Haryana State Board HBSE 8th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 मानव संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 8th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 मानव संसाधन
HBSE 8th Class Geography मानव संसाधन Textbook Questions and Answers
क्रियाकलाप
चित्र 6.1 का अध्ययन कीजिए और खोजिए-विश्व की कुल जनसंख्या में से किस महाद्वीप में निम्न के अनुसार जनसंख्या है:
(क) केवल 5 प्रतिशत
(ख) केवल 13 प्रतिशत
(ग) केवल 1 प्रतिशत
(घ) केवल 12 प्रतिशत
उत्तर:
(क) उत्तरी अमेरिका
(ख) अफ्रीका
(ग) ओशेनिया (आस्ट्रेलिया आदि)
(घ) यूरोप।
अभ्यास
मानव संसाधन Chapter 6 HBSE 8th Class Geography प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर:
लोगों को एक संसाधन समझा जाता है क्योंकि मनुष्य ही प्राकृतिक संसाधनों को संसाधित करके उन्हें उपयोग योग्य बनाता है। प्रशिक्षित और कुशल मानव किसी देश का सबसे बड़ा संसाधन होते हैं।
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
उत्तर:
जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं:
- भौगोलिक कारकः इनमें स्थलाकृति, जलवायु दशाएँ, मृदा, जल, खनिज आदि सम्मिलित हैं जो जनसंख्या वितरण को प्रभावित करते हैं।
- सामाजिक कारकः धर्म और सांस्कृतिक महत्त्व वाले केंद्र लोगों को बसने के लिए आकर्षित करते हैं।
- सामाजिक कारकः अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य, शांति और व्यवस्था वाले लोग अधिक घने बसे होते हैं।
- आर्थिक कारकः औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं अतः इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बस जाते हैं।
(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों?
उत्तर:
विश्व की जनसंख्या में वृद्धि बड़ी तीव्र गति से हुई क्योंकि स्वास्थ्य की दशाओं में वृद्धि हुई जिससे मृत्यु दर में कमी आई लेकिन जन्म दर बढ़ी। इसलिये जनसंख्या वृद्धि तीव्र गति से हुई।
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:
- जन्म दर (Birth rate)
- मृत्यु दर (Death rate)
- प्रवास (Migration)
(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जनंसख्या संघटन आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशायें, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है ? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर:
जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में जनसंख्या पिरामिड सहायक होते हैं। जनसंख्या पिरामिड को आयु-लिंग पिरामिड भी कहते हैं। जनसंख्या पिरामिड में कुल जनसंख्या के लिंग प्रतिशत को विभक्त किया जा सकता है। इनको 5-9 वर्ष आयु वर्ग तथा 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में विभक्त किया जा सकता है। कुल जनसंख्या के प्रतिशत से लिंग प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है। जनसंख्या पिरामिड का आधार जन्मे शिशुओं की स्थिति को दिखाता है। शिखर की तरफ बढ़ते हुए यह क्रमशः प्रौढ़ों व वृद्धों की जनसंख्या दिखाता है।
मानव संसाधन Class 8 HBSE Geography प्रश्न 2.
सही को चिह्नित कीजिए:
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर:
(क) विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर:
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास।
(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई:
(क) 1. अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर:
(ग) 6 अरब।
(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का भौगोलिक प्रदर्शन।
(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊंची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नागरिक क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर:
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का भौगोलिक प्रदर्शन।
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए
विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह ………………………. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले
कारकों के अंतर्गत …………………. जलवायु, …………………. संसाधनों की आपूर्ति और …………………. जमीन आते हैं।
उत्तर:
घना, अनुकूल, प्राकृतिक, उर्वरे।
भारत के जनसंख्या पिरामिड के चित्र की सहायता से भारत की जनसंख्या को समझायें।
उत्तर:
चित्र दिखाता है कि युवा अवस्था की जनसंख्या में आधार चौड़ा है। चित्र बताता है कि बाल मृत्यु घट रही है। युवा अवस्था की जनसंख्या बढ़ रही है। इसका अर्थ है कि श्रम शक्ति या अर्जक जनसंख्या बढ़ रही है।
प्रश्न 4.
क्रियाकलाप
जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के कम लोग हैं’ और ’15 वर्ष से कम आय के बहुत कम लोग हैं’ उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत:
विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर:
यदि किसी समाज में 15 वर्ष की आयु से कम जनसंख्या है तो उसके लिए अधिक स्कूलों और अध्यापकों की आवश्यकता होगी। विद्यालय में खिलौने आदि की भी आवश्यकता होगी। यदि इस वर्ग की जनसंख्या कम है तो इसका तात्पर्य यह है कि वृद्ध पुरुष हैं। उनके लिये पेंशन स्कीम चलाने की आवश्यकता होगी। पहिएदार कुर्सी तथा अस्पतालों की भी अधिक आवश्यकता होगी।
HBSE 8th Class Geography मानव संसाधन Important Questions and Answers
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मानव संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी उपयोगी क्रियाकलाप में लगे हुए सभी मनुष्य मानव संसाधन कहलाते हैं।
प्रश्न 2.
जनसंख्या के घनत्व को किस प्रकार मापा जाता है?
उत्तर:
धरातल के किसी इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। इसे सामान्यतया प्रति वर्ग कि.मी. में व्यक्त किया जाता है।
प्रश्न 3.
जन्म दर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
प्रति एक हजार जनसंख्या पर जन्मे सप्राण बच्चों की संख्या को जन्म दर कहते हैं।
प्रश्न 4.
जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व का अर्थ है प्रतिवर्ग कि.मी. क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या। हमारे देश में जनसंख्या का औसत घनत्व 324 मनुष्य प्रति कि.मी. है।
प्रश्न 5.
आश्रित अनुपात क्या है ? यह किस प्रकार ज्ञात किया जाता है?
उत्तर:
भारत की जनसंख्या में आश्रित अनुपात 60.8% है। यह अनुपात जनसंख्या में 15 वर्ष की आयु से कम तथा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की जनसंख्या को मिलाकर निकाला जाता है।
प्रश्न 6.
लिंग अनुपात किसे कहते हैं?
उत्तर:
लिग अनुपात को कुल जनसंख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है। जैसे 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 900 है। इसे 1000 : 900 लिंग अनुपात कहते हैं।
प्रश्न 7.
विश्व में कौन से महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती है? इसका क्या कारण हो सकता है?
उत्तर:
विश्व में एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती है क्योंकि इस महाद्वीप में कृषि योग्य भूमि तथा उपयुक्त जलवायु दशाएँ मिलती हैं।’
प्रश्न 8.
प्राकृतिक वृद्धि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी देश की जनसंख्या में जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। प्राकृतिक वृद्धि से ही किसी देश की जनसंख्या में वृद्धि होती है।
प्रश्न 9.
कुछ देशों की जनसंख्या क्यों घट रही है?
उत्तर:
कुछ देशों की जनसंख्या घटने का कारण प्रवास है। प्रवास के कारण जनसंख्या घटती है क्योंकि लोग देश छोड़कर रोजगार और रहने की अच्छी दशाओं के लिए दूसरे देशों में बस जाते हैं। जैसे सूडान में उत्प्रवास के कारण तथा आस्ट्रेलिया में । आप्रवास के कारण जनसंख्या बढ़ी है।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
मानव संसाधनों की क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
मानव संसाधनों की उपयोगिता बहुत है। किसी देश और व्यक्ति के लिये मानव संसाधनों का बहुत महत्त्व है। जब किसी देश में पर्याप्त संख्या में उच्च शिक्षा प्राप्त और प्रशिक्षित लोग होते हैं तो उत्पादन अधिक मात्रा में तथा सक्षम ढंग से किया जाता है। इस तरह दुर्लभ संसाधनों की बरबादी भी नहीं होती। मानव संसाधन प्रत्येक व्यक्ति के लिये महत्त्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे दूसरे लोगों को अपनी क्षमताओं में वृद्धि करने तथा उनका अधिकाधिक उपयोग करने में सहायता करते हैं। ऐसे अनेक तरीके हैं जिनसे मनुष्य किसी देश के लिये उपयोगी संसाधन बन जाते हैं।
प्रश्न 2.
जनसंख्या वृद्धि तथा प्राकृतिक वृद्धि में अंतर करें।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि (Popilation growth) | प्राकृतिक वृद्धि (Natural growth) |
जनसंख्या वृद्धि का अर्थ प्राकृतिक वृद्धि तथा आप्रवासन द्वारा जनसंख्या में हुई कुल वृद्धि से है। | एक जनसंख्या में जन्म तथा मृत्यु के मध्य अंतर को प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं। |
प्रश्न 3.
कुल जनसंख्या तथा जनसंख्या के औसत घनत्व में अंतर बतायें।
उत्तर:
कुल जनसंख्या (Total population) | जनसंख्या का औसत घनत्व (Average density of population) |
1. किसी देश की जनसंख्या लाखों या करोड़ों में आंकी जाती है। जैसे भारत की कुल जनसंख्या-102 करोड़ 70 लाख। इसकी इकाई केवल एक व्यक्ति होती है। | 1. इसकी इकाई प्रति वर्ग कि.मी. होती है। जैसे भारत की जनसंख्या का औसत घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है। |
2. यह किसी निश्चित क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कुल योग होता है। | 2 किसी प्रदेश की एक इकाई क्षेत्रफल मे रहने वाले लोगों की संख्या जो उस क्षेत्र की संपूर्ण जनसंख्या को समान रूप से वितरित करने पर प्राप्त होती है। |
प्रश्न 4.
भारत के आयु पिरामिड की विशेषताएँ बतायें।
उत्तर:
भारत के आयु-पिरामिड की निम्न विशेषतायें हैं:
- 15 वर्ष की आयु के बाद गिरावट आई है। इसी प्रकार 30 वर्ष के बाद भी ह्रास दिखाई देता है।
- उच्च आयु वर्गों में पिरामिड संकरा है।
- देश की केवल 22% जनसंख्या ही 50 वर्ष की आयु को छू पाती है।
- 60 वर्ष की आयु के लोग जनसंख्या के लगभग 12% हैं।
- केवल 10% जनसंख्या 40-49 वर्ष आयु वर्ग में पाई जाती है।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:
1. भौगोलिक कारक (Geographical Factors):
(i) उच्चावच (Relief) : जनसंख्या के घनत्व को प्रभावित करने वाला यह एक प्रमुख कारक है। जनसंख्या मैदानों में अधिक रहना पसंद करती है क्योंकि यहाँ कृषि तथा अन्य सेवायें आसानी से उपलब्ध हैं। यही कारण है कि मैदानी भाग पर्वतीय और पठारी भाग से अधिक घने बसे हैं।
(ii) जलवायु (Climate): लोग विषम जलवायु वाले भागों में रहना पसंद नहीं करते। यही कारण है कि अफ्रीका के विषुवतीय क्षेत्र कम जनसंख्या वाले प्रदेश हैं।
(iii) मृदा (Soil) : मृदा जनसंख्या के वितरण को अधिक प्रभावित करती है। मृदा से ही भोजन, वस्त्र और अन्य वस्तुयें मिलती हैं। इसलिये गंगा, ब्रह्मपुत्र आदि के उपजाऊ मैदानों में अधिक जनसंख्या पाई जाती है।
(iv) खनिज (Minerals) : जो क्षेत्र खनिजों के भंडार हैं वहाँ जनसंख्या का घनत्व अधिक है। जैसे दक्षिण अफ्रीका की हीरे की खान का प्रदेश।
2. सामाजिक और आर्थिक कारक (Economic and Social Factors) : धार्मिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक क्षेत्र अधिक घने बसे हुए हैं। जैसे वाराणसी, येरुसलम, वेटिकन सिटी आदि।
प्रश्न 2.
जनसंख्या की वृद्धि दर और जन्म दर से अंतर बतायें।
उत्तर:
वृद्धि दर (Growth Rate) | जन्म दर (Birth Rate) |
1. किसी क्षेत्र की जनसंख्या की जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को जनसंख्या वृद्धि दर कहते हैं। | 1. प्रति 1000 व्यक्तियों में एक वर्ष में पैदा होने वाले शिशुओं की :: संख्या को जन्म दर कहते हैं। |
2. किसी समय विशेष में किसी विशेष क्षेत्र की जनसंख्या में होने – वाली वृद्धि का इससे पता चल जाता है। | 2. इसकी जानकारी किसी क्षेत्र के निगम कार्यालय के जन्म-मृत्यु – रजिस्टर से ज्ञात होती है। |
3. वृद्धि दर ही जनसंख्या के बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। | 3. मृत्यु दर जन्म दर से अधिक हो तो जनसंख्या घटती है। |
मानव संसाधन Class 8 HBSE Definitions
- जन्म दर (Birth Rate) : प्रति एक हजार मनुष्यों में जन्मे शिशुओं की संख्या।
- मृत्यु दर (Death Rate) : प्रति एक हजार मनुष्यों में मृतकों की संख्या।
- जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy) : किसी जनसंख्या में लोगों के जीने की औसत आयु।
- जनसांख्यिकीय संरचना (Demographic Structure) : मृत्यु दर, जन्म दर, लिंग अनुपात, आश्रित अनुपात एवं उर्वरा शक्ति के अनुसार किसी जनसंख्या का अध्ययन।
- अनुकूल जनसंख्या (Optimum Population) : जब कुल जनसंख्या और देश के प्राकृतिक साधनों का परस्पर संतुलन हो तो उसे अनुकूलतम जनसंख्या कहते हैं।
- उत्प्रवास (Emigration) : देश से बाहर जाने वाली जनसंख्या को उत्प्रवास कहते हैं।
मानव संसाधन Class 8 HBSE Notes
→ मानव संसाधन (Human Resources) : किसी देश की जनसंख्या उसकी सबसे बड़ी संसाधन है। लोग ही प्राकृतिक संपत्ति को अपनी दक्षता से उपयोग के योग्य बनाते हैं। इसलिये स्वस्थ और शिक्षित मानव संसाधन किसी देश की सबसे बड़ी पूंजी है। मानव संसाधन भी अन्य संसाधनों की तरह विश्व में समान वितरित नहीं
→ जनसंख्या का वितरण (Distribution of Population) : वह प्रणाली जिसमें जनसंख्या पृथ्वी पर रहती है उसे जनसंख्या वितरण प्रारूप कहत हैं। 90% से अधिक जनसंख्या भूमि के केवल 10% भाग पर रहती है। विश्व की 60% जनसंख्या केवल 10 देशों में निवास करती है।
→ जनसंख्या घनत्व (Density of Population) : भूमि के एक वर्ग कि. मी. क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या जनसंख्या घनत्व कहलाती है। भारत का औसत जनसंख्या घनत्व 324 मनुष्य प्रति वर्ग कि.मी है।
चित्रः महाद्वीपों के अनुसार विश्व जनसंख्या
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting Distribution of Population):
(i) भौगोलिक कारक (Geographical Factors) :
→ उच्चावच (Topography) : लोग सदैव से ही मैदानों में रहना पसंद करते रहे हैं इसलिए मैदानों में पाई जाने वाली जनसंख्या पर्वतीय या पठारी क्षेत्र से अधिक होती है। मैदान कृषि और उद्योग के लिये अनुकूल होते हैं। जैसे गंगा के मैदान अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक घने बसे हुए हैं।
→ जलवायु (Climate) : विषम जलवायु क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या नहीं पाई जाती है। यही कारण है कि सहारा मरुस्थल और ध्रुवीय क्षेत्रों रूस, कनाडा तथा स्केन्डेनेवियाई देशों में जनसंख्या घनत्व कम है।
→ मृदा (Soil) : उपजाऊ मृदा कृषि के लिये अनुकूल होती है। इसलिये उपजाऊ मैदान जैसे गंगा और ब्रह्मपुत्र (भारत), हवांगहो (चीन) तथा नील नदी का मैदान (मिन) अधिक घने बसे हुए हैं।
→ जल (Water) : लोग उस क्षेत्र में रहना अधिक पसंद करते हैं जहाँ शुद्ध जल पीने के लिये मिलता है। इसलिये नदी घाटियाँ में अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।
→ खनिज (Minerals) : वे क्षेत्र जहाँ खनिज भंडार हैं अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं। दक्षिण अफ्रीका के हीरा खनन के क्षेत्र तथा मध्य पूर्व के तेल क्षेत्र अधिक घने बसे हैं।
(ii) सामाजिक-आर्थिक कारक (Social and Economic Factors):
→ आर्थिक कारक (Economic Factors) : औद्योगिक क्षेत्र रोजगार प्रदान करते हैं। इसलिये इन क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या पाई जाती है। उदाहरण – ओसाका (जापान) तथा भारत में मुंबई अधिक घनत्व वाले क्षेत्र हैं।
→ सांस्कृतिक कारक (Cultural Factors) : धार्मिक स्थान अथवा सांस्कृतिक केंद्र अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र होते हैं। उदाहरण वाराणसी, येरूसलम तथा वेटिकन नगर।
→ सामाजिक कारक (Social Factors) : वे क्षेत्र जहाँ मकानों की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हैं अधिक
→ जनसंख्या घनत्त्व वाले क्षेत्र होते हैं। जनसंख्या परिवर्तन (Population Change) : जनसंख्या परिवर्तन का अर्थ है कि एक निश्चित समय में जनसंख्या परिवर्तन कितना है। विश्व की जनसंख्या कई गुना बढ़ गई है। यह परिवर्तन जन्म तथा मृत्यु में आये परिवर्तन के कारण है। अठारहवीं शताब्दी तक जनसंख्या धीमी गति से बढ़ी। 1820 में विश्व की जनसंख्या एक अरब थी। 1970 के दशक में यह तीन अरब हो गई। यह प्रायः ‘जनसंख्या’ विस्फोट कहलाता है।
1999 में तीस वर्षों से भी कम समय में यह दुगनी अर्थात् 6 अरब हो गई। इसका मुख्य कारण अच्छी खाद्य उपलब्धता तथा अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें और औषधि थी। मृत्यु दर घट रही थी जबकि जन्म दर बढ़ रही थी। एक हजार मनुष्यों में जन्मे में शिशुओं की संख्या को जन्म दर कहते हैं। इसी प्रकार एक हजार मनुष्यों में मृतकों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं। जनसंख्या परिवर्तन का अन्य कारक जनसंख्या प्रवास है।
जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को किसी देश की प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। प्रवास के कारण ही किसी देश की जनसंख्या का आकार घटता अथवा बढ़ता है। देश से लोगों की जाने वाली संख्या को उत्प्रवास (Emigration) तथा देश में आने वाली संख्या को आप्रवास (Immigration) कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में लोगों के आप्रवास से लाभ हुआ है जबकि सूडान जैसे देशों की उत्प्रवास के कारण जनसंख्या घटी है।
→ जनसंख्या परिवर्तन का प्रारूप (Pattern of Population Change) : विश्व की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
चित्र-विश्व : जनसंख्या वृद्धि की अलग-अलग दरें
जनसंख्या संघटन से हमें स्त्री-पुरुष अनुपात ज्ञात होता है, साक्षरता का पता लगता है तथा लोगों का व्यवसाय ज्ञात होता है कि कितनी जनसंख्या किन व्यवसायों में लगी हुई है। जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने के लिए जनसंख्या पिरामिड सहायक होता है।
चित्र-एक जनसंख्या पिरामिड
जनसंख्या पिरामिड दिखाता है:
→ कुल जनसंख्या जो विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है। जैसे 5-9 वर्ष 10–14 वर्ष के समूह
→ कुल जनसंख्या का प्रतिशत जो स्त्री-पुरुष में विभाजित होता है।
जनसंख्या पिरामिड का आधार किसी देश की कुल जनसंख्या में 15 वर्ष की आयु के बच्चों की संख्या तथा जन्म के स्तर को दिखाता है जो निचले भाग में दिखाई गई है। पिरामिड का शीर्ष अथवा शिखर 65 वर्ष के आय के लोगों की संख्या बताता है तथा मृत्यु संख्या को भी दर्शाता है। जनसंख्या पिरामिड किसी देश अर्जक लोगों की संख्या को भी दर्शाता है।
1. यह केन्या का जनसंख्या पिरामिड है। यह दर्शाता है कि यहाँ बहुत से बच्चे जन्म लेते हैं (आधार चौड़ा) लेकिन इनमें से बड़े होने तक अधिकांश मर जाते हैं। परिणामस्वरूप वृद्ध लोग बहुत कम (शिखर संकरा) हैं।
कैन्या का पिरामिड
2. यह भारत का पिरामिड देखिए। यह दर्शाता है कि केन्या की अपेक्षा यहाँ शिशु प्रौढ़ावस्था तक पहुँच जाते हैं। इस प्रकार की जनसंख्या में युवा शक्ति अधिक होती है जो अर्जक जनसंख्या कहलाती है।
भारत का पिरामिड
3. यह जापान का जनसंख्या पिरामिड है। इसका आधार संकरा है जो दर्शाता है कि शिशु जन्म दर कम है। मृत्यु दर भी कम होने के कारण यहाँ अधिकांश लोग वृद्ध आयु तक पहुँच जाते हैं।
जापान का पिरामिड