Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार
HBSE 7th Class Geography मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Questions and Answers
मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या हैं?
उत्तर:
परिवहन के चार प्रकार हैं : सड़क मार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग तथा वायुमार्ग।
(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
एक बस्ती वह स्थान है जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं। बस्तियों का विकास नदी घाटियों के निकट हुआ क्योंकि वहाँ पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध था।
(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं?
उत्तर:
ग्रामीण लोग अधिकांशतः कृषि तथा संबंधित कार्यो जैसे-मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन में लगे होते हैं।
(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।
उत्तर:
रेलमार्ग के दो गुण हैं:
- यह अपेक्षाकृत सस्ता साधन हैं।
- यह लंबी दूरी के लिए तीव्र स्थलीय परिवहन का साधन है।
(ङ) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
दूसरों को सूचना या संदेश पहुँचाने की प्रक्रिया को संचार कहते हैं।
(च) जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?
उत्तर:
जनसंपर्क माध्यम समाचार पत्र, रेडियो एवं टेलीविजन हैं। इनके द्वारा हम बड़ी मात्रा में जनसंपर्क स्थापित कर सकते हैं।
मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) इनमें से कौन-सा संचार का साधन नहीं है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुस्तक
(iii) मेज
उत्तर:
(i) मेज।
(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण है?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर:
(iii) सब थे।
(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त है?
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर:
(i) जहाज।
(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
(i) साइकिल
(ii) बस
(iii) हवाई जहाज
उत्तर:
(i) साइकिल।
मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:
(क) इंटरनेट | (i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं। |
(ख) नहर मार्ग | (ii) आसपास निर्मित घरों वाले क्षेत्र |
(ग) नगरीय क्षेत्र | (iii) अंतर्देशीय जलमार्ग |
(घ) सघन बस्ती | (iv) संचार का एक साधन |
उत्तर:
(क) (iv)
(ख) (iii)
(ग) (i)
(घ) (i)
मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
आज विश्व सिमटता जा रहा है।
उत्तर:
आज विश्व में परिवहन तथा संचार के साधन इतने तीव्रगामी हैं कि महीनों का समय सप्ताह में और सप्ताह का समय घंटों में पूरा हो जाता है। संचार के तीन साधनों द्वारा सूचना भी तुरंत मिल जाती है। आज भारत से यूरोप की यात्रा करने में केवल 6 से 8 घंटे का समय लगता है। इस प्रकार आज का विश्व सिमटता जा रहा है।
मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 5.
क्रियाकलाप (Activity)
(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं
(i) परिवहन के दो से अधिक साधन।
(ii) परिवहन के तीन से अधिक साधन।
(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं।
उत्तर:
(क) छात्र स्वयं करें।
(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे?
(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। आप डॉक्टर को कैसे सूचित करेंगे?
(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुंचाएंगे?
(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे?
(iv) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे?
उत्तर:
(ख) (i) टेलीफोन द्वारा
(ii) समाचार पत्र द्वारा
(ii) टेलीफोन या पत्र द्वारा
(iv) फोन या इंटरनेट द्वारा।
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. मानव बस्तियाँ सबसे पहले …………………. में स्थापित
2. मकानों का एक समूह एक …………………. बनाता है।
3. संहृत बस्तियों को …………………. यस्ती भी कहते हैं।
4. जल राशियों के पास की बस्तियों को …………………. कहते है।
5. मौसम के अनुसार लोगों का आवागमन …………………. कहलाता है।
उत्तर:
1. नदी घाटियों
2. बस्ती
3. सपन
4. आई बिंदु बस्ती
5. ऋतु प्रवास
प्रश्न 2.
सही उत्तर चुनें।
1. निम्न में से कौन सी बस्ती में मकान एक-दूसरे के समीप बने होते हैं?
(क) सघन
(ख) रेखीय
(ग) विरल
(घ) वृत्ताकार
उत्तर:
(क) सघन।
2. इनमें से कौन सा प्रशासनिक नगर है?
(क) मुंबई
(ख) कोलकाता
(ग) नई दिल्ली
(घ) बंगलोर
उत्तर:
(ग) नई दिल्ली
3. इनमें से कौन-सा धार्मिक नगर है?
(क) वाराणसी
(ख) जमशेदपुर
(ग) चेन्नई
उत्तर:
(क) वाराणसी।
4. रेखीय बस्तियाँ विकसित होती हैं?
(क) सड़कों के किनारे
(ख) जल स्रोत के किनारे
(ग) कृषि भूमि के पास
(घ) उद्योग के पास
उत्तर:
(क) सड़कों के किनारे।
5. निम्न में से कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय वायुपत्तन नहीं है:
(क) नई दिल्ली
(ख) नागपुर
(ग) लंदन
(घ) पेरिस
उत्तर:
(ख) नागपुर।
6. निम्न में से कौन-सा सबसे धीमा संचार का साधन है?
(क) पत्र
(ख) ई-मेल
(ग) टेलीफोन
(घ) इंटरनेट
उत्तर:
(क) पत्र।
7. सड़क प्रणाली जो राज्य की राजधानियों और प्रमुख नगरों को जोड़ती है:
(क) राष्ट्रीय महामार्ग
(ख) राज्य महामार्ग
(ग) जिला मार्ग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) राष्ट्रीय महामार्ग।
8. विश्व का व्यस्ततम महासागरीय मार्ग है:
(क) अटलांटिक मार्ग
(ख) हिंद महासागर मार्ग
(ग) केप मार्ग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) अटलांटिक मार्ग।
प्रश्न 3.
बताइए कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. भारत एक विकसित देश है।
2 विश्व के सभी भाग परिवहन तथा संचार के साधनों से
3. विश्व में भारत से सबसे बड़ा सड़क जाल है।
4. हमारे देश में सबसे महत्त्वपूर्ण सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग हैं।
5. रेल परिवहन सड़क परिवहन से अधिक उपलब्ध है।
6. ट्राँससाइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग है।
7. भारतीय रेल एशिया में प्रथम स्थान पर है।
8. दिल्ली एक महत्वपूर्ण पत्तन है।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. असत्य
6. सत्य
7. सत्य
8. असत्य।
प्रश्न 4.
निम्न के जोड़े बनाएँ :
‘क’ | ‘ख’ |
1. कच्ची सड़क | क. व्यस्ततम अंतःस्थलीय जलमार्ग |
2. पक्की सड़क | ख. अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन |
3. सेट लारेंस जल मार्ग | ग. लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ |
4. न्यूयाक | घ. कंक्रीट से बनी |
5. प्रेस | ड. मिट्टी से बनी |
उत्तर :
1 – ङ
2 – घ
3 – क
4 – ख
5 – ग
HBSE 7th Class Geography मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Important Questions and Answers
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मानव पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
वे दशाएँ जो मानव के विकास की स्थिति में सहायक बनती हैं, मानव पर्यावरण कहलाती हैं।
प्रश्न 2.
आर्द्र बिन्दु बस्तियों क्या हैं?
उत्तर:
वे बस्तियाँ जो किसी जल स्रोत के पास स्थापित होती। हैं, आर्द्र बिन्दु बस्तियाँ कहलाती हैं।
प्रश्न 3.
मानव बस्तियों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
बस्तियाँ दो प्रकार की हो सकती हैं:
- स्थाई.
- अस्थाई।
प्रश्न 4.
प्रकीर्ण बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रकीर्ण का शाब्दिक अर्थ है-बिखरा होना। अत: इसे बस्ती स्वरूप में घर दूर-दूर बिखरे होते हैं। उत्तराचल के पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी बस्तियाँ पाई जाती हैं।
प्रश्न 5.
सधन बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
भारत के उत्तरी मैदानों में घरों की बनावट अति घनी है। अतः इन्हें सघन बस्ती कहते हैं।
प्रश्न 6.
पत्तन क्या है ?
उत्तर:
पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के द्वार’ कहे जाते हैं क्योंकि ये व्यापार तथा वाणिज्य में सहायक हैं। मुंबई भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण पत्तन है।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
एक ग्राम तथा नगर में क्या अंतर है?
उत्तर:
ग्राम : ग्राम के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और कृषि संबंधी कार्य होता है।
नगर : नगर में लोगों का कार्य, गैर-कृषि कार्य होते हैं। जैसे उद्योग, व्यापारिक गतिविधियाँ।
प्रश्न 2.
एक ग्रामीण बस्ती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
एक ग्रामीण बस्ती की निम्न विशेषताएँ हैं:
- ग्रामीण बस्तियाँ कृषि क्रियाओं के साथ केन्द्रित होती हैं।
- यहाँ नाममात्र के घर होते हैं। झोपड़ियाँ पाई जाती हैं।
- कृषि फार्म भी गाँव की सीमा के अंग होते हैं।
- अधिकतर ग्रामीण बस्तियाँ दूर-दूर पाई जाती हैं।
- ग्रामीण बस्तियाँ नदियों या सड़कों के साथ-साथ पाई जाती हैं।
- इनमें सुविधाओं की कमी होती है।
प्रश्न 3.
आप कैसे कह सकते हैं कि सड़क मार्ग कम दूरी यातायात के लिए सबसे उपयोगी मार्ग है?
उत्तर:
सड़कें कम दूरी के लिए उपयोगी मार्ग है। ये वनों, मरुस्थलों, मैदानों व ऊँचे पर्वतों पर भी आसानी से निर्मित की जा सकती हैं। हिमालय पर्वत पर मनाली-लेह राजमार्ग विश्व के सबसे ऊँचे सड़क मार्गों में से एक है। भूमिगत सड़कों को भूमिगत मार्ग कहा जाता है।
प्रश्न 4.
नगरीय बस्ती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
नगरीय बस्ती की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
- नगरीय बस्ती में गैर-कृषि कार्य जैसे व्यापार, प्रशासन कार्य किए जाते हैं।
- यहाँ भूमि का उपयोग एक समान नहीं होता। कुछ पर उद्योग हैं तो कुछ पर बाजार।
- नगरीय बस्तियों में अस्पताल, स्कूल तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।
- इन बस्तियों की जनसंख्या अधिक होती है।
- नगर कई प्रकार के कार्य करते हैं, जैसे-धार्मिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक आदि।
- कुछ नगर उनके कार्यों के कारण ही जाने जाते हैं, जैसे जमशेदपुर औद्योगिक कारणों से जाना जाता है।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों के संबंध पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
ग्राम तथा नगरों में आपस में संबंध होता है। वे एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। इनमें निम्नलिखित संबंध होता है :
- व्यापारिक संबंध – वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है।
- सामाजिक संबंध – इसमें मनोरंजन आदि सम्मिलित है।
- रोजगार के लिए – ग्रामीण लोग रोजगार के लिए नगरों में जाते हैं।
- नगरों की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीण भी वहीं फसल पैदा करते हैं। जैसे डेयरी उद्योग।
प्रश्न 2.
बस्तियों के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।
उत्तर:
बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :
1. सघन बस्तियाँ (Compact Settlements) : इस प्रकार की प्रणाली में मकान पास-पास होते हैं। जानवरों का स्थान भी इनसे जुड़ा रहता है। इनमें तंग गलियाँ होती हैं।
2. प्रकीर्ण बस्तियाँ (Scattered Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ पहाड़ी तथा वन प्रदेशों में पाई जाती हैं। इनमें घर बिखरे हुए होते हैं।
3. रेखीय बस्तियाँ (Linear Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी के किनारे पाई जाती हैं। इनमें घरों की पंक्तियाँ आमने-सामने होती हैं।
4. वृत्ताकार बस्तियाँ (Circular Settlements) : साधारणतया इस प्रकार की बस्तियाँ किसी तालाब, झील के चारों ओर पाई जाती हैं।
5. तारक बस्तियाँ (Radial Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ एक प्रमुख बिन्दु के चारों ओर विकसित हो जाती है। ये उन स्थानों पर पाई जाती है जहाँ पर सड़के विभिन्न स्थानों पर आकर मिलती हैं।
मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Class 7 HBSE Notes in Hindi
1. पर्यावरण (Environment) : वे दशाएँ जो मानव व उसके विकास की स्थिति बनाती हैं उन्हें मानव पर्यावरण कहते हैं।
2. मानव बस्तियाँ (Human Settlements) : प्रारंभ में मानव बस्तियाँ नदियों के घाटी क्षेत्र में स्थापित हुई। इन बस्तियों को प्राय आई बिंदु बस्तियाँ कहा गया क्योंकि ये जल स्रोतों के पास ही स्थापित होती थी।
3. ग्रामीण बस्तियाँ (Rural Settlements) : ग्रामीण बस्तियाँ कृषि क्रियाओं के साथ केंद्रित होती है। यहाँ पर नाममात्र के घर होते हैं। ग्रामीण बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :
- सघन बस्तियाँ (Compact Settlement) : इस प्रकार की प्रणाली में घर पास-पास होते हैं।
- प्रकीर्ण बस्तियाँ (Scattered Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ पहाड़ी और वन प्रदेशों में पाई जाती है। घर दूर-दूर होते हैं।
- रेखीय बस्तियाँ (Linear Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नहर, नदी के किनारे पाई जाती है।
4. नगरीय बस्तियाँ (Urban Settlements) : नगरीय बस्तियों में गैर-कृषि कार्य जैसे उद्योग, व्यापारिक गतिविधियाँ, प्रशासन आदि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। नगर के अनेक कार्य होते हैं जिनसे वे जाने जाते हैं:
- प्रशासनिक नगर
- प्रतिरक्षा नगर
- सांस्कृतिक नगर
- औद्योगिक नगर
- रेलवे जंक्शन।
5. परिवहन तथा संचार (Transport and Communication) : परिवहन तथा संचार में उन्नति किसी क्षेत्र की आर्थिक क्रियाओं पर निर्भर करती है। वर्तमान समय में विश्व का प्रत्येक भाग परिवहन और संचार से जुड़ा है। रेल तथा सड़क प्रणाली स्थल परिवहन का जाल बनाते हैं।
6. सड़कमागे (Road Transport and its Function) : हमारी सड़क परिवहन प्रणाली में मोटर कार तथा ट्रक महत्त्वपूर्ण कार्य काते हैं। एक ट्रक किसी भी सीमा तक जा सकता है। सड़क परिवहन को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है:
(i) राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways) : देश की महत्त्वपूर्ण सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग हैं। ये देश के प्रमुख नगरों को जोड़ते हैं। केंद्र सरकार इनका निर्माण और देखभाल करती है।
(ii) राज्य महामार्ग (State Higinveys) : ये वे महामार्ग हैं जो राज्य की राजधानी को राज्य के अन्य नगरों से जोड़ते हैं। इनका निर्माण राज्य सरकार करती है। प्रमुख महानगरों और बंदरगाहों को जोड़ने के लिए नए एक्सप्रेस मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
(iii) जिला सड़के (District Roads) : ये सड़कें जिला मुख्यालय को अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों से जोड़ती हैं। स्थानीय निकाय इनकी देखभाल करते हैं।
7. रेलमार्ग (Railways) : सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन का अधिक तीव्र साधन है तथा इसके द्वारा अधिक माल ढोया जा सकता है। ये लंबी दूरी के लिए उपयोगी है। भारतीय रेल जाल एशिया का सबसे बड़ा है और विश्व में चौथा। भारतीय रेल मार्ग की कुल लंबाई 63122 कि.मी. है।
8. जलमार्ग – अंतःस्थलीय और महासागरीय (Waterways-Inland andOcean Routes) : नदियाँ, झीलें और नहरें अंत:स्थलीय जल मार्ग का निर्माण करती है। नावें तथा स्टीमर इस कार्य के लिए प्रयोग किए जाते हैं। विश्व में सबसे बड़ा अंत:स्थलीय जलमार्ग संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा कनाडा के बीच है। महासागरीय जलमार्ग सस्ते और आसान परिवहन के साधन हैं जिनमें यात्री तथा माल को ढोया जा सकता है। विश्व का
सबसे व्यस्त जलमार्ग उत्तरी अटलांटिक जलमार्ग है।
9. वायुमार्ग (Airways) : 20वीं सदी के प्रारंभ में वायु यातायात का विकास हुआ। यह एक शीघ्रगामी साधन है। लेकिन सभी व्यक्तियों के लिए वहन करने का साधन नहीं है। वायु सेवाएँ दो प्रकार की हैं : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय। पश्चिमी यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण-पूर्वी एशिया में वायु यातायात का सघन जाल फैला है।
10. संचार (Communication) : सूचना और समाचार देने के साधनों को संचार कहा जाता है। ये देश की नाड़ी और धमनी हैं। ये साधन हैं : डाक सेवाएँ, टेलीग्राम, मुद्रित माध्यम, विद्युत माध्यम आदि।