HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

HBSE 7th Class Geography वायु Textbook Questions and Answers

Vayu Social HBSE 7th Class Chapter 4 प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) वायुमंडल क्या है?
उत्तर:
वायु का आवरण जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है, वायुमंडल कहलाता है।

(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गैसों से बना है?
उत्तर:
नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन वायुमंडल का अधिकतर भाग बनाती हैं।

(ग) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती है?
उत्तर:
कार्बन डाइआक्साइड।

(घ) मौसम किसे कहते हैं?
उत्तर:
दिन-प्रतिदिन की तापमान, वायुदाब, आर्द्रता की दशाओं को मौसम कहते हैं।

(ङ) वर्षा के तीन प्रकार लिखें।
उत्तर:

  • संवाहनीय वर्षा
  • पर्वतकृत वर्षा
  • चक्रवातीय वर्षा।

(च) वायुदाब क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दाब वायुदाब कहलाता है।

वायु Class 7 HBSE Chapter 4 प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है?
(i) कार्बन डाइऑक्साइड
(ii) नाइट्रोजन
(iii) ओजोन।
उत्तर:
(iii) ओजोन।

(ख) वायुमंडल की सबसे महत्त्वपूर्ण परत है :
(i) क्षोभमंडल
(ii) बाझ वायुमंडल
(iii) मध्यमंडल।
उत्तर:
(i) क्षोभमंडल

(ग) वायुमंडल की निम्न परतों में कौन-सी बावल विहीन है?
(i) क्षोभमंडल
(ii) समताप मंडल
(iii) मध्यमंडल।
उत्तर:
(ii) समताप मंडल

(घ) वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जाते हैं तब वायुदाब
(i) बढ़ता है
(ii) घटता है
(iii) समान रहता है
उत्तर:
(ii) घटता है

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

(ङ) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है उसे हम कहते हैं:
(i) बादल
(ii) वर्षा
(iii) हिम
उत्तर:
(ii) वर्षा

Ch 4 Geo Class 7 HBSE प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:

(क) व्यापारिक पवनें 1. मौसमी पवन
(ख) लू 2. वायु की क्षैतिज गति
(ग) मानसून 3. स्थायी पवन
(घ) पवन 4. स्थानीय पवन

उत्तर:

(क) व्यापारिक पवनें 1. स्थायी पवन
(ख) लू 2 स्थानीय पवन
(ग) मानसून 3. मौसमी पवन
(घ) पवन 4. वायु की क्षैतिज गति

Vayu Ki Gatiya Class 7 HBSE Chapter 4 प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) आई दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं।
उत्तर:
जब वायु में जलवाष्य की मात्रा अत्यधिक होती है तो उसे आई दिन कहते हैं। जैसे-जैसे वायु गर्म होती जाती है इसकी जलवाष्प धारण करने की क्षमता बढ़ती जाती है और अधिक आई हो जाती है। इसलिए आई दिन में कपड़े सूखने में अधिक समय लगता है।

(ख) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आतपन की मात्रा घटती जाती है।
उत्तर:
भूमध्य रेखा पर सूर्य की लंबवत किरणें आती हैं इसलिए वहाँ अधिक सूर्यातप प्राप्त होता है लेकिन ध्रुवों की ओर सूर्य की किरणें तिरछी जाती हैं इसलिए सूर्यातप की मात्रा कम होती है।

वायु Class 7 HBSE Chapter 4 प्रश्न 5.
आओ खेलें (Let’s Fun)
(क) दिए गए चार्ट की मदद से वर्ग पहेली समस्या को हल करें :
नोट : वर्ग पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में है।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु 1

बाएँ से दाएँ ऊपर से नीचे
6. एक भारतीय पेड़ जो चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने का असाधारण गुण रखता है। 1. जलवाष्प की वायु में मात्रा।
8. वायुमंडल में मौजूद एक गैस, जो केवल 0.03 प्रतिशत में पाई जाती है। 2. वायुमंडल में धूल कण के चारों ओर जलवाष्प का संघनन।
11. वायुमंडल की सबसे बाहरी परत। 3. उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में बहने वाली स्थानीय पवन का एक उदाहरण।
12. बहुत सारे गैसों का मिश्रण। 4. वायुमंडल में छोटे अंतराल के लिए बद्लाव।
14. जीवित रखने वाली गैस। 5. वर्षण का तरल रूप।
15. गतिशील वायु। 7. पृथ्वी के चारों ओर वायु की चादर।
16. एक भारतीय पेड़, जिसका औषधीय गुणों के लिए महत्त्व है। 9. वायुदाब को मापने का यंत्र।
18. हानिकारक सूर्य किरणों से हमारी रक्षा करने वाली गैस। 10. सूर्य से आने वाली ऊर्जा।
19. निम्न दाब क्षेत्र। 13. शीत में दृश्यता को कम करता है।
17. जब सूर्य हमारे सिर के ऊपर होता है, वह समया

उत्तर:
बाएं से दाएँ :
6. पीपल (Peepal)
8. कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon dioxide), II. बाह्यमंडल (Exosphere)
12. वायु (Air)
14. ऑक्सीजन (Oxygen)
15. पवन (IWind)
16 नीम (Neem)
19. चक्रवात (Cyclone।

ऊपर से नीचे :
1. आर्द्रता (Humidity)
2. बादल (Cloud)
3. लू (Loo).
4. मौसम (Weatuer)
5. वर्षा (Rain)
7. वायुमंडल (Atmosphere)
9. बैरोमीटर (Barometer)
10. सूर्यातप (Insolation).
13. कोहरा (Fog)
17. दोपहर (Noon)

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

(ख) एक सप्ताह का मौसम कैलेंडर बनाएँ। विभिन्न प्रकार के मौसम को दिखाने के लिए चित्रों या संकेतों का उपयोग करें। यदि मौसम में बदलाव आता है, तो आप एक दिन में एक से अधिक संकेतों का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए – वर्षा रुकने पर सूर्य बाहर निकलता है। एक उदाहरण नीचे दिया गया है:
नोट : यह कार्यकलाप छात्र स्वयं करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरें:
(i) वायु में जीवनदायिनी गैस …………………… होती है।
(ii) भूपृष्ठ के समीप वाली परत को …………………… कहते हैं।
(ii) क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा …………………… है।
(iv) समताप मंडल की निचली परत में क्या अधिक संकेंद्रण होता है। बाहामंडल ………………….. के ठीक ऊपर है।
(vi) नाइट्रोजन वायु के कुल आयतन का …………………… है।
(vii) कम आयतन में पाई जाने वाली गैसें आरगन, …………………… तथा …………………… हैं।
(vii) नगरों में अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में वायु में …………………… अधिक मिल जाती है।
(ix) वायु में जल की उपस्थिति को …………………… कहते हैं।
(x) वर्षा की मात्रा …………………… यंत्र द्वारा नापी जाती है।
उत्तर:
(i) ऑक्सीजन।
(ii) क्षोभमंडल।
(iii) क्षोभ सीमा।
(iv) ओजोन।
(v) मध्य मंडल
(vi) 78%
(vi) हीलियम तथा मीथेन
(viii) कार्बन डाइऑक्साइड
(ix) जलवाष्प
(x) वर्षामापी।

प्रश्न 2.
बताएँ निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. वायु का घनत्व सभी स्थानों पर समान होता है।
2. वायुमंडल की वायु में भिन्न-भिन्न अनुपात में गैस होती है।
3. तापमान में वृद्धि के साथ वायु हल्की होती है तथा ऊपर की ओर गति करती है।
4. पृथ्वी के आकार को देखते हुए वायुमंडल की परत बड़ी है।
5. वायुमंडल गतिहीन है।
6. मौसम और जलवायु एक ही परिघटना है।
7. किसी क्षेत्र विशेष की जलवायु वर्ष प्रति वर्ष समान रहती है।
8. जलवायु और मौसम के मूल तत्त्व भिन्न-भिन्न होते हैं।
9. सूर्य की सतह का तापमान 6,000° से होता है।
10. पृथ्वी सूर्य से प्राप्त सूर्यातप को सौर विकिरण के रूप में विकरित करती है।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य
5. असत्य
6. असत्य
7. सत्य
8. असत्य
9. सत्य
10. असत्य।

प्रश्न 3.
सही उत्तर चुनें :
1. पृथ्वी की सतह से 6 कि.मी. की ऊँचाई तक वायुमंडल का कितने प्रतिशत भाग है?
(क) 30%
(ख) 45%
(ग) 50%
(घ) 50%
उत्तर:
(ग) 50%

2. वायुमंडल में ऑक्सीजन की कितनी मात्रा है?
(क) 21%
(ख) 78%
(ग) 35%
(घ) 50%
उत्तर:
(क) 21%

3. वायुमंडल की सबसे घनी परत कौन सी है?
(क) क्षोभमंडल
(ख) समताप मंडल
(ग) मध्य मंडल
(घ) बाह्य मंडल
उत्तर:
(क) क्षोभमंडल।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

4. समताप मंडल कहाँ स्थित है?
(क) ठीक भूपृष्ठ के ऊपर
(ख) क्षोभ मंडल और तापमंडल के बीच
(ग) क्षोभमंडल और मध्यमंडल के बीच
(घ) कहीं नहीं
उत्तर:
(ग) क्षोभमंडल और मध्यमंडल के बीच।

5. एक वैज्ञानिक जो वायुमंडल के तत्त्वों की सूचना एकत्र करता है:
(क) भूगर्भशास्त्री
(ख) मानव भूगोलवेत्ता
(ग) मौसम वैज्ञानिक
(घ) वास्तुशास्त्री
उत्तर:
(ग) मौसम वैज्ञानिक।

6. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा एक वस्तु से दूसरी में ऊष्मा का स्थानांतरण होता है:
(क) संचालन
(ख) संवाहन
(ग) विकिरण
(घ) संवहन
उत्तर:
(क) संचालन।

7. ऊष्मा की तीव्रता को मापने वाला उपकरण है:
(क) थर्मामीटर
(ख) वायुदाबमापी
(ग) वर्षामापी
(घ) संवहन
उत्तर:
(क) थर्मामीटर।

8. निम्न में से कौन सा मौसम का तत्त्व नहीं है?
(क) समताप
(ख) आर्द्रता
(ग) तापमान
(घ) वायुदाब
उत्तर:
(क) समताप।

9. सूर्य की किरणें कहाँ तिरछी पड़ती हैं?
(क) उष्ण कटिबंध में
(ख) शीतोष्ण कटिबंध में
(ग) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में
(घ) शीत कटिबंध में
उत्तर:
(ख) शीतोष्ण कटिबंध में।

10. एक पवन जो निर्धारित होती है:
(क) क्षेत्र जिससे वह चलती है
(ख) गति जिस पर चलती है
(ग) ऋतु जिसमें चलती है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) क्षेत्र जिसमें वह चलती है।

HBSE 7th Class Geography वायु Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्षोभ सीमा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
क्षोभसीमा क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा होती है। इस परत में घटता हुआ तापमान रुक जाता है। यह बहुत पतली तथा अस्थायी परत है। इसकी मोटाई केवल 1.5 कि.मी. है।

प्रश्न 2.
परतों का घनत्व या मोटाई किस प्रकार निर्धारित की जाती है?
उत्तर:
परतों का घनत्व या मोटाई वायुमंडल में बढ़ती ऊँचाई के साथ तापमान व वायुदाब पर निर्भर करती है।

प्रश्न 3.
वायुमंडल की वायु में कौन-सी गैसें सम्मिलित
उत्तर:
वायुमंडल की वायु में विभिन्न गैसें जैसे नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, हीलियम आदि पाई जाती हैं।

प्रश्न 4.
वायुमंडल की विशिष्टता क्या है?
उत्तर:
वायुमंडल की विशिष्टता यह है कि यह सदैव क्षैतिज और ऊर्ध्वाकार गतिमान है।

प्रश्न 5.
वायुमंडल की आकृति कैसी है?
उत्तर:
वायुमंडल गैसीय आवरण है जो पृथ्वी के चारों ओर फैला है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

प्रश्न 6.
वायुमंडल के मुख्य मंडल या परतें कौन सी हैं?
उत्तर:

  • क्षोभमंडल
  • समताप मंडल
  • मध्य मंडल
  • तापमंडल
  • बाह्य मंडल।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वायु का आयतन किस प्रकार वितरित होता है?
उत्तर:
वायु का आयतन तापमान के अनुसार वितरित होता वायुमंडल में तापमान बढ़ने के साथ वायु हल्की हो जाती है र आकाश की ओर उठती है। गर्म वायु में वायु घनत्व कम होने कारण हल्की होती है।

प्रश्न 2.
वायु का घनत्व कैसे भिन्न है?
उत्तर:
वायु का घनत्व तापमान पर निर्भर करता है। तापमान बढ़ने से वायु गर्म होकर हल्की हो जाती है। इस प्रकार घनत्व म होता जाता है। यही कारण है कि गर्म वायु के गुब्बारे पृथ्वी 32 कि.मी. की ऊँचाई तक चले जाते हैं।

प्रश्न 3.
वायुमंडल की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
वायुमंडल में निम्न विशेषताएँ हैं:

  • यह एक गैसीय आवरण है।
  • यह सदैव क्षैतिज और ऊर्ध्वाकार गतिमान है।
  • वायुमंडल में भार होता है और दवाब डालता है।
  • वायुमंडल में जीवनदायिनी गैसें होती हैं।

प्रश्न 4.
क्षोभमंडल हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
यह पृथ्वी के सबसे समीप है जिसमें हम रहते हैं। जलवाष्प तथा धूल के कणों की उपस्थिति से यह हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है। मौसम संबंधी सभी घटनाएँ इस परत में होती हैं। औसत रूप में इस मंडल का विस्तार 13 कि.मी. है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्षोभमंडल की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
क्षोभमंडल की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:

  • वह वायुमंडल की सबसे निचली परत है।
  • इसकी औसत ऊँचाई 16 कि.मी. है।
  • यह सबसे घनी परत है।
  • इस परत में ऊँचाई के साथ तापमान घटता जाता है।
  • इसी परत में मौसम संबंधी परिवर्तन होते हैं।
  • भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर इसकी ऊँचाई भिन्न होती है।

प्रश्न 4.
ताप कटिबंधों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पृथ्वी पर ऊष्मा की प्राप्त मात्रा के आधार पर विश्व तीन ताप कटिबंधों में विभाजित कर सकते हैं

  • उष्ण कटिबंध (Torrid Zone) : यह उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा और कर्क वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा और मकर वृत्त के मध्य फैला है।
  • शीतोष्ण कटिबंध (Temperate Zone) : यह उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क वृत्त और आर्कटिक वृत्त के मध्य तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर व्रत और आर्कटिक वृत के मध्य विस्तृत है।
  • शीत कटिबंध (Frigid Zone) : यह उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त तथा उत्तरी ध्रुव के मध्य और दक्षिणी गोलार्द्ध में अटार्कटिक वृत्त और दक्षिणी ध्रुव के मध्य फैला है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

वायु Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. वायुमंडल का संघटन (Atmospheric composition) :
वायुमंडल की वायु में विभिन्न गैसें भिन्न अनुपात में पाई जाती हैं। इनमें प्रमुख हैं-नाइट्रोजन (78%), ऑक्सीजन (21%)। इसके अतिरिक्त ऑर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, हाइड्रोजन, हीलियम आदि गैसें भी सम्मिलित हैं।

2. वायुमंडलीय संरचना (Atmospheric structure) : वायुमंडल को चार परतों में विभाजित किया जा सकता है। ये हैं : क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल तथा अवनमंडल।

3. वायुमंडल के लाभ (Advantages of Amosphere): वायुमंडल के अनेक लाभ हैं:

  • वायुमंडल में प्राणियों के लिए ऑक्सीजन मिलती है।
  • पौधों के लिए नाइट्रोजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड मिलती है।
  • वायुमंडल पृथ्वी के लिए सुरक्षा का कार्य करता है।
  • वायुमंडल में जल वाष्प का भंडारण होता है जिससे वर्षा होती है।

4. जैवमंडल (Biosphere) : जैवमंडल की संकीर्ण पेटी वायुमंडल के नीचे और स्थलमंडल तथा जलमंडल के ऊपर स्थित है। यह वह क्षेत्र है जहाँ समस्त जैव प्राणी तथा पौधे पाए जाते हैं।

5. वायुमंडलीय तापमान (Atmospheric Temperature) : सूर्य ऊष्मा और प्रकाश का मुख्य स्रोत है। सूर्य की सतह पर 6,000° से तापमान है। सूर्य से निरंतर विकिरण सौर विकिरण कहलाता है।

6. सूर्यातप (Insolation) : सूर्यातप पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा प्राप्त सौर ऊर्जा है।

7. वायुमंडल को गर्म करने की प्रक्रिया (Heating Process of Atmosphere) : पृथ्वी की ठोस सतह सौर विकिरण को आसानी से ग्रहण करती है। इसलिए प्रत्यक्ष सौर विकिरण से वायुमंडल गर्म होता है। भूपृष्ठ सूर्य से विकरित ऊष्मा ऊर्जा को भौमिक विकिरण के रूप में ग्रहण करता है। वायुमंडल निम्नलिखित विधियों से गर्म होता है:

  • संचालन (Conduction)।
  • संवाहन (Convection)
  • विकिरण (Radiation)।
  • संवहन (Adveetion)

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 वायु

8. तापमान को प्रभावित करने वाले कारक (Factors impacting temperature) : निम्नलिखित कारक तापमान को प्रभावित करते हैं:

  • अक्षांश (Latitudes).
  • ऊँचाई (Altitudes).
  • प्रचलित पवनें (Prevailing winds)
  • समुद्र से दूरी (Distance from the sea)
  • महासागरीय धाराएँ (Ocean currents)
  • भूमि का ढाल (Slope of land)।

9. तापमान मापन (Temperature Measurements) : थर्मामीटर वह उपकरण है जिससे वायु के तापमान को मापा जाता है। थर्मामीटर दो प्रकार के होते हैं-फारेनहाइट तथा सेंटीग्रेड। सेंटीग्रेड पैमाने में 0° से. 100° से तक चिह्न होते हैं। फारेनहाइट में सबसे कम 30°F तथा सबसे अधिक 212°F तक होता है।

10. दैनिक औसत तापमान (Daily or Dhurnal Range of Temperature) : यह एक दिन का न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान का अंतर है। एक महीने के न्यूनतम और अधिकतम तापमान से मासिक औसत तापमान निकाला जाता है। वार्षिक औसत तापमान वह तापमान है जो वर्ष के अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के अंतर से निकाला जाता है। इसके लिए सबसे गर्म महीने जुलाई तथा सबसे ठंडे महीने जनवरी को चुना जाता है।

11. वायुदाब (Air Pressure) : वायु में भार होता है। यह भूपृष्ठ पर दबाव डालती है। एक वर्ग से.मी. पर 18 किग्रा. से भी अधिक भार होता है। सबसे अधिक भार समुद्र तल पर होता है। भूपृष्ठ पर वायुदाब को वायुमंडलीय दाब कहते हैं। वायुभार को बैरोमीटर द्वारा नापा जाता है। समुद्र तल पर औसत वायुमंडलीय दाब 75 से.मी. है।

12. स्थायी वायुदाब पेटियाँ (The Permanent Pressure Belts) : पृथ्वी की प्रमुख वायुदाब पेटियाँ निम्नलिखित हैं:
(क) भूमध्यरेखीय निम्न वायुदाब पेटी (Equatorial Low Pressure Bell) : यह पेटी 5° उ. अक्षांश से 5° द. अक्षांश तक फैली है। यह कम वायुदाब क्षेत्र होता है। यहाँ भूपृष्ठीय पवनें नहीं चलतीं। इसे शांत पेटी कहते हैं।

(ख) उष्ण कटिबंधीय उच्च वायुदाब पेटी (SubTropical High Pressure Delt): यह कर्क वृत्त तथा मकर वृत्त के समीप पाई जाती है। यहाँ भूमध्य रेखा की अपेक्षा कम तापमान होता है।

(ग) ध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटी (Polar Low Pressure Belt) : ये पेटिगा आर्कटिक वृत्त तथा अंटार्कटिक वृत्त के समीप स्थित हैं।

(घ) ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी (Polar High Pressure Bell) : ये पेटियाँ ध्रुवों पर पाई जाती हैं।

13. वायुदाब पेटियों का ऋतुवत् वितरण (Seasonal Distribution of Pressure Belts) : सूर्यातप पृथ्वी पर वायुदाब पेटियों के निर्माण का प्रमुख कारक है। सूर्य ग्रीष्म ऋतु में उत्तर तथा शीत ऋतु में दक्षिण की ओर गति करता है। दाय का ऋतुवत वितरण जल तथा बल के वितरण पर भी प्रभाव पड़ता है।

14. पवनें (Winds) : भूपृष्ठ पर वायु भी क्षैतिज गति को पवन कहते हैं। पवनों का नाम क्षेत्रों के आधार पर किया जाता है, जैसे-पछुवा पवनें जो पश्चिम दिशा से चलती हैं। प्रकार (Types) : जो पवनें अपने निश्चित मार्ग पर चलती हैं उन्हें स्थायी पवनें कहते हैं। कुछ पवनों में ऋतुवत वायुमंडलीय दशाओं के कारण परिवर्तन होते हैं। उन्हें सामयिक पवनें कहते हैं। स्थायी पवनें हैं : व्यापारिक पवनें, पछुवा पवनें, ध्रुवीय पवनें।
(क) व्यापारिक पवनें (Trade Winds) : ये पवनें उपाष्ण उच्च दाब पटी से भूमध्यरेखीय निम्न वायु दाब पेटी की ओर चलती हैं। इन पवनों की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम और दक्षिणी गालार्द्ध में दक्षिण-पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर होती हैं।

(ख) पछुवा पवनें (Westerlies) : ये पवनें शीतोष्ण कटिबंध में उपोष्ण उच्च वायुदाब से उपधुवीय निम्न दाब पेटी की ओर पश्चिम से चलती हैं। ये पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व को तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण पूर्व को चलती हैं।

(ग) धुवीय पवनें (Polar Winds) : ये पवनें ध्रुवों पर ध्रुवीय उच्चदाब पेटी से उप ध्रुवीय निम्न दाब पेटी की ओर चलती हैं।

  • सामयिक पवनें (Periodic Winds) : इन पवनों में मानसून पवनें, जल समीर तथा थल समीर पवनें सम्मिलित हैं।
  • स्थानीय पवनों में लू, चिनुक, फोहन, हरमटन आदि पवनें सम्मिलित हैं।
  • अस्थिर पवनों (Variable winds) में चक्रवात, प्रति चक्रवात आदि सम्मिलित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *