HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Exercise 5.4

प्रश्न 1.
निम्न की क्या माप हैं :
(i) एक समकोण ?
(ii) एक ऋजुकोण ?
हल :
(i) 1 समकोण = 90°.
(ii) 1 ऋजुकोण = 2 समकोण
= 2 × 90° = 180°.

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 2.
बताइए सत्य (T) या असत्य (F):
(a) एक न्यूनकोण का माप < 90° है।
(b) एक अधिक कोण का माप < 90° है।
(c) एक प्रतिवीं कोण का माप > 180° है।
(d) एक सम्पूर्ण घूर्णन का माप = 360° है।
(e) यदि m∠A = 53° और m∠B = 35° है, तो m∠A > m∠B है।
हल :
(a) सत्य,
(b) असत्य,
(c) सत्य,
(d) सत्य,
(e) सत्य।

प्रश्न 3.
निम्न का माप लिखिए:
(a) कुछ न्यून कोण
(b) कुछ अधिक कोण (प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।).
हल :
(a) न्यून कोण 90° से कम होते हैं, अत: दो न्यून कोण 70° और 30° हो सकते हैं।
(b) अधिक कोण की माप 90° से अधिक तथा 180° से कम होती है, अत: दो अधिक कोण 140° और 125° हो सकते हैं।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 4.
निम्न कोणों को चाँदे से मापिए और उनके माप लिखिए :
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 1
हल :
दिये गये कोणों को चाँद से मापने पर कोणों के माप निम्न है:
(a) 45°,
(b) 125°,
(c) 90°,
(d) 40°, 125°, 95°.

प्रश्न 5.
किस कोण का माप बड़ा है?
पहले आकलन (estimate) कीजिए और फिर मापिए।
कोण का माप =
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 2
कोण B का माप =
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 3
हल :
आकलन से पता चलता है कि
∠B > ∠A
दिये गये कोणों को मापने पर,
कोण A की माप = 40°
कोण B की माप = 65°
∴ ∠B > ∠A.

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 6.
निम्न दो कोणों में से किस कोण का माप बड़ा है? पहले आकलन कीजिए और फिर मापन द्वारा पष्टि कीजिए।
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 4
हल :
दिये गये कोणों का आकलन करने से पता चलता है कि
∠B > ∠A
कोणों को मापने पर,
कोण A = 45°
कोण B = 60°
∴ ∠B > ∠A

प्रश्न 7.
न्यून कोण, अधिक कोण, समकोण या ऋजुकोण से रिक्त स्थानों को भरिए:
(a) वह कोण, जिसका माप एक समकोण के माप से कम है, ………… होता है।
(b) वह कोण, जिसका माप एक समकोण के माप से अधिक हो, …………. होता है।
(c) वह कोण जिसके माप दो समकोणों के योग के बराबर है ………….. होता है।
(d) यदि दो कोणों के मापों का योग समकोण के माप के बराबर है, तो प्रत्येक कोण ………… होता है।
(e) यदि दो कोणों के मापों का योग एक ऋजुकोण के माप के बराबर है और इनमें से एक कोण न्यून कोण है, तो दूसरा कोण …………. होना चाहिए।
हल :
(a) न्यून कोण,
(b) अधिक कोण,
(c) ऋजु कोण,
(d) न्यून कोण,
(e) अधिक कोण।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 8.
नीचे दी आकृति में दिए प्रत्येक कोण का माप ज्ञात कीजिए (पहले देखकर आकलन कीजिए और फिर चाँदे से मापिए):
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 5
हल :
दी गई आकृति में प्रत्येक कोण का बिना मापे आकलन करने पर.
(a) 45
(b) 68°
(c) 128°
(d) 135°
चाँद से मापने पर कोणों की माप है:
(a) 40°
(b) 65°
(c) 130°
(d) 135°

प्रश्न 9.
नीचे दी गई प्रत्येक आकृति में घड़ी की सुइयों के बीच के कोण का माप ज्ञात कीजिए:
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 6
हल :
दी गई प्रत्येक आकृति में घड़ी की सुइयों के बीच कोणों का माप:
प्रात: 9:00 बजे = 90°
दोपहर 1:00 बजे = 30°
सायं 6:00 बजे = 180°

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

प्रश्न 10.
खोज कीजिए:
दी हुई आकृति में चाँदा 30° दशा रहा है। इसी आकृति को एक आवर्धन शीशे (magnifying glass) द्वारा देखिए। क्या यह कोण बड़ा हो जाता है? क्या कोण का माप बड़ा हो जाता है?
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 7
हल :
दी गई आकृति को आवर्धन शीशे से देखने पर कोण बड़ा नहीं होता है और कोण की माप भी नहीं बढ़ती है।

प्रश्न 11.
मापिए और प्रत्येक कोण को वर्गीकृत कीजिए:
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 - 8
हल :

कोण माप प्रकार
∠AOB 40 ° न्यूनकोण
∠AOC 120 ° अधिककोण
∠BOC 80 ° न्यूनकोण
∠DOC 100 ° अधिककोण
∠DOA 140 ° अधिककोण
∠DOB 180 ° ऋजुकोण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *