HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

Haryana State Board HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

HBSE 7th Class Hindi आश्रम का अनुमानित व्यय Textbook Questions and Answers

लेखा – जोखा

Class 7 Hindi Chapter 19 HBSE आश्रम का अनुमानित व्यय प्रश्न 1.
हमारे यहाँ बहुत से काम लोग खुद नहीं करके किसी पेशेवर कारीगर से करवाते हैं। गांधी जी छेनी, हथौड़े, वसूले क्यों खरीदना चाहते होंगे?
उत्तर :
यह सही है कि हमारे यहाँ लोग काम खुद न करके किसी पेशेवर कारीगर से काम करवाना पसंद करते हैं और उनके पास अपने औजार होते हैं। गाँधी जी आश्रम के लिए छेनी, हथौड़े. बसूले इसलिए खरीदना चाहते थे ताकि आश्रम के लोग अपने हाथों से काम कर सकें। वे आश्रम में रहने वाले लोगों को काम करने के लिए प्रेरित करना चाहते थे। वे आश्रम को स्वावलंबी बनाना चाहते थे।

आश्रम का अनुमानित व्यय Class 7 Hindi HBSE प्रश्न 2.
गाँधी जी ने अखिल भारतीय कांग्रेस सहित कई संस्थाओं व आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी जीवनी या उन पर लिखी गई किताबों से उन अंशों को चुनिए जिनसे गाँधी जी की हिसाब-किताब में चुस्ती का पता चलता है ?
उत्तर :
गाँधी जी ने अखिल भारतीय कांग्रेस, कई संस्थाओं (खादी ग्रामोद्योग आदि) तथा आंदोलनों का सफल नेतृत्व किया। वे हिसाब-किताब रखने में प्रारंभ से ही चुस्त थे। इंग्लैंड में भी पढ़ाई के दौरान वे पाई-पाई का हिसाब रखते थे और प्रतिदिन अपनी रोकड़ मिला लेते थे। इसका उनकी आत्मकथा में भी उल्लेख है। वे इसी आदत के कारण सभी आंदोलनों को सफलतापूर्वक चला पाए, उन्हें कभी पैसे की कमी नहीं हुई।

प्रश्न 3.
मान लीजिए आपको कोई बाल आश्रम खोलना है। इस बजट से प्रेरणा लेते हुए उसका अनुमानित बजट बनाइए। इस बजट में दिए गए किन-किन मदों पर आप कितना खर्च करना चाहोगे। किन नए मदों को जोड़ना-हटाना चाहोगे?
उत्तर :
यदि हमें बाल-आश्रम खोलना है तो हमें निम्नलिखित मदों पर खर्च करना पड़ेगा
(100 बालकों का आश्रम)

  • जमीन एवं मकानों की व्यवस्था पर : दो लाख रुपए
  • बालकों के वस्त्रों पर खर्च : 20 हजार रुपए
  • बच्चों के बिस्तरों पर खर्च : 10 हजार रुपए
  • बच्चों की पुस्तकों पर खर्च : 10 हजार रुपए
  • बच्चों के खाने पर खर्च : 20 हजार रुपए मासिक
  • नौकरों के वेतन पर खर्च : 15 हजार रुपया मासिक (2 आया, 2 रसोइए. 1 चपरासी, 1 चौकीदार, 1 सफाई कर्मचारी)।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

प्रश्न 4.
आपको कई बार लगता होगा कि आप कई छोटे-मोटे काम (जैसे-घर की पुताई. दूध दुहना, खाट बुनने का काम) करना चाहें तो कर सकते हैं। ऐसे कामों की सूची बनाइए जिन्हें आप चाहकर भी नहीं सीख पाए। कौन-से कारण रहे होंगे ? उन कामों की सूची भी बनाइए जिन्हें आप सीखकर ही दम लेंगे।
उत्तर :
वे काम जिन्हें हम चाहकर भी नहीं सीख पाए कारण

  • खाना बनाने का काम : सिखाने वाला नहीं मिला।
  • सिलाई करने का काम : सिखाने वाला नहीं मिला।
  • पढ़न का काम : स्वयं ज्यादा न पढ़ सके।

पर मैं इन कामों के सीखने में पूरी तरह लगा हुआ हूँ। मैं इन कामों को सीखकर ही दम लूँगा।

प्रश्न 5. इस अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने के बाद आश्रम के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में क्या-क्या अनुमान लगाए जा सकते हैं ?
उत्तर :
इस अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने पर आश्रम के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली के बारे में निम्नलिखित अनुमान लगाए जा सकते हैं
उद्देश्य :

  • स्वावलंबन की भावना उत्पन्न करना।
  • श्रम के प्रति सम्मान का भाव जगाना।
  • सादा जीवन : उच्च विचार।
  • कृषि कार्य में दक्षता लाना।

कार्यप्रणाली :
आश्रम की कार्यप्रणाली के बारे में कहा जा सकता है कि यह आपसी सहयोग- पर चलेगी। यहाँ रहकर सभी हाथ से काम करेंगे। यहाँ का जीवन सरल एवं प्राकृतिक होगा।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

HBSE 7th Class Hindi आश्रम का अनुमानित व्यय Important Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
गाँधी जी अहमदाबाद में कौन-सा आश्रम स्थापित कर रहे थे?
उत्तर :
वे अहमदाबाद में साबरमती आश्रम स्थापित कर रहे थे।

प्रश्न 2.
आश्रम में कितने रसोईघर बनाने की सोची गई?
उत्तर :
तीन रसोईघर।

प्रश्न 3.
पुस्तकालय में कितनी पुस्तकें रखी जाती थीं?
उत्तर :
तीन हजार पुस्तकें।

प्रश्न 4.
स्टेशन से मेहमानों को कैसे लाया जाएगा?
उत्तर :
बैलगाड़ी द्वारा।

प्रश्न 5.
शिक्षण के सामान में कितने हथकरघों की आवश्यकता होगी?
उत्तर :
पाँच-छह देशी हथकरघों की आवश्यकता होगी।

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आश्रम कहाँ स्थापित होने वाला था? इस आश्रम का नाम बताओ।
उत्तर :
यह आश्रम गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित होने वाला था। यह साबरमती आश्रम था।

प्रश्न 2.
इस आश्रम में आरंभ में कितने व्यक्तियों के रहने की संभावना थी और बाद में कितने?
उत्तर :
इस आश्रम में आरंभ में चालीस व्यक्तियों के रहने की संभावना थी। बाद में इनकी संख्या 50 होने वाली थी।

प्रश्न 3.
आश्रम में गाँधी जी इतने सारे औजारों को एकत्रित करना क्यों चाह रहे थे ?
उत्तर :
गाँधी जी आश्रम की पांच एकड़ जमीन पर खेती कराना चाहते थे। इसके साथ-साथ वे अनेक प्रकार की दस्तकारियाँ वहाँ चलाना चाहते थे। इन सभी कामों के लिए काफी संख्या में औजारों की आवश्यकता पड़ने वाली थी।

आश्रम का अनुमानित व्यय गद्यांश पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

1. आरंभ में ……………….. एक साथ।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :
1. आरंभ में आश्रम में कितने लोगों की व्यवस्था की गई?
2 हर महीने कितने अतिथियों के आने की संभावना जवाई गई?
3. किस प्रकार की व्यवस्था होने की बात सोची गई?
उत्तर:
1. आरंभ में आश्रम में 40 लोगों की व्यवस्था की गई।
2. हर महीने औसतन 10 अतिथियों के आने की संभावना जताई गई।
3. अतिथियों में 3 या 5 सपरिवार अलग रखने की तथा शेष के एक साथ रहने की संभावना जताई गई।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. कुछ समय बाद कितनी संख्या होने की संभावना थी?
(क) 30
(ख) 40
(ग) 50
(घ) 60
उत्तर :
(ग) 50

2. सपरिवार रहने वाले कितने अतिथि होंगे?
(क) 2
(ख) 3
(ग) 5
(घ) 3 से 5
उत्तर :
(घ) 3 से 5

HBSE 7th Class Hindi Solutions Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

2. मुझे मालूम ………………… सकती है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :
1. किसे क्या बात मालूम हुई?
2 किसकी, क्या मांग थी?
3. विचार बदलने पर क्या लगता है?
4. इस विवरण में क्या संभव है?
उत्तर:
1. मोहनदास कर्मचंद गाँधी को यह बात मालूम हुई कि प्रमुख लोगों की यह इच्छा है कि अहमदाबाद में आश्रम स्थापित कर चलाने का प्रयोग एक वर्ष तक किया जाए।
2. गाँधी जी की मांग तो यह भी थी कि यदि अहमदाबाद की पूरी ज़मीन और मकान आदि दे दे तो वे बाकी खर्च कहीं और से जुटा लेंगे।
3. विचार बदलने पर ऐसा लगता है कि वर्ष या इससे कुछ कम दिनों का खर्च अहमदाबाद को उठाना चाहिए।
4. खर्च के इस विवरण में यह संभव है कि कुछ मदें उनसे छूट गई हों। उन्हें खाने के खर्च के अलावा स्थानीय स्थितियों की भी जानकारी नहीं है। अत: अनुमान में भूल संभव है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

1. प्रमुख लोगों की क्या इच्छा थी?
(क) अहमदाबाद में यह प्रयोग नहीं किया जाए
(ख) अहमदाबाद में यह प्रयोग एक वर्ष तक किया जाए
(ग) अहमदाबाद ज़मीन और मकान दे दे।
(घ) पूरा खर्च अहमदाबाद को उठाना चाहिए।
उत्तर :
(ख) अहमदाबाद में यह प्रयोग एक वर्ष तक किया जाए

2. यदि अहमदाबाद एक वर्ष का खर्च उठाने को तैयार न हो तब क्या होगा?
(क) गाँधी जी खाने का इंतजाम कर सकते हैं
(ख) रहने का इंतजाम लोगों को स्वयं करना होगा
(ग) स्थानीय स्थितियों की जानकारी ली जाएगी
(घ) पूरा खर्च गाँधी जी उठाएँगे।
उत्तर :
(क) गाँधी जी खाने का इंतजाम कर सकते हैं

आश्रम का अनुमानित व्यय Summary in Hindi

आश्रम का अनुमानित व्यय पाठ का सार

महात्मा गाँधी जी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटकर अहमदाबाद में एक आश्रम की स्थापना की। गाँधी जी ने इस आश्रम के प्रारंभिक सदस्यों एवं खर्चे का विवरण तैयार किया। इस संस्था में आरंभ में 40 लोग होंगे। हर महीने दस अतिथियों के आने की संभावना प्रकट की गई। इनमें तीन या पाँच सपरिवार रहेंगे। उनके लिए अलग से स्थान की जरूरत होगी। आश्रम में तीन रसोईघर तथा रहने के लिए मकान के लिए 50 000 वर्ग फुट क्षेत्रफल की आवश्यकता समझी गई। इसके अलावा 3000 पुस्तकों के रखने के लिए पुस्तकालय और अलमारियों की भी आवश्यकता थी।

कम-से-कम पाँच एकड़ जमीन खेती के लिए भी चाहिए। तीस आदमियों को काम करने के लिए खेती के औजार, कुदालियाँ, फावड़ों और खुरपों की भी जरूरत होगी।

इन चीजों में 5 हथौड़े, 3 बसूले. 5 छोटी हथौड़ियाँ, 2 एरन, 3 बम, 10 छेनियाँ, 4 रंदे, 1 सालनी, 4 केतियाँ, 4 बेधनियाँ, 4 आरियाँ, 65 संडासियों, 1 मोंगरा की जरूरत आँकी गई। इन पर कुल व्यय 500 रु. आँका गया। रसोई के लिए आवश्यक सामान पर 150 रु. खर्च होने थे। खाने का खर्च 10 रुपए मासिक प्रति व्यक्ति लगाया गया। वर्ष भर में औसतन 50 लोगों का खर्च 6,000 रुपए होगा। गाँधी जी को पता चला कि प्रमुख लोगों को यह इच्छा है कि अहमदाबाद में यह प्रयोग एक वर्ष तक किया जाए।

अहमदाबाद को ऊपर बताया सब खर्च उठाना चाहिए। यदि अहमदाबाद एक वर्ष के खर्च का बोझ उठाने को तैयार न हो तो गाँधी जी खाने के इंतजाम का खर्च उठाने की व्यवस्था कर सकते थे। गाँधी जी यह मानते हैं कि यह संभव है कि उनसे खर्च की कुछ मदें छूट गई हों।

यदि अहमदाबाद सब खर्च उठाए तो विभिन्न मदों पर खर्च इस प्रकार होगा

  • किराया : बंगला और खेत की जमीन
  • किताबों की अलमारियों का खर्च
  • बढ़ई के औजार
  • मांची के औजार
  • चौके का सामान
  • एक बैलगाड़ी या घोड़ा गाड़ी
  • एक वर्ष के लिए खाने का खर्च : 6,000 रु.।

गाँधी जी का ख्याल था कि उन्हें लुहार और राज के औजारों की भी जरूरत होगी किंतु उनका खर्च और शिक्षण-संबंधी सामान का खर्च इसमें शामिल नहीं किया गया है। शिक्षण के सामान में 5-6 देशो हाथ-करघों की जरूरत होगी।

उनके घरेलू सामान की सूची:
4 पतीले-चालीस आदमियों का खाना बनाने के योग्य; 2 छोटी पतौलियाँ दस आदमियों के योग्य; 3 पानी भरने के पतीले या ताँबे के कलशे; 4 मिट्टी के घड़े; 4 तिपाइयाँ; 1 कढ़ाई दस रतल खाना पकाने योग्य; 3 कलछियाँ; 2 आटा गूंधने की परातें;। पानी गर्म करने का बड़ा पतीला; 3 केतलियाँ: 5 बाल्टियाँ या नहाने का पानी रखने के बर्तन; 5 पतोरने के ढक्कन; 5 अनाज रखने के लिए बर्तन: 3 तइयाँ; 10 थालियाँ 10 कटोरिया; 10 गिलास; 10 प्याले; 4 कपड़े धोने के टय; 2 छलनियाँ;। पीतल की छलनी; 3 चक्कियाँ; 10 चम्मच;। का; हमामदस्तामसूली; 3 झाडू; 6 कुर्सियाँ; 3 मेज; 6 किताबें रखने की अलमारियाँ; 30 दवातें; 6 काले तख्ते; 6 रैक; 3 भारत के नक्शे; 3 दुनिया के नक्शे; 2 बंबई अहाते क नक्शे;। गुजरात का नक्शा; 5 हाथ-करघेः बढ़ई के औजार मोची के औजार, खेती के औजार; 4 चारपाइयाँ;। गाड़ी; 5 लालटेन: 3 कमोड; 10 गद्दे; 3 चैंबर पॉट; 4 सड़क की बत्तियाँ। (वैशाख बदी 13, मंगलवार, 11 मई 1915)

अहमदाबाद में स्थापित आश्रम का संविधान स्वयं गाँधीजी ने तैयार किया था। इस संविधान के मसविदे से पता चलता है कि वह भारतीय जीवन का निर्माण किस प्रकार करना चाहते थे।

आश्रम का अनुमानित व्यय शब्दार्थ

आनुमानिक = अंदाजे से (Estimated) व्यय = खर्च (Expenditure)। आरंभ = शुरू (Starting)।अतिथि = मेहमान (Guest)।व्यवस्था = इंतजाम (Arrangement) आवश्यक = जरूरी (Necessary)। प्रमुख = खास (Inspartav)। स्थानीय = स्थान विशेष की (Local)। विभिन्न = अलग अलग (Different)। मद = शीर्ष (Head)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *