HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

Haryana State Board HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

HBSE 9th Class Science ऊतक Intext Questions and Answers
(पृष्ठ संख्या-77)

प्रश्न 1.
ऊतक क्या है?
उत्तर:
समान उद्भव, रचना और कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 2.
बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है? ।
उत्तर:
बहुकोशिकीयता के कारण उच्च वर्ग के जीवों में श्रम विभाजन की क्रिया आरंभ होती है। इन जीवों में सभी कोशिकाएँ विभेदन के कारण विशिष्ट रूप धारण कर विशेष कार्य करना आरंभ करती हैं। सभी कोशिकाओं से बने ऊतक एक-दूसरे का सहयोग करते हैं और जीवों में ऊतकों के सहयोग से सभी प्रकार की विभिन्न प्रक्रियाएँ संपन्न होती हैं और किसी प्रकार की बाधा नहीं होती।

(पृष्ठ संख्या-81)

प्रश्न 1.
प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड गैस की।

प्रश्न 2.
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर:
पौधों में वाष्पोत्सर्जन का कार्य पौधों के पत्तों द्वारा होता है। प्रत्येक पौधे के पत्तों में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। इन छिद्रों को स्टोमेटा कहते हैं। स्टोमेटा पर रक्षी कोशिकाएँ होती हैं जो गैसों का आदान-प्रदान करती रहती हैं। ये रक्षी कोशिकाएँ पृथ्वी से प्राप्त जल का वाष्पन करती हैं।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

(पृष्ठ संख्या-83)

प्रश्न 1.
सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
सरल ऊतक तीन प्रकार के होते हैं-

  1. पैरेन्काइमा,
  2. कॉलेन्काइमा,
  3. स्क्लेरेन्काइमा।

प्रश्न 2.
प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक जड़ों एवं तनों की वृद्धि वाले भाग में मौजूद होता है।

प्रश्न 3.
नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?
उत्तर:
स्क्लेरेन्काइमा नामक ऊतक का।

प्रश्न 4.
फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
फ्लोएम चार प्रकार की कोशिकाओं-चालनी नलिका, साथी कोशिका, फ्लोएम-पैरेन्काइमा तथा फ्लोएम रेशे से बना होता है।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

(पृष्ठ संख्या-87)

प्रश्न 1.
उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर:
पेशीय ऊतक।

प्रश्न 2.
न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?
उत्तर:
एक शाखा की तरह।

प्रश्न 3.
हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ।
उत्तर:
हृदय पेशी बेलनाकार, शाखीय और एक केंद्रकीय होती है।

प्रश्न 4. एरीओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
एरीओलर भीतरी अंगों को सहारा प्रदान करता है और ऊतकों की मुरम्मत करता है।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

HBSE 9th Class Science ऊतक Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
ऊतक को परिभाषित करें।
उत्तर:
समान उद्भव, रचना और कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 2.
कितने प्रकार के तत्त्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताएँ।
उत्तर:
ज़ाइलम ऊतक का निर्माण चार प्रकार के तत्त्वों टैकीड्स, वाहिका, जाइलम पैरेन्काइमा और ज़ाइलम फाइबर्स से मिलकर बना होता है।

प्रश्न 3.
पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
उत्तर:
सरल ऊतक ये पतली कोशिका भित्ति वाली सरल कोशिकाएँ होती हैं। ये जीवित कोशिकाएँ होती हैं। सरल ऊतक भंडारण, भोजन बनाने, लचीलापन लाने, कठोरता बढ़ाने तथा रक्षा करने का कार्य करते हैं। जटिल ऊतक ये एक-से-अधिक ऊतकों से मिलकर बने होते हैं। ये पौधों में संवहन का कार्य करते हैं।

प्रश्न 4.
कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।
उत्तर:
पैरेन्काइमा में भित्ति पतली, कॉलेन्काइमा की भित्ति में गति और स्क्लेरेन्काइमा की भित्ति स्थूलित व लिग्निनयुक्त. होती है।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 5.
रंध्र के क्या कार्य हैं?
उत्तर:

  1. पौधों में वाष्पोत्सर्जन रंध्र द्वारा होता है,
  2. पौधों में गैसों का विनिमय रंध्र द्वारा होता है।

प्रश्न 6.
तीनों प्रकार के पेशीय रेशों (ऊतकों) में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें। अथवा
उत्तर:
तीन प्रकार के पेशीय ऊतक

रेखित पेशी अरेखित पेशी हृदय पेशी
1. ये लम्बी, बेलनाकार, शाखारहित व बहुनाभी होती हैं। 1. ये छोटी, एक केन्द्रकीय तथा सिरे से नुकीली होती हैं। 1. ये बेलनाकार शाखाओं वाली व केन्द्रकीय होती हैं।
2. ये इच्छानुसार गति करती हैं। 2. ये इच्छानुसार गति नहीं करतीं। 2. ये स्वयं कार्य करती रहती हैं।
3. ये सामान्यतः अस्थियों से जुड़ी होती हैं। 3. ये आँख की पलकों, फेफड़ों, की श्वसनी व मूत्रवाहिनी में पाई जाती हैं। 3. ये हृदय की दीवारों में पाई जाती हैं।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक img-1

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 7.
कार्डियक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?
उत्तर:
कार्डियक (हृदयक) पेशियाँ जीवन-भर लयबद्ध संकुचन व प्रकुचन करती हैं। ये थकान महसूस नहीं करतीं। हृदय इन्हीं पेशियों के द्वारा जीवन-भर कार्य करता है।

प्रश्न 8.
रेखित, अरेखित व कार्डियक (हृदयक) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करो।
उत्तर:

अंतर का कारण रेखित अरेखित कार्डिक (हृदयक)
1. कार्य ये इच्छानुसार कार्य करती हैं। ये इच्छा के अनुसार कार्य नहीं करती। ये स्वयं कार्य करती रहती हैं।
2. स्थान ये कंकाल से जुड़ी होती हैं। ये शरीर में अंगों की दीवारों में पाई जाती हैं। ये हृदय की दीवारों में पाई जाती हैं।

प्रश्न 9.
न्यूरॉन का एक चिह्नित चित्र बनाएँ।
उत्तर:
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक img-2

प्रश्न 10.
निम्नलिखित के नाम लिखें
(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है।
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।
(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
(e) तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक।
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।
उत्तर:
(a) एपिथीलियम ऊतक,
(b) रेखित पेशी ऊतक,
(c) फ़्लोएम (पोषवाह),
(d) वसामय ऊतक,
(e) रक्त,
(f) न्यूरॉन या तंत्रिका ऊतक।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें : त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन बंडल।
उत्तर:
(1) त्वचा-एपिथीलियमी ऊतक।
(2) पौधे का वल्क-विभज्योतक।
(3) अस्थि-संयोजी।
(4) वृक्कीय नलिका अस्तर – एपिथीलियमी ऊतक।
(5) संवहन बंडल स्क्लेरेन्काइमा।

प्रश्न 12.
पैरेन्काइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?
उत्तर:
तने और जड़ों में।

प्रश्न 13.
पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है?
उत्तर:
एपिडर्मिस शुष्क स्थानों पर उगने वाले पौधों में जल की हानि कम करती है। यह पौधे के सभी भागों की रक्षा भी करती है।

प्रश्न 14.
छाल (कॉक) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?
उत्तर:
कॉर्क में स्क्लेरेन्काइमा नामक कठोर व मजबूत परंतु मृत कोशिकाएँ होती हैं। इन ऊतकों की भित्ति मोटी व कठोर होती है। इसीलिए कॉर्क सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न 15.
निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक img-3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *