HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत

HBSE 6th Class Geography हमारा देश: भारत Textbook Questions and Answers

हमारा देश: भारत प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखिए।
Name the major physical divisions of India.
उत्तर:
भारत के प्रमुख भौतिक विभाग निम्नलिखित हैं:

  1. उत्तर के विशाल पर्वत
  2. उत्तर के विशाल मैदान
  3. प्रायद्वीपीय पठार
  4. तटीय मैदान
  5. भारतीय मरुस्थल।

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।
India shares its land boundary with seven countries. Name them.
उत्तर:
भारत की सीमा निम्न सात देशों से लगती है :

  1. पाकिस्तान
  2. चीन
  3. नेपाल
  4. भूटान
  5. म्यनमार
  6. बांग्लादेश तथा
  7. श्रीलंका।

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती
Which two major rivers fall into the Arabian sea?
उत्तर:
नर्मदा तथा तापी।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाये गये डेल्टा का नाम लिखो।
Name the delta formed by Ganga and Brahmaputra.
उत्तर:
नदियों द्वारा लाया गया अवसाद नदी के मुहाने पर जमा होने से जो भूभाग बनता है, उसे डेल्टा कहते हैं। गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाया गया डेल्टा सुंदरबन डेल्टा है।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?
How many States and Union Territories are there in India?
उत्तर:
भारत में 28 राज्य तथा 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती हैं, क्यों ?
Large number of people live in the Northern Plains. Why?
उत्तर:
उत्तरी मैदान नदियों द्वारा लाई गई मृदा से बने हैं जिसे जलोढ़ मृदा कहते हैं। यह मृदा बहुत उपजाऊ है। इसलिये यहाँ विस्तृत कृषि की जाती है। यह मैदान समतल है। इसके अतिरिक्त कृषि आधारित उद्योग भी स्थापित हैं। इसलिये इस मैदान में जनसंख्या अधिक पाई जाती है।

(vii) लक्षद्वीप द्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?
Lakshadweep known as coral islands. Why?
उत्तर:
इन द्वीपों का निर्माण समुद्र में पाये जाने वाले प्रवाल (मूंगे), जो सूक्ष्म जीव होते हैं उनके मृत शरीरों के एक स्थान पर जमा होने से हुआ है। इसलिये इनको प्रवाल द्वीप कहते हैं।

हमारा देश: भारत HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
Tick the correct option:
(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल
उत्तर:
(क) शिवालिक

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्रि
उत्तर:
(ख) पश्चिमी घाट

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?
(क) श्रीलंका तथा मालदीव
(ख) भारत तथा श्रीलंका
(ग) भारत तथा मालदीव
उत्तर:
(ख) भारत तथा श्रीलंका

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन से है?
(क) अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षदीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव
उत्तर:
(ख) लक्षदीप द्वीपसमूह

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
(क) अरावली पर्वत
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय
उत्तर:
(क) अरावली पर्वत

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत

HBSE 6th Class Social Science हमारा देश: भारत प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें:
Fill in the blanks:
(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग ………………. है।
(ii) महान हिमालय को ………………. के नाम से भी जाना . जाता है।
(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से ………………. भारत में सबसे बड़ा राज्य है।
(iv) नर्मदा नदी ………………. सागर में गिरती है।
(v) ………………. भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।
उत्तर:
(i) 32.88 लाख वर्ग किमी.
(ii) हिमाद्रि
(iii) राजस्थान
(iv) अरब सागर
(v) कर्क रेखा

मानचित्र कार्य

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए:

  1. कर्क रेखा
  2. भारत का मानक याम्योत्तर
  3. जिस राज्य में आप निवास करते हैं।
  4. अंडमान द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप द्वीपसमूह
  5. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट।
    देखें जे.पी.एच. मानचित्रावली।

HBSE 6th Class Geography हमारा देश: भारत Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के कौन से प्रमुख भौतिक भाग हैं?
Which are the physical divisions of India?
उत्तर:
भारत के प्रमुख भौतिक भाग:

  1. उत्तर के विशाल पर्वत
  2. उत्तर के विशाल मैदान
  3. प्रायद्वीपीय पठार
  4. तटीय मैदान तथा
  5. द्वीप समूह।

प्रश्न 2.
भारत में हिमालय की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?
Which is the highest peak of Himalayas in India?
उत्तर:
कंचनजंगा।

प्रश्न 3.
भारतीय उप-महाद्वीप की तीन प्रमुख नदियों के नाम लिखो।
Write three major rivers of Indian sub-continent.
उत्तर:
सिंधु नदी, गंगा नदी तथा ब्रह्मपुत्र नदी।

प्रश्न 4.
कौन सी अक्षांश रेखा भारत को दो बराबर भागों में बाँटती है?
Which latitude divide India into two halves?
उत्तर:
231/2° उत्तरी अक्षांश रेखा (कर्क रेखा)।

प्रश्न 5,
दून किसे कहते हैं?
What is Dune?
उत्तर:
शिवालिक तथा हिमालय श्रेणियों के मध्य स्थित संकरी घाटी दून कहलाती है।

प्रश्न 6.
विश्व की सबसे ऊंची चोटी का नाम लिखो।
Name the highest peak of the world.
उत्तर:
माऊंट एवरेस्ट।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत

प्रश्न 7.
भारत का क्षेत्रफल बताइए।
Give the area of India.
उत्तर:
भारत का क्षेत्रफल 32.88 लाख वर्ग किमी. है।

प्रश्न 8.
भारत के साथ किन देशों की सीमायें लगती हैं?
Which countries have common border with India?
उत्तर:
निम्न देशों की सीमायें भारत की सीमाओं से जुड़ी हैं-पाकिस्तान, नेपाल, म्यनमार, बांग्लादेश तथा भूटान।

प्रश्न 9.
हिमालय पर्वत किस प्रकार के पर्वत हैं?
What kind of mountain are Himalayas?
उत्तर:
हिमालय पर्वत उत्तरी सीमा या सिंधु नदी से ब्रह्मपुत्र नदी तक फैले हैं। हिमालय पर्वत नवीन मोड़दार पर्वत हैं, जिनका निर्माण टैथीज सागर में जमा हुये अवसाद से हुआ है।

प्रश्न 10.
हिमालय को किन तीन भागों में विभाजित किया जाता है?
In which three parts the Himalayas is divided?
उत्तर:
हिमालय के तीन भाग हैं:

  1. वृहत हिमालय अथवा हिमाद्री
  2. मध्य हिमालय या हिमाचल हिमालय तथा
  3. बाह्य हिमालय या शिवालिक।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी विशाल मैदानों के निर्माण का वर्णन करो।
Describe the formation of the northern plains.
उत्तर:
हिमालय के दक्षिण में उत्तर भारत का विशाल मैदान स्थित है। इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 200 मी. है। इस मैदान का निर्माण उत्तर में हिमालय तथा दक्षिण में विशाल पठार से नदियों द्वारा लाये गये जलोढ़ से हुआ है। उत्तर में इस मैदान का निर्माण सिंधु, गंगा तथा ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों द्वारा किया गया है।

प्रश्न 2.
प्रायद्वीपीय पठार का वर्णन करो। Explain the peninsular plateau.
उत्तर:
उत्तर के विशाल मैदान के दक्षिण में विशाल प्रायद्वीपीय पठार है। इसका आकार त्रिभुजाकार है और देश के लगभग आधे भाग में फैला है। इस पठार में देश का आधे से अधिक भाग है। यह प्राचीनतम पठार ठोस आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों का बना है। यह ऊबड़-खाबड़ है। इस पठार के दो भाग हैं : उत्तर में मालवा पठार तथा दक्षिण में दक्कन का पठार।

प्रश्न 3.
भारत के कौन से द्वीप समूह हैं?
Which are the island groups of India?
उत्तर:
भारत के द्वीप समूह अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में हैं। अरब सागर के द्वीप समूह को लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी के द्वीप अंडमान-निकोबार कहलाते हैं। अंडमान तथा निकोबार द्वीप समुद्री पर्वतमाला के अंग हैं।

प्रश्न 4.
गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा की चार विशेषतायें लिखो।
Write four characteristics of Ganga-Brahmaputra delta.
उत्तर:
यह डेल्टा गंगा तथा ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा बनाया गया है। यह संसार का सबसे बड़ा डेल्टा है। यह सबसे उपजाऊ डेल्टा है। इस डेल्टा में कई उपनदियाँ बहती हैं, जिनमें हुगली नदी प्रमुख है। डेल्टा का निचला भाग दलदली है क्योंकि इस क्षेत्र में ताजे जल तथा समुद्र के खारे जल का मिश्रण रहता है। इस डेल्टा को सुंदरबन का डेल्टा भी कहते हैं क्योंकि यहाँ अधिकतर सुंदरी नामक वृक्ष मिलते हैं।

प्रश्न 5.
हिमालय पर्वत तथा दक्कन के पठार का वर्णन करो।
Describe the Himalayan Mountain and Deccan Plateau.
उत्तर:
हिमालय पर्वत (Himalayan Mountain) : भारत की उत्तरी सीमा पर हिमालय पर्वत श्रृंखला फैली हुई है। ये धनुषाकार रूप में फैली हुई है। इसका विस्तार लगभग 2500 किमी. है। इन पर्वतों की चौड़ाई पश्चिम में 400 किमी. से पूर्व में 150 किमी. तक है। हिमालय पर्वत पश्चिम में सिंधु नदी से पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी तक विस्तृत है। पूर्व में हिमालय पर्वत का विस्तार पूर्वांचल कहलाता है। हिमालय का उत्तरी-पश्चिमी विस्तार कराकोरम पर्वत है। के-2 पर्वत शिखर इसी पर्वत पर है। इन पर्वतों में बहुत सी हिमानियाँ हैं। सियाचीन हिमानी इसी क्षेत्र में स्थित है। इसके अतिरिक्त पीर पंजाल, जास्कर तथा लद्दाख आदि श्रेणी हैं। हिमालय को तीन समानांतर श्रेणियों में बांटा जा सकता है:

  • बृहद् हिमालय
  • लघु हिमालय तथा
  • बाह्य हिमालय या शिवालिका

दक्कन का पठार (Deccan Plateau) : विंध्याचल के दक्षिण का संपूर्ण क्षेत्र इस पठार में सम्मिलित है। नर्मदा नदी विंध्याचल और सतलुज की पहाड़ियों के बीच होकर बहती है। इस पठार का पश्चिमी किनारा अरब सागर में तीव्र ढाल बनाता है, इसे पश्चिमी घाट कहते हैं। इसके दक्षिणी भाग में नीलगिरी, अन्ना मलाई तथा कार्डमम पहाड़ियाँ हैं। पूर्व की ओर पूर्वी घाट हैं, इसकी ऊँचाई 300 मी. से 900 मी. तक है। दक्कन का पठार ज्वालामुखी शैलों से बना है। इस पठार पर पूर्व की ओर बहने वाली प्रमुख नदियाँ महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 हमारा देश: भारत

प्रश्न 6.
पूर्वी तटीय मैदान तथा पश्चिमी तटीय मैदान किस प्रकार भिन्न हैं?
How does the Eastern Coastal Plains differ from the Western Coastal Plains ?
उत्तर:
पूर्वी तटीय मैदान तथा पश्चिमी तटीय मैदान में अंतर:

पश्चिमी तटीय मैदान (Western Coastal Plains) पूर्वी तटीय मैदान (Eastern Coastal Plains)
1. पश्चिमी तटीय मैदान पश्चिमी घाट के पश्चिम में फैले हुए हैं। 1. पूर्वी तटीय मैदान पूर्वी घाट के पूर्व में स्थित हैं।
2 यह तटीय पट्टी संकरी 2. यह तटीय पट्टी अपेक्षाकृत चौड़ी है।
3. गुजरात के दक्षिण में यह कोंकण तट कहलाता है। 3. इस तट का उत्तरी भाग उत्तरी सिरकर के नाम से जाना जाता है।
4. कोंकण के दक्षिण में इसे मालाबार तट कहते हैं। 4. दक्षिणी तट कोरोमंडल तट के नाम से जाना जाता है।
5. इस तट पर कुछ प्राकृतिक बंदरगाह हैं। 5. उत्तर में यह मैदान गंगा के मैदान में मिल जाते हैं।
6. मालाबार तट पर लैगून पाई जाती हैं। 6 इस तट पर भी कुछ लैगून पाई जाती हैं।

प्रश्न 7.
हिमाद्री हिमालय तथा हिमाचल हिमालय में अंतर स्पष्ट करो।
Distinguish between Himadri Himalayas and Himachal Himalayas.
उत्तर:

हिमाद्री हिमालय (Himadri Himalayas) हिमाचल हिमालय (Himachal Himalaryas)
1. हिमालय की सबसे उत्तर की श्रेणी हिमाद्री हिमालय कहलाती है। इसे बृहद हिमालय भी कहते हैं। 1. लघु हिमालय का भाग हिमाचल हिमालय कहलाता है। इसे मध्यवर्ती हिमालय भी कहते हैं।
2. इसकी औसत ऊँचाई 6000 मी. है। 2. इसकी औसत ऊँचाई 4000 मी. है।
3. इस श्रेणी में सबसे ऊंची चोटियाँ जैसे एवरेस्ट, कंचनजंगा आदि हैं। 3. बहुत से पर्वतीय स्थल जैसे शिमला, मसूरी, नैनीताल आदि यहाँ स्थित हैं।
4. यह सदैव बर्फ से ढ़की रहती है। 4. यहाँ फसलों तथा फलों का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 8.
हिमालय पर्वत श्रेणियों के प्रमुख लक्षण लिखो।
Mention the important features of the Himalayan ranges.
उत्तर:
हिमालय पर्वत की तीन प्रमुख श्रेणियाँ हैं:
1. बृहद् हिमालय (Greater Himalayas): यह पर्वत श्रेणी सबसे उत्तर में फैली है। इसे हिमाद्री भी कहा जाता है। ये पर्वत श्रेणी सबसे ऊंची है। इसकी औसत ऊँचाई 6000 मी. है। एवरेस्ट इसी पर्वत श्रेणी में है। ये श्रेणी सिंधु से ब्रह्मपुत्र नदी तक फैली है। कंचनजंगा, धौलागिरी, अन्नपूर्णा आदि पर्वत शिखर इसी प्रदेश में स्थित हैं।

2. लघु हिमालय (Lesser Himalayas) : इसे मध्यवर्ती हिमालय भी कहते हैं। इसकी औसत ऊँचाई 4000 मी है। सभी पर्वतीय स्थल इस प्रदेश में स्थित हैं जैसे शिमला, मसूरी, नैनीताल आदि।

3. शिवालिक श्रेणी (Shiwalik Ranges) : इसे बाह्य हिमालय भी कहते हैं। इसकी ऊँचाई 1200 मीटर तक है।

सौरमंडल से पृथ्वी Class 6 HBSE Notes in Hindi

1. जलडमरूमध्य (Strait) : दो बड़े जलाशयों जैसे समुद्र तथा महासागर को मिलाने वाला संकीर्ण भाग।

2. हिमाद्री (Himadri): उच्च या वृहत हिमालय को हिमाद्री कहा जाता है।

3. जलोढ़ मृदा (Alluvial Soil) : नदियों द्वारा जमा की गई बारीक मृदा।

4. सहायक नदी (Tributary) : कोई नदी अथवा धारा जो मुख्य नदी में आकर मिलती है, उसे सहायक नदी कहते हैं।

5. डेल्टा (Delta): वह भू-भाग जो नदी मुहाने पर अवसाद के जमा होने पर बन जाता है, डेल्टा कहलाता है। यह आकृति में त्रिभुजाकार होता है।

6. मानक समय (Standard Time) : बड़े आकार के देश जो पूर्व पश्चिम में अधिक विस्तृत होते हैं एक मानक समय रखते हैं। अमेरिका और कनाडा के तीन समय क्षेत्र हैं जो प्रशांत तट से अटलांटिक तक फैले हैं।

7. हिमालय की तीन प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ हैं:

  • बृहत् हिमालय अथवा हिमाद्री
  • मध्यवर्ती हिमालय या हिमाचल हिमालय,
  • बाह्य हिमालय या शिवालिक।

8. भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा बिंदु 6°45′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है।

9. भारत के मुख्य भूमि भाग का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी है।

10. भारत की मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा मानी जाती है।

11. दरार घाटी (Rin Valley): वह घाटी जो भूमि के नीचे फंसने के कारण बनी है।

12. हिम नदी (Glacier) : हिम तथा बर्फ की खिसकती हुई नदी।

13. समुद्र ताल (Lagoon) : समुद्र का वह भाग, जो उससे अलग हो गया है तथा उसमें समुद्र का खारा पानी भरा है।

14. प्रायद्वीपीय पठार (Peninsular Plateau): भारत का पठार, जो दो भागों मालवा तथा दक्कन के पठार के रूप में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *