HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

HBSE 6th Class Geography पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Textbook Questions and Answers

परिमंडल की परिभाषा HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?
What are the four domains of the earth?
उत्तर:
पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं:

  • भूमंडल
  • जलमंडल
  • वायुमंडल
  • जैवमंडल।

(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखो। Name the major continents of the earth.
उत्तर:
प्रमुख महाद्वीप हैं:

  • एशिया
  • यूरोप
  • अफ्रीका
  • उत्तरी अमेरिका
  • दक्षिणी अमेरिका
  • आस्ट्रेलिया तथा
  • अंटार्कीटका।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

(ii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए जो पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं।
Name the two continents that lie entirely in Southern Hemisphere.
उत्तर:
आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका पूर्ण रूप में दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं।

(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिये।
उत्तर:
वायुमंडल की विभिन्न परतें हैं:

  • क्षोभमंडल
  • समताप मंडल
  • आयनमंडल तथा
  • बाह्यमंडल।

(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता हैं?
Why is the earth called the Blue Planet ?
उत्तर:
पृथ्वी के 71% से भी अधिक भाग पर जल पाया जाता है। इसलिये पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।

(vi) उत्तरी गोलार्थ को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
उत्तरो गोलार्ध में जल की अपेक्षा स्थल भाग अधिक है अतः इसे स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।

(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है?
What is the importance of Biosphere for living beings?
उत्तर:
जीवमंडल का क्षेत्र, भूमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल के संपर्क में आने वाला संकीर्ण क्षेत्र है। इस क्षेत्र में जीवन पाया जाता है। इसलिये इसका महत्व है। इसमें मनुष्य सहित विभिन्न प्रकार के जीवाणु पाये जाते हैं।

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
Tick the correct option:
(i) कौन सी पर्वत शृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है?
(क) एंडीज
(ख) हिमालय
(ग) यूराल
उत्तर:
(ग) यूराल

(ii) उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका से कैसे जुड़ा है?
(क) स्थलसंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर
उत्तर:
(ख) जलसंधि

(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर:
(क) नाइट्रोजन

(iv) पृथ्वी का कौन सा भाग ठोस चट्टानों से बना है?
(क) वायुमंडल
(ख) जल मंडल
(ग) थलमंडल
उत्तर:
(ग) थलमंडल

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया
उत्तर:
(ख) एशिया

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें:
Fill in the blanks:
(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग …………………. प्रशांत नहासागर में स्थित है।
उत्तर:
मरियाना गत।

(ii) …………………. महासागर का नाम एक देश के नाम पर उता गगा है।
उत्तर:
हिंद।

(iii) …………………. स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।
उत्तर:
जैवमंडल।

(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ …………………. कहा जाता है।
उत्तर:
यूरेशिया।

(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ……………. है।
उत्तर:
माउंट एवरेस्ट।

आओ कुछ करें:

1. विश्व के रेखाचित्र से महाद्वीपों का अलग-अलग काटें तथा उन्हें बड़े से छोटे आकार के क्रम में सजाएँ।

2. विश्व के रेखाचित्र से महाद्वीपों को अलग-अलग काटें तथा उन्हें एक-दूसरे के साथ चित्रखंड (जिग-सों) पहेलियों की भाँति जोड़ने का प्रयास करें।

3. हिमालय के अभियानों के चित्रों को इकट्ठा करें। सूर्य की किरणों, तापमान तथा हवा की कमी से बचाव के लिए पर्वतारोही किन उपकरणों को ले जाते हैं? उनके नाम लिखें।
छात्र स्वयं करें।

मानचित्र कार्य

1. विश्व मानचित्र के रेखाचित्र पर निम्नलिखि को दर्शाइए :
यूरोप, एशिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, यूराल पर्वत तथा पनामा स्थलसधि।
छात्र स्वयं करें।

HBSE 6th Class Geography पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
पृथ्वी के परिमंडल बताइए।
Name the realms of the earth.
उत्तर:
पृथ्वी के चार परिमंडल हैं:

  1. स्थलमंडल
  2. जलमंडल
  3. वायुमंडल तथा
  4. जैवमंडल।

Prithvi Ke Pramukh Parimandal Question Answer HBSE 6th Class  प्रश्न 2.
पृथ्वी के प्रमुख भू-भाग कौन से हैं?
Which are the main landforms of the earth?
उत्तर:
पृथ्वी के प्रमुख भू-भाग निम्नलिखित हैं:

  1. पर्वत
  2. पठार तथा
  3. मैदान।

Prithvi Ke Pramukh Parimandal HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 3.
महाद्वीप क्या है?
What is a continent?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल पर एक विशाल भू-भाग को महाद्वीप कहते हैं। यह चारों ओर से महासागरों से घिरा होता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

Prithvi Ke Parimandal HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 4.
जैवमंडल के बारे में आप क्या जानते हैं?
What do you know about the biosphere?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल पर स्थित सीमित क्षेत्र जहाँ स्थल, जल तथा वायु एक दूसरे के संपर्क में आते हैं, वह क्षेत्र जैवमंडल कहलाता है।

प्रश्न 5.
महासागरों के नाम लिखो।
Give the names of oceans.
उत्तर:
महासागरों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. प्रशांत महासागर
  2. अटलांटिक महासागर
  3. हिंद महासागर
  4. आर्कटिक महासागर
  5. दक्षिणी हिम महासागर।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पर्वत क्या हैं?
नये और प्राचीन पर्वत किस प्रकार भिन हैं?
What are mountains? How the old and young mournrains differ?
उत्तर:
पर्वत उस भूखंड को कहते हैं जो अत्यधिक ऊँचा होता है। पर्वत के ऊँचे उठे भाग को चोटी कहा जाता है। जो पर्वत ऊँचे हैं और उनकी चोटियों नुकीली हैं वे नवीन पर्वत हैं, जैसे हिमालय पर्वत। इसके विपरीत कुछ पर्वत कम ऊँचाई के हैं और उनकी चोटियाँ गोलाकार हैं, ये प्राचीन पर्वत हैं, जैसे अरावली, पूराल तथा अपलेशियन आदि।

प्रश्न 2.
वायुमंडल एक कंबल की तरह किस प्रकार कार्य करता है?
How does the atmosphere act as a blanket?
उत्तर:
वायुमंडल पृथ्वी के लिये एक कंबल या ग्लास हाउस का काम करता है। वायुमंडल सूर्य की गर्मी को प्राप्त तो करता है, लेकिन फिर उसे अंतरिक्ष में जाने नहीं देता और इस प्रकार वायुमंडल भूमि स्थल को गर्म रखता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

प्रश्न 3.
पठार की परिभाषा दो। विश्व के दो प्रमुख पठार बताइये।
Define plateau. Give the names of two important plateaus of the world.
उत्तर:
आसपास की नीची भूमि से एकदम ऊँचे उठे हुये विस्तृत समतल भू-भाग को पठार कहते हैं। पठार का हाल एक या अधिक ओर तेज हो सकता है। कई पठार पर्वत से भी ऊँचे होते हैं। तिब्बत का पठार सबसे ऊंचा पठार है। विश्व के दो प्रमुख पठार भारत का दक्कन का पठार तथा तिब्बत का पठार हैं।

प्रश्न 4.
पर्वत तथा पठार में क्या अंतर है?
What is the difference between mountain and plateau?
उत्तर:
पर्वत तथा पठार में अंतर:

पर्वत (Mountain) पठार (Plateau)
1. पृथ्वी के धरातल से ऊँचे उठे भाग को पर्वत कहते हैं। 1. आसपास की नीची भूमि से एकदम ऊँचे उठे विस्तृत और समतल भू-भाग को पठार कहते हैं।
2 इसकी श्रेणी तथा चौड़ा आधार होता है। 2. इसका ढाल एक ओर या अधिक ओर तेज हो सकता है।
3. यह आसपास के क्षेत्र से काफी ऊंचा होता है। 3. इसकी ऊंचाई स्थान-स्थान पर भिन्न हो सकती है।
4. पर्वतों की लगातार श्रृंखलायें हो सकती हैं जो कई सौ किमी. लंबी होती हैं। 4. पठारों की श्रृंखलाएं अधिक लंबी नहीं होती।

प्रश्न 5.
जैवमंडल जीवित प्राणियों के लिये क्यों महत्त्वपूर्ण
उत्तर:
जैवमंडल में विभिन्न प्रकार के जीवाणु पाये जाते हैं। ये छोटे जीवाण से लेकर विशाल स्तनधारी तक होते हैं। सभी जीवाणु यहाँ तक कि मनुष्य भी एक दूसरे से संबंधित हैं जिनसे वे जीवित रहते हैं।

प्रश्न 6,
वायुमंडल की संरचना के प्रमुख तत्व बताओ तथा वे जीवन के लिये क्यों आवश्यक हैं?
What are the main constituents of the atmosphere?
Why are they essential for life?
उत्तर:
वायुमंडल कई गैसों का मिश्रण है। ये गैसे हैं-ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, हीलियम आदि। इनके अतिरिक्त वायुमंडल में जलवाष्प, धूल के कण तथा नमक के कण, धुआँ आदि सम्मिलित हैं। ऑक्सीजन जीवन के लिये आवश्यक गैस है। नाइट्रोजन गैस सभी जंतुओं की वृद्धि में सहायक है। कार्बन डाइऑक्साइड, पेड़-पौधों की वृद्धि में सहायक है। इस प्रकार वायुमंडल के तत्व जीवन के लिए आवश्यक हैं।

प्रश्न 7.
मनुष्य प्राकृतिक पारितंत्र को क्यों नष्ट कर रहा है?
Why is the human being disturbing the ecosystem?
उत्तर:
मनुष्य प्राकृतिक पारितंत्र में सबसे महत्वपूर्ण है। मनुष्य अपनी बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये प्राकृतिक पारितंत्र से वस्तुयें प्राप्त करता है। वह अपनी आवश्यकता के लिये वन काटता है, कल कारखानों को चलाने के लिए कच्चा माल प्राप्त करता है। इस प्रकार अधिक वृक्षों, वनों के कटने से तथा कारखानों के धुआँ व कचरा आदि से पर्यावरण दुषित होता है और प्राकृतिक पारितंत्र धीरे-धीरे नष्ट होता जाता है। कचरा नदियों में डाला जाता है जिससे जल दूषित हो जाता है। इस प्रकार पीने का जल भी प्रदूषित हो जाता है। मछलियाँ भी मर जाती हैं। इस प्रकार प्राकृतिक पारितंत्र मनुष्य द्वारा नष्ट हो रहा है।

मानचित्र Class 6 HBSE Notes in Hindi

1. भूमंडल (Lithosphere) : यह पृथ्वी की उपरी सतह है, जिसे भूपर्पटी भी कहते हैं।

2. जलमंडल (Hydrosphere) : पृथ्वी पर एक विशाल जलराशि, जिसमें महासागर, समुद्र तथा नदी, झील भी सम्मिलित होते हैं। इसके अतिरिक्त जल वाष्प, हिम राशि तथा भूमिगत जल भी इसमें सम्मिलित है।

3. वायुमंडल (Atmosphere): पृथ्वी के चारों ओर विभिन्न प्रकार की गैसों से युक्त वायु की परत वायुमंडल कहलाती है।

4. महाद्वीप (Continent) : पृथ्वी पर स्थित विशाल भूखंडों को महाद्वीप कहते हैं।

5. पर्वत (Mountain) : आसपास के क्षेत्र से ऊँचे उठे हुए भूखंड को पर्वत कहते हैं। पर्वत के ऊँचे उठे हुये भाग को चोटी कहते

6. पठार (Plateau) : आसपास की नीची भूमि से एकदम ऊँचे उठे हुए विस्तृत समतल भाग को पठार कहते हैं। पठार का ढाल एक या अधिक ओर तेज हो सकता है।

7. मैदान (Plain) : समतल तथा लक्षण विहीन निचले भूभाग को मैदान कहते हैं।

8. जैवमंडल (Biosphere) : वह संकीर्ण क्षेत्र जो स्थल, जल तथा वायु के संपर्क में आता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *