HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता

Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता Important Questions and Answers.

Haryana Board 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता

लोकतंत्र और विविधता प्रश्न उत्तर HBSE 10th Class प्रश्न-1.
क्या सामाजिक विभाजन भारत जैसे गरीब देशों में ही होता है? (इन्टैक्सट प्रश्न : पृष्ठ : 36)
उत्तर-
सामाजिक विभाजन तो किसी भी देश में किसी एक अथवा दूसरे कारण से हो सकता है। भारत कोई अपवाद नहीं

लोकतंत्र और विविधता के प्रश्न उत्तर HBSE 10th Class प्रश्न-2.
क्या एक बड़े विभाजन को जगह अनेक छोटे विभाजन लाभकर होते हैं? क्या राजनीति एकता पैदा करने वाली शक्ति है?
उत्तर-
सामाजिक विभाजन तो विभाजन ही है : छोटे व बड़े दोनों ही सामाजिक विभाजन हानिकारक हो सकते हैं। राजनीति (बेल्जियम का उदाहरण) एकता पैदा कर सकती है।

Loktantra Or Vividhata Question Answer HBSE 10th Class प्रश्न-3.
टॉमी स्मिथ तथा जान कार्लोस कौन थे तथा किस देश से उनका सम्बन्ध था?
उत्तर-
अमेरिकन खिलाड़ी। दोनो एफ्रो-अमरीकी मूल के सदस्य थे।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता

प्रश्न-4.
क्या चीज एफ्रो-अमरीकनों के लिए आत्म-गौरव का प्रतीक हुआ करता था?
उत्तर-
काला मफलर

प्रश्न-5.
सामाजिक विभाजन कब होते हैं?
उत्तर-
सामाजिक विभाजन तब होते हैं जबकि सामाजिक अंतर दूसरी अनेक विफलताओं से ऊपर व बड़े हो जाते हैं।

प्रश्न-6.
संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी एक सामाजिक विभाजन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
संयुक्त राज्य अमेरिका में श्वेतों व अश्वतों में अंतर सामाजिक विभाजन का एक उदारहण है।

प्रश्न-7.
‘अप्रकट रंग भेद’ क्या होता है?
उत्तर-
वह रंग भेद जो स्पष्ट दिखायी ने : जब ऐसा लिखा हुआ मिले : “यहाँ हर जाति के लोगों को पानी पीने की अनुमति है।” स्पष्ट है कि लोग अनेक जातियों में बंटे हुए हैं।

प्रश्न-8.
उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिकों ने कौन-से राजनीतिक दल बनाये हुए हैं?
उत्तर-
नेशनलिस्ट पार्टियाँ।

प्रश्न-9.
उत्तरी आयरलैंड में प्रोटेस्टेंटों ने कौन-से दल बनाए हुए हैं?
उत्तर-
यूनियनिस्ट पार्टियाँ।

प्रश्न-10.
राजनीतिक दल विभिन्न सामाजिक समूहों से अलग-अलग वायदे क्यों करते हैं?
उत्तर-
उन्हें अपने वोट बैंक को बनाए रखना होता है।

प्रश्न-11.
‘अपनी पहचान के प्रति आग्रह की भावना’ क्यों सामाजिक तनाव पैदा करती है?
उत्तर-
अपनी पहचान के प्रति आग्रह की भावना से लोग अपने आपको दूसरों से अलग समझने लगते हैं और इस कारण सामाजिक तनाव बढ़ते हैं।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता

प्रश्न-12.
क्या राजनीतिक दलों व सामाजिक विभाजनों का मेल विस्फोटक होता है?
उत्तर-
पहली नजर में तो राजनीति और सामाजिक विभाजनों का मेल बहुत खतरनाक ओर विस्फोटक लगता है। लोकतंत्र में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बीच प्रतिद्वंद्विता का माहौल होता है। इस प्रतिद्वंद्विता के कारण कोई भी समाज फूट का शिकार बन सकता है। अगर राजनीतिक दल समाज में मौजूद विभाजनों के हिसाब से राजनीतिक होड़ करने लगे तो इससे सामाजिक विभाजन राजनीतिक विभाजन में बदल सकता है और ऐसे में देश विखंडन की तरफ जा सकता है। ऐसा कई देशों में हो चुका है। परन्तु यदि बुद्धिमता से काम लिया जाए तो राजनीति सामाजिक एकता पैदा करने में सहायक बन सकती है।

प्रश्न-13.
क्या कार्लोस व स्मिथ द्वारा अमरीकी समाज के आन्तरिक मामलों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर उठाना सही था? अमेरिका में इन दोनों खिलाड़ियों के साथ क्या व्यवहार किया गया?
उत्तर-
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने कार्लोस और स्मिथ द्वारा राजनीतिक बयान देने की इस युक्ति को ओलंपिक भावना के विरुद्ध बताते हुए उन्हें दोषी करार दिया और उनके पदक वापस ले लिए गए। नार्मन को भी अपने फैसले की कीमत चुकानी पड़ी और अगले ओलंपिक में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं दी गई पर इनके फैसलों ने अमरीका में बढ़ते नागरिक अधिकार आन्दोलन के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने में सफलता प्राप्त की।

प्रश्न-14.
कालोस व स्मिथ द्वारा उठाई गयी आवाज का क्या प्रभाव हुआ?
उत्तर-
रंगभेद के विरुद्ध कार्लोस व स्मिथ द्वारा उठायी गयी आवाज की सकारात्मक प्रतिक्रिया हुई। हाल में सैन होज स्टेट विश्वविद्यालय ने, जहाँ इन दोनों ने पढ़ाई की थी, इन दोनों का अभिनंदन किया गया और विश्वविद्यालय के भीतर उनकी मूर्ति लगवाई गई। जब 2006 में नार्मन की मौत हुई तो उनकी अरथी को कंधा देने वालों में स्मिथ और कार्लोस भी थे।

प्रश्न-15.
स्पष्ट कीजिए कि सामाजिक विभाजन जन्म पर आधारित होता है।
उत्तर-
सामाजिक विभाजन अधिकांशतः जन्म पर आध रित होता है। सामान्य तौर पर अपना समुदाय चुनना हमारे वश में नहीं होता। हम सिर्फ इस आधार पर किसी खास समुदाय के सदस्य हो जाते हैं कि हमारा जन्म उस समुदाय के एक परिवार में हुआ होता है। हम अपने चारों ओर जन्म पर आधारित सामाजिक विभाजन देखते हैं।

प्रश्न-16.
उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए कि हर सामाजिक विभिन्नता सामाजिक विभाजन का रूप नहीं होती।
उत्तर-
हर सामाजिक विभिन्नता सामाजिक विभाजन का रूप नहीं लेती। सामाजिक विभिन्नताएँ लोगों के बीच बँटवारे का एक बड़ा कारण होती जरूर हैं लेकिन यही विभिन्नताएँ कई बार अलग-अलग तरह के लोगों के बीच पुल का काम भी करती हैं। विभिन्न सामाजिक समूहों के लोग अपने समूहों की सीमाओं से परे भी समानताओं और असमानताओं का अनुभव करते हैं। कार्लोस और स्मिथ तो एक हिसाब से समान थे (दोनों एफ्रो अमरीकी थे) जबकि नार्मन श्वेत थे। पर इन तीनों में एक समानता थी कि वे सभी नस्ल आधारित भेदभाव के खिलाफ थे।

प्रश्न-17.
सामाजिक विभाजन की स्थिति क्यों पैदा होती है? समझाइए।
उत्तर-
सामाजिक विभाजन तब होता है जब कुछ सामाजिक अंतर दूसरी अनेक विभिन्नताओं से ऊपर और बड़े हो जाते हैं। अमरीका में श्वेत और अश्वेत का अंतर एक सामाजिक विभाजन बन जाता है क्योंकि अश्वेत लोग आमतौर पर गरीब हैं, बेघर हैं, भेदभाव का शिकार हैं। हमारे देश में भी दलित आमतौर पर गरीब और भूमिहीन हैं। उन्हें भी अक्सर भेदभाव और अन्याय का शिकार होना पड़ता है। जब एक तरह का सामाजिक अंतर अन्य अंतरों से ज्यादा महत्त्वपूर्ण बन जाता है
और लोगों को यह महसूस होने लगता है कि वे दूसरे समुदाय के हैं तो इससे एक सामाजिक विभाजन की स्थिति पैदा होती

प्रश्न-18.
आयरलैंड व नीदरलैंड का उदाहरण देते हुए बताइए कि क्यों नीदरलैंड से तनाव नहीं होते और उत्तरी आयरलैंड में तनाव होते हैं?
उत्तर-
उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड दोनों ही ईसाई बहुल देश हैं। यहाँ के लोग प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक खेमे में बँटे हैं। उत्तरी आयरलैंड में वर्ग और धर्म के बीच गहरी समानता है। वहाँ का कैथोलिक समुदाय गरीब है। लंबे समय से उनके साथ भेदभाव होता आया है। नीदरलैंड में वर्ग और धर्म के बीच ऐसा मेल दिखाई नहीं देता। वहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट, दोनों अमीर और गरीब हैं। परिणाम यह है कि उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिकों और प्रोटेस्टेंटों के बीच भारी मारकाट चलती रही है, परन्तु नीदरलैंड में ऐसा नहीं होता। जब सामाजिक विभिन्नताएँ एक-दूसरे से गुंथ जाती है तो एक गहरे सामाजिक विभाजन की जमीन तैयार होने लगती है। जहाँ ये सामाजिक विभिन्नताएँ एक साथ कई समूहों में विद्यमान होती हैं वहाँ उन्हें सँभालना अपेक्षाकृत आसान होता है।

प्रश्न-19.
मैक्सिको नगर में ओलंपिक मुकाबलों में नागरिक अधिकार आन्दोलन घटना का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मैक्सिको नगर में ओलंपिक मुकाबलों (1968) में नागरिक अधिकार आन्दोलन की एक प्रमुख घटना का वर्णन मिलता है। 200 मीटर दौड़ के पदक समारोह के दौरान अमरीकी राष्ट्रगान बज रहा है और सिर झुकाए तथा मुट्ठी ताने हुए दो खिलाड़ी खड़े हैं, वे हैं अमरीकी धावक टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस। ये एफ्रो-अमरीकी हैं। इन्होंने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने जूते नहीं पहने थे। सिर्फ मोजें चढ़ाए पुरस्कार लेकर दोनों ने यह जताने की कोशिश की कि अमरीकी अश्वेत लोग गरीब हैं। स्मिथ ने अपने गले में एक काला मफलर जैसा परिधान भी पहना था जो अश्वेत लोगों के आत्म-गौरव का प्रतीक है। कार्लोस ने मारे गए अश्वेत लोगों की याद में काले मनकों की एक माला पहनी थी। अपने इन प्रतीकों और तौर-तरीकों से उन्होंने अमरीका में होने वाले रंभेद के प्रति अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान खींचने की कोशिश की। काले दस्ताने और बँधी हुई मुट्ठियाँ अश्वेत शक्ति का प्रतीक थीं। रजत पदक जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने पुरस्कार समारोह में अपनी जर्सी पर मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर इन दोनों अमरीकी खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया।

प्रश्न-20.
उत्तरी आयरलैंड में हो रहे टकराव का कारण क्या था? टकराव कैसे समाप्त हुआ?
उत्तर-
उत्तरी आयरलैंड ग्रेट ब्रिटेन का एक हिस्सा है। यह हिस्सा एक लम्बे समय से हिंसा, जातीय कटुता और राजनीतिक टकराव की गिरफ्त में रहा है। यहाँ की आबादी मुख्यतः ईसाई लोगों का ही है पर वह इस धर्म के दो प्रमुख पंथों में बुरी तरह बँटी है। 53 फीसदी आबादी प्रोटेस्टेंट है जबकि 44 फीसदी रोमन कैथोलिक। कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व नेशनलिस्ट पार्टियाँ करती हैं। उनकी मांग है कि उत्तरी आयरलैंड को आयरलैंड गणराज्य के साथ मिलाया जाए जो कि मुख्यतः कैथोलिक बहुल है। प्रोटेस्टेंट लोगों का प्रतिनिधित्व यूनियनिस्ट पार्टियाँ करती हैं जो ग्रेट ब्रिटेन के साथ ही रहने के पक्ष में हैं क्योंकि ब्रिटेन मुख्यतः प्रोटेस्टेंट देश है। यूनियनिस्टों और नेशनलिस्टों के बीच चलने वाले हिंसक टकराव में ब्रिटेन के सुरक्षा बलों सहित सैकड़ों लोग और सेना के जवान मारे जा चुके हैं। 1998 में ब्रिटेन की सरकार और नेशनलिस्टों के बीच शांति समझौता हुआ जिसमें दोनों पक्षों ने हिंसक आन्दोलन बंद करने की बात स्वीकार की।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता

प्रश्न-21.
सामाजिक विभिन्नताएँ किस प्रकार लोकतंत्र को सुदृढ़ करती हैं?
उत्तर-
सामाजिक विभिन्नताएँ लोकतंत्र को सुदृढ़ कर सकती हैं। लोकतंत्र में सामाजिक विभाजन की राजनीतिक अभिव्यक्ति एक सामान्य बात है और यह एक स्वस्थ राजनीति का लक्षण भी है। इसी से विभिन्न छोटे सामाजिक समूह, हाशिये पर पड़ी जरूरतों और लक्षण भी है। इसी से विभिन्न छोटे सामाजिक समूह, हाशिये पर पड़ी जरूरतों और परेशानियों को जाहिर करते करते हैं और सरकार का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। राजनीति में विभिन्न तरह के सामाजिक विभाजनों की
भी करती हैं। इसके चलते कोई भी सामाजिक विभाजन एक हद से ज्यादा उग्र नहीं हो पाता। इस स्थिति में लोकतंत्र मजबूत ही होता है।

विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में सही व गलत की पहचान कीजिए।
(i) रोमानी लोग बातूनी होते हैं-ऐसा विचार गणेश का था।
(ii) महाश्वेता का मानना है कि भारत में रोमानी लोगों की भाँति लोग नहीं रहते।
(iii) इमराना की बहन का नाम नईमा है।
(iv) राजनीति में सामाजिक विभिन्नता में सामंजस्य पैदा हो सकता है।
(v) यूगोस्लाविया जातीय व धार्मिक टुकड़ों में बँटा हुआ है।
उत्तर-
(i) सही, (ii) गलत, (iii) सही, (iv) सही, (v) सही।

प्रश्न 2.
सही विकल्प का चयन कीजिए।

(अ) (i) नस्ल का आधार जीवशास्त्रीय होता है।
(ii) जाति का सम्बन्ध जन्म से होता है।

कूट (क) (i) ठीक है, (ii) गलत है
(ख) (ii) ठीक है, (i) गलत है
(ग) दोनों ठीक है
(घ) दोनों गलत हैं।
(ब) निम्नलिखित में से सही का चयन कीजिए।
(क) गरीबी व अपराधीकरण का कोई सम्बन्ध नहीं होता।
(ख) नीदरलैंड में कैथोलिकों व प्रोटेस्टेंटों में काफी टकराव रहता है।
(ग) उत्तरी आयरलैंड के लोग आयरलैंड गणराज्य के सदस्य हैं।
(घ) यूगोस्लाविया जातीय व धार्मिक टुकड़ों में बँटा है।
उत्तर-
‘अ’, ‘ग’ सही है; ‘ब’, ‘घ’ सही है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों को सही शब्द से भरिए।

(i) कार्लोस व स्मिथ का सम्बन्ध …………. से था।
(ii) पीटर नार्मन एक ……….. खिलाड़ी था।
(iii) सर मार्टिन लूथर जूनियर का सम्बन्ध ……… नागरिक अधिकार आन्दोलन से था।
उत्तर-
(i) एफ्रो-अमरीकी,
(ii) ऑस्ट्रेलियाई,
(iii) अमरीकी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *