Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 10 रेगिस्तान में जीवन Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 10 रेगिस्तान में जीवन
HBSE 7th Class Geography रेगिस्तान में जीवन Textbook Questions and Answers
रेगिस्तान में जीवन HBSE 7th Class Geography प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) विश्व में कौन-से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?
उत्तर:
तापमान के आधार पर रेगिस्तान दो प्रकार के हो सकते हैं। गर्म तथा ठंडे रेगिस्तान।
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर:
अफ्रीका में।
(ग) लाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या
उत्तर :
लद्दाख की जलवायु शीतल और शुष्क है।
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या
उत्तर:
गोंपा दर्शन तथा हिमनदों की सैर प्रमुख आकर्षण है।
(च) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर:
गर्म वायु से बचने के लिये ये लोग भारी वस्त्र पहनते
(छ) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर:
लद्दाख में शरपत (विलो) और पापलर के वृक्ष उगते हैं।
रेगिस्तान में जीवन प्रश्न उत्तर HBSE 7th Class Geography प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है:
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
उत्तर:
(ii) उत्तरी।
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु।
उत्तर:
(ii) गर्म।
(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं:
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध।
उत्तर:
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान।
(घ) रेगिस्तान की विशेषता है:
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
उत्तर:
(i) विरल वनस्पति।
(च) लद्दाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है:
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(ii) बौद्ध मठ
उत्तर:
(ii) बौद्ध मठ।
(छ) मिन निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है:
(i) गेहूँ
(ii) मकई
(ii) कपास
उत्तर:
(iii) कपास।
रेगिस्तान में जीवन कक्षा 7 HBSE Geography प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:
(क) मरुउद्यान | (i) लीबिया |
(ख) बिड्इन | (ii) बौद्ध मठ |
(ग) तेल | (iii) हिमनद |
(घ) गैंग्री | (iv) जल के साथ गर्त |
(च) लामायुरू | (v) सहारा |
उत्तर:
(क) (iv)
(ख) (v)
(ग) (i)
(घ) (iii)
(ङ) (ii)
प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।
उत्तर:
रेगिस्तान में अल्प वनस्पति का कारण वह की जब वायु तथा मृदा है रेगिस्तान में वर्षा नदी के बराबर होती है। तथा मृदा अनुपजाऊ और आर्द्रता रहती होती है।
(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर:
सहारा मरुस्थल की जलवायु अति गर्म है। यहाँ गर्म पवनें चलती हैं तथा धूल उड़ती है। इसलिये धूल तथा गर्म पवनों से बचने के लिये लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
प्रश्न 5.
मानचित्र कौशल:
(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान को चिह्नित करें।
(घ) गैंग्री
(ख) भारत के रूपरेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जासकर श्रेणी, लद्दाख एवं जोजीला दर्रा को चिह्नित करें।
उत्तर:
छात्र JPH एटलस की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 6.
आओ खेलें: रेगिस्तानी खेल
कक्षा में किए जा सकने वाले इस क्रियाकलाप में सभी विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। शिक्षक/शिक्षिका रेगिस्तानी जंतुओं की सूची बनाएंगे। सूची में जंतुओं की संख्या उतनी ही होगी जितनी कि कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या। स्तनपायी, चिड़ियों एवं सरीसृप जंतुओं की श्रेणियों से जंतुओं को चुना जा सकता है। स्तनपायी जंतुओं में ऊँट, याक, लोमड़ी, भेड़, बकरी, एंटीलोप आदि. चिड़ियों में रैवेन, चील, गिद्ध, टर्की आदि तथा सरीसृप में साँप प्रजातियाँ सम्मिलित किए जा सकते हैं।
प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक रेगिस्तानी जंतु निर्धारित करें। छात्र से उस जंतु के तीन लक्षणों को सादे कागज पर लिखने के लिए कहें। (विद्यार्थी 10 सेंटीमीटर x 15 सेंटीमीटर आकार के सूची पत्र का उपयोग कर सकते हैं।) किस प्रकार के रेगिस्तान में ये पाए जाते हैं ? अनुकूलता के प्रकार ? मानव के लिए उपयोगिता जैसे प्रश्नों के उत्तर दिए जा सकते हैं।
अनुमान के खेल में ये लक्षण संकेतों के रूप में उपयोग किए जाएँगे। एक बोर्ड पर तीन कॉलम बनाएँ – स्तनपायी जीव, चिड़िया एवं सरीसृप। प्रत्येक श्रेणी के नीचे कॉलम में एक कागज चिपकाएँ। कक्षा को तीन-चार भागों में विभाजित कर सकते हैं। इस ‘रेगिस्तानी खेल’ में वे एक-दूसरे के साथ स्पर्धा करेंगे। अब प्रत्येक समूह सही उत्तर जानने का प्रयास करेगा। कक्षा को समझाएँ कि वे अनुमान करें कि कागज़ पर दी गई विशेषताएँ किस जंतु से मिलती हैं। जैसे :
- गर्म रेगिस्तान के पशु।
- रेत से बचने के लिए दोहरी बरौनियाँ होती हैं।
- खाल से पानी की बोतलें बनाई जाती हैं।
सही उत्तर ‘ऊँट’ है। विद्यार्थियों में से किसी एक ने इस जंतु पर कार्ड बनाया होगा। उस विद्यार्थी को उत्तर नहीं देना होगा। सही उत्तर के लिए दस अंक दिए जाएँ। इस खेल से विद्यार्थी रेगिस्तान को समझ सकेंगे। इसी खेल को आप विभिन्न प्रकार के फल-फूल तथा लोगों के वस्त्र आदि को उदाहरण के रूप में लेकर भी खेल सकते हैं।
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
1. सहारा में चलवासी …………………. तथा …………………. लोग हैं।
2. हिमालय पार की स्थिति से लद्दाख में …………………. बहुत विकसित है।
3. सहारा रेगिस्तान का मुख्य पशु …………………. है।
4. लद्दाख का मुख्य पशु …………………. है।
5. रेगिस्तान में आबादी तथा वनस्पति केन्द्रण …………………. .हैं।
6. …………………. मरुस्थल में वे स्थान है जहाँ आबादी दिखाई पड़ती है।
7. सहारा …………………. के नाम से भी जाना जाता है।
8. सहारा का क्षेत्रफल …………………. वर्ग कि. मी. है।
9. विश्व में सबसे बड़ा मरुस्थल …………………. है।
उत्तर:
1. बिडूइन और टयूरंग
2. पर्यटन
3. ऊँट
4. याक
5. मरुउद्यान
6. मरुउद्यान
7. अल खेला
8. मिलियन
9. सहारा।
प्रश्न 2.
बताइये कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
1. बौद्ध मठों को गोम्पा कहते है।
2. सहारा रेल व सड़क द्वारा जुड़ा है।
3. याक को सहारा में रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।
4. सहारा मरुस्थल विश्व का सबसे ठंडा मरुस्थल है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. असत्य
4. असत्य
5. सत्य।
प्रश्न 3.
निम्न के जोड़े बनायें :
‘क’ | ‘ख’ |
1. ऊँट | (क) लद्दाख |
2. याक | (ख) सहारा |
3. लेह | (ग) चलवासी |
4. बिडइन | (घ) बौद्ध |
5. गोम्पा | (ङ) राजधानी |
उत्तर:
1. (ख)
2. (क)
3. (ङ)
4. (ग)
5. (घ)
प्रश्न 4.
सही उत्तर चुनें:
1. अल खेला नाम है:
(क) सहारा मरुस्थल का
(ख) थार मरुस्थल का
(ग) लद्दाख का
(घ) राजस्थान मरुस्थल का
उत्तर:
(क) सहारा मरुस्थल का।
2. मरुउद्यान मरुस्थल में वे स्थल हैं जहाँ पर कुछ:
(क) जल पाया जाता है
(ख) वनस्पति पाई जाती है
(ख) बस्तियाँ पाई जाती हैं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपरोक्त सभी
3. सहारा में औसत वार्षिक वर्षा है:
(क) 50 से.मी.
(ख) 25 से.मी.
(ग) 45 से.मी.
(घ) 30 से.मी.
उत्तर:
(ख) 25 से.मी.
4. सहारा मरुस्थल है:
(क) अफ्रीका में
(ख) इराक में
(ग) तिब्बत में
(घ) चीन में
उत्तर:
(क) अफ्रीका में।
5. कौन-सा धर्म लद्दाख में आज भी जीवित है ?(
क) हिन्दू
(ख) ईसाई
(ग) ताओं
(घ) बौद्ध
उत्तर:
(घ) बौद्ध।
HBSE 7th Class Geography रेगिस्तान में जीवन Important Questions and Answers
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
सहारा की प्रमुख वनस्पति का नाम लिखो।
उत्तर:
नागफनी, कीकर, अकेसिया जैसी कंटीली झाडियाँ।
प्रश्न 2.
मरुउद्यान क्या है?
उत्तर:
मरुस्थलीय भाग में किसी जलराशि के आस-पास पाये जाने वाले आबादी वाले प्रदेश को मरुउद्यान कहते हैं।
प्रश्न 3.
सहारा किस प्रकार मरुस्थल में बदल गया?
उत्तर:
लाखों वर्ष पहले सहारा वनस्पति से ढका हुआ था। लेकिन मानव क्रियाओं और प्राकृतिक दशाओं के कारण यह एक मरुभूमि में बदल गया।
प्रश्न 4.
मरुस्थल के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
मरुस्थल दो प्रकार के होते हैं:
- गर्म मरुस्थल
- ठंडे मरुस्थल
प्रश्न 5.
सहारा मरुस्थल में कौन-सी कृषि की जाती है?
उत्तर:
सहारा मरुस्थल में मरुउद्यान में खजूर तथा मोटे अनाजों की कृषि की जाती है।
प्रश्न 6.
लद्दाख से होकर बहने वाली नदियों के नाम लिखें।
उत्तर:
सिन्धु नदी लद्दाख के बीच से होकर बहती है इसके अतिरिक्त शोक शुरू तथा जस्कर अन्य नदियाँ है।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
लद्दाख क्षेत्र की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
लद्दाख भारत के जम्मू-कश्मीर प्रान्त के पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी विशेषता है कि यह क्षेत्र उच्च पर्वत भू-भाग से घिरा है तथा यहाँ शुष्कता अधिक है। वर्षा नाममात्र की है।
प्रश्न 2.
लद्दाख में किस प्रकार की कृषि की जाती हैं?
उत्तर:
लद्दाख अति ठंडा मरुस्थल है लकिन यहाँ धूप इतनी तेज होती है कि फसलें शीघ्र ही पक जाती हैं। इसलिये कुछ क्षेत्रों में गेहूँ पैदा किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में जौ पैदा होता है।
प्रश्न 3.
लद्दाख की भौगोलिक स्थिति बताइये।
उत्तर:
लद्दाख भारत के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित है। यह जम्मू और कश्मीर प्रांत में है। यह काराकोरम और लद्दाख श्रेणियों से घिरा है। लद्दाख 4000 मी. की ऊँचाई पर है। यहाँ कई दर हो जोजीला दर्श कश्मीर घाटी और लद्दाख के मध्य है।
प्रश्न 4.
सहारा रेगिस्तान की जलवायु दशाएँ क्या हैं?
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक गर्म एवं | शुष्क है। यहाँ वर्षा अल्पकाल के लिए होती है। आकाश बादल रहित एवं स्वच्छ होता है। दिन अत्यधिक गर्म होते हैं, जबकि रातें अत्यधिक ठंडी होती हैं।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
लद्दाखी लोगों की जीवनचर्या को बदलने के लिये सरकार ने क्या कदम उठाये हैं?
उत्तर:
लद्दाखी लोगों की जीवनचर्या बदलने के लिये सरकार ने निम्न कदम उठाये हैं :
- पर्यटन उद्योग को विकसित किया जा रहा है।
- संचार के साधनों में सुधार किया जा रहा है।
- जल विद्युत परियोजनाओं के विकास से जल संसाधनों की क्षमता का दोहन किया जा रहा है।
- सिंचाई सुविधाओं का विकास करना।
- पारम्परिक वृक्षों को लगाना।
- स्थानीय जानवरों की नस्लों को सुधारना।
प्रश्न 2.
सहारा तथा लद्दाख के लोगों के जीवन की तुलना करें।
उत्तर:
सहारा के लोगों का जीवन (Life of the People of Sahara) : सहारा अफ्रीका का गर्म मरुस्थल है। यहाँ के लोग अधिकतर अरब के मुसलमान हैं। अधिक गर्मी के कारण यहाँ के लोग मरुउद्यान के आसपास स्थायी रूप से रहते हैं अन्यथा अधिकतर लोग चलवासी जीवन व्यतीत करते हैं। मरुउद्यान के समीप लोग छोटे-छोटे गाँवों में रहते हैं। ये लोग खजूर उगाते हैं।
यही यहाँ की मुख्य फसल है। चलवासी लोग अपने जानवरों जिनमें ऊँट, भेड़, बकरी आदि होते हैं के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं। इनका भोजन दूध, माँस आदि होता है। ये लोग ऊपर से नीचे तक ढकने वाले वस्त्र पहनते हैं जिसे चोगा कहा जाता है। यह इनको गर्म हवाओं से बचाता है। यहाँ के ये लोग बदू (बेदुइन) कहलाते हैं। कुछ लोग बैरवर्स कहलाते हैं जो अरब के मुस्लिम हैं।
लद्दाख के लोगों का जीवन (Life of the People of Ladakh) : लद्दाख भारत के जम्मू तथा कश्मीर राज्य का उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र है। यह ठंडा मरुस्थल है। यह कराकोरम पर्वत तथा हिमालय पर्वत से घिरा हुआ है। यह भाग पर्वतों के कारण अन्य भागों से अलग पड़ जाता है। जाड़ों में यहाँ अधिक सर्दी होती है।
लद्दाख में अधिकतर मुसलमान रहते हैं। यहाँ बौद्ध धर्म के अनुयायी – भी हैं। ये लोग एक समूह के रूप में काम करते हैं। इस क्षेत्र में सरकार ने कुछ जल विद्युत केन्द्र भी बना दिये हैं। यहाँ के कुछ लोग चलवासी जीवन भी व्यतीत करते हैं जो अपनी भेड़ तथा बकरियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भोजन की तलाश में ले जाते हैं। लद्दाख को प्राय: छोटा तिब्बत कहा जाता है क्योंकि यहाँ की सभ्यता कुछ सीमा तक तिब्बत की सभ्यता से मिलती-जुलती है।
रेगिस्तान में जीवन Class 7 HBSE Notes in Hindi
1. सहारा मरुस्थल (Sahara Desert) : सहारा मरुस्थल अफ्रीका में स्थित विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है तथा उत्तरी अफ्रीका में पश्चिम में अटलांटिक महासागर से पूर्व में लाल सागर तक फैला है। एटलस पर्वत इसके दक्षिण-पश्चिम में हैं। सहारा मरुस्थल का एक चौथाई भाग रेत से ढका है। मरुस्थल में कहीं-कहीं मरुउद्यान (Oasis) पाये जाते हैं। ताजे पानी की प्रमुख झील चाड है।
2. जलवायु (Climates) : सहारा में गर्म तथा शुष्क जलवायु पाई जाती है। विश्व का सबसे अधिक तापमान यहाँ रिकार्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 55° से. तक चला जाता है। वर्षा बिल्कुल नहीं है।
3. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation) : सहारा में शुष्क और गर्म जलवायु होने के कारण वनस्पति नहीं के बराबर मिलती है। यहाँ नागफनी, कीकर अकेसिया आदि वृक्ष पाये जाते हैं।
4. कृषि (Agriculture) : मरुउद्यानों के पास खजूर मोटे अनाज सब्जियाँ आदि उगाई जाती हैं। ऊँट यहाँ का प्रमुख जानवर है।
5. लद्दाख (Ladakh) : लद्दाख भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त के पूर्वी भाग में स्थित है। यह क्षेत्र ऊँचे पर्वत तथा भू-भाग की शुष्कता के लिये प्रसिद्ध है। इसका कुल क्षेत्रफल 98000 वर्ग कि.मी. है। लद्दाख में कई दरें हैं जो 4800 मी. की ऊंचाई पर हैं। यह प्रदेश छाया प्रदेश में आ जाता है इसलिये यहाँ वर्षा बहुत कम होती है।
6. कृषि (Agriculture) : यद्यपि यह एक ठंडा मरुस्थल है किंतु तेज धूप के कारण फसलें शीघ्र पक जाती हैं। यहाँ मई में फसल बोई जाती है और सितम्बर में काट ली जाती है। 3000 मी. के नीचे के क्षेत्रों में गेहूँ मुख्य फसल है। अन्यत्र जौ पैदा की जाती है। फलों की भी खेती की जाती है। जैसे सेब, तरबूज, अंगूर, शहतूत आदि तथा भिन्न प्रकार की सब्जियाँ उगाई जाती हैं। सभी लोग पशु रखते हैं। जैसे गाय, भेड़, बकरियाँ आदि। लेह लद्दाख की राजधानी हैं और व्यापारिक तथा प्रशासनिक नगर है। लद्दाख में पर्यटन विकसित है जो लोगों की आय का प्रमुख स्रोत हैं।