HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है? Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

HBSE 6th Class Civics सरकार क्या है? Textbook Questions and Answers

सरकार क्या है? प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
आप ‘सरकार’ शब्द से क्या समझती हैं? एक सूची बनाइए कि किस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती है।
उत्तर:
राज्य की इच्छा (आदेश) का सृजन, अभिव्यक्ति और कार्यान्वयन कराने वाली सर्वोच्च संस्था/संगठन।

हमारे दैनिक जीवन में सरकार के प्रभाव :

  • हम देश के किसी भी भाग की यात्रा कर सकते हैं तथा किसी भी विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।
  • सरकार द्वारा निर्मित सड़कों, पुलों, परिवहन और संचार सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं।
  • सार्वजनिक उद्यानों, पुस्तकालयों, अस्पतालों और खेल के मैदानों की सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
  • चौदह वर्ष की आयु तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करते हैं।
  • हमें अकारण ही कोई परेशान नहीं कर सकता है।

सरकार क्या है? class 6 HBSE Social Science प्रश्न 2.
सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम – बनाने की क्या जरूरत है?
उत्तर:
नियम, विधि, शैली आदि का पालन करना प्रत्यक कार्य के लिए आवश्यक होता है। एक अरब से अधिक जनसंख्या को नियमित करने, कर्तव्यों को समझने, सत्कार्य करने और दुष्कर्म से बचने की सुस्पष्ट दशाओं को उत्पन्न करने के लिए ही देश के सभी लोगों द्वारा पालनीय नियमों को बनाया जाता है। हमारे देश की संसद इन नियमों और कानूनों को बनाने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था है। नागरिक को इनसे यह जानकारी मिल जाती है कि सरकार जैसी विशाल संस्था का सदस्य बनने के लिए क्या किया जाना है और किन कार्यों को नहीं करना है। संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि शांतिपूर्ण, सुचारु और सहज जीवन बिताने का दिशा-ज्ञान कानून ही कराते हैं अत: इनको बनाया जाना आवश्यक है।

सरकार क्या है? प्रश्न उत्तर कक्षा 6 HBSE Social Science प्रश्न 3.
लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या है?
उत्तर:

  • जनता की प्रतिभागिता का रहना अनिवार्य है।
  • जन-इच्छा/लोकेच्छा/जनादेश अनुसार ही कार्य किए जाने हैं।

सरकार क्या है? HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 4.
महिला मताधिकार आंदोलन क्या है? उसकी उपलब्धि क्या थी?
उत्तर:
प्रथम विश्व युद्ध के समय महिलाओं और निर्धन लोगों द्वारा सरकार निर्माण की प्रक्रिया में अपने मताधिकार की मांग की गई तथा कई प्रदर्शन किए और जुलूस निकाले। यही मताधिकार आंदोलन था। प्रथम विश्व युद्ध में विश्व के सभी देशों के लोग युद्ध भूमि में थे। अत: पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को कराने हेतु महिलाओं को आगे आना पड़ा। उन्होंने कई तरह के कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया। उनकी इस चेष्टा और आत्मविश्वास को देखकर महिलाओं तथा निर्धन नागरिकों को भी निर्णय लेने में सक्षम और कठोर परिश्रम करने योग्य पाया गया। इस समय तक महिलाएँ और निर्धन व्यक्ति मताधिकार से वंचित थे। लेकिन पहली बार अमेरिका में 1920 में इन्हें मताधिकार दिया गया।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

सरकार क्या है? प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 5.
गांधीजी का दृढ़ विश्वास था कि भारत में हरएक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। बहुत लोगों को लगता है कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। आपका क्या विचार है? क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का एक रूप होगा?
उत्तर:
1947 से पहले भारत में मताधिकार केवल कुछ लोगों को प्राप्त था। गाँधीजी की धारणा के विरूद्ध जाने वाले वस्तुतः धूर्त या फिर अज्ञानी लोग हैं क्योंकि:
(i) संविधान में सभी नागरिकों को भेदभाव रहित मताधिकार दिया गया है।

(ii) कानून की दृष्टि में सभी नागरिक समान हैं। जब ऐसा है तो कानून बनाने वाले व्यवस्थापिका के सदन (लोकसभा) और अन्य के चुनाव में उनकी प्रतिभागिता रहनी आवश्यक है।

(iii) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मूल अधिकार में सम्मिलित है और मताधिकार भी नागरिक के अपने विचारों की अभिव्यक्ति ही है।

(iv) राष्ट्रपति के चुनाव में भी प्रत्येक संसद सदस्य को न्यूनतम 50,000 नागरिकों का मतधारक माना जाता है अर्थात् मतों की गिनती सभी नागरिकों को मिलाकर की जाती है।

(v) सरकार एक ऐसी संस्था है जो भिन्नताओं, भेदभावों, रूढ़ियों आदि से परे है। इसमें धन, शिक्षा, शारीरिक शक्ति को नहीं बल्कि आम-नागरिक को इकाई माना जाता है। इसमें देश के पशु-पक्षी, वनस्पतियाँ और भू-आकारिकी सभी कुछ सम्मिलित है। सरकार, राज्य का एक अंग है। – अन्य तीन अंग हैं : निश्चित भूभाग, जनसंख्या और संप्रभुता।

निष्कर्ष : उपुर्यक्त पाँच आधारों पर यह कहा जा सकता है कि गाँधी जी की धारणा के विरुद्ध सोचना एकदम बेबुनियादी है। निरक्षरता भी उस समय तक हम सभी की है जब तक यह भारत से पूर्णत: समाप्त नहीं हो जाती। इसके विपरीत हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपने पास-पड़ोस, गाँव, समुदाय आदि में निरक्षर लोगों को साक्षर बनाएँ क्योंकि इससे मताधिकार का उचित प्रयोग हो पाएगा।

HBSE 6th Class Civics सरकार क्या है? Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
गणतंत्र क्या है?
उत्तर:
वह राज्य जिसका प्रधान अधिकारी/शासक जनता द्वारा चुना जाता है।

प्रश्न 2.
भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल क्या है?
उत्तर:
पाँच वर्ष।

प्रश्न 3.
सरकार के अंग कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  • व्यवस्थापिका
  • कार्यपालिका तथा
  • न्यायपालिका।

प्रश्न 4.
राज्य के अंग बताइए।
उत्तर:

  • एक निश्चित भू-भाग
  • भू-भाग में रहने वाली निश्चित जनसंख्या
  • सरकार
  • संप्रभुता।

प्रश्न 5.
रेल और डाकघर विभाग क्या हैं?
उत्तर:
भारत सरकार के कार्यकारी संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र/विभाग।

प्रश्न 6.
स्थानीय स्व-शासन क्या है?
उत्तर:
शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के अनुसार सरकार का तीसरा संस्तर। इसमें गाँव, खंड, जिला आदि का प्रशासन आता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 7.
रूस के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने का भारत सरकार का निर्णय सरकार का कौन संस्तर लेगा?
उत्तर:
केन्द्र सरकार।

प्रश्न 8.
बंगाल के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के बोर्ड बनाने का निर्णय कौन लेगा?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार।

प्रश्न 9.
पटना में बच्चों के लिए एक पार्क बनाने का निर्णय कौन लेगा?
उत्तर:
बिहार की राज्य सरकार।

प्रश्न 10.
एक गाँव में किसी विशेष स्थान पर जल-कुंड बनाने का फैसला कौन लेगा?
उत्तर:
स्थानीय स्वशासन।

प्रश्न 11.
जम्मू और भुवनेश्वर के बीच की नई रेल-लाईन बिछाने का फैसला किस स्तर पर लिया जाएगा?
उत्तर:
केन्द्र सरकार के स्तर पर क्योंकि यह दो भिन्न-भिन्न राज्यों का मामला है।

प्रश्न 12.
पंजाब के किसानों को निःशुल्क बिजली देने का फैसला कौन लेगा?
उत्तर:
पंजाब की राज्य सरकार।

प्रश्न 13.
1000 रुपए का नया नोट प्रचलन में लाने का फैसला कौन लेगा?
उत्तर:
केन्द्र सरकार।

प्रश्न 14.
केन्द्र, राज्य और समवर्ती सूची में कितने-कितने विषय हैं?
उत्तर:
क्रमश: 97.66 और 47 विषय।

प्रश्न 15.
संसदीय सरकार का स्वरूप क्या है?
उत्तर:

  • राज्य के प्रधान को नाममात्र की शक्ति
  • प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की विधायिका के प्रति संयुक्त जिम्मेदारी अर्थात् संसदीय प्रणाली में शासन की संपूर्ण शक्ति प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के हाथों में रहती है।

प्रश्न 16.
एक राज्य को प्रभुता संपन्न कब कहा जाएगा?
उत्तर:
जब किसी बाहरी शक्ति/देश के हस्तक्षेप बिना एक राज्य अपने आंतरिक और वैदेशिक मामलों पर स्वतंत्र नीति बना सकता है। संप्रभुता का अर्थ है-सर्वोच्च और अनन्य शक्ति/प्राधिकार।

प्रश्न 17.
संघ सूची में सम्मिलित पाँच प्रमुख विषयों को लिखिए।
उत्तर:

  • रेल विभाग
  • डाक एवं तार सेवाएँ
  • वैदेशिक मामले
  • सशस्त्र बल
  • शिक्षा।

प्रश्न 18.
राज्य सूची के अधीन आने वाले किन्हीं पाँच विषयों को लिखिए।
उत्तर:

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता
  • पुलिस
  • कारागार
  • कृषि
  • शिक्षा।

प्रश्न 19.
तीन अंगों के अनुसार सरकार के सामान्य कार्य क्या हैं?
उत्तर:
देश-हित में कानूनों को बनाना, उनका कार्यान्वयन कराना तथा कृत-कार्यान्वयन का विश्लेषण करके परिष्कार लाना।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 20.
संसद क्या है?
उत्तर:
हमारे देश की सर्वोच्च कानुन निर्माणी संस्था/निकाय।

प्रश्न 21.
संसद के दो सदनों का क्या नाम है?
उत्तर:

  • लोकसभा और
  • राज्यसभा।

प्रश्न 22.
विधेयक को कानून का रूप देते समय किसके हस्ताक्षर आवश्यक हैं?
उत्तर:
भारत के महामहिम राष्ट्रपति के।

प्रश्न 23.
संघ सरकार के अंग बताइए।
उत्तर:
संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उसका मंत्रिमंडल तथा उच्चतम न्यायालय।

प्रश्न 24.
राज्य सरकार के अंग बताइए।
उत्तर:
विधानमंडल, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उसका मंत्रिपरिषद तथा उच्च न्यायालया।

प्रश्न 25.
स्थानीय स्वशासन के अंग बताइए।
उत्तर:
जिलापरिषद्, जिलाधीश, अध्यक्ष एवं जिला तथा सत्र न्यायालय।

प्रश्न 26.
भारत संघ का मुख्य कार्यपालक कौन है?
उत्तर:
भारत के महामहिम राष्ट्रपति।

प्रश्न 27.
निर्वाचन क्षेत्र क्या है?
उत्तर:
एक जिले का वह क्षेत्र जहाँ से संसद सदस्य चुनकर केन्द्र सरकार में भेजा जाता है।

प्रश्न 28.
गठबंधन सरकार क्या हैं?
उत्तर:
कई दलों की परस्पर सहकारिता और समर्थन से बनने वाली सरकार। उदाहरणार्थ-यू.पी.ए. सरकार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार (एन.डी.ए, सरकार)।

प्रश्न 29.
गठबंधन सरकार किस परिस्थिति में बनती है?
उत्तर:
जब किसी एक राजनैतिक बल को अधिसंख्यक मत नहीं मिल पाते हैं अर्थात् सरकार बनाने की एक राजनैतिक दल की त्रिशंकु स्थिति जिसमें वह अन्य दलों का समर्थन माँगता है।

प्रश्न 30.
अध्यादेश क्या है?
उत्तर:
विधानसभा या लोकसभा के भंग होने अथवा कार्यरत न रहने की दशा में शासन को चलाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए आदेश।

प्रश्न 31.
राज्य के विधानमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
केन्द्र में संसद की तरह ही राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने वाली व्यवस्थापिका। कुछ राज्यों में यह द्विसदनात्मक अर्थात (i) विधानसभा और (ii) विधानपरिषद वाली है। लेकिन कुछ अन्य में एक सदनात्मक (केवल विधानसभा) वाली है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 32.
राज्य द्वारा लगाए गए कर-कानूनों का पालन करना आवश्यक क्यों है?
उत्तर:
इन कानूनों से देश के प्रत्येक नागरिक द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं, उसकी निश्चित आय, संपत्ति आदि का एक लघु अंश वसूल किया जाता है। संपूर्ण जनता से संग्रह की गई यह राशि देश के विकास कार्यों, को संपन्न करने तथा प्रशासनिक खर्च को पूरा करने में प्रयोग होती है। इन्हें समय पर जमा न किए जाने से देश का विकास प्रभावित होता है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने कर-दायित्वों को समय पर चुकाना चाहिए।

प्रश्न 33.
देश-हित के फैसले लेने और कानूनों को लागू करने की शक्ति सरकार को कौन देता है?
उत्तर:
लोकतंत्र में नागरिक या जनता। चुनाव के माध्यम से योग्य प्रतिनिधियों के हाथों में सत्ता देकर।

प्रश्न 34.
राजतंत्र क्या है?
उत्तर:
वह शासन व्यवस्था जिसमें राजा या रानी आनुवंशिक पद से अपने विवेक अनुसार कार्य करता है। देश-हित के मामलों पर विचार करने के लिए मंत्रिपरिषद् बनाई जाती है लेकिन राजा का फैसला ही ऑतिम समझा जाता है। उन्हें अपने फैसले का किसी को स्पष्टीकरण नहीं देना पड़ता।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महिला मताधिकार की मांग करने की परिस्थितियाँ सुस्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सभी देशों के नागरिक युद्ध करने में व्यस्त थे और उनकी अनुपस्थिति में महिलाओं ने पुरुर्षो द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों को बहुत ही सुचारु ढंग से संपन्न किया। युद्ध विराम के बाद प्रत्येक देश को अनुभव हुआ कि महिलाएँ भी उन सभी कार्यों को संपन्न कर सकती हैं जिन्हें अब तक केवल पुरुषों के कार्य कहा जाता था। इस अवसर ने महिलाओं के प्रति पुरुषों के मन में विद्यमान रूढ़ियाँ समाप्त कर दी थीं। इस पर भी जब महिलाओं को मताधिकार नहीं दिया गया तो महिलाएँ क्रुद्ध हो उठीं। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों में नारे-बाजी और जुलूस निकालने शुरु कर दिए। कई महिलाओं ने अपने गिरफ्तारी दी और बहुत सी महिलाएँ आमरण अनशन पर बैठ गई थी। इन प्रयत्नों के फलस्वरूप 1920 में अमरीकी और 1928 में अंग्रेज महिलाओं ने मताधिकार प्राप्त किया। वस्तुत: महिलाओं में ऐसी चेतना प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पुरुषों की अनुपस्थिति में कार्यों का निश्चय लेने और उनका संपादन करने के कारण ही आई थी।

प्रश्न 2.
संपत्तिहीन और सर्वहारावर्ग को मताधिकार न दिए जाने के प्रति गाँधी जी के क्या उद्गार थे?
उत्तर:
गाँधी जी ने 1931 में “यंग इंडिया” नामक समाचार पत्र में अपने उद्गार इस तरह व्यक्त किए कि चरित्रवान लेकिन धन या शिक्षा से हीन अथवा दिन भर कठोर परिश्रम करके आजीविका कमाने वाले व्यष्टि को मताधिकार से वंचित करना लेकिन धन-संपत्ति के बल पर ऐश्वर्यभोग करने वाले व्यष्टि को मताधिकार दिया जाना मानवता के प्रति द्वेष और विभेद का संकेत देता है। अतः मताधिकार को संपत्ति का आधार दिया जाना लोकतंत्र का उपहास है जो दीर्घकाल में बुरे परिणाम लाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धनता अपराध नहीं बल्कि साधनों और अवसरों की असमानता के कारण है।

प्रश्न 3.
प्रत्यक्ष लोकतंत्र और अप्रत्यक्ष लोकतंत्र के बीच विभेद कीजिए।
उत्तर:
प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता सरकार को स्वयं चलाती है लेकिन परोक्ष लोकतंत्र या प्रतिनिधि लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार चलाती और बनाती है। उदाहरणार्थ-भारतीय लोकतंत्र।

प्रश्न 4.
सरकार के संघीय स्वरूष पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
सरकार का संघीय स्वरूप : सरकार के इस स्वरूप में शक्ति का केन्द्र सरकार और इसकी अन्य अधीनस्थ इकाइयों (राज्य सरकार एवं स्थानीय स्वशासन) के बीच शक्तियों का वितरण होता है। देश की प्रतिरक्षा, रेल, डाक एवं नगर सेवाएँ आदि आम-आदमी से संबंधित सेवाओं को केन्द्रीय सरकार को सौंपा गया है। शिक्षा, कृषि, सामाजिक प्रशासन जैसे क्षेत्रीय महत्त्व के मामलों को संविधान की सूचियों के अनुसार राज्य सरकार और स्थानीय स्वशासन को सौंपा गया है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Civics Chapter 3 सरकार क्या है?

प्रश्न 5.
“एक व्यक्ति-एक मत” पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
“एक व्यक्ति-एक मत” समानता के विचार पर आधारित है। जाति, वर्ग, लिंग या धर्म के भेदभाव से परे सभी नागरिकों को कतिपय राजनैतिक अधिकार दिए गए हैं। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकार मताधिकार का है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने और अपनी राय व्यक्त करने का समान अधिकार प्राप्त है। राजनीति में प्रत्येक व्यष्टि समान है तथा सरकार बनाने में उसकी बराबर की भागीदारी है।

सरकार क्या है? Class 6 HBSE Notes in Hindi

  1. देश को चलाने के लिए सरकार क्यों आवश्यक है? राष्ट्र स्तर पर कार्य-निर्णय लेने और उन्हें संपन्न कराने के लिए।
  2. सड़क और स्कूल के भवनों का निर्माण कौन कराती है? सरकार।
  3. सरकार क्या है? समाज का एक व्यापक संगठन।
  4. सरकार बनाने की मूल-प्रेरणा क्या है? मनुष्य का यूथचारी गुण और असीम आवश्यकताएँ।
  5. कुछ सरकारी नियम सभी पर लागू क्यों होते हैं? इन नियमों का स्वरूप देशव्यापी होता है। उदाहरणार्थ सीमा की प्रतिरक्षा तथा देश के संसाधनों पर नियंत्रण।
  6. राजनैतिक समानता से क्या तात्पर्य है? प्रत्येक नागरिक को समस्त भेदभाव से रहित अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शक्ति रहना।
  7. व्यवस्थापिका क्या है? सरकार का कानून-निर्माता अंग। उदाहरणार्थ-संसद।
  8. कार्यपालिका क्या है? राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित संपूर्ण मंत्रिपरिषद् जो व्यवस्थापिका द्वारा बनाए गए नियमों का कार्यान्वयन करती है।
  9. न्यायपालिका क्या है? सरकार का वह अंग जो कार्यपालिका, व्यष्टि, संगठन, संस्थान आदि के कार्यों का मूल्यांकन और जाँच करती है।
  10. कौन से चुनाव साथ-साथ नहीं होते? लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव।
  11. निर्वाचक कौन हैं? भारत का प्रत्येक नागरिक।
  12. लोकतंत्र सरकार सत्ता में कब तक बनी रह सकती है? जनता का विश्वास रहने तक या अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने तक।
  13. कानून का क्या अर्थ है? देश की संप्रभुता प्राप्त शक्ति से लागू किया गया सभी नागरिकों पर प्रभावी नियम जो मानव-आचरण से संबंध रखता है।
  14. केन्द्र सरकार क्या है? संविधान की संघ-सूची में वर्णित कार्यों का निश्चय, संपादन और विश्लेषण करने वाली संस्था।
  15. राज्य सरकार क्या है? संविधान की राज्य सूची में वर्णित कार्यों का निश्चय, संपादन और विश्लेषण सुनिश्चित कराने वाली संस्था।
  16. स्थानीय स्वशासन क्या है? जनपद, ब्लॉक और गाँव तीन इकाइयाँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *