HBSE 9th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

Haryana Board 9th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

HBSE 9th Class Geography जनसंख्या Textbook Questions and Answers

HBSE 9th Class Geography Chapter 6 जनसंख्या प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही विकल्प चुनिए

(i) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, अबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तनन लाता है।
(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
(ख)आगमन वाले क्षेत्र में
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्र में
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्र में

HBSE 9th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

(ii) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है।
(क) उच्च जन्म दर
(ख) उच्च मृत्य दर
(ग) उच्च जीवन दर
(घ) अधिक विवाहित जोडे।
उत्तर-
(घ) अधिक विवाहित जोडे।

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है।
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर
(घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।
उत्तर-
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

(iv) 2001 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है
(क)जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है।
(ख) जो किसी सभी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता है।
उत्तर-
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

जनसंख्या HBSE 9th Class Geography प्रश्न 2.
निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें।

(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्त्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।
(ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?
(iii) आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।
(iv) प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।
उत्तर-
(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्त्वपूर्ण घटकों में निम्नलिखित का वर्णन किया जा सकता है।
(क) जन्म दर जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख घटक है। जब जन्म दर मृत्यु दर से अधिक होती है तो यह जनसंख्या वृद्धि का एक महत्त्वपूर्ण कारण होता है।
(ख) मृत्यु दर भी जनसंख्या का एक अन्य घटक है। जब मृत्यु दर में तेज गिरावट आती है तो इससे जनसंख्या में वृद्धि होती है।
(ग) प्रवास जनसंख्या वृद्धि का एक अन्य घटक है। लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आना व जाना प्रवास सकता है। ग्रामीण क्षेत्र से शहरों की ओर आने से भी शहरी जनसंख्या में वृद्धि का एक कारण होता है।
(ii) 1981 ई. में जन्मदर में गिरावट के आने से वृद्धि-दर में गिरावट स्वाभाविक था। इस कारण 1981 में भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर घटी थी।
(iii) (क) आयु संरचना किसी देश में वहाँ के विभिन्न आयु समूहों की लोगों की संख्या का संकेत है। जन्म लेते हैं, उसे जन्मदर कहते हैं।
(ग) प्रति हजार व्यक्तियों के पीछे जितने व्यक्तियों की मृत्यु होती है, उसे मृत्यु दर कहा जाता है।
(iv) प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्त्वपूर्ण कारक होता है। इससे जनसंख्या के आकार में परिवर्तन तो आता ही है, साथ ही यह आयु तथा लिंग के दृष्टिकोण से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग का शहरी क्षेत्रों में प्रवास जनसंख्या में परिवर्तन लाने में सहायक है-ग्रामीण जनसंख्या कम होती है तथा शहरी जनसंख्या बढ़ती जाती है।

HBSE 9th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 3.
जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
जनसंख्या वृद्धि का अर्थ है जनसंख्या में वृद्धि-जितनी जनसंख्या है उसमें बढ़ोतरी का होना; जनसंख्या परिवर्तन में लोग अपना स्थान। क्षेत्र बदलते हैं। यह किसी देश व नगर की संख्या में वृद्धि व कमी नहीं होती।।

प्रश्न 4.
व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या संबंध है?
उत्तर-
किसी देश की व्यावसायिक संरचना विभिन्न पेशों के अनुसार यहां के लोगों का वितरण दर्शाता है। पेशों को मुख्यतः तीन वर्गों में बांटा गया है-प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक क्षेत्र, और तृतीयक क्षेत्र। प्राथमिक क्षेत्र में कृषि में वानिकी, मत्स्य और पशुपालन आता है। द्वितीयक क्षेत्र
में निर्माण उद्योग आता है और तृतीयक क्षेत्र में संचार सेवाएं आती है। प्राथमिक क्षेत्र में लगे अधिकतर लोग अविकसित देशों के होते हैं। विकासशील देश में अधिक लोग प्राथमिक उसके बाद निर्माण उद्योग और तु तीयक क्षेत्र में कम लोग लगे होते हैं। व्यावसायिक ढांचे से पता चलता है कि देश विकसित है या विकासशील।

प्रश्न 5.
स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?
उत्तर-
स्वस्थ जनसंख्या के अपने ही विशेष लाभ होते हैं। स्वस्थ जनसंख्या स्वस्थ राष्ट्र को जन्म देती है। इससे कार्य करने वालों की संख्या में वृद्धि होती है। स्वस्थ जनसंख्या में लोग कम बीमार पड़ते हैं, कम मृत्यु होती है, कम स्वास्थ्य समस्याएं होती है।

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर-
भारत सरकार जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए 1952 में ही जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू करती आरही है। 2000 में सरकार ने जनसंख्या योजना (National Population Policy) को अपनाया है। इसके उद्देश्य हैं
(क) 2045 तक जनसंख्या को स्थिर करना।
(ख) आर्थिक विकास करना।
(ग) सामाजिक विकास और पर्यावरण नीति संरक्षण करना। इस नीति के अनुसार ये अपने उद्देश्य की पूर्ति विवाह की आयु बढ़ाकर और 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करके कर सकती है।
(घ) शिशु मृत्यु दर को जीवित बच्चों की 1000 संख्या में तीस से भी कम करने के प्रयास करना।।
(ङ) लड़कियों की देर से विवाह कार्यक्रमों को प्रोत्साहन करना।

HBSE 9th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से सही (√) व गलत (x) का चयन कीजिए-

(i) 2001 ई. में भारत में नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या का 27.78 प्रतिशत थी।
(ii) जनसंख्या की वृद्धि का एक घटक मृत्यु दर में वृद्धि होना है।
(iii) प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्त्वपूर्ण घटक है।
(iv) 2045 ई. तक भारत चीन को जनसंख्या में पीछे छोड़ देगा।
उत्तर-
(i) (√),
(ii) (x),
(iii) (√),
(iv) (√)

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों को उचित शब्दों से भरें।

(i) भारत की वर्तमान जनसंख्या में वार्षिक वृद्धि ………….लाख है। (155, 135)
(ii) ………………..प्रवास में लोग अपना देश छोड़ दूसरे देश में आ बसते हैं। (आन्तरिक, अन्तर्राष्ट्रीय)
(iii) …………….में जन्मदर के गिरने से वृद्धि दर में भी गिरावट आ गई। (1981, 1971)
(iv) 1991 से 2001 के भीतर दस लाख से अधि क जनसंख्या वाले नगरों की संख्या 23 से … ………………होगी। (35, 45)
उत्तर-
(i) 155,
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय,
(iii) 1981,
(iv) 35

प्रश्न 3. निम्नलिखित विकल्पों में से सही का चयन कीजिए-

(i) 2001 ई. में भारत में लिंग अनुपात था- …
(क) 946
(ख) 941
(ग) 933
(घ) 950
उत्तर-
(ग) 933

(ii) 2001 ई. में भारत की साक्षरता दर निम्नलिखित थी
(क) 64.81
(ख) 64.90
(ग) 64.84
(घ) 65.84
उत्तर-
(ग) 64.84

(iii) 2045 ई. में भारत जनंसख्या में निम्न देश को पीछे छोड़ देगा
(क) रूस
(ख) चीन
(ग) अमेरिका
(घ) बंग्लादेश
उत्तर-
(ख) चीन

HBSE 9th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

(iv) राष्ट्रीय जनसंख्या नीति कब निर्धारित की गई थी
(क)2000
(ख) 2001
(ग) 2002
(घ) 2003
उत्तर-
(क)2000

जनसंख्या Class 9 HBSE Notes in Hindi

भौगोलिक तथ्य

1. आधार जनसंख्या : दिए गए निश्चित समय में किसी क्षेत्र की कुल जनसंख्या।
2. आश्रित अनुपात : आश्रित आयु (15 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक) एवं आर्थिक रूप से सक्रिय आयु (15 से 59 वर्ष) के लोगों के बीच का अनुपात।
3. किशोरावस्था : वह आयु जब कोई व्यक्ति बाल्यावस्था से आधिक आयु का होता है किन्तु उसकी आयु प्रौढ़ से कम होती है। ऐसा व्यक्ति प्रायः 10 से 19 वर्ष के आयु-वर्ग में होता है।
4. जनसंख्या का घनत्व : प्रति इकाई क्षेत्रफल में जैसे एक वर्ग किलोमीटर में रहनेवाले लोगों की संख्या।
5. जनसंख्या की वृद्धि दर : जनसंख्या की वृद्धि दर जनसंख्या के बढ़ने की गतित बताता है। वृद्धि दर में बढ़ी हुई जनसंख्या की आधार वर्ष की जनसंख्या से तुलना की जाती है। इसे वार्षिक या दशकीय गति से ज्ञात किया जाता है।
6. जन्म दर : प्रति, 1,000 व्यक्तियों में जन्म लेने वाले जीवित शिशुओं की संख्या।
7. प्रवसन : लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा कर बसना प्रवसन कहलाता है।
8. आन्तरिक प्रवसन : देश में रहने वाले लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आना-जाना।
9. अप्रवासन : जब लोग एक देश से दूसरे देश में आते-जाते हैं, उसे – अप्रवास कहा जाता है।
10. उत्प्रवास : जब लोग दूसरे देश को छोड़ते हैं, उसे उत्प्रवास कहा जाता है।
11. मृत्यु दर : प्रति 1,000 जनसंख्या पर एक वर्ष में मरने वाले लोगों की संख्या।
12. मिलियन प्लस सिटी : दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर।
13. लिंग-अनुपात : प्रति हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या।
14. जनगणना : सरकार द्वारा प्रति दस वर्ष बाद देश की जनसंख्या की गणना।
15. जनसांख्यिकी : जनसंख्या संबंधी आंकड़े जिनमें जनगणना मृत्युदर, जन्मदर, व्यावसायिक संरचना आदि का ब्यौरा हो।
16. जन्मदर-मृत्युदर आंकड़ें : 1901 में भारत में जन्मदर 49.2 प्रति हजार।
2001 में भारत में जन्मदर 26.1 प्रति हजार। 1901 में भारत में मृत्युदर 42.6 प्रति हजार।
2001 में भारत में मृत्युदर 8.7 प्रति हजार।
17. वृद्धि दर : जन्म तथा मृत्यु के बीच अंतर।
18. अर्जक जनसंख्या : आर्थिक कार्यों में लोगों की संख्या। भारत में यह जनसख्या 58.7 प्रतिशत है।
19. जनसंख्या विस्फोट : साधनों की अपेक्षा जनसंख्या में अपार वृद्धि।
20. नगर समूह : नगर/शहर के आप-पास शहर की अर्थव्यवस्था से जुड़े अधिवासों को नगर समूह कहते हैं।
21. संसाधन : साधन जिनके माध्यम से विकास संभव होता है।
22. जनसंख्या परिवर्तन : जन्म दर, मृत्यु द और प्रवास के कारण जनसंख्या में होने वाली वृद्धि अथवा कमी।
23. व्यवसायिक संरचना : विभिन्न व्यवसायों के अनुसार जनसंख्या का वितरण।
24. मिलावट : उचित व पौष्टिक आहार में विकार।
25. साक्षर : वह जो सात व उससे आयु में बड़ा है तथा पढ़ लिख सकने की योग्यता रखता है।
26. विपत्तियाँ : प्राकृतिक दुर्घटनाएं जो संकट पैदा करते हैं।
27. भारत की जनसंख्या : 102.80 करोड़, 2001; संसार का 16.70 प्रतिशत
28. भारत का आकार : 32.8 लाख वर्ग किमी, संसार का 2.4 प्रतिशत।
29. प्राथमिक कार्य : कृषि, मत्स्य, प्रकृति पर सीधे काम करने वाले कृतियाँ।
30. द्वितीय कार्य : वह कार्य जो प्राथमिक कृतियों पर किये जाएँ-गन्ने से चीनी बनाना आदि।
31. तृतीय कार्य : व्यवसायिक सेवाएँ
32. चतुर्थ कार्य : मानसिक व बौद्धिक कार्य। .

HBSE 9th Class Social Science Solutions

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *