HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Textbook Questions and Answers

संचार माध्यमों को समझना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
प्रजातंत्र में संचार माध्यम किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
उत्तर:
प्रजातंत्र में संचार माध्यम कई तरह से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं –
(i) यह माध्यम हमें समय-समय पर सरकार के कामों से संबंधित विषयों के बारे में सूचना और समाचार देते हैं।

(ii) संचार माध्यमों से हमें संसद और विधानमंडल की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सत्र के दिनों में देखने को मिलता है। हम जान जाते हैं कि सत्ता पक्ष और विरोधी दल किस विषय पर, नीतियों पर, कार्यक्रमों पर क्या कदम उठा रहे हैं अथवा सरकार क्या करने जा रही है।

(iii) लोकतंत्र में देश और संसार के बारे में समाचार देने और उनमें होने वाली घटनाओं पर चर्चा करने में संचार माध्यम की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
उदाहरणार्थ (For examples) – इसी जानकारी के आधार पर नागरिक जान सकते हैं कि सरकार किस प्रकार काम कर रही है।

(iv) यदि लोग चाहें, तो इन समाचारों के आधार पर कार्यवाही भी कर सकते हैं। ऐसा वे संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर, सार्वजनिक विरोध (Public Protest) आयोजित करके, हस्ताक्षर अभियान आदि चलाकर सरकार से पुन: अपने कार्यक्रम पर विचार करने का आग्रह करके कर सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Ko Samajhna HBSE 7th Class प्रश्न 2.
क्या आप निम्न दिए गए रेखाचित्र को एक शीर्षक दे सकते हैं? इस रेखाचित्र से आप संचार माध्यम और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के परस्पर संबंध के बारे में क्या समझ पा रहे हैं?
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना-1
उत्तर:
शीर्षक: संचार के माध्यम से व्यापार।
संचार के माध्यम से उद्यमी अपने उत्पाद को बेचते हैं। किसी भी नए उत्पाद को बाजार में बेचने के लिए उत्पादकों को विज्ञापन का सहारा लेना पड़ता है। विज्ञापन देखकर ही उपभोक्ता वस्तुओं को खरीदते हैं जिससे उत्पादकों की वस्तुओं की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे उत्पादक अधिक धन बटोरते हैं। इस प्रकार उद्यमी संचार के माध्यम से साधारण दर्शक, श्रोता, पाठक वर्ग को मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपने हितों के लिए शोषित करते हैं।

संचार के माध्यम HBSE 7th Class प्रश्न 3.
आप पढ़ चुके हैं कि संचार माध्यम किस प्रकार एजेंडा बनाता है। इसका प्रजातंत्र में क्या प्रभाव पडता है? अपने विचारों के पक्ष में दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
आज के युग में हमारे जीवन पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालने और हमारे विचारों को बनाने में मुख्य भूमिका जनसंचार माध्यमों की होती है। इसी कारण अक्सर यह कहा जाता है कि मीडिया ही हमारा मसौदा या एजेंडा तय करता है। प्रजातंत्र में इस विशेषता का बड़ा महत्त्व है क्योंकि जनसंचार माध्यम जनता और नागरिकों के दिमाग पर तुरंत गहरा प्रभाव डालता है। इसके पक्ष में हम निम्न उदाहरण दे सकते हैं –
उदाहरण
(i) चुनाव के दिनों में मतदाता मीडिया से प्रभावित होकर अपने मतदान के बारे में निर्णय करते हैं या अपनी पूर्वनिर्धारित राय को बदल देते हैं।
(ii) प्रजातंत्र में नेताओं की छवि बनाने व बिगाड़ने अथवा सत्ताधारी पक्ष के समर्थन या विरोध में अथवा विरोधी दल के नेताओं के पक्ष या विरोध में राय (opinion) को प्रभावित करने में मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Civics Class 7 Chapter 6 HBSE  प्रश्न 4.
कक्षा प्रोजेक्ट के रूप में समाचारों में से कोई एक शीर्षक चुनकर उस पर ध्यान केंद्रित कीजिए और अन्य समाचारपत्रों में से उससे संबंधित विवरण छाँटिए। दूरदर्शन समाचार पर भी इस शीर्षक पर प्रसारित. सामग्री देखिए। दो समाचारपत्रों के विवरण की तुलना करके उनमें समानता और भिन्नता की रिपोर्ट लिखिए। निम्नलिखित प्रश्न पूछना सहायक हो सकता है –
(क) इस लेख में क्या जानकारी दी जा रही है?
(ख) क्या जानकारी इसमें छोड़ दी गई है?
(ग) यह लेख किसके दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया है?
(घ) किसके दृष्टिकोण को छोड़ दिया गया है और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

Sanchar Ke Madhyam HBSE 7th Class प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:

(i) रेडियो, टी.वी., अखबार, इंटरनेट तथा संचार के साधनों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त शब्द कहलाता है:
(क) प्रौद्योगिकी
(ख) मीडिया
(ग) जनसंपर्क
उत्तर:
(ख) मीडिया।

(ii) निम्न में से प्रिंट माध्यम का एक उदाहरण है:
(क) टी.वी.
(ख) रेडियो
(ग) समाचार पत्र
उत्तर:
(ग) समाचार पत्र।

(iii) टेलीविजन का आविष्कार किया था:
(क) जॉन एल बैर्ड ने
(ख) मारकोनी ने
(ग) एडीसन ने
उत्तर:
(क) जॉन एल बैर्ड ने।

(iv) संचार माध्यमों द्वारा दी जाने वाली जानकारी होनी चाहिए:
(क) विश्वसनीय
(ख) तटस्थ
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ
उत्तर:
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ।

(v) जनसंचार माध्यमों का विभिन्न रूपों में विभाजन का मुख्य आधार है:
(क) धन
(ख) तकनीक
(ग) विज्ञापन
उत्तर:
(ख) तकनीक।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Images HBSE 7th Class प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) जनसंचार माध्यमों के लिए प्रयोग में आने वाली…… लगातार बदलती रहती है।
(ii) संचार माध्यमों पर धन के कारण ………… प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है।
(iii) 1975-76 में सरकार ने संचार माध्यमों पर …………. लगाया था।
(iv) टेलीविजन का प्रारंभिक रूप ………………… था।
(v) संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों के ……… होने पर निर्भर करता है।
उत्तर:
(i) प्रौद्योगिकी
(ii) व्यापारिक
(iii) सेंसर
(iv) टेलीवाइजर
(v) स्वतंत्र।

संचार माध्यमों को समझना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत चुनें:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया।
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं।
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं।
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं।
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं।
उत्तर:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। ✓
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं। ✗
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं। ✓
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं। ✓
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं। ✓

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Civics Chapter 6 Class 7 HBSE प्रश्न 1.
मीडिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
मीडिया ‘मीडियम’ शब्द का बहुवचन है और इसका तात्पर्य उन विभिन्न तरीकों से है, जिनके द्वारा हम समाज में विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। मीडियम का अर्थ है, माध्यम। क्योंकि मीडिया का संदर्भ संचार माध्यमों से है, इसलिए हर चीज़, जैसे-फोन पर बात करने से लेकर टी.वी. पर शाम के समाचार सुनने तक को मीडिया कहा जा सकता है।

प्रश्न 2.
मीडिया के प्रमुख दो रूप और इसके अंतर्गत आने वाले साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रायः मीडिया के दो विभाजन या प्रकार होते हैं, वे हैं- प्रिंट मीडिया और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया। प्रिंट मीडिया का अर्थ है वह साधन जिनमें प्रिंट या छापेखाने की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है जैसे समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, ई-मेल, इंटरनेट इत्यादि।

इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में वे सभी माध्यम या साधन सम्मिलित होते हैं जिनकी कार्यप्रणाली और संचालन में विद्युत और विद्युत उपकरणों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जैसे टी.वी. (दूरदर्शन), रेडियो, सिनेमा, डिस्क, सी.डी, डी.वी.डी. इत्यादि। सेटेलाइट और इंटरनेट इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की कार्यप्रणाली से जुड़े होते हैं। विभिन्न टी.वी. चैनलों का संचालन इनके द्वारा विश्वव्यापी स्तर पर हो सकता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
जनसंचार के माध्यम कौन-से हैं? इन्हें जनसंचार माध्यम क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
रेडियो, दूरदर्शन व समाचार पत्र जनसंचार के माध्यम हैं। इन माध्यमों की पहुँच जनसमूह तक होती है। इसलिए इन्हें जनसंचार के माध्यम कहते हैं।

प्रश्न 4.
जनसंचार माध्यमों द्वारा धन कमाने का एक तरीका बताएँ।
उत्तर:
जनसंचार माध्यम विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन द्वारा धन कमाते हैं।

प्रश्न 5.
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
उत्तर:
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य उसकी लोकप्रियता के आधार पर निधार्रित होता है। एक दस सेकेंड के विज्ञापन का मूल्य 500 से 8000 रुपए के बीच पड़ता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मीडिया के पराधीन होने के दो कारणों की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
मीडिया के पराधीन होने के कारण:
(i) सरकारी नियंत्रण: संचार माध्यमों की पराधीनता का पहला कारण तो सरकार का मीडिया पर नियंत्रण है। जब सरकार समाचार के किसी अंश, फिल्म के किसी दृश्य या गीत की किसी अभिव्यक्ति को जनसमुदाय तक पहुँचने से प्रतिबंधित करती है तो इसे सेंसरशिप कहा जाता है। भारत के इतिहास में ऐसे समय भी आये हैं जब सरकार ने मीडिया के ऊपर सेंसर लगाया। इसमें सबसे बुरा समय 1975-77 तक, आपातकाल का था।

(ii) बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण: संचार माध्यमों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है। कई बार किसी विवरण के एक पक्ष पर ही ध्यान केंद्रित कराना इनके हित में होता है। संचार माध्यम द्वारा निरंतर धन की आवश्यकता और विज्ञापनों से इसके संबंध के कारण भी उन लोगों के विरोध में लिखना कठिन हो जाता है, जो विज्ञापन देते हैं। इसलिए व्यापारिक घरानों से घनिष्ठ संबंध होने के कारण अब संचार माध्यम को स्वतंत्र नहीं समझा जाता है।

प्रश्न 2.
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से निम्नलिखित लाभ हैं:
(i) तकनीक व मशीनों को बदलकर अत्याधुनिक बनाने से संचार माध्यमों को अधिक लोगों तक पहुँचने में मदद मिलती है।
(ii) इससे ध्वनि व चित्र की गुणवत्ता में सुधार आता है।
(iii) यह हमारे जीवन के बारे में सोचने के ढंग में बदलाव लाती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
संतुलित रिपोर्ट से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
विभिन्न समाचार पत्र अपने-अपने दृष्टिकोण से समाचारों को प्रसारित करते हैं जिससे वे संतुलित रिपोर्ट नहीं दे पाते। एक संतुलित रिपोर्ट वह रिपोर्ट होती है जिसमें किसी भी विषय पर हर दृष्टिकोण से चर्चा की जाती है। फिर पाठकों को अपनी राय बनाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है। संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों की स्वतंत्रता पर निर्भर है।

प्रश्न 4.
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना अत्यंत आवश्यक है। स्वतंत्र संचार माध्यमों से अभिप्राय यह है कि इनके द्वारा प्रसारित समाचारों पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। न ही ये संचार माध्यम किसी से प्रभावित होने चाहिए। इनमें प्रसारित विषय वस्तु का निर्णय ये संचार माध्यम स्वयं लेते हैं। हमारे देश में विचाराभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। स्वस्थ जनमत की दृष्टि से संचार माध्यम स्वतंत्र होने आवश्यक हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संचार माध्यम और मीडिया विषय पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:

(i) प्रस्तावना (Introduction):
जनसंचार द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली विभिन्न तकनीकें (प्रौद्योगिकी) अत्यंत खर्चीली हैं। यदि हम टी.वी. स्टूडियो के बारे में ध्यानपूर्वक सोचें तो हमें पता लगेगा कि जिस जगह पर समाचार वाचक बैठता/बैठती है. वहाँ पर क्या हो रहा है। इसमें लाइटें. कैमरे. ध्वनि रिकॉर्ड करने के यंत्र, संप्रेषण के लिए सेटेलाइट आदि हैं। इन सभी का मूल्य बहुत अधिक है।

समाचार के स्टूडियो में केवल समाचारवाचक को ही वेतन नहीं दिया जाता, बल्कि उन लोगों को भी दिया जाता है, जो कुल मिलाकर प्रसारण में सहायक होते हैं। इसमें वे लोग सम्मिलित हैं, जो कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था करते हैं।

(ii) माध्यमों में परिवर्तन और तकनीक जुटाना (Changes in media and to arrange technology):
जनसंचार माध्यम निरंतर बदलता रहता है। इसलिए नवीनतम तकनीक जुटाने पर भी बहुत धन व्यय होता है। इन खर्चों के कारण जनसंचार माध्यम को अपना काम करने के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता होती है। परिणामतः अधिकांश टी.वी. चैनल और समाचारपत्र किसी बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान का भाग होते हैं।

(iii) विज्ञापन की भूमिका और प्रभाव (Role and Impact of Advertisement):
जनसंचार माध्यम लगातार धन कमाने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचता रहता है। एक तरीका जिसके द्वारा मास-मीडिया धन अर्जित करता है, विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन का है, जैसे – कारें, चॉकलेट, कपड़े, मोबाइल फोन, आदि। आपने ध्यान दिया होगा कि अपने प्रिय टेलीविजन कार्यक्रम को देखते हुए आपको ऐसे अनेक विज्ञापन देखने पड़ते हैं। टेलीविज़न पर क्रिकेट का मैच देखते हुए भी हर ओवर के बाद बार-बार वही विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इस तरह प्रायः बार-बार आप उन्हीं छवियों को देखते हैं। विज्ञापनों की बार-बार आवृत्ति इस आशा से की जाती है कि आप बाहर जाकर विज्ञापित वस्तु खरीदेंगे।

प्रश्न 2.
संचार माध्यम और प्रौद्योगिकी में किस तरह का संबंध है? सरल शब्दों में समझाइए।
उत्तर:
(i) केबल टी.वी. और इंटरनेट का प्रयोग गत 20 वर्षों से तेजी से बढ़ा है। सभी संचार माध्यमों जैसे समाचार पत्रों, दूरदर्शन, रेडियो, आदि में और प्रौद्योगिकी में गहरा संबंध है। क्योंकि जनसचार माध्यम के लिए इस्तेमाल में आने वाली प्रौद्योगिकी (technique) निरंतर बदलती रहती है इसलिए जनसंचार माध्यमों के उपयोग भी कई बार बदलते रहते हैं।

(ii) समाचार पत्रों को प्रिंट मीडिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह नाम उसके द्वारा प्रयोग में लाई जा रही प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है। तकनीकी उन्नति के कारण ध्वनि और चित्रों की गुणवत्ता (quality) में बहुत सुधार हुआ है। तकनीकी हमारे सोचने के ढंग को भी बदलती है। आज हम टेलीविजन के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। टेलीविजन ने दुनिया को बहुत नजदीक ला दिया है। अब हम घर बैठे ही जापान, अमेरिका, चेन्नई या जम्मू-कश्मीर में होने वाली घटनाओं के चित्र और उनसे जुड़ी घटनाएँ और समाचार तुरंत जान सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

संचार माध्यमों को समझना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. प्रकाशित (Publish): इससे तात्पर्य समाचार रिपोर्टों, लेखों, साक्षात्कार (interview), विवरण, आदि से है, जिन्हें समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और पुस्तकों में छापा जाता है जिससे उन्हें बहुत अधिक लोग पढ़ सकें।

2. सेंसरशिप (Censorship): इसका तात्पर्य सरकार की उस शक्ति या अधिकार से है जिसके अंतर्गत सरकार कुछ विवरण प्रकाशित करने या प्रदर्शित करने पर रोक लगा सकती है।

3. प्रसारण (Broadcast): इस शब्द का प्रयोग टी.वी. अथवा रेडियो के कार्यक्रमों के प्रसारण के संबंध में किया जाता है, जिनको बहुत बड़े क्षेत्र में प्रेषित (transmitted) किया जाता है।

4. सार्वजनिक विरोध (Public Protest): इसमें विशाल संख्या में लोग एकजुट होकर किसी विषय पर खुले रूप में अपना विरोध प्रकट करते हैं। यह प्रायः रैली आयोजन, हस्ताक्षर अभियान तथा सड़कों को अवरुद्ध करके किया जाता है।

5. मुद्रित माध्यम या प्रिंट मीडिया (Print-Media): वे संचार के साधन जिन्हें छापा जाता है जैसे समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, पुस्तकें, आदि।

6. इलैक्ट्रॉनिक मीडिया (Electronic Media): जो संचार साधन प्रायः विद्युत या ऊर्जा से चलते हैं जैसे कि रेडियो, ट्रांजिस्टर, दूरदर्शन, फिल्म, इंटरनेट, सेटेलाइट।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *