HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

Haryana State Board HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

HBSE 9th Class History इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी Textbook Questions and Answers

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी के प्रश्न उत्तर HBSE 9th Class प्रश्न 1.
टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक अनूठा खेल है। इस बारे चर्चा कीजिए कि यह किन-किन अर्थों में बाकी खेलों से भिन्न है। ऐतिहासिक रूप से ग्रामीण खेल के रूप में पैदा होने से टेस्ट क्रिकेट मे किस तरह की विलक्षणताएँ पैदा हुई हैं?
उत्तर-
टेस्ट क्रिकेट अन्य अनेक खेलों में भिन्न है। इसके अनूठे होने के बनेक कारणों में कुछेक का उल्लेख निम्नलिखित किया जा सकता है।

(1) क्रिकेट कई दिनों (एक, तीन, पाँच) तक खेला जाता है जबकि अन्य खेल कुछेक घंटों में खेले, जीते व हारे जाते हैं।
(2) क्रिकेट की पिच की लम्बाई 22 गज होती है जबकि इसका पूरा पैदान अलग-अलग आकार का होता है।

दूसरे खेलों के मैदानों के आकार तय होते हैं।
क्रिकेट एक ग्रामीण खेत से आरंभ हुआ था। शुरु में इसे गाँव की जमीन पर खेला जाता था। तब इस खेल की अवधि, सामान्यतः तीन दिन अथवा पाँच कदन की हुआ करती थी। मैच का अर्थ एक टीम को दो बार आउट करना होता था। क्योंकि ग्रामीण जीवन मंद गति का होता है, इसलिए क्रिकेट के नियम भी उसी अनुरूप बनाए जाते थे। क्रिकेट का मैदान निश्चित नहीं होता था उसकी सीमाएं भी सुनिश्चित नहीं होती थीं। क्रिकेट में खेले जाने वाले सभी यंत्र बाल, बैट, स्टंप आदि ग्रामीण रूप से तथा ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित होते थे यह सब लकड़ी आदि से बने होते हैं जबकि दूसरे खेलों में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरण औद्योगिक देन के है।

इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी Class 9 Question Answer HBSE प्रश्न 2.
एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसके आधार पर आप कह सकें कि उन्नीसवीं सदी में तकनीक के कारण क्रिकेट के साज़ों-सामान मे परिवर्तन आया। साथ ही ऐसे उपकारणों में से भी कोई एक उदाहरण दीजिए। निमें कोई बदलाव नहीं आया।
उत्तर-
19वीं सदी में तकनीक के कारण क्रिकेट के साजों-सामान मे कहीं-कहीं परिवर्तन आया तथा कहीं-कहीं परिवर्तन नहीं आया है। वल्डनाइज़ड खड़ की खोज के बाद पैड पहनने का रिवाज़ 1848 मे चला। उल्द ही दस्ताने भी आ गए। और धातु सिन्थेटिक व हल्की सामग्री से बने हेल्मेट की शुरुआत हुई। उदाहरण है जो तकनीक के कारण क्रिकेट के उपकरणों में बदलाव लाए गए। बल्ले, स्टंप, गेंद आदि ऐसे उपकरण हैं जिनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी HBSE 9th Class प्रश्न 3.
भारत और वेस्टइंडीज़ में ही क्रिकेट क्यों इतना लोकप्रिय हुआ? क्या आप बात सकते हैं कि यह खेल दक्षिणी अमेरिका मे इतना लोकप्रिय क्यों नहीं हुआ?
उत्तर-
भारत में क्रिकेट के लोकप्रिय होने के कारण यह हैं कि यह खेल भारत के स्थानीय पारसियों व यूरापीयों द्वारा खोला जाता था। बाद में हिन्दु व मुसलमान भी इसे खेलने लगा गए। वेस्टइंडीज़ में श्वेत यूरोपीयों के जाने से तथा भारतीय मूल के अश्वेतों में क्रिकेट लोकप्रिय हो गया।
क्रिकेट प्रायः ब्रिटेन व कॉमनवैल्थ देशों में में खेले जाने वाला खेल है दक्षिणी अमेरिका के देशे में जो. कॉमनवैल्थ देश नहीं हैं, वहाँ वह खेल नहीं खेला जाता।

इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी Class 9 HBSE प्रश्न 4.
निम्नलिखित की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए-
1. भारत में पहला क्रिकेट क्लब पारसियों ने – खोला।
2. महात्मा गाँधी पेंटाग्यंलर टूर्नामेंट के आलोचक थे।
3. आईसीसी का नाम बदलकर इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस क्लब के स्थान पर इंटरनेशन (अंतर्राष्ट्रीय) क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया।
उत्तर-
1. पारसी समुदाय के लोगों के अंग्रेजों के सम्पक में आने के कारण उनमें क्रिकेट खेला जाले लगा। पारसियों ने मुम्बई में सबसे पहला ओरिटंएल क्रिकेट क्लब खोला था।
2. महात्मा गाँधी पेंटालुंगर टूर्नामेंट के आलोचक इसलिए थे कि यह साम्प्रदायिक व विभाजनकारी आधार पर बनाए गए टूर्नामेंट थे।
3. आई. सी. सी का नाम बदलकर इम्पीटियल क्रिकेट क्लब के स्थान पर इंटरनेशनल क्रिकेट कान्फ्रेंस इसलिए कर दिया गया था। कि क्रिकेट पर साम्राज्यवादी प्रभाव को दूर किया जा सके।
4. आई. सी. सी. मुख्यालय लंदन की बजाए दुबई में इस कारण हस्तांतरित कर दिया गया क्योंकि इस मुख्यालय को संसार के केंद्र में स्थापित किया जा सके। इसके अतिरिक्त दुबई कर मुक्त शहर भी है।

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

Class 9th History Chapter 5 Question Answer In Hindi HBSE प्रश्न 5.
तकनीक के क्षेत्र में आए बदलावों, खासतौर से टेलीविजन तकनीक में आए परिवर्तनों से समकालीन क्रिकेट के विकास पर क्या प्रभाव पड़ा हैं?
उत्तर-
क्रिकेट दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय खेल बनाता जा रहा है। दूरदर्शन व अन्य इलैक्ट्रॉनिक संचार साधनों ने इस खेल का आम आदमी के दरवाजे पर ला खड़ा किया है। क्रिकेट का आँखों देखा हाल अब छोटे-छोटे कस्बों व शहरों में भी देखा जा सकता है। बच्चों ने इस खेल को गलियों में खेलकर लोकप्रिय बना दिया है। उपग्रह प्रौद्योगिकी ने इस खेल की लोकप्रियता को चार चांद लगा दिए हैं।

HBSE 9th Class History इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
क्रिकेट पिच की कितनी लंबाई होती हैं?
उत्तर-
22 गज़।

प्रश्न 2.
क्रिकेट कानूनों को सबसे पहले कब लिया गया था?
उत्तर-
1744 में

प्रश्न 3.
क्रिकेट के खेल में कितने अम्पायर होते
उत्तर-
दो।

प्रश्न 4.
स्टंप की ऊँचाई बताइए।
उत्तर-
22 इंच।

प्रश्न 5.
संसार में सबसे पहले क्रिकेट क्लब वहां तथा कब बना था?
उत्तर-
हम्बलडन में तथा 1760 के दशक में।

प्रश्न 6.
मेरेलिबान क्रिकेट क्लब (एम. सी.सी.) की स्थापना कब हुई थी? ।
उत्तर-
1787 में।

प्रश्न 7.
आरंभ में क्रिकेट कहाँ खेला जात था?
उत्तर-
ग्रामीण भूमि पर तथा साझी ज़मीन पर।

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

प्रश्न 8.
हिफाज़ती साज-सामान की क्रिकेट मे जरूरत क्यों पड़ी थी?
उत्तर-
बल्केनाइज्ड खड़ की खोज केक बाद ही पैड पहनने न दस्ताने का प्रयोग होने लगा था। धातु, सिन्थेटिक व हल्की सामग्री से हेल्मेट बनाए जाने लगे थे। क्रिकेट में यह सब हिफाजमी साज-सामान कहे जाते हैं।

प्रश्न 9.
लेनहट्टन कौन था?
उत्तर-
एक व्यवसायी बल्लेबाज़ जिसने 1930 के दशक में इंग्लैंड क्रिकट टीम की कप्तानी की थी। ..

प्रश्न 10.
आधुनिक पब्लिक स्कूल प्रणाली का कस जनक कहा जाता है?
उत्तर-
थामस अरनोल्ड को।

प्रश्न 11.
19वीं शताब्दी में किस खेल को लड़कियों का खेल कहा जाता हैं?
उत्तर-
क्रोक्यूट, न कि क्रिकेट। यह धीमी गति का खेल है जो लड़कियों के लिए उपयुक्त समझा जाता था।

प्रश्न 12.
क्रिकेट का खेल, सामान्यतः किन देशों में खेला जाता है?
उत्तर-
कामनवग्ल्थ देशों में।

प्रश्न 13.
मुलोट्टो कौन होते हैं?
उत्तर-
मिश्रित यूरोपीय व अफ्रीकी मूल के लोग।

प्रश्न 14.
डोमिनियन का अर्थ बताइए।
उत्तर-
स्वशासी क्षेत्र।

प्रश्न 15.
वेस्टइंटडीज ने इंग्लैंड को सबसे पहले कब हराया था?
उत्तर-
1950 की टेस्ट श्रृंखला में।

प्रश्न 16.
फ्रैंक वारेल कौन थे?
उत्तर-
एक अश्वेत क्रिकेट खिलाड़ी जिसने 1960 में वेस्टइंडीज की कप्तानी की थी।

प्रश्न 17.
भारत में कब तथा कौन-सा क्रिकट क्लब बना था?
उत्तर-
1790 में, कलकत्ता क्रिकेट ब्लब।

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

प्रश्न 18.
भारम में उस स्थान का नाम बातओं जहां क्रिकेट शुरु किया गया था?
उत्तर-
बम्बई (अब मुम्बई)।

प्रश्न 19.
भारत में सबसे पहले किन लोगों ने क्रिकेट खेला था जो युवा भारतीय थे?
उत्तर-
पारसियों ने।

प्रश्न 20.
पारसियों ने कौन-सा तथा कग भारत में क्रिकेट क्लब बनाया था?
उत्तर-
1848 में, मम्बई में। क्लब का नाम था ओरिएंटल क्रिकेट क्लब।

प्रश्न 21.
‘बैट’ शब्द की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
‘बैट’ अंग्रेजी का एक पुराना शब्द है जिसका अर्थ है ‘डंडा’ या कुंदा। 18वीं शताब्दी के लगभग मध्य तक बल्ले की बनावट हॉकी-स्टिक की तरह नीचे से मुड़ी होती थी। इसकी सीधी-सी वजह ये थी कि बॉल लुढ़का कर, अंडर आर्म, की जाती थी और बैट के निचले सिरे का घुमाव बल्लेबाज़ को गेंद से संपर्क साधने में मदद करता था। इसका वर्तमान आकार आगे चलकर बदला था।

प्रश्न 22. 0
क्रिकेट के मैदान का आयाम अलग-अलग होता है। उदाहरण देकर बताइए।
उत्तर-
क्रिकेट के मैदान का आकार-प्रकार एक-सा नहीं है। हॉकी फुटबॉल जैसे दूसरे टीम-खेलों में मैदान के आयाम तय होते है, क्रिकेट में नहीं। ऐडीलेट ओवल की तरह मैदान अंडाकार हो सकता है, तो चेन्नई के चेपॉक की तरह लगभग गोल भी। मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में छक्का होने के लिए गेंद को काफी दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में थोड़े प्रयास में ही गेंद सीमा-रेखा के पार जाकर गिरती है।

प्रश्न 23.
क्रिकेट उपकरण की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
क्रिकेट खेल में अलग-अलग दो कप्तान होते हैं तथा दो अम्पायर जो खेल से संबंधित विवादों का अंतिम निर्णय करते हैं। स्टंप 22 इंच की तथा उनके बीच किल्लियाँ
6 इंच की होती है। गेंद का वजन 5 से 6 आंस होता है। स्टंपों के बीच की दूरी 22 गज़ की होती है। .

प्रश्न 24.
1760 से 1770 के दशके क्रिकेट के खेल मे हए बदलाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
1760 वे 1770 के दशक में ज़मीन पर लुढ़काने की जगह गेंद को हवा में लहराकर आगे पटकने का चलन हो गया था। इससे गेंदबाज़ों को गेंद की लंबाई का विकल्प तो मिला ही, वे अब हवा में चकमा भी दे सकते थे ओर पहले से कहीं तेज गेंदें फेंक सकते थे। इससे स्पिन और स्विंग के लिए नए दरवाजें खुले। जवाब में बल्लेवाज़ों को अपनी टाइतिंग व शॉट चयन पर महारतं हासिली करनी थी।
एक नतीजा तो फौरन यह हुआ कि मुड़े हुए बल्ले की जगह सीधे बल्ले ने ले ली। इन सबकी वजह से हुनर व तकनीक महत्त्वपूर्ण हो गए।

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

प्रश्न 25.
19वीं शताब्दी में क्रिकेट के खेल में हुए बदलावों की विवेचन कीजिए।
उत्तर-
उन्नीसवीं सदी में ढेर सारे बदलाव हुए (वाइड बॉल का नियम लागू हुआ, गेंद का सटीक व्यास तय किया गया, चोट से बचाने के लिए पैड व दस्ताने जैसे हिफाज़ती उपकरण उपलब्ध हुए बाउंड्री की शुरुआत हुई, जबकि पहले हरेक रन दौड़कर लेना पड़ता था, और सबसे अहम बात, ओवरआर्म बोलिंग कानूनी ठहरायी गई।

प्रश्न 26.
उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए कि क्रिकेट की जड़ें ग्रामीण रही हैं।
उत्तर-
क्रिकेट की ग्रामीण जड़ों की पुष्टि टेस्ट मैच की अवधि से भी हो जाती है। शुरू में क्रिकेट मैच की समय-सीमा नहीं होती थी। खेल तब तक चलता था जब तक एक टीम दूसरी को दोबरा पूरा आउट न कर दे। ग्रामीण, जिंदगी की रफ्मार धीमी थी और क्रिकेट के नियम औद्योगिक क्रांति से पहले बनाए गए थे।

उसी तरह क्रिकेट में मैदान के आकार का अस्पष्ट . होना उसकी ग्रामीण शुरुआत का सबूत है। क्रिकेट मूलतः गाँव के कॉमन्स में खेला जाता था। कॉमन्स ऐसे सार्वजनिक और खुले मैदान थे जिन पर पूरे समुदाय का साझा हक होता था। अब कॉमन्स का आकार हरके गाँव में अलग-अलग होता था इसलिए न तो बाउंड्री तय थी और न ही चौके।

प्रश्न 27.
तर्क देकर बताइए कि क्रिकेट क्यों औपनिवेशिक खेल ही बना रहा? ।
उत्तर-
हॉकी व फुटबॉल जैसे टीम-खेल मो अंतर्राष्ट्रीय बन गए, पर क्रिकेट औपनिवेक खेल ही बना रहा, यानी यह उन्हीं देशों तक सीमित रहा जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अंग थे। क्रिकेट की पूर्व-औद्योगिक विचित्रता के कारण इसका निर्याता होना मुश्किल था। इसने उन्हीं देशों में जड़ें जमायीं जहाँ अंग्रेजों ने कब्जा जमाकर शासन किया । इन उपनिवेशों (जैसे कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाव्वे, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और fiनिया) में क्रिकेट इसलिए लोकप्रिय खेल बन पाया क्योंकि गोरे बाशिंदों ने इस अपनाया या फिर जहां स्थानीय अभिजात वर्ग ने अपने औपनिवेशिक मालिकों की आदतों की नकल करने की कोशिश की जैसे कि भारत में।

प्रश्न 28.
1950 में वेस्टइंडीज की इंग्लैंड पर हुई जोत से जुड़ी हुई दो विडंबनाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
वेस्टइंडीज ने 1950 के दशक में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखल जीती तो राष्ट्रीय उत्सव मनाया गया, मानो वेस्टइंडियनों ने दिखा दिया हो कि वे गोर अंग्रेजी से कम नहीं है इस महान जीत में दो विडबनाएं थी। पहली, विजयी वेस्टइंडीज की टीम का कप्तान एक गोरा ही था। याद रहे कि 1960 में पहली बार किसी अश्वेत-फ्रैंक वॉरेल-को नेतृत्व संभालने का मौका मिला। दूसरी, वेस्टइंडीज की भीम किसी एक देश की नहीं थी, बल्कि उस कई डोमिनियनों के खिलाड़ी शामिल थे और ये राज्य बाद में स्वतंत्र देश बने।

प्रश्न 29.
भारत में धर्म व जाति आधार पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट की आलोचनाओं की चर्चा कीजिए।
उत्तर-
पत्रकारों, क्रिकेटरों व राजनेताओं ने 1930-40 – के दशक तक इस पाँचकोणी टूर्नामेंट की नस्लवादी व सांप्रदायिक बुनियाद पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
बॉम्बेक्रॉनिक नामक अखबार के मशहूर संपादक एस. ए. बरेलवी, रेडियो कमंटेटर ए. एफ. एम. तलयारखान और भारत के सबसे लोकप्रिय राजनेता महात्मा गाँधी ने पेंटांग्युलर को समुदाय के आधार पर बाँटने वाला बताकर इसकी निंदा की। उनका कहना था कि ऐसे समय में जब राष्ट्रवादी हिन्दुस्तानी अवाम को एकजुट करना चाह रहे थे, तब इस टूर्नामेंट का कोई औचित नहीं था।

प्रश्न 30.
क्रिकेट से जुड़े 1970 के दशक के कोई दो बदलाव बताइए।
उत्तर-
क्रिकेट 1970 के दशक में काफी बदल गया यह ऐसा दौर था जिसमें इस पारंपरिक खेल ने बदलते जमाने के साथ खुद को ढाल लिया। अगर 1970 में दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट से बहिष्कृत किया गया, तो 1971 को इसलिए याद किया जाए चूंकि इस साल इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहला एकदिवसीय मैच मेलबर्न में खेला गया। क्रिकेट का यह छोटा संस्कारण इतन लोकप्रिय हुआ कि 1975 में पहला विश्व कप खेला गया और सफल रहा।

प्रश्न 31.
‘क्रिकेट के औजार समय के साथ बदलने के बावजूद ग्रामीण रूप के ही रहे हैं।’ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
खेल के औजारों को देखें तो पता चलता है कि वक्त के साथ बदलने के बावजूद क्रिकेट अपनी ग्रामीण इंग्लैंड की जड़ों के प्रति वफादार रहा। क्रिकेट के सबसे जरूरी उपकरण प्रकृति में उपलब्ध पूर्व-औद्योगिक सामग्री से बनते हैं। बल्ला, स्टंप व गिल्लियाँ लकड़ी से बनती हैं, जबकि गेंद चमड़े, ट्वाइन और काग (कॉर्क) से। आज बल्ला और गेंद हाथ से ही बनते हैं, मशीन से नहीं। बल्ले की सामग्री अलबत्ता वक्त के साथ बदली। किसी जमाने में इसे एक साबुत लकड़ी से बनाया जाता था। लेकिन अब इसके दो हिस्से होते हैं-ब्लेड या फट्टा जो विलो (बैद) नामक पेड़ से बनता है और हत्था जो. बेंत से बनता है। बेंत तब जाकर उपलब्ध हुई जब यूरोपीय उपनिवेशकारों व कंपनियों ने खुद को एशिया में जमाया। गोल्फ और टेनिस के विपरीत, क्रिकेट ने प्लास्टिक, फाइबर-शीश या धातु-जैसी औद्योगिक या कृत्रिम सामग्री के इस्तेमाल की सिरे से नकारा है। जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेनिस लिली ने एल्युमिनियम के बल्ले से खेलने की कोशिश की तो अंपायरों ने उसे अवैध करार दिया।

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

प्रश्न 32.
क्या आप इस तथ्य से सहमत है कि क्रिकेट के आयोजन पर ब्रिटिश समाज की छाप साफ दिखायी देती है?
उत्तर-
इंग्लैंड में क्रिकेट के आयोजन पर अंग्रेजी समाज की छाप साफ है। अमीरों को जो मजे के लिए क्रिकेट खेलते थे, ‘शौकिया’ खिलाड़ी कहा गया और अपनी रोजी-रोटी के लिए खेलने वाले गरीबों को ‘पेशेवर’ (प्रोफेशनल) कहा गया। अमीर शौकिया दो कारणों से थे-एक, यह खेल उनके लिए एक तरह का मनोरंजन था-खेलने के आनंद के लिए न कि पैसे के लिए खेलना नवाबी ठाठ की निशानी था। दूसरे, खेल में अमीरों को लुभा सकने लायक पैसा भी नहीं था। पेशेवर खिलाड़ियों को मेहनताना, वजीफा, चंदे, या गेट पर इकट्ठा किए गए पैसे से दिया जाता था।

शौकीनों की समाजिक श्रेष्ठ क्रिकेट की परंपरा का हिस्सा बन गई। शौकीनों को जहाँ जेंटलमेन’ की उपाधि दी गई तो पेशेवरों को ‘खिलाड़ी’ (प्लेयर्स’) का अदना-सा नाम मिला। मैदान में घुसने के उनके प्रवेश-द्वार भी अलग-अलग थे। शौकीन जहाँ बल्लेबाज हुआ करते वहीं खेल में असली मशक्कत और ऊर्जा वाले काम, जैसे तेज गंदबाजी, खिलाड़ियों के हिस्से आते थे। क्रिकेट में संदेह का लाभ (बेनेफिट ऑफ डाउट) हमेशा बल्लेबाज को क्यों मिलता है, उसकी एक वजह यह भी है। क्रिकेट बल्लेबाजों का ही खेल है इसीलिए बना क्योंकि नियम बनाते समय बल्लेबाजी करने वाले ‘जेन्टलमेन’ की तरजीह दी गई। शौकिया खिलाड़ियों की सामाजिक श्रेष्ठता का ही नतीजा था कि टीम का कप्तान पारंपरिक तौर पर बल्लेबाज ही होता था। 1930 के दशक में जाकर पहली बार अंग्रेजी टीम की कप्तानी किसी पेशेवर खिलाड़ी यॉर्कशायर के बल्लेबाज लेनहटन ने की।

प्रश्न 33.
‘अक्सर कहा जाता है कि वाटरलू का युद्ध ईटन के खेल के मैदान में जीमा गया।’ क्यों? स्पष्ट कीजिए॥
उत्तर-
अक्सर कहा जाता है कि ‘वाटरलू का युद्ध । ईटन के खेल के मैदान में जीता गया’। इसका अर्थ यह है। कि ब्रिटेन की सैनिक सफलता का राज उसके पब्लिक स्कूल के बच्चों को सिखाए गए मूल्यों में था। अंग्रेजी आवासीय विद्यालय में अंग्रेज लड़कों को शाही इंग्लैंड के तीन अहम संस्थानों-सेना, सिविल सेवा, व चर्च में कैरियर के लिए प्रशिक्षित किया जाता था। उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक टॉमस आर्नल्ड-जो मशहूर रग्बी स्कूल के हेडमास्टर होने के साथ-साथ आधुनिक पब्लिक स्कूल प्रणाली के प्रणेता था-रग्बीव क्रिकेट जैसे खेलों को महज मैदानी खेल नहीं मानते थे बल्कि अंग्रेज लड़कों को अनुशासन ऊँच-नीच का बोध, हुनर, स्वाभिमान की रीति-नीति और नेतृत्व क्षमता सिखाने का जरिया मानते थे। इन्हीं गुणों पर तो ब्रितानी साम्राज्य को बनाने और चलाने का दारोमदार था।
सच्ची बात तो यह है कि. नेपोलियन के खिलाफ लड़ाई इसलिए जीती जा सकी कि स्कॉटलैंड व वेल्स के लौह उद्योग, लंकाशायर की मिलों व सिटी ऑफ लंदन के वित्तीय घरानों से भरपूर सहयोग मिला। इंग्लैंड के व्यापार व उद्योग में आगे होने के चलते ब्रिटेन विश्व की सबसे बड़ी ताकत बन गया था, लेकिन अंग्रेजी शासक-वर्ग को यही खयाल अच्छा लगता था कि दुनिया में उनकी श्रेष्ठता के पीछे आवासीय विद्यालयों में पढ़कर तैयार हुए और शरीफों का खेल-क्रिकेट खेलने वाले युवा वर्ग का चरित्र ही है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों मे भरें

(i) पलवकर बब्लू तथा विठल………थे। (भाई, . चचरे)
(ii) ओरिएंटल क्रिकेट क्जब ……में स्थापित किया गया था। (बॉम्बे, नई दिल्ली)
(iii) ………भारत में पहले थे जिन्होंने क्रिकेट खेला था। (हिन्दू, पारसी)
(iv) विजय हजारे एवं भारतीय……..था। (यूरोपीय, … इसाई)
उत्तर-
(i) भाई,
(ii) बॉम्बे,
(iii) पारसी,
(iv) इसाई।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से सही (√) व गलत (x) का चयन करें।

(i) सबसे पहले क्रिकेट ग्रामीण अमेरिका में खेला गया था।
(ii) क्रिकेट के नियम 1844 में लिखे गए थे।
(iii) एम.सी.सी का अर्थ है मेलबाटन क्रिकेट क्लब।
(iv) विजय इजारे एक ईसाई भारतीय क्रिकेट क्लब।
उत्तर-
(i) x,
(ii) x,
(iii) x,
(iv) √,

प्रश्न 3. निम्नलिखित विकल्पों में सही विकल्प को तलाशें।

(i) दोनों स्टंपों में निम्न फासला होता हैं
(a) 20 गज़
(b) 22 गज़
(c).21 गज़
(d) 23 गज़
उत्तर-
(c).21 गज़

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

(ii) विश्व का सबसे पहला क्रिकेट क्लब निम्न में बनाया गया था
(a) लंदन
(b) हम्बलडन
(c) वाशिंगटन
(d) मैलबर्न।
उत्तर-
(b) हम्बलडन

(iii) डेमिस लिल्ली का सम्बन्ध निम्न देश से हैं
(a) इंग्लैंड
(b) न्यूजीलैंड
(c) आस्ट्रोलिया
(d) दक्षिणी अफ्रीका।
उत्तर-
(c) आस्ट्रोलिया

(iv) जी. के. नायडू निम्न वर्ष भारतीय क्रिकेट के कप्तान थे
(a) 1930
(b) 1931
(c) 1932
(d) 1933
उत्तर-
(c) 1932

इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी Class 9 HBSE Notes in Hindi

अध्याय का सार

इंग्लैंड में क्रिकेट का उदय लगभग पांच सौ वर्ष पहले हुआ था। शब्द ‘बैट’ का अर्थ एक छड़ी से होता है। 17वीं शताब्दी के आते-आते क्रिकेट ऐ खेल के रूप में उभर चुका था जिसे रविवार के दिन नहीं खेला जाता था। 18वीं शताब्दी तक बैट का स्वरूप व आकार पहले जैसा ही रहा, एक हॉकी स्टिक की भांति, नीचे से मुड़ी हुई। तब बाल कन्धे से नीचे होकर डाली जाती थी। फलस्वरूप बल्लेबाज को बाल-बैट के संपर्क में काफी समय मिल जाता था।

क्रिकेट इतिहास के अनेक लक्षण हैं। टैस्ट मैच सामान्यतयः पाँच दिन के लिए तथा एक दिवसीय मैच एक दिन के लिए खोला जाता है जबकि दूसरे खेल (फुटबॉल, बालीबाल आदि) कुछ घंटों के लिए खेले जाते हैं। पिच की लम्बाई 22 गज होती है। तथा मैदान का आकार एक-सा नहीं होता जबकि दूसरे खेलों में मैदान के आकार तय होते है। ‘किक्रेट के कानूनों को पहले-पहल 1744 ई, में लिखा गया था। इस खेले में दो अम्पायर (निर्णायक) होते हैं तथा प्रत्येक टीम का एक-एक कप्तान होता है स्टंप 22 ईच ऊँची होती हैं तथा बाल का वजन 5 से. 6 औंस के बीच होता है स्टंप के बीच किल्लियां 6 ईच की होती है, पिच के बीच दौड़ने पर एक रन बनता है तथा मैदान से बाल के पार कर जाने से चार रन बल्लेबाज को छः रन मिलते हैं बल्लेबाज़ पैड तथा ग्लब पहनते हैं जबकि विरोधी टीम का विकट कीपर जो विकटों के पीछे खड़ा होता है, पैड तथा ग्लब पहनता है। विकट कीपर तथा बल्लेबाज़के गलोबज़ में आकार को लेकर भेछ होता है।

HBSE 9th Class Social Science Solutions History Chapter 7 इतिहास और खेल : क्रिकेट की कहानी

संसार का पहला क्रिकेट क्लब हैम्बल्डन में 1760 के दशक में बना था और मेरिलिबान क्रिकेट क्लब (एम. सी. सी) की स्थापना 1784 में हुई थी, इंग्लैंड से क्रिकेट कॉमनवैल्थ देशों में खेला जाने लगा। वैस्टइंडीज में अश्वेत रंग के लोगों ने क्रिकेट खेलकर श्वेतों को पराजित किया था। भारत में पारसियों द्वारा पहले क्रिकेट खेल खेला गया तथा बाद में धर्म के आधार पर क्रिकेटीमों का गठन हुआ था। बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भारत में क्रिकेट टीम बनायी गयी। भारत ने पहली बार, 1932 में, क्रिकेट की दुनिया प्रवेश किया था।
1971 से एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेले जाने लगे हैं। पहला क्रिकेट विश्व कप, 1975 में खेला गया था। अब क्रिकेट में नए-नए आयाम आ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *