HBSE 6th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

HBSE 6th Class History क्या, कब, कहाँ और कैसे Textbook Questions and Answers

कल्पना करो:

तुम्हें एक पुरातत्वविद् का साक्षात्कार लेना है। तुम उन पाँच प्रश्नों की एक सूची तैयार करो जिन्हें तुम पुरातत्त्वविद् से पूछना चाहोगे?
उत्तर:
पांच भिन्न-भिन्न प्रश्नों की सूची:
प्रश्न 1: आप आज से 3000 वर्ष की सभ्यता के बारे में क्या जानते हैं?
प्रश्न 2: आप निश्चित कालगणना कैसे करते हैं?
प्रश्न 3: आपको लोगों के रहन-सहन, रीति-रिवाज के बारे में कैसे पता चलता है?
प्रश्न 4: प्राचीन काल की बातों को जानने के स्रोत क्या हैं?
प्रश्न 5: आपको कई बातों के स्रोत मिलते हैं और कई अन्य के प्रामाणिक स्रोत नहीं भी मिल पाते होंगे, ऐसी दशा में आप तथ्यों का सामान्यीकरण किस तरह करते हैं?

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

आओ याद करें:

क्या कब कहाँ और कैसे प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित का सुमेल करो:

(अ) (ब)
(अ) नर्मदा घाटी (i) पहला बड़ा राज्य
(ब) मगध (ii) शिकार तथा संग्रहण
(स) गारो पहाड़ियाँ (iii) लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर
(द) सिन्धु और इसकी सहायक नदियाँ (iv) आरंभिक कृषि
(य) गंगा घाटी (v) प्रथम नगर

उत्तर:

(अ) (ब)
(अ) नर्मदा घाटी (ii) शिकार तथा संग्रहण
(ब) मगध (i) पहला बड़ा राज्य
(स) गारो पहाड़ियाँ (iv) आरंभिक कृषि
(द) सिन्धु और इसकी सहायक नदियाँ (v) प्रथम नगर
(य) गंगा घाटी (iii) लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर

HBSE 6th Class Social Science क्या कब कहाँ और कैसे प्रश्न 2.
पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।
उत्तर:
पाण्डुलिपि को प्राचीन विद्वानों ने भूर्जपत्र (भूर्ज वृक्ष की छाल) और ताड़ के पत्तों पर लिखा जबकि अभिलेख पत्थरों और धातुओं पर उत्कीर्ण किए गए।

आओ चर्चा करें:

क्या कब कहाँ और कैसे HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 3.
कई सौ वर्ष पूर्व की घटनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है? रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ों। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं?
उत्तर:
कई सौ वर्ष की घटनाओं के बारे में इतिहास के स्रोतों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ये स्रोत हैं:
(i) पाण्डुलिपि
(ii) शिलालेख
(iii) गूढ़ लिपि का अर्थ ज्ञान
(iv) पुरातत्त्ववेत्ताओं द्वारा एकत्रित किए गए प्राचीनकाल के भग्नावशेष तथा
(v) कालक्रम -(ईसा मसीह के जन्म-पूर्व और पश्चात की काल गणना)।

प्रश्न 4.
पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन सी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती है?
उत्तर:
पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएँ:
(i) अभिलेख
(ii) शिलालेख
(iii) पाण्डुलिपि
(iv) कलाकृतियाँ
(v) भवन-शिल्प
(vi) मुद्रा एवं मोहर
(vii) औजार/हथियार/भाँडे-वर्तन
(viii) स्मारक, मंदिर, धर्मशालाएँ, कुएँ, मूर्तियाँ
(ix) मनुष्य, पशुओं, पक्षी और मछलियों की हड्डियाँ
(x) खाद्यान्नों के बीज
(xi) वस्त्र
(xii) आभूषण।
पत्थर की बनी वस्तुएँ: औजार, भाँडे-बर्तन, मूर्तियाँ, शिलालेख, चित्रकारी आदि हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 5.
साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो?
उत्तर:
इसके निम्नलिखित आधार हैं:
(i) पुरातत्त्वीय आधार: पुरातत्त्ववेत्ता को आमआदमी की दिनचर्या के बारे में लिखी गयी कोई पाण्डुलिपि नहीं मिली। उन्होंने इनके बारे में जानकारी उनके औजार, हथियार, भाँडे-बर्तन आदि के अवशेषों से प्राप्त की है।

(ii) आम आदमी की वर्तमान स्थिति: आज भी हम देखते हैं कि आम आदमी अर्थात्-सामान्य किसान, मजदूर, श्रमिक, मछुआरे, आदिवासी एवं पशुपालक के सभी कार्य प्राथमिक अवस्था के रहते हैं। इसी कारण उनके कार्यों और क्रियाओं तथा मान्यताओं का कोई भी अभिलेख तैयार नहीं किया जाता। इनका परिश्रम समाज के अन्य वर्गों के लिए ही होता आया है।

(iii) जनगणना आदि जैसी प्रशासनिक व्यवस्था का न रहना: इतिहास बताता है कि जनगणना केवल अठारहवीं शताब्दी के बाद से ही की जा रही है। इसके बीच की समयावधि में भी कई बाधाएँ आई थी। अतः जनसामान्य के बारे में जानकारी के कोई स्रोत नहीं हैं।

प्रश्न 6.
कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।
उत्तर:
ऐसे दो आधार हैं:

  1. शिलालेख और
  2. पुरातत्त्वीय साक्ष्य।

शिलालेखों में उत्कीर्ण राजाज्ञाएँ दर्शाती हैं कि शासक वर्ग हमेशा युद्धरत रहता था, उनके बड़े-बड़े महल थे और वे ऐश्वर्यपूर्ण जीवन बिताते थे। भाँडे-बर्तन, पत्थरों के औजार, हड्डियों के आभूषण जैसे अवशेष दर्शाते हैं कि उनका जीवन स्तर बहुत ही दयनीय रहा होगा। पुरातत्ववेत्ताओं ने उनकी किसी पाण्डुलिपि को भी नहीं पाया जिससे यह ज्ञात होता है कि वे सर्वथा निरक्षर थे। उपलब्ध राजाज्ञाओं और ग्रंथों में भी केवल राजा और रानियों की वीरता और सुन्दरता का उल्लेख मिलता है। इससे पता चलता है कि किसान वर्ग समाज का शोषित और उपेक्षित वर्ग था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

आओ करके देखें:

प्रश्न 7.
एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित कम से कम पांच भिन्न-भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ। क्या ये शिल्पकार (क) स्त्री, (ख) पुरुष, (ग) स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं?
उत्तर:
आधुनिक युग में प्रचलित शिल्प हैं:

  1. हस्त-शिल्प: (इसमें हाथ से बनाई जाने वाली विपणन योग्य चीजें-टोकरी, थैले, सजावट का सामान अदि आते हैं)
  2. भवन-शिल्प: (इसमें भवन निर्माण अभियन्ता एवं योजनाकार आदि शिल्पियों का कार्य सम्मिलित रहता है)
  3. मूर्ति शिल्प: (इसमें कलाकृतियाँ, मूर्तियाँ आदि आती हैं)
  4. काष्ठ-शिल्प: (इसमें फर्नीचर, झाड़-फानूस आदि गृह-सजा का कार्य आता है)
  5. चर्म-शिल्प: (इसमें चमड़े की वस्तुएँ बनाने का कार्य सम्मिलित है)।

हस्तशिल्प को स्त्री और पुरुष दोनों ही पसंद करते है और बहुधा स्त्रियाँ ही इन कार्यों में तल्लीन दिखाई पड़ती है। भवन शिल्प में बहुधा पुरुषों का ही योगदान रहता है। अभियंता आदि के पद पर तो महिलाएँ भी दिखाई पड़ती है लेकिन कार्य-स्थल के निर्माता पुरुष ही रहते हैं। मूर्ति-शिल्प: महिला और पुरुष दोनों। काष्ठ शिल्प: अधिकतर पुरुष ही, चर्म-शिल्प: बहुधा पुरुष।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 8.
अतीत में पुस्तकें किन-किन विषयों पर लिखी गई थीं? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगी?
उत्तर:
प्राचीन काल में धार्मिक आस्थाओं और धर्माचरण (धर्मशास्त्र), शासकों की जीवनियाँ, चिकित्सा, विज्ञान और साहित्य जैसे विषयों पर पुस्तकें लिखी गई थीं।

मैं इनमें से धर्मशास्त्र की पुस्तकें पढ़ना चाहूँगा क्योंकि-
(i) इससे ही मनुष्य की धारणाएँ (मनोवृत्ति, संकल्प, अन्त:करण) बनीं जिससे आदि-काल का समाज संगठित हुआ होगा और संगठित समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक मुखिया (राजा या शासक) की आवश्यकता महसूस हुई होगी तथा सदाचारी राजा ने ही राज्य के बीमार, कमजोर तथा अस…. लोगों के उपचार की स्थितियाँ उत्पन्न की होंगी तथा समाज की प्रगति हेतु चिन्तन करने वाले और प्रसन्न मानसिकता के जन-समुदाय के हृदय में ही कविताओं, गीतों तथा सत्साहित्य ने जन्म लिया होगी।

(ii) मेरा यह मानना है कि समाज को एकता के सूत्र में आबद्ध करने वाली विशुद्ध और निरपेक्ष धारणा ही धर्म है। आहार से आचार, आचार से विचार और विचार से ही व्यवहार (कर्म) क्रमशः आरोही क्रम में उद्गमित होते हैं। प्राचीन काल के इन सभी संस्थानों (परिवार, समुदाय, गण, संघ, परिसंघ आदि) की उत्पत्ति भी इसी क्रम में हुई है।

HBSE 6th Class History नगर, व्यापारी और शिल्पिजन Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अतीत की घटनाओं के बारे में जानने के स्रोत क्या हैं?
उत्तर:
पाण्डुलिपियों, शिलालेखों और पुरातत्व विज्ञान द्वारा खोजी गई प्राचीन चीजों को स्रोत कहा जाता है।

प्रश्न 2.
प्राचीन काल की जानने योग्य चीजें क्या हैं?
उत्तर:
प्राचीन काल की जानने योग्य चीजें-लोगों का रहन-सहन, उनके आचार और व्यवहार, वेश-भूषा, भोजन के तरीके और काम-धन्धे तथा शिल्प हैं। उस काल में मौजूद साहित्य, संगीत, विज्ञान, गणित, खेल-कूद और व्यायाम, मनोविनोद के साधन आदि भी जानने योग्य तथ्य हैं।

प्रश्न 3.
भोजन संग्राहक लोग सबसे पहले भारत में कहाँ रहते थे?
उत्तर:
नर्मदा नदी की घाटी में।

प्रश्न 4.
प्राचीन काल के भोजन-संग्राहक लोग क्या खाते थे?
उत्तर:
पेड़ों के कन्द, जड़ें (मूल) और फल। वन की इन्हीं चीजों को खाकर वे अपना जीवन व्यतीत करते थे। उनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो जंगली पशु-पक्षियों का शिकार करते थे।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 5.
8000 वर्ष पूर्व कृषि कार्य करने वाले लोग कहाँ रहते थे?
उत्तर:
भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित किरथर और सुलेमान पहाड़ियों में। वे गेहूँ और जौ की फसलें उगाते थे।

प्रश्न 6.
पशुपालक लोगों का समुदाय कहाँ रहता था?
उत्तर:
भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित गारो पहाड़ियों और मध्य भारत की विन्ध्य पर्वतमाला के आस-पास वाले क्षेत्र में। वे भेड़-बकरी और अन्य पशुओं को पालते थे। यहाँ सबसे पहले धान की खेती भी की गई।

प्रश्न 7.
दक्षिण एशिया को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
समुद्रों, पहाड़ियों और पर्वतों ने इस भू-भाग को एक नया आकार और अलग पहचान दी है। यह भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ईरान, चीन तथा म्यनमार को सम्मिलित करने वाला विशाल भू-भाग है।

प्रश्न 8.
सहायक नदी क्या है?
उत्तर:
वह छोटी नदी जो अपने उद्गम से आगे बढ़कर किसी मुख्य नदी में मिल जाती है। उदाहरणार्थ- यमुना, कोसी, घाघरा आदि गंगा नदी की सहायक नदियाँ हैं।

प्रश्न 9.
सोन नदी कहाँ बहती है?
उत्तर:
मध्य प्रदेश में।

प्रश्न 10.
मगध राज्य कहाँ स्थित था?
उत्तर:
मगध राज्य का विस्तार गंगा और सोन नदी के किनारे दक्षिण की ओर था।

प्रश्न 11.
प्राचीन काल में लोग इधर-उधर क्यों घूमते रहते थे?
उत्तर:

  1. भोजन की तलाश में
  2. बाढ़ और सूखे जैसी आपदा से बचने के लिए
  3. दूसरे राज्य पर अधिकार करने के लिए
  4. वस्तु-विनिमय पद्धति से व्यापार करने के लिए
  5. धर्म प्रचार के लिए तथा
  6. नए स्थानों की खोज करने के लिए।

प्रश्न 12.
लोगों के देश के भीतरी भागों और विदेशों में अवागमन का परिणाम क्या रहा है?
उत्तर:

सांस्कृतिक विविधता आई तथा कई तरह की संस्कृतियों का समामेलन हुआ
लोगों ने पत्थरों को तराशने, उन पर लिपियाँ उत्कीर्ण करने की कला सीखी और संगीत एवं विविध किस्म के भोजन तैयार करने सीखे।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 13.
भारत के कितने नाम हैं?
उत्तर:

  1. आर्यावर्त्त
  2. जम्बूद्वीप
  3. भारतवर्ष
  4. हिन्दुस्तान
  5. पुण्यक्षेत्र
  6. इण्डिया और
  7. हिन्दुस्तान।

प्रश्न 14.
भारत का नाम इण्डिया कैसे पड़ा?
उत्तर:
यूनानियों और ईरान वासियों ने “सिन्धु” शब्द को अपनी भाषा में हिन्दोस या इन्दोस कहा और इस नदी के पूर्व का भू-भाग इसी आधार पर इण्डिया कहा गया।

प्रश्न 15.
विश्व का प्राचीनतम ग्रंथ ‘ऋग्वेद’ कब लिखा गया? इसमें “भारत” शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ है?
उत्तर:
ऋग्वेद को आज से लगभग 3505 वर्ष पूर्व लिखा गया। इसमें भारत शब्द का प्रयोग इस भू-भाग के उत्तर-पश्चिम में रहने वाले लोगों के लिए किया गया है।

प्रश्न 16.
हस्तलिपि क्या है?
उत्तर:
प्राचीन काल की लेखन-कला हस्तलिपि थी। यह ताड़-पत्र या भोजपत्रों में हाथ से लिखी जाती थी। इन पत्तों को पृष्ठों के आकार में काटकर आपस में जोड़ दिया जाता था।

प्रश्न 17.
भोजपत्र किसको कहते हैं? यह कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
भूर्ज नामक वृक्ष की छाल को भोजपत्र कहते हैं। यह हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में पाया जाने वाला एक वृक्ष है।

प्रश्न 18.
प्राचीन काल की प्रमुख भाषाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. संस्कृत
  2. प्राकृत (जनसामान्य की भाषा) और
  3. तमिल।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 19.
लिपि क्या है?
उत्तर:
अक्षरों या संकेतों का सार्थक और उद्देश्यपरक समुच्चयन ही लिपि है।

प्रश्न 20.
राजाज्ञा के अलावा शिलालेखों में क्या उत्कीर्ण रहता था?
उत्तर:
राजा और रानी की जीवनियाँ और कार्य। विशेषकर युद्ध विजय के बारे में ही विवरण दिया जाता था।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अतीत की जानकारी या इतिहास का अध्ययन आवश्यक क्यों है?
उत्तर:
(i) बीते हुए समय की जानकारी लेकर वर्तमान को बेहतर बनाना: चूँकि मानव सभ्यता का क्रमिक विकास हुआ है। इस कारण निश्चित है कि अतीत काल में मनुष्य की जीवन पद्धति में कई कमियाँ थीं। इन कमियों में हम सुधार इनका वास्तविक बोध होने के बाद ही कर सकते हैं।

(ii) आत्म-निरीक्षण करने की शक्ति का मिलना: तुलना करने के लिए दो वस्तुओं का समांतर रहना आवश्यक है। अतीत और वर्तमान दोनों में मानव क्रियाकलापों पर विचार करके ही हम उस युग की अच्छाइयों को ग्रहण कर सकते हैं और बुराइयों का त्याग कर सकते हैं। उदाहरणार्थ-इतिहास का हर्षवर्धन हमें प्रजा के लिए सर्वस्व त्याग करने वाले शासक का दर्शन कराता है और वर्तमान में हम शासक वर्ग की शह पर होने वाली हत्या, बलात्कार आदि के दृश्य भी देख रहे हैं।

(iii) भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की क्षमता मिलना: आदिम-युग में मानव सभ्यता के प्रथम चरण पर था और अब पराकाष्ठा पर पहुंच चुका है जहाँ से पतन की शुरुआत होती है। इन दोनों स्थितियों का आकलन करके हम मध्यम मार्ग को चुन सकते हैं।

प्रश्न 2.
प्रागैतिहासिक काल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
वह काल जो ऐसे अंध-युग का था कि उसकी प्रामाणिक जानकारी जुटा पाना कठिन है। केवल पुरातत्ववेत्ताओं के अन्वेषण और अनुसंधान से ही उस काल की धुंधली छवि नजर आती है।

प्रश्न 3.
भोजन संग्राहक मनुष्य की जीवन-दशा कैसी थी?
उत्तर:
मनुष्य को भोजन पकाने, कृषि करने आदि का ज्ञान नहीं था। वह वन के कंदमूल और फलों को खाकर जीवन-व्यतीत करता था। एक स्थान के फल समाप्त हो जाने के दशा में वह दुसरे स्थान की ओर चल पड़ता था। इस क्रम में उसको भूखों भी मरना पड़ता था। वह वृक्ष की कोटरों, पर्वतों की दरारों और पेड़ों को अपना क्षणिक निवास स्थान बनाता था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 4.
इतिहास के अध्ययन से किन-किन बातों की जानकारी मिलती है?
उत्तर:
प्राचीन काल के मनुष्यों का रहन-सहन, वस्त्राभूषण, काम-धन्धे, मनोविनोद के साधन, खेल-कूद और व्यायाम, भाषा और लिपि, गीत-संगीत और भवन-निर्माण एवं मूर्ति शिल्प आदि की जानकारी मिलती है।

प्रश्न 5.
विन्ध्य पर्वतमाला के उत्तर में ही सबसे पहले बावल की खेती क्यों की गई होगी?
उत्तर:
यह क्षेत्र गंगा, यमुना, चंबल, सोन आदि नदियों से सिंचित क्षेत्र है। इन नदियों ने मालवा के पठार तक विस्तृत इस क्षेत्र को अपनी जलोढ़ मिट्टी से समृद्ध बनाया है। चावल की खेती के लिए जल का पर्याप्त मात्रा में रहना और ऐसे क्षेत्र का मानसून द्रोणी के निकट रहना आवश्यक है और उत्तर के इन मैदानों में यह गुणवत्ता पूर्णतः रहती है। शायद आदिमानव का यहाँ सबसे पहले चावल की खेती करने का यही प्रधान कारण रहा होगा।

प्रश्न 6.
कारण बताइए कि सबसे पहले की नगरीय सभ्यता सिन्धु और गंगानदी की घाटियों एवं समुद्र तटों में ही क्यों विकसित हुई।
उत्तर:
जलवायु की अनुकूलता, उपजाऊ मिट्टी, परिवहन के साधन, जल की पर्याप्तता और अनुकूल भू-आकारिकी तथा मौसम आदि ऐसे घटक हैं जो मानव जीवन के लिए आवश्यक हैं। इन नदियों द्वारा बनाए गए मैदानों और समुद्र तटीय मैदानों में ऐसे अनुकूल तत्व मौजूद हैं। इनमें भवन-निर्माण की सामग्री यथा-पत्थर, इंट, गारा आदि सुलभ थी। पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्नों का उत्पादन होता था। खनिज पदार्थ पर्याप्त थे। इसी कारण यहाँ नगर बसे होंगे। आज भी सघन जनसंख्या घनत्व वाले (दस लाख से ऊपर जनसंख्या) अधिकतर नगर इन्हीं मैदानी और तटवर्ती भागों में हैं यथा-लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, अमृतसर, लुधियाना, चेन्नई, मुंबई और कोलकाता आदि।

प्रश्न 7.
प्राचीन काल के लोगों की भ्रमणकारी मनोवृत्ति क्यों थी? विवेचना कीजिए।
उत्तर:
मनुष्य विशेष संवेदनशील प्राणी है क्योंकि उसका मस्तिष्क हमेशा अपने विकास के लिए चिन्तन करता रहता है। सभ्यता का शून्य से पराकाष्ठा तक विकास इसी का परिणाम है। इस मनोवृत्ति के कारणों को हम निम्नवत् दे सकते हैं:

  • कन्दमूल और जंगली फलों का सीमित रहना।
  • नए स्थानों को खोजने की साहसिक प्रवृत्ति।
  • भिन्न-भिन्न लोगों के साथ संपर्क स्थापित करके कुछ नया सीखने की जिज्ञासा।
  • अपने आचरण और आस्था (धर्म) का विभिन्न जन समुदायों में प्रचार करने की ललक।
  • नए राज्यों को जीतकर अपना साम्राज्य विस्तार करने की महत्त्वाकांक्षा।
  • स्थानीय चीजों एवं कृषि उत्पादों की उपयुक्त बाजार खोजने की चेष्टा।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 8.
पाण्डुलिपि और हस्तलिपि के बीच विभेद कीजिए। ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी देने वाली पस्तकों को पाण्डुलिपि कहा जाएगा या हस्तलिपि?
उत्तर:
पाण्डुलिपि और हस्तलिपि में विभेद:

पाण्डुलिपि हस्तलिपि
(i) गहन शोध एवं विश्लेषण के उपरांत किसी विषय पर प्रकाश डालने वाली लिपि है। (i) हाथ से लिखे हुए किसी भी संदेश, सूचना, जानकारी या अभिव्यक्ति को हस्तलिपि कहा
(ii) यह विद्वानों द्वारा गहन अनुभव के उपरांत हाथ से लिखी गई किसी विषयविशेष को प्रस्तुत करने वाली लिपि है। (ii) इस लिपि के अंतर्गत कोई विषयविशेष लिया जाए- ऐसा आवश्यक नहीं है। एक सामान्य पत्र भी हस्तलिपि का विषय बन सकता है।
(iii) इस लिपि का प्रयोग विषय-विशेष को प्रस्तुत करने के नियमों का ध्यान रखकर किया जाता है। प्रयोजन, मीमांसा, विश्लेषण, दृष्टांत, उद्धरण आदि को समाज हित की जानकारी एवं इस लेखन कार्य के उत्तरवर्ती परिणामों को ध्यान में रखा जाता है। (iii) किसी भी तरह का हाथ से लिखा गया अंश इस लिपि के अन्तर्गत आ जाता है।

उक्त विभेदों की दृष्टि से ऐतिहासिक ग्रंथों की लिपि को पाण्डुलिपि ही कहा जा सकता है, हस्तलिपि नहीं।

क्या, कब, कहाँ और कैसे Class 6 HBSE Notes in Hindi

1. पिछले दिन की बातों का ज्ञान किन स्रोतों से होता है? रेडियो, दूरदर्शन, समाचार-पत्र आदि से।
2. एक वर्ष पीछे की बात का ज्ञान कैसे होता है? लोगों से पूछताछ करके, समाचार पत्रों (पिछली तारीखों के) का अध्ययन करके।
3. सैकड़ों वर्ष पीछे की बातों का ज्ञान कैसे होता है?: इतिहास से।
4. इतिहास की जानने योग्य बातें क्या हैं?: प्राचीन काल के लोगों का रहन-सहन, आस्था-विश्वास, काम-धंधे, गीत-संगीत, भाषा-साहित्य, शासन-व्यवस्था आदि।
5. लोगों ने सबसे पहले (8000 वर्ष पूर्व) गेहूँ और जौ जैसी फसलें कहाँ उगाईं?: भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग की सुलेमान और किरथर पहाड़ियों पर।
6. भोजन-संग्राहक लोग कहाँ रहते थे?: घने वनों में।
7. पशु-पालन भारत में सबसे पहले कहाँ से आरंभ हुआ?: उत्तर-पूर्व की गारो और खासी पहाड़ियों तथा विन्ध्य पर्वतमाला (मध्य भारत) के आस-पास।
8. सिन्धु नदी की घाटी में लोग कब बसे?: 4700 वर्ष पूर्व।
9. गंगा नदी की घाटी में लोग कब बसे?: 2500 वर्ष पूर्व।
10. भारत, पाकिस्तान, बांग्ला देश, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, ईरान, चीन और म्यनमार के संयुक्त भौगोलिक केन्द्र को क्या कहते हैं?: दक्षिण एशिया या उपमहाद्वीप।

HBSE 7th Class Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

11. मगध राज्य कहाँ था?: गंगा नदी के दक्षिण में।
12. प्राचीन काल के लोग इधर-उधर क्यों घूमते रहते थे?: भोजन की तलाश में, नई भूमियों पर कब्जा करने और व्यापार करने के लिए तथा नए स्थानों की खोज में।
13. दक्षिण एशिया के लोगों का यहाँ से बाहर जाने और बाहर के लोगों का यहाँ आने का क्या परिणाम रहा?: सांस्कृतिक परंपराओं का विकास हुआ, काम-धन्धे बढ़े, कला-कौशल का विकास हुआ।
14. भारत नाम सबसे पहले किसका था?: भारत के उत्तर-पश्चिम में रहने वाले जन-समूह का।
15. यूनानियों एवं ईरानवासियों ने भारत को क्या नाम दिया?: हिन्दोस या इन्दोस।
16. ऋग्वेद कब लिखा गया?: 3500 वर्ष पूर्व।
17. हस्तलिपियाँ (पाडुलिपि) क्या हैं?: जो लेखक द्वारा स्वयं लेखनी से तैयार की जाती हैं।
18. प्राचीन ग्रंथ किस पर लिखे गए?: ताड़ के पत्रों और भूर्ज की छाल (भोजपत्र) पर।
19. प्राचीन ग्रंथों के विषय क्या थे?: धर्मशास्त्र, प्रशासन, औषधि, विज्ञान. साहित्य (गद्य एवं पद्य)।
20. प्राचीन ग्रंथों की भाषा क्या थी?: संस्कृत, प्राकृत और तमिल।
21. शिलालेख क्या हैं?: पत्थरों या धातुओं की चादरों पर जारी की गई राजाज्ञाएँ।
22. लिपि क्या है?: अक्षर या संकेत चिह्न (विशेष अर्थ में प्रयुक्त)।।
23. अतीत के भग्नावशेषों का अध्ययन करने वाले लोग: पुरातत्त्ववेत्ता।
24. भग्नावशेष क्या हैं?: अतीत काल की टूटी-फूटी चीजें (भाँडे-बर्तन, आभूषण, हथियार, सिक्के, चित्रकारी, मूर्ति शिल्प, हड्डियाँ)।
25. अतीत का अध्ययन करने वाले लोग कौन हैं?: इतिहासकार।
26. स्रोत क्या है?: प्राचीन पाण्डुलिपि, शिलालेख और पुरातत्त्व विज्ञान से प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्य।
27. ईसवी सन क्या है?: ईसा मसीह के जन्म पश्चात् गिनती में लिए गए वर्ष।
28. ईसवी पूर्व (ई. पू.) क्या है?: ईसा मसीह के जन्म से पहले की अवधि।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *