Class 7

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4

प्रश्न 1.
बराबर लम्बाई के रेखाखण्डों से बनाए गए अंकों के पैटर्न को देखिए। आप रेखाखण्डों से बने हुए इस प्रकार के अंकों को इलैक्ट्रॉनिक घड़ियों या कैलकुलेटरों पर देख सकते हैं।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 1
यदि बनाए गए अंकों की संख्या n ली जाए, तो उसके लिए आवश्यक रेखाखण्डों की (n) संख्या दर्शाने वाला बीजीय व्यंजक प्रत्येक पैटर्न के दाईं ओर लिखा गया है। 6,4,8 के प्रकार के 5, 10, 100 अंकों को बनाने के लिए कितने रेखाखण्डों की आवश्यकता होगी?
हल :
(a) हम जानते हैं कि 6 की तरह n अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या = (5n + 1)
अतः 5, 10, 100 अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या क्रमशः (5 × 5 + 1) = 25 + 1 = 26; (5 × 10 + 1) = 50 + 1 = 51 और (5 × 100 + 1)= 500 + 1 = 501.

(b) हम जानते हैं कि 4 की तरह n अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या = (3n + 1).
अतः 5, 10, 100 अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या क्रमशः (3 × 5 + 1)= 15 + 1 = 16; (3 × 10 + 1) = 30 + 1 = 31 और (3 × 100 + 1)= 300 + 1 = 301.

(c) हम जानते हैं कि 8 की तरह n अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या = (5n + 2).
अतः 5, 10, 100 अंकों को बनाने में लगे रेखाखण्डों की संख्या क्रमशः (5 × 5 + 2) = 25 + 2 = 27; (5 × 10 + 2) = 50 + 2 = 52 और (5 × 100 + 2) = 500 + 2 = 502.

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4

प्रश्न 2.
संख्या पैटों की निम्नलिखित सारणी को पूरा करने के लिए, दिए हुए बीजीय व्यंजकों का प्रयोग कीजिए।
हल :
दिए हुए पैटर्न से तालिका को पूरा करने पर,
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 2
क्योंकि (i) 100वाँ पद = 2 × 100 – 1
= 200 – 1 = 199

(ii) 5वाँ पद = 3 × 5 + 2
= 15 + 2 = 17
10वाँ पद = 3 × 10 + 2
= 30 + 2 = 32
और 100वाँ पद = 3 × 100 + 2
= 300 + 2 = 302

(iii) 5वाँ पद = 4 × 5 + 1
= 20 + 1 = 21
10वाँ पद = 4 × 10 + 1
= 40 + 1 = 41
और 100वाँ पद = 4 × 100 + 1
= 400 + 1 = 401

(iv) 5वाँ पद = 7 × 5 + 20
= 35 + 20 = 55
10वाँ पद = 7 × 10 + 20
= 70 + 20 = 90
और, 100वाँ पद = 7 × 100 + 20
= 700 + 20 = 720

(v) 5वाँ पद = 52 + 1
= 25 + 1 = 26
10वाँ पद = 102 + 1
= 100 + 1
= 101

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.4 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में प्रत्येक कथन में उपयोग किए गए गुणधर्म का वर्णन कीजिए। (आकृति):
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 1
(i) यदि a || b, तो ∠1 = ∠5
(ii) यदि ∠4 = ∠6, तो a || b
(iii) यदि ∠4 + ∠5 = 180°,
तो a || b
हल :
(i) संगत कोण गुणधर्म
(ii) एकान्तर कोण गुणधर्म
(iii) तिर्यक रेखा के एक ही ओर के अंतः कोणों का प्रत्येक युग्म संपूरक होता है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 2.
आकृति में निम्नलिखित की पहचान कीजिए :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 2
(i) संगत कोणों के युग्म
(ii) अंतः एकांतर कोणों के युग्म
(iii) तिर्यक छेदी रेखा के एक तरफ बने अंत:कोणों के युग्म
(iv) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण।
हल :
(i) ∠1, ∠5; ∠2, ∠6; ∠3, ∠7 और ∠4, ∠8 चार संगत कोणों के युग्म हैं।
(ii) एकांतर कोणों के दो युग्म हैं : ∠2, ∠8 और ∠3, ∠5
(iii) तिर्यक् रेखा के एक ही ओर के अंत: कोणों के दो युग्म हैं : ∠2, ∠5 और ∠3, ∠8.
(iv) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों के चार युग्म हैं :
∠1, ∠3; ∠2, ∠4; ∠5, ∠7 और ∠6, ∠8.

प्रश्न 3.
निम्न आकृति में p || q अज्ञात कोण ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 3
हल:
∠e + 125° = 180°, (रैखिक युग्म कोण)
⇒ ∠e = 180° – 125°= 55°,
∠e = ∠f = 55°,
[ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण]
आकृत में, p || q और t तिर्यक रेखा है।
∠a = ∠f (एकान्तर कोण)
∠a = 55°,
∠b = 125°, (संगत कोण)
∠d = ∠a = 55°, (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण) और ∠b = ∠d = 125°,
(ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण)
अतः ∠a = 55°, ∠b = 125°, ∠c = 55°,
∠d = 125°, ∠e = 55° और ∠f = 55° उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 4.
यदि l || m है, तो निम्नलिखित आकृतियों में प्रत्येक में x का मान ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 4
हल :
(i) आकृति में, l || m और तिर्यक् छेदी रेखा है।
∠x = 180° – 110° = 70°,
(संगत कोण, रैखिक युग्म कोण)

(ii) आकृति में, l || m और a एक तिर्यक् छेदी रेखा है।
∴ ∠x = 100°
(संगत कोण)

प्रश्न 5.
दी हुई आकृति में, दो कोणों की भुजाएँ समांतर हैं। यदि ∠ABC = 70°, तो:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 5
(i) ∠DGC ज्ञात कीजिए।
(ii) ∠DEF ज्ञात कीजिए।
हल :
(i) आकृति में, AB || ED और BC तिर्यक छेदी रेखा है।
∴ ∠DGC = ∠ABC, [संगत कोण]
= 70°,
[∵ ∠ABC = 70°, दिया है]

(ii) आकृति में, BC || EF और ED तिर्यक छेदी रेखा है।
∴ ∠DEF = ∠DGC, [संगत कोण]
= 70°

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 6.
नीचे दी हुई आकृतियों में निर्णय लीजिए कि क्या l, m के समांतर है।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 - 6
हल :
(i) आकृति में अन्त: कोणों का योग 180° नहीं है।
∴ l, m के समान्तर नहीं है।
(ii) आकृति में, तिर्यक रेखा के एक ओर बने अन्तः कोणों का योग 180° नहीं है।
∴ l, m के समान्तर नहीं है।
(iii) आकृति में, संगत कोण समान हैं।
(57° ⇒ 180° – 123° = 57°)
∴ l, m के समान्तर है।
(iv) आकृति में, तिर्यक रेखा के एक ओर अंतः कोणों का योग 180° नहीं है अर्थात् 98° + 72° = 170 ≠ 180°.
∴ l, m के समान्तर नहीं है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 1.
निम्न दी गई भुजाओं की मापों से क्या कोई त्रिभुज सम्भव है?
(i) 2 सेमी, 3 सेमी, 5 सेमी
(ii) 3 सेमी, 6 सेमी, 7 सेमी
(iii) 6 सेमी, 3 सेमी, 2 सेमी
हल :
(i) त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होना चाहिए।
2 + 3 > 5
अतः दी गई भुजाएँ त्रिभुज नहीं बनाती हैं।

(ii) त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होना चाहिए।
3 + 6 > 7; 3 + 7 > 6 और 6 + 7 > 3
अत: दो भुजाओं का योग तीसरी से अधिक है। इसलिए त्रिभुज बनता है।

(iii) त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से अधिक होना चाहिए।
6 + 3 > 2 ; 3 + 2 > 6
अत: दी गई भुजाएँ त्रिभुज नहीं बनाती हैं।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 2.
त्रिभुज PQR के अभ्यंतर में कोई बिन्दु 0 लीजिए। क्या यह सही है कि
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 1
(i) OP + OQ > PQ?
(ii) OQ + OR > QR?
(iii) OR + OP > RP?
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 2
त्रिभुज के गुण से ΔOPQ, ΔOQR और ΔOPR में,
(i) OP + OP > PQ
(ii) OQ + OR > QR
(iii) OR + OP > RP

प्रश्न 3.
त्रिभुज ABC की एक माध्यिका AM है। बताइए कि क्या
AB + BC + CA > 2AM?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 3
हल:
त्रिभुज की असमिकाओं का प्रयोग करने पर,
ΔABM में,
AB + BM > AM ……………. (1)
ΔAMC में,
AC + MC > AM ……………. (2)
(1) और (2) के दोनों पक्षों को जोड़ने पर,
AB + (BM + MC) + AC > AM + AM
AB + BC + CA > 2AM

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 4.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA > AC + BD?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 4
हल :
माना ABCD एक चतुर्भुज है। विकर्ण AC और BD को मिलाया।
ΔABC में, AB + BC > AC …………(i)
ΔDAC में, CD + DA > AC ………….(ii)
ΔABD में, AB + AD > BD …………(iii)
और ΔCBD में, BC + CD > BD …………(iv)
(i), (ii), (iii) और (iv) के दोनों पक्षों को जोड़ने पर,
2(AB + BC + CD + AD) > 2(AC + BD)
⇒ AB + BC + CD + AD > AC + BD

प्रश्न 5.
ABCD एक चतुर्भुज है। क्या AB + BC + CD + DA < 2(AC + BD)?
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 - 5
माना ABCD एक चतुर्भुज है और विकर्ण AC और BD एक दूसरे को O बिन्दु पर काटते है।
ΔOAB में, OA + OB > AB …..(1)
ΔBOC में, OB + OC > BC …..(2)
ΔCOD में, OC + OD > DC ……(3)
और ΔAOD में, OD + OA > DA …….(4)
(1), (2), (3) और (4) को जोड़ने पर 2(OA + OB + OC+ OD) > AB + BC + CD + DA
⇒ 2(OA + OC) + 2(OB + OD) > AB + BC + CD + DA
⇒ 2(AC + BD) > AB + BC + CD + DA
⇒ AB + BC + CD + DA < 2(AC + BD).

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4

प्रश्न 6.
एक त्रिभुज की दो भुजाओं की माप 12 सेमी तथा 15 सेमी है। इसकी तीसरी भुजा की माप किन दो मापों के बीच होनी चाहिए?
हल :
माना तीसरी भुजा की लम्बाई : सेमी है, तो
12 + 15, > x, x + 12 > 15 और x + 15 > 12
⇒ 27 > x, x >15 – 12 और x > 12 – 15
⇒ 27 > x, x > 3 और x > – 3
3 और 27 के बीच की संख्याएँ इसे सन्तुष्ट करती हैं।
अत: तीसरी भुजा की लम्बाई 3 और 27 के बीच होगी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.4 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित स्थितियों में चरों, अचरों और अंक गणितीय संक्रियाओं का प्रयोग करते हुए बीजीय व्यंजक प्राप्त कीजिए :
(i) संख्या y में से z को घटाना।
(ii) संख्याओं x और y के योग का आधा।
(ii) संख्या z को स्वयं उससे गुणा किया जाता है।
(iv) संख्याओं p और q के गुणनफल का एक चौथाई।
(v) दोनों संख्याओं x और y के वर्गों को जोड़ा जाता है।
(vi) संख्याओं m और n के गुणनफल के तीन गुने में संख्या 5 जोड़ना।
(vii) 10 में से संख्याओं y और z गुणनफल को घटाना।
(viii) संख्याओं a और b के गुणनफल में से उसके योग को घटाना।
हल :
दी गई स्थितियों के बीजीय व्यंजक निम्न होंगे-
(i) y – z
(ii) \(\frac{1}{2}\) (x + y)
(iii) z × z अथवा z2
(iv) \(\frac{1}{4}\)pq
(v) x2 + y2
(vi) 3mn + 5
(vii) 10 – yz
(viii) ab – (a + b)

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1

प्रश्न 2.
(i) निम्नलिखित व्यंजकों में पदों और उनके गुणनखण्डों को छाँटिए। पदों और उनके गुणनखण्डों को पेड़ आरेखों द्वारा भी दर्शाइए।
(a) x – 3
(b) 1 + x + x2
(c) y – y3
(d) 5xy2 + 7x2y
(e) – ab + 2b2 – 3a2
(ii) नीचे दिए व्यंजकों में, पदों और उनके गुणनखण्डों को छाँटिए।
(a) – 4x + 5
(b) – 4x + 5y
(c) 5y + 3y2
(d) xy + 2x2y2
(e) pq + q
(f) 1.2ab – 2.4b + 3.6a
(g) \(\frac{3}{4}\)x + \(\frac{1}{4}\)
(h) 0.1p2 + 0.2q2
हल :
(i) व्यंजक में पद और उनके गुणनखण्ड पेड़ आरेख द्वारा निम्न प्रकार दर्शाया गया है-
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1 1
(ii)
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1 2

प्रश्न 3.
निम्नलिखित व्यंजकों में पदों के संख्यात्मक गुणांकों जो अचर न हों, की पहचान कीजिए।
(i) 5 – 3t2
(ii) 1 + t + t2 + t3
(iii) x + 2xy + 3y
(iv) 100m + 1000n
(v) -p2q2 + 7pq
(vi) 1.2a + 0.8b
(vii) 3.14r2
(viii) 2(l + b)
(ix) 0.1y + 0.01y2
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1 3

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1

प्रश्न 4.
(a) वे पद पहचानिए जिनमें x है और फिर इनमें x का गुणांक लिखिए :
(i) y2x + y
(ii) 13y2 – 8yx
(iii) x + y + z
(iv) 5 + z + zx
(v) 1 + x + xy
(vi) 12xy2 + 25
(vii) 7 + xy2
(b) वे पद पहचानिए जिनमें 2 है और फिर इनमें 2 का गुणांक लिखिए :
(i) 8 – xy2
(ii) 5y2 + 7x
(ii) 2x2y – 15xy2 + 7y2
हल :
(a)

व्यंजक

x वाले पद

x के गुणांक

(i)y2x + yy2xy2
(ii)13y2 – 8yx– 8yx-8y
(iii)x + y + 2x1
(iv)5 + z + zxzxZ
(v)1 + x + xyX

Xy

1

y

(vi)12xy2 + 2512xy212y2
(vii)7 + xy2xy2y2

(b)

व्यंजकy2 वाले पद

y2 के गुणांक

(i)8 – xy2-xy2-x
(ii)5y2 + 7x5y25
(iii)2x2y – 15xy2 + 7y2-15xy2

7y2

– 15x

7

प्रश्न 5.
निम्नलिखित व्यंजकों को एकपदी, द्विपद और त्रिपद के रूप में वर्गीकृत कीजिए :
(i) 4y – 7z
(ii) y2
(iii) x + y – xy
(iv) 100
(v) ab – a – b
(vi) 5 – 3t
(vii) 4p2q – 4pq2
(viii) 7mn
(ix) z2 – 3z + 8
(x) a2 + b2
(xi) z2 + z
(xii) 1 + x + x2
हल :
केवल एक पद वाले बीजीय व्यंजक एकपदी कहलाते हैं। अतः एकपदी व्यंजक (ii), (iv) और (viii) हैं।
दो पद वाले बीजीय व्यंजक द्विपद व्यंजक कहलाते हैं।
अतः द्विपद व्यंजक : (i), (vi), (vii), (x) और (xi) हैं।
जिन बीजीय व्यंजकों में तीन पद होते हैं, उन्हें त्रिपद व्यंजक कहते हैं।
अतः त्रिपद व्यंजक : (iii), (v), (ix) और (xii) हैं।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1

प्रश्न 6.
बताइए कि दिए हुए पदों के युग्म समान पदों के हैं या असमान पदों के हैं :
(i) 1, 100
(ii) – 7x, \(\frac{5}{2}\)x
(iii) – 29x, – 29y
(iv) 14xy, 42yx
(v) 4m2p, 4mp2
(vi) 12xz, 12x2z2
हल :
(i) समान
(ii) समान
(iii) असमान
(iv) समान
(v) असमान
(vi) असमान।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में समान पदों को छाँटिए :
(a) -xy2, -4yx2, 8x2, 2xy2, 7y, – 11x2,- 100x, – 11yx, 20x2y, -6x2, y, 2xy, 3x
(b) 10pq, 7p, 8q, -p2q2, -7qp, – 100g, -23, 12q2p2, -5p2, 41, 2405p, 78qp, 13p2q, qp2, 701p2
हल :
(a) दिए गए पर्दो में समान पदों के समूह निम्न होंगे-
-xy2, 2xy2; -4yx2, 20x2y; 8x2, -11x2, -6x2; 7y, y; -100x, 3x और -11yx, 2xy
(b) दिए गए पदों में समान पदों के समूह निम्न होंगे-
10pq, – 7gp, 78qp; 7p, 2405p 8q, – 100q; – p2q2, 12q2p2; – 23, 41; – 5p2, 701p2 और 13p2q, qp2

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 12 बीजीय व्यंजक Ex 12.1 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5

प्रश्न 1.
PQR एक त्रिभुज है जिसका P एक समकोण है। यदि PQ = 10 सेमी तथा PR = 24 सेमी हो, तब QR ज्ञात कीजिए।
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 1
समकोण ΔPQR में पाइथागोरस प्रमेय से,
QR2 = PQ2 + PR2
= 242 + 102
= 576 + 100 = 676
QR = \(\sqrt{676}\)
QR = \(\sqrt{26 \times 26}\)
OR = 26 सेमी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5

प्रश्न 2.
ABC एक त्रिभुज है जिसका एक समकोण है। यदि AB = 25 सेमी तथा AC = 7 सेमी हो, तब BC ज्ञात कीजिए।
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 2
समकोण ΔABC में पाइथागोरस प्रमेय से,
AB2 = AC2 + BC2
BC2 = AB2 – AC2
= 252 – 72
= 625 – 49 = 576
∴ BC = \(\sqrt{576}\)
BC = \(\sqrt{24 \times 24}\)
BC = 24 सेमी। उत्तर

प्रश्न 3.
दीवार के सहारे उसके पैर कुछ दूरी पर टिका कर 15 मीटर लम्बी एक सीढ़ी भूमि से 12 मीटर ऊँचाई पर स्थित खिड़की तक पहुँच जाती है। दीवार से सीढ़ी के पैर की दूरी ज्ञात कीजिए।
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 3
माना AB एक सीढ़ी है और B खिड़की है।
AB = 15 मीटर
BC = 12 मीटर
∵ ΔABC एक समकोण Δ है जिसमें ∠C समकोण है।
∴ AC2 = AB2 – BC2 = 152 – 122
= 225 – 144 = 81
AC2 = 81
AC = \(\sqrt{9 \times 9}\) = 9 मीटर ।
अतः दीवार से सीढ़ी के पैर की दूरी 9 मीटर है। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में भुजाओं के कौन-से समूह एक समकोण त्रिभुज बना सकते हैं ?
(i) 2.5 सेमी, 6.5 सेमी, 6 सेमी
(ii) 2 सेमी, 2 सेमी, 5 सेमी
(iii) 1.5 सेमी, 2 सेमी, 2.5 सेमी
समकोण त्रिभुज होने की स्थिति में उसके समकोण को भी पहचानिए।
हल :
(i) मांना a = 2.5 सेमी, b = 6.5 सेमी और c = 6 सेमी, तो
a2 + c2 = (2.5)2 + 62
= 6.25 + 36 = 42.25
b2 = 42.25
b2 = (6.5)2
b = 6.5
अतः a2 + c2 = b2
इसलिए दी गई भुजाएँ समकोण Δ बनाती हैं। और ∠B = 90°

(ii) माना a = 2 सेमी, b = 2 सेमी और c = 5 सेमी
a2 + b2 = (2)2 + (2)2 = 4 + 4 = 8
(c)2 = (5)2 = 25
a2 + b2 ≠ c2
अतः दी गई भुजाएँ समकोण Δ नहीं बनाती हैं।

(iii) माना a = 1.5 सेमी, b = 2 सेमी और c = 2.5 सेमी
a2 + b2 = (1.5)2 + (2)2
= 2.25 + 4 = 6.25
(c)2 = (2.5)2 = 6.25
⇒ a2 + b2 = c2
अतः दी गई भुजाएँ समकोण त्रिभुज बनाती हैं। और ∠C = 90°

प्रश्न 5.
एक पेड़ भूमि से 5 मीटर की ऊंचाई पर टूट जाता है और उसके ऊपरी भाग को उसके आधार से 12 मीटर की दूरी पर छूता है। पेड़ की पूरी ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 4
माना BCD एक पेड़ है, जो बिन्दु C से टूटता है और इसका ऊपरी सिरा D जमीन पर बिन्दु A को छूता है।
CD = AC
BC = 5 मीटर
AB = 12 मीटर
समकोण ΔABC में,
AC2 = AB2 + BC2
= 122 + 52
= 144 + 25 = 169
AC2 = 169
(AC)2 = (13)2
AC = 13 सेमी
∴ CD = AC = 13 मीटर
पेड़ की ऊँचाई BD = BC + CD
= 5 + 13
= 18 मीटर। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5

प्रश्न 6.
त्रिभुज PQR में ∠Q = 25° तथा कोण R = 65° है। निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है ?
(i) PQ2 + QR2 = RP2
(ii) PQ2 + RP2 = QR2
(iii) RP2 + QR2 = PQ2
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 5
हल :
कोण योग गुण से,
∠P + ∠Q + ∠R = 180°
⇒ ∠P + 25° + 65° = 180°
⇒ ∠P + 90° = 180°
⇒ ∠P = 180° – 90° = 90°
∴ ΔPQR समकोण त्रिभुज है, जिसमें ∠P = 90° है।
∴ पाइथागोरस प्रमेय से,
PR2 + PQ2 = QR2
∴ (ii) सत्य हैं। उत्तर

प्रश्न 7.
एक आयत की लम्बाई 40 सेमी है तथा उसका एक विकर्ण 41 सेमी है। इसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 6
माना ABCD एक आयत है। जिसमें AB = 40 मीटर और AC = 41 मीटर।
समकोण ΔABC में कोण B समकोण है।
पाइथागोरस प्रमेय से,
BC2 = AC2 – AB2
= 412 – 402
= (41 + 40) (41 – 40)
= 81 × 1
BC2 = 81
(BC)2 = (9)2
BC = 9 मीटर
अब आयत का परिमाप = 2(AB + BC)
= 2(40 + 9) मीटर
= 2 × 49
= 98 मीटर। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5

प्रश्न 8.
एक समचतुर्भुज के विकर्ण 16 सेमी तथा 30 सेमी हैं। इसका परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 - 7
माना ABCD एक समचतुर्भुज है, जिसमें
विकर्ण AC = 16 सेमी और विकर्ण BD = 30 सेमी
हम जानते हैं कि समचतुर्भुज के विकर्ण एक-दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।
∴ ΔAOB में,
AO = \(\frac {1}{2}\)AC
= \(\frac {1}{2}\) × 16 = 8 सेमी
OB = \(\frac {1}{2}\)BD = \(\frac {1}{2}\) × 30 = 15 सेमी
समकोण ΔAOB में,
AB2 = OA2 + OB2 = 82 + 152 = 64 +225 = 289.
AB = \(\sqrt{289}\)
AB = \(\sqrt{17 \times 17}\) = 17 सेमी
अतः समचतुर्भुज का परिमाप = 4 × 17 = 68 सेमी। उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.5 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कोणों में से प्रत्येक का पूरक ज्ञात कीजिए:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 1
हल :
एक-दूसरे के पूरक कोणों का योग 90° होता है।
(i) 20° के कोण का पूरक कोण
= 90° – 20° = 70°
(ii) 63° के कोण का पूरक कोण
= 90° – 63° = 27°
(iii) 57° के कोण का पूरक कोण
= 90° – 57° = 33°

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कोणों में से प्रत्येक का संपूरक ज्ञात कीजिए:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 2
हल :
हम जानते हैं कि एक-दूसरे के सम्पूरक कोणों का योग 180° होता है।
(i) 105° के कोण का सम्पूरक कोण
= 180° – 105° = 75°
(ii) 87° के कोण का सम्पूरक कोण
= 180° – 87° = 93°
(iii) 154° के कोण का सम्पूरक कोण ।
= 180° – 154° = 26°

प्रश्न 3.
कोणों के निम्नलिखित युग्मों में से पूरक एवं सम्पूरक युग्मों की पृथक्-पृथक् पहचान कीजिए:
(i) 65°, 115°
(ii) 63°, 27°
(iii) 112°, 68°
(iv) 130°, 50°
(v) 45°, 45°
(vi) 80°,10°
हल :
(i) कोणों का योग = 65° + 115° = 180°
अत: कोणों का यह युग्म सम्पूरक है।
(ii) कोणों का योग = 63° +27° = 90°
अत: कोणों का. यह युग्म पूरक है।
(iii) कोणों का योग = 112° + 68° = 180°
अतः कोणों का यह युग्म सम्पूरक है। .
(iv) कोणों का योग = 130° + 50° = 180°
अत: कोणों का यह युग्म संपूरक है।
(v) कोणों का योग = 45° + 45° = 90°
अत: कोणों का यह युग्म पूरक है।
(vi) कोणों का योग = 80° + 10° = 90°
अतः कोणों का यह युग्म पूरक है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 4.
ऐसा कोण ज्ञात कीजिए जो अपने पूरक के समान हो।
हल :
माना एक कोण x° है, तो इसका पूरक कोण x° होगा।
x° + x° = 90°
2x° = 90°
x° = \(\frac {90°}{2}\) = 45°
अतः वाँछित कोण = 45°

प्रश्न 5.
ऐसा कोण ज्ञात कीजिए जो अपने सम्पूरक के समान हो।
हल :
माना कोण का माप x° है, तो इसके सम्पूरक कोण का माप = x°
∵ एक कोण और इसके सम्पूरक कोण का योग 180° होता है।
अतः x° + x° = 180°
⇒ 2x° = 180° ⇒ x° = \(\frac {180°}{2}\)
⇒ x° = 90°
अत: वांछित कोण 90° है।

प्रश्न 6.
दी हुई आकृति में ∠1 एवं ∠2 सम्पूरक कोण हैं। यदि ∠1 में कमी की जाती है, तो ∠2 में क्या परिवर्तन होगा, ताकि दोनों कोण फिर भी सम्पूरक ही रहें।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 3
हल :
यदि ∠1 में कमी की जाती है, तो ∠2 उसी माप में बढ़ेगा।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 7.
क्या दो ऐसे कोण संपूरक हो सकते हैं यदि उनमें से दोनों :
(i) न्यून कोण हैं ?
(ii) अधिक कोण हैं ?
(iii) समकोण हैं ?
हल :
(i) नहीं,
(ii) नहीं,
(iii) हाँ।

प्रश्न 8.
एक कोण 45 से बड़ा है। क्या इसका पूरक कोण 45° से बड़ा है अथवा 45° के बराबर है अथवा 45° से छोटा है?
हल :
हम जानते हैं कि एक कोण और उसके पूरक कोण का योग 90° होता है।
माना एक कोण 45° + x° हैं, तो
इसका पूरक कोण = 90° – (45° +x°)
= 90° – 45° – x°
= 45° – x°
स्पष्टतः 45° + x° > 45° – x°
अत: 45° से बड़े कोण का पूरक 45° से छोटा होगा।

प्रश्न 9.
निम्न आकृति में:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 4
(i) क्या ∠1, ∠2 का आसन्न
(ii) क्या ∠AOC, ∠AOE का आसन्न है?
(iii) क्या ∠COE एवं ∠EOD रैखिक युग्म बनाते हैं ?
(iv) क्या ∠BOD एवं ∠DOA सम्पूरक हैं ?
(v) क्या ∠1 का उर्ध्वाधर सम्मुख कोण ∠4 है ?
(vi) ∠5 का ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण क्या है ?
हल :
(i) हाँ,
(ii) नहीं,
(iii) हाँ,
(iv) हाँ,
(v) हाँ,
(vi) ∠2 + ∠3 = ∠COB

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 10.
पहचानिए कि कोणों के कौन-से युग्म
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 5
(i) ऊध्वाधर सम्मुख – कोण हैं
(ii) रैखिक युग्म हैं।
हल :
(i) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों के युग्म : ∠1, ∠4, ∠5, ∠2 + ∠3 हैं।
(ii) रैखिक युग्म : ∠1, ∠5, ∠4, ∠5 हैं।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित आकृति में क्या ∠1, ∠2 का आसन्न है? कारण लिखिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 6
हल :
∠1, ∠2 का आसन्न नहीं है, क्योंकि इन दोनों का कोई उभयनिष्ठ शीर्ष नहीं है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से प्रत्येक में कोण x, y एवं z के मान ज्ञात कीजिए।
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 7
हल :
(i) दो रेखाएँ एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं।
∴ ∠x = ∠55°, (शीर्षाभिमुख कोण)
∵ ∠x + ∠z = 180° (x, z रैखिक युग्म कोण हैं, जिनका योग 180° होता है)
⇒ 55° + ∠z = 180°
⇒ ∠z = 180° – 55°
⇒ ∠z = 125°
स्पष्टतः ∠z = ∠y (शीर्षाभिमुख कोण)
⇒ ∠y = 125°
अत: ∠x = 55°, ∠y = 125° और ∠z = 125° उत्तर

(ii) यहाँ 40° + ∠x + 25° = 180°, (सरल कोण)
⇒ 65° + ∠x = 180°
⇒ ∠x = 180° – 65°
⇒ ∠x = 115°
और ∠y + 40° = 180°, (रैखिक युग्म कोण)
⇒ ∠y = 180° – 40°
⇒ ∠y = 140°
और ∠y + ∠z = 180°, (रैखिक युग्म कोण)
∠z = 180° – ∠y
= 180° – 140°
∠z = 40°
अत: ∠x = 115°, ∠y = 140° और ∠z = 40° उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1

प्रश्न 13.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) यदि दो कोण पूरक हैं, तो उनकी मापों का योग ………. है।
(ii) यदि दो कोण सम्पूरक हैं, तो उनकी मापों का योग ………. है।
(iii) रैखिक युग्म बनाने वाले दो कोण ………. होते हैं।
(iv) यदि दो आसन्न कोण सम्पूरक हैं, तो वे ……….. बनाते हैं।
(v) यदि दो रेखाएँ एक-दूसरे को एक बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती हैं, तो ऊध्वाधर सम्मुख कोण हमेशा ……….. होते हैं।
(vi) यदि दो रेखाएँ एक-दूसरे को एक बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती हैं और यदि ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों का एक युग्म न्यून कोण है, तो ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोणों का दूसरा युग्म ……….. है।
हल :
(i) 90°,
(ii) 180°,
(iii) सम्पूरक,
(iv) रैखिक युग्म,
(v) समान,
(vi) अधिक कोण।

प्रश्न 14.
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 - 8
(i) ऊर्ध्वाधर अधिककोण
(ii) आसन्न पूरक कोण
(iii) समान सम्पूरक कोण
(iv) असमान सम्पूरक कोण
(v) आसन्न कोण जो रैखिक युग्म नहीं बनाते हैं।
हल :
(i) ऊध्र्वाधर सम्मुख अधिककोण ∠AOD और ∠BOC हैं।
(ii) आसन्न पूरक कोण ∠BOA और ∠AOF हैं।
(iii) समान सम्पूरक कोण ∠BOE और ∠EOD हैं।
(iv) असमान सम्पूरक कोण ∠BOA और ∠AOD,∠BOC और ∠COD, ∠EOA और ∠EOC हैं।
(v) आसन्न कोण जो रैखिक युग्म नहीं बनाते हैं : ∠AOB और ∠AOE; ∠AOE और ∠EOD, ∠EOD और ∠COD.

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.1 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए :
(i) 26
(ii) 93
(ii) 112
(iv) 54
हल :
(i) 26 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 = 64
(ii) 93 = 9 × 9 × 9 = 729
(iii) 112 = 11 × 11 = 121
(iv) 54 = 5 × 5 × 5 × 5= 625

प्रश्न 2.
निम्नलिखित को घातांकीय रूप में व्यक्त कीजिए:
(i) 6 × 6 × 6 × 6
(ii) t × t
(iii) b × b × b × b
(iv) 5 × 5 × 7 × 7 × 7
(v) 2 × 2 × a × a
(vi) a × a × a × c × c × c × c × d
हल :
(i) 6 × 6 × 6 × 6 = 64
(ii) t × t = t2
(iii) b × b × b × b = b4
(iv) 5 × 5 × 7 × 7 × 7 = 52 × 73
(v) 2 × 2 × a × a = 22 × a2
(vi) a × a × a × c × c × c × c × d
= a3 × c4 × d

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

प्रश्न 3.
निम्नलिखित संख्याओं में से प्रत्येक को घातांकीय संकेतन में व्यक्त कीजिए :
(i) 512
(ii) 343
(iii) 729
(iv) 3125
हल :
(i)
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 1
∴ 512 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
= 29

(ii)
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 2
∴ 343 = 7 × 7 × 7
= 73

(iii)
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 3
∴ 729 = 3 × 3 × 3 × 3 × 3 × 3 = 36

(iv)
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 4
∴ 3125 = 5 × 5 × 5 × 5 × 5 = 55

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से प्रत्येक भाग में, जहाँ भी सम्भव हो, बड़ी संख्या को पहचानिए :
(i) 43 या 34
(ii) 53 या 35
(iii) 28 या 82
(iv) 1002 या 2100
(v) 210 या 102
हल :
(i) दिया है :
43 = 4 × 4 × 4 = 64
और 34 = 3 × 3 × 3 × 3 = 81
स्पष्टतः 81 > 64
अत: 34 बड़ी संख्या है।

(ii) दिया है : 53 = 5 × 5 × 5 = 125
और 35 = 3 × 3 × 3 × 3 × 3 = 243
स्पष्टतः 243 > 125
अतः 35 बड़ी संख्या है।

(iii) दिया है :
28 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
= 256
और 82 = 8 × 8 = 64
स्पष्टतः 256 > 64
अतः 28 बड़ी संख्या है।

(iv) दिया है : 1002 = 100 × 100 = 10000
और 2100 = (210)10
= (2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2)10
= (1024)10 = [(1024)2]5
= (1024 × 1024)5
= [1048576]5
अत: 2100 बड़ी संख्या है।

(v) दिया है :
210 = 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 = 1024
और 102 = 10 × 10 = 100
स्पष्टतः 1024 > 100
अतः 210 बड़ी संख्या है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से प्रत्येक को उनके अभाज्य गुणनखण्डों की बातों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए-
(i) 648
(ii) 405
(iii) 540
(iv) 3600
हल :
(i) भाग विधि से 648 के अभाज्य गुणनखण्ड करने पर,
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 5
∴ 648 = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 3 × 3
= 23 × 34

(ii) भाग विधि से 405 के अभाज्य गुणनखण्ड करने पर,
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 6
∴ 405 = 3 × 3 × 3 × 3 × 5 = 34 × 5

(iii) भाग विधि से 540 के अभाज्य गुणनखण्ड करने पर,
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 7
∴ 540 = 2 × 2 × 3 × 3 × 3 × 5
= 22 × 33 × 5

(iv) भाग विधि से 3600 के अभाज्य गुणनखण्ड करने पर,
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 8
∴ 3600 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 5 × 5
= 24 × 32 × 52

प्रश्न 6.
सरल कीजिए :
(i) 2 × 103
(ii) 72 × 22
(iii) 23 × 5
(iv) 3 × 44
(v) 0 × 102
(vi) 52 × 33
(vii) 24 × 32
(viii) 32 × 104
हल :
(i) 2 × 103 = 2 × 10 × 10 × 10 = 2000

(ii) 72 × 22 = 7 × 7 × 2 × 2
= 49 × 4 = 196

(iii) 23 × 5 = 2 × 2 × 2 × 5
= 8 × 5 = 40

(iv) 3 × 44 = 3 × 4 × 4 × 4 × 4
3 × 256 = 768

(v) 0 × 102 = 0

(vi) 52 × 33 = 5 × 5 × 3 × 3 × 3
= 25 × 27 = 675

(vii) 24 × 32 = 2 × 2 × 2 × 2 × 3 × 3
= 16 × 9 = 144

(viii) 32 × 104 = 3 × 3 × 10 × 10 × 10 × 10
= 9 × 10000
= 90000

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

प्रश्न 7.
सरल कीजिए :
(i) (-4)3
(ii) (-3) × (-2)3
(iii) (-3)2 × (-5)2
(iv) (-2)3 × (-10)3
हल :
(i) (-4)3
= (-4) × (-4) × (-4)
= -64

(ii) (-3) × (-2)3
= (-3) × (-2) × (-2) × (-2)
= (-3) × (-8)
= 24

(iii) (-3)2 × (-5)2
= (-3) × (-3) × (-5) × (-5)
= 9 × 25
= 225

(iv) (-2)3 × (- 10)3
= (-2) × (-2) × (-2) × (-10) × (-10) × (-10)
= (-8) × (- 1000)
= 8000

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1

प्रश्न 8.
निम्नलिखित संख्याओं की तुलना कीजिए :
(i) 2.7 × 1012; 1.5 × 108
(ii) 4 × 1014; 3 × 1017
हल :
(i) 2.7 × 1012 = 2.7 × 10 × 1011
= 27 × 1011,
अत: संख्या में 13 अंक होंगे
और 1.5 × 108 = 1.5 × 10 × 107
= 15 × 107
अतः संख्या में 9 अंक होंगे।
∴ 2.7 × 1012 > 1.5 × 108

(ii) 4 × 1014
अतः संख्या में 15 अंक होंगे
और 3 × 1017
अतः संख्या में 18 अंक होंगे
∴ 4 × 1014 < 3 × 1017

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.1 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए, आकृति में दिए दंड आलेख का प्रयोग कीजिए :
(a) कौन-सा पालतु पशु अधिक लोकप्रिय है?
(b) कितने विद्यार्थियों का पालतू पशु कुत्ता है?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 - 1
हल :
दण्ड आलेख से स्पष्ट है कि
(a) सबसे लोकप्रिय पालतू पशु बिल्ली है।
(b) आठ विद्यार्थियों का पालतू पशु कुत्ता है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

प्रश्न 2.
निम्नलिखित दंड आलेख को पढ़िए जो एक पुस्तक भंडार द्वारा 5 क्रमागत वर्षों में बेची गई पुस्तकों की संख्या दर्शाता है और आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(i) वर्षों 1989, 1990 और 1992 में से प्रत्येक में लगभग कितनी पुस्तकें बेची गई?
(ii) किस वर्ष में लगभग 475 पुस्तकें बेची गई ? किस वर्ष में लगभग 225 पुस्तकें बेची गई?
(iii) किन वर्षों में 250 से कम पुस्तकें बेची गईं ?
(iv) क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि आप वर्ष 1989 में बेची गई पुस्तकों का आकलन किस प्रकार करेंगे?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 - 2
हल :
दण्ड आलेख से स्पष्ट है कि :
(i)

वर्षबेची गई पुस्तकों की संख्या
1989170 (लगभग)
1990475 (लगभग)
1992225 (लगभग)

(ii) वर्ष 1990 में 475 पुस्तकें बेची गई हैं। वर्ष 1992 में 225 पुस्तकें बेची गई हैं।
(iii) वर्ष 1989 और 1992 में 250 से कम पुस्तकें बेची गई है।
(iv) दण्ड आलेख की ऊँचाई का आकलन 1 इकाई = 100 पुस्तकों से किया गया है।
अतः हम देखते हैं कि वर्ष 1989 में दण्ड आलेख की ऊँचाई, पुस्तकों की संख्या के 100-200 वाले खाने के लगभग सातवें हिस्से तक है, इसलिए बेची गई पुस्तकों की संख्या लगभग 170 होगी।

प्रश्न 3.
छः विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्याएँ नीचे दी गई हैं। इन आँकड़ों को एक दंड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए:

कक्षाविद्यार्थियों की संख्या
पाँचवीं135
छठी120
सातवीं95
आठवीं100
नौवीं90
दसवीं80

(a) आप स्केल किस प्रकार चुनेंगे ?
(b) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) किस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है? किस कक्षा में न्यूनतम है?
(ii) कक्षा 6 के विद्यार्थियों की संख्या का कक्षा 8 के विद्यार्थियों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
हल :
(a) दण्ड आलेख : माना पैमाना : 1 बड़ा खाना -10 विद्यार्थी
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 - 3
(b) (i) पाँचवीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है। दसर्वी कक्षा में न्यूनतम है।
(ii) कक्षा 6 और कक्षा 8 के विद्यार्थियों का अनुपात = 120 : 100 = 6 : 5 है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

प्रश्न 4.
एक विद्यार्थी के प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र का प्रदर्शन दिया हुआ है। एक उपयुक्त स्केल चुनकर एक दोहरा दंड आलेख खींचिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

विषयप्रथम सत्र (अधिकतम अंक 100)द्वितीय सत्र (अधिकतम अंक 100)
अंग्रेजी6770
हिन्दी7265
गणित8895
विज्ञान8185
सामाजिक विज्ञान7375

(i) किस विषय में विद्यार्थी ने अपने प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया है ?
(ii) किस विषय में सुधार सबसे कम है ?
(iii) क्या किसी विषय में प्रदर्शन नीचे गिरा है ?
हल:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 - 4
(i) गणित विषय में विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया है।
(ii) सामाजिक विज्ञान विषय में सुधार सबसे कम है।
(iii) हाँ, हिन्दी विषय में प्रदर्शन नीचे गिरा है।

प्रश्न 5.
किसी कॉलोनी में किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त निम्नलिखित आँकड़ों पर विचार कीजिए :

पसंदीदा खेलदेखनाभाग लेना
क्रिकेट1240620
बॉस्केट बॉल470320
तैरना510320
हॉकी430250
खेलकुद250105

(i) एक उपयुक्त स्केल चुनकर, एक दोहरा दंड आलेख खींचिए। इस दंड आलेख से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं ?
(ii) कौन-सा खेल अधिक लोकप्रिय है ?
(iii) खेलों को देखना अधिक पसन्द किया जाता है या उनमें भाग लेना ?
हल :
(i)
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 - 5
इस आलेख से हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि अधिक व्यक्ति क्रिकेट को चुनते हैं और खेलकूद को कम चुनते हैं।
(ii) क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय है।
(iii) भाग लेने से देखना अधिक पसन्द किया जाता है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

प्रश्न 6.
विभिन्न नगरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों के आँकड़ों (सलंग्न सारणी) को लीजिए। इन आँकड़ों का एक दोहरा दंड आलेख खींचकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

नगरों के तापमान 20.6.2006 को

अधिकतमन्यूनतम
अहमदाबाद38°C29°C
अमृतसर37°C26°C
बेंगलूर28°C21°C
चेन्नई36°C27°C
दिल्ली38°C28°C
जयपुर39°C29°C
जम्मू41°C26°C
मुंबई32°C27°C

(i) दी हुई तिथि पर किस नगर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर सबसे अधिक है?
(ii) कौन-सा नगर सबसे गर्म है और कौन-सा नगर सबसे ठंडा है?
(iii) ऐसे दो नगरों के नाम लिखिए, जिनमें से एक का अधिकतम तापमान दूसरे के न्यूनतम तापमान से कम था।
(iv) उस नगर का नाम लिखिए, जिसके न्यूनतम और अधिकतम तापमानों का अंतर सबसे कम है।
हल:
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 - 6
(i) दिए गए आँकड़ों में जम्मू शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अन्तर सबसे अधिक है।
(ii) जम्मू शहर सबसे गर्म शहर है और बेंगलूरु शहर सबसे ठंडा।
(iii) दो नगर जिनमें से एक का अधिकतम तापमान दूसरे के न्यूनतम तापमान से कम है, बेंगलुरु और जयपुर या बैंगलूरु और अहमदाबाद हैं।
(iv) मुम्बई के अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में अन्तर सबसे कम है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2

प्रश्न 1.
गणित की एक परीक्षा में, 15 विद्यार्थियों द्वारा (25 में से) प्राप्त किए गए अंक निम्नलिखित हैं :
19, 25, 23, 20, 9, 20, 15, 10, 5, 16, 25, 20, 24, 12, 20.
इन आँकड़ों के बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए। क्या ये समान हैं ?
हल :
गणित के प्राप्तांकों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
5, 9, 10, 12, 15, 16, 19, 20, 20, 20, 20, 23, 24, 25, 25
स्पष्ट है, 20 सबसे अधिक बार आया है। .
∴ बहुलक = 20
यहाँ N = 15 है। विषम है।
∴ माध्यक = (\(\frac{N+1}{2}\)) वाँ पद
= (\(\frac{15+1}{2}\))वाँ = 8वाँ पद = 20
हाँ, बहुलक और माध्यक समान हैं।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2

प्रश्न 2.
एक क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रन इस प्रकार हैं:
6, 15, 120, 50, 100, 80, 10, 15, 8, 10, 15
इन आँकड़ों के माध्य, बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए। क्या ये तीनों समान हैं ?
हल:
माध्य = रनों का योग / खिलाडियों की संख्या
= \(\frac{6+15+120+50+100+80+10+15+8+10+15}{11}\)
= \(\frac {429}{11}\) = 39 उत्तर
अब, रनों को आरोही क्रम में रखने पर,
6, 8, 10, 10, 15, 15, 15, 50, 80, 100, 120
यहाँ 15 सबसे अधिक बार आया है।
∴ बहुलक = 15 उत्तर
अब, आँकड़ों की संख्या (N) विषम है अर्थात् N = 11
माध्यक : = \(\frac{N+1}{2}\) वाँ पद
= \(\frac{11+1}{2}=\frac{12}{2}\) = 6वाँ पद = 15
ये तीनों समान नहीं हैं। उत्तर

प्रश्न 3.
एक कक्षा के 15 विद्यार्थियों के भार (किग्रा में) इस प्रकार हैं:
38, 42, 35, 37, 45, 50, 32, 43, 43, 40, 36, 38, 43, 38, 47
(i) इन आँकड़ों के बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए।
(ii) क्या इनके एक से अधिक बहुलक हैं?
हल :
(i) दिए गए भारों को आरोही क्रम में लिखने पर,
32, 35, 36, 37, 38, 38, 38, 40, 42, 43, 43, 43, 45, 47, 50
यहाँ 38 और 43 सबसे अधिक बार आया है।
∴ बहुलक = 38 और 43 हैं।
अब, दिए गए आँकड़ों की संख्या विषम अर्थात् 15 है।
∴ माध्यक = \(\frac{N+1}{2}\) वाँ पद = \(\frac{15+1}{2}\) वाँ पद
= \(\frac{16}{2}\)वाँ पद = 8वाँ पद = 40

(ii) हाँ, एक से अधिक बहुलक हैं।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2

प्रश्न 4.
निम्नलिखित आँकड़ों से बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए:
13, 16, 12, 14, 19, 12, 14, 13, 14
हल :
आँकड़ों को आरोही क्रम में रखने पर,
12, 12, 13, 13, 14, 14, 14, 16. 19
स्पष्ट : यहाँ 14 सबसे अधिक बार आया है।
∴ बहुलक = 14.
अब, आँकड़ों की संख्या विषम है अर्थात् N = 9
∴ माध्यक = \(\frac{N+1}{2}\) वाँ पद = \(\frac{9+1}{2}\) वाँ पद
= \(\frac{10}{2}\)वाँ पद = 5 वाँ पद = 14 उत्तर

प्रश्न 5.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
(i) बहुलक आँकड़ों में से सदैव एक संख्या होता है।
(ii) माध्य दिए हुए आँकड़ों में से एक संख्या हो सकता है।
(iii) माध्यक आँकड़ों में से सदैव एक संख्या होता है।
(iv) आँकड़ों 6, 4, 3, 8, 9, 12, 13,9 का माध्य है।
हल :
(i) सत्य,
(ii) सत्य,
(iii) सत्य,
(iv) असत्य।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4

प्रश्न 1.
ΔABC की रचना कीजिए, जब m∠A = 60°, m∠B = 30° और AB = 5.8 सेमी दिया है।
हल :
रचना के पद :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4 1
1. एक रेखाखण्ड AB = 5.8 सेमी खींचते हैं।
2. बिन्दु A पर कोण ∠BAX = 60° का बनाया।
3. बिन्दु B पर कोण ∠ABY = 30° का बनाते हैं।
4. AX और BY आपस में बिन्दु C पर काटते हैं।
5. इस प्रकार अभीष्ट त्रिभुज ABC प्राप्त होगा।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4

प्रश्न 2.
ΔPQR की रचना कीजिए, यदि PQ = 5 सेमी, m∠PQR = 105° और m∠QRP = 40° दिया है।
हल :
यहाँ भुजा PQ = 5 सेमी
∠Q = 105°
∠R = 40°
∠P = ज्ञात करना है ?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4 2
हम जानते हैं
∠P + ∠Q + ∠R = 180°
⇒ ∠P + 105° + 40° = 180°
⇒ ∠P + 145° = 180°
⇒ ∠P = 180° – 145°= 350
PQ = 5 सेमी, ∠P = 35° और ∠Q = 105°
अब हम ΔPQR की रचना कर सकते हैं।

रचना के पद :
1. एक रेखाखण्ड PQ = 5 सेमी खींचा।
2. बिन्दु P पर 35° का कोण बनाते हुए PX रेखा खींची।
3. बिन्दु Q पर 105° का कोण बनाते हुए QY रेखा खींची।
4. PX और QY आपस में R बिन्दु पर काटती हैं।
इस प्रकार अभीष्ट त्रिभुज PQR प्राप्त हुआ।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4

प्रश्न 3.
जाँच कीजिए कि आप ΔDEF की रचना कर सकते हैं या नहीं, यदि EF= 7.2 सेमी, m∠E = 110° और m∠F = 80° हैं। अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
हल :
m∠E + m∠F = 110° + 80° = 190°
∵ दिए गए Δ में दो कोणों का योग 180° से अधिक है।
अत: ΔDEF बनाना सम्भव नहीं होगा, क्योंकि Δ के तीनों कोणों का योग 180° होता है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.4 Read More »

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.3

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.3

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं को प्रसारित रूप में लिखिए :
279404, 3006194, 2806196, 120719, 20068
हल :
दी गई संख्याओं के प्रसारित रूप निम्नलिखित हैं :
279404 = 2 × 100000 + 7 × 10000 × 9 × 1000 + 4 × 100 + 0 × 10 + 4 × 1
= 2 × 105 + 7 × 104 + 9 × 103 + 4 × 102 + 0 × 101 + 4 × 100

3006194 = 3 × 1000000 + 0 × 100000 + 0 × 10000 + 6 × 1000 + 1 × 100 + 9 × 10 + 4 × 1
= 3 × 106 + 0 × 105 + 0 × 104 +6 × 103 + 1 × 102 + 9 × 101 + 4 × 100

2806196 = 2 × 1000000 + 8 × 100000 + 0 × 10000 + 6 × 1000 + 1 × 100 + 9 × 10 + 6 × 1
= 2 × 106 + 8 × 105 + 0 × 104 + 6 × 103 + 1 × 102 + 9 × 101 + 6 × 100

120719 = 1 × 100000 + 2 × 10000 + 0 × 1000 + 7 × 100 + 1 × 10 + 9 × 1
= 1 × 105 + 2 × 104 + 0 × 103 + 7 × 102 + 1 × 101 + 9 × 100

20068 = 2 × 10000 + 0 × 1000 + 0 × 100 + 6 × 10 + 8 × 1
= 2 × 104 + 0 × 103 + 0 × 102 + 6 × 101 + 8 × 100

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.3

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रसारित रूपों में से प्रत्येक के लिए संख्या ज्ञात कीजिए :
(a) 8 × 104 + 6 × 103 + 0 × 102 + 4 × 101 + 5 × 100
(b) 4 × 105 + 5 × 103 + 3 × 102 + 2 × 100
(c) 3 × 104 + 7 × 102 + 5 × 100
(d) 9 × 105 + 2 × 102 + 3 × 101
हलं :
(a) 8 × 104 + 6 × 103 + 0 × 102 + 4 × 101 + 5 × 100
= 8 × 10000 + 6 × 1000 + 0 × 100 + 4 × 10 × 5 x 1
= 86045

(b) 4 × 105 + 5 × 103 + 3 × 102 + 2 × 100
= 4 × 100000 + 5 × 1000 + 3 × 100 + 2 × 1
= 405302

(c) 3 × 104 + 7 × 102 + 5 × 100
= 3 × 10000 + 7 × 100 + 5 × 1
= 30705

(d) 9 × 105 + 2 × 102 + 3 × 101
= 9 × 100000 + 2 × 100 + 30
= 900230

प्रश्न 3.
निम्नलिखित संख्याओं को मानक रूप में व्यक्त कीजिए :
(i) 5,00,00,000
(ii) 70,00,000
(iii) 3,18,65,00,000
(iv) 3,90,878
(v) 39087.8
(vi) 3908.78
हल :
(i) 5,00,00,000 = 5 × 10000000
= 5 × 107
(ii) 70,00,000 = 7 × 1000000
= 7 × 106
(iii) 3,18,65,00,000 = 3.1865 × 1000000000
= 3.1865 × 109
(iv) 3,90,878 = 3.90878 × 100000
= 3.90878 × 105
(v) 39087.8 = 3.90878 × 10000
= 3:90878 × 104
(vi) 3908.78 = 3.90878 × 1000
= 3.90878 × 103

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.3

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में प्रकट होने वाली (आने वाली) संख्याओं को मानक रूप में व्यक्त कीजिए :
(a) पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी 384,000,000 मीटर है।
(b) निर्वात स्थान में प्रकाश की चाल (या वेग) 300,000,000 मीटर/सेकण्ड है।
(c) पृथ्वी का व्यास 12756000 मीटर है।
(d) सूर्य का व्यास 1,400,000,000 मीटर है।
(e) एक आकाशगंगा में औसतन 100,000,000,000 तारे हैं।
(f) विश्व मण्डल (या सौर मंडल) 12,000,000,000 वर्ष पुराना आकलित किया गया है।
(g) आकाशगंगा के मध्य से सूर्य की दूरी 300,000,000,000,000,000,000 मीटर आकलित की गई
(h) 1.8 ग्राम भार वाली पानी की एक बूंद में 60,230,000,000,000,000,000,000 अणु (molecules) होते हैं।
(i) पृथ्वी में 1,353,000,000 किमी समुद्र जल है।
(j) मार्च 2001 में भारत की जनसंख्या 1,027,000,000 थी।
हल :
(a) पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी
= 384000000 मीटर
= 3.84 × 100000000 मीटर
= 3.84 × 108 मीटर।

(b) निर्वात में प्रकाश की चाल
= 300000000 मीटर/सेकण्ड
= 3.0 × 100000000 मीटर/सेकण्ड
= 3.0 × 108 मीटर/सेकण्ड।

(c) पृथ्वी का व्यास = 12756000 मीटर
= 1.2756 × 10000000 मीटर
= 1.2756 × 107 मीटर।

(d) सूर्य का व्यास = 1400000000 मीटर
= 1.4 × 1000000000 मीटर
= 1.4 × 109 मीटर।

(e) आकाशगंगा में औसतन तारे हैं
= 100,000,000,000
= 1 × 1000000000000
= 1 × 1011 तारे।

(f) सौरमण्डल 12,000,000,000 वर्ष पुराना है
= 12.0 × 1000000000 वर्ष
= 1.2 x 10000000000 वर्ष
= 1.2 × 1011 वर्ष।

(g) आकाशगंगा के मध्य से सूर्य की दूरी
= 300,000,000,000,000,000,000 मीटर
= 3 × 100000000000000000000 = 3 × 1020 मीटर।

(h) 1.8 ग्राम भार वाली द में
= 60,230,000,000,000,000,000,000
= 6.023 × 100000000000000000000000
= 6.023 x 1023

(i) पृथ्वी में 1,353,000,000 किमी3 समुद्र जल है
= 1.353 × 1000000000
= 1.353 × 109 किमी3

(j) मार्च 2001 में भारत की जनसंख्या
= 1.027,000,000
= 1.027 × 1000000000
= 1.027 × 109

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 13 घातांक और घात Ex 13.3 Read More »