Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 2 पूर्ण संख्याएँ Ex 2.1 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 2 पूर्ण संख्याएँ Exercise 2.1
प्रश्न 1.
10999 के बाद अगली तीन प्राकृत संख्याएँ लिखिए।
हल :
1999 के बाद अगली संख्याएँ
10999 + 1 = 11000
11000 + 1 = 11001
11001 + 1 = 11002
अतः अगली तीन प्राकृत संख्याएँ 11000, 11001, 11002 हैं। उत्तर
प्रश्न 2.
10001 से ठीक पहले आने वाली तीन पूर्ण संख्याएँ लिखिए।
हल :
10001 से ठीक पहले आने वाली तीन पूर्ण संख्याएँ
10001 – 1 = 10000
10000 – 1 = 9999
9999 – 1 = 9998
अतः 10001 से ठीक पहले आने वाली तीन पूर्ण संख्याएँ 10000, 9999, 9998 हैं। उत्तर
प्रश्न 3.
सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन-सी है ?
हल :
सबसे छोटी पूर्ण संख्या शून्य (0) है।
प्रश्न 4.
32 और 53 के बीच में कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं ?
हल :
32 और 53 के बीच पूर्ण संख्याएँ 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52 है।
∴ 32 और 53 के बीच 20 पूर्ण संख्याएँ हैं। उत्तर
प्रश्न 5.
निम्न के परवर्ती लिखिए :
(a) 2440701
(b) 100199
(c) 1099999
(d) 2345670
हल :
(a) 2440701 का परवर्ती
= 2440701 + 1 = 2440702. उत्तर
(b) 100199 का परवर्ती
= 100199 + 1 = 100200, उत्तर
(c) 1099999 का परवर्ती
= 1099999 + 1 = 1100000. उत्तर
(d) 2345670 का परवर्ती
= 2345670 + 1 = 2345671. उत्तर
प्रश्न 6.
निम्न के पूर्ववर्ती लिखिए :
(a) 94
(b) 10000
(c) 208090
(d) 7654321
हल :
(a) 94 का पूर्ववर्ती = 94 – 1 = 93. उत्तर
(b) 10000 का पूर्ववर्ती = 10000 – 1 = 9999. उत्तर
(c) 208090 का पूर्ववर्ती = 208090 – 1 = 208089. उत्तर
(d) 7654321 का पूर्ववर्ती = 7654321 – 1 = 7654320. उत्तर
प्रश्न 7.
संख्याओं के निम्नलिखित युग्मों में से प्रत्येक के लिए, संख्या रेखा पर कौन-सी पूर्ण संख्या अन्य संख्या के बाईं ओर स्थित है। इनके बीच में उपयुक्त चिह्न (>, <) का प्रयोग करते हुए इन्हें लिखिए।
(a) 530, 503
(b) 370, 307
(c) 98765, 56789
(d) 9830415, 10023001
हल :
(a) 530, 503
∵ संख्या 503, संख्या 530 से कम है।
∴ संख्या 503, संख्या 530 के बाई ओर स्थित होगी।
अतः 503 < 530, उत्तर
(b) 370, 307
संख्या 307, संख्या 370 से कम होने के कारण बाई ओर स्थित होगी।
∴ 307 < 370. उत्तर
(c) 98765, 56789
संख्या 56789, संख्या 98765 से कम होने कारण संख्या रेखा पर बाईं ओर स्थित होगी।
∴ 56789 < 98765. उत्तर
(d) 9830415, 10023001
संख्या 9830415. संख्या 10023001 से कम होने के कारण रेखा पर बाईं ओर स्थित होगी।
∴ 9830415 < 10023001. उत्तर
प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं और कौन-से कथन असत्य हैं :
(a) शून्य सबसे छोटी प्राकृत संख्या है।
(b) 400, संख्या 399 का पूर्ववर्ती है।
(c) शून्य सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
(d) 600, संख्या 599 का परवर्ती है।
(e) सभी प्राकृत संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ हैं।
(f) सभी पूर्ण संख्याएँ प्राकृत संख्याएँ हैं।
(g) दो अंकों की पूर्ण संख्या का पूर्ववती एक अंक की संख्या कभी नहीं हो सकती है।
(h) 1 सबसे छोटी पूर्ण संख्या है।
(i) प्राकृत संख्या 1 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
(j) पूर्ण संख्या 1 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
(k) पूर्ण संख्या 13. संख्याओं 11 और 12 के बीच में स्थित है।
(l) पूर्ण संख्या 0 का कोई पूर्ववर्ती नहीं होता।
(m) दो अंकों की संख्या का परवर्ती सदैव दो अंकों की एक संख्या होती है।
हल :
(a) असत्य,
(b) असत्य,
(c) सत्य,
(d) सत्य,
(e) सत्य,
(f) असत्य,
(g) असत्य,
(h) असत्य,
(i) सत्य,
(j) असत्य,
(k) असत्य,
(l) सत्य,
(m) असत्य।