HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

HBSE 7th Class History दिल्ली के सुलतान Textbook Questions and Answers

दिल्ली के सुलतान HBSE 7th Class Social Science Chapter 3 प्रश्न 1.
दिल्ली में पहले पहल किसने राजधानी स्थापित की?
उत्तर:
तोमर राजपूतों ने दिल्ली में पहले-पहल राजधानी स्थापित की।

दिल्ली के सुलतान Chapter 3 HBSE 7th Class History प्रश्न 2.
दिल्ली के सुल्तानों के शासन काल में प्रशासन की भाषा क्या थी?
उत्तर:
दिल्ली के सुल्तानों के शासन काल में प्रशासन की भाषा फारसी थी।

History दिल्ली के सुलतान Chapter 3 HBSE 7th Class प्रश्न 3.
किसके शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ?
उत्तर:
मुहम्मद तुगलक के शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ।

प्रश्न 4.
इब्नबतूता किस देश से भारत आया था?
उत्तर:
इब्न बतूता अफ्रीका के मोरक्को नामक देश से चौदहवीं सदी में भारत आया था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

प्रश्न 5.
“न्याय चक्र” के अनुसार सेनापतियों के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखना क्यों जरूरी था?
उत्तर:
न्याय चक्र के अनुसार सेनापतियों के लिए किसानों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि सैनिक वेतन के बिना नहीं जी सकते। वेतन आता है किसानों से इकट्ठे किए गए राजस्व से। किसान भी राजस्व तभी चुका सकेंगे जब वे खुशहाल और प्रसन्न होंगे।

प्रश्न 6.
सल्तनत की “भीतरी” और “बाहरी” सीमा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत की भीतरी सीमा का तात्पर्य है किसी शहर या बंदरगाह के आस-पास के वे इलाके जो शहर के लिए वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति करते थे। दिल्ली सल्तनत की बाहरी सीमाओं में सल्तनत के क्षेत्रों का विस्तार किया गया। गौरीसन शहरों की पृष्ठभूमि में स्थित शहरों से सुदूरवर्ती क्षेत्रों को बाहरी सीमा कहते थे।

प्रश्न 7.
मुक्ती अपने कर्तव्यों का पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए थे? आपके विचार में सुल्तान के आदेशों का उल्लंघन करना चाहने के पीछे उनके क्या कारण हो सकते थे?
उत्तर:
मुक्ती अपने कर्तव्यों का पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए थे

  1. उनकी नियुक्ति वंश परंपरा के आधार पर नहीं की जाती थी।
  2. उन्हें कोई भी इक्ता (क्षेत्र) थोड़े समय के लिए दिया जाता था।
  3. मुक्ती लोगों का समय-समय पर स्थानांतरण किया जाता था।
  4. मुक्ती लोगों द्वारा एकत्रित किए गए राजस्व की रकम का हिसाब लेने के लिए राज्य द्वारा लेखा अधिकारी नियुक्त किए जाते थे।
  5. इस बात का ध्यान रखा जाता था कि मुक्ती राज्य द्वारा निर्धारित कर ही वसूलें और तय संख्या के अनुसार सैनिक रखें

प्रश्न 8.
दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमणों का निम्न प्रभाव पड़ा

  1. मंगोल आक्रमणों से मजबूर होकर अलाउद्दीन खिलजी और मुहम्मद तुगलक को एक विशाल सेना खड़ी करनी पड़ी।
  2. अलाउद्दीन खिलजी ने सैनिकों को इक्ता के स्थान पर नकद वेतन देना तय किया।
  3. मुहम्मद बिन तुगलक ने दिल्ली के पुराने शहर के निवासियों को नयी राजधानी दौलताबाद भेज दिया और उस इलाके में बड़ी सैनिक छावनी बना दी गई।
  4. अलाउद्दीन खिलजी ने जनता पर और अधिक कर लगाए तो मुहम्मद तुगलक ने ताँबे के नए सिक्के चलवाए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

प्रश्न 9.
क्या आपकी समझ में तवारीख के लेखक आम जनता के जीवन के बारे में कोई जानकारी देते हैं?
उत्तर:
हमारी समझ में तवारीख के लेखक आम जनता के जीवन के बारे में जानकारी नहीं देते थे, क्योंकि-

  1. तवारीख के लेखक सचिव, प्रशासक, कवि और दरबारियों जैसे सुशिक्षित व्यक्ति होते थे जो घटनाओं का वर्णन भी करते थे और शासकों को प्रशासन संबंधी सलाह देते थे। वे न्याय-संगत शासन के महत्त्व पर बल देते थे।
  2. तवारीख के लेखक नगरों में रहते थे, गाँव में शायद ही कभी रहते हों।
  3. वे अक्सर अपने इतिहास सुलतानों के लिए, उनसे ढेर सारे इनाम-इकराम पाने की आशा में लिखा करते थे।

प्रश्न 10.
दिल्ली सल्तनत के इतिहास में रजिया सुल्तान अपने ढंग की एक ही थी। क्या आपको लगता है कि आज महिला नेताओं को ज्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है?
उत्तर:
आज भी महिला नेताओं को ज्यादा आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता। आज भी भारत में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की संख्या 5 प्रतिशत से भी कम है। यह अलग बात है कि सल्तनत काल की अपेक्षा वर्तमान में महिला नेताओं को ज्यादा आसानी से स्वीकार किया जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

प्रश्न 11.
दिल्ली के सुल्तान जंगलों को क्यों कटवा देना चाहते थे? क्या आज भी जंगल उन्हीं कारणों से काटे जा रहे हैं?
उत्तर:
गैरिसन शहरों की पृष्ठभूमि में स्थित भीतरी क्षेत्रों की स्थिति को मजबूत करने के लिए गंगा-यमुना के दोआब से जंगलों को साफ कर दिया गया और शिकारी-संग्राहकों तथा चरवाहों को उनके पर्यावास से खदेड़ दिया गया। वह ज़मीन किसानों को दे दी गई और कृषि कार्य को प्रोत्साहन दिया गया। आज जंगल कई कारणों से काटा जा रहा है।
जैसे:

  1. कृषि भूमि को प्राप्त करना व आवासों का निर्माण।
  2. परिवहन मार्गों का निर्माण एवं खनन कार्य के लिए।
  3. बड़े बाँधों के निर्माण में वनों की कटाई।।

प्रश्न 12.
पता लगाइए कि क्या आपके इलाके में दिल्ली के सुल्तानों द्वारा बनवाई गई कोई इमारत है। क्या आपके इलाके में और भी कोई ऐसी इमारत है जो बारहवीं से पंद्रहवीं सदी के बीच बनाई गई हो? इनमें से कुछ इमारतों का वर्णन कीजिए और उनके रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर:
दिल्ली के सुल्तानों द्वारा बनाई गई इमारतें

प्रसिद्ध इमारतें निर्माणकर्ता निर्माण वर्ष
1. कुतुबमीनारए दिल्ली कुतुबद्दीन ऐबक 1199-1208 ई०
2. हौज़ खासए दिल्ली अलाउद्दीन खिलजी 1305 ई०
3. तुगलकवाद का किला, दिल्ली गयासुद्दीन तुगलक 1324-25 ई०
4. फिरोजशाह कोटलाए दिल्ली फिरोजशाह तुगलक 1354 ई०
5. खिड़की मस्ज़िद, दिल्ली मुहम्मद तुगलक 1326 ई०

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:
(i) दिल्ली में ढाले जाने वाले सिक्के कहलाते थे:
(क) देहलीवाल
(ख) सीरी
(ग) टक्का
उत्तर:
(क) देहलीवाल।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

(ii) मुहम्मद तुगलक के राज्यकाल में दिल्ली में उसकी नई राजधानी जहाँपनाह की मुख्य मस्जिद के तौर पर बनाई गई मस्जिद थी:
(क) मोठ की मस्जिद
(ख) जामा मस्जिद
(ग) बेगमपुरी मस्जिद
उत्तर:
(ग) बेगमपुरी मस्जिद।

(iii) दिल्ली के सुल्तानों द्वारा बनाया गया सबसे पहला शहर था:
(क) सीरी
(ख) जहाँपनाह
(ग) देहली-ए-कुना
उत्तर:
(ग) देहली-ए-कुना।

(iv) देहली-ए-कुना का शाब्दिक अर्थ है:
(क) पुराना शहर
(ख) दिल्ली से सटा शहर
(ग) दिल्ली का एक कोना
उत्तर:
(क) पुराना शहर।

(v) ‘सीरी’ शहर की स्थापना की गई:
(क) अलाउद्दीन खलजी द्वारा
(ख) ग्यासुद्दीन तुगलक द्वारा
(ग) बलबन द्वारा
उत्तर:
(क) अलाउद्दीन खलजी द्वारा।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) तोमरों और चौहानों के राज्यकाल में ही दिल्ली ……………. का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बन गई थी।
(ii) ………… ने टोकन (सांकेतिक) मुद्रा चलाई।
(iii) मुहम्मद तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से …………. स्थानांतरित कर दी।
(iv) तुगलक वंश के पश्चात् दिल्ली और आगरा पर सैयद व… … वंश का राज्य रहा।
(v) रजिया सुल्तान ……………… की बेटी थी।
उत्तर:
(i) वाणिज्य
(ii) मुहम्मद तुगलक
(iii) दौलताबाद
(iv) लोदी
(v) इल्तुतमिश।

प्रश्न 3.
सही गलत छाँटो:
(i) 12वीं सदी के मध्य में तोमरों को अजमेर के चौहानों ने हटा दिया।
(ii) मोठ की मस्जिद, सिकंदर लोदी के शासनकाल में उसके मंत्री द्वारा बनवाई गई।
(iii) अलाउद्दीन खलजी ने प्रतिरक्षा पर अधिक बल दिया।
(iv) अकबर ने तुगलक की प्रशासन व्यवस्था का अनुसरण किया।
(v) मुहम्मद तुगलक ने कीमतों पर नियंत्रण की प्रणाली लागू की।
उत्तर:
(i) 12वीं सदी के मध्य में तोमरों को अजमेर के चौहानों ने हटा दिया। ✓
(ii) मोठ की मस्जिद, सिकंदर लोदी के शासनकाल में उसके मंत्री द्वारा बनवाई गई। ✓
(iii) अलाउद्दीन खलजी ने प्रतिरक्षा पर अधिक बल दिया। ✓
(iv) अकबर ने तुगलक की प्रशासन व्यवस्था का अनुसरण किया। ✗
(v) मुहम्मद तुगलक ने कीमतों पर नियंत्रण की प्रणाली लागू की। ✗

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

HBSE 7th Class History दिल्ली के सुलतान Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
13वीं और 14वीं सदी में दिल्ली सल्तनत के चुने हुए शहरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) देहली-ए-कुहना।
(ii) सीरी।
(iii) जहाँपनाह।
(v) होजकाज।
(v) तुगलकाबाद।
(vi) अदिलाबाद।
(vil) फिरोजाबाद।
(viii) फिरोजशाहकोटला।
(ix) दौलताबाद।

प्रश्न 2.
पांडुलिपि को तैयार करने के चार चरण बताइए।
उत्तर:
पांडुलिपि को तैयार करने के चार चरण:
1. कागज तैयार करना।
2. लेखन-कार्य।
3. महत्त्वपूर्ण शब्दों और अनुच्छेदों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए सोने को पिघला कर उसका प्रयोग।
4. जिल्द तैयार करना।

प्रश्न 3.
कुव्वत-अल-इस्लाम मस्जिद की मीनारें बनाने में किन सुल्तानों ने योगदान दिया?
उत्तर:
कुव्वत-अल-इस्लाम मस्जिद की मीनारें बनाने में कुत्वउद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश एवं फिरोजशाह तुगलक ने योगदान

प्रश्न 4.
मुक्ती का प्रमुख कार्य क्या था?
उत्तर:
मुक्ती का प्रमुख कार्य सैनिक अभियानों का नेतृत्व करना व अपने इक्तों में कानून व व्यवस्था बनाए रखना था।

प्रश्न 5.
किन सुल्तानों ने दिल्ली सल्तनत का अधिक विस्तार किया?
उत्तर:
ग्यासुद्दीन बलबन, अलाउद्दीन खलजी तथा मुहम्मद तुगलक के शासनकाल में दिल्ली सल्तनत का सर्वाधिक विस्तार हुआ।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अलाउद्दीन खलजी और मोहम्मद बिन तुगलक द्वारा दिल्ली सल्तनत का दूसरा विस्तार किस प्रकार और कहाँ तक सफल रहा?
उत्तर:
1. दूसरा विस्तार सल्तनत की बाहरी सीमा पर हुआ। अलाउद्दीन खलजी के शासन काल में दक्षिण भारत को लक्ष्य करके सैनिक अभियान शुरू हुए।

2. सैन्य अभियान मुहम्मद बिन तुगलक के समय में अपनी चरम सीमा पर पहुंचे। इन अभियानों में सल्तनत की सेनाओं ने हाथी, घोड़े, गुलाम और मूल्यवान धातुएँ अपने कब्जे में लौं।

3. दिल्ली सल्तनत की सेनाओं की शुरुआत अपेक्षाकृत कमजोर थी मगर डेढ़ सौ वर्ष बाद, मुहम्मद बिन तुगलक के राज्यकाल के अंत तक इस उपमहाद्वीप का एक विशाल क्षेत्र इसके युद्ध-अभियान के अंतर्गत आ चुका था। इसने शत्रुओं की सेनाओं को परास्त किया और शहरों पर कब्जा किया।

4. इसके सूबेदार और प्रशासक मुकदमों में फैसले सुनाते थे और साथ ही किसानों पर कर लगाते और उसे वसल करते थे लेकिन इतने विशाल क्षेत्र पर इनका नियंत्रण प्रभावी नहीं था।

प्रश्न 2.
दिल्ली के सुल्तानों के बारे में जानकारी देने के कौन-कौन से साधन हैं? तवारीख को लिखने वाले कौन लोग थे?
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत के इतिहास के बारे में यद्यपि अभिलेख, सिक्कों और स्थापत्य (भवन निर्माण कला) के माध्यम से काफ़ी सूचना मिलती है, मगर और भी महत्त्वपूर्ण वे “इतिहास” तारीख तवारीख़ हैं जो सुल्तानों के शासन-काल में, प्रशासन की भाषा फारसी में लिखे गए थे। तवारीख़ के लेखक सचिव, प्रशासक, कवि और दरबारियों जैसे सुशिक्षित व्यक्ति होते थे जो घटनाओं का वर्णन भी करते थे और शासकों को प्रशासन संबंधी सलाह भी देते थे। वे न्यायसंगत शासन के महत्त्व पर बल देते थे।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

प्रश्न 3.
इतिहासकार फ़ख-ए मुदब्बिर ने न्याय चक्र के बारे में जो लिखा है, उसे संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
तेरहवीं सदी के इतिहासकार फ़ख-ए मुब्बिर ने लिखा था: राजा का काम सैनिकों के बिना नहीं चल सकता। सैनिक वेतन के बिना नहीं जी सकते। वेतन आता है किसानों से एकत्रित किए गए राजस्व से। मगर किसान भी राजस्व तभी चुका सकेंगे जब वे खुशहाल और प्रसन्न हों। ऐसा तभी हो सकता है जब राजा न्याय को और ईमानदार प्रशासन को बढ़ावा दे।

प्रश्न 4.
रजिया के बारे में मिन्हाज-ए-सिराज के विचार संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
मिन्हाज-ए-सिराज का सोचना था कि ईश्वर ने जो आदर्श समाज व्यवस्था बनाई है उसके अनुसार स्त्रियों को पुरुषों के अधीन होना चाहिए और रानी (रजिया) का शासन इस व्यवस्था के विरुद्ध जाता था। इसलिए वह पूछता है: “खुदा की रचना के खाते में उसका ब्यौरा दूंकि मदों की सूची में नहीं आता, इसलिए इतनी शानदार खूबियों से भी उसे आखिर हासिल क्या हुआ?”

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मस्जिद शब्द का अर्थ, उपयोग और उनका महत्त्व बताइए।
उत्तर:
मस्जिद:
(i) यह अरबी का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है, ऐसा स्थान जहाँ मुसलमान अल्लाह की आराध ना में सजदा (घुटने और माथा टेककर) बंदगी करते हैं।

(ii) जामा मस्जिद (या मस्जिद-ए-जामी) वह मस्जिद होती है जहाँ अनेक मुसलमान एकत्र होकर साथ-साथ नमाज पढ़ते हैं।

(iii) नमाज़ की रस्म के लिए सारे नमाजियों में से सबसे अधिक सम्माननीय और विद्वान पुरुष को इमाम (नेता) के रूप में चुना जाता है। इमाम शुक्रवार की नमाज़ के दौरान धर्मोपदेश (खुतबा) भी देता है।

(iv) नमाज़ के दौरान मुसलमान मक्का की तरफ मुँह करके खड़े होते हैं। भारत में मक्का पश्चिम की ओर पड़ता है। मक्का की ओर दिशा को किल्ला कहा जाता है।

मस्जिदों का महत्त्व:
दिल्ली के सुल्तानों ने सारे उपमहाद्वीप के अनेक शहरों में मस्जिदें बनवाई। इससे उनके मुसलमान और इस्लाम के रक्षक होने के दावे को बल मिलता था। समान आचार संहिता और आस्था का पालन करने वाले श्रद्धालुओं के परस्पर एक समुदाय से जुड़े होने का बोध उत्पन्न करने में भी मस्जिदें सहायक थीं। एक समुदाय का अंग होने के बोध को प्रबल करना जरूरी था क्योंकि मुसलमान अनेक भिन्न-भिन्न प्रकार की पृष्ठभूमियों से आते थे।

प्रश्न 2.
तुगलक वंश के बाद से अकबर के देहांत तक के समय (1605 ई.) में दिल्ली सल्तनत के राजनैतिक उतार-चढ़ाव को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
तुगलक वंश के बाद 1526 तक दिल्ली तथा आगरा पर सैयद तथा लोदी वंशों का राज्य रहा। इस समय तक जौनपुर, बंगाल, मालवा, गुजरात, राजस्थान तथा पूरे दक्षिण भारत में स्वतंत्र शासक उठ खड़े हुए थे। उनकी राजधानियाँ समृद्ध थीं और राज्य फल-फूल रहे थे। इसी काल में अफ़गान तथा राजपूत जैसे नए शासक समूह भी उभरे।

1526 से 1530 के मध्य मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने चार लड़ाइयाँ लड़ी और जीतीं और उसने लोदी वंश के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को पानीपत की लड़ाई में पराजित किया और कुछ राजपूत शासकों को भी पराजित किया।

बाबर का देहांत 1530 में हो गया। लगभग 10 वर्ष तक उसका बेटा हुमायूँ मुगल साम्राज्य का सम्राट् रहा। उसके बाद के ऐतिहासिक काल में स्थापित राज्यों में से कुछ छोटे तो थे पर शक्तिशाली थे और उनका शासन बहुत ही कुशल तथा सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा था। शेरशाह सूरी (1540-1545) ने बिहार में अपने चाचा के एक छोटे-से इलाके के प्रबंधक के रूप में काम शुरू किया था और आगे चलकर उसने इतनी उन्नति की कि मुगल सम्राट हुमायूँ (1530-1540, 1555-1556) तक को चुनौती दी और परास्त किया।

शेरशाह ने दिल्ली पर अधिकार करके स्वयं अपना राजवंश स्थापित किया। हालाँकि सूरी वंश ने केवल पंद्रह वर्ष (1540-1555) शासन किया लेकिन इसके प्रशासन ने अलाउद्दीन खलजी वाले कई तरीकों को अपनाकर उन्हें और भी चुस्त बना दिया। महान सम्राट अकबर (1556-1605) ने जब मुगल साम्राज्य को समेकित किया तो उसने अपने प्रतिमान के रूप में शेरशाह की प्रशासन व्यवस्था को ही अपनाया था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 3 दिल्ली के सुलतान

दिल्ली के सुलतान Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. दिल्ली सल्तनत का शासन काल: 1206 ई. से 1526
2. सर्वप्रथम दिल्ली राजधानी बनाई: तोमर राजपूतों ने।
3. तोमरों को पराजित किया: अजमेर के चौहानों या चाहमानों ने।
4. देहलीवाल: यह एक सिक्के का नाम है जो दिल्ली में तोमर और चौहानों के साथ-साथ जैन व्यापारियों ने भी ढाले
5. दिल्ली सल्तनत के पाँच राजवंश:

  • तुर्की सुल्तान या गुलाम वंश: 1206 से 1290
  • खलजी वंश: 1290 से 1320.
  • तुगलक वंश: 1320 से 1414.
  • सैयद वंश: 1414 से 1451.
  • लोदी वंश: 1451 से 15261

6. दिल्ली शहर के कुछ ऐतिहासिक नाम या ऐतिहासिक नगरों के नाम:

  • देहली-ए-कुहना
  • सीरी
  • जहाँपनाह।

7. तारीख: इसका प्रयोग एकवचन में इतिहास (History) के लिए किया जाता है।
8. तवारीख: इसका प्रयोग इतिहास के लिए बहुवचन में किया जाता है।
9. दिल्ली सुल्तान के शासन काल में प्रशासन की भाषा फारसी।
10. जन्मसिद्ध अधिकार: जन्म के अधिकार के आधार पर दावा करना।
11. लिंग भेद: स्त्रियों तथा पुरुषों के बीच सामाजिक तथा शारीरिक रचना संबंधी अंतर।
12. दिल्ली सल्तनत का संस्थापक: कुत्वउद्दीन (कुतुबुद्दीन) ऐबक।
13. कुत्बउद्दीन का उत्तराधिकारी: शमसुद्दीन इल्तुतमिश।
14. इल्तुतमिश की पुत्री और भारत में राज करने वाली प्रथम मुस्लिम शासक: रजिया।
15. रजिया के बाद तुर्की शासकों में सर्वाधिक योग्य सुल्तान: गयासुद्दीन बलबन।
16. खलजी वंश का संस्थापक: जलालुद्दीन खलजी।
17. खलजी वंश का सर्वाधिक योग्य एवं सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला सुल्तान: अलाउद्दीन खलजी।
18. तुगलक वंश का संस्थापक: गयासुद्दीन तुगलक।
19. तुगलक वंश का चर्चित सुल्तान: मोहम्मद-बिन तुगलक।
20. तुगलक वंश का अंतिम महत्त्वपूर्ण सुल्तान: फिरोजशाह तुगलका
21. सैयद वंश का संस्थापक: खिज्र खाँ।
22. लोदी वंश का संस्थापक: बहलोल लोदी।
23. भीतरी क्षेत्र: किसी शहर या बंदरगाह के आस-पास के इलाके जो उस शहर के लिए वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति करें।
24. गैरिसन क्षेत्र: किलेबंद बसावट जहाँ सैनिक रहते हैं।
25. कुव्वत अल-इस्लाम मस्जिद: इस मस्जिद को देहली-ए-कुहना नामक शहर (जिसे पुराना शहर या सामान्य रूप से महरौली के पास कुतुब मीनार का क्षेत्र कहा जाता है) में इल्तुतमिश ने बनवाया।
26. बेगमपुरी मस्जिद: यह मस्जिद मोहम्मद तुगलक के राज्यकाल में उसकी नई राजधानी जहाँपनाह (इसका अर्थ है विश्व की शरणस्थली) में बनाई गई।
27. मोठ की मस्जिद: सिकंदर लोदी के शासन काल में यह उसके एक मंत्री द्वारा बनवाई गई।
28. जमाली कमाली की मस्जिद: 1520 के दशक के आखिरी दिनों में निर्मित।
29. आश्रित: जो किसी अन्य व्यक्ति के संरक्षण में रहता हो, उस पर निर्भर हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *