HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

HBSE 7th Class Geography हमारी पृथ्वी के अन्दर Textbook Questions and Answers

हमारी पृथ्वी के अन्दर प्रश्न उत्तर HBSE Class 7 प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) पृथ्वी की तीन परतें क्या हैं?
उत्तर:
पृथ्वी की तीन परतें हैं:

  1. पर्पटी (Crust)-पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह।
  2. मैंटल (Mantle)-यह पर्पटी के ठीक नीचे पाई जाती है।
  3. क्रोड (Core)-पृथ्वी की सबसे आंतरिक परता

(ख) शैल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी की पर्पटी को बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहते हैं।

(ग) तीन प्रकार की शैलों के नाम बताएँ।
उत्तर:
तीन प्रकार की शैल हैं:

  1. आग्नेय शैल (Igneous rocks)।
  2. अवसादी शैल (Sedimentary rocks)।
  3. कायांतरित शैल (Metamorphic rocks)।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

(घ) बहिर्मेंदी और अंतर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
बहिर्भेदी शैल : इनका निर्माण ज्वालामुखी लावा के बाहर निकलकर पृथ्वी की सतह पर जमा हो जाने से होता है। यह ठंडा होकर ठोस बन जाता है। इस प्रकार बने शैल को बर्हिभेदी शैल कहते हैं। उदाहरण बेसाल्ट जिससे दक्कन का पठार बना है। अंतर्भेदी शैल : द्रवित मैग्मा कभी-कभी भूपर्पटी के अंदर गहराई में ही ठंडा हो जाता है। इस प्रकार बने ठोस शैलों को अंतर्भेदी आग्नेय शैल कहते हैं। धीरे-धीरे ठंडा होने पर ये बड़े दानों का रूप ले लेते हैं। ग्रेनाइट ऐसे ही शैल का उदाहरण है।

(ङ) शैल चक्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की क्रिया को शैल चक्र कहते हैं।

(च) शैलों के क्या उपयोग हैं?
उत्तर:
शैलों का उपयोग:

  1. शैल हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं।
  2. इनसे सड़कों तथा भवनों का निर्माण होता है।
  3. शैल के टुकड़ों का प्रयोग खेल में भी किया जाता है।
  4. कुछ शैल का उपयोग नमक आदि के रूप में भी किया जाता है।
  5. शैल से सुंदर मूर्तियाँ भी बनाई जाती हैं।

(छ) कायांतरित शैल क्या हैं?
उत्तर:
आग्नेय तथा अवसादी शैलों का ताप तथा दाब के कारण रूप बदल जाता है। इन्हें कायांतरित शैल कहते हैं।

Class 7 History Chapter 2 Question Answer Geography HBSE प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
(क) द्रवित मैग्मा से बने शैल _________.
(i) आग्नेय
(ii) अवसादी
(iii) कायांतरित।
उत्तर:
(i) आग्नेय

(ख) पृथ्वी की सबसे भीतरी परत _________.
(i) पर्पटी
(ii) क्रोड
(iii) मैंटल।
उत्तर:
(ii) क्रोड

(ग) सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदाहरण
(i) शैल
(ii) खनिज
(iii) जीवाश्म।
उत्तर:
(ii) खनिज

(घ) शैल जिसमें जीवाश्म होते हैं ___________.
(i) अवसादी शैल
(ii) कायांतरित शैल
(iii) आग्नेय शैल।
उत्तर:
(i) अवसादी शैल

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

(ङ) पृथ्वी की सबसे पतली परत है
(i) पर्पटी
(ii) मैंटल
(iii) क्रोड।
उत्तर:
(i) पर्पटी

HBSE 7th Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ:
(क) क्रोड – (i) स्लेट में बदलता है।
(ख) खनिज – (ii) सड़क एवं इमारत बनने के लिए उपयोग होता है।
(ग) शैल – (iii) सिलिका एवं ऐलुमिना से बनता
(घ) चिकनी मिट्टी – (iv) इसका एक निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है।
(ङ) सियाल – (v) सबसे भीतरी परत।
उत्तर:
(क) (v)
(ख) (iv)
(ग) (ii)
(घ) (i)
(ङ) (iii)

प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं।
उत्तर:
पृथ्वी के केंद्र तक पहुँचने के लिए समुद्र की सतह पर 6000 कि. मी. की गहराई तक खोदना होगा जो बिल्कुल असंभव है। मनुष्य अभी 6 किमी. तक ही पृथ्वी के अंदर पहुँच सका है। इसलिए हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते।

(ख) अवसादी शैल अवसाद से बनती है।
उत्तर:
शैल लुढ़क कर या एक-दूसरे से टकरा कर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती है। इन छोटे कणों को अवसाद कहते हैं। ये अवसाद हवा, जल आदि के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचा कर जमा कर दिए जाते हैं। ये अवसाद दबकर कठोर हो जाते हैं और शैल की परत बन जाते हैं। इनको अवसादी शैल कहते हैं।

(ग) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।
उत्तर:
अवसादी शैल उच्च दाब एवं ताप के कारण कायांतरित शैल में परिवर्तित हो जाते हैं। चूना पत्थर भी दाब एवं ताप के कारण संगमरमर में बदल जाता है।

5. आओ खेलें (Let’s Fun)
(क) निम्न वस्तुओं में उपयोग किए गए खनिजों की पहचान करें।
(ख) विभिन्न खनिजों से बनी कुछ अन्य वस्तुओं के चित्र बनाएँ।
HBSE 8th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर 1
उत्तर:
(क) लौह अयस्क, सोना, पीतल।
(ख) छात्रों के करने के लिए।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों को भरिए
(i) पृथ्वी का अधिकतर भाग ………………….. चट्टानों से बना है।
(ii) शैल …………….. से बनी है।
(iii) बेसाल्ट …………….. शैल का उदाहरण है।
(iv) आग्नेय चट्टानों को …………….. चट्टानें कहते हैं।
(v) उत्पत्ति के आधार पर ….प्रकार की चट्टानें। होती हैं।
उत्तर:
(i) आग्नेय
(ii) खनिज मिश्रण
(iii) आग्नेय
(iv) प्राथमिक
(v) तीन।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के सामने सत्य और असत्य लिखिए:
1. मैग्मा पिघली शैल है।
2. अवसादी शैल रूपांतरण द्वारा बनती है।
3. चौका मिट्टी एक अवसादी शैल है।
4. हीरा का संबंध एक अवसादी शैल से होता है।
5. पृथ्वी के केंद्र के विषय में प्रत्यक्ष जाना जा सकता है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. असत्य
5. असत्य।

प्रश्न 3.
निम्न का उचित उत्तर दीजिए:
(i) निम्न में से कौन-सा खनिज इंधन है?
(क) लोहा
(ख) कोयला
(ग) चूना
(घ) जिप्समा
उत्तर:
(ख) कोयला

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

(ii) निम्न में से कौन-सा आग्नेय शैल है?
(क) बेसाल्ट
(ख) नीस
(ग) बालू पत्थर
(घ) चूना पत्थर।
उत्तर:
(क) बेसाल्ट

(iii) दक्कन पठार का निर्माण हुआ है।
(क) ग्रेनाइट शैल से
(ख) बेसाल्ट से
(ग) चूना पत्थर से
(घ) नीस।
उत्तर:
(ख) बेसाल्ट से

(iv) पृथ्वी की दूसरी परत है:
(क) पर्पटी
(ख) बाह्य क्रोड
(ग) सीमा
(घ) मैंटल।
उत्तर:
(घ) मैंटल।

(v) पृथ्वी की त्रिज्या की लंबाई है।
(क) 6371 किलोमीटर
(ख) 5317 किलोमीटर
(ग) 7153 किलोमीटर
(घ) 9153 किलोमीटर
उत्तर:
(क) 6371 किलोमीटर

HBSE 7th Class Geography हमारी पृथ्वी के अन्दर Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सियाल क्या है?
उत्तर:
सियाल : यह भू-पर्पटी की ऊपरी परत है। यह हल्की परत है। इसकी रचना सिलिकेट तथा एल्युमिनियम से हुई है। इसका घनत्व 2.7 से 2.9 तक है।

प्रश्न 2.
सीमा क्या है?
उत्तर:
यह भूपर्पटी की निचली परत है। इसका घनत्व 3.00 से 4.75 तक है। इसकी रचना सिलिकेट और मैग्नीशियम से हई।

प्रश्न 3.
पृथ्वी के क्रोड के प्रमुख संघटकों के नाम बताएँ।
उत्तर:
लोहा तथा निकिल पृथ्वी के दो क्रोड के प्रमुख संघटक हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

प्रश्न 4.
पृथ्वी की प्रमुख शैलों के नाम बताएँ।
उत्तर:
आग्नेय शैल, अवसादी शैल तथा कायांतरित शैल।

प्रश्न 5.
विश्व की सबसे गहरी खान कहाँ स्थित है?
उत्तर:
विश्व की सबसे गहरी खान दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। इसकी गहराई लगभग 4 किलोमीटर है।

प्रश्न 6.
पृथ्वी का आयतन पृथ्वी की विभिन्न परतों में किस प्रकार विभाजित है?
उत्तर:
पृथ्वी के आयतन का 0.5 प्रतिशत हिस्सा ही पर्पटी है। 16 प्रतिशत मैंटल तथा 83 प्रतिशत हिस्सा क्रोड है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आग्नेय शैलों को मूलभूत शैल क्यों कहते हैं?
उत्तर:
ये शैलें पिघले लावा मैग्मा से बनती हैं। पृथ्वी के अंदर व ऊपर मैग्मा के ठंडे होने से आग्नेय शैलों का निर्माण होता है। सामान्य रूप से पृथ्वी पर आग्नेय शैल सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती हैं। पृथ्वी की भूपर्पटी का दो-तिहाई भाग इन्हीं शैलों से बना है। इसीलिए इन्हें प्राथमिक शैल या मूलभूत शैल कहते हैं।

प्रश्न 2.
शैल किसे कहते हैं? शैलों के विभिन्न प्रकार कौन-से हैं?
उत्तर:
पृथ्वी की पर्पटी कई प्रकार की शैलों से निर्मित है। पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहा जाता है। शैलें विभिन्न रंग, आकार व स्वरूप की होती हैं। शैलों को मुख्यतः तीन रूपों में विभाजित किया जाता है – (i) आग्नेय शैल, (ii) अवसादी शैल, (iii) कायांतरित शैल। आग्नेय शैल प्राथमिक शैल कहलाती है क्योंकि इसी से अन्य प्रकार की शैलों का निर्माण होता है।

प्रश्न 3.
महाद्वीपीय पर्पटी सिएल व महासागरीय पर्पटी सिमै क्यों कहलाती है?
उत्तर:
महाद्वीपीय पर्पटी सिलिका और ऐलुमिना जैसे खनिजों से निर्मित है इसे सिलिका का आरंभिक अक्षर ‘सि’ तथा एलुमिना के प्रारंभिक शब्द एल के आधार पर सिएल कहते हैं। महासागर की पर्पटी मुख्यतः सिलिका और मैग्नीशियम से निर्मित है। इसलिए इनके प्रारंभिक शब्दों सि + मै के योग के आधार पर इस सिमै कहते हैं।

प्रश्न 4.
पृथ्वी की आंतरिक परत कौन-सी है?
उत्तर:
पृथ्वी की तीन परतें हैं-पर्पटी, मैंटल व क्रोडा क्रोड पृथ्वी की आंतरिक परत है। इसकी क्रिया लगभग 3500 किलोमीटर है। यह मुख्यतः निकल व लोहे की बनी होती है इसलिए इनके प्रारंभिक शब्दों के आधार पर इसे निफे (नि-निकिल तथा फे-फैरस) कहते हैं। केंद्रीय कोड का तापमान और दाब उच्च होता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथ्वी की संरचना के विषय में एक अनुच्छेद लिखें।
उत्तर:
पृथ्वी स्थलमंडल का भाग है। यह तीन प्रकार की शैलों से निर्मित है। आग्नेय, अवसादी तथा कायांतरित शैलों से पृथ्वी का निर्माण हुआ है। महाद्वीप तथा द्वीप पृथ्वी के ही अंग हैं। पृथ्वी की संरचना शैल और खनिजों से हुई है। इसकी अनेक परतें हैं। बाह्य परत को भूपर्पटी (Outer Crust) कहते हैं। पृथ्वी के केंद्रीय भाग को आंतरिक क्रोड या धात्विक क्रोड (Interior Core of the Earth) कहते हैं। पृथ्वी की गहराई में जाते हुए तापमान 32 मीटर की गहराई पर 1° तापमान की दर से बढ़ता जाता है। पृथ्वी की आंतरिक क्रोड बहुत गर्म होने के कारण पिघली अवस्था में है, फिर भी ऊपर के भार के कारण यहाँ की शैलें ठोस होती हैं। चित्र द्वारा पृथ्वी की संरचना का सही ज्ञान किया जा सकता है। पृथ्वी के अंदर की चट्टानी-संरचना के चारों कोशों या खोलों को देखो। तुम देखोगे कि गहराई के साथ चट्टानों कां घनत्व बढ़ता है। सबसे अधिक तापमान आंतरिक क्रोड का होता है।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

प्रश्न 2.
अंतर स्पष्ट करिए:
(i) आग्नेय तथा अवसादी शैल
उत्तर:

आग्नेय शैल (Igneous Rock) अवसादी शैल (Sedimentary Rock)
1. पृथ्वी के अन्दर के अति गर्म पिघले पदार्थ के ठंडे होकर कठोर हो जाने से आग्नेय शैलें बनती हैं। 1. पवन, नदियाँ तथा हिमानियों के द्वारा अवसादी शैलों का निर्माण किया जाता है।
2. ये कठोर शैलें होती हैं। इनका उपयोग इमारती काम तथा सड़क बनाने में होता है। 2. अवसाद की परतें अपने भार से या ऊपर से पानी के दाब से कठोर हो जाती
3. ग्रेनाइट तथा बेसाल्ट इसके उदाहरण हैं। 3. कोयला, बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, चिकनी मिट्टी इसके उदाहरण हैं।

(ii) आग्नेय शैल तथा कायान्तरित शैल।
उत्तर:

आग्नेय शैल (Igneous rocks) कायांतरित शैल (Metamorphic rocks)
1. आग्नेय शैलों का निर्माण लावा के ठंडा होने से होता है। 1. कायान्तरित शैलों का निर्माण आग्नेय और तलछटी शैलों से होता है।
2. ये शैलें अधिक भारी तथा कठोर होती हैं। 2. ये शैलें अपेक्षाकृत हल्की और कम कठोर होती हैं।
3. ग्रेनाइट और बेसाल्ट आग्नेय शैलों के उदाहरण हैं। 3. संगमरमर, क्वार्टजाइट और स्लेट कायांतरित शैलों के उदाहरण हैं।

हमारी पृथ्वी के अन्दर Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. पृथ्वी का आंतरिक भाग (Interior of the Earth) : प्याज की तरह पृथ्वी भी एक के ऊपर एक संकेंद्रीय परतों से बनी है। पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को पर्पटी कहते हैं। यह सबसे पतली परत है। यह महाद्वीपीय संहति में 35 कि. मी. और समुद्री सतह में केवल 5 कि. मी. तक है। यह सिलिका और एल्युमिनियम से बनी है। इसे सियाल कहते हैं। महासागर की पर्पटी को सीमा कहते हैं। यह सिलिका और मैग्नीशियम की बनी है। पर्पटी के ठीक नीचे मैटल होता है जो 2900 कि. मी. की गहराई तक फैला है। इसकी सबसे आंतरिक परत क्रोड है। यह मुख्यतः निकिल और लोहे की बनी है इसे निफे कहते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 हमारी पृथ्वी के अन्दर

2. शैल और खनिज (Rocks and Minerals) : पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहते हैं। शैल विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती हैं। मुख्य रूप से शैल तीन प्रकार की होती हैं-आग्नेय शैल, अवसादी शैल और कायांतरित शैल। किन्हीं निश्चित दशाओं में एक प्रकार की शैल चक्रीय तरीके से दूसरे में परिवर्तित हो जाती है। एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की इस प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हम जानते हैं कि द्रवित मैग्मा ठंडा होकर आग्नेय शैल बनता है जो टूटकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित होकर अवसादी शैल का निर्माण करते हैं। ताप एवं दाब के कारण ये अवसादी शैल कायांतरित शैल में बदल जाते हैं। अत्यधिक ताप और दाब के कारण कायांतरित शैल पुनः पिघल कर द्रवित मैग्मा बन जाती है। यह द्रवित मैग्मा पुनः आग्नेय शैल में बदल जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *