Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 15 ठोस आकारों का चित्रण Ex 15.4 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 15 ठोस आकारों का चित्रण Ex 15.4
प्रश्न 1.
निम्नलिखित ठोसों के ठीक ऊपर एक जलता हुआ बल्ब रखा गया है। प्रत्येक स्थिति में प्राप्त छाया के आकार का नाम बताइए। इस छाया का एक रफ चित्र बनाने का प्रयास कीजिए। (पहले आप प्रयोग करने का प्रयास करें और फिर उत्तर दें।)
हल :
जब बल्ब ठोसों के ऊपर जलता हुआ रखा है :
गेंद : इसकी छाया वृत्त की तरह प्रतीत होगी।
बेलनाकार पाइप : इसकी छाया आयत की तरह प्रतीत होगी।
पुस्तक : इसकी छाया वर्ग की तरह प्रतीत होगी।
प्रश्न 2.
यहाँ कुछ 3-D वस्तुओं की छायाएँ दी गई हैं जो उन्हें एक ओवरहैड प्रोजेक्टर के लैम्प (बल्ब) के अन्तर्गत या नीचे रख कर प्राप्त की गई हैं। प्रत्येक छाया से मिलान वाले ठोस की पहचान कीजिए। (इनमें एक से अधिक उत्तर हो सकते हैं।)
हल :
प्रत्येक छाया से मिलान वाले ठोस निम्न हैं-
(i) एक गेंद, एक थाली आदि।
(ii) एक घन, पुस्तक आदि।
(iii) एक शंकु, आइसक्रीम कोन आदि।
(iv) एक बेलन, एक घनाभ आदि।
प्रश्न 3.
जाँच कीजिए कि क्या ये कथन सत्य हैं-
(i) एकघन एक आयत के आकार की छाया दे सकता है।
(ii) एक घन एक षड्भुज के आकार की छाया दे सकता है।
हल :
(i) सत्य
(ii) असत्य।