HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

HBSE 6th Class Civics लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Textbook Questions and Answers

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा?
उत्तर:
वर्ष 1994 में नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में अफ़्रीकी राष्ट्रीय काँग्रेस ने वहाँ लोकतंत्र की स्थापना की और पहले की रंग-भेद नीति पर पार्थव्य नीति का समापन हो गया था। 1994 से पहले वहाँ के लोगों पर अफ़्रीकी भाषा सीखने के लिए दबाव डाला जाता था। श्वेत और अश्वेतों के लिए सड़क, मार्ग, रेलमार्ग, अस्पताल और एम्बुलेंस भी भिन्न-भिन्न धी। भारत की अस्पृश्यता जैसी ही दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद नीति भी थी। आज वहाँ भारत की तरह ही देश के सभी लोगों को समान अधिकार दिए गए हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि आज माया का जीवन, पूर्णत: सुरक्षित एवं राजनैतिक अधिकार प्राप्त जीवन बना होगा।

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व class 6 HBSE Social Science प्रश्न 2.
किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?
उत्तर:
सरकारी प्रक्रिया में जनता की भागीदारी :

  1. चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करके अपने नेताओं का चयन।
  2. आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिला जैसे समाज के कमजोर वर्ग द्वारा अपने-अपने समूह बनाकर आंदोलन किया जाना।
  3. मुद्रित और इलैक्ट्रानिक माध्यमों से सरकार की नीतियों की आलोचना या प्रशंसा करके।
  4. समाचार पत्रों/ पत्रिकाओं में व्यंग-चित्र, आलेख, साक्षात्कार आदि छपवाकर अपने विचारों को व्यक्त करना।
  5. हड़ताल, जुलूस, धरने, प्रदर्शन, अनशन, काम-रोको जैसे सांविधिक उपचारों का प्रयोग करके।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व प्रश्न उत्तर कक्षा 6 HBSE Social Science प्रश्न 3.
विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर:
इस आवश्यकता को सुस्पष्ट करने के लिए कावेरी नदी के जल-विवाद का उदाहरण देना उचित रहेगा। उल्लेखनीय है कि यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर बहती है। कर्नाटक सरकार ने कृष्णसागर बांध में इतना जल एकत्रित कर लिया कि तमिलनाडु के मैतूर बाँध हेतु जलापूर्ति बंद हो गई। कृष्णसागर से जल छोड़ने पर ही मैतूर बाँध में पानी संचित किया जा सकता था। इस कारण दोनों राज्य सरकारों में गहरा विवाद छिड़ गया जो अभी तक चल रहा है। इस मामले में केन्द्र सरकार जल का उचित वितरण करने के उपाय खोज रही है और इस तरह इस विवाद का समापन हो पाएगा। पुलिस विभाग, न्यायालय आदि सभी व्यष्टि और राज्यों के विवाद समाप्त करने के लिए ही बनाए गए हैं। व्यष्टि स्तर पर भी लोभ, लालच, घमंड आदि मनोविचारों से ग्रस्त लोग परस्पर अपमान, संपत्ति का अपहरण, समपहरण आदि करते हैं। अत: पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने तथा उनकी रक्षा करने के लिए भी सरकार का रहना आवश्यक है।

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 4.
सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?
उत्तर:
(i) धर्म, जाति, लिंग आदि आधारों पर पक्षपात, विभेद आदि करने वाले व्यष्टि, समुदाय और प्रतिष्ठानों को दण्डित करती है।

(ii) असमानता से पीड़ित पक्षकारों के लिए न्याय पंचायत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक न्यायाधिकरण बनाए गए हैं। इनमें अपील करके वे न्याय पा सकते हैं।

(iii) दलित अल्पसंख्यक और महिला वर्ग के लिए सरकारी | पदों का आरक्षण और विशेष शैक्षिक एवं प्राविधिक प्रोत्साहनों को सुनिश्चित करती है।

(iv) भिन्न-भिन्न किस्म की समानता सुनिश्चित करने के लिए भिन्न-भिन्न न्यायालय और आयोग (उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, मानवाधिकार आयोग) स्थापित किए गए हैं।

(v) अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है अत: जाति आधार पर किसी व्यक्ति/समदाय के साथ भेदभाव करने वाले व्यक्ति/समुदाय को कठोर दण्ड दिया जाता है।

(vi) शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की स्थापना की गई है।

(vii) समय-समय पर रेडियो और दूरदर्शन नाटक/नाटिका/उपाख्यान आदि का मंचन करके तथा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर आदि लगाकर समानता के प्रति जन-जागरुकता उत्पन्न की जाती है।

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 5,
पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर है।
उत्तर:

  1. सभी लोग समान हैं। (समानता का अधिकार)
  2. मताधिकार का प्रयोग सभी लोग करते हैं। (सार्वभौमिक अधिकार)
  3. सरकारी नौकरियों और अन्य अवसरों का सभी लोगों को समान अधिकार प्राप्त है। (अवसरों की समानता का अधिकार)
  4. धर्म, जाति, वर्ण, कुल, लिंग आदि संविधान की दृष्टि से समान हैं। (विभेदयुक्त व्यवस्था)
  5. सभी लोग नियम और कानूनों की दृष्टि से समान हैं। (विभेद युक्त व्यवस्था)
  6. सभी लोगों को एकल नागरिकता प्राप्त है। (एकल नागरिकता का दिया जाना)
  7. सभी लोगों को सरकार निर्माण और कार्य प्रणाली पर अपने-अपने विचार प्रकट करने का अधिकार है। (राजनैतिक अधिकार)
  8. लोगों को अपने समूह, संगठन, संस्था बनाने और देश के भीतर किसी भी स्थान पर जाने तथा वहाँ बसने का समान अधिकार है। (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार)

HBSE 6th Class Civics लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लोकतंत्र शब्द कौन सी भाषा से व्युत्पन्न है?
उत्तर:
यूनानी भाषा के “डैमोस” और “क्राटिस” का संयुक्त शब्द ‘डेमोक्रेटिक’ है। इसका अर्थ है-‘जनता का शासन’।

प्रश्न 2.
माया नायडू कौन थी?
उत्तर:
ग्यारह वर्षीय बालिका जो दक्षिण अफ्रीका के जेहान्सबर्ग शहरों में रहती थी।

प्रश्न 3.
हेक्टर नदलोवू कौन था?
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका की वर्ण-भेद नीति के विरूद्ध संघर्ष करने वाला एक स्कूली छात्र।

प्रश्न 4.
हेक्टर नदलोवू को पुलिस द्वारा गोली मारा जाना क्या दर्शाता है?
उत्तर:
अधिनायक तंत्र की निर्दयी सरकार का दमन-चक्र। राज्य की भाषा को अश्वेतों की “जुलू” भाषा के स्थान पर वरीयता

प्रश्न 5.
दक्षिण अफ्रीका की अश्वेत जाति पर सरकार ने कौन-कौन से प्रतिबंध लगाए थे?
उत्तर:
वहाँ के श्वेत, अश्वेत, भारतीय और कुरुप जातियाँ परस्पर संबंध नहीं बना सकती थी। एक ही स्थान पर रह नहीं सकती थी और एक समान सुविधाएँ नहीं दी गई थी।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 6.
क्या दक्षिण अफ्रीका के अश्वेतों को मताधिकार प्राप्त था?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 7.
भारतीय लोकतंत्र के कौन-कौन से प्रमुख तत्व है –
उत्तर:

  • स्वतंत्रता
  • समानता
  • बंधुत्व
  • न्याय।

प्रश्न 8.
भारतीय संविधान कौन-कौन सी स्वतंत्रताएँ देता है?
उत्तर:

  • भाषा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
  • समूह और संघ बनाने की स्वतंत्रता
  • देश के भीतर किसी भी स्थान में आवागमन की स्वतंत्रता
  • भारत के किसी भी भाग में बसने और निवास करने की स्वतंत्रता
  • अस्त्र-शस्त्रों के बिना शांतिपूर्ण प्रयोजन हेतु सभाओं का आयोजन करने की स्वतंत्रता
  • किसी व्यवसाय या काम-धंधे को करने की स्वतंत्रता।

प्रश्न 9.
परिरक्षित विभेद क्या है?
उत्तर:
समाज के कमजोर वर्ग को समान स्तर पर लाने के लिए दिए गए विशेषाधिकार। उदाहरणार्थ-अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण।

प्रश्न 10.
शोषण के विरूद्ध अधिकार क्या हैं?
उत्तर:
कोई भी व्यक्ति दूसरे को उचित मजदूरी या कीमत चुकाए बिना अपना कार्य नहीं करा सकता है। उदाहरणार्थ-बेगारी, बंधुआ, मजदूर।

प्रश्न 11.
भारत में आर्थिक असमानता के दो कारण लिखिए।
उत्तर:

  • अशिक्षा तथा
  • धन और संपत्ति के वितरण की असमानता।

प्रश्न 12.
यदि सरकार द्वारा एक नीति-निर्देशक सिद्धांत को लागू करने का कानून पारित किया जाता है और यह मूल अधिकार का हनन करता है तो क्या होगा?
उत्तर:
मूल अधिकार के हनन होने के विरूद्ध इस दशा में न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती है।

प्रश्न 13.
समानता के मूल अधिकार का हनन होने वाली दो परिस्थितियाँ लिखिए।
उत्तर:
महिला और बच्चों, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए विशेष व्यवस्था करना तथा पिछड़े वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों का आरक्षण। चूँकि इसका आशय पिछड़ों को समान स्तर पर लाने का है अत: ऐसी असमानता की दशा के लिए न्यायालय में अपील नहीं की जा सकेगी।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 14.
जनमत निर्माण करने में सहायक अभिकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • प्रेस.
  • रेडियो तथा दूरदर्शन
  • सिनेमा
  • राजनैतिक दल
  • चुनाव।

प्रश्न 15.
प्रजातंत्र के मार्ग की बाधाएँ लिखिए।
उत्तर:

  • अशिक्षा
  • जातिवाद
  • निर्धनता और
  • भाषावाद।

प्रश्न 16.
प्रत्यक्ष निर्वाचन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
इसमें निर्वाचक मण्डल अपने प्रतिनिधियों का सीधा चयन करता है।

प्रश्न 17.
अप्रत्यक्ष निर्वाचन क्या है?
उत्तर:
प्रत्यक्ष निर्वाचन से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा विशेष पदों यथा-राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति का चयन किया जाता है।

प्रश्न 18.
मताधिकार क्या है?
उत्तर:
व्यवस्थापिका (संसद, विधानसभा) के लिए प्रतिनिधियों को चुनते समय प्रत्येक नागरिक को अपना विचार प्रकट करने का अवसर दिया जाना।

प्रश्न 19.
गुप्त मतदान क्या है?
उत्तर:
इस व्यवस्था में मतदाता के अलावा दूसरा कोई भी यह नहीं जान पाता है कि उसने अपना मत कौन से प्रतिनिधि को हैं।

प्रश्न 20.
मध्यावधि चुनाव क्या हैं?
उत्तर:
निश्चित कार्यकाल पूरा करने से पहले ही किसी कारण से लोकसभा या विधानसभा के भंग होने पर जो चुनाव कराए जाते हैं, उन्हें मध्यावधि चुनाव कहते हैं।

प्रश्न 21.
नागरिक के कर्त्तव्य क्या हैं?
उत्तर:
मूल कर्तव्यों की सूची जिसमें ग्यारह कर्त्तव्य गिनाए गए हैं। इनका सार यह है कि नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझे, महसूस करे, अनुशासित रहे तथा विचारों में संयम लाए।

प्रश्न 22.
वयस्क मताधिकार क्या है?
उत्तर:
अट्ठारह वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक को प्राप्त मतदान का अधिकार।

प्रश्न 23.
भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार क्या है?
उत्तर:
प्रत्येक नागरिक भाषण आदि देकर या आलेख, टिप्पणी आदि लिखकर तथा उन्हें प्रकाशित कराकर अपने विचारों को व्यक्त कर सकता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 24.
समानता का अधिकार क्या है?
उत्तर:

  • कानून की दृष्टि में समानता
  • मतदान का समान अधिकार
  • चुनाव लड़ने का अधिकार और
  • सस्कारी पदों पर नियुक्त होने का समान अधिकार।

प्रश्न 25.
पार्थक्य कानून/रंगभेद कानून क्या थे?
उत्तर:
वर्ण, जाति, कल आदि के आधार पर लोगों के साथ भिन्न-भिन्न व्यवहार। उदाहरणार्थ-दक्षिण अफ्रीका।

प्रश्न 26.
स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा देने वाले उच्चादर्श क्या थे?
उत्तर:

  • अहिंसा
  • लोकतंत्र और
  • धर्म निरपेक्ष राज्य की स्थापना।

प्रश्न 27.
“प्रजातंत्र” शब्द की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
अब्राहम लिंकन, अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति ने इसकी व्याख्या यह कह कर दी है-“जनता की सरकार, जनता के लिए, जनता द्वारा।”

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनमत का क्या महत्त्व है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जनमत का महत्त्व :
1. सभ्य, शिष्ट और नैतिक समाज बनाने के लिए आवश्यक जनमत से ही जन-कल्याण सही दिशा और अनुपात में हो पाता है।
जनमत सरकार को निरंकुश नहीं बनने देता है।

2. जनमत ही राष्ट्र कल्याण की प्राथमिक और अनिवार्य इकाई है। स्वस्थ जनमत जहाँ देश को अच्छी सरकार देकर उसे प्रगति की ओर ले जाता है, वहीं संकुचित, अस्पष्ट, चीमार और कलुषित जनमत देश को अवनति के गर्त में धकेलता है।

प्रश्न 2.
कौन सी रूढ़ियाँ भारतीयों को मताधिकार का सही प्रयोग करने से रोकती हैं?
उत्तर:

  • शिक्षित होने पर भी जड़-मानसिकता
  • कोऊँ नृप होहिं हमहुँ का हानि
  • प्रत्यक्ष लाभ को देखने वाली क्षीण-बुद्धि (अदूरदर्शिता)
  • व्यष्टि हित को राष्ट्रहित से बड़ा समझने का अज्ञान
  • अंध भक्ति और आस्था
  • अस्थिर और विवेकहीन विचार।

प्रश्न 3.
भारत एक लोकतंत्र कैसे है?
उत्तर:
भारतीय गणतंत्र के प्रधान का पद आनुवंशिक नहीं बल्कि चयनित पद है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से संसद सदस्य तथा राज्यों की विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 4.
भारत के राष्ट्रपति की चार प्रमुख शक्तियाँ लिखिए।
उत्तर:

  • सैन्य बलों का सर्वोच्च सेनाध्यक्ष
  • अध्यादेश जारी की शक्ति
  • लोकसभा भंग करने की शक्ति
  • क्षमादान की शक्ति
  • आंतरिक और वैदेशिक समस्त नीतिगत कार्यों का राष्ट्रपति के पदनाम से होना
  • कार्यपालिका का प्रधान।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 5.
हमें एक सरकार बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर:
मनुष्य समाज में रहता है। समाज में कई व्यक्ति मिल-जुल कर रहते हैं। विस्तृत समाज की व्यवस्था के लिए एक सरकार की आवश्यकता पड़ती है। लोगों के परस्पर संपर्क से जाहिर है कि यदा-कदा संघर्ष की स्थितियाँ भी अवश्य उत्पन्न होंगी। इन संघर्षों और विवादों को निपटाने के लिए सरकार नामक अभिकरण आवश्यक होता है। सामाजिक जीवन लोगों के बीच सहयोग पर निर्भर करता है। कुछ सहयोग विशेष किस्म के होते हैं जिन्हें केवल सरकार रूपी संस्था ही सही दिशा में प्रयोग कर सकती है। इन्हीं कारणों से सरकार रूपी एक विस्तृत व्यवस्था आवश्यक होती है।

प्रश्न 6.
संविधान की उद्देशिका में सरकार के कौन-कौन से उद्देश्यों को रेखांकित किया गया है?
उत्तर:
(i) न्याय : भारतीय संविधान में न्याय शब्द का अर्थ संपूर्ण समाज को न्याय प्रदान करना है। सामाजिक न्याय का तात्पर्य है – जाति, लिंग या धर्म के भेदभाव से परे सभी को न्याय की तुला में समान तौलना। आर्थिक न्याय से तात्पर्य है – धन का साम्यापूर्ण वितरण सुनिश्चित करना और राजनैतिक न्याय से तात्पर्य है- प्रत्येक नागरिक को सरकार में प्रतिभागिता के समान अवसरों का दिया जाना।

(ii) स्वतंत्रता : भारतीय नागरिकों को विचारों की अभिव्यक्ति, आस्था, धर्म तथा उपासना पद्धति के मामले में पूरी स्वतंत्रता मानसिक संतुष्टि की सीमा तक दी गई है।

(iii) समानता : कानून के सामने देश का प्रत्येक नागरिक समान है और उसको समान संरक्षण दिया गया है।

(iv) बंधुत्व : व्यष्टि की प्रतिष्ठा तथा आत्मसम्मान को महत्त्व दिया गया है,जैसा कि मूल अधिकार दिए गए हैं तथा इनके द्वारा लोगों को परस्पर आत्मीयता, सहिष्णुता और एकात्मता का अनुभव कराने वाला वातावरण बनाने का उद्देश्य है।

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Class 6 HBSE Notes in Hindi

1. पार्थक्य नीति या रंग-भेद नीति क्या है? काले-गोरे के आधार पर मनुष्यों के बीच विभेद करना। उदाहरणार्थ-दक्षिण अफ्रीका।

2. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरूद्ध आंदोलन का नेता कौन था? नेल्सन मंडेला।

3. अफ्रीका में काले-गोरों के बीच विभेद कब समाप्त हुआ? वर्ष 1994 में जब वहाँ लोकतंत्र की स्थापना हुई।

4. क्या लोकतंत्र में भी वर्ण-भेद होता है? नहीं, क्योंकि जनता की सरकार है।

5. चुनाव कितने समय के अंतर से होते हैं? सामान्यता पाँच वर्ष के अंतराल से।

6. चुने हुए प्रतिनिधियों से क्या अपेक्षा की जाती है? जनहित और जनादेश का ध्यान रखेंगे।

7. व्यंग चित्र क्या है? किसी बात को चित्र और परोक्ष लेखन से साकार के सामने रखना।

8. दो गाँवों के बीच खाली बाल्टियों का चित्र और ‘अच्छा है। कम से कम दो गाँवों में एक नल से तो पानी निकल रहा है।’ लिखना क्या दर्शाता है? पेय जल की आपूर्ति करने के सरकार के मुख्य कर्तव्य का उपहास करता है।

9. संपादकीय स्तंभ में क्या प्रकाशित होता है? सरकारी नीतियों और व्यवस्थाओं के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया।

10. प्रेस का लोकतंत्र में क्या महत्व है? जनमत तैयार करते हैं. सत्तासीन दल के कार्यों की आलोचना/प्रशंसा करते हैं और सरकारी नीतियों तथा व्यवस्थाओं की आम जनता को जानकारी कराते हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

11. जुलूस निकालना और हस्ताक्षर अभियान क्या है? सरकारी नीति का विरोध और उसमें सुधार करवाने की मांग दर्शाते हैं।

12. जन-आवाज को सरकार तक पहुँचाने के कौन-कौन से तरीके हैं? प्रदर्शन, जुलूस, हस्ताक्षर अभियान, समाचार पत्रों/पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशित करना तथा संगठन बनाकर आंदोलन करना।

13. समूह बनाकर आंदोलन करने का तरीका कौन अपनाते हैं? समाज का उपेक्षित वर्ग यथा-दलित, आदिवासी तथा महिलाएँ।

14. संघर्ष कब होता है? जब एक समूह दूसरे समूह को अपनी आवाज उठाने से रोकता है।

15. संघर्ष क्या होता है? भिन्न-भिन्न संस्कृतियों, धर्मों और क्षेत्रों के लोगों का परस्पर अनुकूलन या सामंजस्य न होने की दशा।

16. संघर्षों का निपटान कैसे होता है? संविधान में वर्णित नियमों का अनुसरण करके।

17. बंगे, उपद्रव और विध्वंसक क्रियाकलापों में सरकार के कौन से विभाग की कार्य-शैली का परिचय मिलता है? पुलिस विभाग का।

18. दो राज्यों के जल विवाद, सीमा-विवाद आदि का समझौता कौन करता है? केन्द्रीय सरकार।

19. क्या भाषा की कहानी में ऐसा लगता है कि तत्कालीन सरकार समानता की पक्षधर थी? नहीं, अन्यथा अफ्रीका की भाषा सीखने के लिए छात्रों पर अनुचित दबाव नहीं डाला जाता।

20. हेक्टर नदलोवू की मातृभाषा क्या थी? जुलू।

21. डा. अम्बेडकर की कहानी में देखी गई अस्पृश्यता क्या इस विचार की समर्थक है कि लोग वास्तव में समान हैं? : नहीं, यदि ऐसा होता तो स्टेशन मास्टर ने उनकी सहायता की होती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *