HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

HBSE 7th Class Geography प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Textbook Questions and Answers

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है?
उत्तर:
तापमान तथा वर्षा।

(ख) प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक वनस्पति को निम्न तीन मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • वन
  • घासस्थल
  • काँटेदार झाड़ियाँ।

वन उपयुक्त तापमान व वर्षा वाले क्षेत्रों में उगते हैं। घासभूमियाँ मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होती हैं। काँटेदार झाड़ियाँ शुष्क क्षेत्रों में होती हैं।

(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर:
1. महोगनी
2. रोजवुड।

(घ) विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भूमध्य रेखा के आसपास अमेजन तथा ओरोनिको नदी और जायरे तथा कांगो बेसिन में पाए जाते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

(ङ) नींबू-वंश (सिटूस) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?
उत्तर:
भूमध्यसागरीय जलवायु में।

(च) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ।
उत्तर:
शंकुधारी वनों के उपयोग (Uses of coniferous forest) :

  1. इन वनों के वृक्षों का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है।
  2. इससे कागज बनाया जाता है।
  3. इन वनों के वृक्षों की लकड़ी का उपयोग माचिस और पैकिंग के लिए बक्से बनाने में भी किया जाता है।
  4. खेल का सामान बनाने में भी इन वृक्षों की लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

(छ) विश्व के किन भागों में मौसमी घासस्थल पाए जाते हैं?
उत्तर:
मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में तथा महाद्वीपों के भीतरी भागों में घासस्थल पाए जाते हैं।

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) काई एवं लाइकन पाए जाते है।
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में
(iii) टुंडा वनस्पति में
उत्तर:
(iii) टुंड्रा वनस्पति में।

(ख) काँटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं:
(i) गर्म एवं आर्द्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ii) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर:
(i) गर्म एवं शुष्क रेगिस्तानी जलवायु में।

(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर
(i) बंदर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर:
(i) बंदर।

(घ) शंकुधारी वन की एक महत्त्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति:
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर:
(i) चीड़।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

(ङ) स्टेपी घासस्थल पाए जाते हैं:
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) रूस
उत्तर:
(ii) रूस।

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ:

(क) वालरस (i) नरम काष्ठ पेड़
(ख) देवदार का वृक्ष (ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर
(ग) जैतून (iii) एक ध्रुवीय जानवर
(घ) हाथी (iv) आस्ट्रेलिया का शीतोष्ण घासस्थल
(ङ) कंपोस (v) एक नींबू-वंश (सिट्रस) का फल
(च) डाउन (vi) ब्राजील के उष्णकटिबंधीय घासस्थल

उत्तर:
(क) (iii)
(ख) (i)
(ग) (v)
(घ) (i)
(ङ) (vi)
(च) (iv)

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है।
उत्तर:
ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मेंटी होती है क्योंकि ये प्रदेश अति शीतल हैं। यह इन्हें ठंडी जलवायु में सुरक्षित रखते हैं। ये जानवर सौल, वालरस, बर्फीली लोमड़ी आदि हैं।

(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े भागों में पाए जाते हैं। इन क्षेत्रों में मौसमी परिवर्तन होते रहते हैं। जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में वृक्ष अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।

(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।
उत्तर:
वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान बदलती रहती है क्योंकि वनस्पति की वृद्धि तापमान एवं आर्द्रता पर निर्भर करती है। इसके अतिरिक्त भूमि की ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई भी वनस्पति पर प्रभाव डालती है।

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 5.
क्रियाकलाप :
(क) विश्व के विभिन्न भागों के वनों एवं घासस्थलों के चित्र एकत्र करें। प्रत्येक चित्र के नीचे इससे संबंधित एक वाक्य लिखें।
(ख) वर्षा वन, घासस्थल एवं शंकुधारी वन का एक कोलाज बनाएँ।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 6.
आओ खेलें : (Let’s Fun)
दी गई वर्ग पहेली में शब्द छिपे हैं। ये सब वनस्पतियों एवं वन्य जीवों से संबंधित हैं। ये शब्द क्षैतिज एवं उर्ध्वाधर रूप में दिए गए हैं। इनसे दो शब्दों की पहचान आपके लिए की गई है। अपने दोस्त से मिलकर बाकी शब्दों की पहचान करें।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन 1

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
1. एक ………………. में जानवर और पौधे एक साथ रहते हैं।
2. यूरेशिया (रुस) में शीतोष्ण घासस्थलों को ………………. कहते हैं।
3. शंकुधारी वनों को ………………. भी कहते हैं।
4 ……………….. वनों को सेल्वास तथा भूमध्यरेखीय वन भी कहते हैं।
5. ………………. आई और गर्म जलवायु में अच्छी प्रकार उगते हैं।
6. पृथ्वी पर पौधों की प्राकृतिक वृद्धि जो बिना किसी प्रयत्न के होती है उसे ………………. कहते हैं।
7. ………………. प्रमुख रूप से शुष्क भागों में पाए जाते
8. ………………. विश्व का सबसे बडा साँप है।
9. उष्णकटिबंधीय सदाहरित वनों का दूसरा नाम ………………..
10. कँटीले वनों में वार्षिक वर्षा ………………. सेमी. होती
उत्तर:
1. पर्यावरण
2. स्टेपीज
3. टैगा
4. उष्णकटिबंधीय सदाहरित
5. वन
6. प्राकृतिक वनस्पति
7. कँटीले वन
8. एनाकोंडा
9. सेल्वास
10. 50 से.मी.

प्रश्न 2.
बताइए कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य :
1. पृथ्वी का वनस्पति आवरण मानव क्रियाओं द्वारा प्रभावित होता है।
2. पौधों को अपनी वृद्धि के लिए वायु, प्रकाश तथा जल की आवश्यकता नहीं होती।
3. शीतोष्ण क्षेत्रों में पौधों की अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
4. उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वनों को मानसून वन भी कहते हैं।
5. भूमध्यसागरीय प्रदेशों में औसत वर्षा 80 से.मी. है जो सर्दियों में होती है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. सत्य।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 3.
निम्न के जोड़े बनाएँ :

‘क’ ‘ख’
(i) पूवो अफ्रीका (क) लानोस
(ii) ब्राजील (ख) डान
(iii) वेनेजुएला (ग) प्रेअरी
(iv) अर्जेन्टीना (घ) स्टेपी
(v) उत्तरी अमेरिका (ङ ) पैंपास
(vi) दक्षिण अफ्रीका (च) सवाना
(vii) मध्य एशिया (छ) वेल्ड
(viii) ऑस्ट्रेलिया (ज) कंपोस

उत्तर:
(i) (च)
(ii) (ज)
(iii) (क)
(iv) (ङ)
(v) (ग)
(vi) (छ)
(vii) (घ)
(viii) (ख)

प्रश्न 4.
सही उत्तर चुनें :
1. इनमें से कौन-सी उष्ण और आर्द्र जलवायु की वनस्पति है?
(क) वन
(ख) झाड़ियाँ
(ग) घासभूमियाँ
(घ) कटीले वन
उत्तर:
(क) वन।

2. निम्न में से किस तापमान से कम पर पौधे कम उगते है?
(क) 10° से.
(ख) 15° से.
(ग) 6° से.
(घ) 20° से.
उत्तर:
(ग) 6° से.।

3. इनमें से कौन-सी वनस्पति ध्रुवीय वनस्पति के रूप में जानी जाती हैं?
(क) मरुस्थलीय वनस्पति
(ख) टुंड्रा वनस्पति
(ग) शीतोष्ण घासभूमियाँ
(घ) ज्वारीय वन
उत्तर:
(ख) टुंड्रा वनस्पति।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

4. प्राकृतिक वनस्पतियों में परिवर्तन का मुख्य कारण हैं:
(क) जलवायु में परिवर्तन
(ख) मृदा
(ग) आर्द्रता
(घ) वर्षा
उत्तर:
(क) जलवायु में परिवर्तन।

5. फीजेंट और मोनाल जैसे पक्षी पाए जाते हैं:
(क) शीतोष्ण सदाबहार वन
(ख) शीतोष्ण पर्णपाती वन
(ग) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
(घ) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
उत्तर:
(ख) शीतोष्ण पर्णपाती वन।

HBSE 7th Class Geography प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों की लकड़ी के मुख्य उपयोग क्या हैं?
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों की लकड़ी फर्नीचर, यातायात तथा निर्माण सामग्री बनाने में प्रयुक्त होती है।

प्रश्न 2.
वन्य जीवन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
वन्य जीवन से तात्पर्य है कि प्राकृतिक क्षेत्र में पाए जाने वाले पशु-पक्षी तथा अन्य जीव-जंतु जो अपने अनुकूल वातावरण में रहते हैं।

प्रश्न 3.
कौन-सी मानव क्रियाओं से वन्य प्राणी लुप्त हो रहे हैं?
उत्तर:
अनेक प्रकार की मानव क्रियाएँ जैसे शिकार, निवनीकरण, कृषि तथा खनन आदि से बहुत से आनवर लुप्त हो रहे हैं।

प्रश्न 4.
घासस्थल क्या है?
उत्तर:
घास के विशाल मैदान हैं जो औसत वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सवाना घासभूमियाँ क्या हैं? इनकी विशेषता बताएँ।
उत्तर:
सवाना घासभूमियाँ उष्णकटिबंधीय घासभूमियाँ हैं। इन घासभूमियों की विशेषता यह है कि यहाँ घास दो मी. तक लंबी हो जाती हैं। इन घासभूमियों का उपयोग कृषि के लिए किया जाने लगा है।

प्रश्न 2.
शीतोष्ण पर्णपाती वनों की विशेषताएँ लिखो।
उत्तर:

  1. ये वन ठंडी जलवायु तथा औसत वर्षा वाले भागों में पाए जाते हैं।
  2. इन वनों के वृक्ष पर्णपाती होते हैं।
  3. ये वृक्ष अपनी पत्तियाँ शुष्क मौसम में गिरा देते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 3.
वन्य जीवों के जीवित रहने के लिए वन क्या प्रदान करते हैं?
उत्तर:
वन वन्य जीवों के लिए अनुकूल क्रियाशील तथा प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं। वन जानवरों के लिए भोजन तथा जल प्रदान करते हैं तथा आश्रय देते हैं।

प्रश्न 4.
ज्वारीय वन क्या है? वर्णन करें।
उत्तर:
ये वन डेल्टाई क्षेत्रों में विशेषकर गंगा, महानदी आदि के डेल्टा में उगते हैं। समुद्र का ज्वारीय जल जो उच्च ज्वार के समय स्थल भाग में आ जाता है, इन वनों की घनी वृद्धि का निर्धारण करता है। इन वनों में सुंदरी नाम का वृक्ष बहुतायत में उगता है इसलिए इन्हें सुंदरबन भी कहते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों की विशेषताएँ लिखो।
उत्तर:
इन वनों को मानसूनी वन भी कहते हैं। इनकी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :

  1. इन वनों के वृक्ष शुष्क ऋतु में वृक्ष अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
  2. वृक्षों के नीचे झाड़ियाँ उग आती हैं।
  3. ये वन 100 से 200 से.मी. वर्षा वाले भागों में पाए जाते हैं।
  4. इन वनों की लकड़ी फर्नीचर एवं मकान बनाने में बहुत उपयोगी है।
  5. साल, सागवान, नीम तथा शीशम यहाँ के प्रमुख वृक्ष हैं। 6. इन वनों में बाघ, शेर, हाथी. बंदर आदि पाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
भूमध्यसागरीय वनों की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:

  1. ये वन महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर पाए जाते हैं।
  2. इन वनों के वृक्षों की पत्तियाँ चौड़ी, लंबी जड़ें तथा मोटी छाल होती है।
  3. ओक, जैतून, अंजीर प्रमुख वृक्ष होते हैं।
  4. सिट्रस फलों के लिए ये वन मशहूर हैं।
  5. यहाँ वन्य जीवन बहुत कम हैं।

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. प्राकृतिक वनस्पति के प्रकार (Types of Natural Vegetation) : भिन्न जलवायु और उच्चावच के कारण भिन्न प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पाई जाती है। यह निम्न मुख्य प्रकारों में विभाजित की जा सकती है।
(i) उष्णकटिबंधीय सदाहरित वन (Tropical Evergreen Forest) : ये वन अमेजन नदी बेसिन, जायरे और कांगो बेसिन में पाए जाते हैं। इन वनों में कठोर लकड़ी के वृक्ष जैसे-महोगनी, रोजवुड, इबोनी आदि के वृक्ष होते हैं।

(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन अथवा मानसूनी बन (The Tropical Deciduous Forests) : ये वन मानसून एशिया, मध्य अमेरिका के कुछ भागों में, ब्राजील और आस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन वनों में साल, टोक, चंदन, शीशम, बाँस आदि के वृक्ष होते हैं। ये वृक्ष विशेष मौसम में अपनी पत्तियाँ झाड़ देते हैं।

(iii) शीतोष्ण सदाहरित वन (Temperate Evergreen Forests) : महाद्वीपों के पूर्वी भाग में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं। चीन, जापान, दक्षिण-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और न्यूजीलैंड, दक्षिणी-पूर्वी ब्राजील आदि में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं। ये कठोर लकड़ी के मिश्रित वन हैं। इन वनों के प्रमुख वृक्ष हैं-ओक, पाइन, वालनट, यूकेलिप्टस आदि।

(iv) शीतोष्ण पर्णपाती वन (Temperate Deciduous Forests): वे वन तटीय क्षेत्रों में ठंडी जलवायु तथा औसत वर्षा वाले भागों में पाए जाते हैं। ये भाग हैं – पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पूर्वी चीन, जापान, उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और न्यूजीलैंड। ओक, पोपलर आदि प्रमुख वृक्षा हैं।

(v) भूमध्यसागरीय वन (Mediterrenean Vegetation) : ये वन महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर दोनों गोलाद्धों में पाए जाते हैं। ओक, जैतून, अंजीर, ऐश बीच तथा नींबू वंश के फल जैसे अंगूर आदि के वृक्ष यहाँ मिलते हैं।

(vi) शुकधारी वन (Coniferous Forests) : ये वन 50° उत्तरी अक्षांश से 70° उत्तरी अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं। इन्हें टैगा वन भी कहते हैं। इन वृक्षों की पत्तियाँ नुकीली सूई जैसी होती हैं। ये 50 मी. तक लंबे होते हैं। ये मुलायम लकड़ी के वृक्ष हैं। इनमें चीड़, देवदार, लार्च आदि के वृक्ष होते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

(vii) कंटीले वन (The Thorn Forests) : ये वन 50 से.मी. से कम वर्षा वाले भागों में पाए जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की जड़े लंबी और पत्तियाँ मोटी तथा काँटेदार होती हैं। ये वन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दक्कन पठार के शुष्क क्षेत्र व मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं।

(viii) चारीय वन (Tidal Forests) : इस प्रकार के वन डेल्टाओं में पाए जाते हैं। विशेषकर गंगा, महानदी, गोदावरी, कृष्णा आदि नदियों के डेल्टाओं में। गंगा डेल्टा के मैंग्रोव वनों में सुंदरी नामक वृक्ष अधिकतर पाया जाता है। दूसरा वृक्ष केसरीना है जिससे नाव बनाई जाती है।

(ix) उष्णकटिबंधीय घासभूमियाँ (Tropical Grasslands) : इन्हें सवाना के नाम से भी जानते हैं। ये घासस्थल ब्राजील के पठार, भारत के दक्कन पठार तथा उत्तरी आस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

(x) शीतोष्ण घास भूमियाँ (Temperate Grasslands) : ये घासभूमियाँ महादीपों के आंतरिक भागों और मध्य अक्षांशों में पाई जाती हैं। ये घासभूमियाँ भिन्न नामों से जानी जाती है, जैसे उत्तरी अमेरिका में प्रेरीज, दक्षिण अमेरिका में पंपास, अफ्रीका में वेल्ड एशिया में स्टेपीज तथा आस्ट्रेलिया में डाउन कहलाती हैं।

(xi) मरुस्थलीय वनस्पति (Desert Vagetation) : इनमें काँटेदार झाड़ियाँ जैसे नागफनी तथा लंबी घास आदि होती है।

(xii) टुंड्रा वनस्पति (Tundra Vegetation) : उत्तरी ध्रुव के आसपास इस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है। यहाँ वृक्ष नहीं उगते। टुंड्रा क्षेत्र की प्रमुख वनस्पति काई, लिचेन तथा घासें आदि होती हैं।

2. वन्य जीवन (Wildlife) : वन्य जीवन हमारे पर्यावरण का प्रमुख भाग है। वन्य क्षेत्र जानवरों के लिए अनुकूल क्रियाशील तथा प्राकृतिक निवास है। जानवर अपने अनुकूल पर्यावरण में ही रहते हैं। उष्ण कटिबंधीय वनों में बंदर, वानर, चमगादड़, छिपकली, उड़ने वाली गिलहरी आदि पाई जाती है। वनस्पति पर निर्भर करने वाले जानवर जैसे हाथी, जेब्रा, हिरन, एंटीलोप आदि उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों में पाए जाते हैं। मांसाहारी जानवर शेर, चीता, भेड़िया आदि हैं। मरुस्थलों में ऊँट पाया जाता है। ठंडे वन क्षेत्रों में रेडियर, ध्रुवीय भालू, मिक, रजत लोमडी, सील आदि पाए जाते हैं।

3. वन्य जीव संरक्षण (Conservation of wildlife) : भारत सरकार जो वन्य जीव संरक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं। भारत से वर्तमान समय में 86 राष्ट्रीय उद्यान 480 वन्य जीव अभ्यारण्य तथा. 17 शेर सुरक्षित स्थल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *