HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

Haryana State Board HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग Important Questions and Answers.

Haryana Board 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. जैव प्रोद्योगिकी का उपयोग निम्न में से किस में हो रहा है?
(अ) चिकित्सा शास्त्र में
(ब) निदान सूचक में
(स) जैब सुधार में
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

2. ऐसे पौधे, जीवाणु, कवक व जन्तु जिनके जीस हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित किए जा चुके हैं, कहलाते हैं-
(अ) आनुवंशिकतः रूपान्तरित जीव
(ब) कीटनाशक
(स) मिल्वाडेगाइन इनकोगनीशिया
(द) रुपेटवाएड संधिशोथ
उत्तर:
(अ) आनुवंशिकतः रूपान्तरित जीव

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

3. क्राइ 1 एबी निम्न में से किसे नियंत्रित करता है?
(अ) कपास छेदक
(ब) सुनहरा चावल छेदक
(स) मक्षा छेदक
(द) तम्बाकू छेदक
उत्तर:
(स) मक्षा छेदक

4. बच्चों में एडीए की कमी का उपचार किसके प्रत्यारोपण से होता है-
(अ) वृक्क
(ब) यकृत
(स) फुफ्फुस
(द) अस्थिमज्जा
उत्तर:
(द) अस्थिमज्जा

5. निम्न में से पारजीवी जन्तु है-
(अ) चूहे
(ब) खरगोश
(स) सूअर
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

6. कम्प्यूटर की तर्ज पर निम्न में से किस तकनीक का विकास हुआ है-
(अ) जीन चिकित्सा
(ब) जीन चिप
(स) DNA अंगुली छापन
(द) हाइब्रिडोमा तकनीक
उत्तर:
(ब) जीन चिप

7. आनुवंशिक रोग में रोगकारी जीन को पहचान कर उसको स्वस्थ जीन द्वारा विस्थापित करने को कहते हैं-
(अ) जीन स्थानान्तरण
(ब) जीन रूपान्तरण
(स) जीन हेर-फेर
(द) जीन थेरेपी
उत्तर:.
(द) उपरोक्त सभी

8. ह्यूमिलिन है-
(अ) एंजाइम
(ब) प्रतिजैविक
(स) इन्सुलिन
(द) वृद्धि हार्मोन
उत्तर:
(स) इन्सुलिन

9. जीन में हेर-फेर से तात्पर्य है-
(अ) आनुवंशिक पदार्थ को जोड़ना
(ब) आनुवंशिक पदार्थ को हटाना
(स) आनुवंशिक पदार्थ को ठीक करना
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

10. ट्रांसजैनिक पौधे विकसित किए जाते हैं-
(अ) जीन स्थानान्तरण द्वारा
(ब) रूपान्तरण द्वारा
(स) कलम द्वारा
(द) मुकुलन द्वारा
उत्तर:
(अ) जीन स्थानान्तरण द्वारा

11. बी टी विष (Bt Toxin) में होता है-
(अ) एन्जाइम
(ब) एल्केलाइड
(स) लिपिड
(द) क्राइ प्रोटीन
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

12. बी टी (Bt) जीन युक्त कपास को कहा जाता है-
(अ) किलर कॉटन
(ब) इजिपियन कॉटन
(स) रोमिल कॉटन
(द) देशी कॉटन
उत्तर:
(अ) किलर कॉटन

13. सबसे अधिक ट्रांसजेनिक पादप कहाँ निर्मित हो रहे हैं?
(अ) न्यूजीलैण्ड
(ब) इंग्लैण्ड
(स) स्कॉटलैण्ड
(द) फिनलैण्ड
उत्तर:
(अ) न्यूजीलैण्ड

14. कौनसा जीव प्राकृतिक आनुवंशिक इंजीनियर के नाम से जाना जाता है?
(अ) सूडोमोनास
(ब) एग्रोबेक्टिसिम ह्यूमिफेसिएन्स
(स) ई.कोलाई
(द) एजोटे बेक्टर
उत्तर:
(ब) एग्रोबेक्टिसिम ह्यूमिफेसिएन्स

15. खनिज तेलों के विघटक के रूप में जैव प्रौद्योगिकीय उपयोगिता का उदाहरण है-
(अ) बायोसेन्सर
(ब) बायोचिप
(स) बायोफिल्म
(द) सुपर बग
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

16. कीटों के लिए प्रतिरोधी जीन निम्न में से किसमें पाया जाता है?
(अ) बैसीलस थूरिजिन्जएन्सिस
(ब) बैसीलस सबटिलिस
(स) बैसीलस एन्थ्रेसिस
(द) सूडोमोनास पूटिडा
उत्तर:
(अ) बैसीलस थूरिजिन्जएन्सिस

17. निम्न में से किसका जीनोम इन्टरनेट पर जारी हो चुका है?
(अ) गोल्डन राइस
(ब) एरेकिस हाइपोजिया
(स) सोलेनम ट्यूबरोसम
(द) एलियम सिपा
उत्तर:
(अ) गोल्डन राइस

18. बैसिल थूरीनजिएंसीस से निर्मित प्रोटीन कौनसे विशिष्ट कीटों को मारने में सहायक है-
(अ) लीथोडोप्टेशन
(ब) कोलियोप्टेरान
(स) डीप्टेशन
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

19. आनुर्वंशिक रोग के समय पैदा हुए व्यक्ति का किस विधि से उपचार सम्भव है?
(अ) जीन चिप
(ब) जीन चिकित्सा
(स) आणविक निदान
(द) बायोसेन्सर
उत्तर:
(ब) जीन चिकित्सा

20. मानव प्रोटीन (अल्फा-1 एंट्रीट्रिप्सीन) का उपयोग किसके निदान में होता है-
(अ) सिस्टिक फाइब्रोसिस
(ब) कैंसर
(स) इंफासीमा
(द) एड्स
उत्तर:
(स) इंफासीमा

21. मानव में बौनेपन के उपचार हेतु किस वृद्धि हॉर्मोन का निर्माण किया गया है?
(अ) एन्डोर्फिन
(ब) ह्यमिलिन
(स) प्रोटोपिन
(द) कोकीन
उत्तर:
(स) प्रोटोपिन

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

22. जैव प्रौद्योगिकी की तकनीकी का सबसे अधिक उपयोग किस क्षेत्र में किया गया है?
(अ) उद्योगों में
(ब) कृषि में
(स) बायो गैस निर्माण में
(द) औषध क्षेत्र में
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

23. भारतीय मूल का फसली पौधा जिसका अमेरिका ने पेटेन्ट करवा लिया है-
(अ) ज्वार
(ब) बाजरा
(स) बासमती चावल
(द) गेहुं
उत्तर:
(स) बासमती चावल

24. किन देशों द्वारा जैव अनैतिकता की जा रही है-
(अ) औद्योगिक सम्पन्न देश
(ब) प्रौद्योगिकी सम्पन्न देश
(स) वित्तीय सम्पन्न देश
(द) उपरोक्त सभी के द्वारा
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

25. सुनहरा चावल एक बहुत ही सम्भावनापूर्ण पारजीनी फसल है। कृषि में उतारने पर यह किस चीज में सहायक होगा?
(अ) विटामिन A का अभाव दूर करने में
(ब) पीड़क प्रतिरोध में
(स) शाकनाशी सहनता से
(द) चावल से एक पेट्रोल-ईंधन बनाने में
उत्तर:
(अ) विटामिन A का अभाव दूर करने में

26. 1977 में सर्वप्रथम किस गाय से मानव सम्पन्न दुग्ध (2.4 ग्राम प्रति लीटर) प्रास किया गया?
(अ) पारजीवी गाय रोजी
(ब) पारजीवी गाय सोजी
(स) पारजीवी गाय जर्सी
(द) पारजीवी गाय पीजी
उत्तर:
(अ) पारजीवी गाय रोजी

27. रोजी गाय के दूध में क्या मिलता है जो साधारण गाय के दूध में नहीं मिलता है?
(अ) मानव एल्फा-लेक्टएल्बुमिन
(ब) मानव बीटा-लेक्टएल्बुमिन
(स) मानव डेल्य-लेकटएल्खुमिन
(द) मानव गामा-लेक्टएल्बुमिन
उत्तर:
(अ) मानव एल्फा-लेक्टएल्बुमिन

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

28. निम्न में पीड़क प्रतिरोधी फसल है-
(अ) Bt कपास
(ब) Bt मक्का
(स) टमाटर
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

29. बासमती धान अपनी सुगंध व स्वाद के लिए मशहूर है। इसकी कितनी किस्में भारत में उगाई जाती हैं?
(अ) 25 किस्में
(ब) 26 किस्में
(स) 27 किस्में
(द) 28 किस्में
उत्तर:
(स) 27 किस्में

30. ऐसे जन्तुओं जिनके डी.एन.ए, में परिचालन द्वारा एक अतिरिक्त (बाहरी) जीन व्यर्वस्थित होता है जो अपना लक्षण व्यक्त करता है उसे कहते हैं-
(अ) पारजीवी पादप
(ब) पारजीवी जन्तु
(स) पारजीवी कवक
(द) पारजीवी शैवाल
उत्तर:
(ब) पारजीवी जन्तु

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग किसमें हो रहा है ?
उत्तर:
इसका उपयोग चिकित्साशास्त्र, निदानसूचक (diagnostics), कृषि में आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलें, संसाधित खाद्य (processed food), जैव सुधार (bioremediation), अपशिष्ट प्रतिपादन व ऊर्जा उत्पादन में हो रहा है।

प्रश्न 2.
खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिये किन तीन संभावनाओं के विषय में सोचा जा सकता है ?
उत्तर:

  • कृषि रसायन आधारित कृषि,
  • कार्बनिक कृषि और
  • आनुवंशिकतः निर्मित फसल आधारित कृषि।

प्रश्न 3.
वे जीव जिनके जींस हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित किये जा चुके हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर:
आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव (Genetically modified organism=(GMO) ।

प्रश्न 4.
जी एम ओ का व्यवहार किस पर निर्भर करता है ?
उत्तर:
इनका व्यवहार स्थानांतरित जीन की प्रकृति, परपोषी पौधों, जंतुओं या जीवाणुओं की प्रकृति व खाद्य जाल पर निर्भर करता है।

प्रश्न 5.
जैव प्रौद्योगिकी के सहयोग से तैयार की गई पीड़क फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बी टी कपास, बी टी मक्का, धान, टमाटर व आलू तथा सोयाबीन।

प्रश्न 6.
बी टी विष (BT toxin) प्रोटीन किसके द्वारा उत्पन्न होता है?
उत्तर:
बैसीलस थूरीनजिएंसिस (Bacillus thuringiensis) द्वारा।

प्रश्न 7.
बी टी विष किस जीन द्वारा कूटबद्ध होता है ?
उत्तर:
जींस को क्राई (cry) कहते हैं।

प्रश्न 8.
RNi का पूर्ण नाम लिखिए, यह क्या है?
उत्तर:
आर एन ए अंतरक्षेप (RNA interference) पूर्ण नाम है, यह सभी ससीमकेन्द्रकी (eukaryotes) जीनों में कोशिकीय सुरक्षा की एक विधि है।

प्रश्न 9.
वर्तमान में कितनी पुनर्योगज चिकित्सीय औषधियाँ विश्व में मानव प्रयोग हेतु स्वीकृत हो चुकी हैं व भारत में कितनी विपणित हो रही हैं?
उत्तर:
वर्तमान में लगभग 30 पुनर्योगज चिकित्सीय औषधियाँ विश्व में मानव के प्रयोग हेतु स्वीकृत हो चुकी हैं। वर्तमान में इनमें से 12 भारत में विपणित हो रही हैं।

प्रश्न 10.
आणविक निदान के लिये जब रोग के लक्षण स्पष्ट दिखाई नहीं देते हैं तो इसकी पहचान किसके द्वारा करते हैं?
उत्तर:
इसकी पहचान PCR द्वारा उनके न्यूक्लिक अम्ल के प्रवर्धन (amplification) द्वारा की जाती है।

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

प्रश्न 11.
जीन चिकित्सा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जीन चिकित्सा वह पद्धति है जिसके द्वारा आनुवंशिक रोग के साथ पैदा होने वाले जातकों का उपचार किया जाता है।

प्रश्न 12.
बायोपाइरेसी किसे कहते हैं?
उत्तर:
मल्टीनेशनल कम्पनियों व दूसरे संगठनों द्वारा किसी राष्ट्र या उससे सम्बन्धित लोगों से बिना व्यवस्थित अनुमोदन व क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग करना बायोपाइरेसी कहलाता है।

प्रश्न 13.
आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा रूपान्तरित जीवाणु उत्पाद का नाम लिखिए जिसका हृदयाघात के अग्रग मायोकार्डियल संक्रमण से गुजरे रोगी की रक्त वाहिकाओं से थक्का हटाने यानि ‘थक्का स्फोटन’, में उपयोग किया जाता है।
उत्तर:
स्ट्रैप्टोकाइनेज।

प्रश्न 14.
आनुवंशिक रोग से ग्रसित शिशु के रोगोपचार के लिए उपयुक्त चिकित्सा व्यवस्था का नाम लिखिए।
उत्तर:
जीन चिकित्सा।

प्रश्न 15.
आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
ऐसे पौधे, जीवाणु, कवक व जंतु जिनके जींस (genes) हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित किये जा चुके हैं, आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव (genetically modified organism) कहलाते हैं।

प्रश्न 16.
रोग जनकों के द्वारा उत्पन्न संक्रमण की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर:
रोग जनकों के द्वारा उत्पन्न संक्रमण की पहचान प्रतिजनों (प्रोटीनजन, ग्लाइकोप्रोटीस आदि) की उपस्थिति या रोग जनकों के विरुद्ध संश्लेषित प्रतिरक्षी की पहचान के आधार पर की जाती है।

प्रश्न 17.
उस जीवाणु का वैज्ञानिक नाम लिखिए जिससे Bt जीव विष निर्मित होता है।
उत्तर:
बैसीलस थुरीनजिएंसीस।

प्रश्न 18.
चिकित्सा के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी का एक उपयोग बताइए।
उत्तर:
आनुवंशिकतः निर्मित इन्सुलिन।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जैव प्रौद्योगिकी के तीन विवेचनात्मक अनुसंधान क्षेत्र बताइये।
उत्तर:
इसके तीन विवेचनात्मक अनुसंधान क्षेत्र निम्न हैं-

  • उन्नत जीवों जैसे-सूक्ष्मजीवों या शुद्ध एंजाइम के रूप में सर्वोत्तम उत्प्रेरक का निर्माण करना।
  • उत्प्रेरक के कार्य हेतु अभियांत्रिकी द्वारा सर्वोत्तम परिस्थितियों का निर्माण करना।
  • अनुप्रवाह प्रक्रमण तकनीक का प्रोटीन/कार्बनिक यौगिक के शुद्धीकरण में उपयोग करना।

प्रश्न 2.
हरित क्रांति के बावजूद कोई इस प्रकार का वैकल्पिक रास्ता है जिससे खादों व रसायनों का न्यूनतम उपयोग कर सर्वाधिक उत्पादन लिया जा सकता है?
उत्तर:
यद्यपि हरित क्रांति से खाद्य आपूर्ति को बढ़ाकर खाद्य समस्या को हल किया गया है। उत्पादन में यह वृद्धि उन्नत किस्मों का उपयोग, उत्तम प्रबंधकीय व्यवस्था और कृषि रसायनों (खादों तथा पीड़कनाशकों) के प्रयोगों के कारण हुआ है। परन्तु रसायन व खादों का उपयोग एक मंहगी प्रक्रिया है तथा पर्यावरण पर भी हानिकारक प्रभाव उत्पन्न होते हैं।

अतः अब किसान आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलों का उपयोग कर अधिक उत्पादन ले सकेंगे। ये फसलें कम खाद व रसायन का उपयोग चाहने वाली होती हैं तथा इससे पर्यावरण पर भी कम हानिकारक प्रभाव होते हैं।

प्रश्न 3.
जीन चिकित्सा (Gene therapy) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
यदि एक व्यक्ति आनुवंशिक रोग के साथ पैदा हुआ है, क्या इस रोग के उपचार हेतु कोई चिकित्सा व्यवस्था है? जीन चिकित्सा ऐसा ही एक प्रयास है। जीन चिकित्सा में उन विधियों का सहयोग लेते हैं जिनके द्वारा किसी बच्चे या भूरण में चिह्नित किए गए जीन दोषों का सुधार किया जाता है।

उसमें रोग के उपचार हेतु जीनों को व्यक्ति की कोशिकाओं या उतकों में प्रवेश कराया जाता है। आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार हेतु सामान्य जीन को व्यक्ति या भ्रूण में स्थानांतरित करते हैं जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर उसके कार्यों को संपन्न करते हैं।

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

प्रश्न 4.
जैव अनैतिकता या अपहरण (Biopiracy) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ व दूसरे संगठनों द्वारा किसी राष्ट्र या उससे सम्बन्धित व्यक्तियों से बिना व्यवस्थित अनुमोदन व क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग करना जैव अनैतिकता या अपहरण कहलाता है। अनेक औद्योगिक राष्ट्र जो आर्थिक रूप से अत्यधिक सम्पन्न हैं परन्तु उनके पास जैव विविधता व परंपरागत ज्ञान की कमी है।

ठीक इसके विपरीत विकसित व अविकसित देश जैव विविधता व जैव संसाधनों से सम्बंधित परंपरागत ज्ञान से सम्पन्न हैं। ऐसे देशों से आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ राष्ट्र जैव अनैतिकता या अपहरण का कार्य करते हैं। इसी कारण विकसित व विकासशील राष्ट्रों के बीच अन्याय, अपर्याप्त क्षतिपूर्ति व लाभों की भागीदारी के प्रति भावना विकसित हो रही है।

प्रश्न 5.
जैव अनैतिकता (Biopiracy) को किसी उपयुक्त उदाहरण से स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जैविक अनैतिकता या अपहरण को स्पष्ट करने के लिये एक उदाहरण दिया जा रहा है। पशिमी अफ्रीका में एक पौधा पेन्टाडिप्लेन्ड्रा ब्रेजीइयाना (Pentadiplandra brazzeana) पाया जाता है। इस पौधे से ब्रेजीन (brazzein) नामक एक प्रोटीन का उत्पादन होता है जो कि शर्करा की तुलना में 2000 गुना मीठा होता है।

प. अफ्रीका के लोग इसके उपयोग के विषय में जानते हैं। इससे शक्कर का निर्यात करने वाले देशों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः इस प्रकार परंपरागत उपयोग का ज्ञान अर्जित कर वाणिज्यिक क्षेत्र में प्रवेश करा, लाभ अर्जित की दृष्टि रखकर जैव स्रोतों का अपहरण करते हैं, इसे जैव अपहरण या अनैतिकता कहते हैं।

प्रश्न 6.
” कुछ जीवाणुओं द्वारा संश्लेषित बी टी (Bt) आविष प्रोटीन के रवे कीटों को तो मार देते हैं परन्तु स्वयं को नहीं।” कथन को कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वास्तव में बी टी जीव-विष प्रोटीन, प्राक्जीव विष निष्क्रिय रूप में होता है, ज्यों ही कीट इस निष्क्रिय जीव-विष को खाता है, इसके रवे आँत में क्षारीय पी.एच. के कारण घुलनशील होकर सक्रिय रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। सक्रिय जीव विष मध्य आँत के उपकलीय कोशिकाओं की सतह से बँधकर उसमें छिद्रों का निर्माण करते हैं, जिस कारण से कोशिकाएँ फूलकर फट जाती हैं और परिणामस्वरूप कीट की मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न 7.
जी.एम. पौधों के उपयोग से होने वाले कोई चार लाभ लिखिए।
उत्तर:
आनुवंशिकतः रूपान्तरित फसलों (GM Crops) का उपयोग लाभदायक है क्योंकि आनुवंशिक रूपांतरण द्वारा-

  • अजैव प्रतिबलों (ठंडा, सूखा, लवण, ताप) के प्रति अधिक सहिष्णु फसलों का निर्माण
  • रासायनिक पीड़कनाशकों पर कम निर्भरता करना (पीड़कनाशी-प्रतिरोधी फसल)
  • कटाई के पश्चात् होने वाले (अन्नादि) नुकसानों को कम करने में सहायक”
  • पौधों द्वारा खानिज उपयोग क्षमता में वृद्धि (यह शीघ्र मृदा उर्वरता समापन को रोकता है)
  • खाद्य पदार्थों के पोषणिक स्तर में वृद्धि; उदाहरणार्थविटामिन ए समृद्ध धान।

उपरोक्त उपयोगों के साथ-साथ जी एम का उपयोग तदनुकूल पौधों के निर्माण में सहायक है, जिनसे वैकल्पिक संसाधनों के रूप में उद्योगों में वसा, ईंधन व भेषजीय पदार्थों की आपूर्ति की जाती है।

प्रश्न 8.
किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किये गए जीन दोषों का उपचार किस तकनीक द्वारा किया जाता है? उदाहरण द्वारा समझाइये।
उत्तर:
जीन चिकित्सा द्वारा किसी बच्चे या भ्रूण में चिद्धित किए गए जीन दोषों का सुधार किया जाता है। इसमें रोग के उपचार हेतु जीनों को व्यक्ति की कोशिकाओं या ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है। आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार के लिये सामान्य जीन को व्यक्ति या भूर्ण में स्थानांतरित करते हैं जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर उसके कार्यों को सम्पन्न करते हैं।

सर्वप्रथम जीन चिकित्सा का प्रयोग वर्ष 1990 में एक चार वर्षीय लड़की में एडीनोसीन डिएमीनेज (ADA) की कमी को दूर करने के लिये किया गया था। यह एन्जाइम प्रतिरक्षातंत्र के कार्य के लिये अति आवश्यक होता है। यह कमी इसलिए हो जाती है क्योंकि एडीनोसीन डिएमीनेज के लिये जिम्मेदार जीन लुप्त हो जाती है।

जीन चिकित्सा में सर्वप्रथम रोगी के रक्त में से लसीकाणु (Lymphocytes) को निकालकर शरीर से बाहर संवर्धन किया जाता है। सक्रिय ADA का cDNA (पश्च विषाणु संवाहक का प्रयोग कर) लसीकाणु में प्रवेश कराकर अंत में रोगी के शरीर में वापस कर दिया जाता है। ये कोशिकाएँ मृतप्राय: होती हैं, इसलिये आनुवंशिक निर्मित लसीकाणुओं को समयसमय पर रोगी के शरीर से अलग करने की आवश्यकता होती है। यदि मज्जा कोशिकाओं (bone marrow) से विलगित अच्छे जीनों को प्रारम्भिक भ्रूणीय अवस्था की कोशिकाओं से उत्पादित ADA में प्रवेश करा दिया जाए तो यह एक स्थायी उपचार हो सकता है।

प्रश्न 9.
मधुमेह रोगियों को यदि असंसाधित प्राक् इन्सुलिन दिया जाए तो क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
मानव सहित स्तनधारियों में इन्सुलिन प्राक्-हार्मोन (प्राक् एन्जाइम की जैसे प्राक्-हार्मोन को पूर्ण परिपक्व व क्रियाशील हार्मोन बनने से पूर्व संसाधित होने की आवश्यकता होती है) संश्लेषित होता है; जिसमें एक अतिरिक्त फैलाव होता है जिसे पेप्टाइड ‘सी’ कहते हैं। यह ‘सी’ पेप्टाइड परिपक्व इन्सुलिन में नहीं होता, जो परिपक्वता के दौरान इन्सुलिन से पृथक् हो जाता है। अतः मधुमेह रोगियों को संसाधित प्राक् इन्सुलिन देने पर नियंत्रण पाया जाता है। असंसाधित प्राक् इन्सुलिन से नियंत्रण नहीं किया जा सकता।

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. Bt कपास की किस्म जो बैसिलस थुर्रिजनिसिस के विष जीन को समाविष्ट करके बनाई गयी प्रतिरोधी है- (NEET-2020)
(अ) कवकीय रोगों से
(ब) पादप सूत्रकृमि से
(स) कीट परभक्षी से
(द) कीट पीड़कों से
उत्तर:
(द) कीट पीड़कों से

2. निम्न स्तम्भों का,मिलान कर सही विकल्प का चयन करो- (NEET-2020)

स्तम्भ-I स्तम्भ-II
1. बीटी कपास (i) जीन चिकित्सा
2. एडीनोसीन डिएमीनेज (ii) कोशिकीय सुरक्षा
3. आर.एल.ए. आई. (iii) HIV संक्रमण का पता लगाना
4. पी.सी.आर. (iv) वैसिलस थुरिजिनिसिस
कूट (1) (2) (3) (4)
(अ) (iii) (ii) (i) (iv)
(ब) (ii) (iii) (iv) (i)
(स) (i) (ii) (iii) (iv)
(द) (iv) (i) (ii) (iii)
(द) (iv) (i) (ii) (iii)

3. निम्न में कौनसा कथन सही नहीं है- (NEET-2020)
(अ) प्राक्-इन्सुलिन में एक अतिरित्क पेप्टाइड, जिसे सी-पेप्यइड कहते हैं, होती है
(ब) कार्यांत्मक इंसुलिन में A एवं B शृंखलाएँ होती है जो हाइड्रोजन बंध द्वारा जुड़ी होती है
(स) आनुवंशिक इंजीनियरी इंसुलिन ई-कोलाई द्वारा उत्पादित होता है
(द) मनुष्य में इंसुलिन प्राक्-इंसुलिन से संश्लेषित होता है।
उत्तर:
(ब) कार्यांत्मक इंसुलिन में A एवं B शृंखलाएँ होती है जो हाइड्रोजन बंध द्वारा जुड़ी होती है

4. जीव को उनके जैव प्रौद्योगिंकी में उपयोग के लिए सुमेलित कीजिए। (NEET-2020)

(अ) बैसिलस धुरिनाजिनिसिस (i) क्लोसिक वेक्टर
(ब) थर्मस एक्वेटिकस (ii) प्रथम rDNA अपु का निर्माय
(स) एग्रोयैक्टिसियम ट्यूसिफेसिएंस (iii) डी.एन.ए, पॉलिमरेज
(द) साल्मोनेला (iv) Cry प्रोटीन
कूट (1) (2) (3) (4)
(अ) (iv) (iii) (i) (ii)
(ब) (iii) (ii) (iv) (i)
(स) (iii) (iv) (i) (ii)
(द) (ii) (iv) (iii) (i)

उत्तर:

(अ) (iv) (iii) (i) (ii)

5. गोल्डन चावल के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है- (NEET-2019)
(अ) चावल की एक आध किस्म से जीन निवेशन के कारण इसके दाने पीले हैं।
(ब) यह डैफोडिल के जीन वाला विटामिन-ए प्रचुरित है।
(स) यह वैसिलस थुर्रिजिएसिस के जीन वाला पीड़क प्रतिरोधी है।
(द) एग्रोबैक्टीरियम वेक्टर का उपयोग कर विकसित किया गया है।
उत्तर:
(ब) यह डैफोडिल के जीन वाला विटामिन-ए प्रचुरित है।

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

6. गोलभ शरलभ कृमि में वैसिलस धुर्रिजिएसिस के Bt आविष को सक्रिय करने के लिए प्रोटोक्सीन की सक्रियता किससे प्रेरित होती है? (NEET-2019)
(अ) आमाशय की अम्लीय pH
(ब) शरीर का तापमान
(स) मध्य आंत की नमी वाली सतह
(द) आंत की क्षारीय pH
उत्तर:
(द) आंत की क्षारीय pH

7. एक विदेशी कम्पनी द्वारा चावल की एक नई किस्म को पेटेन्ट किया गया था, यद्यपि ऐसी किस्में भारत में लम्बे समय से विद्यमान हैं। यह किससे सम्यन्धित है? (NEET-2018)
(अ) लेमो रोजो
(ब) शर्बती सोनोरा
(स) Co-667
(द) बासमती
उत्तर:
(द) बासमती

8. मानव लसिकाणुओं मे डी.एन.ए. के एक टुकड़े के निवेशन के लिए निम्नलिखित में से कौनसा वेक्टर सामान्यतः प्रयुक्त किया जाता है? (NEET-2018)
(अ) λ फाज
(ब) Ti प्लाज्मिड
(स) रेट्रोबाइरस
(द) pBR322
उत्तर:
(स) रेट्रोबाइरस

9. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और संगठनों द्वारा किसी देश या उसके लोगों की बिना अनुज्ञति के जैव संसाधनों के उपयोग को क्या कहा जाता है? (NEET-2018)
(अ) जैव अपघटन
(ब) बायोपाइरेसी
(स) जैब-उल्लंघन
(द) जैव शोषण
उत्तर:
(ब) बायोपाइरेसी

10. तम्बाकू के पौधे का कौनसा भाग मिलेइड्डोगाइन इन्कोग्रिटा द्वारा संक्रमित होता है? (NEET-2016)
(अ) तना
(ब) जड़
(स) पुष्प
(द) पत्ती
उत्तर:
(ब) जड़

11. वर्ष 1990 में एडिनोसीन डीऐमिनेज (ADA) की कमी से पीड़ित चार वर्ष की बालिका को निम्नलिखित से कौनसी चिकिल्सा दी गई? (NEET II-2016)
(अ) प्रतिरक्षा चिकिल्सा
(ब) विकिरण चिकिल्सा
(स) जीन चिकिल्सा
(द) रसायन चिकित्सा
उत्तर:
(स) जीन चिकिल्सा

12. सुनहरे (गोल्डन) चावल एक आनुवंशिक रूपान्तरित फसल पादप है। इसमें निवेशित जीन किसके जैविक संश्लेषण के लिए हैं? (NEET-2015)
(अ) विटामिन C
(ब) ओमेगा
(स) विटामिन A
(द) विटामिन B
उत्तर:
(स) विटामिन A

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

13. पादर्पों में t.DNA (tDNA) के प्रवेश से क्या होता है? (NEET-2015)
(अ) मृदा के pH में बदलाव आता है और पादप में प्रघात होता है।
(ब) पादर्पों को थोड़े अल्पकाल के लिए शीत में उद्भासित करना पड़ता है।
(स) पादप मूलों को जल में खड़े रहने देता है।
(द) पादप में एग्रोबेक्टिरियम ट्यूमिफेशिएन्स द्वारा संक्रमित होता है।
उत्तर:
(द) पादप में एग्रोबेक्टिरियम ट्यूमिफेशिएन्स द्वारा संक्रमित होता है।

14. पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी द्वारा उत्पादित पहला मानव हॉमोंन कौनसा है? (NEET-2014)
(अ) इंसुलिन
(ब) एस्ट्रोजन
(स) धॉयरॉक्सिन
(द) प्रोजेस्ट्रान
उत्तर:
(अ) इंसुलिन

15. निम्नलिखित Bt फसलों में से कौनसी फसल भारत में किसानों द्वारा उगाई जा रही है? (NEET-2013)
(अ) मक्का
(ब) कपास
(स) बैंगन
(द) सोयाबीन
उत्तर:
(ब) कपास

16. सबसे पहले नैदनिक जीन चिकित्सा किसके उपचार के लिए दी गई थी? (Mains-2012)
(अ) मधुमेह
(ब) छोटी माता
(स) रुमेठी गठिया
(द) एडीनोसीन डीएमीनेज अल्पता
उत्तर:
(द) एडीनोसीन डीएमीनेज अल्पता

17. विटामिन ‘A’ की कमी से आने वाला अंधापन किसके उपयोग से रोका जा सकता है? (CBSE PMT-2008, 2012, Mains-2012)
(अ) फ्लेवर सैवर टमाटर
(ब) कैनोला
(स) गोल्डन चावल
(द) Bt बैंगन
उत्तर:
(स) गोल्डन चावल

18. तम्बाकू के सूत्रकृमि-प्रतिरोधी पौधे बनाने के लिए उनमें DNA प्रवेश कराया गया जिससे (परपोषी कोशिकाओं के भीतर) किसका बनना संभव हुआ? (NEET-2012)
(अ) अर्थ तथा प्रति-अर्थ दोनों प्रकार का RNA
(ब) एक विशिष्ट हॉर्मोन
(स) एक एन्टीफीडेन्ट (प्रति भोज्य)
(द) एक विषाक्त प्रोटीन
उत्तर:
(अ) अर्थ तथा प्रति-अर्थ दोनों प्रकार का RNA

19. वर्तमान पारजीनी जन्तुओं में से इस समय सबसे अधिक संख्या किसकी है? (NEET-2011)
(अ) मछली
(ब) मूषक
(स) गाय
(द) सूअर
उत्तर:
(ब) मूषक

20. m.RNA की साइलेंसिग किसके प्रतिरोधी ट्रांसजैनिक पादप उत्पादन में उपयुक्त है? (NEET-2011)
(अ) बैक्टोरियल ब्नाइटस
(ब) बालवर्स
(स) नीमेटोद्धस
(द) काइट रस्ट
उत्तर:
(ब) बालवर्स

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

21. पौधों में RVA इन्टरफिरेन्स प्रक्रिया (RVAI) का उपयोग किसके विरद्ध प्रतिरोध विकास करने के लिए किया गया है? (NEET-2011)
(अ) सूत्रकृमियों के
(ब) कवकों के
(स) वाइरसों के
(द) कीटों के
उत्तर:
(अ) सूत्रकृमियों के

22. बंसिलस थुरिजिएंसिस प्रोटीन क्रिस्टल बनाते हैं, जो कीट प्रतिरोधी प्रोटीन होती है, यह प्रोटीन- (NEET-2011)
(अ) वाहक जीवाणु को नहीं मारते क्योंकि वह स्वयं में विष के प्रति प्रतिरोधी होता है
(ब) कीट की मध्य-आहार नली की उपकलीय कोशिका द्वारा जुड़ी रहती है। अंततः इसे मार देते हैं।
(स) क्राई जीन सहित कई जीनों द्वारा कोडिल होती है।
(द) कीट की अग्र आहार नली अम्लीय pH द्वारा सक्रिय होती है।
उत्तर:
(ब) कीट की मध्य-आहार नली की उपकलीय कोशिका द्वारा जुड़ी रहती है। अंततः इसे मार देते हैं।

23. भारत में आनुवंशिकतः रूपान्तरित (GM) बैंगन किसके लिए विकसित किया गया है? (NEET-2010)
(अ) शेल्फ लाइफ (ताजा बनाए रखने) की अवधि बढ़ाना
(ब) खनिज तत्वों की मात्रा बढ़ाना
(स) सूखा प्रतिरोधी
(द) कीट प्रतिरोधी
उत्तर:
(द) कीट प्रतिरोधी

24. निम्नलिखित में से किस एक का जैव प्रौद्योगिकी विधि द्वारा व्यापारिक स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है? (Mains-2010)
(अ) मोर्फीन
(ब) कुनैन
(स) इंसुलिन
(द) निकोटिन
उत्तर:
(स) इंसुलिन

25. बी टी (Bt) आविष के रवे कुछ जीवाणुओं द्वारा बनाये जाते हैं परन्तु जीवाणु स्वयं को नहीं मारते हैं क्योंकि- (NCERT-2009)
(अ) आविष अपरिपक्व है
(ब) जीवाणु आविष के लिये प्रतिरोधी है
(स) आविष निष्क्रिय होता है
(द) आविष जीवाणु की विशेष थैली में मिलता है
उत्तर:
(द) आविष जीवाणु की विशेष थैली में मिलता है

26. प्लाज्मिड्स उपस्थित होते हैं- (RPMT-2009)
(अ) विषाणुओं में
(ब) जीवाणुओं में
(स) कवकों में
(द) वायरॉंड्डस में
उत्तर:
(ब) जीवाणुओं में

27. भारतीय पौर्धों में विदेशी DNA स्थानांतरण में सामान्यत: प्रयोग की जाती है- (CBSE AIPMT-2009)
(अ) ट्राइकोडर्मा हाजीएवम
(ब) मेलोइडोगाइन इन्कोंग्नीटा
(स) एल्रोबैक्टिरियम ट्यूमीफेसिएन्स
(द) पेनीसीलिखन एक्सपेन्सम
उत्तर:
(स) एल्रोबैक्टिरियम ट्यूमीफेसिएन्स

28. निम्नलिखित में से किस एक की पारजीनी स्पीशीज से मानव इंसुलिन का व्यापरिक स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है ? (NEET-2008)
(अ) राइकोषियम
(ब) सेकैरामाइसीज
(स) एशरिश्चिया
(द) माइक्रोबैक्टौरियम
उत्तर:
(स) एशरिश्चिया

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

29. धैसिलस धुर्रिर्जिएसिस से प्रात काई I एंडोटौंज्सिन किसके प्रति कारगार होते हैं? (NEET-2008)
(अ) नीमेयेक
(ब) वॉलवर्म
(स) मच्छ
(द) मखिख्यां
उत्तर:
(ब) वॉलवर्म

30. बायोपाइरेसौ सम्बन्धित है- (Maharashtra-2008)
(अ) मैव अणु तथा जौन्स की खोज से
(ब) परम्परागात ज्ञान से
(स) जैव अनुसंधान से
(द) उपरोक्त सभी से
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी से

31. गोल अधिप्लाव (छलकन) के गैषोपयार में सफलतापूर्वक उपयोग की जाने वाली आनुर्बशिकता इंजीनियरिंग सूक्ष्मजौब स्पौशीज किसकी है? (NEET-2007)
(अ) बेसिलस
(ब) स्यूडोमोन्तास
(स) ट्राइकोडमां
(द) जै घोमोनास
उत्तर:
(ब) स्यूडोमोन्तास

32. वाहल परीक्षण किसके निदान से सम्बन्धित है- (RPMT-2006)
(अ) यइ्फाइड
(ब) कोलेरा
(स) मलेरिया
(द) पीत ज्वर
उत्तर:
(अ) यइ्फाइड

33. लींच (जॉंक) कौन-सा प्रतिथक्कारी (anticoagulant) प्दार्थ युक्ति करता है- (AIIMS-2005)
(अ) हिपेरिन
(ब) हिराडिन
(स) हिस्ट्यमीन
(द) सीरोट्रोनिन
उत्तर:
(ब) हिराडिन

34. Bt टोंक्सिन है- (Wardha-2005)
(अ) अंतःकोशिकीय लिपिड
(ब) अन्तःकोशिकीय श्रिस्टलित प्रोटीन
(स) घाछ्म कोशिकीय क्रिस्टलित प्रोटीन
(द) लिपिक्ध किया जाता है-
उत्तर:
(स) घाछ्म कोशिकीय क्रिस्टलित प्रोटीन

35. बैसीलस थूरिनजिएन्सिस (Bt) विभेद अपूर्व कार्य के लिये प्रयोग किया जाता है- (CBSE-2005)
(अ) बायोमेटलर्जिक तकनीक
(ब) बायोइन्सेक्टीसाइड्स पौधे
(स) जैव उर्वरक
(द) बायोमिनरेलाइजेशन प्रक्रम
उत्तर:
(ब) बायोइन्सेक्टीसाइड्स पौधे

36. Ti प्लाज्मिड जो आनुवंशिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त होता है, प्राप्त होता है- (UP CPMT-2004)
(अ) ईश्चेरिचिया कोलाई से
(ब) बैसीलस थूरिनजिएन्सिस से
(स) एग्रोबैक्टीरियम राइजोजीन्स से
(द) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशिएन्स से
उत्तर:
(द) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशिएन्स से

HBSE 12th Class Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

37. जीन थैरेपी का उदाहरण है- (AIMS-2004)
(अ) प्रविष्ट योग्य हिपेटाइटिस B वेक्सीन का उत्पादन
(ब) भोज्य फसलों में वेक्सीन का उत्पादन
(स) सीवियर कम्बाइन इम्यूनोडेफिफियन्सी से ग्रसित मनुष्यों में एडीनोसीन डीएमीनेज के लिए जीन्स का प्रवेश
(द) निषेचित अण्डों के प्रत्यारोपण और कृत्रिम इन्सेमिनेशन के द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी का उत्पादन
उत्तर:
(स) सीवियर कम्बाइन इम्यूनोडेफिफियन्सी से ग्रसित मनुष्यों में एडीनोसीन डीएमीनेज के लिए जीन्स का प्रवेश

38. एलिसा को विषाणुओं की पहचान में उपयोग किया जाता है जिसमें मुख्य अभिकर्मक होता है- (NEET-2003)
(अ) क्षारीय फास्फेटेज
(ब) कैटेलेज
(स) DNA प्रोब
(द) RNase
उत्तर:
(अ) क्षारीय फास्फेटेज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *