. स्थलाकृतियाँ (Landforms) : अपक्षय और अपरदन द्वारा स्थल आकृतियाँ विघटित होती रहती हैं। भूपृष्ठ पर जल, पवन एवं हिम जैसे विभिन्न घटकों के द्वारा होने वाले क्षय को अपरदन कहते हैं।

8. नदी के कार्य (Functions of River) : नदी द्वारा अपरदन से निम्नलिखित आकृतियाँ बनती हैं:

  • ल प्रपात (Waterfalls) : जब नदी किसी खड़े ढाल वाले स्थान से खड़े ढाल वाली घाटी में गिरती है तो यह जल प्रपात बनाती है।
  • विसर्प (Meanders) : नदी मैदानों में मोड़दार मार्ग बनाती है। नदी के इन्हीं मोड़ों को विसर्प कहते हैं।
  • चाप झील (Oxbow lake) : नदी के मोड़ अधिक बड़े हो जाने पर ये मुख्य धारा से अलग हो जाते हैं और इनमें पानी भरा रहता है। इसे चाप झील कहते हैं।
  • डेल्टा (Delta) : नदी समुद्र तक पहुंचते-पहुंचते बहुत धीमी गति से बहने लगती है और वह अपने साथ लाए अवसाद को जमा करने लगती है। नदी के मुहाने पर जमे अवसाद को डेल्टा कहते हैं।

9. तरंगों के कार्य (Functions of the Waves) : समुद्री तरंगें अपरदन और निक्षेपण से तटीय स्थलाकृतियाँ बनाती हैं। इनमें समुद्री गुफा, तटीय मेहराब, समुद्री भृगु आदि प्रमुख हैं।

10. हिमनद के कार्य (Functions of Glacier) : हिमनद अथवा हिमानी बर्फ की नदियाँ होती हैं। यह गहरे गर्त का निर्माण करती हैं।

11. पवन के कार्य (Functions of the Winds) : पवनों का कार्य मरुस्थलीय भागों तक सीमित होता है। पवनों से बालू के टिब्बे-छत्रक शैल, लोयस मैदान आदि का निर्माण होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *