Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Important Questions and Answers.
Haryana Board 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Important Questions History HBSE 10th Class प्रश्न 1.
फ्रांस के किस कलाकार ने चार चित्रों की श्रृंखला बनाई थी?
उत्तर-
फ्रेड्रिक सॉरयू ने सन् 1848 में चार चित्रों की श्रृंखला बनाई थी।
Important Questions History HBSE 10th Class Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय प्रश्न 2.
निरंकुशवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
निरंकुशवाद का अर्थ ऐसी सरकार अथवा शासन व्यवस्था से है जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार की भी कोई रोक नहीं होती। इतिहास में इस प्रकार की राजशाही सरकारों को निरंकुश सरकार का नाम दिया जाता है। ये अत्यंत केंद्रीकृत, सैन्य बल पर आधारित व दमनकारी सरकारें होती थीं।
Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Important Questions History HBSE 10th Class प्रश्न 3.
कल्पनादर्श क्या है?
उत्तर-
कल्पनादर्श एक इस प्रकार के समाज की परिकल्पना है जो इतना अधिक आदर्श है कि उसका सच होना लगभग
नामुमकिन है।
प्रश्न 4.
जनमत-संग्रह से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
जनमत-संग्रह एक ऐसा प्रत्यक्ष मतदान है जिसके द्वारा एक क्षेत्र के सारे लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है।
प्रश्न 5.
फ्रांस में राजतंत्र का अंत कब हुआ?
उत्तर-
1789 की क्रांति के पश्चात् फ्रांस में राजतंत्र खत्म हुआ।
प्रश्न 6.
बास्तील क्या था?
उत्तर-
बास्तील एक किले की भाँति था जो लुई सोलहवें से सम्बन्धित था। इसके पतन के साथ फ्रांसीसी क्रांति जुड़ी हुई मानी जाती है।
प्रश्न 7.
इस्टेट जनरल का चुनाव किस प्रकार होने लगा?
उत्तर-
इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के द्वारा होने लगा। बाद में इसका नाम बदल कर नेशनल एसेंबली कर दिया गया था।
प्रश्न 8.
नेपोलियन के उदय को कैसे समझ सकते हैं?
उत्तर-
फ्रांसीसी क्रांति के पश्चात् लगभग अगले दो वर्षों की परिस्थिति फ्रांस से राजनीतिक अस्थिरता व तोड़-फोड़ एवं संकअ की स्थिति थी। 1971 के संविधान ने चाहे ही फ्रांस में संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना की हो, परन्तु राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण बना रहा। 1799 में नेपोलियन की विजयों ने फ्रांस की स्थिति सुधारी, परन्तु बाद में वह स्वयं फ्रांस का सम्राट बन गया।
प्रश्न 9.
नेपोलियन बोनापार्ट ने क्या-क्या कानून लागू किये?
उत्तर-
नेपोलियन बोनापार्ट ने अनेक कानून लागू किये जिनमें सम्पत्ति की रक्षा तथा माप-तोल प्रणाली इत्यादि थे।
प्रश्न 10.
नेपोलियन ने कौन-सी व्यवस्था समाप्त की?
उत्तर-
नेपोलियन ने सामंती व्यवस्था को समाप्त किया था।
प्रश्न 11.
किस वर्ष में इटली का एकीकरण हुआ था?
उत्तर-
1859-1870 में इटली का एकीकरण हुआ था।
प्रश्न 12.
नेपोलियन का पतन किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर-
सन् 1815 में नेपोलियन का पतन हुआ था।
प्रश्न 13.
हंगरी में किन-किन भाषाओं में बातचीत होती थी?
उत्तर-
हंगरी में आधे लोग मैग्यार भाषा का प्रयोग करते थे और बाकी के लोग अलग-अलग भाषाओं का प्रयोग करते – थे। जैसे गालीसिया में कुलीन वर्ग पोलिश भाषा का प्रयोग करता था।
प्रश्न 14.
यूरोपीय महाद्वीप का सबसे प्रभुत्वशाली वर्ग कौन-सा था?
उत्तर-
यूरोपीय महाद्वीप का सबसे प्रभुत्वशाली वर्ग कुलीन वर्ग था। ये जमीन के मालिक थे।
प्रश्न 15.
इंग्लैंड में औद्योगीकरण कब शुरू हुआ?
उत्तर-
इंग्लैंड में औद्योगीकरण 18वीं सदी के दूसरे भाग में शुरू हुआ था।
प्रश्न 16.
उदारवाद किस शब्द से बना है और इसका क्या अर्थ है?
उत्तर-
उदारवाद अर्थात् Liberalism शब्द लातिन भाषा के शब्द Liber पर आधारित है। उदारवाद का अर्थ है आजाद।
प्रश्न 17.
शुल्क संघ जॉलवेराइन किस वर्ष में स्थापित किया गया था?
उत्तर-
सन् 1834 में शुल्क संघ जॉलवेराइन की स्थापना हुई थी।
प्रश्न 18.
रुढ़िवाद का क्या अर्थ है?
उत्तर-
रूढ़िवाद का अर्थ ऐसे राजनीतिक दर्शन से है जो पंरपरा, स्थापित संस्थानों व रिवाजों पर बल देता है तथा तेज बदलावों के अतिरिक्त क्रमिक व धीरे-धीरे विकास को प्रध निता देता है।
प्रश्न 19.
किन शक्तियों ने मिलकर नेपोलियन को हराया था?
उत्तर-
सन् 1815 में प्रशा, रूस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया जैसी यूरोपीय शक्तियों ने मिलकर नेपोलियन को हराया था।
प्रश्न 20.
किस वर्ष में विएना संधि तैयार हुई थी?
उत्तर-
1815 में विएना संधि तैयार हुई थी।
प्रश्न 21.
इटली के प्रसिद्ध क्रांतिकारी का नाम बताएँ?
उत्तर-
इटली के प्रसिद्ध क्रांतिकारी का नाम था-ज्युसेपी मेत्सिनी।
प्रश्न 22.
ज्युसेपी मेसिनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर-
ज्युसेपी मेत्सिनी का जन्म सन् 1807 में जेनोआ में हुआ था।
प्रश्न 23.
यंग इटली और यंग यूरोप संगठनों की स्थापना किसने की?
उत्तर-
यंग इटली और यंग यूरोप संगठनों की स्थापना ज्युसेपी मेत्सिनी ने की थी।
प्रश्न 24.
यूनानी संघर्ष किस वर्ष में आरंभ हुआ था?
उत्तर-
यूनानी संघर्ष 1821 में आरंभ हुआ था।
प्रश्न 25.
फ्रांस में प्रथम विद्रोह कब हुआ था?
उत्तर-
फ्रांस में प्रथम विद्रोह जुलाई, 1830 में हुआ था।
प्रश्न 26.
लॉर्ड बायरन की मृत्यु कब हुई?
उत्तर-
लॉर्ड बायरन की मृत्यु सन् 1824 में बुखार के कारण से हुई थी।
प्रश्न 27.
पोलिश भाषा की जगह किस भाषा ने ली थी?
उत्तर-
पोलिश भाषा की जगह रूसी भाषा ने ले ली थी।
प्रश्न 28.
कृषक विद्रोह कब हुआ था? उत्तर-1848 में कृषक विद्रोह हुआ था। प्रश्न 29. नारीवाद का क्या अर्थ है?
उत्तर-
नारीवाद का अर्थ है-स्त्री और पुरुष की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक समानता की सोच/चिन्तन के आधार पर महिलाओं के अधिकारों और हितों का ज्ञान करवाना अथवा जानना।
प्रश्न 30.
नृजातीय का क्या अर्थ है?
उत्तर-
नृजातीय का अर्थ है-एक साझा नस्ली, जनजातीय अथवा सांस्कृतिक उद्गम या पृष्ठभूमि जिसे कोई भी समुदाय अपनी पहचान मानता है।
प्रश्न 31.
मारीआन की प्रतिमाएँ कहाँ स्थापित की गई थीं?
उत्तर-
मारीआन की प्रतिमाएँ सार्वजनिक चौकों पर स्थापित की गई थीं।
प्रश्न 32.
उदारवादियों की 1848 की वंति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?
उत्तर-
1830 की क्रान्ति में समय वर्ग की स्त्रियों एव पुरुषों ने संवैधानिक सुधारों के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। फ्रांस में जब 1848 की क्रान्ति हुई तो वहाँ के शासक लुई फिलिप (Louise Phillippe) उनको अपनी गद्दी छोड़कर भागना पड़ा और वहाँ एक गणतंत्र की स्थापना हुई। फ्रांस में होने वाली इस सफलता ने यूरोप के अन्य देशो के उदारवादियों को भी निरंकुशवाद और परतन्त्रता के विरुद्ध लोगों को संघर्ष करने के लिए भढ़काया। फिर क्या था। हर जगह-चाहे वह जर्मनी हो या फिर इटली, पोलैंड और आस्टिंया-हंगरी हो-लोगों ने राष्ट्र-राज्यों की स्थापना, जो प्रजातन्त्र के नियमों पर आधारित हों, संविधान, समाचार-पत्रों की स्वतन्त्रता और संघ बनाने की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष करना शुरु कर दिया।
परन्तु इन वन्तियों और संघर्ष के बावजूद यह उदारवादियों आन्दोलन महिलाओं को रातनीतिक अधिकार दिये जाने के प्रश्न चुप रहा। आर्थिक क्षेत्र में भी ममय वर्ग के उदारवादी अभी भी असमंजस में थे कि जनसाधारण को उन जैसे अधिकार दिए जाने चाहिये या नही। फिर भी इस उदारवादी आन्दोलन का यह परिणाम तो निकला कि किसान-दास (Serfdom) और बन्धुआ मजदूरों (Bonded labour)आदि की प्रथाए! अवश्य समाप्त कर दी गई।
प्रश्न 2.
यूरोप में राष्टंवाद के विकास में संस्कृति के योगदान को दर्शाने के लिए तीन उदाहरण दें।
उत्तर-
राष्ट्रवाद के विकास में जितना योगदान युणे और क्षेत्रीय विकास का रहा उससे भी अधिक महन्वपूर्ण भूमिका संस्कृति (Culture) की भी रही। रुमानीवाद (Romanticism) एक महन्चपूर्ण सांस्कृतिक आन्दोलन था। जिसने एक विशेष प्रकार से राष्ट्रीय भावना का विकास करने में महन्वपूर्ण भूमिका निभाई। रुमानी कवियों और कलाकारों ने तर्क-वितर्क और विज्ञान के महिमागान की आलोचना की और उसके सथान अंतर्दृष्टि और रहस्यवादी भावनाओं पर जोर दिया। उनका प्रयास था कि एक सांझी सांस्कृतिक विरासत और एक सांझे सांस्कृतिक अतीत को राष्ट्र का आधार बनाया जाए। एक सांझी सांस्कृतिक विरासत में कला, काव्य किस्से-कहानियों और संगीत एवं लोककथाओं, लोकगीतों और चित्रों आदि ने भी राष्ट्रवादी भावनाओं को प्रोत्साहित करने में अपना बड़ा सहयोग दिया।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित रिक्त स्थानों को दिए गए उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।
(i) यूनानी स्वतंत्रता का संघर्ष………..में प्रारंभ हुआ था। (1820, 1821)
(ii) नेपोलियन का इटली पर हमला….में हुआ था। (1780, 1797)
(iii) नेपोलियन 1815 में…….युद्ध में हार गया था। (वाटरलू, एलपैंप)
(iv) ज्युसेपी मेत्सिनी का जन्म………….में हुआ था। (1807, 1809)
(v) 1804 की नागरिक संहिता को……….के नाम से जाना जाता है। (नेपोलियन संहिता, आचार संहिता)
(vi) संयुक्त समुदाय के विचार में………..मुख्य था। (उदारवाद, पितृभूमि)
(vii) 19वीं शताब्दी के मध्य में इटली………राज्यों में बँटा था। (सात, आठ)
उत्तर-
(i) 18021
(ii) 1997
(iii) वाटरलू
(iv) 1807
(v) नेपोलियन संहिता
(vi) पितृभूमि
(vii) सात।
निम्नलिखित में से सही (√) व गलत (x) की पहचान करें।
प्रश्न 2.
(i) सार्डिनिया-पीडमॉण्ट 1863 में ऑस्ट्रियाई बलों को हरा पाने में सफल हुआ।
(ii) जहाँ कुलीन वर्ग और सेना का विरोध बढ़ गया, वहीं संसद का सामाजिक आधार कमजोर हो गया।
(iii) 1830 का दशक यूरोप में भारी कठिनाइयाँ लेकर आया।
(iv) जर्मन इलाकों में बड़ी संख्या में राजनीतिक संगठनों ने फ्रैंकफर्ट शहर में मिलकर एक सर्व-जर्मन नेशनल एसेंबली के पक्ष में मतदान नहीं करने का फैसला किया।
(v) 1832 में कुस्तुनतुनिया की संधि ने यूनान को एक स्वतन्त्र राष्ट्र की मान्यता दी।
उत्तर-
(i) x
(ii) √
(iii) √
(iv) x
(v) √
निम्नलिखित में दिए गए विकल्पों में सही का चयन कीजिए।
प्रश्न 3.
(i) क्रांतियों का नेतृत्व उदारवादी-राष्ट्रवादियों ने किया जो…….लोग थे।
(क) मज़दूर
(ख) पूँजीपति
(ग) कलाकार
(घ) शिक्षित मध्यमवर्गीय विशिष्ट
उत्तर-
(घ) शिक्षित मध्यमवर्गीय विशिष्ट
(ii) पंद्रहवी सदी में यूनान निम्नलिखित राज्य का हिस्सा था
(क) ऑटोमन
(ख) फ्रांस
(ग) जर्मन
(घ) पोलैण्ड
उत्तर-
(क) ऑटोमन
(iii) यूरोपीय देशों में गरीबी के विरुद्ध किसान-मजदूर निम्न वर्ष में विद्रोह कर रहे थे
(क) 1847
(ख) 1848
(ग) 1849
(घ) 1845
उत्तर-
(ख) 1848
(iv) 1815 के बाद वर्षों में दमन के भय ने निम्न को भूमिगत कर दिया
(क) उदारवादी
(ख) राष्ट्रवादियों
(ग) उदारवादी-राष्ट्रवादियों
(घ) कोई भी नहीं
उत्तर-
(ग) उदारवादी-राष्ट्रवादियों
(v) भूमिगत संगठन जिसका निर्माण ज्युसेपी मेत्सिनी वह था
(क) मार्सेई में यंग इटली
(ख) बर्न में यंग यूरोप
(ग) कोई भी नहीं
(घ) क तथा ख दोनों
उत्तर-
(घ) क तथा ख दोनों
(vi) जुलाई क्रांति से ब्रूसेल्स में भी विद्रोह भड़क गया जिसके फलस्वरूप वह निम्नलिखित से अलग हो गया
(क) यूनाइटेड किंगडम ऑफ द नीदरलैण्डस्
(ख) फ्रांस
(ग) जर्मनी
(घ) उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर-
(क) यूनाइटेड किंगडम ऑफ द नीदरलैण्डस्
(vii) ‘जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है, ये निम्नलिखित ने कहा-
(क) लुई फिलिप
(ख) मैटरनिख
(ग) ज्युसेपी मेत्सिनी
(घ) उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर-
(ख) मैटरनिख