Author name: Bhagya

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

HBSE 7th Class Hindi मीठाईवाला Textbook Questions and Answers

कहानी से

Class 7 Hindi Chapter 5 Pdf HBSE प्रश्न 1.
मिठाईवाला अलग-अलग चीजें क्यों बेचता था और वह महीनों बाद क्यों आता था?
उत्तर:
मिठाईवाला अलग-अलग चीजें बंचता था। कभी वह मिठाई बेचता, तो कभी खिलौने बेचता और कभी मुरली बेचता था। वह बच्चों को पसंद आने वाली चीजें ही बेचता था। बच्चे एक चीज से उकता न जाएँ इसलिए चीजें बदल-बदलकर बेचता था। वह महीनों बाद इसलिए आता था क्योंकि वह चीजें तैयार करवाता था तथा बच्चों में उत्सुकता बनाए रखना चाहता था।

Part 5 Mithaiwala HBSE Class 7 प्रश्न 2.
मिठाईवाले में वे कौन-से गुण थे जिनकी वजह से बच्चे तो बच्चे, बड़े भी उसकी ओर खिंचे चले आते थे?
उत्तर:
मिठाईवाले में अनके गुण थे।

  • उसका स्वर बहुत मीठा था। वह गा-गाकर चीजें बेचता था।
  • बच्चों के प्रति उसका व्यवहार अत्यंत कोमल एवं प्रेमपूर्ण था।
  • वह लाभ कमाने के चक्कर में नहीं रहता था।
  • वह सदा सच बोलता था।
  • उसके हृदय में बच्चों के लिए ममता थी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

Class 7 Hindi Chapter 5 Pdf Question Answer HBSE प्रश्न 3.
विजय बाबू एक ग्राहक थे और मुरलीवाला एक विक्रेता। दोनों अपने-अपने पक्ष के समर्थन में क्या तर्क पेश करते हैं?
उत्तर:
विजय बाबू एक ग्राहक थे और मुरलीवाला एक विक्रेता! विजय बाबू अपने पक्ष के समर्थन में यह तर्क प्रस्तुत करते हैं-फेरीवाले झूठे और मक्कार होते हैं। वे सभी को एक समान दर पर सामान देते हैं. पर पहले अधिक दाम बताकर फिर कम करके ग्राहक पर अहसान का बोझ लाद देते हैं।
मुरलीवाला तर्क देता है-

  • ग्राहक को वस्तु की लागत कीमत का पता नहीं होता।
  • दुकानदार चाहे हानि उठाकर भी चीज बेचे फिर भी ग्राहक समझता है कि दुकानदार लूट रहा है।
  • ग्राहक को दुकानदार पर विश्वास नहीं होता।

Class 7 Hindi Chapter 5 Question Answer HBSE प्रश्न 4.
खिलौनेवाले के आने पर बच्चों की क्या प्रतिक्रिया होती थी?
उत्तर:
खिलौने वाले के आने पर बच्चे खुश हो जाते थे। वे अपने-अपने घर से पैसे लाकर खिलौनों का मोल भाव करने लग जाते थे। खिलौनावाला उनको मनचाहे खिलौने दे देता था और बच्चे उन्हें पाकर उछलने-कूदने लगते थे।।

प्रश्न 5.
रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से खिलौनेवाले का स्मरण क्यों हो आया?
उत्तर:
रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से खिलौनेवाले का स्मरण इसलिए हो आया क्योंकि खिलौनेवाला भी इसी तरह गा-गाकर खिलौने बेचा करता था। उसने उसका स्वर पहचान लिया था।

प्रश्न 6.
किसकी बात सुनकर मिठाईवाला क्यों भावुक हो गया था? उसने इन व्यवसायों को अपनाने का क्या कारण बताया?
उत्तर:
दादी की बात सुनकर मिठाईवाला भावुक हो गया। इस पर उसने भावुक होकर बताया-वह भी अपने नगर का प्रतिष्ठित आदमी था। उसके पास सुख के सभी साधन थे। स्त्री और दो छोटे बच्चे भी थे। विधाता की लीला सभी को ले गई। वह तो अपने बच्चों को इन बच्चों में खोजता है। उसे पैसों की कोई कमी नहीं है। वह इन चीजों को बच्चों में बेचकर संतोष का अनुभव करता है. कमाता नहीं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

प्रश्न 7.
“अब इस बार ये पैसे न लूँगा” कहानी के अंत में मिठाईवाले ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर:
चुन्न-मुन्नू ने मिठाई मांगी तो मिठाईवाले ने मिठाई की दो पुड़ियाँ उन्हें ऐसे ही दे दी। रोहिणी ने भीतर से पैसे फेंके तो मिठाईवाला बोला “अब इस बार ये पैसे न लूँगा।” मिठाईवाले ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसे लग रहा था कि वह अपने ही बच्चों को मिठाई दे रहा है।

प्रश्न 8.
इस कहानी में रोहिणी चिक के पीछे से बात करती है। क्या आज भी औरतें चिक के पीछे से बात करती हैं? यदि करती हैं तो क्यों? आपकी राय में क्या यह सही है?
उत्तर:
आज प्रायः औरतें चिक के पीछे से बातें नहीं करतीं। हाँ. कुछ मुस्लिम परिवारों में यह रिवाज अब भी है। वे स्त्रियाँ परदा करती हैं। गाँव की स्त्रियाँ भी परदा करती हैं। मेरी राय में यह ठीक नहीं है।

कहानी से आगे

प्रश्न 1.
मिठाईवाले के परिवार के साथ क्या हुआ होगा। सोचिए और इस आधार पर एक और कहानी बुनिए?
उत्तर:
मिठाईवाले के परिवार के साथ कोई दुर्घटना घटी होगी। मिठाई वाले का परिवार कहीं जा रहा होगा कि उन्हें किसी दुर्घटना का शिकार होना पड़ा होगा और उस दुर्घटना में मिठाईवाले की पत्नी और बच्चे मर गए होंगे।

प्रश्न 2.
हाट-मेले, शादी आदि आयोजनों में कौन-कौन-सी चीजें तुम्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं? उनको सजाने-बनाने में किसका हाथ होगा? उन चेहरों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
हाट-मेलं. शादी में हमें निम्नलिखित चीजें ज्यादा आकर्षित करती हैं

  1. खिलौने
  2. मिठाइयाँ
  3. चाट-पकौड़ी
  4. गोलगप्पे
  5. चाऊमीन।

खिलौनों को कारीगर घरों में बनाते हैं, जबकि मिठाइयों और चाट-पकौड़ी को वहीं मेले या शादी में बनाया जाता है। इनके चेहरे पर परिश्रम झलकता है।

प्रश्न 3.
इस कहानी में मिठाईवाला दूसरों को प्यार और खुशी देकर अपना दुःख कम करता है। इस मिजाज की और कहानियाँ, कविताएँ ढूंढिए और पढ़िए।
उत्तर:
ऐसी कहानियाँ विद्यार्थी पुस्तकों से पढ़ें।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

HBSE 7th Class Hindi मीठाईवाला Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बच्चे खिलौने देखकर कैसे हो जाते थे?
उत्तर:
बच्चे खिलौने देखकर पुलकित हो उठते थे।

प्रश्न 2.
रोहिणी क्या सोचने लगी?
उत्तर:
रोहिणी सोचने लगी-खिलौने इतने सस्ते में कैसे दे गया?

प्रश्न 3.
नगर भर में क्या समाचार फैल गया?
उत्तर:
नगर भर में मुरलीवाले के आने का समाचार फैल गया।

प्रश्न 4.
ग्राहक हमेशा क्या सोचता है?
उत्तर:
ग्राहक हमेशा यह सोचता है कि दुकानदार मुझे लूट रहा है।

प्रश्न 5.
मुरलीवाले का स्वर कैसा था? उत्तर: मुरलीवाले का स्वर मीठा और स्नेहसिक्त था। प्रश्न 6. रोहिणी मकान की छत पर क्या कर रही थी?
उत्तर:
रोहिणी स्नान करके मकान की छत पर बाल सुखा रही थी।

प्रश्न 7.
मिठाईवाला पहले क्या था?
उत्तर:
वह पहले एक व्यवसायी था।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विजयबाबू और मिठाईवाले के वार्तालाप को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
विजयबाबू: क्यों भाई, किस भाव देते हो मुरली?
मिठाईवाला: बाबू जी, वैसे तो भाव तीन पैसे का है, पर मैं आपको दो पैसे में ही दे दूंगा।
विजयबाबू: क्यों झूठ बोलता है? देता तो सभी को दो पैसे की होगा, पर मुझ पर एहसान का बोझ लादना चाहता है।
मिठाईवाला: बाबू जी. आपको इसकी लागत का पता तक नहीं है। हम चाहे हानि उठाकर भी अपना सामान क्यों न बेचें, पर आप हमें ठग ही समझते हैं।
विजयबाबू: अच्छा, अच्छा। बहस के लिए मेरे पास समय नहीं है। जल्दी से दो मुरली दे दे।

प्रश्न 2.
खिलौनेवाले की मधुर आवाज का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता था?
उत्तर:
खिलौनेवाले की मधुर आवाज सुनकर बच्चे अपना खेल बीच में ही छोडकर खिलौनेवाले के आस-पास जमा हो जाते और उसे घेरकर खड़े हो जाते। खिलौनेवाला उनके सामने अपनी खिलौनों की पेटी खोल देता।

प्रश्न 3.
नगर भर में मुरलीवाले के आने का समाचार क्यों फैल गया?
उत्तर:
नगर भर में मुरलीवाले के आने का समाचार इसलिए फैल गया क्योंकि वह मुरली बजाने और गाना गाने में उस्ताद था। लोगों को उसने मुरली बजाकर और मधुर गीत गा-गाकर रिझा लिया था। चारों ओर उसी की चर्चा होने लगी थी।

प्रश्न 4.
रोहिणी को मिठाईवाले का स्वर सुनकर खिलौनेवाले और मुरलीवाले का स्मरण क्यों हो आया?
उत्तर:
वास्तव में खिलौनेवाला, मुरलीवाला और मिठाईवाला व्यक्ति एक ही था। वही बार-बार चीजें बदलकर बच्चों को खश करने आता था। रोहिणी ने जब मिठाईवाले का मृदुल स्वर सुना तो उसे वह परिचित स्वर लगा। मुरलीवाला भी इसी प्रकार के स्वर में गाता था अतः उसे उसका स्मरण हो आया।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

प्रश्न 5.
मिठाईवाले ने अपनी मिठाइयों की क्या-क्या विशेषताएँ बताई?
उत्तर:
मिठाईवाले ने अपनी मिठाइयों की ये विशेषताएँ बताई-ये रंग-बिरंगी हैं। ये खट्टी-मीठी हैं तथा जायकेदार हैं। ये मुंह में देर तक टिकती हैं। बच्चे इन्हें बड़े चाव से चूसते हैं। ये खाँसी को दूर करती हैं। आकार में ये चपटी, गोल और पहलदार हैं।

प्रश्न 6.
मिठाईवाले को अपने व्यवसाय में पैसे के अलावा और क्या मिलता था?
उत्तर:
मिठाईवाले को अपने व्यवसाय में पैसे के अलावा संतोष, धीरज और असीम सुख मिलता था। वह बच्चों के निकट रहना चाहता था और अपने व्यवसाय में वह यह अवसर पा रहा था।

प्रश्न 7.
रोहिणी को मिठाईवाले के संबंध में जानने की उत्सुकता क्यों थी?
उत्तर:
रोहिणी को जब यह पता चला कि यह मिठाईवाला ही पहले खिलौनेवाला और मुरलीवाला बनकर आया था तो वह उसके बारे में जानने को उत्सुक हो उठी। वह जानना चाहती थी कि यह व्यक्ति इतने कम दामों पर अपनी चीजें क्यों बेचता है?

प्रश्न 8.
फेरीवाले को गली के बच्चों पर ममता क्यों थी?
उत्तर:
फेरीवाले को गली के बच्चों पर ममता इसलिए थी क्योंकि वह उन बच्चों में अपने मरे हुए बच्चों की छवि देखता था। उसे विश्वास था कि वे कहीं-न-कहीं जन्मे तो होंगे ही। वह उनको ही खोजता फिरता था। यही कारण था कि वह उन बच्चों के प्रति ममता का भाव रखता था। इससे उसे असीम संतोष मिलता था।

प्रश्न 9.
मिठाईवाला बच्चों के लिए ही चीजें लेकर क्यों आया था? सही उत्तर छाँटिए
(क) वह अधिक पैसा कमाना चाहता था।
(ख) वह लोगों को आकर्षित करना चाहता था।
(ग) वह लोगों में नाम कमाना चाहता था।
(घ) वह बच्चों से मिलकर अपनी ममता की पूर्ति करना चाहता था।
उत्तर:
(घ) वह बच्चों से मिलकर अपनी ममता की पूर्ति करना चाहता था।

प्रश्न 10.
मिठाईवाले की व्यथा को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
मिठाईवाला एक व्यथित व्यक्ति है। वह धनी-मानी व्यक्ति होते हुए भी गली-गली मुरली, खिलौने तथा मिठाई बेचता फिरता है। इस काम से उसकी व्यथा कुछ कम होती है। उसका एक भरा-पूरा परिवार था। ईश्वर की लीला भी बड़ी विचित्र है। उसकी सुंदर पत्नी और प्यारे बच्चे असमय ही ईश्वर को प्यारे हो गए। उसका हृदय व्यथा के सागर में डूब गया। उसने अपने जीने का माध्यम ढूंढ निकाला। वह बच्चों के सलोने मुखों में अपने बच्चों की छवि निहारता है। इससे उसे संतोष मिलता है।

प्रश्न 11.
एक दिन नगर में क्या समाचार फैल गया?
उत्तर:
एक दिन नगर में यह समाचार फैल गया कि यहाँ एक मुरलीवाला आया है। मुरली बजाने में वह बहुत उस्ताद है। वह मुरली बजाकर, गाना सुनाकर मुरली भी बेचता है और वह भी दो-दो पैसे में। इतने कम दाम में तो उसे कुछ भी नहीं मिलता होगा।

प्रश्न 12.
मुरलीवाले की बातें सुनकर रोहिणी ने क्या अनुभव किया?
उत्तर:
मुरलीवाले की बातें सुनकर रोहिणी ने अनुभव किया कि बच्चों के साथ इतने प्यार से बातें करने वाला कोई फेरीवाला कभी पहले नहीं आया। वह सस्ता सौदा बेचता है तथा भला आदमी जान पड़ता है।

प्रश्न 13.
इस कहानी का उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
इस कहानी का उद्देश्य है कि व्यक्ति परोपकार करके अपने दुःख को कमकर सकता है। व्यक्ति मीठी वाणी और सद्व्यवहार से सबका मन मोह लेता है। बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

प्रश्न 14.
बच्चे खिलौनेवाले से क्यों खुश रहते थे?
उत्तर:
खिलौनेवाला बच्चों को डाँटने-फटकारने के स्थान पर प्यार करता था। वह उन्हें तरह-तरह के खिलौने दिखाता था और उनकी पसंद के खिलौने उन्हें अत्यंत कम दामों पर दे देता था। वह बच्चों के साथ अत्यंत मीठे स्वर में बात करता था। वह बच्चों में लोकप्रिय हो गया था।

प्रश्न 15.
इस कहानी के माध्यम से लेखक ने कैसे व्यक्ति का चित्रण किया है?
उत्तर:
इस कहानी के माध्यम से लेखक ने एक ऐसे धनी और प्रतिष्ठित व्यक्ति की मन:स्थिति का चित्रण किया है, जिसने असमय ही अपनी पत्नी एवं बच्चों को खो दिया। वह अपने बच्चों के साथ बहुत लगाव रखता था। वह नगर के अन्य बच्चों को अपनी चीजों एवं मधुर वाणी से इसलिए लुभाता है क्योंकि वह उनमें अपने बच्चों की छवि देखता है। इससे उसे मानसिक शांति का अनुभव होता है।

मीठाईवाला गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. उसके …………….. खोल देता।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. मकानों में हलचल क्यों मच जाती थी?
2. युवतियाँ कहाँ, किस रूप में झाँकने लगती थीं?
3. बच्चे कहाँ खेलते थे?
4. खिलौनेवाला क्या करता था?
उत्तर:
1. जब खिलौनेवाला मीठे स्वर में गलियों में आवाज़ देता-‘खिलौनेवाला’ तब उसे सुनकर निकट के मकानों में हलचल मच जाती थी।
2. युवतियाँ अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर, घर की चिकों को उठाकर नीचे की ओर झाँकने लगती थीं।
3. बच्चे गलियों और उनके मध्य समाए छोटे-छोटे उद्यानों में खेलते थे।
4. खिलौनेवाला बच्चों के झुंड के बीच बैठकर अपने खिलौनों की पेटी खोल देता था।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. खिलौने वाला का स्वर कैसा था?
(क) स्नेह से भरा
(ख) कर्कश
(ग) तीखा
(घ) अजीब-सा
उत्तर:
(क) स्नेह से भरा

2. युवतियाँ कहाँ देखने लगती थीं?
(क) ऊपर की ओर
(ख) नीचे की ओर
(ग) भीड़ की ओर
(घ) कहीं नहीं
उत्तर:
(ख) नीचे की ओर

3. इस कहानी के लेखक हैं
(क) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(ख) भगवती चरण वर्मा
(ग) प्रेमचंद
(घ) जैनेंद्र
उत्तर:
(क) भगवती प्रसाद वाजपेयी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

2. नगर भर …………………………………… करता था?”

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. नगर भर में क्या समाचार फैल गया?
2. लोग क्या कहने लगे?
3. मुरलीवाले का हुलिया किस प्रकार का बताया गया?
4. पहले यह व्यक्ति क्या काम करता था?
उत्तर:
1. नगर भर में दो-चार दिनों में यह समाचार फैल गया कि मुरलीवाला आया है।
2. लोग यह कहने लगे कि वह व्यक्ति मुरली बजाने में बड़ा उस्ताद है। वह गाना सुना कर और मुरली बजा कर मुरली बेचता है। वह दो-दो पैसे में मुरली बेच रहा है। इतने में तो मेहनत भी पूरी न होती होगी।
3. मुरलीवाले का यह हुलिया बताया गया- वह 30-32 वर्ष का होगा। वह गोरा- पतला युवक है। वह बीकानेरी रंगीन साफा बाँधता है।
4. पहले यही व्यक्ति खिलौने बेचा करता था।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. नगर भर में क्या समाचार फैल गया?
(क) मुरलीवाले के आने का
(ख) खिलौनेवाले के आने का
(ग) गुब्बारवाले के आने का
उत्तर:
(क) मुरलीवाले के आने का

2. वह आदमी कैसे मुरली बेचता है?
(क) मुरली बजाकर
(ख) गाना सुनाकर
(ग) दोनों काम करके
(घ) कुछ नही करके
उत्तर:
(ग) दोनों काम करके

3. मुरलीवाले की उन कितनी होगी?
(क) बीस वर्ष
(ख) पच्चीस वर्ष
(ग) 30-32 वर्ष
(घ) पचास वर्ष
उत्तर:
(ग) 30-32 वर्ष

4. वह कैसा साफा बाँधता है?
(क) बीकानेरी
(ख) जोधपुरी
(ग) जयपुरी
(घ) अजमेरी
उत्तर:
(क) बीकानेरी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

3. प्रतिदिन इसी ………………….. गए हैं।”

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1, प्रतिदिन किसकी चर्चा होती थी और क्यों?
2. बच्चों को कैसा स्वर सुनाई पड़ता था?
3. मुरलीवाले का स्वर सुनकर रोहिणी को क्या स्मरण हो आया?
4. विजय कौन थे? उनसे रोहिणी ने क्या कहा?
उत्तर:
1. सारे नगर में प्रतिदिन मुरलीवाले की चर्चा होती थी क्योंकि प्रत्येक गली में उसकी मुरली की मधुर ध्वनि सुनाई पड़ती थी।
2. बच्चों को मुरलीवाले का मादक-मृदुल स्वर सुनाई पड़ता था बच्चों को बहलाने वाला, मुरलिया वाला।
3. मुरलीवाले के स्वर को सुनकर रोहिणी को मन-ही-मन खिलौनेवाले का स्मरण हो आया। वह भी इसी तरह गा-गाकर खिलौने बेचा करता था।
4. विजय रोहिणी के पति थे। रोहिणी ने उनसे मुरलीवाले को बुलाने के लिए कहा क्योंकि उसे चुन्नू-मुन्नू के लिए मुरली खरीदनी थी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. प्रतिदिन किसकी चर्चा होती थी?
(क) मुरलीवाले की
(ख) मिठाईवाले की
(ग) खिलौनेवाले की
(घ) किसी की नहीं
उत्तर:
(क) मुरलीवाले की

2. रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से किसका स्मरण हो आया?
(क) मिठाईवाले का
(ख) खिलौनेवाले का
(ग) फेरीवाले का
(घ) सभी का
उत्तर:
(ख) खिलौनेवाले का

3. रोहिणी उठकर किसके पास गई?
(क) अपने पति विजय बाबू के पास
(ख) मुरलीवाले के पास
(ग) वृद्धा माँ के पास
(घ) बच्चों के पास
उत्तर:
(क) अपने पति विजय बाबू के पास

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

4. विजय बाबू ………………………… …. भाव पड़ी हैं।”

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. विजय बाबू क्यों मुस्करा दिए?
2 विजय बाबू ने मुरलीवाले से क्या कहा?
3. मुरलीवाले ने क्या सफाई दी?
4. क्या आप उसकी बात से सहमत हैं?
उत्तर:
1. विजय बाबू मुरलीवाले की इस बात पर मुस्करा दिए कि मुरली है तो तीन पैसे की, पर आपको दो पैसे में ही दे दूंगा। विजय बाबू को लगा कि यह तो मुझ पर अहसान लाद रहा है।

2. विजय बाबू ने मुरलीवाले से यह कहा कि तुम लोगों की आदत झूठ बोलने की है। सभी को दो-दो पैसों में देते होंगे, पर अहसान का बोझा मेरे ऊपर लाद रहे हो।

3. मुरलीवाले ने यह सफाई दो-आपको मुरली की लागत का पता नहीं है। हर ग्राहक यही समझता है कि दुकानदार मुझे लूट रहा है। मैंने तो एक हजार मुरलियाँ बनवाई थीं अतः मुझे इस भाव पड़ी हैं अन्यथा कहीं भी ये मुरलियाँ दो-दो पैसे में नहीं मिल सकती।

4. हाँ, हम मुरलीवाले की बात से सहमत हैं। वह मुनाफा कमाने के लिए मुरली नहीं बेचता।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. कौन मुसकराया?
(क) विजय बाबू
(ख) रोहिणी
(ग) खिलौनेवाला
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) विजय बाबू

2. विजय ने मुरलीवाले पर क्या तोहमत लगाई?
(क) तुम लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है
(ख) तुम लोगों को ठगने की आदत होती है
(ग) तुम लोगों को अपना माल बेचना होता है
(घ) तुम लोगों पर विश्वास नहीं किया जा सकता
उत्तर:
(क) तुम लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है

3. मुरलीवाले ने कितनी मुरलियाँ बनवाई थीं?
(क) सौ
(ख) पाँच सौ
(ग) एक हजार
(घ) पाँच हजार
उत्तर:
(ग) एक हजार

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

5. अतिशय गंभीरता ………….. …. नहीं है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. मिठाईवाला पहले क्या था?
2. उसके पास क्या-क्या था?
3. बाहर-भीतर क्या था?
4. समय ने क्या कर दिया?
उत्तर:
1. मिठाईवाला पहले अपने शहर का एक प्रतिष्ठित आदमी था।
2. उसके पास मकान, व्यवसाय, गाड़ी-घोड़ा, नौकर-चाकर, पत्नी तथा दो बच्चे थे।
3. बाहर संपत्ति का वैभव था और भीतर सांसारिक सुख था।
4. समय ने ऐसी लीला खेली कि उसका सभी कुछ चला गया।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. मिठाईवाले का संसार कैसा था?
(क) सोने का
(ख) चाँदी का
(ग) खिलौनों का
(घ) नौकरों का
उत्तर:
(क) सोने का

2. उसकी पत्नी कैसी थी?
(क) सुंदर
(ख) सुशील
(ग) सामान्य
(घ) अच्छी
उत्तर:
(क) सुंदर

3. ‘सजीव खिलौने’ में रेखांकित शब्द क्या है?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) क्रिया
उत्तर:
(ग) विशेषण

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

मीठाईवाला Summary in Hindi

मीठाईवाला कहानी का सार

मिठाईवाला एक धनी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हुए भी बच्चों को मिठाई एवं खिलौने इसलिए बेचता है क्योंकि वह उनमें अपने खोए हुए बच्चों की छवि देखता है। वह गलियों में घूम-घूमकर बड़े मीठे स्वर में आवाज दे-देकर अपनी चीजें बेचता रहता है। उसकी मीठी आवाज सुनकर स्त्रियाँ चिकों से झांकने लगती तथा बच्चों के झुंड उसे घेर लेते। खिलौने वाला उनके सामने अपनी खिलौनों की पेटी खोल देता। बच्चे अपनी तोतली बोली में खिलौनों का मोल-भाव करते। बच्चे उससे खिलौने लेकर खुशी से उछलने लगते। सभी बच्चे अपने-अपने खिलौने को बढ़िया बताते।

एक दिन राय विजय बहादुर के बच्चे उससे खिलौने ले गए। उनकी माँ रोहिणी को वे खिलौने बहुत सस्ते लगे। छह महीने बाद नगर में समाचार फैल गया कि एक मुरली वाला आया है और वह मुरली बजा-बजाकर बेचता है। वह 30-40 वर्ष की आयु का दुबला-पतला गोरा युवक है। यह वही खिलौने वाला व्यक्ति निकला।

रोहिणी ने उस मुरली वाले का स्वर सुना तो उसे तत्काल उस खिलौने वाले की याद आई। रोहिणी ने अपने पति से मुरली वाले को बुलाने को कहा। विजय बाबू ने मुरली वाले से पूछा “क्यों भाई, किस भाव देते हो मुरली?” तभी बालक आकर इकट्ठे हो गए और मुरली माँगने लगे। मुरली वाले ने विजय बाबू के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा-“वैसे तो तीन-तीन पैसे के हिसाब से हैं, पर आपको दो-दो पैसे में दे दूंगा।” इस पर विजय बाबू ने कहा-“तुम लोगों को झूठ बोलने की आदत हो जाती है। देते होंगे सभी को दो-दो पैसों में, पर एहसान का बोझ मुझ पर लाद रहे हो? यह उत्तर सुनकर मुरली वाले को हैरानी हुई क्योंकि वह लागत भाव पर ही मुरली बेच रहा था।

विजय बाय दो मुरलियाँ खरीद कर चले गए। मरली वाले ने बच्चों को उनकी पसंद की मुरलियाँ दे दी। फिर वह आगे चला गया। रोहिणी को मुरली वाले का स्वर बहुत मीठा लगता था। फिर कई महीने तक मुरली वाला न आया। आठ महीने बीतने के बाद गली में मुरली वाले की आवाज फिर सुनाई दी। रोहिणी ने बूढ़ी दादी से उस मुरलीवाले को बुलवाया। इस बार वह मिठाई बेच रहा था। उसके पास तरह-तरह की रंग-बिरंगी मिठाइयाँ थीं। वह एक पैसे की 16 गोलियाँ दे रहा था।

रोहिणी ने दादी से चार पैसे की मिठाई लेने को कहा। रोहिणी ने बातों ही बातों में उससे पूछ लिया कि वही पहले मुरली बेचता था। रोहिणी उसके बारे में जानना चाहती थी। मिठाई वाले ने कहा कि पुरानी बातें सुनकर आपको दुःख ही होगा। रोहिणी के बहुत जोर देने पर उसने बताया-मैं भी नगर का धनी एवं सम्मानित व्यक्ति था। सुंदर पत्नी और खिलौने से सुंदर बच्चे भी थे, पर एक दिन सब चले गए अर्थात् मर गए। अब अपना अकेलापन काटने के लिए ही इन चीजों को बेचता रहता हूँ।

इन बच्चों में अपने बच्चों की छवि देखता हूँ। मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है, पर इससे मन को संतोष मिलता है। यह कहकर उसकी आँखों में आँसू आ गए। तभी रोहिणी के बच्चे आ गए। वे मिठाई मांगने लगे। मिठाई वाले ने मिठाई से भरी कागज की दो पुड़िया उन्हें दे दी। रोहिणी ने अंदर से पैसे फेंक दिए पर मिठाई वाले ने वे पैसे न लिए और आवाज लगाता हुआ गली में आगे बढ़ गया।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

मीठाईवाला शब्दार्थ

मीठे स्वर = मीठी बोली (Sweet voice)। विचित्र = अनोखा (Strange)। स्नेहाभषिक्त = स्नेह अभिषिक्त = प्रेम में भीगे (With love a affection)। अंतर्व्यापी- अंत:+व्यापी = भीतर तक फैले (Spread inside)। उद्यान = बगीचा (Garden)। पुलकित = प्रसन्न (Joyful)। सागर = समुद्र (Sea)। इच्छानुसार = इच्छा के अनुसार (According desire)। हिलोर = लहर (Wave)। निरखना = देखना (To see)। उस्ताद = गुरु (Teacher)। आकार-प्रकार = रूप, बनावट (Shape)। मादक = नशा पैदा करने वाला (Intoxicating)। मृदुल = कोमल (Tender)। स्मरण = याद(Memorize)।हर्ष = खुशी (Happiness)। ग्राहक = खरीददार (Customer)। दस्तूर = तरीका (System)। विस्मयादि = विस्मय+आदि = आश्चर्यसूचक (Exclamatory)। धीरज = धैर्य (Patience)। असीम = सीमा रहित (Unlimited)। प्रतिष्ठित = सम्मानित (Respected)। कोलाहल = शोर-शराबा (Noise)। संशय शक,संदेह (Doubt) विधाता ईश्वर (God) तत्काल = तुरंत (Immediately)। क्षीण = कमजोर (I Weak)।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

HBSE 7th Class Civics औरतों ने बदली दुनिया Textbook Questions and Answers

औरतों ने बदली दुनिया प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
आपके विचार से महिलाओं के बारे में प्रचलित रूढ़ छवियाँ कि वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, उनके समानता के अधिकार को कैसे प्रभावित करती हैं?
उत्तर:
1. कुछ रूढ़िवादी लोग मानते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाएँ अच्छी शिक्षक हो सकती हैं क्योंकि उन्हें बच्चों से अधिक प्यार होता है और वे बच्चों को मनोवैज्ञानिक रूप से जल्दी समझ जाती हैं। बच्चे भी उनके पास रहते हुए पुरुष अध्यापकों की तुलना में अधिक ममता की भावना का अहसास करते हैं।

2. कुछ रूढ़िवादी मानते हैं कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सफल नर्से हो सकती हैं क्योंकि वे अधिक सहनशील और विनम्र होती हैं। इसे परिवार में स्त्रियों की भूमिका के साथ मिलाकर देखा जाता है।

3. कुछ रूढ़िवादी मानते हैं कि विज्ञान के लिए तकनीकी दिमाग की जरूरत होती है और लड़कियाँ और महिलाएँ तकनीकी काम करने में सक्षम नहीं होती।

रूढ़िवादी सोच का अच्छे व्यवसायों के लिए महिलाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है क्योंकि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में उन्हें अयोग्य समझकर उन्हें डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए अध्ययन करने और प्रशिक्षण देने के लिए सहयोग नहीं मिल पाता जो लड़कों को मिलता है। अनेक रूढ़िवादी परिवारों में स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद लड़कियों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि वह शादी को अपना मुख्य लक्ष्य मान लें। इससे लड़कियों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वे उच्च शिक्षा की प्राप्ति के समानता के अधिकार से वंचित रह जाती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

औरतों ने बदली दुनिया कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर HBSE Civics प्रश्न 2.
कोई एक कारण बताइए, जिसकी वजह से राशसुंदरी देवी, रमाबाई और रोकैया होसैन के लिए अक्षर ज्ञान इतना महत्त्वपूर्ण था।
उत्तर:
1. राशसुंदरी देवी के लिए अक्षर ज्ञान किसी धार्मिक पुस्तक को पढ़ने के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण था।
2. रमाबाई के लिए संस्कृत पढ़ना-लिखना बहुत आवश्यक था क्योंकि वह स्वयं पढ़कर गरीब, विधवा और अनपढ़ स्त्रियों को पढ़ना-लिखना और स्वतंत्र होने की शिक्षा देना चाहती थी।

रोकैया होसैन बांग्ला और अंग्रेजी पढ़ना-लिखना चाहती थी। वह स्त्रियों को पढ़ने, काम करने और आविष्कार करने की स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ चाहती थी कि वह हवाई जहाज और कारें चलाना भी सीखें।

औरतों ने बदली दुनिया क्लास 7 HBSE Civics प्रश्न 3.
निर्धन बालिकाएँ पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं, क्योंकि शिक्षा में उनकी रुचि नहीं है। पृष्ठ 62 पर दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर स्पष्ट कीजिए कि यह कथन सही क्यों नहीं है।
उत्तर:
गरीब बालिकाएँ बीच में ही पढ़ाई इसलिए नहीं छोड़तीं कि उनकी रुचि पढ़ने में नहीं है बल्कि वह निम्नलिखित कारणों से बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं:

  • उनके अभिभावक पढ़े-लिखे नहीं होते, वे लड़कियों की शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझते।
  • गरीबी उनके मार्ग में बड़ा रोड़ा होती है। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अभिभावक अपनी गरीबी के कारण शिक्षा पर व्यय नहीं कर सकते और वे लड़कियों की जल्दी शादी करके उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं।

प्रश्न 4.
क्या आप महिला आंदोलन द्वारा व्यवहार में लाए जाने वाले संघर्ष के दो तरीकों के बारे में बता सकते हैं ? महिलाएँ क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, इस विषय पर आपको रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़े, तो आप पढ़े हुए तरीकों में से कौन से तरीके का उपयोग करेंगे ? आप इसी विशेष तरीके का उपयोग क्यों करेंगे ?
उत्तर:
संघर्ष के दो प्रमुख तरीके:

  • औरतों के अधिकारों के संबंधों में जागरूकता बढ़ाना।
  • भेदभाव और हिंसा का विरोध करना।

यदि हमें रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़े तो हम प्रयास करेंगे कि समाज में औरतों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता को फैलाया जाए। लोगों को यह बतलाया जाए कि महिलाएँ भी समाज के अंग हैं और महिलाओं के विकास से ही परिवार और समाज का विकास हो सकता है। समाज को यह बतलाया जाए कि हमारे पूर्वज पढ़े-लिखे नहीं थे, इसलिए उनके अंदर महिलाओं को लेकर संकीर्ण मानसिकता थी। अब हम संकीर्ण मानसिकता को छोड़कर महिलाओं से होने वाले भेदभाव को त्याग करें और एक आदर्श समाज का निर्माण करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
उचित विकल्प चुनें:

(i) महिलाओं के लिए नए अवसर निर्मित करने का महत्त्वपूर्ण तरीका है:
(क) शिक्षा
(ख) व्यापार
(ग) नौकरी
उत्तर:
(क) शिक्षा।

(ii) महिलाएँ सहनशील व विनम्र होती हैं, इसलिए इस व्यवसाय के लिए उपयुक्त हैं:
(क) पायलट
(ख) नर्स
(ग) इंजीनियर
उत्तर:
(ख) नर्स।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

(iii) रमाबाई को पंडिता की उपाधि दी गई क्योंकि वे:
(क) पढ़ना-लिखना जानती थीं
(ख) संस्कृत पढ़ना-लिखना जानती थीं
(ग) अंग्रेजी पढ़ना-लिखना जानती थीं
उत्तर:
(ख) संस्कृत पढ़ना-लिखना जानती थीं।

(iv) किसी भारतीय महिला द्वारा लिखी गई प्रथम आत्मकथा है:
(क) लेडीलैंड का सपना
(ख) आमार जीबोन
(ग) सुल्ताना का स्वप्न
उत्तर:
(ख) आमार जीबोन।

(v) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है:
(क) 14 अगस्त को
(ख) 5 सितंबर को
(ग) 8 मार्च को
उत्तर:
(ग) 8 मार्च को।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) रमाबाई ने पुणे के पास ………….. में एक मिशन की स्थापना की।
(ii) भारत में हर ………….. वर्ष बाद जनगणना होती
(ii) रुकैया सखावत हुसैन द्वारा लिखी गई कहानी का शीर्षक था ………!
(iv) 1961 की जनगणना के अनुसार पुरुषों की साक्षरता दर ………………….. थी।
(v) दलित और आदिवासी पृष्ठभूमि की लड़कियों के स्कूल में रहने की संभावना …………………. रहती है।
उत्तर:
(i) खेड़गाँव
(ii) दस
(iii) सुल्ताना का स्वप्न
(iv) 40%
(v) कम।

प्रश्न 3.
सही अथवा गलत छाँटो:
(i) रामसुंदरी देवी के अक्षर ज्ञान ने उन्हें चैतन्य भागवत पढ़ने का अवसर दिया।
(ii) रुकैया सखावत हुसैन को उनके परिवार वालों ने अंग्रेजी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
(iii) 2001 की जनगणना के अनुसार स्त्रियों की साक्षरता दर 54% थी।
(iv) बहुत-सी लड़कियाँ भेदभाव के कारण स्कूल जाना छोड़ देती हैं।
(v) भारत में लड़के व लड़कियों को शिक्षण की समान सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उत्तर:
(i) रामसुंदरी देवी के अक्षर ज्ञान ने उन्हें चैतन्य भागवत पढ़ने का अवसर दिया। ✓
(ii) रुकैया सखावत हुसैन को उनके परिवार वालों ने अंग्रेजी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। ✗
(iii) 2001 की जनगणना के अनुसार स्त्रियों की साक्षरता दर 54% थी। ✓
(iv) बहुत-सी लड़कियाँ भेदभाव के कारण स्कूल जाना छोड़ देती हैं। ✓
(v) भारत में लड़के व लड़कियों को शिक्षण की समान सुविधाएं उपलब्ध हैं। ✓

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

HBSE 7th Class Civics औरतों ने बदली दुनिया Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में कितने प्रतिशत महिलाएं खेतों में काम करती हैं ?
उत्तर:
भारत में लगभग 83% (प्रतिशत) महिलाएँ खेतों में काम करती हैं।

प्रश्न 2.
महिलाएं खेतों में मुख्यतः कौन-से कार्य करती हैं?
उत्तर:
खेतों में पौधे रोपना,खरपतवार निकालना, फसल काटना और कटाई जैसे कार्य महिलाओं द्वारा किए जाते हैं। वे खेती में सहयोग करने वाले पशुओं का रख-रखाव और सेवा भी करती हैं।

प्रश्न 3.
उन दो व्यवसायों के नाम लिखिए जिनमें महिलाओं को अधिक उपयोगी समझा जाता है।
उत्तर:
(i) नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापिका के रूप में।
(ii) नर्स के व्यवसाय के लिए।

प्रश्न 4.
उन दो व्यवसायों के नाम लिखिए जिनमें प्रायः महिलाओं को कम सक्षम माना जाता है।
उत्तर:
(i) विज्ञान से संबंधित सेवाओं के लिए।
(ii) पानी का जहाज, वायुयान और रेलवे इंजन को चलाने के लिए।

प्रश्न 5.
उस महिला का नाम बताइए जिसने प्रथम महिला रेलवे इंजन चालक के रूप में कार्य किया।
उत्तर:
झारखंड की निर्धन आदिवासी 27 वर्षीया लक्ष्मी कालड़ा।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दलित, आदिवासी और मुस्लिम वर्ग के बच्चों के स्कूल छोड़ देने के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
विद्यालय बीच में ही छोड़ने के कारण: दलित, आदिवासी और मुस्लिम वर्ग के बच्चों के स्कूल छोड़ देने के अनेक कारण हैं। उदाहरण के लिए
(i) देश के अनेक भागों में विशेषकर ग्रामीण और गरीब क्षेत्रों में नियमित रूप से पढ़ाने के लिए न उचित स्कूल हैं, न ही शिक्षक।

(ii) यदि विद्यालय घर के पास न हो और लाने-ले जाने के लिए किसी साधन जैसे बस या वैन, आदि की व्यवस्था न हो तो अभिभावक लड़कियों को स्कूल नहीं भेजना चाहते।

(iii) कुछ परिवार अत्यंत निर्धन होते हैं और अपने सब बच्चों को पढ़ाने का खर्चा नहीं उठा पाते हैं। ऐसी स्थिति में लड़कों को प्राथमिकता मिल सकती है।

(iv) बहुत से बच्चे इसलिए भी स्कूल छोड़ देते हैं, क्योंकि उनके साथ उनके शिक्षक और सहपाठी भेदभाव करते हैं जैसा कि ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ हुआ।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

प्रश्न 2.
हमारे समाज में डॉक्टर व इंजीनियर जैसे व्यवसायों में प्रवेश के लिए लड़कियों को लड़कों के समान सहयोग न मिल पाने के मूल कारण क्या हैं?
उत्तर:
हमारे समाज में रूढ़िवादी विचारधाराएँ अत्यंत प्रबल हैं। डॉक्टर व इंजीनियर जैसे व्यवसाय पुरुषों के अनुकूल माने जाते हैं। इसलिए हमारे समाज में यदि इन व्यवसायों में प्रवेश व प्रशिक्षण के लिए लड़कियाँ प्रयास करती हैं तो उन्हें लड़कों के समान पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता।

प्रश्न 3.
बच्चों के ऊपर पड़ने वाले दबाव मुख्यतया किस रूप में होते हैं?
उत्तर:
हमारे समाज में बच्चे भी अनेक प्रकार के दबाव सहन करते हैं। यह दबाव मुख्यतया बड़ों की अपेक्षा के रूप में होता है। अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों से अपेक्षा रखते हैं कि वह उनकी

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महिलाओं के आंदोलन पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
महिलाओं के आंदोलन (Women’s Movements):
(i) महिलाओं की वर्तमान स्थिति: अब महिलाओं और लड़कियों को पढ़ने और स्कूल जाने का वैधानिक अधिकार है। अन्य क्षेत्र भी हैं- जैसे कानूनी सुधार, हिंसा और स्वास्थ्य, जहाँ लड़कियों और महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है। ये परिवर्तन अपने-आप नहीं आए हैं।

(ii) महिलाओं के आंदोलन का अर्थ (Meaning of Women’s Movement): औरतों ने व्यक्तिगत स्तर पर और आपस में मिलकर इन परिवर्तनों के लिए संघर्ष किए हैं। इन संघर्षों को महिला आंदोलन कहा जाता है।

(iii) महिला आंदोलन की उपलब्धियाँ (Achievement of Women’s Movement): देश के विभिन्न भागों में हजारों महिलाएँ और अनेक महिला-संगठन इस आंदोलन के हिस्से हैं। अधिकांश पुरुष भी आज महिला आन्दोलन का समर्थन करते हैं। इस आंदोलन में जुटे लोगों की मेहनत, निष्ठा और अपनी-अपनी विशेषताएँ इसे एक बहुत ही जीवन्त आन्दोलन बनाती हैं। इसमें चेतना जागृत करने, भेदभावों का मुकाबला करने और न्याय हासिल करने के लिए भिन्न-भिन्न रणनीतियों का उपयोग किया गया है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

औरतों ने बदली दुनिया Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. रुढ़िवादी (Stereotype): जब हम विश्वास करने लगते हैं कि किसी विशेष समूह के लोग, जैसे- धार्मिक, आर्थिक, क्षेत्रीय आदि समुदाय की कुछ निश्चित विशेषताएँ होती ही हैं या वे केवल एक प्रकार का कार्य ही कर सकते हैं, तब रूढ़ियों का जन्म होता है। जैसे इस पाठ में हमने देखा कि लड़कों और लड़कियों को अलग-अलग विषय लेने के लिए कहा गया, इसलिए नहीं कि उनकी उन विषयों में रुचि थी, वरन् इसलिए क्योंकि वे लड़के थे या लड़कियाँ थीं। रूढ़ छवियाँ हमें, लोगों को उनकी वैयक्तिक विशिष्टताओं के साथ देखने से रोकती हैं।

2. भेदभाव (Discrimination): भेदभाव तब होता है, जब हम लोगों के साथ समानता व आदर का व्यवहार नहीं करते हैं। यह तब होता है, जब व्यक्ति या संस्थाएँ पूर्वाग्रहों से ग्रसित होती हैं। भेदभाव तब होता है जब हम किसी के साथ अलग व्यवहार करते हैं।

3. उल्लंघन (Violation): जब कोई ज़बरदस्ती कानून तोड़ता है या खुले रूप से किसी का अपमान करता है, तब हम कह सकते हैं कि उसने ‘उल्लंघन’ किया है।

4. यौन प्रताड़ना (Sexual harassment): इसका आशय औरत की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ यौन से जुड़ी शारीरिक या मौखिक हरकतें करने से है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

HBSE 7th Class Civics लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Textbook Questions and Answers

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
नीचे दिये गये कुछ कथनों पर विचार करिए और बताइये कि वे सत्य हैं या असत्य। अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण भी दीजिए।
(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़के और लड़कियों के काम और उनकी भूमिका के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाएँगे।
(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों में कोई भेद नहीं करता।
(ग) वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं कोई काम नहीं करतीं
(घ) महिलाओं के काम, पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते हैं.
उत्तर :
(क) सत्य। उदाहरण के लिए पश्चिमी देशों जैसे ब्रिटेन और अमेरिका में लड़के और लड़कियों, दोनों के कामों को एक जैसा समझा जाता है जबकि भारत में दोनों के लिए अलग-अलग काम निर्धारित किए गए हैं। प्रायः लड़के बाहर के कार्य करते हैं। लड़कियाँ घर के अंदर खाना बनाना, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना, कपड़ों पर प्रेस करना, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई आदि कार्य करती हैं।

(ख) असत्या उदाहरण के लिए हमारा समाज लड़के और लड़कियों में बहुत ज्यादा भेद-भाव करता है। कई दंपत्ति गर्भ के समय ही जाँच कराकर कन्याओं की जन्म से पूर्व ही भ्रूण हत्या कर देते हैं। कई परिवार लड़कियों को बड़ी मुश्किल से प्राथमिक शिक्षा देते हैं और कुछ परिवार तो लड़कियों को स्कूल ही नहीं भेजते। प्रायः शिक्षित परिवारों में भी लड़कियों के पालन-पोषण और शिक्षा पर लड़कों की तुलना में कम खर्च किया जाता है।

(ग) असत्य। उदाहरण के लिए क्योंकि महिलाएँ घर पर अनेक कार्य प्रायः दिन निकलने से पूर्व और देर रात तक विभिन्न कार्य करती हैं। वे भोजन बनाना, बर्तन तथा कपड़े साफ करती हैं। बच्चों और बुजुर्गों का पालन-पोषण और देखभाल करती हैं।

(घ) सत्य। उदाहरण के लिए हमारा समाज 21वीं सदी में पहुँचने के बावजूद पिछड़ा है। पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं के कामों को पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझा जाता है जो वस्तुतः गलत है।

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 2.

  • घर का काम अदृश्य होता है और इसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जाता।
  • घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं।
  • घर के कामों में बहुत समय खप जाता है।

अपने शब्दों में लिखिये कि अदृश्य होने, शारीरिक रूप से थकाने और समय खप जाने जैसे वाक्यांशों से आप क्या समझते हैं? अपने घर में महिलाओं के काम के आधार पर हर बात को एक उदाहरण से समझाइये।
उत्तर :
1. घर का काम दिखाई नहीं देता। इसका अर्थ यह है कि वे काम जो औरतें करती हैं जैसे रसोई में गैस और बर्तनों को साफ करना, दूध गर्म करना, चाय बनाना, नाश्ता तैयार करना आदि को सामान्यतः नजर अंदाज किया जाता है यह सोचकर कि यह भी कोई काम है। सभी परिजन गरम खाने का स्वाद लेकर उठ जाते हैं लेकिन कोई भी उस महिला से नहीं पूछता कि उसने खाना खाया है या नहीं।

2. घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं जैसे गाँव में कई महिलाएँ अब भी चक्की पर आटा पीसती हैं, दूध देने वाले पशुओं से दूध निकालती हैं। गोबर उठाती हैं, गोबर थापती हैं, घास खोदती हैं, चारा काटकर खेतों से लाती हैं। हाथ से कुटी काटती हैं, भैसों को नहलाती हैं, मेहमानों की आवभगत करती हैं। शहरों में भी कई महिलाएं घर की चार दीवारी में दिन निकलने से पहले ही झाडू ल../ना, बर्तन मांजना, कपड़े धोना, खाना बनाना सभी परिजनों को खाना परोसना, बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना, उनकी यूनिफार्म तैयार करना, यदि उन्हें गृहकार्य मिला उसमें हाथ बँटाना आदि कार्य करती हैं। यह दिनचर्या शारीरिक रूप से थकाने वाली होती है जिसे महिलाएँ ही अंजाम देती हैं।

3. घर के कामों में बहुत समय खप जाने का अर्थ है कि महिलाएँ घड़ी की सुई की नोक के समान लगभग 15 से 17 घंटे तक काम करती हैं। कई बार उन्हें अपने रूप को सँवारने (साज-शृंगार) मनोरंजन के लिए समाचार पत्र देखने, दूरदर्शन देखने या रेडियो सुनने या सप्ताह में एक बार अथवा महीने में एक-दो बार बाहर पिक्चर देखने या सैर-सपाटे पर जाने के बारे में विचार तक नहीं आता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

अध्याय 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
ऐसे विशेष खिलौनों की सूची बनाइये, जिनसे लड़के खेलते हैं और ऐसे विशेष खिलौनों की भी सूची बनाइये, जिनसे केवल लड़कियाँ खेलती हैं। यदि दोनों सूचियों में कुछ अंतर है, तो सोचिये और बताइये कि ऐसा क्यों है। सोचिये कि क्या इसके कुछ संबंध इस बात से हैं कि आगे चलकर वयस्क के रूप में बच्चों को क्या भूमिका निभानी होगी?
उत्तर :
खिलौनों की सूची:

लड़केलड़कियाँ
1. कार1. गुड़िया
2. क्रिकेट का बल्ला2 छोटी गेंद
3. सख्त और भारी गेंद3. रस्सी कूद
4. हॉकी4. कैरम
5. पतंगें5. सुई-धागा
6. ताश6 कढ़ाई-बुनाई
7. मोटर साइकिल7. सूत कातने के लिए चरखा
8. धनुष-तीर कमान8. लेडी साइकल
9. पिस्तौल का मॉडल9. चूड़ियों के टुकड़े
10. तलवार का मॉडल10. छोटे-छोटे रंगीन ग्लास
11. गाँव में फावड़े, कुल्हाड़ी, बसौले, खुरपे, हल के नमूने, दरांती, विभिन्न मवेशियों के आकार और नमूनों के खिलौने।11. विभिन्न बर्तनों के नमूने
12. पुरुष घड़ी12. स्टोव का नमूना
13. पेन, पेंसिल13. विभिन्न बर्तनों की शक्ल के खिलौने
14. कम्प्यूटर, ट्रांजिस्टर, सी डी.14. कढ़ाई-बुनाई के लिए छोटे कपड़े
15. स्टेथोस्कोप15. गाँव में दही बिलौने के पात्र, मक्खन, दही और छाज को ऊपर टाँगने के हंडियोंनुमा खिलौने
16. इलैक्ट्रोनिक गेम16. झाडू, साबुन
17. खिलौने, कंप्यूटर17. चकला, बेलन, तवा के नमूने और खिलौने
18. हाथ घड़ी का मॉडल18. गहनों के नमूने
19. पैन-दवात के मॉडल19. रंगीन कागज, कैंची, गोंद की शीशी, डिजाइन बनाने में सहायक रंगों की डिब्बी
20. घोड़े, हाथी, शेर के मॉडल20. छोटी डायरी, कापियाँ, किताबें
21. मिट्टी की दीये से तराजू का मॉडल21. टाइपराइटर का नमूना

लड़के व लड़कियों की रुचियों में अंतर होता है। लड़कियाँ प्रायः ऐसे खेल खेलती हैं जो पारिवारिक दायित्वों के निर्वाह में सहायक होते हैं व एक कुशल गृहिणी बनने में उसकी सहायता करते हैं। दूसरी ओर लड़के ऐसे खेल खेलते हैं जो उनकी दृढ़ता, कठोरता व शक्ति से संबंधित होते हैं। आगे चलकर घर के मुखिया के रूप में उन्हें उत्तरदायित्व निभाना होता है उसमें उनके यही गुण काम आते हैं।

Growing Up As Boy And Girl Class 7 Extra Questions And Answers HBSE प्रश्न 4.
अगर आपके घर में या आस-पास घर के कामों में मदद करने वाली कोई महिला है तो उनसे बात करिये, और उनके बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश करिये, कि उनके घर में कौन-कौन हैं ? वे क्या करते हैं ? उनका घर कहाँ है ? वे रोज कितने घंटे तक काम करती हैं? वे कितना कमा लेती हैं ? इन सारे विवरणों को शामिल कर एक छोटी कहानी लिखिए।
उत्तर :
हाँ, हमारे घर में दो महिलाएं काम करने के लिए आती हैं। एक महिला जिसका नाम लक्ष्मी है रसोई में खाना बनाती है। वह हमारे घर के साथ-साथ तीन अन्य घरों में भी खाना बनाने का काम करती है। उसे कुल मिलाकर चारों घरों में सात-आठ घंटे काम करना पड़ता है। उसे कुल मिलाकर लगभग तीन हजार मासिक वेतन मिल जाता है। उसके परिवार में उसके पति और दो बच्चे हैं। पति किसी डॉक्टर की कार चलाता है और दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।

दूसरी महिला जिसका नाम रामकली है घर पर सफाई करने और बर्तन साफ करने आती है। वह करीब पाँच घरों में काम करने के लिए जाती है। उसे पाँचों घरों से करीब 2500 रुपए प्रति माह मिलते हैं। उसके तीन बच्चे और एक वृद्ध सास हैं। तीन में से दो बच्चे स्कूल जाते हैं और एक बच्चे को उस महिला की सास संभालती है। वह महिला एक विधवा है उसका पति विद्यालय में चपरासी था। उसे उस पति की पेंशन की राशि लगभग 1500 रुपए प्रति मास मिलती है। उसके अनुसार सभी घरों के मालिक या मालकिन उसे प्रायः वही चीज या भोजन खाने को देते हैं जो प्रायः वे स्वयं खाते हैं लेकिन वह प्रायः खाने की चीजें अपने साथ घर ले जाना पसंद करती है ताकि वह अपनी सास और तीनों बच्चों को वे खाने की वस्तुएँ खिला सके।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

बहुविकल्पी प्रश्न

Growing Up As Boys And Girls Class 7 HBSE प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें :

(i) किसी भी संस्था को बालवाड़ियों की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है, यदि उनमें महिलाओं की संख्या है:
(क) 20 से कम
(ख) 30 से अधिक
(ग) 25
उत्तर :
(ख) 30 से अधिक।

(ii) स्त्रियाँ पुरुषों की अपेक्षा कार्य करती हैं :
(क) कम
(ख) अधिक
(ग) बराबर
उत्तर :
(ख) अधिक।

(iii) सामोआ में खाना पकाने का अधिकांश कार्य ……….. किया जाता था।
(क) लड़कियों द्वारा
(ख) लड़कों द्वारा
(ग) लड़के व लड़कियों दोनों द्वारा
उत्तर :
(ख) लड़कों द्वारा।

(iv) हमारे समाज में लड़के व लड़कियों में अंतर किया जाता है:
(क) बहुत कम उम्र से
(ख) 5 वर्ष की उम्र से
(ग) 13 वर्ष की उम्र से
उत्तर :
(क) बहुत कम उम्र से।

(v) हमारा संविधान स्त्रियों व पुरुषों की .का पक्ष लेता है।
(क) असमानता
(ख) समानता
(ग) भूमिका के बंटवारे का
उत्तर :
(ख) समानता।

Growing Up As Boy And Girl Class 7 Questions And Answers HBSE प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें :

(i) लड़का या लड़की होना किसी की भी एक महत्त्वपूर्ण ………………… होती है।
(ii) सामोआ द्वीप प्रशांत महासागर के ………. स्थित है।
(iii) सामोआ में लड़कियाँ 13-14 वर्ष की हो जाने पर अधिक ………………….. हो जाती थीं।
(iv) सामोआ में ……………….. सबसे महत्त्वपूर्ण काम था।
(v) घरेलू कामगरों को ………………….” मजदूरी दी जाती है।
उत्तर :
(i) पहचान
(ii) दक्षिण
(iii) स्वतंत्र
(iv) मछली पकड़ना
(v) कम।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

Growing Up As Boys And Girls Extra Questions HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत लिखो।
(i) हमारे समाज में स्त्री-पुरुष के कार्यों का समान महत्त्व है।
(ii) हमारे समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव व्याप्त नहीं है।
(iii) हरमीत की माँ कोई कार्य नहीं करती थी।
(iv) बच्चों को दिए जाने वाले खिलौने उनकी भविष्य की भूमिका के निर्धारक हैं।
(v) सामोआ में 9 वर्ष का बालक ही काम सीखना आरंभ कर देता था।
उत्तर :
(i) हमारे समाज में स्त्री-पुरुष के कार्यों का समान महत्त्व है। ✗
(ii) हमारे समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव व्याप्त नहीं है। ✗
(iii) हरमीत की माँ कोई कार्य नहीं करती थी। ✗
(iv) बच्चों को दिए जाने वाले खिलौने उनकी भविष्य की भूमिका के निर्धारक हैं। ✓
(v) सामोआ में 9 वर्ष का बालक ही काम सीखना आरंभ कर देता था। ✓

HBSE 7th Class Civics लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

दोहरा बोझ का शाब्दिक अर्थ क्या होगा HBSE 7th Class प्रश्न 1.
घरेलू काम के लिए लगाए जाने वाली महिलाएँ या पुरुष क्या-क्या काम करते हैं ?
उत्तर :
घर पर काम करने वाले पुरुष या महिलाएं घरेलू सहायकों के रूप में बहुत से काम करते हैं जैसे-झाड़ लगाना, सफाई करना, कपड़े और बर्तन धोना, खाना पकाना, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करना आदि। घर का काम करने वाली अधिकांशत: स्त्रियाँ होती हैं।

प्रश्न 2.
विद्यालय में वर्दी में जाना क्या आपको अच्छा लगता है ? यदि हाँ, तो क्यों ?
उत्तर :
1. हाँ, मैं अपने विद्यालय में वर्दी में जाना पसंद करती/करता हूँ क्योंकि यह मेरी विद्यालय विशेष का विद्यार्थी होने की पहचान है।
2. विद्यालय में लड़के और लड़कियों की वर्दी अलग-अलग है जो उनकी शारीरिक बनावट, रुचियों आदि के अनुकूल है।
3. विद्यालय में अनुशासन बनाने में वर्दी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। विद्यालय में बिना वर्दी का कोई भी बाहरी तत्त्व अन्दर आसानी से प्रवेश नहीं कर सकता।

प्रश्न 3.
‘सामोआ द्वीप’ कहाँ पर है ?
उत्तर :
‘सामोआ द्वीप’ प्रशांत महासागर के दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों के समूह का ही एक भाग है।

प्रश्न 4.
लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग व्यवहार का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर :
जिस समाज में हम बड़े होते हैं, वही समाज लड़के व लड़कियों के मध्य व्यवहार का निर्धारण करता है।

प्रश्न 5.
युवा होने पर सामोआ में लड़कियाँ क्या काम करती थी?
उत्तर :
युवा होने पर सामोआ में लड़कियाँ मछली पकड़ने, बागानों में काम करने तथा डलियाँ, बुनना सीखती थीं।

प्रश्न 6.
लड़कियाँ स्कूल जाते समय समूह बनाकर चलना क्यों पसंद करती हैं?
उत्तर :
सुरक्षा की दृष्टि से लड़कियाँ समूह बनाकर चलना अधिक पसंद करती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
घरेलू काम करने वालों से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करें।
उत्तर :
घर पर सहायक के रूप में महिलाओं या पुरुषों को काफी लंबे समय तक विभिन्न प्रकार के थका देने वाले, उबा देने वाले काम करने पड़ते हैं। कभी-कभी इन कार्यों को करने के लिए छोटे लड़के या लड़कियों को काम पर रख लिया जाता है। घरेलू काम का अधिक महत्त्व नहीं है। इसलिए इन्हें मजदूरी भी कम दी जाती है। घरेलू काम करने वालों का दिन सुबह पांच बजे से शुरू होकर देर रात बारह बजे तक भी खत्म हो सकता है। जी-तोड़ मेहनत करने के बावजूद प्रायः उन्हें नौकरी पर रखने वाले उनसे सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते हैं।

प्रश्न 2.
अपने पड़ोस की किसी गली या पार्क का चित्र बनाइए। उसमें छोटे लड़के व लड़कियों द्वारा की जा सकने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को दर्शाइए। यह कार्य आप अकेले या समूह में भी कर सकते हैं।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।
संकेत :
चित्र बनाने के लिए अपनी पाठ्यपुस्तक में दिए गए पार्क के चित्र की मदद ले सकते हैं या अपने चित्रकला के अध्यापक या किसी परिवारजन या व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या हरमीत और शोनाली का यह कहना सही था कि हरमीत की माँ काम नहीं करती ?
उत्तर :
हरमीत और शोनाली का यह कहना सही नहीं था कि हरमीत की माँ काम नहीं करती। घर की देखभाल करना, परिवार का ध्यान रखना विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों का दायित्व न केवल स्त्रियों की जिम्मेदारी है बल्कि परिवार में स्त्रियों और पुरुषों दोनों को ही जिम्मेदारी है। परिवार या घर का ध्यान नहीं रखेंगे तो चोर-उच्चके घर को लूट ले जाएँगे। सभी छोटे बच्चों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनकी सुरक्षा खतरे में होगी। बुजुर्गों और बीमारों को सभी परिवार के लोगों के सहयोग की जरूरत होती है।

प्रश्न 4.
आप क्या सोचते हैं कि अगर आपकी माँ या वे लोग, जो घर के काम में लगे हैं, एक दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएँ तो क्या होगा?
उत्तर :
मैं, सोचता हूँ कि हमारी माँ या वे लोग जो घर के काम में लगे वे एक दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे तो घर की सफाई नहीं होगी, घर में पीने के पानी का अभाव होगा, गंदे बर्तनों में मक्खियाँ भिनभिनाएँगी। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात्रि को भोजन नहीं बनेगा और हो सकता है हम सबको बाजार से पका-पकाया खाना लाना पड़े और हममें से कुछ सदस्य अगले दिन ही बीमार हो जाएँ।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1920 के दशक में सामोआ द्वीप में बच्चों के बड़े होने की प्रक्रिया पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर :
1920 के दशक में सामोआ द्वीप में बच्चों का बड़ा होना (Growing up of the children Samoa Island in the 1920s):
1. ‘सामोआ द्वीप’ प्रशांत महासागर के दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों के समूह का ही एक भाग है। सामोआ के समाज पर किए गए अनुसंधान की रिपोर्ट के अनुसार 1920 के दशक में बच्चे स्कूल नहीं जाते थे।

2. सामोआ द्वीप के परिवारों में छोटे बच्चों के चलना शुरू कर देने पर उनकी माताएँ या बड़े लोग उनकी देखभाल नहीं करते थे। यह जिम्मेदारी बड़े बच्चों, जो प्रायः स्वयं भी पाँच वर्ष के आस-पास की उम्र के होते थे, पर आ जाती थी। लड़के और लड़कियों दोनों अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करते थे।

3. सामोआ द्वीप में प्रायः बच्चे अपने से बड़े बच्चों और वयस्कों से बहुत-सी बातें सीखते थे, जैसे-छोटे बच्चों को कैसे सँभालना या घर का काम कैसे करना आदि। द्वीपों पर मछली पकड़ना बड़ा महत्त्वपूर्ण कार्य था इसलिए किशोर बच्चे (teenagers) मछली पकड़ने के लिए सुदूर यात्राओं पर जाना सीखते थे, लेकिन ये बातें वे अपने बचपन के अलग-अलग समय पर सीखते थे।

4. सामोआ द्वीप के अनेक परिवारों में जब कोई लड़का लगभग नौ वर्ष का हो जाता था, वह बड़े लड़कों के समूह में सम्मिलित हो जाता था और बाहर के काम सीखता था, जैसे मछली पकड़ना और नारियल के पेड़ लगाना।

5. सामोआ द्वीप के कुछ परिवारों में प्राय: लड़कियाँ जब तक तेरह-चौदह साल की नहीं हो जाती थीं, छोटे बच्चों की देखभाल और बड़े लोगों के छोटे-मोटे कार्य करती रहती थीं, लेकिन एक बार जब वे तेरह-चौदह साल की हो जाती थीं, वे अधिक स्वतंत्र होती थीं।

6. लगभग चौदह वर्ष की उम्र के बाद वे भी मछली पकड़ने जाती थीं, बागानों में काम करती थीं और डलियाँ बुनना सीखती थीं। खाना पकाने का काम, अलग से बनाए गए रसोई घरों में ही होता था जहाँ लड़कों को ही अधिकांश काम करना होता था और लड़कियाँ उनकी मदद करती थीं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

प्रश्न 2.
1960 के दशक में मध्य प्रदेश में पुरुष के रूप में बड़ा होना, सविस्तार समझाइए।
उत्तर :
1. मध्य प्रदेश में प्रायः प्राइमरी शिक्षा प्राप्त करने के बाद लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग स्कूल भेजे जाते रहे हैं। लड़कियों के स्कूल लड़कों के स्कूल से बिल्कुल अलग ढंग से बनाए जाते रहे हैं।

2. 1960 के दशक में लड़कियों के स्कूलों के बीच में एक आँगन होता था जहाँ वे बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग रह कर स्कूल की सुरक्षा में खेलती थीं। लड़कों के स्कूल में ऐसा कोई आँगन नहीं होता था, बल्कि उनका खेल मैदान बस एक बड़ा सा खुला स्थान था जो स्कूल से लगा हुआ था।

3. हर शाम स्कूल के बाद लड़के सैकड़ों लड़कियों की भीड़ को सँकरी गलियों से जाते देखते थे। सड़कों पर जाती हुई ये लड़कियाँ बड़ी गंभीर दिखती थीं (Serious by Nature)। यह बात लड़कों से अलग थी, जो सड़कों को अनेक कामों के लिए उपयोग करते थे-यूँ ही खड़े-खड़े खाली समय बिताने के लिए. दौड़ने और खेलने के लिए और साइकिल चलाने के करतबों को आजमाने के लिए।

4. लड़कियों के लिए गली सीधे घर पहुँचने का एक माध्यम थी। लड़कियाँ हमेशा समूहों में जाती थीं। शायद उनके मन में यह डर रहता था कि कोई उन्हें छेड़ न दे या उन पर हमला न कर दे।

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. पहचान (Identity) : यह एक प्रकार से स्वयं के होने अर्थात् अपने अस्तित्व के प्रति जागरूकता का भाव है। एक व्यक्ति की कई पहचान हो सकती हैं। उदाहरण के लिए : एक ही व्यक्ति, एक लड़की, बहन, बेटी और संगीतकार की तरह पहचाना जा सकता है।

2. दोहरा बोझ (Double burden) : शाब्दिक रूप में इसका अर्थ है-दो गुना वजन। सामान्यतः इस शब्द का महिलाओं के काम की स्थितियों को समझाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह इस तथ्य को स्वीकार करता हैं कि महिलाएँ आमतौर पर घर के भीतर और घर के बाहर दोहरा कार्य-भार सँभालती हैं।

3. देखभाल (Care) : देखभाल के अंतर्गत अनेक काम आते हैं, जैसे-संभालना, ख्याल रखना, पोषण करना, आदि। शारीरिक कार्यों के अतिरिक्त इसमें गहन भावनात्मक (Strong-emotional aspect) पहलू भी सम्मिलित है।

4. अवमूलियत (De-valued) : जब कोई अपने काम के लिए अपेक्षित मान्यता या स्वीकृति नहीं पाता है, तब वह स्वयं को अवमूलियत महसूस करता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई लड़का अपने मित्र के लिए घंटों सोच-विचार कर, बहुत खोजकर एक उपहार बनाता है और उसका मित्र उसे देखकर कुछ भी न कहे, तो ऐसे में भी वह लड़का अवमूल्यित महसूस करता है।

5. कथा पट (Story Board) : वह लकड़ी या धातु का बना पट्ट (Board) जिस पर छोटी-छोटी कविताएँ, कथाएँ, या कहानियाँ लिखकर दूसरे बच्चों या लोगों को सूचना या शिक्षा दी जाती है।

6. लिंग आधारित भेदभाव (Gender based discrimination) : लड़के और लड़कियों के पालन-पोषण, शिक्षा आदि में भेद-भाव करना लिंग आधारित भेद-भाव कहलाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

HBSE 7th Class Hindi रक्त और हमारा शरीर Textbook Questions and Answers

पाठ से

Rakt Aur Hamara Sharir Question Answer Class 7 HBSE प्रश्न 1.
रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
रक्त के बहाव को रोकने के लिए चोट के स्थान पर एक साफ कपड़ा बाँध देना चाहिए। दबाव पड़ने से रक्त का बहना कम हो जाता है।

पाठ 6 रक्त और हमारा शरीर प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 2.
खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
खून को भानुमती का पिटारा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें लाखों कण तरह-तरह के होते हैं। इनमें कुछ कण लाल तो कछ कण सफेद तथा कुछ रंगहीन होते हैं। तरल भाग प्लाज्मा होता है। रंगहीन कण (प्लेटलैट्स) प्लाज्मा में तैरते रहते हैं। यह सब भानुमती के पिटारे के समान प्रतीत होता है।

रक्त और हमारा शरीर पाठ के शब्दार्थ HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
एनीमिया से बचने के लिए हमको क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर:
एनीमिया से बचने के लिए हमें हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा और गोश्त खाना चाहिए। पौष्टिक आहार से ही एनीमिया से बचा जा सकता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

रक्त और हमारा शरीर Summary HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 4.
पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर:
पेट में कीड़े इसलिए हो जाते हैं कि हम दूषित जल पीते हैं और हम खाने से पहले हाथों को पूरी तरह साफ नहीं करते।

रक्त और हमारा शरीर के शब्दार्थ HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 5.
रक्त के सफेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:
रक्त के सफेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा गया है क्योंकि ये हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। जब रोगाणु हमारे शरीर पर धावा बोलने की कोशिश करते हैं तब ये सफेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और उनको शरीर में घर नहीं बनाने देते।

रक्त और हमारा शरीर का प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi  प्रश्न 6.
ब्लड-बैंक में रक्त-दान से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
ब्लड-बैंक में रक्तदान ये यह लाभ है कि यहाँ आपात स्थिति के लिए रक्त जमा रहता है। यहाँ हर किस्म का रक्त- समूह तैयार रखा जाता है। रक्त को ब्लड-बैंक में सुरक्षित रखा जाता है तथा यह जरूरत के समय उपलब्ध हो जाता है।

रक्त और हमारा शरीर पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE7th Class Hindi प्रश्न 7.
साँस लेने पर साफ हवा से जो आक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है?
सफेद कण
लाल कण
साँस नली
फेफड़े
उत्तर:
लाल कण।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

पाठ से आगे

Rakt Aur Hamara Sharir Solutions HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 1.
रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है:
जस्ता
शीशा
लोहा
प्लैटिनम
उत्तर:
लोहा।

Rakt Aur Hamara Sharir Class 7th HBSE प्रश्न 2.
बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है:
टायफायड
मलेरिया
डेंगू
फाइलेरिया
उत्तर:
डेंगू।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

HBSE 7th Class Hindi रक्त और हमारा शरीर Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Rakt Aur Hamara Sharir Question Answer HBSE 7th Class प्रश्न 1.
दिव्या किस रोग से ग्रस्त थी?
उत्तर:
दिव्या अनीमिया रोग से ग्रस्त थी।

Rakt Aur Hamara Sharir Ke Question Answer HBSE 7th Class प्रश्न 2.
प्लाज्मा कैसा होता है?
उत्तर:
प्लाज्मा रक्त का वह भाग होता है जो तरल होता है।

Chapter Rakt Aur Hamara Sharir HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
बिंबाणु (प्लेटलेट) कहाँ तैरते रहते हैं?
उत्तर:
बिंबाणु प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

Rakt Aur Hamara Sharir HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 4.
लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?
उत्तर:
लाल कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं।

प्रश्न 5.
लाल कणों का जीवनकाल कितना होता है?
उत्तर:
लाल कणों का जीवनकाल लगभग चार महीने होता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न 6.
लाल कणों के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
इनके निर्माण के लिए प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 7.
पेट के कीड़े शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?
उत्तर:
ये कीड़े प्रायः दूषित जल और खाद्य खदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।

प्रश्न 8.
बिंबाणुओं का क्या काम है?
उत्तर:
बिंबाणुओं का काम है-चोट लगने पर रक्त जमाव की क्रिया में मदद करना।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अनिल दिव्या को अस्पताल क्यों ले गया?
उत्तर:
दिव्या दिन-प्रतिदिन कमजोर होती चली जा रही थी। उसे हर समय थकान का अनुभव होता था तथा काम में मन नहीं लगता था। उसकी भूख भी कम होती जा रही थी। अतः अनिल उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया था।

प्रश्न 2.
सूक्ष्मदर्शी यंत्र क्या होता है?
उत्तर:
सूक्ष्मदर्शी यंत्र से छोटी चीजें भी बड़े रूप में दिखाई देती हैं। रक्त कणों को इसकी सहायता से बड़े रूप में देखा जाता है। तब इनकी गिनती की जा सकती है।

प्रश्न 3.
रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर:
रक्त कणों का निर्माण हड्डियों के बीच के भाग मज्जा में होता है। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण कार्य में लगे रहते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न 4.
टाँके कब लगाए जाते हैं? क्यों?
उत्तर:
जब चोट का घाव गहरा होता है तब टाँके लगाए जाते हैं। इससे खून का बहना रुक जाता है।

प्रश्न 5.
कौन-सा व्यक्ति रक्तदान कर सकता है?
उत्तर:
अठारह वर्ष से अधिक उम्र का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक बार में लगभग 300 मिलीलीटर रक्त ही लिया जाता है। रक्तदान से कमज़ोरी नहीं आती।

रक्त और हमारा शरीर गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. दिव्या अनिल … ………….. दिखाई दीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. दिव्या कौन है?
2. दिव्या की दशा कैसी है?
3. डॉक्टर ने दिव्या के बारे में क्या कहा?
4. दिव्या को कहाँ भेज दिया गया?
उत्तर:
1. दिव्या अनिल की छोटी बहन है।
2. दिव्या शारीरिक रूप से शुरू से ही कमजोर है। कुछ दिनों से उसे हर समय थकान महसूस होती रहती है। उसकी भूख भी कम हो गई है। उसका किसी काम में मन ही नहीं लगता।
3. अस्पताल में डॉक्टर ने दिव्या को देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि दिव्या के शरीर में खून की कमी हो गई है। इसकी जाँच करवाते हैं।
4. दिव्या को रक्त की जाँच करवाने के लिए पास के एक कमरे में भिजवा दिया गया।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दिव्या कौन है?
(क) अनिल की बड़ी बहन
(ख) अनिल की छोटी बहन
(ग) अनिल की बेटी
(घ) सामान्य लड़की
उत्तर:
(ख) अनिल की छोटी बहन

2. दिव्या को क्या महसूस होता है?
(क) थकान
(ख) मन न लगना
(ग) भूख में कमी
(घ) ये सभी बातें
उत्तर:
(क) थकान

3. दिव्या के शरीर में किसकी कमी लगती थी?
(क) खून की
(ख) पानी की
(ग) माँस की
(घ) वायु की
उत्तर:
(क) खून की

4. डॉक्टर ने दिव्या को कहाँ भेज दिया?
(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में
(ख) दवा लेने के कमरे में
(ग) बाहर प्रतीक्षालय में
(घ) बड़े डॉक्टर के पास
उत्तर:
(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

2. इतना सुनते ……………………………. हो जाएगी।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. डॉक्टर दीदी ने क्या किया?
2. उसने अनिल से क्या कहा?
3. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी क्या कर रही थी?
4. डॉक्टर दीदी ने अनिल को क्या बताया?
उत्तर:
1. डॉक्टर दीदी ने दिव्या की उँगली से रक्त की कुछ बूंदें ली और एक छोटी-सी शीशी में डाल दी और एक स्लाइड पर लगा दी।
2. डॉक्टर दीदी ने अनिल से कल अस्पताल आकर रिपोर्ट ले जाने के लिए कहा।
3. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र के द्वारा उस स्लाइड की जाँच कर रही थी जिस पर दिव्या के रक्त की बूंदें लगी थीं।
4. डॉक्टर दीदी ने अनिल को बताया कि उसकी बहन दिव्या को अनीमिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ दिन दवा लेने पर वह ठीक हो जाएगी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दिव्या के शरीर के किस अंग से रक्त लिया गया?
(क) बाजू से
(ख) उँगली से
(ग) पैर से
(घ) हथेली से
उत्तर:
(ख) उँगली से

2. रक्त की बूंदों का क्या किया गया?
(क) शीशी में डाली गई।
(ख) स्लाइड पर लगाई गई
(ग) दोनों काम किए गए
(घ) देखा गया
उत्तर:
(ग) दोनों काम किए गए

3. डॉक्टर दीदी क्या कर रही थीं?
(क) मरीजों को देख रही थीं
(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं
(ग) रक्त ले रही थीं ।
(घ) कुछ नहीं कर रही थीं।
उत्तर:
(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं

4. दिव्या को कौन-सा रोग बताया गया?
(क) अनीमिया
(ख) वायरल बुखार
(ग) हदय रोग
(घ) पेट में कीडे
उत्तर:
(क) अनीमिया

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

3. देखने में ……………….. रहते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. देखने में रक्त कैसा लगता है?
2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यह कैसा प्रतीत होता है?
3. रक्त के कौन-कौन से भाग होते हैं?
4. प्लेटलेट्स क्या होते हैं?
उत्तर:
1. देखने में रक्त लाल द्रव (तरल पदार्थ) के समान दिखाई देता है।
2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यही रक्त भानुमती के पिटारे से कम दिखाई नहीं देता।
3. रक्त के दो भाग होते हैं-एक भाग तरल होता है जिसे हम प्लास्मा कहते हैं, दूसरा वह जिसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। ये कण लाल और सफेद होते हैं।
4. जिन रक्त कणों का कोई रंग नहीं होता, उन्हें प्लेटलेट्स कहते हैं। ये कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. रक्त किसके समान दिखाई देता है?
(क) द्रव के समान
(ख) भानुमती के पिटारे के समान
(ग) पानी के समान
(घ) माँस के समान
उत्तर:
(क) द्रव के समान

2. रक्त के तरल भाग को क्या कहते हैं?
(क) प्लाज्मा
(ख) प्लेटलेट
(ग) मज्जा
(घ) अस्थि
उत्तर:
(क) प्लाज्मा

3. प्लेटलेट्स के कणों का रंग कैसा होता है?
(क) कुछ लाल
(ख) कुछ सफेद
(ग) कुछ रंगहीन
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

4. प्लाज्मा में क्या तैरते रहते हैं?
(क) प्लेटलेट्स
(ख) कीड़े
(ग) अणु
(घ) बिंबाणु
उत्तर:
(क) प्लेटलेट्स

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

4. लाल कण …………….. अगले दिन।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?
2. रक्त कण लाल क्यों नजर आते हैं?
3. लाल रक्त कण क्या काम करते हैं?
4. लाल रक्त कणों का जीवन काल कितना होता है?
उत्तर:
1.लाल रक्त कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं। ये गोल होते हैं और दोनों तरफ से दबे हुए होते हैं।
2. रक्त कण लाल इसलिए नजर आते हैं क्योंकि इसकी एक बूंद में इनकी संख्या लाखों में होती है। एक मिलीलिटर रक्त में 40-50 लाख कण मिलते हैं।
3. ये लाल रक्त कण शरीर के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये साँस की साफ हवा को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाते हैं।
4. इन लाल रक्त कणों का जीवन काल लगभग चार महीने होता है। चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. लाल कण बनावट में किसके समान होते हैं?
(क) बालूशाही की तरह
(ख) लड्डू की तरह
(ग) कीड़ों की तरह
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(क) बालूशाही की तरह

2. रक्त की एक बूंद में कितने लाल कण होते हैं?
(क) सैकड़ों
(ख) हजारों
(ग) लाखों
(घ) करोड़ों
उत्तर:
(ग) लाखों

3. एक मिलीलीटर रक्त में कितने लाल रक्त कण होते
(क) 20 लाख
(ख) 30 लाख
(ग) 40-55 लाख
(घ) 60 लाख
उत्तर:
(ग) 40-55 लाख

4. ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से में कौन पहुंचाता
(क) सफेद रक्तकण
(ख) लाल रक्तकण
(ग) श्वास क्रिया
(घ) फेफड़े
उत्तर:
(ख) लाल रक्तकण

5. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?
(क) चार महीने
(ख) छह महीने
(ग) एक वर्ष
(घ) पाँच वर्ष
उत्तर:
(क) चार महीने

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

5. शरीर में ………………. कहते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. शरीर के रक्त कण खत्म क्यों नहीं हो पाते?
2. रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?
3. कारखानों को किस कच्चे माल की आवश्यकता होती है? यह कहाँ से मिलता है?
4. कच्चा माल न मिल पाने पर क्या दशा हो जाती है?
उत्तर:
1. शरीर में हर समय रक्त कण बनते रहते हैं जो नष्ट हुए कणों का स्थान ले लेते हैं। अत: शरीर के रक्त कण खत्म नहीं हो पाते।
2. हड़ियों के बीच के भाग को मज्जा कहते हैं। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण में लगे रहते हैं।
3. रक्त कण बनाने के लिए इन कारखानों को प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है। उन्हें यह कच्चा माल हरी सब्जियों, फल, दूध, अंडे और गोश्त से मिल जाता है।
4. जब इन कारखानों को कच्चा माल उचित मात्रा में नहीं मिल पाता तब रक्त कण नहीं बन पाते और रक्त में इन कणों की कमी हो जाती है। लाल कणों की कमी को ही अनीमिया कहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए।

1. रक्त कणों के निर्माण के कारखाने कहाँ होते हैं?
(क) हड्डियों में
(ख) मज्जा में
(ग) पेट में
(घ) हृदय में
उत्तर:
(ख) मज्जा में

2. रक्त कण निर्माण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?
(क) प्रोटीन
(ख) लौह तत्व
(ग) विटामिन
(घ) सभी की
उत्तर:
(घ) सभी की

3. ये तत्व किसमें मिलते हैं?
(क) फल-सब्जियों में
(ख) दूध में
(ग) अंडा- गोश्त में
(घ) इन सभी में
उत्तर:
(घ) इन सभी में

4. रक्त में लाल कणों की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?
(क) अनीमिया
(ख) रक्तचाप
(ग) पेट दर्द
(घ) श्वासरोग
उत्तर:
(क) अनीमिया

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

6. अनीमिया बहुत ……………… न घूमें।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?
2. पेट के कीड़े क्यों होते हैं? ये शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?
3. इनसे बचने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिएँ?
4. दूसरी किस्म के कीड़े कौन से हैं?
उत्तर:
1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार न खाया जाना है। पौष्टिक आहार की कमी अनीमिया रोग उत्पन्न करती है।
2. पेट के कीड़े दूषित जल और खाद्य पदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।
3. इनसे बचने के लिए यह जरूरी है कि हम पूरी सफाई से बनाए भोजन को खाएँ। भोजन करने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए तथा केवल साफ पानी ही पीना चाहिए।
4. दूसरी किस्म के कीड़ों के अंडे जमीन की ऊपरी सतह में पाए जाते हैं। इन अंडों से उत्पन्न लार्वे चमड़ी के रास्ते शरीर में घुसकर आँतों में अपना घर बना लेते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?
(क) साँस न लेना
(ख) पौष्टिक आहार की कमी
(ग) पूरा पानी न पीना
(घ) व्यायाम न करना
उत्तर:
(ख) पौष्टिक आहार की कमी

2. पेट के कीड़े किसके द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं?
(क) दूषित जल द्वारा
(ख) दूषित खाद्य पदार्थों द्वारा
(ग) इन दोनों द्वारा
(घ) साँस द्वारा
उत्तर:
(ग) इन दोनों द्वारा

3. भोजन करने से पूर्व हमें क्या करना चाहिए?
(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए
(ख) पर्याप्त पानी पीना चाहिए
(ग) आराम से बैठना चाहिए।
(घ) दूध पीना चाहिए
उत्तर:
(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए

4. पेट के कीड़ों के लार्वे शरीर में कहाँ अपना घर बना लेते हैं?
(क) आँतों में
(ख) हड्डियों में
(ग) पेट में
(घ) फेफड़ों में
उत्तर:
(क) आँतों में

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

7. प्लेटलेट कणों …………. जाता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?
2 प्लाज्मा क्या है? इसकी प्रोटीन क्या काम करती है?
3. रक्त का निकलना बंद कैसे हो जाता है?
उत्तर:
1. प्लेटलेट कणों का यह काम है कि वह चोट लगने पर रक्त को जमाने की क्रिया में मदद करते हैं।
2. रक्त के तरल भाग को प्लाज्मा कहते हैं। इसमें एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है जो रक्त नली की कटी फटी दीवार में मकड़ी के जाले के समान एक जाला बुन देती है।
3. प्लेटलेट कण इस जाले से चिपक जाते हैं और इससे दीवार में आई दरार भर जाती है और रक्त का बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?
(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना
(ख) रक्त को प्रवाहित करना
(ग) प्लाज्मा बनाना
(घ) कुछ नहीं
उत्तर:
(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना

2. प्लाज्मा में क्या वस्तु होती है?
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन
(ग) रक्त कण
(घ) लाल कण
उत्तर:
(क) प्रोटीन

3. विशेष किस्म की प्रोटीन क्या काम करती है?
(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है
(ख) प्लेटलेट्स बनाती है
(ग) रक्त बहाती है
(घ) कुछ नहीं करती
उत्तर:
(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है

4. कौन-से कण जाले से चिपकते हैं?
(क) प्लेटलेट्स
(ख) लाल कण
(ग) प्लाज्मा
(घ) सभी
उत्तर:
(क) प्लेटलेट्स

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

रक्त और हमारा शरीर Summary in Hindi

रक्त और हमारा शरीर पाठ का सार

दिव्या अनिल की छोटी बहन है। पिछले कुछ दिनों से वह हर समय थकान महसूस करती रहती थी। अस्पताल में जाने पर डॉक्टर ने देखकर उसे जाँच के लिए दूसरे कमरे में भेज दिया। वहाँ बैठी डॉक्टर ने उसकी उँगली से खून की कुछ बूंदें लेकर एक स्लाइड बनाई। अगले दिन डॉक्टर ने बताया कि दिव्या को अनीमिया (खून की कमी) है।

अनिल के पूछने पर डॉक्टर ने उसे रक्त के बारे में समझाया। रक्त देखने में तो लाल द्रव सा है पर सूक्ष्मदर्शी से देखने पर इसमें अनेक चीजें दिखाई पड़ती हैं। तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है। कछ लाल, कछ सफेद और कछ बिना रंग के कण (प्लेटलेटस) होते हैं जो प्लाज्मा में तैरते हैं। एक मिलीलीटर रक्त में चालीस लाख से पचास लाख तक लाल कण होते हैं। यही वजह है खून लाल रंग का दिखाई देता है।

शरीर में नए रक्त कणों के लिए प्रोटीन लौह और विटामिनों की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार न लेने से ये रक्त कण नहीं बन पाते और शरीर में खून की कमी हो जाती है। सफेद कण शरीर के लिए वीर सिपाही हैं। ये रोगाणुओं का डटकर मुकाबला करते हैं। प्लेटलेट कण चोट लगने पर घाव की दीवार में प्लाज्मा की एक विशेष प्रोटीन के साथ चिपक कर घाव बंद कर देते हैं और रक्त बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुत अधिक खून बह जाने पर घायल व्यक्ति को उसके खून के ही वर्ग का खून चढ़ाया जाता है। देश में अनेक रक्त बैंक खोले गए हैं जहाँ पर इच्छित व्यक्ति अपना खून दान करते हैं। रक्त दान से शरीर में कमजोरी नहीं आती। रक्त दान करने वाले व्यक्ति की उम्र अठारह साल से अधिक व उसे स्वस्थ होना चाहिए।

रक्त और हमारा शरीर शब्दार्थ

रक्त = खून (Blood)। दरवाजे पर दस्तक देना = दरवाजा खटखटाना (To knock at the door)! सूक्ष्मदर्शी सूक्ष्म जीवों को देखने का यंत्र (Microscope)। अनीमिया – खून की कमी (Anaemia)। भानुमती का पिटारा = अनेक वस्तुओं से मिला-जुला (Pandora’s box)। जीवनकाल = उम्र (Life span)। उपयुक्त = उचित (Proper)। धावा बोलना = हमला करना (Attack)। लाभप्रद – फायदेमंद (Useful)। आपात स्थिति = अचानक आई मजबूरी (Emergency)। रक्तदान – खून देना (Donation of blood)। जरूरतमंद – जिसे आवश्यकता हो (Needy)।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

HBSE 7th Class Hindi पापा खो गए Textbook Questions and Answers

नाटक से

पापा खो गए के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 1.
नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?
उत्तर :
नाटक में हमें सबसे बुद्धिमानी पात्र लैटरबॉक्स लगा। इसका कारण यह है कि उसे पढ़ना-लिखना आता है। वह लड़की के प्रति सच्ची सहानुभूति रखता है। वह बच्ची को उसके पापा से मिलवाने की योजना बनाता है। वह गुड़िया को उसके घर पहुँचाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाता है।

पापा खो गए HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 2.
पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसी हुई ?
उत्तर :
पेड़ और खंभा पास-पास खड़े हैं। एक बार जब आँधी आई तब खंभा पेड़ के ऊपर ही आ गिर पड़ा था। पेड़ खड़ा था अतः खंभा संभल गया। पेड़ ने उसे अपने ऊपर झेल लिया। इस प्रयास में पेड़ खुद जख्मी हो गया था। बाद में उसका गरूर झड़ गया और दोनों में दोस्ती हो गई।

पापा खो गए Questions And Answers HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
लैंटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर इसलिए पुकारते थे क्योंकि वह लाल रंग का था। दूसरा रंग था ही नहीं। वह ताऊ की तरह बातें भी करता है। अत: लोग उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

Papa Kho Gaye Class 7 Summary HBSE Hindi प्रश्न 4.
लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?
उत्तर :
लाल ताऊ अन्य पात्रों से इस प्रकार भिन्न है क्योंकि वही एक ऐसा पात्र है जो पढ़ा-लिखा है। वह कुछ भजन गा भी लेता है। लाल ताऊ अपने अंदर की चिट्ठियाँ पढ़ लेता है। वह किसी से डरता नहीं है। वह तो अपने मन की बोरियत दूर करने के लिए दूसरों के पत्र पढ़ता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

Papa Kho Gaye HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 5.
नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगीं ? लिखिए।
उत्तर :
नाटक में बच्ची को बचाने वालों में एक ही सजीव पात्र है और वह है-कौआ।
हमें उसकी ये बातें मजेदार लगीं –

  • वह दुष्ट चोर है कौन ? पहले उसे नजर तो आने दीजिए।
  • ताऊ, एक जगह बैठकर यह कैसे जान सकोगे ? उसके लिए तो मेरी तरह रोज चारों दिशाओं में गश्त लगानी पड़ेगी, तब जान पाओगे यह सब।
  • खूब हँसी उड़ाई।
  • सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा, तो आप अपनी घनी छाया इस पर किए रहें। वह आराम से देर तक सोई रहंगी।

प्रश्न 6.
क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को घर नहीं पहुंचा पा रहे थे ?
उत्तर :
सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को उसके घर इसलिए नहीं पहुंचा पा रहे थे क्योंकि किसी को उसके घर का पता मालूम नहीं था। वह लड़की भी इतनी भोली थी वह अपने मुहल्ले, गली का नाम तथा घर का नंबर तक नहीं जानती थी। वह अपने पापा का नाम भी नहीं जानती थी क्योंकि वह बहुत छोटी थी। उन्होंने इस काम के लिए पुलिस की मदद लेने की बात सोची।

नाटक से आगे

1. अपने-अपने घर का पता लिखिए तथा चित्र बनाकर वहाँ पहुँचने का रास्ता भी बताइए।
उत्तर :
सभी बच्चे अपने-अपने घर का पता लिखें तथा चित्र बनाकर रास्ता भी बताएँ।

2. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।
उत्तर :
इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ इसलिए रखा गया होगा क्योंकि बच्ची को उसके नपापा मिल नहीं रहे थे। नाटक के अंत में लैटरबॉक्स कहता भी है-“किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।”
अन्य शीर्षक : खोई हुई बच्ची।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

3. क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं ?
उत्तर :
बच्ची को पुलिस थाने ले जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवा देनी चाहिए। पुलिस अपने साधनों से उसके पापा को खोज निकाल लेगी।
दूसरा उपाय यह हो सकता है कि टी.वी. पर मीडिया के माध्यम से बच्ची को दिखाया जाए और उसके बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी दे दी जाए। यह सूचना बच्ची के पापा तक भी पहुँच जाएगी और उनको खोज लिया जाएगा।

HBSE 7th Class Hindi पापा खो गए Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खंभे को बरसात की रात क्यों नहीं पसंद थी?
उत्तर :
खंभे को बरसात की रात में भीगते हुए तेज हवा के बीच बल्ब को पकड़कर एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता था। अत: बरसात की रात उसे पसंद नहीं थी।

प्रश्न 2.
किस घंटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है?
उत्तर :
बरसात की एक रात में पेड़ के ऊपर आसमान से बिजली आ गिरी थी। उस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है।

प्रश्न 3.
खंभा बीमार क्यों नहीं पड़ता ?
उत्तर :
खंभे की तबीयत लोहे की है अत: वह कभी बीमार नहीं पड़ता।

प्रश्न 4.
पेड़ पर मौसम का अधिक प्रभाव क्यों नहीं पड़ता?
उत्तर :
पेड़ ने पत्तों का कोट पहना हुआ है। इसलिए उस पर सर्दी, बारिश या धूप का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 5.
लोगों का ध्यान खींचने के लिए कौआ क्या करेगा?
उत्तर :
कौआ ज़ोर-ज़ोर से काँव-काँव करके लोगों का ध्यान खींचेगा।

प्रश्न 6.
नाटक के अंत में लैटरबॉक्स क्या बोलता है?
उत्तर :
मैं लाल ताऊ बोल रहा हूँ। आप में से किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ, तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एकांकी में सब पात्रों को कैसे पता चलता कि उन्हें आदमी को डराकर भागने के लिए क्या करना है ?
उत्तर :
जब नाच के समय खूब रंग जमने लगता है तब थोड़ी देर में सब अलग भागकर एक-दूसरे के कान में फुसफुसाकर बताते हैं कि उन्हें उस आदमी को डराकर भगाने के लिए क्या करना है।

प्रश्न 2.
पापा खो गए हैं-ऐसा पोस्टर पर लिखा था। इसके साथ पोस्टर पर किस भंगिमा में नाचने वाली लड़की खड़ी होगी?
उत्तर :
वह लड़की कुछ उदास, कुछ डरी-सहमी और दुबकी-सी खड़ी होगी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 3.
एकांकी में अलग-अलग पात्र अपने विचार प्रकट करते हैं और अपना परिचय भी देते हैं ताकि श्रोता उस पात्र को पहचान और समझ न सकें। जैसे आदमी अपने बारे में बताता है कि वह बच्चे उठाने वाला आदमी है। कहानी में या फिर वास्तव में ऐसा अक्सर नहीं होता है।
उत्तर :
पाठक या श्रोता पात्रों का परिचय संवाद के माध्यम से जानता है। संवाद पात्र के स्वरूप को उजागर करते हैं।

प्रश्न 4.
लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है:

  • वह पढ़ा-लिखा है।
  • वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

प्रश्न 5.
लड़की को उसके घर पहुँचाने का क्या उपाय सोचा गया ?
उत्तर :
लड़की को उसके घर पहुँचाने का कौए ने यह उपाय बताया-पेड़ राजा इस पर अपनी घनी छाया किए रहें। खंभे महाराज जरा टेढ़े होकर खड़े रहें। इसलिए पुलिस को लगेगा कि एक्सीडेंट हो गया है। वह इस छोटी लड़की को देख कर इसके घर का पता लगाएगी। कौआ काँव-काँव करके लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।

प्रश्न 6.
लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है :

  • वह पढ़ा-लिखा है।
  • वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. तब भी …………….. जी होता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. उपर्युक्त कथन किसका है?
2. बरसात की रातों को क्यों बुरा बताया जा रहा है?
3. बिजली का खंभा क्या करना चाहता है?
उत्तर:
1. उपर्युक्त कथन बिजली के खंभे का है।
2. बरसात की रातों को बिजली का खंभा बुरा इसलिए बताता है क्योंकि इनमें उसे रात भर भीगना पड़ता है तथा बादलों के पानी की मार खानी पड़ती है। उसे एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता है।
3. बिजली का खंभा अपने बल्ब को फेंककर दूर कहीं भाग जाना चाहता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. खंभे की बातों को कौन सुन रहा है?
(क) पेड़
(ख) बादल
(ग) लेटर बॉक्स
(घ) कोई नहीं
उत्तर :
(क) पेड़

2. खंभा किसे कसकर पकड़े रहता है?
(क) स्वयं को
(ख) बल्ब को
(ग) लड़की को
(घ) हवा को
उत्तर :
(ख) बल्ब को

3. इस एकांकी नाटक के रचयिता हैं
(क) विजय बहादुर
(ख) विजय तेंदुलकर
(ग) सचिन तेंदुलकर
(घ) कोई अन्य
उत्तर :
(ख) विजय तेंदुलकर

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

2. यहीं मेरा ……………. ही है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. यह कथन किसका है?
2. पहले क्या-क्या नहीं था?
3. सामने क्या था?
4. किसमें अकड़ की बात की जा रही है?
उत्तर:
1. यह कथन पेड़ का है।
2. पहले ऊँचे-ऊचे घर नहीं थे, सड़क नहीं थी। तब सिनेमा का बड़ा-सा पोस्टर और उसमें नाचने वाली औरत नहीं थीं।
3. सामने केवल समुद्र था।
4. बिजली के खंभे में अकड़ की बात की जा रही है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. ‘यहीं मेरा जन्म हुआ।’ किसका जन्म हुआ?
(क) पेड़ का
(ख) खंभे का
(ग) समुद्र का
(घ) किसी अन्य का
उत्तर :
(क) पेड़ का

2. पेड़ के सामने क्या था?
(क) समुद्र
(ख) खंभा
(ग) पोस्टर
(घ) नाचने वाली औरत
उत्तर :
(क) समुद्र

3. किसी नाक ऊँची थी?
(क) पेड़ की
(ख) खंभे की
(ग) लड़की की
(घ) सभी की
उत्तर :
(ख) खंभे की

4. किसने आवाज़ नहीं लगाई?
(क) पेड़ ने
(ख) खंभे ने
(ग) लोगों ने
(घ) लड़की ने
उत्तर :
(क) पेड़ ने

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

3. में बच्चे …………………….. मुमकिन नहीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. यह बच्चे उठाने वाला कौन है?
2. लड़की की क्या दशा थी?
3. वक्ता को क्या लगी है।
4. वह क्या करना चाहता है?
उत्तर:
1. यह बच्चा उठाने वाला भिखारी जैसा एक आदमी है।
2. लड़की गहरी नींद सो रही थी, उस पर बेहोशी का प्रभाव है।
3. वक्ता अर्थात् आदमी को भूख लगी है। उसके पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।
4. वह खाने की तलाश करना चाहता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. आदमी के पास लड़की कहाँ से आई है?
(क) उसने उसे एक घर से उठाया है
(ख) वह लड़की उसके पास आ गई है
(ग) वह लड़की नींद में चलकर आई है
(घ) कोई उसे वहाँ छोड़ गया है
उत्तर :
(क) उसने उसे एक घर से उठाया है

2. वह क्यों नहीं उठेगी?
(क) वह भूखी है
(ख) वह सो रही है
(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है
(घ) वह घबराई हुई है
उत्तर :
(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है

3. ‘मुमकिन’ शब्द का अर्थ है
(क) संभव
(ख) असंभव
(ग) माँगना
(घ) मारना
उत्तर :
(क) संभव

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

4. ये तो …………….. चीगी ।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. कान ठीक लग रहे हैं? किसे?
2. लड़की के दिमाग में कौन-कौन से प्रश्न उठते हैं?
3. लड़की को डर क्यों लग रहा है?
उत्तर:
1. लैटरबॉक्स, बिजली का खंभा. पेड़ और कौआ-लड़की को सब ठीक लग रहे हैं।
2. लड़की के दिमाग में ये प्रश्न उठते हैं-मैं कहाँ हूँ? मेरा घर कहाँ है? मेरे पापा कहाँ हैं? मम्मी कहाँ है?
3. लड़की को डर इसलिए लग रहा है कि चारों ओर अँधेरा है, रात है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. ‘नि:स्तब्ध’ शब्द का अर्थ है
(क) शात
(ख) अशांत
(ग) अच्छा
(घ) बुरा
उत्तर :
(क) शात

2. डर किसे लग रहा है?
(क) पेड़ को
(ख) खंभे को
(ग) लड़की को
(घ) सभी को
उत्तर :
(ग) लड़की को

3. लड़की क्या करेगी?
(क) बोलेगी
(ख) चीखेगी
(ग) भागेगी
(घ) हँसेगी
उत्तर :
(ख) चीखेगी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए Summary in Hindi

पापा खो गए एकांकी का सार

नाटक की विभिन्न घटनाएँ सड़क पर घटती हैं। रात के समय बिजली का खंभा और पेड़ बातें करते हैं। बरसात की रात बिजली के खंभे को अच्छी लगती है क्योंकि तब उसे भीगते रहना पड़ता है। पेड़ भी बताता है कि एक रात आसमान की बिजली गिर पड़ी थी। वह उसे याद करके काँप उठता है। खंभा अपनी तबीयत को लोहे की बताता है जो कभी बीमार नहीं पड़ता। तभी लैटरबॉक्स उनक बातचीत में शामिल हो जाता है। वह एक दोहे का चरण गुनगुनाता है तो कौआ कहता है कि कौन है जो रात के वक्त इतनी मीठी आवाज लगाकर मेरी नींद खराब करता है। लैटरबाक्स किसी की चिट्ठी पढ़ने लगता है तो पेड़ और खंभा उसे समझाते हैं कि किसी की चिट्ठी पढ़ना ठीक नहीं है।

तभी एक गुंडा-बदमाश आदमी आता है। वह कहता है कि मैं बच्चे उठाने वाला चोर हूँ। बच्चा बेचाने की अच्छी कीमत मिल जाती है। उसके पास एक छोटी सी लड़की थी। पेड़, खंभा और लैटरबाक्स को कुछ गड़बड़ी की आशंका होती है। वे कौए को भी जगाते हैं। दुष्ट आदमी खाने की तलाश में जाता है तो पेड़, खंभा, लैटरबाक्स तथा कौआ बच्ची के बचाव के बारे में चिंतित हो जाते हैं। तब तक वह छोटी लड़की जाग चुकी होती है।

वह इन सबके पास आकर खड़ी हो जाती है। वह कहती है कि मुझे डर लग रहा है। लैटरबॉक्स उसके पास आकर उसे न घबराने को कहता है। लड़की को जब पता चलता है कि लैटर बॉक्स बोलता है तो वह बहुत खुश होती है। वे दोनों बातें करते हैं। लैटर बॉक्स लड़की का पता-ठिकाना जानना चाहता है. पर लड़की को कुछ ठीक से मालूम नहीं है। धीरे-धीरे पेड़, खंभा और कौवा भी बातचीत में शामिल हो जाते हैं। अब लड़की को डर नहीं लगता। वह सबके साथ खेलने लगती है। पोस्टर की लड़की भी उसके साथ नाचने लगती है।

तभी वह दुष्ट आदमी आ जाता है। सब चुप हो जाते हैं। वह लड़की को ढूँढता है। लड़की बचने का प्रयास करती है। पेड़, लैटर बॉक्स, खंभा और पोस्टर सभी लपक-झपक कर बीच में आते हैं और लड़की नहीं मिलती तो सब मिलकर उसे ढूँढते हैं और थपकी देकर उसे सुला देते हैं।

खंभा, पेड आदि के सामने समस्या है कि लडकी को उसके घर कैसे पहुँचाएँ। उसे तो अपने पापा का नाम भी नहीं मालूम। वे एक योजना बनाते हैं। सुबह होती है। सड़क पर सोई लड़की पर पेड़ झुककर छाया किए हुए है। खंभा टेढ़ा खड़ा है। देखने में लगता है जैसे कोई दुर्घटना हो गई हो। कौवा शोर मचाकर लोगों का ध्यान खींचता है। पोस्टर पर लिखा है-मेरे पापा खो गए हैं। लैटर बॉक्स सरकता हुआ लोगों से कहता है-इस प्यारी बच्ची के पास मिल जाएँ तो यहाँ ले आइए।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए शब्दार्थ

भंगिमा – मुद्रा (Posture)। हड़बड़ी – जल्दबाजी (Hurry)। आफत = मुसीबत (Trouble)। गरूर – घमंड (Proud)। संतुलन – बराबर बने रहना (Balance)। पदन्यास = कदम रखना (To move)। चौकस = सावधान (Alert)। मुमकिन नहीं – असंभव (Not possible)। करीब से = निकट से (From near)। गश्त – फेरी (Round)। निस्तब्ध = शांत (Calm) स्वीकृति – मंजूरी (Permission)। दुबक जाना – छिप जाना (To hide)। संरक्षण = रखवाली (To watch)। चकमा = धोखा (Deceipt)। आनंदित – प्रसन्न (Happy)। प्रेक्षक – दर्शक (Spectator).

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

HBSE 7th Class Civics समानता Textbook Questions and Answers

Class 7 Chapter 1 Samanta Civics HBSE प्रश्न 1.
लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का महत्त्व:
(i) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार भारत के सभी नागरिकों को प्राप्त है।
(ii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से भारत का प्रत्येक नागरिक अपने प्रतिनिधियों का चुनाव स्वयं करता है।
(ii) “सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार” समानता के विचार पर आधारित है, क्योंकि यह घोषित करता है कि देश का प्रत्येक वयस्क स्त्री/पुरुष चाहे उसका आर्थिक स्तर या जाति कुछ भी क्यों न हो, एक वोट का हकदार है।

समानता कक्षा 7 HBSE Civics प्रश्न 2.
नीचे दिए गए संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश को पुनः पढ़िए और दो ऐसे उपाय बताइए जिनसे यह अनुच्छेद असमानता को दूर करता है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
(1) राज्य, किसी नागरिक के विरुद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी एक के आधार पर कोई विभेद (discrimination) नहीं करेगा।

(2) कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग जन्मस्थान या इनमें से किसी एक के आधार पर
(क) दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों, होटलों और सार्वजनिक मनोरंजन के स्थानों में प्रवेश, या
(ख) पूर्णत: या आशनः राज्य-निधि से पोषित या साधारण जनता के प्रयोग के लिए समर्पित कुओं, तालाबों, स्नानघाटों, सड़कों, स्कूलों और सार्वजनिक समागम के स्थानों के उपयोग के संबंध में किसी भी नियोग्यता, दायित्व, निबंधन या शर्त के अधीन नहीं होगा।
उत्तर:
अनुच्छेद 15 के द्वारा असमानता को दूर करने के तरीके:
(1) राज्य किसी नागरिक के विरूद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान, या इनमें से किसी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा।
(2 कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या इनमें से किसी के आधार पर किसी व्यक्ति को दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों और सार्वजनिक मनोरजन के स्थानों में प्रवेश करने से वंचित नहीं कर सकता पूर्णतः अशतः राज्य विधि से निर्मित कुँआ. तालाबों, स्नानघरों, सड़कों और सार्वजनिक सभागम के स्थानों के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

समानता Class 7 Chapter 1 Civics HBSE प्रश्न 3.
ओमप्रकाश वाल्मीकि का अनुभव, अंसारी दंपत्ति के अनुभव से किस प्रकार मिलता था?
उत्तर:
ओमप्रकाश बाल्मीकि और अंसारी दंपति का अनुभव निम्न रूप से समान था:
(i) ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ असमानता का व्यवहार जातिगत कारणों से किया गया था, जबकि अंसारी दंपति के साथ असमानता का व्यवहार धार्मिक कारणों से किया गया था।

(ii) ओम प्रकाश वाल्मीकि को समाज के अन्य उच्च वर्गों के छात्रों से अलग फर्श पर बैठना पड़ता था और शिक्षकों के द्वारा भी उससे झाडू लगवाया जाता था, उसी तरह से अंसारी दंपति को भी लोग अपने मकान में कमरा नहीं देना चाहते थे।

प्रश्न 4.
“कानून के सामने एक व्यक्ति बराबर है।” इस कथन से आप क्या समझते हैं? आपके विचार से यह लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर:

  • कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं-इस कथन से मैं यह समझता हूँ कि धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर कानून की नजर में सभी बराबर हैं। यह (कानून) विभेद (Discrimination) पर प्रतिषेध (Prohibit) लगाता है।
  • सभी लोग एक जैसे कानून का पालन करते हैं। राज्य जो भी कानून बनाता है या लागू करता है वह सभी व्यक्तियों पर समान रूप से लागू होता है।
  • प्रत्येक व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जा सकता है जिसमें खेल के मैदान, होटल, दुकानें और बाजार इत्यादि शामिल हैं।
  • कानून के द्वारा अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है।

प्रश्न 5.
भारत सरकार ने 1995 में विकलांगता अधिनियम स्वीकृत किया था। यह कानून कहता है कि विकलांग व्यक्तियों (handicaps or the people facing physical challenges) को भी समान अधिकार प्राप्त हैं और समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनाना सरकार का दायित्व है। सरकार को उन्हें निःशुल्क शिक्षा देनी है और विकलांग बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा (ordinary or general students) में सम्मिलित करना है। कानून यह भी कहता है कि सभी सार्वजनिक स्थल, जैसे-भवन, स्कूल आदि में दालान बनाए जाने चाहिए, जिससे वहाँ विकलांगों के लिए पहुंचना सरल हो।

चित्र को देखिये और उस बच्चे के बारे में सोचिये, जिसे सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है। क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में विकलांगता का कानून लागू किया जा रहा है? वह भवन में आसानी से आ-जा सके, उसके लिए क्या करना आवश्यक है? उसे उठाकर सीढ़ियों से उतारा जाना, उसके सम्मान और उसकी सुरक्षा को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर:
इसके लिए एक पर्याप्त चौड़ा, पक्का ढलवा (Slope) फर्श (या रैम्प) बनाया जाना चाहिए। विकलांग को आने-जाने के लिए विशेष रूप से पहिए वाली कुर्सी बनाई जानी चाहिए ताकि वह सम्मानपूर्वक स्वयं सुरक्षित ढंग से भवन या कक्ष में आ-जा सके।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता-1
उनके लिए भवन में विशेष सुविधाजनक शौचालय भूतल (Ground floor) पर ही होने चाहिए। ये सुविधाएँ सभी विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों आदि में होना जरूरी है। विकलांगों के लिए विशेष बस और यातायात की व्यवस्था भी की जानी चाहिए और उन्हें बैठने के लिए उनकी शारीरिक चुनौतियों के अनुसार कुर्सी आदि भी दी जानी चाहिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

बहविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:
(i) हमारे देश में सभी को वोट देने का अधिकार है:
(क) समान
(ख) असमान
(ग) केवल पुरुषों को
उत्तर:
(क) समान।

(ii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार किस विचार पर आधारित है?
(क) जो बहुत प्रसिद्ध हो।
(ख) जो बहुत शक्तिसंपन्न हो
(ग) जनसेवा जिसका ध्येय हो
उत्तर:
(ग) जनसेवा जिसका ध्येय हो।

(iii) हमें केवल उसी व्यक्ति को वोट देना चाहिए:
(क) स्वतंत्रता
(ख) समानता
(ग) आर्थिक न्याय
उत्तर:
(ख) समानता।

(iv) ओम प्रकाश वाल्मीकि को विद्यालय के प्रांगण में झाड़ लगाने को कहा गया:
(क) जातिगत कारणों से
(ख) शैक्षणिक कारणों से
(ग) सुधारात्मक कारणों से
उत्तर:
(क) जातिगत कारणों से।

(v) देश के राष्ट्रपति से लेकर घरेलू नौकरानी तक सभी को एक जैसे कानून का पालन करना होता है। इसका अभिप्राय है:
(क) अस्पृश्यता उन्मूलन
(ख) जातिगत भेदभाव का निवारण
(ग) कानून के समक्ष समानता
उत्तर:
(ग) कानून के समक्ष समानता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें:
(i) ओम प्रकाश वाल्मीकि एक ………………….. लेखक हैं।
(ii) रोजा पास एक ……………….. महिला थी।
(iii) समानता की स्थापना के लिए ……………………….. का उन्मूलन किया गया है।
(iv), प्रत्येक काम की अपनी गरिमा है इसलिए उसका भुगतान ………………….. के साथ किया जाना चाहिए।
(v) ………………… जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है।
उत्तर:
(i) दलित
(ii) अफ्रीकी-अमेरिकन
(iii) अस्पृश्यता
(iv) आदर
(v) आत्म-सम्मान।

प्रश्न 3.
सही व गलत कथन का चयन करें:
(i) जूठन’ ओम प्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है।
(ii) ‘दलित’ शब्द का अर्थ है-कुचला हुआ या टूटा हुआ।
(iii) संविधान का अनुच्छेद 21 धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग व जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है।
(iv) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम सर्वप्रथम केरल में आरंभ किया गया।
(v) रोजा पास की विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी।
उत्तर:
(i) जूठन’ ओम प्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है। ✓
(ii) ‘दलित’ शब्द का अर्थ है-कुचला हुआ या टूटा हुआ। ✓
(iii) संविधान का अनुच्छेद 21 धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग व जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है। ✗
(iv) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम सर्वप्रथम केरल में आरंभ किया गया। ✗
(v) रोजा पास की विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी। ✓

HBSE 7th Class Civics समानता Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत की एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक विशेषता लिखिए।
उत्तर:
भारत एक लोकतंत्रीय देश है। यह संसदात्मक, संबीय, उदारवादी लोकतंत्र है।

प्रश्न 2.
भारतीय लोकतंत्रीय सरकार के चार मुख्य तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारतीय लोकतंत्रीय सरकार के मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं-
1. सरकार में लोगों की भागीदारी।
2. संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान।
3. समानता (Equality) या समता।
4. न्याय (Justice): सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक न्याय।

प्रश्न 3.
लोकतंत्र की मुख्य विशेषता लिखिए।
उत्तर:
समानता, लोकतंत्र की मुख्य विशेषता है।

प्रश्न 4.
प्रतिनिधित्व की दृष्टि से भारतीय संसद का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
संसद हमारे लोकतंत्र का आधार स्तंभ है और हम अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से उसमें प्रतिनिधित्व पाते हैं।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता-2

प्रश्न 5.
घरेलू काम-काज करने वाली महिलाओं की दशा सुधारने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए।
उत्तर:
(i) सरकार को उन्हें मुफ्त बस आवागम्पन पास देना चाहिए।
(ii) घर पर काम लेने वाले मालिकों को उन्हें साप्ताहिक – छुट्टी देनी चाहिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
असमानता के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
(i) जाति के आधार पर भेद-भाव करना जैसे-अंतर्जातीय विवाहों को कुछ रूढ़िवादी लोग आज भी मान्यता नहीं देते।
(ii) लैंगिक आधार पर असमानता जैसे-पुत्री के जन्म से पूर्व हो मेडिकल (चिकित्सा जाँच) टेस्ट कराकर मार देना, जन्म के उपरांत परिवार में बेटी और बेटे के भरण-पोषण में भेद-भाव करना।
(iii) धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान के आधार पर सरकारी नौकरियों या शिक्षा संस्थाओं या प्रशिक्षण केंद्रों में भेद-भाव करना।
(iv) आर्थिक आधार पर असमानता कि धनी और अधिक धनी होते जाएँ, गरीब और गरीब होते जाएँ तथा जीवन स्तर को मौलिक सुविधाओं और गुणवत्ता (quality) में जमीन-आसमान का अंतर।

प्रश्न 2.
“जातिगत भेव-भाव भारतीय-प्रमीण और शहरी-दोनों क्षेत्रों में पाया जाता है।” एक सार्थक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भारतीय लोकतंत्र में रहते हुए हम महसूस करते हैं कि आज संविधान के लागू होने के लगभग 57 वर्षों के बाद भी जातिगत व्यवस्था और भेद-भाव ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में है। गाँव में तो अभिभावक और परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्पष्ट रूप से बच्चों को निर्देश दे देते है कि अमुक व्यक्ति के हाथ का छुआ नहीं खाना क्योंकि वे अनुसूचित जाति के हैं। गाँव में तथाकथित निम्न जाति के लोग स्वयं हिम्मत करके ऊंची जाति के लोगों से लेन-देन (विवाह के निमंत्रण देना या घर की पक्की वस्तु उन्हें भेंट में देना) आदि नहीं करते। लेकिन जातिगत व्यवस्था शहरों में भी होती है इसका प्रमाण समाचार पत्रों में दिए गए विवाह से संबंधित विज्ञापन को देखने से स्पष्ट हो जाता है। ब्राह्मण, ब्राह्मण जाति में ही अपने बच्चों के विवाह करना चाहते हैं। क्षत्रिय, क्षत्रिय में और खत्री, खत्री में और वैश्य, वैश्य में। अंतर्जातीय विवाह को आज भी सम्मानपूर्वक नहीं देखता।

प्रश्न 3.
‘दलित’ शब्द का क्या अर्थ है? दलितों की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ सुझाव दीजिए।
उत्तर:
दलित एक ऐसा शब्द है, जो तथाकथित नीची जाति के कहे जाने या समझे वाले लोग स्वयं को संबोधित करने के लिए प्रयोग में लाते हैं। दलित का अर्थ होता है-कुचला हुआ या टूटा हुआ।
सुझाव (Suggestions): भारतीय लोकतंत्र में समानता के महत्त्व के बारे में सभी माध्यमों- पाठशालाओं, महाविद्यालयों, राजनैतिक दलों, चुनाव के दौरान, मंत्रिमंडल के गठन के दौरान ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए ताकि पूरे देश में कानून की समानता सही अर्थों में स्थापित हो।

निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में उन्हें योग्यता होने पर प्राथमिकता के आधार पर नौकरियों मिलनी चाहिएँ। नौकरी के दौरान भी उच्च जाति के लोग उनसे भेद-भाव न करें। खेलों की टीमों में स्थान, सार्वजनिक स्थानों के प्रयोग, शिक्षा संस्थान में प्रवेश, विशेष आर्थिक मदद, विशेष सहायता शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रों के साथ-साथ प्रशिक्षण व्यवस्थाएँ भी दी जानी चाहिएँ।

केंद्र और राज्य सरकारें अंतर्जातीय विवाह करने वाले लोगों को पूरा संरक्षण, सहयोग और गैर-सरकारी संगठन विशेषकर हिंदू धर्म से जुड़े संगठन उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रेत्साहन और वित्तीय सहायता दें।

प्रश्न 4.
“भारतीय संविधान सब व्यक्तियों को समान मानता है।” इसे लगभग आठ पंक्तियों या वाक्यों में समझाइए।
उत्तर:
भारतीय संविधान में समानता (Equality in Indian Constitution):
भारतीय संविधान (The Constitution of India) सब व्यक्तियों को समान मानता है। इसका अर्थ है कि देश के व्यक्ति चाहे वे पुरुष हों या स्त्री, किसी भी जाति, धर्म, शैक्षिक और आर्थिक पृष्ठभूमि (Background) से संबंध रखते हों, वे सब समान माने जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी हम यह नहीं कह सकते हैं कि असमानता खत्म हो गई है। यह खत्म नहीं हुई है, फिर भी कम-से-कम भारतीय संविधान में सब व्यक्तियों की समानता के सिद्धांत को मान्य किया गया है। जहाँ पहले भेदभाव और दुर्व्यवहार से लोगों की रक्षा करने के लिए कोई कानून नहीं था. अब अनेक कानून लोगों के सम्मान तथा उनके साथ समानता के व्यवहार को सुनिश्चित (Definite) करने के लिए मौजूद हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
शासन ने संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार को किस तरह दो प्रकार से लागू किया है? समझाइए।
उत्तर:
भारत में संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार को दो तरह से लागू किया है:
(i) कानून के द्वारा और
(ii) सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों द्वारा सुविधाहीन समाजों की मदद करके। भारत में ऐसे अनेक कानून हैं. जो व्यक्तियों के समान व्यवहार प्राप्त करने के अधिकार की रक्षा करते हैं।

उदाहरण (Example):
(i) उदाहरणार्थ सन् 1989 में सरकार ने विशेष रूप से दलितों और आदिवासियों (Scheduled tribes) के विरुद्ध होने वाली हिंसा को रोकने के लिए कानून बनाया। इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाओं का रिकॉर्ड रखने के लिए विशेष पुलिस कक्ष स्थापित किए गए और कठोर दंड की व्यवस्था की गई।

(ii) कानून के साथ-साथ सरकार ने उन समाजों, जिनके साथ सैकड़ों वर्षों तक असमानता का व्यवहार हुआ है, का जीवन सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम और योजनाएं लागू की हैं। ये योजनाएँ यह सुनिश्चित करने के लिए चलाई गई हैं कि जिन लोगों को अतीत में अवसर (Opportunities) नहीं मिले, उन्हें अधिक अवसर प्राप्त हों।

प्रश्न 2.
भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्य लोकतंत्रों में समानता के सवालों को कैसे हल किया गया या किए जा रहे हैं? समझाइए।
उत्तर:
भारत के अतिरिक्त विश्व के ज्यादातर लोकतंत्रीय देशों में भी समानता के सवालों पर संघर्ष होते रहे हैं या अभी भी हो रहे हैं।
उदाहरण (Example):
उदाहरणार्थ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) विश्व का सबसे धनी और विकसित लोकतांत्रिक देश है लेकिन उसमें अफ्रीकी-अमेरिकन लोग जिनके पूर्वज गुलाम (Slaves) थे और अफ्रीका से लाए गए थे, आज भी अपने जीवन को मुख्य रूप से असमान बताते हैं जबकि 1950 के अंतिम दशक में अफ्रीकी-अमेरिकनों को समान अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन हुआ था। इससे पहले अफ्रीकी-अमेरिकनों के साथ संयुक्त राज्य में बहुत असमानता का व्यवहार होता था और कानून भी उन्हें समान नहीं मानता था।

उदाहरण के लिए बस से यात्रा करते समय उन्हें बस में पीछे बैठना पड़ता था या जब भी कोई गोरा आदमी बैठना चाहे. उन्हें अपनी सीट से (रेल या बस में) उठ जाना पड़ता था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

समानता Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार (Universal Adult Franchise): यह एक लोकतंत्रीय समाज का अत्यंत महत्त्वपूर्ण पहलू है। इसका अर्थ है कि सभी वयस्क (18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के) नागरिकों को वोट (मत) देने का अधिकार है, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

2. गरिमा (Dignity): इसका तात्पर्य (आशय) अपने-आपको और दूसरे व्यक्तियों को सम्मान योग्य समझने से है।

3. संविधान (Constitution): यह वह दस्तावेज़ (documents) है, जिसमें देश की जनता व सरकार द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों और अधिनियमों (Acts) को निरूपित किया गया है।

4. नागरिक अधिकार आंदोलन (Civil Rights Movement): एक आंदोलन, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में 1950 के दशक के अंत में प्रारंभ हुआ और जिसमें अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों ने नस्लगत (जातीय) भेदभाव को समाप्त करने और समान अधिकारों की माँग की।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Textbook Questions and Answers

संचार माध्यमों को समझना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
प्रजातंत्र में संचार माध्यम किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
उत्तर:
प्रजातंत्र में संचार माध्यम कई तरह से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं –
(i) यह माध्यम हमें समय-समय पर सरकार के कामों से संबंधित विषयों के बारे में सूचना और समाचार देते हैं।

(ii) संचार माध्यमों से हमें संसद और विधानमंडल की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सत्र के दिनों में देखने को मिलता है। हम जान जाते हैं कि सत्ता पक्ष और विरोधी दल किस विषय पर, नीतियों पर, कार्यक्रमों पर क्या कदम उठा रहे हैं अथवा सरकार क्या करने जा रही है।

(iii) लोकतंत्र में देश और संसार के बारे में समाचार देने और उनमें होने वाली घटनाओं पर चर्चा करने में संचार माध्यम की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
उदाहरणार्थ (For examples) – इसी जानकारी के आधार पर नागरिक जान सकते हैं कि सरकार किस प्रकार काम कर रही है।

(iv) यदि लोग चाहें, तो इन समाचारों के आधार पर कार्यवाही भी कर सकते हैं। ऐसा वे संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर, सार्वजनिक विरोध (Public Protest) आयोजित करके, हस्ताक्षर अभियान आदि चलाकर सरकार से पुन: अपने कार्यक्रम पर विचार करने का आग्रह करके कर सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Ko Samajhna HBSE 7th Class प्रश्न 2.
क्या आप निम्न दिए गए रेखाचित्र को एक शीर्षक दे सकते हैं? इस रेखाचित्र से आप संचार माध्यम और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के परस्पर संबंध के बारे में क्या समझ पा रहे हैं?
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना-1
उत्तर:
शीर्षक: संचार के माध्यम से व्यापार।
संचार के माध्यम से उद्यमी अपने उत्पाद को बेचते हैं। किसी भी नए उत्पाद को बाजार में बेचने के लिए उत्पादकों को विज्ञापन का सहारा लेना पड़ता है। विज्ञापन देखकर ही उपभोक्ता वस्तुओं को खरीदते हैं जिससे उत्पादकों की वस्तुओं की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे उत्पादक अधिक धन बटोरते हैं। इस प्रकार उद्यमी संचार के माध्यम से साधारण दर्शक, श्रोता, पाठक वर्ग को मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपने हितों के लिए शोषित करते हैं।

संचार के माध्यम HBSE 7th Class प्रश्न 3.
आप पढ़ चुके हैं कि संचार माध्यम किस प्रकार एजेंडा बनाता है। इसका प्रजातंत्र में क्या प्रभाव पडता है? अपने विचारों के पक्ष में दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
आज के युग में हमारे जीवन पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालने और हमारे विचारों को बनाने में मुख्य भूमिका जनसंचार माध्यमों की होती है। इसी कारण अक्सर यह कहा जाता है कि मीडिया ही हमारा मसौदा या एजेंडा तय करता है। प्रजातंत्र में इस विशेषता का बड़ा महत्त्व है क्योंकि जनसंचार माध्यम जनता और नागरिकों के दिमाग पर तुरंत गहरा प्रभाव डालता है। इसके पक्ष में हम निम्न उदाहरण दे सकते हैं –
उदाहरण
(i) चुनाव के दिनों में मतदाता मीडिया से प्रभावित होकर अपने मतदान के बारे में निर्णय करते हैं या अपनी पूर्वनिर्धारित राय को बदल देते हैं।
(ii) प्रजातंत्र में नेताओं की छवि बनाने व बिगाड़ने अथवा सत्ताधारी पक्ष के समर्थन या विरोध में अथवा विरोधी दल के नेताओं के पक्ष या विरोध में राय (opinion) को प्रभावित करने में मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Civics Class 7 Chapter 6 HBSE  प्रश्न 4.
कक्षा प्रोजेक्ट के रूप में समाचारों में से कोई एक शीर्षक चुनकर उस पर ध्यान केंद्रित कीजिए और अन्य समाचारपत्रों में से उससे संबंधित विवरण छाँटिए। दूरदर्शन समाचार पर भी इस शीर्षक पर प्रसारित. सामग्री देखिए। दो समाचारपत्रों के विवरण की तुलना करके उनमें समानता और भिन्नता की रिपोर्ट लिखिए। निम्नलिखित प्रश्न पूछना सहायक हो सकता है –
(क) इस लेख में क्या जानकारी दी जा रही है?
(ख) क्या जानकारी इसमें छोड़ दी गई है?
(ग) यह लेख किसके दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया है?
(घ) किसके दृष्टिकोण को छोड़ दिया गया है और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

Sanchar Ke Madhyam HBSE 7th Class प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:

(i) रेडियो, टी.वी., अखबार, इंटरनेट तथा संचार के साधनों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त शब्द कहलाता है:
(क) प्रौद्योगिकी
(ख) मीडिया
(ग) जनसंपर्क
उत्तर:
(ख) मीडिया।

(ii) निम्न में से प्रिंट माध्यम का एक उदाहरण है:
(क) टी.वी.
(ख) रेडियो
(ग) समाचार पत्र
उत्तर:
(ग) समाचार पत्र।

(iii) टेलीविजन का आविष्कार किया था:
(क) जॉन एल बैर्ड ने
(ख) मारकोनी ने
(ग) एडीसन ने
उत्तर:
(क) जॉन एल बैर्ड ने।

(iv) संचार माध्यमों द्वारा दी जाने वाली जानकारी होनी चाहिए:
(क) विश्वसनीय
(ख) तटस्थ
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ
उत्तर:
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ।

(v) जनसंचार माध्यमों का विभिन्न रूपों में विभाजन का मुख्य आधार है:
(क) धन
(ख) तकनीक
(ग) विज्ञापन
उत्तर:
(ख) तकनीक।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Images HBSE 7th Class प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) जनसंचार माध्यमों के लिए प्रयोग में आने वाली…… लगातार बदलती रहती है।
(ii) संचार माध्यमों पर धन के कारण ………… प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है।
(iii) 1975-76 में सरकार ने संचार माध्यमों पर …………. लगाया था।
(iv) टेलीविजन का प्रारंभिक रूप ………………… था।
(v) संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों के ……… होने पर निर्भर करता है।
उत्तर:
(i) प्रौद्योगिकी
(ii) व्यापारिक
(iii) सेंसर
(iv) टेलीवाइजर
(v) स्वतंत्र।

संचार माध्यमों को समझना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत चुनें:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया।
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं।
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं।
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं।
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं।
उत्तर:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। ✓
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं। ✗
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं। ✓
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं। ✓
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं। ✓

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Civics Chapter 6 Class 7 HBSE प्रश्न 1.
मीडिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
मीडिया ‘मीडियम’ शब्द का बहुवचन है और इसका तात्पर्य उन विभिन्न तरीकों से है, जिनके द्वारा हम समाज में विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। मीडियम का अर्थ है, माध्यम। क्योंकि मीडिया का संदर्भ संचार माध्यमों से है, इसलिए हर चीज़, जैसे-फोन पर बात करने से लेकर टी.वी. पर शाम के समाचार सुनने तक को मीडिया कहा जा सकता है।

प्रश्न 2.
मीडिया के प्रमुख दो रूप और इसके अंतर्गत आने वाले साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रायः मीडिया के दो विभाजन या प्रकार होते हैं, वे हैं- प्रिंट मीडिया और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया। प्रिंट मीडिया का अर्थ है वह साधन जिनमें प्रिंट या छापेखाने की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है जैसे समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, ई-मेल, इंटरनेट इत्यादि।

इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में वे सभी माध्यम या साधन सम्मिलित होते हैं जिनकी कार्यप्रणाली और संचालन में विद्युत और विद्युत उपकरणों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जैसे टी.वी. (दूरदर्शन), रेडियो, सिनेमा, डिस्क, सी.डी, डी.वी.डी. इत्यादि। सेटेलाइट और इंटरनेट इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की कार्यप्रणाली से जुड़े होते हैं। विभिन्न टी.वी. चैनलों का संचालन इनके द्वारा विश्वव्यापी स्तर पर हो सकता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
जनसंचार के माध्यम कौन-से हैं? इन्हें जनसंचार माध्यम क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
रेडियो, दूरदर्शन व समाचार पत्र जनसंचार के माध्यम हैं। इन माध्यमों की पहुँच जनसमूह तक होती है। इसलिए इन्हें जनसंचार के माध्यम कहते हैं।

प्रश्न 4.
जनसंचार माध्यमों द्वारा धन कमाने का एक तरीका बताएँ।
उत्तर:
जनसंचार माध्यम विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन द्वारा धन कमाते हैं।

प्रश्न 5.
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
उत्तर:
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य उसकी लोकप्रियता के आधार पर निधार्रित होता है। एक दस सेकेंड के विज्ञापन का मूल्य 500 से 8000 रुपए के बीच पड़ता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मीडिया के पराधीन होने के दो कारणों की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
मीडिया के पराधीन होने के कारण:
(i) सरकारी नियंत्रण: संचार माध्यमों की पराधीनता का पहला कारण तो सरकार का मीडिया पर नियंत्रण है। जब सरकार समाचार के किसी अंश, फिल्म के किसी दृश्य या गीत की किसी अभिव्यक्ति को जनसमुदाय तक पहुँचने से प्रतिबंधित करती है तो इसे सेंसरशिप कहा जाता है। भारत के इतिहास में ऐसे समय भी आये हैं जब सरकार ने मीडिया के ऊपर सेंसर लगाया। इसमें सबसे बुरा समय 1975-77 तक, आपातकाल का था।

(ii) बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण: संचार माध्यमों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है। कई बार किसी विवरण के एक पक्ष पर ही ध्यान केंद्रित कराना इनके हित में होता है। संचार माध्यम द्वारा निरंतर धन की आवश्यकता और विज्ञापनों से इसके संबंध के कारण भी उन लोगों के विरोध में लिखना कठिन हो जाता है, जो विज्ञापन देते हैं। इसलिए व्यापारिक घरानों से घनिष्ठ संबंध होने के कारण अब संचार माध्यम को स्वतंत्र नहीं समझा जाता है।

प्रश्न 2.
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से निम्नलिखित लाभ हैं:
(i) तकनीक व मशीनों को बदलकर अत्याधुनिक बनाने से संचार माध्यमों को अधिक लोगों तक पहुँचने में मदद मिलती है।
(ii) इससे ध्वनि व चित्र की गुणवत्ता में सुधार आता है।
(iii) यह हमारे जीवन के बारे में सोचने के ढंग में बदलाव लाती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
संतुलित रिपोर्ट से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
विभिन्न समाचार पत्र अपने-अपने दृष्टिकोण से समाचारों को प्रसारित करते हैं जिससे वे संतुलित रिपोर्ट नहीं दे पाते। एक संतुलित रिपोर्ट वह रिपोर्ट होती है जिसमें किसी भी विषय पर हर दृष्टिकोण से चर्चा की जाती है। फिर पाठकों को अपनी राय बनाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है। संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों की स्वतंत्रता पर निर्भर है।

प्रश्न 4.
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना अत्यंत आवश्यक है। स्वतंत्र संचार माध्यमों से अभिप्राय यह है कि इनके द्वारा प्रसारित समाचारों पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। न ही ये संचार माध्यम किसी से प्रभावित होने चाहिए। इनमें प्रसारित विषय वस्तु का निर्णय ये संचार माध्यम स्वयं लेते हैं। हमारे देश में विचाराभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। स्वस्थ जनमत की दृष्टि से संचार माध्यम स्वतंत्र होने आवश्यक हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संचार माध्यम और मीडिया विषय पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:

(i) प्रस्तावना (Introduction):
जनसंचार द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली विभिन्न तकनीकें (प्रौद्योगिकी) अत्यंत खर्चीली हैं। यदि हम टी.वी. स्टूडियो के बारे में ध्यानपूर्वक सोचें तो हमें पता लगेगा कि जिस जगह पर समाचार वाचक बैठता/बैठती है. वहाँ पर क्या हो रहा है। इसमें लाइटें. कैमरे. ध्वनि रिकॉर्ड करने के यंत्र, संप्रेषण के लिए सेटेलाइट आदि हैं। इन सभी का मूल्य बहुत अधिक है।

समाचार के स्टूडियो में केवल समाचारवाचक को ही वेतन नहीं दिया जाता, बल्कि उन लोगों को भी दिया जाता है, जो कुल मिलाकर प्रसारण में सहायक होते हैं। इसमें वे लोग सम्मिलित हैं, जो कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था करते हैं।

(ii) माध्यमों में परिवर्तन और तकनीक जुटाना (Changes in media and to arrange technology):
जनसंचार माध्यम निरंतर बदलता रहता है। इसलिए नवीनतम तकनीक जुटाने पर भी बहुत धन व्यय होता है। इन खर्चों के कारण जनसंचार माध्यम को अपना काम करने के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता होती है। परिणामतः अधिकांश टी.वी. चैनल और समाचारपत्र किसी बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान का भाग होते हैं।

(iii) विज्ञापन की भूमिका और प्रभाव (Role and Impact of Advertisement):
जनसंचार माध्यम लगातार धन कमाने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचता रहता है। एक तरीका जिसके द्वारा मास-मीडिया धन अर्जित करता है, विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन का है, जैसे – कारें, चॉकलेट, कपड़े, मोबाइल फोन, आदि। आपने ध्यान दिया होगा कि अपने प्रिय टेलीविजन कार्यक्रम को देखते हुए आपको ऐसे अनेक विज्ञापन देखने पड़ते हैं। टेलीविज़न पर क्रिकेट का मैच देखते हुए भी हर ओवर के बाद बार-बार वही विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इस तरह प्रायः बार-बार आप उन्हीं छवियों को देखते हैं। विज्ञापनों की बार-बार आवृत्ति इस आशा से की जाती है कि आप बाहर जाकर विज्ञापित वस्तु खरीदेंगे।

प्रश्न 2.
संचार माध्यम और प्रौद्योगिकी में किस तरह का संबंध है? सरल शब्दों में समझाइए।
उत्तर:
(i) केबल टी.वी. और इंटरनेट का प्रयोग गत 20 वर्षों से तेजी से बढ़ा है। सभी संचार माध्यमों जैसे समाचार पत्रों, दूरदर्शन, रेडियो, आदि में और प्रौद्योगिकी में गहरा संबंध है। क्योंकि जनसचार माध्यम के लिए इस्तेमाल में आने वाली प्रौद्योगिकी (technique) निरंतर बदलती रहती है इसलिए जनसंचार माध्यमों के उपयोग भी कई बार बदलते रहते हैं।

(ii) समाचार पत्रों को प्रिंट मीडिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह नाम उसके द्वारा प्रयोग में लाई जा रही प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है। तकनीकी उन्नति के कारण ध्वनि और चित्रों की गुणवत्ता (quality) में बहुत सुधार हुआ है। तकनीकी हमारे सोचने के ढंग को भी बदलती है। आज हम टेलीविजन के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। टेलीविजन ने दुनिया को बहुत नजदीक ला दिया है। अब हम घर बैठे ही जापान, अमेरिका, चेन्नई या जम्मू-कश्मीर में होने वाली घटनाओं के चित्र और उनसे जुड़ी घटनाएँ और समाचार तुरंत जान सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

संचार माध्यमों को समझना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. प्रकाशित (Publish): इससे तात्पर्य समाचार रिपोर्टों, लेखों, साक्षात्कार (interview), विवरण, आदि से है, जिन्हें समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और पुस्तकों में छापा जाता है जिससे उन्हें बहुत अधिक लोग पढ़ सकें।

2. सेंसरशिप (Censorship): इसका तात्पर्य सरकार की उस शक्ति या अधिकार से है जिसके अंतर्गत सरकार कुछ विवरण प्रकाशित करने या प्रदर्शित करने पर रोक लगा सकती है।

3. प्रसारण (Broadcast): इस शब्द का प्रयोग टी.वी. अथवा रेडियो के कार्यक्रमों के प्रसारण के संबंध में किया जाता है, जिनको बहुत बड़े क्षेत्र में प्रेषित (transmitted) किया जाता है।

4. सार्वजनिक विरोध (Public Protest): इसमें विशाल संख्या में लोग एकजुट होकर किसी विषय पर खुले रूप में अपना विरोध प्रकट करते हैं। यह प्रायः रैली आयोजन, हस्ताक्षर अभियान तथा सड़कों को अवरुद्ध करके किया जाता है।

5. मुद्रित माध्यम या प्रिंट मीडिया (Print-Media): वे संचार के साधन जिन्हें छापा जाता है जैसे समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, पुस्तकें, आदि।

6. इलैक्ट्रॉनिक मीडिया (Electronic Media): जो संचार साधन प्रायः विद्युत या ऊर्जा से चलते हैं जैसे कि रेडियो, ट्रांजिस्टर, दूरदर्शन, फिल्म, इंटरनेट, सेटेलाइट।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Read More »

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2

Haryana State Board HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Exercise 12.2

Question 1.
A parks, in the shape of a quadrilateral ABCD has ∠C = 90°, AB = 9 m, BC = 12 m, CD = 5 m and AD = 8 m. How much area does it occupy?
Solution:
In right ΔBCD, we have
BD2 = BC2 + CD2
(By Pythagoras theorem)
⇒ BD2 = 122 + 52
⇒ BD2 = 144 + 25
⇒ BD2 = 169
⇒ BD = \(\sqrt{169}\)
⇒ BD = 13 m
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 1
Area of ΔBCD = \(\frac{1}{2}\) × BC × CD
= \(\frac{1}{2}\) × 12 × 5
= 30 m2
In ΔABD, we have
AB = 9 m, AD = 8 m and BD = 13 m
So, a = 9 m, b = 8 m and c = 13 m
∴ s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
s = \(\frac{9+8+13}{2}\)
s = \(\frac{30}{2}\) = 15 m
By Heron’s formula, we have
Area of ΔABD = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{15(15-9)(15-8)(15-13)}\)
= \(\sqrt{15 \times 6 \times 7 \times 2}\)
= \(\sqrt{3 \times 5 \times 3 \times 2 \times 7 \times 2}\)
= 2 × 3\(\sqrt{35}\) = 6 × 5.916
= 35.5 m2 (approx.)
area of quadrilateral ABCD = area of ΔBCD + area of ΔABD
= 30 + 35.5
= 65.5 m2 (approx.)
Hence, area of quadrilateral ABCD = 65.5 m2 (approx.).

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2

Question 2.
Find the area of a quadrilateral ABCD in which AB = 3 cm, BC = 4 cm, CD = 4 cm, DA = 5 cm and AC = 5 cm.
Solution:
The sides of ΔABC are a = 3 cm, b = 4 cm and c = 5 cm.
s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
s = \(\frac{3+4+5}{2}\)
s = \(\frac{12}{2}\) = 6 cm
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 2
By Heron’s formula, we have
Area of ΔABC = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{6(6-3)(6-4)(6-5)}\)
= \(\sqrt{6 \times 3 \times 2 \times 1}\)
= \(\sqrt{2 \times 3 \times 3 \times 2 \times 1}\)
= 2 × 3 = 6 cm2
The sides of a triangle ACD are
a= 5 cm, b = 4 cm and c = 5 cm
s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
s = \(\frac{5+4+5}{2}\)
s = \(\frac{14}{2}\) = 7 cm
By Heron’s formula
Area of ΔACD = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{7(7-5)(7-4)(7-5)}\)
= \(\sqrt{7 \times 2 \times 3 \times 2}\) = 2\(\sqrt{21}\)
= 2 × 4.58 = 9.16 cm2
= 9.2 cm2
Area of quadrilateral ABCD = Area of ΔABC + Area of ΔACD
= 6 + 9.2
= 15.2 cm2 (approx.)
Hence, area of quadrilateral ABCD = 15.2 cm2 (approx.).

Question 3.
Radha made a picture of an aeroplane with coloured paper as shown in Fig. 12.15. Find the total area of the paper used.
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 3
Solution:
There are five parts in the picture of an aeroplane.
The part I is the shape of a triangle. Sides of this triangle are
a = 5 cm, b = 5 cm and c = 1 cm
s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
s = \(\frac{5+5+1}{2}\)
s = \(\frac{11}{2}\) = 5.5 cm
By Herous formula, we have
Area of part I = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{5.5(5.5-5)(5.5-5)(5.5-1)}\)
= \(\sqrt{5.5 \times 0.5 \times 0.5 \times 4.5}\)
= \(\sqrt{11 \times 0.5 \times 0.5 \times 0.5 \times 3 \times 3 \times 0.5}\)
= 0.5 × 0.5 × 3\(\sqrt{11}\)
= 0.75 × 3.32
= 2.49 cm2
Part II is the shape of rectangle.
Dimensions of the rectangle are
Length = 6.5 cm and Breadth = 1 cm
Area of part II = Length × Breadth
= 6.5 × 1
= 6.5 cm2
Part III is in the shape of trapezium as shown in figure.
Draw CE || AD and CF ⊥ EB.
∴ CE = AD = 1 cm,
AE = CD = 1 cm
∴ EB = AB – AE
⇒ EB = 2 – 1 = 1 cm
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 4
So, ΔCEB is an equilateral triangle.
Area of ΔCEB = \(\frac{\sqrt{3}}{4} \times(1)^2\)
= \(\frac{\sqrt{3}}{4}\) cm2
Again,
area of ΔCEB = \(\frac{1}{2}\) × EB × CF
\(\frac{\sqrt{3}}{4}\) = \(\frac{1}{2}\) × 1 × CF
\(\frac{2 \sqrt{3}}{4}\) = CF
CF = \(\frac{\sqrt{3}}{2}\)
∴ Area of trapezium (part III) = \(\frac{1}{2}\) (sum of parallel sides) × distance between them
= \(\frac{1}{2}(2+1) \times \frac{\sqrt{3}}{2}\)
= \(\frac{3 \sqrt{3}}{4}\)
= 1.299 cm2 = 1.30 cm2
Part IV is the shape of right triangle.
Sides of this triangle are
Base = 1.5 cm and height = 6 cm
∴ Area of right triangle = \(\frac{1}{2}\) × base × height
⇒ Area of part IV = \(\frac{1}{2}\) × 1.5 × 6
= 4.5 cm2
Part V is in the shape of right triangle.
Sides of part V are same as part IV.
So, area of part V = 4.5 cm2
Total area of paper used = Area of part I + Area of part II + Area of part III + Area of part IV + Area of part V
= 2.49 + 6.5 + 1.30 + 4.5 +4.5
= 19.29 cm2
= 19.30 cm2
Hence, total area of paper used = 19.30 cm2 (approx.)

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2

Question 4.
A triangle and a parallelogram have the same base and the same area. If the sides of the triangle are 26 cm, 28 cm and 30 cm and the parallelogram stands on the base 28 cm, find the height of the parallelogram.
Solution:
Sides of the triangle are
∴ a = 26 cm, b = 28 cm and c = 30 cm
s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
⇒ s = \(\frac{26+28+30}{2}\)
⇒ s = \(\frac{84}{2}\) = 42 cm
By Heron’s formula, we have
Area of the triangle = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{42(42-26)(42-28)(42-30)}\)
= \(\sqrt{42 \times 16 \times 14 \times 12}\)
= \(\sqrt{2 \times 3 \times 7 \times 4 \times 4 \times 2 \times 7 \times 2 \times 2 \times 3}\)
= 2 × 2 × 3 × 4 × 7
= 336 cm2
Base of parallelogram = 28 cm
Since,area of parallelogram = area of triangle, (given)
⇒ base × height = 336
⇒ 28 × height = 336
height = \(\frac{336}{28}\)
height = 12 cm
Hence, height of the parallelogram = 12 cm.

Question 5.
A rhombus shaped field has green grass for 18 cows to graze. If each side of the rhombus is 30 m and its longer diagonal is 48 m, how much area of grass field will each cow be getting?
Solution:
Each side of rhombus shaped field = 30 m.
We know that diagonals of a rhombus bisect each other at right angle.
∴ BO = OD
Let BO = OD = x m
and AO = OC = \(\frac{48}{2}\) = 24 m
In right triangle AOB, we have
AB2 = AO2 + OB2
(By Pythagoras theorem)
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 5
302 = 242 + x2
⇒ 302 – 242 = x2
⇒ (30 + 24) (30 – 24) = x2
⇒ 54 × 6 = x2
⇒ 324 = x2
⇒ x = \(\sqrt{324}\)
⇒ x = 18 m
So, BD = 2 × 18 = 36 m
Area of rhombus ABCD = \(\frac{1}{2}\) × Product of diagonals
= \(\frac{1}{2}\) × 48 × 36
= 864 m2
∵ 18 cows graze the area = 864 m2
∴ 1 cow grazes the area = \(\frac{864}{18}\) = 48 m2
Hence, each cow grazes the area = 48 m2.

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2

Question 6.
An umbrella is made by stitching 10 triangular pieces of cloth of two different colours (see Fig. 12.16), each piece measuring 20 cm, 50 cm and 50 cm. How much cloth of each colour is required for the umbrella?
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 6
Solution:
Sides of the triangular piece are
a= 50 cm, b = 50 cm and c = 20 cm
s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
⇒ s = \(\frac{50+50+20}{2}\)
⇒ s = \(\frac{120}{2}\) = 60 cm
By Heron’s formula, we have
Area of 1 triangular piece = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{60(60-50)(60-50)(60-20)}\)
= \(\sqrt{60 \times 10 \times 10 \times 40}\)
= \(\sqrt{20 \times 3 \times 10 \times 10 \times 2 \times 20}\)
= 10 × 20\(\sqrt{6}\)
= 200\(\sqrt{3}\) cm2
Hence, area of cloth of each colour for five triangular pieces = 5 × 200\(\sqrt{6}\) = 1000\(\sqrt{6}\) cm2.

Question 7.
A kite in the shape of a square with a diagonal 32 cm and an isosceles triangle of base 8 cm and sides 6 cm each is to be made of three different shades as shown in Fig. 12.17. How much paper of each shade has been used in it?
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 7
Solution:
Since diagonals of a square are equal and bisect each other at right angle. Therefore,
AO = OC = OB = OD
\(\frac{32}{2}\) = 16 cm
Area of part I = \(\frac{1}{2}\) base × height
= \(\frac{1}{2}\) × AC × OD
\(\frac{1}{2}\) × 32 × 16 = 256 cm2
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 8
Similarly,
area of part II = 256 cm2
Sides of the part III (ΔBEF) are
a = 6 cm, b = 6 cm and c = 8 cm
⇒ s = \(\frac{6+6+8}{2}\),
= \(\frac{20}{2}\) = 10 cm
By Heron’s formula, we have
Area of part III (ΔBER)
= \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{10(10-6)(10-6)(10-8)}\)
= \(\sqrt{10 \times 4 \times 4 \times 2}\)
= \(\sqrt{2 \times 5 \times 4 \times 4 \times 2}\)
= 2 × 4\(\sqrt{5}\) = 8\(\sqrt{5}\)
= 8 × 2.24 = 17.92 cm2
Hence, paper used in parts I, II and III = 256 cm2, 256 cm2 and 17.92 cm2.

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2

Question 8.
A floral design on a floor is made up of 16 tiles which are triangular, the sides of the triangle being 9 cm, 28 cm and 35 cm (see Fig. 12.18). Find the cost of polishing the tiles at the rate of 50 paisa per cm2.
HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 9
Solution:
Lengths of the sides of a tile are
a = 28 cm, b = 9 cm and c = 35 cm
⇒ s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
⇒ s = \(\frac{28+9+35}{2}\)
⇒ s = \(\frac{72}{2}\) = 36 cm
By Heron’s formula, we have
Area of 1 triangular tile = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{36(36-28)(36-9)(36-35)}\)
= \(\sqrt{36 \times 8 \times 27 \times 1}\)
= \(\sqrt{6 \times 6 \times 2 \times 2 \times 2 \times 3 \times 3 \times 3}\)
= 2 × 3 × 6\(\sqrt{6}\)
= 36\(\sqrt{6}\)
Area of 16 triangular tiles = 16 × 36\(\sqrt{6}\)
= 1410.91 cm2
Cost of polishing the tiles at the rate of 50 paisa i.e., Rs. \(\frac{1}{2}\) per cm2
= 1410.91 × \(\frac{1}{2}\)
= Rs. 705.45
Hence, cost of polishing of the tiles = Rs. 705.45.

Question 9.
A field is in the shape of a trapezium whose parallel sides are 25 m and 10 m. The nonparallel sides are 14 m and 13 m. Find the area of the field.
Solution:
Through vertex C draw CE || AD intersecting AB at E. Draw CF ⊥ EB.
∵ AE || CD and AD || CE
∴ AECD is a parallelogram.
CE = AD = 14 m
AE = CD = 10 m
BE = AB – AE
BE = 25 – 10 = 15 m
Sides of the ΔCEB are
a = 14 m, b = 13 m and c = 15 m
s = \(\frac{a+b+c}{2}\)
⇒ s = \(\frac{14+13+15}{2}\)
⇒ s = \(\frac{42}{2}\)
⇒ s = 21 m
By Heron’s formula, we have
area of ΔCEB = \(\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}\)
= \(\sqrt{21(21-14)(21-13)(21-15)}\)
= \(\sqrt{21 \times 7 \times 8 \times 6}\)
= \(\sqrt{3 \times 7 \times 7 \times 2 \times 2 \times 2 \times 2 \times 3}\)
= 2 × 2 × 3 × 7
= 84 m2
Again, area of ΔCEB = \(\frac{1}{2}\) × base × height
84 = \(\frac{1}{2}\) × BE × CF
84 = \(\frac{1}{2}\) × 15 × CF
\(\frac{84 \times 2}{15}\) = CF
\(\frac{56}{5}\) = CF
CF = \(\frac{56}{5}\) cm
Now, area of trapezium ABCD = \(\frac{1}{2}\) (sum of parallel sides) × distance between them
= \(\frac{1}{2}\)(25 + 10) × \(\frac{56}{5}\)
= \(\frac{35}{2} \times \frac{56}{5}\)
= 7 × 28
= 196 m2
Hence, area of trapezium ABCD = 196 m2.

HBSE 9th Class Maths Solutions Chapter 12 Heron’s Formula Ex 12.2 Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

HBSE 7th Class Hindi दादी माँ Textbook Questions and Answers

कहानी से

दादी माँ प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?
उत्तर :
लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की अन्य निम्नलिखित बातों की याद आ जाती है:

  • अपने उन शुभचिंतक मित्रों की जो उसे प्रसन्न करने के लिए छुट्टियों की सूचना देते हैं और पीठ पीछे उसका मजाक उड़ाते हैं।
  • क्वार के महीने की जब रास्ते का कीचड़ विचित्र गंध के साथ सूख जाता है।
  • बचपन में ज्वर का चढ़ना और उसमें दादी माँ की सेवा।
  • किशन भैया की शादी का मौका और उस समय औरतों का चार-पाँच दिन तक गीत और अभिनय का कार्यक्रम।
  • रामी चाची की घटना।

दादी माँ पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 2.
दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी ?
उत्तर :
दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई थी क्योंकि उनके श्राद्ध पर पिताजी ने काफी धन खर्च कर दिया था। धोखेबाज और दिखावी मित्रों ने स्थिति को और भी खराब कर दिया था।

पाठ 2 दादी मां के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 3.
दादी के स्वाभाव कौन-सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों ?
उत्तर :
दादी के स्वाभाव का वह पक्ष हमें सबसे अच्छा लगता है जिसमें वे दूसरों के प्रति अपनी चिंता रखती है। वे बीमार के पास बैठकर उसकी पूरी देखभाल करती थी, उसकी दवा का प्रबंध अपने ढंग से करती थी। मुँह से भले ही कडवी लगती थीं, पर दूसरों की आर्थिक मदद भी करती थीं। रामी चाची का कर्ज माफ कर नकद रुपए भी दिए ताकि उसकी बेटी का विवाह निर्विघ्न हो जाए। पिताजी को भी अपना स्वर्ण-कंगन देकर आर्थिक चिंता से उबारा था।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

कहानी से आगे

Dadi Maa Class 7 HBSE प्रश्न 1.
आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे-क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है?
उत्तर :

  1. क्वार : गरमी का अंत हो रहा होता है। हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाती है। दशहरा इस मास का प्रमुख त्योहार है।
  2. आषाढ़ : यह भास वर्षा का है। इस महीने खूब वर्षा होती है। वर्षा न होने पर गरमी रहती है।
  3. माघ : यह महीना सर्दी का है। माघ के पहले पंद्रह दिन भयंकर सर्दी पड़ती है। फिद सर्दी का जोर घटता चला जाता है।

दादी माँ पाठ के शब्दार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 2.
‘अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’-लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन सी चीजें विशेष रूप से मिलती हैं?
उत्तर :
गरमी के मौसम में तेज गरमी पड़ती है। इस मौसम में तरबूज-खरबूज खूब होते हैं। इनके खाने से गरमी का प्रभाव शरीर पर कम पड़ता है। वर्षा के मौसम बारिश होती है। दिन धूप से तपता है। ज्यादा गरमी वर्षा ले आती है। खाने को आम मिलते हैं।

सर्दी : इस मौसम के आते ही गर्मी-वर्षा से छुटकारा मिल जाता है। यह मौसम स्वास्थ्यवर्धक होता है। खाने को सेब, अमरूद, केले. अंगूर आदि फल मिलते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

HBSE 7th Class Hindi दादी माँ Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Class 7 Vasant Chapter 2 HBSE प्रश्न 1.
लेखक की क्या कमजोरी है?
उत्तर :
लेखक की यह कमजोरी है कि वह थोड़ी सी भी मुश्किल पड़ने पर घबरा उठता है।

Dadi Maa Prashn Uttar HBSE प्रश्न 2.
लेखक को हल्की-सी बीमारी क्यों अच्छी लगती है?
उत्तर :
लेखक को हल्का ज्वर या सिर पर हल्का सिरदर्द इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि इसमें खाने के लिए दिन भर नींबू और साबू मिलता है।

दादी माँ Class 7 HBSE प्रश्न 3.
दादी माँ को किनके पचासों नाम याद थे?
उत्तर :
दादी माँ को मुंबई-गाँव की पचासों किस्म की दवाओं के नाम याद थे।

पाठ 2 दादी मां के शब्दार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 4.
तब बुखार किसके डर से भाग जाता था?
उत्तर :
तब कुनैन मिक्सचर की शीशी की तिताई के डर से बुखार भाग जाता था।

7th Class Hindi Dadi Maa Question Answer प्रश्न 5.
दादी माँ का उत्साह और आनंद कब देखते बनता था?
उत्तर :
किशन भैया की शादी के अवसर पर दादी माँ का उत्साह और आनंद देखते बनता था।

Dadi Maa 7th Class HBSE प्रश्न 6.
दादी माँ किशन के विवाह पर औरतों की किस बात पर बिगड़ी
उत्तर :
जय रात के समय औरतें अभिनय कर रहीं थी तब औरतों ने लेखक व राघव के वहाँ होने पर ऐतराज किया था। इस पर दादी उन पर बिगड पडी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

प्रश्न 7.
देबू की माँ ने चादर खींचकर क्या कहा?
उत्तर :
देबू की माँ ने कहा-“कहो दादी, यह कौन बच्चा सोया है? बेचारा रोता है शायद, दूध तो पिला दूं।”

प्रश्न 8.
धन किसमें खर्च हो गया था? वह कहाँ का था?
उत्तर :
दादा के श्राद्ध में पिताजी ने काफी धन खर्च कर दिया था। वह घर का नहीं, कर्ज का था।

प्रश्न 9.
दादी नेसंदूकखोलकर क्या वस्तु निकाल कर दी?
उत्तर :
दादी ने संदूक खोलकर सोने का कंगन निकाल कर दिया।

प्रश्न 10.
लेखक को किस सूचना पर सहज विश्वास नहीं हुआ?
उत्तर :
लेखक को दादी माँ की मृत्यु की सूचना पर सहज विश्वास नहीं हुआ।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्वार के महीने में गाँव के वातावरण में क्या परिवर्तन आ जाता है?
उत्तर :
क्वार के आते ही रास्तों का कीचड़ सूख जाता है। मोथा और साई की अधगली घासें, बनप्याज की जड़ें तथा अन्य प्रकार की घासों के बीच सूरज की गर्मी में सड़कर विचित्र गंध देने लगते हैं। गाँव के लड़के झाग भरे जलाशयों में कूदते रहते हैं।

प्रश्न 2.
दादी माँ को बीमारियों का ज्ञान कैसा था तथा वे दवा करने के क्या उपाय करती थीं?
उत्तर :
दादी माँ हाथ, माथा, पेट छूकर भूत, मलेरिया सरसाम, निमोनिया तक का अनुमान लगा लेती थीं। वे लौंग, गुड़-मिश्रित जलधार, गुग्गल और धूप से इलाज करती थीं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

प्रश्न 3.
दादी माँ के दो रूप इस कहानी में विखाई देते हैं? वे कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
दादी माँ का एक रूप तो वह है जब वे रामी की चाची से मय सूद के अपनी रकम वसूलने की धमकी देती हैं। दूसरा रूप वह है जब वे रामी की चाची की बिटिया की शादी के लिए सारा कर्ज माफ कर देती हैं तथा उसे दस रुपये भी दे देती हैं।

प्रश्न 4.
पिताजी और किशन भैया मन मारे क्यों बैठे थे?
उत्तर :
पिताजी और किशन भैया मन मारे कुछ सोच रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जिन पर रुपये थे, वे लौटाते नहीं थे। लोगों पर काफी बकाया था। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।

दादी माँ गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. कमजोरी ही है ……….. उठती है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :
1. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
2 लेखक की कमजोरी क्या है?
3. मित्र किस प्रकार का दोमुंहा व्यवहार करते हैं?
4. लेखक के सामने क्या नाच उठती है?
उत्तर:
1. यह गद्यांश ‘दादी माँ’ पाठ से लिया गया है।
2. लेखक की कमजोरी यह है कि जरा-सी मुश्किल के आने पर उसका मन प्राय: अनमना हो जाता है। अर्थात वह घबरा जाता है।
3. लेखक के मित्र उसे प्रसन्न करने के लिए मुंह पर तो आने वाली छुट्टियों की सूचना देते हैं और पीठ पीछे उसे कमजोर और घबराने वाला कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं। इस प्रकार वे दोमुँहा व्यवहार करते हैं।
4. लेखक की आँखों के सामने शरद ऋतु की शीतल किरणों के समान स्वच्छ, शीतल किसी की धुंधली छाया नाच उठती है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. कौन-सा नाम ऋतु का नाम नहीं है?
(क) गरमी
(ख) बरसात
(ग) विकलता
(घ) मेघ
उत्तर :
(घ) मेघ

2. शुभचिंतक कौन होते हैं?
(क) शोभाकारक
(ख) भला सोचने वाले
(ग) चिंतन करने वाले
(घ) अशुभ
उत्तर :
(ख) भला सोचने वाले

3. ‘प्रतिकूलता’ का विलोम शब्द है
(क) अनुकूलता
(ख) विकलता
(ग) व्याकुलता
(घ) विकूलता
उत्तर :
(क) अनुकूलता

4. ‘धुंधली छाया’ में रेखांकित शब्द है
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) क्रिया
उत्तर :
(ग) विशेषण

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

2. दिन में …………… अनुमान करती।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. कौन, क्यों चादर लपेटे सोया था?
2. दादी माँ किस रूप में आई थीं?
3. दादी ने आते ही क्या किया?
4. वे चारपाई के पास बैठकर क्या करती?
उत्तर:
1. लेखक को बुखार चढ़ा था। दिन में कम था अतः वह चादर लपेटे हुए सोया हुआ था।
2. दादी माँ झागवाले जल में नहाकर आई थी। उसने अपने दुबले-पतले शरीर पर बिना किनारी की धोती पहन रखी थी। उसके सफेद बालों के सिरों से पानी की बूंदें टपक रहीं थीं।
3. दादी ने आते ही लेखक का सिर और पेट छुआ। आँचल की गाँठ खोलकर किसी शक्तिधारी चबूतरे की कुछ मिट्टी मुँह में डाली और कुछ माथे पर लगाई।
4. दादी माँ दिन-रात चारपाई के पास बैठी रहतीं। कभी पंखा से हवा करती, कभी हाथ-पैर को कपड़े से सहलाती, कभी सिर पर दालचीनी का लेप करती और कभी हाथ से छूकर बुखार का अंदाजा लगातीं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दादी माँ कैसे जल में नहा कर आईं थी?
(क) ठंडे
(ख) गरम
(ग) झागवाले
(घ) सफेद
उत्तर :
(ग) झागवाले

2. दादी माँ की धोती कैसी थी?
(क) सफेद
(ख) बिना किनारी की
(ग) दोनों तरह की
(घ) लाल
उत्तर :
(ग) दोनों तरह की

3. दादी माँ के बाल किसके समान सफेद थे?
(क) सन के
(ख) कपड़े के
(ग) धूप के
(घ) साबुन के
उत्तर :
(क) सन के

4. दादी माँ की क्रियाओं से उसका क्या झलकता था?
(क) डर
(ख) स्नेह
(ग) चिंता
(घ) दिखावा
उत्तर :
(ख) गरम मसाले का

5. दालचीनी किसका नाम है?
(क) चीनी का
(ख) गरम मसाले का
(ग) मिठाई का
(घ) दवा का
उत्तर :
(ख) गरम मसाले का

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

3. किशन के ……………. जा सका था।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. किसको शादी की बात का उल्लेख है?
2 विवाह के चार-पाँच रोज पहले क्या किया जाता है?
3. इसमें क्या दृश्य दिखाए जाते हैं?
4. लेखक बारात में क्यों नहीं जा सका?
उत्तर:
1. लेखक के बड़े भैया किशन की शादी का उल्लेख है।
2 विवाह के चार-पाँच रोज़ पहले से ही औरतें रात-रातभर जागकर गीत गाती हैं। विवाह की रात को अभिनय भी किया जाता है।
3. उसमें विवाह से लेकर पुत्रोत्पत्ति तक के सभी दृश्य दिखाए जाते हैं। इनमें सभी पार्ट औरतें करती हैं।
4. लेखक बीमार था अतः वह बारात में नहीं जा सका था।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. किसके विवाह के दिनों की बात है?
(क) लेखक के
(ख) किशन के
(ग) राघव के
(घ) ममेरे भाई के
उत्तर :
(ख) किशन के

2. विवाह से चार-पाँच रोज पहले औरतें क्या करती है?
(क) रातभर गीत गाती हैं
(ख) अभिनय करती हैं
(ग) खाना पकाती हैं
(घ) तैयारियां करती हैं
उत्तर :
(क) रातभर गीत गाती हैं

3. ‘पुत्रोत्पत्ति’ का सही संधि-विच्छेद है
(क) पुत्र + उत्पत्ति
(ख) पुत्रो + उत्तपत्ति
(ग) पुत्रो + त्पति
(घ) पुत्र + उत्तपत्ति
उत्तर :
(क) पुत्र + उत्पत्ति

4. विवाह की रात को क्या होता है?
(क) गायन
(ख) अभिनय
(ग) वादन
(घ) खाना
उत्तर :
(ख) अभिनय

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

4. स्नेह और …………………………… करते थे।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
प्रश्न:
1. दादी माँ कैसी थी?
2. दादी माँ क्या बात खूब जानतीं थीं?
3. वे क्यों उदास रहती थीं?
4. दादी माँ को यह संसार कैसा प्रतीत होता था? क्यों?
उत्तर:
1. दादी माँ स्नेह और ममता की मूर्ति थीं।
2 दादी माँ यह बात भली प्रकार जानती थी कि परिस्थितियों का घटनाचक्र जीवन को सूखे पत्ते के समान नचाता है अर्थात् मनुष्य का जीवन परिस्थितियों और घटनाओं के वशीभूत होकर चलता है।
3. दादाजी की मृत्यु के बाद दादी माँ बहुत उदास रहती थीं।
4. दादी माँ को यह संसार धोखे की टट्टी मालूम होता था क्योंकि यहाँ कदम-कदम पर धोखा था। दादाजी भी उनको धोखा देकर इस संसार से चले गए थे।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दादी माँ किसकी मूर्ति प्रतीत होती थीं?
(क) स्नेह की
(ख) ममता की
(ग) स्नेह-ममता की
(घ) दया की
उत्तर :
(ग) स्नेह-ममता की

2. ‘वात्याचक्र’ कैसा शब्द है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर :
(ग) देशज

3. दादी माँ की उदासी का कारण था
(क) दादा की मृत्यु
(ख) धन की कमी
(ग) लेखक की बीमारी
(घ) संसार का रवैया
उत्तर :
(क) दादा की मृत्यु

4. संसार दादी माँ को कैसा प्रतीत होता था?
(क) अच्छा
(ख) बुरा
(ग) धोखे की टट्टी
(घ) मिला-जुला
उत्तर :
(ग) धोखे की टट्टी

5. सचमुच मुझे ………………………….. नहीं रहीं?

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
प्रश्न:
1. लेखक को दादी माँ कैसी लगों? क्यों?
2 लेखक ने क्या देखा?
3. हाथ में क्या काँप रहा है?
4. पत्र में क्या सूचना दी गई होगी?
उत्तर:
1. लेखक को दादी माँ शापभ्रष्ट देवी-सी लगी। वैसे तो दादी माँ त्याग और ममता की देवी थीं, पर किसी शाप के कारण धरती पर कष्टपूर्ण जीवन जीने आ गई थीं।
2 लेखक ने देखा कि दिन काफी चढ़ आया है, खजूर के पेड़ से उड़कर एक कौआ काले पंख फैलाकर उसकी खिड़की पर बैठ गया था। (अपशकुन की सूचना)
3. लेखक के हाथ में किशन भैया का पत्र काँप रहा है।
4. पत्र में दादी माँ की मृत्यु की सूचना दी गई होगी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. लेखक को दादी माँ कैसी लगी?
(क) देवी
(ख) शापध्रष्ट देवी-सी
(ग) सामान्य
(घ) विशिष्ट
उत्तर :
(ख) शापध्रष्ट देवी-सी

2. कौआ पहले कहाँ बैठा था?
(क) खजूर के पेड़ पर
(ख) खिड़की पर
(ग) नीम के पेड़ पर
(घ) दरवाजे पर
उत्तर :
(ख) खिड़की पर

3. ‘पाँख’ शब्द कैसा है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) दशज
(घ) विदेशी
उत्तर :
(ख) तद्भव

4. लेखक को किस पर विश्वास नहीं होता?
(क) आँखों पर
(ख) दादी की मृत्यु की सूचना पर
(ग) पत्र पर
(घ) किसी पर नहीं
उत्तर :
(ख) दादी की मृत्यु की सूचना पर

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

दादी माँ Summary in Hindi

दादी माँ पाठ का सार

लेखक की एक कमजोरी है कि जरा सी कठिनाई पड़ते ही प्रायः उसका मन अनमना-सा हो जाता है। लेखक के मित्र और शुभचिंतक उसे आने वाली छुट्टियों की सूचना देकर प्रसन्न करने
का प्रयास करते हैं, पर पीछे से उसका मजाक उड़ाते हैं। लेखक ‘को लगता है कि क्वार के दिन आ गए हैं। चारों ओर पान हिलोरें ले रहा है। मोथा और साई की अधगली घासें, बनप्याज की जड़ें तथा तरह-तरह की बरसाती घासे विचित्र गंध छोड़ती जान पड़ती हैं। रास्तों का कीचड़ सूख गया है।

क्वार के दिनों में गंधपूर्ण झाग भरे जल में कूदकर नहाने के कारण वह बीमार हो गया। वैसे हलकी बीमारी लेखक को अच्छी लगती है। पर इस बार बुखार चढ़ा तो चढ़ता ही चला गया। रजाई पर रजाई ओढ़ी तब रात बारह बजे के बाद उतरा। दिन में चादर लपेटकर सोया था। दादी माँ नहाकर आई थीं। उनके दुबले-पतले शरीर पर सफेद विना किनारी की धोती थी। बाल सफेद सन जैसे थे तथा उनसे पानी की बूंदें टपक रही थीं। उन्होंने आते ही लेखक का सिर और पेट को छुआ।

आँचल की गाँठ खोलकर और चबूतरे की मिद्री मँह में डाली और माथे से लगाई। वह रात-दिन चारपाई के पास बैठी रहती और कभी पंखा झलती, कभी सिर पर दाल-चीनी का लेप करतीं और बार-बार छूकर बुखार का अनुमान लगातीं। वे अनेक प्रकार की जानकारियाँ लेती-जैसे हाँडी में पानी आया कि नहीं? उसे पीपल की छाल से छौंका या नहीं? खिचड़ी में मूंग की दाल एकदम मिल तो नहीं गई? कोई बीमार घर में सीधे तो नहीं चला आया ? आदि।

दादी माँ को गाँव में प्रयुक्त होने वाली पचासों किस्म की दवाओं के नाम याद थे। जब भी गाँव में कोई बीमार होता, वे वहाँ पहुँच जाती और यही सब बातें करती और दोहरातीं। सफाई की सीख उनसे ली जा सकती थी, दवा में देरी उनसे सहन नहीं होती थी। लेखक को बुखार तो अब भी आता है पर अब वह बात कहाँ ? मेस-महाराज अपने मन से पकाकर खिचड़ी या साबू दे जाता है, डॉक्टर नाड़ी देखकर कुनैन मिक्सर दे जाता है। पर अब बुखार बुलाने का मन नहीं करता।।

किशन भैया की शादी के मौके पर दादी माँ का उत्साह देखते – ही बनता था। उन्होंने घर को सिर पर उठा लिया था। वे सारा काम अपने हाथ से करना चाहती थीं। एक दिन दोपहर को दादी माँ किसी पर बिगड़ रही थी। वे धन्नों से अपने रुपए ब्याज सहित माँग रही थी। रामी की चाची दया की भीख माँग रही थी। बाद में उसी दादी ने पिछला सारा रुपया छोड़ दिया और दस रुपए को नोट देकर कहा-“धन्नो, जैसी तेरी बेटी, वैसी मेरी। दस-पाँच रुपए के लिए हँसाई न हो। देवता है बेटा, देवता।”

किशन के विवाह की बात है। चार-दिन पहले से ही गीत गाने लगे थे। लेखक बीमार होने के कारण बारात में न जा सका था। लेखक को एक चारपाई पर चादर उढ़ाकर सुला दिया। देबू की माँ ने चादर खींच ली। स्नेह और ममता की मूर्ति दादी माँ की एक-एक बात बड़ी अनोखी लगती है। दादा की मृत्यु के बाद से ही वे उदास रहती थी। दादा के श्राद्ध में दादी माँ के मना करने पर भी पिताजी ने जो अतुल संपत्ति व्यय की थी, वह घर की तो नहीं। एक माघ मास के कड़कती ठंड में दादी माँ गीली धोती पहने एक संदूक पदउ दिया जलाए हाथ जोड़कर बैठी थी। लेखक ने उनसे गीली धोती बदलने को कहा तो वे बोली-मुझे सरदी-गरमी नहीं लगती। लेखक ने एक सुबह पिताजी को किशन भैया के साथ उदास बैठे देखा। दादी ने पिताजी की आर्थिक समस्या को सुलझाने के लिए अपना कंगन निकालकर दे दिया।

दादी माँ शब्दार्थ

कठिनाई = मुश्किल (dificulty), शुभचिंतक = भला सोचने वाले (well-wisher),शीत = ठंड (cold), स्वच्छ = साफ (clear), विचित्र = अनोखी (strange), जलाशय = तालाब (pond), शीतलता = ठंडक (coleiness), ज्वर = बुखार (fever), किस्म = प्रकार (type), विश्रचिका = संक्रामक रोग (epedemic), उत्साह = जोश (zeal), निकसार = निकास, निकलने का दरवाजा (exit), निस्तार – छुटकारा (to get rid off), विह्वल – बैचेन (restless), पत्रोत्पत्ति = पत्र + उत्पत्ति बेटा पैदा होना (birth of son),आपत्ति – ऐतराज (objection), अप्रिय जो अच्छा न लगे (not good), सन्नाटा = चुप्पी (silence), विलीन = गायब (disappear).

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

HBSE 7th Class Hindi हम पंछी उन्मुक्त गगन के Textbook Questions and Answers

कविता से

हम पंछी उन्मुक्त गगन के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
हर तरह की सुख-सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते?
उत्तर:
यद्यपि पिंजरे में खाने-पीने तथा सुरक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, फिर भी पक्षी पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते। इसका कारण यह है कि उन्हें स्वतंत्रता प्रिय है। वे खुले आकाश में उड़ान भरकर अधिक प्रसन्न रहते हैं। उन्हें अपनी उड़ान में कोई बाधा पसंद नहीं है। उन्हें बंधन प्रिय नहीं लगता।

हम पंछी उन्मुक्त गगन के भावार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 2.
पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं?
उत्तर:
पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी इन इच्छओं को पूरा करना चाहते हैं:

  • वे नदी-झरनों का बहता जल पीना चाहते हैं।
  • वे अपनी गति से उड़ान भरना चाहते हैं।
  • वे अपनी इच्छा से प्रकृति से वस्तुएँ लेकर खाना चाहते हैं।

हम पक्षी उन्मुक्त गगन के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 3.
भाव स्पष्ट कीजिएया तो क्षितिज मिलन बन जाता/या तनती साँसों की डोरी।
उत्तर:
पक्षी क्षितिज में लंबी उड़ान भरने को इच्छुक रहते हैं। वे दोनों स्थितियों को सहने को तैयार रहते हैं-या तो वे अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते अर्थात् क्षितिज तक जा पहुँचते अथवा उड़ते-उड़ते उनकी साँस फूल जाती।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

कविता से आगे

Hum Panchi Unmukt Gagan Ke Summary HBSE 7th Class प्रश्न 1.
बहुत से लोग पक्षी पालते हैं
(क) पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं? अपने विचार लिखिए।
(ख) क्या आपने या आपकी जानकारी में किसी ने कभी कोई पक्षी पाला है?
उसकी देखरेख किस प्रकार की जाती होगी, लिखिए।
उत्तर:
(क) हमारी दृष्टि से पक्षियों को पालना उचित नहीं है क्योंकि इससे हम उनकी स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा देते हैं। पक्षियों को प्रकृति में स्वच्छंद विचरण करने देना चाहिए। उन्हें वहीं प्रसन्नता मिलती है।

(ख) हमारे एक पड़ोसी ने तोता पाला था। उसे उसने एक पिंजरे में रखा हुआ था। उसके पिंजरे में ही एक कटोरी रखी हुई थी। वह उसी में उसका खाना रख देता था। हम देखते कि तोता बाहर निकलकर उड़ने के लिए बेचैन रहता था।

Hum Panchi Unmukt Gagan Ke Class 7 HBSE प्रश्न 2.
पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से केवल उनकी आजादी का हनन ही नहीं होता, अपितु पर्यावरण भी प्रभावित होता है। इस विषय पर दस पंक्तियों में अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
पक्षियों को पिंजरे में बंद करके रखना सभी दृष्टियों से गलत है। यह हम केवल अपने मनोरंजन हेतु करते हैं। इससे पक्षियों का कुछ भी भला नहीं होता।

पिंजरे में बंद करके रखने से पक्षियों की आजादी छिनती है। वे तो खले आकाश में उड़ान भरना चाहते हैं। पिंजरे में रखने से उनकी आजादी छिनती है। । इसके साथ-साथ पर्यावरण भी प्रभावित है। पर्यावरण को शुद्ध और प्राकृतिक बनाए रखने के लिए पक्षियों को प्रकृति के मध्य रहना आवश्यक है। वे इस प्रकार पर्यावरण को शुद्ध एवं संतुलित बनाते हैं। पर्यावरण में पक्षियों का अपना विशेष महत्त्व होता है।

HBSE 7th Class Hindi हम पंछी उन्मुक्त गगन के Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

हम पंछी उन्मुक्त गगन के शब्दार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 1.
पक्षी किस प्रकार का जीवन जीना चाहते हैं?
उत्तर:
पक्षी उन्मुक्त अर्थात् स्वतंत्र बंधनरहित जीवन जीना चाहते हैं।

Hum Panchi Unmukt Gagan Ke Answers HBSE 7th Class प्रश्न 2.
कहाँ रहकर पक्षी ठीक प्रकार से गा नहीं पाते?
उत्तर:
पिंजरे में बंद रहकर पक्षी ठीक प्रकार से गा नहीं पाते।

हम पंछी उन्मुक्त गगन के HBSE 7th Class प्रश्न 3.
पक्षी कहाँ का पानी पीकर खुश रहते हैं?
उत्तर:
पक्षी नदी-झरने का बहता पानी पीकर खुश रहते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

हम पक्षी उन्मुक्त गगन के HBSE 7th Class प्रश्न 4.
पक्षियों का क्या अरमान होता है?
उत्तर:
पक्षियों का अरमान होता है कि वे नीले आसमान में दूर-दूर तक उड़ान भरें।

Class 7 Vasant Chapter 1 HBSE प्रश्न 5.
यह क्षितिज कैसा है?
उत्तर:
यह क्षितिज सीमाहीन अर्थात् असीम है।

Hum Panchi Unmukt Gagan Ke Solution HBSE 7th Class प्रश्न 6.
पक्षियों को क्या पसंद नहीं है?
उत्तर:
पक्षियों को अपनी उड़ान में बाधा डालना पसंद नहीं है।

Hum Panchi Unmukt Gagan Ke Solutions HBSE 7th Class प्रश्न 7.
“लाल किरण-सी चोंच खोल चुगते तारक-अनार के दाने।” इस पंक्ति में किरण और तारक शब्दों का प्रयोग किसलिए हुआ है?
उत्तर:
‘किरण’ शब्द का प्रयोग ‘तोते की चोंच’ के लिए किया गया है क्योंकि दोनों का रंग लाल होता है। तारों का प्रयोग कवि ने ‘अनार के दानों’ के लिए किया है।

प्रश्न 8.
पिंजरे में बंद पक्षी किस प्रकार के स्वप्न देखते हैं?
उत्तर:
पिंजरे में बंद पक्षी यह स्वप्न देखते हैं कि वे पेड़ की चोटी पर झूला झूलते या आकाश में ऊँचे उड़ते रहते।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पक्षी सोने की कटोरी की मैदा से कड़वी निबौरी को क्यों अच्छा बताता है?
उत्तर:
गुलामी का जीवन अच्छा नहीं होता। ऐसे समय में मन की स्वतंत्रता समाप्त हो जाती है। स्वतंत्र जीवन में कठिनाइयाँ भी क्यों न हों, वह बंधन के जीवन से अच्छा होता है। अत: पक्षी भी खुले रहकर सोने की कटोरों की मैदा की अपेक्षा नौम के कड़वे फल खाना अधिक पसंद करते हैं।

प्रश्न 2.
पक्षी हम मनुष्यों से क्या प्रार्थना करते हैं?
उत्तर:
पक्षी हम लोगों से यह प्रार्थना करते हैं कि उन्हें चाहे सलों में न रहने दिया जाए, उनकी टहनियों के सहारे को छीन लिया ॥ए. परंतु भगवान ने जब उन्हें उड़ने के लिए पंख दिए हैं तो उनकी वतंत्र उड़ान में किसी भी प्रकार की रुकावट न डाली जाए।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

प्रश्न 3.
इस कविता की उन पंक्तियों को चुनो जिनमें पक्षी की स्वच्छंद रहने की भावना का वर्णन है।
उत्तर:
पक्षी को स्वच्छंद रहने की भावना का वर्णन कवि की इन पंक्तियों में है:
हम पंछी उन्मुक्त गगन के, पिंजरबद्ध न गा पाएंगे। कनक-तीलियों से टकरा कर, पुलकित पंख टूट जाएंगे।

प्रश्न 4.
इस कविता से तुम्हें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
इस कविता से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं। अर्थात् स्वतंत्रता सबसे अच्छी है। दूसरों के अधीन रहकर सुख का जीवन बिताने में स्वतंत्र रहकर रूखी-सूखी रोटी खाना अधिक अच्छा है

प्रश्न 5.
इस कविता से पक्षियों की किस विशेषता का परिचय मिलता है?
उत्तर:
इस कविता से पता चलता है कि पक्षियों को स्वतंत्रता प्रिय है। वे बंधन के वातावरण में रहना पसंद नहीं करते। वे सोने के पिंजरों में बंद रहकर पकवान आदि खाना नहीं चाहते। वे खुले आकाश में रहना पसंद करते हैं, चाहे उन्हें कड़वे फल ही क्यों न खाने पड़ें।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ लिखो
(क) या तो क्षितिज मिलन बन जाता
या तनती साँसों की डोरी।

(ख) लाल किरण सी चोंच खोल
चुगते तारक-अनार के दान।।
उत्तर:
(क) पक्षी उड़कर या तो क्षितिज के पार तक पहुँच जाते अथवा उड़ते-उड़ते उनकी साँस ही फूल जाती अर्थात् उड़ते ही चले जाते और जब तक क्षितिज के पार न पहुँच पाते तब तक उड़ते चले जाते।

(ख) पक्षियों की लाल-लाल चोंच सूर्य की किरण के समान प्रतीत होती है और तारे अनार के दाने के समान लगते हैं। पक्षी तारों को अनार के दाने समझ कर चुगने का प्रयास करते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

प्रश्न 7.
तोते की आत्मकथा लिखो।
उत्तर:
पिंजरे में बंद तोते की आत्मकथा:
मैं एक तोता हूँ। तुम मेरे रंग-रूप पर मोहित हो रहे हो। मैं राम-राम पुकारता भी हूँ, पर तुम मेरे मन की व्यथा को नहीं समझते। मैं इस पिंजरे में कैद होकर बड़ा दुःखी रहता हूँ। यह ठीक है कि मुझे खाने की कोई कमी नहीं है, पर बंदी जीवन की यातना तो मुझे झेलनी ही पड़ती है। मेरा मन खुले आकाश में उड़ने को ललचाता रहता है. पर मन मसोस कर रह जाता हूँ। मुझे स्वतंत्र जीवन ही प्रिय है।

हम पंछी उन्मुक्त गगन के काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. हम पंछी ……………………. पंख टूट जाएँगे।

शब्दार्थ: पंछी = पक्षी (Birds)। उन्मुक्त – स्वतंत्र (Free)। पिंजरबद्ध – पिंजरे में बँधकर (In the cage)। कनक – सोना (Gold)। पुलकित – प्रसन्नचित्त (Happy)।

सप्रसंग व्याख्या :
प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ में संकलित कविता ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ से ली गई हैं। इस कविता के रचयिता प्रसिद्ध कवि श्री शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ हैं। इस कविता में कवि ने पक्षियों के जीवन के माध्यम से स्वतंत्रता का महत्त्व दर्शाया है। पक्षी स्वतंत्र उड़ान भरने की इच्छा रखते हैं।

व्याख्या:
पक्षी कहते हैं कि हम तो खुले आकाश में उड़ने वाले पक्षी हैं। हम पिंजरे में बंद रहकर नहीं गा सकते। हमें तो स्वतंत्र जीवन पसंद है। हमें पिंजरे में रहना अच्छा नहीं लगता। यह पिंजरा चाहे सोने का ही क्यों न हो। सोने के पिंजरे की तीलियों से हमारे कोमल पंख टकरा कर टूट जाएंगे। हमें पिंजरा कोई सुख नहीं दे सकता। हमारे लिए स्वतंत्रता सबसे महत्वपूर्ण है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :
1. इस कविता का नाम तथा कवि का नाम लिखो।
2 इस काव्यांश में पक्षी अपनी क्या इच्छा प्रकट करते हैं?
3. पक्षी कहाँ रहकर गा नहीं पाएंगे?
4. पक्षियों के पंख कब टूट जाते हैं?
उत्तर:
1. कविता का नाम-‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ कवि का नाम-शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
2 इस काव्यांश में पक्षी अपनी यह इच्छा प्रकट करते हैं कि हमें खुले आसमान में उड़ान भरने दी जाए।
3. पक्षी पिंजरे में बंद होकर गा नहीं पाएंगे अर्थात् अपनी स्वाभाविक भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर पाएंगे।
4. जब पक्षियों को पिंजरे में कैद कर दिया जाता है, तब उनके पुलकित पंख उस पिंजरे की तीलियों से टकरा-टकरा कर टूट जाते हैं, भले ही यह पिंजरा कितना भी कीमती क्यों न हो।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए :

1. कौन सा शब्द ‘गगन’ का पर्यायवाची नहीं है
(क) आसमान
(ख) नभ
(ग) रवि
(घ) व्योम
उत्तर:
(ग) रवि

2. पक्षी किस रूप में रहना चाहते हैं?
(क) उन्मुक्त
(ख) पिंजरबद्ध
(ग) व्याकुल
(घ) पुलकित
उत्तर:
(क) उन्मुक्त

3. ‘पुलकित’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग है?
(क) पुल
(ख) कित
(ग) इत
(घ) त
उत्तर:
(ग) इत

4. ‘कनक’ शब्द का अर्थ है
(क) सोना
(ख) चाँदी
(ग) मिट्टी
(घ) तांबा
उत्तर:
(क) सोना

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

2. हम बहता ……………………….. की मैदा से।

शब्दार्थ: कटुक – कड़वी (Bitter)। निबौरी = नीम का फल (Fruit of margase or neem)। कनक – सोना (Gold).

सप्रसंग व्याख्या:
प्रसंग: प्रस्तुत पोक्तयाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ की कविता ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ से अवतरित हैं। इनके लेखक श्री शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ हैं। इन पंक्तियों में पक्षियों की स्वतंत्रता की इच्छा प्रकट की गई है।

व्याख्या:
हम स्वतंत्रता से बहने वाले जल को पीने वाले हैं। पिंजरे में बंद रहकर भूखे-प्यासे मर जाएंगे। हमें पिंजरे में भले ही सोने की कटोरी में मैदे का पकवान मिले परंतु स्वतंत्र रहकर कड़वी निबौरी खाना हमारे लिए उससे कहीं अच्छा है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. पक्षी केसा जल पीना पसंद करते हैं?
2. किस स्थिति में पक्षी भूखे-प्यासे मर जाएँगै?
3. पक्षी कनक कटोरी की मैदा की जगह क्या खाना पसंद करते हैं और क्यों?
उत्तर:
1. पक्षी बहता हुआ जल अर्थात् नदियों–झरनों का जल पीना पसंद करते हैं।
2. जब पक्षियों को पिंजरे में बंद कर दिया जाएगा तब वे भूखे-प्यासे मर जाएंगे। उन्हें बंधन का जीवन पसंद नहीं होता।
3. पिंजरे में रखी सोने की कटोरी से मैदा (अच्छा खाना) पक्षियों को पसंद नहीं होता। वे तो पेड़ की डाली की कड़वी निबौरी खाकर संतुष्ट रह लेते हैं। इसका कारण यह है निबौरी खाने में उनकी स्वतंत्रता बनी रहती है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए:

1. पक्षियों को पीने के लिए कैसा पानी चाहिए?
(क) कटोरी में रखा
(ख) बहता पानी
(ग) ठंडा पानी
(घ) कैसा भी
उत्तर:
(ख) बहता पानी

2. निबौरी का स्वाद कैसा होता है?
(क) कड़वा
(ख) मीठा
(ग) तीखा
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(क) कड़वा

3. ‘कनक कटोरी’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) यमक
(ख) अनुप्रास
(ग) उपमा
(घ) रूपक
उत्तर:
(ख) अनुप्रास

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

3. स्वर्ण-शृंखला ……………………. पर के झूले।

शब्दार्थ: स्वर्ण-शृंखला – सोने की जंजीर (Chain of gold): गति – चाल (Speec)। तरु – वृक्ष (Tree)। फुनगी . वृक्ष का ऊपरी सिरा (Top of tree or branch)।

सप्रसंग व्याख्या:
प्रसंग: प्रस्तुत पक्तियाँ श्री शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन से ली गई हैं। बंधनों में पड़कर पक्षी अपनी स्वतंत्र उड़ान तक भूल बैठते हैं।

व्याख्या:
पक्षी कहते हैं कि सोने की जंजीरों में बंधकर हम अपनी चाल और खुले आकाश में उड़ने की सारी बातें ही भूल गए हैं। अब तो केवल स्वप्न में ही पेड़ की डालियों पर बैठना और उन पर झूला झूलना दिखाई देता है अर्थात् बंदी जीवन में व्यक्ति अपनी स्वाभाविक क्रीड़ाएँ भूल जाता है। स्वतंत्र जीवन की बातें मात्र स्वप्न बनकर रह जाती हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. पक्षी कब अपनी स्वाभाविक उड़ान भूल जाते हैं?
2. पक्षी किस झूले की बात कर रहे हैं?
3. पक्षी सपने में क्या देखते हैं और क्यों?
उत्तर:
1. पक्षी तब अपनी स्वाभाविक उड़ान भूल जाते हैं जब उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया जाता है।
2 पक्षी पेड़ की डालियों की फुनगी के झूले की बात कर रहे हैं। उस पर बैठकर उन्हें झूले में झूलने का-सा आनंद आता है।
3. जब पक्षियों को पिंजरे में कैद कर दिया जाता है तब वे पेड़ की डाली की फुनगी के झूले को केवल सपने में ही देख पाते हैं। यह आनंद उनसे छिन जाता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. बंधन किसका है?
(क) स्वर्ण का
(ख) श्रृंखला का
(ग) स्वर्ण श्रृंखला का
(घ) मनुष्य का
उत्तर:
(ग) स्वर्ण श्रृंखला का

2. पिंजरे में पक्षी क्या-क्या भूल जाते हैं?
(क) अपनी गति
(ख) अपनी उड़ान
(ग) गति-उड़ान दोनों
(घ) कुछ नहीं
उत्तर:
(ग) गति-उड़ान दोनों

3. कौन-सा शब्द ‘तरु’ का पर्यायवाची नहीं है?
(क) वृक्ष
(ख) पेड़
(ग) पुष्प
(घ) पादप
उत्तर:
(ग) पुष्प

4. ‘स्वर्ण’ शब्द कैसा है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर:
(क) तत्सम

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

4. ऐसे थे …………. के दाने

शब्दार्थ: अरमान – दिल की इच्छा (Ambition)। नभ = आकाश (Sky).तारक = तारे (Stars)। अनार = एक फल का नाम (Pomegranate)।

सप्रसंग व्याख्या:
प्रसंग: प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ की कविता ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के से लिया गया है। इसमें पक्षियों द्वारा इच्छा प्रकट की गई है।

व्याख्या:
पक्षी कहते हैं कि हमारी यह बड़ी इच्छा थी कि हम नीले आकाश की सीमाओं तक जाकर उन्हें छुएं। हम चाहते थे कि हम सूर्य की लाल किरण के समान अपनी चोंच खोलकर तारों रूपी अनार के लाल-लाल दोनों को चुनें। हमारी यह इच्छा तभी पुरी हो सकती है जब हमें उड़ने की पूरी आजादी मिले।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. किसके, क्या अरमान थे?
2 चोंच को किसके समान बताया गया है?
3. पक्षी क्या चुगना चाहते हैं?
उत्तर:
1, पक्षियों के ये अरमान थे कि वे नीले आसमान में दूर-दूर तक उड़ते। वे आकाश की सीमा तक जाना चाहते थे।
2. पक्षी की चोंच को सूर्य की लाल किरण के समान बताया गया है।
3. पक्षी तारों को अनार के दाने के समान समझकर चुगना चाहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. पक्षी किसकी सीमा पाना चाहते हैं?
(क) नीले नभ की
(ख) उड़ान की
(ग) अनार की
(घ) तारों की
उत्तर:
(क) नीले नभ की

2. ‘लाल किरण-सी चोंच’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास
(ख) उपमा
(ग) रूपक
(घ) यमक
उत्तर:
(ख) उपमा

3. अनार के दाने किन्हें बताया गया है?
(क) तारों को
(ख) चोंच को
(ग) नभ को
(घ) किसी को नहीं
उत्तर:
(क) तारों को

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

5. होती सीमाहीन ……………………… की डोरी।

शब्दार्थ: सीमाहीन सीमा न होना (Boundless)। क्षितिज – जहाँ धरती-आकाश मिलते प्रतीत हों (Horizon)।

सप्रसंग व्याख्या:
प्रसंग: प्रस्तुत पक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ से ली गई हैं। इस कविता के रचयिता प्रसिद्ध कवि श्री शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ हैं।

व्याख्या:
पक्षी चाहते हैं कि उनके पंखों का मुकाबला आकाश की सीमा से पार क्षितिज से होता। पक्षी उस स्थल तक पहुँचना चाहते हैं जहाँ धरती और आकाश मिलते प्रतीत होते हैं। इस प्रकार या तो क्षितिज से हमारा मिलन हो जाता अर्थात् उड़ते-उड़ते हम क्षितिज तक जा पहुँचते अथवा हम थककर चूर हो जाते अर्थात् साँस फूलकर दम ही निकल जाता।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. पक्षी किससे होड़ा-होड़ी करना चाहते हैं?
2 ‘क्षितिज मिलन बन जाता’ का क्या अर्थ है?
3. ‘सांसों की डोरी तनने’ का क्या आशय है?
उत्तर:
1. पक्षी इस असीम क्षितिज (आसमान) से होड़ा-होड़ी करना चाहते हैं अर्थात् लंबी उड़ान भरना चाहते हैं।
2. क्षितिज मिलन तब बन जाता जब पक्षी उड़कर वहाँ पहुँचने में सफल हो जाते।
3. ‘साँसों की डोरी तनने’ से आशय है इतना साँस फूल जाता कि दम ही निकल जाता अर्थात् पक्षी उड़ते-उड़ते बेदम हो जाते।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. ‘क्षितिज’ को कैसा बताया गया है?
(क) सीमित
(ख) सीमाहीन
(ग) बंद
(घ) बड़ा
उत्तर:
(ख) सीमाहीन

2. लंबी उड़ान में क्या-क्या संभावनाएं हो सकती थी?
(क) क्षितिज की सीमा मिल जाती
(ख) साँसों की डोरी तन जाती
(ग) ये दोनों बातें हो सकती थीं
(घ) कुछ नहीं होता
उत्तर:
(ग) ये दोनों बातें हो सकती थीं

3. ‘होड़ा-होड़ी’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास
(ख) पुनरुक्ति
(ग) यमक
(घ) रूपक
उत्तर:
(क) अनुप्रास

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

6. नीड़ नदो …….. न डालो ।

शब्दार्थ: नीड़ – घोंसला (Nest)। आश्रय = सहारा (Shelter)। छिन्न-भिन्न – तोड़-फोड़ (Destroy)। आकुल = बेचैन (Restless)। विघ्न = रुकावट (Hurdle)।

सप्रसंग व्याख्या:
प्रसंग: प्रस्तुत पक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ की कविता ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ से ली गई हैं।

व्याख्या: हे मनुष्यो! हमें भले ही नीड़ (घोंसले) मत दो और बेशक पेड़ की डाली का सहारा तोड़ डालो; परंतु जब ईश्वर ने हमें उड़ने को पर (पंख) दिए हैं तो हमें पिंजरे का कैदी बनाकर हमारी स्वतंत्र उड़ानों में बाधा मत डालो। हमें पिंजरे में रहना पसंद नहीं, स्वतंत्र उड़ानें भरना ही प्रिय है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. पक्षी क्या नहीं चाहते?
2 पंख किसने दिए हैं?
3. पक्षियों को क्या बात पसंद नहीं है?
उत्तर:
1. पक्षी न तो घोंसला चाहते हैं और न टहनी का आश्रय। इन्हें भले ही छीन लिया जाए।
2. पक्षियों को पंख ईश्वर ने दिए हैं।
3. पक्षियों को यह बात कतई पसंद नहीं है कि कोई उनकी उड़ान में बाधा डाले। वे उन्मुक्त उड़ान भरना चाहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. इस कविता के रचयिता हैं
(क) गणेश शंकर
(ख) शिवमंगल सिंह सुमन
(ग) रवि मंगल
(घ) सुमित्रानंदन पंत
उत्तर:
(ख) शिवमंगल सिंह सुमन

2. किसे छिन्न-भिन्न कर डालो?
(क) टहनी को
(ख) नीड़ को
(ग) आश्रय को
(घ) फुनगी को
उत्तर:
(ग) आश्रय को

3. ‘उड़ान’ व्याकरण में क्या है?
(क) क्रिया
(ख) भाववाचक संज्ञा
(ग) विशेषण
(घ) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर:
(ख) भाववाचक संज्ञा

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

हम पंछी उन्मुक्त गगन के Summary in Hindi

हम पंछी उन्मुक्त गगन के कवि-परिचय

प्रश्न: शिवमंगलसिंह ‘सुमन’ के जीवन और कवित्व के विषय में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
जीवन-परिचय:
डॉ. शिवमंगलसिंह ‘सुमन’ का जन्म 1916 ई. में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के झगरपुर नामक गाँव में हुआ था। ग्वालियर से बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् कुछ समय तक शिक्षण कार्य किया। 1940 ई. में काशी विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिंदी) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसी विश्वविद्यालय से 1950 ई. में डी.लिट् की उपाधि प्राप्त की। इंदौर और उज्जैन के महाविद्यालयों में प्राध्यापक रहने के पश्चात ये नेपाल में भारतीय दुतावास में सांस्कृतिक सचिव बने। बाद में ये विक्रम विश्वविद्यालय के उपकुलपति नियुक्त हुए।

रचनाएँ: इनके कई काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। जैसे-हिल्लोल, जीवन का गान, प्रलय सजन, विंध्य हिमालय, पर आँखें नहीं भरी, विश्वास बढ़ता ही गया, मिट्टी की बारात।

साहित्यिक विशेषताएँ: प्रारंभ इन्होंने प्रेम की रचनाओं से किया, पर आगे चलकर ये क्रांति का आह्वान करने वाले कवि बन गए। क्रांति के इस ओजस्वी स्वर में राष्ट्रीयता भी सम्मिलित है। राष्ट्रीय चेतना आगे चलकर मानवतावाद में परिवर्तित हो जाती है। कवि को जनता के व्यापाक दुःख का मूल सामाजिक विषमता में दिखाई देता है।

हम पंछी उन्मुक्त गगन के कविता का सार

‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ शीर्षक कविता प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ द्वारा रचित है। इस कविता में कवि ने पक्षियों के माध्यम से मनुष्य के जीवन में स्वतंत्रता का महत्त्व दर्शाया है। पक्षियों को खुले आसमान में विचरण करना पसंद होता है। वे पिंजरे में बंद हो कर गा नहीं पाते अर्थात् अपनी प्रसन्नता प्रकट नहीं पाते, भले ही यह पिंजरा सोने का क्यों न हो और इसमें सोने की कटोरी में मैदा क्यों न रखी हो। पक्षी तो नदी-झरनों का बहता जल पीने वाले होते हैं।

पिंजरे में तो वे भूखे-प्यासे मर जाएँगे। वे कड़वी निबौरी खाकर जी लेते हैं, पर बंधन में रहकर सुख-सुविधाएँ पसंद नहीं करते। सोने का पिंजरा तो बंधन है और इसमें रह कर वे अपनी स्वाभाविक गति और उडान तक को भल जाते हैं। ऐसी स्थिति में तो पेड़ की डालियों के झूले केवल स्वप्न में ही रह जाते हैं। पक्षियों के अरमान तो उड़ कर आकाश की सीमा को छूने के होते हैं। वे तो अपनी लाल चोंच से तारों रूपी अनार के दानों को चुगना चाहते हैं। वे तो सीमाहीन क्षितिज में लंबी उड़ान भरने को उत्सुक रहते हैं। इसमें उन्हें चाहे जितना परिश्रम क्यों न करना पड़े।

पक्षी मनुष्यों से विनती करते हैं कि वे उन्हें भले ही उनका घोंसला नष्ट कर दें. टहनी का आश्रय भी न दें. पर उनकी आकुल उड़ान में बाधा उपस्थित न करें क्योंकि ईश्वर ने उन्हें उड़ने के लिए पंख दिए है। यह उड़ान ही उनका जीवन है, इसे छीनने का प्रयास न करें। पक्षी उड़ान की स्वतंत्रता चाहते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

HBSE 7th Class Hindi कठपुतली Textbook Questions and Answers

कविता से

कठपुतली के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
कठपुतली को गुस्सा क्यों आया?
उत्तर:
कठपुतली को गुस्सा इसलिए आया क्योंकि उसे चारों ओर से धागों के बंधन में बांध रखा गया था। वह इस बंधन से तंग आ गई थी। वह स्वतंत्र होना चाहती थी।

कठपुतली कविता के शब्दार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 2.
कठपुतली को अपने पाँबों पर खड़ी होने की इच्छा है, लेकिन क्यों नहीं खड़ी होती ?
उत्तर:
कठपुतली अपने पाँवों पर खड़ी होने की इच्छा तो रखती है लेकिन वह खड़ी नहीं होती। इसका कारण है उसके पैरों में स्वतंत्र रूप से खड़े होने की शक्ति नहीं है। इच्छा के साथ अपनी शक्ति और प्रयास की भी आवश्यकता होती है।

कक्षा 7 पाठ 4 कठपुतली के प्रश्न उत्तर HBSE  प्रश्न 3.
पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को कैसी लगी और क्यों?
उत्तर:
पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को बहुत अच्छी लगी। वे भी स्वतंत्र होना चाहती थीं और अपने मन के अनुसार चलना चाहती थीं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

Kathputli Path Ke Prashn Uttar HBSE 7th Class प्रश्न 4.
पहली कठपुतली ने स्वयं कहा कि- ‘ये धागे / क्यों हैं मेरे पीछे आगे ? इन्हें तोड़ दो/ मुझे मेरे पैरों पर छोड़ दो’-तो फिर वह चिंतित क्यों हुई कि…’यह कैसी इच्छा/ मेरे मन में जगी?’ नीचे दिए वाक्यों की सहायता से अपना विचार व्यक्त कीजिए

  • उसे दूसरी कठपुतलियों की जिम्मेदारी महसूस होने लगी।
  • उसे शीघ्र स्वतंत्र होने की चिंता होने लगी।
  • वह स्वतंत्रता की इच्छा को साकार करने और स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने के उपायों को सोचने लगी।
  • वह डर गई, क्योंकि उसकी उम्र कम थी।

उत्तर:
कहने और करने में बहुत अंतर होता है। पहली ‘कठपुतली ने स्वतंत्र होने की इच्छा तो प्रकट कर दी, पर फ़िर उसे स्वतंत्र होने की चिंता होने लगी कि वह किस प्रकार स्वतंत्र हो पाएगी। अभी उसकी उम्र कम थी अत: उसे अभी दूसरे के सहारे की जरूरत थी। स्वतंत्रता पाकर उसे बनाए रखने के लिए विशेष उपाय करने पड़ते हैं। अब उसके ऊपर अन्य कठपुतलियों की स्वतंत्रता की जिम्मेदारी भी आ गई थी। दूसरों की आजादी के लिए काम करना बहुत सरल नहीं होता।

कविता से आगे

1. ‘बहुत दिन हुए/हमें अपने मन के छंद छुए।’ इस पंक्ति का अर्थ और क्या हो सकता है? अगले पृष्ठ पर दिए हुए वाक्यों की सहायता से सोचिए और अर्थ लिखिए-
(क) बहुत दिन हो गए. मन में कोई उमंग नहीं आई।
(ख) बहुत दिन हो गए. मन के भीतर कविता-सी कोईबात नहीं उठी, जिसमें छंद हो, लय हो।
(ग) बहुत दिन हो गए. गाने-गुनगुनाने का मन नहीं हुआ।
(घ) बहुत दिन हो गए, मन का दुख दूर नहीं हुआ और न मन में खुशी आई।
उत्तर:
(ख) बहुत दिन हो गए, मन के भीतर कविता-सी कोईबात नहीं उठी, जिसमें छंद हो, लय हो।

2. नीचे दो स्वतंत्रता आंदोलनों के वर्ष दिए गए हैं। इन दोनों आंदोलनों के दो-दो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखिए
(क) सन् 1857 ……………..
(ख) सन् 1947 ……………..
उत्तर:
(क) सन् 1857 1. महारानी लक्ष्मीबाई 2. तात्या टोपे।
(ख) सन् 1947, 1. भगतसिंह 2. नेताजी सुभाषचंद्र बोस।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

HBSE 7th Class Hindi कठपुतली Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Kathputli Chapter HBSE 7th Class प्रश्न 1.
कठपुतलियाँ किसका प्रतीक है?
उत्तर:
कठपुतलियाँ सामान्य जनों की प्रतीक हैं। वे अपनी मर्जी का जीवन नहीं जी पा रहीं।

कठपुतली कविता के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 2.
एक कठपुतली क्या हो सकती है?
उत्तर:
एक कठपुतली नेता हो सकती है। प्रश्न 3, धागे किसके प्रतीक है? उत्तर: धागे गुलामी के बधन के प्रतीक हैं

लघुत्तरात्मक प्रश्न

कठपुतली पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
‘कठपुतली’ कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
उत्तर:
कठपुतली’ कविता के माध्यम से कवि स्वतंत्रता का महत्त्व बताना चाहता है। परतंत्रता के बंधन व्यक्ति को बहुत दुःखी करते हैं। वह इनसे मुक्ति चाहता है। वह बंधनों को तोड़ना चाहता है। बंधनों में जकड़कर व्यक्ति मन की इच्छा को प्रकट नहीं कर पाता है। स्वतंत्र होना और उसे बनाए रखना बहुत जरूरी है, भले ही यह कठिन क्यों न हो।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

कठपुतली गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. कठपुतली ………………….. छोड़ दो।

शब्दार्थ: बली: खाली, जोश में आई (Excited)। पाँव: पैर (Feer)|

प्रसंग: प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ में संकलित कविता ‘कठपुतली’ से लिया गया है। इस कविता के रचयिता भवानीप्रसाद मिश्र हैं।

व्याख्या:
इस काव्यांश में एक कठपुतली अपनी हालत को देखकर गुस्से में उबल पड़ी। वह गुस्से में आकर बोल पड़ी–मेरे आगे-पीछे ये धागे क्यों बाँध रखे हैं अर्थात् तुम लोगों ने मुझे धागों में बाँधकर गुलाम बना रखा है। मुझे आजादी चाहिए अत: इन धागों (बंधनों) को तोड़ दिया जाना चाहिए। मुझे अपने पैरों पर खड़ा होने दिया जाए। मैं अपने पैरों से ही चलना चाहती हूँ. धागों के सहारे नहीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. कठपुतली क्यों गुस्से से उबल पड़ी?
2 कठपुतली ने क्या कहा?
3. ‘मुझे मेरे पाँव पर छोड़ दो’-से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
1. कठपुतली स्वयं को धागों से बंधे देखकर तथा दूसरे के इशारे पर नाचते देखकर गुस्से से उबल पड़ी।
2. कठपुतली ने कहा कि मेरे आगे-पीछे धागे क्यों है? इन्हें तोड़ दिया जाए।
3. कठपुतली आत्मनिर्भर होना चाहती है। वह अपनी इच्छानुसार नाचना या कार्य करना चाहती है। वह स्वयं चलना चाहती है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चनकर लिखिए

1. इस कविता के रचयिता कौन हैं?
(क) मैथिलीशरण गुप्त
(ख) भवानीप्रसाद मिश्र
(ग) सुमित्रानंदन पंत
(घ) अन्य
उत्तर:
(ख) भवानीप्रसाद मिश्र

2. कठपुतली को किनसे परेशानी थी?
(क) धागों से
(ख) गुस्से से
(घ) किसी से नहीं
उत्तर:
(क) धागों से

3. इस काव्यांश में कठपुतली के मन का कौन-सा भाव प्रकट होता है-
(क) स्वतंत्रता का
(ख) गुस्से का
(ग) खड़े होने का
(घ) तोड़ने का
उत्तर:
(ख) गुस्से का

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

कठपुतली पाठ के शब्दार्थ HBSE 7th Class

2. सुनकर बोली.. ………………….. में जगी?

शब्दार्थ: छंद = कविता, मन की इच्छा (Desire)|

प्रसंग: प्रस्तुत पक्तियाँ भवानीप्रसाद मिश्र की कविता ‘कठपुतली’ से अवतरित हैं। एक कठपुतली की बात का प्रभाव अन्य कठपुतलियों पर भी पड़ता है।

व्याख्या:
जब एक कठपुतली विद्रोह कर आजाद होने की बात कहती है तो अन्य कठपुतलियों को भी उसकी बात अच्छी लगती है। वे भी बंधन तोड़कर स्वतंत्र होना चाहती हैं। अन्य कठपुतलियाँ भी कहने लगती हैं-हमें भी अपने मन की इच्छा को प्रकट किए हुए बहुत दिन हो गए अर्थात् हम भी काफी समय से पराधीनता का जीवन जी रही हैं। हम भी स्वतंत्र होना चाहती हैं।

जब पहली कठपुतली पर अन्य सभी कठपुतलियों की स्वतंत्रता की ज़िम्मेदारी आती है तो वह सोचने लगती है कि यह मेरे मन में कैसी इच्छा जाग गई? अब वह सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी समझती है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. किसकी बात सुनकर कौन बोली?
2 उन्होंने क्या कहा?
3. पहली कठपुतली मन में क्या सोचने लगी?
उत्तर:
1. पहली कठपुतली की बात सुनकर अन्य कठपुतलियाँ बोली।
2 अन्य कठपुतलियों ने भी अपनी आजादी की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि हम बहुत दिनों से अपने मन की बात नहीं कर पाई हैं। हम भी स्वतंत्रता चाहती हैं।
3. पहली कठपुतली सोचने लगी कि उसके मन में यह स्वतंत्रता की कैसी इच्छा जग गई है? इसका क्या परिणाम होगा?

Kathputli Class 7 HBSE

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. अन्य कठपुतलियाँ क्या बोलीं?
(क) हमें आजादी नहीं चाहिए
(ख) बहुत दिनों से हमने अपने मन के छंद नहीं छुए
(ग) हमारे मन की बात मन में ही है
(घ) तुम ठीक कहती हो
उत्तर:
(ख) बहुत दिनों से हमने अपने मन के छंद नहीं छुए

2. ‘पहली कठपुतली’-रेखांकित शब्द क्या है?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) क्रिया
(घ) विशेषण
उत्तर:
(घ) विशेषण

3. ‘कठपुतलियाँ’ किसकी प्रतीक हैं?
(क) खिलौनों की
(ख) आम लोगों की
(ग) स्वतंत्रता की
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(ख) आम लोगों की

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली

कठपुतली Summary in Hindi

कठपुतली पाठ का सार

प्रश्न: भवानी प्रसाद मिश्र के जीवन और कवित्व के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर:
भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 1914 में होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) में हुआ। इनकी रचनाओं में ऐसी नवीनता, अम्लानता और सरलता पाई जाती है, जो आज के किसी दूसरे कवि में दृष्टिगोचर नहीं होती। विषय का चयन और वर्णन करने का ढंग इनका अपना है। इनके काव्य की शक्ति किसी असाधारण तत्त्व पर निर्भर न रहकर साधारण को ही असाधारण बनाने में है। इनकी रचनाएँ हृदय प्रेरित हैं।

प्रारंभ में इनकी ख्याति ‘गीत-फरोश’ शीर्षक कविता के कारण अचानक हुई। यह कविता एकालाप नाटकीय कथोपकथन का विलक्षण आकर्षण और माधुर्य लिए हुए है। यह रचना आज के पाठक की गिरी हुई रुचि और काव्य के मूल्यों की डांवाडोल स्थिति की सूचक है। एक प्रकार से आज के युग में यह एक तीखा व्यंग्य है, जब कविता का उचित मूल्य और महत्त्व नहीं आँका जाता।

श्री मिश्र की रचनाओं को पढ़कर पहला प्रभाव जो पाठक के मन पर पड़ता है, वह यह कि ये प्रकृति के बड़े प्रेमी थे। प्रकृति के साथ इन्होंने कुछ ऐसी गहरी आत्मीयता स्थापित कर ली थी कि ये उसे स्थान-स्थान पर संबोधित करते पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश तो जैसे इनकी रचनाओं में सोते से जाग उठा। विंध्याचल, नर्मदा और रेवा इनकी साँसों में बसते थे। दुःख है कि मार्च, 1985 में इनका देहांत हो गया।

इनकी कविताएँ जीवन के प्रेम की कविताएँ हैं, जीवन के दुःख संघर्ष की कविताएँ, जीवन के आनंद की कविताएँ, सुख-ढूँढ़ने से ही सुख मिलता है और दुख ढूँढने से दुख, यह बात इन्होंने अपनी रचनाओं में हजार तरह से समझाई है। अत: इनकी कविताएँ मूल रूप से आस्तिक भाव की, जीवन के आनंद की और कर्म-प्रेरणा की रचनाएँ हैं। वे जीवन की आलोकमयी दृष्टि की परिचायिका हैं।

भवानीप्रसाद मिश्र के विचारों पर भारतीय विचारधारा का गंभीर प्रभाव पाया जाता है-विशेष रूप से गाँधीवाद का। बीसवीं शताब्दी में प्रचलित अन्य लोक-कल्याणकारी विचारधाराओं से भी ये किसी सीमा तक प्रभावित रहे। विशेष बल इन्होंने इस बात पर दिया कि हमारा जीवन सहज और सरल होना चाहिए। इस प्रकार भवानीप्रसाद मिश्र की रचनाओं में प्राणों की पूरी ऊष्मा, जीवन की पूरी गंभीरता, सहज प्रसन्नता तथा सहजता पाई जाती है।

रचनाएँ: गीतफरोश, चकित है दु:ख, अँधेरी कविताएँ, बुनी हुई रस्सी, खुशबू के शिलालेख, अनाम तुम आते हो, इदं न मम।

कठपुतली कविता का सार

इस कविता में कठपुतलियाँ अपनी स्वतंत्रता की इच्छा प्रकट करती हैं। एक कठपुतली गुस्से में आकर बोली कि मेरे आगे-पीछे धागे क्यों बंधे हैं ? इन धागों को तोड़कर मुझे आजाद कर दो ताकि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो सकूँ और चल सकूँ। उसकी बात सुनकर अन्य कठपुतलियों ने भी उसकी हाँ में हाँ मिलाई। वे भी आजाद होना चाहती थीं। फिर पहली कठपुतली यह सोचने लगी कि यह मेरे मन में कैसी इच्छा उत्पन्न हो गई। अब उस पर नई जिम्मेदारी आ गई थी। वह सोचने लगती है कि मेरी इस इच्छा का क्या परिणाम होगा? क्या वह अपनी स्वतंत्रता को सँभाल पाएगी? क्या वह पूरी तरह से अपने पैरों पर खड़ी हो पाएगी? क्या वह आजादी का सही उपयोग कर पाएगी? पहली कठपुतली सोच-समझ कर ज़रूरी कदम उठाना चाहती है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 4 कठपुतली Read More »