HBSE 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ

Haryana State Board HBSE 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ

HBSE 8th Class History कैसे, कब और कहाँ Textbook Questions and Answers

आइए कल्पना करें:

कल्पना कीजिए कि आप इतिहासकार हैं। आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आजादी मिलने के बाद एक दुर्गम आदिवासी इलाके की खेती में क्या बदलाव आए हैं। इन जानकारियों को ढूँढ़ने के विभिन्न तरीकों की सूची बनाएँ।
उत्तर:
(i) मैं प्रशासनिक रिकार्डों को देखूगा, जो आदिवासी क्षेत्रों की कृषि से संबंधित होंगे तथा समय-समय पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए कृषि संबंधी सर्वेक्षणों का भी अवलोकन करूँगा।

(ii) अधिकारियों द्वारा लिखे गए नोट (Notings) एवं रिपोर्ट, जो आदिवासी क्षेत्रों में डाक द्वारा भेजी गयी।

(ii) विभिन्न विद्वानों द्वारा तैयार किए गए कागजात-इनमें भारतीय व यूरोपीय दोनों के ही विवरण शामिल होंगे जिनका संबंध आदिवासियों की अर्थव्यवस्था से होगा।

फिर से याद करें

कैसे, कब और कहाँ HBSE 8th Class History प्रश्न 1.
सही और गलत बताएँ:
(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुसलिम, ईसाई, तीन काल खंडों में बाँट दिया था।
(ख) सरकारी दस्तावेजों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।
(ग) अंग्रेजों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं।
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य।

HBSE 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ

आइए विचार करें

HBSE 8th Class History कैसे, कब और कहाँ प्रश्न 2.
जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर:
जेम्स मिल ने भारत के इतिहास का युग विभाजन सांप्रदायिकता के आधार पर किया। वह प्राचीन एवं मध्यकालीन भारतीयों की उपलब्धियों के विषय में गलत धारणायें रखता था। वह सभी तरह के विषय एवं प्रगति होने का श्रेय केवल पश्चिमी लोगों को ही देना चाहता था जो कि केवल औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत में हुई थी।

प्रश्न 3.
अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर:
उन्होंने सरकारी कागजातों को संभाल कर इसलिए रखा क्योंकि वे एक स्थायी रिकार्ड रखना चाहते थे। उनकी आदत थी कि वे उन्हें सावधानीपूर्वक सुरक्षित रखा करते थे।

प्रश्न 4.
इतिहासकार पुराने अखबारों से जो जानकारी | जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होते हैं?
उत्तर:
जो समाचारपत्रों में रिपोर्ट छपती थीं वे उन रिकार्डों से अधिक सच्ची एवं ठीक होती थीं क्योंकि पुलिस तो केवल मात्र अंग्रेजी सरकार के हाथों में कठपुतली मात्र होती थी। उसकी रिपोर्ट | तो केवल झूठ का पुलिंदा मात्र ही होती थीं।

आइए करके देखें

प्रश्न 5.
क्या आप आज की दुनिया के कुछ सर्वेक्षणों का उदाहरण दे सकते हैं? सोचकर देखिए कि खिलौना बनाने वाली कंपनियों को यह पता कैसे चलता है कि बच्चे किन चीज़ों को ज्यादा पसंद करते हैं। या, सरकार को यह कैसे पता चलता है कि स्कूलों में बच्चों की संख्या कितनी है? इतिहासकार ऐसे सर्वेक्षणों से क्या हासिल कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, मैं वर्तमान दुनिया में सर्वेक्षणों के बारे में सोच सकता हूँ। हम आधुनिकतम तकनीक से सूचना प्राप्त कर सकते हैं। सरकार स्कूल प्रशासनिक अधिकारियों से रिकाडों या रिपोर्टों | को प्राप्त कर सकती है। उनसे वह विद्यार्थियों की संख्या जान सकती है, उनके जीवन के संक्षिप्त विवरण प्राप्त कर सकती है, एवं परिवारों के विषय में भी जान सकती है। इतिहासकार विभिन्न स्रोतों से उपयोगी सूचनाएँ इकट्ठी करके ठीक रिकार्डस तैयार कर सकते हैं एवं विभिन्न स्कूलों के छात्रों की उपलब्धियों का तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं, उनकी जनसंख्या तथा स्तर आदि के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

HBSE 8th Class History कैसे, कब और कहाँ Important Questions and Answers

उति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हम क्यों प्रयास करते हैं और इतिहास को विभिन्न युगों में क्यों बाँटते हैं?
उत्तर:

  1. हम इतिहास को युगों अथवा अध्यायों में इसलिए बाँटते हैं ताकि प्रत्येक विशेष कालांश (पीरियड = period) की चारित्रिक विशेषताओं को जान सकें (पकड़ सकें।) प्रत्येक कालांश की केंद्रीय विशेषताएँ जैसी कि वे हमें प्रतीत होती हैं, हमारे सामने आ जाती हैं।
  2. जैसे ही हम युगों को तय कर देते हैं वे खास बातें या विशेषताएँ हमें विवश कर देती हैं कि हम दो युगों के मध्य एक रेखा खींच दें।
  3. विभिन्न युग हमारे भूतकाल (गुजरे हुए समय के लिए) के लिए विचारों को पूर्ण कर देते हैं। वे हमें दिखाते हैं कि हम किस तरह से एक युग से दूसरे युग में परिवर्तनों को महत्त्व देते हैं।

HBSE 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ

प्रश्न 2.
औपनिवेशिक क्या है? संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
उत्तर:

  1. अर्थ (Meaning) : इतिहास का वह युग या समय का भाग औपनिवेशिक कहलाता है जब कोई देश (या उसका पर्याप्त भाग) किसी औपनिवेशिक अथवा साम्राज्यवादी शक्ति के अधीन रहता है।
  2. उदाहरण (Example) : उदाहरणार्थ प्रायः 1757 (या 1765) से लेकर 14 अगस्त 1947 तक का समय भारतीय इतिहास में औपनिवेशिक युग कहलाता है।

प्रश्न 3.
भारत में प्रथम अंग्रेज गवर्नर-जनरल तथा अंतिम वायसराय का नाम लिखें।
उत्तर:

  1. भारत में प्रथम अंग्रेज गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्ज था।
  2. भारत में अंतिम अंग्रेज वायसराय लार्ड माउंटबेटन था।

प्रश्न 4.
भारत में 1773 से 1857 के बीच आने वाले अंग्रेज गवर्नर-जनरलों में से किन्हीं पाँच की सूची तैयार कीजिए।
उत्तर:
पाँच महत्त्वपूर्ण अंग्रेज गवर्नर-जनरल थे:

  1. वारेन हेस्टिंग्स
  2. लार्ड वेलेजली
  3. विलियम बैंटिंक
  4. लार्ड डलहौजी
  5. लार्ड कैनिंग

प्रश्न 5.
भारत में आने वाले कुछ अंग्रेज वायसरायों की सूची तैयार करें, जो 1858 से 1947 के मध्य रहे हों।
उत्तर:

  1. लाई कैनिंग
  2. लार्ड लॉरेंस
  3. लार्ड लिटन
  4. लार्ड रिपन
  5. लार्ड कर्जन
  6. लार्ड हार्डिंग
  7. लार्ड इरविन तथा
  8. लार्ड माउंट बेटन

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अंग्रेजों ने भारतीय इतिहास का कैसे काल विभाजन किया?
उत्तर:
अंग्रेज और भारतीय इतिहास का युग विभाजन (The British and periodisation of the Indian History) :
(क) सन् 1817 में जेम्स मिल (James Mil) नामक एक स्काटलैंड के अर्थशास्त्री एवं राजनीतिक दार्शनिक ने ‘ब्रिटिश भारत का इतिहास’ (A History of British India) नामक एक विशाल आकार की कृति को तीन खंडों में प्रकाशित किया।

(ख) जेम्स मिल ने इस विशाल ग्रंथ को तीन खंडों-हिंदू.. मुस्लिम तथा अंग्रेज में विभाजित किया था। यह काल विभाजन व्यापक रूप से स्वीकार कर लिया गया।

HBSE 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ

प्रश्न 2.
भारतीय इतिहास के औपनिवेशिक युग की। कुछ सामान्य चारित्रिक विशेषताओं पर विचार विमर्श करें।
उत्तर:
(i) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में एक व्यापारिक कंपनी के रूप में आयी थी। सन् 1600 से लेकर लगभग 1755 तक कंपनी केवल मुख्यतया वाणिज्यिक गतिविधियों में ही व्यस्त रही लेकिन वह 1750 के बाद से लेकर 1856 तक भारत के विभिन्न हिस्सों को जीतने या उन्हें अपने पूर्ण प्रभाव में लाने में ही व्यस्त रही।

(ii) अंग्रेजों ने स्थानीय नवाबों एवं शासकों को अपने अधीन कर लिया। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था एवं समाज पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। राजस्व एकत्र किया ताकि वह अपने खचों को चला सके तथा भारत से विभिन्न वस्तुएँ खरीद कर बेचने के लिए इंग्लैंड एवं यूरोपीय बाजारों में बेचकर खूब मुनाफा कमा सके।

(iii) औपनिवेशिक शासन काल के दौरान अंग्रेजों ने भारतवासियों और भारत के सभी संसाधनों का खूब जी भर कर शोषण किया। उन्होंने विभिन्न वस्तुओं को मनमानी निम्न कीमतों पर खरीदा तथा उन विभिन्न वस्तुओं को इंग्लैंड निर्यात किया।

प्रश्न 3.
हम तिथियों के साथ इतिहास को संबंधित करना क्यों जारी रखते हैं? इसके लिए कारण दीजिए।
उत्तर:
(I) तिथियों का निर्धारण (Fixing of Dates) : अब यह महसूस किया जाता है, कि कोई भी घटना या परिवर्तन अगर उसे पूरा होने में पर्याप्त समय लगे तो उसके लिए केवल एक तिथि विशेष तय कर देना ठीक नहीं होगा। तो हम इतिहास को कुछ तिथियों की रस्सी से क्यों बाँध देते हैं? इसके निम्नलिखित कारण हैं।

(II) कारण (Reasons):
(i) कभी ऐसा समय था जब इतिहास का अर्थ एवं क्षेत्र बहुत सीमित अर्थ में ही लिया जाता था। इसे केवल लड़ाइयों तथा होने वाली घटनाओं के साथ जोड़कर ही पढ़ा, लिखा और पढ़ाया जाता था।

(ii) इतिहास का मुख्य विषय अथवा सामग्री राजा/नरेश/सम्राट तथा उनकी नीतियाँ ही हुआ करती थीं। इतिहासकार लिखा करते थे राजा कौन-सी तिथि को पैदा हुआ, वह कब गद्दी पर बैठा, उसने कौन-से वर्ष विवाह किया, कौन-से वर्ष उसके यहाँ संतान हुई. एक विशेष वर्ष जिसमें उसने युद्ध लड़ा, वह वर्ष जब उसका देहांत हुआ तथा वह वर्ष जब अगला राजा सिंहासन पर आकर बैठा, आदि।

कैसे, कब और कहाँ Class 8 HBSE Notes

1. इतिहासकार (Historians) : वे विद्वान जो मानव के बीते समय से संबंधित विभिन्न स्रोतों का अध्ययन और विश्लेषण करते हैं तथा विस्तृत जानकारी एकत्र करते हैं। वे मानव जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करते हैं तथा विभिन्न घटनाओं के होने के कारणों तथा प्रभावों का अध्ययन भी करते हैं, वे अतीत की क्रांतियों तथा आंदोलनों के भी कारणों एवं प्रभावों का अध्ययन कर हमें जानकारी देते हैं।

2. भारत में रेलवे का प्रारंभ : 1853 में मुंबई से थाणे तक।

3. विज्ञापन (Advertisement) : समाचारपत्रों में जनता की जानकारी के लिए की गई घोषणाएँ, कानूनी नोटिस तथा वस्तुओं की बिक्री बढ़ाने के लिए गुणों का बखान करने वाले वाक्य/कथन तथा चित्र आदि।

4. इतिहास का संकीर्ण अर्थ (Narrow Meaning of History) : केवल लड़ाइयों, युद्धों तथा कुछ घटनाओं का ही उल्लेख करने वाला विषय।

5. इतिहास का विस्तृत क्षेत्र या अर्थ (Broad Sphere or Meaning of History) : इसमें मानव जीवन से जुड़ी अनेकानेक .. सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक समस्याएँ एवं पहलू शामिल रहते हैं। समाज के सभी वर्गों के जीवन
का अध्ययन, व्यापार एवं बाजार का विकास, राज्यों का विकास एवं विचारों आदि का प्रसार।

6. वारेन हेस्टिंग्ज (Warren Hastings) : ब्रिटिश भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल।

7. लार्ड माउंटबैटन (Lord Mountbatten) : भारत में अंतिम ब्रिटिश वाइसराय।

8. वारेन हेस्टिंग्ज तथा माउंटबेटन अर्थात् प्रारंभ से अंत तक के कुछ प्रमुख गवर्नर जनरल तथा वायसरायः

  • हेस्टिंग्ज,
  • वेलेजलीं
  • बैंटिंक
  • डलहौजी
  • कैनिंग
  • लारेंस
  • लिटन
  • रिपन
  • कर्जन
  • हार्डिंग तथा
  • इरविन।

9. क्रानोलॉजी या तिथि निर्धारण (Chronology) : तिथियों को तय या निर्धारण करने का विज्ञान अथवा विधि क्रानोलॉजी कहलाती है।

HBSE 8th Class Social Science Solutions History Chapter 1 कैसे, कब और कहाँ

10. औपनिवेशिक शासन (Colonial Rule) : वह शासन जो किसी देश के एक भाग या पूरे भूभाग पर शोषण के लिए बलपूर्वक थोप दिया जाता है। इस शासन के द्वारा उपनिवेश का आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक शोषण होता है। उदाहरण के लिए 1757 (1765) से लेकर 14 अगस्त 1947 का अंग्रेजी राज भारत में औपनिवेशिक शासन था।

11. भौतिक लक्षण (Topography) : मानचित्र या नक्शे पर जो किसी भाग का विस्तृत भौगालिक विवरण।

12. पेड़-पौधे (The Flora) : क्षेत्र विशेष की संपूर्ण वनस्पति प्रजाति।

13. जीव-जन्तु (The Fauna) : क्षेत्र विशेष की संपूर्ण जंतु प्रजाति।

14. खशनवीसी (Calligraphist): वह व्यक्ति जो सुंदर लिखाई लिखने की कला में निपुण होता है।

15. अतीत (Past) : हमारा पिछला मा पूर्व समय जिसकी जानकारी हमें इतिहास द्वारा इतिहास द्वारा मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *