Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Notes Geography Chapter 2 वन और वन्य जीव संसाधन Notes.
Haryana Board 10th Class Social Science Notes Geography Chapter 2 वन और वन्य जीव संसाधन
वन एवं वन्य जीव संसाधन Class 10 Notes HBSE
→ हमारे जीवन में वनों का अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है। वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
→ क्योंकि ये प्राथमिक उत्पादक है जिन पर दूसरे सभी जीव निर्भर करते हैं।
→ पर्यावरण प्रदुषण रोकने, जलवायु सुधार तथा मृदा अपरदन रोकने के साथ-साथ मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने में भी वनों का सराहनीय योगदान होता है।
→ भारत में विश्व की सारी जैव उपजातियों की 8 प्रतिशत संख्या पाई जाती है। हम देश में लगभग 81.000 वन्य जीव उपजातियों और लगभग 47,000 वनस्पति उपजातियाँ पाई जाती है।
→ वनस्पति उपजातियों में लगभग 15,000 उपजातियाँ भारतीय मूल की हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाध न संरक्षण संघ (IUCN) ने पौधे एवं प्राणियों को निम्नलिखित जातियों में विभाजित किया है :
- सामान्य जातियाँ
- संकटग्रस्त जातियाँ
- सुभेद्य जातियाँ
- दुर्लभ जातियाँ
- स्थानिक जातियाँ और
- लुप्त जातियाँ।
→ उपनिवेश काल में रेललाईन, कृषि, व्यवसाय, वाणिज्य वानिकी और खनन क्रियाओं में वृद्धि के कारण भारत में वनों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
Van Avn Vanya Jeev Sansadhan Notes HBSE 10th Class
→ वन संसाधनों की बर्बादी में पशुचारण और ईंधन के लिए लकड़ी कटाई मुख्य भूमिका निभाते हैं। कई समुदायों की आजीविका वनों पर ही निर्भर है। वन पवन की मारक शक्ति पर रोक लगाते हैं।
→ वनों के संरक्षण हेतु हमारी सरकार ने 1988 में राष्ट्रीय वन नीति पारिस्थितिक संतुलन के परिरक्षण और प्रतिस्थपान के द्वारा पर्यावरणीय स्थिरता को बनाये रखने पर बल देती है।
→ इस नीति का उद्देश्य प्राकृतिक विरासत का संरक्षण करने के साथ ही राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वनों के उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि करना है।
→ वन उत्पादों के कुशल उपयोग तथा लकड़ी के अनुकूलतम उपयोग पर बल देना इस नीति का उद्देश्य है।
→ वन्य जीवन के संरक्षण हेतु देश में 89 नेशनल पार्क, 490 वन्य जीव अभयारण और 13 जैव आरक्षित क्षेत्र बनाये गये हैं। बाघों के संरक्षण हेतु 14 राज्यों में 27 बाघ आरक्षित क्षेत्र बनाये गये हैं।
भौगोलिक शब्दावली
→ आरक्षित वन-ये वे वन हैं जिन्हें स्थाई रूप से सुरक्षित किया गया है और जिनमें पशु चराने की भी अनुमति नहीं है।
→ संरक्षित वन-ये वे वन हैं जिनमें पशु चराने और खेती करने की अनुमति सीमित मात्रा में व प्रतिबंधों के साथ दी जाती है।
→ संरक्षित क्षेत्र-ऐसे क्षेत्र जिनका विकास पशु-पक्षियों की विशेष जातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए किया गया
→ राष्ट्रीय पार्क-वह स्थान जहाँ प्राकृतिक वनस्पति, प्राकृतिक सुंदरता तथा वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखा जाता है।
Chapter 2 वन और वन्य जीव संसाधन HBSE 10th Class
→ दुर्लभ जातियाँ-इन जातियों की संख्या बहुत कम या घट रही हैं और यदि इनको प्रभावित करने वाली विषम परिस्थितियाँ नहीं परिवर्तित होती तो ये संकटग्रस्त जतियों की श्रेणी में आ सकती है।
→ स्थानिक जातियाँ-ये जातियाँ प्राकृतिक या भौगोलिक सीमाओं से अलग विशेष क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
→ लुप्त जातियाँ-ऐसी जातियाँ जो इनके रहने के आवासों में अन्वेषण करने पर अनुपस्थित पाई गई हैं। ये उपजातियाँ स्थानीय क्षेत्र, प्रदेश, देश, महाद्वीप या पूरी पृथ्वी से ही लुप्त हो गई हैं।
→ अ, प्र. सं. प्रा. सं. सं. (IUCN)-अन्तर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संघ।
→ सम्बर्द्धन वृक्षारोपण-इसमें वाणिज्य की दृष्टि से कुछ या एकल वृक्ष जातियों के बड़े पैमाने पर रोपण करने से दूसरी जातियाँ समाप्त हो गई।
→ रक्षित वन-वन विभाग के अनुसार देश के कुल वन क्षेत्र का एक-तिहाई हिस्सा रक्षित है। इन वनों को और अधि क नष्ट होने से बचाने के लिए इनकी सुरक्षा की जाती है।
→ पारिस्थितिकी तंत्र-हमारा ग्रह अत्यधिक जैव विविधताओं से भरा हुआ है मानव और दूसरे जीवधारी एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। जिससे मनुष्य
मात्र एक हिस्सा है और अपने अस्तित्व के लिए इसके विभिन्न तत्वों पर निर्भर करता है।
कुछ तथ्य, कुछ सत्य
→ राष्ट्रीय वन नीति : 1988.
→ अंडमान निकोबार में द्वीप का विस्तार : 86.9%
→ राजस्थान में वन विस्तार : 10%
→ प्रायद्वीपीय पहाड़ी विस्तार : 60%
→ बाघ आरक्षित क्षेत्र : 27
→ भारत में जीव-जन्तुओं के प्रजातियों . की अनुमानित संख्या : 89,000
→ भारत में पक्षियों की प्रजातियाँ : 1, 200
→ भारत में मछलियों की प्रजातियाँ : 2, 800
→ हरियाणा में वनों का प्रतिशत : 3.8%
→ देश में सघन वनों का प्रतिशत : 59%
→ देश में खुले वन : 40%
→ भारत में मैंग्रोव वनों का विस्तार : 1% से भी कम।
→ भारत का कुल वन क्षेत्र : 765 लाख हैक्टेयर भूमि लगभग।
→ कुल वन क्षेत्र का भाग : 23.3%
→ वास्तविक वन आच्छादित भूमि : 637 लाख हेक्टेयर
→ वन आच्छादित भूमि का भाग : 19.4%
→ भारत के कुल वन क्षेत्र का 54.4% भाग : आरक्षित वन
→ कुल वन क्षेत्र का 29.2% भाग : संरक्षित वन
→ कुल वन क्षेत्र का अवर्गीकृत वन क्षेत्र में आने वाला भाग : 16.4%
→ भारत में राष्ट्रीय उद्यान : 89
→ भारत में वन्य प्राणी अभयारण : 490