Class 6

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

HBSE 6th Class Science भोजन के घातक InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
पहेली यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या जन्तुओं के भोजन में भी ये सभी अवयव (पाठ्यपुस्तक की तालिका 2.2 की भाँति) होते हैं और क्या उन्हें भी संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
1, हाँ, जन्तुओं के भोजन में भी ये सभी अवयव होते हैं।
2. जन्तुओं को भी संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है क्योंकि अन्दर से उनका शरीर भी मानव के शरीर जैसा ही है। उन्हें भी जरूरी सारे पोषक तत्व शरीर की वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

HBSE 6th Class Science भोजन के घातक Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व हैंकार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे और जल भी होता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के नाम लिखिए
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
(क) कार्बोहाइड्रेट और वसा।
(ख) प्रोटीन और खनिज।
(ग) विटामिन-ए।
(घ) कैल्सियम।

प्रश्न 3.
दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं
(क) वसा, (ख) मंड, (ग) आहारी रेशे, (घ) प्रोटीन।
उत्तर:
(क) वसा – मक्खन, घी, तेल।
(ख) मंड – इडली, आलू, रोटी।।
(ग) आहारी रेशे – ताजे फल, दलिया, साबुत अन्न।
(घ) प्रोटीन – दालें, अंडे, मछली।

प्रश्न 4.
इनमें सही (1) और गलत (x) को अंकित कीजिए-
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए।
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।
उत्तर:

(क) ४ (ख) । (ग) । (घ) |

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) …………. विटामिन D के अभाव से होता है।
(ख) …… की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन C के अभाव से ……….. नामक रोग होता है।
(घ) हमारे भोजन में ………. के अभाव से रतौंधी होती है।
उत्तर:
(क) रिकेट्स, (ख) विटामिन-B, (ग) स्कर्वी, (घ) विटामिन-AI

प्रस्तावित परियोजनाएँ एवं क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
एक बारह वर्ष के बच्चे का एक संतुलित आहार चार्ट तैयार कीजिए। आहार चार्ट में उन खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करें जो खर्चीले न हों तथा आपके क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हों।
उत्तर:
आहार चार्ट-

  • दूध
  • फल
  • चावल
  • गेहूँ
  • मक्खन
  • घी
  • सूखे मेवे।

नोट-प्रश्न 2 व 3 को छात्र स्वयं करें।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. मण्ड पर आयोडीन की क्रिया होने पर रंग आता है
(क) लाल या पीला
(ख) नारंगी या हरा
(ग) नीला या काला
(घ) कोई रंग नहीं
उत्तर:
(ग) नीला या काला

2. ऊर्जा प्रदान करने वाला खाद्य पदार्थ है
(क) अनाज
(ख) दाल
(ग) हरी सब्जी
(घ) मसाले
उत्तर:
(क) अनाज

3. विटामिन-C का स्रोत है-
(क) आलू
(ख) दूध
(ग) नींबू
(घ) मछली
उत्तर:
(ग) नींबू

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

4. वह खाद्य पदार्थ जिसमें लगभग सभी पोषक उपलब्ध होते हैं
(क) अण्डा
(ख) ब्रेड
(ग) दालें
(घ) दूध
उत्तर:
(घ) दूध

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों को भरिए

1. हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, ………………. तथा ………… के रूप में होते हैं।
2. ………….. की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है।
3. ……………. हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता है।
4. वे रोग जो लम्बी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं, उन्हें …………….. कहते हैं।
उत्तर:
1. मण्ड, शर्करा
2. प्रोटीन
3. विटामिन-A
4. अभावजन्य रोग।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ (विटामिन) तथा कॉलम ‘B’ (स्रोतों) के शब्दों का मिलान कीजिए-

कॉलम Aकॉलम B
1. विटामिन-A(i) मछली
2. विटामिन-B(ii) आँवला
3. विटामिन-C(iii) चावल
4. विटामिन-D(iv) पपीता

उत्तर:

कॉलम Aकॉलम B
1. विटामिन-A(iv) पपीता
2. विटामिन-B(iii) चावल
3. विटामिन-C(ii) आँवला
4. विटामिन-D(i) मछली

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छोटिए

(i) विटामिन-C बहुत से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
(ii) विटामिन-A, B तथा C को सामूहिक रूप से विटामिन B- कॉम्पलैक्स कहते हैं।
(iii) चावल कार्बोहाइड्रेट समृद्ध भोजन है।
(iv) अदरक, पालक, समुद्री भोजन आयोडीन के अच्छे स्रोत हैं।
उत्तर:
(i) सत्य,
(ii) असत्य,
(iii) सत्य,
(iv) सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पूरे दिन में हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर:
आहार कहते हैं।

प्रश्न 2.
उस आहार को हम क्या कहते हैं, जिसमें हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व तथा पर्याप्त रुक्षांश और जल उचित मात्रा में उपस्थित रहते हैं ?
उत्तर:
संतुलित आहार।।

प्रश्न 3.
उस रोग का नाम बताएँ, जिसमें गर्दन की ग्रन्थि फूल जाती है।
उत्तर:
घेघा (गॉयटर)।

प्रश्न 4.
घंधा रोग भोजन में किस तत्व की कमी से होता है?
उत्तर:
आयोडीन की कमी से।।

प्रश्न 5.
विटामिन डी की कमी से होने वाले एक रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
रिकेट्स।

प्रश्न 6.
सूर्य के प्रकाश से हमें कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
उत्तर:
विटामिन-डी।

प्रश्न 7.
शरीर वर्धक पोषक तत्व का नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रोटीन।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कॉलम I में दिए गए शब्दों का सम्बन्ध कॉलम II के शब्दों से स्थापित कीजिए-

कॉलम Iकॉलम II
विटामिन/खनिजअभावजन्य रोग/विकार
1. आयोडीन(i) स्की
2. कैल्सियम(ii) अरक्तता
3. विटामिन(iii) अस्थियाँ और दंत क्षय
4, लोहा(iv) क्षीणता, दृष्टिहीनता
5. विटामिन-C(v) रिकेट्स
6. विटामिन-A(vi) घेघा
7. विटामिन-D(vii) बेरी-बेरी

उत्तर:

कॉलम Iकॉलम II
विटामिन/खनिजअभावजन्य रोग/विकार
1. आयोडीन(iv) क्षीणता, दृष्टिहीनता
2. कैल्सियम(iii) अस्थियाँ और दंत क्षय
3. विटामिन(vii) बेरी-बेरी
4, लोहा(ii) अरक्तता
5. विटामिन-C(i) स्की
6. विटामिन-A(vi) घेघा
7. विटामिन-D(v) रिकेट्स

प्रश्न 2.
ऐसे दो-दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए, जिनमें निम्नलिखित पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं
(क) विटामिन-C
(ख) लोहा
(ग) कैल्सियम
(घ) कार्बोहाइड्रेट।
उत्तर:
(क) विटामिन-C – नीबू, टमाटर।
(ख) लोहा – पालक, सेब।
(ग) कैल्सियम – दूध, अण्डा।
(घ) कार्बोहाइड्रेट – आलू, केला।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पदार्थों से हमें क्या प्राप्त होता है
(i) रोटी
(ii) दाल
(iii) दूध
(iv) सब्जियाँ।
उत्तर:
रोटी – कार्बोहाइड्रेट।
दाल – प्रोटीन।
दूध – प्रोटीन व वसा।
सब्जियाँ – विटामिन्स एवं लवण।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

प्रश्न 4.
खाद्य पदार्थ में मण्ड की उपस्थिति का परीक्षण कैसे किया जाता है?
उत्तर:
खाद्य पदार्थ (आलू) में मण्ड का परीक्षणआलू के छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें थोड़ा कुचल लेते हैं। अब इन टुकड़ों के ऊपर आयोडीन विलयन की दो-तीन बूंदें डालते हैं। यदि खाद्य पदार्थ में मण्ड है तो इसका रंग नीला-काला हो जाता है, इससे मण्ड की उपस्थिति पता चलती है।

प्रश्न 5.
रसीले, कम रसीले तथा शुष्क फलों का उदाहरण दीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
टमाटर या नीबू जैसे फलों को काटने पर इनसे रस निकलता है, जिससे हाथ गीले हो जाते हैं। ऐसे फलों में जल की मात्रा अधिक होती है।
कुछ फल जैसे बैंगन, सेब, अमरूद आदि में जल की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। बीजों में जल की मात्रा अत्यन्त कम होती है।

प्रश्न 6.
कार्बोहाइड्रेट के स्रोतों के चित्र बनाकर उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक -1

प्रश्न 7.
वसा के प्रमुख स्रोतों का चित्रात्मक प्रदर्शन कीजिए।
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक -2

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें प्रोटीन की प्राप्ति किन पदार्थों से होती है? हमें प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
प्रोटीन के स्रोत – हमें प्रोटीन दूध, मांस, मछली, अण्डा, पनीर आदि जन्तु उत्पादों से प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की दालें जैसे….मूंग, उड़द, मटर, अरहर आदि पादप उत्पादों से भी प्रोटीन प्राप्त होता है। मशरूम भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

प्रोटीन की आवश्यकता – हमें प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है। इसके अतिरिक्त शरीर में टूट-फूट की मरम्मत के लिए भी प्रोटीन आवश्यक होता है। प्रोटीनयुक्त भोजन को प्राय: शरीरवर्धक भोजन कहते हैं।

प्रश्न 2.
कुछ क्षेत्रों/राज्यों में खाए जाने वाले अन्न के व्यंजनों, दाल के व्यंजनों, मांस के व्यंजनों तथा अन्य व्यंजनों के नाम सारणीबद्ध करके लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी-विभिन्न क्षेत्रों/राज्यों के कुछ सामान्य भोजन

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के दो-दो स्रोतों के नाम लिखिए
(i) विटामिन C
(ii) विटामिन D
(iii) फास्फोरस
(iv) लौह
(v) कैल्शियम
(vi) आयोडीन।
उत्तर:
(i) विटामिन C – नींबू, आँवला
(ii) विटामिन D – मछली, अण्डा
(iii) फास्फोरस – केला, चावल
(iv) लौह – सेब, पालक
(v) कैल्शियम – अण्डा, दूध
(vi) आयोडीन – अदरक, पालक।

प्रश्न 4.
संतुलित आहार क्या होता है? संतुलित आहार के कुछ उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
संतुलित आहार-सामान्यतः पूरे दिन में जो कुछ भी हम खाते हैं, उसे आहार कहते हैं। हमारे शरीर की | वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे आहार में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता है। कोई भी पोषक तत्व अत्यधिक हो और न बहुत कम। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में रुक्षांश और जल भी होना चाहिए। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार कहते हैं।
दालें, मूंगफली, सोयाबीन, अंकुरित बीज, किण्वित भोजन, आटे का मिश्रण, केला, पालक, सत्तू, गुड़, सब्जियाँ, दूध आदि संतुलित आहार के घटक हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

प्रश्न 5.
अभावजन्य रोग क्या होते हैं? कछ विटामिन और खनिज लवणों के अभाव में होने वाले रोग एवं इनके लक्षण लिखिए।
उत्तर-हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति आहार द्वारा होती है। यदि आहार में किसी विशेष पोषक तत्व की लम्बे समय तक अनुपस्थिति रहती है तो इससे शरीर में विकार उत्पन्न हो जाता है। इसे अभावजन्य रोग कहते हैं।

विटामिन और खनिज लवणों के अभाव में होने वाले कुछ रोग/विकार एवं इनके लक्षण

विटामिन/खनिज लवणअभावजन्य रोग/विकारलक्षण
विटामिन Aक्षीण दृष्टकमजोर दृष्टि, अंधरे में कम दिखाई देना, कभी-कभी पूरी तरह से दिखाई न देना।
विटामिन Bबेरी-बेरीदुर्बल पेशियाँ और काम करने की ऊर्जा में कमी।
विटामिन Cस्कर्वीमसूड़ों से खून निकलना, घाव भरने में अधिक समय लगना।
विटामिन Dरिकेट्सअस्थियों का मुलायम होकर मुड़ जाना।
कैल्सियमअस्थियों एवं दाँतों का क्षयकमजोर अस्थियाँ, दंतक्षय।
आयोडीनघेंचा (गौयटर)गर्दन की ग्रन्थि का फूल जाना, बच्चों में मानसिक विकलांगता।
लौहअरक्तताकमजोरी।

प्रश्न 6.
रुक्षांश किसे कहते हैं?
उत्तर:
रुक्षांश-विभिन्न पोषकों के अलावा हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की भी आवश्यकता होती है। आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते हैं। हमारे भोजन में रुक्षांश की पूर्ति मुख्यतः पादप उत्पादों से होती है। रुक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियाँ हैं। रुक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक तत्व प्रदान नहीं करते हैं, फिर भी यह हमारे भोजन का आवश्यक अवयव है और इसका आयतन बढ़ा देते है। रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

प्रश्न 7.
किसी खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण कैसे करते हैं?
उत्तर:
प्रोटीन के लिए परीक्षण:
प्रोटीन परीक्षण के लिए उस खाद्य पदार्थ की थोड़ी-सी मात्रा लेते हैं जिसका परीक्षण करना है। यदि पदार्थ ठोस है तो पहले उसका पेस्ट या चूर्ण बना लेते हैं। अब इस पदार्थ की थोड़ी मात्रा को एक परखनली में डालते हैं और दस बूंदें जल की डालकर हिलाते हैं। अब डॉपर की सहायता से परखनली में दो बूंद कॉपर सल्फेट का विलयन तथा दस बूँद कास्टिक सोडा का विलयन डालते हैं तथा अच्छी तरह हिलाकर कुछ मिनट के लिए परखनली को रख देते हैं।
हम देखते हैं कि परखनली का पदार्थ बैंगनी हो गया है। बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में मंड, प्रोटीन या वसा की उपस्थिति को हाँ द्वारा सारणी बद्ध कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी-खाद्य पदार्थों में उपस्थित पोषक

खाद्य पदार्थमंड (उपस्थित)प्रोटीन (उपस्थित)वसा (उपस्थित)
1. कच्चा आलूहाँ
2. दूधहाँहाँ
3. मूंगफलीहाँ
4. बिना पका चावल (पूर्ण)हाँ
5. पका हुआ चावलहाँ
6. सूखा नारियलहाँ
7. बिना पकी अरहर की दाल (चूर्ण)हाँ
8. पकी हुई दालहाँ
9. किसी सब्जी का एकहाँ
10. किसी फल का एकहाँ
11. उबला अंडा (सफेद भाग)हाँ
12. माँसहाँ
13. दहीहाँहाँ
14. बादामहाँहाँ
15. अंकुरित दालहाँ
16. इडलीहाँ

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक

भोजन के घातक Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ हमारा भोजन विभिन्न खाद्य पदार्थों से बन’ होता है। जैसेअन्न, दालें, फल, सब्जियाँ, मांस, दही, दूध, मक्खन आदि।
→ हमारे भोजन के विभिन्न खाद्य पदार्थ हमें पादप या जन्तुओं से प्राप्त होते हैं।
→ हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण हैं। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे तथा जल भी होता है।
→ कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
→ प्रोटीन तथा खनिज लवण की आवश्यकता हमारे शरीर की वृद्धि तथा अनुरक्षण के लिए होती है।
→ विटामिन हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं।
→ संतुलित आहार में हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व, पर्याप्त रुक्षांश और जल उचित मात्रा में उपस्थित रहते हैं।
→ हमारे आहार में लम्बी अवधि तक एक अथवा अधिक पोषक तत्वों की न्यूनता से विशिष्ट रोग अथवा विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
→ वे रोग जो लंबी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं, अभावजन्य रोग कहलाते हैं।
→ पोषक – हमारे शरीर के लिए आवश्यक घटक हैं, जो भोजन में होते हैं।
→ कार्बोहाइड्रेट – ऊर्जा देने वाला पोषक पदार्थ होता है।
→ मंड – कार्बोहाइड्रेट का वह रूप जो शरीर के लिए ऊर्जा प्रदान करता है और मुख्यत: आलू, चावल आदि में पाया जाता है।
→ प्रोटीन – एक पोषक पदार्थ जो शरीर की वृद्धि तथा स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
→ वसा – ऊर्जा प्रदान करने वाला पोषक पदार्थ, जो तैलीय पदार्थों से प्राप्त होता है।
→ ऊर्जा – कार्य करने की शक्ति को ऊर्जा कहते हैं।
→ विटामिन – ऐसे रासायनिक पदार्थ, जो हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं।
→ खनिज – प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर के उचित विकास एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।
→ बेरी-बेरी – यह एक रोग है जो विटामिन ‘B’ की कमी से होता है।
→ रुक्षांश – आहार में उपस्थित रेशों को रुक्षांश कहते हैं।
→ स्कर्वी – विटामिन C के अभाव में होने वाली एक बीमारी।
→ संतुलित आहार – वह आहार, जिसमें हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं, संतुलित आहार कहलाता है।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

HBSE 6th Class Science तंतु से वस्त्र तक InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो ने यहाँ दिखाई गई कुछ वस्तुओं को संग्रहालयों में देखा है। इन्हें योद्धा पहनते थे। वह यह जानना चाहता है कि क्या ये भी किसी प्रकार के तन्तुओं से बने हैं?
उत्तर:
वे वस्तुएँ जिन्हें योद्धा पहनते थे, उस तागे से बनी हैं जो पादप या जन्तुओं से प्राप्त होती हैं।

प्रश्न 2.
पहेली यह जानना चाहती है कि क्या आपने नारियल के बाहरी खोल के तन्तुओं से बने किसी वस्त्र को देखा है? इन तन्तुओं का सामान्यतः किन कार्यों में उपयोग होता है?
उत्तर:
नारियल के बाहरी खोल के तन्तुओं से रस्सी, चटाइयाँ बनाई जाती हैं। इनका प्रयोग सोफे के गद्दों में भरने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3.
बूझो जानता है कि रुई के तागों के जलने पर निकली गंध कागजों के जलने की गंध जैसी होती है। वह यह जानना चाहता है कि क्या वह यह मान सकता है कि कागज भी पादपों से बना है?
उत्तर:
रुई के तागे और कागज दोनों पादप उत्पाद हैं। दोनों ही समान पदार्थ से बनते हैं अत: जलने पर निकली गंध दोनों में एक-सी ही होगी।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

HBSE 6th Class Science तंतु से वस्त्र तक Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तन्तुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए
नायलॉन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन
उत्तर:
प्राकृतिक:

  • ऊन
  • रुई
  • रेशम
  • पटसन

संश्लिष्ट:

  • नायलॉन
  • पॉलिएस्टर

प्रश्न 2.
नीचे दिये गये कथन सत्य हैं अथवा असत्य, उल्लेख कीजिए
(क) तन्तुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम तन्तु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तन्तु है।
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) सत्य
(च) असत्य
(छ) असत्य

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) ………… और …………. से पादप तन्तु प्राप्त किये जाते हैं।
(ख) ………… और ………… जांतव तन्तु हैं।
उत्तर:
(क) रुई, पटसन
(ख) रेशम, ऊन।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 4.
रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
1. ई-कपास पादप के फल से प्रप्त किया जाता है।
2. जूट-जूट पादप के तने से प्राप्त किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

1.रस्सी
2. थैला।

प्रश्न 6.
तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज से रेशों को खींच कर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे गुँथ जाते हैं और तागा बन जाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रस्तावित परियोजनाएँ एवं क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
किसी निकटवर्ती हथकरघा अथवा बिजली करघा इकाई का भ्रमण कीजिए तथा तन्तुओं की बुनाई अथवा बधाई का प्रेक्षण कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 2.
पता लगाइए कि क्या आपके क्षेत्र में कहीं तन्तु प्राप्त करने के लिए कोई फसल उगाई जाती है? यदि हाँ.तो इसका उपयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर:
1. हाँ, हमारे क्षेत्र में कपास खेतों में उगाई जाती है। कपास पादप के डोडे (फल) के अन्दर बीजों की सतह से प्राप्त रेशों से रुई प्राप्त होती है। रुई से सूती कपड़े बनाए जाते हैं।
2. रुई से सूती धागा और धागे से सूती वस्त्र बनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
भारत रुई तथा सूती वस्त्रों का प्रमुख उत्पादक रहा है। भारत बहुत-से अन्य देशों को सूती वस्त्रों तथा वस्तुओं की आपूर्ति करता है। पता लगाइए कि यह हमारी सहायता किस प्रकार करता है?
उत्तर:
जब हम बहुत से अन्य देशों को सूती वस्त्रों तथा अन्य वस्तुओं का निर्यात करते हैं तो इससे हमें विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है और हमारी अर्थव्यवस्था उन्नति करती है। परिणामस्वरूप हमारा देश प्रगति करता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 4.
क्या आप जानते है कि सूफी संत तथा कवि कबीर, एक बुनकर थे। उनके जीवन चरित्र तथा शिक्षाओं का पता लगाइए।
उत्तर:
अध्यापक महोदय की मदद से विद्यार्थी इस प्रश्न को स्वयं करें।

HBSE 6th Class Science तंतु से वस्त्र तक Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. पादप तंतु है-
(क) जूट
(ख) रेशम
(ग) ऊन
(घ) नायलॉन
उत्तर:
(क) जूट

2. जान्तव तंतु है
(क) नायलॉन
(ख) ऊन
(ग) कपास
(घ) पोलिएस्टर
उत्तर:
(ख) ऊन

3. एक्रिलिक है
(क) प्राकृतिक तंतु
(ख) जान्तव तंतु
(ग) संश्लिष्ट तंतु
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) संश्लिष्ट तंतु

4. रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं
(क) कंकतन
(ख) ओटना
(ग) कताई
(घ) बुनाई
उत्तर:
(ग) कताई

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. कपास से बीजों को ……….द्वारा पृथक किया जाता है।
2. भारत में पटसन की खेती …………….में की जाती है।
3. तागे से वस्त्र बनाने की दो प्रमुख विधियाँ …………तथा
4. वस्त्रों की बुनाई ……………पर की जाती है।
उत्तर:
1. कंकतन
2. वर्षा ऋतु
3. बुनाई, बंधाई
4. करघों।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. रुई(i) भेड़
2. ऊन(ii) संश्लिष्ट
3. पॉलिएस्टर(iii) पटसन
4. जूट(iv) कपास

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. रुई(iv) कपास
2. ऊन(i) भेड़
3. पॉलिएस्टर(ii) संश्लिष्ट
4. जूट(iii) पटसन

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छोटिए|

1. जूट के फलों से तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
2. जूट कपास से बिनोले अलग करना कपास का ओटना कहलाता है।
3. वस्त्र बुनने की प्रक्रिया वीविंग कहलाती है।
4. नायलॉन एक प्राकृतिक रेशा है।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राचीन काल में लोग अपना शरीर कैसे हँकते थे?
उत्तर:
प्राचीन काल के लोग शरीर हकने के लिए वृक्षों की छाल, बड़ी-बड़ी पत्तियाँ तथा जानवरों की खाल एवं समूर का प्रयोग करते थे।

प्रश्न 2.
विभिन्न प्रकार के कपड़ों की पहचान आप किस प्रकार करोगे? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
कपड़े में से धागा निकालकर उसके तंतुओं की । पहचान करके।

प्रश्न 3.
कपड़े किस प्रकार बनते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
तन्तुओं से धागा बनाया जाता है तथा धागों की बुनाई से कपड़े बनते हैं।

प्रश्न 4.
तागे (धागे) से कपड़े बनाए जाते हैं, ये तागे कैसे बनते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
विभिन्न तन्तुओं को ऐंठकर तागे बनाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
कपास एवं जूट के अतिरिक्त रेशे प्रदान करने वाले पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पटसन, नारियल।

प्रश्न 6.
ऊन प्रदान करने वाले दो जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
भेड़, ऊँट।

प्रश्न 7.
तंतु किसे कहते हैं? ये कहाँ से प्राप्त होते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धागे की अत्यंत पतली लड़ियां तंतु कहलाती हैं। तन्तु पौधों और जन्तुओं से प्राप्त होते हैं। इन्हें कृत्रिम रूप से भी बनाया जा सकता है।

प्रश्न 8.
प्राकृतिक तन्तु किसे कहते हैं?
उत्तर:
कुछ वस्त्रों, जैसे-सूती, जूट, रेशमी तथा ऊन के तन्तु पादपों तथा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं, इन्हें प्राकृतिक तन्तु कहते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 9.
संश्लिष्ट तन्तु किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसे तन्तु जिनका निर्माण अनेक रासायनिक पदार्थों से किया जाता है, संश्लिष्ट तन्तु कहलाते हैं।

प्रश्न 10.
कताई किसे कहते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

प्रश्न 11.
दो संश्लिष्ट तन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
पॉलिएस्टर, नायलॉन।

प्रश्न 12.
करघे कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
करघे दो प्रकार के होते हैं

  • हस्त चालित
  • विद्युत चालित।

प्रश्न 13.
बंधाई किसे कहते हैं?
उत्तर:
बंधाई में किसी एकल तागे का उपयोग वस्त्र के एक टुकड़े को बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 14.
दो ऐसे जन्तुओं के नाम लिखिए, जिनसे प्राकृतिक तन्तु प्राप्त किया जाता है।
उत्तर:

  • भेड़
  • ऊँट।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सूची I तथा सूची II का सही मिलान कीजिए-

सूची Iसूची II
1. धागे से बनी पहनावे की सामग्री(i) ऊन
2. जन्तु से प्राप्त होने वाला तन्तु(ii) रुई
3. पादप से प्राप्त होने वाला तन्तु(iii) कपास गोलक (डोडा)
4. संश्लिष्ट तन्तु(iv) वस्त्र
5. कपास पादप के फल(v) नायलॉन

उत्तर:

सूची Iसूची II
1. धागे से बनी पहनावे की सामग्री(iv) वस्त्र
2. जन्तु से प्राप्त होने वाला तन्तु(i) ऊन
3. पादप से प्राप्त होने वाला तन्तु(ii) रुई
4. संश्लिष्ट तन्तु(v) नायलॉन
5. कपास पादप के फल(iii) कपास गोलक (डोडा)

प्रश्न 2.
कपड़े किस प्रकार ब ते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक या कृत्रिम २ से तैयार किये गये तन्तुओं से पहले तागा तैयार किया जाता है। रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। अब तागों से हस्तचालित या विद्युत प्रचालित करघों से कपड़ा तैयार किया जाता है। इन कपड़ों से दर्जी हमारी इच्छानुसार वस्त्र तैयार करते हैं।

प्रश्न 3.
कताई किसे कहते हैं? इस प्रक्रिया में तागा कैसे बनाया जाता है?
उत्तर:
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। यह कार्य चरखे द्वारा किया जाता है। ऐंठने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बनता जाता है।

प्रश्न 4.
ओटना किसे कहते हैं? इस प्रक्रिया का चित्र बनाइए।
उत्तर:
कपास के गोलों से कपास को हस्त-चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके पश्चात् कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक् किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक -1
चित्र : कपास ओटना

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 5.
कुछ जन्तुओं एवं पौधों के नाम बताइए, जिनसे रेशे प्राप्त किये जाते हैं।
उत्तर:
जन्तु- (i) भेड़, (ii) ऊँट, (iii) याक, (iv) खरगोश।
पौधे- (i) पटसन, (i) कपास, (iii) जूट, (iv) नारियल।

प्रश्न 6.
ऊनी एवं सूती तन्तुओं से बनाई जाने वाली सामग्रियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऊन से बनाई जाने वाली सामग्री:

  • शॉल
  • स्वेटर
  • मफलर
  • दस्ताने।

सूती तन्तुओं से बनाई जाने वाली सामग्री:

  • कमीज,
  • धोती,
  • तौलिया,
  • टोपी।

प्रश्न 7.
कपड़े की बुनाई किस प्रकार होती है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धागों से करघे द्वारा कपड़े की बुनाई की जाती है। करघे दो प्रकार के होते हैं-हस्तचालित करघा तथा यंत्र चालित करघा। करघे में आड़े तथा लम्बे धागों को एक के बीच दूसरा फंसाकर कपड़े बुने जाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वस्त्र-सामग्री के इतिहास का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
प्रारम्भ में मानव वृक्षों की छाल, बड़ी-बड़ी पत्तियों अथवा जन्तुओं की चर्म और समूर से अपने शरीर को टैंकते थे। कृषि समुदाय में बसना आरम्भ करने के बाद लोगों ने पतली टहनियों तथा घास को बुनकर चटाइयाँ तथा टोकरियाँ बनाना सीखा। लताओं, जन्तुओं की ऊन अथवा बालों को आपस में ऐंठन देकर लम्बी लड़ियां बनाई। इनको बुनकर वस्त्र तैयार किये। पूर्व में भारतवासी रुई से बने वस्त्र पहनते थे। फ्लैक्स भी एक पादप होता है जिससे तन्तु प्राप्त होता है। प्राचीन मिस्र में वस्त्रों को बनाने के लिए रुई तथा फ्लैक्स की खेती की जाने लगी।

उन दिनों लोगों को सिलाई का ज्ञान नहीं था। अत: वे कपड़ों को लपेट लेते थे। बाद में सुई का आविष्कार हो जाने पर लोगों ने सिले वस्त्रों को पहनना प्रारम्भ किया। इसके पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के वस्त्रों का प्रचलन हो गया। आधुनिक समय में अनेक प्रकार के प्राकृतिक तन्तु तथा कृत्रिम तन्तुओं से बने वस्त्रों का प्रयोग होता है।

प्रश्न 2.
कपास एवं पटसन की खेती तथा इनसे प्राप्त तन्तुओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
कपास का पौधा 3-5 फीट ऊँचा तथा अत्यधिक शाखित होता है। साधारणतया कपास के पौधे वहाँ उगाए जाते हैं जहाँ की मृदा काली तथा जलवायु उष्ण होती है। कपास पौधे के फल (कपास गोलक) लगभग नीबू का माप के होते हैं। पूर्ण परिपक्व होने पर फल फट जाते हैं तथा कपास तन्तुओं से हँके बिनौले (कपास के बीजों) को देखा जा सकता है। कंकतन द्वारा इन बीजों से तन्तुओं को अलग कर लिया जाता है।

पटसन तन्तु को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता है। भारत में इसको खेती वर्षा ऋतु में की जाती है। सामान्यत: पटसन पादप को पुष्पन अवस्था में काटते हैं। फसल कटाई के पश्चात् इनके तनों को कुछ दिनों तक जल में डुबोकर रखते हैं। ऐसा करने पर तने गल जाते हैं और उनके ऊपर से पटसन के तन्तुओं को पृथक् कर लिया जाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

तंतु से वस्त्र तक Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ हम जो वस्त्र पहनते हैं, वे विभिन्न प्रकार के धागों से बनते हैं और ये धागे विभिन्न तन्तुओं से बनाए जाते हैं। ये धागे सूती, रेशमी, ऊनी या कृत्रिम हो सकते हैं।
→ कुछ वस्त्रों जैसे-सूती, जूट, रेशमी तथा ऊनी के तन्तु पादपों तथा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं, इन्हें प्राकृतिक तन्तु, कहते हैं।
→ जिन तन्तुओं का निर्माण रासायनिक पदार्थों द्वारा किया जाता है इन्हें संश्लिष्ट तन्तु कहते हैं। पॉलिएस्टर, नायलॉन और एक्रिलिक संश्लिष्ट तन्तु के उदाहरण हैं।
→ रुई कपास पादप के फल से प्राप्त की जाती है। इन कपास के गोलों से कपास को हस्त-चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके पश्चात् कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक किया जाता है। इस प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
→ जूट के तन्तु जूट के पौधे के सतही रेशे होते हैं।
→ रेशों से धागा बनाने की क्रिया को कताई कहते हैं।
→ धार्गों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं। धागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनते हैं।
→ संश्लिष्ट – कृत्रिम रूप से बनाया गया।
→ तन्तु – धागे या तागे पतली लड़ियों से मिलकर बनते हैं, जिन्हें तन्तु कहते हैं।
→ रुई – कपास के डोडे के अन्दर बीज की सतह से प्राप्त श्वेत धागे।
→ कंकतन – कपास को बीजों से अलग करने की युक्ति।
→ ओटना – कंकतन द्वारा कपास पृथक् करना। कताई रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया।
→ बंधाई – बंधाई में किसी एकल धागे का उपयोग करके वस्त्र बनाए जाते हैं।
→ तागा – बंधाई में किसी एकल धागे का उपयोग करके वस्त्र बनाए जाते हैं।
→ बुनाई – तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।
→ वस्त्र – शरीर को ढकने के लिए कपड़े।
→ हथकरघा – हाथ से चलाया जाने वाला वस्त्र बुनने का करना।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

HBSE 6th Class Science विद्युत तथा परिपथ InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
पहेली के पास बल्ब तथा सेल जोड़ने की दूसरी व्यवस्था है। क्या इस व्यवस्था में बल्ब जलेगा?
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -1
उत्तर:
नहीं, बल्ब फ्यूज होगा तो नहीं जलेगा क्योंकि फ्यूज बल्ब के तन्तु से विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होगी।

प्रश्न 2.
बूझो ने चित्र (A) के अनुसार टॉर्च के आन्तरिक आरेख को चित्रित किया है। जब हम स्विच को ऑन करते हैं तो परिपथ पूरा होता है तथा बल्ब दीप्तमान होता है। क्या आप चित्र में बिन्दुकित विद्युत् गेला रेखा खींचकर पूरे परिपथ को इंगित कर सकते हैं?
उत्तर:
बिंदु कित रेखा से परिपथ इंगित है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -2
चित्र (A): टॉर्च का आन्तरिक आरेख

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

HBSE 6th Class Science विद्युत तथा परिपथ Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, …………. कहलाती है।
(ख) एक विद्युत-सेल में ………… टर्मिनल होते हैं।
उत्तर:
(क) स्विच
(ख) दो।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों पर ‘सही’ या ‘गलत’ का चिन्ह लगाइए
(क) विद्युत-धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती
(ख) विद्युत-परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जूट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है।
(ग) विद्युत-धारा थर्मोकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती है।
उत्तर:
(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत।

प्रश्न 3.
व्याख्या कीजिए कि निम्न चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -3
उत्तर:
बल्ब इसलिए दीप्तिमान नहीं होता क्योंकि बीच में एक विद्युत रोधक उपस्थित है। (पेंचकस का प्लास्टिक का बना हत्था) जिससे परिपथ पूरा नहीं होता।

प्रश्न 4.
निम्न चित्र (A) में दर्शाए गये आरेख को पूरा कीजिए और बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतन्त्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -4
उत्तर:
स्विच के एक स्वतन्त्र तार को बल्ब की नोंक से तथा एक स्वतंत्र तार को सेल की टोपी से जोड़ना चाहिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -5

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 5.
विद्युत-स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन है? कुछ विद्युत-साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं।
उत्तर:

  1. विद्युत स्विच एक सरल युक्ति है जो विद्युत धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारम्भ करने के लिए परिपथ को तोड़ता अथवा पूरा करता है।
  2. कुछ विद्युत साधित्र जिनके स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं-माइक्रोवेव ऑवेन, स्वचालित लौह इस्तरी, पेटीज मेकर, टोस्टर, फ्रिज आदि।

प्रश्न 6.
चित्र (A) में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दें तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि रबड़ एक विद्युत रोधक वस्तु है।

प्रश्न 7.
क्या चित्र (B) में दिखाए गये परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -6
चित्र (B)
उत्तर:
नहीं क्योंकि परिपथ पूरा नहीं है।

प्रश्न 8.
किसी वस्तु के साथ ‘चालक-परीक्षित्र’ का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता है। क्या इस वस्तु का पदार्थ विद्युत-चालक है या विद्युतरोधक? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
वस्तु का पदार्थ विद्यत चालक है क्योंकि विद्युत रा केवल विद्युत-चालक में से प्रवाहित हो सकती है न कि विद्युत रोधक पदार्थ से। बल्ब तभी दीप्तमान होगा जब वह पदार्थ विद्युत चालक हो।

प्रश्न 9.
आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत मिस्त्री रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है?
उत्तर:
विद्युत मिस्त्री रबड़ के दस्ताने इसलिए पहनते हैं क्योंकि रबड़ विद्युत रोधक होता है। ये मिस्त्री को विद्युत को छूने पर लगने वाले झटके से बचाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 10.
विद्युत मिस्त्री द्वारा उपयोग किये जाने वाले औजार, जैसे-पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ के आवरण चढ़े होते हैं। क्या आप इसका कारण समझा सकते हैं ?
उत्तर:
रबड़ तथा प्लास्टिक दोनों ही विद्युत रोधक पदार्थ हैं। ये विद्युत झटकों से पकड़ने वाले को बचाते हैं। इसलिए पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ के आवरण चढ़े होते हैं।

HBSE 6th Class Science जल Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. विद्युत सेल का उपयोग किया जा सकता है-
(क) टार्च में
(ख) अलार्म घड़ी में
(ग) रेडियो में
(घ) इन सभी से
उत्तर:
(घ) इन सभी से

2. विद्युत सेल में संचित किए जाते हैं
(क) रासायनिक पदार्थ
(ख) जैविक पदार्थ
(ग) धातुएँ
(घ) सक्रियक
उत्तर:
(क) रासायनिक पदार्थ

3. विद्युत बल्ब में चमकने वाली महीन स्प्रिंग जैसी रचना कहलाती है
(क) तंतु
(ख) टर्मिनल
(ग) टोपी
(घ) धातु
उत्तर:
(क) तंतु

4. विद्युत परिपथ में धारा की दिशा होती है
(क) ऋण टर्मिनल से धन टर्मिनल की ओर
(ख) धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल की ओर
(ग) कभी धन टर्मिनल की ओर कभी ऋण टर्मिनल की ओर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) धन टर्मिनल से ऋण टर्मिनल की ओर

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. …………………. विद्युत का स्रोत है।
2. …………………. प्रवाहित होने पर विद्युत बल्ब दीप्त होने लगता
3. हम …………………. का उपयोग कुँए से प्राप्त द्वारा जल को बाहर निकालने में करते हैं।
4. थर्मोकोल एक …………………. है।
उत्तर:
1. विद्युत सेल
2. विद्युत धारा
3. विद्युत
4. विद्युत रोधक

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. विद्युत चालक(a) रासायनिक पदार्थों से विद्युत उत्पन्न करता है।
2. विद्युत रोधक(b) यह सेल के अन्दर ‘उत्पन्न होती है।
3. विद्युत सेल(c) थर्मोकोल और वायु
4. बल्ब(d) हमारा शरीर
5. विद्युत धारा(e) विद्युत प्रवाहित करने पर यह प्रकाश उत्पन्न करता है।

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. विद्युत चालक(d) हमारा शरीर
2. विद्युत रोधक(c) थर्मोकोल और वायु
3. विद्युत सेल(a) रासायनिक पदार्थों से विद्युत उत्पन्न करता है।
4. बल्ब(e) विद्युत प्रवाहित करने पर यह प्रकाश उत्पन्न करता है।
5. विद्युत धारा(b) यह सेल के अन्दर ‘उत्पन्न होती है।

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छटिए

(i) विद्युत सेल में धातु की टोपी (+) सिरा तथा धातु की डिस्क (-) सिरा कहलाती हैं।
(ii) विद्युत बल्ब में भी दो टर्मिनल होते हैं।
(iii) कोई बल्ब तभी दीप्त होता है जब परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होती हैं।
(iv)बल्ब में तंतु का खंडित होना बल्ब का फ्यूज होना कहलाता
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य,
3. सत्य
4. सत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विद्युत सेल में कितने टर्मिनल होते हैं?
उत्तर:
दो टर्मिनल धन (+) तथा ऋण (-) होते हैं।

प्रश्न 2.
विद्युत सेल के दोनों टर्मिनलों के तारों को आपस में क्यों नहीं मिलाना चाहिए?
उत्तर:
दोनों टर्मिनलों के तारों को मिलाने से उसके रासायनिक पदार्थ खत्म हो जाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 3.
विद्युत सेल के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर:

  1. टॉर्च में प्रकाश उत्पन्न करने के लिए।
  2. सेल घड़ी को चलाने के लिए।

प्रश्न 4.
विद्युत बल्ब का चमकने वाला भाग क्या कहलाता है?
उत्तर:
तन्तु या फिलामेंट।

प्रश्न 5.
विद्युत तार पर रबड़ या प्लास्टिक का आवरण क्यों चढ़ा रहता हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
अनावरित दोनों तारों के सम्पर्क में आने पर परिपथ भंग हो जाने से बचाने के लिए। इसके अतिरिक्त अधिक वोल्टेज वाले नग्न तार को छू जाने पर विद्युत आघात लगता है।

प्रश्न 6.
विद्युत बल्ब के दो टर्मिनलों को विद्युत सेल के दोनों टर्मिनलों से किस प्रकार जोड़ा जाता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
विद्युत बल्ब का धन टर्मिनल सेल के धन टर्मिनल सेल से तथा बल्ब का ऋण टर्मिनल सेल के ऋण टर्मिनल से।

प्रश्न 7.
परिपथ में धारा किस प्रकार प्रवाहित होने लगती है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जब विद्युत बल्ब के दोनों टर्मिनलों को विद्युत सेल के दोनों टर्मिनलों से सही क्रम में और भली प्रकार जोड़ा जाता है।

प्रश्न 8.
विद्युत चालक क्या है?
उत्तर:
वह पदार्थ जिससे विद्युत धारा प्रवाहित हो जाती है, विद्युत चालक कहलाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 9.
विद्युत सेल में विद्युत कहाँ से आती है?
उत्तर:
विद्युत सेल में उपस्थित रासायनिक पदार्थ से विद्युत बनती है।

प्रश्न 10.
हमारा शरीर विद्युत का सुचालक है अथवा कुचालक ?
उत्तर:
सुचालक है।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से विद्युत चालक पदार्थ छाँटिए. प्लास्टिक का पेन, स्टीलकी चम्मच, कागज, लकड़ी, लोहे का चिमटा।
उत्तर:
विद्युत चालक- स्टील की चम्मच, लोहे का चिमटा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
टार्च के बल्ब का आरेख बनाइए। इसमें दो टर्मिनल क्यों होते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -7
क्रियाशील परिपथ तैयार करने के लिए बल्ब के दोनों टर्मिनलों को सेल के दोनों टर्मिनलों से जोड़ा जाता है।

प्रश्न 2.
निम्न चित्रों में विद्युत सेल तथा विद्युत बल्ब को जोड़ने की विभिन्न व्यवस्थाएँ दर्शायी गई हैं। कौन-सी व्यवस्थाओं में बल्य दीप्त हैं और क्यों? (क्रियाकलाप)
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -8
उत्तर:
उपरोक्त व्यवस्था में बल्ब a तथा f दीप्त है। अन्य बल्ब दीप्त नहीं होते हैं। दीप्त बल्बों के टर्मिनल सेल के टर्मिनलों से सही ढंग से जोड़े गये हैं।
व्यवस्था b तथा c में परिपथ पूर्ण नहीं है। व्यवस्था व तथा C में बल्ब के दोनों टर्मिनलों को सेल के एक ही टर्मिनल से जोड़ा गया है। इसलिए ये बल्ब दीप्त नहीं होते हैं।

प्रश्न 3.
घर में आप एक विद्युत बल्ब, एक तार एवं एक सेल से टॉर्च किस प्रकार तैयार करेंगे?(क्रियाकलाप)
उत्तर:
एक टॉर्च बल्ब तथा तार का एक टुकड़ा लीजिए। पहले की तरह तार के दोनों सिरों से प्लास्टिक आवरण हटाइए। चित्र में दर्शाए अनुसार तार के एक सिरे को बल्ब के धातु के ढाँचे के चारों ओर लपेटिए। तार के दूसरे सिरे को रबड़ बैंड की सहायता से विद्युत सेल के ऋणात्मक टर्मिनल से जोड़िए। अब बल्ब के आधार की नोंक अर्थात इसके टर्मिनल को विद्युत सेल के धनात्मक टर्मिनल पर रखिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -9

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 4.
आपके द्वारा तैयार किये गये एक स्विच का चित्र बनाकर उसके दो कार्य लिखिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -10
उत्तर:

  • यह विद्युत धारा को परिपथ में प्रवाहित होने देता है।
  • यह परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह को रोकता है।

प्रश्न 5.
स्विच सहित विद्युत परिपथ का चित्र बनाइए (क्रियाकलाप)
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -11

प्रश्न 6.
निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण लिखिए
(i) विद्युत-सुचालक
(ii) विद्युत रोधक।
उत्तर:
(i) विद्युत-सुचालक ताँबा, एल्युमिनियम।
(ii) विद्युत रोधक-प्लास्टिक, रबड़।

प्रश्न 7.
विद्युत धारा का प्रयोग करते समय क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
उत्तर:

  1. विद्युत परिपथ के खुले तारों को कदापि नहीं छूना चाहिए।
  2. विद्युत परिपथ की मरम्मत सदैव प्लास्टिक के हत्थे लगे औजारों से ही करनी चाहिए।
  3. सदैव रबड़ के दस्ताने पहनने चाहिए।
  4. सुरक्षा टेप का प्रयोग करना चाहिए।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विद्युत सेल का चित्र बनाकर वर्णन कीजिए।
उत्तर:
विद्युत सेल: विद्युत सेल एक ऐसी युक्ति है जो – इसमें संचित रासायनिक ऊर्जा को विद्युत कर्जा में बदलती है। यह धातु की बनी बेलनाकार रचना है। इसमें ऊपर की ओर ६ पातु की टोपी तथा दूसरी ओर धातु की डिस्क (चक्रिका) होती है। धातु की टोपी को सेल का धन (+) टर्मिनल तथा चक्रिका को सेल का ऋण (-) टर्मिनल कहते हैं।

विद्युत सेल के अन्दर रासायनिक पदार्थ भरे होते हैं। इन्हीं पदार्थों से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -12
विद्युत सेल का उपयोग टॉर्च, अलार्म घड़ी, रेडियो, कैमरा, खिलौनों आदि में किया जाता है।

प्रश्न 2.
विद्युत सेल तथा विद्युत बल्ब में टर्मिनलों को कैसे जोड़ा जाता है? चित्र सहित समझाइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
विभिन्न रंगों के प्लास्टिक का आवरण चढ़े विद्युत तार के चार टुकड़े लीजिए। प्रत्येक तार के टुकड़ों के दोनों सिरों से प्लास्टिक आवरण को हटा दीजिए। इस प्रकार दोनों सिरों पर धातु का तार अनावरित हो जाता। दोनों तारों के अनावरित भागों को विद्युत-सेल तथा दूसरे दो तारों को बल्ब से (चित्रानुसार) जोड़ दीजिए।
बल्ब के साथ तारों को जोड़ने के लिए आप विद्युत रोधी टेप (बिजली मिस्त्रियों द्वारा उपयोग की जाने वाली) और सेल के लिए रबड़ बैंड या टेप का उपयोग कर सकते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -13

प्रश्न 3.
किसी परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह को प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर-किसी विद्युत परिपथ में चित्रानुसार, विद्युत धारा की दिशा विद्युत सेल के धन (+) टर्मिनल से ऋण (-) टर्मिनल की ओर होती है। जब बल्ब के टर्मिनलों को तार के द्वारा विद्युत सेल के टॉमनलो से जोड़ा जाता ह तो बल्बक वन्तु स होकर विद्युत धारा प्रवाहित होती है। यह बल्ब को दीप्तमान करती है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -14

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 4. आपको विभिन्न वस्तुएँ जैसे चाबी, माचिस की तीली, लोहे की कील इत्यादि दी गई है। साथ ही टॉर्च का एक बल्ब, एक सेल और तार दिया गया है। आप किस प्रकार इन वस्तुओं की चालकता ज्ञात करेंगे। विद्युत चालक एवं विद्युत रोधक वस्तुओं को छाँटिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
चित्रानुसार परिपथ में उस वस्तु को चाबी के स्थान पर बारी-बारी से लगाने पर उनकी चालकता की जाँच कर सकते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ -15
जाँच करने के लिए विभिन्न प्रकार के पदार्थों जैसे- सिक्के, कार्क, रबड़, काँच, चाबियाँ, पिन, प्लास्टिक का स्केल, लकड़ी का गुटका, एल्युमिनियम की पत्ती, मोमबत्ती, सिलाई मशीन की सुई, थर्मोकोल, कागज तथा पेंसिल की लीड आदि एकत्रित कीजिए। चालक-परीक्षित्र के तारों के स्वतन्त्र छोरों को प्रत्येक नमूने से बारी-बारी से स्पर्श करें। ध्यान रखिए कि दोनों तार एक-दूसरे को स्पर्श न करें।

सारणी : विद्युत चालक एवं विद्युत रोधक

स्विच के स्थान पर उपयोग की गई वस्तुपद्रर्थ जिसका घह बना हैअलुज्ज जलता है या नहीं, हाँ/नहीं
1. चाबीधातुहाँ
2. रबड (इरेजर)रबड़नहीं
3. स्केलप्लास्टिकनहीं
4. माचिस की तीलीलकड़ीनहीं
5. काँच की चूड़ीकाँचनहीं
6. लोहे की कीललोहाहाँ

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

विद्युत तथा परिपथ Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ हम विद्युत का प्रयोग अपने अनेक कार्यों को आसान करने के लिए करते है।
→ विद्युत से अनेक घरेलू यंत्रों को चलाया जाता है। विद्युत का प्रयोग प्रकाश तथा गर्मी उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।
→ विद्युत सेल विद्युत का स्रोत है। विद्युत सेल का उपयोग रेडियो, टॉर्च, कैमरा, घड़ी, अलार्म, खिलौनों आदि में किया जाता है।
→ विद्युत सेल में दो टर्मिनल होते हैं- एक धन टर्मिनल (+) तथा एक ऋण टर्मिनल (-)।
→ विद्युत सेल में भरे गए रासायनिक पदार्थों से सेल विद्युत उत्पन्न करता है।
→ विद्युत बल्ब सेल की रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में बदलता है।
→ विद्युत बल्ब में एक फिलामेंट होता है जो इसके टर्मिनलों से जुड़ा होता है।
→ बल्य केवल तभी दीप्त होता है जब परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होती है।
→ स्विच एक सरल युक्ति है जो परिपथ को जोड़ या काट सकती है। घरों में स्विच का उपयोग बल्ब को दीप्तमान करने तथा अन्य युक्तियों को चलाने के लिए किया जाता है।
→ ऐसे पदार्थ जो विद्युत धारा का प्रवाह होने देते हैं, विद्युत के सुचालक कहलाते हैं।
→ ऐसे पदार्थ जो विद्युत धारा का प्रवाह नहीं होने देते हैं, विद्युत अवरोधक या कुचालक कहलाते हैं।
→ विद्युत चालक तथा विद्युत रोधक हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। स्विच, विद्युत प्लग, सॉकेट सुचालक पदाथों से बनाए जाते हैं तथा इनके कवर कुचालक पदार्थों से बनाए जाते हैं।
→ बल्य – एक गोलाकार काँच का बना खोखला गोला “जिसमें फिलामेण्ट लगा होता है और इसमें विद्युत प्रवाहित करने पर प्रकाश उत्पन्न करता है।
→ विद्युत – सेल यह एक युक्ति है जिससे रासायनिक पदार्थ से विद्युत प्राप्त होती है।
→ टर्मिनल – सेल या किसी अन्य विद्युत युक्ति के दो स्वतंत्र छोर टर्मिनल कहलाते हैं। इन्हें धन (+) तथा ऋण (-) टर्मिनल कहते हैं।
→ तन्तु – विद्युत बल्ब के अन्दर लगी तार की पतली स्प्रिंग जो विद्युत प्रवाहित करने पर चमकती है, तन्तु या फिलामेंट कहलाती है।
→ विद्युत-परिपथ – विद्युत परिपथ, विद्युत सेल के दोनों टर्मिनलों से लेकर विद्युत ऊर्जा खपत युक्ति तक के सम्पर्क को बताने वाला पथ है।
→ स्विच – यह एक सरल युक्ति है जो विद्युत धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारम्भ करने के लिए परिपथ को जोड़ता है अथवा काटता है।
→ विद्युत-चालक – ऐसे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत धारा प्रवाहित हो जाती है, विद्युत चालक कहलाते हैं।
→ विद्युत-रोधक – ऐसे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत धारा प्रवाहित नहीं हो सकती, विद्युत रोधक कहलाते हैं।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

HBSE 6th Class Science पदार्थों का पृथक्करण InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
पहेली जानना चाहती है कि ऐसे पदार्थों को पृथक् करने की हमें आवश्यकता ही क्यों होती है?
उत्तर:
किसी पदार्थ का उपयोग करने से पहले हमें उसमें मिश्रित हानिकारक तथा अनुपयोगी पदार्थों को पृथक् करने की आवश्यकता होती है। कभी-कभी हम उपयोगी पदार्थों को भी पृथक् करते हैं जिनकी हमें अलग से उपयोग करने की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
नमक कहाँ से आता है?
उत्तर:
समुद्र के जल में अत्यधिक मात्रा में लवण मिले होते हैं। इन्हीं लवणों में से एक लवण साधारण नमक है। जब समुद्र के जल को बड़े-बड़े उथले गड्ढों में भरकर छोड़ दिया जाता है तो सूर्य की गर्मी से जल गर्म होकर वाष्पन द्वारा धीरे-धीरे वाष्प में बदलने लगता है। कुछ समय बाद सारा जल वाष्पित हो जाता है तथा ठोस लवण नीचे बच जाता है।

प्रश्न 3.
यदि हम जल की मात्रा निश्चित रखकर किसी पदार्थ की मात्रा निरन्तर बढ़ाते जायें तो क्या होगा?
उत्तर:
एक निश्चित मात्रा के बाद पदार्थ घुलना बंद कर देगा। अब यह विलयन संतृप्त विलयन बन जाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

HBSE 6th Class Science पदार्थों का पृथक्करण Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
हमें किसी मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक् करने की आवश्यकता क्यों होती है? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
जब दो या दो से अधिक पदार्थ मिलाए जाते हैं तो वह मिश्रण कहलाता है। कभी-कभी किसी मिश्रण के विभिन्न अवयव उपयोगी नहीं होते बल्कि हानिकारक होते हैं, इसलिए मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक् करने की आवश्यकता होती है।
उदाहरण- अनाज, दाल आदि में उपस्थित कंकड़ तथाभूसे के कण हानिकारक होते हैं अतः हम इन्हें निकाल देते हैं।

प्रश्न 2.
निष्यावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
जब वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् किया जाता है तो इसे निष्पावन कहते हैं।
प्रायः किसान इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न से पृथक् करने के लिए करते हैं।

प्रश्न 3.
पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक् करेंगे?
उत्तर:

  • हस्तचयन द्वारा ऐसा कर सकते हैं।
  • हस्तचयन द्वारा गेहूँ, चावल तथा दालों से कुछ बड़े मिट्टी के कों, पत्थर तथा भूसे को पृथक् किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?
उत्तर:
छालन द्वारा छोटे कण छलनी के छिद्रों द्वारा निकल जाते हैं, जबकि बड़ी अशुद्धियाँ छलनी में रह जाती हैं।
उपयोग-छालन द्वारा पत्थर के टुकड़े, भूसा तथा डंडियाँ जो निष्पावन तथा श्रेशिंग के बाद गेहूँ में रह जाते हैं, को दूर किया जाता है।

प्रश्न 5.
रेत और जल के मिश्रण से आप रेत तथा जल को कैसे पृथक् करेंगे?
उत्तर:

  • मिश्रण को एक गिलास में थोड़ी देर के लिए रख देते हैं।
  • मिश्रण के भारी अवयव गिलास की तल्ली में बैठ जायेंगे। इसे अवसादन कहते हैं।
  • साफ जल ऊपरी परत के रूप में आ जायेगा।
  • इस जल को धीरे-धीरे अन्य गिलास में ले लेते हैं। इसे निस्तारण कहते हैं।

प्रश्न 6.
आटे और चीनी के मिश्रण से क्या चीनी को पृथक् करना सम्भव है? अगर हाँ, तो आप इसे कैसे करेंगे?
उत्तर:
हाँ, यह निम्न प्रकार से किया जा सकता है

  1. चीनी और आटे के मिश्रण में पर्याप्त जल मिलाते हैं।
  2. अब इसे छान लेते हैं।
  3. फिल्टर पेपर पर आटा एकत्र हो जाता है।
  4. आटा प्राप्त करने के लिए इसे सुखा लेते हैं।
  5. छना भाग चीनी व पानी का मिश्रण है।
  6. चीनी प्राप्त करने के लिए जल का वाष्पन कर लेते हैं।
  7. बर्तन में चीनी प्राप्त हो जाती है।

प्रश्न 7.
पंकिल जल के किसी नमूने से आप स्वच्छ जल कैसे प्राप्त करेंगे?
उत्तर:
पंकिल जल से हम स्वच्छ जल निम्न प्रकार प्राप्त कर सकते हैं

  1. पंकिल जल को किसी बर्तन में थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रख देते हैं।
  2. कीचड़ नीचे तली में बैठ जायेगी। इसे अवसादन कहते हैं।
  3. ऊपरी परत स्वच्छ जल की होगी।
  4. इसे निस्तारण द्वारा अलग कर लेते हैं।
  5. कीचड़ के कणों को अलग करने के लिए इसे फिर छान लें। छानने को निस्पंदन कहते हैं।

प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों को भरिए
(क) धान के दानों को डंडियों से पृथक् करने की विभि को ………………… कहते हैं।
(ख) किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया ………………… कहलाती है।
(ग) समुद्र के जल से नमक ………………… प्रक्रिया द्वारा पृथक किया जाता है।
(घ) जब पंकिल जल को पूरी रात एक बाल्टी में रखा जाता है तो अशुद्धियाँ तली में बैठ जाती हैं। इसके पश्चात् स्वच्छ जल को ऊपर से पृथक् कर लेते हैं। इसमें उपयोग होने वाली पृथक्करण की प्रक्रिया को ………………… कहते हैं।
उत्तर:
(क) श्रेसिंग
(ख) निस्यंदन
(ग) वाष्पन
(घ) निस्तारण।

प्रश्न 9.
सत्य अथवा असत्य ?
(क) दूध और जल के मिश्रण को निस्पंदन द्वारा पृथक किया जा सकता है।
(ख) नमक तथा चीनी के मिश्रण को निष्पावन द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
(ग) चाय की पत्तियों का चाय से पृथक्करण निष्यंदन द्वारा किया जा सकता है।
(घ) अनाज और भूसे का पृथक्करण निस्तारण प्रक्रम द्वारा किया जा सकता है।
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 10.
जल में चीनी तथा नीबू का रस मिलाकर शिकंजी बनाई जाती है। आप बर्फ डालकर इसे ठंडा करना चाहते है। इसके लिए शिकंजी में बर्फ चीनी घोलने से पहले डालेंगे या बाद में? किस प्रकरण में अधिक चीनी घोलना सम्भव होगा?
उत्तर:
(1) हमें शिकंजी में चीनी घोलने के बाद बर्फ डालनी चाहिए।
(2) बर्फ डालने से पहले चीनी घोलना अधिक सम्भव होता है। ठंडे पानी में चीनी घोलना कठिन होता है।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. दही से मक्खन को निकाला जाता है-
(क) छानन द्वारा
(ख) मंथन द्वारा
(ग) वाष्पन द्वारा
(घ) निष्पावन द्वारा
उत्तर:
(ख) मंथन द्वारा

2. गेंहूँ, चावल आदि से कंकड़ निकालने की प्रचलित विधि है
(क)निस्पावन
(ख) ग्रेसिंग
(ग) हस्त चयन
(घ) फटकना
उत्तर:
(ग) हस्त चयन

3. किस प्रक्रिया में पवन की आवश्यकता होती है?
(क) निष्पावन में
(ख) हस्त चयन में
(ग) चालन में
(घ) निष्यंदन में
उत्तर:
(क) निष्पावन में

4. समुद्र जल से नमक पृथक् किया जाता है
(क) संघनन द्वारा
(ख) निष्यंदन द्वारा
(ग) निष्पावन द्वारा
(घ) वाष्पन द्वारा
उत्तर:
(घ) वाष्पन द्वारा

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. मक्खन को पृथक करने के लिए दूध या दही का …………………. किया जाता है।
2. कभी-कभी …………………. का कार्य बैलों की सहायता से किया जाता है।
3. …………………. का उपयोग पवनों अथवा वायु के झोकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक करने में किया जाता है।
4. जल को उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को …………………. कहते हैं।
उत्तर:
1. मंथन
2. बेंसिंग
3. निष्पावन
4. वाष्पन।

III. समेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. छलनी(i) आटा छानना
2. निस्तारण(ii) चाय की पत्ती को द्रव से पृथक करना
3. चालन(ii) पानी से नमक पृथक करना
4. वाष्पन(iv) पानी को मिट्टी से पृथक करना

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. छलनी(ii) चाय की पत्ती को द्रव से पृथक करना
2. निस्तारण(iv) पानी को मिट्टी से पृथक करना
3. चालन(i) आटा छानना
4. वाष्पन(ii) पानी से नमक पृथक करना

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छोटिए

1. अशुद्धियों को दूर करने के लिए पृथक्कर प्रक्रिया आवश्यक होती है।
2. हस्त चयन द्वारा दाल एवं चावल से कंकड़ों को पृथक् किया जाता है।
3. वाष्पन द्वारा किसी भी प्रकार की अशुद्धि को दूर किया जा सकता है।
4. श्रेसिंग में मशीनों का उपयोग भी किया जाता है।
उत्तर:
1. सत्य,
2. सत्य
3. असत्य,
4. सत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चाय बनाते समय चाय की पत्तियों को द्रव से कैसे पृथक् किया जाता है?
उत्तर:
चालनी (छलनी) द्वारा।

प्रश्न 2.
दूध से क्रीम पृथक करने की विधि का नाम बताइये।
उत्तर:
मंथन द्वारा दूध से क्रीम पृथक की जाती है।

प्रश्न 3.
क्या होता है जब रेत तथा बुरादे अथवा सूखी पत्तियों के मिश्रण को हवा में कुछ ऊँचाई से गिराया जाता (क्रियाकलाप)
उत्तर:
रेत जिस स्थान पर गिरता है, पत्तियाँ या बुरादी उससे कुछ दूर गिरता है। ऐसा करने से रेत एवं बुरादा या पत्तियाँ पृथक् हो जाते हैं।

प्रश्न 4.
बाजार से खरीदे गए दाल, चावल, गेहूँ आदि में किस प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
कंकड़, तिनके आदि।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 5.
नीचे दिये गये कथनों में गहरे काले शब्दों को शुद्ध करके लिखिए
(क) किसी पदार्थ के विलयन को ठण्डा करने पर उसमें और अधिक पदार्थ घोला जा सकता है।
(ख) घर में मक्खन बनाने के लिए श्रेसिंग विधि का प्रयोग किया जाता है।
(ग) जल से नमक प्राप्त करने के लिए छानन विधि का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर:
(क) गर्म
(ख) मंथन विधि
(ग) वाष्पन विधि।

प्रश्न 6.
एक शब्द में उत्तर दीजिए
(क) भूसा अनाज के भारी बीजों से कैसे पृथक् किया जाता है?
(ख) जल से कूड़े-करकट को कैसे पृथक् करोगे? (ग) दाल में से कंकड़ कैसे अलग करोगे?
(घ) जल में मिट्टी के कणों के तली में बैठ जाने की विधि क्या है?
उत्तर:
(क) निष्पावन
(ख) छानन विधि
(ग) हस्त चयन
(घ) अवसादन।

प्रश्न 7.
चालन विधि का प्रयोग कहाँ किया जाता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  1. चालन द्वारा चाक पाउडर तथा आटा छाना जा सकता है।
  2. चालन द्वारा रेत से कंकड़ पृथक् किए जा सकते हैं।

प्रश्न 8.
शस्य कर्तन के समय अनाज को कैसे पृथक् करते हैं?
उत्तर:
इंडियों से पीट-पीटकर पृथक् करते हैं।

प्रश्न 9.
दूध या दही का मंथन करने पर क्या होता है?
उत्तर:
दूध से क्रीम तथा दही से मक्खन पृथक हो

प्रश्न 10.
हस्तचयन का एक अनुप्रयोग बताइए।
उत्तर:
हस्तचयन द्वारा दाल में से कंकड़ों को पृथक किया जाता है।

प्रश्न 11.
अवसादन किसे कहते हैं?
उत्तर:
यह पृथक्करण की एक विधि है, जिसमें भारी कण नीचे बैठ जाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 12.
चालन किसे कहते हैं? एक अनुप्रयोग बताइए।
उत्तर:
छोटे कणों को हिला-हिलाकर बारीक छिद्रों से होकर पृथक् करना चालन कहलाता है।
अनुप्रयोग आटे को छानना।

प्रश्न 13.
वाष्पन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल का वाष्प के रूप में परिवर्तित होना वाष्पन कहलाता है।

प्रश्न 14.
संघनन किसे कहते हैं? उत्तर-वाष्प का द्रव में परिवर्तित होना संघनन कहलाता लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
श्रेसिंग किसे कहते हैं? इसका एक अनुप्रयोग
उत्तर:
इंडियों से अन्नकणों अथवा अनाज को पृथक् करने की क्रिया श्रेसिंग कहलाती है।
इस विधि द्वारा गेहूँ, चावल, जौ आदि के अन्न कण पृथक् किये जाते हैं।

प्रश्न 2.
निष्पावन क्या है? इस विधि के एक अनुप्रयोग का विवरण दीजिए।
उत्तर:
निष्पावन भारी तथा हल्के कणों को वायु या हवा द्वारा पृथक् करने की विधि को निष्पावन कहते हैं।
निष्पावन विधि द्वारा भुसे से अन्न कणों को पृथक किया जाता है। इस विधि में मिश्रण को ऊँचाई से गिराते हैं जिससे भूसे के कण हवा द्वारा उड़कर दूर चले जाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 3.
नमक, चीनी, सिरका, दूध की जल में कितनी मात्रा को आसानी से घोला जा सकता है? सूची बनाइए। (क्रिया कलाप)
उत्तर:

पदार्थजल में घुलने वाले पदार्थ की मात्रा (चम्मचों की संख्या)
1. नमकचार
2. चीनीपाँच
3. सिरकादस
4. दूधकाफी मात्रा

प्रश्न 4.
अवसादन और निस्तारण से आप क्या समझते
उत्तर:
अवसादन : किसी मिश्रण में जल मिलाने पर भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने के प्रक्रम को अवसादन कहते हैं।
निस्तारण : अवसादित मिश्रण को बिना हिलाए जल को मिट्टी सहित उड़ेलने की क्रिया को निस्तारण कहते हैं।

प्रश्न 5.
द्रवों के मिश्रण को पृथक करने में किस विधि का प्रयोग किया जाता है? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
द्रवों के मिश्रण को अवसादन एवं निस्तारण विधि द्वारा पृथक किया जाता है। उदाहरण के लिए तेल एवं जल के मिश्रण को कुछ समय के लिए रखा रहने देते हैं। तेल जल के ऊपर एक पृथक परत के रूप में एकत्र हो जाता है। तेल को निष्तारण विधि द्वारा पृथक कर लिया जाता है।

प्रश्न 6.
जल से नमक पृथक् करने की दो विधियाँ लिखिए।
उत्तर:

  1. नमक युक्त जल को किसी चौडे व उथले बर्तन में रखकर धूप में कुछ दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है, जिससे जल वाष्प बनकर उड़ जाता है तथा नमक शेष रह जाता है।
  2. नमक युक्त जल को किसी बर्तन में धीरे-धीरे गर्म करते हैं जिससे जल वाष्प बन जाता है तथा नमक बर्तन में बच जाता है।

प्रश्न 7.
समुद्र से नमक किस प्रकार प्राप्त किया जाता है?
उत्तर:
समुद्र के किनारे छोटे-छोटे आकार की अनेक क्यारियाँ बना ली जाती हैं। अब इन क्यारियों में समुद्र का जल भर दिया जाता है। सूर्य के प्रकाश की गर्मी से जल वाष्प बनकर उड़ता रहता है और नमक क्यारी में बच जाता है। बाद में इसे एकत्र कर लिया जाता है और यह क्रिया पुनः दोहराई जाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हम पदार्थों को पृथक् क्यों करते हैं? पृथक्करण का प्रक्रम, उद्देश्य तथा पृथक्कृत अवयवों की तालिका बनाइए। (कोई तीन प्रक्रम) (क्रिया कलाप)
उत्तर:
सारणी- हम पदार्थों को पृथक् क्यों करते हैं?

पृथक्करण प्रफ्रमउद्देश्य जिसके लिए हम पृथक्करण करते हैंप्रथक्कृत अवयर्वों का हम क्या करते हैं
1. चावल से ककड़ पत्थरों को पृथक् करना(क) हानिकारक अवयवों अथवा अशुद्धियों को दूर करना(i) हम अशुद्धियों को फेंक देते हैं।
2. मक्खन निकालने के लिए दूध का मंथन(ख) दो भिन्न परन्तु उपयोगी पदार्थों को पृथक करना(ii) हम दोनों अवयवों का उपयोग करते हैं।
3. चाय की पत्तियाँ पृथक् करना(ग) अनुपयोगी अवयवों को दूर करना(iii) ठेस घटकों को फेंक दिया जाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

प्रश्न 2.
दूध से क्रीम तथा दही से मक्खन पृथक् करने की विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दूध से क्रीम तथा दही से मक्खन मंथन विधि द्वारा पृथक् किए जाते हैं।
दूध से क्रीम पृथक् करना – दूध को लम्बे-लम्बे सिलिण्डरों में लेकर इन्हें मशीन में रखकर तेजी से घुमाया जाता है। क्रीम के कण हल्के होने के कारण दूध की सतह पर तैरने लगते हैं जिन्हें छानकर पृथक् कर लिया जाता है।

दही से मक्खन पृथक् करना – दही को मथनी में लेकर इसे हस्तचालित मथानी या विद्युत प्रचालित मथानी से तीव्रता घुमाया जाता है। इससे मक्खन दही की सतह पर तैरने लगता है। मक्खन पृथक् करने के बाद छाछ शेष बचती है।

प्रश्न 3.
निष्पावन विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
निष्पावन:
वायु के झोंकों द्वारा हल्की तथा भारी वस्तुओं को पृथक् करने की विधि निष्पावन कहलाती है। अनाज से तिनके, भूसे तथा रेत के कणों को निष्पावन विधि द्वारा पृथक् किया जाता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण -1
चित्र : निष्यावन
इस विधि में अशुद्धि युक्त अनाज को किसी पात्र में कुछ ऊँचाई पर ले जाकर धीरे-धीरे गिराया जाता है। हल्के कण जैसे—धूल, भूसा तथा तिनके वायु के झोंके के साथ दूर उड़ जाते हैं जबकि अनाज भारी कण होने के कारण उसी स्थान पर गिरते हैं। इस प्रकार अनाज को प्राप्त कर लिया जाता है।

प्रश्न 4.
पंकिल जल को पृथक् करने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पंकिल जल को फिल्टर पत्र द्वारा निस्पंदन करके पृथक् किया जा सकता है। फिल्टर पत्र एक ऐसा निस्पंदक पत्र होता है जिसमें अत्यन्त सूक्ष्म छिद्र होते हैं। फिल्टर पत्र को विभिन्न कोणों पर मोड़कर एक कोन बना लिया जाता है। फिर इस कोन को कीप में रखकर बीकर के ऊपर स्टैण्ड पर कस दिया जाता है। अब कोन के अन्दर पंकिल जल को डालते हैं। शुद्ध जल फिल्टर से छनकर बीकर में एकत्र होता रहता है तथा पंक फिल्टर पत्र के कोन में रह जाती है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण -2

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण

पदार्थों का पृथक्करण Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ किसी पदार्थ का प्रयोग करने से पहले हमें उसमें से मिश्रित निरर्थक एवं हानिकारक पदार्थों को पृथक् करने की आवश्यकता होती है।
→ पदार्थों के पृथक्करण की अनेक विधियाँ हैं, जैसे हाथ से चुनना (हस्तचयन), थेसिंग, अवसादन, निस्तारण, नियंदन, वाष्पन, चालन आदि।
→ अनाज से भूसा और पत्थरों को हस्तचयन द्वारा पृथक् किया जाता है। भूसा और अनाज के भारी बीजों को निष्पावन विधि द्वारा पृथक् किया जाता है।
→ डंडियों से अन्न कणों अथवा अनाज को भूसे से अलग करने की विधि को श्रेसिंग कहते हैं।
→ निष्पावन विधि का उपयोग पवन अथवा वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् करने में किया जाता है।
→ रेत और जल के मिश्रण में, रेत के भारी कण तली में बैठ जाते हैं और निस्तारण की विधि द्वारा जल को पृथक् किया जा सकता है।
→ द्रव तथा उसमें अविलेय पदार्थों के अवयवों को निस्यंदन के उपयोग से पृथक् किया जा सकता है।
→ किसी द्र को उसकी वाष्प में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को वाष्पन कहते हैं। वाष्पन की विधि का उपयोग द्रव में घुले ठोस को पृथक् करने में किया जाता है।
→ जिस विलयन में कोई पदार्थ और अधिक न घुल सके, वह उस पदार्थ का संतृप्त विलयन होता है।
→ किसी पदार्थ के विलयन को गर्म करने पर उसमें और अधिक पदार्थ घोला जा सकता है।
→ जल विलेय पदार्थों की विभिन्न मात्राएँ घोलता है।
→ मंथन – यह वह विधि है जिसमें दही को मथकर मक्खन पृथक् किया जाता है।
→ हस्तचयन – अनाज से कंकड़, मिट्टी के टुकड़े, अनुपयोगी कणों को हाथ से चुनकर अलग करना।
→ श्रेशिंग – इंडियों से अन्नकणों अथवा अनाज को पृथक् करने की विधि।
→ निष्यावन – किसी मिश्रण के अवयवों को हवा द्वारा पृथक् करने का प्रक्रम।
→ चालन – मिश्रण के दो ऐसे अवयवों जिनके आकारों में अन्तर हो, को पृथक् करने के लिए उपयोगी विधि।
→ अवसादन – मिश्रण में जल मिलाने पर भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने की प्रक्रिया।
→ निस्तारण – अवसादित मिश्रण को बिना हिलाए जल को मिट्टी सहित उड़ेलने की क्रिया निस्तारण कहलाती है।
→ निस्पंदन – द्रव में मिश्रित ठोस कणों को पृथक् करने की विधि।
→ बाष्पन – जल को उसके वाष्प में परिवर्तित करने की प्रक्रिया है।
→ संघनन – जल वाष्प से उसकी द्रव अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को संघनन कहते हैं।
→ विलयन – जल में अन्य पदार्थ घोलकर बना द्रव।
→ संतृप्त विलयन – किसी द्रव में कोई अन्य पदार्थ घोलने से विलयन बनता है। ऐसा विलयन जिसमें और अधिक पदार्थ न घोला जा सके संतृप्त विलयन कहलाता है।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

HBSE 6th Class Science चुंबकों द्वारा मनोरंजन InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो आपसे यह प्रश्न पूछना चाहता है। एक दर्जी कमीज में बटन टाँक रहा था। उसके हाथ से सुई फिसल कर फर्श पर गिर गई। क्या आप सुई ढूँढने में दर्जी की सहायता कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, हम चुम्बक की सहायता से सुई को ढूंढ सकते हैं क्योंकि लोहे की बनी सुई चुम्बक पर चिपक जाएगी।

प्रश्न 2.
पहेली के पास आपके लिए एक समस्या है। आपको दो समान छड़ें दी गई हैं, जिन्हें देखने से प्रतीत होता है कि वे लोहे की बनी हुई हैं। उनमें से एक चुम्बक है जबकि दूसरी लोहे की साधारण छड़ है। आप कैसे ज्ञात करेंगे कि इनमें से कौन-सी छड़ चुम्बक है?
उत्तर:
लोहे की छड़ में धूव नहीं होते, अत: सभी जगह समान आकर्षण होगा। चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं जहाँ सबसे अधिक आकर्षण होता है। इस प्रकार हम ज्ञात कर सकते है कि कौन-सी छड़ चुम्बक है।

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय का मुख्य द्वार आपकी कक्षा से किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:
विद्यार्थी अपने विद्यालय की स्थिति के अनुसार उत्तर लिखें।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

HBSE 6th Class Science चुंबकों द्वारा मनोरंजन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कृत्रिम चुम्बक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं, जैसे …………………. तथा ………….।
(ख) जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, वे ………… कहलाते हैं।
(ग) कागज एक …………… पदार्थ नहीं है।
(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए …………… का टुकड़ा लटकाते थे।
(ङ) चुम्बक के सदैव ………….. ध्रुव होते हैं।
उत्तर:
(क) नाल चुम्बक, बेलनाकार चुम्बक,छड़चुम्बक।
(ख) चुम्बकीय
(ग) चुम्बकीय
(घ) चुम्बक
(ङ) दो।

प्रश्न 2.
बताइए निम्न कथन सही है अथवा गलत
(क) बेलनाकार चुम्बक में केवल एक ध्रुव होता है।
(ख) कृत्रिम चुम्बक का आविष्कार यूनान में हुआ था।
(ग) चुम्बक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुम्बक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।
(ङ) छड़ चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दर्शाता है।
(च) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कम्पास का उपयोग किया जा सकता है।
(छ) रबड़ एक चुम्बकीय पदार्थ है।
उत्तर:
(क) गलत
(खा) गलत
(ग) सही
(घ) गलत
(ङ) सही
(च) सही
(छ) गलत।

प्रश्न 3.
यह देखा गया है कि पेंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुम्बक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है।
उत्तर:
पेंसिल छीलक में ब्लेड लोहे का बना होता है और जब वह चुम्बक के सम्पर्क में आता है तो लोहा चुम्बक से चिपक जाता है।

प्रश्न 4.
एक चुम्बक के एक ध्रुव को दूसरे चुम्बक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

कॉलम – 1कॉलम – 2
N – N_
N – _आकर्षण
S – N_
_ – Sप्रतिकर्षण

उत्तर:

कॉलम-1कॉलम-2
N – Nप्रतिकर्षण
N – Sआकर्षण
S – Nआकर्षण
S – Sप्रतिकर्षण

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 5.
चुम्बक के कोई दो गुण लिखिए।
उत्तर:
चम्बक के गुण:
1. चुम्बक लोहा, निकिल, कोबाल्ट जैसे कुछ पदार्थों को आकर्षित करता है।
2. चुम्बक को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर यह सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में रुकता है।

प्रश्न 6.
छड़ चुम्बक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर:
छड़ चुम्बक के ध्रुव उसके दोनों सिरों के नजदीक

प्रश्न 7.
छड़ चुम्बक पर धुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर:
छड़ चुम्बक के बीचों-बीच एक धागा बांधकर इसे लटकाने पर यह उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है। जो सिरा उत्तर में ठहरता है वह उत्तरी ध्रुव तथा जो सिरा दक्षिण की ओर होता है वह दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।

प्रश्न 8.
आपको एक लोहे की पत्ती दी गई है। आप इसे चुम्बक कैसे बनाएँगे?
उत्तर:
सबसे पहले लोहे की पत्ती को मेज पर रखते हैं। अब एक छड़ चुम्बक का कोई एक ध्रुव लोहे की पत्ती के एक सिरे पर रखिए। चुम्बक को बिना हटाए इसे पत्ती के दूसरे सिरे तक ले जाइए। इस प्रक्रिया को लगभग 30-40 बार दोहराइए। इस प्रकार लोहे की पत्ती को चुम्बक बनाया जा सकता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -1

प्रश्न 9.
दिशा निर्धारण में कम्पास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर:
कम्पास की सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है। सुई नोंक वाला सिरा उत्तर की ओर तथा इसके पीछे का सिरा दक्षिण दिशा बताता है। उत्तर-दक्षिण दिशाओं को जानकर पूर्व-पश्चिम दिशाओं का ज्ञान किया जा सकता है।

प्रश्न 10.
पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुम्बक लाया गया। प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित प्रभाव कॉलम 1 में तथा सम्भावित कारण कॉलम 2 में दिये गये हैं। कॉलम 1 में दिये गये कथनों का मिलान कॉलम 2 में दिये गये कथनों से कीजिए।

कॉलम – 1कॉलम – 2
1. नाव चुम्बक की ओर आकर्षित हो जाती है।(क) नाव में चुम्बक लगा है जिसका उत्तरी धूव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
2. नाव चुम्बक से प्रभावित नहीं होती।(ख) नाव में चुम्बक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
3. यदि चुम्बक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक के समीप आती है।(ग) नाव की लम्बाई के अनुदिश एक छोटा चुम्बक लगाया गया है।
4. जब उत्तरी ध्रुव नाव के अन भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक से दूर चली जाती है।(घ) नाव चुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।
5. नाव बिना दिशा बदले तैरती है।(ङ) नाव अचुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।

उत्तर:

कॉलम – 1कॉलम – 2
1. नाव चुम्बक की ओर आकर्षित हो जाती है।(घ) नाव चुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।
2. नाव चुम्बक से प्रभावित नहीं होती।(ङ) नाव अचुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।
3. यदि चुम्बक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक के समीप आती है।(ख) नाव में चुम्बक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
4. जब उत्तरी ध्रुव नाव के अन भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक से दूर चली जाती है।(क) नाव में चुम्बक लगा है जिसका उत्तरी धूव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
5. नाव बिना दिशा बदले तैरती है।(ग) नाव की लम्बाई के अनुदिश एक छोटा चुम्बक लगाया गया है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

HBSE 6th Class Science चुंबकों द्वारा मनोरंजन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. लोहे की वस्तुओं को अपनी ओर खींचने वाले पत्थर को क्या नाम दिया गया?
(क) मेग्नस
(ख) मेग्नेटाइट
(ग) हेमेटाइट
(घ) पाइराइट
(घ) पादार
उत्तर:
(ख) मेग्नेटाइट

2. वे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, कहलाते हैं-
(क) चुम्बकीय पदार्थ
(ख) अचुम्बकीय पदार्थ
(ग) प्रतिकर्षी पदार्थ
(घ) आकर्षी पदार्थ
उत्तर:
(क) चुम्बकीय पदार्थ

3. चुम्बक के ध्रुव होते हैं-
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर:
(ख) दो

4. चुम्बक अपना गुण खो देता है-
(क) गर्म करने पर
(ख) पीटने पर
(ग) ऊँचाई से गिराने पर
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. लोहे के टुकड़े से चुम्बक बनाने की विधि का अविष्कार हुआ, इन्हें …………….. कहते हैं।
2. जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होते, वे …………….. कहलाते हैं।
3. चुम्बक के …………….. इसके सिरों के नजदीक होते हैं।
4. …………….. सामान्यतः काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है।
उत्तर:
1. कृत्रिक चुम्बक
2. अचुम्बकीय
3. ध्रुव
4. कंपास।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. मैग्नस(i) पत्थर का नाम
2. मेग्नीशिया(ii) एक स्थान का नाम
3. मेग्नेटाइट(iii) गड़रिया का नाम
4. दिक्सूची(iv) कंपास का नाम

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. मैग्नस(iii) गड़रिया का नाम
2. मेग्नीशिया(ii) एक स्थान का नाम
3. मेग्नेटाइट(i) पत्थर का नाम
4. दिक्सूची(iv) कंपास का नाम

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कधन छोटिए

(i) निकिल, कोबाल्ट एवं लोहा चुम्बकीय पदार्थ हैं।
(ii) छड़ चुम्बक को बीच से धागे द्वारा स्वतंत्र लटकाने पर इसके सिरे पूर्व-परिचम की ओर ठहरते हैं।
(iii) चुम्बक के दो ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव होते हैं।
(iv) दो चुम्बकों के विपरीत ध्रुवों में आकर्षण होता है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3, सत्य
4. सत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कबाड़ के ढेर से लोहे के टुकड़ों का चयन किसके द्वारा किया जा सकता है।
उत्तर:
चुम्बक द्वारा।

प्रश्न 2.
चुम्बक किस प्रकार की वस्तुओं को अपनी ओर खीचती हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
लोहा, निकिल और कोबाल्ट से बनी वस्तुओं को।

प्रश्न 3.
चुम्बक के प्रभाव वाले किसी सेल का नाम बताइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
पेपर क्लिप को हवा में लटकाना।

प्रश्न 4.
एक प्राकृतिक चुम्बक का नाम लिखिए।
उत्तर:
मैग्नेटाइट एक प्राकृतिक चुम्बक है।

प्रश्न 5.
मेग्नस छड़ी के सिरे पर क्या लगा होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
चुम्बक।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 6.
छड़ चुम्बक का वह सिरा जो लटकाने पर उत्तर की ओर ठहरता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:
उत्तरी धूव।

प्रश्न 7.
ऐसे पदार्थ जो चुम्बक से आकर्षित नहीं होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
अनुचुम्बकीय पदार्थ ।

प्रश्न 8.
ऐसे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
चुम्बकीय पदार्थ।

प्रश्न 9.
चुम्बक की खोज किसने की?
उत्तर:
मैग्नस ने।

प्रश्न 10.
क्या होता है जब छड़ चुम्बक को लोहे के बुरादे से होकर निकाला जाता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
छड़ चुम्बक के दोनों सिरों पर लोहे का बुरादा समान रूप से चिपक जाता है।

प्रश्न 11.
दो ऐसे उपकरणों का नाम लिखिए जिनमें ‘चुम्बक पाया जाता है?
उत्तर:
(i) विद्युत घंटी
(ii) क्रेन।

प्रश्न 12.
पिन धारक में चुम्बक का क्या कार्य है?
उत्तर:
पिने पिन धारक के मुंह पर आ जाती हैं जिससे इन्हें उठाने में सरलता होती है।

प्रश्न 13.
कृत्रिम चुम्बक किस पदार्थ से बनाए जाते हैं?
उत्तर:
लोहे से।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 14.
मिट्टी चुम्बकीय पदार्थ है या अनुचुम्बकीय ?
उत्तर:
अनुचुम्बकीय।

प्रश्न 15.
क्या होता है यदि चुम्बक को गर्म किया जाए या हथौड़े से पीटा जाए?
उत्तर:
चुम्बक अपना गुण खो देता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रेखांकित शब्दों को वाक्य के अनुसार शुद्ध कीजिए
(क) कागज एक चुम्बकीय पदार्थ है।
(ख) एनास्टिक एक चुम्बकीय पदार्थ है।
(ग) कृत्रिम चुम्बक का आविष्कार इंग्लैण्ड में हुआ।
(घ) चुम्बक का एक धुव होता है।
उत्तर:
(क) अनुचुम्बकीय
(ख) लोहा
(ग) यूनान
(घ) दो।

प्रश्न 2.
एक सरल कम्पास बनाने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्रियाकलाप:
छड़ चुम्बक के उपयोग से लोहे की सुई को चुम्बकित कीजिए। अब इसे किसी छोटी कॉर्क अथवा फोम के टुकड़े में निविष्ट कीजिए। इसे पानी से भरे प्याले अथवा टब में तैराइए। यह सुनिश्चित कीजिए कि सुई पानी को न छुए। अब आपकी कम्पास कार्य करने के लिए तैयार है। तैरती कॉर्क पर लगी सुई की दिशा नोट कीजिए। सुई लगी कॉर्क को विभिन्न दिशाओं में घुमाइए। जब बिना घुमाए कॉर्क तैरने लगे तो सुई की दिशा पुनः नोट कीजिए। कॉर्क का घूमना बंद होने पर सुई सदैव एक ही दिशा दर्शाती
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -2

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 3.
(a) आप रेत से लोहे के बुरादे को किस प्रकार अलग करेंगे।
(b) कुछ स्थानों का भ्रमण कर चुम्बक की सहायता से विभिन्न स्थानों की मिट्टी में लोहे की वस्तुओं (पिन, नट-बोल्ट, कील, लोहे का बुरादा) की संख्या की तुलना कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
(a) मिश्रण से होकर बार-बार चुम्बक गुजार ने पर लोहे का बुरादा चुम्बक से चिपक जाता है।
(b)

स्थानलोहे की वस्तुओं की संख्या
1. अपने घर के सामने कीथोड़ी सी वस्तुएं, पिन, नट, कील
2. कार मैकेनिक की दुकान के सामने की मिट्टीबहुत सी वस्तुएं, लोहे का बुरादा, कील, नट, बोल्ट आदि।
3. खेत की मिट्टीबिल्कुल नहीं

प्रश्न 4.
एक कागज की शीट पर लोहे का बुरादा फैलाइए। इस शीट के ऊपर एक छड़ चुम्बक रखिए। आप क्या देखते है? क्या लोहे का बुरादा चुम्बक के सभी स्थानों पर एक समान रूप से चिपकता है? क्या आप चुम्बक के किसी भाग में किसी अन्य भाग से अधिक लोहे का बुरादा चिपका हुआ देखते हैं ?
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -3
1. चुम्बक लोहे के बुरादे को अपनी ओर खींचती है।
2. बुरादा चुम्बक पर समान रूप से नहीं चिपकता।
3. चुम्बक के सिरों पर बुरादा अधिक चिपकता है।

प्रश्न 5.
चुम्बकों का रख-रखाव कैसे किया जाता है?
उत्तर:
चुम्बकों को कभी भी पीटना या गर्म नहीं करना चाहिए। इससे चुम्बक अपना चुम्बकत्व खो देती है।
छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए उनके जोड़ों के असमान ध्रुवों को पास-पास रखा जाना चाहिए। इन चुम्बकों को लकड़ी के टुकड़ों HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -4

प्रश्न 6.
कम्पास क्या होता है? इसका चित्र बनाइए।
उत्तर:
कम्पास (दिक्सूचक) काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है जिसमें एक चुम्बकीय सुई अपनी धुरी पर स्वतंत्रतापूर्वक घूमती है। यह सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है। इसकी नोंक उत्तर दिशा को तथा पीछे की ओर का भाग दक्षिण दिशा को दर्शाता है। इसका प्रयोग दिशा का ज्ञान करने के लिए किया जाता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -5

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 7.
चुम्बक का प्रभाव दाने के लिए एक क्रियाकलाप कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्रियाकलाप:
प्लास्टिक अथवा कागज का एक प्याला लीजिए। इसे एक स्टैंड पर शिकंजे (क्लैम्प) की सहायता से कस दीजिए। जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। प्याले के अंदर एक चुम्बक रखिए तथा इसे कागज से ढंक दीजिए, जिससे कि चुम्बक दिखाई न दे। लोहे के बने एक क्लिप को एक धागे से बाँधिए। धागे के दूसरे सिरे को स्टैण्ड के आधार के साथ बाँध दीजिए। (ध्यान रखें, धागे की लम्बाई को पर्याप्त छोटा रखना यहाँ एक युक्ति है।) क्लिप को प्याले के आधार के समीप लाइए। क्लिप बिना किसी सहारे के एक पतंग की भाँति हवा में रुका रहता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -6

प्रश्न 8.
एक कम्पास का उपयोग करके, अपने कमरे की खिड़की तथा अपने घर या अपनी कक्षा के प्रवेश द्वार के खुलने की दिशा ज्ञात कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
कम्पास का उपयोग करके हमने ज्ञात किया कि हमारे कमरे की खिड़की और हमारे घर का प्रवेश द्वार उत्तर दिशा की ओर खुलते हैं जबकि हमारी कक्षा का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में खलता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 9.
समान माप के दो एक जैसे छड़ चुम्बकों को एक-दसरे के ऊपर इस प्रकार रखने का प्रयत्न कीजिए कि एक चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे के उत्तरी ध्रुव पर हो। अवलोकन कीजिए क्या होता है और अपने प्रेक्षणों को अपनी नोटबुक में लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जब हम समान माप के दो एक जैसे छड़ चुम्बकों को एक-दूसरे के ऊपर इस प्रकार रखते हैं कि एक चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दुसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव पर हो तो दोनों चम्बक एक-दूसरे से प्रतिकर्षित होते हैं। दो असमान धूव प्रतिकर्षित होते हैं तथा दो समान ध्रुव आकर्षित होते हैं। यह चुम्बक का गुण है।

प्रश्न 10.
बढ़ई के काम करते समय फर्श पर बहुत-सा लकड़ी का छीलन फैल जाता है तथा कुछ लोहे की कीलें एवं पेंच भी इनके साथ मिल जाते हैं। हाथों से ढूंढने में उसका बहुमूल्य समय नष्ट किये बिना आप कीलों तथा पेंचों को बुरादे तथा छीलन से पृथक् करने में उसकी सहायता कैसे करेंगे? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
यदि बढ़ई चुम्बक का उपयोग करेगा तो लोहे के बने कील एवं पेंच चुम्बक से चिपक जायेंगे।

प्रश्न 11.
आप एक बुद्धिमान गुड़िया बना सकते हैं, जो अपनी पसंद का वस्तुएं चुनती है। एक गुड़िया लाजिए तथा इसके हाथ में एक छोटा चुम्बक बांध दीजिए। इस हाथ को दस्ताने से छुपा दीजिए, जिससे कि चुम्बक दिखाई न दे। अब आपकी बुद्धिमान गुड़िया तैयार है। अपने मित्रों से विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ गुड़िया के हाथ के पास लाने को कहिए। वस्तु के पदार्थ की जानकारी से आप पहले ही यह बता सकते हो कि गुड़िया इस वस्तु को पकड़ेगी या नहीं। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जब हम एक छोटा चुम्बक गुड़िया के दस्ताने में छिपा देते हैं तो वह स्वाभाविक रूप से लोहे, कोबाल्ट या निकिल से बनी वस्तुओं को अपनी ओर खींचती है। वास्तव में यह मजेदार खेल है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मान लीजिए आप मेग्नस की भाँति मेग्नस छड़ी बनाकर भ्रमण पर निकले हैं। चुम्बक द्वारा आकर्षित होने वाली वस्तुओं की सूची बनाइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी : चुम्बक द्वारा आकर्षित होने वाली वस्तुओं का पता लगाना

वस्तु का नामपदार्थ जिसकी वस्तु बनी है (कपड़ा/प्लास्टिक/एल्युमिनियम/ लकड़ी/काँच/लोहा/ अन्य कोई)मैग्नस छड़ी/चुम्बक द्वारा आकर्षित (हाँ/नही)
1. लोहे की गेंदलोहाहाँ
2. स्केलप्लास्टिकनहीं
3. जूताचमड़ानहीं
4. कीललोहाहाँ
5. चाकूलोहाहाँ
6. कुर्सीलकड़ीनहीं
7. चॉकचॉकनहीं
8. डस्टरलकड़ीनहीं
9. केंचीलोहाहाँ
10. मृर्तिनिकिलहाँ

प्रश्न 2.
“स्वतन्त्रतापूर्वक लटका चुम्बक सदैव एक ही दिशा में आकर रुकता है।” एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए।
उत्तर:
क्रियाकलाप:
एक छड़ चुम्बक लेते हैं। इसके एक सिरे पर पहचान के लिए एक चिन्ह बना देते हैं। अब एक धागे को चुम्बक के मध्य बिन्दु से बाँधते हैं जिससे कि इसे एक लकड़ी के स्टैण्ड पर चित्रानुसार लटकाया जा सके। यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि चुम्बक प्रत्येक दिशा में स्वतन्त्रतापूर्वक घूम सके। इसे विराम अवस्था में आने देते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -7
चुम्बक की विराम अवस्था में इसके दोनों सिरों की स्थिति दर्शाने के लिए धरती पर दो बिन्दु चिन्हित कीजिए। इन बिन्दुओं को एक रेखा से मिलाइए। यह रेखा उस दिशा को दर्शाती है, जिस दिशा में चुम्बक अपनी विरामावस्था की स्थिति में आकर रुकता है। अब चुम्बक के एक सिरे को आराम से धक्का देकर घुमाइए तथा इसे विरामावस्था में आने दीजिए। विरामावस्था में इसके सिरों की स्थिति को दोबारा चिन्हित कीजिए। हम देखते हैं कि चुम्बक पुन: अपनी पहली स्थिति में आकर ही रुकता है। चुम्बक को एक दूसरी दिशा में घुमाइए तथा इसके विराम में आने की दिशा नोट कीजिए।

चुम्बक पुनः अपनी पुरानी स्थिति में आकर रुकता है। इससे स्पष्ट है कि स्वतंत्रतापूर्वक लटका चुम्बक सदैव एक ही दिशा में आकर रुकता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 3.
क्या चुम्बक के असमान धुव आकर्षित होते हैं और समान धुव प्रतिकर्षित होते हैं। इसे समझाने के लिए एक खेल-खेल में क्रियाकलाप कीजिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप दो छोटी खिलौना कारें लीजिए तथा उन पर A एवं B अंकित कीजिए। प्रत्येक कार के ऊपर लम्बाई के अनुदिश रबड़ बैण्ड से एक चुम्बक लगाइए। कार A में चुम्बक का उत्तरी ध्रुव अग्रभाग की ओर रखिए। कार B में चुम्बक विपरीत दिशा में रखिए। अब दोनों कारों को एक-दूसरे के समीप रखिए। आकर्षण एवं प्रतिकर्षण के प्रेक्षण निम्न तालिका में प्रस्तुत हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -8

तालिका

कारों की स्थितिकारें कैसे चलती हैं? एक-दूसरे की ओर/एक-दूसरे से दूर/बिल्कुल नहीं
1. कार A का अग्र भाग कार B के अग्र भाग की ओरएक-दूसरे से दूर
2. कार A क पश्च भाग कार B के अग्र भाग की ओरएक-दूसरे की ओर
3. कार A को कार B के पीछे रखने परएक-दूसरे की ओर
4 कार B का पश्च भाग कार A के पश्च भाग की ओरएक-दूसरे से दूर

चुंबकों द्वारा मनोरंजन Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ प्राकृतिक चुम्बक प्राचीन यूनान में मेग्नस नामक एक गड़रिये द्वारा खोजा गया।
→ मैग्नेटाइट एक प्राकृतिक चुम्बक है।
→ ऐसे पदार्थ जो लोहे से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, चुम्बक कहलाते हैं।
→ ऐसे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं। जैसे-लोहा, निकिल एवं कोबाल्ट।
→ ऐसे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, अनुचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं।
→ चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं-उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव। स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में आकर रुकता है।
→ चुम्बक का उपयोग दिशा-निर्धारण के लिए होता है। चुम्बक के उत्तर-दक्षिण में ठहरने के कारण एक युक्ति का विकास किया गया। यह युक्ति कम्पास कहलाती है।
→ कम्पास सामान्यतः कांच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है जिसमें एक चुम्बकीय सुई डिब्बी के अन्दर लगी होती है। यह अपने अक्ष पर स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है। विरामावस्था में सुई का तीर वाला सिरा उत्तर की ओर तथा पिछला भाग दक्षिण की ओर ठहरता है।
→ दो चुम्बकों के असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि समान ध्रुवों में परस्पर प्रतिकर्षण होता है।
→ यदि चुम्बक को गर्म किया जाए व हथौड़े से पीटा जाए या ऊँचाई से गिराया जाए तो वह अपने गुण खो देता है।
→ चुम्बक – जिन पदार्थों में लोहे से बनी वस्तुओं को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है, चुम्बक कहलाते हैं।
→ मैग्नेटाइट – एक प्राकृतिक चुम्बक जिसमें लोहा होता है।
→ उत्तरी ध्रुव – चुम्बक का उत्तर दिशा की ओर निर्देशित होने वाला सिरा उत्तरी ध्रुव कहलाता है।
→ दक्षिणी धूव – चुम्बक का दक्षिण दिशा की ओर निर्देशित होने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।
→ कम्पास (द्विक्सूचक) – यह एक उपकरण है जो दिशा का निर्धारण करता है। इसमें लगी सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

HBSE 6th Class Science हमारे चारों ओर वायु InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो आपसे यह पूछ रहा है कि चौराहे पर पलिसकर्मी अक्सर मुखौटा क्यों पहन लेते हैं?
उत्तर:
भीड़ भरे चौराहे पर पुलिसकर्मी मुखौटा पहनकर यातायात नियन्त्रित करता है, जिससे ईधन जलने के कारण उत्पन्न धुआँ और धूल के कण उसकी साँस में न जायें।।

प्रश्न 2.
पहेली जानना चाहती है कि अगर पारदर्शी शीशे की खिड़कियों को नियमित रूप से साफ न किया जाये तो वह धुंधली क्यों हो जाती हैं?
उत्तर:
वायु में जो धूल के कण उपस्थित होते हैं वे खिड़कियों के पारदर्शी शीशे पर जाकर चिपक जाते हैं और उन्हें धुंधला बना देते हैं।

प्रश्न 3.
बूझो जानना चाहता है कि आग लगने की घटना के समय जलती हुई वस्तु के ऊपर कम्बल लपेटने की सलाह क्यों दी जाती है?
उत्तर:
जब जलती हुई वस्तु के ऊपर कम्बल लपेटा जाता है तो वायु में उपस्थित ऑक्सीजन वस्तु तक कम्बल की वजह से नहीं पहुँच पाती है क्योंकि ऑक्सीजन वायु जलने में सहायता करती है और वायु के अभाव में वस्तु में लगी आग बुझ जाती है।

प्रश्न 4.
पहेली जानना चाहती है कि क्या ये छोटे-छोटे वायु के बुलबुले तब भी दिखाई देंगे, यदि हम वायुरोधी बोतल में रखे ठंडे किये हुये उबले हुये पानी को पुनः गर्म करके इस क्रियाकलाप को करते हैं। अगर आप इसका उत्तर नहीं जानते तो ऐसा कीजिए और देखिए।
उत्तर:
ये बुलबुले पानी में घुली हुई वायु के कारण बनते हैं। जब आप पानी गर्म करते हैं तो घुली हुई वायु बुलबुलों के रूप में बदल जाती है और बाहर आती है। यदि आप पानी को गर्म करते हैं तो पानी वाष्प में परिवर्तित हो जाता है और अन्ततः उबलने लगता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

HBSE 6th Class Science हमारे चारों ओर वायु Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
वायु के संघटक क्या हैं?
उत्तर:
वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। वायु में मुख्यत: नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जल वाष्प तथा कुछ अन्य गैसें होती हैं। वायु में नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। ये गैसें वायु का 99 प्रतिशत भाग बनाती हैं। शेष 1 प्रतिशत में अन्य गैसें तथा धूलकण होते हैं।

प्रश्न 2.
वायुमण्डल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक होती है?
उत्तर:
ऑक्सीजन श्वसन के लिए आवश्यक होती है।

प्रश्न 3.
आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है?
उत्तर:
क्रियाकलाप यह सिद्ध करने के लिए कि वायु ज्वलन में सहायक है, दो मोमबत्ती लेते हैं। एक मोमबत्ती को एक उथले पात्र के बीच में लगाकर जला देते है और इस पात्र में थोड़ा पानी डालते हैं। अब जलती मोमबत्ती को कांच के ‘गिलास से ढंक देते हैं। हम देखते हैं कि कुछ देर बाद मोमबत्ती बुझ जाती है और कांच के गिलास के अन्दर पानी का तल बढ़ गया है। दूसरी मोमबत्ती को भी इसी प्रकार पात्र में रखकर जलाते हैं किन्तु उसे बैंकते नहीं हैं। हम देखते हैं कि मोमबत्ती लगातार जलती रहती है। इससे सिद्ध होता है कि गिलास के अन्दर वाली मोमबत्ती को कम वायु मिली और वह बुझ गई जबकि दूसरी मोमबत्ती को काफी वायु मिली और वह जलती रही।

प्रश्न 4.
आप कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती
उत्तर:
जब किसी बर्तन या काँच के बीकर में जल उबालने से पहले हम सावधानीपूर्वक इन पात्रों के अन्दर की तली को देखते हैं तो इस पर हमें कुछ बुलबुले दिखाई देते हैं। ये बुलबुले पानी में घुली वायु से उत्पन्न होते हैं।

प्रश्न 5.
रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?
उत्तर:
रुई का ढेर जल में सिकुड़ जाता है क्योंकि जल में इसकी सारी हवा निकल जाती है। इसकी परतें आपस में चिपक जाती हैं और ढेर सिकुड़ जाता है।

प्रश्न 6.
पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ……………. कहलाती है।
उत्तर:
वायुमण्डल।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 7.
हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ………… की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
कार्बन डाईऑक्साइड।

प्रश्न 8.
पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए जो वायु की उपस्थिति के कारण सम्भव हैं।
उत्तर;
वायु की उपस्थिति के कारण निम्नलिखित क्रियाकलाप सम्भव हैं-

  • पौधों में श्वसन व प्रकाश संश्लेषण।
  • पवनचक्की का चलना।
  • पतंग का उड़ना।
  • जल चक्र।
  • वाष्पोत्सर्जन।।

प्रश्न 9.
वायुमण्डल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जन्तु एक-दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर:
सभी हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में वायुमण्डल से कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण करते हैं तथा ऑक्सीजन वायुमण्डल में मुक्त करते रहते हैं। पौधे एवं सभी जीव-जन्तु श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं तथा कार्बन डाईऑक्साइड निकालते हैं। ईंधन एवं अन्य पदार्थों के जलने पर भी कार्बन डाईऑक्साइड वायुमण्डल में मुक्त होती है।
इस प्रकार वायुमण्डल में गैसों का सन्तुलन बना रहता है। जन्तु व पौधे गैसों के आदान-प्रदान में एक-दूसरे की सहायता करते है।

HBSE 6th Class Science हमारे चारों ओर वायु Important Questions and Answers

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. वायु बहने की दिशा बताने वाली युक्ति है-
(क) वात सूचक
(ख) दिक्सू चक
(ग) फिरकी
(घ) वायुमापी
उत्तर:
(क) वात सूचक

2. वायु में उपस्थित होती है-
(क) ऑक्सीजन
(ख) कार्बन डाईऑक्साइड
(ग) नाइट्रोजन
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

3. कौन-कौन सी गैस वायुमण्डल का 99% भाग बनाती-
(क) ऑक्सीजन एवं कार्बन डाईऑक्साइड
(ख) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन
(ग) जलवाष्प एवं ऑक्सीजन
(घ) नाइट्रोजन एवं कार्बन डाईऑक्साइड
उत्तर:
(ख) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन

4. वायु प्रदूषित होती है
(क) धूल से
(ख) धुएँ से
(ग) निलम्बित कों से
(घ) इन सभी से
उत्तर:
(घ) इन सभी से

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. हमारी पृथ्वी की सतह से कुछ किलोमीटर तक की वायु की परत ……….. कहलाती है।
2. प्रकृति में जलचक्र के लिए वायु में ………. का उपस्थित होना अनिवार्य है।
3. वायु का वह घटक जो जलने में सहायक है वह …….. कहलाता है।
4. वायु का एक बड़ा भाग ……… कहलाता है।
उत्तर:
1. वायुमण्डल
2. जलवाष्प
3. ऑक्सीजन
4. नाइट्रोजन।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. जलने में सहायक(क) कार्बन डाई ऑक्साइड
2. ईंधन जलने पर उत्पन्न(ख) नाइट्रोजन
3. वायु में सर्वाधिक मात्रा(ग) जलवाष्प
4. उबलते पानी से उत्पन्न(घ) ऑक्सीजन

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. जलने में सहायक(घ) ऑक्सीजन
2. ईंधन जलने पर उत्पन्न(क) कार्बन डाई ऑक्साइड
3. वायु में सर्वाधिक मात्रा(ख) नाइट्रोजन
4. उबलते पानी से उत्पन्न(ग) जलवाष्प

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

(i) हमारे चारों ओर की वायु का एक छोटा अवयव कार्बन डाईऑक्साइड होता है।
(ii) धूल एवं धुआँ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
(iii) जलीय जीव जल में घुली हुई ऑक्सीजन को साँस लेने में उपयोग करते हैं।
(iv) पवन चक्की वायु की तेज गति के कारण चलती है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गतिशील वायु क्या कहलाती है?
उत्तर:
गतिशील वायु पवन कहलाती है।

प्रश्न 2.
फिरकी को वायु में आगे पीछे करने पर क्या होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
फिरकी घूमती है।

प्रश्न 3.
फिरकी को कौन घुमाता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
फिरकी को वायु घुमाती है।।

प्रश्न 4.
खाली बोतल को उल्टा करके पानी में डुबाने पर पानी इसके अन्दर क्यों नहीं जाता? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्योंकि बोतल के अन्दर हवा है जो पानी को अन्दर नहीं जाने देती।

प्रश्न 5.
बोतल को टेड़ा करके पानी में डुबाने पर क्या होता है?
उत्तर:
पानी बोतल के अन्दर जाने लगता है और वायु के बुलबुले बाहर निकलने लगते हैं।

प्रश्न 6.
वायुमण्डल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी की सतह के ऊपर विभिन्न गैरों का घेरा जो कई किलोमीटर तक पाया जाता है, वायुमण्डल कहलाता है।

प्रश्न 7.
पर्वतारोही जब ऊँचे पहाड़ों पर चढ़ते हैं तो एक गैस सिलेण्डर साथ ले जाते हैं। इस सिलेण्डर में कौन-सी गैस होती है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
ऑक्सीजन गैस होती है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 8.
वायु के उस अवयव का नाम बताइए जो जलने में सहायता करता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
ऑक्सीजन।

प्रश्न 9.
पौधों के लिए वायु के दो उपयोग बताइए।
उत्तर:
(i) बीजों का अंकुरण
(ii) श्वसन।

प्रश्न 10.
वायु में सर्वाधिक गैस कौन-सी होती है ?
उत्तर:
नाइट्रोजन (78%)। वायु का लगभग 4/5वाँ भाग।

प्रश्न 11.
बंद कमरे में किसी छेद से आते हुए प्रकाश में आप क्या देखते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धूल के कण तेजी से घूमते हुए चमकते दिखाई देते हैं।

प्रश्न 12.
पानी गर्म करने पर सबसे पहले बर्तन की तली से कुछ बुलबुले ऊपर की ओर उठते दिखाई देते हैं। ये क्या होते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जल में घुली हुई वायु के बुलबुले।

प्रश्न 13.
पानी को तेज गर्म किया जाए तो क्या होता है?
उत्तर:
पानी जलवाष्प में बदलने लगता है।

प्रश्न 14.
वायु के दो गुण लिखिए।
उत्तर:
(i) इसका कोई रंग नहीं होता है।
(ii) यह स्थान घेरती है।

प्रश्न 15.
कार्बन डाईऑक्साइड आग बुझाने का काम करती है, कैसे सिद्ध करेंगे?
उत्तर:
गिलास के अन्दर मोमबत्ती जलाकर।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 16.
हमें मुँह से साँस क्यों नहीं लेनी चाहिए ?
उत्तर:
धूल युक्त वायु हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुँचा सकती है। नाक से साँस लेने पर धूल नासागुहा के श्लेष्म में चिपक जाती है तथा स्वच्छ वायु फेफड़ों में पहुँचती है।

प्रश्न 17.
जो जीव गहरी मिट्टी के अन्दर रहते हैं उन्हें साँस के लिए ऑक्सीजन कहाँ से प्राप्त होती है ?
उत्तर:
ऑक्सीजन मिट्टी के बीच के रन्धों से प्राप्त होती है।

प्रश्न 18.
एक साफ शीशे की खिड़की पर, जो एक खुले क्षेत्र की ओर खुलती हो, कागज की एक आयताकार पट्टी लगा दें। कुछ दिन बाद इस पट्टी को हटाएँ। क्या आप खिड़की के ढंके हुए आयताकार स्थान तथा बाकी खिड़की में कुछ अन्तर पाते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
हाँ, कागज की आयताकार पट्टी से ढके स्थान से पट्टी हटाने पर अन्य स्थान से साफ दिखाई देता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘वायु में ऑक्सीजन है’ सिद्ध करने के लिए एक क्रियाकलाप कीजिए।
उत्तर:
अपने शिक्षक की उपस्थिति में दो उथले पात्रों में दो समान आकार की मोमबत्तियों को बीचों-बीच लगाइये। अब पात्रों में कुछ पानी डाल दें। अब मोमबत्तियाँ जलायें तथा चित्र के अनुसार प्रत्येक मोमबत्ती के ऊपर एक-एक गिलास उलट कर रख दें (एक गिलास दूसरे से बड़ा हो)।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु -1
छोटे गिलास के नीचे रखी मोमबत्ती पहले बुझती है और इसके नीचे पानी का स्तर गिलास में बढ़ जाता है। दूसरे गिलास की मोमबत्ती थोड़ी देर में बुझती है और इसके गिलास में भी पानी का स्तर बढ़ जाता है। चूंकि मोमबत्ती जलने पर ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आती है। इससे सिद्ध होता है कि वायु में ऑक्सीजन है जो कि मोमबत्ती को जलाने में सहायक है।

प्रश्न 2.
पर्वतारोही ऊँचे पहाड़ों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलेण्डर साथ क्यों ले जाते हैं?
उत्तर:
अधिक ऊँचाई पर जाने पर वायुमण्डल में गैसों की कमी होने लगती है। अधिक ऊँचाई पर ऑक्सीजन की उपलब्धता कम होती जाती है। ऑक्सीजन की कमी होने पर पर्वतारोही को सौंस लेने में कठिनाई होगी और ऑक्सीजन के अभाव में उसकी मौत भी हो सकती है। इसीलिए वे ऑक्सीजन के सिलेण्डर साथ ले जाते हैं ताकि वह श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त कर सकें।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 3.
वायु की संरचना बताइए।
उत्तर:
वायु गैसों का मिश्रण है। इसमें नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन की कुल मात्रा 99% होती है। शेष 1% में कार्बन डाईऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें, जलवाष्प तथा धूल के कण होते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु -2

प्रश्न 4.
वायु जल चक्र में किस प्रकार सहायता करती है?
उत्तर:
वायु के कारण ही जलवाष्प बनती है। वाष्पोत्सर्जन एवं वाष्पन के फलस्वरूप बनी जलवाष्प वायु में उड़कर ऊपर पहुँचती है जहाँ यह बादल बनाती है। बादल वायु द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाये जाते हैं और भिन्न-भिन्न स्थानों पर बरसते हैं। इससे जल चक्र चलता रहता है।

प्रश्न 5.
कारखानों में लम्बी चिमनियाँ क्यों लगायी जाती हैं?
उत्तर:
कारखानों में ऊर्जा प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार के ईंधन जलाये जाते हैं। इन पदार्थों से तरह-तरह की हानिकारक गैसें उत्पन्न होती हैं। ये गैसें यदि हमारे शरीर में साँस के द्वारा प्रवेश कर जायेंगी तो शरीर को नुकसान हो सकता है। इसीलिए इन गैसों को अधिक ऊँचाई पर छोड़ने के लिए चिमनियाँ लम्बी बनाई जाती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यह सिद्ध करने के लिए कि मिट्टी में भी वायु होती है, एक क्रियाकलाप कीजिए। यह वायु क्यों उपयोगी है ? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्रियाकलाप : एक बीकर या काँच के गिलास में सूखी मिट्टी का एक ढेला लेते हैं। इसमें पानी डालते हैं और अवलोकन करते हैं कि जैसे-जैसे मिट्टी में पानी डाला जाता है इसमें से बुलबुले निकलने लगते हैं। ये बुलबुले वायु के होते
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु -3
जब मिट्टी के ढेले पर पानी डाला जाता है तो उसमें विद्यमान वायु विस्थापित हो जाती है जो बुलबुलों के रूप में दिखाई देती है। मिट्टी के अन्दर पाये जाने वाले जीव एवं पौध गों की जड़ें श्वसन के लिए इसी वायु का उपयोग करते हैं। मिट्टी के जीव गहरी मिट्टी में बहुत-सी माँद तथा छिद्र बना लेते हैं। इन छिद्रों के द्वारा वायु को अन्दर व बाहर जाने के लिए जगह उपलब्ध हो जाती है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

प्रश्न 2.
पवनचक्की कैसे कार्य करती है ?
उत्तर:
पवनचक्की एक ऐसी युक्ति है जो वायु द्वारा चलती है तथा विभिन्न कार्यों को करने में सहायता करती है। पवनचक्की में बहुत ऊँचाई पर बड़े-बड़े पंखे लगाये जाते हैं। इसमें यह व्यवस्था की जाती है कि जिधर से हवा बहती है इसके पंखे उसी ओर घूम जाते हैं। जब वायु का दबाव पंखों पर पड़ता है तो ये घूमने लगते हैं। पंखों के घूमने के साथ ही इसकी पुलियाँ भी घूमती हैं। इन पुलियों के घूमने से आटा चक्की, ट्यूबवैल, बिजली बनाने का डायनमो आदि चलाये जा सकते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु -4

हमारे चारों ओर वायु Class 6  HBSE Notes in Hindi

→ वायु प्रत्येक स्थान पर मिलती है। हम वायु को देख नहीं सकते, केवल अनुभव कर सकते हैं।
→ वायु स्थान घेरती है, इसका कोई रंग नहीं होता तथा यह पारदर्शी होती है।
→ वायु की वह परत जो पृथ्वी को घेरे हुए है, उसे वायुमण्डल कहते हैं।
→ गतिशील वायु पवन कहलाती है।
→ जल तथा मिट्टी में भी वायु उपस्थित होती है।
→ वायु नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाईऑक्साइड,
→ जलवाष्प तथा कुछ अन्य गैसों का मिश्रण है। इसमें कुछ धूल कण भी हो सकते हैं। प्रकृति में जल चक्र के लिए वायु में जलवाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है। ऑक्सीजन ज्वलन में सहायक तथा श्वसन के लिए आवश्यक गैस है।
→ जलीय प्राणी श्वसन के लिए जल में घुली वायु का उपयोग करते हैं। .वायु का लगभग 4/5वाँ भाग नाइटोजन घेरती है।
→ हमारे चारों ओर की वायु का एक छोटा अवयव कार्बन डाईऑक्साइड होती है। पादप एवं जन्तु श्वसन प्रक्रिया में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं और कार्बन डाईऑक्साइड बनाते हैं।
→ जब हम नाक द्वारा साँस लेते हैं तो हम वायु अन्दर खींचते हैं। इस वायु में धूल के कण भी हो सकते हैं। धूल के कणों को श्वसन तन्त्र में जाने से रोकने के लिए हमारी नाक में छोटे-छोटे बाल तथा श्लेष्मा उपस्थित होते है।
→ ईधन तथा पदार्थों के जलने से धुऔं भी उत्पन्न होता है।
→ धुएँ में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धूल कण होते हैं जो प्रायः हानिकारक होते हैं।
→ वायु से ऑक्सीजन तथा कार्बन डाईऑक्साइड के आदान प्रदान के लिए पौधे तथा जन्तु एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं।
→ वायु पवनचक्की को घुमाती है। पवनचक्की का उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने तथा आटा-चक्की को चलाने में होता है।
→ वायु बहुत – से पौधों के बीजों तथा फूलों के परागकणों को इधर-उधर फैलाने में सहायक होती है।
→ वायुमण्डल – वायु की वह परत जो पृथ्वी को घेरे हुए है, उसे वायुमण्डल कहते हैं।
→ वायु की संरचना – वायु अनेक गैसों का मिश्रण है जिसमें नाइट्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड, ऑक्सीजन, जलवाष्प तथा अल्प मात्रा में अन्य गैसें होती हैं।
→ ऑक्सीजन – यह वायु का एक अवयव है। पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण करते हैं तथा ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
→ नाइट्रोजन – यह वायु का एक अवयव है। यह वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाती है।
→ कार्बन डाईऑक्साइड – यह वायु का एक छोटा अवयव है। जन्तु श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं तथा कार्बन डाईऑक्साइड निकालते हैं।
→ धुआँ – ईधन तथा अन्य पदार्थों के जलने से विभिन्न गैसों का मिश्रण उत्पन्न होता है, इसे धुआँ कहते हैं। यह विभिन्न रंगों का हो सकता है।
→ पवन चक्की – पवनचक्की एक युक्ति है जिसमें बड़े-बड़े पंखे लगे होते हैं। वायु के प्रवाह से पंखे घूमते हैं। पवनचक्की का उपयोग कुओं से पानी निकालने, आटा चक्की को चलाने, बिजली बनाने आदि कार्यों में किया जाता है।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु Read More »

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.4

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Exercise 8.4

प्रश्न 1.
दशमलव का प्रयोग कर रूपयों में बदलिए :
(a) 5 पैसे
(b) 75 पैसे
(c) 20 पैसे
(d) 50 रुपये 90 पैसे
(e) 725 पैसे
हल :
हम जानते हैं कि 100 पैसे = 1 रुपया
1 पैसा = \(\frac{1}{100}\) रुपया
(a) 5 पैसा = \(\frac{5}{100}\) रुपये = 0.05 रूपये उत्तर
(b) 75 पैसे = \(\frac{75}{100}\) रुपये = 0.75 रूपये उत्तर
(c) 20 पैसे = \(\frac{20}{100}\) रुपये = 0.20 रूपये उत्तर

(d) 50 रुपये 90 पैसे = 50 रु. + 90 पैसे
= ₹ 50 + ₹ \(\frac{90}{100}\) = ₹ (50 + \(\frac{90}{100}\))
= (50 + 0.90) रु. = 50.90 रुपये उत्तर

(e) 725 पैसे = 700 पैसे + 25 पैसे
= ₹\(\frac{700}{100}\) + ₹\(\frac{25}{100}\) = ₹ 7 + ₹ 0.25
= ₹ (7 + 0.25) = ₹ 7.25 उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.4

प्रश्न 2.
दशमलव का प्रयोग कर मीटर में व्यक्त करिए :
(a) 15 सेमी
(b) 6 सेमी
(c) 2 मीटर 45 सेमी
(d) 9 मीटर 7 सेमी
(e) 419 सेमी
हल :
हम जानते हैं कि 100 सेमी = 1 मीटर
1 सेमी = \(\frac{1}{100}\) मीटर
(a) 15 सेमी = 100 मीटर = 0.15 मीटर उत्तर
(b) 6 सेमी = \(\frac{6}{100}\) मीटर = 0.06 मीटर उत्तर

(c) 2 मीटर 45 सेमी = 2 मीटर + 45 सेमी
= 2 मीटर + \(\frac{45}{100}\) मीटर
= 2 मीटर + 0.45 मीटर = (2 + 0.45) मीटर
= 2.45 मीटर

(d) 9 मीटर 7 सेमी = 9 मीटर + 7 सेमी
= 9 मीटर + \(\frac{7}{100}\) मीटर
= 9 मीटर + 0.07 मीटर = (9 + 0.07) मीटर
= 9.07 मीटर उत्तर

(e) 419 सेमी = 400 सेमी + 19 सेमी
= \(\frac{400}{100}\) मीटर + \(\frac{19}{100}\) मीटर
= 4 मीटर + 0.19 मीटर = (4 + 0.19) मीटर
= 4.19 मीटर उत्तर

प्रश्न 3.
दशमलव का प्रयोग कर सेमी में व्यक्त करिए :
(a) 5 मिमी
(b) 60 मिमी
(c) 164 मिमी
(d) 9 सेमी 8 मिमी
(e) 93 मिमी
हल :
हम जानते हैं कि 10 मिमी = 1 सेमी
1 मिमी = \(\frac{1}{10}\) सेमी
(a) 5 मिमी = \(\frac{5}{10}\)सेमी = 0.5 सेमी उत्तर
(b) 60 मिमी = \(\frac{60}{10}\) सेमी = 6 सेमी उत्तर

(c) 164 मिमी = \(\frac{160+4}{10}\) सेमी
\(\frac{160}{10}\) सेमी + \(\frac{4}{10}\) सेमी
= 16 सेमी + 0.4 सेमी = (16 + 0.4) सेमी
= 16.4 सेमी उत्तर

(d) 9 सेमी 8 मिमी = 9 सेमी + 8 मिमी
= 9 सेमी + \(\frac{8}{10}\) सेमी
= 9 सेमी + 0.8 सेमी = (9 + 0.8) सेमी
= 9.8 सेमी उत्तर

(e) 93 मिमी = \(\frac{90+3}{10}\) सेमी
= \(\left(\frac{90}{10}+\frac{3}{10}\right)\)
= 9 सेमी + 0.3 सेमी = (9 + 0.3) सेमी
= 9.3 सेमी उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.4

प्रश्न 4.
दशमलव का प्रयोग कर किमी में लिखिए :
(a) 8 मीटर
(b) 88 मीटर
(c) 8888 मीटर
(d) 70 किमी 5 मीटर
हल :
हम जानते हैं कि 1000 मीटर = 1 किमी
1 मीटर = \(\frac{1}{1000}\) किमी
(a) 8 मीटर = \(\frac{8}{1000}\) किमी = 0.008 किमी उत्तर
(b) 88 मीटर = \(\frac{88}{1000}\) किमी = 0.088 किमी उत्तर
(c) 8888 मीटर =\(\frac{8888}{1000}\) = 8.888 किमी उत्तर
(d) 70 किमी 5 मीटर = 70 किमी + 5 मीटर
= 70 किमी + \(\frac{5}{1000}\) किमी = (70 + \(\frac{5}{1000}\)) किमी
= (70 + 0.005) किमी = 70.005 किमी उत्तर

प्रश्न 5.
दशमलव का प्रयोग कर किग्रा में लिखिए :
(a) 2 ग्राम
(b) 100 ग्राम
(c) 3750 ग्राम
(d) 5 किग्रा 8 ग्राम
(e) 26 किग्रा 50 ग्राम
हल :
हम जानते है कि 1000 ग्राम = 1 किग्रा
1 ग्राम = \(\frac{1}{1000}\) किग्रा
(a) 2 ग्राम = \(\frac{2}{1000}\) किग्रा = 0.002 किग्रा उत्तर
(b) 100 ग्राम = \(\frac{100}{1000}\) किग्रा = 0.1 किग्रा उत्तर

(c) 3750 ग्राम = \(\frac{3750}{1000}\) किग्रा
= \(\frac{3000+750}{1000}\) किग्रा = (3 + \(\frac{750}{1000}\)) किग्रा
= (3 + 0.750) किग्रा = 3.750 किग्रा उत्तर

(d) 5 किग्रा 8 ग्राम = 5 किग्रा + 8 ग्राम
= 5 किग्रा + \(\frac{8}{1000}\) किग्रा
= (5 + 0.008) किग्रा = 5.008 किग्रा उत्तर

(e) 26 किग्रा 50 ग्राम = 26 किग्रा + 50 ग्राम
= 26 किग्रा + \(\frac{50}{1000}\) किग्रा
= 26 किग्रा + 0.050 किग्रा = 26.050 किग्रा उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.4 Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

HBSE 6th Class Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
पहेली यह जानने को उत्सुक है कि कचरा उपयोगी कैसे हो सकता है? फिर इसे फेंका ही क्यों गया? क्या इस कूड़े-कचरे में कुछ ऐसा भी है जो वास्तव में कचरा है ही नहीं?
उत्तर:
कचरे में अनेक उपयोगी चीजें भी हो सकती हैं। उपयोगी कचरे को फेंकना नहीं चाहिए। कचरे से प्लास्टिक, लोहे, कागज आदि की वस्तुओं को निकाल लेना चाहिए। इनका पुनः चक्रण करके प्रयोग में लाया जा सकता है। फलों के छिलके, सब्जियाँ आदि से कम्पोस्ट बनाया जा सकता है। अनुपयोगी कचरे का प्रयोग भराव क्षेत्र में किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
पहेली ने अपनी नोटबुक में लिखा-सरकार ने पत्तियों को जलाना चोरी क्यों नहीं माना?
उत्तर:
पहेली ने सुझाव दिया है कि सरकार को पत्तियों को जलाना एक जुर्म मानना चाहिए और इसके खिलाफ कानून बनाना चाहिए।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

HBSE 6th Class Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए-
(क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
(ख) क्या आपने अपने कम्पोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए।
उत्तर:
(क) काँच, प्लास्टिक की थैली, चूड़ियाँ, काँच के गिलास।
(ख) कभी-कभी हमें कीट, कीटाणु, मकड़ी आदि दिखाई पड़ते हैं। यहाँ अन्य सूक्ष्म जीव भी होते हैं।

प्रश्न 2.
चर्चा कीजिए-
(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?
(ख) क्या कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना सम्भव है?
उत्तर:
(क) नहीं, यह हमारा भी उत्तरदायित्व है कि हमें कचरा कम-से-कम उत्पन्न करना चाहिए। फेंकने से पहले हमें चीजों का उपयोग और पुन: उपयोग करना चाहिए।
(ख) हाँ, कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना सम्भव है। पुनः चक्रण योग्य सामग्री का उपयोग करके हम ऐसा कर सकते है।

प्रश्न 3.
(क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते है?
(ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों ?
उत्तर:
(क) घर में बचे हुए भोजन को अन्य खाद्य के साथ तैयार करके इसका उपयोग करते हैं।
(ख) हम केले के पत्ते का चुनाव करेंगे क्योंकि इसमें कचरे के निपटान की कोई समस्या नहीं है।

प्रश्न 4.
(क) विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनःचक्रण किया जा सकता है?
(ख) लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज की नई शीट एवं पुनः चक्रित कागज की सामग्री में कोई अन्तर देखते हैं ?
उत्तर:
(क) प्लास्टिक के कागज के अतिरिक्त अन्य सभी कागजों का पुनः चक्रण किया जा सकता है।
(ख) पुनः चक्रित कागज, कागज की नई शीट की तुलना में अधिक मोटा और भद्दा होता है।

प्रश्न 5.
(क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया था ? समूहों में चर्चा कीजिए।
(ख) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी।
(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।
उत्तर:
(क)

  • गत्ते का बोर्ड क्रॉकरी, मिठाइयाँ।
  • काँच का कवर सजावटी सामान।
  • लकड़ी की पट्टियाँ मशीनी उपकरण।
  • धर्मोकोल शीटें-काँच का सामान।
  • प्लास्टिक बैग वस्त्र, बिस्किट, नमकीन।

(ख) वस्त्र और पोशाकें।

(ग) एक दिन गौरव को अपने मित्र अभिषेक को उसके जन्मदिन पर उपहार देना था। गौरव ने एक कमीज खरीदी जो पहले प्लास्टिक और फिर गत्ते के डिब्बे में बन्द थी। गौरव ने दुकानदार से कहकर उसे एक चमकदार कागज में लिपटवाया। वह इस पैकेट को लेकर अभिषेक के पास पहुंचा और उसे कमीज गिफ्ट की। अभिषेक ने गौरव द्वारा लाये गये पैकेट को खोला और गौरव को धन्यवाद दिया। अभिषेक ने गौरव को समझाया कि वह कमीज को बिना पैक किये भी ला सकता था क्योंकि पॉलीथिन, गत्ता एवं रंगीन कागज व्यर्थ है। यदि गौरव चाहता तो इन व्यर्थ की चीजों से बच सकता था। इससे कचरे की मात्रा में कमी आती। अभिषेक की बातों से गौरव बहुत प्रभावित हुआ।

प्रश्न 6.
क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कम्पोस्ट का उपयोग उत्तम होता है ?
उत्तर:

  • हाँ, रासायनिक उर्वरक के स्थान पर कम्पोस्ट का प्रयोग अपेक्षाकृत उत्तम होता है।
  • कम्पोस्ट बनाने में घरेलू अपशिष्ट का भी प्रयोग हो जाता है।
  • कम्पोस्ट के उपयोग से हम धन की बचत कर सकते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

HBSE 6th Class Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. वह स्थान जहाँ व्यर्थ जमीन के गड्ढ़ों में कचरा फेंका जाता है, कहलाता है-
(क) भराव क्षेत्र
(ख) उर्वर क्षेत्र
(ग) बंजर क्षेत्र
(घ) कूड़ा घर
उत्तर:
(क) भराव क्षेत्र

2. कुछ पदार्थों के विगलित और खाद में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कहलाती है-
(क) सड़ांध
(ख) कम्पोस्टिंग
(ग) निक्षालन
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) कम्पोस्टिंग

3. वर्मी कम्पोस्टिंग में प्रयुक्त होते हैं-
(क) कॉकरोच
(ख) चूहे
(ग) केचुआ
(घ) परजीवी
उत्तर:
(ग) केचुआ

4. पुनः चक्रण योग्य है-
(क) कागज
(ख) काँच की बोतल
(ग) प्लास्टिक के खिलौने
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. ……………….. रंग के कूड़ेदान में पुन: उपयोग किए जा सकने वाले पदार्थ डालने चाहिए।
2. ……………….. रंग के कूड़ेदान में रसोई तथा अन्य पादप तथा जन्तु अपशिष्टों को डालना चाहिए।
3. लाल केंचुओं के दांत नहीं होते। इनमें एक विशेष प्रकार की संरचना ……………….. होती है।
4. कुछ प्रकार के ……………….. का पुनः चक्रण किया जा सकता है।
उत्तर:
1. नीले
2. हरे
3. गिजर्ड
4. प्लास्टिकों।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. कागज, प्लास्टिक(i) विगलन योग्य
2. फलों के छिलके(ii) पुन: चक्रण योग्य
3. वर्मी कम्पोस्ट(iii) भराव योग्य
4. कचरा(iv) केचुआ

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. कागज, प्लास्टिक(ii) पुन: चक्रण योग्य
2. फलों के छिलके(i) विगलन योग्य
3. वर्मी कम्पोस्ट(iv) केचुआ
4. कचरा(iii) भराव योग्य

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

(i) वर्मी कम्पोस्ट बनाने में लाल केंचुओं का उपयोग किया जाता है।
(ii) केचुआ सड़ी-गली पत्तियाँ मिट्टी सहित खाते हैं।
(iii) नीले कूड़ेदान में सूखा कचरा तथा हरे कूड़ेदान में गीला कचरा डाला जाता है।
(iv) प्लास्टिक जलाने पर लाभदायक गैसें उत्पन्न करती हैं।
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कूड़ा जिसे हम फेंक देते हैं, क्या कहलाता है?
उत्तर:
कचरा।

प्रश्न 2.
भराव क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमि के व्यर्थ तथा निचले क्षेत्र जहाँ कूड़ा डाला जाता है, भराव क्षेत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 3.
यदि हमारे घरों के आस-पास से कूड़ा न उठाया जाये तो क्या होगा?
उत्तर:
घर के आस-पास कूड़े के ढेर लग जायेंगे तथा वातावरण दुर्गन्धयुक्त हो जायेगा।

प्रश्न 4.
दो पुनः चक्रण योग्य व्यर्थ वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. गत्ते के बड़े डिब्बे
  2. प्लास्टिक की बोतलें।

प्रश्न 5.
कम्पोस्टिंग किसे कहते हैं ?
उत्तर:
कुछ पदार्थों के विगलित और खाद में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को कम्पोस्टिंग कहते हैं।

प्रश्न 6.
कूड़े एवं पत्तियों को जलाना क्यों हानिकारक होता है ?
उत्तर:
इनके जलने से हानिकारक गैसें उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 7.
केंचुआ भोजन को कैसे पीसता है ?
उत्तर:
केंचुआ में गिजर्ड नामक संरचना होती है जिससे यह भोजन पीसता है।

प्रश्न 8.
वर्मी कम्पोस्ट का क्या प्रयोग है ?
उत्तर;
वर्मी कम्पोस्ट को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 9.
पॉलीथिन से दो हानियाँ बताइए।
उत्तर:

  1. ये नालों को रोक देती हैं।
  2. पशुओं द्वारा निगलने पर उन्हें हानि पहुँचाती हैं।

प्रश्न 10.
हमें प्लास्टिक की थैली के विकल्प के रूप में क्या चुनना चाहिए?
उत्तर:
जूट या कपड़े के बने थैले या कागज/अखबार के थैले।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पुरानी तथा फेंकी जाने वाली काँच की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें, नारियल की भूसी, ऊन, चादरें, बधाई कार्ड तथा अन्य अनुपयोगी वस्तुएँ एकत्र कीजिए। क्या आप फेंकने के स्थान पर इनसे कुछ उपयोगी चीजें बना सकते हैं? प्रयास कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  • प्लास्टिक के बड़े डिब्बे या बोतलें काटकर पौधे उगाने के लिए।
  • प्लास्टिक एवं काँच की बोतलें पेन स्टैण्ड बनाने के लिए।
  • ऊन का प्रयोग गुड़िया बनाने के लिए।
  • रंगीन कागज का प्रयोग गुलदस्ते बनाने के लिए।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) ………….. कड़ा एकत्र करके ट्रकों द्वारा निचले खुले क्षेत्रों में जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं, ले जाते हैं।
(ख) ………….. बहुत गर्म अथवा ठण्डे वातावरण में जीवित नहीं रह पाते हैं।
(ग) कचरे में ………….. और ………….. दोनों अवयव होते हैं।
(घ) व्यर्थ प्लास्टिक का ………….. किया जा सकता है।
उत्तर:
(क) सफाई कर्मचारी
(ख) लाल केंचुए
(ग) उपयोगी, अनुपयोगी
(घ) पुनः चक्रण।

प्रश्न 3.
सत्य तथा असत्य कथन छाँटिए
(क) हमें कम से कम कचरा निष्कासित करना चाहिए।
(ख) काँच की वस्तुओं का पुनः चक्रण नहीं किया जा सकता।
(ग) लाल केंचुए गिजर्ड द्वारा भोजन पीसते हैं।
(घ) कागज का पुनः और पुनः प्रयोग किया जा सकता है।
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 4.
कम्पोस्ट क्या है ? यह कैसे तैयार किया जाता है? इसका एक उपयोग लिखिए।
उत्तर:
कम्पोस्ट:
रसोईघर से निकला अपशिष्ट पदार्थ, छिलके, सब्जियों, पशुओं के अपशिष्ट आदि पदार्थों को सड़ाकर तैयार किया गया पदार्थ कम्पोस्ट कहलाता है। उपरोक्त पदार्थों को जमीन में कुछ बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर उसमें कूड़े को डालकर मिट्टी से दबा दिया जाता है। कुछ दिनों बाद कम्पोस्ट तैयार हो जाता है। कम्पोस्ट का प्रयोग खाद के रूप में पौधों के पोषण के लिए किया जाता है।

प्रश्न 5.
प्लास्टिक का प्रयोग हमारे लिए क्या समस्याएँ उत्पन्न कर रहा है ?
उत्तर:
हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का अत्यधिक प्रयोग करते हैं। अनेक खाद्य सामग्रियाँ प्लास्टिक के बैगों में आती हैं। इसके अतिरिक्त वस्त्र, इलैक्ट्रॉनिक्स आदि सामग्री की पैकिंग, बाल्टी, बोतल, ब्रश, कंधे आदि अनेक वस्तुओं का प्रयोग करने के पश्चात् हम कचरे के रूप में फेंक देते हैं। यह कचरा नालों को बन्द कर देता है, पशु इनको खा जाते हैं। जब इन्हें खेतों में डाल दिया जाता है तो ये मृदा प्रदूषण करते हैं। इनके जलने से जहरीली गैस निकलती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभिन्न प्रकार की अपशिष्ट वस्तुओं/कचरे को A, B, C तथा D चार ढेरियों में बाँटकर इन्हें भूमि में दबा दिया गया। 4 दिन से 4 सप्ताह के पश्चात् इनमें क्रमिक परिवर्तनों को बताइए।
ढेरी A – फल एवं सब्जी के छिलके, चाय की पत्तियाँ, अपशिष्ट भोजन
ढेरी B – समाचार पत्र, सूखी पत्तियाँ, कागज की थैलियाँ
ढेरी C – काँच की बोतल, प्लास्टिक की बोतल, चमड़े का सामान
ढेरी D – पुराने खिलौने, एल्युमिनियम रेपर, गुटखा पाउच, शैम्पू पाउच (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी कचरे की वेरियों में क्या परिवर्तन आये।

कचरे की ढेरा4 दिन बाद6 दिन बाद2 सप्ताह बाद4 सप्ताह बाद
Aकाला रंग, दुर्गन्ध नहीं, पूर्णतः विगलितथोड़ा बाकीथोड़ा बाकीपूरी तरह समाप्त
Bलगभग पूर्णतः विगलित, अभी भी दुर्गन्धयुक्तकाला रंग, कोई दुर्गन्ध नहीं, पूर्णतः विगलितपूर्णतः विगलितपूर्णतः विगलित
Cकोई परिवर्तन नहींकोई परिर्वतन नहींकोई परिवर्तन नहींकोई परिवर्तन नहीं
Dकोई परिवर्तन नहींकोई परिवर्तन नहींकोई परिवर्तन नहींकोई परिवर्तन नहीं

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2.
केंचुओं से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए एक क्रियाकलाप कीजिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप मैदान में एक गड्ढा (लगभग 30 सेमी गहरा) खोदें अथवा कोई लकड़ी का बॉक्स किसी ऐसे स्थान पर रखें जो न तो बहुत गर्म हो और न बहुत ठण्डा ।
गहरे गड्ढे अथवा बॉक्स की तली में एक जाल अथवा मुर्गा जाली बिछा दीजिए। इसकी जगह आप रेत की 1-2 सेमी मोटी परत भी बिछा सकते हैं। अब रेत के ऊपर सब्जियों अथवा फलों के अपशिष्ट बिछा दीजिए।
आप हरी पत्तियाँ, पौधों की सूखी डंडियों के टुकड़े, भूसा अथवा समाचार पत्र की 1 इंच चौड़ी पट्टियाँ काटकर उन्हें रेत अथवा जाली के ऊपर बिछा सकते हैं। कुछ जल छिड़ककर इस परत को नम बनाइए। अब इस परत पर कुछ लाल केंचुए छोड़ दीजिए। अब इन्हें जूट की बोरी, पुरानी चादर अथवा घास से हल्के से टैंक दीजिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा संग्रहण एवं निपटान -1
केंचुए उपरोक्त अपशिष्ट पदार्थों को खाते हैं तथा मल उत्पन्न करते हैं। इनके मल में लाभदायक कार्बनिक पदार्थ होते हैं। 3-4 सप्ताह बाद गड्ढों का निरीक्षण करते हैं। इसमें हमें गहरे रंग की मिट्टी मिलती है। यही वर्मी कम्पोस्ट है।

प्रश्न 3.
कागज का पुन: चक्रण कैसे किया जाता है ?
उत्तर:
इसके लिए हमें पुराने समाचार-पत्रों, लिफाफे, मैगजीन, रद्दी कॉपी व किताबें एवं अन्य बेकार कागजों की आवश्यकता होती है। कागजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है। इन्हें एक बाल्टी या टब में रखकर जल डालिए। कागज के टुकड़ों को जल में एक दिन के लिए डूबा रहने दीजिए। अब इस भीगे कागज को काटकर गाढ़ी लुग्दी बनाइये।

अब फ्रेम पर जड़ी जाली पर गीली लुग्दी को फैलाइये। लुग्दी की परत को यथासम्भव एकसमान बनाने के लिए फ्रेम को धीरे ठोकिए। जल के बहकर निकल जाने तक प्रतीक्षा कीजिए। यदि आवश्यक हो तो फ्रेम पर पुराना कपड़ा अथवा समाचार-पत्र फैला दीजिए जिससे लुग्दी का अधिक से अधिक जल सोख लिया जाय। अब लुग्दी की इस परत को सावधानी से फ्रेम से अलग कर किसी पुराने समाचार-पत्र पर रखें समाचार-पत्र के किनारों पर कुछ भारी वस्तु रखें जिससे वे मुड़ न सकें। इसके सूखने पर हमें कागज का गत्ता प्राप्त होगा।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 4.
प्लास्टिक के अति उपयोग को निम्नतम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं तथा इसके कचरे के निपटान के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
उत्तर;

  1. हम प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करें। जहाँ तक सम्भव हो हम इनके उपयोग से बचें।
  2. दुकानदारों से कागज के थैले उपयोग करने का आग्रह करें। खरीददारी के लिए बाजार जाते समय हम घर से कपड़े अथवा जूट का थैला लेकर जायें।
  3. हम खाद्य पदार्थों के संग्रहण के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें।
  4. हम उपयोग के पश्चात् प्लास्टिक की थैलियों को इधर-उधर न फेंकें।
  5. हम प्लास्टिक की थैलियों और अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को कभी न जलायें।
  6. हम प्लास्टिक एवं कागज को पुनः चक्रण के लिए भेजें।
  7. घरेलू कूड़े-करकट को प्लास्टिक बैगों में भरकर न फेंकें।
  8. अपने मित्रों एवं अन्य लोगों को प्लास्टिक सम्बन्धी हानियों से अवगत करायें।

कचरा: संग्रहण एवं निपटान Class 6  HBSE Notes in Hindi

→ हम अपने घरों, विद्यालयों, दुकानों एवं कार्यालयों से प्रतिदिन अत्यधिक मात्रा में कूड़ा-कचरा बाहर फेंकते हैं।
→ हम अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में अत्यधिक कचरा उत्पन्न करते रहते हैं।
→ सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र करके ट्रकों द्वारा निचले खुले क्षेत्रों में, जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं, ले जाकर फेंकते हैं। इन निचले खुले क्षेत्रों को भराव क्षेत्र कहते हैं।
→ कचरे में उपयोगी तथा अनुपयोगी दोनों प्रकार के अवयव होते हैं। अनुपयोगी अवयव को पृथक् कर लेते हैं और फिर इसे भराव क्षेत्र में फैलाकर मिट्टी की परत से टैंक देते हैं।
→ जब यह भराव क्षेत्र पूरी तरह से भर जाता है तब प्रायः इस पर पार्क अथवा खेल का मैदान बना देते हैं। लगभग अगले 20 वर्षों तक इस पर कोई भवन निर्माण नहीं किया जाता है।
→ रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जन्तु अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित करना कम्पोस्टिंग कहलाता है।
→ रसोईघर के कचरे को कृमि अथवा लाल केंचुओं द्वारा कंपोस्ट में परिवर्तित करना वर्मी कम्पोस्टिंग कहलाता है।
→ कागज का पुनः चक्रण किया जा सकता है तथा पुनः चक्रण द्वारा बने कागज से उपयोगी वस्तुएँ बनायी जा सकती हैं। कुछ प्रकार के प्लास्टिकों का पुनः चक्रण किया जा सकता है परन्तु सभी प्रकार के प्लास्टिकों का पुनः चक्रण नहीं किया जा सकता है।
→ सभी प्रकार के प्लास्टिक गर्म करने या जलाने पर हानिकारक गैसें मुक्त करते हैं। ये गैसें अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न करती हैं जिनमें फेफड़े की बीमारियाँ एवं कैंसर भी सम्मिलित हैं।
→ जब प्लास्टिक की थैलियों को पशु निगल जाते हैं तो उनकी मृत्यु भी हो सकती है। प्लास्टिक की थैलियाँ बहुधा बहकर नालों अथवा सीवर प्रणाली में पहुँच जाती हैं जिससे नाले अवरुद्ध हो जाते हैं और गन्दा पानी सड़कों पर फैलने लगता है।
→ हमें कम से कम अपशिष्ट उत्पन्न करने की आवश्यकता है। हमें अपने चारों ओर बढ़ते कचरे से निपटने के उपाय खोजने चाहिए।
→ कचरा – कुछ अपशिष्ट वस्तुएँ जिनकी हमें आवश्यकता नहीं होती और हम उन्हें फेंक देते हैं; जैसे-खाली थैली, छिलके, गत्ते, पुराने खिलौने आदि।
→ भराव क्षेत्र – जमीन का निचला क्षेत्र जिसमें कूड़े-कचरे को फेंका जाता है।
→ अपशिष्ट – ये वे वस्तुएँ है, जिन्हें हम उपयोग के बाद फेंक देते हैं।
→ कम्पोस्ट – कचरे से बनायी गई खाद जिसका उपयोग पौधों के पोषण के लिए किया जाता है।
→ वर्मी कम्पोस्टिंग – रसोईघर के कचरे से लाल केंचुओं द्वारा खाद बनाने की प्रक्रिया।
→ पुनः चक्रण – वह प्रक्रम जिसके द्वारा उपयोग की गई वस्तुओं या चीजों का पुनर्प्रयोग हेतु परिवर्तन किया जाता है।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान Read More »

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.3

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Exercise 8.3

प्रश्न 1.
कौन-सी संख्या बड़ी है? कारण भी लिखिए :
(a) 0.3 या 0.4
(b) 0.07 या 0.02
(c) 3 या 0.8
(d) 0.5 या 0.05
(e) 1.23 या 1.2
(f) 0.099 या 0.19
(g) 1.5 या 1.50
(h) 1.431 या 1.490
(i) 3.3 या 3.300
(j) 5.64 या 5.603
(k) पाँच ऐसे ही उदाहरण लिखकर उनमें से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
हल :
(a) 0.3 = \(\frac{3}{10}\) और 0.4 = \(\frac{4}{10}\)
0.3 का दसवाँ हिस्सा 0.4 से छोटा है।
∴ 0.3 < 0.4 या 0.4 > 0.3 उत्तर

(b) 0.07 = \(\frac{0}{10}\) + \(\frac{7}{100}\) और 0.02 = \(\frac{0}{10}\) + \(\frac{2}{100}\)
0.07 का सौवाँ हिस्सा 0.02 से बड़ा है।
0.07 > 0.02 उत्तर

(c) 3 = 3 + \(\frac{0}{10}\) और 0.8 = 0 + \(\frac{8}{10}\)
3 का पूर्ण हिस्सा 0.8 से बड़ा है।
3 > 0.8 उत्तर

(d) 0.5 = 0 + \(\frac{5}{10}+\frac{0}{100}\)
और 0.05 = 0 + \(\frac{0}{10}+\frac{5}{100}\)
0.5 का दसवाँ हिस्सा 0.05 से बड़ा है।
0.5 > 0.05 उत्तर

(e) 1.23 = 1 + \(\frac{2}{10}+\frac{3}{100}\)
और 1.2 = 1 + \(\frac{2}{10}+\frac{0}{100}\)
दोनों संख्याओं में दशांश स्थान तक अंक समान हैं। 1.23 का शतांश भाग 1.2 से बड़ा है।
1.23 > 1.2 उत्तर

(f) 0.099 = \(\frac{0}{10}+\frac{9}{100}+\frac{9}{1000}\)
और 0.19 = \(\frac{1}{10}+\frac{9}{100}+\frac{0}{1000}\)
इस स्थिति में, 0.099 का दसवाँ हिस्सा 0.19 से कम है।
0.099 < 0.19
अर्थात 0.19 > 0.099 उत्तर

(g) 1.5 = 1 + \(\frac{5}{10}+\frac{0}{100}\)
और 1.50 = 1 + \(\frac{5}{10}+\frac{0}{100}\)
दोनों संख्याओं का हिस्सा पूर्णतः समान है।
अतः 1.5 और 1.50 एक समान हैं। उत्तर

(h) 1.431 = 1 + \(\frac{4}{10}+\frac{3}{100}+\frac{1}{1000}\)
और 1.490 = 1 + \(\frac{4}{10}+\frac{9}{100}+\frac{0}{1000}\)
दोनों संख्याओं के दसवें स्थान तक समान भाग हैं। 1.431 का सौवाँ भाग 1.490 से छोटा है।
1.431 < 1.490
अर्थात् 1.490 > 1.431 उत्तर

(i) 3.3 = 3 + \(\frac{3}{10}+\frac{0}{100}+\frac{0}{1000}\)
और 3.300 = 3 + \(\frac{3}{10}+\frac{0}{100}+\frac{0}{1000}\)
दोनों संख्याओं का हिस्सा पूर्णतः समान है।
अत: 3.3 और 3.300 एक समान हैं। उत्तर

(j) 5.64 = 5 + \(\frac{6}{10}+\frac{4}{100}+\frac{0}{1000}\)
और 5.603 = 5 + \(\frac{6}{10}+\frac{0}{100}+\frac{3}{1000}\)
दोनों संख्याओं में दशांश स्थान तक अंक समान हैं।
5.64 का शतांश भाग 5.603 से बड़ा है।
5.64 > 5.603 उत्तर

(k) पाँच और उदाहरण :
(i) 0.2 या 0.8
(ii) 3.0 या 0.7
(iii) 0.042 या 0.23
(iv) 2.012 या 2.99
(v) 0.055 या 0.15
हल :
(i) 0.2 = 0 + \(\frac{2}{10\) और 0.8 = 0 + \(\frac{8}{10}\)
0.2 का दसवाँ हिस्सा 0.8 से छोटा है।
∴ 0.2 < 0.8 अर्थात 0.8 > 0.2 उत्तर

(ii) 3.0 = 3 + \(\frac{0}{10}\) और 0.7 = 0 + \(\frac{7}{10}\)
3 का पूर्ण भाग 0.7 से बड़ा है।
3 > 0.7 उत्तर

(iii) 0.042 = 0 + \(\frac{0}{10}+\frac{4}{100}+\frac{2}{1000}\)
और 0.23 = 0 + \(\frac{2}{10}+\frac{3}{100}+\frac{0}{1000}\)
0.042 का दसवाँ भाग 0.23 से छोटा है।
∴ 0.042 < 0.23 अर्थात् 0.23 > 0.042 उत्तर

(iv) 2.012 = 2 + \(\frac{0}{10}+\frac{1}{100}+\frac{2}{1000}\)
और 2.99 = 2 + \(\frac{9}{10}+\frac{9}{100}+\frac{0}{1000}\)
2.99 का दसवाँ भाग 2.012 से बड़ा है।
∴ 2.99 > 2.012 या 2.012 < 2.99 उत्तर

(v) 0.055 = 0 + \(\frac{0}{10}+\frac{5}{100}+\frac{5}{1000}\)
और 0.15 = 0 + \(\frac{1}{10}+\frac{5}{100}+\frac{0}{1000}\)
0.055 का दसवाँ भाग 0.15 से छोटा है।
∴ 0.055 < 0.15 या 0.15 > 0.055 उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.3 Read More »

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल

HBSE 6th Class Science जल InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो जिज्ञासु है कि क्या हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध होता है। क्या ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ के लोगों को उचित मात्रा में जल नहीं मिलता है? वे अपना काम कैसे चलाते हैं?
उत्तर:
हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता है। राजस्थान जैसे क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता है। वे अपना काम जल का उचित संग्रहण (भण्डारण) करक चलाते हैं।

प्रश्न 2.
बूझो चाहता है कि आप अपने जीवन में किसी ऐसे दिन की कल्पना करें जिस दिन जल की आपूर्ति टोटियों द्वारा नहीं हो रही हो। अतः आपको स्वयं बहुत दूर से जल लाना पड़ता है। तब क्या आप जल की उतनी ही मात्रा का उपयोग करेंगे जितनी अन्य दिनों में करते है?
उत्तर:
निश्चित रूप से हम ऐसे दिनों में जल की उतनी मात्रा का उपयोग नहीं करेंगे जितनी हम अन्य दिनों में करते हैं।

प्रश्न 3.
बूझो वाष्पोत्सर्जन के विषय में पढ़ता रहा है। उसने स्वयं से पूछा-एक किलोग्राम गेहूँ देने वाले, गेहूँ के पौधों से वाष्पोत्सर्जन द्वारा कितने जल की क्षति होती है? उसने पता लगाया कि यह क्षति लगभग 500 लीटर है जो कि अनुमानतः बड़े आकार की 25 बाल्टियों में भरे जल के बराबर है। क्या अब आप यह कल्पना कर सकते हैं कि वनों, फसलों तथा घास के मैदानों द्वारा कुल मिलाकर जल की कितनी मात्रा की क्षति होती है ?
उत्तर:
घास के मैदानों, फसलों एवं वनों से हजारों टन पानी की क्षति होती है।

प्रश्न 4.
पहेली ने सर्दियों में प्रातःकाल घास की पत्तियों पर ओस की बूंदें देखी हैं। क्या आपने भी कभी शीत ऋतु में प्रातःकाल पत्तियों या धातु के पृष्ठों जैसे लोहे की ग्रिल तथा दरवाजों पर इसी प्रकार की ओस की बूंदें देखी हैं ? क्या यह भी संघनन के कारण है? क्या आपने गर्मियों में भी प्रातः काल ऐसा होते देखा है?
उत्तर:

  1. हाँ, संघनन के कारण ऐसा होता है।
  2. गर्मियों में भी कभी-कभी प्रात:काल ऐसा होता है।

प्रश्न 5.
सर्दियों में प्रातःकाल धरती के पास बूझो ने कोहरा देखा है। वह विचार कर रहा है कि क्या यह भी ठंडी धरती के पास जलवाष्प का संघनन है। आप क्या सोचते हैं ?
उत्तर;
हाँ, यह भी ठण्डी धरती के पास का जलवाष्प का संघनन है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

HBSE 6th Class Science जल Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
नीचे दिये गये स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ………………. कहते हैं।
(ख) जलवाष्य को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ………………. कहते है।
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ………………. लाता है।
(घ) अत्यधिक वर्षा से ………………. आती है।
उत्तर:
(क) वाष्पन
(ख) संघनन
(ग) सूखा
(घ) बाढ़।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्यन अथवा संघनन के कारण से है-
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना।
(ख) गीले कपड़ों पर इस्वी करने पर भाप का ऊपर उठना।
(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना।
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।
उत्तर:
(क) संघनन
(ख) वाष्पन
(ग) संघनन
(घ) वाष्पन
(ङ) वाष्पन।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य हैं ?
(क) वायु में जलवाष्य केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं।
(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता।
(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्यन कहलाती है।
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता
(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठण्डी होती है, जलवाष्य संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।
उत्तर:
(क) असत्य
(खा) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(ङ) सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 4.
मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे ?
उत्तर:
हाँ, गीले कपड़े को अँगीठी या हीटर के पास ले जाकर सुखाने में सहायता मिलेगी क्योंकि अंगीठी या हीटर के आस-पास अधिक गर्मी (ऊष्मा) से कपड़े से वाष्पन अधिक होगा और वह शीघ्र सूखेगा।

प्रश्न 5.
एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसें मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूंदें देखेंगे। करण बताओ?
उत्तर:
ठंडी बोतल की बाहरी सतह भी ठंडी होती है जिससे बाहरी सतह के आस-पास की वायु – ठंडी हो जाती है। ऐसा होने से वायु में उपस्थित जलवाष्प का संघनन हो जाता है और इसकी छोटी-छोटी बूंदें बोतल पर जम जाती हैं।

प्रश्न 6.
चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर हूँक मारते हैं तो लेंस भीग जाते हैं। लेंस क्यों भीग जाते है? समझाइए।
उत्तर:
मुँह से निकलने वाली वायु नम होती है जो लेंसों पर संघनित हो जाती है जिससे लेंस भीग जाते हैं।

प्रश्न 7.
बादल कैसे बनते हैं ?
उत्तर:
महासागरों, नदियों एवं तालाबों से जल का लगातार वाष्पन होता रहता है। इसके अतिरिक्त पौधे भी जल का वाष्प के रूप में उत्सर्जन (वाष्पोत्सर्जन) करते हैं। यह जल वायु में मिश्रित होता रहता है। जब जलवाष्प पृथ्वी से अधिक ऊँचाई पर पहुँचती है तो यह ठंडी होने लगती है क्योंकि पृथ्वी से ऊपर की ओर जाने पर ताप कम होता जाता है। अधिक ऊँचाई पर जलवाष्प संघनित होकर धुंभा जैसा रूप बना लेती हैं जिन्हें बादल कहते हैं। जब ये बादल अधिक ठण्डे होने लगते हैं तो जल की बूंदें बनने लगती हैं और वर्षा के रूप में पृथ्वी पर पुनः आ जाती है।

प्रश्न 8.
सूखा कब पड़ता है ?
उत्तर:
यदि किसी क्षेत्र में एक वर्ष या उससे भी अधिक समय तक वर्षा न हो तो वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन द्वारा मृदा से लगातार जल की हानि होती रहती है क्योंकि यह वर्षा द्वारा वापस नहीं लाया जा रहा है। इसलिए मृदा जलविहीन होने लगती है। उस क्षेत्र के तालाबों और कुओं में जल का स्तर गिर जाता है। उनमें से कुछ सूख भी जाते हैं। भौम जल की भी कमी हो जाती है। इससे सूखा पड़ सकता है।

HBSE 6th Class Science जल Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. कौन सा जल पीने योग्य नहीं होता है?
(क) नदियों का
(ख) कुएँ का
(ग) झील का
(घ) समुद्र का
उत्तर:
(घ) समुद्र का

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

2. पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है?
(क) \(\frac{1}{3}\) भाग
(ख) \(\frac{2}{3}\) भाग
(ग) \(\frac{1}{2}\) भाग
(घ) \(\frac{5}{2}\) भाग
उत्तर:
(ख) \(\frac{2}{3}\) भाग

3. जल को धूप में रखने पर वह वाष्य के रूप में उड़ने लगता है, यह प्रक्रम कहलाता है
(क) वाष्पन
(ख) वाष्पोत्सर्जन
(ग) संघनन
(घ) निष्कासन
उत्तर:
(क) वाष्पन

4. भूमि के अन्दर पाया जाने वाला जल कहलाता है
(क) सतह जल
(ख) बंधित जल
(ग) भौम जल
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) भौम जल

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. ……………….. और ……………….. के जल में बहुत से लवण घुले होते हैं जिससे जल खारा होता है।
2. ……………….. अपने साथ लवणों का बहन नहीं करती है।
3. जलवाष्य के ……………….. के कारण बादलों से जल की बूंदों का निर्माण होता है।
4. वर्षा का जल एकत्र करने को ……………….. कहते हैं।
उत्तर:
1. समुद्र, महासागरों
2. जलवाष्प
3. संघनन
4. वर्षा जल संग्रहण।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. वाष्पन(i) वर्षा न होना
2. अतिवृष्टि(ii) जल का जमना
3. ओला(iii) जल का गैस में बदलना
4. सूखा(iv) बाढ़ आना

उत्तर:

कॉलम ‘A’कॉलम ‘B’
1. वाष्पन(ii) जल का जमना
2. अतिवृष्टि(iv) बाढ़ आना
3. ओला(iii) जल का गैस में बदलना
4. सूखा(i) वर्षा न होना

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

(i) वर्षा होना, जल चक्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कारक
(ii) वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन का जल चक्र में कोई महत्व नहीं है।
(iii) जलवाष्प के संघनन के फलस्वरूप वर्षा होती है।
(iv) लम्बे समय तक वर्षा न होने के कारण सूखा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जल किन-किन रूपों में पाया जाता है ?
उत्तर:
तीन रूपों में बर्फ, जल तथा जलवाष्प।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है ?
उत्तर:
पृथ्वी का 2/3 भाग जल से घिरा हुआ है।

प्रश्न 3.
आपको पीने के लिए जल कहाँ से प्राप्त होता है?
उत्तर:
कुंओं, नदियों एवं नलकूपों से।

प्रश्न 4.
दो प्लेटों में जल लेकर एक को धूप में तथा दूसरी को छाया में रखा जाता है। कौन सी प्लेट का जल पहले गायब होगा? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धूप में रखी गई प्लेट का जल पहले गायब होगा।

प्रश्न 5.
प्लेट का जल क्यों गायब हुआ? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश से जल गर्म होकर वाष्पीकृत होता है जिससे वह गायब हो जाता है।

प्रश्न 6.
जल के वाष्पीकरण और वाष्पोत्सर्जन के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सूर्य का प्रकाश।

प्रश्न 7.
समुद्र एवं सागरों का पानी पीने योग्य क्यों नहीं होता है?
उत्तर:
समुद्र एवं महासागरों के पानी में अत्यधिक लवण घुले होने के कारण यह खारा होता है।

प्रश्न 8.
पौधों द्वारा जल की क्षति को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
बाष्पोत्सर्जन।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 9.
गीले कपड़ों को धूप में सुखाने पर इनका जल कहाँ गायब हो जाता है?
उत्तर:
गर्मी के कारण जल वाष्प बनकर उड़ जाता है।

प्रश्न 10.
जल कणिका किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी बूंदें बना लेती हैं, इन्हें जल कणिका कहते हैं।

प्रश्न 11.
पृथ्वी पर सर्वाधिक जल कहाँ उपस्थित है ?
उत्तर:
महासागरों में।

प्रश्न 12.
यदि भारी वर्षा हो तो क्या होगा?
उत्तर:
बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ जाएगी।

प्रश्न 13.
क्या हम जल का संरक्षण कर सकते हैं ? किसी एक विधि का नाम लिखिए।
उत्तर:
हाँ, तालाब बनाकर।

प्रश्न 14.
‘जल की बचत’ विषय पर अपने स्वयं के कुछ नारे लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  1. जल ही जीवन है।
  2. जल अनमोल है।
  3. जल बचाओ, जीवन बचाओ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वर्षा जल संग्रहण की दो विधियाँ लिखिए।
उत्तर:
गौ जल संग्रहण की दो विधियाँ निम्न प्रकार हैं-
(1) छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण-इस विधि में भवनों की छत पर एकत्रित वर्षा के जल को भण्डारण टैंकों में पाइपों द्वारा पहुँचाया जाता है।
(2) जलाशय बनाना व्यर्थ बहते पानी को नालियों द्वारा तालाबों में एकत्र किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
संघनन की क्रिया को दर्शाने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप-जल से आधा भरा गिलास लीजिए। गिलास को बाहर से सूखे कपड़े से पॉछिए। जल में कुछ बर्फ डालिए। एक या दो मिनट तक प्रतीक्षा कीजिए। गिलास के बाहरी पृष्ठ में होने वाले परिवर्तनों का प्रेक्षण कीजिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल -1
चित्र : बर्फ व जल से भरे गिलास के बाहरी पृष्ठ पर प्रकट जल की बूंदें
हम देखते हैं कि गिलास की बाहरी सतह पर कुछ बूंदें एकत्र हो जाती हैं। ऐसा संघनन की क्रिया के फलस्वरूप हुआ है। बर्फ युक्त जल से गिलास के बाहर की हवा ठण्डी होकर संघनित होकर गिलास की सतह पर जम जाती है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 3.
जल के चार प्रमुख उपयोग लिखिए।
उत्तर:
जल के उपयोग-

  1. जल पीने में उपयोग होता है।
  2. जल का उपयोग, नहाने, कपड़े धोने में होता है।
  3. जल फसलों एवं पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग होता है।
  4. बहुत से जीव जन्तु-जल के अन्दर रहते हैं।

प्रश्न 4.
धूप में फैलाने पर गीले कपड़े कैसे सूख जाते हैं?
उत्तर:
गीले कपड़ों को धूप में फैलाकर डालने से उनसे वाष्पन होने लगता है। कपड़ों में उपस्थित जल गर्मी पाकर वाष्प में बदलकर उड़ जाता है और कपड़े सूख जाते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल -1HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल -2

प्रश्न 5.
तीन क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जिससे आप जल बचा सकते हैं। प्रत्येक क्रियाकलाप को कैसे करेंगे, इसका उल्लेख कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  1. बुश करते समय हमें नल बन्द कर देना चाहिए।
  2. हमें नहाने के लिए टब के स्थान पर बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए।
  3. नलों की टोटियों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी परिवार द्वारा एक दिन में उपयोग होने वाले जल की मात्रा का अनुमान लगाकर सारणी में लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
किसी परिवार द्वारा एक दिन में उपयोग होने वाले जल की मात्रा का अनुमान

क्रियाकलापउपयोग हुए जल की मात्रा
1. पीने में1/2 बाल्टी
2. ब्रुश करने में1/2 बाल्टी
3. नहाने में4 बाल्टी
4, बर्तन साफ करने में2 बाल्टी
5. कपड़े धोने में6 बाल्टी
6. शौचालय में4 बाल्टी
7. फर्श साफ करने में5 बाल्टी
8. कोई अन्य2 बाल्टी
परिवार में एक दिन में उपयोग जल की कुल मात्रा24 बाल्टी

प्रश्न 2.
जल चक्र किसे कहते हैं? आरेख बनाकर वर्णन कीजिए।
उत्तर-
जल चक्र:
जल का विभिन्न रूपों में बदलते हुए एक स्थान से अन्य स्थान पर पहुँचना तथा पुन: उसी स्थान पर लौटना जल चक्र कहलाता है। महासागर, समुद्र, नदियाँ, झीलें, तालाब आदि जल के प्रमुख स्रोत हैं। इसके अतिरिक्त जल की कुछ मात्रा मृदा में भी उपस्थित होती है। सूर्य की गर्मी से जल सतह से जलवाष्प के रूप में उड़ता है तथा पौधों द्वारा वाष्पोत्सर्जन द्वारा भी जल उड़ता है। यह जल बादलों का निर्माण करता है। बादल हवा द्वारा उड़ाकर एक स्थान से दूसरे स्थानों पर ले जाये जाते हैं। बादलों के बरसने पर जल पुन: पृथ्वी पर आ जाता है। कुछ जलवाष्प पहाड़ों पर बर्फ के रूप में गिरती है, जो पिघलकर जल बनाती है। जो नदियों में बहकर पुनः समुद्रों में पहुँच जाता है। वर्षा का कुछ जल पुनः जमीन में चला जाता है। इस प्रकार जल का चक्रण होता रहता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 3.
जल संग्रहण क्या है ? यह क्यों आवश्यक है? जल संग्रहण की एक विधि लिखिए।
उत्तर:
जल संग्रहण : आज के समय में जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे पेयजल की दिन-प्रतिदिन कमी होती जा रही है, अत: जल को भविष्य के लिए बचाना अति आवश्यक है। वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भण्डारण करना ही वर्षा जल संग्रहण कहलाता है।

जल संग्रहण की आवश्यकता : हमारे देश में मुख्यतः मानसूनी वर्षा होती है अर्थात् वर्षभर वर्षा समान नहीं होती। वर्षा का अधिकांश जल नदियों से बहकर सागरों में चला जाता है, जो पीने योग्य नहीं रहता है। इस वर्षा जल को एकत्र करके वर्षभर सूखे की समस्या से बचा जा सकता है। जल संग्रहण करके सिंचाई की जा सकती है तथा वर्षभर पीने के पानी की व्यवस्था की जा सकती है। जल संग्रहण की विधि

छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण : इस विधि में भवनों की छत पर एकत्रित वर्षा के जल को भण्डारण टैंक में पाइपों द्वारा पहुँचाया जाता है। इस जल में छत पर उपस्थित मिट्टी के कण हो सकते हैं जिन्हें उपयोग करने से पहले निस्पंदित करना आवश्यक होता है।

जल Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ जल जीवन के लिए अति आवश्यक है। जल का उपयोग केवल दैनिक कार्यों के लिए ही नहीं वरन् बहुत-सी वस्तुओं के उत्पादन के लिए भी होता है।
→ तालाब, नदी, कुएँ, झरने आदि जल के स्रोत हैं।
→ पृथ्वी का 2/3 भाग जल से घिरा हुआ है। इस जल का अधिकांश भाग समुद्रों और महासागरों में है।
→ गर्म करने पर या सूर्य की गर्मी से जल वाष्प में परिवर्तित होकर वायु में मिलता रहता है। इस प्रकार बनी जलवाष्प वायु का एक भाग बन जाती है।
→ वायु में वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन से जलवाष्प मिलती रहती है।
→ जलवाष्प वायु में संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूंदें बनाती है जो बादल जैसे दिखाई देते हैं। बहुत-सी छोटी जल की बूंदें परस्पर मिलकर वर्षा, हिम अथवा ओले के रूप में गिरती हैं।
→ वर्षा का जल या बर्फ के पिघलने से बहता हुआ जल झीलों, तालाबों तथा नदियों को भर देता है। इस जल का कुछ भाग वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन द्वारा वापस वायु में चला जाता है। शेष जल धीरे-धीरे भूमि के नीचे रिसता रहता है। इस जल का अधिकांश भाग हमें भूमिगत जल के रूप में उपलब्ध रहता है।
→ महासागरों तथा जलीय भागों के बीच जल के चक्रण को जल चक्र कहते हैं।
→ अत्यधिक वर्षा होने से बाढ़ आ जाती है जबकि लम्बे समय तक वर्षा न होने से सूखा पड़ सकता है।
→ पृथ्वी पर उपयोग करने योग्य जल की मात्रा सीमित है इसलिए जल के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।
→ वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भण्डारण करके बाद में प्रयोग करना, वर्षा जल संग्रहण कहलाता है। वर्षा जल संग्रहण का मूलमंत्र यह है कि जल जहाँ गिरे वहीं एकत्र कीजिए।
→ जल वाष्प – जल का गैसीय रूप जल वाष्य कहलाता है। वाष्यन-जल का वाष्प में परिवर्तित होना वाष्पन कहलाता है।
→ संघनन – जल वाष्प के द्रव की बूंदों में बदलने की क्रिया को संघनन कहते हैं।
→ बादल – जल वाष्प वायु में संघनित होकर छोटी-छोटी जल बूंदें बनाती है जो बादल जैसी दिखाई देती है।
→ सूखा – किसी क्षेत्र में लम्बे समय तक वर्षा न होने पर सूखा पड़ सकता है।
→ वर्षा जल संग्रहण – वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भण्डारण करके बाद में प्रयोग करने को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं।
→ जल चक्र – महासागरों तथा जलीय भागों के बीच जल के चक्रण को जल चक्र कहते हैं।
→ ओला – जल वाष्प का संघनन होकर पानी की बूंदें बन जाती हैं, जब ये बूंदें जमकर बर्फ की गोलियाँ बनकर जमीन पर गिरती हैं तो इन्हें ओला कहते हैं।
→ बाढ़ – अत्यधिक वर्षा से नदियों, झीलों तथा तालाबों का जल स्तर बढ़ जाता है और बाढ़ आ जाती है।
→ महासागर – जल का प्रमुख स्रोत जिसके जल में बहुत से लवण घुले होते हैं।

HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल Read More »

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Exercise 8.2

प्रश्न 1.
इन बॉक्सों की सहायता से सारणी को पूरा कर दशमलव रूप में लिखिए :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 1
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 2
हल :
दी गई तालिका को पूरा करने पर-

इकाईदशांशशतांशअंक
0260.26
1381.38
1281.28

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2

प्रश्न 2.
स्थानीय मान सारणी को देखकर दशमलव रूप में लिखिए :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 3
हल :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 4
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 5
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 6

प्रश्न 3.
निम्न दशमलवों को स्थानीय मान सारणी बनाकर लिखिए :
(a) 0.29
(b) 2.08
(c) 19.60
(d) 148.32
(e) 200.812
हल :
स्थानीय मान सारणी :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 7

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2

प्रश्न 4.
निम्न में से प्रत्येक को दशमलव रूप में लिखिए :
(a) 20 + 9 + \(\frac{4}{10}\) + \(\frac{1}{100}\)
(b) 137 + \(\frac{5}{100}\)
(c) \(\frac{7}{10}\) + \(\frac{6}{100}\) + \(\frac{4}{1000}\)
(d) 23 + \(\frac{2}{10}\) + \(\frac{6}{1000}\)
(e) 700 + 20 + 5 + \(\frac{9}{100}\)
हल :
(a) 20 + 9 + \(\frac{4}{10}\) + \(\frac{1}{100}\)
= 20 + 9 + 0.4 + 0.01
= 29.41

(b) 137 + \(\frac{5}{100}\)
= 137 + 0.05
= 137.05 उत्तर

(c) \(\frac{7}{10}\) + \(\frac{6}{100}\) + \(\frac{4}{1000}\)
= 0.7 + 0.06 + 0.004 = 0.764 उत्तर

(d) 23 + \(\frac{2}{10}\) + \(\frac{6}{1000}\)
= 23 + 0.2 + 0.006
= 23.206 उत्तर

(e) 700 + 20 + 5 + \(\frac{9}{100}\)
= 700 + 20 + 5 + 0.09
= 725.09 उत्तर

प्रश्न 5.
निम्न दशमलवों को शब्दों में लिखिए :
(a) 0.03
(b) 1.20
(c) 108.56
(d) 10.07
(e) 0.032
(f) 5.008
हल :
(a) 0.03 = शून्य दश लव शून्य तीन तीन शतांश
(b) 1.20 = एक दशमलव दो शून्य
(c) 108.56 = एक सौ आठ दशमलव पाँच छः
(d) 10.07 = दस दशमलव शून्य सात
(e) 0.032 = शून्य दशमलव शून्य तीन दो
(f) 5.008 = पाँच दशमलव शून्य शून्य आठ उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2

प्रश्न 6.
संख्या रेखा के किन दो बिन्दुओं के बीच निम्न संख्याएँ स्थित हैं ?
(a) 0.06
(b) 0.45
(c) 0.19
(d) 0.66
(e) 0.92
(f) 0.57
हल :
ये सभी बिन्दु 0 और 1 के बीच स्थित हैं :

क्र. सं.संख्यासंख्याओं के बीच में स्थितसंख्या के निकट
(a)0.060.0 और 0.10.1
(b)0.450.4 और 0.50.5
(c)0.190.1 और 0.20.2
(d)0.660.6 और 0.70.7
(e)0.920.9 और 1.00.9
(f)0.570.5 और 0.60.6

प्रश्न 7.
न्यूनतम रूप में भिन्न बनाकर लिखिए :
(a) 0.60
(b) 0.05
(c) 0.75
(d) 0.18
(e) 0.25
(f) 0.125
(g) 0.066
हल :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 8

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 8 दशमलव Ex 8.2 Read More »