Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका
HBSE 7th Class Civics स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Textbook Questions and Answers
स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका प्रश्न उत्तर HBSE 7th Civics प्रश्न 1.
इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान से लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि ‘जीवन का स्तर’ और ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य’ के क्या मायने होंगे।
उत्तर:
जीवन स्तर का अर्थ है लोगों को रहने के लिए न्यूनतम उपयुक्त घर, पहनने के लिए न्यूनतम पर्याप्त वस्त्र, पर्याप्त और पेट भर संतुलित भोजन, उपयुक्त शिक्षा सुविधाएँ, पर्याप्त स्वास्थ्य सुविध गएँ, बीमारियों से छुटकारा, तनावमुक्त प्रसन्नता का जीवन, मनोरंजन और अन्य सुविधाएँ और कुछ फालतू (Sparetime) समय ताकि वह इच्छानुसार अपने इस समय का सदुपयोग कर सके।
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों की एक श्रृंखला है, जो सरकार द्वारा चलाई जाती है। ये केंद्र व अस्पताल आपस में जुड़े हुए हैं, जिससे ये शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को सुविधाएँ प्रदान कर देते हैं और सभी बीमारियों (साधारण से लेकर विशेष देखभाल की ज़रूरत वाली) का इलाज प्रदान करते हैं।
स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका HBSE 7th Civics प्रश्न 2.
सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
सबके लिए स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निम्न कदम उठा सकती है:
- सबके लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था कर सकती है।
- समय-समय पर स्वास्थ्य चैकअप शिविर लगा सकती है।
- बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई व्यवस्था कर सकती है।
- कम कीमत पर सभी को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवा सकती है।
- स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर सकती है।
- दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रसार कर सकती है।
स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Civics प्रश्न 3.
आपको आपके इलाके में उपलब्ध सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं में क्या-क्या अंतर देखने को मिलते हैं? नीचे दी गई तालिका को भरते हुए, इनकी तुलना कीजिए और अंतर बताइए।
सुविधा | सेवाओं का मूल्य | सेवाओं की उपलब्धता |
निजी | ||
सार्वजनिक |
उत्तर:
सुविधा | सेवाओं का मूल्य | सेवाओं की उपलब्धता |
निजी बहुत ज्यादा | पर्याप्त है | – |
सार्वजनिक | बहुत कम है | नममात्रा की है |
निजी क्षेत्र में मालिक ज्यादा-से-ज्यादा धन कमाना चाहते हैं। वे अच्छे-से-अच्छे डॉक्टर, नर्से और पास ही दवाइयाँ बेचने वाली दुकान रखते हैं, वे टेलीफोन पर ही दूर-दूर से विशेषज्ञ बुला लेते हैं। उनका प्रबंध बहुत अच्छा होता है। वे प्रायः धनी लोगों या मध्यम वर्ग के लोगों को अपने यहाँ तुरंत भर्ती कर लेते हैं।
सार्वजनिक क्षेत्रों में सरकार द्वारा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रायः अस्पतालों में हर समय चिकित्सक, नर्से, आदि पूरी संख्या में नहीं होती हैं। वे ड्यूटी पर लापरवाही करते हैं। सेवाभाव कम है। लोगों को लंबी-लंबी कतारों में घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
Swasthya Mein Sarkar Ki Bhumika HBSE 7th Civics प्रश्न 4.
“पानी और सफाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेकों बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है।” उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
(i) पानी और साफ-सफाई की गुणवत्ता में सुधार से अनेकों बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। उदाहरण के लिए लोगों को पीने के लिए जब साफ पानी मिलेगा तो उन्हें पेचिश नहीं लगेंगे, उनका पेट ठीक रहेगा। पेट से जुड़ी बीमारियाँ प्रत्येक व्यक्ति को नहीं होंगी। यदि पीने को साफ जल उपलब्ध नहीं होगा तो जलजनित बीमारियाँ पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। विशेषज्ञों की राय है कि छूत की 21 प्रतिशत बीमारियाँ जल से उत्पन्न होती हैं। जैसे डायरिया, पेट के कीड़े और हैपेटाइटस।
(ii) साफ और सफाई से चित्त प्रसन्न रहता है। साफ-सफाई की गुणवत्ता में सुधार से पर्यावरण सुधरता है। वायु और भूमि प्रदूषित नहीं होते। स्वच्छ वायु, पर्यावरण और भूमि लोगों को मलेरिया, हैजे, चर्म रोग, साँस की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।
बहुविकल्पी प्रश्न
Swasthya Me Sarkar Ki Bhumika HBSE 7th Civics प्रश्न 1.
उचित विकल्प चुनो:
(i) भारत में अस्पतालों में हो रही निरंतर वृद्धि सूचित करती है:
(क) आर्थिक प्रगति
(ख) स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी
(ग) रोगों का अधिक विस्तार
उत्तर:
(ख) स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी।
(ii) चिकित्सा पर्यटकों का भारत की ओर आकर्षित होने का मुख्य कारण है:
(क) सस्ती चिकित्सा सुविधा
(ख) विश्व के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
(ग) अत्यधिक उन्नत तकनीक
उत्तर:
(क) सस्ती चिकित्सा सुविधा।
(iii) सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएँ कहलाती हैं:
(क) निजी स्वास्थ्य सुविधाएँ
(ख) सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ
(ग) जनहित स्वास्थ्य सुविधा
उत्तर:
(ख) सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ
(iv) केरल सरकार ने 1996 में राज्य के पूरे बजट का कितना प्रतिशत पंचायतों को दे दिया था?
(क) 20%
(ख) 40%
(ग) 60%
उत्तर:
(ख) 40%
(v) कोस्टारिका में सबसे महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गयाः
(क) देश में सेना न रखने का
(ख) स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक खर्च करने का
(ग) सभी स्तरों पर स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान देने का
उत्तर:
(क) देश में सेना न रखने का।
स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Civics प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) दवाइयों के निर्माण की दृष्टि से भारत का विश्व में ……. स्थान है।
(ii) स्वास्थ्य सुविधाएँ हमारे ……………… के अधिकार का एक भाग है।
(iii) कोस्टारिका को ……… का सबसे स्वस्थ देश माना जाता है।
(iv) ग्रामीण इलाकों में अक्सर एक जीप ही मरीजों के लिए चलता-फिरता ………………….. बन के आती है।
उत्तर:
(i) चौथा
(ii) जीवन
(ii) दक्षिणी अमेरिका
(iv) दवाखाना।
स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका कक्षा 7 HBSE Civics प्रश्न 3.
सही अथवा गलत छाँटो:
(i) केवल बीमारियों व चोट आदि से मुक्त रहना ही स्वास्थ्य है।
(ii) सुस्ती एवं अकर्मण्यता स्वस्थ जीवन के लक्षण हैं।
(ii) केवल 20% लोग ही बीमारी के दौरान आवश्यक दवाइयों को खरीदने में समर्थ होते हैं।
(iv) आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बहुत अधिक है।
उत्तर:
(i) केवल बीमारियों व चोट आदि से मुक्त रहना ही स्वास्थ्य है। ✗
(ii) सुस्ती एवं अकर्मण्यता स्वस्थ जीवन के लक्षण हैं। ✗
(ii) केवल 20% लोग ही बीमारी के दौरान आवश्यक दवाइयों को खरीदने में समर्थ होते हैं। ✓
(iv) आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बहुत अधिक है। ✗
HBSE 7th Class Civics स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Important Questions and Answers
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Swasthya Mein Sarkar Ki Bhumika Class 7th HBSE Civics प्रश्न 1.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कौन सी संवैधानिक व्यवस्था की अवहेलना की जा रही है?
उत्तर:
यद्यपि भारतीय संविधान यह मानता है कि स्वास्थ्य का अधिकार हमारे भौतिक अधिकारों का भाग है, फिर भी वह समान रूप से सबके लिए लगभग 60 साल की स्वतंत्रता के बाद भी उपलब्ध नहीं है। सभी क्षेत्रों, व्यक्तियों को मुफ्त दवाइयाँ, डॉक्टर, नर्से, महिलाओं तथा बच्चों को विशेषज्ञों की सेवाएँ. जीवन रक्षक, दवाइयाँ आदि नहीं दी जा रही हैं।
Sarkar Ki Bhumika HBSE 7th Civics प्रश्न 2.
लोकतंत्रीय शासन प्रणाली में लोगों की सरकार से क्या अपेक्षा रहती है?
उत्तर:
लोकतंत्रीय शासन प्रणाली में लोगों की यह अपेक्षा रहती है कि सरकार उनके कल्याण के लिए कार्य करे। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार प्रदान करने एवं गृह निर्माण, साफ जल आपूर्ति, सड़कों के विकास तथा बिजली आदि उपलब्ध कराने के माध्यम से हो सकता है।
प्रश्न 3.
स्वास्थ्य का क्या अर्थ है?
उत्तर:
साधारण शब्दों में स्वास्थ्य का अर्थ है, हमारा या लोगों का विभिन्न प्रकार की बीमारियों, चोट आदि से मुक्त रहना लेकिन स्वास्थ्य केवल बीमारियों से संबंधित नहीं है। इसका संबंध उन मौलिक सुविधाओं से भी है जो लोगों के स्वास्थ्य बनाने में सहायक एवं आवश्यक हैं। जैसे स्वच्छ जल की आपूर्ति, प्रदूषण मुक्त वातावरण की प्राप्ति, भरपेट पौष्टिक भोजन आदि।
प्रश्न 4.
स्वस्थ जीवन और अस्वस्थ जीवन के कुछ लक्षण बताइए।
उत्तर:
(i) स्वास्थ्य के लक्षण (Traits of Health): स्वास्थ्य का प्रतीक है हम जो भी कार्य करें, चुस्ती से और ऊँचे मनोबल के साथ करें। हम सबको तनावमुक्त और प्रसन्न रहना चाहिए। हमारे जीवन के ये सभी पहलू स्वास्थ्य के हिस्से हैं।
(ii) बीमारी या अस्वस्थता के लक्षण (Traits of illness and of bad-health): सुस्त और अकर्मण्य रहना, चिंताग्रस्त होना और लंबे समय तक डरे-सहमे रहना स्वस्थ जीवन के लक्षण नहीं हैं।
प्रश्न 5.
भारत में कितने चिकित्सा महाविद्यालय हैं? इनकी एक उपलब्धि बताइए।
उत्तर:
संसार भर में भारत में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय हैं और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं। लगभग हर वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
स्वास्थ्य क्या है? इससे संबंधित किन कारणों पर विचार करना आवश्यक है?
उत्तर:
I. स्वास्थ्य क्या है?:
स्वास्थ्य के बारे में हम अनेक प्रकार से सोच सकते हैं। स्वास्थ्य का अर्थ है, हमारा बीमारियों और चोट आदि से मुक्त रहना; लेकिन स्वास्थ्य केवल बीमारियों से संबंधित नहीं है।
II. विचारणीय आवश्यक कारण:
बीमारी के अलावा हमारे लिए उन कारणों पर भी विचार करना आवश्यक है, जो हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। उदाहरण के लिए-यदि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी और प्रदूषण-मुक्त वातावरण मिले, तो वे सामान्यतया स्वस्थ रहेंगे। दूसरी ओर यदि लोगों को भरपेट भोजन न मिले अथवा उन्हें घुटनभरी अवस्था में रहना पड़े, तो उनके बीमार पड़ने की संभावना अधिक है।
प्रश्न 2.
बीमारियों से बचाव और उनके उपचार के लिए हमें क्या चाहिए?
उत्तर:
बीमारियों से बचाव और उनके उपचार के लिए हमें उचित स्वास्थ्य सेवाएँ चाहिएँ, जैसे-स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, परीक्षणों के लिए प्रयोगशालाएँ, एम्बुलेंस की सुविधा, ब्लड बैंक आदि जो मरीजों को आवश्यक सेवा और देखभाल उपलब्ध करा सकें। ऐसी सुविधाओं की व्यवस्था को चलाने के लिए हमें स्वास्थ्य सेवकों, नसों, योग्य डॉक्टरों तथा अन्य विशेषज्ञों की जरूरत है, जो परामर्श दे सकें, रोग की पहचान कर सके और इलाज कर सके। मरीजों के इलाज के लिए हमें आवश्यक दवाइयाँ व उपकरण भी चाहिएँ। जब हम बीमार होते हैं, तो अपने इलाज के लिए हमें इन सुविधाओं की ज़रूरत पड़ती है।
प्रश्न 3.
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सकारात्मक विकास से जुड़े बिंदुओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(i) भारत में बड़ी संख्या में डॉक्टर, दवाखाने और अस्पताल हैं। देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को चलाने का पर्याप्त अनुभव और ज्ञान भी उपलब्ध है। ये ऐसे चिकित्सालय और स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन्हें सरकार चलाती है।
(ii) सरकार अपनी जनसंख्या के एक बड़े भाग की देखभाल करने में समर्थ है, जो सैकड़ों और हजारों गाँवों में फैली हुई है। साथ ही चिकित्सा विज्ञान में असाधारण (Uncommon) प्रगति हुई है, जिसके चलते देश में इलाज की नई तकनीकें और विधियाँ उपलब्ध है।
प्रश्न 4.
केरल में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी किए गए कुछ उल्लेखनीय कार्य लिखिए।
उत्तर:
- 1996 में केरल सरकार ने राज्य में कुछ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन किए। राज्य के कुल बजट का 40 प्रतिशत पंचायतों को दे दिया गया।
- इससे पंचायतें अपनी आवश्यकताओं को योजनाबद्ध कर उनकी पूर्ति कर सकती थीं।
- उदाहरण के लिए-इससे गाँव के लिए पीने का पानी, आहार, महिलाओं के विकास और शिक्षा, आदि के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना संभव हो सका।
- इसके फलस्वरूप जल वितरण व्यवस्था की जाँच की गई. स्कूलों और आँगनवाड़ियों के काम को सुनिश्चित किया गया और गाँव की विशेष समस्याओं पर ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में भी सुधार किया गया। इन सब कार्यों से स्थिति में सुधार आया।
- इतने प्रयत्नों के बाद भी कुछ समस्याएँ तो बनी रहीं, जैसे-दवाइयों की कमी, अस्पतालों में अपर्याप्त बिस्तर, पर्याप्त डॉक्टरों का न होना आदि। इन्हें दूर करने की आवश्यकता है।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
“भारत में प्रायः कहा जाता है कि हम सबको स्वस्थ सुविधाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? यदि हाँ तो क्यों, यदि नहीं तो क्यों?
उत्तर:
भारत को आजाद हुए लगभग 60 वर्ष से भी ज्यादा हो गए हैं। यह एक लोकतांत्रिक देश है। इसका संविधान सभी को स्वस्थ रखने की मूलभूत गारंटी देता है। यह कहना असंगत है कि हम सबको स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में असमर्थ हैं। मैं, इस कथन से पूरी तरह असहमत हूँ। अपने उत्तर के पक्ष में निम्नलिखित तर्क देता हूँ:
- भारत में, दुनिया में सबसे ज्यादा चिकित्सा महाविद्यालय हैं और प्रति वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।
- वर्ष 2000 के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में 18218 अस्पताल हैं।
- भारत दवाइयों के निर्माण की दृष्टि से विश्व में चौथा बड़ा देश है अर्थात् लगभग 190 देश भारत से पीछे हैं।
- भारत में अच्छे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, ईरानी और एलोपेथिक जानने वाले विशेषज्ञ, कंपाउंडर, नर्से, आदि भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
- सरकार अपनी जनसंख्या के एक बड़े भाग की देखभाल करने में समर्थ है, जो सैकड़ों शहरों और हजारों गांवों में फैली हुई है। साथ ही चिकित्सा विज्ञान में असाधारण प्रगति हुई है, जिसके चलते देश में इलाज की नई तकनीकें और विधियाँ उपलब्ध हैं।
प्रश्न 2.
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को किन कारणों से सार्वजनिक कहा जाता है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को अनेक कारणों से सार्वजनिक (Public) कहा जाता है। इनमें से निम्नलिखित हैं
(i) सरकार ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को पूरा करने के लिए ये अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं।
(ii) इन सेवाओं को चलाने पर व्यय होने वाला धन हमारे अर्थात् जनता के द्वारा सरकार को टैक्स के रूप में दिया जाता है। इसलिए ये सुविधाएँ सबके लिए हैं।
(iii) सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि इसका उद्देश्य गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क या बहुत कम कीमत पर देना है, जिससे गरीब लोग भी इलाज करा सके
(iv) अनेक संक्रामक (छूत की बीमारियाँ) रोग होते हैं। सार्वजनिक सेवाओं का अन्य महत्वपूर्ण कार्य है बीमारियों जैसे टी. बी., मलेरिया, पीलिया, दस्त लगना, हैजा, चिकनगुनिया आदि को फैलने से रोकना। इसकी व्यवस्था सरकार को लोगों के सहयोग से करनी होती है अन्यथा यह असफल हो जाएगी। उदाहरण के लिए-मच्छरों को पैदा होने से रोकने के अभियान को सफल बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि क्षेत्र के सभी लोग अपने कूलरों व घर की छतों आदि पर पानी एकत्र न होने दें। इसी प्रकार पल्स पोलियो अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Class 7 HBSE Notes in Hindi
1. सार्वजनिक (Public): वह सेवा या कार्य, जो देश के सब लोगों के लिए है और मुख्य रूप से सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें स्कूल, अस्पताल, टेलीफोन सेवाएँ आदि शामिल हैं। लोग इन सेवाओं की माँग कर सकते हैं और यदि ये ठीक से काम नहीं करती हैं, तो इन पर सवाल उठा सकते हैं।
2. निजी (Private): वह सेवा या कार्य, जो किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा अपने लाभ के लिए आयोजित किया जाए।
3. चिकित्सा पर्यटक (Medical Tourists): ये वे विदेशी पर्यटक हैं, जो इस देश के उन अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए विशेष रूप से यहाँ आते हैं; जहाँ उन्हें अपने देश की तुलना में बहुत कम मूल्य पर विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्राप्त हो जाती हैं।
4. संचारणीय बीमारियाँ (Communicable Dsiseases): ये वे बीमारियाँ हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को कई माध्यमों से संचारित हो जाती हैं, जैसे-पानी, भोजन, हवा, इत्यादि।
5. ओ.पी.डी. (OPD): यह ‘आउट पेशेंट डिपार्टमेंट’ या ‘बाह्य रोगी विभाग’ का संक्षिप्त रूप है। अस्पताल में किसी विशेष वार्ड में भर्ती करने से पहले यहाँ रोगियों को लाकर उनका इलाज किया जाता है।