HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

HBSE 6th Class Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
पहेली यह जानने को उत्सुक है कि कचरा उपयोगी कैसे हो सकता है? फिर इसे फेंका ही क्यों गया? क्या इस कूड़े-कचरे में कुछ ऐसा भी है जो वास्तव में कचरा है ही नहीं?
उत्तर:
कचरे में अनेक उपयोगी चीजें भी हो सकती हैं। उपयोगी कचरे को फेंकना नहीं चाहिए। कचरे से प्लास्टिक, लोहे, कागज आदि की वस्तुओं को निकाल लेना चाहिए। इनका पुनः चक्रण करके प्रयोग में लाया जा सकता है। फलों के छिलके, सब्जियाँ आदि से कम्पोस्ट बनाया जा सकता है। अनुपयोगी कचरे का प्रयोग भराव क्षेत्र में किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
पहेली ने अपनी नोटबुक में लिखा-सरकार ने पत्तियों को जलाना चोरी क्यों नहीं माना?
उत्तर:
पहेली ने सुझाव दिया है कि सरकार को पत्तियों को जलाना एक जुर्म मानना चाहिए और इसके खिलाफ कानून बनाना चाहिए।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

HBSE 6th Class Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए-
(क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
(ख) क्या आपने अपने कम्पोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए।
उत्तर:
(क) काँच, प्लास्टिक की थैली, चूड़ियाँ, काँच के गिलास।
(ख) कभी-कभी हमें कीट, कीटाणु, मकड़ी आदि दिखाई पड़ते हैं। यहाँ अन्य सूक्ष्म जीव भी होते हैं।

प्रश्न 2.
चर्चा कीजिए-
(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?
(ख) क्या कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना सम्भव है?
उत्तर:
(क) नहीं, यह हमारा भी उत्तरदायित्व है कि हमें कचरा कम-से-कम उत्पन्न करना चाहिए। फेंकने से पहले हमें चीजों का उपयोग और पुन: उपयोग करना चाहिए।
(ख) हाँ, कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना सम्भव है। पुनः चक्रण योग्य सामग्री का उपयोग करके हम ऐसा कर सकते है।

प्रश्न 3.
(क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते है?
(ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों ?
उत्तर:
(क) घर में बचे हुए भोजन को अन्य खाद्य के साथ तैयार करके इसका उपयोग करते हैं।
(ख) हम केले के पत्ते का चुनाव करेंगे क्योंकि इसमें कचरे के निपटान की कोई समस्या नहीं है।

प्रश्न 4.
(क) विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनःचक्रण किया जा सकता है?
(ख) लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज की नई शीट एवं पुनः चक्रित कागज की सामग्री में कोई अन्तर देखते हैं ?
उत्तर:
(क) प्लास्टिक के कागज के अतिरिक्त अन्य सभी कागजों का पुनः चक्रण किया जा सकता है।
(ख) पुनः चक्रित कागज, कागज की नई शीट की तुलना में अधिक मोटा और भद्दा होता है।

प्रश्न 5.
(क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया था ? समूहों में चर्चा कीजिए।
(ख) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी।
(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।
उत्तर:
(क)

  • गत्ते का बोर्ड क्रॉकरी, मिठाइयाँ।
  • काँच का कवर सजावटी सामान।
  • लकड़ी की पट्टियाँ मशीनी उपकरण।
  • धर्मोकोल शीटें-काँच का सामान।
  • प्लास्टिक बैग वस्त्र, बिस्किट, नमकीन।

(ख) वस्त्र और पोशाकें।

(ग) एक दिन गौरव को अपने मित्र अभिषेक को उसके जन्मदिन पर उपहार देना था। गौरव ने एक कमीज खरीदी जो पहले प्लास्टिक और फिर गत्ते के डिब्बे में बन्द थी। गौरव ने दुकानदार से कहकर उसे एक चमकदार कागज में लिपटवाया। वह इस पैकेट को लेकर अभिषेक के पास पहुंचा और उसे कमीज गिफ्ट की। अभिषेक ने गौरव द्वारा लाये गये पैकेट को खोला और गौरव को धन्यवाद दिया। अभिषेक ने गौरव को समझाया कि वह कमीज को बिना पैक किये भी ला सकता था क्योंकि पॉलीथिन, गत्ता एवं रंगीन कागज व्यर्थ है। यदि गौरव चाहता तो इन व्यर्थ की चीजों से बच सकता था। इससे कचरे की मात्रा में कमी आती। अभिषेक की बातों से गौरव बहुत प्रभावित हुआ।

प्रश्न 6.
क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कम्पोस्ट का उपयोग उत्तम होता है ?
उत्तर:

  • हाँ, रासायनिक उर्वरक के स्थान पर कम्पोस्ट का प्रयोग अपेक्षाकृत उत्तम होता है।
  • कम्पोस्ट बनाने में घरेलू अपशिष्ट का भी प्रयोग हो जाता है।
  • कम्पोस्ट के उपयोग से हम धन की बचत कर सकते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

HBSE 6th Class Science कचरा: संग्रहण एवं निपटान Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. वह स्थान जहाँ व्यर्थ जमीन के गड्ढ़ों में कचरा फेंका जाता है, कहलाता है-
(क) भराव क्षेत्र
(ख) उर्वर क्षेत्र
(ग) बंजर क्षेत्र
(घ) कूड़ा घर
उत्तर:
(क) भराव क्षेत्र

2. कुछ पदार्थों के विगलित और खाद में परिवर्तित होने की प्रक्रिया कहलाती है-
(क) सड़ांध
(ख) कम्पोस्टिंग
(ग) निक्षालन
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) कम्पोस्टिंग

3. वर्मी कम्पोस्टिंग में प्रयुक्त होते हैं-
(क) कॉकरोच
(ख) चूहे
(ग) केचुआ
(घ) परजीवी
उत्तर:
(ग) केचुआ

4. पुनः चक्रण योग्य है-
(क) कागज
(ख) काँच की बोतल
(ग) प्लास्टिक के खिलौने
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. ……………….. रंग के कूड़ेदान में पुन: उपयोग किए जा सकने वाले पदार्थ डालने चाहिए।
2. ……………….. रंग के कूड़ेदान में रसोई तथा अन्य पादप तथा जन्तु अपशिष्टों को डालना चाहिए।
3. लाल केंचुओं के दांत नहीं होते। इनमें एक विशेष प्रकार की संरचना ……………….. होती है।
4. कुछ प्रकार के ……………….. का पुनः चक्रण किया जा सकता है।
उत्तर:
1. नीले
2. हरे
3. गिजर्ड
4. प्लास्टिकों।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. कागज, प्लास्टिक (i) विगलन योग्य
2. फलों के छिलके (ii) पुन: चक्रण योग्य
3. वर्मी कम्पोस्ट (iii) भराव योग्य
4. कचरा (iv) केचुआ

उत्तर:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. कागज, प्लास्टिक (ii) पुन: चक्रण योग्य
2. फलों के छिलके (i) विगलन योग्य
3. वर्मी कम्पोस्ट (iv) केचुआ
4. कचरा (iii) भराव योग्य

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

(i) वर्मी कम्पोस्ट बनाने में लाल केंचुओं का उपयोग किया जाता है।
(ii) केचुआ सड़ी-गली पत्तियाँ मिट्टी सहित खाते हैं।
(iii) नीले कूड़ेदान में सूखा कचरा तथा हरे कूड़ेदान में गीला कचरा डाला जाता है।
(iv) प्लास्टिक जलाने पर लाभदायक गैसें उत्पन्न करती हैं।
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कूड़ा जिसे हम फेंक देते हैं, क्या कहलाता है?
उत्तर:
कचरा।

प्रश्न 2.
भराव क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमि के व्यर्थ तथा निचले क्षेत्र जहाँ कूड़ा डाला जाता है, भराव क्षेत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 3.
यदि हमारे घरों के आस-पास से कूड़ा न उठाया जाये तो क्या होगा?
उत्तर:
घर के आस-पास कूड़े के ढेर लग जायेंगे तथा वातावरण दुर्गन्धयुक्त हो जायेगा।

प्रश्न 4.
दो पुनः चक्रण योग्य व्यर्थ वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. गत्ते के बड़े डिब्बे
  2. प्लास्टिक की बोतलें।

प्रश्न 5.
कम्पोस्टिंग किसे कहते हैं ?
उत्तर:
कुछ पदार्थों के विगलित और खाद में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को कम्पोस्टिंग कहते हैं।

प्रश्न 6.
कूड़े एवं पत्तियों को जलाना क्यों हानिकारक होता है ?
उत्तर:
इनके जलने से हानिकारक गैसें उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 7.
केंचुआ भोजन को कैसे पीसता है ?
उत्तर:
केंचुआ में गिजर्ड नामक संरचना होती है जिससे यह भोजन पीसता है।

प्रश्न 8.
वर्मी कम्पोस्ट का क्या प्रयोग है ?
उत्तर;
वर्मी कम्पोस्ट को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 9.
पॉलीथिन से दो हानियाँ बताइए।
उत्तर:

  1. ये नालों को रोक देती हैं।
  2. पशुओं द्वारा निगलने पर उन्हें हानि पहुँचाती हैं।

प्रश्न 10.
हमें प्लास्टिक की थैली के विकल्प के रूप में क्या चुनना चाहिए?
उत्तर:
जूट या कपड़े के बने थैले या कागज/अखबार के थैले।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पुरानी तथा फेंकी जाने वाली काँच की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें, नारियल की भूसी, ऊन, चादरें, बधाई कार्ड तथा अन्य अनुपयोगी वस्तुएँ एकत्र कीजिए। क्या आप फेंकने के स्थान पर इनसे कुछ उपयोगी चीजें बना सकते हैं? प्रयास कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  • प्लास्टिक के बड़े डिब्बे या बोतलें काटकर पौधे उगाने के लिए।
  • प्लास्टिक एवं काँच की बोतलें पेन स्टैण्ड बनाने के लिए।
  • ऊन का प्रयोग गुड़िया बनाने के लिए।
  • रंगीन कागज का प्रयोग गुलदस्ते बनाने के लिए।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) ………….. कड़ा एकत्र करके ट्रकों द्वारा निचले खुले क्षेत्रों में जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं, ले जाते हैं।
(ख) ………….. बहुत गर्म अथवा ठण्डे वातावरण में जीवित नहीं रह पाते हैं।
(ग) कचरे में ………….. और ………….. दोनों अवयव होते हैं।
(घ) व्यर्थ प्लास्टिक का ………….. किया जा सकता है।
उत्तर:
(क) सफाई कर्मचारी
(ख) लाल केंचुए
(ग) उपयोगी, अनुपयोगी
(घ) पुनः चक्रण।

प्रश्न 3.
सत्य तथा असत्य कथन छाँटिए
(क) हमें कम से कम कचरा निष्कासित करना चाहिए।
(ख) काँच की वस्तुओं का पुनः चक्रण नहीं किया जा सकता।
(ग) लाल केंचुए गिजर्ड द्वारा भोजन पीसते हैं।
(घ) कागज का पुनः और पुनः प्रयोग किया जा सकता है।
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 4.
कम्पोस्ट क्या है ? यह कैसे तैयार किया जाता है? इसका एक उपयोग लिखिए।
उत्तर:
कम्पोस्ट:
रसोईघर से निकला अपशिष्ट पदार्थ, छिलके, सब्जियों, पशुओं के अपशिष्ट आदि पदार्थों को सड़ाकर तैयार किया गया पदार्थ कम्पोस्ट कहलाता है। उपरोक्त पदार्थों को जमीन में कुछ बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर उसमें कूड़े को डालकर मिट्टी से दबा दिया जाता है। कुछ दिनों बाद कम्पोस्ट तैयार हो जाता है। कम्पोस्ट का प्रयोग खाद के रूप में पौधों के पोषण के लिए किया जाता है।

प्रश्न 5.
प्लास्टिक का प्रयोग हमारे लिए क्या समस्याएँ उत्पन्न कर रहा है ?
उत्तर:
हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का अत्यधिक प्रयोग करते हैं। अनेक खाद्य सामग्रियाँ प्लास्टिक के बैगों में आती हैं। इसके अतिरिक्त वस्त्र, इलैक्ट्रॉनिक्स आदि सामग्री की पैकिंग, बाल्टी, बोतल, ब्रश, कंधे आदि अनेक वस्तुओं का प्रयोग करने के पश्चात् हम कचरे के रूप में फेंक देते हैं। यह कचरा नालों को बन्द कर देता है, पशु इनको खा जाते हैं। जब इन्हें खेतों में डाल दिया जाता है तो ये मृदा प्रदूषण करते हैं। इनके जलने से जहरीली गैस निकलती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभिन्न प्रकार की अपशिष्ट वस्तुओं/कचरे को A, B, C तथा D चार ढेरियों में बाँटकर इन्हें भूमि में दबा दिया गया। 4 दिन से 4 सप्ताह के पश्चात् इनमें क्रमिक परिवर्तनों को बताइए।
ढेरी A – फल एवं सब्जी के छिलके, चाय की पत्तियाँ, अपशिष्ट भोजन
ढेरी B – समाचार पत्र, सूखी पत्तियाँ, कागज की थैलियाँ
ढेरी C – काँच की बोतल, प्लास्टिक की बोतल, चमड़े का सामान
ढेरी D – पुराने खिलौने, एल्युमिनियम रेपर, गुटखा पाउच, शैम्पू पाउच (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी कचरे की वेरियों में क्या परिवर्तन आये।

कचरे की ढेरा 4 दिन बाद 6 दिन बाद 2 सप्ताह बाद 4 सप्ताह बाद
A काला रंग, दुर्गन्ध नहीं, पूर्णतः विगलित थोड़ा बाकी थोड़ा बाकी पूरी तरह समाप्त
B लगभग पूर्णतः विगलित, अभी भी दुर्गन्धयुक्त काला रंग, कोई दुर्गन्ध नहीं, पूर्णतः विगलित पूर्णतः विगलित पूर्णतः विगलित
C कोई परिवर्तन नहीं कोई परिर्वतन नहीं कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं
D कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं कोई परिवर्तन नहीं

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 2.
केंचुओं से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए एक क्रियाकलाप कीजिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप मैदान में एक गड्ढा (लगभग 30 सेमी गहरा) खोदें अथवा कोई लकड़ी का बॉक्स किसी ऐसे स्थान पर रखें जो न तो बहुत गर्म हो और न बहुत ठण्डा ।
गहरे गड्ढे अथवा बॉक्स की तली में एक जाल अथवा मुर्गा जाली बिछा दीजिए। इसकी जगह आप रेत की 1-2 सेमी मोटी परत भी बिछा सकते हैं। अब रेत के ऊपर सब्जियों अथवा फलों के अपशिष्ट बिछा दीजिए।
आप हरी पत्तियाँ, पौधों की सूखी डंडियों के टुकड़े, भूसा अथवा समाचार पत्र की 1 इंच चौड़ी पट्टियाँ काटकर उन्हें रेत अथवा जाली के ऊपर बिछा सकते हैं। कुछ जल छिड़ककर इस परत को नम बनाइए। अब इस परत पर कुछ लाल केंचुए छोड़ दीजिए। अब इन्हें जूट की बोरी, पुरानी चादर अथवा घास से हल्के से टैंक दीजिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 16 कचरा संग्रहण एवं निपटान -1
केंचुए उपरोक्त अपशिष्ट पदार्थों को खाते हैं तथा मल उत्पन्न करते हैं। इनके मल में लाभदायक कार्बनिक पदार्थ होते हैं। 3-4 सप्ताह बाद गड्ढों का निरीक्षण करते हैं। इसमें हमें गहरे रंग की मिट्टी मिलती है। यही वर्मी कम्पोस्ट है।

प्रश्न 3.
कागज का पुन: चक्रण कैसे किया जाता है ?
उत्तर:
इसके लिए हमें पुराने समाचार-पत्रों, लिफाफे, मैगजीन, रद्दी कॉपी व किताबें एवं अन्य बेकार कागजों की आवश्यकता होती है। कागजों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है। इन्हें एक बाल्टी या टब में रखकर जल डालिए। कागज के टुकड़ों को जल में एक दिन के लिए डूबा रहने दीजिए। अब इस भीगे कागज को काटकर गाढ़ी लुग्दी बनाइये।

अब फ्रेम पर जड़ी जाली पर गीली लुग्दी को फैलाइये। लुग्दी की परत को यथासम्भव एकसमान बनाने के लिए फ्रेम को धीरे ठोकिए। जल के बहकर निकल जाने तक प्रतीक्षा कीजिए। यदि आवश्यक हो तो फ्रेम पर पुराना कपड़ा अथवा समाचार-पत्र फैला दीजिए जिससे लुग्दी का अधिक से अधिक जल सोख लिया जाय। अब लुग्दी की इस परत को सावधानी से फ्रेम से अलग कर किसी पुराने समाचार-पत्र पर रखें समाचार-पत्र के किनारों पर कुछ भारी वस्तु रखें जिससे वे मुड़ न सकें। इसके सूखने पर हमें कागज का गत्ता प्राप्त होगा।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 15 प्रकाश

प्रश्न 4.
प्लास्टिक के अति उपयोग को निम्नतम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं तथा इसके कचरे के निपटान के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
उत्तर;

  1. हम प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करें। जहाँ तक सम्भव हो हम इनके उपयोग से बचें।
  2. दुकानदारों से कागज के थैले उपयोग करने का आग्रह करें। खरीददारी के लिए बाजार जाते समय हम घर से कपड़े अथवा जूट का थैला लेकर जायें।
  3. हम खाद्य पदार्थों के संग्रहण के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें।
  4. हम उपयोग के पश्चात् प्लास्टिक की थैलियों को इधर-उधर न फेंकें।
  5. हम प्लास्टिक की थैलियों और अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को कभी न जलायें।
  6. हम प्लास्टिक एवं कागज को पुनः चक्रण के लिए भेजें।
  7. घरेलू कूड़े-करकट को प्लास्टिक बैगों में भरकर न फेंकें।
  8. अपने मित्रों एवं अन्य लोगों को प्लास्टिक सम्बन्धी हानियों से अवगत करायें।

कचरा: संग्रहण एवं निपटान Class 6  HBSE Notes in Hindi

→ हम अपने घरों, विद्यालयों, दुकानों एवं कार्यालयों से प्रतिदिन अत्यधिक मात्रा में कूड़ा-कचरा बाहर फेंकते हैं।
→ हम अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में अत्यधिक कचरा उत्पन्न करते रहते हैं।
→ सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र करके ट्रकों द्वारा निचले खुले क्षेत्रों में, जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं, ले जाकर फेंकते हैं। इन निचले खुले क्षेत्रों को भराव क्षेत्र कहते हैं।
→ कचरे में उपयोगी तथा अनुपयोगी दोनों प्रकार के अवयव होते हैं। अनुपयोगी अवयव को पृथक् कर लेते हैं और फिर इसे भराव क्षेत्र में फैलाकर मिट्टी की परत से टैंक देते हैं।
→ जब यह भराव क्षेत्र पूरी तरह से भर जाता है तब प्रायः इस पर पार्क अथवा खेल का मैदान बना देते हैं। लगभग अगले 20 वर्षों तक इस पर कोई भवन निर्माण नहीं किया जाता है।
→ रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जन्तु अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित करना कम्पोस्टिंग कहलाता है।
→ रसोईघर के कचरे को कृमि अथवा लाल केंचुओं द्वारा कंपोस्ट में परिवर्तित करना वर्मी कम्पोस्टिंग कहलाता है।
→ कागज का पुनः चक्रण किया जा सकता है तथा पुनः चक्रण द्वारा बने कागज से उपयोगी वस्तुएँ बनायी जा सकती हैं। कुछ प्रकार के प्लास्टिकों का पुनः चक्रण किया जा सकता है परन्तु सभी प्रकार के प्लास्टिकों का पुनः चक्रण नहीं किया जा सकता है।
→ सभी प्रकार के प्लास्टिक गर्म करने या जलाने पर हानिकारक गैसें मुक्त करते हैं। ये गैसें अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न करती हैं जिनमें फेफड़े की बीमारियाँ एवं कैंसर भी सम्मिलित हैं।
→ जब प्लास्टिक की थैलियों को पशु निगल जाते हैं तो उनकी मृत्यु भी हो सकती है। प्लास्टिक की थैलियाँ बहुधा बहकर नालों अथवा सीवर प्रणाली में पहुँच जाती हैं जिससे नाले अवरुद्ध हो जाते हैं और गन्दा पानी सड़कों पर फैलने लगता है।
→ हमें कम से कम अपशिष्ट उत्पन्न करने की आवश्यकता है। हमें अपने चारों ओर बढ़ते कचरे से निपटने के उपाय खोजने चाहिए।
→ कचरा – कुछ अपशिष्ट वस्तुएँ जिनकी हमें आवश्यकता नहीं होती और हम उन्हें फेंक देते हैं; जैसे-खाली थैली, छिलके, गत्ते, पुराने खिलौने आदि।
→ भराव क्षेत्र – जमीन का निचला क्षेत्र जिसमें कूड़े-कचरे को फेंका जाता है।
→ अपशिष्ट – ये वे वस्तुएँ है, जिन्हें हम उपयोग के बाद फेंक देते हैं।
→ कम्पोस्ट – कचरे से बनायी गई खाद जिसका उपयोग पौधों के पोषण के लिए किया जाता है।
→ वर्मी कम्पोस्टिंग – रसोईघर के कचरे से लाल केंचुओं द्वारा खाद बनाने की प्रक्रिया।
→ पुनः चक्रण – वह प्रक्रम जिसके द्वारा उपयोग की गई वस्तुओं या चीजों का पुनर्प्रयोग हेतु परिवर्तन किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *