Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.1 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Exercise 9.1
प्रश्न 1.
गणित के एक टेस्ट में 40 विद्यार्थियों द्वारा निम्नलिखित अंक प्राप्त किए गए। इन अंकों को मिलान चिह्नों का प्रयोग करके, एक सारणी के रूप में व्यवस्थित कीजिए :
8 1 3 7 6 5 5 4 4 2
4 9 5 3 7 1 6 5 2 7
7 3 8 4 2 8 9 5 8 6
7 4 5 6 9 6 4 4 6 6
(a) ज्ञात कीजिए कि कितने विद्यार्थियों ने 7 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
(b) कितने विद्यार्थियों ने 4 से कम अंक प्राप्त किए ?
हल :
अभीष्ट सारणी :
(a) सारणी से स्पष्ट है कि 7 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए गए विद्यार्थियों की संख्या
= 5 + 4 + 3 = 12
(b) सारणी से स्पष्ट है कि 4 से कम अंक प्राप्त किए गए विद्यार्थियों की संख्या = 2 + 3 + 3
= 8. उत्तर
प्रश्न 2.
कक्षा VI के 30 विद्यार्थियों की मिठाइयों की पसंद निम्नलिखित है :
लड्डू, बरफी, लड्डू, जलेबी, लड्डू, रसगुल्ला
जलेबी, लड्डू, बरफी, रसगुल्ला, लड्डू, जलेबी, लड्डू
जलेबी, रसगुल्ला, लड्डू, रसगुल्ला, जलेबी, लड्डू
रसगुल्ला, लड्डू, लड्डू बरफी, रसगुल्ला, रसगुल्ला
जलेबी, रसगुल्ला, लड्डू, रसगुल्ला, जलेबी, लड्डू।
(a) मिठाइयों के इन नामों को मिलान चिह्नों का प्रयोग करते हुए एक सारणी में व्यवस्थित कीजिए।
(b) कौन-सी मिठाई विद्यार्थियों द्वारा अधिक पसन्द की गई?
हल :
(a) अभीष्ट सारणी :
(b) लड्डू सबसे ज्यादा विद्यार्थियों द्वारा पसन्द किया गया। उत्तर
प्रश्न 3.
केथरिन ने एक पासा (dice) लिया और उसको 40 बार उछालने पर प्राप्त संख्या को लिख लिया। उसने इस कार्य को 40 बार किया और प्रत्येक बार प्राप्त संख्याओं को निम्न प्रकार लिखा :
1 3 5 6 6 3 5 4 1 6
2 5 3 4 6 1 5 5 6 1
1 2 2 3 5 2 4 5 5 6
5 1 6 2 3 5 2 4 1 5
एक सारणी बनाइए और आँकड़ों को मिलान चिह्नों का प्रयोग करके लिखिए। अब ज्ञात कीजिए:
(a) न्यूनतम बार आने वाली संख्या।
(b) अधिकतम बार आने वाली संख्या।
(c) समान बार आने वाली संख्याएँ।
हल :
अभीष्ट सारणी :
(a) सारणी से स्पष्ट है कि 4 न्यूनतम बार आया है।
(b) सारणी से स्पष्ट है कि 5 अधिकतम बार आया है।
(c) सारणी से स्पष्ट है कि 1 और 6 समान बार आये हैं।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित चित्रालेख पाँच गाँवों में ट्रैक्टरों की संख्या दर्शाता है:
चित्रालेख को देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) किस गाँव में ट्रैक्टरों की संख्या न्यूनतम है ?
(ii) किस गाँव में ट्रैक्टरों की संख्या अधिकतम है ?
(iii) गाँव C में गाँव B से कितने ट्रैक्टर अधिक हैं ?
(iv) पाँचों गाँवों में कुल मिलाकर कितने ट्रैक्टर हैं ?
हल :
दिए गए चित्रालेख को देखने पर,
(i) गाँव D में सबसे कम ट्रैक्टर हैं।
(ii) गाँव C में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर हैं।
(iii) गाँव C में गाँव B से 3 ट्रैक्टर ज्यादा हैं।
(iv) पाँचों गाँवों में ट्रैक्टरों की कुल संख्या
= 6 +5+ 8 + 3 + 6
= 28. उत्तर
प्रश्न 5.
एक सह-शिक्षा माध्यमिक विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में लड़कियों की संख्या अग्र चित्रालेख द्वारा प्रदर्शित है :
इस चित्रालेख को देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(a) किस कक्षा में लड़कियों की संख्या न्यूनतम है ?
(b) क्या कक्षा VI में लड़कियों की संख्या कक्षा V की लड़कियों की संख्या से कम है ?
(c) कक्षा VII में कितनी लड़कियाँ हैं ?
हल :
चित्रालेख को देखने पर स्पष्ट है :
(a) कक्षा VIII में लड़कियों की संख्या सबसे कम है।
(b) नहीं।
(c) कक्षा VII में लड़कियों की संख्या 3 × 4 = 12 है।
प्रश्न 6.
किसी सप्ताह के विभिन्न दिनों में बिजली के बल्बों की बिक्री नीचे दर्शाई गई है :
चित्रालेख को देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) शुक्रवार को कितने बल्ब बेचे गए ?
(b) किस दिन बेचे गए बल्बों की संख्या अधिकतम थी?
(c) किन दिनों में बेचे गए बल्बों की संख्या समान थी?
(d) किस दिन बेचे गए बल्बों की संख्या न्यूनतम थी?
(e) यदि एक बड़े डिब्बे में 9 बल्ब आ सकते हैं, तो इस सप्ताह कितने डिब्बों की आवश्यकता पड़ी?
हल :
चित्रालेख को देखने पर, स्पष्ट रूप से :
(a) शुक्रवार को बेचे गए बल्बों की संख्या = 7 × 2 = 14.
(b) रविवार को बेचे गए बल्बों की संख्या अधिकतम थी।
(c) बुधवार और शनिवार को बेचे एग बल्बों की संख्या समान थी।
(d) बुधवार और शनिवार को बेचे गए बल्बों की संख्या न्यूनतम थी।
(e) पूरे सप्ताह में बेचे गए बल्बों की कुल संख्या
= (6 + 8 + 4 + 5 + 7 + 4 + 9) × 2
= 43 × 2
= 86
चूँकि एक डिब्बे में बल्ब आ सकते है = 9
तब डिब्बे चाहिए = 86 ÷ 9 = 9.55
अर्थात् इस सप्ताह 10 डिब्बो की आवश्यकता पड़ी। उत्तर
प्रश्न 7.
एक विशेष मौसम में, एक गाँव में 6 फल विक्रेताओं द्वारा बेची गई फलों की टोकरियों की संख्या निम्न चित्रालेख द्वारा प्रदर्शित है।
इस चित्रालेख को देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) किस फल विक्रेता ने अधिकतम फलों की टोकरियाँ बेचीं ?
(b) अनवर ने फलों की कितनी टोकरियाँ बेचीं ?
(c) वे विक्रेता जिन्होंने 600 या उससे अधिक टोकरियाँ बेचीं, अगले मौसम में गोदाम खरीदने की योजना बना रहे हैं। क्या आप इनके नाम बता सकते हैं?
हल :
चित्रालेख को देखने पर स्पष्ट है :
(a) मार्टिन फल विक्रेता ने अधिकतम फलों की टोकरियाँ बेचीं।
(b) अनवर ने 7 × 100 = 700 फलों की टोकरियाँ बेचीं।
(c) अनवर, मार्टिन, रंजीत सिंह ने 600 या उससे अधिक टोकरियाँ बेची और ये तीनों अगले मौसम में गोदाम खरीदने की योजना बना रहे हैं।