HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

HBSE 6th Class Geography मानचित्र Textbook Questions and Answers

मानचित्र प्रक्षेप के प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं?
What are the three components of map?
उत्तर:
मानचित्र के तीन घटक हैं:

  1. दूरी
  2. दिशा तथा
  3. संकेत या चिह्न।

(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से हैं?
What are the four cardinal directions?
उत्तर:
चार प्रमुख दिग्बिंदु या दिशायें हैं:

  1. उत्तर
  2. दक्षिण
  3. पूर्व तथा
  4. पश्चिम।

(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
What do you mean by the scale of map?
उत्तर:
मानचित्र के स्केल या पैमाने से तात्पर्य उस अनुपात से है जो धरातल की वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच है। उदाहरण के लिये यदि धरातल पर दो स्थानों के बीच की दूरी 10. किमी. है। इसी दूरी को मानचित्र पर 1 सेमी. से दिखाया गया है तो इसका अर्थ है- 1 सेमी, = 10 किमी. मानचित्र का पैमाना है।

(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
How maps are more helpful than globe?
उत्तर:
मानचित्र ग्लोब की अपेक्षा अधिक लाभदायक है। मानचित्र पर अधिक विवरण दिया जा सकता है। अधिक विवरण का मानचित्र बनाने के लिये हम बड़े कागज का भी प्रयोग कर सकते हैं। मानचित्र में अधिक देशों को भी दिखाया जा सकता है। उनकी विभिन्न सूचनायें मानचित्र में दिखाई जा सकती हैं। मानचित्रों से पुस्तक अथवा एटलस भी बनाई जा सकती है। मानचित्र को ले जाने में भी सुविधा होती है, जबकि ग्लोब में से सब बातें संभव नहीं हैं। ग्लोब ले जाने में भी सुविधाजनक नहीं है तथा न ही ग्लोब पर अधिक विवरण दिखाया जा सकता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ।
Distinguish between a map and a plan.
उत्तर:

मापचित्रं या खाका (Plan) मानचित्र (Map)
1. छोटे क्षेत्र को बड़े मापक पर दिखाना ही मापचित्र या खाका है। 1. मानचित्र में बड़े क्षेत्रों को छोटे मापक पर दिखाया जाता है।
2. मापचित्र में बड़े मापक पर सभी क्षेत्रों को आसानी से दिखाया जा सकता है। 2. मानचित्र में विवरण दिखाने के लिये संकेत चिह्न, रंग आदि का प्रयोग किया जाता है।

(vi) कौन सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?
Which map provides detailed information.
उत्तर:
बड़े पैमाने वाले मानचित्र से अधिक विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

(vi) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?
How do symbols help in reading maps?
उत्तर:
प्रतीक चिह्नों के द्वारा पर्वत, मैदान, पठार तथा अन्य भौतिक लक्षण विस्तार दिखाये जा सकते हैं। प्रतीक चिह्नों के प्रयोग से मानचित्र को समझने में आसानी होती है।

HBSE 6th Class Social Science मानचित्र प्रक्षेप के प्रश्न उत्तर प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
Tick the correct option:
(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं :
(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मानचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र
उत्तर:
(ख) थिमेटिक मानचित्र।

(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है :
(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों
उत्तर:
(क) जलाशयों

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है :
(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए
उत्तर:
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए

(iv) पैमाना आवश्यक है :
(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए
उत्तर:
(क) मानचित्र के लिए

आओ कुछ करें:

1. अपनी कक्षा के कमरे का रेखाचित्र खींचें तथा उस कमरे में रखे सामान; जैसे- शिक्षक की मेज, ब्लैकबोर्ड, डेस्क, दरवाजा तथा खिड़कियों को दिखाएँ।

2. अपने स्कूल का एक रेखाचित्र खींचें एवं निम्नलिखित को दर्शाएँ :
अ. प्रधानाध्यापक का कमरा
ब. अपने वर्ग का कमरा
स. खेल का मैदान द. पुस्तकालय य. कुछ बड़े पेड़
र. पीने के पानी का स्थल
छात्र यह कार्य स्वयं करें।

HBSE 6th Class Geography मानचित्र Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानचित्र क्या है?
What is a map?
उत्तर:
पृथ्वी के पूरे धरातल अथवा उसके किसी भाग का किसी चपटी सतह पर किसी पैमाने के अनुसार प्रदर्शन मानचित्र कहलाता है।

प्रश्न 2.
चार प्रमुख दिशायें कौन सी हैं?
Which are four Cordinal directions?
उत्तर:
चार प्रमुख दिशायें हैं:

  1. उत्तर
  2. दक्षिण
  3. पूर्व तथा
  4. पश्चिम।

प्रश्न 3.
भौतिक मानचित्र क्या है?
What is physical map?
उत्तर:
जिन मानचित्रों में भौतिक लक्षण जैसे पठार, मैदान, पर्वत, नदियाँ आदि दिखाये जाते हैं, उन्हें भौतिक मानचित्र कहते हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

प्रश्न 4.
मानचित्र के मुख्य तत्व क्या हैं?
What are the main features of map?
उत्तर:
मानचित्र के मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं:

  1. शीर्षक
  2. दिशायें
  3. पैमाना
  4. प्रक्षेप तथा
  5. रूढ़ चिह्न।

प्रश्न 5.
मानचित्र पर चिह्नों का प्रयोग क्यों आवश्यक हैं?
Why are the use of symbols necessary for maps?
उत्तर:
मानचित्र पर भूमि के विभिन्न लक्षणों-पहाड़, पठार, मैदान, नदी आदि को दिखाने के लिये चिह्नों या प्रतीकों का प्रयोग आवश्यक है। चिह्नों द्वारा मानचित्रों को आसानी से पड़ा और समझा जा सकता है।

प्रश्न 6.
एक पैमाना बनाओ जो एक सेमी. = 50 मीटर को दिखाता है। यदि मानचित्र पर दो स्थानों की दूरी 4 सेमी. है तो धरातल पर वास्तविक दूरी क्या है?
उत्तर:
200 मीटर।

प्रश्न 7.
राजनैतिक मानचित्र क्या है?
What is a political map?
उत्तर:
जिस मानचित्र में देश, विभिन्न प्रदेश तथा राजनैतिक सीमायें दिखाई जाती हैं, उसे राजनैतिक मानचित्र कहते हैं।

प्रश्न 8.
विषयक मानचित्र क्या हैं?
What are thematic maps?
उत्तर:
किसी विशेष सूचना को दिखाये जाने वाले मानचित्र को विषयक मानचित्र कहते हैं। जैसे वनों का विवरण आदि।

प्रश्न 9.
रेखाचित्र किसे कहते हैं?
What is sketch?
उत्तर:
यह एक प्रकार की रैखिक आकृति है जो बिना पैमाने के अर्थात अनुमान के अनुसार बनाई जाती है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दो:
(i) एक ग्लोब एक मानचित्र से किस प्रकार भिन्न है?
In what way a globe is different from a map?
उत्तर:
ग्लोब मानव द्वारा बनाया गया पृथ्वी का सही प्रतिरूप अथवा माडल है। यह छोट मापक पर बनाया जाता है। ग्लोब पर पृथ्वी का आकार प्रतिरूप ज्यों का त्यों दिखाया जाता है। ग्लोब पर दूरियाँ तथा दिशाएँ सही ढंग से प्रदर्शित की जाती हैं।

मानचित्र – पृथ्वी के पूरे धरातल अथवा किसी भाग का किसी चपटी सतह पर किसी मापक के अनुसार प्रदर्शन मानचित्र कहलाता है। मानचित्र पर उसका विवरण चिहों, रेखा, रंग आदि द्वारा दिखाया जाता है।

(ii) ग्लोब एक मानचित्र से किस प्रकार अधिक उपयोगी है? एक सूची बनाओ।
List the features in which the globe is more useful than map.
उत्तर:
ग्लोब एक मानचित्र से निम्नलिखित रूप में अधिक उपयोगी है:

  1. ग्लोब से पृथ्वी की आकृति तथा दिशा का सही ज्ञान होता है।
  2. ग्लोब पर महाद्वीप, महासागर, ध्रुव, अक्षांश तथा देशांतर रेखायें दिखाई जा सकती हैं।
  3. ग्लोब को आजकल आसानी से ले जाया जा सकता है क्योंकि ये प्लास्टिक के बनने लगे हैं।
  4. आज भिन्न प्रकार के ग्लोब बनने लगे हैं जिन पर भिन्न धरातलीय लक्षण जैसे–पर्वत, पठार तथा मैदान दिखाये जा सकते हैं।
  5. ग्लोब पर दो स्थानों के बीच की दूरी अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं में ध्रुवों तक देख सकते हैं।
  6. ग्लोब पृथ्वी की भाँति अपने अक्ष पर झुका रहता है तथा इसे घुमाकर भी देखा जा सकता है।

प्रश्न 2.
एक ग्लोब की क्या कमियाँ हैं?
What are the shortcomings of a globe?
उत्तर:
ग्लोब के प्रयोग में भी कुछ कमियाँ अथवा सीमायें हैं। ग्लोब का उपयोग अधिक विवरण दिखाने के लिए नहीं किया जा सकता। ग्लोब का प्रयोग पृथ्वी के किसी क्षेत्र विशेष अथवा देश, जिला आदि के लिये नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 3.
मानचित्र ग्लोब की भाँति सही क्यों नहीं होते?
Why are the maps not be accurate as globe?
उत्तर:
वृत्ताकार आकृति को चपटे धरातल पर पूर्णरूप से नहीं दिखा सकते। उसमें आकृति सही ढंग से नहीं दिखाई जा सकती। जब किसी मानचित्र पर विश्व या उसके किसी भाग को दिखाते हैं, तो आकृति तथा क्षेत्रफल में अंतर आ जाता है। ध्रुव के समीप आकृति में भिन्नता आ जाती है। इसलिये मानचित्र ग्लोब की भांति सही नहीं होते।

प्रश्न 4.
मानचित्र पर पैमाने का क्या लाभ है?
What is the use of scale on map?
उत्तर:
धरातल पर दो स्थानों की वास्तविक दूरी को मानचित्र पर पैमाने की सहायता से ही दिखाया जा सकता है। वास्तविक दूरी को पैमाने की सहायता से अनुपात में बदल दिया जाता है। उदाहरण के लिये धरातल पर यदि दो स्थानों की दूरी 2 किमी. है तो हम इसे एक या दो सेमी, मान सकते हैं तथा कागज पर एक या दो सेमी. दिखा सकते हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 4 मानचित्र

प्रश्न 5.
भौतिक मानचित्र तथा राजनैतिक मानचित्र में अंतर बताओ।
Distinguish between Physical Map and Political Map.
उत्तर:

  1. भौतिक मानचित्र (Physical Map) : भौतिक मानचित्र में भौतिक लक्षण जैसे नदी, पर्वत, पठार, मैदान, तालाब आदि दिखाये जाते हैं।
  2. राजनैतिक मानचित्र (Political Map) : जिस मानचित्र में देश और राज्य तथा विश्व सीमायें प्रदर्शित की जाती हैं, वे राजनैतिक मानचित्र कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
एटलस मानचित्र तथा दीवारी मानचित्र में अंतर बताओ।
Distinguish between Atlas maps and Wall maps.
उत्तर:

  1. एटलस मानचित्र (Atlas Maps): एटलस में विभिन्न प्रकार के मानचित्र होते हैं। इनमें प्राकृतिक वनस्पति, जनसंख्या तथा अन्य वितरण मानचित्र होते हैं। इनका अध्ययन भूगोल के अध्ययन के साथ किया जाता है। ये सब छोटे पैमाने पर बनाये जाते हैं।
  2. दीवारी मानचित्र (Wall Maps): ये मानचित्र छोटे पैमाने पर दिखाये जाते हैं। दीवारी मानचित्र में एक ही शीर्षक को लेकर मानचित्र बनाये जाते हैं। इनका प्रयोग कक्षा में भूगोल का अध्ययन करते समय किया जाता है।

प्रश्न 7.
मापचित्र या खाका (Plan) क्या है? यह किस प्रकार से लाभदायक है?
What is a plan? How is it useful?
उत्तर:
छोटे क्षेत्र को बड़े मापक पर दिखाना ही प्लान या खाका कहलाता है। बड़े मापक पर सभी क्षेत्रों को मापचित्र में आसानी से दिखाया जा सकता है। उदाहरण के लिये कक्षा की लंबाई-चौड़ाई जानने के लिये प्लान की आवश्यकता होगी। मापचित्र बड़े पैमाने के मापक बनाये जाते है, जबकि मानचित्र छोटे पैमाने पर।

प्रश्न 8.
स्थलाकृतिक मानचित्र तथा कडास्टूल मानचित्र क्या है?
What are relief map and cadastral map?
उत्तर:

  1. स्थलाकृतिक मानचित्र (Relief Map) : इनका मापक बड़ा होता है। इनके द्वारा धरातलीय बनावट, उच्चावच, जल प्रवाह, वनस्पति आदि को दिखाया जाता है।
  2. कडास्टुल मानचित्र (Cadastral Map) : ये बड़े मापक पर मानचित्र होते हैं, जो गाँव में कृषि, बागवानी आदि में मानचित्र बनाने के लिये इंजीनियर, पटवारी आदि के काम आते हैं।

प्रश्न 9.
वितरण मानचित्र क्या हैं? ये क्यों बनाये जाते
What are the distribution maps? Why are they drawn?
उत्तर:
वे मानचित्र जिनमें किसी वस्तु या जनसंख्या के वितरण को दिखाया जाता है, वितरण मानचित्र कहलाते हैं। इन मानचित्रों को खनिज, अनाज, जनसंख्या, वन तथा उद्योग-धंधों के वितरण को दिखाने के लिये बनाया जाता है।

प्रश्न 10.
अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं के जाल से आप क्या समझते हैं? इनकी क्या आवश्यकता है?
What do you mean by the grid of latitudes and longitudes and why is it needed?
उत्तर:
धरातल पर किसी स्थान को दिखाने के लिए अक्षांश तथा देशांतर रेखायें बनाई जाती हैं। इन रेखाओं के बनाने की विधि को जाल कहते हैं या मानचित्र प्रक्षेप कहते हैं। यह किसी स्थान की स्थिति जानने के लिये बनाया जाता है। अक्षांश तथा देशांतर के जाल से किसी स्थान की स्थिति आसानी से ज्ञात की जा सकती है।

मानचित्र Class 6 HBSE Notes in Hindi

1. मानचित्र (Map) : पृथ्वी के पूरे धरातल अथवा उसके भाग का किसी चपटी सतह पर किसी पैमाने के अनुसार प्रदर्शन मानचित्र कहलाता है।

2. मापनी (Scale): मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों की दूरी तथा भूमि पर उन्हीं स्थानों की वास्तविक दूरी के अनुपात को मापनी या पैमाना कहते हैं।

3. रूढ़ चिह्न (Comentional Sign) : मानचित्र पर भूमि के विभिन्न लक्षणों को दिखाने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें रूढ़ चिह्न कहते हैं।

4. रेखा मानचित्र (Line Map) : रेखा मानचित्र मानचित्र के आधार पर नहीं बनाया जाता है। ये किसी क्षेत्र के लक्षणों को दिखाने के लिये बिना मापनी के ही बनाये जाते हैं।

5. खाका (Plan) : छोटे क्षेत्र के विभिन्न विवरण को बड़े मापक पर दिखाने की विधि को प्लान या खाका कहते हैं।

6. उत्तर रेखा (North Line) : तीर से दिखाई गई ऊर्ध्वाकार रेखा जिसके ऊपर उत्तर लिखा रहता है, उत्तर रेखा कहते हैं।

7. मानचित्र प्रक्षेप (Map Projection) : अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं के जाल को दिखाने की विधि को मानचित्र प्रक्षेप कहते

8. मानचित्र शीर्षक (The Map Title) : जिस विषय का मानचित्र होता है, वह मानचित्र शीर्षक कहलाता है। जैसे-भारत के भौतिक विभाग।

9. भौतिक मानचित्र (Physical Maps) : जिन मानचित्रों में पृथ्वी के प्राकृतिक लक्षण जैसे पर्वत, पठार, मैदान, नदियाँ, वन आदि दिखाये जाते हैं, उन्हें भौतिक मानचित्र कहते हैं।

10. विषयक मानचित्र (Thematic Maps) : जो मानचित्र किसी विशेष सूचना जैसे वर्षा, वन आदि विषयों के लिए बनाए जाते हैं, उन्हें विषयक मानचित्र कहते हैं।

11. मानचित्र के घटक (Components of Map) : मानचित्र के घटक दूरी, दिशा और चिह्न हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *