HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

HBSE 7th Class Civics राज्य शासन कैसे काम करता है Textbook Questions and Answers

राज्य शासन कैसे काम करता है प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Civics  प्रश्न 1.
निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है ?
उत्तर :
अर्थ (Meaning) :

  1. विधायक अर्थात् एम.एल. ए. राज्य विधान सभा के सदस्यों को कहते हैं।
  2. एम.एल.ए. (M.L.A.), मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली का संक्षिप्त रूप है।

चुनाव के उद्देश्य से राज्य को जनसंख्या के आधार पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा जाता है। जनता इन निर्वाचन क्षेत्रों से अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है। एक निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुना गया व्यक्ति विधायक कहलाता है। वह उस क्षेत्र विशेष की जनता का प्रतिनिधित्व करता है।

राज्य शासन कैसे काम करता है HBSE 7th Class Civics प्रश्न 2.
कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
राज्य विधानसभा के चुनावों में जिस दल को बहुमत प्राप्त होता है, उस दल के नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। मुख्यमंत्री अपने दल के निर्वाचित सदस्यों में से कुछ विधायकों का चुनाव करता है जो राज्य का शासन चलाने में उसकी सहायता करते हैं। ये विधायक मंत्री कहलाते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

Rajya Shasan Kaise Kaam Karta Hai HBSE 7th Class Civics प्रश्न 3.
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए?
उत्तर :
(i) मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए फैसलों पर विधानसभा में बहस होनी आवश्यक है क्योंकि मुख्यमंत्री विधानसभा का नेता होता है लेकिन वह स्वयं और उसके अन्य मंत्री व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से विधान सभा के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

(ii) विधानसभा में बहस के दौरान राज्य की जनता को यह पता हो जाता है कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों द्वारा नीति संबंधी या कार्यकारी संबंधी निर्णय ठीक हैं या गलत क्योंकि लोकतंत्र में अंततः सत्ता जनता में ही निहित होती है।

(iii) मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए भी मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर रोक लगाना आवश्यक है।

(iv) बहस के माध्यम से मंत्रियों के उन निर्णयों पर रोक लगाई जा सकती है जो जनहित में नहीं होते। (५) यह मंत्रियों को सही दिशा में कार्य करने को प्रोत्साहित करती है।

राज्य शासन कैसे करता है HBSE 7th Class Civics प्रश्न 4.
पातालपुरम में क्या समस्या थी ? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए ? निम्न तालिका में भरिए –

आम सभा
विधानसभा
प्रेस वार्ता
मुख्यमंत्री

उत्तर :
(i) पातालपुरम में पानी की कमी थी और बहुत से लोग बीमार पड़ गए थे। इस क्षेत्र के अनेक गाँवों में गंदा पानी पीते हुए लोग मर गए। नदी-नाले और तालाब सूख गए थे। जो क्षेत्र और गाँव जल की कमी से बुरे प्रभावित हो गए थे वहाँ लोग दूर-दूर से पानी लेकर आते थे।

(ii) जिला मुख्यालय पातालपुर में तीन दिन में केवल एक बार जल की आपूर्ति की जाती थी। जिला चिकित्सालय में मरीजों की बहुत बड़ी संख्या थी और लोग बड़ी संख्या में अपने पीड़ित बच्चों को ला रहे थे। दूरदर्शन पर यह भी बताया गया कि हैजे के कारण 10 लोग मृत्यु के मुख में चले गए थे।

(iii) तालिका को प्रश्न अनुसार भरना (Filling up index according to questions): आम सभा (Public Meeting) : पातालपुरम की समस्या पर विचार करने के लिए एक आम सभा बुलाई गई जिसमें मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधीश, जिले के मुख्य चिकित्सक तथा कुछ अन्य प्रतिनिधियों और क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

(iv) विधान सभा (Legislative Assembly) : राज्य विधान सभा में अनेक विधायकों ने सरकार के काम के बारे में टीका-टिप्पणी की और सरकार से तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।

(v) प्रेस वार्ता (Press Conference) : प्रेस वार्ता में मंत्री जी ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया।

(vi) मुख्यमंत्री (Chief Minister) : उन्होंने उन परिवारों से भेंट को, जिनके रिश्तेदारों की मृत्यु हो गई थी। वे अस्वस्थ लोगों को देखने अस्पताल भी गए।

(vii) सरकार ने कचरे की सुध ली। मुख्यमंत्री ने उन परिवारों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की जो इस समस्या और विपत्ति से बुरी तरह प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ जल आपूर्ति की व्यवस्था पर तुरंत ध्यान देने पर लोक निर्माण मंत्री को आवश्यक निर्देश दिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

राज्य शासन कैसे काम करता है के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Civics प्रश्न 5.
विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अंतर है ?
उत्तर :

  1. विधानसभा में विधानसभा के सदस्य या एम.एल. ए. द्वारा विधायिका में कानूनों के निर्माण में भाग लेते हैं। समस्याओं पर चर्चा करते हैं व उन्हें रोकने के उपाय करते हैं।
  2. शासकीय कर्मचारी वेतनभोगी होते हैं। ये विधानसभा या सरकार के द्वारा तय की गई नीतियों, योजनाओं और कार्यों को लागू करते हैं और समय-समय पर विधान सभा और सरकार को रिपोर्ट देते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न

Rajya Sarkar Class 7 HBSE Civics प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें :

(i) विधानसभा के सदस्यों को कहते हैं :
(क) मंत्री
(ख) विधायक
(ग) एम.पी.
उत्तर :
(ख) विधायक।

(ii) भारत के प्रत्येक राज्य में विधानसभा की संख्या है :
(क) 1
(ख) 2
(ग) 3
उत्तर :
(क) 1।

(ii) राज्यों का विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बंटवारे का आधार है:
(क) जनसंख्या
(ख) क्षेत्र
(ग) भौगोलिक कारक
उत्तर :
(क) जनसंख्या।

(iv) निम्न में से विरोध प्रदर्शन का उत्तम तरीका है:
(क) विधायकों का घेराव
(ख) हिंसात्मक कार्यवाही
(ग) शांतिपूर्ण रैली
उत्तर :
(ग) शांतिपूर्ण रैली।

(v) चुनावों में बहुमत प्राप्त दल होता है ।
(क) विरोधी दल
(ख) सत्ता दल
(ग) जनता दल
उत्तर :
(ख) सत्ता दल।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली का संक्षिप्त रूप …………….. है।
(ii) एक निर्वाचन क्षेत्र से ………… प्रतिनिधि का चुनाव होता है।
(iii) एक राज्य का प्रमुख ……………….. कहलाता है।
(iv) मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों को विधानसभा सदस्यों द्वारा ………………… किया जाना आवश्यक है।
(v) प्रेसवार्ता में समाचार पत्रों के प्रश्न पूछते हैं।
उत्तर :
(i) एम.एल.ए.
(ii) एक
(iii) राज्यपाल
(vi) अनुमोदित
(v) संवाददाता।

प्रश्न 3.
सही अथवा गलत छाँटो:
(i) वॉल पेपर के माध्यम से रुचि के किसी विषय पर शोध किया जा सकता है।
(ii) प्रेसवार्ता का उद्देश्य किसी विषय पर सूचना उपलब्ध करवाना है।
(iii) लोकतंत्र में विधानसभा सदस्य मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से प्रश्न नहीं पूछ सकते।
(iv) सभी विधायक एक ही राजनीतिक दल के सदस्य होते हैं।
(v) राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर कार्य करती हैं।
उत्तर :
(i) वॉल पेपर के माध्यम से रुचि के किसी विषय पर शोध किया जा सकता है। ✓
(ii) प्रेसवार्ता का उद्देश्य किसी विषय पर सूचना उपलब्ध करवाना है। ✓
(iii) लोकतंत्र में विधानसभा सदस्य मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से प्रश्न नहीं पूछ सकते। ✗
(iv) सभी विधायक एक ही राजनीतिक दल के सदस्य होते हैं। ✗
(v) राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर कार्य करती हैं। ✗

HBSE 7th Class Civics राज्य शासन कैसे काम करता है Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
शासन किन तीन स्तरों पर कार्य करता है ?
उत्तर :
शासन निम्न तीन स्तरों पर कार्य करता है –
(क) स्थानीय स्तर
(ख) राज्य स्तर
(ग) केंद्र स्तर।

प्रश्न 2.
राज्य स्तर पर शासन कैसे कार्य करता है ?
उत्तर :
राज्य स्तर पर विधायिका कानून बनाती है। कार्यपालिका उन्हें लागू करती है और न्यायपालिका अर्थात् उच्च न्यायालय और उसके अधीन कार्य करने वाले न्यायालय उन कानूनों को तोड़ने वालों को पुलिस की मदद से कानून के अनुसार दंडित करते हैं। राज्य शासकीय विभागों में लगे अधिकारीगण और कर्मचारीगण सरकार के कार्यों को लागू करते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 3.
बहुमत का अर्थ समझाइए।
उत्तर :
राज्य विधान सभा में जिस राजनैतिक दल या कुछ दलों के संयुक्त मोर्च को आधे से अधिक स्थान मिलें, उन्हें बहुमत प्राप्त दल या मोर्चा कहा जाता है।

प्रश्न 4.
विरोधी दल से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
राज्य विधान सभा में बहुमत प्राप्त करने वाले दल या दलों के समूह को सत्ता पक्ष और अन्य दलों को विरोध पक्ष वाला कहा जाता है।

प्रश्न 5.
लोकतंत्र में लोग अपनी राय व्यक्त करने और सरकार का विरोध करने का क्या तरीका अपनाते हैं ? एक उपाय या तरीका लिखिए।
उत्तर :
लोकतंत्र में लोग अपना मत व्यक्त करने और सरकार का विरोध करने के लिए सभाएँ अथवा जुलूस आयोजित करते हैं।

प्रश्न 6.
एम.एल.ए. का चुनाव कौन करता है?
उत्तर :
एम.एल.ए. का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
राज्य सरकार को ध्यान में रखकर इस कथन को समझाइए कि “विधायक सामूहिक रूप से सरकार के काम के लिए उत्तरदायी होते हैं।”
उत्तर :
प्रत्येक राज्य की विधानसभा में सभी सदस्य सरकार द्वारा किसी भी विषय पर की गई या न की गई कार्यवाही पर बहस में हिस्सा लेते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि विधायक सामूहिक रूप से सरकार के काम के लिए विधान सभा के प्रति उत्तरदायी होते हैं। सामान्य भाषा में सरकार शब्द से तात्पर्य शासन के विभिन्न विभागों और मंत्रियों से होता है, जो उनके प्रभारी हैं। इन सबका सामूहिक प्रमुख ‘मुख्यमंत्री’ होता है। सही तरीके से कहें, तो यही सरकार का कार्यकारी हिस्सा अर्थात् कार्यपालिका (Executive) कहलाता है। दूसरी तरफ़ सारे विधायक, जो विधानसभा में एकत्र होते हैं विधायिका (Legislature) कहलाते हैं।

प्रश्न 2.
राज्यपाल कौन होता है?
उत्तर :
राज्यपाल राज्य का प्रधान होता है। इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। इसका प्रमुख कार्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य सरकार संविधान के नियमों अधिनियमों के अनुसार शासन कार्य चलाए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 राज्य शासन कैसे काम करता है

प्रश्न 3.
गठबंधन सरकार किसे कहते हैं?
उत्तर :
कभी-कभी चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में कई दल मिलकर सरकार बनाते हैं। कई दलों से मिलकर बनी इस प्रकार की सरकार को गठबंधन सरकार या मिली-जुली सरकार कहते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
राज्यों में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सहयोग से कैसे कार्य करते हैं? संक्षेप में समझाइए।
उत्तर :
(i) प्रत्येक राज्य में सत्ताधारी पक्ष विशेषकर मुख्यमंत्री और उसके मंत्रिमंडल के सदस्यों को प्रशासन से जुड़ी समस्याओं पर कार्यवाही करनी होती है। वे यह कार्य विभिन्न विभागों द्वारा करवाते हैं। उदाहरण के लिए जैसे – लोक निर्माण विभाग (PWD), कृषि विभाग (Agriculture Department), स्वास्थ्य विभाग (Health Department)शिक्षा विभाग (Education Department) आदि। उन्हें विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों का भी उत्तर देना होता है और प्रश्न करने वाले लोगों को आश्वस्त करना होता है कि उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

(ii) इसके साथ-साथ समाचारपत्रों व अन्य माध्यमों में भी इन विषयों पर चर्चा होती है, जिसका उत्तर सरकार को देना होता है।

(iii) सरकार, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए कानून बनाने का भी निर्णय ले सकती है। उदाहरण के लिए – वह कानून बनाकर हर नगर निगम के लिए यह अनिवार्य कर सकती है कि शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था हो।

(iv) यह भी सुनिश्चित किया जा सकता है कि हर ग्राम में एक स्वास्थ्य-कर्मी को नियुक्ति हो। किसी विषय पर कानून बनाने का यह कार्य प्रत्येक राज्य की विधानसभा द्वारा किया जाता है।

(v) इसके पश्चात् विभिन शासकीय विभाग इन कानूनों का क्रियान्वयन करते हैं।

राज्य शासन कैसे काम करता है Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. निर्वाचन क्षेत्र (Constituency) : इसका तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र से है, जहाँ निवास करने वाले सब मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। उदाहरण के लिए – यह कोई पंचायत का वार्ड (निर्वाचन क्षेत्र) या वह क्षेत्र हो सकता है, जो विधानसभा सदस्य चुनता है।

2. बहुमत (Majority) : इसका आशय ऐसी स्थिति से है, जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हों। इसे साधारण बहुमत भी कहा जाता है।

3. विरोधी पक्ष (Opposition) : इसका तात्पर्य उन चुने हुए प्रतिनिधियों से है, जो सत्ता पक्ष के सदस्य नहीं हैं और जिनकी भूमिका सरकारी निर्णयों और कार्यों पर प्रश्न उठाने और विधानसभा में विचार के लिए नए मुद्दे उठाने की होती है।

4. प्रेस वार्ता (Press Conference) : मीडिया से संबंधित पत्रकारों का ऐसा समूह, जिसे किसी विषय पर अपना पक्ष बताने और उस पर प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया गया हो। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे मीडिया (जनसंचार माध्यम) के माध्यम से इसके बारे में बड़े जनसमूह को बताएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *