Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 विविधता की समझ Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 विविधता की समझ
HBSE 6th Class Civics विविधता की समझ Textbook Questions and Answers
विविधता की समझ HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं ?
उत्तर :
यह नितान्त व्यष्टिपरक प्रश्न है। अतः छात्र को ही उत्तर देना होगा।
संकेत : हिन्दू त्योहार : विजयादशमी, होली, दीपावली, रक्षाबंधन, भैया-दूज, बसंतपंचमी।
मुस्लिम त्योहार : ईद-उल-फितर, बकरा ईद, मुहर्रम (ताजिया), रमजान, शहादते हजरत अली, जिल्लहिज्ज।
सिख त्योहार : गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती, गुरु तेगबहादुर जयन्ती, गुरु अर्जुन देव जयन्ती, गुरु हरगोबिन्द सिंह जयन्ती, गुरु परब।
ईसाईयों के त्यौहार : गुड फ्राई डे, ईस्टर आदि।
सार्वजनिक त्योहार : दीवाली, रक्षाबंधन, विजयादशमी, जैसे त्योहार और स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गाँधी जयन्ती, शिक्षक दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों को भारत के लगभग सभी धर्मावलम्बी मनाते हैं।
विविधता की समझ प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 2.
आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है ?
उत्तर :
भारत को एक लघुसंसार माना गया है क्योंकि यहाँ विश्व की सभी संस्कृतियाँ और भाषाएँ प्रचलित हैं। यहाँ की भौगोलिक विविधता-विविध-व्यंजनों, खाद्य पदार्थों, वेश-भूषा, आवास-गृह आदि से परिचित कराती है। एक ही मौसम में लेह (कश्मीर) की शीत जलवायु और रेगिस्तान की कृष्ण जलवायु का आनंद मिलता है।
मिश्रित संस्कृति वाले भारतवासी विश्व-मानव और विश्व-बंधुत्व का पाठ सीखते हैं। विविध धर्मों, आचार-विचार, व्यवहार, रीति-रिवाज, कला-कौशल, मनोवृत्ति आदि का सप्रमाण अध्ययन करने का अवसर भारत में ही मिल सकता है। सहिष्णुता, धैर्य, शांति, सौहार्द, समन्वय-बुद्धि और विवेक इसी विविधता से मिल सकता है। भूमंडलीकरण का वर्ष 1990 से चल रहा दौर केवल भौतिक स्वरूप का है जबकि इस भौतिक स्वरूप को नियंत्रित, संवर्धित और प्रोन्नत करने वाली अन्त:करण की शक्ति भारत की विविधताओं का अध्ययन, मनन, चिन्तन और अनुसरण करने से ही प्राप्त हो सकती है।
यह अलग बात है कि लगातार और लम्बी अवधि तक इस भूमि पर विदेशियों का राजतंत्र, तानाशाही, साम्राज्यवाद आदि का मंचन होने से व्यक्तित्व में विकार उत्पन्न हुए हैं और भारतीय अपनी पुरातन गरिमा को भूला बैठे हैं। विश्व विजयी सिकंदर को सिन्ध प्रांत में ही भारत की संप्रभुता का बोध हो गया था और वह युद्ध किए बिना ही वापस लौट गया था लेकिन आधुनिक विश्व-शक्ति समझे जाने वाले देश का राष्ट्राध्यक्ष यहाँ चार हजार पाँच सौ किमी. लम्बी संचार व्यवस्था लाने और भविष्य में इसको सामरिक क्षेत्र बनाने की धृष्टता भी हमारे आमंत्रण का लाभ लेकर ही कर रहा है।
विविधता की समझ प्रश्न उत्तर कक्षा 6 HBSE Social Science प्रश्न 3.
आपके अनुसार ‘अनेकता में एकता’ का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है? भारत की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं?
उत्तर :
भारत के प्रसंग में उक्त वाक्यांश एकदम सही है। भू-आकृतियों की भिन्नता (रेगिस्तान, मैदान, घाटी, पर्वत आदि) से लेकर धर्म, जाति, संप्रदाय, कार्य, विचार, आचार, व्यवहार, वेशभूषा आदि सभी कुछ यहाँ विविध हैं।
हालाँकि इस विविधता में भी एकता समाई हुई है। उदाहरणार्थ-सभी धर्मों के छात्रों का एक ही विद्यालय और पाठ्यक्रम से पढ़ाई करना, राज्य का धर्मनिरपेक्ष रहमा, सभी धर्मों और संस्कृतियों का समान संरक्षण, समता और न्याय का सिद्धांत, समान कार्य के लिए समान वेतन आदि सभी इस विविधता की एकता को दर्शाते हैं। बाहरी शत्रु का सामना यहाँ के लोग सभी तरह का भेद-भाव भुलाकर और संगठित होकर करते हैं। यहाँ के लोग विनयशील, धर्मसहिष्णु और सभ्य हैं। ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं जब संकट के समय भिन्न-भिन्न धर्म के समुदाय एक-दूसरे की सहायता करते हैं। यहाँ की विविधता-राष्ट्र-भक्ति और राष्ट्रीयता की भावना के एक ही धागे में भिन्न-भिन्न मनकों की तरह पिरोई गई है। हिन्दुस्तान सबका है और सभी हिन्दुस्तानी हैं।
नेहरु जी उक्त वाक्य में यह कहना चाहते हैं कि धर्म और रीति-रिवाजों की सहिष्णुता, समादर तथा परस्पर प्रोत्साहन भारत के अंत:करण में गहराई से समाया है। इसको बाहरी शक्ति या भय दिखाकर थोपा नहीं गया है बल्कि सर्वधर्मसमभाव की यह भावना अनुस्यूत और अन्त:सलिला है-नैसर्गिक है। अर्थात “धर्म, रूप और पंथ हैं भिन्न-फिर भी हम सब हैं अभिन्न” अथवा अखंडता एवं एकता का स्वर प्रत्येक भारतीय के हृदय में गूंजता है।
HBSE 6th Class Social Science विविधता की समझ प्रश्न 4.
जलियाँवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।
उत्तर :
शिकारी ने इस उपवन/उद्यान के सभी किस्म के पुष्प रौंद डाले हैं। हिन्दुओं और मुसलमानों के रक्त की धारा आज आपस में मिलकर बह रही है। इस रक्त-रजित भूमि में अपने वस्त्र रंग लो- इस गाने में भारत की एकता का दर्शन कराने वाली पक्ति है। तात्पर्य यह है कि विविधता में निहित इस एकता की भावना को अपने अन्तःकरण में दृढ़ता से बना लो ताकि पुन: कोई विदेशी शक्ति फूट डालकर हमें अलग न कर सके।
प्रश्न 5.
लद्दाख एवं केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या वे ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं? कैसे ?
1. गुजरात
उत्तर :
(क) ऐतिहासिक घटक :
1. पुरा-पाषाणकाल (लगभग 10 लाख वर्ष पहले) के मानव की बस्तियों के अवशेष गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा के पास रोजडी और आदमगढ़ में पाए जाते हैं।
2. हड़प्पा नगर सभ्यता के अवशेष-लोथल (काँदला बन्दरगाह), रंगपुर, आम्री, लखबावल और रोजड़ी में पाए गए हैं।
3. अवस्थान (विस्तार) : उत्तर में राजस्थान, पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान।
4. भाषा-हिन्दी, गुजराती और उर्दू।
(ख) भौगोलिक घटक :
1. क्षेत्रफल : 196,000 वर्ग किमी, 1600 किमी. तट रेखा।
2. जनसंख्या (2001 जनगणना) : 5.06 करोड़।
3. फसलें : गन्ना, मक्का, मूंगफली, बाजरा आदि।
4. खनिज : पैट्रोलियम उत्पाद (कलोल और बलोल में)।
5. जलवायु : शीतऋतु-27° से. – 12° से. ग्रीष्मऋतु- 48° से. – 43° से. वर्षा- 150 सेमी. प्रति वर्ष नदियाँ-नर्मदा, तापी, साबरमती एवं माही।
2. तमिलनाडु
(क) ऐतिहासिक घटक :
1. पाषाण और लौह युग के अवशेष पाए गए हैं।
2. चालीस लाख दो हजार वर्ष पूर्व द्रविड़ (अनार्य) लोगों ने शासन किया। इन्हें आर्यों ने 4000 वर्ष से लेकर 3500 वर्ष पहले यहाँ से भगा दिया था।
3. चोल, पाय तथा चेर वंश के शासकों ने राज्य किया।
4. अवस्थान (विस्तार) : उत्तर में पश्चिमी घाट और नीलगिरि की पहाड़ियाँ तथा दक्षिण में पलानी, इलायची और अन्नामलाई की पहाड़ियाँ।
5. पल्लव राजाओं का राज्य और विजयनगर साम्राज्य भी यहीं था।
6. भाषा – तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़।
(ख) भौगोलिक घटक :
1. क्षेत्रफल : 106,000 वर्ग किमी.
2. जनसंख्या (2001 जनगणना) : 6.24 करोड़
3. फसलें : चावल, गन्ना, मूंगफली, कपास, केला, चाय, इलायची, कालीमिर्च, अदरक, आलू।
उद्योग : मछली मारने का उद्यम-बड़े पैमाने पर नियांत आय, चीनी उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग, चर्म उद्योग, वाहन विनिर्माण उद्योग, खाद उद्योग आदि।
4. खनिज : ग्रेनाइट की खानें
5. जलवायु : पर्वतों का बृष्टि-छाया क्षेत्र है। पश्चिमी भाग में शुष्क जलवायु, वर्षा – 75 सेमी.
6. नदियाँ : कावेरी नदी, तंजावूर नामक डेल्टा क्षेत्र बहुत उपजाऊ है।
सिंचाई : टैंकों (सरोवरों) से होती है। मैसूर बाँध (एक हजार हेक्टेयर से भी अधिक बड़े भू-भाग का कृत्रिम जलाशय बनाकर) 1926 में बनाया गया था।
इन विविधताओं में एकता के स्वर निम्नलिखित तथ्यों से उभरते हैं:
1. दोनों ही भारतवर्ष राष्ट्र की एकल-नागरिकता प्राप्त राज्य
2. राष्ट्र प्रधान केवल एक व्यष्टि (भारत का राष्ट्रपति) है। राज्यों के राज्यपाल वस्तुतः राष्ट्रपति और संसद के प्रतिनिधि हैं (गुप्तकाल की प्रणाली का प्रभाव)।
3. दोनों राज्य हमारे देश के वैदेशिक आयात-निर्यात के पश्चिमी और पूर्वी छोर (तट) हैं। उल्लेखनीय है कि गुजरात के भृगुकच्छ/भड़ौच (कांदला) और तमिलनाडु के कावेरीपत्तनम, काँचीपुरम बंदरगाह, उत्तर-वैदिक काल से लेकर आज तक भारत के प्रसिद्ध बंदरगाह रहे हैं। यहाँ से भारतीय माल का विदेशों को और, विदेशी माल का भारत में क्रमश: निर्यात और आयात किया जाता है।
(iv) दोनों राज्यों में मूंगफली और गन्ना जैसी नकदी फसलें उगाई जाती हैं।
5. अधिकारी तंत्र, न्याय तंत्र, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था आदि से संबंधित आदेश और निर्देश भारतीय संसद ही देती है, अर्थात-प्रशासनिक व्यवस्था अखंड या एक है एवं सभी राज्यों की अनावृत्त (खुली) सीमा है अर्थात् भारत का नागरिक इनमें स्वतंत्रता से आवागमन कर सकता है।
HBSE 6th Class Civics विविधता की समझ Important Questions and Answers
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
विविधता क्या है ?
उत्तर :
“विविधता” शब्द का अर्थ है-परस्पर अत्यधिक भिन्न वाले कई लोगों या चीजों का पाया जाना। वस्तुतः विविधता शरीर के अंगों जैसी है। उल्लेखनीय है कि सभी अंग भिन्न-भिन्न आकार, प्रकार के होते हैं लेकिन इन सभी के मिलने से एक शरीर बनता है।
प्रश्न 2.
क्या सभी तरह की भिन्नताएँ विविधता का ही एक हिस्सा हैं ?
उत्तर :
हाँ, क्योंकि वे एक ही राष्ट्र के नागरिकों की भिन्न-भिन्न आदतों, आस्थाओं, विचारों और रीति-रिवाजों को प्रकट करती हैं।
प्रश्न 3.
भिन्नताएँ हमारे जीवन को सुख और दुःख क्यों पहुँचाती हैं ?
उत्तर :
भिन्नताओं में भी हमेशा एकता और अखंडता का ध्यान रखना सुखदाई है जबकि इस मुख्य धारा से हट जाना दु:खदाई बनता है।
प्रश्न 4.
विविधता कौन-कौन सी पाई जाती हैं ?
उत्तर :
भिन्न-भिन्न धर्म, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र आदि।
प्रश्न 5.
क्या परस्पर भिन्नता वाले लोग एक दूसरे के मित्र बनते हैं ?
उत्तर :
वस्तुतः भिन्न-भिन्न स्वभाव के लोगों की मित्रता ही स्थिर और चिरस्थाई रहती है। भिन्नता ही उन्हें परस्पर जोड़ती है और वे पूर्णता की अनुभूति करते हैं।
प्रश्न 6.
भारत की राजभाषा एवं राष्ट्रभाषा क्या है ?
उत्तर :
देवनागरी (हिन्दी)। अधिसंख्यक जनता हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करती है। देववाणी (संस्कृत) की सहज-लिपि ही देवनागरी-हिन्दी है।
प्रश्न 7.
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने उन्नति का मूल किसको कहा है ?
उत्तर :
“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति का मूल” मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा एक और अखंड हैं। इस अखंड या पूर्ण ऊर्जा को प्राप्त कर ही राष्ट्रीय (नागरिक) जन-प्रिय और जन-हितैषी बन पाता है। प्रशासन की पारदर्शिता भी इसी भाषा में निहित है। उन्नति मूल का अर्थ है-उन्नति का सारभूत तत्व।
प्रश्न 8.
लोगों के पूजा करने के कुछ भिन्न-भिन्न तौर-तरीके बताइए।
उत्तर :
1. श्लोकों का पाठ करके
2. यज्ञ-हवन करके
3. संगीत के सुरों में भजन, कीर्तन आदि।।
प्रश्न 9.
लोगों के विवाह करने के कुछ तरीके/पद्धतियाँ लिखिए।
उत्तर :
1. ब्राह्म विवाह पद्धति (कन्यादान पद्धति): इसमें परंपरागत वैदिक कार्य-विधि के अनुसार विवाह संपन्न किया जाता है। बारात आती है तथा कन्या विदा की जाती है।
2. न्यायालय के पंजीयन अभिलेख पर हस्ताक्षर करके (निर्णीत या गांधर्व विवाह)।
3. प्राजापत्य विवाह : इसमें वर-वधू विवाह-पूर्व प्रेम करते है और अंत में दोनों के अभिभावक विवाह की स्वीकृति दे देते हैं।
प्रश्न 10.
कुछ राज्यों में महिलाओं की वेशभूषा की भिन्नता को बताइए।
उत्तर :
उत्तरांचल राज्य में महिलाएँ साड़ी-ब्लाउज पहनती हैं जबकि पंजाब में सलवार-कमीज और मणिपुर में फनीक पहनी जाती है।
प्रश्न 11.
भिन्न-भिन्न भाषाओं, खाद्य-पदार्थों (व्यंजनों), संगीत, धर्म आदि का सम्मिश्रण कैसे हुआ होगा?
उत्तर :
मनुष्य की हर क्षण नया कुछ करने की जन्मजात प्रकृति उसको नए स्थानों पर जाने, वहाँ नए कार्यों को सीखने, नए समाज के साथ संपर्क बनाने की ओर प्रेरित करती है। इस प्रवृत्ति और परिस्थितियों ने ही इन विविध चीजों का सम्मिश्रण संभव बनाया।
प्रश्न 12.
भिन्न-भिन्न जगहों का इतिहास क्या बताता है ?
उत्तर :
यह बताता है कि उन जगहों में बहुत सी संस्कृतियों के प्रभाव से मानव जीवन और संस्कृति ने कैसा स्वरूप लिया है। भिन्न-भिन्न जगहों के इस इतिहास में भी भिन्नता है।
प्रश्न 13
भौगोलिक विविधता के कारण लोगों में क्या विविधता दिखाई पड़ती है?
उत्तर :
वेश-भूषा, उत्सव-त्योहार, दिनचर्या और कार्यों की विविधता।
प्रश्न 14.
नगरों का जन-जीवन अपने भौतिक परिवेश के साथ संबंध को क्यों भूल जाता है ?
उत्तर :
1. अत्यधिक जनसंख्या घनत्व
2. हरित-पट्टी का अभाव
3. वाहनों का आवागमन
(iv) प्राकृतिक दृश्यों की शून्यता के कारण ही शहरों का जन-जीवन, वन, पशु-पक्षी, नदियाँ, पर्वत आदि के साथ अपने साहचर्य और सीधे-संबंध को बहुधा भूल. जाता है।
प्रश्न 15.
लद्दाख कहाँ है ?
उत्तर :
जम्मू-कश्मीर राज्य के एक जिले लेह का शुष्क रेगिस्तान-बर्फ से ढका।।
प्रश्न 16.
लोग लहाख में पानी कैसे पीते हैं ?
उत्तर :
बर्फ की शिलाओं को गलाकर।
प्रश्न 17.
लद्दाख में लोगों का व्यवसाय क्या है?
उत्तर :
बकरी, गाय, भेड़ और याक जैसे पशुओं का पालन किया जाता है।
प्रश्न 18,
लद्दाख के लोग क्या खाते हैं ?
उत्तर :
माँस तथा दूध के उत्पाद (पनीर, मक्खन आदि)।
प्रश्न 19.
लद्दाख प्राचीन काल का व्यापार मार्ग कैसे था ?
उत्तर :
लद्दाख में बहुत से दरें हैं जिनसे होकर तिब्बत तक पहुँचा जाता है।
प्रश्न 20,
लहाख से तिब्बत जाने वाले व्यापारी कौन-कौन सी चीजों को ले जाते थे ?
उत्तर :
वस्त्र, मसाले, कच्चा रेशम तथा दरियाँ-कालीनें।
प्रश्न 21.
लद्दाख को लघु तिब्बत क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
तिब्बत में प्रचलित धर्म, आस्था, रहन-सहन, खान-पान एवं संस्कृति ही लद्दाख के जन-जीवन में भी दिखाई पड़ती है। यह तिब्बत के सन्निकट है।
प्रश्न 22.
केरल कहाँ स्थित है?
उत्तर :
भारत के दक्षिण-पश्चिमी कोने पर।
प्रश्न 23.
केरल में कौन-कौन सी फसलें उगाई जाती हैं ?
उत्तर :
मुख्यत: कालीमिर्च, लौंग तथा इलायची जैसे मसालों की फसलें।
प्रश्न 24.
केरल में सबसे पहले कौन लोग आए।
उत्तर :
ईसा मसीह का धर्म प्रचारक संत थॉमस। इन्होंने भारत में सबसे पहले ईसाई धर्म की नींव रखी।
प्रश्न 25.
केरल में कौन-कौन से धर्म प्रचलित हैं ?
उत्तर :
1. यहूदी
2. इस्लाम
3. ईसाई
4. हिन्दू और
5. बौद्ध धर्म।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
समीर-एक और समीर-दो परस्पर भिन्न कैसे थे?
उत्तर :
(अ) धर्म की भिन्नता : समीर-एक का धर्म-हिन्दू और समीर-दो का धर्म-इस्लाम।
(ब) सामाजिक स्तर की भिन्नता : समीर-एक के माता पिता थे जबकि समीर-दो विधवा का पुत्र था।
(स) आर्थिक विविधता : समीर-एक शहरी परिवार का संपन्न बच्चा था जबकि समीर-दो निम्न स्तरीय ग्रामीण परिवार का था।
(द) कार्यात्मक भिन्नता : समीर-एक छात्र था और उसके भावी-जीवन के साथ बहुत सी संभावनाएँ एवं आशाएँ जुड़ी थी। जबकि समीर-दो बालसुलभ स्वभाव को खोकर परिवार के कर्तव्य बोझ से दब गया था। उसका भावी-जीवन अज्ञात और अंधकार से ढका हुआ था। जीवन के प्रति निराशा का दृष्टिकोण उसके दुबले-पतले हाथों से झलक रहा था।
प्रश्न 2.
केरल के लोग ‘ओणम’ त्योहार के दिन “नावों की दौड़” प्रतियोगिता का आयोजन क्यों करते होंगे ?
उत्तर :
भू-आकृति और भौगोलिक परिस्थितियाँ उस स्थान पर रहने वाले लोगों के कार्य और मनोविनोद दोनों साधनों को नियत कर देती हैं। अवस्थान के दृष्टिकोण से केरल भारत का सीमांत दक्षिण-पश्चिमी तट है। एक ओर अरब सागर और दूसरी ओर अन्नाईमुडी और मुन्नार जैसी पहाड़ियों से घिरा हुआ है अर्थात् जल-पिंड सामने रहने से मनुष्य के आजीविका का प्रमुख कार्य मछली मारने का आरंभ हुआ। आजीविका अथवा अनन्य कार्य में नवीनता/नवरस लाने के लिए त्योहार आयोजित किए जाते हैं। ऐसा ही केरलवासी भी करते हैं। जलजात् खाद्यान्न (चावल) और जलोत्पाद (मछली) जैसे आहार के साथ इनकी जीभ (स्वाद) भी अनुकूलन कर चुकी है।
प्रश्न 3.
केरल और लद्दाख की विविधताओं में एकता क्या है ?
उत्तर :
1. लद्दाख की शाल और केरल के मसाले के कारण दोनों क्षेत्रों में चीन और अरब देशों के व्यापारियों का प्रभाव रहा।
2. दोनों क्षेत्रों की संस्कृति पर समान प्रभाव पड़ा है। लद्दाख में मुसलमान और बौद्ध मिलकर तिब्बत के राष्ट्रीय महाकाव्य “केसर सांग” के अंशों का नाटक मंचन करते हैं और उसमें वर्णित गीतों को गाते हैं। केरल में चीनी मिट्टी, “चीनवाला” नामक खाद्य-पदार्थ भूनने के बर्तन और मछली मारने का जाल प्रयोग करते हैं। यहूदी, मुसलमान, ईसाई, हिन्दू और बौद्ध सभी मिलजुल कर एक राज्य की मर्यादा का पालन करते हैं।
3. दोनो क्षेत्रों के नागरिक भारत की एकल-नागरिकता प्राप्त
प्रश्न 4.
“इडियन पीपुल्स थियेटर एशोसियन” की कविता में जलियाँवाला बाग कांड में जनसमुदाय का वर्णन कैसे किया गया है ?
उत्तर :
13 अप्रैल, 1919 को रौलेट ट तथा डा. सफीउद्दीन किचलू एवं डा. सत्यपाल को बिना किसा सिद्ध-दोष गिरफ्तार करने का विरोध करने की योजना बनाने हेतु की गई शांतिपूर्वक बैठक (सभा) में उपस्थित समुदाय को गोलियों से भून दिया गया और जो जीवित बचे, जीवन भर जेल में सड़ते रहे। यह बाग
प्रश्न 5.
कविता रक्त की नदी में अपने कपड़े रंगने को क्यों कहती है ?
उत्तर :
एक उपनिवेश की व्यवस्था में देश के नागरिक अधिकार किस सीमा तक कुचल दिए जाते हैं-इस तथ्य को मन में अंकित करके सचेष्ट, देश-प्रेमी .और राष्ट्रभक्त बनने को कहती है।
प्रश्न 6.
इस कविता में निहित केन्द्रीय भाव क्या हैं?
उत्तर :
यह ‘स्मृति गीत’ है और राष्ट्र के नागरिकों को दृढ-संकल्पी, आत्म-निरीक्षक और दूरदर्शी बनने की प्रेरणा देता है। “रक्त की नदी में वस्त्र रंग लो” से तात्पर्य है कि जलियाँवाला बाग के चित्र को अन्तःकरण में महसूस करो और आत्मनिरीक्षण करो कि देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद होने वाले उन क्रांतिकारियों और आपमें देशभक्ति, राष्ट्रहित और जन-कल्याण की श्रेणियाँ (भौतिक, मानसिक एवं भावात्मक स्तर पर) क्या हैं ? उनकी अन्तर्भावना के प्रति आपके मन में कितना सम्मान है?
प्रश्न 7.
“हिन्दू और मुसलमान दोनों का रक्त मिलकर बहने लगा”-वाक्य की विवेचा कीजिए।
उत्तर :
यह वाक्य संकेत करता है कि क्रांतिकारी हिन्दू और मुसलमान दोनों थे तथा डा. सफीउद्दीन किचलू और डा. सत्यपाल की रौलेट एक्ट के अधीन गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की योजना बनाने के लिए उस बाग में एकत्रित हुए थे। तात्पर्य यह है कि देश में संकट के समय हिन्दू एवं मुसलमान हमेशा संगठित रहे हैं और इस बाग की घटना को याद रखकर हमेशा अखंड या एक रहने चाहिए।
प्रश्न 8.
जलियाँवाला बाग में दीपक जलाने और आँसू बहाने से क्या अभिप्रेत है ?
उत्तर :
दीपक जलाने से तात्पर्य है कि इतिहास की इस घटना की चेतना को हमेशा बनाए रखने और आँसू बहाने का तात्पर्य “सुने जाने का अधिकार” भी समाप्त कर देने वाले रौलेट एक्ट (काला विधेयक) के प्रकोप को झेलकर भी सांविधिक उपचारों (शांतिपूर्वक प्रदर्शन एवं धरने) को अपनाकर विरोध जताने वाले धैर्यशाली क्रांतिकारियों की दयनीय दशा पर पुनः विचार करने से है। उल्लेखनीय है कि आँसू अनुस्मरण के समय किसी व्यक्ति/घटना/जीवनी के पुनः दर्शन की दशा में ही निकलते हैं और उस घटना के पूर्वावरण को हटाकर एक नई धारणा उत्पन्न करते हैं।
प्रश्न 9.
जलियाँवाला बाग में पुष्प लगाने से क्या अर्थ अभिप्रेत है ?
उत्तर :
मानवता पर अत्याचार की इस घटना की पुनरावृत्ति रोकने में सक्षम नागरिकों को तैयार करें तथा देशहित के विषयों पर जाति, वर्ग, वंश, कुल, संप्रदाय, पंथ, धर्म जैसे अल्पविराम, अर्धविराम और पूर्ण-विराम लगाने वाले अवरोधों को उखाड़ फेंके। यह विश्व मानव और “वसुधैव कुटुम्बकम” भावना वाले व्यष्टि बनने के अर्थ में प्रयुक्त है।
विविधता की समझ Class 6 HBSE Notes in Hindi
1. क्या कक्षा का कोई बच्चा एकदम आप जैसा है ? नहीं, क्योंकि प्रत्येक के चेहरे, कद आदि में भिन्नता रहती है।
2. भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि वाले भिन्न-भिन्न लोग भारत को रोचक क्यों बनाते हैं ? यहाँ मिश्रित संस्कृति बनती है।
3. भिन्नताएँ हमारे जीवन को समृद्ध क्यों बनाती हैं ? हमें विभिन्न भाषाओं, तौर-तरीकों, रहन-सहन और आहार-व्यवहार का ज्ञान मिलता है।
4. भारत के लोग कई भाषाएँ, कार्य और कलाएँ क्यों जानते हैं ? विविधता के कारण।
5. क्या आप घर और बाहर एक सी भाषा बोलते हैं ? नहीं, घर में क्षेत्रीय भाषा और बाहर हिन्दी या अंग्रेजी में बोलते
6. स्कूल में पूछे गए प्रश्न का उत्तर सभी एक भाषा में देते हैं या भिन्न-भिन्न भाषाओं में ? एक ही भाषा में।
7. स्कूल पढ़ने वाले बच्चों के बारे में निरक्षर बच्चा क्या सोचता है ? वह सोचता है कि स्कूल में केवल अंग्रेजी पढ़ाई जाती है-हिन्दी नहीं।
8. “समीर” को हनुमान-पिता कहने वाला बालक कैसे स्वभाव का होगा ? गंभीर और चिन्तनशील।
9. मुसलमान और हिन्दुओं के बीच संघर्ष क्यों होता है ? अपने धर्म को श्रेष्ठ और दूसरे के धर्म को तुच्छ समझने की भावना के कारण।
10. भिन्न-भिन्न भाषाओं को जानने का क्या लाभ है ? हम भिन्न-भिन्न लोगों को अपने विचारों से अवगत करा सकते हैं।
11. समीर (एक) कौन से त्योहार मनाता है ? रक्षाबंधन, रामलीला, होली, दीवाली, वैशाखी आदि।
12.. समीर स्कूल क्यों नहीं जाता है ? वह निर्धन है।
13. क्या कुछ बच्चों का स्कूल जाना और कुछ अन्य का न जाना आपकी दृष्टि में अच्छा है ? : नहीं, इससे समाज में असमानता और विभेद बढ़ने की संभावना रहती है।
14. स्कूल न पढ़ने के प्रमुख कारण क्या हो सकते हैं ? परिवार का निर्धन होना, धनी-निर्धन का भेदभाव, आय की असमानता आदि।
15. भूखा रहना, रहने को घर न होना जैसी परिस्थितियाँ विविधता हैं या कुछ और ? नहीं, ये विविधता नहीं बल्कि असमानता हैं।
16, जाति-प्रथा क्या करती है ? समाज का समान विकास नहीं होने देती है। व्यक्ति विविध कार्यों का बोध नहीं ले पाता।
17. विविधता के क्या लाभ हैं ? कई तरह के रहन-सहन की जानकारी, भाषा-ज्ञान, मनोविनोद के साधनों का बोध।
18. कहानी-लेखक भिन्न-भिन्न विचारों को कहाँ से प्राप्त करता है ? भिन्न-भिन्न स्थानों की पुस्तकों, वहाँ के यथार्थ जीवन और कल्पना से।
19. एक वनवासी कथाकार किन विषयों में लिखेगा ? पशुओं की किस्में, उनके बीच युद्ध, उनकी प्रजातियों आदि के बारे में।
20, भारतीयों के तौर-तरीके भिन्न परन्तु कार्य एक जैसे क्यों हैं? क्योंकि अन्ततः सभी मनुष्य हैं और मनुष्य के क्रिया-कलाप-खाना-पीना, खेलना, काम-काज, मनोरंजन करना आदि हैं।
21. हवाई जहाज, रेल और बस आदि परिवहन के साधनों के न रहने पर लोग भ्रमण कैसे करते थे ? जलयानों, घोड़ों, ऊँटों, बैलगाड़ियों में चढ़कर था पैदल।
22. प्राचीन काल के लोग भ्रमण क्यों करते थे और दूसरे स्थानों पर क्यों बस जाते थे ? विद्यमान स्थान में अकाल, सूखा, बाढ़, भूकंप आदि दैवी-आपदाएँ आने, व्यापार बढ़ाने, नए स्थानों की खोज करने में रूचि आदि के कारण।
23. नए स्थानों में जाकर लोग बदल क्यों जाते हैं ? भू-आकृति, जलवायु, तापमान आदि की भिन्नता एवं भाषा, रहन-सहन, तौर-तरीकों आदि की भिन्नता के साथ अनुकूलन करने के लिए।
24. मिश्रित संस्कृति क्यों पनपती है ? भिन्न-भिन्न भाषा, धर्म, जाति के लोगों का मिलन होने और परस्पर संबंध बनने के कारण।
25. शहरी लोगों का भौतिक परिवेश बदलता क्यों रहता है ? उन्हें खाने-पीने की सभी चीजें बाजार से खरीदनी होती हैं अतः मूल्य और प्रास्थिति के आधार पर भिन्नता दिखाई पड़ती है।
26. लद्दाख में पश्मीने क्यों बनाए जाते हैं और केरल में मसाले क्यों पैदा होते हैं ? लद्दाख में घास के मैदान और केरल में मिट्टी की उर्वरा शक्ति, जलवायु, तापमान आदि के कारण।
27. केरल में यहूदी और अरब के व्यापारी क्यों आए होंगे ? समुद्र-तट का क्षेत्र होने से।
28. ईसामसीह का पट्टशिष्य (प्रचारक) केरल में कब आया ? लगभग 2000 वर्ष पूर्व।
29. केरल में लोगों के कौन-कौन से धर्म हैं ? ईसाई, यहूदी. इस्लाम, हिन्दू और बौद्ध-धर्म।
30. लद्दाख और केरल में क्या समानता हैं ? दोनो क्षेत्रों में चीन और अरब की संस्कृति का प्रभाव है। मसाले और ऊन इन संस्कृतियों के वाहक बने।
31. भिन्न-भिन्न संस्कृतियों का प्रभाव क्यों पड़ता है ? भिन्न-भिन्न लोगों के साथ रहने, कार्य करने, तथा परस्पर व्यवहार करने के कारण।
32. भारत की विविधता में एकता का क्या प्रमाण है ? भारत का स्वतंत्रता संग्राम जिसमें सभी विभेदों को भुलाकर लोग एकजुट हुए और अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ दिया।
33. क्या जलियाँ वाला बाग काण्ड में मरने वाले केवल एक धर्म और संस्कृति के थे ? नहीं, वे भारत में मौजूद सभी धर्मावलम्बी और संस्कृतियों के लोग थे।
34. “भारत की खोज’ पुस्तक किसने लिखी ? पंडित जवाहर लाल नेहरु ने।