HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions

प्रयास कीजिए (पृष्ठ सं. 283 से)

प्रश्न 1.
आपके ज्यामिति बॉक्स में दो सेट स्क्वेयर हैं। क्या ये सममित हैं ?
हल :
ज्यामिति बॉक्स में दो सेट स्क्वेयर हैं :
(i) 30° – 60° – 90° सेट स्क्वे यर
(ii) 45° – 45° – 90° सेट स्क्वे यर।
हाँ, ये सेट स्कवेयर सममित हैं।

प्रश्न 2.
अपनी कक्षा में उपलब्ध कुछ वस्तुओं की सूची बनाइए, जैसे श्यामपट्ट (black board), मेज, दीवार, पाठ्यपुस्तक इत्यादि। इनमें से कौन-सी वस्तुएँ सममित हैं और कौन-सी सममित नहीं हैं? क्या आप उनमें से सममित वस्तुओं की सममित रेखाएँ पहचान सकते हैं ?
हल :
कक्षा में उपलब्ध कुछ वस्तुओं की सूची निम्न प्रकार है :
श्यामपट्ट, डस्टर, चॉक, कुर्सी, मेज, दरवाजा, पंखा, बल्ब, कूड़ेदान आदि।
हाँ, ये सभी वस्तुएँ सममित हैं. उन्हें सममित रेखा पर पहचान सकते हैं।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions

पृष्ठ सं. 285 से

एक पतंग
आपके ज्यामिति बॉक्स में दो सेट स्क्वेयर में से एक के कोणों की माप 30°, 60° और 90° है।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions 1
ऐसे ही दो समान सेट स्क्वेयर लीजिए। उन्हें आपस में मिलाकर रखिए और एक पतंग बनाइए, जैसा आकृति में दिखाया गया है।

प्रश्न 1.
इस आकृति में कितनी सममित रेखाएँ हैं? क्या आप सोचते हैं कि कुछ आकृतियों में एक से अधिक सममित रेखाएँ होती हैं।
हल :
इस आकृति में केवल एक ऊर्ध्वाधर रेखा सममित रेखा है।
हाँ, कुछ आकृतियों में एक से अधिक सममित रेखाएँ होती हैं।

एक आयत :
आयत को लम्बाई की ओर मोड़ते हैं जिससे कि एक आधा भाग, दूसरे आधे भाग को पूर्णतया टैंक ले।

प्रश्न 2.
क्या यह मोड़ एक सममित रेखा है? क्यों ?
हल :
हाँ, यह मोड़ एक सममित की रेखा है, क्योंकि इस प्रकार बनी आकृति के दोनों भाग पूर्णतः समान हैं। इसको खोलकर पुनः एक बार चौड़ाई की ओर से समान तरीके से मोड़ते हैं।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions 2

प्रश्न 3.
क्या यह दूसरा मोड़ भी सममित रेखा है? क्यो ?
हल :
हाँ, यह दूसरा मोड़ भी सममित रेखा है, क्योंकि इस प्रकार बनी आकृति के दोनों भाग पूर्णतः समान है।

प्रश्न 4.
क्या ये दो रेखाएँ सममित रेखाएँ हैं ?
हल :
हाँ, ये दो रेखाएँ सममित रेखाएँ हैं।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions

प्रयास कीजिए (पृष्ठ सं. 285 से)

प्रश्न 1.
दो या अधिक सेट स्क्वेयर को मिलाकर आप जितनी भी आकृतियाँ बना सकते हैं, बनाइए। इन्हें वांकित कागज पर बनाइए और इनकी सममित रेखाएँ बताइए।
हल :
(i) दो समान सेट स्क्वे यरों 30°, 60° और 90° को मिलाने से निम्न आकृतियाँ प्राप्त होती हैं :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions 3
इन आकृतियों को सममित रेखा द्वारा दर्शाया गया है।

(ii) दो समान सेट स्क्वे यरों 45°, 45° और 90° को मिलाने से अग्र आकृतियाँ प्राप्त होती हैं :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions 4
समकोण समुद्विबाहु त्रिभुज इन आकृतियों की सममित रेखा, बिन्दुकित रेखा द्वारा दर्शाई गई है।

(iii) तीन समान सेट स्क्वे यरों 45° – 45° – 90 को मिलाने पर निम्न आकृति प्राप्त होती है :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions 5

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति InText Questions

पृष्ठ सं. 291 से

प्रश्न 1.
यदि आप दर्पण के सामने 100 सेमी की दरी पर हैं। आपका प्रतिबिम्ब कहाँ होगा? यदि आप दर्पण की ओर चलते हैं, तो आपका प्रतिबिम्ब किस प्रकार चलता
हल :
यदि हम दर्पण के सामने 100 सेमी की दूरी पर है तो हमारा प्रतिबिम्ब हमसे 200 सेमी दूरी पर बनेगा। पुनः हम दर्पण की ओर चलते है, तो हमारा प्रतिबिम्ब दोगुनी गति से चलता हम प्रतीत होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *