HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

HBSE 6th Class Civics नगर प्रशासन Textbook Questions and Answers

नगर प्रशासन प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
बच्चे यास्मिन खाला के घर पर क्यों गए?
उत्तर:
खेलते समय बच्चों से गली में लगाई गई एक प्रकाश-ट्यूब टूट गई थी। बच्चों ने जब पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि यास्मिन खाला नगर निगम की सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं अत: वही बता सकती है कि ट्यूब-लाइट को कौन बदलेगा? और क्या इस कार्य के लिए बच्चों से कीमत ली जाएगी? इसी कारण बच्चे सही स्थिति पूछने के लिए खाला के घर गए।

नगर प्रशासन class 6 HBSE Social Science प्रश्न 2.
नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकों के ‘बारे में लिखिए।
उत्तर:
नगरीय जीवन को प्रभावित करने वाले नगर निगम के कार्य :

  1. नगर से कूड़ा करकट एवं गंदगी हटवाती है।
  2. नागरिकों को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति कराती है।।
  3. निर्धन और कम आय वाले लोगों के लिए नगरों में अस्पतालों का निर्माण और उनका सुचारू संचालन करती है।
  4. नगर और गाँवों में साक्षरता बढ़ाने के लिए पुस्तकालयों को खोलती है।
  5. प्रकाश-व्यवस्था करती है।

नगर प्रशासन प्रश्न उत्तर कक्षा 6 HBSE Social Science प्रश्न 3.
नगर निगम पार्षद कौन होता है?
उत्तर:
नगर निगम के निर्वाचित सदस्य ही नगर निगम पार्षद कहलाते हैं। इन्हें पाँच वर्ष के लिए निर्वाचित किया जाता है और सही कार्य न कर पाने पर बीच में भी हटाए जा सकते है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

नगर प्रशासन HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 4.
गंगाबाई ने क्या किया और क्यों?
उत्तर:
गंगाबाई की पड़ोस में कूड़े-करकट का बहुत बड़ा डेर बिखरा पड़ा था। इसकी दुर्गंध ने आस-पास रहने वाले लोगों है।

नगर प्रशासन प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 5.
चर्चा कीजिए:
HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन 1
ऊपर के दो चित्रों में आपने कूड़ा इकट्ठा करने एवं उसको ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखा।
(क) आपके विचार से कौन सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित हैं?
(ख) पहले चित्र में कूड़ा इक्ट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें क्या-क्या जोखिम है?
(ग) क्या आप सोचती हैं कि जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं?
उत्तर:
(क) हमारे विचार से कूड़ा हटाने का चित्र सं. 2 में दिखाया गया तरीका संबंधित सफाई कर्मचारी के लिए एक सुरक्षित तरीका है।

(ख) चित्र सं. 1 में दर्शाए गए कूड़ा हटाने के तरीके से स्वास्थ्य कर्मचारी को निम्नलिखित खतरों का सामना करना पड़

  • कूड़े-करकट के ढेर के पास एकत्रित कुत्ते, चौपाए पशु आदि उसको चोट पहुंचा सकते हैं।
  • कर्मचारी के मन में बीमार होने या किसी गंभीर रोग से ग्रस्त होने का भय बना रहेगा।

(ग) (i) उन्हें अवांछित और अप्रधिकृत झुग्गीवासी समझा जाता है।

(ii) मलिन बस्तियाँ नियोजित क्रम से नहीं बनी होती हैं। को बीमार कर दिया था। अपनी बस्ती के लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए गंगाबाई कुछ पड़ोसियों के साथ जाकर वार्ड पार्षद से मिली। शिकायत करने पर पार्षद ने इस समस्या का निराकरण तुरंत करने का आश्वासन दिया। गंगाबाई ने इसके बाद सफाई अभियंता से उस स्थान का निरीक्षण करवाया और निगम आयुक्त को चेतावनी दी कि यदि उसकी बस्ती से दो दिन में कूड़ा नहीं हटाया गया तो वह उसके कार्यालय के सामने निगम के विरोध में प्रदर्शन करेंगी।
HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन 2

(iii) मलिन बस्तियाँ अप्राधिकृत भूमि पर बनी हुई है और वहाँ नगर-निगम पेय जल एवं सफाई की सुविधाएँ नहीं देना चाहता

(iv) नगर निगम में काम करने वाले लोग अब ठेकेदारों के दिहाड़ी पर रखे गए लोग हैं जिनके पारिश्रमिक और सेवा-सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है।

प्रश्न 6.
नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है?
उत्तर:
नगर-निगम की आय के स्रोत:

  1. कारोबार, व्यापार और व्यवसायों पर कर लगाकर।
  2. अपनी संपत्तियों से होने वाली आय।
  3. चुंगी।
  4. गृह, दुकान और भूमि पर कर /लगान आदि से।

प्रश्न 7.
शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरे के घरों को साफ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ-सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफी गंदगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है, न कि जिस जमीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं।

जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 25-30 प्रतिशत ही आय होती है। क्या आपको लगता है कि निगम की बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? और यह क्यों जरूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी मिले?
उत्तर:
(i) मलिन बस्तियों (झुग्गियों) में रहने वाले लोग भी भारत के नागरिक हैं तथा पानी और प्रकाश की व्यवस्थाएँ मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकताएँ हैं। निगम का ऐसा व्यवहार विभेद को जन्म देता है।

(ii) उक्त प्रश्न के अनुसार यह सुस्पष्ट है कि मध्यम वर्ग पर लगाए गए गृह-कर से भी निगम को बहुत कम आय होती है, अर्थात् जन-सुविधाओं पर किए गए खर्च की केवल 25 से 30 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति हो पाती है।

(iii) मलिन बस्तियों में रहने वाले ये लोग नगर को स्वच्छ रखते हैं, परन्तु उनके घर अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर रहते हैं। ऐसी विपरीत स्थिति इस समुदाय को अवश्य ही अमानवीय महसूस होती होगी। वर्तमान की उनकी ऐसी कुंठा आगे चलकर समाज के लिए भयावह भी बन सकती है।

(iv) निगम का ऐसा बर्ताव कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना का उपहास करता है।

(v) मलिन बस्तियों के रहने पर नगर के धनवान और स्वच्छ परिवेश में रहने वाले लोग भी रोगों के संक्रमण से नहीं बच सकते हैं।

उक्त तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि नगर निगम ने मलिन बस्तियों में रहने वाले सफाई कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएँ उतनी ही देनी चाहिए जितनी वह धनवान और ऊँचे भवनों में रहने वाले लोगों को देता है। निगम का वर्तमान में ऐसा बर्ताव स्वतंत्रता पूर्व की अस्पृश्यता से किसी भी तरह कम नहीं है।

HBSE 6th Class Civics नगर प्रशासन Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वार्ड किसे कहते हैं?
उत्तर:
नगर पालिका के सदस्यों का निर्वाचन क्षेत्र ही वार्ड है। एक वार्ड से एक पार्षद का चयन किया जाता है। एक नगर कई वाडों में बँटा रहता है।

प्रश्न 2.
एल्डरमैन किसको कहते हैं?
उत्तर:
चयनित (निर्वाचित) निगम पार्षद जो सिविल कार्यों (मामलात) में विशेषज्ञता के आधार पर चुने जाते हैं। इन्हें पौर भी कहा जाता है।

प्रश्न 3.
महापौर कौन है?
उत्तर:
नगर निगम का प्रधान महापौर कहलाता है। इसको निर्वाचित पार्षद चुनते हैं।

प्रश्न 4.
उपनगर या कस्बा क्या है?
उत्तर:
10 हजार से लेकर 20 हजार तक जनसंख्या वाला शहरी नागरिकों का वास-स्थान उपनगर कहलाता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

प्रश्न 5.
नगर क्या है?
उत्तर:
बीस हजार और पाँच लाख के बीच जनसंख्या वाला शहरी वास-स्थान नगर कहलाता है।

प्रश्न 6.
कुछ नगरों को महानगर क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
जिन नगरों में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों और राज्यों के लोग निवास करते हैं तथा जिनकी आबादी पाँच लाख से अधिक होती है, महानगर कहलाते हैं।

प्रश्न 7.
भारत के कुछ महानगरों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भारत के कुछ महानगर हैं-कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, जयपुर. अमृतसर, कानपुर एवं लखनऊ। इनकी जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार दस लाख से अधिक है।

प्रश्न 8.
भारत में दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले कितने महानगर हैं?
उत्तर:
पैतीस। 1991 में इनकी संख्या 23 थी।

प्रश्न 9.
बड़े नगर के स्थानीय निकाय का क्या नाम है?
उत्तर:
नगर निगम या महानगर निगम।

प्रश्न 10.
नगर निगम के पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर:
न्यूनतम पच्चीस वर्ष।

प्रश्न 11.
महानगर निगम की बैठकों का सभापति कौन है?
उत्तर:
महापौर। उसकी अनुपस्थिति में उप-महापौर ही बैठकों की अध्यक्षता करता है।

प्रश्न 12.
नगर निगम किस पद्धति से कार्य करता है?
उत्तर:
एक स्थाई समिति और बहुत सी अन्य कार्य आधारित समितियों का गठन करके।

प्रश्न 13.
नगर क्षेत्र के स्थानीय निकाय कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  • नगर पंचायत
  • नगरपालिका और
  • नगर निगम।

प्रश्न 14.
नगर पंचायत का मुखिया कौन है?
उत्तर:
नगर प्रधान।

प्रश्न 15.
नगर पालिकाएँ स्कूलों के अलावा अन्य कौन से शिक्षा संस्थानों की व्यवस्था देखती हैं?
उत्तर:
पुस्तकालय, जन्तुशाला, वनस्पतिशाला आदि।

प्रश्न 16.
नगर निगम के सदस्यों की संख्या बताइए।
उत्तर:
महापौर और उप-महापौर के अलावा कम से कम 50 सदस्य।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

प्रश्न 17.
नगर निगम का मुख्य अधिकारी कौन है?
उत्तर:
निगमायुक्त।

प्रश्न 18.
नगर निगम के कार्यों को कितने भागों में बाँटा जाता है?
उत्तर:
दो भागों में। ये हैं:

  • अनिवार्य कार्य तथा
  • ऐच्छिक कार्य।

प्रश्न 19.
जन-सुविधाएँ किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
पेय जल, बिजली, स्वच्छता, सड़क और नालियाँ, अस्पताल, शिक्षा और उद्यान, खेल के मैदान आदि।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से नगरीय स्वशासन का कौन सा निकाय है:
(i) ब्लॉक समिति
(ii) नगर पंचायत और
(iii) जिला परिषद्।
उत्तर:
नगर पंचायत और जिला परिषद।

प्रश्न 21.
मान लीजिए कि भारी वर्षा के कारण बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं और सड़क के ऊपर तार लटक रहे हैं। ऐसी दशा में आप उन्हें तुरन्त व्यवस्थित करने हेतु क्या करेंगे?
उत्तर:
हम अपने वार्ड के निगम पार्षद के साथ संपर्क करेंगे। निगम पार्षद ही विद्युत विभाग के साथ संपर्क साध कर इस काम को तुरन्त पूरा करा सकता है।

प्रश्न 22.
पार्षद समूह विभिन्न समितियों का गठन क्यों करता है?
उत्तर:
पार्षदों की ये समितियों कार्यमूलक पाई जाती हैं। ये समूह जन-सुविधाओं को प्रभावित करने वाले मामलात देखते हैं। नगर में जन-सुविधाएँ चुस्त एवं दुरुस्त रखते हैं।

प्रश्न 23.
एक वार्ड के पार्षद का चुनाव कौन करते हैं?
उत्तर:
नगर पंचायत के सदस्य एवं नगर सभा समिति के समस्त वयस्क।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
नगर व्यवस्था में स्वशासन और प्रशासन कैसे कार्य करते हैं?
उत्तर:
यहाँ पर स्वशासन की इकाई पार्षद समितियाँ होती हैं जो विधायिका (व्यवस्थापिका) का कार्य करती हैं अर्थात जन-सुविधाओं एवं सेवाओं की कार्ययोजना/कार्यक्रम/रणनीति/प्रायोजना/परियोजना एवं संयोजन कार्यविधियों को बनाती हैं। ऐसी कार्यविधियाँ संबंधित कार्य के विशेषज्ञों के दल से क्रमिक कार्य-सूची का अंतिम खाका बनवाकर उस पर गहन-विचार विमर्श करने के बाद तैयार की जाती हैं। प्रशासन की इकाई यहाँ पर निगमायुक्त है जो कार्यपालिका की भूमिका निभाता है। पार्षदों द्वारा लिए गए निर्णय पर विशेषज्ञों से प्राविधि-रिपोर्ट तैयार कराना, लागत विश्लेषण कराना एवं अनुमानित लागत का विवरण आदि रखना तथा उन्हें प्रशासनिक कर्मचारियों के माध्यम से संपन्न कराना-निगमायुक्त के कार्य-क्षेत्र में आता है। यही कारण है कि पार्षदों का निर्वाचन किया जाता है और पाँच वर्ष का कार्यकाल दिया जाता है जबकि आयुक्त तथा समस्त प्रशासनिक कर्मचारी स्थाई पद वाले सरकारी वैतनिक व्यष्टि होते हैं। इनकी नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी अखिल भारतीय सेवाओं हेतु चयन परीक्षाएँ आयोजित करने वाले संघ लोक सेवा आयोग द्वारा की जाती है।

प्रश्न 2.
जन सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम को आवश्यक धन कैसे मिलता है? विवेचना कीजिए।
उत्तर:
नगर की असंख्य जन-सुविधाओं (जिनमें जल, विद्युत, सड़कें, पथ, पार्क, पुस्तकालय, औषधालय एवं अस्पताल आदि प्राथमिक एवं अनिवार्य हैं) के लिए विपुल पूँजी की आवश्यकता रहती है-यह स्वत: ही अनुमान लगाया जा सकता है। प्रश्न उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोष-बल नगर-निगम को कहाँ से मिलता है? इस प्रश्न पर विचार करके जब हम एक आवास-गृह को देखते हैं तो संपत्ति कर, सेवा कर, शिक्षा उपकर, : मनोरंजन कर, स्थानीय कर आदि कई आय स्रोत तुरंत समझ में – आ जाते हैं। बिजली के बिल, टेलीफोन बिल आदि सभी में सेवा कर; शिक्षा उपकर भी जुड़ा रहता है।

सिनेमा एवं अन्य मनोरंजन -स्थलों (स्मारकों सहित) में जाने पर मनोरंजन कर (सी. डी. आदि पर भी), नमक के पैकेट से लेकर आटे के थैले तक स्थानीय कर – अतिरिक्त, आदि हमें प्रति इकाई उपभोग के साथ ही चुकाने होते हैं। सुलभ शौचालयों से लेकर लाल किले जैसे स्मारकों पर हमें प्रवेश शुल्क चुकाने होते हैं। अतः यह कहा जा सकता है कि निगम की आय के स्रोत सदानीरा गंगोत्री से कम नहीं हैं। दुकान, कारोबार, कार्यालय, स्कूल आदि सभी निकाय की आय के शाश्वत स्रोत हैं। अनेक किस्मों के अनुमति और अनुज्ञा शुल्कों (Permit and Licence Fees) से ही प्रति वर्ष कई करोड़ रुपए की आय होती है।

प्रश्न 3.
इस अध्याय में यास्मिन खाला बच्चों को नगर निगम के बारे में विस्तार से बताने में अत्यधिक आनंद की अनुभूति कर रही हैं-ऐसा अनुभव किस बात से होता है और एक वरिष्ठ नागरिक को अपने अनुभव व्यक्त करने की तड़प क्यों महसूस होती है?
उत्तर:
यास्मिन खाला को बच्चों के साथ अपना अनुभव। बाँटने में खुशी का अनुभव हो रहा है। यह उनके निम्नलिखित कार्यों से सुस्पष्ट है :

  • कार्य में व्यस्त रहने पर भी बच्चों को आदरपूर्वक अपने घर पर बैठाना।
  • उन सभी को खाने के लिए कबाब देना।
  • उदाहरण और प्रत्यक्ष अनुभवों के दृष्टांत देकर विस्तार से प्रत्येक बात को समझाना।

वरिष्ठ नागरिक को अपने अनुभव व्यक्त करने की तड़प निम्नलिखित कारणों से महसूस होती है।

  • सेवा निवृत्ति के पश्चात् जन-संपर्क तथा लम्बे समय तक दिनचर्या से जुड़े कार्यों का छूट जाना।
  • दीर्घकाल तक सार्वजनिक विभाग में रहने के कारण मन तथा मस्तिष्क में कई कार्य और परिणामों का ऑकत रहना।
  • सेवाकाल में स्वयं को केवल औपचारिक कार्य तक सीमित रखना अथवा आत्मदमन की दिनचर्या बिताना।
  • गृहस्थी के दायित्वों से मुक्ति पश्चात् एकाग्न और एकांत मानसिकता की परिस्थितियों का समावेश होना।
  • किसी अन्य लाभ के पद से स्वयं को अलग रखने की राष्ट्र-निष्ठा का अनुपालन करना।

उक्त कारणों से वरिष्ठ नागरिकों का मन अपने कार्य अनुभवों एवं अतीत में प्रत्यक्ष अनुभव की गई घटनाओं को व्यक्त करने के लिए मचल उठता है, लेकिन ज्ञानवान होने से वे उचित समय, स्थान और दशा उपस्थित होने पर ही जन-हितैषी अनुभवों को आत्मविभोर होकर सुनाते हैं। इसमें यास्मिन का चित्रण एक साविधिक नागरिक के रूप में हुआ है जिसकी लोकतंत्र में प्रतिष्ठा की गई है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

प्रश्न 4.
पुनः चक्रण की प्रक्रिया एक प्राकृतिक नियम है, विवेचना कीजिए।
उत्तर:
पुन:चक्रण प्रकृति की स्वाभाविक प्रक्रिया है। स्थल पर सूर्य की उष्मा नमी का उर्ध्वपातन करती है और क्रमश: वायुमंडल तथा समताप मंडल में पहुँचती रहती है। इस क्रिया के पूरी होते समय स्थल मंडल में वात शून्यता (Vaccum) उत्पन्न होती है तो जलमंडल में उस समय उच्च पवन दाब उत्पन्न होकर क्षोभमंडल तक पहुंच जाता है तथा वहाँ पर संघनित जल-वाष्य को द्रवित कर देता है अर्थात् वर्षा हो जाती है। यही प्रक्रिया एक क्रम में होती रहती है और सृष्टि चक्र निरंतर चलता रहता है।

आहार श्रृंखला और आहार जालक भी पुनः चक्रण प्रक्रिया को ही दर्शाते हैं। उदाहरणार्थ-मनुष्य सर्वभक्षी है और शरीर की वृद्धि तथा पोषण प्राप्त करता है। उसके शरीर में जैव और वनस्पति दोनों तरह के प्रोटीन जमा होते रहते हैं और अंतत: उसकी मृत्यु हो जाती है तथा दाह-कर्म या भूमि-गति (कब्र) के पश्चात उसके देह-पोषक सभी तत्त्व (कैल्शियम, फास्फोरस आदि) पौधों का आहार (खाद) बनते हैं। इस प्रक्रिया में पारिस्थितिक तंत्र में संतुलन बना रहता है क्योंकि अवशेष बना नहीं रहता है तथा क्रिया-निर्बाध चलती रहती है। दीर्घकालिक उपाय नहीं है क्योंकि ये श्रमिक न्यूनतम प्रत्यक्ष वेतन

नगर प्रशासन Class 6 HBSE Notes in Hindi

  1. सड़कों एवं गलियों की प्रकाश व्यवस्था कौन करता है? नगर पालिका या नगर निगम।
  2. पंचायती राज की नगर व्यवस्था कौन सी संस्था करती है? नगरपालिका।
  3. नाली से जल निकास बंद हो गया है और बाजार में पानी भर गया है। बताइए इसको को का नाली-प्रबंध विभाग।
  4. रोगों से बचाव के पोस्टरों को कौन लगाता है? नगरपालिका।
  5. वार्ड पार्षद कौन है? नगर परिषद का सदस्य।
  6. नगर परिषद क्या है? नगर स्तर पर पंचायती राज संस्था।
  7. वार्ड क्या है? नगर का वह क्षेत्र जिससे एक पार्षद को चुना जाता है।
  8. विद्यालय भवन की दीवार गिर गई है। इसकी मरम्मत कौन करेगा? नगर पालिका।।
  9. नगर पालिकाएँ कहाँ स्थापित की जाती हैं? पाँच लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में।
  10. पार्क, अस्पताल आदि के नव-निर्माण का निर्णय कौन लेता है? संबंधित वार्ड का निगम
  11. दिल्ली में नगर व्यवस्था कौन करता है? : नगर निगम।
  12. नगर निगम का सर्वोच्च कार्यपालक अधिकारी कौन है? निगम आयुक्त।
  13. नगर निगम की आय के स्रोत कौन-कौन से है? : गृहकर, पथकर, मंडी उपकर, शिक्षा उपक कर आदि।
  14. पुनःचक्रण क्या है? : उपयोग के पश्चात् त्यागे गए अवशेष से पुन: उपयोगी चीज बनाने की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *