HBSE 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 6 काम, आराम और जीवन

Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 6 काम, आराम और जीवन Important Questions and Answers.

Haryana Board 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 6 काम, आराम और जीवन

काम, आराम और जीवन प्रश्न उत्तर HBSE 10th Class प्रश्न 1.
दुर्गाचरण राय ने अपने उपन्यास देबगानेर मर्ये आगमन में क्या उल्लेख किया था?
उत्तर-
दुर्गाचरण राय ने अपने उपन्यास में लिखा कि ब्रह्मा तथा कुछ अन्य देवता धरती पर आकर कलकत्ता की रेलगाड़ी में आकर भ्रमण करते हैं तथा वहाँ के जीवन से अवगत होते हैं।

HBSE 10th Class Important Questions History Chapter 6 काम, आराम और जीवन प्रश्न 2.
शहर का जीवन किन परस्पर विरोधी छवियों और अनुभवों को जन्म दे रहा था?
उत्तर-
शहर का जीवन बढ़ रहा था तथा उसी समय इन शहरों में सम्पन्नता उत्पन्न हुई एक ओर अत्यन्त चमक-दमक थी तो दूसरी ओर अत्यन्त गरीबी, बेरोजगारी आदि फैल रही थी।

काम, आराम और जीवन Important Questions History HBSE 10th Class प्रश्न 3.
आरंभ के कुछ शहरों के नाम बताएँ।
उत्तर-
उर, निप्पुर, मोहनजोदड़ो, हड़प्पा आदि

प्रश्न 4.
आरंभिक शहरों की कुछ विशेषताएँ बताइए।
उत्तर-
पहले के शहर नदी-घाटियों के पास विकसित किए जाते थे, अन्य बस्तियों की अपेक्षा यहाँ अधिक आबादी होती थी। इन शहरों को तभी बसाया जाता था कि जब तक इन स्थानों पर खाद्य पदार्थों की उपलब्धता रहती थी। इन शहरों में व्यापार उद्योग, राजनीतिक सत्ता और अन्य गतिविधियाँ स्थापित किए जाते थे।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 6 काम, आराम और जीवन

प्रश्न 5.
शहरी इलाके के विभिन्न प्रकार कौन-से थे?
उत्तर-
शहरी क्षेत्र कई प्रकार के हो सकते हैं। किसी शहर में स्थाई बाजार होते हैं तो कहीं समय-समय पर बाजार लगते हैं। कई शहर राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों के केंद्र भी कहे जाते हैं। आधुनिक प्रकार के शहरों को महानगर भी कहा जाता है।

प्रश्न 6.
शहरीकरण का क्या अर्थ है?
उत्तर-
वह प्रक्रिया जिसके अंतर्गत किसी शहर या कस्बे का विकास होता है, उसे शहरीकरण कहा जाता है।

प्रश्न 7.
औद्योगिक क्रांति के समय शहर किस प्रकार के थे?
उत्तर-
आरंभ के शहर गाँवों के समान ही थे। औद्योगिक शहरों की स्थापना 18वीं सदी में आरंभ हुई कपड़ा मिलों के लगने के कारण मजदूर इन शहरों में काम करने आते थे।

प्रश्न 8.
औद्योगिक क्रांति के समय के आरंभिक शहरों के नाम बताएँ।
उत्तर-
मैनचेस्टर तथा लीड्स।

प्रश्न 9.
18वीं तथा 19वीं सदी में लंदन की जनसंख्या में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर-
लंदन की आबादी 1750 के दशक में 6,75,000 थी। 19वीं सदी में भी लंदन की आबादी बढ़ने का क्रम जारी रहा। 1810 में आबादी दस सलाख थी जो 1880 में 40 लाख हो गई।

प्रश्न 10.
लंदन में आबादी बढ़ने का क्या कारण था?
उत्तर-
लंदन में सभी व्यवसायों के लोग रहते थे, जैसे-क्लर्क, श्रमिक, फेरीवाले, कुशल कारीगर, वकील आदि। यहाँ केवल पाँच उद्योग ही थे। परंतु पहले विश्वयुद्ध के बाद मोटरकार और बिजली के उपकरणों के उद्योग लगे जिसमें काम करने के लिए लोग दूर क्षेत्रों से आने लगे।

प्रश्न 11.
19वीं सदी में लंदन शहर में अपराध की क्या दशा थी?
उत्तर-
लंदन में आबादी बढ़ने के साथ-साथ अपराध में भी वृद्धि हुई। 1870 के दशक में 20,000 अपराधी लंदन के निवासी थे। कुछ चोर या अपराधी माहिर नहीं थे जो केवल कपड़, सीसे कोयले के ढेर आदि चुराने का काम ही करते थे। परंतु दूसरे प्रकार के चोर ठग, जालसाज, जेबकतरे आदि थे।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 6 काम, आराम और जीवन

प्रश्न 12.
टेनेमेंट्स क्या हैं?
उत्तर-
वे घर या अपार्टमेंट मकान जो गरीब क्षेत्रों में पाए जाते थे तथा जिनके घरों में बहुत आबादी पाई जाती थी, उन्हें टेनेमेंन्ट्स कहा जाता था।

प्रश्न-13.
शहरों में बाहरी क्षेत्रों से लोगों के आने से क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
औद्योगिक क्रांति के पश्चात् मजदूरों ने शहरों में काम के लिए रुख किया। इस कारण शहरों में प्रवास की समस्या उत्पन्न हुई। फैक्ट्री के मालिक द्वारा इन श्रमिकों को रहने की जगह प्रदान नहीं की जाती थी।

प्रश्न 14.
आरंभ में अमीर लोगों की क्या माँग थी?
उत्तर-
आरंभ में अमीर लोगों ने यह माँग की कि झोपड़-पट्टियों को साफ किया जाना चाहिए।

प्रश्न 15.
लंदन शहर को साफ करने के लिए क्या प्रयत्न किए गए?
उत्तर-
लदंन को साफ करने के लिए कई प्रयत्न हुए। बस्तियों में भीड़ कम करना, हरियाली करना, तथा शहरों का विकास योजनाबद्ध रूप में करना प्रमुख थे। प्रथम विश्वयुद्ध के समय किराया नियंत्रण कानून बनाया गया। इसके अतिरिक्त बर्लिन तथा न्यूयॉर्क में अपार्टमेंटस के विशाल ब्लॉकों का निर्माण भी हुआ।

प्रश्न 16.
वास्तुकारों तथा योजनाकारों ने किस प्रकार की अवधारणाओं को प्रस्तुत किया जिसके द्वारा गार्डन सिटी का निर्माण किया जा सकता था?
उत्तर-
कई वास्तुकारों एवं योजनाकारों ने गार्डन सिटी के निर्माण की अवधारणा को प्रस्तुत किया। एबनेजन हावर्ड एक ऐसा शहर चाहते थे जहाँ लोग रहें, काम करें तथा हरियाली बहुत हो। इन विचारों पर बैरी पार्कर और रेमंड अनविन ने न्यू अर्जविक नामक गार्डन सिटी का डिजाइन बनाया। परंतु ऐसे मकानों को केवल अमीर लोग ही खरीद पाने में समर्थ थे।

प्रश्न 17.
विश्वयुद्धों के समय ब्रिटिश राज्य ने किस प्रकार आवास की समास्या को सुलझाने का प्रयास किया?
उत्तर-
ब्रिटिश राज्य ने विश्वयुद्धों के समय स्वयं मजदूरों की आवासीय समस्या सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने 10 लाख घरों का निर्माण किया। जिनमें अधिकतर एक परिवर के लोग रह सकते थे।

प्रश्न 18.
शहरों के फैलने से अन्य समस्या उत्पन्न हुई। वह समस्या क्या थी?
उत्तर-
शहर इतने अधिक फैलते जा रहे थे कि लोगों के रहने की जगह और काम की जगह अत्यन्त दूर हो गई। लोग काम पर पैदल नहीं जा सकते थे। इस कारण परिवहन की आवश्यकता उत्पन्न हुई।

प्रश्न 19.
दुनिया की पहली भूमिगत रेल का उद्घाटन कब किया गया?
उत्तर-
भूमितग रेल का उद्घाटन लंदन मे 10 जनवरी, 1863 में किया गया जिसमें 10,000 यात्रियों ने यात्रा की।

प्रश्न 20.
कुछ लोगों ने भूमिगत रेल के लिए क्या विचार व्यक्त किए?
उत्तर-
कुछ लोगों ने भूमिगत रेल को स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक माना। चारों ओर अस्वास्थ्यकर वातावरण बनता जा रहा था। लोग इन्हें लौह-दैत्य मानने लगे थे। निर्माण की प्रक्रिया में अत्यन्त विनाश होता था।

प्रश्न 21.
क्या भूमिगत रेल सफल साबित हुई? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर-
भूमिगत रेवले अत्यन्त सफल हुई। न्यूयॉर्क, शिकागो, टोकियो आदि में 20वीं सदी तक बहुत बड़े पैमाने पर भूमिगत रेल का निर्माण किया गया इस नेटवर्क के द्वारा लाखों लोगों का काम पर पहुंचना आसान हो मया।

प्रश्न 22.
संयमता आंदोलन क्या था?
उत्तर-
संयमता आंदोलन एक सुधार आंदोलन था जिसे मध्यवर्ग ने इंगलैंड और अमेरिका में 19वीं सदी में आरंभ किया। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य था, मादक पदार्थो जैसे-शराब आदि के सेवन में कमी लाना।।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 6 काम, आराम और जीवन

प्रश्न 23.
18वीं सदी में परिवार की संस्था पर शहरों में क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
18वीं सदी में परिवार समाज की महत्त्वपूर्ण इकाई था जिसका कार्य उपभोग, उत्पादन और राजनीतिक निर्णय करना था। शहरों में वृद्धि के कारण परिवार के सदस्यों के मध्य संबंध ढीले होने लगे। विवाह संस्था लगभग समाप्ति पर पहुँच गई।

प्रश्न 24.
औरतों पर शहरी जीवन का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
ब्रिटेन की उच्च एवं मध्यमवर्गीय औरतें अब स्वयं को अकेला महसूस करने लगी थीं। उनके घर के काम नौकरानियाँ करती थीं। परंतु वेतन प्राप्त करने वाली औरतें अपना जीवन नियंत्रित कर पाती थीं। कई लोगों का यह मानना था कि औरतों को बाहर काम पर नहीं जाना चाहिए। उनके लिए औद्यागिक रोजगार समाप्त होने लगे थे। इस कारण औरतों का स्थान केवल घर तक ही सीमित रह गया था, जबकि आदमी घर के बारह का जीवन संभालने लगे।

प्रश्न 25.
19वीं सदी के आंदोलनो के उद्देश्य क्या थे?
उत्तर-
19वीं सदी में कई आंदोलन चलाए गए। चार्टिज्म में वयस्क पुरुषों के मताधिकार के लिए आंदोलन छेड़ा गया, जबकि दस घंटे के आंदोलन का मुख्य उद्देश्य कारखानों में काम के घंटे निश्चिय करना था। अधिकतर आंदोलन केवल आदिमियों के लिए ही थे। उनके लिए मताधिकार आंदोलन आदि 1870 के दशक में प्रारंभ हुए।

प्रश्न 26.
व्यक्तिवाद क्या है?
उत्तर-
व्यक्तिवाद वह सिद्धांत है जिसमें व्यक्ति की स्वतंत्रता, अधिकारों आदि को महत्त्व दिया जाता है, समुदायों या समूह को नहीं। .

प्रश्न 27.
लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध करने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन सामने आए? . उत्तर-
रविवार तथा अन्य छुट्टियों के साथ मनोरंजन की समस्या उत्पन्न हुई ‘लंदन सीजन’ मानने की परंपरा पुरानी थी। आम लोगों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध नहीं थे। कुछ साधन सरकारी धन से शुरू हुए। सरकार चाहती थी कि ब्रिटेनवासी ब्रिटने की उपलब्धियों के विषय में जाने। अतः उसने पुस्तकालयों, संग्रहालयों आदि का आरंभ किया। शुरू में केवल 15,000 दर्शक ही संग्रहालयों में जाते थे। 1824 से 25 के बीच 127,643 दर्शक और 1846 में 825,901 दर्शक आए। निचले वर्ग के लोग संगीत सभाओं का आयोजन करते। इसके अतिरिक्त श्रमिकों में ब्लैकपूल नामक समुद्री तट प्रसिद्ध हुआ।

प्रश्न 28.
19वीं सदी से पूर्व लोग मनोरंजन किस प्रकार करते थे?
उत्तर-
19वीं सदी से पहले लोग लंदन सीजन मनाते थे। संभ्रांत परिवारों के लोगों को रंगमंच, शास्त्रीय संगीत तथा ओपेरा पसंद थे। जबकि श्रमिक आदि खाली समय में पबों या शराबघरों में जाते थे। जहाँ लोग आपस में बातचीत भी करते थे।

प्रश्न 29.
आनंद बाग क्या था?
उत्तर-
19वीं सदी में आनंद बागों का निर्माण किया गया। इस स्थान पर अमीर एवं सम्पन्न घरों के लोग आते थे जहाँ मनोरंजन, खेलकूद तथा खाने-पीने की उपलब्धियाँ होती थीं।

प्रश्न 30.
पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है? इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं?
उत्तर-
लुई नेपोलियन तृतीय ने स्वयं को सन् 1852 में सम्राट घोषित किया। इसके पश्चात् पेरिस के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ जो बेरॉन हॉसमान नामक वास्तुकार कर रहा था। पहले उसने पेरिस से गरीबों को हटवाया। 17 साल तक यह कार्य चला। जगह-जगह खुली सड़कें, खुले मैदान, बड़े-बड़े पेड़ लगाए गए। इस निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख लोगों को बेघर कर दिया गया। यही लोगों को गलत लगा। लोगों को सड़के अत्यन्त खाली लगीं। उन्हें कई मील चलना पड़ता था।

प्रश्न 31.
उन्नीसवीं सदी तक बंबई की आबादी में किस प्रकार वृद्धि हुई।
उत्तर-
भारत के प्रमुख शहर के रूप में भारत उभरकर सामने आया। 1872 में यहाँ की आबादी 6,44,405 थी, जबकि यही आबादी 1941 में पंद्रह लाख तक पहुंच गई।

प्रश्न 32.
ब्रिटिश शासन के समय प्रेसीडेसी शहर कौन-से थे?
उत्तर-
बंबई, बंगाल तथा मद्रास को प्रेसीडेंसी शहरों के रूप में ब्रिटिश शासन ने घाषित किया।

प्रश्न 33.
बंबई के विषय में जी. जी. अगरकर ने क्या लिखा?
उत्तर-जी. जी. अगरकर ने बंबई के घरों की महलनुमा हवेलियां कहा। सड़कें इतनी चौड़ी थी कि एक साथ 6 घोड़ा गाडियाँ चल सकती थीं। लोग व्यापरिक गलियों में प्रविष्ट होना चाहते थे। गड़ियों की सीटी शोर उत्पन्न करती। लोग जेब में नोट भरकर सौदेबाजी करते नजर आते थे।

प्रश्न 34.
प्रेसीडेंसी शहरों की क्या विशेषता थी?
उत्तर-
प्रेसीडेंसी शहर अत्यन्त महत्त्वपूर्ण थे। यहाँ बंदरगाह, वेयरहाउस, घर, दफ्तर, संग्राहलय, पुस्तकालय तथा शिक्षण संस्थान पाए जाते थे।

प्रश्न 35.
17वीं से 19वीं सदी तक बंबई शहर कैसा था?
उत्तर-
बंबई शहर पहले सात टापुओं का शहर था जिस पर पुर्तगालियों का नियंत्रण 17वीं शताब्दी में था। राजा चार्ल्स द्वितीय के विवाह के पश्चात् बंबई पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया। इसी शहर में सूरत बंदगारह का मुख्यालय स्थापित किया गया। गुजरात से आने वाले कपड़े का निर्यात बंबई से होता था। बंबई 19वीं सदी में एक बेहतरीन बंदगाह के रूप में विकसित हुआं जहाँ से अफीम और कपास का निर्यात होता था।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 6 काम, आराम और जीवन

प्रश्न 36.
बंबई में आवास व्यवस्था प्रकार की थीं?
उत्तर-
आरंभ में बंबई का विकास योजनानुसार नहीं किया गया। सन् 1800 में बंबई फोर्ट एरिया दो भागों में विभाजित था।
एक भाग में नेटिव एवं दूसरे भाग में यूरोपीय रहते थे। इस भाग के उत्तर में यूरोपीय उपनगर और औद्योगिक पट्टी का विकास होने लगा। दक्षिणी क्षेत्र में छावनी थी। 1850 तक बंबई में आवास की समस्या उत्पन्न हुई जो कपड़ा मिलों में काम करने आने वाले लोगों की बढ़ती आबादी के कारण हुई 70 प्रतिशत जनता चालों में रहती जो मजदूर थीं मिलों में काम करने वाले लोग गिरनगाँव में रहते थे; जबकि यूरोपीय अफसर, अमीर पारसी, उद्योगपति आदि बंगलों में रहते। चॉलें अधिकतर बहुमंजिला होती थीं जो महाजनों, ठेकेदारों द्वारा बनवाई जाती थीं।

प्रश्न 37.
1898 में बंबई के इम्प्रवमेंट ट्रस्ट ने किस प्रकार के कार्य किए ?
उत्तर-
बंबई में बढ़ती आबादी, चॉलों में बढ़ती गंदगी ने प्लेग के डर को उत्पन्न किया। इस कारण बंबई का इम्प्रूवमेंट के लिए 1898 में बॉम्बे इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बनाया गया। इस ट्रस्ट काम था-बंबई के मध्य से गरीबों के मकान हटाना। इस कारण 64,000 लोग बेघर हो गए। परंतु उनमें से केवल 14,000 लोगों को ही घर मिल पाए। किरायों में कमी की गई जिस कारण लोगों ने मकान किराए पर देना बंद कर दिया।

प्रश्न 38.
बंबई के भूमि विकास परियोजनाओं के विषय में टिप्पीणी लिखें।
उत्तर-
अधिक से अधिक समुद्री भूमि को प्रयोग करने के लिए 19वीं सदी में व्यवासायिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार एवं नीजि कम्पनियों ने योजनाएं शुरू की। निर्माण का काम मिला। पहाड़ी क्षेत्रों को भी सपाट किया जाता था। 1870 में समुद्री भूमि को विकसित किया जाने लगा। इसके अतिरिक्त 1914 से 1918 तक सूखी गोदी का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् मरीन ड्राइव का निर्माण किया गया।

प्रश्न-39.
19वीं सदी में इंग्लैंड में प्रदूषण किस प्रकार समस्या बन गया?
उत्तर-
19वीं सदी में औद्योगिक परिवर्तन इंग्लैंड में आ चुका था। कोयले का प्रयोग इन फैक्ट्रियों तथा कारखानों में अत्याधिक हो रहा था। चिमनियों से काला धुआँ हवा में फैल जाता था। सभी लोग परेशान होने लग गए थे। धुएँ से बीमारियाँ फैलती थीं तथा कपड़े भी गंदे रहते।।

प्रश्न-40.
सरकारी नियम और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया?
उत्तर-
प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए आरंभ से ही कई कानून बनने लगे। डर्बी, लीड्स, मैनचेस्टर आदि में फैल रहे धुएँ को नियंत्रित करने के लिए 1840 के दशक में कानूनों का निर्माण हुआ। कारखना मालिकों ने भी मशीनों में कुछ परिवर्तन किए। परंतु अधिकतर प्रदूषण नियंत्रण कानून असफल ही रहे। इस प्रकार कालकत्ता में वायु प्रदूषण शुरू से ही था। दलदली जमीन के कारण काली धुंध सर्दियों मे फैल जाती थी। उद्योगों में वाष्प इंजनों का प्रयोग होता था। जो कोयले से चलते थे। 1863 में कलकत्ता में धुआँनिरोध कानून परित किए गए। 1920 में बंगाल स्मोक नुइसेंस कमीशन औद्योगिक धुएँ पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित रिक्त स्थानों को दिए गए उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

(i) सन्……..में दुर्गाचरण राय ने देबागानेर म] आगमन उपन्यास लिखा। (1880, 1890)
(ii) मोहनजोदडो………..के समीप स्थित शहर था (नदी, पहाड़ियों)
(iii) आधुनिक काल में…………ने शहरीकरण के स्वरूप पर गहरा प्रभाव डाला। (औद्योगीकरण, कृषि)
(iv) 1870 के दशक में लंदन में 20,000………रहते थे। (मजदूर, अपराधी)
(v) नवागंतुको के लिए ………….बनाए गए। ((वर्कशॉप, टेनेमेन्ट्स)
(vi) 1887 में लगभग 10 लाख लोग ………….थे। (अमीर, गरीब)
(vii) 1917 की ……………..क्रांति का डर बढ़ गया था। (रूसी, अमेरिकी)
(viii) एबेनेजर हावर्ड ने ……………की अवधारणा प्रस्तुत की। (गॉर्डन सिटी, चॉलों)
उत्तर-
(i) 1880,
(ii) नदी,
(iii) औद्योगीकरण,
(iv) अपराधी,
(v) टेनेमेन्ट्स,
(vi) गरीब,
(vii) रूसी,
(viii) गार्डन सिटी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही (✓) व गलत (✗) की पहचान करें।
(i) दुनिया की पहली भूमिगत रेल 10 जनवरी, 1864 को आरंभ की गई।
(ii) तकरीबन दो मील की रेलवे लाइन बिछाने के लिए 9000 घर गिरा दिय जाते थे।
(iii) शहर पुरुषों और महिलाओं में व्यक्तिवाद की भावना उत्पन्न कर रहा था।
(iv) चार्टिज्म आंदोलन फैक्ट्रियों में काम के घंटे निश्चित करवाने के लिए आरंभ हुआ।
(v) अमीर ब्रिटेनवासियों में लंदन सीजन प्रमुख था।
(vi) 1939 मे ब्लैकपूल स्थित समुद्र तट पर पर्यटकों की संख्या 70 लाख थी।
(vii) 20वीं सदी तक सिनेमा एक अहम् मनोरंजन का साधन बन गया।
उत्तर-
(i) (✗),
(ii) (✗),
(iii) (✓),
(iv) (✗),
(v) (✓),
(vi) (✓),
(vii) (✓)

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 6 काम, आराम और जीवन

प्रश्न 3.
निम्नालिखित में दिए गए विकल्पों में सही का चयन कीजिए-

1. आधुनिक किस्म शहरों को क्या कहा जाता है?
(क) महानगर
(ख) कस्बा
(ग) केंद्र
(घ) उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर-

2. …………….समाज की नैतिकता को लेकर बेचैन थे।
(क) उद्योगपति
(ख) राजनीतक
(ग) परोपकारी
(घ) मजदूर

3. किस वर्ष की जनगणना से पता चलता है कि लंदन में ढाई लाख नौकर थे
(क) 1859
(ख) 1831
(ग) 1862
(घ) 1863

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *