Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Exercise 7.1
प्रश्न 1.
छायांकित भाग को निरूपित करने वाली भिन्न लिखिए
हल :
प्रश्न 2.
दी हुई भिन्न के अनुसार, भागों को छायांकित कीजिए:
हल :
प्रश्न 3.
निम्न में, यदि कोई गलती है, तो पहचानिए :
हल :
दी गई आकृतियों में छायांकित भाग दी गई भिन्नों को नहीं दर्शाते हैं। क्योंकि आकृतियाँ समान रूप से विभाजित नहीं है।
अतः सभी गलत हैं।
प्रश्न 4.
8 घण्टे एक दिन की कौन-सी भिन्न है ?
हल :
∵ 1 दिन में 24 घण्टे होते हैं
∴ अभीष्ट भिन्न = \(\frac{8}{24}=\frac{8 \div 8}{24 \div 8}=\frac{1}{3}\) उत्तर
प्रश्न 5.
40 मिनट एक घण्टे की कौन-सी भिन्न है ?
हल :
∵ 1 घण्टे में 60 मिनट होते हैं
∴ अभीष्ट भिन्न = \(\frac{40}{60}=\frac{40 \div 20}{60 \div 20}=\frac{2}{3}\)
प्रश्न 6.
आर्या, अभिमन्यु और विवेक एक साथ बाँटकर खाना खाते हैं। आर्या दो सैंडविच लेकर आता है-एक सब्जी वाला तथा दूसरा जैम (Jam) वाला। अन्य दो लड़के अपना खाना लाना भूल गए। आयां अपने सैंडविचों को उन दोनों के साथ बाँटकर खाने को तैयार हो जाता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक सैंडविच में से बराबर भाग मिले।
(a) आर्या अपनी सैंडविचों को किस प्रकार बाँटे कि प्रत्येक को बराबर भाग मिले ?
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का कौन-सा भाग मिलेगा?
हल :
(a) आर्या, अभिमन्यु और विवेक में बराबर बाँटने के लिए हम प्रत्येक सैंडविच को 3 समान हिस्सों में बाँटते हैं। इस प्रकार प्राप्त दो भागों को उनको दे देंगे।
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का \(\frac {1}{3}\) भाग प्राप्त होगा। उत्तर
प्रश्न 7.
कंचन इसों (dresses) को रंगती है। उसे 30 ड्रेस रंगनी थी। उसने अब तक 20 ड्रेस रंग ली हैं। उसने ड्रेसों की कितनी भिन्न रंग ली हैं।
हल :
कंचन के पास ड्रेसों की संख्या = 30
कंचन के द्वारा रंगी गयी ड्रेसें = 20
अतः रंगी गयी ड्रेसों की अभीष्ट भिन्न
= \(\frac{20}{30}=\frac{20 \div 10}{30 \div 10}=\frac{2}{3}\) उत्तर
प्रश्न 8.
2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए। अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन-सी भिन्न हैं ?
हल :
2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ निम्न हैं :
2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 कुल संख्याएँ 11 हैं,
जिनमें अभाज्य संख्याएँ 2, 3, 5, 7, 11 हैं, जो कि 5
∴ अभीष्ट भिन्न = \(\frac {5}{11}\) उत्तर
प्रश्न 9.
102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए। अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन-सी भिन्न है ?
हल :
102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ हैं :
102, 103, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 110, 111, 112, 113, जो कि संख्या में 12 हैं।
इनमें से अभाज्य संख्याएँ 103, 107, 109, 113 हैं जो कि संख्या में 4 हैं।
∴ अभीष्ट भिन्न = \(\frac {4}{12}\)
= \(\frac{4 \div 4}{12 \div 4}=\frac{1}{3}\) उत्तर
प्रश्न 10.
इन वृत्तों की कौन-सी भिन्नों में x है ?
हल :
कुल वृत्तों की संख्या = 8
x चिन्ह वाले वृत्तों की संख्या = 4
∴ x चिन्ह वाले वृत्तों की अभीष्ट भिन्न = \(\frac {4}{8}\)
= \(\frac{4 \div 4}{8 \div 4}=\frac{1}{2}\) उत्तर
प्रश्न 11.
क्रिस्तिन अपने जन्मदिन पर एक सीडी प्लेयर (CD Player) प्राप्त करती है। वह तब से सीडी इकट्ठी करना प्रारम्भ कर देती है। वह 3 सीडी खरीदती है और 5 सीडी उपहार के रूप में प्राप्त करती है। उसके द्वारा खरीदी गई सीडी की संख्या, कुल सीडी की संख्या की कौन-सी भिन्न है ?
हल :
क्रिस्तिन के द्वारा खरीदी गई सीडी की संख्या = 3
उपहार के रूप में प्राप्त सीडी की संख्या = 5
कुल सी.डी. की संख्या = 3 + 5 = 8
∴ उसके द्वारा खरीदी गई सीडी की संख्या की अभीष्ट भिन्न = \(\frac {3}{8}\) उत्तर