HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल

HBSE 6th Class Geography पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल Textbook Questions and Answers

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं?
What are the major landforms?
उत्तर:
प्रमुख स्थलस्वरूप पर्वत, पठार तथा मैदान हैं।

(ii) पर्वत तथा पठार में क्या अंतर है?
What is the difference between mountains and plateaus?
उत्तर:

पर्वत (Mountains) पठार (Plateau)
1. 600 मी. से अधिक ऊँचे उठे भाग को पर्वत कहते हैं। 1. पठार आसपास की भूमि से ऊँचा उठा समतल भाग होता है।
2. यह आसपास की भूमि से अधिक ऊँचा उठा भाग होता है। 2. एक पठार के एक या अधि क किनारे हो सकते हैं।
3. ये तीन प्रकार के होते हैं-मोड़दार पर्वत, खंड या भ्रशोत्थ पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत। 3. ये दो प्रकार के होते हैं : प्राचीन तथा नवीन पंठार।

(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?
What are the different types of mountains?
उत्तर:
पर्वत तीन प्रकार के होते हैं:

  1. मोड़दार पर्वत
  2. खंड पर्वत
  3. ज्वालामुखी पर्वत।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल

(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं?
How are the mountains useful for man?
उत्तर:
पर्वत मनुष्य के लिए निम्नरूप में लाभदायक हैं:

  1. पर्वत जल के भंडार हैं।
  2. बहुत सी नदियों का स्रोत हिमनदी से होता है।
  3. मनुष्य के उपयोग के लए इन्हें जल का भंडार बनाया जाता है।
  4. पर्वतों से प्राप्त जल सिंचाई तथा विद्युत उत्पादन के लिए प्रयोग किया जाता है।
  5. पर्वतों पर वन तथा वन्य प्राणी पाये जाते हैं।
  6. वनों से बहुमूल्य वस्तुएँ प्राप्त होती हैं।
  7. पर्वतों पर पर्यटकों के लिए आदर्श दृश्य देखने को मिलते हैं।
  8. कई प्रकार के खेल पर्वतों पर खेले जाते हैं।

(v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?
How are plains formed?
उत्तर:
मैदानों का निर्माण नदियों द्वारा हुआ है। नदियाँ अपने साथ अपरदित अवसाद को लाकर निम्न भागों में जमा करती रहीं। कालान्तर में यह भाग मैदान बने।

(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?
Why are river plains thickly populated?
उत्तर:
नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होने के निम्न कारण हैं :

  1. ये मैदान बहुत उपजाऊ हैं।
  2. यहाँ यातायात के साधन विकसित हैं।
  3. ये मनुष्य के आवास के लिए उपयुक्त हैं।
  4. कृषि और मकान बनाने के लिए अधिक समतल भूमि उपलब्ध है।

(vi) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?
Why are mountains thinly populated?
उत्तर:
पर्वतों पर कम जनसंख्या पाई जाती है क्योंकि इन क्षेत्रों में जलवायु कठोर होती है। ढाल तेज होते हैं तथा कृषि के लिए कम भूमि उपलब्ध होती है। इसलिए पर्वतों पर जनसंख्या कम पाई जाती है।

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
Tick the correct option:
(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं :
(क) ऊँचाई
(ख) ढाल
(ग) अभिमुखता
उत्तर:
(क) ऊँचाई।

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है:
(क) पर्वतों में
(ख) मैदानों में
(ग) पठारों पर
उत्तर:
(क) पर्वतों में।

(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है?
(क) केन्या
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) भारत
उत्तर:
(ग) भारत।

(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है?
(क) दक्षिणी अमेरिका
(ख) आस्ट्रेलिया
(ग) चीन
उत्तर:
(ग) चीन।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल

(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत शृंखला कौन-सी है?
(क) एंडीज
(ख) आल्प्स
(ग) रॉकीज
उत्तर:
(ख) आल्प्स

HBSE 6th Class Social Science पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरें:
Fill in the blanks:
(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को …………………….. कहते हैं।
उत्तर:
मैदान।

(ii) हिमालय एवं आल्प्स ……………….. पर्वतों के उदाहरण हैं।
उत्तर:
मोड़दार या वलित।

(iii) ……………….. क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है।
उत्तर:
पठारी।

(iv) ………………….. पर्वतों का एक क्रम है।
उत्तर:
शृंखला।

(v) ………………. क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।
उत्तर:
मैदानी।

आओ कुछ करें:

1. आपके राज्य में किस प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं? इस अध्याय के आधार पर बताएँ कि वे स्थलरूप लोगों के लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?
छात्र स्वयं करें।

मानचित्र कार्य :
1. विश्व के मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए:
(अ) पर्वतशृंखलाएँ : हिमालय, रॉकीज तथा एंडीज।
(ब) पठान : तिब्बत।
छात्र इस कार्य को स्वयं करें।

HBSE 6th Class Geography पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक पहाड़ी क्या है?
What is a hill?
उत्तर:
आस-पास की भूमि से ऊँचे उठे भाग को पहाड़ी कहते हैं।

प्रश्न 2,
भू-निर्माण की दो प्रक्रियाएँ क्या हैं?
What are the two land forming processes?
उत्तर:

  1. आन्तरिक प्रक्रिया
  2. बाह्य प्रक्रिया।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल

प्रश्न 3.
अपरदन क्या है?
What is erosian?
उत्तर:
धरातल का घिसना-टूटना अपरदन कहलाता है।

प्रश्न 4.
पर्वत श्रृंखला क्या है?
What is the range?
उत्तर:
पर्वतों की एक क्रमबद्ध पंक्ति को पर्वत श्रृंखला कहते हैं।

प्रश्न 5.
हार्टस क्या है?
What is horts?
उत्तर:
खंड पर्वतों के ऊँचे उठे भाग को हार्ट कहते हैं।

प्रश्न 6.
कारण बताइये:
Give reasons:
(i) पठारी क्षेत्रों में अधिक जलप्रपात होते हैं।
उत्तर:
पठारी क्षेत्रों में नदियाँ ऊँचाई से गिरती है जिससे जल प्रपात बनते हैं।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
Answer the following questions in brief:
(i) विश्व का सर्वाधिक ऊँचा पठार कौन-सा है?
What is the highest plateau of the world?
उत्तर:
तिब्बत का पठार।

(ii) मैदानों की सामान्य ऊँचाई क्या होती है?
What is the average height of plains?
उत्तर:
मैदान सामान्यतः समुद्री तल से 200 मी. ऊँचे होते हैं।

(iii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।
Name the major continents of the earth.
उत्तर:

  • एशिया
  • यूरोप
  • उत्तरी अमेरिका
  • दक्षिण अमेरिका
  • अफ्रीका
  • आस्ट्रेलिया तथा
  • अंटार्कटिका।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मैदान मनुष्य के आवास के लिए किस प्रकार उपयुक्त हैं?
How plains are favourable for man to habitats?
उत्तर:
मैदान मनुष्य के आवास के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि :

  1. यहाँ फसलें उगाना आसान है।
  2. सड़क अथवा मकान बनाना आसान है।
  3. जलवायु कठोर नहीं है।
  4. जल की प्रचुर उपलब्धता है।
  5. जीवनोपयोगी अन्य साधन सहज उपलब्ध हैं।

प्रश्न 2.
हमें जल तथा भूमि का उचित उपयोग करने के लिए क्या करना चाहिए?
What should we do to use the land and water properly?
उत्तर:

  1. हमें उपजाऊ भूमि पर मकान नहीं बनाने चाहिए।
  2. हमें जल अथवा भूमि पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि कचरा जल को दूषित करता है।
  3. हमें इस अमूल्य प्राकृतिक सम्पदा का असावधानी से उपयोग नहीं करना चाहिए।
  4. हमें भूमि प्रदूषण को रोकना चाहिए।
  5. हमें जल की प्रत्येक बूँद का संरक्षण करना चाहिए।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल

प्रश्न 3.
पर्वत क्या है? प्राचीन पर्वत नवीन पर्वतों से किस प्रकार भिन्न हैं?
What are the mountains?
How do old and young mountains differ?
उत्तर:
पर्वत भूमि का एक शंक्वाकार आकृति में ऊँचा उठा भाग है जो आसपास के क्षेत्र से अधिक ऊँचा होता है। इसके सबसे ऊपरी भाग को चोटी कहते हैं। कुछ पर्वत गोलाकार लक्षण होते हैं तथा ऊँचाई में कम होते हैं क्योंकि ये बहुत प्राचीन हैं तथा प्राकृतिक बाह्य शक्तियों जैसे पवन, जल आदि के अपरदन से छोटे हो गए हैं। जैसे-अरावली, अप्लेशियन। लेकिन कुछ पर्वत अभी भी बहुत ऊँचे हैं जिनका निर्माण इनके बाद हुआ है। जैसे-हिमालय।

प्रश्न 4.
पठार क्या है? विश्व के दो प्रमुख पठारों के नाम बताये।
What is plateau? Name the two important plateaus of the world.
उत्तर:
पठार एक विस्तृत भूभाग है जो आसपास की भूमि से कुछ ऊंचा उठा होता है। एक पठार के कई ढाल हो सकते हैं तथा एक से अधिक पार्श्व भी हो सकते हैं। पठार की ऊँचाई 400 मीटर से लेकर कई हजार मीटर ऊँची हो सकती है। ये प्राय: चपटे होते हैं। भारत का छोटा नागपुर का पठार तथा तिब्बत का पठार इसके उदाहरण हैं।

पृथ्वी के प्रमुख स्थलमंडल Class 6 HBSE Notes in Hindi

  1. पहाड़ी (Hill) : यह आसपास की भूमि से ऊँचा उठा भाग है।
  2. पर्वत (Mountain) : एक तेज ढाल सहित ऊँचा उठा भू-भाग जिसकी ऊँचाई 600 मी. से अधिक होती है, पर्वत कहलाता
  3. हिमनदी (Glacier): खिसकते हिम को हिमनदी कहते हैं।
  4. ग्रेबन (Graban) : धेशोत्थ पर्वतों के निम्न खंड को ग्रेबन कहते हैं।
  5. पठार (Plateau) : समतल ऊँचा उठा भाग पठार कहलाता है।
  6. मैदान (Plains) : समतल निम्न विस्तृत भूमि को मैदान कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *