HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

HBSE 6th Class Geography ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Textbook Questions and Answers

ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?
What is the true shape of the earth?
उत्तर:
पृथ्वी की वास्तविक आकृति भूगणितीय अल्पांतरी गोल है।

(ii) ग्लोब क्या है?
What is a globe?
उत्तर:
ग्लोब मानव द्वारा निर्मित पृथ्वी का त्रि-आयामी प्रतिरूप है।

(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?
What is the latitude value of Tropic of Cancer?
उत्तर:
231/2° उत्तरी अक्षांश।

(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से हैं?
What are the three heat zones of the earth?
उत्तर:
पृथ्वी के तीन ताप क्षेत्र हैं:

  • ऊष्ण कटिबंध
  • शीतोष्ण कटिबंध
  • शीत कटिबंध।

(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ क्या हैं?
What are the parallels of latitude and meridians of longitude ?
उत्तर:

  • देशांतर रेखाएँ (Longitudes): वे काल्पनिक रेखायें जो ध्रुवों को मिलाती हैं और उत्तर से दक्षिण को खिंची हुई हैं।
  • अक्षांश (Latitude) : वे काल्पनिक रेखायें जो भूमध्य रेखा के उत्तर तथा दक्षिण में ध्रुवों के समांतर खिंची मानी गई हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?
Torrid zone receives maximum amount of heat. Why?
उत्तर:
ऊष्ण कटिबंध वर्ष भर अधिकतम ताप प्राप्त करता है क्योंकि सूर्य की किरणें इस क्षेत्र में सीधी पड़ती हैं। यह क्षेत्र कर्क वृत्त से लेकर मकर वृत्त तक विस्तृत है।

(vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं तो लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं?
It is 5.30 p.m. in India, when it is 12 ‘0 clock in London.,Why?
उत्तर:
भारत ग्रीनविच से 82°.30’.पूर्व में स्थित है। इसलिये भारत का समय ग्रीनविच के समय से 5.30 घंटे आगे रहता है। यही कारण है कि जब लंदन जो ग्रीनविच के समीप 0° देशांतर पर है, में दोपहर के 12 बजेंगे तो भारत में सायं 5.30 का समय होगा।

ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए:
Tick the correct option:
(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है :
(क) 900
(ख) 0°
(ग) 60°
उत्तर:
(ख) 0°.

(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?
(क) ध्रुवों
(ख) विषुवत् वृत्त
(ग) कर्क रेखा
उत्तर:
(क) ध्रुवों के।

(iii) देशांतरों की कुल संख्या है :
(क) 360
(ख) 180
(ग) 90
उत्तर:
(क) 360

(iv) उत्तरी ध्रुव वृत्त स्थित है:
(क) उत्तरी गोलार्ध में
(ख) दक्षिणी गोलार्ध में
(ग) पूर्वी गोलार्ध में
उत्तर:
(क) उत्तरी गोलार्ध में।

(ङ) ग्रिड किसका जाल है:
(क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का
(ग) उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव का
उत्तर:
(क) अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं का।

HBSE 6th Class Social Science ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें:
Fill in the blanks:
(i) मकर रेखा ……………………. पर स्थित है।
उत्तर:
231° दक्षिणी अक्षांश।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ………………….. है।
उत्तर:
821° पूर्व देशांतर।

(iii) 0° याम्योत्तर को ————— के नाम से जाना जाता है।
उत्तर:
प्रधान मध्याह्न रेखा।

(iv) देशांतरों के बीच की दूरी ………………….. की तरफ घटती जाती है।
उत्तर:
ध्रुवों की।

(iv) दक्षिणी ध्रुव वृत्त ————- गोलार्ध में स्थित है।
उत्तर:
दक्षिणी।

आओ कुछ करें:
पृथ्वी के अक्ष, विष्वत् वृत्त. कर्क रेखा एवं मकर रेखा, उत्तरी ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी ध्रुव वृत्त को दर्शाते हुए एक चित्र बनाएँ। • छात्र चार्ट बनाएँ।

HBSE 6th Class Geography ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कर्क वृत्त क्या है?
What is Tropic of Cancer?
उत्तर:
231/2° उत्तरी अक्षांश को कर्क वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 2.
मकर वृत्त क्या है?
What is Tropic of Capricorn?
उत्तर:
231/2° दक्षिणी अक्षांश को मकर वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 3.
पृथ्वी की सही आकृति का ज्ञान किससे मिलता हैं?
Which we get true knowledge of earth form?
उत्तर:
ग्लोब से।

प्रश्न 4.
ग्लोब पर कौन-कौन सी आकृतियाँ सही दिखाई देती हैं?
Which shapes are shown true on globe?
उत्तर:
ग्लोब पर दोनों ध्रुव, अक्षांश तथा देशांतर रेखायें, महासागर और महाद्वीप दिखाये जाते हैं।

प्रश्न 5.
पृथ्वी अपनी घूर्णन गति किस पर करती है?
On which the earth rotates?
उत्तर:
पृथ्वी अपनी घूर्णन गति अपने अक्ष पर करती है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

प्रश्न 6.
पृथ्वी के दो बिंदु क्या हैं?
What are the two points of earth?
उत्तर:
पृथ्वी के दो बिंदु उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव हैं।

प्रश्न 7.
भूमध्य रेखा किसे कहते हैं?
Define equator.
उत्तर:
वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के मध्य पूर्व-पश्चिम खींची गई है। यह पृथ्वी को दो भागों में विभाजित करती है।

प्रश्न 8.
भारत की मानक समय रेखा क्या है?
What is the Standard Meridian of India?
उत्तर:
भारत की मानक समय रेखा 829° पूर्व देशांतर है।

प्रश्न 9.
स्थानीय समय किसे कहते हैं?
What is local time?
उत्तर:
किसी स्थान पर जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है तो इस समय को उस स्थान का स्थानीय समय कहते हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्लोब के कोई दो लाभ बताओ।
Mention two advantages of globe.
उत्तर:
ग्लोब के लाभ :

  • ग्लोब पर महाद्वीप, महासागर आदि एक दृष्टि में देखे जा सकते हैं।
  • ग्लोब को उसी प्रकार घुमाया जा सकता है जिस प्रकार पृथ्वी घूमती है।

प्रश्न 2.
ग्लोब की क्या कमियाँ हैं?
What are the disadvantages of globe?
उत्तर:

  • ग्लोब का उपयोग अधिक विवरण दिखाने के लिये नहीं किया जा सकता।
  • ग्लोब का प्रयोग पृथ्वी के किसी भाग विशेष अथवा क्षेत्र या देश, जिला आदि के लिये नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
Answer the following questions in brief:
(i) पृथ्वी के धरातल पर कौन से दो आधारभूत संदर्भ बिंदु हैं? उनके नाम लिखिए।
Which are the two basic points of reference on the earth’s surface ? Name them.
उत्तर:
दो आधार बिंदु उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव हैं।

(ii) हम पृथ्वी पर सबसे बड़ा वृत्त कैसे बना सकते हैं?
How can we draw the greatest circle on the earth?
उत्तर:
यदि हम ग्लोब पर मध्य में पश्चिम से पूर्व को रेखा खींचे तो वह सबसे बड़ा वृत्त बनाएगी। यह भूमध्य रेखा कहलाएगी।

प्रश्न 4.
स्थानीय समय तथा मानक समय में क्या अंतर हैं?
What is the difference between the local time and the standard time?
उत्तर:
स्थानीय समय (Local Time): किसी स्थान पर जब सूर्य आकाश में सबसे अधिक ऊँचाई पर अर्थात् ठीक सिर के ऊपर होता है उस समय दिन के 12 बजे का समय होता है। इसी समय को उस स्थान का स्थानीय समय कहा जाता है। इस देशांतर पर स्थित सभी स्थानों का समय दोपहर के 12 बजे ही होगा।

मानक समय (Standard Time) : विभिन्न देशांतर रेखाओं पर स्थानीय समय भिन्न-भिन्न होता है। इससे यातायात तथा संचार साधनों के परिचालन समय में कठिनाई आ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिये रूस तथा भारत जैसे देशों ने अपना एक स्थानीय समय माना है जो देश की मानक मध्याह्न रेखा से माना जाता है। जैसे भारत की मानक मध्याह्न रेखा 827° पू. देशांतर रेखा है। इस रेखा के समय को सारे भारत का मानक समय माना जाता है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

प्रश्न 5.
तीन ताप कटिबंधों के नाम उनकी सीमाओं के साथ बताइये।
Name the three heat zones along with their exact boundaries.
उत्तर:
तीन ताप कटिबंध निम्न प्रकार हैं:
1. ऊष्ण कटिबंध (Torrid Zones) : यह क्षेत्र अधिकतम ऊष्मा ग्रहण करता है इसलिये इसे ऊष्ण कटिबंध कहते हैं। यह कर्क वृत्त (231/2°) उत्तर तथा मकर वृत्त (231/2°) दक्षिण के मध्य स्थित है।

2. शीतोष्ण कटिबंध (Temperate Zones) : यह क्षेत्र कर्क वृत्त (231/2°) उत्तरी तथा आर्कटिक वृत्त (661/2°) उत्तरी के मध्य उत्तरी गोलार्द्ध में तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर वृत्त (231/2°) तथा अंटार्कटिक वृत्त (661/2°) दक्षिणी के मध्य स्थित है। यहाँ मध्यम स्तर पर तापमान होता है। इसलिये इसे शीतोष्ण कटिबंध कहा जाता है। इस क्षेत्र में सूर्य की किरणें लंबवत् नहीं चमकतीं।

3. शीत कटिबंध (Frigid Zones) : वे क्षेत्र जो उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त से उत्तरी ध्रुव के मध्य तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त से दक्षिणी ध्रुव के मध्य में फैले हैं। यहाँ बहुत अधिक ठंड होती है। यहाँ सूर्य की किरणें तिरछी ही पड़ती हैं। बहुत अधिक शीत होने के कारण ही इन क्षेत्रों को शीत कटिबंध कहते हैं।

प्रश्न 6.
ग्लोब पर अक्षांश तथा देशांतर रेखायें क्यों खींची जाती हैं?
Why are the longitudes and latitudes drawn on the globe?
उत्तर:
पृथ्वी के गोलाकार होने के कारण किसी स्थान की स्थिति का ठीक ज्ञान नहीं कर सकते। किसी स्थान की स्थिति का ठीक ज्ञान करने के लिये अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं को बनाया जाता है। उस स्थान की सही स्थिति वही हो सकती है, जहाँ अक्षांश तथा देशांतर रेखायें मिलती हैं तथा एक दूसरे को काटती हैं। उदाहरण के लिये काहिरा की स्थिति 30° उत्तरी अक्षांश तथा 30° पूर्वी देशांतर के मिलन बिंदु पर है।

ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Class 6 HBSE Notes in Hindi

  • ग्लोब (Globe): मानव-निर्मित पृथ्वी का प्रतिरूप।
  • अक्ष (Axis) : पृथ्वी के मध्य खिंची काल्पनिक रेखा को अक्ष कहते हैं। यह दोनों ध्रुवों को मिलाती है।
  • भूमध्य रेखा (Equator): पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटने वाली काल्पनिक रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं। यह 0° अक्षांश रेखा भी कहलाती है।
  • देशांतर रेखायें (Longitudes) : पृथ्वी पर उत्तर से दक्षिण खींची हुई काल्पनिक रेखायें जो ध्रुवों को मिलाती हैं. देशांतर रेखायें
  • अक्षांश रेखायें (Latitudes) : भूमध्य रेखा के उत्तर तथा दक्षिण खींची हुई काल्पनिक रेखायें जो कोणीय दूरी पर खींची हुई मानी गई हैं, अक्षांश रेखायें हैं।
  • मानक समय (Standard Time) : मानक मध्याह्न रेखा के समय को मानक समय कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *