HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Exercise 12.3

प्रश्न 1.
यदि 7 मीटर कपड़े का मूल्य ₹ 1470 हो, तो 5 मीटर कपड़े का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल :
7 मीटर कपड़े का मूल्य = ₹ 1470
∴ 1 मीटर कपड़े का मूल्य = ₹ \(\frac{1470}{7}\) = ₹ 2160
∴ 5 मीटर कपड़े का मूल्य = 210 × 5.
= ₹ 1050 उत्तर

प्रश्न 2.
एकता 10 दिन में ₹ 3000 अर्जित करती है। 30 दिन में वह कितना अर्जित करेगी?
हल :
∵ 10 दिनों में एकता अर्जित करती है = ₹ 3000
∴ 1 दिन में एकता अर्जित करेगी = \(\frac{₹ 3000}{10}\) = ₹ 300
∴ 30 दिनों में एकता अर्जित करेगी = 300 × ₹ 30
= ₹ 9000। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 3.
यदि पिछले 3 दिन में 276 मिमी वर्षा होती है, तो एक सप्ताह (7 दिन) में कितने सेमी वर्षा होगी? यह मानते हुए कि वर्षा उसी गति से हो रही है।
हल :
∵ 3 दिन में बारिश = 276 मिमी
1 दिन में बारिश = \(\frac{276}{3}\) मिमी = 92 मिमी
∴ 1 सप्ताह (7 दिन) में बारिश = 92 × 7 मिमी
= 644 मिमी। उत्तर

प्रश्न 4.
5 किग्रा गेहूँ का मूल्य ₹ 91.50 है, तो :
(a) 8 किग्रा गेहूँ का मूल्य क्या होगा?
(b) ₹ 183 में कितना गेहूँ खरीदा जा सकता है ?
हल :
(a) ∵ 5 किग्रा गेहूँ का मूल्य = ₹ 91.50
∴ 1 किग्रा गेहूँ का मूल्य = ₹ \(\frac{91.30}{5}\) = ₹ 18.30
∴ 8 किग्रा गेहूँ का मूल्य = 18.30 × 8 रु. = 146.40 रु.। उत्तर

(b) ∵ ₹ 91.50 रु. में गेहूं खरीदा = 5 किग्रा
∴ ₹ 1 में गेहूं खरीदा = \(\frac{5}{91.5}\) किग्रा
= \(\frac{50}{915}\) किग्रा = \(\frac{10}{183}\) किग्रा
∴ ₹ 183 में गेहूँ खरीदा = \(\left(\frac{10}{183} \times 183\right)\) किग्रा
. = 10 किग्रा। उत्तर

प्रश्न 5.
पिछले 30 दिनों में तापमान 15° सेल्सियस गिरता है। यदि तापमान की गिरावट इसी गति से जारी रहे तो, अगले 10 दिनों में तापमान कितने डिग्री गिरेगा?
हल :
30 दिन में तापमान गिरता है = 15° सेल्सियस
∴ 1 दिन में तापमान गिरता है = \(\left(\frac{15}{30}\right)^{\circ}\) से.
= \(\left(\frac{1}{2}\right)^{\circ}\)
∴ अगले 10 दिन में तापमान गिरेग = \(\left(\frac{1}{2} \times 10\right)^{\circ}\)
= 5° संल्सियस। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 6.
शाइना 3 महीने का किराया ₹ 15000 देती है। उसे पूरे वर्ष का किराया कितना देना होगा, यदि वर्ष भर किराया समान रहे ?
हल :
∵ 3 माह का किराया = ₹ 15000
∴ 1 माह का किराया = ₹ \(\frac{15000}{3}\) = 5000
∴ 1 साल (12 माह) का किराया = ₹ (5000 × 12)
= ₹ 60,000। उत्तर

प्रश्न 7.
4 दर्जन केलों का मूल्य ₹ 180 है। ₹ 90 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं ?
हल :
₹180 में केले खरीदे जाते हैं = 4 दर्जन
= 48 केले
∴ 1 रु. में केले खरीदे जाते हैं = \(\frac{48}{180}\)
∴ ₹ 90 में केले खरीदे जा सकते हैं = \(\frac{48}{180}\) × 90
= 24 केले उत्तर

प्रश्न 8.
72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा है। ऐसी 40 पुस्तकों का भार कितना होगा?
हल :
∵ 72 पुस्तकों का भार = 9 किग्रा
∴ 1 पुस्तक का भार = \(\frac{9}{72}\) किग्रा
∴ 40 पुस्तकों का भार = \(\left(\frac{1}{8} \times 40\right)\) किग्रा
= 5 किग्रा। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 9.
एक ट्रक में 594 किमी चलने पर 108 लीटर डीजल लगता है। 1650 किमी की दूरी तय करने में कितने लीटर डीजल लगेगा?
हल :
∵ 594 किमी चलने पर डीजल का खर्चा
= 108 लीटर
∴ 1 किमी चलने पर डीजल का खर्चा = \(\frac{108}{594}\) लीटर
= \(\frac{2}{11}\) लीटर
∴ 1650 किमी चलने पर डीजल खर्चा = \(\left(\frac{2}{11} \times 1650\right)\)
= (2 × 150) ली.
= 300 लीटर। उत्तर

प्रश्न 10.
राजू ने ₹ 150 में 10 पेन और मनीष ने ₹ 84 में 7 पेन खरीदे। ज्ञात कीजिए किसने पेन सस्ते खरीदे ?
हल :
∵ राजू ने 10 पेन खरीदे = ₹ 150 में
∴ राजू ने 1 पेन खरीदा = ₹ \(\frac{150}{10}\) = ₹ 15 में
∵ मनीष ने 7 पेन खरीदे = ₹ 84 में
∴ मनीष ने 1 पेन खरीदेगा = ₹ \(\frac{84}{7}\) = ₹ 12 में
अतः 12 < 15
∴ मनीष ने पेन सस्ते खरीदे। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Ex 12.3

प्रश्न 11.
अनीश ने 6 ओवर में 42 रन बनाए और अनूप ने 7 ओवर में 63 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए ?
हल :
∵ अनीश ने 6 ओवर में रन बनाए = 42
∴ अनीश ने 1 ओवर में रन बनाए = \(\frac{42}{6}\) = 7
∵ अनूप ने 7 ओवर में रन बनाए = 63
∴ अनूप ने 1 ओवर में रन बनाए = \(\frac{63}{7}\) = 9
अतः 9 > 7
∴ अनूप ने प्रति ओवर ज्यादा रन बनाए। उत्तर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *