HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना Ex 3.1

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना Ex 3.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना Exercise 3.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं के सभी गुणनखण्ड लिखिए :
(a) 24
(b) 15
(c) 21
(d) 27
(e) 12
(f) 20
(g) 18
(h) 23
(i) 36
हल :
(a) 24 के सम्भावित गुणनखण्ड:
24 = 1 × 24
24 = 2 × 12
24 = 3 × 8
24 = 4 × 6
24 = 6 × 4
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 4 तथा 6 पहले आ चुके हैं।
∴ 24 के सभी गुणनखण्ड 1, 2, 3, 4, 6, 8, 12 तथा 24 हैं। उत्तर

(b) 15 के सभी गुणनखण्ड:
15 = 1 × 15
15 = 3 × 5
15 = 5 × 3
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 3 तथा 5 पहले आ चुके हैं।
∴ 15 के सभी गुणनखण्ड 1, 3, 5 तथा 15 हैं। उत्तर

(c) 21 के सभी गुणनखण्ड:
21 = 1 × 21
21 = 3 × 7
21 = 7 × 3
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 3 तथा 7 पहले आ चुके हैं।
∴ 21 के सभी गुणनखण्ड 1, 3, 7 तथा 21 हैं। उत्तर

(d) 27 के सभी गुणनखण्ड:
27 = 1 × 27
27 = 3 × 9
27 = 9 × 3
यहाँ पर रूकें, क्योंकि 3 तथा 9 पहले आ चुके हैं।
∴ 27 के सभी गुणनखण्ड 1, 3, 9 तथा 27 हैं। उत्तर

(e) 12 के सभी गुणनखण्ड:
12 = 1 × 12
12 = 2 × 6
12 = 3 × 4
12 = 4 × 3
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 3 तथा 4 पहले आ चुके हैं।
∴ 12 के सभी गुणनखण्ड 1, 2, 3, 4, 6 तथा 12 हैं। उत्तर

(f) 20 के सभी गुणनखण्ड :
20 = 1 × 20
20 = 2 × 10
20 = 4 × 5
20 = 5 × 4
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 4 तथा 5 पहले आ चुके हैं।
∴ 20 के सभी गुणनखण्ड 1, 2, 4, 5, 10 तथा 20 हैं। उत्तर

(g) 18 के सभी गुणनखण्ड:
18 = 1 × 18
18 = 2 × 9
18 = 3 × 6
18 = 6 × 3
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 3 तथा 6 पहले आ चुके हैं।
∴ 18 के सभी गुणनखण्ड 1, 2, 3, 6, 9 तथा 18 हैं। उत्तर

(h) 23 के सभी गुणनखण्ड :
23 = 1 × 23
23 = 23 × 1
यहाँ पर रुकें, क्योंकि 1 तथा 23 पहले आ चुके हैं।
∴ 23 के सभी गुणनखण्ड 1 और 23 हैं। उत्तर

(i) 36 के सभी गुणनखण्ड :
36 = 1 × 36
36 = 2 × 18
36 = 3 × 12
36 = 4 × 9
36 = 6 × 6
यहाँ पर रुकें, क्योंकि दोनों गुणज 6 समान हैं।
∴ 36 के सभी गुणनखण्ड 1, 2, 3, 4, 6, 9, 12, 18 तथा 36 हैं। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना Ex 3.1

प्रश्न 2.
निम्न संख्याओं के प्रथम पाँच गुणज लिखिए :
(a) 5
(b) 8
(c) 9.
हल :
(a) 5 के प्रथम पाँच गुणज :
5 × 1 = 5
5 × 2 = 10
5 × 3 = 15
5 × 4 = 20
5 × 5 = 25
अत: 5 के प्रथम पाँच गुणज 5, 10, 15, 20 तथा 25 हैं। उत्तर

(b) 8 के प्रथम पाँच गुणज :
8 × 1 = 8
8 × 2 = 16
8 × 3 = 24
8 × 4 = 32
8 × 5 = 40
अत: 8 के प्रथम पाँच गुणज 8, 16, 24, 32 तथा 40 हैं। उत्तर

(c) 9 के प्रथम पाँच गुणज:
9 × 1 = 9
9 × 2 = 18
9 × 3 = 27
9 × 4 = 36
9 × 5 = 45
अत: 9 के प्रथम पाँच गुणज 9, 18, 27, 36 तथा 45 हैं। उत्तर

प्रश्न 3.
स्तम्भ 1 की संख्याओं का स्तम्भ 2 के साथ मिलान कीजिए : स्तम्भ 1

स्तम्भ 1 स्तम्भ 2
(i) 35 (a) 8 का गुणज
(ii) 15 (b) 7 का गुणज
(iii) 16 (c) 70 का गुणज
(iv) 20 (d) 30 का गुणनखण्ड
(v) 25 (e) 50 का गुणनखण्ड
(f) 20 का गुणनखण्ड

हल :
इसका मिलान निम्न प्रकार है :
(i) → (b) ∵ 7 × 5 = 35
(ii) → (d) ∵ 30 ÷ 15 = 2
(iii) → (a) ∵ 8 × 2 = 16
(iv) → (f) ∵ 20 ÷ 20 = 1
(v) → (e) ∵ 50 ÷ 25 = 2

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 3 संख्याओं के साथ खेलना Ex 3.1

प्रश्न 4.
9 के सभी गुणज ज्ञात कीजिए जो 100 से कम हों।
हल :
100 से कम 9 के सभी गुणज निम्न हैं:
9 × 1 = 9, 9 × 2 = 18, 9 × 3 = 27, 9 × 4 = 36, 9 × 5 = 45, 9 × 6 = 54, 9 × 7 = 63, 9 × 8 = 72, 9 × 9 = 81, 9 × 10 = 90 तथा 9 × 11 = 99
अर्थात् 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81, 90 तथा 99हैं। उत्तर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *