HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

HBSE 6th Class Civics पंचायती राज Textbook Questions and Answers

पंचायती राज प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
हरदास गाँव के लोग किन समस्याओं का सामना कर रहे थे? उन्होंने अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए क्या किया?
उत्तर:
इस गाँव की प्रमुख समस्या पेय जल की आपूर्ति से संबंधित है। इन समस्याओं को सबसे पहले ग्राम सभा में रखा गया → इसमें समस्त ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए → विकल्पों को बताया → ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच और पंचायत सचिव की उपस्थिति में विशेष बैठक →ग्राम सभा में उठाए गए विकल्पों पर विचार और अंतिम सहमति → विकास खंड में जनपद पंचायत की बैठक एवं खंड विकास अधिकारी के साथ विचार-विमर्श → योजना-स्वीकृति → वित्त व्यवस्था → योजना निश्चित समय पर पूरी हुई।

पंचायती राज class 6 HBSE Social Science प्रश्न 2.
आपके विचार में ग्राम सभा का क्या महत्त्व है? क्या आपको लगता है कि सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए? क्यों?
उत्तर:
भारत के गाँव ही प्राथमिक उत्पादक हैं तथा इन्हीं के परिश्रम पर द्वितीयक, तृतीयक तथा चतुर्थक व्यवसाय/कार्य का सृजन तथा विकास निर्भर करता है। प्रकृति के सीधे संपर्क में रहने वाले इन गाँववासियों के लिए गाँधी जी का पंचायती राज नामक स्वशासन सर्वथा उचित है। इन भूदेवों की समय-समय पर देश के विकास अनुसार महसूस की गई व्यष्टि माँगों का निकास-मार्ग ही ग्राम सभा है। इस सभा में सभी लोग सरपंच और पंचों सहित मिलकर समस्याओं पर विचार करते हैं। इसमें सभी ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए। इस अध्याय में वर्णित ओम प्रकाश का गरीबी की रेखा से नीचे बसर करने वाले लोगों की सूची में नाम का छूटना यह संकेत देता है कि वह इस सभा में उपस्थित नहीं होता होगा और सर्वेक्षण करने वाले अध्यापक ने उसके घर को बंद भी पाया।

पंचायती राज प्रश्न उत्तर कक्षा 6 HBSE Social Science प्रश्न 3.
अपने क्षेत्र या अपने पास के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत द्वारा किए गए किसी एक काम का उदाहरण लीजिए और उसके बारे में निम्नलिखित बातें पता कीजिए :
(अ) यह काम क्यों किया गया?
(ब) पैसा कहाँ से आया?
(स) काम पूरा हुआ या नहीं?
उत्तर:
(क) ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना : हमारे मुहल्ले और मुख्य सड़क के बीच पहुँच-मार्ग का निर्माण कराना। इस कार्य को पूरा करने की तिथि कार्य को संभालने के छ: माह बाद की नियत की गई। गाँव के लोगों को अपने बगीचों में तैयार फल को पाँच मील के घुमावदार रास्ते से होकर मुख्य सड़क तक पहुंचाने में लागत भी अधिक आती थी और ऊबड़-खाबड़ रास्ते में सेब की पेटियाँ टूट जाती थी या टकराने कारण सेब खराब भी हो जाते थे।

(ख) ग्राम पंचायत के पास योजना पूरी करने के लिए धन की पहुँच : ये स्रोत थे-(1) सरकार द्वारा स्वीकृत अनुदान, (ii) कारोबार या व्यापार पर लगाए गए कर से, (ii) पंचायत के स्वामित्व की कृषि तथा अन्य उपयोग में ली जा रही भूमि से आय।

(ग) योजना / काम का पूरा होना / न होना : उक्त योजना पाँच माह दस दिन में ही पूरी हो गई थी जबकि निर्धारित अवधि छ: माह की थी, उक्त स्रोतों से दो लाख रुपए की कुल लागत आई। गाँव के लोगों ने ही प्रतिदिन चार घंटे कार्य करके उस सड़क को बनाया था क्योंकि गाँव में ही सभी तरह के शिल्पी थे। इस तथा ऐसी ही अन्य योजनाओं से भूमिहीन दैनिक श्रमिकों को रोजगार मिलता है और छोटे किसान भी खाली समय में इनमें कार्य करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

पंचायती राज HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 4.
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच क्या फ़र्क है?
उत्तर:
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत दोनों गाँव स्तर पर कार्य करती हैं। ग्राम सभा में ही उन सभी कार्यों पर विचार किया जाता है जिन्हें ग्राम पंचायत को सौंपा जाता है। ग्राम सभा भारत की पहली गोष्ठी है जबकि ग्राम पंचायत दूसरी। ग्राम सभा द्वारा लाई गई कार्य योजना के अनुसार ही ग्राम पंचायत कार्य करती है। हम ग्राम पंचायत को ग्राम सभा की कार्यकारिणी कह सकते हैं। ये दोनों परस्पर अन्तः संबंधित हैं। ग्राम पंचायत को गाँव की समस्याओं का पता ग्राम सभा के माध्यम से ही लगता है।

पंचायती राज प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 5.
नीचे दी गई खबर को पढ़िए और फिर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
चौफुला-शिरूर सड़क पर एक गाँव है निमोन। दूसरे गाँवों की तरह पिछले कई महीनों से इस गाँव में भी पानी की बहुत कमी चल रही है। गाँव वाले अपनी जरूरतों के लिए टैंकर पर निर्भर हैं। इस गाँव के भगवान महादेव लाड (35 वर्ष) को सात लोगों ने मिलकर डंडे, लोहे की छड़ से बहुत पीटा। इस घटना का तब पता चला जब कुछ लोग बुरी तरह से घायल लाड को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस की रपट में लाड ने लिखवाया कि उस पर हमला तब हुआ जब उसने टैंकर का पानी टंकी में भरने पर जोर दिया था। टंकी, निमोन ग्राम पंचायत की जल आपूर्ति योजना के तहत बनाई थी ताकि पानी का समान रूप से वितरण हो। परंतु लाड का आरोप था कि ऊँची जाति के लोग इस बात के खिलाफ थे। वे टैंकर के पानी पर दलित जातियों का अधिकार नहीं मानते थे।
स्रोत : इंडियन एक्सप्रैस की एक खबर, 1 मई, 2004
(क) भगवान लाद को पीटा क्यों गया था?
(ख) क्या आपको लगता है कि यह एक भेदभाव का मामला है? क्यों?
उत्तर:
(क) भगवान लाद टैंकरों के जल को निमोन ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए जल-भंडारण टैंक में खाली कराना चाहता था। उसने कहा था कि इससे सारे गाँव को बराबर पानी मिल पाएगा। सवर्ण चाहते थे कि केवल वे ही इस पानी का उपयोग कर सकते हैं और दलितों को इस पानी का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने भगवान लाद के प्रति विभेद किया है। झगड़े का कारण यही था।

(ख) हाँ ! यह प्रथम-दृष्ट्या भेदभाव का मामला है। स्वर्ण चाहते थे कि केवल वे ही उस पानी का उपयोग करें और दलितों को इसमें कोई हिस्सा न दिया जाए। वस्तुतः यह पानी गाँव के सभी लोगों के लिए ही मँगाया गया था। इसमें भेदभाव के साथ ही सवों को अत्याचार करने की प्रवृत्ति भी उजागर हुई है।

प्रश्न 6.
जल संरक्षण और उसके फायदे के विषय में और जानकारी इकट्ठी कीजिए।
उत्तर:
जल-संरक्षण का विकास : महाराष्ट्र राज्य के एक गाँव की जल संरक्षण और इसकी पुनः भराई को चक्रीय और प्रतिचक्रीय तरीके से करने की व्यवस्था जल-सँभर कही जाती है तथा राज्य सरकार इस कार्य के लिए अनुदान देती है। जल संरक्षण और पुनः भराई के लिए लोग जल-सँभर क्षेत्र में वृक्ष लगाते हैं, तटबंध बनाते हैं और जलाशयों का निर्माण करते हैं। इन कार्यों से जल-संस्तर बढ़ता है।

संकेत : अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने गुरुजनों के साथ उस स्थान का भ्रमण करने जाएँ, जहाँ जल संभर योजना कार्यान्वित की गई है। सबसे बडा प्राकृतिक जल-संभर हिमालय को माना जाता है।

HBSE 6th Class Civics पंचायती राज Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्राम सभा क्या है?
उत्तर:
एक गाँव के सभी वयस्क सदस्यों की सभा।

प्रश्न 2.
ग्राम पंचायत का अध्यक्ष/प्रधान क्या कहलाता है?
उत्तर:
सरपंच।

प्रश्न 3.
ग्राम सभा का मुखिया कौन होता है?
उत्तर:
ग्राम सभापति या ग्राम प्रधान।

प्रश्न 4.
एक हलके से कितने पंच चुने जा सकते हैं?
उत्तर:
केवल एक।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

प्रश्न 5.
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत में बैठकों की कार्यवाही कौन लिखता है?
उत्तर:
पंचायत सचिव। यह सरकारी कर्मचारी है।

प्रश्न 6.
पंचायत में अच्छा कार्य करने वाले पंचों को क्या पुरस्कार दिया जाता है?
उत्तर:
निर्मल ग्राम पुरस्कार।

प्रश्न 7.
क्या ग्राम पंचायत की सभा अलग से भी आयोजित की जाती है?
उत्तर:
हाँ। एक बार ग्राम सभा में परिचर्चा होने और ग्रामीण विकास के कार्यों को सौंपे जाने के बाद ग्राम पंचायत की सभा पुनः आयोजित होती है। इसमें सरपंच, हलके के सदस्य (पंच) और पंचायत सचिव भाग लेते हैं।

प्रश्न 8.
जनपद पंचायत क्या है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के बाद उससे बड़ी स्वशासन (पंचायती राज) इकाई। इसके सदस्य कई ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच होते हैं तथा इसका मुखिया पंचायत समिति का अध्यक्ष या विकास खंड प्रमुख कहलाता है।

प्रश्न 9.
खण्ड विकास अधिकारी कौन है?
उत्तर:
पंचायत सचिव के बाद दूसरा बड़ा प्रशासनिक अधिकारी ही खंड विकास अधिकारी है। इसके अधीन विकास खंड/पंचायत समिति की कई विकास योजनाओं को संपन्न कराया जाता है। ग्राम विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी, ग्राम सेवक/सेविकाएँ आदि कई अधिकारी और कर्मचारी खंड विकास अधिकारी के अधीन कार्य करते हैं।

प्रश्न 10.
पानी की समस्या पर ग्राम पंचायत ने क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
पंचायत के पास हैंडपंप मरम्मत के कोष में सरकार की ओर से दिया गया अनुदान शेष रहता था। यह मामूली रकम थी और इससे केवल हैंडपंप को और अधिक गहरा गाड़कर पानी की तत्कालिक कमी को पूरा किया जा सकता था। इसी कारण तत्कालिक उपाय के रूप में यही निर्णय लिया गया।

प्रश्न 11.
अपने कार्यों के लिए ग्राम पंचायत किसके प्रति जिम्मेदार होती है?
उत्तर:
ग्राम सभा के प्रति। ग्राम सभा ही ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य पंचों को चुनती है तथा उनके कार्य का निरीक्षण, पुनरीक्षण, समीक्षा एवं विश्लेषण करती है।

प्रश्न 12.
जिला परिषद क्या है?
उत्तर:
जनपद पंचायत या पंचायत समिति के बाद की बड़ी स्वशासन इकाई या निकाय। यह स्थानीय स्वशासन की सबसे बड़ी इकाई है। स्वशासन का यह तीसरा संस्तर है। इसका प्रधान जिला परिषद का अध्यक्ष कहलाता है। इसके सदस्य जिले की समस्त ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के सरपंच/प्रमुख आदि होते हैं।

प्रश्न 13.
ग्राम पंचायत के किन्हीं दो कार्यों को लिखिए।
उत्तर:

  1. गाँवों के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था करना
  2. कृषि विकास के लिए अच्छे बीज, खाद और औजारों की व्यवस्था करना।

प्रश्न 14.
स्थानीय स्वशासन के कितने स्तर हैं?
उत्तर:
तीन स्तर। ये इस प्रकार हैं:

  1. ग्राम पंचायत
  2. जनपद पंचायत (पंचायत समिति) और
  3. जिला परिषद।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

प्रश्न 15.
गाँव का स्वशासन कैसे चलता है?
उत्तर:
ग्राम सभा, ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत द्वारा।

प्रश्न 16.
एक ग्राम पंचायत के लिए कितनी आबादी होनी चाहिए?
उत्तर:
कम से कम 500 जनसंख्या या लोगों की आबादी।

प्रश्न 17.
पंचायत का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर:
पाँच लोगों की एक समिति।

प्रश्न 18.
क्या पंचायत समिति या जनपद पंचायत के किसी पद को खंड विकास अधिकारी धारण करता है? यदि हाँ तो कौन सा?
उत्तर:
हाँ। कार्यपालक अधिकारी का। वह पंचायत समिति का औपचारिक सदस्य भी है।

प्रश्न 19.
पंचायती राज का प्रमुख लक्ष्य क्या है?
उत्तर:
ग्रामीण प्रशासन में ग्रामीणों की भागीदारी को सुनिश्चित करना और सामुदायिक विकास में उनका योगदान/ सहयोग लेना।

प्रश्न 20.
पंचायत समिति या जनपद पंचायत के सदस्यों का चुनाव कौन करता है?
उत्तर:
एक खण्ड विकास समिति (विकास खंड) के अन्तर्गत आने वाले गाँवों की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच ही अपने में से जनपद पंचायत के सदस्यों का चुनाव करते

प्रश्न 21.
पंचायत समिति के कार्यों की देख-रेख कौन करता है?
उत्तर:
पंचायत समिति का मुखिया या ब्लाक प्रमुख। पंचायत समिति को विकास समिति भी कहा जाता है।

प्रश्न 22.
सामुदायिक विकास के कार्यक्रमों का संचालन करने में कौन से अधिकारी का सर्वाधिक महत्त्व है?
उत्तर:
खण्ड विकास अधिकारी का।

प्रश्न 23.
जिला परिषद का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत/पंचायत समिति के लिए कार्य करना।

प्रश्न 24.
जिलाधिकारी कौन है?
उत्तर:
एक जिले का प्रशासनिक अधिकारी। ठीक उसी तरह जैसे ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव और पंचायत समिति में खण्ड विकास अधिकारी।

प्रश्न 25.
पंचायत सचिव का कार्य क्या है?
उत्तर:
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकें आयोजित कराना तथा उसमें की गई कार्यवाही का अभिलेख रखना।

प्रश्न 26.
खण्ड विकास अधिकारी के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
विकास समिति और ग्राम पंचायतों द्वारा निश्चित किए गए विकास कार्यों में सहयोग देना, सामुदायिक विकास के कार्यक्रम चलाना, कृषि, पशुपालन, मुर्गीपालन, दुग्धशाला जैसे उद्योगों को विकसित करना, उचित मार्गदर्शन और निरीक्षण करना तथा विभिन्न सरकारी विभागों से पंचायती योजनाओं हेतु पर्याप्त आर्थिक अनुदान लेने में सहायता करना।

प्रश्न 27.
सरपंच या ग्राम पंचायतों के प्रधान का चुनाव कौन करते हैं?
उत्तर:
कुछ गाँवों में सरपंच का चुनाव गाँव के समस्त वयस्क नागरिक करते हैं, जबकि कुछ अन्य गाँवों में यह चुनाव ग्राम पंचायत करती है।

प्रश्न 28.
ग्राम पंचायत के सदस्यों का चयन कैसे होता है?
उत्तर:
गाँव के सभी वयस्क व्यक्तियों द्वारा।

प्रश्न 29.
पंचायती राज कैसी जन-जागरुकता लाता है?
उत्तर:
लोकतंत्र की कार्य प्रणाली का ज्ञान कराता है। आपसी सहयोग से अपनी समस्याओं को स्वयं हल हल करने की प्रेरणा देता है और कार्य-शैली बताता है। स्वशासन के साथ ही पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी और जिलाधिकारी जैसे अधिकारियों/कर्मचारियों के रूप में प्रशासन इकाइयों का ग्रामीण व्यवस्था में समान्तर रहना स्वशासन एवं प्रशासन के तालमेल, समन्वय और इन दोनों आँखों की एक ही पुस्तक (ग्राम-विकास) पर एकाग्रता वाली क्रियाविधि को सिखाता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्राम-सभा क्या कार्य करती है?
उत्तर:
इसमें गाँव की समस्त जरूरतों पर ग्रामवासियों द्वारा परिचर्चा की जाती है। पानी, बिजली, स्वच्छता, नाली-प्रबंध, पहुँच-मार्गों का निर्माण, गांव की गलियों, सार्वजनिक भवनों (पंचायत घर, धर्मशाला, स्कूल आदि) की मरम्मत, जीर्णोद्धार आदि कार्य ग्राम सभा ही कराती है। ग्राम सभा में सरपंच और पंच तथा एक सरकारी कर्मचारी पंचायत सचिव भी उपस्थित होता है। “ग्राम सभा इन कार्यों को कराने का ग्राम पंचायत को निर्देश देती है।

प्रश्न 2.
ग्राम सभा और पंचायत में परिचर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया भिन्न कैसे है?
उत्तर:
ग्राम सभा में सभी सदस्यों के विचारों को पंचायत सचिव द्वारा लिखा जाता है। इस तरह एक ही कार्य योजना कई विकल्पों वाली बन जाती है। इसमें कुछ विकल्प तात्कालिक समाधान वाले होते हैं जबकि कुछ दीर्घकाल में ही संपन्न किए जा सकते हैं। ग्राम पंचायत अपनी विशेष सभा में इन अल्पकालिक या तात्कालिक उपाय वाली कार्ययोजनाओं को संपन्न करने का निर्णय तुरंत ले लेती है। दीर्घकालिक कार्ययोजना के लिए पंचायत समिति और जिला परिषद् में भी सभाएँ आयोजित करके निर्णय लिए जाते हैं। उदाहरणार्थ-इस अध्याय में जल-सँभर बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी से संपर्क किया जाता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

प्रश्न 3.
ग्राम पंचायत का गठन कैसे होता है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत की गठन प्रक्रिया :

  1. ग्राम सभा के सदस्य (समस्त वयस्क ग्रामीण) गुप्त मतदान से ग्राम पंचायत के सदस्यों का चयन करते हैं।
  2. ग्राम सभा के सदस्यों में से ही ग्राम पंचायत के सदस्य चुने जाते हैं।
  3. गाँव की जनसंख्या के अनुसार इनकी संख्या सात से तीस तक रहती है।
  4. महिलाओं और अनुसूचित जाति या जनजाति के कुछ लोगों का इसमें आरक्षण रहता है अर्थात् ग्राम पंचायत के कुछ सदस्य इनमें से आवश्यक रखने होते हैं।
  5. यदि स्तंभ
  6. के सदस्यों का चयन न किया गया तो उन्हें सरकार द्वारा मनोनीत किया जाता है।
  7. ग्राम पंचायत का मुखिया सरपंच कहलाता है।
  8. सभी राज्यों में पंचायत का चयन पाँच वर्ष के लिए किया जाता है।
  9. पंचायत का मुखिया तथा निर्वाचित सदस्य अवैतनिक कार्यकर्ता है।

प्रश्न 4.
ग्राम सभा के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
ग्राम सभा के कार्य:

  1. ग्राम पंचायत के सदस्य का निर्वाचन करती है
  2. न्याय पंचायत के सदस्यों का भी निर्वाचन करती है
  3. गाँव के वार्षिक आय-व्यय विवरण का अनुमोदन करती है
  4. ग्राम पंचायतों की कार्य-योजना एवं नीतियों का निर्धारण और उन पर निर्णय देने वाला निकाय है।

प्रश्न 5.
स्थानीय स्वशासन आवश्यक क्यों है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1. स्थानीय स्वशासन में लोग दूसरों पर निर्भर रहे बिना अपनी समस्याओं को स्वयं हल करने की कोशिश करते हैं।
  2. ग्रामीण लोगों के बीच आत्म-संतोष की भावना विकसित होती है।
  3. सहयोग और पहल करने की भावना विकसित होती है।
  4. यह लोगों को राज्य प्रशासन और नियंत्रण का पाठ पढ़ाता है।
  5. केन्द्र और राज्य सरकारों का हाथ बँटाता है।
  6. गाँव के कार्यों को शीघ्र और न्यूनतम लागत पर संपन्न कराता है।

प्रश्न 6.
जिला परिषद् के सदस्य कौन हैं? अध्यक्ष कौन है और उसका निर्वाचन कैसे होता है?
उत्तर:
जिला परिषद के सदस्य:

  • जिले की जनपद पंचायतों पंचायत समितियों के सभी प्रधान
  • जिले के विधायक
  • जिले के संसद-सदस्य।

जिला परिषद में महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्य भी सम्मिलित रहते हैं। जिला परिषद् का अध्यक्ष उसके सदस्यों में से चुना जाता है। यह सभाओं की अध्यक्षता करता है। सरकार जिला परिषद् के लिए एक सचिव नियुक्त करती है। वह जिला परिषद् के अभिलेख और लेखा रखता है।

प्रश्न 7.
ग्राम सभा के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
ग्राम सभा द्वारा ग्राम पंचायत के प्रधान और उप-प्रधानों तथा अन्य सदस्यों को चुने जाने, न्याय पंचायत के सदस्य चुने जाने, गाँव के वार्षिक बजट को अपनी स्वीकृति देने तथा ग्राम पंचायत की नीतियों का निर्माण और उन पर निर्णय लेने के अलावा निम्नलिखित कार्य-विशेष भी संपन्न किए जाते हैं :

ग्राम सभा के प्रमुख कार्य:

  1. ग्राम पंचायत के लेखा-जोखा की जाँच करना।
  2. दो-तिहाई मतों से प्रस्ताव पारित करके पंचायत के सरपंच और अन्य पंचों को हटाने की शक्ति।
  3. ग्रामीणों के परस्पर व्यवहार हेतु ग्राम सभा नियम और विनियमों को बनाती, उनका निरीक्षण करती और बुरा व्यवहार करने वाले लोगों को दण्डित करती है।
  4. ग्राम पंचायत के खातों की अकेक्षण रिपोर्ट और प्रशासनिक प्रतिवेदनों/विवरणों पर विचार करती है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

प्रश्न 8.
पंचायती राज पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
पंचायती राज का अर्थ है-स्थानीय स्वशासन। यह लोगों की स्वयं अपनी व्यवस्था है। इस व्यवस्था के तीन स्तर हैं:

  • ग्राम पंचायत
  • विकास/पंचायत समिति
  • जिला परिषद/जिला पंचायत।

ग्राम पंचायत स्वशासन की मूल इकाई है। इसमें लोग अपनी-अपनी समस्याओं को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं तथा इनका समाधान भी तुरंत होता है। राज्य या केन्द्र सरकार की योजनाओं की तरह इनमें विलम्ब नहीं होता है। इस स्तर पर कार्य कम लागत पर और श्रेष्ठ गुणवत्ता वाला होता है। समूचा देश इसी पंचायती राज पद्धति पर बँटा हुआ है। अत: सामुदायिक विकास की सभी योजनाएँ इसी स्तर पर संपन्न होती हैं। पंचायती राज अधिनियम इस त्रि-स्तरीय स्थानीय स्वशासन को प्रशासन के साथ जोड़ता है।

अत: यह अधिनियम इसका उप-संविधान जैसा है। इसकी पहली इकाई ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों का निर्वाचन सीधी पद्धति से होता है। गाँव के सभी लोग ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के सदस्य होते हैं। अत: ग्रामीण स्तर पर विकास के कार्य पूर्ण संतुष्टि के साथ तथा सही समय पर पूरे होते हैं।

प्रश्न 9.
ग्राम पंचायत के कार्य लिखिए।
उत्तर:
ग्राम पंचायत के कार्य :

  1. गाँव की सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य
  2. गालियों में प्रकाश की व्यवस्था
  3. गाँव के कुंओं, बावड़ियों, जलाशयों आदि का रख-रखाव करके ग्रामवासियों को शुद्ध पेय जल और सिंचाई के साधन उपलब्ध कराना
  4. गलियों की सफाई तथा स्वच्छता कर ध्यान रखना
  5. सार्वजनिक स्थानों (मंदिर, स्कूल, धर्मशाला, उद्यान आदि) का रख-रखाव कार्य करों की वसूली.
  6. गाँव के चरागाहों/गोचर भूमि का रख-रखाव कार्य तथा
  7. गाँव में नुक्कड़ नाटक, रामलीला, त्योहार, मेले आदि का आयोजन करना
  8. मनोविनोद और खेल-कूद के साधन/उपकरण जुटाना।

प्रश्न 10.
ग्राम पंचायत को किन-किन स्रोतों से आय होती है?
उत्तर:

  1. पंचायत भवनों के किराए से आय.
  2. मेलों, दुकानों या घरों से कर आय
  3. व्यापार एवं कारोबार पर लगाए गए कर से आय
  4. पंचायत की कृषि भूमि या अन्य कार्यों में प्रयोग की गई भूमि से आय
  5. सरकारी अनुदान और
  6. वेचे या खरीदे गए चौपार्यों के पंजीकरण शुल्क रूप में होने वाली आय।

प्रश्न 11.
पंचायत समिति के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
पंचायत समिति के प्रमुख कार्य :

  1. अपने अधीन ग्राम पंचायतों के कार्य की देख-रेख करना
  2. ग्राम पंचायत को विकास कार्य हेतु वित्तीय सहायता देना.
  3. समाज-सेवा करना
  4. कृषि, पशुपालन, बागवानी, दुग्धशाला आदि उद्योगों के विशेषज्ञ इस समिति में रहते हैं जो ग्रामीणों का इस दिशा में मार्गदर्शन कराते हैं
  5. कृषि उत्पादन के कार्यक्रमों को संपन्न करती है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 पंचायती राज

प्रश्न 12.
पंचायत समिति के आय-स्रोत बताइए।
उत्तर:

  1. भूमि, आवास-गृह, मेले, चौपाए. पशु आदि पर कर लगाने से होने वाली आय।
  2. व्यापार और कारोबार पर लगाए गए करों से आय।
  3. चुंगी, पथ कर आदि से आय।
  4. सरकारी अनुदान और विविध विकास कोषों से आय।
  5. पत्थर की खान, इमारती लकड़ी, जड़ी-बूटियाँ आदि की अनुज्ञा (Licence) से प्राप्त अनुज्ञा शुल्क।
  6. फीस तथा जुर्माने।

प्रश्न 13.
जिला परिषद के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
जिला परिषद के प्रमुख कार्य:

  1. पंचायती राज के समस्त कार्यों का समन्वय करना
  2. पंचायत और समितियों की कार्य-योजना पर राज्य सरकार को परामर्श देना
  3. जिला विकास की योजनाएँ बनाना
  4. पंचवर्षीय योजना के सभी कार्यक्रमों को लागू कराना तथा
  5. राज्य सरकार से प्राप्त धन का पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में वितरण तथा आवंटन करना।

प्रश्न 14.
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच विभेद कीजिए।
उत्तर:
ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच विभेद :

ग्राम सभा ग्राम पंचायत
(i) 18 वर्ष से ऊपर के सभी ग्रामीण ग्राम सभा के सदस्य होते हैं। (i) इसके सदस्यों (सरपंच और पंच सहित अन्य सदस्य) को ग्राम सभा चुनती है।
(ii) सदस्यों की संख्या 100 से 1000 तक हो सकती है। (ii) सदस्यों की संख्या 7 से लेकर 31 हो सकती है।
(iii) इसमें आरक्षण का कोई अर्थ नहीं है। (iii) एक तिहाई महिला सदस्य और कुछ अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोग होते
(iv) यह एक बहुत बड़ा निकाय (संस्था) है। (iv) यह ग्राम सभा से छोटा निकाय है।

पंचायती राज Class 6 HBSE Notes in Hindi

  1. पंचायती राज क्या है? स्थानीय स्वशासन वाली सरकार।
  2. ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचों का चुनाव कौन करता है? ग्राम सभा के सदस्य।
  3. ग्राम सभा क्या है? एक गाँव के सभी वयस्क निवासियों का संगठन या सभा।
  4. ग्राम सभा में कौन-कौन से पदाधिकारी भाग लेते हैं? गाँव के सभी वयस्क लोग, सरपंच और पंच।
  5. गाँव को कौन सी इकाइयों में बाँटा जाता है? हलकों में। प्रत्येक हलके से एक पंच चुना जाता है।
  6. ग्राम पंचायत का सचिव क्या करता है? ग्राम सभा और पंचायत सभा दोनों में भाग लेता है और कार्यवाही को लिखता है।
  7. क्या पंचायत सचिव ग्राम सभा का सदस्य है? नहीं, एक सरकारी कर्मचारी है।
  8. सभा में वार्ता के विषय क्या-क्या रहते हैं? जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, गरीबी की रेखा से नीचे बसर करने वालों की सूची तथा ग्राम विकास से संबंधित कार्य।
  9. ग्राम पंचायत के कार्यों पर नजर कौन रखता है? ग्राम सभा।
  10. सभा में सरपंच की क्या भूमिका रहती है? वह सभापति की भूमिका निभाता है तथा सभी लोगों को क्रम से अपनी बात रखने का अवसर देता है।
  11. ग्राम विकास के कार्यों को संपन्न करने के लिए गोष्ठी की कार्यवाही क्या रहती है? ग्राम सभा में पंचायत सभा → पंचायत सेक्रेटरी द्वारा निर्णयों को लिखा जाना → खंड विकास अधिकारी से संपर्क → वित्त व्यवस्था → कार्य प्रबंधन कार्य पूर्ण।
  12. ग्राम पंचायत कोन सी सरकार है? लोकतंत्र की प्रथम स्तरीय सरकार या स्वशासन पद्धति।
  13. पंचायती राज के दो अन्य स्तर कौन से हैं? पंचायत समिति (जनपद पंचायत) और जिला पंचायत (जिला परिषद्)।
  14. पंचायत समिति (जनपद) किस स्तर का पंचायती राज है? विकास खंड (ब्लॉक) स्तर का।
  15. जिला पंचायत (जिला परिषद्) किस स्तर का पंचायती राज है? जिला स्तर का।
  16. गाँव स्तर पर पहला प्रशासन अधिकारी कौन है? ग्राम पंचायत सचिव।
  17. विकास खंड स्तर पर प्रशासन अधिकारी कौन है? खंड विकास अधिकारी।
  18. जिला स्तर पर प्रशासन अधिकारी कौन है? जिलाधीश/ जिला आयुक्त।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *