Class 7

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

HBSE 7th Class Civics स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Textbook Questions and Answers

स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका प्रश्न उत्तर HBSE 7th Civics  प्रश्न 1.
इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान से लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि ‘जीवन का स्तर’ और ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य’ के क्या मायने होंगे।
उत्तर:
जीवन स्तर का अर्थ है लोगों को रहने के लिए न्यूनतम उपयुक्त घर, पहनने के लिए न्यूनतम पर्याप्त वस्त्र, पर्याप्त और पेट भर संतुलित भोजन, उपयुक्त शिक्षा सुविधाएँ, पर्याप्त स्वास्थ्य सुविध गएँ, बीमारियों से छुटकारा, तनावमुक्त प्रसन्नता का जीवन, मनोरंजन और अन्य सुविधाएँ और कुछ फालतू (Sparetime) समय ताकि वह इच्छानुसार अपने इस समय का सदुपयोग कर सके।

सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों की एक श्रृंखला है, जो सरकार द्वारा चलाई जाती है। ये केंद्र व अस्पताल आपस में जुड़े हुए हैं, जिससे ये शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को सुविधाएँ प्रदान कर देते हैं और सभी बीमारियों (साधारण से लेकर विशेष देखभाल की ज़रूरत वाली) का इलाज प्रदान करते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका HBSE 7th Civics प्रश्न 2.
सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
सबके लिए स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निम्न कदम उठा सकती है:

  1. सबके लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था कर सकती है।
  2. समय-समय पर स्वास्थ्य चैकअप शिविर लगा सकती है।
  3. बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई व्यवस्था कर सकती है।
  4. कम कीमत पर सभी को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवा सकती है।
  5. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर सकती है।
  6. दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रसार कर सकती है।

स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Civics प्रश्न 3.
आपको आपके इलाके में उपलब्ध सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं में क्या-क्या अंतर देखने को मिलते हैं? नीचे दी गई तालिका को भरते हुए, इनकी तुलना कीजिए और अंतर बताइए।

सुविधासेवाओं का मूल्यसेवाओं की उपलब्धता
निजी
सार्वजनिक

उत्तर:

सुविधासेवाओं का मूल्यसेवाओं की उपलब्धता
निजी बहुत ज्यादापर्याप्त है
सार्वजनिकबहुत कम हैनममात्रा की है

निजी क्षेत्र में मालिक ज्यादा-से-ज्यादा धन कमाना चाहते हैं। वे अच्छे-से-अच्छे डॉक्टर, नर्से और पास ही दवाइयाँ बेचने वाली दुकान रखते हैं, वे टेलीफोन पर ही दूर-दूर से विशेषज्ञ बुला लेते हैं। उनका प्रबंध बहुत अच्छा होता है। वे प्रायः धनी लोगों या मध्यम वर्ग के लोगों को अपने यहाँ तुरंत भर्ती कर लेते हैं।

सार्वजनिक क्षेत्रों में सरकार द्वारा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रायः अस्पतालों में हर समय चिकित्सक, नर्से, आदि पूरी संख्या में नहीं होती हैं। वे ड्यूटी पर लापरवाही करते हैं। सेवाभाव कम है। लोगों को लंबी-लंबी कतारों में घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

Swasthya Mein Sarkar Ki Bhumika HBSE 7th Civics प्रश्न 4.
“पानी और सफाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेकों बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है।” उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
(i) पानी और साफ-सफाई की गुणवत्ता में सुधार से अनेकों बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। उदाहरण के लिए लोगों को पीने के लिए जब साफ पानी मिलेगा तो उन्हें पेचिश नहीं लगेंगे, उनका पेट ठीक रहेगा। पेट से जुड़ी बीमारियाँ प्रत्येक व्यक्ति को नहीं होंगी। यदि पीने को साफ जल उपलब्ध नहीं होगा तो जलजनित बीमारियाँ पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। विशेषज्ञों की राय है कि छूत की 21 प्रतिशत बीमारियाँ जल से उत्पन्न होती हैं। जैसे डायरिया, पेट के कीड़े और हैपेटाइटस।

(ii) साफ और सफाई से चित्त प्रसन्न रहता है। साफ-सफाई की गुणवत्ता में सुधार से पर्यावरण सुधरता है। वायु और भूमि प्रदूषित नहीं होते। स्वच्छ वायु, पर्यावरण और भूमि लोगों को मलेरिया, हैजे, चर्म रोग, साँस की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

बहुविकल्पी प्रश्न

Swasthya Me Sarkar Ki Bhumika HBSE 7th Civics प्रश्न 1.
उचित विकल्प चुनो:

(i) भारत में अस्पतालों में हो रही निरंतर वृद्धि सूचित करती है:
(क) आर्थिक प्रगति
(ख) स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी
(ग) रोगों का अधिक विस्तार
उत्तर:
(ख) स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी।

(ii) चिकित्सा पर्यटकों का भारत की ओर आकर्षित होने का मुख्य कारण है:
(क) सस्ती चिकित्सा सुविधा
(ख) विश्व के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
(ग) अत्यधिक उन्नत तकनीक
उत्तर:
(क) सस्ती चिकित्सा सुविधा।

(iii) सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएँ कहलाती हैं:
(क) निजी स्वास्थ्य सुविधाएँ
(ख) सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ
(ग) जनहित स्वास्थ्य सुविधा
उत्तर:
(ख) सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ

(iv) केरल सरकार ने 1996 में राज्य के पूरे बजट का कितना प्रतिशत पंचायतों को दे दिया था?
(क) 20%
(ख) 40%
(ग) 60%
उत्तर:
(ख) 40%

(v) कोस्टारिका में सबसे महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गयाः
(क) देश में सेना न रखने का
(ख) स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक खर्च करने का
(ग) सभी स्तरों पर स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान देने का
उत्तर:
(क) देश में सेना न रखने का।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Civics प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) दवाइयों के निर्माण की दृष्टि से भारत का विश्व में ……. स्थान है।
(ii) स्वास्थ्य सुविधाएँ हमारे ……………… के अधिकार का एक भाग है।
(iii) कोस्टारिका को ……… का सबसे स्वस्थ देश माना जाता है।
(iv) ग्रामीण इलाकों में अक्सर एक जीप ही मरीजों के लिए चलता-फिरता ………………….. बन के आती है।
उत्तर:
(i) चौथा
(ii) जीवन
(ii) दक्षिणी अमेरिका
(iv) दवाखाना।

स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका कक्षा 7 HBSE Civics प्रश्न 3.
सही अथवा गलत छाँटो:
(i) केवल बीमारियों व चोट आदि से मुक्त रहना ही स्वास्थ्य है।
(ii) सुस्ती एवं अकर्मण्यता स्वस्थ जीवन के लक्षण हैं।
(ii) केवल 20% लोग ही बीमारी के दौरान आवश्यक दवाइयों को खरीदने में समर्थ होते हैं।
(iv) आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बहुत अधिक है।
उत्तर:
(i) केवल बीमारियों व चोट आदि से मुक्त रहना ही स्वास्थ्य है। ✗
(ii) सुस्ती एवं अकर्मण्यता स्वस्थ जीवन के लक्षण हैं। ✗
(ii) केवल 20% लोग ही बीमारी के दौरान आवश्यक दवाइयों को खरीदने में समर्थ होते हैं। ✓
(iv) आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बहुत अधिक है। ✗

HBSE 7th Class Civics स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Swasthya Mein Sarkar Ki Bhumika Class 7th HBSE Civics प्रश्न 1.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कौन सी संवैधानिक व्यवस्था की अवहेलना की जा रही है?
उत्तर:
यद्यपि भारतीय संविधान यह मानता है कि स्वास्थ्य का अधिकार हमारे भौतिक अधिकारों का भाग है, फिर भी वह समान रूप से सबके लिए लगभग 60 साल की स्वतंत्रता के बाद भी उपलब्ध नहीं है। सभी क्षेत्रों, व्यक्तियों को मुफ्त दवाइयाँ, डॉक्टर, नर्से, महिलाओं तथा बच्चों को विशेषज्ञों की सेवाएँ. जीवन रक्षक, दवाइयाँ आदि नहीं दी जा रही हैं।

Sarkar Ki Bhumika HBSE 7th Civics प्रश्न 2.
लोकतंत्रीय शासन प्रणाली में लोगों की सरकार से क्या अपेक्षा रहती है?
उत्तर:
लोकतंत्रीय शासन प्रणाली में लोगों की यह अपेक्षा रहती है कि सरकार उनके कल्याण के लिए कार्य करे। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार प्रदान करने एवं गृह निर्माण, साफ जल आपूर्ति, सड़कों के विकास तथा बिजली आदि उपलब्ध कराने के माध्यम से हो सकता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 3.
स्वास्थ्य का क्या अर्थ है?
उत्तर:
साधारण शब्दों में स्वास्थ्य का अर्थ है, हमारा या लोगों का विभिन्न प्रकार की बीमारियों, चोट आदि से मुक्त रहना लेकिन स्वास्थ्य केवल बीमारियों से संबंधित नहीं है। इसका संबंध उन मौलिक सुविधाओं से भी है जो लोगों के स्वास्थ्य बनाने में सहायक एवं आवश्यक हैं। जैसे स्वच्छ जल की आपूर्ति, प्रदूषण मुक्त वातावरण की प्राप्ति, भरपेट पौष्टिक भोजन आदि।

प्रश्न 4.
स्वस्थ जीवन और अस्वस्थ जीवन के कुछ लक्षण बताइए।
उत्तर:
(i) स्वास्थ्य के लक्षण (Traits of Health): स्वास्थ्य का प्रतीक है हम जो भी कार्य करें, चुस्ती से और ऊँचे मनोबल के साथ करें। हम सबको तनावमुक्त और प्रसन्न रहना चाहिए। हमारे जीवन के ये सभी पहलू स्वास्थ्य के हिस्से हैं।
(ii) बीमारी या अस्वस्थता के लक्षण (Traits of illness and of bad-health): सुस्त और अकर्मण्य रहना, चिंताग्रस्त होना और लंबे समय तक डरे-सहमे रहना स्वस्थ जीवन के लक्षण नहीं हैं।

प्रश्न 5.
भारत में कितने चिकित्सा महाविद्यालय हैं? इनकी एक उपलब्धि बताइए।
उत्तर:
संसार भर में भारत में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय हैं और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं। लगभग हर वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वास्थ्य क्या है? इससे संबंधित किन कारणों पर विचार करना आवश्यक है?
उत्तर:
I. स्वास्थ्य क्या है?:
स्वास्थ्य के बारे में हम अनेक प्रकार से सोच सकते हैं। स्वास्थ्य का अर्थ है, हमारा बीमारियों और चोट आदि से मुक्त रहना; लेकिन स्वास्थ्य केवल बीमारियों से संबंधित नहीं है।

II. विचारणीय आवश्यक कारण:
बीमारी के अलावा हमारे लिए उन कारणों पर भी विचार करना आवश्यक है, जो हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। उदाहरण के लिए-यदि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी और प्रदूषण-मुक्त वातावरण मिले, तो वे सामान्यतया स्वस्थ रहेंगे। दूसरी ओर यदि लोगों को भरपेट भोजन न मिले अथवा उन्हें घुटनभरी अवस्था में रहना पड़े, तो उनके बीमार पड़ने की संभावना अधिक है।

प्रश्न 2.
बीमारियों से बचाव और उनके उपचार के लिए हमें क्या चाहिए?
उत्तर:
बीमारियों से बचाव और उनके उपचार के लिए हमें उचित स्वास्थ्य सेवाएँ चाहिएँ, जैसे-स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, परीक्षणों के लिए प्रयोगशालाएँ, एम्बुलेंस की सुविधा, ब्लड बैंक आदि जो मरीजों को आवश्यक सेवा और देखभाल उपलब्ध करा सकें। ऐसी सुविधाओं की व्यवस्था को चलाने के लिए हमें स्वास्थ्य सेवकों, नसों, योग्य डॉक्टरों तथा अन्य विशेषज्ञों की जरूरत है, जो परामर्श दे सकें, रोग की पहचान कर सके और इलाज कर सके। मरीजों के इलाज के लिए हमें आवश्यक दवाइयाँ व उपकरण भी चाहिएँ। जब हम बीमार होते हैं, तो अपने इलाज के लिए हमें इन सुविधाओं की ज़रूरत पड़ती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 3.
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सकारात्मक विकास से जुड़े बिंदुओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(i) भारत में बड़ी संख्या में डॉक्टर, दवाखाने और अस्पताल हैं। देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को चलाने का पर्याप्त अनुभव और ज्ञान भी उपलब्ध है। ये ऐसे चिकित्सालय और स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन्हें सरकार चलाती है।

(ii) सरकार अपनी जनसंख्या के एक बड़े भाग की देखभाल करने में समर्थ है, जो सैकड़ों और हजारों गाँवों में फैली हुई है। साथ ही चिकित्सा विज्ञान में असाधारण (Uncommon) प्रगति हुई है, जिसके चलते देश में इलाज की नई तकनीकें और विधियाँ उपलब्ध है।

प्रश्न 4.
केरल में राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी किए गए कुछ उल्लेखनीय कार्य लिखिए।
उत्तर:

  1. 1996 में केरल सरकार ने राज्य में कुछ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन किए। राज्य के कुल बजट का 40 प्रतिशत पंचायतों को दे दिया गया।
  2. इससे पंचायतें अपनी आवश्यकताओं को योजनाबद्ध कर उनकी पूर्ति कर सकती थीं।
  3. उदाहरण के लिए-इससे गाँव के लिए पीने का पानी, आहार, महिलाओं के विकास और शिक्षा, आदि के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना संभव हो सका।
  4. इसके फलस्वरूप जल वितरण व्यवस्था की जाँच की गई. स्कूलों और आँगनवाड़ियों के काम को सुनिश्चित किया गया और गाँव की विशेष समस्याओं पर ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में भी सुधार किया गया। इन सब कार्यों से स्थिति में सुधार आया।
  5. इतने प्रयत्नों के बाद भी कुछ समस्याएँ तो बनी रहीं, जैसे-दवाइयों की कमी, अस्पतालों में अपर्याप्त बिस्तर, पर्याप्त डॉक्टरों का न होना आदि। इन्हें दूर करने की आवश्यकता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
“भारत में प्रायः कहा जाता है कि हम सबको स्वस्थ सुविधाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? यदि हाँ तो क्यों, यदि नहीं तो क्यों?
उत्तर:
भारत को आजाद हुए लगभग 60 वर्ष से भी ज्यादा हो गए हैं। यह एक लोकतांत्रिक देश है। इसका संविधान सभी को स्वस्थ रखने की मूलभूत गारंटी देता है। यह कहना असंगत है कि हम सबको स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में असमर्थ हैं। मैं, इस कथन से पूरी तरह असहमत हूँ। अपने उत्तर के पक्ष में निम्नलिखित तर्क देता हूँ:

  1. भारत में, दुनिया में सबसे ज्यादा चिकित्सा महाविद्यालय हैं और प्रति वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं।
  2. वर्ष 2000 के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में 18218 अस्पताल हैं।
  3. भारत दवाइयों के निर्माण की दृष्टि से विश्व में चौथा बड़ा देश है अर्थात् लगभग 190 देश भारत से पीछे हैं।
  4. भारत में अच्छे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, ईरानी और एलोपेथिक जानने वाले विशेषज्ञ, कंपाउंडर, नर्से, आदि भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
  5. सरकार अपनी जनसंख्या के एक बड़े भाग की देखभाल करने में समर्थ है, जो सैकड़ों शहरों और हजारों गांवों में फैली हुई है। साथ ही चिकित्सा विज्ञान में असाधारण प्रगति हुई है, जिसके चलते देश में इलाज की नई तकनीकें और विधियाँ उपलब्ध हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

प्रश्न 2.
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को किन कारणों से सार्वजनिक कहा जाता है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को अनेक कारणों से सार्वजनिक (Public) कहा जाता है। इनमें से निम्नलिखित हैं

(i) सरकार ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को पूरा करने के लिए ये अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं।

(ii) इन सेवाओं को चलाने पर व्यय होने वाला धन हमारे अर्थात् जनता के द्वारा सरकार को टैक्स के रूप में दिया जाता है। इसलिए ये सुविधाएँ सबके लिए हैं।

(iii) सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि इसका उद्देश्य गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क या बहुत कम कीमत पर देना है, जिससे गरीब लोग भी इलाज करा सके

(iv) अनेक संक्रामक (छूत की बीमारियाँ) रोग होते हैं। सार्वजनिक सेवाओं का अन्य महत्वपूर्ण कार्य है बीमारियों जैसे टी. बी., मलेरिया, पीलिया, दस्त लगना, हैजा, चिकनगुनिया आदि को फैलने से रोकना। इसकी व्यवस्था सरकार को लोगों के सहयोग से करनी होती है अन्यथा यह असफल हो जाएगी। उदाहरण के लिए-मच्छरों को पैदा होने से रोकने के अभियान को सफल बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि क्षेत्र के सभी लोग अपने कूलरों व घर की छतों आदि पर पानी एकत्र न होने दें। इसी प्रकार पल्स पोलियो अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. सार्वजनिक (Public): वह सेवा या कार्य, जो देश के सब लोगों के लिए है और मुख्य रूप से सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें स्कूल, अस्पताल, टेलीफोन सेवाएँ आदि शामिल हैं। लोग इन सेवाओं की माँग कर सकते हैं और यदि ये ठीक से काम नहीं करती हैं, तो इन पर सवाल उठा सकते हैं।

2. निजी (Private): वह सेवा या कार्य, जो किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा अपने लाभ के लिए आयोजित किया जाए।

3. चिकित्सा पर्यटक (Medical Tourists): ये वे विदेशी पर्यटक हैं, जो इस देश के उन अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए विशेष रूप से यहाँ आते हैं; जहाँ उन्हें अपने देश की तुलना में बहुत कम मूल्य पर विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्राप्त हो जाती हैं।

4. संचारणीय बीमारियाँ (Communicable Dsiseases): ये वे बीमारियाँ हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को कई माध्यमों से संचारित हो जाती हैं, जैसे-पानी, भोजन, हवा, इत्यादि।

5. ओ.पी.डी. (OPD): यह ‘आउट पेशेंट डिपार्टमेंट’ या ‘बाह्य रोगी विभाग’ का संक्षिप्त रूप है। अस्पताल में किसी विशेष वार्ड में भर्ती करने से पहले यहाँ रोगियों को लाकर उनका इलाज किया जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 2 स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

HBSE 7th Class Hindi मीठाईवाला Textbook Questions and Answers

कहानी से

Class 7 Hindi Chapter 5 Pdf HBSE प्रश्न 1.
मिठाईवाला अलग-अलग चीजें क्यों बेचता था और वह महीनों बाद क्यों आता था?
उत्तर:
मिठाईवाला अलग-अलग चीजें बंचता था। कभी वह मिठाई बेचता, तो कभी खिलौने बेचता और कभी मुरली बेचता था। वह बच्चों को पसंद आने वाली चीजें ही बेचता था। बच्चे एक चीज से उकता न जाएँ इसलिए चीजें बदल-बदलकर बेचता था। वह महीनों बाद इसलिए आता था क्योंकि वह चीजें तैयार करवाता था तथा बच्चों में उत्सुकता बनाए रखना चाहता था।

Part 5 Mithaiwala HBSE Class 7 प्रश्न 2.
मिठाईवाले में वे कौन-से गुण थे जिनकी वजह से बच्चे तो बच्चे, बड़े भी उसकी ओर खिंचे चले आते थे?
उत्तर:
मिठाईवाले में अनके गुण थे।

  • उसका स्वर बहुत मीठा था। वह गा-गाकर चीजें बेचता था।
  • बच्चों के प्रति उसका व्यवहार अत्यंत कोमल एवं प्रेमपूर्ण था।
  • वह लाभ कमाने के चक्कर में नहीं रहता था।
  • वह सदा सच बोलता था।
  • उसके हृदय में बच्चों के लिए ममता थी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

Class 7 Hindi Chapter 5 Pdf Question Answer HBSE प्रश्न 3.
विजय बाबू एक ग्राहक थे और मुरलीवाला एक विक्रेता। दोनों अपने-अपने पक्ष के समर्थन में क्या तर्क पेश करते हैं?
उत्तर:
विजय बाबू एक ग्राहक थे और मुरलीवाला एक विक्रेता! विजय बाबू अपने पक्ष के समर्थन में यह तर्क प्रस्तुत करते हैं-फेरीवाले झूठे और मक्कार होते हैं। वे सभी को एक समान दर पर सामान देते हैं. पर पहले अधिक दाम बताकर फिर कम करके ग्राहक पर अहसान का बोझ लाद देते हैं।
मुरलीवाला तर्क देता है-

  • ग्राहक को वस्तु की लागत कीमत का पता नहीं होता।
  • दुकानदार चाहे हानि उठाकर भी चीज बेचे फिर भी ग्राहक समझता है कि दुकानदार लूट रहा है।
  • ग्राहक को दुकानदार पर विश्वास नहीं होता।

Class 7 Hindi Chapter 5 Question Answer HBSE प्रश्न 4.
खिलौनेवाले के आने पर बच्चों की क्या प्रतिक्रिया होती थी?
उत्तर:
खिलौने वाले के आने पर बच्चे खुश हो जाते थे। वे अपने-अपने घर से पैसे लाकर खिलौनों का मोल भाव करने लग जाते थे। खिलौनावाला उनको मनचाहे खिलौने दे देता था और बच्चे उन्हें पाकर उछलने-कूदने लगते थे।।

प्रश्न 5.
रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से खिलौनेवाले का स्मरण क्यों हो आया?
उत्तर:
रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से खिलौनेवाले का स्मरण इसलिए हो आया क्योंकि खिलौनेवाला भी इसी तरह गा-गाकर खिलौने बेचा करता था। उसने उसका स्वर पहचान लिया था।

प्रश्न 6.
किसकी बात सुनकर मिठाईवाला क्यों भावुक हो गया था? उसने इन व्यवसायों को अपनाने का क्या कारण बताया?
उत्तर:
दादी की बात सुनकर मिठाईवाला भावुक हो गया। इस पर उसने भावुक होकर बताया-वह भी अपने नगर का प्रतिष्ठित आदमी था। उसके पास सुख के सभी साधन थे। स्त्री और दो छोटे बच्चे भी थे। विधाता की लीला सभी को ले गई। वह तो अपने बच्चों को इन बच्चों में खोजता है। उसे पैसों की कोई कमी नहीं है। वह इन चीजों को बच्चों में बेचकर संतोष का अनुभव करता है. कमाता नहीं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

प्रश्न 7.
“अब इस बार ये पैसे न लूँगा” कहानी के अंत में मिठाईवाले ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर:
चुन्न-मुन्नू ने मिठाई मांगी तो मिठाईवाले ने मिठाई की दो पुड़ियाँ उन्हें ऐसे ही दे दी। रोहिणी ने भीतर से पैसे फेंके तो मिठाईवाला बोला “अब इस बार ये पैसे न लूँगा।” मिठाईवाले ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसे लग रहा था कि वह अपने ही बच्चों को मिठाई दे रहा है।

प्रश्न 8.
इस कहानी में रोहिणी चिक के पीछे से बात करती है। क्या आज भी औरतें चिक के पीछे से बात करती हैं? यदि करती हैं तो क्यों? आपकी राय में क्या यह सही है?
उत्तर:
आज प्रायः औरतें चिक के पीछे से बातें नहीं करतीं। हाँ. कुछ मुस्लिम परिवारों में यह रिवाज अब भी है। वे स्त्रियाँ परदा करती हैं। गाँव की स्त्रियाँ भी परदा करती हैं। मेरी राय में यह ठीक नहीं है।

कहानी से आगे

प्रश्न 1.
मिठाईवाले के परिवार के साथ क्या हुआ होगा। सोचिए और इस आधार पर एक और कहानी बुनिए?
उत्तर:
मिठाईवाले के परिवार के साथ कोई दुर्घटना घटी होगी। मिठाई वाले का परिवार कहीं जा रहा होगा कि उन्हें किसी दुर्घटना का शिकार होना पड़ा होगा और उस दुर्घटना में मिठाईवाले की पत्नी और बच्चे मर गए होंगे।

प्रश्न 2.
हाट-मेले, शादी आदि आयोजनों में कौन-कौन-सी चीजें तुम्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं? उनको सजाने-बनाने में किसका हाथ होगा? उन चेहरों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
हाट-मेलं. शादी में हमें निम्नलिखित चीजें ज्यादा आकर्षित करती हैं

  1. खिलौने
  2. मिठाइयाँ
  3. चाट-पकौड़ी
  4. गोलगप्पे
  5. चाऊमीन।

खिलौनों को कारीगर घरों में बनाते हैं, जबकि मिठाइयों और चाट-पकौड़ी को वहीं मेले या शादी में बनाया जाता है। इनके चेहरे पर परिश्रम झलकता है।

प्रश्न 3.
इस कहानी में मिठाईवाला दूसरों को प्यार और खुशी देकर अपना दुःख कम करता है। इस मिजाज की और कहानियाँ, कविताएँ ढूंढिए और पढ़िए।
उत्तर:
ऐसी कहानियाँ विद्यार्थी पुस्तकों से पढ़ें।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

HBSE 7th Class Hindi मीठाईवाला Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बच्चे खिलौने देखकर कैसे हो जाते थे?
उत्तर:
बच्चे खिलौने देखकर पुलकित हो उठते थे।

प्रश्न 2.
रोहिणी क्या सोचने लगी?
उत्तर:
रोहिणी सोचने लगी-खिलौने इतने सस्ते में कैसे दे गया?

प्रश्न 3.
नगर भर में क्या समाचार फैल गया?
उत्तर:
नगर भर में मुरलीवाले के आने का समाचार फैल गया।

प्रश्न 4.
ग्राहक हमेशा क्या सोचता है?
उत्तर:
ग्राहक हमेशा यह सोचता है कि दुकानदार मुझे लूट रहा है।

प्रश्न 5.
मुरलीवाले का स्वर कैसा था? उत्तर: मुरलीवाले का स्वर मीठा और स्नेहसिक्त था। प्रश्न 6. रोहिणी मकान की छत पर क्या कर रही थी?
उत्तर:
रोहिणी स्नान करके मकान की छत पर बाल सुखा रही थी।

प्रश्न 7.
मिठाईवाला पहले क्या था?
उत्तर:
वह पहले एक व्यवसायी था।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विजयबाबू और मिठाईवाले के वार्तालाप को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
विजयबाबू: क्यों भाई, किस भाव देते हो मुरली?
मिठाईवाला: बाबू जी, वैसे तो भाव तीन पैसे का है, पर मैं आपको दो पैसे में ही दे दूंगा।
विजयबाबू: क्यों झूठ बोलता है? देता तो सभी को दो पैसे की होगा, पर मुझ पर एहसान का बोझ लादना चाहता है।
मिठाईवाला: बाबू जी. आपको इसकी लागत का पता तक नहीं है। हम चाहे हानि उठाकर भी अपना सामान क्यों न बेचें, पर आप हमें ठग ही समझते हैं।
विजयबाबू: अच्छा, अच्छा। बहस के लिए मेरे पास समय नहीं है। जल्दी से दो मुरली दे दे।

प्रश्न 2.
खिलौनेवाले की मधुर आवाज का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता था?
उत्तर:
खिलौनेवाले की मधुर आवाज सुनकर बच्चे अपना खेल बीच में ही छोडकर खिलौनेवाले के आस-पास जमा हो जाते और उसे घेरकर खड़े हो जाते। खिलौनेवाला उनके सामने अपनी खिलौनों की पेटी खोल देता।

प्रश्न 3.
नगर भर में मुरलीवाले के आने का समाचार क्यों फैल गया?
उत्तर:
नगर भर में मुरलीवाले के आने का समाचार इसलिए फैल गया क्योंकि वह मुरली बजाने और गाना गाने में उस्ताद था। लोगों को उसने मुरली बजाकर और मधुर गीत गा-गाकर रिझा लिया था। चारों ओर उसी की चर्चा होने लगी थी।

प्रश्न 4.
रोहिणी को मिठाईवाले का स्वर सुनकर खिलौनेवाले और मुरलीवाले का स्मरण क्यों हो आया?
उत्तर:
वास्तव में खिलौनेवाला, मुरलीवाला और मिठाईवाला व्यक्ति एक ही था। वही बार-बार चीजें बदलकर बच्चों को खश करने आता था। रोहिणी ने जब मिठाईवाले का मृदुल स्वर सुना तो उसे वह परिचित स्वर लगा। मुरलीवाला भी इसी प्रकार के स्वर में गाता था अतः उसे उसका स्मरण हो आया।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

प्रश्न 5.
मिठाईवाले ने अपनी मिठाइयों की क्या-क्या विशेषताएँ बताई?
उत्तर:
मिठाईवाले ने अपनी मिठाइयों की ये विशेषताएँ बताई-ये रंग-बिरंगी हैं। ये खट्टी-मीठी हैं तथा जायकेदार हैं। ये मुंह में देर तक टिकती हैं। बच्चे इन्हें बड़े चाव से चूसते हैं। ये खाँसी को दूर करती हैं। आकार में ये चपटी, गोल और पहलदार हैं।

प्रश्न 6.
मिठाईवाले को अपने व्यवसाय में पैसे के अलावा और क्या मिलता था?
उत्तर:
मिठाईवाले को अपने व्यवसाय में पैसे के अलावा संतोष, धीरज और असीम सुख मिलता था। वह बच्चों के निकट रहना चाहता था और अपने व्यवसाय में वह यह अवसर पा रहा था।

प्रश्न 7.
रोहिणी को मिठाईवाले के संबंध में जानने की उत्सुकता क्यों थी?
उत्तर:
रोहिणी को जब यह पता चला कि यह मिठाईवाला ही पहले खिलौनेवाला और मुरलीवाला बनकर आया था तो वह उसके बारे में जानने को उत्सुक हो उठी। वह जानना चाहती थी कि यह व्यक्ति इतने कम दामों पर अपनी चीजें क्यों बेचता है?

प्रश्न 8.
फेरीवाले को गली के बच्चों पर ममता क्यों थी?
उत्तर:
फेरीवाले को गली के बच्चों पर ममता इसलिए थी क्योंकि वह उन बच्चों में अपने मरे हुए बच्चों की छवि देखता था। उसे विश्वास था कि वे कहीं-न-कहीं जन्मे तो होंगे ही। वह उनको ही खोजता फिरता था। यही कारण था कि वह उन बच्चों के प्रति ममता का भाव रखता था। इससे उसे असीम संतोष मिलता था।

प्रश्न 9.
मिठाईवाला बच्चों के लिए ही चीजें लेकर क्यों आया था? सही उत्तर छाँटिए
(क) वह अधिक पैसा कमाना चाहता था।
(ख) वह लोगों को आकर्षित करना चाहता था।
(ग) वह लोगों में नाम कमाना चाहता था।
(घ) वह बच्चों से मिलकर अपनी ममता की पूर्ति करना चाहता था।
उत्तर:
(घ) वह बच्चों से मिलकर अपनी ममता की पूर्ति करना चाहता था।

प्रश्न 10.
मिठाईवाले की व्यथा को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
मिठाईवाला एक व्यथित व्यक्ति है। वह धनी-मानी व्यक्ति होते हुए भी गली-गली मुरली, खिलौने तथा मिठाई बेचता फिरता है। इस काम से उसकी व्यथा कुछ कम होती है। उसका एक भरा-पूरा परिवार था। ईश्वर की लीला भी बड़ी विचित्र है। उसकी सुंदर पत्नी और प्यारे बच्चे असमय ही ईश्वर को प्यारे हो गए। उसका हृदय व्यथा के सागर में डूब गया। उसने अपने जीने का माध्यम ढूंढ निकाला। वह बच्चों के सलोने मुखों में अपने बच्चों की छवि निहारता है। इससे उसे संतोष मिलता है।

प्रश्न 11.
एक दिन नगर में क्या समाचार फैल गया?
उत्तर:
एक दिन नगर में यह समाचार फैल गया कि यहाँ एक मुरलीवाला आया है। मुरली बजाने में वह बहुत उस्ताद है। वह मुरली बजाकर, गाना सुनाकर मुरली भी बेचता है और वह भी दो-दो पैसे में। इतने कम दाम में तो उसे कुछ भी नहीं मिलता होगा।

प्रश्न 12.
मुरलीवाले की बातें सुनकर रोहिणी ने क्या अनुभव किया?
उत्तर:
मुरलीवाले की बातें सुनकर रोहिणी ने अनुभव किया कि बच्चों के साथ इतने प्यार से बातें करने वाला कोई फेरीवाला कभी पहले नहीं आया। वह सस्ता सौदा बेचता है तथा भला आदमी जान पड़ता है।

प्रश्न 13.
इस कहानी का उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
इस कहानी का उद्देश्य है कि व्यक्ति परोपकार करके अपने दुःख को कमकर सकता है। व्यक्ति मीठी वाणी और सद्व्यवहार से सबका मन मोह लेता है। बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

प्रश्न 14.
बच्चे खिलौनेवाले से क्यों खुश रहते थे?
उत्तर:
खिलौनेवाला बच्चों को डाँटने-फटकारने के स्थान पर प्यार करता था। वह उन्हें तरह-तरह के खिलौने दिखाता था और उनकी पसंद के खिलौने उन्हें अत्यंत कम दामों पर दे देता था। वह बच्चों के साथ अत्यंत मीठे स्वर में बात करता था। वह बच्चों में लोकप्रिय हो गया था।

प्रश्न 15.
इस कहानी के माध्यम से लेखक ने कैसे व्यक्ति का चित्रण किया है?
उत्तर:
इस कहानी के माध्यम से लेखक ने एक ऐसे धनी और प्रतिष्ठित व्यक्ति की मन:स्थिति का चित्रण किया है, जिसने असमय ही अपनी पत्नी एवं बच्चों को खो दिया। वह अपने बच्चों के साथ बहुत लगाव रखता था। वह नगर के अन्य बच्चों को अपनी चीजों एवं मधुर वाणी से इसलिए लुभाता है क्योंकि वह उनमें अपने बच्चों की छवि देखता है। इससे उसे मानसिक शांति का अनुभव होता है।

मीठाईवाला गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. उसके …………….. खोल देता।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. मकानों में हलचल क्यों मच जाती थी?
2. युवतियाँ कहाँ, किस रूप में झाँकने लगती थीं?
3. बच्चे कहाँ खेलते थे?
4. खिलौनेवाला क्या करता था?
उत्तर:
1. जब खिलौनेवाला मीठे स्वर में गलियों में आवाज़ देता-‘खिलौनेवाला’ तब उसे सुनकर निकट के मकानों में हलचल मच जाती थी।
2. युवतियाँ अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर, घर की चिकों को उठाकर नीचे की ओर झाँकने लगती थीं।
3. बच्चे गलियों और उनके मध्य समाए छोटे-छोटे उद्यानों में खेलते थे।
4. खिलौनेवाला बच्चों के झुंड के बीच बैठकर अपने खिलौनों की पेटी खोल देता था।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. खिलौने वाला का स्वर कैसा था?
(क) स्नेह से भरा
(ख) कर्कश
(ग) तीखा
(घ) अजीब-सा
उत्तर:
(क) स्नेह से भरा

2. युवतियाँ कहाँ देखने लगती थीं?
(क) ऊपर की ओर
(ख) नीचे की ओर
(ग) भीड़ की ओर
(घ) कहीं नहीं
उत्तर:
(ख) नीचे की ओर

3. इस कहानी के लेखक हैं
(क) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(ख) भगवती चरण वर्मा
(ग) प्रेमचंद
(घ) जैनेंद्र
उत्तर:
(क) भगवती प्रसाद वाजपेयी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

2. नगर भर …………………………………… करता था?”

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. नगर भर में क्या समाचार फैल गया?
2. लोग क्या कहने लगे?
3. मुरलीवाले का हुलिया किस प्रकार का बताया गया?
4. पहले यह व्यक्ति क्या काम करता था?
उत्तर:
1. नगर भर में दो-चार दिनों में यह समाचार फैल गया कि मुरलीवाला आया है।
2. लोग यह कहने लगे कि वह व्यक्ति मुरली बजाने में बड़ा उस्ताद है। वह गाना सुना कर और मुरली बजा कर मुरली बेचता है। वह दो-दो पैसे में मुरली बेच रहा है। इतने में तो मेहनत भी पूरी न होती होगी।
3. मुरलीवाले का यह हुलिया बताया गया- वह 30-32 वर्ष का होगा। वह गोरा- पतला युवक है। वह बीकानेरी रंगीन साफा बाँधता है।
4. पहले यही व्यक्ति खिलौने बेचा करता था।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. नगर भर में क्या समाचार फैल गया?
(क) मुरलीवाले के आने का
(ख) खिलौनेवाले के आने का
(ग) गुब्बारवाले के आने का
उत्तर:
(क) मुरलीवाले के आने का

2. वह आदमी कैसे मुरली बेचता है?
(क) मुरली बजाकर
(ख) गाना सुनाकर
(ग) दोनों काम करके
(घ) कुछ नही करके
उत्तर:
(ग) दोनों काम करके

3. मुरलीवाले की उन कितनी होगी?
(क) बीस वर्ष
(ख) पच्चीस वर्ष
(ग) 30-32 वर्ष
(घ) पचास वर्ष
उत्तर:
(ग) 30-32 वर्ष

4. वह कैसा साफा बाँधता है?
(क) बीकानेरी
(ख) जोधपुरी
(ग) जयपुरी
(घ) अजमेरी
उत्तर:
(क) बीकानेरी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

3. प्रतिदिन इसी ………………….. गए हैं।”

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1, प्रतिदिन किसकी चर्चा होती थी और क्यों?
2. बच्चों को कैसा स्वर सुनाई पड़ता था?
3. मुरलीवाले का स्वर सुनकर रोहिणी को क्या स्मरण हो आया?
4. विजय कौन थे? उनसे रोहिणी ने क्या कहा?
उत्तर:
1. सारे नगर में प्रतिदिन मुरलीवाले की चर्चा होती थी क्योंकि प्रत्येक गली में उसकी मुरली की मधुर ध्वनि सुनाई पड़ती थी।
2. बच्चों को मुरलीवाले का मादक-मृदुल स्वर सुनाई पड़ता था बच्चों को बहलाने वाला, मुरलिया वाला।
3. मुरलीवाले के स्वर को सुनकर रोहिणी को मन-ही-मन खिलौनेवाले का स्मरण हो आया। वह भी इसी तरह गा-गाकर खिलौने बेचा करता था।
4. विजय रोहिणी के पति थे। रोहिणी ने उनसे मुरलीवाले को बुलाने के लिए कहा क्योंकि उसे चुन्नू-मुन्नू के लिए मुरली खरीदनी थी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. प्रतिदिन किसकी चर्चा होती थी?
(क) मुरलीवाले की
(ख) मिठाईवाले की
(ग) खिलौनेवाले की
(घ) किसी की नहीं
उत्तर:
(क) मुरलीवाले की

2. रोहिणी को मुरलीवाले के स्वर से किसका स्मरण हो आया?
(क) मिठाईवाले का
(ख) खिलौनेवाले का
(ग) फेरीवाले का
(घ) सभी का
उत्तर:
(ख) खिलौनेवाले का

3. रोहिणी उठकर किसके पास गई?
(क) अपने पति विजय बाबू के पास
(ख) मुरलीवाले के पास
(ग) वृद्धा माँ के पास
(घ) बच्चों के पास
उत्तर:
(क) अपने पति विजय बाबू के पास

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

4. विजय बाबू ………………………… …. भाव पड़ी हैं।”

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. विजय बाबू क्यों मुस्करा दिए?
2 विजय बाबू ने मुरलीवाले से क्या कहा?
3. मुरलीवाले ने क्या सफाई दी?
4. क्या आप उसकी बात से सहमत हैं?
उत्तर:
1. विजय बाबू मुरलीवाले की इस बात पर मुस्करा दिए कि मुरली है तो तीन पैसे की, पर आपको दो पैसे में ही दे दूंगा। विजय बाबू को लगा कि यह तो मुझ पर अहसान लाद रहा है।

2. विजय बाबू ने मुरलीवाले से यह कहा कि तुम लोगों की आदत झूठ बोलने की है। सभी को दो-दो पैसों में देते होंगे, पर अहसान का बोझा मेरे ऊपर लाद रहे हो।

3. मुरलीवाले ने यह सफाई दो-आपको मुरली की लागत का पता नहीं है। हर ग्राहक यही समझता है कि दुकानदार मुझे लूट रहा है। मैंने तो एक हजार मुरलियाँ बनवाई थीं अतः मुझे इस भाव पड़ी हैं अन्यथा कहीं भी ये मुरलियाँ दो-दो पैसे में नहीं मिल सकती।

4. हाँ, हम मुरलीवाले की बात से सहमत हैं। वह मुनाफा कमाने के लिए मुरली नहीं बेचता।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. कौन मुसकराया?
(क) विजय बाबू
(ख) रोहिणी
(ग) खिलौनेवाला
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) विजय बाबू

2. विजय ने मुरलीवाले पर क्या तोहमत लगाई?
(क) तुम लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है
(ख) तुम लोगों को ठगने की आदत होती है
(ग) तुम लोगों को अपना माल बेचना होता है
(घ) तुम लोगों पर विश्वास नहीं किया जा सकता
उत्तर:
(क) तुम लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है

3. मुरलीवाले ने कितनी मुरलियाँ बनवाई थीं?
(क) सौ
(ख) पाँच सौ
(ग) एक हजार
(घ) पाँच हजार
उत्तर:
(ग) एक हजार

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

5. अतिशय गंभीरता ………….. …. नहीं है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. मिठाईवाला पहले क्या था?
2. उसके पास क्या-क्या था?
3. बाहर-भीतर क्या था?
4. समय ने क्या कर दिया?
उत्तर:
1. मिठाईवाला पहले अपने शहर का एक प्रतिष्ठित आदमी था।
2. उसके पास मकान, व्यवसाय, गाड़ी-घोड़ा, नौकर-चाकर, पत्नी तथा दो बच्चे थे।
3. बाहर संपत्ति का वैभव था और भीतर सांसारिक सुख था।
4. समय ने ऐसी लीला खेली कि उसका सभी कुछ चला गया।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. मिठाईवाले का संसार कैसा था?
(क) सोने का
(ख) चाँदी का
(ग) खिलौनों का
(घ) नौकरों का
उत्तर:
(क) सोने का

2. उसकी पत्नी कैसी थी?
(क) सुंदर
(ख) सुशील
(ग) सामान्य
(घ) अच्छी
उत्तर:
(क) सुंदर

3. ‘सजीव खिलौने’ में रेखांकित शब्द क्या है?
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) क्रिया
उत्तर:
(ग) विशेषण

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

मीठाईवाला Summary in Hindi

मीठाईवाला कहानी का सार

मिठाईवाला एक धनी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हुए भी बच्चों को मिठाई एवं खिलौने इसलिए बेचता है क्योंकि वह उनमें अपने खोए हुए बच्चों की छवि देखता है। वह गलियों में घूम-घूमकर बड़े मीठे स्वर में आवाज दे-देकर अपनी चीजें बेचता रहता है। उसकी मीठी आवाज सुनकर स्त्रियाँ चिकों से झांकने लगती तथा बच्चों के झुंड उसे घेर लेते। खिलौने वाला उनके सामने अपनी खिलौनों की पेटी खोल देता। बच्चे अपनी तोतली बोली में खिलौनों का मोल-भाव करते। बच्चे उससे खिलौने लेकर खुशी से उछलने लगते। सभी बच्चे अपने-अपने खिलौने को बढ़िया बताते।

एक दिन राय विजय बहादुर के बच्चे उससे खिलौने ले गए। उनकी माँ रोहिणी को वे खिलौने बहुत सस्ते लगे। छह महीने बाद नगर में समाचार फैल गया कि एक मुरली वाला आया है और वह मुरली बजा-बजाकर बेचता है। वह 30-40 वर्ष की आयु का दुबला-पतला गोरा युवक है। यह वही खिलौने वाला व्यक्ति निकला।

रोहिणी ने उस मुरली वाले का स्वर सुना तो उसे तत्काल उस खिलौने वाले की याद आई। रोहिणी ने अपने पति से मुरली वाले को बुलाने को कहा। विजय बाबू ने मुरली वाले से पूछा “क्यों भाई, किस भाव देते हो मुरली?” तभी बालक आकर इकट्ठे हो गए और मुरली माँगने लगे। मुरली वाले ने विजय बाबू के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा-“वैसे तो तीन-तीन पैसे के हिसाब से हैं, पर आपको दो-दो पैसे में दे दूंगा।” इस पर विजय बाबू ने कहा-“तुम लोगों को झूठ बोलने की आदत हो जाती है। देते होंगे सभी को दो-दो पैसों में, पर एहसान का बोझ मुझ पर लाद रहे हो? यह उत्तर सुनकर मुरली वाले को हैरानी हुई क्योंकि वह लागत भाव पर ही मुरली बेच रहा था।

विजय बाय दो मुरलियाँ खरीद कर चले गए। मरली वाले ने बच्चों को उनकी पसंद की मुरलियाँ दे दी। फिर वह आगे चला गया। रोहिणी को मुरली वाले का स्वर बहुत मीठा लगता था। फिर कई महीने तक मुरली वाला न आया। आठ महीने बीतने के बाद गली में मुरली वाले की आवाज फिर सुनाई दी। रोहिणी ने बूढ़ी दादी से उस मुरलीवाले को बुलवाया। इस बार वह मिठाई बेच रहा था। उसके पास तरह-तरह की रंग-बिरंगी मिठाइयाँ थीं। वह एक पैसे की 16 गोलियाँ दे रहा था।

रोहिणी ने दादी से चार पैसे की मिठाई लेने को कहा। रोहिणी ने बातों ही बातों में उससे पूछ लिया कि वही पहले मुरली बेचता था। रोहिणी उसके बारे में जानना चाहती थी। मिठाई वाले ने कहा कि पुरानी बातें सुनकर आपको दुःख ही होगा। रोहिणी के बहुत जोर देने पर उसने बताया-मैं भी नगर का धनी एवं सम्मानित व्यक्ति था। सुंदर पत्नी और खिलौने से सुंदर बच्चे भी थे, पर एक दिन सब चले गए अर्थात् मर गए। अब अपना अकेलापन काटने के लिए ही इन चीजों को बेचता रहता हूँ।

इन बच्चों में अपने बच्चों की छवि देखता हूँ। मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है, पर इससे मन को संतोष मिलता है। यह कहकर उसकी आँखों में आँसू आ गए। तभी रोहिणी के बच्चे आ गए। वे मिठाई मांगने लगे। मिठाई वाले ने मिठाई से भरी कागज की दो पुड़िया उन्हें दे दी। रोहिणी ने अंदर से पैसे फेंक दिए पर मिठाई वाले ने वे पैसे न लिए और आवाज लगाता हुआ गली में आगे बढ़ गया।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला

मीठाईवाला शब्दार्थ

मीठे स्वर = मीठी बोली (Sweet voice)। विचित्र = अनोखा (Strange)। स्नेहाभषिक्त = स्नेह अभिषिक्त = प्रेम में भीगे (With love a affection)। अंतर्व्यापी- अंत:+व्यापी = भीतर तक फैले (Spread inside)। उद्यान = बगीचा (Garden)। पुलकित = प्रसन्न (Joyful)। सागर = समुद्र (Sea)। इच्छानुसार = इच्छा के अनुसार (According desire)। हिलोर = लहर (Wave)। निरखना = देखना (To see)। उस्ताद = गुरु (Teacher)। आकार-प्रकार = रूप, बनावट (Shape)। मादक = नशा पैदा करने वाला (Intoxicating)। मृदुल = कोमल (Tender)। स्मरण = याद(Memorize)।हर्ष = खुशी (Happiness)। ग्राहक = खरीददार (Customer)। दस्तूर = तरीका (System)। विस्मयादि = विस्मय+आदि = आश्चर्यसूचक (Exclamatory)। धीरज = धैर्य (Patience)। असीम = सीमा रहित (Unlimited)। प्रतिष्ठित = सम्मानित (Respected)। कोलाहल = शोर-शराबा (Noise)। संशय शक,संदेह (Doubt) विधाता ईश्वर (God) तत्काल = तुरंत (Immediately)। क्षीण = कमजोर (I Weak)।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 5 मीठाईवाला Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

HBSE 7th Class Civics औरतों ने बदली दुनिया Textbook Questions and Answers

औरतों ने बदली दुनिया प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
आपके विचार से महिलाओं के बारे में प्रचलित रूढ़ छवियाँ कि वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, उनके समानता के अधिकार को कैसे प्रभावित करती हैं?
उत्तर:
1. कुछ रूढ़िवादी लोग मानते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाएँ अच्छी शिक्षक हो सकती हैं क्योंकि उन्हें बच्चों से अधिक प्यार होता है और वे बच्चों को मनोवैज्ञानिक रूप से जल्दी समझ जाती हैं। बच्चे भी उनके पास रहते हुए पुरुष अध्यापकों की तुलना में अधिक ममता की भावना का अहसास करते हैं।

2. कुछ रूढ़िवादी मानते हैं कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सफल नर्से हो सकती हैं क्योंकि वे अधिक सहनशील और विनम्र होती हैं। इसे परिवार में स्त्रियों की भूमिका के साथ मिलाकर देखा जाता है।

3. कुछ रूढ़िवादी मानते हैं कि विज्ञान के लिए तकनीकी दिमाग की जरूरत होती है और लड़कियाँ और महिलाएँ तकनीकी काम करने में सक्षम नहीं होती।

रूढ़िवादी सोच का अच्छे व्यवसायों के लिए महिलाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है क्योंकि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में उन्हें अयोग्य समझकर उन्हें डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए अध्ययन करने और प्रशिक्षण देने के लिए सहयोग नहीं मिल पाता जो लड़कों को मिलता है। अनेक रूढ़िवादी परिवारों में स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद लड़कियों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि वह शादी को अपना मुख्य लक्ष्य मान लें। इससे लड़कियों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वे उच्च शिक्षा की प्राप्ति के समानता के अधिकार से वंचित रह जाती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

औरतों ने बदली दुनिया कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर HBSE Civics प्रश्न 2.
कोई एक कारण बताइए, जिसकी वजह से राशसुंदरी देवी, रमाबाई और रोकैया होसैन के लिए अक्षर ज्ञान इतना महत्त्वपूर्ण था।
उत्तर:
1. राशसुंदरी देवी के लिए अक्षर ज्ञान किसी धार्मिक पुस्तक को पढ़ने के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण था।
2. रमाबाई के लिए संस्कृत पढ़ना-लिखना बहुत आवश्यक था क्योंकि वह स्वयं पढ़कर गरीब, विधवा और अनपढ़ स्त्रियों को पढ़ना-लिखना और स्वतंत्र होने की शिक्षा देना चाहती थी।

रोकैया होसैन बांग्ला और अंग्रेजी पढ़ना-लिखना चाहती थी। वह स्त्रियों को पढ़ने, काम करने और आविष्कार करने की स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ चाहती थी कि वह हवाई जहाज और कारें चलाना भी सीखें।

औरतों ने बदली दुनिया क्लास 7 HBSE Civics प्रश्न 3.
निर्धन बालिकाएँ पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं, क्योंकि शिक्षा में उनकी रुचि नहीं है। पृष्ठ 62 पर दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर स्पष्ट कीजिए कि यह कथन सही क्यों नहीं है।
उत्तर:
गरीब बालिकाएँ बीच में ही पढ़ाई इसलिए नहीं छोड़तीं कि उनकी रुचि पढ़ने में नहीं है बल्कि वह निम्नलिखित कारणों से बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं:

  • उनके अभिभावक पढ़े-लिखे नहीं होते, वे लड़कियों की शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझते।
  • गरीबी उनके मार्ग में बड़ा रोड़ा होती है। अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अभिभावक अपनी गरीबी के कारण शिक्षा पर व्यय नहीं कर सकते और वे लड़कियों की जल्दी शादी करके उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं।

प्रश्न 4.
क्या आप महिला आंदोलन द्वारा व्यवहार में लाए जाने वाले संघर्ष के दो तरीकों के बारे में बता सकते हैं ? महिलाएँ क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, इस विषय पर आपको रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़े, तो आप पढ़े हुए तरीकों में से कौन से तरीके का उपयोग करेंगे ? आप इसी विशेष तरीके का उपयोग क्यों करेंगे ?
उत्तर:
संघर्ष के दो प्रमुख तरीके:

  • औरतों के अधिकारों के संबंधों में जागरूकता बढ़ाना।
  • भेदभाव और हिंसा का विरोध करना।

यदि हमें रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष करना पड़े तो हम प्रयास करेंगे कि समाज में औरतों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता को फैलाया जाए। लोगों को यह बतलाया जाए कि महिलाएँ भी समाज के अंग हैं और महिलाओं के विकास से ही परिवार और समाज का विकास हो सकता है। समाज को यह बतलाया जाए कि हमारे पूर्वज पढ़े-लिखे नहीं थे, इसलिए उनके अंदर महिलाओं को लेकर संकीर्ण मानसिकता थी। अब हम संकीर्ण मानसिकता को छोड़कर महिलाओं से होने वाले भेदभाव को त्याग करें और एक आदर्श समाज का निर्माण करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
उचित विकल्प चुनें:

(i) महिलाओं के लिए नए अवसर निर्मित करने का महत्त्वपूर्ण तरीका है:
(क) शिक्षा
(ख) व्यापार
(ग) नौकरी
उत्तर:
(क) शिक्षा।

(ii) महिलाएँ सहनशील व विनम्र होती हैं, इसलिए इस व्यवसाय के लिए उपयुक्त हैं:
(क) पायलट
(ख) नर्स
(ग) इंजीनियर
उत्तर:
(ख) नर्स।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

(iii) रमाबाई को पंडिता की उपाधि दी गई क्योंकि वे:
(क) पढ़ना-लिखना जानती थीं
(ख) संस्कृत पढ़ना-लिखना जानती थीं
(ग) अंग्रेजी पढ़ना-लिखना जानती थीं
उत्तर:
(ख) संस्कृत पढ़ना-लिखना जानती थीं।

(iv) किसी भारतीय महिला द्वारा लिखी गई प्रथम आत्मकथा है:
(क) लेडीलैंड का सपना
(ख) आमार जीबोन
(ग) सुल्ताना का स्वप्न
उत्तर:
(ख) आमार जीबोन।

(v) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है:
(क) 14 अगस्त को
(ख) 5 सितंबर को
(ग) 8 मार्च को
उत्तर:
(ग) 8 मार्च को।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) रमाबाई ने पुणे के पास ………….. में एक मिशन की स्थापना की।
(ii) भारत में हर ………….. वर्ष बाद जनगणना होती
(ii) रुकैया सखावत हुसैन द्वारा लिखी गई कहानी का शीर्षक था ………!
(iv) 1961 की जनगणना के अनुसार पुरुषों की साक्षरता दर ………………….. थी।
(v) दलित और आदिवासी पृष्ठभूमि की लड़कियों के स्कूल में रहने की संभावना …………………. रहती है।
उत्तर:
(i) खेड़गाँव
(ii) दस
(iii) सुल्ताना का स्वप्न
(iv) 40%
(v) कम।

प्रश्न 3.
सही अथवा गलत छाँटो:
(i) रामसुंदरी देवी के अक्षर ज्ञान ने उन्हें चैतन्य भागवत पढ़ने का अवसर दिया।
(ii) रुकैया सखावत हुसैन को उनके परिवार वालों ने अंग्रेजी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
(iii) 2001 की जनगणना के अनुसार स्त्रियों की साक्षरता दर 54% थी।
(iv) बहुत-सी लड़कियाँ भेदभाव के कारण स्कूल जाना छोड़ देती हैं।
(v) भारत में लड़के व लड़कियों को शिक्षण की समान सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उत्तर:
(i) रामसुंदरी देवी के अक्षर ज्ञान ने उन्हें चैतन्य भागवत पढ़ने का अवसर दिया। ✓
(ii) रुकैया सखावत हुसैन को उनके परिवार वालों ने अंग्रेजी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। ✗
(iii) 2001 की जनगणना के अनुसार स्त्रियों की साक्षरता दर 54% थी। ✓
(iv) बहुत-सी लड़कियाँ भेदभाव के कारण स्कूल जाना छोड़ देती हैं। ✓
(v) भारत में लड़के व लड़कियों को शिक्षण की समान सुविधाएं उपलब्ध हैं। ✓

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

HBSE 7th Class Civics औरतों ने बदली दुनिया Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत में कितने प्रतिशत महिलाएं खेतों में काम करती हैं ?
उत्तर:
भारत में लगभग 83% (प्रतिशत) महिलाएँ खेतों में काम करती हैं।

प्रश्न 2.
महिलाएं खेतों में मुख्यतः कौन-से कार्य करती हैं?
उत्तर:
खेतों में पौधे रोपना,खरपतवार निकालना, फसल काटना और कटाई जैसे कार्य महिलाओं द्वारा किए जाते हैं। वे खेती में सहयोग करने वाले पशुओं का रख-रखाव और सेवा भी करती हैं।

प्रश्न 3.
उन दो व्यवसायों के नाम लिखिए जिनमें महिलाओं को अधिक उपयोगी समझा जाता है।
उत्तर:
(i) नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापिका के रूप में।
(ii) नर्स के व्यवसाय के लिए।

प्रश्न 4.
उन दो व्यवसायों के नाम लिखिए जिनमें प्रायः महिलाओं को कम सक्षम माना जाता है।
उत्तर:
(i) विज्ञान से संबंधित सेवाओं के लिए।
(ii) पानी का जहाज, वायुयान और रेलवे इंजन को चलाने के लिए।

प्रश्न 5.
उस महिला का नाम बताइए जिसने प्रथम महिला रेलवे इंजन चालक के रूप में कार्य किया।
उत्तर:
झारखंड की निर्धन आदिवासी 27 वर्षीया लक्ष्मी कालड़ा।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दलित, आदिवासी और मुस्लिम वर्ग के बच्चों के स्कूल छोड़ देने के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
विद्यालय बीच में ही छोड़ने के कारण: दलित, आदिवासी और मुस्लिम वर्ग के बच्चों के स्कूल छोड़ देने के अनेक कारण हैं। उदाहरण के लिए
(i) देश के अनेक भागों में विशेषकर ग्रामीण और गरीब क्षेत्रों में नियमित रूप से पढ़ाने के लिए न उचित स्कूल हैं, न ही शिक्षक।

(ii) यदि विद्यालय घर के पास न हो और लाने-ले जाने के लिए किसी साधन जैसे बस या वैन, आदि की व्यवस्था न हो तो अभिभावक लड़कियों को स्कूल नहीं भेजना चाहते।

(iii) कुछ परिवार अत्यंत निर्धन होते हैं और अपने सब बच्चों को पढ़ाने का खर्चा नहीं उठा पाते हैं। ऐसी स्थिति में लड़कों को प्राथमिकता मिल सकती है।

(iv) बहुत से बच्चे इसलिए भी स्कूल छोड़ देते हैं, क्योंकि उनके साथ उनके शिक्षक और सहपाठी भेदभाव करते हैं जैसा कि ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ हुआ।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

प्रश्न 2.
हमारे समाज में डॉक्टर व इंजीनियर जैसे व्यवसायों में प्रवेश के लिए लड़कियों को लड़कों के समान सहयोग न मिल पाने के मूल कारण क्या हैं?
उत्तर:
हमारे समाज में रूढ़िवादी विचारधाराएँ अत्यंत प्रबल हैं। डॉक्टर व इंजीनियर जैसे व्यवसाय पुरुषों के अनुकूल माने जाते हैं। इसलिए हमारे समाज में यदि इन व्यवसायों में प्रवेश व प्रशिक्षण के लिए लड़कियाँ प्रयास करती हैं तो उन्हें लड़कों के समान पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता।

प्रश्न 3.
बच्चों के ऊपर पड़ने वाले दबाव मुख्यतया किस रूप में होते हैं?
उत्तर:
हमारे समाज में बच्चे भी अनेक प्रकार के दबाव सहन करते हैं। यह दबाव मुख्यतया बड़ों की अपेक्षा के रूप में होता है। अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों से अपेक्षा रखते हैं कि वह उनकी

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महिलाओं के आंदोलन पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
महिलाओं के आंदोलन (Women’s Movements):
(i) महिलाओं की वर्तमान स्थिति: अब महिलाओं और लड़कियों को पढ़ने और स्कूल जाने का वैधानिक अधिकार है। अन्य क्षेत्र भी हैं- जैसे कानूनी सुधार, हिंसा और स्वास्थ्य, जहाँ लड़कियों और महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है। ये परिवर्तन अपने-आप नहीं आए हैं।

(ii) महिलाओं के आंदोलन का अर्थ (Meaning of Women’s Movement): औरतों ने व्यक्तिगत स्तर पर और आपस में मिलकर इन परिवर्तनों के लिए संघर्ष किए हैं। इन संघर्षों को महिला आंदोलन कहा जाता है।

(iii) महिला आंदोलन की उपलब्धियाँ (Achievement of Women’s Movement): देश के विभिन्न भागों में हजारों महिलाएँ और अनेक महिला-संगठन इस आंदोलन के हिस्से हैं। अधिकांश पुरुष भी आज महिला आन्दोलन का समर्थन करते हैं। इस आंदोलन में जुटे लोगों की मेहनत, निष्ठा और अपनी-अपनी विशेषताएँ इसे एक बहुत ही जीवन्त आन्दोलन बनाती हैं। इसमें चेतना जागृत करने, भेदभावों का मुकाबला करने और न्याय हासिल करने के लिए भिन्न-भिन्न रणनीतियों का उपयोग किया गया है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया

औरतों ने बदली दुनिया Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. रुढ़िवादी (Stereotype): जब हम विश्वास करने लगते हैं कि किसी विशेष समूह के लोग, जैसे- धार्मिक, आर्थिक, क्षेत्रीय आदि समुदाय की कुछ निश्चित विशेषताएँ होती ही हैं या वे केवल एक प्रकार का कार्य ही कर सकते हैं, तब रूढ़ियों का जन्म होता है। जैसे इस पाठ में हमने देखा कि लड़कों और लड़कियों को अलग-अलग विषय लेने के लिए कहा गया, इसलिए नहीं कि उनकी उन विषयों में रुचि थी, वरन् इसलिए क्योंकि वे लड़के थे या लड़कियाँ थीं। रूढ़ छवियाँ हमें, लोगों को उनकी वैयक्तिक विशिष्टताओं के साथ देखने से रोकती हैं।

2. भेदभाव (Discrimination): भेदभाव तब होता है, जब हम लोगों के साथ समानता व आदर का व्यवहार नहीं करते हैं। यह तब होता है, जब व्यक्ति या संस्थाएँ पूर्वाग्रहों से ग्रसित होती हैं। भेदभाव तब होता है जब हम किसी के साथ अलग व्यवहार करते हैं।

3. उल्लंघन (Violation): जब कोई ज़बरदस्ती कानून तोड़ता है या खुले रूप से किसी का अपमान करता है, तब हम कह सकते हैं कि उसने ‘उल्लंघन’ किया है।

4. यौन प्रताड़ना (Sexual harassment): इसका आशय औरत की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ यौन से जुड़ी शारीरिक या मौखिक हरकतें करने से है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 5 औरतों ने बदली दुनिया Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

HBSE 7th Class Geography मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Textbook Questions and Answers

मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) उस महाद्वीप का नाम बताएँ जो अमेजन बेसिन में स्थित है।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका।

(ख) अमेजन बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते हैं?
उत्तर:
मुख्यत: टेपियोका, अनन्नास और शकरकंद उपजाते हैं।

(ग) अमेजन के वर्षावन में कौन से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर:
टूकन, गुंजन पक्षी।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

(घ) गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर:
हरिद्वार, कानपुर, बनारस, पटना, इलाहाबाद आदि।

(ङ) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर:
असम-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में।

मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) टूकन एक प्रकार के हैं:
(i) पक्षी
(ii) पशु
(iii) फसलें।
उत्तर:
(i) पक्षी।

(ख) मैनियॉक यहाँ का प्रमुख भोजन हैं:
(i) गंगा बेसिन
(ii) अफ्रीका
(iii) अमेजन।
उत्तर:
(iii) अमेजन।

(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) अरेन्ज
(ii) हुगली
(iii) भागीरथी।
उत्तर:
(ii) हुगली।

(घ) देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं?
(i) शंकुधारी वृक्ष
(ii) पर्णपाती वृक्ष
(iii) क्षुप।
उत्तर:
(i) शंकुधारी वृक्षा।

(च) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?
(i) पर्वतों में
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
(iii) अमेजन में।
उत्तर:
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:

(क) सूती कपड़े(i) असम
(ख) मलोका(ii) रेशम कीटपालन
(ग) पिरान्या(iii) ढालू छत
(घ) रेशाम कीट(iv) गंगा के मैदान
(च) काजीरंगा(v) मत्स्य

उत्तर:
(क) (iv)
(ख) (iii)
(ग) (v)
(घ) (i)
(च) (ii)

मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।
उत्तर:
वर्षा वन धीरे-धीरे लुप्त होने रहे हैं। इसका कारण महाँ होने वाली विकास गतिविधियाँ हैं। वनों की लकड़ी का पयोग अनेक कार्यों में किया जाने लगा है अत: बड़े पैमाने पर अर्षा वनों का सफाया किया जा रहा है। स्थायी कृषि के लिये भी न काटे जा रहे हैं।

(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।
उत्तर:
धान की कृषि के लिये यहाँ पर्याप्त जल उपलब्ध। धान की फसल के लिये उपयुक्त मृदा है। इसलिये गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि की जाती है। अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों ही धान की कृषि की जाती है जो इस प्रदेश में होती है।

मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Class 7 Question Answer HBSE    प्रश्न 5.
मानचित्र कौशल:
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।

(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचे। भूमध्य रेखा पर स्थित देशों को चिह्नित करें।
नोट : छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 6.
आओ खेलें:
एक दीवार पर भारत के आकर्षक स्थानों के चित्रों को दर्शाएँ। पर्वतीय भूदृश्य, समुद्री तटों, वन्यजीव-स्थलों तथा ऐतिहासिक महत्त्व के स्थानों को दर्शाने के लिए आप अपनी कक्षा को विभिन्न समूहों में विभाजित कर सकते हैं।
नोट : छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न 7.
क्रियाकलाप :
निम्नलिखित सामग्री एकत्रित करें। प्रक्रम के समय देखें कि किस प्रकार पेड़ों का विनाश मृदा को प्रभावित करता है।
सामग्री:
(i) तीन छोटे गमले या डिब्बे (शीतल पेय के टिन का डब्बा)
(ii) तली में छेद किया हुआ एक बड़ा डिब्बा (यह पानी छिड़कने का कार्य करेगा)
(iii) 12 सिक्के या बोतल के ढक्कन
(iv) मिट्टी।

प्रक्रम :
तीन छोटे डिब्बे या गमले लीजिए। उन्हें ऊपर तक मिट्टी से भर दें। डिब्बे के मुँह के बराबर मिट्टी को दबाएँ। अब प्रत्येक डिब्बे की मिट्टी पर चार सिक्के या बोतल के ढक्कन रख दें। इसके पश्चात्, एक छेद किए हुए बड़े डिब्बे में पानी भर लें। आप अपने बगीचे से पानी छिड़कने वाला डिब्बा भी ले सकते हैं। अब तीनों डिब्बों पर पानी का छिड़काव करें। पहले डिब्बे पर धीमे से छिड़काव करें ताकि मिट्टी छलक कर बाहर न आ जाए। दूसरे डिब्बे पर पहले केन से अधिक पानी छिड़कें।

तीसरे डिब्बे पर छिड़काव और तेजी से करें। आप देखेंगे कि असुरक्षित मिट्टी बाहर निकल आती है। जब ‘वर्षा’ तेज होती है तब अधिक मात्रा में मिट्टी बहकर बाहर निकल आती है जबकि पहले डिब्बे में सबसे कम मात्रा में मिट्टी बाहर निकलती है। ढक्कन, पेड़ों के आवरण को दर्शाता है। स्पष्ट है कि यदि पृथ्वी से वनस्पति संपूर्ण रूप से नष्ट हो जाए तो मिट्टी की परत भी शीघ्र ही विलुप्त हो जाएगी।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
बतायें निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. एक ब्रिटिश खोजकर्ता ने सर्वप्रथम अमेजन नदी की खोज की।
2. अमेजन विश्व में सबसे बड़ी नदी है।
3. अमेजन की आई और गर्म जलवायु ने विश्व में इसे वनस्पति में सबसे धनी बनाया है।
4. ब्रह्मपत्र बेसिन में एक सींग वाला गैंडा पाया जाता है।
5. गंगा नदी का निर्माण यमुना और गंगोत्री को मिलने से हुआ।
उत्तर:
1. असत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य
5. असत्य।

प्रश्न 2.
निम्न के जोड़े बनायें :
1. भागीरथी – (क) गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी
2. सुन्दरबन डेल्टा – (ख) मानसरोवर झील
3. सांगपो – (ग) गंगोत्री हिमनद
4. सेरिंग्युर्स – (घ) अमेजन बेसिन
5. वर्षा वन – (ङ) रबर निकालने वाले
उत्तर:
1. (ग)
2. (क)
3. (ख)
4. (ङ)
5. (घ)

प्रश्न 3.
सही उत्तर चुनें:
1. अमेजन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, पहली है:
(ख) नील
(ग) यांगटीसी
(घ) कांगो।
उत्तर:
(ख) नील।

2. कौन-सा देश अमेजन बेसिन का भाग नहीं है:
(क) ब्राजील
(ख) इक्वेडोर
(ग) वेनेजुएला
(घ) उराग्वे।
उत्तर:
(घ) उराग्वे।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

3. इनमें से कौन-सी नदी गंगोत्री से निकल कर गंगा बनाने के लिये मिलती है:
(क) कावेरी
(ख) भागीरथी
(ग) कृष्णा .
(घ) यमुना।
उत्तर:
(ख) भागीरथी।

4. इनमें से कौन-सा नगर गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में नहीं है :
(क) इन्दौर
(ख) पटना
(ग) हरिद्वार
(घ) गुवाहाटी।
उत्तर:
(क) इंदौर।

5. इनमें से कौन-सा राज्य गंगा नदी का अपवाह क्षेत्र नही है?
(क) उत्तरांचल
(ख) बिहार
(ग) पश्चिम बंगाल
(घ) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर:
(घ) आन्ध्र प्रदेश।

प्रश्न 4.
रिक्त स्थान भरिए:
(i) ………………… दक्षिणी अमेरिका की महत्त्वपूर्ण नदी है।
(ii) श्राजील दक्षिण अमेरिका के ………………… भाग में स्थित है।
(ii) ………………… ने अमेजन नदी की खोज की।
(iv) ………………. सेरिंगुयर्स कहते हैं।
(v) अमेजन के केन्द्रीय भाग को ………………… कहते हैं।
(vi) गंगा-ब्रह्मपुत्र प्रदेश में कृषि ………………… वर्ष पहले आरंभ हुई।
(vii) ………………… और …………….. मिलकर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती हैं।
(viii) ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में …………….. कहते हैं।
(ix) विश्व में मानसून जलवायु का सबसे विशिष्ट उदाहरण ………………… बेसिन है।
(x) अमेजन वन ………………… के नाम से भी जाने जाते हैं।
उत्तर:
(i) अमेजन
(ii) उत्तरी-पूर्वी
(iii) विनसेट यावेद
(iv) रबर एकत्र करने वालों को
(v) अमेजोनिया
(vi) 4000 वर्ष
(vi) गंगा; ब्रह्मपुत्र
(viii) सांगपो
(ix) गंगा-ब्रह्मपुत्र
(x) सेल्वास।

HBSE 7th Class Geography मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अमेजन वर्षा वनों के घने तथा सदारहित रहने का क्या कारण है?
उत्तर:
अमेजन के वनों के घने तथा सदारहित रहने का कारण यहाँ पर होने वाली अधिक वर्षा तथा तापमान है।

प्रश्न 2.
अमेजन वासी अपने को बाढ़ से किस प्रकार बचाते हैं?
उत्तर:
अमेजन वासी अपने को बाढ़ से बचाने के लिये अपने मकान स्तम्भों पर बनाते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न 3.
अमेजन बेसिन इतना उपजाऊ क्यों है?
उत्तर:
अमेजन बेसिन उपजाऊ है क्योंकि यहाँ उपजाऊ मृदा है और वर्षा पर्याप्त होती है।

प्रश्न 4.
अमेजन बेसिन में वन्य जीवन की क्या विशेषता है?
उत्तर:
अमेजन बेसिन में दुनिया का सबसे समृद्ध बन्य जीवन पाया जाता है।

प्रश्न 5.
किस आधार पर गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन तथा अमेजन बेसिन भिन्न हैं?
उत्तर:
अमेजन बेसिन की जलवायु उष्णकटिबन्धीय आई तथा गर्म है जबकि गंगा-ब्रह्मपुत्र की जलवायु मानसून जलवायु है।

प्रश्न 6.
गंगा के बेसिन के कुछ प्रमुख नगरों, त्योहारों तथा भाषा आदि का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गंगा के किनारे हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणासी, पटना आदि नगर बसे हुए हैं। यहाँ प्रमुख रूप से हिन्दी भाषा बोली जाती है। दीपावली, होली, रक्षाबंधन, छठ, दुर्गा पूजा तथा शिवरात्रि यहाँ मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के लोग किस प्रकार का जीवन व्यतीत करते हैं?
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र के लोग कृषि करते हैं। क्योंकि यहाँ कृषि के लिये उपयुक्त जलवायु हैं तथा यहाँ की मृदा उपजाऊ है। यहाँ के लोग अधिकतर गाँवों में रहते हैं। कृषि के अतिरिक्त कुटीर उद्योग तथा छोटे पैमाने के उद्योग भी विकसित हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

प्रश्न 2.
उपजाऊ जलोढ़ मैदान किस प्रकार सभ्यता के विकास में सहायक हैं?
उत्तर:
उपजाऊ जलोढ़ मैदान सभ्यता के विकास में सहायक हैं क्योंकि इनमें अनेक प्राचीन सभ्यताएँ उपजाऊ मृदा व पानी की उपलब्धता के कारण फली-फूली है। जैसे-भारत में सिन्धु और हड़प्पा की सभ्यता।

प्रश्न 3.
अमेजन बेसिन में पाए जाने वाले सेल्वास वनों की क्या विशेषता है?
उत्तर:

  1. इन वनों की विशेषता है कि इन वनों के वृक्षों की लम्बाई 30 से 50 मी. तक होती है।
  2. वन इतने सघन है कि इनमें प्रवेश करना कठिन है। सर्वत्र अंधेरा छाया रहता है।
  3. ये वन विभिन्न वन्य प्राणियों के घर हैं।
  4. ये सदाहरित वन है।

प्रश्न 4.
अमेजन वर्षा वनों की क्या प्रमुख विशेषता है?
उत्तर:
अमेजन वर्षा वनों में विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। अमेजन बेसिन में उष्णकटिबन्धीय सदाहरित वन पाये जाते हैं तथा वृक्षों की लम्बाई 30 से 50 मी. तक होती है। यहाँ कुछ दुर्लभ प्रजाति के वृक्ष तथा वन्य प्राणी पाए जाते हैं। यहाँ की भूमि प्रकाशरहित व नम बनी रहती है। यहाँ केवल छाया में पनपने वाली वनस्पति उगती है। परजीवी पौधों के रूप में यहाँ आर्किड तथा ब्रोमिलायड उगते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अमेजन घाटी की जलवायु की क्या विशेषता
उत्तर:
अमेजन घाटी की जलवायु की विशेषता निम्नलिखित

  1. अमेजन बेसिन की जलवायु गर्म तथा आई है।
  2. कुल वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से भी अधिक है।
  3. वर्ष भर दिन और रात का मौसम लगभग समान रूप से गर्म व आर्द्र होता है।
  4. प्रतिदिन अचानक वर्षा होती है।
  5. दिन में तापमान व आद्रर्ता दोनों उच्च होता है।
  6. रात में तापमान में कमी होती है परंतु आद्रर्ता वैसी ही रहती है।

प्रश्न 2.
अमेजन बेसिन की पारिस्थितिक विशेषता क्या है?
उत्तर:
अमेजन बेसिन पारिस्थितिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसके कारण निम्नलिखित हैं :

  1. पृथ्वी का 20% ताजा पानी अमेजन नदी में बहता है।
  2. यहाँ विभिन्न प्रकार की वनस्पति पाई जाती है तथा कुछ दुर्लभ जानवर पाये जाते हैं।।
  3. अमेजन बेसिन में 2 मिलियन प्रजातियों के कीड़े पाये जाते हैं। हजारों प्रकार की मछलियाँ तथा 600 प्रकार के स्तनधारी यहाँ आवास बनाते हैं।
  4. पिछले कुछ वर्षों से वनों की कटाई आदि के कारण यहाँ का पारिस्थितिक सन्तुलन बिगड़ गया है। कार्बन डाइआक्साइड का स्तर बढ़ गया है।

मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. अमेजन बेसिन में जीवन (Life in the Amazon Basin) : अमेजन बेसिन दक्षिण अमेरिका में विषुवत वृत्त के 100 उत्तर तथा 10° दक्षिण अक्षांश पर स्थित है। अमेजन नदी संसार की दूसरी सबसे बड़ी नदी है जो 6280 कि.मी. लम्बी है। अमेजन नदी में सैंकड़ों सहायक नदियाँ मिलकर अमेजन यसिन का निर्माण करती है। यह नदी बेसिन ब्राजील के भागों, पेरू के कुछ भागों, बोलोविया, इक्वेडोर, कोलंबिया तथा वेनेजुएला तक विस्तृत हैं।

2. वन्य जीवन (IWildlife) : अमेजन वर्षा वनों में विशाल वन्य जीवन पाया जाता है। इनमें रंगीन पक्षी, बड़ी चोंच वाले पक्षी, बंदर, स्लॉथ एवं टैपोर, साँप, अजगर, एनाकोंडा, बोआ आदि की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ हजारों प्रजातियों कीड़े-मकोड़ों तथा मछलियों की दिखाई देती है।

3. लोग (People) : आदिवासी जो मध्य अमेजन बेसिन में प्राचीन समय से रहते हैं यहाँ के मूल निवासी हैं। ब्राजील की सरकार द्वारा यहाँ कई आकर्षक वन (फार्म) स्थापित किये जा रहे हैं जहाँ सभ्य निवासी ऊँचे वृक्षों पर चढ़कर आदिवासियों से बातें करते हैं। आदिवासी जो गाँवों में रहते हैं काफी आधुनिक हैं। वे अपने घर स्तम्भों पर बनाते हैं जिससे बाढ़ के पानी से बचा जा सके। जमीन साफ करके वे केला, आलू आदि पैदा करते हैं। ये लोग कछुआ और बंदरों का माँस भी खाते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

4. गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में जीवन (Life in Ganga Brahmputra Basin) : उष्ण कटिबन्धीय अथवा मानसून प्रदेश की जलवायु का उदाहरण गंगा-ब्रह्मपुत्र येसिन है जो भारत के उत्तर तथा उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह 10° उत्तर अक्षांश से 30° उत्तर अक्षांश के मध्य स्थित है। गंगा गंगोत्री हिमनद से निकलती है। भागीरथी तथा अलकनंदा के मिलने से गंगा बनती है। गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी नदी है। ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील से निकलती है।

तिब्बत में इसे सांगपो कहते हैं। बंगाल की खाड़ी में गिरने से पूर्व ये नदियाँ आपस में मिल जाती है और विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती हैं जिसे सुन्दरबन का डेल्टा कहते है। गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन कृषि के लिये बहुत लाभदायक है। चावल, गेहूँ, मक्का, ज्वार, बाजरा, दालें, कपास, गन्ना, जूट आदि इस बेसिन की प्रमुख फसलें हैं। कृषि इस बेसिन का प्रमुख व्यवसाय है। पहाड़ियों पर निम्न ढालों पर वन सीमित हैं। इनमें सबसे अधिक मूल्यवान लकड़ी टीक, साल और बाँस हैं।

5. जलवायु और प्राकृतिक वनस्पति (Climate and veg-etation) : अमेजन बेसिन की जलवायु गर्म तथा आई है। कुल वार्षिक वर्षा 200 से. मी. से अधिक होती है। यहाँ घने सदारहित उष्ण कटिबन्धीय वन पाये जाते हैं। इन वनों को सेलवास कहते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 8 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

HBSE 7th Class Civics लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Textbook Questions and Answers

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
नीचे दिये गये कुछ कथनों पर विचार करिए और बताइये कि वे सत्य हैं या असत्य। अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण भी दीजिए।
(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़के और लड़कियों के काम और उनकी भूमिका के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाएँगे।
(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों में कोई भेद नहीं करता।
(ग) वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं कोई काम नहीं करतीं
(घ) महिलाओं के काम, पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते हैं.
उत्तर :
(क) सत्य। उदाहरण के लिए पश्चिमी देशों जैसे ब्रिटेन और अमेरिका में लड़के और लड़कियों, दोनों के कामों को एक जैसा समझा जाता है जबकि भारत में दोनों के लिए अलग-अलग काम निर्धारित किए गए हैं। प्रायः लड़के बाहर के कार्य करते हैं। लड़कियाँ घर के अंदर खाना बनाना, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना, कपड़ों पर प्रेस करना, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई आदि कार्य करती हैं।

(ख) असत्या उदाहरण के लिए हमारा समाज लड़के और लड़कियों में बहुत ज्यादा भेद-भाव करता है। कई दंपत्ति गर्भ के समय ही जाँच कराकर कन्याओं की जन्म से पूर्व ही भ्रूण हत्या कर देते हैं। कई परिवार लड़कियों को बड़ी मुश्किल से प्राथमिक शिक्षा देते हैं और कुछ परिवार तो लड़कियों को स्कूल ही नहीं भेजते। प्रायः शिक्षित परिवारों में भी लड़कियों के पालन-पोषण और शिक्षा पर लड़कों की तुलना में कम खर्च किया जाता है।

(ग) असत्य। उदाहरण के लिए क्योंकि महिलाएँ घर पर अनेक कार्य प्रायः दिन निकलने से पूर्व और देर रात तक विभिन्न कार्य करती हैं। वे भोजन बनाना, बर्तन तथा कपड़े साफ करती हैं। बच्चों और बुजुर्गों का पालन-पोषण और देखभाल करती हैं।

(घ) सत्य। उदाहरण के लिए हमारा समाज 21वीं सदी में पहुँचने के बावजूद पिछड़ा है। पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं के कामों को पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझा जाता है जो वस्तुतः गलत है।

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 2.

  • घर का काम अदृश्य होता है और इसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जाता।
  • घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं।
  • घर के कामों में बहुत समय खप जाता है।

अपने शब्दों में लिखिये कि अदृश्य होने, शारीरिक रूप से थकाने और समय खप जाने जैसे वाक्यांशों से आप क्या समझते हैं? अपने घर में महिलाओं के काम के आधार पर हर बात को एक उदाहरण से समझाइये।
उत्तर :
1. घर का काम दिखाई नहीं देता। इसका अर्थ यह है कि वे काम जो औरतें करती हैं जैसे रसोई में गैस और बर्तनों को साफ करना, दूध गर्म करना, चाय बनाना, नाश्ता तैयार करना आदि को सामान्यतः नजर अंदाज किया जाता है यह सोचकर कि यह भी कोई काम है। सभी परिजन गरम खाने का स्वाद लेकर उठ जाते हैं लेकिन कोई भी उस महिला से नहीं पूछता कि उसने खाना खाया है या नहीं।

2. घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं जैसे गाँव में कई महिलाएँ अब भी चक्की पर आटा पीसती हैं, दूध देने वाले पशुओं से दूध निकालती हैं। गोबर उठाती हैं, गोबर थापती हैं, घास खोदती हैं, चारा काटकर खेतों से लाती हैं। हाथ से कुटी काटती हैं, भैसों को नहलाती हैं, मेहमानों की आवभगत करती हैं। शहरों में भी कई महिलाएं घर की चार दीवारी में दिन निकलने से पहले ही झाडू ल../ना, बर्तन मांजना, कपड़े धोना, खाना बनाना सभी परिजनों को खाना परोसना, बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना, उनकी यूनिफार्म तैयार करना, यदि उन्हें गृहकार्य मिला उसमें हाथ बँटाना आदि कार्य करती हैं। यह दिनचर्या शारीरिक रूप से थकाने वाली होती है जिसे महिलाएँ ही अंजाम देती हैं।

3. घर के कामों में बहुत समय खप जाने का अर्थ है कि महिलाएँ घड़ी की सुई की नोक के समान लगभग 15 से 17 घंटे तक काम करती हैं। कई बार उन्हें अपने रूप को सँवारने (साज-शृंगार) मनोरंजन के लिए समाचार पत्र देखने, दूरदर्शन देखने या रेडियो सुनने या सप्ताह में एक बार अथवा महीने में एक-दो बार बाहर पिक्चर देखने या सैर-सपाटे पर जाने के बारे में विचार तक नहीं आता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

अध्याय 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
ऐसे विशेष खिलौनों की सूची बनाइये, जिनसे लड़के खेलते हैं और ऐसे विशेष खिलौनों की भी सूची बनाइये, जिनसे केवल लड़कियाँ खेलती हैं। यदि दोनों सूचियों में कुछ अंतर है, तो सोचिये और बताइये कि ऐसा क्यों है। सोचिये कि क्या इसके कुछ संबंध इस बात से हैं कि आगे चलकर वयस्क के रूप में बच्चों को क्या भूमिका निभानी होगी?
उत्तर :
खिलौनों की सूची:

लड़केलड़कियाँ
1. कार1. गुड़िया
2. क्रिकेट का बल्ला2 छोटी गेंद
3. सख्त और भारी गेंद3. रस्सी कूद
4. हॉकी4. कैरम
5. पतंगें5. सुई-धागा
6. ताश6 कढ़ाई-बुनाई
7. मोटर साइकिल7. सूत कातने के लिए चरखा
8. धनुष-तीर कमान8. लेडी साइकल
9. पिस्तौल का मॉडल9. चूड़ियों के टुकड़े
10. तलवार का मॉडल10. छोटे-छोटे रंगीन ग्लास
11. गाँव में फावड़े, कुल्हाड़ी, बसौले, खुरपे, हल के नमूने, दरांती, विभिन्न मवेशियों के आकार और नमूनों के खिलौने।11. विभिन्न बर्तनों के नमूने
12. पुरुष घड़ी12. स्टोव का नमूना
13. पेन, पेंसिल13. विभिन्न बर्तनों की शक्ल के खिलौने
14. कम्प्यूटर, ट्रांजिस्टर, सी डी.14. कढ़ाई-बुनाई के लिए छोटे कपड़े
15. स्टेथोस्कोप15. गाँव में दही बिलौने के पात्र, मक्खन, दही और छाज को ऊपर टाँगने के हंडियोंनुमा खिलौने
16. इलैक्ट्रोनिक गेम16. झाडू, साबुन
17. खिलौने, कंप्यूटर17. चकला, बेलन, तवा के नमूने और खिलौने
18. हाथ घड़ी का मॉडल18. गहनों के नमूने
19. पैन-दवात के मॉडल19. रंगीन कागज, कैंची, गोंद की शीशी, डिजाइन बनाने में सहायक रंगों की डिब्बी
20. घोड़े, हाथी, शेर के मॉडल20. छोटी डायरी, कापियाँ, किताबें
21. मिट्टी की दीये से तराजू का मॉडल21. टाइपराइटर का नमूना

लड़के व लड़कियों की रुचियों में अंतर होता है। लड़कियाँ प्रायः ऐसे खेल खेलती हैं जो पारिवारिक दायित्वों के निर्वाह में सहायक होते हैं व एक कुशल गृहिणी बनने में उसकी सहायता करते हैं। दूसरी ओर लड़के ऐसे खेल खेलते हैं जो उनकी दृढ़ता, कठोरता व शक्ति से संबंधित होते हैं। आगे चलकर घर के मुखिया के रूप में उन्हें उत्तरदायित्व निभाना होता है उसमें उनके यही गुण काम आते हैं।

Growing Up As Boy And Girl Class 7 Extra Questions And Answers HBSE प्रश्न 4.
अगर आपके घर में या आस-पास घर के कामों में मदद करने वाली कोई महिला है तो उनसे बात करिये, और उनके बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश करिये, कि उनके घर में कौन-कौन हैं ? वे क्या करते हैं ? उनका घर कहाँ है ? वे रोज कितने घंटे तक काम करती हैं? वे कितना कमा लेती हैं ? इन सारे विवरणों को शामिल कर एक छोटी कहानी लिखिए।
उत्तर :
हाँ, हमारे घर में दो महिलाएं काम करने के लिए आती हैं। एक महिला जिसका नाम लक्ष्मी है रसोई में खाना बनाती है। वह हमारे घर के साथ-साथ तीन अन्य घरों में भी खाना बनाने का काम करती है। उसे कुल मिलाकर चारों घरों में सात-आठ घंटे काम करना पड़ता है। उसे कुल मिलाकर लगभग तीन हजार मासिक वेतन मिल जाता है। उसके परिवार में उसके पति और दो बच्चे हैं। पति किसी डॉक्टर की कार चलाता है और दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।

दूसरी महिला जिसका नाम रामकली है घर पर सफाई करने और बर्तन साफ करने आती है। वह करीब पाँच घरों में काम करने के लिए जाती है। उसे पाँचों घरों से करीब 2500 रुपए प्रति माह मिलते हैं। उसके तीन बच्चे और एक वृद्ध सास हैं। तीन में से दो बच्चे स्कूल जाते हैं और एक बच्चे को उस महिला की सास संभालती है। वह महिला एक विधवा है उसका पति विद्यालय में चपरासी था। उसे उस पति की पेंशन की राशि लगभग 1500 रुपए प्रति मास मिलती है। उसके अनुसार सभी घरों के मालिक या मालकिन उसे प्रायः वही चीज या भोजन खाने को देते हैं जो प्रायः वे स्वयं खाते हैं लेकिन वह प्रायः खाने की चीजें अपने साथ घर ले जाना पसंद करती है ताकि वह अपनी सास और तीनों बच्चों को वे खाने की वस्तुएँ खिला सके।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

बहुविकल्पी प्रश्न

Growing Up As Boys And Girls Class 7 HBSE प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें :

(i) किसी भी संस्था को बालवाड़ियों की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है, यदि उनमें महिलाओं की संख्या है:
(क) 20 से कम
(ख) 30 से अधिक
(ग) 25
उत्तर :
(ख) 30 से अधिक।

(ii) स्त्रियाँ पुरुषों की अपेक्षा कार्य करती हैं :
(क) कम
(ख) अधिक
(ग) बराबर
उत्तर :
(ख) अधिक।

(iii) सामोआ में खाना पकाने का अधिकांश कार्य ……….. किया जाता था।
(क) लड़कियों द्वारा
(ख) लड़कों द्वारा
(ग) लड़के व लड़कियों दोनों द्वारा
उत्तर :
(ख) लड़कों द्वारा।

(iv) हमारे समाज में लड़के व लड़कियों में अंतर किया जाता है:
(क) बहुत कम उम्र से
(ख) 5 वर्ष की उम्र से
(ग) 13 वर्ष की उम्र से
उत्तर :
(क) बहुत कम उम्र से।

(v) हमारा संविधान स्त्रियों व पुरुषों की .का पक्ष लेता है।
(क) असमानता
(ख) समानता
(ग) भूमिका के बंटवारे का
उत्तर :
(ख) समानता।

Growing Up As Boy And Girl Class 7 Questions And Answers HBSE प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें :

(i) लड़का या लड़की होना किसी की भी एक महत्त्वपूर्ण ………………… होती है।
(ii) सामोआ द्वीप प्रशांत महासागर के ………. स्थित है।
(iii) सामोआ में लड़कियाँ 13-14 वर्ष की हो जाने पर अधिक ………………….. हो जाती थीं।
(iv) सामोआ में ……………….. सबसे महत्त्वपूर्ण काम था।
(v) घरेलू कामगरों को ………………….” मजदूरी दी जाती है।
उत्तर :
(i) पहचान
(ii) दक्षिण
(iii) स्वतंत्र
(iv) मछली पकड़ना
(v) कम।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

Growing Up As Boys And Girls Extra Questions HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत लिखो।
(i) हमारे समाज में स्त्री-पुरुष के कार्यों का समान महत्त्व है।
(ii) हमारे समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव व्याप्त नहीं है।
(iii) हरमीत की माँ कोई कार्य नहीं करती थी।
(iv) बच्चों को दिए जाने वाले खिलौने उनकी भविष्य की भूमिका के निर्धारक हैं।
(v) सामोआ में 9 वर्ष का बालक ही काम सीखना आरंभ कर देता था।
उत्तर :
(i) हमारे समाज में स्त्री-पुरुष के कार्यों का समान महत्त्व है। ✗
(ii) हमारे समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव व्याप्त नहीं है। ✗
(iii) हरमीत की माँ कोई कार्य नहीं करती थी। ✗
(iv) बच्चों को दिए जाने वाले खिलौने उनकी भविष्य की भूमिका के निर्धारक हैं। ✓
(v) सामोआ में 9 वर्ष का बालक ही काम सीखना आरंभ कर देता था। ✓

HBSE 7th Class Civics लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

दोहरा बोझ का शाब्दिक अर्थ क्या होगा HBSE 7th Class प्रश्न 1.
घरेलू काम के लिए लगाए जाने वाली महिलाएँ या पुरुष क्या-क्या काम करते हैं ?
उत्तर :
घर पर काम करने वाले पुरुष या महिलाएं घरेलू सहायकों के रूप में बहुत से काम करते हैं जैसे-झाड़ लगाना, सफाई करना, कपड़े और बर्तन धोना, खाना पकाना, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करना आदि। घर का काम करने वाली अधिकांशत: स्त्रियाँ होती हैं।

प्रश्न 2.
विद्यालय में वर्दी में जाना क्या आपको अच्छा लगता है ? यदि हाँ, तो क्यों ?
उत्तर :
1. हाँ, मैं अपने विद्यालय में वर्दी में जाना पसंद करती/करता हूँ क्योंकि यह मेरी विद्यालय विशेष का विद्यार्थी होने की पहचान है।
2. विद्यालय में लड़के और लड़कियों की वर्दी अलग-अलग है जो उनकी शारीरिक बनावट, रुचियों आदि के अनुकूल है।
3. विद्यालय में अनुशासन बनाने में वर्दी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। विद्यालय में बिना वर्दी का कोई भी बाहरी तत्त्व अन्दर आसानी से प्रवेश नहीं कर सकता।

प्रश्न 3.
‘सामोआ द्वीप’ कहाँ पर है ?
उत्तर :
‘सामोआ द्वीप’ प्रशांत महासागर के दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों के समूह का ही एक भाग है।

प्रश्न 4.
लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग व्यवहार का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर :
जिस समाज में हम बड़े होते हैं, वही समाज लड़के व लड़कियों के मध्य व्यवहार का निर्धारण करता है।

प्रश्न 5.
युवा होने पर सामोआ में लड़कियाँ क्या काम करती थी?
उत्तर :
युवा होने पर सामोआ में लड़कियाँ मछली पकड़ने, बागानों में काम करने तथा डलियाँ, बुनना सीखती थीं।

प्रश्न 6.
लड़कियाँ स्कूल जाते समय समूह बनाकर चलना क्यों पसंद करती हैं?
उत्तर :
सुरक्षा की दृष्टि से लड़कियाँ समूह बनाकर चलना अधिक पसंद करती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
घरेलू काम करने वालों से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करें।
उत्तर :
घर पर सहायक के रूप में महिलाओं या पुरुषों को काफी लंबे समय तक विभिन्न प्रकार के थका देने वाले, उबा देने वाले काम करने पड़ते हैं। कभी-कभी इन कार्यों को करने के लिए छोटे लड़के या लड़कियों को काम पर रख लिया जाता है। घरेलू काम का अधिक महत्त्व नहीं है। इसलिए इन्हें मजदूरी भी कम दी जाती है। घरेलू काम करने वालों का दिन सुबह पांच बजे से शुरू होकर देर रात बारह बजे तक भी खत्म हो सकता है। जी-तोड़ मेहनत करने के बावजूद प्रायः उन्हें नौकरी पर रखने वाले उनसे सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते हैं।

प्रश्न 2.
अपने पड़ोस की किसी गली या पार्क का चित्र बनाइए। उसमें छोटे लड़के व लड़कियों द्वारा की जा सकने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को दर्शाइए। यह कार्य आप अकेले या समूह में भी कर सकते हैं।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।
संकेत :
चित्र बनाने के लिए अपनी पाठ्यपुस्तक में दिए गए पार्क के चित्र की मदद ले सकते हैं या अपने चित्रकला के अध्यापक या किसी परिवारजन या व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या हरमीत और शोनाली का यह कहना सही था कि हरमीत की माँ काम नहीं करती ?
उत्तर :
हरमीत और शोनाली का यह कहना सही नहीं था कि हरमीत की माँ काम नहीं करती। घर की देखभाल करना, परिवार का ध्यान रखना विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों का दायित्व न केवल स्त्रियों की जिम्मेदारी है बल्कि परिवार में स्त्रियों और पुरुषों दोनों को ही जिम्मेदारी है। परिवार या घर का ध्यान नहीं रखेंगे तो चोर-उच्चके घर को लूट ले जाएँगे। सभी छोटे बच्चों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनकी सुरक्षा खतरे में होगी। बुजुर्गों और बीमारों को सभी परिवार के लोगों के सहयोग की जरूरत होती है।

प्रश्न 4.
आप क्या सोचते हैं कि अगर आपकी माँ या वे लोग, जो घर के काम में लगे हैं, एक दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएँ तो क्या होगा?
उत्तर :
मैं, सोचता हूँ कि हमारी माँ या वे लोग जो घर के काम में लगे वे एक दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे तो घर की सफाई नहीं होगी, घर में पीने के पानी का अभाव होगा, गंदे बर्तनों में मक्खियाँ भिनभिनाएँगी। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात्रि को भोजन नहीं बनेगा और हो सकता है हम सबको बाजार से पका-पकाया खाना लाना पड़े और हममें से कुछ सदस्य अगले दिन ही बीमार हो जाएँ।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1920 के दशक में सामोआ द्वीप में बच्चों के बड़े होने की प्रक्रिया पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर :
1920 के दशक में सामोआ द्वीप में बच्चों का बड़ा होना (Growing up of the children Samoa Island in the 1920s):
1. ‘सामोआ द्वीप’ प्रशांत महासागर के दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों के समूह का ही एक भाग है। सामोआ के समाज पर किए गए अनुसंधान की रिपोर्ट के अनुसार 1920 के दशक में बच्चे स्कूल नहीं जाते थे।

2. सामोआ द्वीप के परिवारों में छोटे बच्चों के चलना शुरू कर देने पर उनकी माताएँ या बड़े लोग उनकी देखभाल नहीं करते थे। यह जिम्मेदारी बड़े बच्चों, जो प्रायः स्वयं भी पाँच वर्ष के आस-पास की उम्र के होते थे, पर आ जाती थी। लड़के और लड़कियों दोनों अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करते थे।

3. सामोआ द्वीप में प्रायः बच्चे अपने से बड़े बच्चों और वयस्कों से बहुत-सी बातें सीखते थे, जैसे-छोटे बच्चों को कैसे सँभालना या घर का काम कैसे करना आदि। द्वीपों पर मछली पकड़ना बड़ा महत्त्वपूर्ण कार्य था इसलिए किशोर बच्चे (teenagers) मछली पकड़ने के लिए सुदूर यात्राओं पर जाना सीखते थे, लेकिन ये बातें वे अपने बचपन के अलग-अलग समय पर सीखते थे।

4. सामोआ द्वीप के अनेक परिवारों में जब कोई लड़का लगभग नौ वर्ष का हो जाता था, वह बड़े लड़कों के समूह में सम्मिलित हो जाता था और बाहर के काम सीखता था, जैसे मछली पकड़ना और नारियल के पेड़ लगाना।

5. सामोआ द्वीप के कुछ परिवारों में प्राय: लड़कियाँ जब तक तेरह-चौदह साल की नहीं हो जाती थीं, छोटे बच्चों की देखभाल और बड़े लोगों के छोटे-मोटे कार्य करती रहती थीं, लेकिन एक बार जब वे तेरह-चौदह साल की हो जाती थीं, वे अधिक स्वतंत्र होती थीं।

6. लगभग चौदह वर्ष की उम्र के बाद वे भी मछली पकड़ने जाती थीं, बागानों में काम करती थीं और डलियाँ बुनना सीखती थीं। खाना पकाने का काम, अलग से बनाए गए रसोई घरों में ही होता था जहाँ लड़कों को ही अधिकांश काम करना होता था और लड़कियाँ उनकी मदद करती थीं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

प्रश्न 2.
1960 के दशक में मध्य प्रदेश में पुरुष के रूप में बड़ा होना, सविस्तार समझाइए।
उत्तर :
1. मध्य प्रदेश में प्रायः प्राइमरी शिक्षा प्राप्त करने के बाद लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग स्कूल भेजे जाते रहे हैं। लड़कियों के स्कूल लड़कों के स्कूल से बिल्कुल अलग ढंग से बनाए जाते रहे हैं।

2. 1960 के दशक में लड़कियों के स्कूलों के बीच में एक आँगन होता था जहाँ वे बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग रह कर स्कूल की सुरक्षा में खेलती थीं। लड़कों के स्कूल में ऐसा कोई आँगन नहीं होता था, बल्कि उनका खेल मैदान बस एक बड़ा सा खुला स्थान था जो स्कूल से लगा हुआ था।

3. हर शाम स्कूल के बाद लड़के सैकड़ों लड़कियों की भीड़ को सँकरी गलियों से जाते देखते थे। सड़कों पर जाती हुई ये लड़कियाँ बड़ी गंभीर दिखती थीं (Serious by Nature)। यह बात लड़कों से अलग थी, जो सड़कों को अनेक कामों के लिए उपयोग करते थे-यूँ ही खड़े-खड़े खाली समय बिताने के लिए. दौड़ने और खेलने के लिए और साइकिल चलाने के करतबों को आजमाने के लिए।

4. लड़कियों के लिए गली सीधे घर पहुँचने का एक माध्यम थी। लड़कियाँ हमेशा समूहों में जाती थीं। शायद उनके मन में यह डर रहता था कि कोई उन्हें छेड़ न दे या उन पर हमला न कर दे।

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. पहचान (Identity) : यह एक प्रकार से स्वयं के होने अर्थात् अपने अस्तित्व के प्रति जागरूकता का भाव है। एक व्यक्ति की कई पहचान हो सकती हैं। उदाहरण के लिए : एक ही व्यक्ति, एक लड़की, बहन, बेटी और संगीतकार की तरह पहचाना जा सकता है।

2. दोहरा बोझ (Double burden) : शाब्दिक रूप में इसका अर्थ है-दो गुना वजन। सामान्यतः इस शब्द का महिलाओं के काम की स्थितियों को समझाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह इस तथ्य को स्वीकार करता हैं कि महिलाएँ आमतौर पर घर के भीतर और घर के बाहर दोहरा कार्य-भार सँभालती हैं।

3. देखभाल (Care) : देखभाल के अंतर्गत अनेक काम आते हैं, जैसे-संभालना, ख्याल रखना, पोषण करना, आदि। शारीरिक कार्यों के अतिरिक्त इसमें गहन भावनात्मक (Strong-emotional aspect) पहलू भी सम्मिलित है।

4. अवमूलियत (De-valued) : जब कोई अपने काम के लिए अपेक्षित मान्यता या स्वीकृति नहीं पाता है, तब वह स्वयं को अवमूलियत महसूस करता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई लड़का अपने मित्र के लिए घंटों सोच-विचार कर, बहुत खोजकर एक उपहार बनाता है और उसका मित्र उसे देखकर कुछ भी न कहे, तो ऐसे में भी वह लड़का अवमूल्यित महसूस करता है।

5. कथा पट (Story Board) : वह लकड़ी या धातु का बना पट्ट (Board) जिस पर छोटी-छोटी कविताएँ, कथाएँ, या कहानियाँ लिखकर दूसरे बच्चों या लोगों को सूचना या शिक्षा दी जाती है।

6. लिंग आधारित भेदभाव (Gender based discrimination) : लड़के और लड़कियों के पालन-पोषण, शिक्षा आदि में भेद-भाव करना लिंग आधारित भेद-भाव कहलाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

HBSE 7th Class Hindi रक्त और हमारा शरीर Textbook Questions and Answers

पाठ से

Rakt Aur Hamara Sharir Question Answer Class 7 HBSE प्रश्न 1.
रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
रक्त के बहाव को रोकने के लिए चोट के स्थान पर एक साफ कपड़ा बाँध देना चाहिए। दबाव पड़ने से रक्त का बहना कम हो जाता है।

पाठ 6 रक्त और हमारा शरीर प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 2.
खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
खून को भानुमती का पिटारा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें लाखों कण तरह-तरह के होते हैं। इनमें कुछ कण लाल तो कछ कण सफेद तथा कुछ रंगहीन होते हैं। तरल भाग प्लाज्मा होता है। रंगहीन कण (प्लेटलैट्स) प्लाज्मा में तैरते रहते हैं। यह सब भानुमती के पिटारे के समान प्रतीत होता है।

रक्त और हमारा शरीर पाठ के शब्दार्थ HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
एनीमिया से बचने के लिए हमको क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर:
एनीमिया से बचने के लिए हमें हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा और गोश्त खाना चाहिए। पौष्टिक आहार से ही एनीमिया से बचा जा सकता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

रक्त और हमारा शरीर Summary HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 4.
पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर:
पेट में कीड़े इसलिए हो जाते हैं कि हम दूषित जल पीते हैं और हम खाने से पहले हाथों को पूरी तरह साफ नहीं करते।

रक्त और हमारा शरीर के शब्दार्थ HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 5.
रक्त के सफेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:
रक्त के सफेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा गया है क्योंकि ये हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। जब रोगाणु हमारे शरीर पर धावा बोलने की कोशिश करते हैं तब ये सफेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और उनको शरीर में घर नहीं बनाने देते।

रक्त और हमारा शरीर का प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi  प्रश्न 6.
ब्लड-बैंक में रक्त-दान से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
ब्लड-बैंक में रक्तदान ये यह लाभ है कि यहाँ आपात स्थिति के लिए रक्त जमा रहता है। यहाँ हर किस्म का रक्त- समूह तैयार रखा जाता है। रक्त को ब्लड-बैंक में सुरक्षित रखा जाता है तथा यह जरूरत के समय उपलब्ध हो जाता है।

रक्त और हमारा शरीर पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE7th Class Hindi प्रश्न 7.
साँस लेने पर साफ हवा से जो आक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है?
सफेद कण
लाल कण
साँस नली
फेफड़े
उत्तर:
लाल कण।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

पाठ से आगे

Rakt Aur Hamara Sharir Solutions HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 1.
रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है:
जस्ता
शीशा
लोहा
प्लैटिनम
उत्तर:
लोहा।

Rakt Aur Hamara Sharir Class 7th HBSE प्रश्न 2.
बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है:
टायफायड
मलेरिया
डेंगू
फाइलेरिया
उत्तर:
डेंगू।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

HBSE 7th Class Hindi रक्त और हमारा शरीर Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Rakt Aur Hamara Sharir Question Answer HBSE 7th Class प्रश्न 1.
दिव्या किस रोग से ग्रस्त थी?
उत्तर:
दिव्या अनीमिया रोग से ग्रस्त थी।

Rakt Aur Hamara Sharir Ke Question Answer HBSE 7th Class प्रश्न 2.
प्लाज्मा कैसा होता है?
उत्तर:
प्लाज्मा रक्त का वह भाग होता है जो तरल होता है।

Chapter Rakt Aur Hamara Sharir HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
बिंबाणु (प्लेटलेट) कहाँ तैरते रहते हैं?
उत्तर:
बिंबाणु प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

Rakt Aur Hamara Sharir HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 4.
लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?
उत्तर:
लाल कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं।

प्रश्न 5.
लाल कणों का जीवनकाल कितना होता है?
उत्तर:
लाल कणों का जीवनकाल लगभग चार महीने होता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न 6.
लाल कणों के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
इनके निर्माण के लिए प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 7.
पेट के कीड़े शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?
उत्तर:
ये कीड़े प्रायः दूषित जल और खाद्य खदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।

प्रश्न 8.
बिंबाणुओं का क्या काम है?
उत्तर:
बिंबाणुओं का काम है-चोट लगने पर रक्त जमाव की क्रिया में मदद करना।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अनिल दिव्या को अस्पताल क्यों ले गया?
उत्तर:
दिव्या दिन-प्रतिदिन कमजोर होती चली जा रही थी। उसे हर समय थकान का अनुभव होता था तथा काम में मन नहीं लगता था। उसकी भूख भी कम होती जा रही थी। अतः अनिल उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया था।

प्रश्न 2.
सूक्ष्मदर्शी यंत्र क्या होता है?
उत्तर:
सूक्ष्मदर्शी यंत्र से छोटी चीजें भी बड़े रूप में दिखाई देती हैं। रक्त कणों को इसकी सहायता से बड़े रूप में देखा जाता है। तब इनकी गिनती की जा सकती है।

प्रश्न 3.
रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर:
रक्त कणों का निर्माण हड्डियों के बीच के भाग मज्जा में होता है। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण कार्य में लगे रहते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न 4.
टाँके कब लगाए जाते हैं? क्यों?
उत्तर:
जब चोट का घाव गहरा होता है तब टाँके लगाए जाते हैं। इससे खून का बहना रुक जाता है।

प्रश्न 5.
कौन-सा व्यक्ति रक्तदान कर सकता है?
उत्तर:
अठारह वर्ष से अधिक उम्र का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक बार में लगभग 300 मिलीलीटर रक्त ही लिया जाता है। रक्तदान से कमज़ोरी नहीं आती।

रक्त और हमारा शरीर गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. दिव्या अनिल … ………….. दिखाई दीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. दिव्या कौन है?
2. दिव्या की दशा कैसी है?
3. डॉक्टर ने दिव्या के बारे में क्या कहा?
4. दिव्या को कहाँ भेज दिया गया?
उत्तर:
1. दिव्या अनिल की छोटी बहन है।
2. दिव्या शारीरिक रूप से शुरू से ही कमजोर है। कुछ दिनों से उसे हर समय थकान महसूस होती रहती है। उसकी भूख भी कम हो गई है। उसका किसी काम में मन ही नहीं लगता।
3. अस्पताल में डॉक्टर ने दिव्या को देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि दिव्या के शरीर में खून की कमी हो गई है। इसकी जाँच करवाते हैं।
4. दिव्या को रक्त की जाँच करवाने के लिए पास के एक कमरे में भिजवा दिया गया।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दिव्या कौन है?
(क) अनिल की बड़ी बहन
(ख) अनिल की छोटी बहन
(ग) अनिल की बेटी
(घ) सामान्य लड़की
उत्तर:
(ख) अनिल की छोटी बहन

2. दिव्या को क्या महसूस होता है?
(क) थकान
(ख) मन न लगना
(ग) भूख में कमी
(घ) ये सभी बातें
उत्तर:
(क) थकान

3. दिव्या के शरीर में किसकी कमी लगती थी?
(क) खून की
(ख) पानी की
(ग) माँस की
(घ) वायु की
उत्तर:
(क) खून की

4. डॉक्टर ने दिव्या को कहाँ भेज दिया?
(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में
(ख) दवा लेने के कमरे में
(ग) बाहर प्रतीक्षालय में
(घ) बड़े डॉक्टर के पास
उत्तर:
(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

2. इतना सुनते ……………………………. हो जाएगी।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. डॉक्टर दीदी ने क्या किया?
2. उसने अनिल से क्या कहा?
3. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी क्या कर रही थी?
4. डॉक्टर दीदी ने अनिल को क्या बताया?
उत्तर:
1. डॉक्टर दीदी ने दिव्या की उँगली से रक्त की कुछ बूंदें ली और एक छोटी-सी शीशी में डाल दी और एक स्लाइड पर लगा दी।
2. डॉक्टर दीदी ने अनिल से कल अस्पताल आकर रिपोर्ट ले जाने के लिए कहा।
3. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र के द्वारा उस स्लाइड की जाँच कर रही थी जिस पर दिव्या के रक्त की बूंदें लगी थीं।
4. डॉक्टर दीदी ने अनिल को बताया कि उसकी बहन दिव्या को अनीमिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ दिन दवा लेने पर वह ठीक हो जाएगी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दिव्या के शरीर के किस अंग से रक्त लिया गया?
(क) बाजू से
(ख) उँगली से
(ग) पैर से
(घ) हथेली से
उत्तर:
(ख) उँगली से

2. रक्त की बूंदों का क्या किया गया?
(क) शीशी में डाली गई।
(ख) स्लाइड पर लगाई गई
(ग) दोनों काम किए गए
(घ) देखा गया
उत्तर:
(ग) दोनों काम किए गए

3. डॉक्टर दीदी क्या कर रही थीं?
(क) मरीजों को देख रही थीं
(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं
(ग) रक्त ले रही थीं ।
(घ) कुछ नहीं कर रही थीं।
उत्तर:
(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं

4. दिव्या को कौन-सा रोग बताया गया?
(क) अनीमिया
(ख) वायरल बुखार
(ग) हदय रोग
(घ) पेट में कीडे
उत्तर:
(क) अनीमिया

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

3. देखने में ……………….. रहते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. देखने में रक्त कैसा लगता है?
2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यह कैसा प्रतीत होता है?
3. रक्त के कौन-कौन से भाग होते हैं?
4. प्लेटलेट्स क्या होते हैं?
उत्तर:
1. देखने में रक्त लाल द्रव (तरल पदार्थ) के समान दिखाई देता है।
2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यही रक्त भानुमती के पिटारे से कम दिखाई नहीं देता।
3. रक्त के दो भाग होते हैं-एक भाग तरल होता है जिसे हम प्लास्मा कहते हैं, दूसरा वह जिसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। ये कण लाल और सफेद होते हैं।
4. जिन रक्त कणों का कोई रंग नहीं होता, उन्हें प्लेटलेट्स कहते हैं। ये कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. रक्त किसके समान दिखाई देता है?
(क) द्रव के समान
(ख) भानुमती के पिटारे के समान
(ग) पानी के समान
(घ) माँस के समान
उत्तर:
(क) द्रव के समान

2. रक्त के तरल भाग को क्या कहते हैं?
(क) प्लाज्मा
(ख) प्लेटलेट
(ग) मज्जा
(घ) अस्थि
उत्तर:
(क) प्लाज्मा

3. प्लेटलेट्स के कणों का रंग कैसा होता है?
(क) कुछ लाल
(ख) कुछ सफेद
(ग) कुछ रंगहीन
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

4. प्लाज्मा में क्या तैरते रहते हैं?
(क) प्लेटलेट्स
(ख) कीड़े
(ग) अणु
(घ) बिंबाणु
उत्तर:
(क) प्लेटलेट्स

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

4. लाल कण …………….. अगले दिन।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?
2. रक्त कण लाल क्यों नजर आते हैं?
3. लाल रक्त कण क्या काम करते हैं?
4. लाल रक्त कणों का जीवन काल कितना होता है?
उत्तर:
1.लाल रक्त कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं। ये गोल होते हैं और दोनों तरफ से दबे हुए होते हैं।
2. रक्त कण लाल इसलिए नजर आते हैं क्योंकि इसकी एक बूंद में इनकी संख्या लाखों में होती है। एक मिलीलिटर रक्त में 40-50 लाख कण मिलते हैं।
3. ये लाल रक्त कण शरीर के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये साँस की साफ हवा को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाते हैं।
4. इन लाल रक्त कणों का जीवन काल लगभग चार महीने होता है। चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. लाल कण बनावट में किसके समान होते हैं?
(क) बालूशाही की तरह
(ख) लड्डू की तरह
(ग) कीड़ों की तरह
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(क) बालूशाही की तरह

2. रक्त की एक बूंद में कितने लाल कण होते हैं?
(क) सैकड़ों
(ख) हजारों
(ग) लाखों
(घ) करोड़ों
उत्तर:
(ग) लाखों

3. एक मिलीलीटर रक्त में कितने लाल रक्त कण होते
(क) 20 लाख
(ख) 30 लाख
(ग) 40-55 लाख
(घ) 60 लाख
उत्तर:
(ग) 40-55 लाख

4. ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से में कौन पहुंचाता
(क) सफेद रक्तकण
(ख) लाल रक्तकण
(ग) श्वास क्रिया
(घ) फेफड़े
उत्तर:
(ख) लाल रक्तकण

5. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?
(क) चार महीने
(ख) छह महीने
(ग) एक वर्ष
(घ) पाँच वर्ष
उत्तर:
(क) चार महीने

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

5. शरीर में ………………. कहते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. शरीर के रक्त कण खत्म क्यों नहीं हो पाते?
2. रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?
3. कारखानों को किस कच्चे माल की आवश्यकता होती है? यह कहाँ से मिलता है?
4. कच्चा माल न मिल पाने पर क्या दशा हो जाती है?
उत्तर:
1. शरीर में हर समय रक्त कण बनते रहते हैं जो नष्ट हुए कणों का स्थान ले लेते हैं। अत: शरीर के रक्त कण खत्म नहीं हो पाते।
2. हड़ियों के बीच के भाग को मज्जा कहते हैं। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण में लगे रहते हैं।
3. रक्त कण बनाने के लिए इन कारखानों को प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है। उन्हें यह कच्चा माल हरी सब्जियों, फल, दूध, अंडे और गोश्त से मिल जाता है।
4. जब इन कारखानों को कच्चा माल उचित मात्रा में नहीं मिल पाता तब रक्त कण नहीं बन पाते और रक्त में इन कणों की कमी हो जाती है। लाल कणों की कमी को ही अनीमिया कहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए।

1. रक्त कणों के निर्माण के कारखाने कहाँ होते हैं?
(क) हड्डियों में
(ख) मज्जा में
(ग) पेट में
(घ) हृदय में
उत्तर:
(ख) मज्जा में

2. रक्त कण निर्माण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?
(क) प्रोटीन
(ख) लौह तत्व
(ग) विटामिन
(घ) सभी की
उत्तर:
(घ) सभी की

3. ये तत्व किसमें मिलते हैं?
(क) फल-सब्जियों में
(ख) दूध में
(ग) अंडा- गोश्त में
(घ) इन सभी में
उत्तर:
(घ) इन सभी में

4. रक्त में लाल कणों की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?
(क) अनीमिया
(ख) रक्तचाप
(ग) पेट दर्द
(घ) श्वासरोग
उत्तर:
(क) अनीमिया

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

6. अनीमिया बहुत ……………… न घूमें।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?
2. पेट के कीड़े क्यों होते हैं? ये शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?
3. इनसे बचने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिएँ?
4. दूसरी किस्म के कीड़े कौन से हैं?
उत्तर:
1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार न खाया जाना है। पौष्टिक आहार की कमी अनीमिया रोग उत्पन्न करती है।
2. पेट के कीड़े दूषित जल और खाद्य पदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।
3. इनसे बचने के लिए यह जरूरी है कि हम पूरी सफाई से बनाए भोजन को खाएँ। भोजन करने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए तथा केवल साफ पानी ही पीना चाहिए।
4. दूसरी किस्म के कीड़ों के अंडे जमीन की ऊपरी सतह में पाए जाते हैं। इन अंडों से उत्पन्न लार्वे चमड़ी के रास्ते शरीर में घुसकर आँतों में अपना घर बना लेते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?
(क) साँस न लेना
(ख) पौष्टिक आहार की कमी
(ग) पूरा पानी न पीना
(घ) व्यायाम न करना
उत्तर:
(ख) पौष्टिक आहार की कमी

2. पेट के कीड़े किसके द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं?
(क) दूषित जल द्वारा
(ख) दूषित खाद्य पदार्थों द्वारा
(ग) इन दोनों द्वारा
(घ) साँस द्वारा
उत्तर:
(ग) इन दोनों द्वारा

3. भोजन करने से पूर्व हमें क्या करना चाहिए?
(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए
(ख) पर्याप्त पानी पीना चाहिए
(ग) आराम से बैठना चाहिए।
(घ) दूध पीना चाहिए
उत्तर:
(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए

4. पेट के कीड़ों के लार्वे शरीर में कहाँ अपना घर बना लेते हैं?
(क) आँतों में
(ख) हड्डियों में
(ग) पेट में
(घ) फेफड़ों में
उत्तर:
(क) आँतों में

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

7. प्लेटलेट कणों …………. जाता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?
2 प्लाज्मा क्या है? इसकी प्रोटीन क्या काम करती है?
3. रक्त का निकलना बंद कैसे हो जाता है?
उत्तर:
1. प्लेटलेट कणों का यह काम है कि वह चोट लगने पर रक्त को जमाने की क्रिया में मदद करते हैं।
2. रक्त के तरल भाग को प्लाज्मा कहते हैं। इसमें एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है जो रक्त नली की कटी फटी दीवार में मकड़ी के जाले के समान एक जाला बुन देती है।
3. प्लेटलेट कण इस जाले से चिपक जाते हैं और इससे दीवार में आई दरार भर जाती है और रक्त का बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?
(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना
(ख) रक्त को प्रवाहित करना
(ग) प्लाज्मा बनाना
(घ) कुछ नहीं
उत्तर:
(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना

2. प्लाज्मा में क्या वस्तु होती है?
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन
(ग) रक्त कण
(घ) लाल कण
उत्तर:
(क) प्रोटीन

3. विशेष किस्म की प्रोटीन क्या काम करती है?
(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है
(ख) प्लेटलेट्स बनाती है
(ग) रक्त बहाती है
(घ) कुछ नहीं करती
उत्तर:
(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है

4. कौन-से कण जाले से चिपकते हैं?
(क) प्लेटलेट्स
(ख) लाल कण
(ग) प्लाज्मा
(घ) सभी
उत्तर:
(क) प्लेटलेट्स

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

रक्त और हमारा शरीर Summary in Hindi

रक्त और हमारा शरीर पाठ का सार

दिव्या अनिल की छोटी बहन है। पिछले कुछ दिनों से वह हर समय थकान महसूस करती रहती थी। अस्पताल में जाने पर डॉक्टर ने देखकर उसे जाँच के लिए दूसरे कमरे में भेज दिया। वहाँ बैठी डॉक्टर ने उसकी उँगली से खून की कुछ बूंदें लेकर एक स्लाइड बनाई। अगले दिन डॉक्टर ने बताया कि दिव्या को अनीमिया (खून की कमी) है।

अनिल के पूछने पर डॉक्टर ने उसे रक्त के बारे में समझाया। रक्त देखने में तो लाल द्रव सा है पर सूक्ष्मदर्शी से देखने पर इसमें अनेक चीजें दिखाई पड़ती हैं। तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है। कछ लाल, कछ सफेद और कछ बिना रंग के कण (प्लेटलेटस) होते हैं जो प्लाज्मा में तैरते हैं। एक मिलीलीटर रक्त में चालीस लाख से पचास लाख तक लाल कण होते हैं। यही वजह है खून लाल रंग का दिखाई देता है।

शरीर में नए रक्त कणों के लिए प्रोटीन लौह और विटामिनों की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार न लेने से ये रक्त कण नहीं बन पाते और शरीर में खून की कमी हो जाती है। सफेद कण शरीर के लिए वीर सिपाही हैं। ये रोगाणुओं का डटकर मुकाबला करते हैं। प्लेटलेट कण चोट लगने पर घाव की दीवार में प्लाज्मा की एक विशेष प्रोटीन के साथ चिपक कर घाव बंद कर देते हैं और रक्त बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुत अधिक खून बह जाने पर घायल व्यक्ति को उसके खून के ही वर्ग का खून चढ़ाया जाता है। देश में अनेक रक्त बैंक खोले गए हैं जहाँ पर इच्छित व्यक्ति अपना खून दान करते हैं। रक्त दान से शरीर में कमजोरी नहीं आती। रक्त दान करने वाले व्यक्ति की उम्र अठारह साल से अधिक व उसे स्वस्थ होना चाहिए।

रक्त और हमारा शरीर शब्दार्थ

रक्त = खून (Blood)। दरवाजे पर दस्तक देना = दरवाजा खटखटाना (To knock at the door)! सूक्ष्मदर्शी सूक्ष्म जीवों को देखने का यंत्र (Microscope)। अनीमिया – खून की कमी (Anaemia)। भानुमती का पिटारा = अनेक वस्तुओं से मिला-जुला (Pandora’s box)। जीवनकाल = उम्र (Life span)। उपयुक्त = उचित (Proper)। धावा बोलना = हमला करना (Attack)। लाभप्रद – फायदेमंद (Useful)। आपात स्थिति = अचानक आई मजबूरी (Emergency)। रक्तदान – खून देना (Donation of blood)। जरूरतमंद – जिसे आवश्यकता हो (Needy)।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

HBSE 7th Class Hindi पापा खो गए Textbook Questions and Answers

नाटक से

पापा खो गए के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 1.
नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?
उत्तर :
नाटक में हमें सबसे बुद्धिमानी पात्र लैटरबॉक्स लगा। इसका कारण यह है कि उसे पढ़ना-लिखना आता है। वह लड़की के प्रति सच्ची सहानुभूति रखता है। वह बच्ची को उसके पापा से मिलवाने की योजना बनाता है। वह गुड़िया को उसके घर पहुँचाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाता है।

पापा खो गए HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 2.
पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसी हुई ?
उत्तर :
पेड़ और खंभा पास-पास खड़े हैं। एक बार जब आँधी आई तब खंभा पेड़ के ऊपर ही आ गिर पड़ा था। पेड़ खड़ा था अतः खंभा संभल गया। पेड़ ने उसे अपने ऊपर झेल लिया। इस प्रयास में पेड़ खुद जख्मी हो गया था। बाद में उसका गरूर झड़ गया और दोनों में दोस्ती हो गई।

पापा खो गए Questions And Answers HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
लैंटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर इसलिए पुकारते थे क्योंकि वह लाल रंग का था। दूसरा रंग था ही नहीं। वह ताऊ की तरह बातें भी करता है। अत: लोग उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

Papa Kho Gaye Class 7 Summary HBSE Hindi प्रश्न 4.
लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?
उत्तर :
लाल ताऊ अन्य पात्रों से इस प्रकार भिन्न है क्योंकि वही एक ऐसा पात्र है जो पढ़ा-लिखा है। वह कुछ भजन गा भी लेता है। लाल ताऊ अपने अंदर की चिट्ठियाँ पढ़ लेता है। वह किसी से डरता नहीं है। वह तो अपने मन की बोरियत दूर करने के लिए दूसरों के पत्र पढ़ता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

Papa Kho Gaye HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 5.
नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगीं ? लिखिए।
उत्तर :
नाटक में बच्ची को बचाने वालों में एक ही सजीव पात्र है और वह है-कौआ।
हमें उसकी ये बातें मजेदार लगीं –

  • वह दुष्ट चोर है कौन ? पहले उसे नजर तो आने दीजिए।
  • ताऊ, एक जगह बैठकर यह कैसे जान सकोगे ? उसके लिए तो मेरी तरह रोज चारों दिशाओं में गश्त लगानी पड़ेगी, तब जान पाओगे यह सब।
  • खूब हँसी उड़ाई।
  • सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा, तो आप अपनी घनी छाया इस पर किए रहें। वह आराम से देर तक सोई रहंगी।

प्रश्न 6.
क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को घर नहीं पहुंचा पा रहे थे ?
उत्तर :
सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को उसके घर इसलिए नहीं पहुंचा पा रहे थे क्योंकि किसी को उसके घर का पता मालूम नहीं था। वह लड़की भी इतनी भोली थी वह अपने मुहल्ले, गली का नाम तथा घर का नंबर तक नहीं जानती थी। वह अपने पापा का नाम भी नहीं जानती थी क्योंकि वह बहुत छोटी थी। उन्होंने इस काम के लिए पुलिस की मदद लेने की बात सोची।

नाटक से आगे

1. अपने-अपने घर का पता लिखिए तथा चित्र बनाकर वहाँ पहुँचने का रास्ता भी बताइए।
उत्तर :
सभी बच्चे अपने-अपने घर का पता लिखें तथा चित्र बनाकर रास्ता भी बताएँ।

2. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।
उत्तर :
इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ इसलिए रखा गया होगा क्योंकि बच्ची को उसके नपापा मिल नहीं रहे थे। नाटक के अंत में लैटरबॉक्स कहता भी है-“किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।”
अन्य शीर्षक : खोई हुई बच्ची।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

3. क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं ?
उत्तर :
बच्ची को पुलिस थाने ले जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवा देनी चाहिए। पुलिस अपने साधनों से उसके पापा को खोज निकाल लेगी।
दूसरा उपाय यह हो सकता है कि टी.वी. पर मीडिया के माध्यम से बच्ची को दिखाया जाए और उसके बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी दे दी जाए। यह सूचना बच्ची के पापा तक भी पहुँच जाएगी और उनको खोज लिया जाएगा।

HBSE 7th Class Hindi पापा खो गए Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खंभे को बरसात की रात क्यों नहीं पसंद थी?
उत्तर :
खंभे को बरसात की रात में भीगते हुए तेज हवा के बीच बल्ब को पकड़कर एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता था। अत: बरसात की रात उसे पसंद नहीं थी।

प्रश्न 2.
किस घंटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है?
उत्तर :
बरसात की एक रात में पेड़ के ऊपर आसमान से बिजली आ गिरी थी। उस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है।

प्रश्न 3.
खंभा बीमार क्यों नहीं पड़ता ?
उत्तर :
खंभे की तबीयत लोहे की है अत: वह कभी बीमार नहीं पड़ता।

प्रश्न 4.
पेड़ पर मौसम का अधिक प्रभाव क्यों नहीं पड़ता?
उत्तर :
पेड़ ने पत्तों का कोट पहना हुआ है। इसलिए उस पर सर्दी, बारिश या धूप का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 5.
लोगों का ध्यान खींचने के लिए कौआ क्या करेगा?
उत्तर :
कौआ ज़ोर-ज़ोर से काँव-काँव करके लोगों का ध्यान खींचेगा।

प्रश्न 6.
नाटक के अंत में लैटरबॉक्स क्या बोलता है?
उत्तर :
मैं लाल ताऊ बोल रहा हूँ। आप में से किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ, तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एकांकी में सब पात्रों को कैसे पता चलता कि उन्हें आदमी को डराकर भागने के लिए क्या करना है ?
उत्तर :
जब नाच के समय खूब रंग जमने लगता है तब थोड़ी देर में सब अलग भागकर एक-दूसरे के कान में फुसफुसाकर बताते हैं कि उन्हें उस आदमी को डराकर भगाने के लिए क्या करना है।

प्रश्न 2.
पापा खो गए हैं-ऐसा पोस्टर पर लिखा था। इसके साथ पोस्टर पर किस भंगिमा में नाचने वाली लड़की खड़ी होगी?
उत्तर :
वह लड़की कुछ उदास, कुछ डरी-सहमी और दुबकी-सी खड़ी होगी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 3.
एकांकी में अलग-अलग पात्र अपने विचार प्रकट करते हैं और अपना परिचय भी देते हैं ताकि श्रोता उस पात्र को पहचान और समझ न सकें। जैसे आदमी अपने बारे में बताता है कि वह बच्चे उठाने वाला आदमी है। कहानी में या फिर वास्तव में ऐसा अक्सर नहीं होता है।
उत्तर :
पाठक या श्रोता पात्रों का परिचय संवाद के माध्यम से जानता है। संवाद पात्र के स्वरूप को उजागर करते हैं।

प्रश्न 4.
लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है:

  • वह पढ़ा-लिखा है।
  • वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

प्रश्न 5.
लड़की को उसके घर पहुँचाने का क्या उपाय सोचा गया ?
उत्तर :
लड़की को उसके घर पहुँचाने का कौए ने यह उपाय बताया-पेड़ राजा इस पर अपनी घनी छाया किए रहें। खंभे महाराज जरा टेढ़े होकर खड़े रहें। इसलिए पुलिस को लगेगा कि एक्सीडेंट हो गया है। वह इस छोटी लड़की को देख कर इसके घर का पता लगाएगी। कौआ काँव-काँव करके लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।

प्रश्न 6.
लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है :

  • वह पढ़ा-लिखा है।
  • वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. तब भी …………….. जी होता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. उपर्युक्त कथन किसका है?
2. बरसात की रातों को क्यों बुरा बताया जा रहा है?
3. बिजली का खंभा क्या करना चाहता है?
उत्तर:
1. उपर्युक्त कथन बिजली के खंभे का है।
2. बरसात की रातों को बिजली का खंभा बुरा इसलिए बताता है क्योंकि इनमें उसे रात भर भीगना पड़ता है तथा बादलों के पानी की मार खानी पड़ती है। उसे एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता है।
3. बिजली का खंभा अपने बल्ब को फेंककर दूर कहीं भाग जाना चाहता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. खंभे की बातों को कौन सुन रहा है?
(क) पेड़
(ख) बादल
(ग) लेटर बॉक्स
(घ) कोई नहीं
उत्तर :
(क) पेड़

2. खंभा किसे कसकर पकड़े रहता है?
(क) स्वयं को
(ख) बल्ब को
(ग) लड़की को
(घ) हवा को
उत्तर :
(ख) बल्ब को

3. इस एकांकी नाटक के रचयिता हैं
(क) विजय बहादुर
(ख) विजय तेंदुलकर
(ग) सचिन तेंदुलकर
(घ) कोई अन्य
उत्तर :
(ख) विजय तेंदुलकर

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

2. यहीं मेरा ……………. ही है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. यह कथन किसका है?
2. पहले क्या-क्या नहीं था?
3. सामने क्या था?
4. किसमें अकड़ की बात की जा रही है?
उत्तर:
1. यह कथन पेड़ का है।
2. पहले ऊँचे-ऊचे घर नहीं थे, सड़क नहीं थी। तब सिनेमा का बड़ा-सा पोस्टर और उसमें नाचने वाली औरत नहीं थीं।
3. सामने केवल समुद्र था।
4. बिजली के खंभे में अकड़ की बात की जा रही है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. ‘यहीं मेरा जन्म हुआ।’ किसका जन्म हुआ?
(क) पेड़ का
(ख) खंभे का
(ग) समुद्र का
(घ) किसी अन्य का
उत्तर :
(क) पेड़ का

2. पेड़ के सामने क्या था?
(क) समुद्र
(ख) खंभा
(ग) पोस्टर
(घ) नाचने वाली औरत
उत्तर :
(क) समुद्र

3. किसी नाक ऊँची थी?
(क) पेड़ की
(ख) खंभे की
(ग) लड़की की
(घ) सभी की
उत्तर :
(ख) खंभे की

4. किसने आवाज़ नहीं लगाई?
(क) पेड़ ने
(ख) खंभे ने
(ग) लोगों ने
(घ) लड़की ने
उत्तर :
(क) पेड़ ने

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

3. में बच्चे …………………….. मुमकिन नहीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. यह बच्चे उठाने वाला कौन है?
2. लड़की की क्या दशा थी?
3. वक्ता को क्या लगी है।
4. वह क्या करना चाहता है?
उत्तर:
1. यह बच्चा उठाने वाला भिखारी जैसा एक आदमी है।
2. लड़की गहरी नींद सो रही थी, उस पर बेहोशी का प्रभाव है।
3. वक्ता अर्थात् आदमी को भूख लगी है। उसके पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।
4. वह खाने की तलाश करना चाहता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. आदमी के पास लड़की कहाँ से आई है?
(क) उसने उसे एक घर से उठाया है
(ख) वह लड़की उसके पास आ गई है
(ग) वह लड़की नींद में चलकर आई है
(घ) कोई उसे वहाँ छोड़ गया है
उत्तर :
(क) उसने उसे एक घर से उठाया है

2. वह क्यों नहीं उठेगी?
(क) वह भूखी है
(ख) वह सो रही है
(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है
(घ) वह घबराई हुई है
उत्तर :
(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है

3. ‘मुमकिन’ शब्द का अर्थ है
(क) संभव
(ख) असंभव
(ग) माँगना
(घ) मारना
उत्तर :
(क) संभव

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

4. ये तो …………….. चीगी ।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. कान ठीक लग रहे हैं? किसे?
2. लड़की के दिमाग में कौन-कौन से प्रश्न उठते हैं?
3. लड़की को डर क्यों लग रहा है?
उत्तर:
1. लैटरबॉक्स, बिजली का खंभा. पेड़ और कौआ-लड़की को सब ठीक लग रहे हैं।
2. लड़की के दिमाग में ये प्रश्न उठते हैं-मैं कहाँ हूँ? मेरा घर कहाँ है? मेरे पापा कहाँ हैं? मम्मी कहाँ है?
3. लड़की को डर इसलिए लग रहा है कि चारों ओर अँधेरा है, रात है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. ‘नि:स्तब्ध’ शब्द का अर्थ है
(क) शात
(ख) अशांत
(ग) अच्छा
(घ) बुरा
उत्तर :
(क) शात

2. डर किसे लग रहा है?
(क) पेड़ को
(ख) खंभे को
(ग) लड़की को
(घ) सभी को
उत्तर :
(ग) लड़की को

3. लड़की क्या करेगी?
(क) बोलेगी
(ख) चीखेगी
(ग) भागेगी
(घ) हँसेगी
उत्तर :
(ख) चीखेगी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए Summary in Hindi

पापा खो गए एकांकी का सार

नाटक की विभिन्न घटनाएँ सड़क पर घटती हैं। रात के समय बिजली का खंभा और पेड़ बातें करते हैं। बरसात की रात बिजली के खंभे को अच्छी लगती है क्योंकि तब उसे भीगते रहना पड़ता है। पेड़ भी बताता है कि एक रात आसमान की बिजली गिर पड़ी थी। वह उसे याद करके काँप उठता है। खंभा अपनी तबीयत को लोहे की बताता है जो कभी बीमार नहीं पड़ता। तभी लैटरबॉक्स उनक बातचीत में शामिल हो जाता है। वह एक दोहे का चरण गुनगुनाता है तो कौआ कहता है कि कौन है जो रात के वक्त इतनी मीठी आवाज लगाकर मेरी नींद खराब करता है। लैटरबाक्स किसी की चिट्ठी पढ़ने लगता है तो पेड़ और खंभा उसे समझाते हैं कि किसी की चिट्ठी पढ़ना ठीक नहीं है।

तभी एक गुंडा-बदमाश आदमी आता है। वह कहता है कि मैं बच्चे उठाने वाला चोर हूँ। बच्चा बेचाने की अच्छी कीमत मिल जाती है। उसके पास एक छोटी सी लड़की थी। पेड़, खंभा और लैटरबाक्स को कुछ गड़बड़ी की आशंका होती है। वे कौए को भी जगाते हैं। दुष्ट आदमी खाने की तलाश में जाता है तो पेड़, खंभा, लैटरबाक्स तथा कौआ बच्ची के बचाव के बारे में चिंतित हो जाते हैं। तब तक वह छोटी लड़की जाग चुकी होती है।

वह इन सबके पास आकर खड़ी हो जाती है। वह कहती है कि मुझे डर लग रहा है। लैटरबॉक्स उसके पास आकर उसे न घबराने को कहता है। लड़की को जब पता चलता है कि लैटर बॉक्स बोलता है तो वह बहुत खुश होती है। वे दोनों बातें करते हैं। लैटर बॉक्स लड़की का पता-ठिकाना जानना चाहता है. पर लड़की को कुछ ठीक से मालूम नहीं है। धीरे-धीरे पेड़, खंभा और कौवा भी बातचीत में शामिल हो जाते हैं। अब लड़की को डर नहीं लगता। वह सबके साथ खेलने लगती है। पोस्टर की लड़की भी उसके साथ नाचने लगती है।

तभी वह दुष्ट आदमी आ जाता है। सब चुप हो जाते हैं। वह लड़की को ढूँढता है। लड़की बचने का प्रयास करती है। पेड़, लैटर बॉक्स, खंभा और पोस्टर सभी लपक-झपक कर बीच में आते हैं और लड़की नहीं मिलती तो सब मिलकर उसे ढूँढते हैं और थपकी देकर उसे सुला देते हैं।

खंभा, पेड आदि के सामने समस्या है कि लडकी को उसके घर कैसे पहुँचाएँ। उसे तो अपने पापा का नाम भी नहीं मालूम। वे एक योजना बनाते हैं। सुबह होती है। सड़क पर सोई लड़की पर पेड़ झुककर छाया किए हुए है। खंभा टेढ़ा खड़ा है। देखने में लगता है जैसे कोई दुर्घटना हो गई हो। कौवा शोर मचाकर लोगों का ध्यान खींचता है। पोस्टर पर लिखा है-मेरे पापा खो गए हैं। लैटर बॉक्स सरकता हुआ लोगों से कहता है-इस प्यारी बच्ची के पास मिल जाएँ तो यहाँ ले आइए।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए शब्दार्थ

भंगिमा – मुद्रा (Posture)। हड़बड़ी – जल्दबाजी (Hurry)। आफत = मुसीबत (Trouble)। गरूर – घमंड (Proud)। संतुलन – बराबर बने रहना (Balance)। पदन्यास = कदम रखना (To move)। चौकस = सावधान (Alert)। मुमकिन नहीं – असंभव (Not possible)। करीब से = निकट से (From near)। गश्त – फेरी (Round)। निस्तब्ध = शांत (Calm) स्वीकृति – मंजूरी (Permission)। दुबक जाना – छिप जाना (To hide)। संरक्षण = रखवाली (To watch)। चकमा = धोखा (Deceipt)। आनंदित – प्रसन्न (Happy)। प्रेक्षक – दर्शक (Spectator).

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

HBSE 7th Class Civics समानता Textbook Questions and Answers

Class 7 Chapter 1 Samanta Civics HBSE प्रश्न 1.
लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का महत्त्व:
(i) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार भारत के सभी नागरिकों को प्राप्त है।
(ii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से भारत का प्रत्येक नागरिक अपने प्रतिनिधियों का चुनाव स्वयं करता है।
(ii) “सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार” समानता के विचार पर आधारित है, क्योंकि यह घोषित करता है कि देश का प्रत्येक वयस्क स्त्री/पुरुष चाहे उसका आर्थिक स्तर या जाति कुछ भी क्यों न हो, एक वोट का हकदार है।

समानता कक्षा 7 HBSE Civics प्रश्न 2.
नीचे दिए गए संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश को पुनः पढ़िए और दो ऐसे उपाय बताइए जिनसे यह अनुच्छेद असमानता को दूर करता है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
(1) राज्य, किसी नागरिक के विरुद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी एक के आधार पर कोई विभेद (discrimination) नहीं करेगा।

(2) कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग जन्मस्थान या इनमें से किसी एक के आधार पर
(क) दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों, होटलों और सार्वजनिक मनोरंजन के स्थानों में प्रवेश, या
(ख) पूर्णत: या आशनः राज्य-निधि से पोषित या साधारण जनता के प्रयोग के लिए समर्पित कुओं, तालाबों, स्नानघाटों, सड़कों, स्कूलों और सार्वजनिक समागम के स्थानों के उपयोग के संबंध में किसी भी नियोग्यता, दायित्व, निबंधन या शर्त के अधीन नहीं होगा।
उत्तर:
अनुच्छेद 15 के द्वारा असमानता को दूर करने के तरीके:
(1) राज्य किसी नागरिक के विरूद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान, या इनमें से किसी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा।
(2 कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या इनमें से किसी के आधार पर किसी व्यक्ति को दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों और सार्वजनिक मनोरजन के स्थानों में प्रवेश करने से वंचित नहीं कर सकता पूर्णतः अशतः राज्य विधि से निर्मित कुँआ. तालाबों, स्नानघरों, सड़कों और सार्वजनिक सभागम के स्थानों के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

समानता Class 7 Chapter 1 Civics HBSE प्रश्न 3.
ओमप्रकाश वाल्मीकि का अनुभव, अंसारी दंपत्ति के अनुभव से किस प्रकार मिलता था?
उत्तर:
ओमप्रकाश बाल्मीकि और अंसारी दंपति का अनुभव निम्न रूप से समान था:
(i) ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ असमानता का व्यवहार जातिगत कारणों से किया गया था, जबकि अंसारी दंपति के साथ असमानता का व्यवहार धार्मिक कारणों से किया गया था।

(ii) ओम प्रकाश वाल्मीकि को समाज के अन्य उच्च वर्गों के छात्रों से अलग फर्श पर बैठना पड़ता था और शिक्षकों के द्वारा भी उससे झाडू लगवाया जाता था, उसी तरह से अंसारी दंपति को भी लोग अपने मकान में कमरा नहीं देना चाहते थे।

प्रश्न 4.
“कानून के सामने एक व्यक्ति बराबर है।” इस कथन से आप क्या समझते हैं? आपके विचार से यह लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर:

  • कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं-इस कथन से मैं यह समझता हूँ कि धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर कानून की नजर में सभी बराबर हैं। यह (कानून) विभेद (Discrimination) पर प्रतिषेध (Prohibit) लगाता है।
  • सभी लोग एक जैसे कानून का पालन करते हैं। राज्य जो भी कानून बनाता है या लागू करता है वह सभी व्यक्तियों पर समान रूप से लागू होता है।
  • प्रत्येक व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जा सकता है जिसमें खेल के मैदान, होटल, दुकानें और बाजार इत्यादि शामिल हैं।
  • कानून के द्वारा अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है।

प्रश्न 5.
भारत सरकार ने 1995 में विकलांगता अधिनियम स्वीकृत किया था। यह कानून कहता है कि विकलांग व्यक्तियों (handicaps or the people facing physical challenges) को भी समान अधिकार प्राप्त हैं और समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनाना सरकार का दायित्व है। सरकार को उन्हें निःशुल्क शिक्षा देनी है और विकलांग बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा (ordinary or general students) में सम्मिलित करना है। कानून यह भी कहता है कि सभी सार्वजनिक स्थल, जैसे-भवन, स्कूल आदि में दालान बनाए जाने चाहिए, जिससे वहाँ विकलांगों के लिए पहुंचना सरल हो।

चित्र को देखिये और उस बच्चे के बारे में सोचिये, जिसे सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है। क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में विकलांगता का कानून लागू किया जा रहा है? वह भवन में आसानी से आ-जा सके, उसके लिए क्या करना आवश्यक है? उसे उठाकर सीढ़ियों से उतारा जाना, उसके सम्मान और उसकी सुरक्षा को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर:
इसके लिए एक पर्याप्त चौड़ा, पक्का ढलवा (Slope) फर्श (या रैम्प) बनाया जाना चाहिए। विकलांग को आने-जाने के लिए विशेष रूप से पहिए वाली कुर्सी बनाई जानी चाहिए ताकि वह सम्मानपूर्वक स्वयं सुरक्षित ढंग से भवन या कक्ष में आ-जा सके।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता-1
उनके लिए भवन में विशेष सुविधाजनक शौचालय भूतल (Ground floor) पर ही होने चाहिए। ये सुविधाएँ सभी विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों आदि में होना जरूरी है। विकलांगों के लिए विशेष बस और यातायात की व्यवस्था भी की जानी चाहिए और उन्हें बैठने के लिए उनकी शारीरिक चुनौतियों के अनुसार कुर्सी आदि भी दी जानी चाहिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

बहविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:
(i) हमारे देश में सभी को वोट देने का अधिकार है:
(क) समान
(ख) असमान
(ग) केवल पुरुषों को
उत्तर:
(क) समान।

(ii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार किस विचार पर आधारित है?
(क) जो बहुत प्रसिद्ध हो।
(ख) जो बहुत शक्तिसंपन्न हो
(ग) जनसेवा जिसका ध्येय हो
उत्तर:
(ग) जनसेवा जिसका ध्येय हो।

(iii) हमें केवल उसी व्यक्ति को वोट देना चाहिए:
(क) स्वतंत्रता
(ख) समानता
(ग) आर्थिक न्याय
उत्तर:
(ख) समानता।

(iv) ओम प्रकाश वाल्मीकि को विद्यालय के प्रांगण में झाड़ लगाने को कहा गया:
(क) जातिगत कारणों से
(ख) शैक्षणिक कारणों से
(ग) सुधारात्मक कारणों से
उत्तर:
(क) जातिगत कारणों से।

(v) देश के राष्ट्रपति से लेकर घरेलू नौकरानी तक सभी को एक जैसे कानून का पालन करना होता है। इसका अभिप्राय है:
(क) अस्पृश्यता उन्मूलन
(ख) जातिगत भेदभाव का निवारण
(ग) कानून के समक्ष समानता
उत्तर:
(ग) कानून के समक्ष समानता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें:
(i) ओम प्रकाश वाल्मीकि एक ………………….. लेखक हैं।
(ii) रोजा पास एक ……………….. महिला थी।
(iii) समानता की स्थापना के लिए ……………………….. का उन्मूलन किया गया है।
(iv), प्रत्येक काम की अपनी गरिमा है इसलिए उसका भुगतान ………………….. के साथ किया जाना चाहिए।
(v) ………………… जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है।
उत्तर:
(i) दलित
(ii) अफ्रीकी-अमेरिकन
(iii) अस्पृश्यता
(iv) आदर
(v) आत्म-सम्मान।

प्रश्न 3.
सही व गलत कथन का चयन करें:
(i) जूठन’ ओम प्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है।
(ii) ‘दलित’ शब्द का अर्थ है-कुचला हुआ या टूटा हुआ।
(iii) संविधान का अनुच्छेद 21 धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग व जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है।
(iv) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम सर्वप्रथम केरल में आरंभ किया गया।
(v) रोजा पास की विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी।
उत्तर:
(i) जूठन’ ओम प्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है। ✓
(ii) ‘दलित’ शब्द का अर्थ है-कुचला हुआ या टूटा हुआ। ✓
(iii) संविधान का अनुच्छेद 21 धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग व जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है। ✗
(iv) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम सर्वप्रथम केरल में आरंभ किया गया। ✗
(v) रोजा पास की विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी। ✓

HBSE 7th Class Civics समानता Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत की एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक विशेषता लिखिए।
उत्तर:
भारत एक लोकतंत्रीय देश है। यह संसदात्मक, संबीय, उदारवादी लोकतंत्र है।

प्रश्न 2.
भारतीय लोकतंत्रीय सरकार के चार मुख्य तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारतीय लोकतंत्रीय सरकार के मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं-
1. सरकार में लोगों की भागीदारी।
2. संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान।
3. समानता (Equality) या समता।
4. न्याय (Justice): सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक न्याय।

प्रश्न 3.
लोकतंत्र की मुख्य विशेषता लिखिए।
उत्तर:
समानता, लोकतंत्र की मुख्य विशेषता है।

प्रश्न 4.
प्रतिनिधित्व की दृष्टि से भारतीय संसद का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
संसद हमारे लोकतंत्र का आधार स्तंभ है और हम अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से उसमें प्रतिनिधित्व पाते हैं।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता-2

प्रश्न 5.
घरेलू काम-काज करने वाली महिलाओं की दशा सुधारने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए।
उत्तर:
(i) सरकार को उन्हें मुफ्त बस आवागम्पन पास देना चाहिए।
(ii) घर पर काम लेने वाले मालिकों को उन्हें साप्ताहिक – छुट्टी देनी चाहिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
असमानता के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
(i) जाति के आधार पर भेद-भाव करना जैसे-अंतर्जातीय विवाहों को कुछ रूढ़िवादी लोग आज भी मान्यता नहीं देते।
(ii) लैंगिक आधार पर असमानता जैसे-पुत्री के जन्म से पूर्व हो मेडिकल (चिकित्सा जाँच) टेस्ट कराकर मार देना, जन्म के उपरांत परिवार में बेटी और बेटे के भरण-पोषण में भेद-भाव करना।
(iii) धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान के आधार पर सरकारी नौकरियों या शिक्षा संस्थाओं या प्रशिक्षण केंद्रों में भेद-भाव करना।
(iv) आर्थिक आधार पर असमानता कि धनी और अधिक धनी होते जाएँ, गरीब और गरीब होते जाएँ तथा जीवन स्तर को मौलिक सुविधाओं और गुणवत्ता (quality) में जमीन-आसमान का अंतर।

प्रश्न 2.
“जातिगत भेव-भाव भारतीय-प्रमीण और शहरी-दोनों क्षेत्रों में पाया जाता है।” एक सार्थक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भारतीय लोकतंत्र में रहते हुए हम महसूस करते हैं कि आज संविधान के लागू होने के लगभग 57 वर्षों के बाद भी जातिगत व्यवस्था और भेद-भाव ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में है। गाँव में तो अभिभावक और परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्पष्ट रूप से बच्चों को निर्देश दे देते है कि अमुक व्यक्ति के हाथ का छुआ नहीं खाना क्योंकि वे अनुसूचित जाति के हैं। गाँव में तथाकथित निम्न जाति के लोग स्वयं हिम्मत करके ऊंची जाति के लोगों से लेन-देन (विवाह के निमंत्रण देना या घर की पक्की वस्तु उन्हें भेंट में देना) आदि नहीं करते। लेकिन जातिगत व्यवस्था शहरों में भी होती है इसका प्रमाण समाचार पत्रों में दिए गए विवाह से संबंधित विज्ञापन को देखने से स्पष्ट हो जाता है। ब्राह्मण, ब्राह्मण जाति में ही अपने बच्चों के विवाह करना चाहते हैं। क्षत्रिय, क्षत्रिय में और खत्री, खत्री में और वैश्य, वैश्य में। अंतर्जातीय विवाह को आज भी सम्मानपूर्वक नहीं देखता।

प्रश्न 3.
‘दलित’ शब्द का क्या अर्थ है? दलितों की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ सुझाव दीजिए।
उत्तर:
दलित एक ऐसा शब्द है, जो तथाकथित नीची जाति के कहे जाने या समझे वाले लोग स्वयं को संबोधित करने के लिए प्रयोग में लाते हैं। दलित का अर्थ होता है-कुचला हुआ या टूटा हुआ।
सुझाव (Suggestions): भारतीय लोकतंत्र में समानता के महत्त्व के बारे में सभी माध्यमों- पाठशालाओं, महाविद्यालयों, राजनैतिक दलों, चुनाव के दौरान, मंत्रिमंडल के गठन के दौरान ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए ताकि पूरे देश में कानून की समानता सही अर्थों में स्थापित हो।

निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में उन्हें योग्यता होने पर प्राथमिकता के आधार पर नौकरियों मिलनी चाहिएँ। नौकरी के दौरान भी उच्च जाति के लोग उनसे भेद-भाव न करें। खेलों की टीमों में स्थान, सार्वजनिक स्थानों के प्रयोग, शिक्षा संस्थान में प्रवेश, विशेष आर्थिक मदद, विशेष सहायता शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रों के साथ-साथ प्रशिक्षण व्यवस्थाएँ भी दी जानी चाहिएँ।

केंद्र और राज्य सरकारें अंतर्जातीय विवाह करने वाले लोगों को पूरा संरक्षण, सहयोग और गैर-सरकारी संगठन विशेषकर हिंदू धर्म से जुड़े संगठन उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रेत्साहन और वित्तीय सहायता दें।

प्रश्न 4.
“भारतीय संविधान सब व्यक्तियों को समान मानता है।” इसे लगभग आठ पंक्तियों या वाक्यों में समझाइए।
उत्तर:
भारतीय संविधान में समानता (Equality in Indian Constitution):
भारतीय संविधान (The Constitution of India) सब व्यक्तियों को समान मानता है। इसका अर्थ है कि देश के व्यक्ति चाहे वे पुरुष हों या स्त्री, किसी भी जाति, धर्म, शैक्षिक और आर्थिक पृष्ठभूमि (Background) से संबंध रखते हों, वे सब समान माने जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी हम यह नहीं कह सकते हैं कि असमानता खत्म हो गई है। यह खत्म नहीं हुई है, फिर भी कम-से-कम भारतीय संविधान में सब व्यक्तियों की समानता के सिद्धांत को मान्य किया गया है। जहाँ पहले भेदभाव और दुर्व्यवहार से लोगों की रक्षा करने के लिए कोई कानून नहीं था. अब अनेक कानून लोगों के सम्मान तथा उनके साथ समानता के व्यवहार को सुनिश्चित (Definite) करने के लिए मौजूद हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
शासन ने संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार को किस तरह दो प्रकार से लागू किया है? समझाइए।
उत्तर:
भारत में संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार को दो तरह से लागू किया है:
(i) कानून के द्वारा और
(ii) सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों द्वारा सुविधाहीन समाजों की मदद करके। भारत में ऐसे अनेक कानून हैं. जो व्यक्तियों के समान व्यवहार प्राप्त करने के अधिकार की रक्षा करते हैं।

उदाहरण (Example):
(i) उदाहरणार्थ सन् 1989 में सरकार ने विशेष रूप से दलितों और आदिवासियों (Scheduled tribes) के विरुद्ध होने वाली हिंसा को रोकने के लिए कानून बनाया। इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाओं का रिकॉर्ड रखने के लिए विशेष पुलिस कक्ष स्थापित किए गए और कठोर दंड की व्यवस्था की गई।

(ii) कानून के साथ-साथ सरकार ने उन समाजों, जिनके साथ सैकड़ों वर्षों तक असमानता का व्यवहार हुआ है, का जीवन सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम और योजनाएं लागू की हैं। ये योजनाएँ यह सुनिश्चित करने के लिए चलाई गई हैं कि जिन लोगों को अतीत में अवसर (Opportunities) नहीं मिले, उन्हें अधिक अवसर प्राप्त हों।

प्रश्न 2.
भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्य लोकतंत्रों में समानता के सवालों को कैसे हल किया गया या किए जा रहे हैं? समझाइए।
उत्तर:
भारत के अतिरिक्त विश्व के ज्यादातर लोकतंत्रीय देशों में भी समानता के सवालों पर संघर्ष होते रहे हैं या अभी भी हो रहे हैं।
उदाहरण (Example):
उदाहरणार्थ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) विश्व का सबसे धनी और विकसित लोकतांत्रिक देश है लेकिन उसमें अफ्रीकी-अमेरिकन लोग जिनके पूर्वज गुलाम (Slaves) थे और अफ्रीका से लाए गए थे, आज भी अपने जीवन को मुख्य रूप से असमान बताते हैं जबकि 1950 के अंतिम दशक में अफ्रीकी-अमेरिकनों को समान अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन हुआ था। इससे पहले अफ्रीकी-अमेरिकनों के साथ संयुक्त राज्य में बहुत असमानता का व्यवहार होता था और कानून भी उन्हें समान नहीं मानता था।

उदाहरण के लिए बस से यात्रा करते समय उन्हें बस में पीछे बैठना पड़ता था या जब भी कोई गोरा आदमी बैठना चाहे. उन्हें अपनी सीट से (रेल या बस में) उठ जाना पड़ता था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

समानता Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार (Universal Adult Franchise): यह एक लोकतंत्रीय समाज का अत्यंत महत्त्वपूर्ण पहलू है। इसका अर्थ है कि सभी वयस्क (18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के) नागरिकों को वोट (मत) देने का अधिकार है, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

2. गरिमा (Dignity): इसका तात्पर्य (आशय) अपने-आपको और दूसरे व्यक्तियों को सम्मान योग्य समझने से है।

3. संविधान (Constitution): यह वह दस्तावेज़ (documents) है, जिसमें देश की जनता व सरकार द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों और अधिनियमों (Acts) को निरूपित किया गया है।

4. नागरिक अधिकार आंदोलन (Civil Rights Movement): एक आंदोलन, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में 1950 के दशक के अंत में प्रारंभ हुआ और जिसमें अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों ने नस्लगत (जातीय) भेदभाव को समाप्त करने और समान अधिकारों की माँग की।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

HBSE 7th Class Geography मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Questions and Answers

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या हैं?
उत्तर:
परिवहन के चार प्रकार हैं : सड़क मार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग तथा वायुमार्ग।

(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
एक बस्ती वह स्थान है जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं। बस्तियों का विकास नदी घाटियों के निकट हुआ क्योंकि वहाँ पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध था।

(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं?
उत्तर:
ग्रामीण लोग अधिकांशतः कृषि तथा संबंधित कार्यो जैसे-मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन में लगे होते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।
उत्तर:
रेलमार्ग के दो गुण हैं:

  1. यह अपेक्षाकृत सस्ता साधन हैं।
  2. यह लंबी दूरी के लिए तीव्र स्थलीय परिवहन का साधन है।

(ङ) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
दूसरों को सूचना या संदेश पहुँचाने की प्रक्रिया को संचार कहते हैं।

(च) जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?
उत्तर:
जनसंपर्क माध्यम समाचार पत्र, रेडियो एवं टेलीविजन हैं। इनके द्वारा हम बड़ी मात्रा में जनसंपर्क स्थापित कर सकते हैं।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) इनमें से कौन-सा संचार का साधन नहीं है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुस्तक
(iii) मेज
उत्तर:
(i) मेज।

(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण है?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर:
(iii) सब थे।

(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त है?
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर:
(i) जहाज।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
(i) साइकिल
(ii) बस
(iii) हवाई जहाज
उत्तर:
(i) साइकिल।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:

(क) इंटरनेट(i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं।
(ख) नहर मार्ग(ii) आसपास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(ग) नगरीय क्षेत्र(iii) अंतर्देशीय जलमार्ग
(घ) सघन बस्ती(iv) संचार का एक साधन

उत्तर:
(क) (iv)
(ख) (iii)
(ग) (i)
(घ) (i)

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
आज विश्व सिमटता जा रहा है।
उत्तर:
आज विश्व में परिवहन तथा संचार के साधन इतने तीव्रगामी हैं कि महीनों का समय सप्ताह में और सप्ताह का समय घंटों में पूरा हो जाता है। संचार के तीन साधनों द्वारा सूचना भी तुरंत मिल जाती है। आज भारत से यूरोप की यात्रा करने में केवल 6 से 8 घंटे का समय लगता है। इस प्रकार आज का विश्व सिमटता जा रहा है।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 5.
क्रियाकलाप (Activity)
(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं
(i) परिवहन के दो से अधिक साधन।
(ii) परिवहन के तीन से अधिक साधन।
(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं।
उत्तर:
(क) छात्र स्वयं करें।

(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे?
(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। आप डॉक्टर को कैसे सूचित करेंगे?
(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुंचाएंगे?
(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे?
(iv) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे?
उत्तर:
(ख) (i) टेलीफोन द्वारा
(ii) समाचार पत्र द्वारा
(ii) टेलीफोन या पत्र द्वारा
(iv) फोन या इंटरनेट द्वारा।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. मानव बस्तियाँ सबसे पहले …………………. में स्थापित
2. मकानों का एक समूह एक …………………. बनाता है।
3. संहृत बस्तियों को …………………. यस्ती भी कहते हैं।
4. जल राशियों के पास की बस्तियों को …………………. कहते है।
5. मौसम के अनुसार लोगों का आवागमन …………………. कहलाता है।
उत्तर:
1. नदी घाटियों
2. बस्ती
3. सपन
4. आई बिंदु बस्ती
5. ऋतु प्रवास

प्रश्न 2.
सही उत्तर चुनें।
1. निम्न में से कौन सी बस्ती में मकान एक-दूसरे के समीप बने होते हैं?
(क) सघन
(ख) रेखीय
(ग) विरल
(घ) वृत्ताकार
उत्तर:
(क) सघन।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

2. इनमें से कौन सा प्रशासनिक नगर है?
(क) मुंबई
(ख) कोलकाता
(ग) नई दिल्ली
(घ) बंगलोर
उत्तर:
(ग) नई दिल्ली

3. इनमें से कौन-सा धार्मिक नगर है?
(क) वाराणसी
(ख) जमशेदपुर
(ग) चेन्नई
उत्तर:
(क) वाराणसी।

4. रेखीय बस्तियाँ विकसित होती हैं?
(क) सड़कों के किनारे
(ख) जल स्रोत के किनारे
(ग) कृषि भूमि के पास
(घ) उद्योग के पास
उत्तर:
(क) सड़कों के किनारे।

5. निम्न में से कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय वायुपत्तन नहीं है:
(क) नई दिल्ली
(ख) नागपुर
(ग) लंदन
(घ) पेरिस
उत्तर:
(ख) नागपुर।

6. निम्न में से कौन-सा सबसे धीमा संचार का साधन है?
(क) पत्र
(ख) ई-मेल
(ग) टेलीफोन
(घ) इंटरनेट
उत्तर:
(क) पत्र।

7. सड़क प्रणाली जो राज्य की राजधानियों और प्रमुख नगरों को जोड़ती है:
(क) राष्ट्रीय महामार्ग
(ख) राज्य महामार्ग
(ग) जिला मार्ग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) राष्ट्रीय महामार्ग।

8. विश्व का व्यस्ततम महासागरीय मार्ग है:
(क) अटलांटिक मार्ग
(ख) हिंद महासागर मार्ग
(ग) केप मार्ग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) अटलांटिक मार्ग।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 3.
बताइए कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. भारत एक विकसित देश है।
2 विश्व के सभी भाग परिवहन तथा संचार के साधनों से
3. विश्व में भारत से सबसे बड़ा सड़क जाल है।
4. हमारे देश में सबसे महत्त्वपूर्ण सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग हैं।
5. रेल परिवहन सड़क परिवहन से अधिक उपलब्ध है।
6. ट्राँससाइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग है।
7. भारतीय रेल एशिया में प्रथम स्थान पर है।
8. दिल्ली एक महत्वपूर्ण पत्तन है।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. असत्य
6. सत्य
7. सत्य
8. असत्य।

प्रश्न 4.
निम्न के जोड़े बनाएँ :

‘क’‘ख’
1. कच्ची सड़कक. व्यस्ततम अंतःस्थलीय जलमार्ग
2. पक्की सड़कख. अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन
3. सेट लारेंस जल मार्गग. लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ
4. न्यूयाकघ. कंक्रीट से बनी
5. प्रेसड. मिट्टी से बनी

उत्तर :
1 – ङ
2 – घ
3 – क
4 – ख
5 – ग

HBSE 7th Class Geography मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
वे दशाएँ जो मानव के विकास की स्थिति में सहायक बनती हैं, मानव पर्यावरण कहलाती हैं।

प्रश्न 2.
आर्द्र बिन्दु बस्तियों क्या हैं?
उत्तर:
वे बस्तियाँ जो किसी जल स्रोत के पास स्थापित होती। हैं, आर्द्र बिन्दु बस्तियाँ कहलाती हैं।

प्रश्न 3.
मानव बस्तियों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
बस्तियाँ दो प्रकार की हो सकती हैं:

  • स्थाई.
  • अस्थाई।

प्रश्न 4.
प्रकीर्ण बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रकीर्ण का शाब्दिक अर्थ है-बिखरा होना। अत: इसे बस्ती स्वरूप में घर दूर-दूर बिखरे होते हैं। उत्तराचल के पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी बस्तियाँ पाई जाती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 5.
सधन बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
भारत के उत्तरी मैदानों में घरों की बनावट अति घनी है। अतः इन्हें सघन बस्ती कहते हैं।

प्रश्न 6.
पत्तन क्या है ?
उत्तर:
पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के द्वार’ कहे जाते हैं क्योंकि ये व्यापार तथा वाणिज्य में सहायक हैं। मुंबई भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण पत्तन है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक ग्राम तथा नगर में क्या अंतर है?
उत्तर:
ग्राम : ग्राम के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और कृषि संबंधी कार्य होता है।
नगर : नगर में लोगों का कार्य, गैर-कृषि कार्य होते हैं। जैसे उद्योग, व्यापारिक गतिविधियाँ।

प्रश्न 2.
एक ग्रामीण बस्ती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
एक ग्रामीण बस्ती की निम्न विशेषताएँ हैं:

  1. ग्रामीण बस्तियाँ कृषि क्रियाओं के साथ केन्द्रित होती हैं।
  2. यहाँ नाममात्र के घर होते हैं। झोपड़ियाँ पाई जाती हैं।
  3. कृषि फार्म भी गाँव की सीमा के अंग होते हैं।
  4. अधिकतर ग्रामीण बस्तियाँ दूर-दूर पाई जाती हैं।
  5. ग्रामीण बस्तियाँ नदियों या सड़कों के साथ-साथ पाई जाती हैं।
  6. इनमें सुविधाओं की कमी होती है।

प्रश्न 3.
आप कैसे कह सकते हैं कि सड़क मार्ग कम दूरी यातायात के लिए सबसे उपयोगी मार्ग है?
उत्तर:
सड़कें कम दूरी के लिए उपयोगी मार्ग है। ये वनों, मरुस्थलों, मैदानों व ऊँचे पर्वतों पर भी आसानी से निर्मित की जा सकती हैं। हिमालय पर्वत पर मनाली-लेह राजमार्ग विश्व के सबसे ऊँचे सड़क मार्गों में से एक है। भूमिगत सड़कों को भूमिगत मार्ग कहा जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 4.
नगरीय बस्ती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
नगरीय बस्ती की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :

  1. नगरीय बस्ती में गैर-कृषि कार्य जैसे व्यापार, प्रशासन कार्य किए जाते हैं।
  2. यहाँ भूमि का उपयोग एक समान नहीं होता। कुछ पर उद्योग हैं तो कुछ पर बाजार।
  3. नगरीय बस्तियों में अस्पताल, स्कूल तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।
  4. इन बस्तियों की जनसंख्या अधिक होती है।
  5. नगर कई प्रकार के कार्य करते हैं, जैसे-धार्मिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक आदि।
  6. कुछ नगर उनके कार्यों के कारण ही जाने जाते हैं, जैसे जमशेदपुर औद्योगिक कारणों से जाना जाता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों के संबंध पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
ग्राम तथा नगरों में आपस में संबंध होता है। वे एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। इनमें निम्नलिखित संबंध होता है :

  1. व्यापारिक संबंध – वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है।
  2. सामाजिक संबंध – इसमें मनोरंजन आदि सम्मिलित है।
  3. रोजगार के लिए – ग्रामीण लोग रोजगार के लिए नगरों में जाते हैं।
  4. नगरों की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीण भी वहीं फसल पैदा करते हैं। जैसे डेयरी उद्योग।

प्रश्न 2.
बस्तियों के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।
उत्तर:
बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :
1. सघन बस्तियाँ (Compact Settlements) : इस प्रकार की प्रणाली में मकान पास-पास होते हैं। जानवरों का स्थान भी इनसे जुड़ा रहता है। इनमें तंग गलियाँ होती हैं।

2. प्रकीर्ण बस्तियाँ (Scattered Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ पहाड़ी तथा वन प्रदेशों में पाई जाती हैं। इनमें घर बिखरे हुए होते हैं।

3. रेखीय बस्तियाँ (Linear Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी के किनारे पाई जाती हैं। इनमें घरों की पंक्तियाँ आमने-सामने होती हैं।

4. वृत्ताकार बस्तियाँ (Circular Settlements) : साधारणतया इस प्रकार की बस्तियाँ किसी तालाब, झील के चारों ओर पाई जाती हैं।

5. तारक बस्तियाँ (Radial Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ एक प्रमुख बिन्दु के चारों ओर विकसित हो जाती है। ये उन स्थानों पर पाई जाती है जहाँ पर सड़के विभिन्न स्थानों पर आकर मिलती हैं।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. पर्यावरण (Environment) : वे दशाएँ जो मानव व उसके विकास की स्थिति बनाती हैं उन्हें मानव पर्यावरण कहते हैं।

2. मानव बस्तियाँ (Human Settlements) : प्रारंभ में मानव बस्तियाँ नदियों के घाटी क्षेत्र में स्थापित हुई। इन बस्तियों को प्राय आई बिंदु बस्तियाँ कहा गया क्योंकि ये जल स्रोतों के पास ही स्थापित होती थी।

3. ग्रामीण बस्तियाँ (Rural Settlements) : ग्रामीण बस्तियाँ कृषि क्रियाओं के साथ केंद्रित होती है। यहाँ पर नाममात्र के घर होते हैं। ग्रामीण बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :

  • सघन बस्तियाँ (Compact Settlement) : इस प्रकार की प्रणाली में घर पास-पास होते हैं।
  • प्रकीर्ण बस्तियाँ (Scattered Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ पहाड़ी और वन प्रदेशों में पाई जाती है। घर दूर-दूर होते हैं।
  • रेखीय बस्तियाँ (Linear Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नहर, नदी के किनारे पाई जाती है।

4. नगरीय बस्तियाँ (Urban Settlements) : नगरीय बस्तियों में गैर-कृषि कार्य जैसे उद्योग, व्यापारिक गतिविधियाँ, प्रशासन आदि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। नगर के अनेक कार्य होते हैं जिनसे वे जाने जाते हैं:

  • प्रशासनिक नगर
  • प्रतिरक्षा नगर
  • सांस्कृतिक नगर
  • औद्योगिक नगर
  • रेलवे जंक्शन।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

5. परिवहन तथा संचार (Transport and Communication) : परिवहन तथा संचार में उन्नति किसी क्षेत्र की आर्थिक क्रियाओं पर निर्भर करती है। वर्तमान समय में विश्व का प्रत्येक भाग परिवहन और संचार से जुड़ा है। रेल तथा सड़क प्रणाली स्थल परिवहन का जाल बनाते हैं।

6. सड़कमागे (Road Transport and its Function) : हमारी सड़क परिवहन प्रणाली में मोटर कार तथा ट्रक महत्त्वपूर्ण कार्य काते हैं। एक ट्रक किसी भी सीमा तक जा सकता है। सड़क परिवहन को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है:
(i) राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways) : देश की महत्त्वपूर्ण सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग हैं। ये देश के प्रमुख नगरों को जोड़ते हैं। केंद्र सरकार इनका निर्माण और देखभाल करती है।

(ii) राज्य महामार्ग (State Higinveys) : ये वे महामार्ग हैं जो राज्य की राजधानी को राज्य के अन्य नगरों से जोड़ते हैं। इनका निर्माण राज्य सरकार करती है। प्रमुख महानगरों और बंदरगाहों को जोड़ने के लिए नए एक्सप्रेस मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

(iii) जिला सड़के (District Roads) : ये सड़कें जिला मुख्यालय को अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों से जोड़ती हैं। स्थानीय निकाय इनकी देखभाल करते हैं।

7. रेलमार्ग (Railways) : सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन का अधिक तीव्र साधन है तथा इसके द्वारा अधिक माल ढोया जा सकता है। ये लंबी दूरी के लिए उपयोगी है। भारतीय रेल जाल एशिया का सबसे बड़ा है और विश्व में चौथा। भारतीय रेल मार्ग की कुल लंबाई 63122 कि.मी. है।

8. जलमार्ग – अंतःस्थलीय और महासागरीय (Waterways-Inland andOcean Routes) : नदियाँ, झीलें और नहरें अंत:स्थलीय जल मार्ग का निर्माण करती है। नावें तथा स्टीमर इस कार्य के लिए प्रयोग किए जाते हैं। विश्व में सबसे बड़ा अंत:स्थलीय जलमार्ग संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा कनाडा के बीच है। महासागरीय जलमार्ग सस्ते और आसान परिवहन के साधन हैं जिनमें यात्री तथा माल को ढोया जा सकता है। विश्व का
सबसे व्यस्त जलमार्ग उत्तरी अटलांटिक जलमार्ग है।

9. वायुमार्ग (Airways) : 20वीं सदी के प्रारंभ में वायु यातायात का विकास हुआ। यह एक शीघ्रगामी साधन है। लेकिन सभी व्यक्तियों के लिए वहन करने का साधन नहीं है। वायु सेवाएँ दो प्रकार की हैं : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय। पश्चिमी यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण-पूर्वी एशिया में वायु यातायात का सघन जाल फैला है।

10. संचार (Communication) : सूचना और समाचार देने के साधनों को संचार कहा जाता है। ये देश की नाड़ी और धमनी हैं। ये साधन हैं : डाक सेवाएँ, टेलीग्राम, मुद्रित माध्यम, विद्युत माध्यम आदि।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

HBSE 7th Class Geography शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Textbook Questions and Answers

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) उत्तर अमेरिकी शीतोष्ण घासस्थल को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
प्रेअरी।

(ख) उत्तर अमेरिकी घासस्थल के पशु चरागाह को क्या कहते हैं?
उत्तर:
घास का सागर।

(ग) वेल्ड मे बहने वाली नदियों के नाम बताइए।
उत्तर:
ओरेंज और लिमपोपो।

(घ) वेल्ड में वर्षा ऋतु कब आती है?
उत्तर:
नवंबर से फरवरी के बीच ग्रीष्मकालीन ऋतु में।

(च) दक्षिण अफ्रीकी घासस्थल के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर:
भेड़पालन।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए :
(क) मिसीसिपी नदी अपवाहित करती है:
(i) कनाडा
(ii) अफ्रीका
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिक
उत्तर:
(ii) संयुक्त राज्य अमेरिका।

(ख) ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत किसे घेरते हैं?
(i) प्रेअरी
(ii) वेल्ड
(ii) पंपास
उत्तर:
(ii) वेल्ड।

(ग) मेरिनो प्रजाति है:
(i) मछली
(ii) हाथी
(iii) भेड़
उत्तर:
(iii) भेड़।

(घ) किंबरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii) प्लैटिनम
उत्तर:
(i) हीरा।

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ:

(क) काऊबॉय(i) लोहा एवं इस्पात
(ख) सोना(ii) प्रेअरी
(ग) कुडू(iii) गर्म पवन
(घ) चिनूक(iv) जोहांसबर्ग
(ङ) कोयला(v) पशु

उत्तर:
(क) (ii)
(ख) (i)
(ग) (v)
(घ) (iii)
(ङ) (i)

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) प्रेअरी को “विश्व का धान्यागार’ कहा जाता है।
उत्तर:
प्रेअरी गेहूँ की कृषि के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की उपजाऊ मिट्टी में अधिक मात्रा में गेहूँ उत्पन्न होता है। यहाँ की जलवायु गेहूँ के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए इस क्षेत्र को ‘गेहूँ की टोकरी’ अथवा ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है। गेहूँ यहाँ की माँग से अधिक उत्पन्न होता है। इसलिए अधिकतर गेहूँ का निर्यात किया जाता है।

(ख) वेल्ड में ऊनी उद्योग का विकास।
उत्तर:
वेल्ड में भेड़पालन लोगों का मुख्य व्यवसाय है। यहाँ मेरिनो भेड़ जो उत्तम ऊन के लिए प्रसिद्ध है, पाली जाती है। इसे ऊन के लिए विशेष रूप से पाला जाता है। इसलिए यहाँ ऊन उद्योग का विकास हो रहा है।

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 5.
मानचित्र कौशल :
उत्तरी अमेरिका के रेखा मानचित्र पर रॉकी पर्वत, ग्रेट लेक, मिसीसिपी नदी, सस्केचवान नदी, शिकागो एवं विनिपेग शहर चिह्नित करें।
नोट : छात्र कृपया जे. पी.एच, मैप मास्टर देखें।

प्रश्न 6.
आओ खेलें: घास के ब्लेड से सीटी बनाना
उत्तर:
सीटी बनाने के लिए आपको लगभग 5 से. मी. लंबे घास के ब्लेड की आवश्यकता होगी। ध्यान रखें कि घास के ब्लेड की लंबाई आपके अंगूठे से अधिक न हो। घास की मोटाई 0.5 से 0. 7 से. मी. से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि संकरे ब्लेड को पकड़ना कठिन होता है। अपने दोनों अंगूठे सामने कीजिए, ताकि आपके नाखन आपकी ओर हों। घास के ब्लेड को लंबाई में अपने अंगूठों और हथेली में लें। अपनी हथेलियों के बीच में संकरा रास्ता (छिद्र) बनाएँ। आप को घास का सिरा केवल उस सँकरे रास्ते से दिखना चाहिए। अपने होंठ उस संकरे रास्ते (छिद्र) पर रखें और धीमे से अपने मुंह से हवा बाहर निकालें। ऐसा करने पर घास के ब्लेड में कंपन होगा और आपको सीटी की आवाज सुनाई देगी।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
1. प्रेअरी प्रदेश में प्रवेश का संबंध ………………. निर्माण से जुड़ा है।
2. ………………. वेल्ड घासभूमि प्रदेश का एक बड़ा और व्यापारिक नगर है।
3. प्रेअरी की प्रमुख फसल ………………. है।
4. शीतोष्ण घासभूमि में छितरे हुए विरल वृक्ष ………………. की तरह दिखाई देते हैं।
5. किंबरले ………………. के लिए प्रसिद्ध है।
6. दक्षिण अफ्रीका के उच्च पठार के उत्तरी भाग को ………………. कहते हैं।
7. यू.एस.ए. और कनाडा में ………………. मध्य प्रेअरी पाए जाते हैं।
उत्तर:
1. ट्रांसकांटीनेंटल रेलवे
2. जोहानसबर्ग
3. गेहूँ
4. पार्क
5. हीरे
6. वेल्ड
7. 40° और 55°

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 2.
बताइए कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. प्रेअरी में गेहूं के बहुत बड़े फार्म हैं।
2. महाद्वीप के आंतरिक भाग में स्थित होने के कारण प्रेअरी में मरुस्थल जैसी जलवायु पाई जाती है।
3. दक्षिण अफ्रीका की स्थिति अफ्रीका के उत्तरी छोर पर है।
4. दक्षिण अफ्रीका का अधिकतर भाग उच्च पठार है जो पूर्व से पश्चिम की ओर ढालू है।
5. पठार के उत्तरी-पश्चिमी भाग को उच्च वेल्ड कहते हैं।
6. प्रेअरी को ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है।
7. प्रेअरी एक औद्योगिक प्रदेश है।
8. गेहूँ शीतोष्ण कटिबंध की फसल है।
9. वेल्ड की जलवायु शुष्क नहीं है।
10. डाउन्स आस्ट्रेलिया के घास के मैदान हैं।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. सत्य
6. सत्य
7. सत्य
8. सत्य
9. असत्य
10. सत्य।

प्रश्न 3.
सही उत्तर चुनें:
1. प्रेअरी में कौन-सी महत्त्वपूर्ण फसल उगाई जाती है?
(क) चावल
(ख) मक्का
(ग) जौ
(घ) गेहूँ
उत्तर:
(घ) गेहूँ।

2. इनमें से कौन सी शीतोष्ण घासभूमि नहीं है?
(क) पंपास
(ख) सवाना
(ग) प्रेरीज
(घ) स्टेपीज
उत्तर:
(ख) सवाना।

3. विश्व की ‘स्वर्ण राजधानी’ के रूप में जाना जाता है:
(क) गोल्डकोस्ट
(ग) जोहानसबर्ग
(घ) न्यूयार्क
उत्तर:
(ग) जोहानसबर्ग।

HBSE 7th Class Geography शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वेल्ड का अर्थ बताइए।
उत्तर:
‘वेल्ड’ को डच भाषा में मैदान कहते हैं।

प्रश्न 2.
प्रेअरी में अधिकतर किस प्रकार की क्रियाएँ की जाती हैं?
उत्तर:
प्रेरीज में अधिकतर कृषि की जाती है।

प्रश्न 3.
कंबाइंड का क्या कार्य है?
उत्तर:
कंबाइंड एक बड़े आकार की मशीन है जिससे जुताई की जाती है, बुआई की जाती है तथा कटाई भी की जाती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 4.
प्रेअरी प्रदेश में नगरों की क्या विशेषता है?
उत्तर:
प्रेअरी प्रदेश में नगर कृषि उत्पाद के भंडारण तथा वितरण के केंद्र का काम करते हैं। कनाडा का विनिपेग नगर प्रेअरी का द्वार कहलाता है।

प्रश्न 5.
मिश्रित कृषि से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
मिश्रित कृषि से तात्पर्य है कि कृषि के साथ पशुपालन करना। डेयरी उद्योग के लिए पशु पाले जाते हैं।

प्रश्न 6.
वेल्ड क्या है?
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका के घास के मैदान वेल्ड हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वेल्ड में कौन-कौन-से खनिज पाए जाते हैं?
उत्तर:
वेल्ड में खनिजों के विशाल भंडार हैं। लोहा और कोयला कई स्थानों पर उपलब्ध हैं। यहाँ सोने व हीरे की खाने हैं। जोहांसबर्ग को विश्व की स्वर्ण राजधानी भी कहा जाता है। किंबरले हीरे की खान के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 2.
प्रेअरी को प्राप्त भौगोलिक लाभ क्या हैं?
उत्तर:
प्रेअरी उत्तर अमेरिका में 40° उत्तर अक्षांश से 550 उत्तर अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं जहाँ महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है। यहाँ शीत ऋतु ठंडी तथा ग्रीष्म ऋतु गर्म होती है। वर्षा गर्मियों में 50 से.मी. होती है। यह जलवायु कषि के लिए अधिक अनुकूल रहती है। यहाँ गेहूँ बहुतायत पैदा किया जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 3.
उच्च वेल्ड में औसत जलवाय का क्या कारण है?
उत्तर:
उच्च वेल्ड में औसत जलवायु होने का कारण है:

  1. उच्च पठारी भूमि (100 मी. से 200 मी.)।
  2. तीन ओर से समुद्र का होना।
  3. पश्चिमी तट के साथ बेनगुएला महासागरीय धारा की उपस्थिति।

प्रश्न 4.
वेल्ड के तीन प्रमुख विभाग क्या हैं?
उत्तर:
वेल्ड के तीन प्रमुख विभाग निम्न हैं :

  1. उच्च वेल्ड (High Velat) : इनकी ऊँचाई 1120 मी. से 1670 मी. तक है।
  2. मध्य वेल्ड (Middle Veldt) : यह एक पठारी भाग है इसकी ऊंचाई 610 मी. से 1120 मी. तक है।
  3. निम्न वेल्ड (LowTeldt) : यह 610 मी. से नीचा है।

प्रश्न 5.
वेल्ड में कौन-सी फसलें पाई जाती हैं?
उत्तर:
वेल्ड दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्ण घास के मैदान हैं। यहाँ की भूमि अधिक उपजाऊ नहीं है, किंतु कुछ क्षेत्रों में मक्का, गेहूँ, ज्वार, अखरोट एवं आलू की खेती की जाती है। तम्बाकू, गन्ना एवं कपास जैसी नगदी फसलें भी
यहाँ उगाई जाती हैं।

प्रश्न 6.
चिनुक क्या है?
उत्तर:
चिनुक एक गर्म पवन है जो उत्तरी अमेरिका में शीत ऋतु में बहती है। स्थानीय भाषा में चिनुक का अर्थ है- हिमभक्षी। यह गर्म पवन थोड़े समय में ही बर्फ को पिघला देती है और चरागाह पशुओं के चरने के लिए उपलब्ध हो जाता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रेअरी में बड़े पैमाने पर कृषि के कारणों का वर्णन करें।
उत्तर:
प्रेअरी में बड़े पैमाने पर कृषि की जाती है। इसके निम्नलिखित कारण हैं:

  1. प्रेअरी क्षेत्र मैदानी भाग है। यह कृषि के लिए उपयुक्त है।
  2. प्रेअरी की जलवायु कुछ फसलों जैसे-गेहूँ, मक्का, जई तथा जौ के लिए बहुत उपयुक्त है।
  3. पिघलती बर्फ मृदा में नमी बनाए रखती है इसलिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती।
  4. मृदा में ह्यूमस तथा जैविक पदार्थों के कारण उपजाऊ है।
  5. यहाँ कृषि के विशाल फार्म हैं, जहाँ मशीनों से आसानी से कार्य किया जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 2.
प्रेअरी में मुख्य क्रियाएँ क्या हैं और क्यों?
उत्तर:
प्रेअरी में मुख्य क्रियाएँ कृषि क्रियाएँ हैं क्योंकि यहाँ की जलवायु कृषि के लिए अनुकूल है। यहाँ कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है। भूमि समतल और मैदानी होने के कारण कृषि मशीनें आसानी से चलाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मांस के लिए जानवर पाले जाते हैं। प्रेअरी में जानवरों के लिए चारे की कमी नहीं है। यहाँ की घास चारे का काम देती है तथा मक्का को भी जानवरों को खिलाया जाता है। दुध उत्पादन एक प्रमुख उद्योग है। डेयरी क्षेत्र ग्रेट लेक से पूर्व में अटलांटिक तक फैला हुआ है।

प्रश्न 3.
प्रेअरी के वनस्पति जात एवं प्राणीजात पर एक टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
प्रेअरी घासस्थल सामान्यतः पेड़ विहीन होते हैं। जहाँ जल उपलब्ध होता है, वहाँ विलों, आल्डर एवं पोपलट जैसे पेड़ उगते हैं। 50 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा वाले प्रदेश कृषि के लिए उपयुक्त होते हैं. क्योंकि यहाँ की मिट्टी उपजाऊ होती है। इस क्षेत्र को मुख्य फसल मक्का है, जबकि अन्य दूसरी उगने वाली फसलें आलू, सोयाबीन, कपास एवं अल्फा-अल्फा हैं। जिन क्षेत्रों में वर्षा काफी कम एवं अनिश्चित होती है, वहाँ पैदा होने वाली घास छोटी एवं नुकीली होती है।

ये प्रदेश मवेशियों को पालने के लिए उपयुक्त होते हैं। विशाल मवेशी फार्म को ‘च’ एवं उसकी देखभाल करने वाले को ‘काओबॉय’ कहते हैं। बिसन या अमेरिकी भैंस इस प्रदेश का सबसे महत्त्वपूर्ण पशु है। निरंतर शिकार के कारण ये पशु लगभग लुप्त हो गए और अब इन्हें सुरक्षित प्रजातियों की श्रेणी में रखा जाता है। इन प्रदेशों में पाए जाने वाले अन्य जीव हैं-खरगोश, काइयोट, गोफर एवं प्रेअरी कुत्ता।

प्रश्न 4,
वेल्ड की भौगोलिक स्थिति तथा जलवायु का वर्णन करें।
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्णा घासस्थल को वेल्ड कहते हैं। वेल्ड 600 मीटर से 1100 मीटर तक की विभिन्न ऊँचाई वाले पठार होते हैं। यह डैकेन्सबर्ग पर्वतों से घिरा है। इसके पश्चिम में कालाहारी रेगिस्तान स्थित है। इसके उत्तरपूर्व में ‘उच्च वेल्ड’ स्थित है, जिसकी ऊँचाई कुछ स्थानों पर 1600 मीटर से भी अधिक है। ऑरेंज एवं लिमपोपो नदी की सहायक नदियाँ इस प्रदेश को सिंचित करती है। हिंद महासागर के प्रभाव के कारण वल्ड की जलवायु नम होती है।

शीत ऋतु ठंडी एवं शष्क होती है। इस दौरान तापमान 5° सेल्सियस से 10° सेल्सियस के मध्य रहता है एवं जुलाई सबसे अधिक ठंडा महीना होता है। ग्रीष्म ऋतु अल्पकालिक एवं गर्म होती है। ग्रीष्म ऋतु में यहाँ का तापमान लगभग 20° सेल्सियस दर्ज किया जाता है। इन क्षेत्र में वर्षा नवंबर से फरवरी के बीच ग्रीष्मकालीन महीनों में होती है। यदि शीत ऋतु में जून से अगस्त तक के महीनों में वर्षा कम होती है, तो यह क्षेत्र सूखाग्रस्त हो सकता है।

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. उत्तरी अमेरिका प्रेअरी (प्रेरीज) (Prairies of North America) : ये शीतोष्ण घासभूमियाँ विशाल मैदान हैं। ये 40 से 55° अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 40° उत्तर अक्षांश से 55° उत्तर अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं। ये पश्चिम में राकी पर्वत से पूर्व में ग्रेट लेक्स तथा फैले हैं।

2. आर्थिक क्रियाएँ (Economic Activities) : इस क्षेत्र में महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है क्योंकि यह महाद्वीप के आंतरिक भागों में है। यहाँ शीत ऋतु ठंडी तथा ग्रीष्म ऋतु गर्म होती है। यहाँ लगभग 50 से.मी. वर्षा होती है। प्रेअरी की जलवायु कृषि के लिए उपयुक्त है। यहाँ गेहूँ, मक्का, रुई, जो तथा तिलहन आदि उत्पन्न किए जाते हैं। कृषि मशीनों से की जाती है। खेत या फार्म का आकार बड़ा होता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

3. दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड (Veldt of South Africa) : दक्षिण अफ्रीका का अधिकतर भाग ऊँचा पठार है जो पूर्व से पश्चिम को ढालू है। वेल्ड एक डच शब्द है जिसका अर्थ है मैदान।

4. जलवायु और वनस्पति (Climate and Vegetation) : दक्षिण अफ्रीका की स्थिति दक्षिणी गोलार्द्ध में शीतोष्ण क्षेत्र में है। उच्च वेल्ड प्रदेश की ग्रीष्म ऋतु आई तथा शीत ऋतु ठंडी होती है। अधिकतर वर्षा ग्रीष्म में होती है जो दक्षिण से उत्तर-पूर्व को कम होती जाती है। अर्ध-शुष्क जलवायु होने के कारण यहाँ वन कम पाए जाते हैं। पठार का अधिकतर भाग घास से ढका हुआ है। यहाँ कहीं-कहीं वृक्ष देखने को मिलते हैं।

5. घासभूमियों का उपयोग (Use of Grasslands) : उच्च वेल्ड पर दोनों प्रकार की घास लंबी तथा छोटी उगती है और झाड़ियाँ भी उगती हैं। यह प्रदेश कृषि की अपेक्षा चरागाह के लिए अधिक उपयुक्त है। इसके पूर्वी भाग में जानवर चराए जाते हैं जबकि पश्चिमी भाग में जो ठंडा और शुष्क है, भेड़ें चराई जाती हैं। कुछ ही किसान कृषि करते हैं। उच्च वेल्ड क्षेत्र में जानवरों को या तो मांस के लिए या डेयरी उद्योग के लिए चराया जाता है। उच्च वेल्ड के आई क्षेत्रों में डेयरी कृषि की जाती है। इस क्षेत्र में जोहनसबर्ग सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। ‘किंबरले’ हीरों की खान के लिए प्रसिद्ध है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Textbook Questions and Answers

संचार माध्यमों को समझना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
प्रजातंत्र में संचार माध्यम किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
उत्तर:
प्रजातंत्र में संचार माध्यम कई तरह से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं –
(i) यह माध्यम हमें समय-समय पर सरकार के कामों से संबंधित विषयों के बारे में सूचना और समाचार देते हैं।

(ii) संचार माध्यमों से हमें संसद और विधानमंडल की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सत्र के दिनों में देखने को मिलता है। हम जान जाते हैं कि सत्ता पक्ष और विरोधी दल किस विषय पर, नीतियों पर, कार्यक्रमों पर क्या कदम उठा रहे हैं अथवा सरकार क्या करने जा रही है।

(iii) लोकतंत्र में देश और संसार के बारे में समाचार देने और उनमें होने वाली घटनाओं पर चर्चा करने में संचार माध्यम की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
उदाहरणार्थ (For examples) – इसी जानकारी के आधार पर नागरिक जान सकते हैं कि सरकार किस प्रकार काम कर रही है।

(iv) यदि लोग चाहें, तो इन समाचारों के आधार पर कार्यवाही भी कर सकते हैं। ऐसा वे संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर, सार्वजनिक विरोध (Public Protest) आयोजित करके, हस्ताक्षर अभियान आदि चलाकर सरकार से पुन: अपने कार्यक्रम पर विचार करने का आग्रह करके कर सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Ko Samajhna HBSE 7th Class प्रश्न 2.
क्या आप निम्न दिए गए रेखाचित्र को एक शीर्षक दे सकते हैं? इस रेखाचित्र से आप संचार माध्यम और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के परस्पर संबंध के बारे में क्या समझ पा रहे हैं?
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना-1
उत्तर:
शीर्षक: संचार के माध्यम से व्यापार।
संचार के माध्यम से उद्यमी अपने उत्पाद को बेचते हैं। किसी भी नए उत्पाद को बाजार में बेचने के लिए उत्पादकों को विज्ञापन का सहारा लेना पड़ता है। विज्ञापन देखकर ही उपभोक्ता वस्तुओं को खरीदते हैं जिससे उत्पादकों की वस्तुओं की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे उत्पादक अधिक धन बटोरते हैं। इस प्रकार उद्यमी संचार के माध्यम से साधारण दर्शक, श्रोता, पाठक वर्ग को मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपने हितों के लिए शोषित करते हैं।

संचार के माध्यम HBSE 7th Class प्रश्न 3.
आप पढ़ चुके हैं कि संचार माध्यम किस प्रकार एजेंडा बनाता है। इसका प्रजातंत्र में क्या प्रभाव पडता है? अपने विचारों के पक्ष में दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
आज के युग में हमारे जीवन पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालने और हमारे विचारों को बनाने में मुख्य भूमिका जनसंचार माध्यमों की होती है। इसी कारण अक्सर यह कहा जाता है कि मीडिया ही हमारा मसौदा या एजेंडा तय करता है। प्रजातंत्र में इस विशेषता का बड़ा महत्त्व है क्योंकि जनसंचार माध्यम जनता और नागरिकों के दिमाग पर तुरंत गहरा प्रभाव डालता है। इसके पक्ष में हम निम्न उदाहरण दे सकते हैं –
उदाहरण
(i) चुनाव के दिनों में मतदाता मीडिया से प्रभावित होकर अपने मतदान के बारे में निर्णय करते हैं या अपनी पूर्वनिर्धारित राय को बदल देते हैं।
(ii) प्रजातंत्र में नेताओं की छवि बनाने व बिगाड़ने अथवा सत्ताधारी पक्ष के समर्थन या विरोध में अथवा विरोधी दल के नेताओं के पक्ष या विरोध में राय (opinion) को प्रभावित करने में मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Civics Class 7 Chapter 6 HBSE  प्रश्न 4.
कक्षा प्रोजेक्ट के रूप में समाचारों में से कोई एक शीर्षक चुनकर उस पर ध्यान केंद्रित कीजिए और अन्य समाचारपत्रों में से उससे संबंधित विवरण छाँटिए। दूरदर्शन समाचार पर भी इस शीर्षक पर प्रसारित. सामग्री देखिए। दो समाचारपत्रों के विवरण की तुलना करके उनमें समानता और भिन्नता की रिपोर्ट लिखिए। निम्नलिखित प्रश्न पूछना सहायक हो सकता है –
(क) इस लेख में क्या जानकारी दी जा रही है?
(ख) क्या जानकारी इसमें छोड़ दी गई है?
(ग) यह लेख किसके दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया है?
(घ) किसके दृष्टिकोण को छोड़ दिया गया है और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

Sanchar Ke Madhyam HBSE 7th Class प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:

(i) रेडियो, टी.वी., अखबार, इंटरनेट तथा संचार के साधनों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त शब्द कहलाता है:
(क) प्रौद्योगिकी
(ख) मीडिया
(ग) जनसंपर्क
उत्तर:
(ख) मीडिया।

(ii) निम्न में से प्रिंट माध्यम का एक उदाहरण है:
(क) टी.वी.
(ख) रेडियो
(ग) समाचार पत्र
उत्तर:
(ग) समाचार पत्र।

(iii) टेलीविजन का आविष्कार किया था:
(क) जॉन एल बैर्ड ने
(ख) मारकोनी ने
(ग) एडीसन ने
उत्तर:
(क) जॉन एल बैर्ड ने।

(iv) संचार माध्यमों द्वारा दी जाने वाली जानकारी होनी चाहिए:
(क) विश्वसनीय
(ख) तटस्थ
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ
उत्तर:
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ।

(v) जनसंचार माध्यमों का विभिन्न रूपों में विभाजन का मुख्य आधार है:
(क) धन
(ख) तकनीक
(ग) विज्ञापन
उत्तर:
(ख) तकनीक।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Images HBSE 7th Class प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) जनसंचार माध्यमों के लिए प्रयोग में आने वाली…… लगातार बदलती रहती है।
(ii) संचार माध्यमों पर धन के कारण ………… प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है।
(iii) 1975-76 में सरकार ने संचार माध्यमों पर …………. लगाया था।
(iv) टेलीविजन का प्रारंभिक रूप ………………… था।
(v) संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों के ……… होने पर निर्भर करता है।
उत्तर:
(i) प्रौद्योगिकी
(ii) व्यापारिक
(iii) सेंसर
(iv) टेलीवाइजर
(v) स्वतंत्र।

संचार माध्यमों को समझना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत चुनें:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया।
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं।
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं।
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं।
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं।
उत्तर:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। ✓
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं। ✗
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं। ✓
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं। ✓
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं। ✓

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Civics Chapter 6 Class 7 HBSE प्रश्न 1.
मीडिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
मीडिया ‘मीडियम’ शब्द का बहुवचन है और इसका तात्पर्य उन विभिन्न तरीकों से है, जिनके द्वारा हम समाज में विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। मीडियम का अर्थ है, माध्यम। क्योंकि मीडिया का संदर्भ संचार माध्यमों से है, इसलिए हर चीज़, जैसे-फोन पर बात करने से लेकर टी.वी. पर शाम के समाचार सुनने तक को मीडिया कहा जा सकता है।

प्रश्न 2.
मीडिया के प्रमुख दो रूप और इसके अंतर्गत आने वाले साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रायः मीडिया के दो विभाजन या प्रकार होते हैं, वे हैं- प्रिंट मीडिया और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया। प्रिंट मीडिया का अर्थ है वह साधन जिनमें प्रिंट या छापेखाने की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है जैसे समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, ई-मेल, इंटरनेट इत्यादि।

इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में वे सभी माध्यम या साधन सम्मिलित होते हैं जिनकी कार्यप्रणाली और संचालन में विद्युत और विद्युत उपकरणों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जैसे टी.वी. (दूरदर्शन), रेडियो, सिनेमा, डिस्क, सी.डी, डी.वी.डी. इत्यादि। सेटेलाइट और इंटरनेट इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की कार्यप्रणाली से जुड़े होते हैं। विभिन्न टी.वी. चैनलों का संचालन इनके द्वारा विश्वव्यापी स्तर पर हो सकता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
जनसंचार के माध्यम कौन-से हैं? इन्हें जनसंचार माध्यम क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
रेडियो, दूरदर्शन व समाचार पत्र जनसंचार के माध्यम हैं। इन माध्यमों की पहुँच जनसमूह तक होती है। इसलिए इन्हें जनसंचार के माध्यम कहते हैं।

प्रश्न 4.
जनसंचार माध्यमों द्वारा धन कमाने का एक तरीका बताएँ।
उत्तर:
जनसंचार माध्यम विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन द्वारा धन कमाते हैं।

प्रश्न 5.
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
उत्तर:
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य उसकी लोकप्रियता के आधार पर निधार्रित होता है। एक दस सेकेंड के विज्ञापन का मूल्य 500 से 8000 रुपए के बीच पड़ता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मीडिया के पराधीन होने के दो कारणों की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
मीडिया के पराधीन होने के कारण:
(i) सरकारी नियंत्रण: संचार माध्यमों की पराधीनता का पहला कारण तो सरकार का मीडिया पर नियंत्रण है। जब सरकार समाचार के किसी अंश, फिल्म के किसी दृश्य या गीत की किसी अभिव्यक्ति को जनसमुदाय तक पहुँचने से प्रतिबंधित करती है तो इसे सेंसरशिप कहा जाता है। भारत के इतिहास में ऐसे समय भी आये हैं जब सरकार ने मीडिया के ऊपर सेंसर लगाया। इसमें सबसे बुरा समय 1975-77 तक, आपातकाल का था।

(ii) बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण: संचार माध्यमों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है। कई बार किसी विवरण के एक पक्ष पर ही ध्यान केंद्रित कराना इनके हित में होता है। संचार माध्यम द्वारा निरंतर धन की आवश्यकता और विज्ञापनों से इसके संबंध के कारण भी उन लोगों के विरोध में लिखना कठिन हो जाता है, जो विज्ञापन देते हैं। इसलिए व्यापारिक घरानों से घनिष्ठ संबंध होने के कारण अब संचार माध्यम को स्वतंत्र नहीं समझा जाता है।

प्रश्न 2.
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से निम्नलिखित लाभ हैं:
(i) तकनीक व मशीनों को बदलकर अत्याधुनिक बनाने से संचार माध्यमों को अधिक लोगों तक पहुँचने में मदद मिलती है।
(ii) इससे ध्वनि व चित्र की गुणवत्ता में सुधार आता है।
(iii) यह हमारे जीवन के बारे में सोचने के ढंग में बदलाव लाती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
संतुलित रिपोर्ट से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
विभिन्न समाचार पत्र अपने-अपने दृष्टिकोण से समाचारों को प्रसारित करते हैं जिससे वे संतुलित रिपोर्ट नहीं दे पाते। एक संतुलित रिपोर्ट वह रिपोर्ट होती है जिसमें किसी भी विषय पर हर दृष्टिकोण से चर्चा की जाती है। फिर पाठकों को अपनी राय बनाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है। संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों की स्वतंत्रता पर निर्भर है।

प्रश्न 4.
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना अत्यंत आवश्यक है। स्वतंत्र संचार माध्यमों से अभिप्राय यह है कि इनके द्वारा प्रसारित समाचारों पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। न ही ये संचार माध्यम किसी से प्रभावित होने चाहिए। इनमें प्रसारित विषय वस्तु का निर्णय ये संचार माध्यम स्वयं लेते हैं। हमारे देश में विचाराभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। स्वस्थ जनमत की दृष्टि से संचार माध्यम स्वतंत्र होने आवश्यक हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संचार माध्यम और मीडिया विषय पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:

(i) प्रस्तावना (Introduction):
जनसंचार द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली विभिन्न तकनीकें (प्रौद्योगिकी) अत्यंत खर्चीली हैं। यदि हम टी.वी. स्टूडियो के बारे में ध्यानपूर्वक सोचें तो हमें पता लगेगा कि जिस जगह पर समाचार वाचक बैठता/बैठती है. वहाँ पर क्या हो रहा है। इसमें लाइटें. कैमरे. ध्वनि रिकॉर्ड करने के यंत्र, संप्रेषण के लिए सेटेलाइट आदि हैं। इन सभी का मूल्य बहुत अधिक है।

समाचार के स्टूडियो में केवल समाचारवाचक को ही वेतन नहीं दिया जाता, बल्कि उन लोगों को भी दिया जाता है, जो कुल मिलाकर प्रसारण में सहायक होते हैं। इसमें वे लोग सम्मिलित हैं, जो कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था करते हैं।

(ii) माध्यमों में परिवर्तन और तकनीक जुटाना (Changes in media and to arrange technology):
जनसंचार माध्यम निरंतर बदलता रहता है। इसलिए नवीनतम तकनीक जुटाने पर भी बहुत धन व्यय होता है। इन खर्चों के कारण जनसंचार माध्यम को अपना काम करने के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता होती है। परिणामतः अधिकांश टी.वी. चैनल और समाचारपत्र किसी बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान का भाग होते हैं।

(iii) विज्ञापन की भूमिका और प्रभाव (Role and Impact of Advertisement):
जनसंचार माध्यम लगातार धन कमाने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचता रहता है। एक तरीका जिसके द्वारा मास-मीडिया धन अर्जित करता है, विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन का है, जैसे – कारें, चॉकलेट, कपड़े, मोबाइल फोन, आदि। आपने ध्यान दिया होगा कि अपने प्रिय टेलीविजन कार्यक्रम को देखते हुए आपको ऐसे अनेक विज्ञापन देखने पड़ते हैं। टेलीविज़न पर क्रिकेट का मैच देखते हुए भी हर ओवर के बाद बार-बार वही विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इस तरह प्रायः बार-बार आप उन्हीं छवियों को देखते हैं। विज्ञापनों की बार-बार आवृत्ति इस आशा से की जाती है कि आप बाहर जाकर विज्ञापित वस्तु खरीदेंगे।

प्रश्न 2.
संचार माध्यम और प्रौद्योगिकी में किस तरह का संबंध है? सरल शब्दों में समझाइए।
उत्तर:
(i) केबल टी.वी. और इंटरनेट का प्रयोग गत 20 वर्षों से तेजी से बढ़ा है। सभी संचार माध्यमों जैसे समाचार पत्रों, दूरदर्शन, रेडियो, आदि में और प्रौद्योगिकी में गहरा संबंध है। क्योंकि जनसचार माध्यम के लिए इस्तेमाल में आने वाली प्रौद्योगिकी (technique) निरंतर बदलती रहती है इसलिए जनसंचार माध्यमों के उपयोग भी कई बार बदलते रहते हैं।

(ii) समाचार पत्रों को प्रिंट मीडिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह नाम उसके द्वारा प्रयोग में लाई जा रही प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है। तकनीकी उन्नति के कारण ध्वनि और चित्रों की गुणवत्ता (quality) में बहुत सुधार हुआ है। तकनीकी हमारे सोचने के ढंग को भी बदलती है। आज हम टेलीविजन के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। टेलीविजन ने दुनिया को बहुत नजदीक ला दिया है। अब हम घर बैठे ही जापान, अमेरिका, चेन्नई या जम्मू-कश्मीर में होने वाली घटनाओं के चित्र और उनसे जुड़ी घटनाएँ और समाचार तुरंत जान सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

संचार माध्यमों को समझना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. प्रकाशित (Publish): इससे तात्पर्य समाचार रिपोर्टों, लेखों, साक्षात्कार (interview), विवरण, आदि से है, जिन्हें समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और पुस्तकों में छापा जाता है जिससे उन्हें बहुत अधिक लोग पढ़ सकें।

2. सेंसरशिप (Censorship): इसका तात्पर्य सरकार की उस शक्ति या अधिकार से है जिसके अंतर्गत सरकार कुछ विवरण प्रकाशित करने या प्रदर्शित करने पर रोक लगा सकती है।

3. प्रसारण (Broadcast): इस शब्द का प्रयोग टी.वी. अथवा रेडियो के कार्यक्रमों के प्रसारण के संबंध में किया जाता है, जिनको बहुत बड़े क्षेत्र में प्रेषित (transmitted) किया जाता है।

4. सार्वजनिक विरोध (Public Protest): इसमें विशाल संख्या में लोग एकजुट होकर किसी विषय पर खुले रूप में अपना विरोध प्रकट करते हैं। यह प्रायः रैली आयोजन, हस्ताक्षर अभियान तथा सड़कों को अवरुद्ध करके किया जाता है।

5. मुद्रित माध्यम या प्रिंट मीडिया (Print-Media): वे संचार के साधन जिन्हें छापा जाता है जैसे समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, पुस्तकें, आदि।

6. इलैक्ट्रॉनिक मीडिया (Electronic Media): जो संचार साधन प्रायः विद्युत या ऊर्जा से चलते हैं जैसे कि रेडियो, ट्रांजिस्टर, दूरदर्शन, फिल्म, इंटरनेट, सेटेलाइट।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Read More »