Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.6 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Exercise 5.6
प्रश्न 1.
निम्नलिखित त्रिभुजों के प्रकार लिखिए :
(a) त्रिभुज जिसकी भुजाएँ 7 सेमी, 8 सेमी और 9 सेमी है।
(b) ΔABC जिसमें AB = 8.7 सेमी, AC = 7 सेमी और BC = 6 सेमी है।
(c) ΔPQR जिसमें PQ = OR = RP = 5 सेमी है।
(d) ΔDEF जिसमें m∠D = 90° है।
(e) ΔXYZ जिसमें m∠Y= 90° और XY = YZ है।
(f) ΔLMN जिसमें m∠L = 30°, m∠M = 70° और m∠N= 80° है।
हल :
(a) दिये गये त्रिभुज की भुजाओं की लम्बाइयाँ अलग-अलग हैं।
∴ यह विषमबाहु त्रिभुज है।
(b) ΔABC में,
AB = 8.7 सेमी, AC = 7 सेमी,
BC = 6 सेमी
∴ AB ≠ BC ≠ AC
अत: ΔABC विषमबाहु त्रिभुज है।
(c) ΔPQR में, PQ = QR = RP = 5 सेमी
∴ ΔPQR समबाहु त्रिभुज है।
(d) ΔDEF में, m∠D = 90°
∴ ΔDEF समकोण त्रिभुज है।
(e) ΔXYZ में, m∠Y = 90° और XY = YZ
∴ ΔXYZ समद्विबाहु समकोण त्रिभुज है।
(f) ΔLMN में,
m∠L = 30°, m∠M = 70° और m∠N = 80° प्रत्येक कोण 90° से कम है।
∴ ΔLMN न्यूनकोण त्रिभुज है।
प्रश्न 2.
निम्न का सुमेलन कीजिए :
त्रिभुज की माप | त्रिभुज का प्रकार |
(i) समान लम्बाई की तीन | (a) विषमबाहु समकोण भुजाएँ त्रिभुज |
(ii) समान लम्बाई की दो | (b) समद्विबाहु समकोण भुजाएँ त्रिभुज |
(iii) अलग-अलग लम्बाइयों की सभी भुजाएँ | (c) अधिक कोण त्रिभुज |
(iv) 3 न्यूनकोण | (d) समकोण त्रिभुज |
(v) 1 समकोण | (e) समबाहु त्रिभुज |
(vi) 1 अधिक कोण | (f) न्यूनकोण त्रिभुज |
(vii) दो बराबर लम्बाइयों की भुजाओं के साथ 1 समकोण | (g) समद्विबाहु त्रिभुज |
हल :
त्रिभुज की माप | त्रिभुज का प्रकार |
(i) समान लम्बाई की तीन | (e) समबाहु त्रिभुज |
(ii) समान लम्बाई की दो | (g) समद्विबाहु त्रिभुज |
(iii) अलग-अलग लम्बाइयों की सभी भुजाएँ | (a) विषमबाहु समकोण भुजाएँ त्रिभुज |
(iv) 3 न्यूनकोण | (f) न्यूनकोण त्रिभुज |
(v) 1 समकोण | (d) समकोण त्रिभुज |
(vi) 1 अधिक कोण | (c) अधिक कोण त्रिभुज |
(vii) दो बराबर लम्बाइयों की भुजाओं के साथ 1 समकोण | (b) समद्विबाहु समकोण भुजाएँ त्रिभुज |
प्रश्न 3.
निम्नलिखित त्रिभुजों में से प्रत्येक का दो प्रकार से नामकरण कीजिए (आप कोण का प्रकार केवल देखकर ज्ञात कर सकते हैं।):
हल :
(a) न्यूनकोण त्रिभुज, समद्विबाहु त्रिभुज
(b) विषमबाहु त्रिभुज, समकोण त्रिभुज
(c) समद्विबाहु त्रिभुज, अधिककोण त्रिभुज
(d) समद्विबाहु त्रिभुज, समकोण त्रिभुज
(e) समबाहु त्रिभुज, न्यूनकोण रिभुज
(f) विषमबाहु त्रिभुज, अधिककोण त्रिभुज।
प्रश्न 4.
माचिस की तीलियों की सहायता से त्रिभुज बनाने का प्रयत्न कीजिए। इनमें से कुछ आकृति में दिखाए गए हैं। क्या आप निम्न से त्रिभुज बना सकते हैं ?
(a) माचिस की 3 तीलियाँ
(b) माचिस की 4 तीलियाँ
(c) माचिस की 5 तीलियाँ
(d) माचिस की 6 तीलियाँ
(ध्यान रखिए कि आपको प्रत्येक स्थिति में सभी उपलब्ध माचिस की तीलियों का उपयोग करना है। प्रत्येक स्थिति में त्रिभुज के प्रकार का नाम बताइए। यदि आप त्रिभुज नहीं बना पाते हैं, तो उसके कारण के बारे में सोचिए।
हल :
(a) हाँ, एक समबाहु त्रिभुज बना सकते हैं।
(b) नहीं, (क्योंकि त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।)
(c) हाँ, एक समद्विबाहु त्रिभुज बना सकते हैं।
(d) हाँ, एक समबाहु त्रिभुज बना सकते हैं।