Class 7

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

HBSE 7th Class Civics लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Textbook Questions and Answers

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
नीचे दिये गये कुछ कथनों पर विचार करिए और बताइये कि वे सत्य हैं या असत्य। अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण भी दीजिए।
(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़के और लड़कियों के काम और उनकी भूमिका के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाएँगे।
(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों में कोई भेद नहीं करता।
(ग) वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं कोई काम नहीं करतीं
(घ) महिलाओं के काम, पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते हैं.
उत्तर :
(क) सत्य। उदाहरण के लिए पश्चिमी देशों जैसे ब्रिटेन और अमेरिका में लड़के और लड़कियों, दोनों के कामों को एक जैसा समझा जाता है जबकि भारत में दोनों के लिए अलग-अलग काम निर्धारित किए गए हैं। प्रायः लड़के बाहर के कार्य करते हैं। लड़कियाँ घर के अंदर खाना बनाना, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना, कपड़ों पर प्रेस करना, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई आदि कार्य करती हैं।

(ख) असत्या उदाहरण के लिए हमारा समाज लड़के और लड़कियों में बहुत ज्यादा भेद-भाव करता है। कई दंपत्ति गर्भ के समय ही जाँच कराकर कन्याओं की जन्म से पूर्व ही भ्रूण हत्या कर देते हैं। कई परिवार लड़कियों को बड़ी मुश्किल से प्राथमिक शिक्षा देते हैं और कुछ परिवार तो लड़कियों को स्कूल ही नहीं भेजते। प्रायः शिक्षित परिवारों में भी लड़कियों के पालन-पोषण और शिक्षा पर लड़कों की तुलना में कम खर्च किया जाता है।

(ग) असत्य। उदाहरण के लिए क्योंकि महिलाएँ घर पर अनेक कार्य प्रायः दिन निकलने से पूर्व और देर रात तक विभिन्न कार्य करती हैं। वे भोजन बनाना, बर्तन तथा कपड़े साफ करती हैं। बच्चों और बुजुर्गों का पालन-पोषण और देखभाल करती हैं।

(घ) सत्य। उदाहरण के लिए हमारा समाज 21वीं सदी में पहुँचने के बावजूद पिछड़ा है। पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं के कामों को पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझा जाता है जो वस्तुतः गलत है।

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 2.

  • घर का काम अदृश्य होता है और इसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जाता।
  • घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं।
  • घर के कामों में बहुत समय खप जाता है।

अपने शब्दों में लिखिये कि अदृश्य होने, शारीरिक रूप से थकाने और समय खप जाने जैसे वाक्यांशों से आप क्या समझते हैं? अपने घर में महिलाओं के काम के आधार पर हर बात को एक उदाहरण से समझाइये।
उत्तर :
1. घर का काम दिखाई नहीं देता। इसका अर्थ यह है कि वे काम जो औरतें करती हैं जैसे रसोई में गैस और बर्तनों को साफ करना, दूध गर्म करना, चाय बनाना, नाश्ता तैयार करना आदि को सामान्यतः नजर अंदाज किया जाता है यह सोचकर कि यह भी कोई काम है। सभी परिजन गरम खाने का स्वाद लेकर उठ जाते हैं लेकिन कोई भी उस महिला से नहीं पूछता कि उसने खाना खाया है या नहीं।

2. घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं जैसे गाँव में कई महिलाएँ अब भी चक्की पर आटा पीसती हैं, दूध देने वाले पशुओं से दूध निकालती हैं। गोबर उठाती हैं, गोबर थापती हैं, घास खोदती हैं, चारा काटकर खेतों से लाती हैं। हाथ से कुटी काटती हैं, भैसों को नहलाती हैं, मेहमानों की आवभगत करती हैं। शहरों में भी कई महिलाएं घर की चार दीवारी में दिन निकलने से पहले ही झाडू ल../ना, बर्तन मांजना, कपड़े धोना, खाना बनाना सभी परिजनों को खाना परोसना, बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना, उनकी यूनिफार्म तैयार करना, यदि उन्हें गृहकार्य मिला उसमें हाथ बँटाना आदि कार्य करती हैं। यह दिनचर्या शारीरिक रूप से थकाने वाली होती है जिसे महिलाएँ ही अंजाम देती हैं।

3. घर के कामों में बहुत समय खप जाने का अर्थ है कि महिलाएँ घड़ी की सुई की नोक के समान लगभग 15 से 17 घंटे तक काम करती हैं। कई बार उन्हें अपने रूप को सँवारने (साज-शृंगार) मनोरंजन के लिए समाचार पत्र देखने, दूरदर्शन देखने या रेडियो सुनने या सप्ताह में एक बार अथवा महीने में एक-दो बार बाहर पिक्चर देखने या सैर-सपाटे पर जाने के बारे में विचार तक नहीं आता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

अध्याय 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
ऐसे विशेष खिलौनों की सूची बनाइये, जिनसे लड़के खेलते हैं और ऐसे विशेष खिलौनों की भी सूची बनाइये, जिनसे केवल लड़कियाँ खेलती हैं। यदि दोनों सूचियों में कुछ अंतर है, तो सोचिये और बताइये कि ऐसा क्यों है। सोचिये कि क्या इसके कुछ संबंध इस बात से हैं कि आगे चलकर वयस्क के रूप में बच्चों को क्या भूमिका निभानी होगी?
उत्तर :
खिलौनों की सूची:

लड़केलड़कियाँ
1. कार1. गुड़िया
2. क्रिकेट का बल्ला2 छोटी गेंद
3. सख्त और भारी गेंद3. रस्सी कूद
4. हॉकी4. कैरम
5. पतंगें5. सुई-धागा
6. ताश6 कढ़ाई-बुनाई
7. मोटर साइकिल7. सूत कातने के लिए चरखा
8. धनुष-तीर कमान8. लेडी साइकल
9. पिस्तौल का मॉडल9. चूड़ियों के टुकड़े
10. तलवार का मॉडल10. छोटे-छोटे रंगीन ग्लास
11. गाँव में फावड़े, कुल्हाड़ी, बसौले, खुरपे, हल के नमूने, दरांती, विभिन्न मवेशियों के आकार और नमूनों के खिलौने।11. विभिन्न बर्तनों के नमूने
12. पुरुष घड़ी12. स्टोव का नमूना
13. पेन, पेंसिल13. विभिन्न बर्तनों की शक्ल के खिलौने
14. कम्प्यूटर, ट्रांजिस्टर, सी डी.14. कढ़ाई-बुनाई के लिए छोटे कपड़े
15. स्टेथोस्कोप15. गाँव में दही बिलौने के पात्र, मक्खन, दही और छाज को ऊपर टाँगने के हंडियोंनुमा खिलौने
16. इलैक्ट्रोनिक गेम16. झाडू, साबुन
17. खिलौने, कंप्यूटर17. चकला, बेलन, तवा के नमूने और खिलौने
18. हाथ घड़ी का मॉडल18. गहनों के नमूने
19. पैन-दवात के मॉडल19. रंगीन कागज, कैंची, गोंद की शीशी, डिजाइन बनाने में सहायक रंगों की डिब्बी
20. घोड़े, हाथी, शेर के मॉडल20. छोटी डायरी, कापियाँ, किताबें
21. मिट्टी की दीये से तराजू का मॉडल21. टाइपराइटर का नमूना

लड़के व लड़कियों की रुचियों में अंतर होता है। लड़कियाँ प्रायः ऐसे खेल खेलती हैं जो पारिवारिक दायित्वों के निर्वाह में सहायक होते हैं व एक कुशल गृहिणी बनने में उसकी सहायता करते हैं। दूसरी ओर लड़के ऐसे खेल खेलते हैं जो उनकी दृढ़ता, कठोरता व शक्ति से संबंधित होते हैं। आगे चलकर घर के मुखिया के रूप में उन्हें उत्तरदायित्व निभाना होता है उसमें उनके यही गुण काम आते हैं।

Growing Up As Boy And Girl Class 7 Extra Questions And Answers HBSE प्रश्न 4.
अगर आपके घर में या आस-पास घर के कामों में मदद करने वाली कोई महिला है तो उनसे बात करिये, और उनके बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश करिये, कि उनके घर में कौन-कौन हैं ? वे क्या करते हैं ? उनका घर कहाँ है ? वे रोज कितने घंटे तक काम करती हैं? वे कितना कमा लेती हैं ? इन सारे विवरणों को शामिल कर एक छोटी कहानी लिखिए।
उत्तर :
हाँ, हमारे घर में दो महिलाएं काम करने के लिए आती हैं। एक महिला जिसका नाम लक्ष्मी है रसोई में खाना बनाती है। वह हमारे घर के साथ-साथ तीन अन्य घरों में भी खाना बनाने का काम करती है। उसे कुल मिलाकर चारों घरों में सात-आठ घंटे काम करना पड़ता है। उसे कुल मिलाकर लगभग तीन हजार मासिक वेतन मिल जाता है। उसके परिवार में उसके पति और दो बच्चे हैं। पति किसी डॉक्टर की कार चलाता है और दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।

दूसरी महिला जिसका नाम रामकली है घर पर सफाई करने और बर्तन साफ करने आती है। वह करीब पाँच घरों में काम करने के लिए जाती है। उसे पाँचों घरों से करीब 2500 रुपए प्रति माह मिलते हैं। उसके तीन बच्चे और एक वृद्ध सास हैं। तीन में से दो बच्चे स्कूल जाते हैं और एक बच्चे को उस महिला की सास संभालती है। वह महिला एक विधवा है उसका पति विद्यालय में चपरासी था। उसे उस पति की पेंशन की राशि लगभग 1500 रुपए प्रति मास मिलती है। उसके अनुसार सभी घरों के मालिक या मालकिन उसे प्रायः वही चीज या भोजन खाने को देते हैं जो प्रायः वे स्वयं खाते हैं लेकिन वह प्रायः खाने की चीजें अपने साथ घर ले जाना पसंद करती है ताकि वह अपनी सास और तीनों बच्चों को वे खाने की वस्तुएँ खिला सके।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

बहुविकल्पी प्रश्न

Growing Up As Boys And Girls Class 7 HBSE प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें :

(i) किसी भी संस्था को बालवाड़ियों की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है, यदि उनमें महिलाओं की संख्या है:
(क) 20 से कम
(ख) 30 से अधिक
(ग) 25
उत्तर :
(ख) 30 से अधिक।

(ii) स्त्रियाँ पुरुषों की अपेक्षा कार्य करती हैं :
(क) कम
(ख) अधिक
(ग) बराबर
उत्तर :
(ख) अधिक।

(iii) सामोआ में खाना पकाने का अधिकांश कार्य ……….. किया जाता था।
(क) लड़कियों द्वारा
(ख) लड़कों द्वारा
(ग) लड़के व लड़कियों दोनों द्वारा
उत्तर :
(ख) लड़कों द्वारा।

(iv) हमारे समाज में लड़के व लड़कियों में अंतर किया जाता है:
(क) बहुत कम उम्र से
(ख) 5 वर्ष की उम्र से
(ग) 13 वर्ष की उम्र से
उत्तर :
(क) बहुत कम उम्र से।

(v) हमारा संविधान स्त्रियों व पुरुषों की .का पक्ष लेता है।
(क) असमानता
(ख) समानता
(ग) भूमिका के बंटवारे का
उत्तर :
(ख) समानता।

Growing Up As Boy And Girl Class 7 Questions And Answers HBSE प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें :

(i) लड़का या लड़की होना किसी की भी एक महत्त्वपूर्ण ………………… होती है।
(ii) सामोआ द्वीप प्रशांत महासागर के ………. स्थित है।
(iii) सामोआ में लड़कियाँ 13-14 वर्ष की हो जाने पर अधिक ………………….. हो जाती थीं।
(iv) सामोआ में ……………….. सबसे महत्त्वपूर्ण काम था।
(v) घरेलू कामगरों को ………………….” मजदूरी दी जाती है।
उत्तर :
(i) पहचान
(ii) दक्षिण
(iii) स्वतंत्र
(iv) मछली पकड़ना
(v) कम।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

Growing Up As Boys And Girls Extra Questions HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत लिखो।
(i) हमारे समाज में स्त्री-पुरुष के कार्यों का समान महत्त्व है।
(ii) हमारे समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव व्याप्त नहीं है।
(iii) हरमीत की माँ कोई कार्य नहीं करती थी।
(iv) बच्चों को दिए जाने वाले खिलौने उनकी भविष्य की भूमिका के निर्धारक हैं।
(v) सामोआ में 9 वर्ष का बालक ही काम सीखना आरंभ कर देता था।
उत्तर :
(i) हमारे समाज में स्त्री-पुरुष के कार्यों का समान महत्त्व है। ✗
(ii) हमारे समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव व्याप्त नहीं है। ✗
(iii) हरमीत की माँ कोई कार्य नहीं करती थी। ✗
(iv) बच्चों को दिए जाने वाले खिलौने उनकी भविष्य की भूमिका के निर्धारक हैं। ✓
(v) सामोआ में 9 वर्ष का बालक ही काम सीखना आरंभ कर देता था। ✓

HBSE 7th Class Civics लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

दोहरा बोझ का शाब्दिक अर्थ क्या होगा HBSE 7th Class प्रश्न 1.
घरेलू काम के लिए लगाए जाने वाली महिलाएँ या पुरुष क्या-क्या काम करते हैं ?
उत्तर :
घर पर काम करने वाले पुरुष या महिलाएं घरेलू सहायकों के रूप में बहुत से काम करते हैं जैसे-झाड़ लगाना, सफाई करना, कपड़े और बर्तन धोना, खाना पकाना, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करना आदि। घर का काम करने वाली अधिकांशत: स्त्रियाँ होती हैं।

प्रश्न 2.
विद्यालय में वर्दी में जाना क्या आपको अच्छा लगता है ? यदि हाँ, तो क्यों ?
उत्तर :
1. हाँ, मैं अपने विद्यालय में वर्दी में जाना पसंद करती/करता हूँ क्योंकि यह मेरी विद्यालय विशेष का विद्यार्थी होने की पहचान है।
2. विद्यालय में लड़के और लड़कियों की वर्दी अलग-अलग है जो उनकी शारीरिक बनावट, रुचियों आदि के अनुकूल है।
3. विद्यालय में अनुशासन बनाने में वर्दी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। विद्यालय में बिना वर्दी का कोई भी बाहरी तत्त्व अन्दर आसानी से प्रवेश नहीं कर सकता।

प्रश्न 3.
‘सामोआ द्वीप’ कहाँ पर है ?
उत्तर :
‘सामोआ द्वीप’ प्रशांत महासागर के दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों के समूह का ही एक भाग है।

प्रश्न 4.
लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग व्यवहार का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर :
जिस समाज में हम बड़े होते हैं, वही समाज लड़के व लड़कियों के मध्य व्यवहार का निर्धारण करता है।

प्रश्न 5.
युवा होने पर सामोआ में लड़कियाँ क्या काम करती थी?
उत्तर :
युवा होने पर सामोआ में लड़कियाँ मछली पकड़ने, बागानों में काम करने तथा डलियाँ, बुनना सीखती थीं।

प्रश्न 6.
लड़कियाँ स्कूल जाते समय समूह बनाकर चलना क्यों पसंद करती हैं?
उत्तर :
सुरक्षा की दृष्टि से लड़कियाँ समूह बनाकर चलना अधिक पसंद करती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
घरेलू काम करने वालों से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करें।
उत्तर :
घर पर सहायक के रूप में महिलाओं या पुरुषों को काफी लंबे समय तक विभिन्न प्रकार के थका देने वाले, उबा देने वाले काम करने पड़ते हैं। कभी-कभी इन कार्यों को करने के लिए छोटे लड़के या लड़कियों को काम पर रख लिया जाता है। घरेलू काम का अधिक महत्त्व नहीं है। इसलिए इन्हें मजदूरी भी कम दी जाती है। घरेलू काम करने वालों का दिन सुबह पांच बजे से शुरू होकर देर रात बारह बजे तक भी खत्म हो सकता है। जी-तोड़ मेहनत करने के बावजूद प्रायः उन्हें नौकरी पर रखने वाले उनसे सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते हैं।

प्रश्न 2.
अपने पड़ोस की किसी गली या पार्क का चित्र बनाइए। उसमें छोटे लड़के व लड़कियों द्वारा की जा सकने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को दर्शाइए। यह कार्य आप अकेले या समूह में भी कर सकते हैं।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।
संकेत :
चित्र बनाने के लिए अपनी पाठ्यपुस्तक में दिए गए पार्क के चित्र की मदद ले सकते हैं या अपने चित्रकला के अध्यापक या किसी परिवारजन या व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या हरमीत और शोनाली का यह कहना सही था कि हरमीत की माँ काम नहीं करती ?
उत्तर :
हरमीत और शोनाली का यह कहना सही नहीं था कि हरमीत की माँ काम नहीं करती। घर की देखभाल करना, परिवार का ध्यान रखना विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों का दायित्व न केवल स्त्रियों की जिम्मेदारी है बल्कि परिवार में स्त्रियों और पुरुषों दोनों को ही जिम्मेदारी है। परिवार या घर का ध्यान नहीं रखेंगे तो चोर-उच्चके घर को लूट ले जाएँगे। सभी छोटे बच्चों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनकी सुरक्षा खतरे में होगी। बुजुर्गों और बीमारों को सभी परिवार के लोगों के सहयोग की जरूरत होती है।

प्रश्न 4.
आप क्या सोचते हैं कि अगर आपकी माँ या वे लोग, जो घर के काम में लगे हैं, एक दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएँ तो क्या होगा?
उत्तर :
मैं, सोचता हूँ कि हमारी माँ या वे लोग जो घर के काम में लगे वे एक दिन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे तो घर की सफाई नहीं होगी, घर में पीने के पानी का अभाव होगा, गंदे बर्तनों में मक्खियाँ भिनभिनाएँगी। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात्रि को भोजन नहीं बनेगा और हो सकता है हम सबको बाजार से पका-पकाया खाना लाना पड़े और हममें से कुछ सदस्य अगले दिन ही बीमार हो जाएँ।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
1920 के दशक में सामोआ द्वीप में बच्चों के बड़े होने की प्रक्रिया पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर :
1920 के दशक में सामोआ द्वीप में बच्चों का बड़ा होना (Growing up of the children Samoa Island in the 1920s):
1. ‘सामोआ द्वीप’ प्रशांत महासागर के दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों के समूह का ही एक भाग है। सामोआ के समाज पर किए गए अनुसंधान की रिपोर्ट के अनुसार 1920 के दशक में बच्चे स्कूल नहीं जाते थे।

2. सामोआ द्वीप के परिवारों में छोटे बच्चों के चलना शुरू कर देने पर उनकी माताएँ या बड़े लोग उनकी देखभाल नहीं करते थे। यह जिम्मेदारी बड़े बच्चों, जो प्रायः स्वयं भी पाँच वर्ष के आस-पास की उम्र के होते थे, पर आ जाती थी। लड़के और लड़कियों दोनों अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करते थे।

3. सामोआ द्वीप में प्रायः बच्चे अपने से बड़े बच्चों और वयस्कों से बहुत-सी बातें सीखते थे, जैसे-छोटे बच्चों को कैसे सँभालना या घर का काम कैसे करना आदि। द्वीपों पर मछली पकड़ना बड़ा महत्त्वपूर्ण कार्य था इसलिए किशोर बच्चे (teenagers) मछली पकड़ने के लिए सुदूर यात्राओं पर जाना सीखते थे, लेकिन ये बातें वे अपने बचपन के अलग-अलग समय पर सीखते थे।

4. सामोआ द्वीप के अनेक परिवारों में जब कोई लड़का लगभग नौ वर्ष का हो जाता था, वह बड़े लड़कों के समूह में सम्मिलित हो जाता था और बाहर के काम सीखता था, जैसे मछली पकड़ना और नारियल के पेड़ लगाना।

5. सामोआ द्वीप के कुछ परिवारों में प्राय: लड़कियाँ जब तक तेरह-चौदह साल की नहीं हो जाती थीं, छोटे बच्चों की देखभाल और बड़े लोगों के छोटे-मोटे कार्य करती रहती थीं, लेकिन एक बार जब वे तेरह-चौदह साल की हो जाती थीं, वे अधिक स्वतंत्र होती थीं।

6. लगभग चौदह वर्ष की उम्र के बाद वे भी मछली पकड़ने जाती थीं, बागानों में काम करती थीं और डलियाँ बुनना सीखती थीं। खाना पकाने का काम, अलग से बनाए गए रसोई घरों में ही होता था जहाँ लड़कों को ही अधिकांश काम करना होता था और लड़कियाँ उनकी मदद करती थीं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना

प्रश्न 2.
1960 के दशक में मध्य प्रदेश में पुरुष के रूप में बड़ा होना, सविस्तार समझाइए।
उत्तर :
1. मध्य प्रदेश में प्रायः प्राइमरी शिक्षा प्राप्त करने के बाद लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग स्कूल भेजे जाते रहे हैं। लड़कियों के स्कूल लड़कों के स्कूल से बिल्कुल अलग ढंग से बनाए जाते रहे हैं।

2. 1960 के दशक में लड़कियों के स्कूलों के बीच में एक आँगन होता था जहाँ वे बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग रह कर स्कूल की सुरक्षा में खेलती थीं। लड़कों के स्कूल में ऐसा कोई आँगन नहीं होता था, बल्कि उनका खेल मैदान बस एक बड़ा सा खुला स्थान था जो स्कूल से लगा हुआ था।

3. हर शाम स्कूल के बाद लड़के सैकड़ों लड़कियों की भीड़ को सँकरी गलियों से जाते देखते थे। सड़कों पर जाती हुई ये लड़कियाँ बड़ी गंभीर दिखती थीं (Serious by Nature)। यह बात लड़कों से अलग थी, जो सड़कों को अनेक कामों के लिए उपयोग करते थे-यूँ ही खड़े-खड़े खाली समय बिताने के लिए. दौड़ने और खेलने के लिए और साइकिल चलाने के करतबों को आजमाने के लिए।

4. लड़कियों के लिए गली सीधे घर पहुँचने का एक माध्यम थी। लड़कियाँ हमेशा समूहों में जाती थीं। शायद उनके मन में यह डर रहता था कि कोई उन्हें छेड़ न दे या उन पर हमला न कर दे।

लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. पहचान (Identity) : यह एक प्रकार से स्वयं के होने अर्थात् अपने अस्तित्व के प्रति जागरूकता का भाव है। एक व्यक्ति की कई पहचान हो सकती हैं। उदाहरण के लिए : एक ही व्यक्ति, एक लड़की, बहन, बेटी और संगीतकार की तरह पहचाना जा सकता है।

2. दोहरा बोझ (Double burden) : शाब्दिक रूप में इसका अर्थ है-दो गुना वजन। सामान्यतः इस शब्द का महिलाओं के काम की स्थितियों को समझाने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह इस तथ्य को स्वीकार करता हैं कि महिलाएँ आमतौर पर घर के भीतर और घर के बाहर दोहरा कार्य-भार सँभालती हैं।

3. देखभाल (Care) : देखभाल के अंतर्गत अनेक काम आते हैं, जैसे-संभालना, ख्याल रखना, पोषण करना, आदि। शारीरिक कार्यों के अतिरिक्त इसमें गहन भावनात्मक (Strong-emotional aspect) पहलू भी सम्मिलित है।

4. अवमूलियत (De-valued) : जब कोई अपने काम के लिए अपेक्षित मान्यता या स्वीकृति नहीं पाता है, तब वह स्वयं को अवमूलियत महसूस करता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई लड़का अपने मित्र के लिए घंटों सोच-विचार कर, बहुत खोजकर एक उपहार बनाता है और उसका मित्र उसे देखकर कुछ भी न कहे, तो ऐसे में भी वह लड़का अवमूल्यित महसूस करता है।

5. कथा पट (Story Board) : वह लकड़ी या धातु का बना पट्ट (Board) जिस पर छोटी-छोटी कविताएँ, कथाएँ, या कहानियाँ लिखकर दूसरे बच्चों या लोगों को सूचना या शिक्षा दी जाती है।

6. लिंग आधारित भेदभाव (Gender based discrimination) : लड़के और लड़कियों के पालन-पोषण, शिक्षा आदि में भेद-भाव करना लिंग आधारित भेद-भाव कहलाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

HBSE 7th Class Hindi रक्त और हमारा शरीर Textbook Questions and Answers

पाठ से

Rakt Aur Hamara Sharir Question Answer Class 7 HBSE प्रश्न 1.
रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
रक्त के बहाव को रोकने के लिए चोट के स्थान पर एक साफ कपड़ा बाँध देना चाहिए। दबाव पड़ने से रक्त का बहना कम हो जाता है।

पाठ 6 रक्त और हमारा शरीर प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 2.
खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
खून को भानुमती का पिटारा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें लाखों कण तरह-तरह के होते हैं। इनमें कुछ कण लाल तो कछ कण सफेद तथा कुछ रंगहीन होते हैं। तरल भाग प्लाज्मा होता है। रंगहीन कण (प्लेटलैट्स) प्लाज्मा में तैरते रहते हैं। यह सब भानुमती के पिटारे के समान प्रतीत होता है।

रक्त और हमारा शरीर पाठ के शब्दार्थ HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
एनीमिया से बचने के लिए हमको क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर:
एनीमिया से बचने के लिए हमें हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा और गोश्त खाना चाहिए। पौष्टिक आहार से ही एनीमिया से बचा जा सकता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

रक्त और हमारा शरीर Summary HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 4.
पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर:
पेट में कीड़े इसलिए हो जाते हैं कि हम दूषित जल पीते हैं और हम खाने से पहले हाथों को पूरी तरह साफ नहीं करते।

रक्त और हमारा शरीर के शब्दार्थ HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 5.
रक्त के सफेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:
रक्त के सफेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा गया है क्योंकि ये हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। जब रोगाणु हमारे शरीर पर धावा बोलने की कोशिश करते हैं तब ये सफेद कण उनसे डटकर मुकाबला करते हैं और उनको शरीर में घर नहीं बनाने देते।

रक्त और हमारा शरीर का प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi  प्रश्न 6.
ब्लड-बैंक में रक्त-दान से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
ब्लड-बैंक में रक्तदान ये यह लाभ है कि यहाँ आपात स्थिति के लिए रक्त जमा रहता है। यहाँ हर किस्म का रक्त- समूह तैयार रखा जाता है। रक्त को ब्लड-बैंक में सुरक्षित रखा जाता है तथा यह जरूरत के समय उपलब्ध हो जाता है।

रक्त और हमारा शरीर पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE7th Class Hindi प्रश्न 7.
साँस लेने पर साफ हवा से जो आक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है?
सफेद कण
लाल कण
साँस नली
फेफड़े
उत्तर:
लाल कण।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

पाठ से आगे

Rakt Aur Hamara Sharir Solutions HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 1.
रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है:
जस्ता
शीशा
लोहा
प्लैटिनम
उत्तर:
लोहा।

Rakt Aur Hamara Sharir Class 7th HBSE प्रश्न 2.
बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है:
टायफायड
मलेरिया
डेंगू
फाइलेरिया
उत्तर:
डेंगू।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

HBSE 7th Class Hindi रक्त और हमारा शरीर Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Rakt Aur Hamara Sharir Question Answer HBSE 7th Class प्रश्न 1.
दिव्या किस रोग से ग्रस्त थी?
उत्तर:
दिव्या अनीमिया रोग से ग्रस्त थी।

Rakt Aur Hamara Sharir Ke Question Answer HBSE 7th Class प्रश्न 2.
प्लाज्मा कैसा होता है?
उत्तर:
प्लाज्मा रक्त का वह भाग होता है जो तरल होता है।

Chapter Rakt Aur Hamara Sharir HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
बिंबाणु (प्लेटलेट) कहाँ तैरते रहते हैं?
उत्तर:
बिंबाणु प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

Rakt Aur Hamara Sharir HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 4.
लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?
उत्तर:
लाल कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं।

प्रश्न 5.
लाल कणों का जीवनकाल कितना होता है?
उत्तर:
लाल कणों का जीवनकाल लगभग चार महीने होता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न 6.
लाल कणों के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
इनके निर्माण के लिए प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 7.
पेट के कीड़े शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?
उत्तर:
ये कीड़े प्रायः दूषित जल और खाद्य खदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।

प्रश्न 8.
बिंबाणुओं का क्या काम है?
उत्तर:
बिंबाणुओं का काम है-चोट लगने पर रक्त जमाव की क्रिया में मदद करना।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अनिल दिव्या को अस्पताल क्यों ले गया?
उत्तर:
दिव्या दिन-प्रतिदिन कमजोर होती चली जा रही थी। उसे हर समय थकान का अनुभव होता था तथा काम में मन नहीं लगता था। उसकी भूख भी कम होती जा रही थी। अतः अनिल उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया था।

प्रश्न 2.
सूक्ष्मदर्शी यंत्र क्या होता है?
उत्तर:
सूक्ष्मदर्शी यंत्र से छोटी चीजें भी बड़े रूप में दिखाई देती हैं। रक्त कणों को इसकी सहायता से बड़े रूप में देखा जाता है। तब इनकी गिनती की जा सकती है।

प्रश्न 3.
रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर:
रक्त कणों का निर्माण हड्डियों के बीच के भाग मज्जा में होता है। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण कार्य में लगे रहते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

प्रश्न 4.
टाँके कब लगाए जाते हैं? क्यों?
उत्तर:
जब चोट का घाव गहरा होता है तब टाँके लगाए जाते हैं। इससे खून का बहना रुक जाता है।

प्रश्न 5.
कौन-सा व्यक्ति रक्तदान कर सकता है?
उत्तर:
अठारह वर्ष से अधिक उम्र का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक बार में लगभग 300 मिलीलीटर रक्त ही लिया जाता है। रक्तदान से कमज़ोरी नहीं आती।

रक्त और हमारा शरीर गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. दिव्या अनिल … ………….. दिखाई दीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. दिव्या कौन है?
2. दिव्या की दशा कैसी है?
3. डॉक्टर ने दिव्या के बारे में क्या कहा?
4. दिव्या को कहाँ भेज दिया गया?
उत्तर:
1. दिव्या अनिल की छोटी बहन है।
2. दिव्या शारीरिक रूप से शुरू से ही कमजोर है। कुछ दिनों से उसे हर समय थकान महसूस होती रहती है। उसकी भूख भी कम हो गई है। उसका किसी काम में मन ही नहीं लगता।
3. अस्पताल में डॉक्टर ने दिव्या को देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि दिव्या के शरीर में खून की कमी हो गई है। इसकी जाँच करवाते हैं।
4. दिव्या को रक्त की जाँच करवाने के लिए पास के एक कमरे में भिजवा दिया गया।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दिव्या कौन है?
(क) अनिल की बड़ी बहन
(ख) अनिल की छोटी बहन
(ग) अनिल की बेटी
(घ) सामान्य लड़की
उत्तर:
(ख) अनिल की छोटी बहन

2. दिव्या को क्या महसूस होता है?
(क) थकान
(ख) मन न लगना
(ग) भूख में कमी
(घ) ये सभी बातें
उत्तर:
(क) थकान

3. दिव्या के शरीर में किसकी कमी लगती थी?
(क) खून की
(ख) पानी की
(ग) माँस की
(घ) वायु की
उत्तर:
(क) खून की

4. डॉक्टर ने दिव्या को कहाँ भेज दिया?
(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में
(ख) दवा लेने के कमरे में
(ग) बाहर प्रतीक्षालय में
(घ) बड़े डॉक्टर के पास
उत्तर:
(क) रक्त की जाँच करने वाले कमरे में

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

2. इतना सुनते ……………………………. हो जाएगी।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. डॉक्टर दीदी ने क्या किया?
2. उसने अनिल से क्या कहा?
3. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी क्या कर रही थी?
4. डॉक्टर दीदी ने अनिल को क्या बताया?
उत्तर:
1. डॉक्टर दीदी ने दिव्या की उँगली से रक्त की कुछ बूंदें ली और एक छोटी-सी शीशी में डाल दी और एक स्लाइड पर लगा दी।
2. डॉक्टर दीदी ने अनिल से कल अस्पताल आकर रिपोर्ट ले जाने के लिए कहा।
3. जब अगले दिन अनिल अस्पताल गया तब डॉक्टर दीदी एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र के द्वारा उस स्लाइड की जाँच कर रही थी जिस पर दिव्या के रक्त की बूंदें लगी थीं।
4. डॉक्टर दीदी ने अनिल को बताया कि उसकी बहन दिव्या को अनीमिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ दिन दवा लेने पर वह ठीक हो जाएगी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दिव्या के शरीर के किस अंग से रक्त लिया गया?
(क) बाजू से
(ख) उँगली से
(ग) पैर से
(घ) हथेली से
उत्तर:
(ख) उँगली से

2. रक्त की बूंदों का क्या किया गया?
(क) शीशी में डाली गई।
(ख) स्लाइड पर लगाई गई
(ग) दोनों काम किए गए
(घ) देखा गया
उत्तर:
(ग) दोनों काम किए गए

3. डॉक्टर दीदी क्या कर रही थीं?
(क) मरीजों को देख रही थीं
(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं
(ग) रक्त ले रही थीं ।
(घ) कुछ नहीं कर रही थीं।
उत्तर:
(ख) सूक्ष्मदर्शी यंत्र से स्लाइड की जाँच कर रही थीं

4. दिव्या को कौन-सा रोग बताया गया?
(क) अनीमिया
(ख) वायरल बुखार
(ग) हदय रोग
(घ) पेट में कीडे
उत्तर:
(क) अनीमिया

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

3. देखने में ……………….. रहते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. देखने में रक्त कैसा लगता है?
2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यह कैसा प्रतीत होता है?
3. रक्त के कौन-कौन से भाग होते हैं?
4. प्लेटलेट्स क्या होते हैं?
उत्तर:
1. देखने में रक्त लाल द्रव (तरल पदार्थ) के समान दिखाई देता है।
2. सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर यही रक्त भानुमती के पिटारे से कम दिखाई नहीं देता।
3. रक्त के दो भाग होते हैं-एक भाग तरल होता है जिसे हम प्लास्मा कहते हैं, दूसरा वह जिसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। ये कण लाल और सफेद होते हैं।
4. जिन रक्त कणों का कोई रंग नहीं होता, उन्हें प्लेटलेट्स कहते हैं। ये कण प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. रक्त किसके समान दिखाई देता है?
(क) द्रव के समान
(ख) भानुमती के पिटारे के समान
(ग) पानी के समान
(घ) माँस के समान
उत्तर:
(क) द्रव के समान

2. रक्त के तरल भाग को क्या कहते हैं?
(क) प्लाज्मा
(ख) प्लेटलेट
(ग) मज्जा
(घ) अस्थि
उत्तर:
(क) प्लाज्मा

3. प्लेटलेट्स के कणों का रंग कैसा होता है?
(क) कुछ लाल
(ख) कुछ सफेद
(ग) कुछ रंगहीन
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

4. प्लाज्मा में क्या तैरते रहते हैं?
(क) प्लेटलेट्स
(ख) कीड़े
(ग) अणु
(घ) बिंबाणु
उत्तर:
(क) प्लेटलेट्स

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

4. लाल कण …………….. अगले दिन।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
1. लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?
2. रक्त कण लाल क्यों नजर आते हैं?
3. लाल रक्त कण क्या काम करते हैं?
4. लाल रक्त कणों का जीवन काल कितना होता है?
उत्तर:
1.लाल रक्त कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं। ये गोल होते हैं और दोनों तरफ से दबे हुए होते हैं।
2. रक्त कण लाल इसलिए नजर आते हैं क्योंकि इसकी एक बूंद में इनकी संख्या लाखों में होती है। एक मिलीलिटर रक्त में 40-50 लाख कण मिलते हैं।
3. ये लाल रक्त कण शरीर के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये साँस की साफ हवा को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाते हैं।
4. इन लाल रक्त कणों का जीवन काल लगभग चार महीने होता है। चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. लाल कण बनावट में किसके समान होते हैं?
(क) बालूशाही की तरह
(ख) लड्डू की तरह
(ग) कीड़ों की तरह
(घ) पता नहीं
उत्तर:
(क) बालूशाही की तरह

2. रक्त की एक बूंद में कितने लाल कण होते हैं?
(क) सैकड़ों
(ख) हजारों
(ग) लाखों
(घ) करोड़ों
उत्तर:
(ग) लाखों

3. एक मिलीलीटर रक्त में कितने लाल रक्त कण होते
(क) 20 लाख
(ख) 30 लाख
(ग) 40-55 लाख
(घ) 60 लाख
उत्तर:
(ग) 40-55 लाख

4. ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से में कौन पहुंचाता
(क) सफेद रक्तकण
(ख) लाल रक्तकण
(ग) श्वास क्रिया
(घ) फेफड़े
उत्तर:
(ख) लाल रक्तकण

5. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?
(क) चार महीने
(ख) छह महीने
(ग) एक वर्ष
(घ) पाँच वर्ष
उत्तर:
(क) चार महीने

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

5. शरीर में ………………. कहते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. शरीर के रक्त कण खत्म क्यों नहीं हो पाते?
2. रक्त कणों का निर्माण कहाँ होता है?
3. कारखानों को किस कच्चे माल की आवश्यकता होती है? यह कहाँ से मिलता है?
4. कच्चा माल न मिल पाने पर क्या दशा हो जाती है?
उत्तर:
1. शरीर में हर समय रक्त कण बनते रहते हैं जो नष्ट हुए कणों का स्थान ले लेते हैं। अत: शरीर के रक्त कण खत्म नहीं हो पाते।
2. हड़ियों के बीच के भाग को मज्जा कहते हैं। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण में लगे रहते हैं।
3. रक्त कण बनाने के लिए इन कारखानों को प्रोटीन, लौह तत्त्व और विटामिन रूपी कच्चे माल की आवश्यकता होती है। उन्हें यह कच्चा माल हरी सब्जियों, फल, दूध, अंडे और गोश्त से मिल जाता है।
4. जब इन कारखानों को कच्चा माल उचित मात्रा में नहीं मिल पाता तब रक्त कण नहीं बन पाते और रक्त में इन कणों की कमी हो जाती है। लाल कणों की कमी को ही अनीमिया कहते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए।

1. रक्त कणों के निर्माण के कारखाने कहाँ होते हैं?
(क) हड्डियों में
(ख) मज्जा में
(ग) पेट में
(घ) हृदय में
उत्तर:
(ख) मज्जा में

2. रक्त कण निर्माण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?
(क) प्रोटीन
(ख) लौह तत्व
(ग) विटामिन
(घ) सभी की
उत्तर:
(घ) सभी की

3. ये तत्व किसमें मिलते हैं?
(क) फल-सब्जियों में
(ख) दूध में
(ग) अंडा- गोश्त में
(घ) इन सभी में
उत्तर:
(घ) इन सभी में

4. रक्त में लाल कणों की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?
(क) अनीमिया
(ख) रक्तचाप
(ग) पेट दर्द
(घ) श्वासरोग
उत्तर:
(क) अनीमिया

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

6. अनीमिया बहुत ……………… न घूमें।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?
2. पेट के कीड़े क्यों होते हैं? ये शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं?
3. इनसे बचने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिएँ?
4. दूसरी किस्म के कीड़े कौन से हैं?
उत्तर:
1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार न खाया जाना है। पौष्टिक आहार की कमी अनीमिया रोग उत्पन्न करती है।
2. पेट के कीड़े दूषित जल और खाद्य पदार्थों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं।
3. इनसे बचने के लिए यह जरूरी है कि हम पूरी सफाई से बनाए भोजन को खाएँ। भोजन करने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए तथा केवल साफ पानी ही पीना चाहिए।
4. दूसरी किस्म के कीड़ों के अंडे जमीन की ऊपरी सतह में पाए जाते हैं। इन अंडों से उत्पन्न लार्वे चमड़ी के रास्ते शरीर में घुसकर आँतों में अपना घर बना लेते हैं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. अनीमिया का सबसे बड़ा कारण क्या है?
(क) साँस न लेना
(ख) पौष्टिक आहार की कमी
(ग) पूरा पानी न पीना
(घ) व्यायाम न करना
उत्तर:
(ख) पौष्टिक आहार की कमी

2. पेट के कीड़े किसके द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं?
(क) दूषित जल द्वारा
(ख) दूषित खाद्य पदार्थों द्वारा
(ग) इन दोनों द्वारा
(घ) साँस द्वारा
उत्तर:
(ग) इन दोनों द्वारा

3. भोजन करने से पूर्व हमें क्या करना चाहिए?
(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए
(ख) पर्याप्त पानी पीना चाहिए
(ग) आराम से बैठना चाहिए।
(घ) दूध पीना चाहिए
उत्तर:
(क) हाथ अच्छी तरह धो लेने चाहिए

4. पेट के कीड़ों के लार्वे शरीर में कहाँ अपना घर बना लेते हैं?
(क) आँतों में
(ख) हड्डियों में
(ग) पेट में
(घ) फेफड़ों में
उत्तर:
(क) आँतों में

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

7. प्लेटलेट कणों …………. जाता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?
2 प्लाज्मा क्या है? इसकी प्रोटीन क्या काम करती है?
3. रक्त का निकलना बंद कैसे हो जाता है?
उत्तर:
1. प्लेटलेट कणों का यह काम है कि वह चोट लगने पर रक्त को जमाने की क्रिया में मदद करते हैं।
2. रक्त के तरल भाग को प्लाज्मा कहते हैं। इसमें एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है जो रक्त नली की कटी फटी दीवार में मकड़ी के जाले के समान एक जाला बुन देती है।
3. प्लेटलेट कण इस जाले से चिपक जाते हैं और इससे दीवार में आई दरार भर जाती है और रक्त का बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. प्लेटलेट कणों का क्या काम है?
(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना
(ख) रक्त को प्रवाहित करना
(ग) प्लाज्मा बनाना
(घ) कुछ नहीं
उत्तर:
(क) रक्त की जमाव क्रिया में मदद करना

2. प्लाज्मा में क्या वस्तु होती है?
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन
(ग) रक्त कण
(घ) लाल कण
उत्तर:
(क) प्रोटीन

3. विशेष किस्म की प्रोटीन क्या काम करती है?
(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है
(ख) प्लेटलेट्स बनाती है
(ग) रक्त बहाती है
(घ) कुछ नहीं करती
उत्तर:
(क) रक्त नली की कटी-फटी दीवार में जाला-सा बुन देती है

4. कौन-से कण जाले से चिपकते हैं?
(क) प्लेटलेट्स
(ख) लाल कण
(ग) प्लाज्मा
(घ) सभी
उत्तर:
(क) प्लेटलेट्स

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर

रक्त और हमारा शरीर Summary in Hindi

रक्त और हमारा शरीर पाठ का सार

दिव्या अनिल की छोटी बहन है। पिछले कुछ दिनों से वह हर समय थकान महसूस करती रहती थी। अस्पताल में जाने पर डॉक्टर ने देखकर उसे जाँच के लिए दूसरे कमरे में भेज दिया। वहाँ बैठी डॉक्टर ने उसकी उँगली से खून की कुछ बूंदें लेकर एक स्लाइड बनाई। अगले दिन डॉक्टर ने बताया कि दिव्या को अनीमिया (खून की कमी) है।

अनिल के पूछने पर डॉक्टर ने उसे रक्त के बारे में समझाया। रक्त देखने में तो लाल द्रव सा है पर सूक्ष्मदर्शी से देखने पर इसमें अनेक चीजें दिखाई पड़ती हैं। तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है। कछ लाल, कछ सफेद और कछ बिना रंग के कण (प्लेटलेटस) होते हैं जो प्लाज्मा में तैरते हैं। एक मिलीलीटर रक्त में चालीस लाख से पचास लाख तक लाल कण होते हैं। यही वजह है खून लाल रंग का दिखाई देता है।

शरीर में नए रक्त कणों के लिए प्रोटीन लौह और विटामिनों की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार न लेने से ये रक्त कण नहीं बन पाते और शरीर में खून की कमी हो जाती है। सफेद कण शरीर के लिए वीर सिपाही हैं। ये रोगाणुओं का डटकर मुकाबला करते हैं। प्लेटलेट कण चोट लगने पर घाव की दीवार में प्लाज्मा की एक विशेष प्रोटीन के साथ चिपक कर घाव बंद कर देते हैं और रक्त बाहर निकलना बंद हो जाता है।

बहुत अधिक खून बह जाने पर घायल व्यक्ति को उसके खून के ही वर्ग का खून चढ़ाया जाता है। देश में अनेक रक्त बैंक खोले गए हैं जहाँ पर इच्छित व्यक्ति अपना खून दान करते हैं। रक्त दान से शरीर में कमजोरी नहीं आती। रक्त दान करने वाले व्यक्ति की उम्र अठारह साल से अधिक व उसे स्वस्थ होना चाहिए।

रक्त और हमारा शरीर शब्दार्थ

रक्त = खून (Blood)। दरवाजे पर दस्तक देना = दरवाजा खटखटाना (To knock at the door)! सूक्ष्मदर्शी सूक्ष्म जीवों को देखने का यंत्र (Microscope)। अनीमिया – खून की कमी (Anaemia)। भानुमती का पिटारा = अनेक वस्तुओं से मिला-जुला (Pandora’s box)। जीवनकाल = उम्र (Life span)। उपयुक्त = उचित (Proper)। धावा बोलना = हमला करना (Attack)। लाभप्रद – फायदेमंद (Useful)। आपात स्थिति = अचानक आई मजबूरी (Emergency)। रक्तदान – खून देना (Donation of blood)। जरूरतमंद – जिसे आवश्यकता हो (Needy)।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

HBSE 7th Class Hindi पापा खो गए Textbook Questions and Answers

नाटक से

पापा खो गए के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 1.
नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों ?
उत्तर :
नाटक में हमें सबसे बुद्धिमानी पात्र लैटरबॉक्स लगा। इसका कारण यह है कि उसे पढ़ना-लिखना आता है। वह लड़की के प्रति सच्ची सहानुभूति रखता है। वह बच्ची को उसके पापा से मिलवाने की योजना बनाता है। वह गुड़िया को उसके घर पहुँचाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाता है।

पापा खो गए HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 2.
पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसी हुई ?
उत्तर :
पेड़ और खंभा पास-पास खड़े हैं। एक बार जब आँधी आई तब खंभा पेड़ के ऊपर ही आ गिर पड़ा था। पेड़ खड़ा था अतः खंभा संभल गया। पेड़ ने उसे अपने ऊपर झेल लिया। इस प्रयास में पेड़ खुद जख्मी हो गया था। बाद में उसका गरूर झड़ गया और दोनों में दोस्ती हो गई।

पापा खो गए Questions And Answers HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 3.
लैंटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर इसलिए पुकारते थे क्योंकि वह लाल रंग का था। दूसरा रंग था ही नहीं। वह ताऊ की तरह बातें भी करता है। अत: लोग उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

Papa Kho Gaye Class 7 Summary HBSE Hindi प्रश्न 4.
लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?
उत्तर :
लाल ताऊ अन्य पात्रों से इस प्रकार भिन्न है क्योंकि वही एक ऐसा पात्र है जो पढ़ा-लिखा है। वह कुछ भजन गा भी लेता है। लाल ताऊ अपने अंदर की चिट्ठियाँ पढ़ लेता है। वह किसी से डरता नहीं है। वह तो अपने मन की बोरियत दूर करने के लिए दूसरों के पत्र पढ़ता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

Papa Kho Gaye HBSE 7th Class Hindi प्रश्न 5.
नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगीं ? लिखिए।
उत्तर :
नाटक में बच्ची को बचाने वालों में एक ही सजीव पात्र है और वह है-कौआ।
हमें उसकी ये बातें मजेदार लगीं –

  • वह दुष्ट चोर है कौन ? पहले उसे नजर तो आने दीजिए।
  • ताऊ, एक जगह बैठकर यह कैसे जान सकोगे ? उसके लिए तो मेरी तरह रोज चारों दिशाओं में गश्त लगानी पड़ेगी, तब जान पाओगे यह सब।
  • खूब हँसी उड़ाई।
  • सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा, तो आप अपनी घनी छाया इस पर किए रहें। वह आराम से देर तक सोई रहंगी।

प्रश्न 6.
क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को घर नहीं पहुंचा पा रहे थे ?
उत्तर :
सभी पात्र मिलकर भी एक लड़की को उसके घर इसलिए नहीं पहुंचा पा रहे थे क्योंकि किसी को उसके घर का पता मालूम नहीं था। वह लड़की भी इतनी भोली थी वह अपने मुहल्ले, गली का नाम तथा घर का नंबर तक नहीं जानती थी। वह अपने पापा का नाम भी नहीं जानती थी क्योंकि वह बहुत छोटी थी। उन्होंने इस काम के लिए पुलिस की मदद लेने की बात सोची।

नाटक से आगे

1. अपने-अपने घर का पता लिखिए तथा चित्र बनाकर वहाँ पहुँचने का रास्ता भी बताइए।
उत्तर :
सभी बच्चे अपने-अपने घर का पता लिखें तथा चित्र बनाकर रास्ता भी बताएँ।

2. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।
उत्तर :
इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ इसलिए रखा गया होगा क्योंकि बच्ची को उसके नपापा मिल नहीं रहे थे। नाटक के अंत में लैटरबॉक्स कहता भी है-“किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।”
अन्य शीर्षक : खोई हुई बच्ची।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

3. क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं ?
उत्तर :
बच्ची को पुलिस थाने ले जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवा देनी चाहिए। पुलिस अपने साधनों से उसके पापा को खोज निकाल लेगी।
दूसरा उपाय यह हो सकता है कि टी.वी. पर मीडिया के माध्यम से बच्ची को दिखाया जाए और उसके बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी दे दी जाए। यह सूचना बच्ची के पापा तक भी पहुँच जाएगी और उनको खोज लिया जाएगा।

HBSE 7th Class Hindi पापा खो गए Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खंभे को बरसात की रात क्यों नहीं पसंद थी?
उत्तर :
खंभे को बरसात की रात में भीगते हुए तेज हवा के बीच बल्ब को पकड़कर एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता था। अत: बरसात की रात उसे पसंद नहीं थी।

प्रश्न 2.
किस घंटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है?
उत्तर :
बरसात की एक रात में पेड़ के ऊपर आसमान से बिजली आ गिरी थी। उस घटना को याद कर पेड़ थर-थर काँपने लगता है।

प्रश्न 3.
खंभा बीमार क्यों नहीं पड़ता ?
उत्तर :
खंभे की तबीयत लोहे की है अत: वह कभी बीमार नहीं पड़ता।

प्रश्न 4.
पेड़ पर मौसम का अधिक प्रभाव क्यों नहीं पड़ता?
उत्तर :
पेड़ ने पत्तों का कोट पहना हुआ है। इसलिए उस पर सर्दी, बारिश या धूप का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 5.
लोगों का ध्यान खींचने के लिए कौआ क्या करेगा?
उत्तर :
कौआ ज़ोर-ज़ोर से काँव-काँव करके लोगों का ध्यान खींचेगा।

प्रश्न 6.
नाटक के अंत में लैटरबॉक्स क्या बोलता है?
उत्तर :
मैं लाल ताऊ बोल रहा हूँ। आप में से किसी को अगर इस प्यारी-सी बच्ची के पापा मिल जाएँ, तो उन्हें जितनी जल्दी हो सके यहाँ ले आइए।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एकांकी में सब पात्रों को कैसे पता चलता कि उन्हें आदमी को डराकर भागने के लिए क्या करना है ?
उत्तर :
जब नाच के समय खूब रंग जमने लगता है तब थोड़ी देर में सब अलग भागकर एक-दूसरे के कान में फुसफुसाकर बताते हैं कि उन्हें उस आदमी को डराकर भगाने के लिए क्या करना है।

प्रश्न 2.
पापा खो गए हैं-ऐसा पोस्टर पर लिखा था। इसके साथ पोस्टर पर किस भंगिमा में नाचने वाली लड़की खड़ी होगी?
उत्तर :
वह लड़की कुछ उदास, कुछ डरी-सहमी और दुबकी-सी खड़ी होगी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

प्रश्न 3.
एकांकी में अलग-अलग पात्र अपने विचार प्रकट करते हैं और अपना परिचय भी देते हैं ताकि श्रोता उस पात्र को पहचान और समझ न सकें। जैसे आदमी अपने बारे में बताता है कि वह बच्चे उठाने वाला आदमी है। कहानी में या फिर वास्तव में ऐसा अक्सर नहीं होता है।
उत्तर :
पाठक या श्रोता पात्रों का परिचय संवाद के माध्यम से जानता है। संवाद पात्र के स्वरूप को उजागर करते हैं।

प्रश्न 4.
लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है:

  • वह पढ़ा-लिखा है।
  • वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

प्रश्न 5.
लड़की को उसके घर पहुँचाने का क्या उपाय सोचा गया ?
उत्तर :
लड़की को उसके घर पहुँचाने का कौए ने यह उपाय बताया-पेड़ राजा इस पर अपनी घनी छाया किए रहें। खंभे महाराज जरा टेढ़े होकर खड़े रहें। इसलिए पुलिस को लगेगा कि एक्सीडेंट हो गया है। वह इस छोटी लड़की को देख कर इसके घर का पता लगाएगी। कौआ काँव-काँव करके लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।

प्रश्न 6.
लैटरबॉक्स बाकी पात्रों से कैसे अलग है ?
उत्तर :
लैटरबॉक्स अन्य पात्रों से इस मायने में भिन्न है :

  • वह पढ़ा-लिखा है।
  • वह चिट्ठी पढ़ता है, दोहे गुनगुनाता है और बातचीत भी करता है।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. तब भी …………….. जी होता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. उपर्युक्त कथन किसका है?
2. बरसात की रातों को क्यों बुरा बताया जा रहा है?
3. बिजली का खंभा क्या करना चाहता है?
उत्तर:
1. उपर्युक्त कथन बिजली के खंभे का है।
2. बरसात की रातों को बिजली का खंभा बुरा इसलिए बताता है क्योंकि इनमें उसे रात भर भीगना पड़ता है तथा बादलों के पानी की मार खानी पड़ती है। उसे एक टाँग पर खड़ा रहना पड़ता है।
3. बिजली का खंभा अपने बल्ब को फेंककर दूर कहीं भाग जाना चाहता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. खंभे की बातों को कौन सुन रहा है?
(क) पेड़
(ख) बादल
(ग) लेटर बॉक्स
(घ) कोई नहीं
उत्तर :
(क) पेड़

2. खंभा किसे कसकर पकड़े रहता है?
(क) स्वयं को
(ख) बल्ब को
(ग) लड़की को
(घ) हवा को
उत्तर :
(ख) बल्ब को

3. इस एकांकी नाटक के रचयिता हैं
(क) विजय बहादुर
(ख) विजय तेंदुलकर
(ग) सचिन तेंदुलकर
(घ) कोई अन्य
उत्तर :
(ख) विजय तेंदुलकर

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

2. यहीं मेरा ……………. ही है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. यह कथन किसका है?
2. पहले क्या-क्या नहीं था?
3. सामने क्या था?
4. किसमें अकड़ की बात की जा रही है?
उत्तर:
1. यह कथन पेड़ का है।
2. पहले ऊँचे-ऊचे घर नहीं थे, सड़क नहीं थी। तब सिनेमा का बड़ा-सा पोस्टर और उसमें नाचने वाली औरत नहीं थीं।
3. सामने केवल समुद्र था।
4. बिजली के खंभे में अकड़ की बात की जा रही है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. ‘यहीं मेरा जन्म हुआ।’ किसका जन्म हुआ?
(क) पेड़ का
(ख) खंभे का
(ग) समुद्र का
(घ) किसी अन्य का
उत्तर :
(क) पेड़ का

2. पेड़ के सामने क्या था?
(क) समुद्र
(ख) खंभा
(ग) पोस्टर
(घ) नाचने वाली औरत
उत्तर :
(क) समुद्र

3. किसी नाक ऊँची थी?
(क) पेड़ की
(ख) खंभे की
(ग) लड़की की
(घ) सभी की
उत्तर :
(ख) खंभे की

4. किसने आवाज़ नहीं लगाई?
(क) पेड़ ने
(ख) खंभे ने
(ग) लोगों ने
(घ) लड़की ने
उत्तर :
(क) पेड़ ने

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

3. में बच्चे …………………….. मुमकिन नहीं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. यह बच्चे उठाने वाला कौन है?
2. लड़की की क्या दशा थी?
3. वक्ता को क्या लगी है।
4. वह क्या करना चाहता है?
उत्तर:
1. यह बच्चा उठाने वाला भिखारी जैसा एक आदमी है।
2. लड़की गहरी नींद सो रही थी, उस पर बेहोशी का प्रभाव है।
3. वक्ता अर्थात् आदमी को भूख लगी है। उसके पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।
4. वह खाने की तलाश करना चाहता है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. आदमी के पास लड़की कहाँ से आई है?
(क) उसने उसे एक घर से उठाया है
(ख) वह लड़की उसके पास आ गई है
(ग) वह लड़की नींद में चलकर आई है
(घ) कोई उसे वहाँ छोड़ गया है
उत्तर :
(क) उसने उसे एक घर से उठाया है

2. वह क्यों नहीं उठेगी?
(क) वह भूखी है
(ख) वह सो रही है
(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है
(घ) वह घबराई हुई है
उत्तर :
(ग) उसे बेहोशी की दवा दी गई है

3. ‘मुमकिन’ शब्द का अर्थ है
(क) संभव
(ख) असंभव
(ग) माँगना
(घ) मारना
उत्तर :
(क) संभव

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

4. ये तो …………….. चीगी ।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. कान ठीक लग रहे हैं? किसे?
2. लड़की के दिमाग में कौन-कौन से प्रश्न उठते हैं?
3. लड़की को डर क्यों लग रहा है?
उत्तर:
1. लैटरबॉक्स, बिजली का खंभा. पेड़ और कौआ-लड़की को सब ठीक लग रहे हैं।
2. लड़की के दिमाग में ये प्रश्न उठते हैं-मैं कहाँ हूँ? मेरा घर कहाँ है? मेरे पापा कहाँ हैं? मम्मी कहाँ है?
3. लड़की को डर इसलिए लग रहा है कि चारों ओर अँधेरा है, रात है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. ‘नि:स्तब्ध’ शब्द का अर्थ है
(क) शात
(ख) अशांत
(ग) अच्छा
(घ) बुरा
उत्तर :
(क) शात

2. डर किसे लग रहा है?
(क) पेड़ को
(ख) खंभे को
(ग) लड़की को
(घ) सभी को
उत्तर :
(ग) लड़की को

3. लड़की क्या करेगी?
(क) बोलेगी
(ख) चीखेगी
(ग) भागेगी
(घ) हँसेगी
उत्तर :
(ख) चीखेगी

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए Summary in Hindi

पापा खो गए एकांकी का सार

नाटक की विभिन्न घटनाएँ सड़क पर घटती हैं। रात के समय बिजली का खंभा और पेड़ बातें करते हैं। बरसात की रात बिजली के खंभे को अच्छी लगती है क्योंकि तब उसे भीगते रहना पड़ता है। पेड़ भी बताता है कि एक रात आसमान की बिजली गिर पड़ी थी। वह उसे याद करके काँप उठता है। खंभा अपनी तबीयत को लोहे की बताता है जो कभी बीमार नहीं पड़ता। तभी लैटरबॉक्स उनक बातचीत में शामिल हो जाता है। वह एक दोहे का चरण गुनगुनाता है तो कौआ कहता है कि कौन है जो रात के वक्त इतनी मीठी आवाज लगाकर मेरी नींद खराब करता है। लैटरबाक्स किसी की चिट्ठी पढ़ने लगता है तो पेड़ और खंभा उसे समझाते हैं कि किसी की चिट्ठी पढ़ना ठीक नहीं है।

तभी एक गुंडा-बदमाश आदमी आता है। वह कहता है कि मैं बच्चे उठाने वाला चोर हूँ। बच्चा बेचाने की अच्छी कीमत मिल जाती है। उसके पास एक छोटी सी लड़की थी। पेड़, खंभा और लैटरबाक्स को कुछ गड़बड़ी की आशंका होती है। वे कौए को भी जगाते हैं। दुष्ट आदमी खाने की तलाश में जाता है तो पेड़, खंभा, लैटरबाक्स तथा कौआ बच्ची के बचाव के बारे में चिंतित हो जाते हैं। तब तक वह छोटी लड़की जाग चुकी होती है।

वह इन सबके पास आकर खड़ी हो जाती है। वह कहती है कि मुझे डर लग रहा है। लैटरबॉक्स उसके पास आकर उसे न घबराने को कहता है। लड़की को जब पता चलता है कि लैटर बॉक्स बोलता है तो वह बहुत खुश होती है। वे दोनों बातें करते हैं। लैटर बॉक्स लड़की का पता-ठिकाना जानना चाहता है. पर लड़की को कुछ ठीक से मालूम नहीं है। धीरे-धीरे पेड़, खंभा और कौवा भी बातचीत में शामिल हो जाते हैं। अब लड़की को डर नहीं लगता। वह सबके साथ खेलने लगती है। पोस्टर की लड़की भी उसके साथ नाचने लगती है।

तभी वह दुष्ट आदमी आ जाता है। सब चुप हो जाते हैं। वह लड़की को ढूँढता है। लड़की बचने का प्रयास करती है। पेड़, लैटर बॉक्स, खंभा और पोस्टर सभी लपक-झपक कर बीच में आते हैं और लड़की नहीं मिलती तो सब मिलकर उसे ढूँढते हैं और थपकी देकर उसे सुला देते हैं।

खंभा, पेड आदि के सामने समस्या है कि लडकी को उसके घर कैसे पहुँचाएँ। उसे तो अपने पापा का नाम भी नहीं मालूम। वे एक योजना बनाते हैं। सुबह होती है। सड़क पर सोई लड़की पर पेड़ झुककर छाया किए हुए है। खंभा टेढ़ा खड़ा है। देखने में लगता है जैसे कोई दुर्घटना हो गई हो। कौवा शोर मचाकर लोगों का ध्यान खींचता है। पोस्टर पर लिखा है-मेरे पापा खो गए हैं। लैटर बॉक्स सरकता हुआ लोगों से कहता है-इस प्यारी बच्ची के पास मिल जाएँ तो यहाँ ले आइए।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए

पापा खो गए शब्दार्थ

भंगिमा – मुद्रा (Posture)। हड़बड़ी – जल्दबाजी (Hurry)। आफत = मुसीबत (Trouble)। गरूर – घमंड (Proud)। संतुलन – बराबर बने रहना (Balance)। पदन्यास = कदम रखना (To move)। चौकस = सावधान (Alert)। मुमकिन नहीं – असंभव (Not possible)। करीब से = निकट से (From near)। गश्त – फेरी (Round)। निस्तब्ध = शांत (Calm) स्वीकृति – मंजूरी (Permission)। दुबक जाना – छिप जाना (To hide)। संरक्षण = रखवाली (To watch)। चकमा = धोखा (Deceipt)। आनंदित – प्रसन्न (Happy)। प्रेक्षक – दर्शक (Spectator).

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 7 पापा खो गए Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

HBSE 7th Class Civics समानता Textbook Questions and Answers

Class 7 Chapter 1 Samanta Civics HBSE प्रश्न 1.
लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
लोकतंत्र में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का महत्त्व:
(i) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार भारत के सभी नागरिकों को प्राप्त है।
(ii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से भारत का प्रत्येक नागरिक अपने प्रतिनिधियों का चुनाव स्वयं करता है।
(ii) “सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार” समानता के विचार पर आधारित है, क्योंकि यह घोषित करता है कि देश का प्रत्येक वयस्क स्त्री/पुरुष चाहे उसका आर्थिक स्तर या जाति कुछ भी क्यों न हो, एक वोट का हकदार है।

समानता कक्षा 7 HBSE Civics प्रश्न 2.
नीचे दिए गए संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश को पुनः पढ़िए और दो ऐसे उपाय बताइए जिनसे यह अनुच्छेद असमानता को दूर करता है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 के अंश धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
(1) राज्य, किसी नागरिक के विरुद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी एक के आधार पर कोई विभेद (discrimination) नहीं करेगा।

(2) कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग जन्मस्थान या इनमें से किसी एक के आधार पर
(क) दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों, होटलों और सार्वजनिक मनोरंजन के स्थानों में प्रवेश, या
(ख) पूर्णत: या आशनः राज्य-निधि से पोषित या साधारण जनता के प्रयोग के लिए समर्पित कुओं, तालाबों, स्नानघाटों, सड़कों, स्कूलों और सार्वजनिक समागम के स्थानों के उपयोग के संबंध में किसी भी नियोग्यता, दायित्व, निबंधन या शर्त के अधीन नहीं होगा।
उत्तर:
अनुच्छेद 15 के द्वारा असमानता को दूर करने के तरीके:
(1) राज्य किसी नागरिक के विरूद्ध केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान, या इनमें से किसी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा।
(2 कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्म-स्थान या इनमें से किसी के आधार पर किसी व्यक्ति को दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों और सार्वजनिक मनोरजन के स्थानों में प्रवेश करने से वंचित नहीं कर सकता पूर्णतः अशतः राज्य विधि से निर्मित कुँआ. तालाबों, स्नानघरों, सड़कों और सार्वजनिक सभागम के स्थानों के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

समानता Class 7 Chapter 1 Civics HBSE प्रश्न 3.
ओमप्रकाश वाल्मीकि का अनुभव, अंसारी दंपत्ति के अनुभव से किस प्रकार मिलता था?
उत्तर:
ओमप्रकाश बाल्मीकि और अंसारी दंपति का अनुभव निम्न रूप से समान था:
(i) ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ असमानता का व्यवहार जातिगत कारणों से किया गया था, जबकि अंसारी दंपति के साथ असमानता का व्यवहार धार्मिक कारणों से किया गया था।

(ii) ओम प्रकाश वाल्मीकि को समाज के अन्य उच्च वर्गों के छात्रों से अलग फर्श पर बैठना पड़ता था और शिक्षकों के द्वारा भी उससे झाडू लगवाया जाता था, उसी तरह से अंसारी दंपति को भी लोग अपने मकान में कमरा नहीं देना चाहते थे।

प्रश्न 4.
“कानून के सामने एक व्यक्ति बराबर है।” इस कथन से आप क्या समझते हैं? आपके विचार से यह लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर:

  • कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं-इस कथन से मैं यह समझता हूँ कि धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर कानून की नजर में सभी बराबर हैं। यह (कानून) विभेद (Discrimination) पर प्रतिषेध (Prohibit) लगाता है।
  • सभी लोग एक जैसे कानून का पालन करते हैं। राज्य जो भी कानून बनाता है या लागू करता है वह सभी व्यक्तियों पर समान रूप से लागू होता है।
  • प्रत्येक व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जा सकता है जिसमें खेल के मैदान, होटल, दुकानें और बाजार इत्यादि शामिल हैं।
  • कानून के द्वारा अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है।

प्रश्न 5.
भारत सरकार ने 1995 में विकलांगता अधिनियम स्वीकृत किया था। यह कानून कहता है कि विकलांग व्यक्तियों (handicaps or the people facing physical challenges) को भी समान अधिकार प्राप्त हैं और समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनाना सरकार का दायित्व है। सरकार को उन्हें निःशुल्क शिक्षा देनी है और विकलांग बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा (ordinary or general students) में सम्मिलित करना है। कानून यह भी कहता है कि सभी सार्वजनिक स्थल, जैसे-भवन, स्कूल आदि में दालान बनाए जाने चाहिए, जिससे वहाँ विकलांगों के लिए पहुंचना सरल हो।

चित्र को देखिये और उस बच्चे के बारे में सोचिये, जिसे सीढ़ियों से नीचे लाया जा रहा है। क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में विकलांगता का कानून लागू किया जा रहा है? वह भवन में आसानी से आ-जा सके, उसके लिए क्या करना आवश्यक है? उसे उठाकर सीढ़ियों से उतारा जाना, उसके सम्मान और उसकी सुरक्षा को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर:
इसके लिए एक पर्याप्त चौड़ा, पक्का ढलवा (Slope) फर्श (या रैम्प) बनाया जाना चाहिए। विकलांग को आने-जाने के लिए विशेष रूप से पहिए वाली कुर्सी बनाई जानी चाहिए ताकि वह सम्मानपूर्वक स्वयं सुरक्षित ढंग से भवन या कक्ष में आ-जा सके।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता-1
उनके लिए भवन में विशेष सुविधाजनक शौचालय भूतल (Ground floor) पर ही होने चाहिए। ये सुविधाएँ सभी विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों आदि में होना जरूरी है। विकलांगों के लिए विशेष बस और यातायात की व्यवस्था भी की जानी चाहिए और उन्हें बैठने के लिए उनकी शारीरिक चुनौतियों के अनुसार कुर्सी आदि भी दी जानी चाहिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

बहविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:
(i) हमारे देश में सभी को वोट देने का अधिकार है:
(क) समान
(ख) असमान
(ग) केवल पुरुषों को
उत्तर:
(क) समान।

(ii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार किस विचार पर आधारित है?
(क) जो बहुत प्रसिद्ध हो।
(ख) जो बहुत शक्तिसंपन्न हो
(ग) जनसेवा जिसका ध्येय हो
उत्तर:
(ग) जनसेवा जिसका ध्येय हो।

(iii) हमें केवल उसी व्यक्ति को वोट देना चाहिए:
(क) स्वतंत्रता
(ख) समानता
(ग) आर्थिक न्याय
उत्तर:
(ख) समानता।

(iv) ओम प्रकाश वाल्मीकि को विद्यालय के प्रांगण में झाड़ लगाने को कहा गया:
(क) जातिगत कारणों से
(ख) शैक्षणिक कारणों से
(ग) सुधारात्मक कारणों से
उत्तर:
(क) जातिगत कारणों से।

(v) देश के राष्ट्रपति से लेकर घरेलू नौकरानी तक सभी को एक जैसे कानून का पालन करना होता है। इसका अभिप्राय है:
(क) अस्पृश्यता उन्मूलन
(ख) जातिगत भेदभाव का निवारण
(ग) कानून के समक्ष समानता
उत्तर:
(ग) कानून के समक्ष समानता।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें:
(i) ओम प्रकाश वाल्मीकि एक ………………….. लेखक हैं।
(ii) रोजा पास एक ……………….. महिला थी।
(iii) समानता की स्थापना के लिए ……………………….. का उन्मूलन किया गया है।
(iv), प्रत्येक काम की अपनी गरिमा है इसलिए उसका भुगतान ………………….. के साथ किया जाना चाहिए।
(v) ………………… जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है।
उत्तर:
(i) दलित
(ii) अफ्रीकी-अमेरिकन
(iii) अस्पृश्यता
(iv) आदर
(v) आत्म-सम्मान।

प्रश्न 3.
सही व गलत कथन का चयन करें:
(i) जूठन’ ओम प्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है।
(ii) ‘दलित’ शब्द का अर्थ है-कुचला हुआ या टूटा हुआ।
(iii) संविधान का अनुच्छेद 21 धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग व जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है।
(iv) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम सर्वप्रथम केरल में आरंभ किया गया।
(v) रोजा पास की विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी।
उत्तर:
(i) जूठन’ ओम प्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है। ✓
(ii) ‘दलित’ शब्द का अर्थ है-कुचला हुआ या टूटा हुआ। ✓
(iii) संविधान का अनुच्छेद 21 धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग व जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है। ✗
(iv) मध्याह्न भोजन कार्यक्रम सर्वप्रथम केरल में आरंभ किया गया। ✗
(v) रोजा पास की विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी। ✓

HBSE 7th Class Civics समानता Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत की एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक विशेषता लिखिए।
उत्तर:
भारत एक लोकतंत्रीय देश है। यह संसदात्मक, संबीय, उदारवादी लोकतंत्र है।

प्रश्न 2.
भारतीय लोकतंत्रीय सरकार के चार मुख्य तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारतीय लोकतंत्रीय सरकार के मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं-
1. सरकार में लोगों की भागीदारी।
2. संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान।
3. समानता (Equality) या समता।
4. न्याय (Justice): सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक न्याय।

प्रश्न 3.
लोकतंत्र की मुख्य विशेषता लिखिए।
उत्तर:
समानता, लोकतंत्र की मुख्य विशेषता है।

प्रश्न 4.
प्रतिनिधित्व की दृष्टि से भारतीय संसद का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
संसद हमारे लोकतंत्र का आधार स्तंभ है और हम अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से उसमें प्रतिनिधित्व पाते हैं।
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता-2

प्रश्न 5.
घरेलू काम-काज करने वाली महिलाओं की दशा सुधारने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए।
उत्तर:
(i) सरकार को उन्हें मुफ्त बस आवागम्पन पास देना चाहिए।
(ii) घर पर काम लेने वाले मालिकों को उन्हें साप्ताहिक – छुट्टी देनी चाहिए।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
असमानता के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
(i) जाति के आधार पर भेद-भाव करना जैसे-अंतर्जातीय विवाहों को कुछ रूढ़िवादी लोग आज भी मान्यता नहीं देते।
(ii) लैंगिक आधार पर असमानता जैसे-पुत्री के जन्म से पूर्व हो मेडिकल (चिकित्सा जाँच) टेस्ट कराकर मार देना, जन्म के उपरांत परिवार में बेटी और बेटे के भरण-पोषण में भेद-भाव करना।
(iii) धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान के आधार पर सरकारी नौकरियों या शिक्षा संस्थाओं या प्रशिक्षण केंद्रों में भेद-भाव करना।
(iv) आर्थिक आधार पर असमानता कि धनी और अधिक धनी होते जाएँ, गरीब और गरीब होते जाएँ तथा जीवन स्तर को मौलिक सुविधाओं और गुणवत्ता (quality) में जमीन-आसमान का अंतर।

प्रश्न 2.
“जातिगत भेव-भाव भारतीय-प्रमीण और शहरी-दोनों क्षेत्रों में पाया जाता है।” एक सार्थक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भारतीय लोकतंत्र में रहते हुए हम महसूस करते हैं कि आज संविधान के लागू होने के लगभग 57 वर्षों के बाद भी जातिगत व्यवस्था और भेद-भाव ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में है। गाँव में तो अभिभावक और परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्पष्ट रूप से बच्चों को निर्देश दे देते है कि अमुक व्यक्ति के हाथ का छुआ नहीं खाना क्योंकि वे अनुसूचित जाति के हैं। गाँव में तथाकथित निम्न जाति के लोग स्वयं हिम्मत करके ऊंची जाति के लोगों से लेन-देन (विवाह के निमंत्रण देना या घर की पक्की वस्तु उन्हें भेंट में देना) आदि नहीं करते। लेकिन जातिगत व्यवस्था शहरों में भी होती है इसका प्रमाण समाचार पत्रों में दिए गए विवाह से संबंधित विज्ञापन को देखने से स्पष्ट हो जाता है। ब्राह्मण, ब्राह्मण जाति में ही अपने बच्चों के विवाह करना चाहते हैं। क्षत्रिय, क्षत्रिय में और खत्री, खत्री में और वैश्य, वैश्य में। अंतर्जातीय विवाह को आज भी सम्मानपूर्वक नहीं देखता।

प्रश्न 3.
‘दलित’ शब्द का क्या अर्थ है? दलितों की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ सुझाव दीजिए।
उत्तर:
दलित एक ऐसा शब्द है, जो तथाकथित नीची जाति के कहे जाने या समझे वाले लोग स्वयं को संबोधित करने के लिए प्रयोग में लाते हैं। दलित का अर्थ होता है-कुचला हुआ या टूटा हुआ।
सुझाव (Suggestions): भारतीय लोकतंत्र में समानता के महत्त्व के बारे में सभी माध्यमों- पाठशालाओं, महाविद्यालयों, राजनैतिक दलों, चुनाव के दौरान, मंत्रिमंडल के गठन के दौरान ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए ताकि पूरे देश में कानून की समानता सही अर्थों में स्थापित हो।

निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में उन्हें योग्यता होने पर प्राथमिकता के आधार पर नौकरियों मिलनी चाहिएँ। नौकरी के दौरान भी उच्च जाति के लोग उनसे भेद-भाव न करें। खेलों की टीमों में स्थान, सार्वजनिक स्थानों के प्रयोग, शिक्षा संस्थान में प्रवेश, विशेष आर्थिक मदद, विशेष सहायता शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रों के साथ-साथ प्रशिक्षण व्यवस्थाएँ भी दी जानी चाहिएँ।

केंद्र और राज्य सरकारें अंतर्जातीय विवाह करने वाले लोगों को पूरा संरक्षण, सहयोग और गैर-सरकारी संगठन विशेषकर हिंदू धर्म से जुड़े संगठन उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रेत्साहन और वित्तीय सहायता दें।

प्रश्न 4.
“भारतीय संविधान सब व्यक्तियों को समान मानता है।” इसे लगभग आठ पंक्तियों या वाक्यों में समझाइए।
उत्तर:
भारतीय संविधान में समानता (Equality in Indian Constitution):
भारतीय संविधान (The Constitution of India) सब व्यक्तियों को समान मानता है। इसका अर्थ है कि देश के व्यक्ति चाहे वे पुरुष हों या स्त्री, किसी भी जाति, धर्म, शैक्षिक और आर्थिक पृष्ठभूमि (Background) से संबंध रखते हों, वे सब समान माने जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी हम यह नहीं कह सकते हैं कि असमानता खत्म हो गई है। यह खत्म नहीं हुई है, फिर भी कम-से-कम भारतीय संविधान में सब व्यक्तियों की समानता के सिद्धांत को मान्य किया गया है। जहाँ पहले भेदभाव और दुर्व्यवहार से लोगों की रक्षा करने के लिए कोई कानून नहीं था. अब अनेक कानून लोगों के सम्मान तथा उनके साथ समानता के व्यवहार को सुनिश्चित (Definite) करने के लिए मौजूद हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
शासन ने संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार को किस तरह दो प्रकार से लागू किया है? समझाइए।
उत्तर:
भारत में संविधान द्वारा मान्य किए गए समानता के अधिकार को दो तरह से लागू किया है:
(i) कानून के द्वारा और
(ii) सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों द्वारा सुविधाहीन समाजों की मदद करके। भारत में ऐसे अनेक कानून हैं. जो व्यक्तियों के समान व्यवहार प्राप्त करने के अधिकार की रक्षा करते हैं।

उदाहरण (Example):
(i) उदाहरणार्थ सन् 1989 में सरकार ने विशेष रूप से दलितों और आदिवासियों (Scheduled tribes) के विरुद्ध होने वाली हिंसा को रोकने के लिए कानून बनाया। इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाओं का रिकॉर्ड रखने के लिए विशेष पुलिस कक्ष स्थापित किए गए और कठोर दंड की व्यवस्था की गई।

(ii) कानून के साथ-साथ सरकार ने उन समाजों, जिनके साथ सैकड़ों वर्षों तक असमानता का व्यवहार हुआ है, का जीवन सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम और योजनाएं लागू की हैं। ये योजनाएँ यह सुनिश्चित करने के लिए चलाई गई हैं कि जिन लोगों को अतीत में अवसर (Opportunities) नहीं मिले, उन्हें अधिक अवसर प्राप्त हों।

प्रश्न 2.
भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्य लोकतंत्रों में समानता के सवालों को कैसे हल किया गया या किए जा रहे हैं? समझाइए।
उत्तर:
भारत के अतिरिक्त विश्व के ज्यादातर लोकतंत्रीय देशों में भी समानता के सवालों पर संघर्ष होते रहे हैं या अभी भी हो रहे हैं।
उदाहरण (Example):
उदाहरणार्थ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) विश्व का सबसे धनी और विकसित लोकतांत्रिक देश है लेकिन उसमें अफ्रीकी-अमेरिकन लोग जिनके पूर्वज गुलाम (Slaves) थे और अफ्रीका से लाए गए थे, आज भी अपने जीवन को मुख्य रूप से असमान बताते हैं जबकि 1950 के अंतिम दशक में अफ्रीकी-अमेरिकनों को समान अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन हुआ था। इससे पहले अफ्रीकी-अमेरिकनों के साथ संयुक्त राज्य में बहुत असमानता का व्यवहार होता था और कानून भी उन्हें समान नहीं मानता था।

उदाहरण के लिए बस से यात्रा करते समय उन्हें बस में पीछे बैठना पड़ता था या जब भी कोई गोरा आदमी बैठना चाहे. उन्हें अपनी सीट से (रेल या बस में) उठ जाना पड़ता था।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता

समानता Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार (Universal Adult Franchise): यह एक लोकतंत्रीय समाज का अत्यंत महत्त्वपूर्ण पहलू है। इसका अर्थ है कि सभी वयस्क (18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के) नागरिकों को वोट (मत) देने का अधिकार है, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

2. गरिमा (Dignity): इसका तात्पर्य (आशय) अपने-आपको और दूसरे व्यक्तियों को सम्मान योग्य समझने से है।

3. संविधान (Constitution): यह वह दस्तावेज़ (documents) है, जिसमें देश की जनता व सरकार द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों और अधिनियमों (Acts) को निरूपित किया गया है।

4. नागरिक अधिकार आंदोलन (Civil Rights Movement): एक आंदोलन, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में 1950 के दशक के अंत में प्रारंभ हुआ और जिसमें अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों ने नस्लगत (जातीय) भेदभाव को समाप्त करने और समान अधिकारों की माँग की।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 समानता Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

HBSE 7th Class Geography मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Textbook Questions and Answers

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या हैं?
उत्तर:
परिवहन के चार प्रकार हैं : सड़क मार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग तथा वायुमार्ग।

(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
एक बस्ती वह स्थान है जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं। बस्तियों का विकास नदी घाटियों के निकट हुआ क्योंकि वहाँ पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध था।

(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं?
उत्तर:
ग्रामीण लोग अधिकांशतः कृषि तथा संबंधित कार्यो जैसे-मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन में लगे होते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।
उत्तर:
रेलमार्ग के दो गुण हैं:

  1. यह अपेक्षाकृत सस्ता साधन हैं।
  2. यह लंबी दूरी के लिए तीव्र स्थलीय परिवहन का साधन है।

(ङ) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
दूसरों को सूचना या संदेश पहुँचाने की प्रक्रिया को संचार कहते हैं।

(च) जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?
उत्तर:
जनसंपर्क माध्यम समाचार पत्र, रेडियो एवं टेलीविजन हैं। इनके द्वारा हम बड़ी मात्रा में जनसंपर्क स्थापित कर सकते हैं।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) इनमें से कौन-सा संचार का साधन नहीं है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुस्तक
(iii) मेज
उत्तर:
(i) मेज।

(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण है?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर:
(iii) सब थे।

(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त है?
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर:
(i) जहाज।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
(i) साइकिल
(ii) बस
(iii) हवाई जहाज
उत्तर:
(i) साइकिल।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:

(क) इंटरनेट(i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं।
(ख) नहर मार्ग(ii) आसपास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(ग) नगरीय क्षेत्र(iii) अंतर्देशीय जलमार्ग
(घ) सघन बस्ती(iv) संचार का एक साधन

उत्तर:
(क) (iv)
(ख) (iii)
(ग) (i)
(घ) (i)

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
आज विश्व सिमटता जा रहा है।
उत्तर:
आज विश्व में परिवहन तथा संचार के साधन इतने तीव्रगामी हैं कि महीनों का समय सप्ताह में और सप्ताह का समय घंटों में पूरा हो जाता है। संचार के तीन साधनों द्वारा सूचना भी तुरंत मिल जाती है। आज भारत से यूरोप की यात्रा करने में केवल 6 से 8 घंटे का समय लगता है। इस प्रकार आज का विश्व सिमटता जा रहा है।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 5.
क्रियाकलाप (Activity)
(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं
(i) परिवहन के दो से अधिक साधन।
(ii) परिवहन के तीन से अधिक साधन।
(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं।
उत्तर:
(क) छात्र स्वयं करें।

(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे?
(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए। आप डॉक्टर को कैसे सूचित करेंगे?
(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है। आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुंचाएंगे?
(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे?
(iv) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है। आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे?
उत्तर:
(ख) (i) टेलीफोन द्वारा
(ii) समाचार पत्र द्वारा
(ii) टेलीफोन या पत्र द्वारा
(iv) फोन या इंटरनेट द्वारा।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. मानव बस्तियाँ सबसे पहले …………………. में स्थापित
2. मकानों का एक समूह एक …………………. बनाता है।
3. संहृत बस्तियों को …………………. यस्ती भी कहते हैं।
4. जल राशियों के पास की बस्तियों को …………………. कहते है।
5. मौसम के अनुसार लोगों का आवागमन …………………. कहलाता है।
उत्तर:
1. नदी घाटियों
2. बस्ती
3. सपन
4. आई बिंदु बस्ती
5. ऋतु प्रवास

प्रश्न 2.
सही उत्तर चुनें।
1. निम्न में से कौन सी बस्ती में मकान एक-दूसरे के समीप बने होते हैं?
(क) सघन
(ख) रेखीय
(ग) विरल
(घ) वृत्ताकार
उत्तर:
(क) सघन।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

2. इनमें से कौन सा प्रशासनिक नगर है?
(क) मुंबई
(ख) कोलकाता
(ग) नई दिल्ली
(घ) बंगलोर
उत्तर:
(ग) नई दिल्ली

3. इनमें से कौन-सा धार्मिक नगर है?
(क) वाराणसी
(ख) जमशेदपुर
(ग) चेन्नई
उत्तर:
(क) वाराणसी।

4. रेखीय बस्तियाँ विकसित होती हैं?
(क) सड़कों के किनारे
(ख) जल स्रोत के किनारे
(ग) कृषि भूमि के पास
(घ) उद्योग के पास
उत्तर:
(क) सड़कों के किनारे।

5. निम्न में से कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय वायुपत्तन नहीं है:
(क) नई दिल्ली
(ख) नागपुर
(ग) लंदन
(घ) पेरिस
उत्तर:
(ख) नागपुर।

6. निम्न में से कौन-सा सबसे धीमा संचार का साधन है?
(क) पत्र
(ख) ई-मेल
(ग) टेलीफोन
(घ) इंटरनेट
उत्तर:
(क) पत्र।

7. सड़क प्रणाली जो राज्य की राजधानियों और प्रमुख नगरों को जोड़ती है:
(क) राष्ट्रीय महामार्ग
(ख) राज्य महामार्ग
(ग) जिला मार्ग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) राष्ट्रीय महामार्ग।

8. विश्व का व्यस्ततम महासागरीय मार्ग है:
(क) अटलांटिक मार्ग
(ख) हिंद महासागर मार्ग
(ग) केप मार्ग
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) अटलांटिक मार्ग।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 3.
बताइए कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. भारत एक विकसित देश है।
2 विश्व के सभी भाग परिवहन तथा संचार के साधनों से
3. विश्व में भारत से सबसे बड़ा सड़क जाल है।
4. हमारे देश में सबसे महत्त्वपूर्ण सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग हैं।
5. रेल परिवहन सड़क परिवहन से अधिक उपलब्ध है।
6. ट्राँससाइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग है।
7. भारतीय रेल एशिया में प्रथम स्थान पर है।
8. दिल्ली एक महत्वपूर्ण पत्तन है।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. असत्य
6. सत्य
7. सत्य
8. असत्य।

प्रश्न 4.
निम्न के जोड़े बनाएँ :

‘क’‘ख’
1. कच्ची सड़कक. व्यस्ततम अंतःस्थलीय जलमार्ग
2. पक्की सड़कख. अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन
3. सेट लारेंस जल मार्गग. लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ
4. न्यूयाकघ. कंक्रीट से बनी
5. प्रेसड. मिट्टी से बनी

उत्तर :
1 – ङ
2 – घ
3 – क
4 – ख
5 – ग

HBSE 7th Class Geography मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
वे दशाएँ जो मानव के विकास की स्थिति में सहायक बनती हैं, मानव पर्यावरण कहलाती हैं।

प्रश्न 2.
आर्द्र बिन्दु बस्तियों क्या हैं?
उत्तर:
वे बस्तियाँ जो किसी जल स्रोत के पास स्थापित होती। हैं, आर्द्र बिन्दु बस्तियाँ कहलाती हैं।

प्रश्न 3.
मानव बस्तियों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
बस्तियाँ दो प्रकार की हो सकती हैं:

  • स्थाई.
  • अस्थाई।

प्रश्न 4.
प्रकीर्ण बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रकीर्ण का शाब्दिक अर्थ है-बिखरा होना। अत: इसे बस्ती स्वरूप में घर दूर-दूर बिखरे होते हैं। उत्तराचल के पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी बस्तियाँ पाई जाती हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 5.
सधन बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
भारत के उत्तरी मैदानों में घरों की बनावट अति घनी है। अतः इन्हें सघन बस्ती कहते हैं।

प्रश्न 6.
पत्तन क्या है ?
उत्तर:
पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के द्वार’ कहे जाते हैं क्योंकि ये व्यापार तथा वाणिज्य में सहायक हैं। मुंबई भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण पत्तन है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक ग्राम तथा नगर में क्या अंतर है?
उत्तर:
ग्राम : ग्राम के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और कृषि संबंधी कार्य होता है।
नगर : नगर में लोगों का कार्य, गैर-कृषि कार्य होते हैं। जैसे उद्योग, व्यापारिक गतिविधियाँ।

प्रश्न 2.
एक ग्रामीण बस्ती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
एक ग्रामीण बस्ती की निम्न विशेषताएँ हैं:

  1. ग्रामीण बस्तियाँ कृषि क्रियाओं के साथ केन्द्रित होती हैं।
  2. यहाँ नाममात्र के घर होते हैं। झोपड़ियाँ पाई जाती हैं।
  3. कृषि फार्म भी गाँव की सीमा के अंग होते हैं।
  4. अधिकतर ग्रामीण बस्तियाँ दूर-दूर पाई जाती हैं।
  5. ग्रामीण बस्तियाँ नदियों या सड़कों के साथ-साथ पाई जाती हैं।
  6. इनमें सुविधाओं की कमी होती है।

प्रश्न 3.
आप कैसे कह सकते हैं कि सड़क मार्ग कम दूरी यातायात के लिए सबसे उपयोगी मार्ग है?
उत्तर:
सड़कें कम दूरी के लिए उपयोगी मार्ग है। ये वनों, मरुस्थलों, मैदानों व ऊँचे पर्वतों पर भी आसानी से निर्मित की जा सकती हैं। हिमालय पर्वत पर मनाली-लेह राजमार्ग विश्व के सबसे ऊँचे सड़क मार्गों में से एक है। भूमिगत सड़कों को भूमिगत मार्ग कहा जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

प्रश्न 4.
नगरीय बस्ती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
नगरीय बस्ती की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :

  1. नगरीय बस्ती में गैर-कृषि कार्य जैसे व्यापार, प्रशासन कार्य किए जाते हैं।
  2. यहाँ भूमि का उपयोग एक समान नहीं होता। कुछ पर उद्योग हैं तो कुछ पर बाजार।
  3. नगरीय बस्तियों में अस्पताल, स्कूल तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।
  4. इन बस्तियों की जनसंख्या अधिक होती है।
  5. नगर कई प्रकार के कार्य करते हैं, जैसे-धार्मिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक आदि।
  6. कुछ नगर उनके कार्यों के कारण ही जाने जाते हैं, जैसे जमशेदपुर औद्योगिक कारणों से जाना जाता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों के संबंध पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
ग्राम तथा नगरों में आपस में संबंध होता है। वे एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। इनमें निम्नलिखित संबंध होता है :

  1. व्यापारिक संबंध – वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है।
  2. सामाजिक संबंध – इसमें मनोरंजन आदि सम्मिलित है।
  3. रोजगार के लिए – ग्रामीण लोग रोजगार के लिए नगरों में जाते हैं।
  4. नगरों की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीण भी वहीं फसल पैदा करते हैं। जैसे डेयरी उद्योग।

प्रश्न 2.
बस्तियों के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।
उत्तर:
बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :
1. सघन बस्तियाँ (Compact Settlements) : इस प्रकार की प्रणाली में मकान पास-पास होते हैं। जानवरों का स्थान भी इनसे जुड़ा रहता है। इनमें तंग गलियाँ होती हैं।

2. प्रकीर्ण बस्तियाँ (Scattered Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ पहाड़ी तथा वन प्रदेशों में पाई जाती हैं। इनमें घर बिखरे हुए होते हैं।

3. रेखीय बस्तियाँ (Linear Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी के किनारे पाई जाती हैं। इनमें घरों की पंक्तियाँ आमने-सामने होती हैं।

4. वृत्ताकार बस्तियाँ (Circular Settlements) : साधारणतया इस प्रकार की बस्तियाँ किसी तालाब, झील के चारों ओर पाई जाती हैं।

5. तारक बस्तियाँ (Radial Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ एक प्रमुख बिन्दु के चारों ओर विकसित हो जाती है। ये उन स्थानों पर पाई जाती है जहाँ पर सड़के विभिन्न स्थानों पर आकर मिलती हैं।

मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. पर्यावरण (Environment) : वे दशाएँ जो मानव व उसके विकास की स्थिति बनाती हैं उन्हें मानव पर्यावरण कहते हैं।

2. मानव बस्तियाँ (Human Settlements) : प्रारंभ में मानव बस्तियाँ नदियों के घाटी क्षेत्र में स्थापित हुई। इन बस्तियों को प्राय आई बिंदु बस्तियाँ कहा गया क्योंकि ये जल स्रोतों के पास ही स्थापित होती थी।

3. ग्रामीण बस्तियाँ (Rural Settlements) : ग्रामीण बस्तियाँ कृषि क्रियाओं के साथ केंद्रित होती है। यहाँ पर नाममात्र के घर होते हैं। ग्रामीण बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :

  • सघन बस्तियाँ (Compact Settlement) : इस प्रकार की प्रणाली में घर पास-पास होते हैं।
  • प्रकीर्ण बस्तियाँ (Scattered Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ पहाड़ी और वन प्रदेशों में पाई जाती है। घर दूर-दूर होते हैं।
  • रेखीय बस्तियाँ (Linear Settlements) : इस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नहर, नदी के किनारे पाई जाती है।

4. नगरीय बस्तियाँ (Urban Settlements) : नगरीय बस्तियों में गैर-कृषि कार्य जैसे उद्योग, व्यापारिक गतिविधियाँ, प्रशासन आदि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। नगर के अनेक कार्य होते हैं जिनसे वे जाने जाते हैं:

  • प्रशासनिक नगर
  • प्रतिरक्षा नगर
  • सांस्कृतिक नगर
  • औद्योगिक नगर
  • रेलवे जंक्शन।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

5. परिवहन तथा संचार (Transport and Communication) : परिवहन तथा संचार में उन्नति किसी क्षेत्र की आर्थिक क्रियाओं पर निर्भर करती है। वर्तमान समय में विश्व का प्रत्येक भाग परिवहन और संचार से जुड़ा है। रेल तथा सड़क प्रणाली स्थल परिवहन का जाल बनाते हैं।

6. सड़कमागे (Road Transport and its Function) : हमारी सड़क परिवहन प्रणाली में मोटर कार तथा ट्रक महत्त्वपूर्ण कार्य काते हैं। एक ट्रक किसी भी सीमा तक जा सकता है। सड़क परिवहन को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है:
(i) राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways) : देश की महत्त्वपूर्ण सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग हैं। ये देश के प्रमुख नगरों को जोड़ते हैं। केंद्र सरकार इनका निर्माण और देखभाल करती है।

(ii) राज्य महामार्ग (State Higinveys) : ये वे महामार्ग हैं जो राज्य की राजधानी को राज्य के अन्य नगरों से जोड़ते हैं। इनका निर्माण राज्य सरकार करती है। प्रमुख महानगरों और बंदरगाहों को जोड़ने के लिए नए एक्सप्रेस मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

(iii) जिला सड़के (District Roads) : ये सड़कें जिला मुख्यालय को अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों से जोड़ती हैं। स्थानीय निकाय इनकी देखभाल करते हैं।

7. रेलमार्ग (Railways) : सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन का अधिक तीव्र साधन है तथा इसके द्वारा अधिक माल ढोया जा सकता है। ये लंबी दूरी के लिए उपयोगी है। भारतीय रेल जाल एशिया का सबसे बड़ा है और विश्व में चौथा। भारतीय रेल मार्ग की कुल लंबाई 63122 कि.मी. है।

8. जलमार्ग – अंतःस्थलीय और महासागरीय (Waterways-Inland andOcean Routes) : नदियाँ, झीलें और नहरें अंत:स्थलीय जल मार्ग का निर्माण करती है। नावें तथा स्टीमर इस कार्य के लिए प्रयोग किए जाते हैं। विश्व में सबसे बड़ा अंत:स्थलीय जलमार्ग संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा कनाडा के बीच है। महासागरीय जलमार्ग सस्ते और आसान परिवहन के साधन हैं जिनमें यात्री तथा माल को ढोया जा सकता है। विश्व का
सबसे व्यस्त जलमार्ग उत्तरी अटलांटिक जलमार्ग है।

9. वायुमार्ग (Airways) : 20वीं सदी के प्रारंभ में वायु यातायात का विकास हुआ। यह एक शीघ्रगामी साधन है। लेकिन सभी व्यक्तियों के लिए वहन करने का साधन नहीं है। वायु सेवाएँ दो प्रकार की हैं : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय। पश्चिमी यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण-पूर्वी एशिया में वायु यातायात का सघन जाल फैला है।

10. संचार (Communication) : सूचना और समाचार देने के साधनों को संचार कहा जाता है। ये देश की नाड़ी और धमनी हैं। ये साधन हैं : डाक सेवाएँ, टेलीग्राम, मुद्रित माध्यम, विद्युत माध्यम आदि।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

HBSE 7th Class Geography शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Textbook Questions and Answers

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) उत्तर अमेरिकी शीतोष्ण घासस्थल को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
प्रेअरी।

(ख) उत्तर अमेरिकी घासस्थल के पशु चरागाह को क्या कहते हैं?
उत्तर:
घास का सागर।

(ग) वेल्ड मे बहने वाली नदियों के नाम बताइए।
उत्तर:
ओरेंज और लिमपोपो।

(घ) वेल्ड में वर्षा ऋतु कब आती है?
उत्तर:
नवंबर से फरवरी के बीच ग्रीष्मकालीन ऋतु में।

(च) दक्षिण अफ्रीकी घासस्थल के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर:
भेड़पालन।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए :
(क) मिसीसिपी नदी अपवाहित करती है:
(i) कनाडा
(ii) अफ्रीका
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिक
उत्तर:
(ii) संयुक्त राज्य अमेरिका।

(ख) ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत किसे घेरते हैं?
(i) प्रेअरी
(ii) वेल्ड
(ii) पंपास
उत्तर:
(ii) वेल्ड।

(ग) मेरिनो प्रजाति है:
(i) मछली
(ii) हाथी
(iii) भेड़
उत्तर:
(iii) भेड़।

(घ) किंबरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii) प्लैटिनम
उत्तर:
(i) हीरा।

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन संरक्षण HBSE 7th Class Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ:

(क) काऊबॉय(i) लोहा एवं इस्पात
(ख) सोना(ii) प्रेअरी
(ग) कुडू(iii) गर्म पवन
(घ) चिनूक(iv) जोहांसबर्ग
(ङ) कोयला(v) पशु

उत्तर:
(क) (ii)
(ख) (i)
(ग) (v)
(घ) (iii)
(ङ) (i)

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन HBSE 7th Class Geography प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) प्रेअरी को “विश्व का धान्यागार’ कहा जाता है।
उत्तर:
प्रेअरी गेहूँ की कृषि के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की उपजाऊ मिट्टी में अधिक मात्रा में गेहूँ उत्पन्न होता है। यहाँ की जलवायु गेहूँ के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए इस क्षेत्र को ‘गेहूँ की टोकरी’ अथवा ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है। गेहूँ यहाँ की माँग से अधिक उत्पन्न होता है। इसलिए अधिकतर गेहूँ का निर्यात किया जाता है।

(ख) वेल्ड में ऊनी उद्योग का विकास।
उत्तर:
वेल्ड में भेड़पालन लोगों का मुख्य व्यवसाय है। यहाँ मेरिनो भेड़ जो उत्तम ऊन के लिए प्रसिद्ध है, पाली जाती है। इसे ऊन के लिए विशेष रूप से पाला जाता है। इसलिए यहाँ ऊन उद्योग का विकास हो रहा है।

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 5.
मानचित्र कौशल :
उत्तरी अमेरिका के रेखा मानचित्र पर रॉकी पर्वत, ग्रेट लेक, मिसीसिपी नदी, सस्केचवान नदी, शिकागो एवं विनिपेग शहर चिह्नित करें।
नोट : छात्र कृपया जे. पी.एच, मैप मास्टर देखें।

प्रश्न 6.
आओ खेलें: घास के ब्लेड से सीटी बनाना
उत्तर:
सीटी बनाने के लिए आपको लगभग 5 से. मी. लंबे घास के ब्लेड की आवश्यकता होगी। ध्यान रखें कि घास के ब्लेड की लंबाई आपके अंगूठे से अधिक न हो। घास की मोटाई 0.5 से 0. 7 से. मी. से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि संकरे ब्लेड को पकड़ना कठिन होता है। अपने दोनों अंगूठे सामने कीजिए, ताकि आपके नाखन आपकी ओर हों। घास के ब्लेड को लंबाई में अपने अंगूठों और हथेली में लें। अपनी हथेलियों के बीच में संकरा रास्ता (छिद्र) बनाएँ। आप को घास का सिरा केवल उस सँकरे रास्ते से दिखना चाहिए। अपने होंठ उस संकरे रास्ते (छिद्र) पर रखें और धीमे से अपने मुंह से हवा बाहर निकालें। ऐसा करने पर घास के ब्लेड में कंपन होगा और आपको सीटी की आवाज सुनाई देगी।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
1. प्रेअरी प्रदेश में प्रवेश का संबंध ………………. निर्माण से जुड़ा है।
2. ………………. वेल्ड घासभूमि प्रदेश का एक बड़ा और व्यापारिक नगर है।
3. प्रेअरी की प्रमुख फसल ………………. है।
4. शीतोष्ण घासभूमि में छितरे हुए विरल वृक्ष ………………. की तरह दिखाई देते हैं।
5. किंबरले ………………. के लिए प्रसिद्ध है।
6. दक्षिण अफ्रीका के उच्च पठार के उत्तरी भाग को ………………. कहते हैं।
7. यू.एस.ए. और कनाडा में ………………. मध्य प्रेअरी पाए जाते हैं।
उत्तर:
1. ट्रांसकांटीनेंटल रेलवे
2. जोहानसबर्ग
3. गेहूँ
4. पार्क
5. हीरे
6. वेल्ड
7. 40° और 55°

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 2.
बताइए कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. प्रेअरी में गेहूं के बहुत बड़े फार्म हैं।
2. महाद्वीप के आंतरिक भाग में स्थित होने के कारण प्रेअरी में मरुस्थल जैसी जलवायु पाई जाती है।
3. दक्षिण अफ्रीका की स्थिति अफ्रीका के उत्तरी छोर पर है।
4. दक्षिण अफ्रीका का अधिकतर भाग उच्च पठार है जो पूर्व से पश्चिम की ओर ढालू है।
5. पठार के उत्तरी-पश्चिमी भाग को उच्च वेल्ड कहते हैं।
6. प्रेअरी को ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है।
7. प्रेअरी एक औद्योगिक प्रदेश है।
8. गेहूँ शीतोष्ण कटिबंध की फसल है।
9. वेल्ड की जलवायु शुष्क नहीं है।
10. डाउन्स आस्ट्रेलिया के घास के मैदान हैं।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. सत्य
6. सत्य
7. सत्य
8. सत्य
9. असत्य
10. सत्य।

प्रश्न 3.
सही उत्तर चुनें:
1. प्रेअरी में कौन-सी महत्त्वपूर्ण फसल उगाई जाती है?
(क) चावल
(ख) मक्का
(ग) जौ
(घ) गेहूँ
उत्तर:
(घ) गेहूँ।

2. इनमें से कौन सी शीतोष्ण घासभूमि नहीं है?
(क) पंपास
(ख) सवाना
(ग) प्रेरीज
(घ) स्टेपीज
उत्तर:
(ख) सवाना।

3. विश्व की ‘स्वर्ण राजधानी’ के रूप में जाना जाता है:
(क) गोल्डकोस्ट
(ग) जोहानसबर्ग
(घ) न्यूयार्क
उत्तर:
(ग) जोहानसबर्ग।

HBSE 7th Class Geography शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वेल्ड का अर्थ बताइए।
उत्तर:
‘वेल्ड’ को डच भाषा में मैदान कहते हैं।

प्रश्न 2.
प्रेअरी में अधिकतर किस प्रकार की क्रियाएँ की जाती हैं?
उत्तर:
प्रेरीज में अधिकतर कृषि की जाती है।

प्रश्न 3.
कंबाइंड का क्या कार्य है?
उत्तर:
कंबाइंड एक बड़े आकार की मशीन है जिससे जुताई की जाती है, बुआई की जाती है तथा कटाई भी की जाती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 4.
प्रेअरी प्रदेश में नगरों की क्या विशेषता है?
उत्तर:
प्रेअरी प्रदेश में नगर कृषि उत्पाद के भंडारण तथा वितरण के केंद्र का काम करते हैं। कनाडा का विनिपेग नगर प्रेअरी का द्वार कहलाता है।

प्रश्न 5.
मिश्रित कृषि से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
मिश्रित कृषि से तात्पर्य है कि कृषि के साथ पशुपालन करना। डेयरी उद्योग के लिए पशु पाले जाते हैं।

प्रश्न 6.
वेल्ड क्या है?
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका के घास के मैदान वेल्ड हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वेल्ड में कौन-कौन-से खनिज पाए जाते हैं?
उत्तर:
वेल्ड में खनिजों के विशाल भंडार हैं। लोहा और कोयला कई स्थानों पर उपलब्ध हैं। यहाँ सोने व हीरे की खाने हैं। जोहांसबर्ग को विश्व की स्वर्ण राजधानी भी कहा जाता है। किंबरले हीरे की खान के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 2.
प्रेअरी को प्राप्त भौगोलिक लाभ क्या हैं?
उत्तर:
प्रेअरी उत्तर अमेरिका में 40° उत्तर अक्षांश से 550 उत्तर अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं जहाँ महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है। यहाँ शीत ऋतु ठंडी तथा ग्रीष्म ऋतु गर्म होती है। वर्षा गर्मियों में 50 से.मी. होती है। यह जलवायु कषि के लिए अधिक अनुकूल रहती है। यहाँ गेहूँ बहुतायत पैदा किया जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 3.
उच्च वेल्ड में औसत जलवाय का क्या कारण है?
उत्तर:
उच्च वेल्ड में औसत जलवायु होने का कारण है:

  1. उच्च पठारी भूमि (100 मी. से 200 मी.)।
  2. तीन ओर से समुद्र का होना।
  3. पश्चिमी तट के साथ बेनगुएला महासागरीय धारा की उपस्थिति।

प्रश्न 4.
वेल्ड के तीन प्रमुख विभाग क्या हैं?
उत्तर:
वेल्ड के तीन प्रमुख विभाग निम्न हैं :

  1. उच्च वेल्ड (High Velat) : इनकी ऊँचाई 1120 मी. से 1670 मी. तक है।
  2. मध्य वेल्ड (Middle Veldt) : यह एक पठारी भाग है इसकी ऊंचाई 610 मी. से 1120 मी. तक है।
  3. निम्न वेल्ड (LowTeldt) : यह 610 मी. से नीचा है।

प्रश्न 5.
वेल्ड में कौन-सी फसलें पाई जाती हैं?
उत्तर:
वेल्ड दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्ण घास के मैदान हैं। यहाँ की भूमि अधिक उपजाऊ नहीं है, किंतु कुछ क्षेत्रों में मक्का, गेहूँ, ज्वार, अखरोट एवं आलू की खेती की जाती है। तम्बाकू, गन्ना एवं कपास जैसी नगदी फसलें भी
यहाँ उगाई जाती हैं।

प्रश्न 6.
चिनुक क्या है?
उत्तर:
चिनुक एक गर्म पवन है जो उत्तरी अमेरिका में शीत ऋतु में बहती है। स्थानीय भाषा में चिनुक का अर्थ है- हिमभक्षी। यह गर्म पवन थोड़े समय में ही बर्फ को पिघला देती है और चरागाह पशुओं के चरने के लिए उपलब्ध हो जाता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रेअरी में बड़े पैमाने पर कृषि के कारणों का वर्णन करें।
उत्तर:
प्रेअरी में बड़े पैमाने पर कृषि की जाती है। इसके निम्नलिखित कारण हैं:

  1. प्रेअरी क्षेत्र मैदानी भाग है। यह कृषि के लिए उपयुक्त है।
  2. प्रेअरी की जलवायु कुछ फसलों जैसे-गेहूँ, मक्का, जई तथा जौ के लिए बहुत उपयुक्त है।
  3. पिघलती बर्फ मृदा में नमी बनाए रखती है इसलिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती।
  4. मृदा में ह्यूमस तथा जैविक पदार्थों के कारण उपजाऊ है।
  5. यहाँ कृषि के विशाल फार्म हैं, जहाँ मशीनों से आसानी से कार्य किया जाता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

प्रश्न 2.
प्रेअरी में मुख्य क्रियाएँ क्या हैं और क्यों?
उत्तर:
प्रेअरी में मुख्य क्रियाएँ कृषि क्रियाएँ हैं क्योंकि यहाँ की जलवायु कृषि के लिए अनुकूल है। यहाँ कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है। भूमि समतल और मैदानी होने के कारण कृषि मशीनें आसानी से चलाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मांस के लिए जानवर पाले जाते हैं। प्रेअरी में जानवरों के लिए चारे की कमी नहीं है। यहाँ की घास चारे का काम देती है तथा मक्का को भी जानवरों को खिलाया जाता है। दुध उत्पादन एक प्रमुख उद्योग है। डेयरी क्षेत्र ग्रेट लेक से पूर्व में अटलांटिक तक फैला हुआ है।

प्रश्न 3.
प्रेअरी के वनस्पति जात एवं प्राणीजात पर एक टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
प्रेअरी घासस्थल सामान्यतः पेड़ विहीन होते हैं। जहाँ जल उपलब्ध होता है, वहाँ विलों, आल्डर एवं पोपलट जैसे पेड़ उगते हैं। 50 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा वाले प्रदेश कृषि के लिए उपयुक्त होते हैं. क्योंकि यहाँ की मिट्टी उपजाऊ होती है। इस क्षेत्र को मुख्य फसल मक्का है, जबकि अन्य दूसरी उगने वाली फसलें आलू, सोयाबीन, कपास एवं अल्फा-अल्फा हैं। जिन क्षेत्रों में वर्षा काफी कम एवं अनिश्चित होती है, वहाँ पैदा होने वाली घास छोटी एवं नुकीली होती है।

ये प्रदेश मवेशियों को पालने के लिए उपयुक्त होते हैं। विशाल मवेशी फार्म को ‘च’ एवं उसकी देखभाल करने वाले को ‘काओबॉय’ कहते हैं। बिसन या अमेरिकी भैंस इस प्रदेश का सबसे महत्त्वपूर्ण पशु है। निरंतर शिकार के कारण ये पशु लगभग लुप्त हो गए और अब इन्हें सुरक्षित प्रजातियों की श्रेणी में रखा जाता है। इन प्रदेशों में पाए जाने वाले अन्य जीव हैं-खरगोश, काइयोट, गोफर एवं प्रेअरी कुत्ता।

प्रश्न 4,
वेल्ड की भौगोलिक स्थिति तथा जलवायु का वर्णन करें।
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका के शीतोष्णा घासस्थल को वेल्ड कहते हैं। वेल्ड 600 मीटर से 1100 मीटर तक की विभिन्न ऊँचाई वाले पठार होते हैं। यह डैकेन्सबर्ग पर्वतों से घिरा है। इसके पश्चिम में कालाहारी रेगिस्तान स्थित है। इसके उत्तरपूर्व में ‘उच्च वेल्ड’ स्थित है, जिसकी ऊँचाई कुछ स्थानों पर 1600 मीटर से भी अधिक है। ऑरेंज एवं लिमपोपो नदी की सहायक नदियाँ इस प्रदेश को सिंचित करती है। हिंद महासागर के प्रभाव के कारण वल्ड की जलवायु नम होती है।

शीत ऋतु ठंडी एवं शष्क होती है। इस दौरान तापमान 5° सेल्सियस से 10° सेल्सियस के मध्य रहता है एवं जुलाई सबसे अधिक ठंडा महीना होता है। ग्रीष्म ऋतु अल्पकालिक एवं गर्म होती है। ग्रीष्म ऋतु में यहाँ का तापमान लगभग 20° सेल्सियस दर्ज किया जाता है। इन क्षेत्र में वर्षा नवंबर से फरवरी के बीच ग्रीष्मकालीन महीनों में होती है। यदि शीत ऋतु में जून से अगस्त तक के महीनों में वर्षा कम होती है, तो यह क्षेत्र सूखाग्रस्त हो सकता है।

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. उत्तरी अमेरिका प्रेअरी (प्रेरीज) (Prairies of North America) : ये शीतोष्ण घासभूमियाँ विशाल मैदान हैं। ये 40 से 55° अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 40° उत्तर अक्षांश से 55° उत्तर अक्षांश के मध्य पाए जाते हैं। ये पश्चिम में राकी पर्वत से पूर्व में ग्रेट लेक्स तथा फैले हैं।

2. आर्थिक क्रियाएँ (Economic Activities) : इस क्षेत्र में महाद्वीपीय जलवायु पाई जाती है क्योंकि यह महाद्वीप के आंतरिक भागों में है। यहाँ शीत ऋतु ठंडी तथा ग्रीष्म ऋतु गर्म होती है। यहाँ लगभग 50 से.मी. वर्षा होती है। प्रेअरी की जलवायु कृषि के लिए उपयुक्त है। यहाँ गेहूँ, मक्का, रुई, जो तथा तिलहन आदि उत्पन्न किए जाते हैं। कृषि मशीनों से की जाती है। खेत या फार्म का आकार बड़ा होता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

3. दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड (Veldt of South Africa) : दक्षिण अफ्रीका का अधिकतर भाग ऊँचा पठार है जो पूर्व से पश्चिम को ढालू है। वेल्ड एक डच शब्द है जिसका अर्थ है मैदान।

4. जलवायु और वनस्पति (Climate and Vegetation) : दक्षिण अफ्रीका की स्थिति दक्षिणी गोलार्द्ध में शीतोष्ण क्षेत्र में है। उच्च वेल्ड प्रदेश की ग्रीष्म ऋतु आई तथा शीत ऋतु ठंडी होती है। अधिकतर वर्षा ग्रीष्म में होती है जो दक्षिण से उत्तर-पूर्व को कम होती जाती है। अर्ध-शुष्क जलवायु होने के कारण यहाँ वन कम पाए जाते हैं। पठार का अधिकतर भाग घास से ढका हुआ है। यहाँ कहीं-कहीं वृक्ष देखने को मिलते हैं।

5. घासभूमियों का उपयोग (Use of Grasslands) : उच्च वेल्ड पर दोनों प्रकार की घास लंबी तथा छोटी उगती है और झाड़ियाँ भी उगती हैं। यह प्रदेश कृषि की अपेक्षा चरागाह के लिए अधिक उपयुक्त है। इसके पूर्वी भाग में जानवर चराए जाते हैं जबकि पश्चिमी भाग में जो ठंडा और शुष्क है, भेड़ें चराई जाती हैं। कुछ ही किसान कृषि करते हैं। उच्च वेल्ड क्षेत्र में जानवरों को या तो मांस के लिए या डेयरी उद्योग के लिए चराया जाता है। उच्च वेल्ड के आई क्षेत्रों में डेयरी कृषि की जाती है। इस क्षेत्र में जोहनसबर्ग सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। ‘किंबरले’ हीरों की खान के लिए प्रसिद्ध है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 9 शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन Read More »

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Textbook Questions and Answers

संचार माध्यमों को समझना प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
प्रजातंत्र में संचार माध्यम किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
उत्तर:
प्रजातंत्र में संचार माध्यम कई तरह से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं –
(i) यह माध्यम हमें समय-समय पर सरकार के कामों से संबंधित विषयों के बारे में सूचना और समाचार देते हैं।

(ii) संचार माध्यमों से हमें संसद और विधानमंडल की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सत्र के दिनों में देखने को मिलता है। हम जान जाते हैं कि सत्ता पक्ष और विरोधी दल किस विषय पर, नीतियों पर, कार्यक्रमों पर क्या कदम उठा रहे हैं अथवा सरकार क्या करने जा रही है।

(iii) लोकतंत्र में देश और संसार के बारे में समाचार देने और उनमें होने वाली घटनाओं पर चर्चा करने में संचार माध्यम की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
उदाहरणार्थ (For examples) – इसी जानकारी के आधार पर नागरिक जान सकते हैं कि सरकार किस प्रकार काम कर रही है।

(iv) यदि लोग चाहें, तो इन समाचारों के आधार पर कार्यवाही भी कर सकते हैं। ऐसा वे संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर, सार्वजनिक विरोध (Public Protest) आयोजित करके, हस्ताक्षर अभियान आदि चलाकर सरकार से पुन: अपने कार्यक्रम पर विचार करने का आग्रह करके कर सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Ko Samajhna HBSE 7th Class प्रश्न 2.
क्या आप निम्न दिए गए रेखाचित्र को एक शीर्षक दे सकते हैं? इस रेखाचित्र से आप संचार माध्यम और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों के परस्पर संबंध के बारे में क्या समझ पा रहे हैं?
HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना-1
उत्तर:
शीर्षक: संचार के माध्यम से व्यापार।
संचार के माध्यम से उद्यमी अपने उत्पाद को बेचते हैं। किसी भी नए उत्पाद को बाजार में बेचने के लिए उत्पादकों को विज्ञापन का सहारा लेना पड़ता है। विज्ञापन देखकर ही उपभोक्ता वस्तुओं को खरीदते हैं जिससे उत्पादकों की वस्तुओं की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे उत्पादक अधिक धन बटोरते हैं। इस प्रकार उद्यमी संचार के माध्यम से साधारण दर्शक, श्रोता, पाठक वर्ग को मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपने हितों के लिए शोषित करते हैं।

संचार के माध्यम HBSE 7th Class प्रश्न 3.
आप पढ़ चुके हैं कि संचार माध्यम किस प्रकार एजेंडा बनाता है। इसका प्रजातंत्र में क्या प्रभाव पडता है? अपने विचारों के पक्ष में दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
आज के युग में हमारे जीवन पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालने और हमारे विचारों को बनाने में मुख्य भूमिका जनसंचार माध्यमों की होती है। इसी कारण अक्सर यह कहा जाता है कि मीडिया ही हमारा मसौदा या एजेंडा तय करता है। प्रजातंत्र में इस विशेषता का बड़ा महत्त्व है क्योंकि जनसंचार माध्यम जनता और नागरिकों के दिमाग पर तुरंत गहरा प्रभाव डालता है। इसके पक्ष में हम निम्न उदाहरण दे सकते हैं –
उदाहरण
(i) चुनाव के दिनों में मतदाता मीडिया से प्रभावित होकर अपने मतदान के बारे में निर्णय करते हैं या अपनी पूर्वनिर्धारित राय को बदल देते हैं।
(ii) प्रजातंत्र में नेताओं की छवि बनाने व बिगाड़ने अथवा सत्ताधारी पक्ष के समर्थन या विरोध में अथवा विरोधी दल के नेताओं के पक्ष या विरोध में राय (opinion) को प्रभावित करने में मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Civics Class 7 Chapter 6 HBSE  प्रश्न 4.
कक्षा प्रोजेक्ट के रूप में समाचारों में से कोई एक शीर्षक चुनकर उस पर ध्यान केंद्रित कीजिए और अन्य समाचारपत्रों में से उससे संबंधित विवरण छाँटिए। दूरदर्शन समाचार पर भी इस शीर्षक पर प्रसारित. सामग्री देखिए। दो समाचारपत्रों के विवरण की तुलना करके उनमें समानता और भिन्नता की रिपोर्ट लिखिए। निम्नलिखित प्रश्न पूछना सहायक हो सकता है –
(क) इस लेख में क्या जानकारी दी जा रही है?
(ख) क्या जानकारी इसमें छोड़ दी गई है?
(ग) यह लेख किसके दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया है?
(घ) किसके दृष्टिकोण को छोड़ दिया गया है और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

बहुविकल्पी प्रश्न

Sanchar Ke Madhyam HBSE 7th Class प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनें:

(i) रेडियो, टी.वी., अखबार, इंटरनेट तथा संचार के साधनों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्त शब्द कहलाता है:
(क) प्रौद्योगिकी
(ख) मीडिया
(ग) जनसंपर्क
उत्तर:
(ख) मीडिया।

(ii) निम्न में से प्रिंट माध्यम का एक उदाहरण है:
(क) टी.वी.
(ख) रेडियो
(ग) समाचार पत्र
उत्तर:
(ग) समाचार पत्र।

(iii) टेलीविजन का आविष्कार किया था:
(क) जॉन एल बैर्ड ने
(ख) मारकोनी ने
(ग) एडीसन ने
उत्तर:
(क) जॉन एल बैर्ड ने।

(iv) संचार माध्यमों द्वारा दी जाने वाली जानकारी होनी चाहिए:
(क) विश्वसनीय
(ख) तटस्थ
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ
उत्तर:
(ग) विश्वसनीय व तटस्थ।

(v) जनसंचार माध्यमों का विभिन्न रूपों में विभाजन का मुख्य आधार है:
(क) धन
(ख) तकनीक
(ग) विज्ञापन
उत्तर:
(ख) तकनीक।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

Sanchar Madhyam Images HBSE 7th Class प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो:
(i) जनसंचार माध्यमों के लिए प्रयोग में आने वाली…… लगातार बदलती रहती है।
(ii) संचार माध्यमों पर धन के कारण ………… प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है।
(iii) 1975-76 में सरकार ने संचार माध्यमों पर …………. लगाया था।
(iv) टेलीविजन का प्रारंभिक रूप ………………… था।
(v) संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों के ……… होने पर निर्भर करता है।
उत्तर:
(i) प्रौद्योगिकी
(ii) व्यापारिक
(iii) सेंसर
(iv) टेलीवाइजर
(v) स्वतंत्र।

संचार माध्यमों को समझना HBSE 7th Class प्रश्न 3.
सही अथवा गलत चुनें:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया।
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं।
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं।
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं।
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं।
उत्तर:
(i) 1940 के दशक में इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटर के आ जाने से पत्रकारिता की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। ✓
(ii) सेंसरशिप के कारण संचार माध्यम संतुलित रिपोर्ट देते हैं। ✗
(iii) विज्ञापन संचार माध्यमों की आय के साधन हैं। ✓
(iv) जनसंचार द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकें अत्यंत महँगी हैं। ✓
(v) मीडिया समाज में विचारों के आदान-प्रदान का तरीका हैं। ✓

HBSE 7th Class Civics संचार माध्यमों को समझना Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Civics Chapter 6 Class 7 HBSE प्रश्न 1.
मीडिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
मीडिया ‘मीडियम’ शब्द का बहुवचन है और इसका तात्पर्य उन विभिन्न तरीकों से है, जिनके द्वारा हम समाज में विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। मीडियम का अर्थ है, माध्यम। क्योंकि मीडिया का संदर्भ संचार माध्यमों से है, इसलिए हर चीज़, जैसे-फोन पर बात करने से लेकर टी.वी. पर शाम के समाचार सुनने तक को मीडिया कहा जा सकता है।

प्रश्न 2.
मीडिया के प्रमुख दो रूप और इसके अंतर्गत आने वाले साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रायः मीडिया के दो विभाजन या प्रकार होते हैं, वे हैं- प्रिंट मीडिया और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया। प्रिंट मीडिया का अर्थ है वह साधन जिनमें प्रिंट या छापेखाने की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है जैसे समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें, ई-मेल, इंटरनेट इत्यादि।

इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में वे सभी माध्यम या साधन सम्मिलित होते हैं जिनकी कार्यप्रणाली और संचालन में विद्युत और विद्युत उपकरणों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जैसे टी.वी. (दूरदर्शन), रेडियो, सिनेमा, डिस्क, सी.डी, डी.वी.डी. इत्यादि। सेटेलाइट और इंटरनेट इलैक्ट्रॉनिक मीडिया की कार्यप्रणाली से जुड़े होते हैं। विभिन्न टी.वी. चैनलों का संचालन इनके द्वारा विश्वव्यापी स्तर पर हो सकता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
जनसंचार के माध्यम कौन-से हैं? इन्हें जनसंचार माध्यम क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
रेडियो, दूरदर्शन व समाचार पत्र जनसंचार के माध्यम हैं। इन माध्यमों की पहुँच जनसमूह तक होती है। इसलिए इन्हें जनसंचार के माध्यम कहते हैं।

प्रश्न 4.
जनसंचार माध्यमों द्वारा धन कमाने का एक तरीका बताएँ।
उत्तर:
जनसंचार माध्यम विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन द्वारा धन कमाते हैं।

प्रश्न 5.
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
उत्तर:
एक समाचार चैनल में प्रसारित विज्ञापन का मूल्य उसकी लोकप्रियता के आधार पर निधार्रित होता है। एक दस सेकेंड के विज्ञापन का मूल्य 500 से 8000 रुपए के बीच पड़ता है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मीडिया के पराधीन होने के दो कारणों की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
मीडिया के पराधीन होने के कारण:
(i) सरकारी नियंत्रण: संचार माध्यमों की पराधीनता का पहला कारण तो सरकार का मीडिया पर नियंत्रण है। जब सरकार समाचार के किसी अंश, फिल्म के किसी दृश्य या गीत की किसी अभिव्यक्ति को जनसमुदाय तक पहुँचने से प्रतिबंधित करती है तो इसे सेंसरशिप कहा जाता है। भारत के इतिहास में ऐसे समय भी आये हैं जब सरकार ने मीडिया के ऊपर सेंसर लगाया। इसमें सबसे बुरा समय 1975-77 तक, आपातकाल का था।

(ii) बड़े-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण: संचार माध्यमों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियंत्रण है। कई बार किसी विवरण के एक पक्ष पर ही ध्यान केंद्रित कराना इनके हित में होता है। संचार माध्यम द्वारा निरंतर धन की आवश्यकता और विज्ञापनों से इसके संबंध के कारण भी उन लोगों के विरोध में लिखना कठिन हो जाता है, जो विज्ञापन देते हैं। इसलिए व्यापारिक घरानों से घनिष्ठ संबंध होने के कारण अब संचार माध्यम को स्वतंत्र नहीं समझा जाता है।

प्रश्न 2.
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
संचार माध्यमों में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से निम्नलिखित लाभ हैं:
(i) तकनीक व मशीनों को बदलकर अत्याधुनिक बनाने से संचार माध्यमों को अधिक लोगों तक पहुँचने में मदद मिलती है।
(ii) इससे ध्वनि व चित्र की गुणवत्ता में सुधार आता है।
(iii) यह हमारे जीवन के बारे में सोचने के ढंग में बदलाव लाती है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

प्रश्न 3.
संतुलित रिपोर्ट से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
विभिन्न समाचार पत्र अपने-अपने दृष्टिकोण से समाचारों को प्रसारित करते हैं जिससे वे संतुलित रिपोर्ट नहीं दे पाते। एक संतुलित रिपोर्ट वह रिपोर्ट होती है जिसमें किसी भी विषय पर हर दृष्टिकोण से चर्चा की जाती है। फिर पाठकों को अपनी राय बनाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है। संतुलित रिपोर्ट लिख पाना, संचार माध्यमों की स्वतंत्रता पर निर्भर है।

प्रश्न 4.
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
लोकतंत्र में स्वतंत्र संचार माध्यमों का होना अत्यंत आवश्यक है। स्वतंत्र संचार माध्यमों से अभिप्राय यह है कि इनके द्वारा प्रसारित समाचारों पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। न ही ये संचार माध्यम किसी से प्रभावित होने चाहिए। इनमें प्रसारित विषय वस्तु का निर्णय ये संचार माध्यम स्वयं लेते हैं। हमारे देश में विचाराभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। स्वस्थ जनमत की दृष्टि से संचार माध्यम स्वतंत्र होने आवश्यक हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संचार माध्यम और मीडिया विषय पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:

(i) प्रस्तावना (Introduction):
जनसंचार द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली विभिन्न तकनीकें (प्रौद्योगिकी) अत्यंत खर्चीली हैं। यदि हम टी.वी. स्टूडियो के बारे में ध्यानपूर्वक सोचें तो हमें पता लगेगा कि जिस जगह पर समाचार वाचक बैठता/बैठती है. वहाँ पर क्या हो रहा है। इसमें लाइटें. कैमरे. ध्वनि रिकॉर्ड करने के यंत्र, संप्रेषण के लिए सेटेलाइट आदि हैं। इन सभी का मूल्य बहुत अधिक है।

समाचार के स्टूडियो में केवल समाचारवाचक को ही वेतन नहीं दिया जाता, बल्कि उन लोगों को भी दिया जाता है, जो कुल मिलाकर प्रसारण में सहायक होते हैं। इसमें वे लोग सम्मिलित हैं, जो कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था करते हैं।

(ii) माध्यमों में परिवर्तन और तकनीक जुटाना (Changes in media and to arrange technology):
जनसंचार माध्यम निरंतर बदलता रहता है। इसलिए नवीनतम तकनीक जुटाने पर भी बहुत धन व्यय होता है। इन खर्चों के कारण जनसंचार माध्यम को अपना काम करने के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता होती है। परिणामतः अधिकांश टी.वी. चैनल और समाचारपत्र किसी बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान का भाग होते हैं।

(iii) विज्ञापन की भूमिका और प्रभाव (Role and Impact of Advertisement):
जनसंचार माध्यम लगातार धन कमाने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचता रहता है। एक तरीका जिसके द्वारा मास-मीडिया धन अर्जित करता है, विभिन्न वस्तुओं के विज्ञापन का है, जैसे – कारें, चॉकलेट, कपड़े, मोबाइल फोन, आदि। आपने ध्यान दिया होगा कि अपने प्रिय टेलीविजन कार्यक्रम को देखते हुए आपको ऐसे अनेक विज्ञापन देखने पड़ते हैं। टेलीविज़न पर क्रिकेट का मैच देखते हुए भी हर ओवर के बाद बार-बार वही विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इस तरह प्रायः बार-बार आप उन्हीं छवियों को देखते हैं। विज्ञापनों की बार-बार आवृत्ति इस आशा से की जाती है कि आप बाहर जाकर विज्ञापित वस्तु खरीदेंगे।

प्रश्न 2.
संचार माध्यम और प्रौद्योगिकी में किस तरह का संबंध है? सरल शब्दों में समझाइए।
उत्तर:
(i) केबल टी.वी. और इंटरनेट का प्रयोग गत 20 वर्षों से तेजी से बढ़ा है। सभी संचार माध्यमों जैसे समाचार पत्रों, दूरदर्शन, रेडियो, आदि में और प्रौद्योगिकी में गहरा संबंध है। क्योंकि जनसचार माध्यम के लिए इस्तेमाल में आने वाली प्रौद्योगिकी (technique) निरंतर बदलती रहती है इसलिए जनसंचार माध्यमों के उपयोग भी कई बार बदलते रहते हैं।

(ii) समाचार पत्रों को प्रिंट मीडिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह नाम उसके द्वारा प्रयोग में लाई जा रही प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है। तकनीकी उन्नति के कारण ध्वनि और चित्रों की गुणवत्ता (quality) में बहुत सुधार हुआ है। तकनीकी हमारे सोचने के ढंग को भी बदलती है। आज हम टेलीविजन के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। टेलीविजन ने दुनिया को बहुत नजदीक ला दिया है। अब हम घर बैठे ही जापान, अमेरिका, चेन्नई या जम्मू-कश्मीर में होने वाली घटनाओं के चित्र और उनसे जुड़ी घटनाएँ और समाचार तुरंत जान सकते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना

संचार माध्यमों को समझना Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. प्रकाशित (Publish): इससे तात्पर्य समाचार रिपोर्टों, लेखों, साक्षात्कार (interview), विवरण, आदि से है, जिन्हें समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और पुस्तकों में छापा जाता है जिससे उन्हें बहुत अधिक लोग पढ़ सकें।

2. सेंसरशिप (Censorship): इसका तात्पर्य सरकार की उस शक्ति या अधिकार से है जिसके अंतर्गत सरकार कुछ विवरण प्रकाशित करने या प्रदर्शित करने पर रोक लगा सकती है।

3. प्रसारण (Broadcast): इस शब्द का प्रयोग टी.वी. अथवा रेडियो के कार्यक्रमों के प्रसारण के संबंध में किया जाता है, जिनको बहुत बड़े क्षेत्र में प्रेषित (transmitted) किया जाता है।

4. सार्वजनिक विरोध (Public Protest): इसमें विशाल संख्या में लोग एकजुट होकर किसी विषय पर खुले रूप में अपना विरोध प्रकट करते हैं। यह प्रायः रैली आयोजन, हस्ताक्षर अभियान तथा सड़कों को अवरुद्ध करके किया जाता है।

5. मुद्रित माध्यम या प्रिंट मीडिया (Print-Media): वे संचार के साधन जिन्हें छापा जाता है जैसे समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, पुस्तकें, आदि।

6. इलैक्ट्रॉनिक मीडिया (Electronic Media): जो संचार साधन प्रायः विद्युत या ऊर्जा से चलते हैं जैसे कि रेडियो, ट्रांजिस्टर, दूरदर्शन, फिल्म, इंटरनेट, सेटेलाइट।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Civics Chapter 6 संचार माध्यमों को समझना Read More »

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

Haryana State Board HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

Class 7 Sanskrit Chapter 14 Question Answer अनारिकायाः जिज्ञासा प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत –
मन्त्री – कर्मकरा: – निर्माणम्
जिज्ञासा – भ्रात्रा – पित्रे .
भ्रातृणाम् – उद्घाटनार्थम् – पितृभ्याम्
नेतरि – अपृच्छत् – चिन्तयन्ती
उत्तरम्:
स्वयं उच्चारण कीजिए।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

Class 7 Sanskrit Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा HBSE प्रश्न 2.
अधोलिखितानां प्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत –
(क) कस्याः महती जिज्ञासा वर्तते ?
(ख) मन्त्री किमर्थम् आगच्छति ?
(ग) सेतोः निर्माण के अकुर्वन् ?
(घ) सेतोः निर्माणाय कर्मकराः प्रस्तराणि कुतः आनयन्ति ?
(ङ) के सर्वकाराय धनं प्रयच्छन्ति ?
उत्तरम्:
(क) अनारिकायाः
(ख) सेतोः उद्घाटनार्थम्
(ग) कर्मकराः
(घ) पर्वतेभ्यः
(छ) प्रजाः ।

अनारिकायाः जिज्ञासा Class 7 Sanskrit Chapter 14 HBSE प्रश्न 3.
रेखाङ्कितपदानि आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत –
(क) अनारिकायाः प्रश्नः सर्वेषां बुद्धिः चक्रवत् भ्रमति।
(ख) मन्त्री सेतो: उद्घाटनार्थम् आगच्छति।
(ग) कर्मकराः सेतोः निर्माणम् कुर्वन्ति।
(घ) पर्वतेभ्यः प्रस्तराणि आनीय सेतोः निर्माणं भवति।
(ङ) जनाः सर्वकाराय देशस्य विकासार्थं धनं ददति।
उत्तरम्:
(क) कस्याः प्रश्नः सर्वेषां बुद्धिः चक्रवत् भ्रमति?
(ख) मन्त्री किमर्थम् आगच्छति ?
(ग) के सेतो: निर्माणम् कुर्वन्ति ?
(घ) केभ्यः प्रस्तराणि आनीय सेतो: निर्माण भवति?
(ङ) जनाः कस्मै देशस्य विकासार्थं धनं ददति ?

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

प्रश्न 4.
उदाहरणानुसारं रूपाणि लिखत-
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा -1
उत्तरम्:
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा -2

प्रश्न 5.
कोष्ठ के भ्यः समुचितपदानि चित्वा रिक्तस्थानानि पूरयत
(क) अहं प्रातः ………. सह भ्रमणाय गच्छामि। (पित्रा/पितुः)
(ख) बाला आपणात् ………… फलानि आनयति। (भ्रातुः भ्रात्रे)
(ग) कर्मकराः सेतोः निर्माणस्य ………… भवन्ति। (कर्तारम्/कर्तारः)
(घ) मम …… तु एतेषां प्रश्नानाम् उत्तराणि अददात्। (पिता/पितरः)
(ङ) तव …….. कुत्र जीविकोपार्जनं कुरुतः ? (भ्रातरः/भ्रातरौ)
उत्तरम्:
(क) अहं प्रातः पित्रा सह भ्रमणाय गच्छामि।
(ख) बाला आपणात् भ्रात्रे फलानि आनयति ।
(ग) कर्मकरा: सेतोः निर्माणस्य कर्तारः भवन्ति।
(घ) मम पिता तु एतेषां प्रश्नानाम् उत्तराणि अददात् ।
(ङ) तव भ्रातरौ कुत्र जीविकोपार्जनं कुरुतः ?

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

प्रश्न 6.
चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषात: पदानि च प्रयुज्य वाक्यानि रचयत-
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा -3
मञ्जूषा
धारयन्ति, बाला:, बसयानम्, छत्रम्, ते, आरोहन्ति, वर्षायाम्।
…………………………………………………………………………………
…………………………………………………………………………………
…………………………………………………………………………………
उत्तरम्:
बाला: बसयानम् आरोहन्ति। ते वर्षायाम् छत्रम् धारयन्ति।
बाला: छत्रम् धारयन्ति। ते बसयानम् छत्रम् आरोहन्ति।

प्रश्न 7.
अधोलिखितानि पदानि आधृत्य वाक्यानि रचयत
प्रश्नाः = ……………..
नवीनः = …………….
प्रातः = ……………….
आगच्छति = …………..
ङ्केप्रसन्ना = ………….
उत्तरम्-(वाक्यनिर्माणम्)
प्रश्नाः = मम मनसि बहवः प्रश्नाः सन्ति।
नवीनः = एषः नवीनः सेतुः अस्ति।
प्रातः = प्रात: उत्थाय अहं भ्रमणाय उद्यानं गच्छामि।
आगच्छति= मम मित्रम् आगच्छति।
प्रसन्नः = अहं प्रसन्नः अस्मि।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

मूलपाठः

1. बालिकायाः अनारिकायाः मनसि सर्वदा महती जिज्ञासा भवति। अतः सा बहून् प्रश्नान् पृच्छति। तस्याः प्रश्न सर्वेषां बुद्धिः चक्रवात् भ्रमति।
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा -4
प्रातः उत्थाय सा अन्वभवत् यत् तस्याः मनः प्रसन्नं नास्ति। मनोविनोदाय सा भ्रमित गृहात् बहिः अगच्छत् चिरं च अभ्रमत्। भ्रमणकाले सा अपश्यत् यत् मार्गाः सुसज्जिताः सन्ति। किं कारणम् अत्र इति चिन्तयन्ती सा अस्मरत् यत् अद्य तु मन्त्री आगमिष्यति।

सः किमर्थम् आगमिष्याति इति विषये तस्याः जिज्ञासाः प्रारब्धाः। ताः जिज्ञासाः शमयितुम् सा गृहं प्रत्यागच्छत् पितरं च अपृच्छत्-“पितः। मन्त्री किमर्थम् आगच्छति ?” पिता अवदत्-“पुत्रि! नद्याः उपरि यः नवीनः सेतुः निर्मितः तस्य उद्घाटनार्थ मन्त्री आगच्छति।” अनारिका पुनः अपृच्छत्-“पितः।

किं मन्त्री सेतोः निर्माणम् अकरोत् ?” पिता अकथयत्-“न हि पुत्रि, सेतोः निर्माण कर्मकाराः अकुर्वन्।” पुनः अनारिकायाः प्रश्नः आसीत्-“यदि कर्मकरा: सेतोः निर्माणम् अकुर्वन, तदा मन्त्री किमर्थम आगच्छति ?” पिता अवदत्-“यतोहि सः अस्माकं देशस्य मन्त्री।” “पितः, सेतोः निर्माणाय प्रस्तराणि कुतः आयान्ति ? कि तानि मन्त्री ददाति ?”

शब्दार्थाः
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा -5
हिन्दी-अनुवाद :
बालिका अनारिका के मन में हर समय अत्यधिक जानने की इच्छा होती थी। अतएव वह बहुत से प्रश्न पूछती थी। उसके प्रश्नों से बुद्धि चक्र की तरह घूमती थी।

सुबह उठकर उसने अनुभव किया कि उसका मन प्रसन्न नहीं है। मन को प्रसन्न करने के लिए वह घूमने के लिए घर से बाहर गई और काफी देर तक घूमी। घूमते समय उसने देखा कि रास्ते सजे हुए हैं। क्या कारण है यहाँ ऐसा सोचते हुए उसे याद आया कि आज तो मन्त्री जी आएँगे। वह किसलिए आयेंगे. इस विषय पर उसकी जानने की इच्छा शुरू हो गई। उन जिज्ञासाओं को शान्त करने के लिए वह घर लौट आई और पिता से पूछने लगी-“पिताजी! मन्त्री जी किसलिए आ रहे हैं ?” पिता ने कहा-“बेटी! नदी के ऊपर जो पुल बना है उसका उद्घाटन करने के लिए मन्त्री महोदय आ रहे हैं।”

अनारिका ने फिर पूछा-“पिताजी! क्या मन्त्री जी ने पुल बनाया था ?” पिता ने कहा-“नहीं बेटी! पुल का निर्माण तो श्रमिकों ने किया था।” फिर अनारिका का प्रश्न था-“यदि मजदूरों ने पुल बनाया था तो मन्त्री जी किसलिए आ रहे हैं।” पिता ने कहा-“क्योंकि वह हमारे देश के मन्त्री हैं।” “पिताजी पुल बनाने के लिए पत्थर कहाँ से आते हैं ? क्या उन्हें मन्त्री जी देते हैं ?”

सन्धिच्छेदाः
अन्वतभत् = अनु + अभवत्। नास्ति = न + अस्ति। प्रत्यागच्छत् = प्रति + आगच्छत्। उद्घाटनार्थम् = उद्घाटन + अर्थम्। यतोहि = यतः + हि। मनोविनोदाय – मन + विनोदाय।

संयोगः – किमर्थम् = किम् + अर्थम्।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा

2. विरक्तभावेन पिता उदतरत्-“अनारिके! प्रस्तारणि जनाः पर्वतेभ्यः आनयन्ति।” “पितः! तर्हि किम् ? एतदर्थ मन्त्री धनं ददाति ? तस्य पार्वे धनानि कुतः आगच्छन्ति ?” एतान् प्रश्नान् श्रुत्वा पिताऽवदत्-“अरे! प्रजाः सर्वकाराय धनं प्रयच्छति।” विस्मिता अनारिका पुनरपृच्छत्-“पितः! यदि कर्मकाराः पर्वतेभ्यः प्रस्तराणि आनीय सेतुं निर्मान्ति, प्रजाः सर्वकाराय धनं ददति, तर्हि मन्त्री सेतोः उद्घाटनार्थ किमर्थम् आगच्छति ?”

बहून् प्रश्नान् उत्तरन् पिता अवदत्-“प्रथममेव अहम् अकथयम् यत् सः एव देशस्य मन्त्री अस्ति। बहुप्रश्नान् करोषि। चल, सुसज्जिता भूत्वा विद्यालयं गच्छ।” इदानीम् अपि -अनारिकायाः मनसि बहवः प्रश्नाः सन्ति।

शब्दार्थाः
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा -6

हिन्दी-अनुवाद :
विरक्तभाव से पिता ने उत्तर दिया-“हे अनारिका! पत्थरों को मनुष्य पहाड़ों से लाते हैं।” “पिताजी! तो क्या? इसलिए मन्त्रीजी धन देते हैं ? उनके पास धन (पैसे) कहाँ से आते हैं ?” इन प्रश्नों को सुनकर पिता ने कहा-“अरे! प्रजा सरकार को धन देती है।” हैरान होकर अनारिका ने फिर पूछा”पिताजी! यदि मजदूर पहाड़ों से पत्थर लाकर पुल बनाते हैं, प्रजा सरकार को धन देती है, तो मन्त्री जी पुल के उद्घाटन के लिए क्यों आ रहे हैं ?”

बहुत से प्रश्नों के उत्तर देते हुए पिता ने कहा-“मैंने पहले ही कहा था कि वे देश के मन्त्री हैं। बहुत प्रश्न करती हो। चलो. तैयार होकर विद्यालय जाओ।” अब भी अनारिका के मन में बहुत से प्रश्न हैं।

सन्धिच्छेदाः – उदतरत् उत् + अतरत्। एतदर्शम् = एतत् + अर्थम्। पिताऽवदत् = पिता + अवदत्। पुनरपृच्छत् – पुनः + अपृच्छत्। निर्मान्ति – निः + मान्ति।

संयोगाः – किमर्थम् = किम् + अर्थम्। प्रथममेव – प्रथमम् + एव।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 14 अनारिकायाः जिज्ञासा Read More »

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

HBSE 7th Class Hindi दादी माँ Textbook Questions and Answers

कहानी से

दादी माँ प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 1.
लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?
उत्तर :
लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की अन्य निम्नलिखित बातों की याद आ जाती है:

  • अपने उन शुभचिंतक मित्रों की जो उसे प्रसन्न करने के लिए छुट्टियों की सूचना देते हैं और पीठ पीछे उसका मजाक उड़ाते हैं।
  • क्वार के महीने की जब रास्ते का कीचड़ विचित्र गंध के साथ सूख जाता है।
  • बचपन में ज्वर का चढ़ना और उसमें दादी माँ की सेवा।
  • किशन भैया की शादी का मौका और उस समय औरतों का चार-पाँच दिन तक गीत और अभिनय का कार्यक्रम।
  • रामी चाची की घटना।

दादी माँ पाठ के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 2.
दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी ?
उत्तर :
दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई थी क्योंकि उनके श्राद्ध पर पिताजी ने काफी धन खर्च कर दिया था। धोखेबाज और दिखावी मित्रों ने स्थिति को और भी खराब कर दिया था।

पाठ 2 दादी मां के प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class प्रश्न 3.
दादी के स्वाभाव कौन-सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों ?
उत्तर :
दादी के स्वाभाव का वह पक्ष हमें सबसे अच्छा लगता है जिसमें वे दूसरों के प्रति अपनी चिंता रखती है। वे बीमार के पास बैठकर उसकी पूरी देखभाल करती थी, उसकी दवा का प्रबंध अपने ढंग से करती थी। मुँह से भले ही कडवी लगती थीं, पर दूसरों की आर्थिक मदद भी करती थीं। रामी चाची का कर्ज माफ कर नकद रुपए भी दिए ताकि उसकी बेटी का विवाह निर्विघ्न हो जाए। पिताजी को भी अपना स्वर्ण-कंगन देकर आर्थिक चिंता से उबारा था।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

कहानी से आगे

Dadi Maa Class 7 HBSE प्रश्न 1.
आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे-क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है?
उत्तर :

  1. क्वार : गरमी का अंत हो रहा होता है। हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाती है। दशहरा इस मास का प्रमुख त्योहार है।
  2. आषाढ़ : यह भास वर्षा का है। इस महीने खूब वर्षा होती है। वर्षा न होने पर गरमी रहती है।
  3. माघ : यह महीना सर्दी का है। माघ के पहले पंद्रह दिन भयंकर सर्दी पड़ती है। फिद सर्दी का जोर घटता चला जाता है।

दादी माँ पाठ के शब्दार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 2.
‘अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’-लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन सी चीजें विशेष रूप से मिलती हैं?
उत्तर :
गरमी के मौसम में तेज गरमी पड़ती है। इस मौसम में तरबूज-खरबूज खूब होते हैं। इनके खाने से गरमी का प्रभाव शरीर पर कम पड़ता है। वर्षा के मौसम बारिश होती है। दिन धूप से तपता है। ज्यादा गरमी वर्षा ले आती है। खाने को आम मिलते हैं।

सर्दी : इस मौसम के आते ही गर्मी-वर्षा से छुटकारा मिल जाता है। यह मौसम स्वास्थ्यवर्धक होता है। खाने को सेब, अमरूद, केले. अंगूर आदि फल मिलते हैं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

HBSE 7th Class Hindi दादी माँ Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Class 7 Vasant Chapter 2 HBSE प्रश्न 1.
लेखक की क्या कमजोरी है?
उत्तर :
लेखक की यह कमजोरी है कि वह थोड़ी सी भी मुश्किल पड़ने पर घबरा उठता है।

Dadi Maa Prashn Uttar HBSE प्रश्न 2.
लेखक को हल्की-सी बीमारी क्यों अच्छी लगती है?
उत्तर :
लेखक को हल्का ज्वर या सिर पर हल्का सिरदर्द इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि इसमें खाने के लिए दिन भर नींबू और साबू मिलता है।

दादी माँ Class 7 HBSE प्रश्न 3.
दादी माँ को किनके पचासों नाम याद थे?
उत्तर :
दादी माँ को मुंबई-गाँव की पचासों किस्म की दवाओं के नाम याद थे।

पाठ 2 दादी मां के शब्दार्थ HBSE 7th Class प्रश्न 4.
तब बुखार किसके डर से भाग जाता था?
उत्तर :
तब कुनैन मिक्सचर की शीशी की तिताई के डर से बुखार भाग जाता था।

7th Class Hindi Dadi Maa Question Answer प्रश्न 5.
दादी माँ का उत्साह और आनंद कब देखते बनता था?
उत्तर :
किशन भैया की शादी के अवसर पर दादी माँ का उत्साह और आनंद देखते बनता था।

Dadi Maa 7th Class HBSE प्रश्न 6.
दादी माँ किशन के विवाह पर औरतों की किस बात पर बिगड़ी
उत्तर :
जय रात के समय औरतें अभिनय कर रहीं थी तब औरतों ने लेखक व राघव के वहाँ होने पर ऐतराज किया था। इस पर दादी उन पर बिगड पडी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

प्रश्न 7.
देबू की माँ ने चादर खींचकर क्या कहा?
उत्तर :
देबू की माँ ने कहा-“कहो दादी, यह कौन बच्चा सोया है? बेचारा रोता है शायद, दूध तो पिला दूं।”

प्रश्न 8.
धन किसमें खर्च हो गया था? वह कहाँ का था?
उत्तर :
दादा के श्राद्ध में पिताजी ने काफी धन खर्च कर दिया था। वह घर का नहीं, कर्ज का था।

प्रश्न 9.
दादी नेसंदूकखोलकर क्या वस्तु निकाल कर दी?
उत्तर :
दादी ने संदूक खोलकर सोने का कंगन निकाल कर दिया।

प्रश्न 10.
लेखक को किस सूचना पर सहज विश्वास नहीं हुआ?
उत्तर :
लेखक को दादी माँ की मृत्यु की सूचना पर सहज विश्वास नहीं हुआ।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्वार के महीने में गाँव के वातावरण में क्या परिवर्तन आ जाता है?
उत्तर :
क्वार के आते ही रास्तों का कीचड़ सूख जाता है। मोथा और साई की अधगली घासें, बनप्याज की जड़ें तथा अन्य प्रकार की घासों के बीच सूरज की गर्मी में सड़कर विचित्र गंध देने लगते हैं। गाँव के लड़के झाग भरे जलाशयों में कूदते रहते हैं।

प्रश्न 2.
दादी माँ को बीमारियों का ज्ञान कैसा था तथा वे दवा करने के क्या उपाय करती थीं?
उत्तर :
दादी माँ हाथ, माथा, पेट छूकर भूत, मलेरिया सरसाम, निमोनिया तक का अनुमान लगा लेती थीं। वे लौंग, गुड़-मिश्रित जलधार, गुग्गल और धूप से इलाज करती थीं।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

प्रश्न 3.
दादी माँ के दो रूप इस कहानी में विखाई देते हैं? वे कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
दादी माँ का एक रूप तो वह है जब वे रामी की चाची से मय सूद के अपनी रकम वसूलने की धमकी देती हैं। दूसरा रूप वह है जब वे रामी की चाची की बिटिया की शादी के लिए सारा कर्ज माफ कर देती हैं तथा उसे दस रुपये भी दे देती हैं।

प्रश्न 4.
पिताजी और किशन भैया मन मारे क्यों बैठे थे?
उत्तर :
पिताजी और किशन भैया मन मारे कुछ सोच रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जिन पर रुपये थे, वे लौटाते नहीं थे। लोगों पर काफी बकाया था। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।

दादी माँ गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. कमजोरी ही है ……….. उठती है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :
1. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
2 लेखक की कमजोरी क्या है?
3. मित्र किस प्रकार का दोमुंहा व्यवहार करते हैं?
4. लेखक के सामने क्या नाच उठती है?
उत्तर:
1. यह गद्यांश ‘दादी माँ’ पाठ से लिया गया है।
2. लेखक की कमजोरी यह है कि जरा-सी मुश्किल के आने पर उसका मन प्राय: अनमना हो जाता है। अर्थात वह घबरा जाता है।
3. लेखक के मित्र उसे प्रसन्न करने के लिए मुंह पर तो आने वाली छुट्टियों की सूचना देते हैं और पीठ पीछे उसे कमजोर और घबराने वाला कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं। इस प्रकार वे दोमुँहा व्यवहार करते हैं।
4. लेखक की आँखों के सामने शरद ऋतु की शीतल किरणों के समान स्वच्छ, शीतल किसी की धुंधली छाया नाच उठती है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. कौन-सा नाम ऋतु का नाम नहीं है?
(क) गरमी
(ख) बरसात
(ग) विकलता
(घ) मेघ
उत्तर :
(घ) मेघ

2. शुभचिंतक कौन होते हैं?
(क) शोभाकारक
(ख) भला सोचने वाले
(ग) चिंतन करने वाले
(घ) अशुभ
उत्तर :
(ख) भला सोचने वाले

3. ‘प्रतिकूलता’ का विलोम शब्द है
(क) अनुकूलता
(ख) विकलता
(ग) व्याकुलता
(घ) विकूलता
उत्तर :
(क) अनुकूलता

4. ‘धुंधली छाया’ में रेखांकित शब्द है
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) क्रिया
उत्तर :
(ग) विशेषण

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

2. दिन में …………… अनुमान करती।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. कौन, क्यों चादर लपेटे सोया था?
2. दादी माँ किस रूप में आई थीं?
3. दादी ने आते ही क्या किया?
4. वे चारपाई के पास बैठकर क्या करती?
उत्तर:
1. लेखक को बुखार चढ़ा था। दिन में कम था अतः वह चादर लपेटे हुए सोया हुआ था।
2. दादी माँ झागवाले जल में नहाकर आई थी। उसने अपने दुबले-पतले शरीर पर बिना किनारी की धोती पहन रखी थी। उसके सफेद बालों के सिरों से पानी की बूंदें टपक रहीं थीं।
3. दादी ने आते ही लेखक का सिर और पेट छुआ। आँचल की गाँठ खोलकर किसी शक्तिधारी चबूतरे की कुछ मिट्टी मुँह में डाली और कुछ माथे पर लगाई।
4. दादी माँ दिन-रात चारपाई के पास बैठी रहतीं। कभी पंखा से हवा करती, कभी हाथ-पैर को कपड़े से सहलाती, कभी सिर पर दालचीनी का लेप करती और कभी हाथ से छूकर बुखार का अंदाजा लगातीं।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दादी माँ कैसे जल में नहा कर आईं थी?
(क) ठंडे
(ख) गरम
(ग) झागवाले
(घ) सफेद
उत्तर :
(ग) झागवाले

2. दादी माँ की धोती कैसी थी?
(क) सफेद
(ख) बिना किनारी की
(ग) दोनों तरह की
(घ) लाल
उत्तर :
(ग) दोनों तरह की

3. दादी माँ के बाल किसके समान सफेद थे?
(क) सन के
(ख) कपड़े के
(ग) धूप के
(घ) साबुन के
उत्तर :
(क) सन के

4. दादी माँ की क्रियाओं से उसका क्या झलकता था?
(क) डर
(ख) स्नेह
(ग) चिंता
(घ) दिखावा
उत्तर :
(ख) गरम मसाले का

5. दालचीनी किसका नाम है?
(क) चीनी का
(ख) गरम मसाले का
(ग) मिठाई का
(घ) दवा का
उत्तर :
(ख) गरम मसाले का

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

3. किशन के ……………. जा सका था।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न:
1. किसको शादी की बात का उल्लेख है?
2 विवाह के चार-पाँच रोज पहले क्या किया जाता है?
3. इसमें क्या दृश्य दिखाए जाते हैं?
4. लेखक बारात में क्यों नहीं जा सका?
उत्तर:
1. लेखक के बड़े भैया किशन की शादी का उल्लेख है।
2 विवाह के चार-पाँच रोज़ पहले से ही औरतें रात-रातभर जागकर गीत गाती हैं। विवाह की रात को अभिनय भी किया जाता है।
3. उसमें विवाह से लेकर पुत्रोत्पत्ति तक के सभी दृश्य दिखाए जाते हैं। इनमें सभी पार्ट औरतें करती हैं।
4. लेखक बीमार था अतः वह बारात में नहीं जा सका था।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. किसके विवाह के दिनों की बात है?
(क) लेखक के
(ख) किशन के
(ग) राघव के
(घ) ममेरे भाई के
उत्तर :
(ख) किशन के

2. विवाह से चार-पाँच रोज पहले औरतें क्या करती है?
(क) रातभर गीत गाती हैं
(ख) अभिनय करती हैं
(ग) खाना पकाती हैं
(घ) तैयारियां करती हैं
उत्तर :
(क) रातभर गीत गाती हैं

3. ‘पुत्रोत्पत्ति’ का सही संधि-विच्छेद है
(क) पुत्र + उत्पत्ति
(ख) पुत्रो + उत्तपत्ति
(ग) पुत्रो + त्पति
(घ) पुत्र + उत्तपत्ति
उत्तर :
(क) पुत्र + उत्पत्ति

4. विवाह की रात को क्या होता है?
(क) गायन
(ख) अभिनय
(ग) वादन
(घ) खाना
उत्तर :
(ख) अभिनय

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

4. स्नेह और …………………………… करते थे।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
प्रश्न:
1. दादी माँ कैसी थी?
2. दादी माँ क्या बात खूब जानतीं थीं?
3. वे क्यों उदास रहती थीं?
4. दादी माँ को यह संसार कैसा प्रतीत होता था? क्यों?
उत्तर:
1. दादी माँ स्नेह और ममता की मूर्ति थीं।
2 दादी माँ यह बात भली प्रकार जानती थी कि परिस्थितियों का घटनाचक्र जीवन को सूखे पत्ते के समान नचाता है अर्थात् मनुष्य का जीवन परिस्थितियों और घटनाओं के वशीभूत होकर चलता है।
3. दादाजी की मृत्यु के बाद दादी माँ बहुत उदास रहती थीं।
4. दादी माँ को यह संसार धोखे की टट्टी मालूम होता था क्योंकि यहाँ कदम-कदम पर धोखा था। दादाजी भी उनको धोखा देकर इस संसार से चले गए थे।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. दादी माँ किसकी मूर्ति प्रतीत होती थीं?
(क) स्नेह की
(ख) ममता की
(ग) स्नेह-ममता की
(घ) दया की
उत्तर :
(ग) स्नेह-ममता की

2. ‘वात्याचक्र’ कैसा शब्द है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर :
(ग) देशज

3. दादी माँ की उदासी का कारण था
(क) दादा की मृत्यु
(ख) धन की कमी
(ग) लेखक की बीमारी
(घ) संसार का रवैया
उत्तर :
(क) दादा की मृत्यु

4. संसार दादी माँ को कैसा प्रतीत होता था?
(क) अच्छा
(ख) बुरा
(ग) धोखे की टट्टी
(घ) मिला-जुला
उत्तर :
(ग) धोखे की टट्टी

5. सचमुच मुझे ………………………….. नहीं रहीं?

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
प्रश्न:
1. लेखक को दादी माँ कैसी लगों? क्यों?
2 लेखक ने क्या देखा?
3. हाथ में क्या काँप रहा है?
4. पत्र में क्या सूचना दी गई होगी?
उत्तर:
1. लेखक को दादी माँ शापभ्रष्ट देवी-सी लगी। वैसे तो दादी माँ त्याग और ममता की देवी थीं, पर किसी शाप के कारण धरती पर कष्टपूर्ण जीवन जीने आ गई थीं।
2 लेखक ने देखा कि दिन काफी चढ़ आया है, खजूर के पेड़ से उड़कर एक कौआ काले पंख फैलाकर उसकी खिड़की पर बैठ गया था। (अपशकुन की सूचना)
3. लेखक के हाथ में किशन भैया का पत्र काँप रहा है।
4. पत्र में दादी माँ की मृत्यु की सूचना दी गई होगी।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. लेखक को दादी माँ कैसी लगी?
(क) देवी
(ख) शापध्रष्ट देवी-सी
(ग) सामान्य
(घ) विशिष्ट
उत्तर :
(ख) शापध्रष्ट देवी-सी

2. कौआ पहले कहाँ बैठा था?
(क) खजूर के पेड़ पर
(ख) खिड़की पर
(ग) नीम के पेड़ पर
(घ) दरवाजे पर
उत्तर :
(ख) खिड़की पर

3. ‘पाँख’ शब्द कैसा है?
(क) तत्सम
(ख) तद्भव
(ग) दशज
(घ) विदेशी
उत्तर :
(ख) तद्भव

4. लेखक को किस पर विश्वास नहीं होता?
(क) आँखों पर
(ख) दादी की मृत्यु की सूचना पर
(ग) पत्र पर
(घ) किसी पर नहीं
उत्तर :
(ख) दादी की मृत्यु की सूचना पर

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ

दादी माँ Summary in Hindi

दादी माँ पाठ का सार

लेखक की एक कमजोरी है कि जरा सी कठिनाई पड़ते ही प्रायः उसका मन अनमना-सा हो जाता है। लेखक के मित्र और शुभचिंतक उसे आने वाली छुट्टियों की सूचना देकर प्रसन्न करने
का प्रयास करते हैं, पर पीछे से उसका मजाक उड़ाते हैं। लेखक ‘को लगता है कि क्वार के दिन आ गए हैं। चारों ओर पान हिलोरें ले रहा है। मोथा और साई की अधगली घासें, बनप्याज की जड़ें तथा तरह-तरह की बरसाती घासे विचित्र गंध छोड़ती जान पड़ती हैं। रास्तों का कीचड़ सूख गया है।

क्वार के दिनों में गंधपूर्ण झाग भरे जल में कूदकर नहाने के कारण वह बीमार हो गया। वैसे हलकी बीमारी लेखक को अच्छी लगती है। पर इस बार बुखार चढ़ा तो चढ़ता ही चला गया। रजाई पर रजाई ओढ़ी तब रात बारह बजे के बाद उतरा। दिन में चादर लपेटकर सोया था। दादी माँ नहाकर आई थीं। उनके दुबले-पतले शरीर पर सफेद विना किनारी की धोती थी। बाल सफेद सन जैसे थे तथा उनसे पानी की बूंदें टपक रही थीं। उन्होंने आते ही लेखक का सिर और पेट को छुआ।

आँचल की गाँठ खोलकर और चबूतरे की मिद्री मँह में डाली और माथे से लगाई। वह रात-दिन चारपाई के पास बैठी रहती और कभी पंखा झलती, कभी सिर पर दाल-चीनी का लेप करतीं और बार-बार छूकर बुखार का अनुमान लगातीं। वे अनेक प्रकार की जानकारियाँ लेती-जैसे हाँडी में पानी आया कि नहीं? उसे पीपल की छाल से छौंका या नहीं? खिचड़ी में मूंग की दाल एकदम मिल तो नहीं गई? कोई बीमार घर में सीधे तो नहीं चला आया ? आदि।

दादी माँ को गाँव में प्रयुक्त होने वाली पचासों किस्म की दवाओं के नाम याद थे। जब भी गाँव में कोई बीमार होता, वे वहाँ पहुँच जाती और यही सब बातें करती और दोहरातीं। सफाई की सीख उनसे ली जा सकती थी, दवा में देरी उनसे सहन नहीं होती थी। लेखक को बुखार तो अब भी आता है पर अब वह बात कहाँ ? मेस-महाराज अपने मन से पकाकर खिचड़ी या साबू दे जाता है, डॉक्टर नाड़ी देखकर कुनैन मिक्सर दे जाता है। पर अब बुखार बुलाने का मन नहीं करता।।

किशन भैया की शादी के मौके पर दादी माँ का उत्साह देखते – ही बनता था। उन्होंने घर को सिर पर उठा लिया था। वे सारा काम अपने हाथ से करना चाहती थीं। एक दिन दोपहर को दादी माँ किसी पर बिगड़ रही थी। वे धन्नों से अपने रुपए ब्याज सहित माँग रही थी। रामी की चाची दया की भीख माँग रही थी। बाद में उसी दादी ने पिछला सारा रुपया छोड़ दिया और दस रुपए को नोट देकर कहा-“धन्नो, जैसी तेरी बेटी, वैसी मेरी। दस-पाँच रुपए के लिए हँसाई न हो। देवता है बेटा, देवता।”

किशन के विवाह की बात है। चार-दिन पहले से ही गीत गाने लगे थे। लेखक बीमार होने के कारण बारात में न जा सका था। लेखक को एक चारपाई पर चादर उढ़ाकर सुला दिया। देबू की माँ ने चादर खींच ली। स्नेह और ममता की मूर्ति दादी माँ की एक-एक बात बड़ी अनोखी लगती है। दादा की मृत्यु के बाद से ही वे उदास रहती थी। दादा के श्राद्ध में दादी माँ के मना करने पर भी पिताजी ने जो अतुल संपत्ति व्यय की थी, वह घर की तो नहीं। एक माघ मास के कड़कती ठंड में दादी माँ गीली धोती पहने एक संदूक पदउ दिया जलाए हाथ जोड़कर बैठी थी। लेखक ने उनसे गीली धोती बदलने को कहा तो वे बोली-मुझे सरदी-गरमी नहीं लगती। लेखक ने एक सुबह पिताजी को किशन भैया के साथ उदास बैठे देखा। दादी ने पिताजी की आर्थिक समस्या को सुलझाने के लिए अपना कंगन निकालकर दे दिया।

दादी माँ शब्दार्थ

कठिनाई = मुश्किल (dificulty), शुभचिंतक = भला सोचने वाले (well-wisher),शीत = ठंड (cold), स्वच्छ = साफ (clear), विचित्र = अनोखी (strange), जलाशय = तालाब (pond), शीतलता = ठंडक (coleiness), ज्वर = बुखार (fever), किस्म = प्रकार (type), विश्रचिका = संक्रामक रोग (epedemic), उत्साह = जोश (zeal), निकसार = निकास, निकलने का दरवाजा (exit), निस्तार – छुटकारा (to get rid off), विह्वल – बैचेन (restless), पत्रोत्पत्ति = पत्र + उत्पत्ति बेटा पैदा होना (birth of son),आपत्ति – ऐतराज (objection), अप्रिय जो अच्छा न लगे (not good), सन्नाटा = चुप्पी (silence), विलीन = गायब (disappear).

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 2 दादी माँ Read More »

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

Haryana State Board HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम् Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

विश्वबंधुत्वम् Class 7 Question Answer HBSE प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत
दुर्भिक्षे – राष्ट्रविप्लवे – विश्वबन्धुत्वम्
विश्वसन्ति – उपेक्षाभावम् – विद्वेषस्य
ध्यातव्यम् – दुःखभाक् – प्रदर्शयन्ति
उत्तरम्:
विद्यार्थी स्वयं करें।

HBSE 7th Class Sanskrit विश्वबंधुत्वम् प्रश्न 2.
मञ्जूषातः समानार्थकपदानि चित्वा लिखत-
परस्य दुःखम् आत्मानम् बाधितः परिवारः सम्पन्नम् त्यक्त्वा सम्पूर्णे
स्वकीयम् ……………..
अवरुद्धः ……………..
कुटुम्बकम् ……………..
अन्यस्य ……………..
अपहाय ……………..
समृद्धम् ……………..
कष्टम् ……………..
निखिले ……………..
उत्तरम्:
आत्मानम्
बाधितः
परिवारः
परस्य
त्यक्त्वा
सम्पन्नम्
दुःखम्
सम्पूर्णे।

HBSE 7th Class Sanskrit Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम् प्रश्न 3.
रेखाड्कितानि पदानि संशोध्य लिखत
(क) छात्राः क्रीडाक्षेत्रे कन्दुकात् क्रीडन्ति
(ख) ते बालिकाः मधुरं गायन्ति।
(ग) अहं पुस्तकालयेन पुस्तकानि आनयामि।
(घ) त्वं किं नाम ?
(ङ) गुरुं नमः।
उत्तरम्:
(क) छात्राः क्रीडाक्षेत्रे कन्दुकेन क्रीडन्ति।
(ख) ताः बालिकाः मधुरं गायन्ति।
(ग) अहं पुस्तकालयात् पुस्तकानि आनयामि।
(घ) तव किं नाम ?
(ङ) गुरवे नमः।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

प्रश्न 4.
मञ्जूषातः विलोमपदानि चित्वा लिखत
अधुना मित्रतायाः लघुचेतसाम् गृहीत्वा दुःखिनः दानवाः
शत्रुतायाः …………
मानवाः ……….
उदारचरितानाम् ………..
सुखिनः …………
अपहाय ……….
उत्तरम्:
शत्रुतायाः – मित्रतायाः
पुरा – अधुना
मानवाः – दानवः
उदारचरितानाम् – लघुचेतसाम्
सुखिनः – दुःखिनः
अपहाय – गृहीत्वा

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

प्रश्न 5.
अधोलिखितपदानां लिड्गं विभक्तिं वचनञ्च लिखत-
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 - 1
उत्तरम्:
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 - 2

प्रश्न 6.
कोष्ठकेषु दत्तेषु शब्देषु समुचितां विभक्तिं योजयित्वा रिक्तस्थानानि पूरयत

(क) विद्यालयम् उभयतः वृक्षाः सन्ति। (विद्यालय)
…………….. उभयतः गोपालिकाः। (कृष्ण)

(ख) ग्रामं परितः गोचारणभूमिः। (ग्राम)
……………… परितः भक्ताः । (मन्दिर)

(ग) सूर्याय नमः। (सूर्य)
…………….. नमः। (गुरु)

(घ) वृक्षस्य उपरि खगाः। (वृक्ष)
……………… उपरि सैनिकः। (अश्व)
उत्तरम्:
(क) कृष्णम् उभयतः गोपालिकाः। (कृष्ण)
(ख) मन्दिरम् परितः भक्ताः । (मन्दिर)
(ग) गुरवे नमः। (गुरु)
(घ) अश्वस्य उपरि सैनिकः। (अश्व)

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

प्रश्न 7.
कोष्ठकात् समुचितं पदं चित्वा रिक्तस्थानानि पूरयत
(क) …………….. नमः। (हरि/हरये)
(ख) ……………….. परितः कृषिक्षेत्राणि सन्ति। (ग्रामस्य/ग्रामम्)
(ग) …………. नमः। (अम्बायाः/अम्बायै)
(घ) ……………. उपरि अभिनेता अभिनयं करोति । (मञ्चस्य/मञ्चम्)
(ङ) ……… उभयतः पुत्रौ स्तः। (पितरम्/पितुः)
उत्तरम्:
(क) हरये नमः। (हरि/हरये)
(ख) ग्रामम् परितः कृषिक्षेत्राणि सन्ति। (ग्रामस्य/ग्रामम्)
(ग) अम्बायै नमः। (अम्बायाः/अम्बायै)’
(घ) मञ्चस्य उपरि अभिनेता अभिनयं करोति। (मञ्चस्य/मञ्चम्)
(ङ) पितरम् उभयतः पुत्रौ स्तः। (पितरम्/पितुः)

ध्यातव्यम्

⇒ क्रियामादाय यत्र द्वितीयातृतीयाद्याः विभक्तयः भवन्ति, ताः ‘कारकविभक्तियः’ इत्युच्यन्ते।
यथा-रामः ग्रामं गच्छति। बालकाः यानेन यान्ति इत्यादयः।

⇒ पदमाश्रित्य प्रयुक्ता विभक्तिः ‘उपपदविभक्तिः इत्युच्यते।
यथा- ग्रामं परितः वनम्। रामेण सह लक्ष्मण: गच्छति। अत्र ‘परितः’ इति योगे ग्रामपदात् द्वितीया तथा च ‘सह’ इति योगे रामपदात् प्रयुक्ता तृतीया उपपदविभक्तिः अस्ति ।

ध्यातव्य

⇒ क्रिया को लेकर जहाँ द्वितीया. तृतीया आदि विभक्तियाँ होती हैं. उन्हें कारक-विभक्तियाँ कहते हैं।
जैसे- “राम: ग्रामं गच्छति। बालकाः यानेन यान्ति।”
इत्यादि। है पद के आधार पर प्रयुक्त विभक्ति ‘उपपद-विभक्ति’ कही जाती है। जैसे-ग्राम परितः वनम्। रामेण सह लक्ष्मणः गच्छति। यहाँ ‘परितः’ के योग में ‘ग्राम’ पद से द्वितीया तथा सह’ (पद) के योगे में ‘राम’ पद से प्रयुक्त तृतीया उपपदविभक्ति है।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

मूलपाठः

1. उत्सवे, व्यसने, दुर्भिक्षे, राष्ट्रविप्लवे, शत्रुसंकटे च यः सहायतां करोति सः बन्धुः भवति। यदि विश्वे सर्वत्र एतादृशः भावः भवेत् तदा विश्वबन्धुत्वं सम्भवति।

परन्तु अधुना निखिले संसारे कलहस्य अशान्तेः च वातावरणम् अस्ति। येन मानवाः परस्परं न विश्वसन्ति। ते परस्य कष्टं स्वकीयं कष्टं न गणयन्ति। अपि च समर्थाः देशाः असमर्थान् देशान् प्रति उपेक्षाभावं प्रदर्शयन्ति, तेषाम् उपरि स्वकीयं प्रभुत्वं च स्थापयन्ति। तस्मात् कारणात् संसारे सर्वत्र विद्वेषस्य, शत्रुतायाः, हिंसायाः च भावना दृश्यते। देशानां विकासः अपि अवरुद्धः भवति।

एतेषां सर्वेषां कारणं विश्वबन्धुत्वस्य अभाव एव। इयम् महती आवश्यकता वर्तते यत् एकः देश अपरेण देशेन सह निर्मलेन हृदयेन बन्धुतायाः व्यवहारं कुर्यात्। यदि इयं भावना विश्वस्य जनेषु बलवती स्यात् तदा विकसिताविकसितदेशयोः मध्ये स्वस्था भविष्यति। येप सर्वे देशाः ज्ञानविज्ञानयोः क्षेत्रे मैत्रीभावनया सहयोगेन च समृद्धि प्राप्तुं समर्थाः भविष्यन्ति।

अस्माभिः अवश्यं ध्यातव्यं यत् विश्वस्य सर्वेषु प्राणिषु समान रुधिर प्रसरति। सूर्यस्त चन्द्रस्य च प्रकाशः सर्वत्र समानरूपेण प्रसरति। अनेन ज्ञायते यत् प्रकृतिः अपि सर्वेषु समत्वेन व्यवहरति, तस्मात् अस्माभिः सर्वैः परस्परं वैरभावम् अपहाय विश्वबन्धुत्वं स्थापनीयम्।
अत: विश्वस्य कल्याणाय एतादृशी भावना भवेत्-
अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥

अन्वयः – अयं निजः, परः वा इति गणना लघुचेतसां (जनानां भवति)। उदारचरितानां तु वसुधा एव कुटुम्बकम् (भवति)।

शब्दार्थाः
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 - 3
हिन्दी-अनुवाद :
उत्सव में, संकट के समय, अकाल के समय, राष्ट्र पर संकट आने पर और शत्र संकट आने पर जो सहायता करता है वह बन्ध (भाई) होता है। यदि विश्व में सब जगह ऐसा ही भाव हो जाए तब विश्व-बन्धुता सम्भव है।

परन्तु आज सारे विश्व में कलह और अशान्ति का वातावरण है जिससे मानव परस्पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। वे दूसरे के कष्ट को अपना कष्ट नहीं मान रहे हैं और भी समर्थ देश असमर्थ देशों के प्रति अनादर (उपेक्षा) का भाव प्रकट कर रहे हैं और उन पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर रहे हैं। इस कारण से सारे संसार में वैमनस्य, शत्रुता और हिंसा की भावना दिखाई दे रही है। देशों का विकास भी बाधित हो गया है।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम्

इन सबका कारण है-विश्व-बन्धुता का अभाव। यह महान् आवश्यकता है कि एक देश दूसरे के साथ स्वच्छ हदय से भाई-चारे का आचरण करे। यदि यह भावना विश्व के लोगों में सबल हो जाए, तो विकसित और अविकसित देशों में स्वस्थ स्पर्धा (होड़) होगी। जिससे सारे देश ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में मित्रता और सहयोग की भावना से समृद्धि पाने में समर्थ होंगे।

हमें अवश्व ध्यान देना चाहिए कि विश्व में सभी प्राणियों में समान (एक ही रंग का) खून प्रसृत (संचरित) है। सूर्य और चन्द्र का प्रकाश समान रूप से सब जगह फैलता है। इससे पता चलता है कि प्रकृति भी सभी में समानता का आचरण करती है, इसलिए हम सबको भी परस्पर वैर-भाव छोड़कर विश्व बन्धुता स्थापित करनी चाहिए।

इसलिए विश्व के कल्याण के लिए ऐसी भावना हो- “यह मेरा है या यह पराया है ऐसी गिनती तुच्छ हृदय वालों की होती है। विशाल हृदय वालों के लिए तो सारी पृथ्वी एक ही परिवार है।”

सन्धिच्छेदा:
उपपदविभक्तिश्च = उपपदविभक्तिः + च। विकसिताविकसितदेशयोः = विकसित + अविकसित-देशयोः। व्यवहरति = वि + अवहरति। परोवेति = पर : + वा इति। वसुधैव = वसुधा+एव।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 10 विश्वबंधुत्वम् Read More »

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम्

Haryana State Board HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम् Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम्

Sanskrit Class 7 Chapter 15 लालनगीतम् HBSE प्रश्न 1.
गीतम् सस्वरं गायत।
उत्तर:
स्वयं गायन करें।

लालनगीतम् Sanskrit Class 7 Chapter 15 HBSE प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत-
(क) का विहसति ?
(ख) किम् विकसति ?
(ग) व्याघ्रः कुत्र गर्जति ?
(घ) हरिणः किं खादति ?
(ङ) मन्दं कः गच्छति ?
उत्तर:
(क) धरणी
(ख) कमलम्
(ग) गहने विपिने
(घ) नवधासम्
(ङ) तुङ्गः उष्ट्रः।

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम्

लालनगीतम् Question Answer Sanskrit Class 7 Chapter 15 प्रश्न 3.
रेखाङ्कितपदानि आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत
(क) सलिले नौका सेलति।
(ख) पुष्पेषु चित्रपतङ्गाः डयन्ते।
(ग) उष्ट्रः पृष्ठे भार वहति।
(घ) धावनसमये अश्वः किमपि न खादति।
(ङ) उदिते सूयें धरणी विहसति।
उत्तर
(प्रश्ननिर्माणम्)
(क) सलिले का सेलति ?
(ख) कुत्र चित्रपतङ्गा: डयन्ते ?
(ग) कः पृष्ठे भारं वहति ?
(घ) कदा अश्वः किमपि न खादति ?
(ङ) उदिते कस्मिन् धरणी विहसति ?

प्रश्न 4.
मञ्जूषातः समानार्थकपदानि चित्वा लिखत-
मञ्जूषा
पृथिवी, देवालये, जले, वने, मृग:, भयद्करम्

धरणी – ……………..
करालम् – ……………..
सलिले – ……………..
विपिने – ……………..
हरिणः – ……………..
मन्दिरे – ……………..
उत्तर
धरणी – पृथिवी
करालम् – ‘भयद्करम्
सलिले – जले
विपिने – वने
हरिणः – मृग:
मन्दिरे – देवालये

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम्

प्रश्न 5.
उचितकथनानां समक्षम् ‘आम्’ अनुचितकथनानां समक्षं ‘न’ इति लिखत

(क) धावनसमये अश्वः खादति।
(ख) उष्ट्रः पृष्ठे भारं न वहति।
(ग) सिंहः नीचैः क्रोशति।
(घ) पुष्पेषु चित्रपतङ्गाः डयन्ते।
(ङ) वने व्याघ्रः गर्जति।
(च) हरिण: नवधासम् न खादति।
उत्तर:
(क) न
(ख) न
(ग) न
(घ) आम्
(ङ) आम्
(च) न।

प्रश्न 6.
अधोलिखितानि पदानि निर्देशानुसारं परिवर्तयत-
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम् -1
उत्तर:
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम् -2

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम्

प्रश्न 8.
चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषात: पदानि च प्रयुज्य वाक्यानि रचयत –
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम् -3
खगा: विकसन्ति कमलानि उदेति क्रीडन्ति
डगन्ते सूर्य: चित्रपतड्नः कूर्जन्ति बालाः
उत्तर:
खगा: कूर्जन्ति।
सूर्य: उदेति।
कमलानि विकसन्ति।
बालाः क्रीडन्ति।
चित्रपतड्नः डगन्ते।

मूलपाठः

उदिते सूर्ये धरणी विहसति ।
पक्षी कूजती कमलं विकसति ॥ 1 ॥

नदति मन्दिरे उच्चैढक्का ।
सरितः सलिले सेलति नौका ॥ 2 ॥

पुष्पे पुष्ये नानारङ्गाः ।
तेषु डयन्ते चित्रपतङ्गाः ॥ 3 ॥

वृक्षे वृक्षे नूतनपत्रम् ।
विविधैर्वर्णैर्विभाति चित्रम् ॥ 4 ॥

धेनुः प्रातर्यच्छति दुग्धम् ।
शुद्ध स्वच्छं मधुरं स्निग्धम् ॥ 5 ॥

गहने विपिने व्याघ्रो गर्जति ।
उच्चस्तत्र च सिंहः नर्वति ॥ 6 ॥

हरिणोऽयं खादति नवधासम् ।
सर्वत्र च पश्यति सविलासम् ॥ 7 ॥

उष्ट्रः तुङ्गः मन्दं गच्छति ।
पृष्ठे प्रचुरं भारं निवहति ॥ 8 ॥

घोटकराजः क्षिप्रं धावति ।
धावनसमये किमपि न खादति ॥ 9 ॥

पश्यत भल्लुकमिम, करालम् ।
नृत्यति थथथै कुरु करतालम् ॥ 10 ॥

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम्

शब्दार्थाः
HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम् -4

HBSE 7th Class Sanskrit Solutions Ruchira Chapter 15 लालनगीतम् Read More »