Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति Ex 13.2 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 13 सममिति Exercise 13.2
प्रश्न 1.
नीचे दी गई आकृतियों में प्रत्येक की सममित रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
हल :
दी गई प्रत्येक आकृति बिन्दुकित रेखा के प्रति सममित है। ये बिन्दुकित रेखाएँ सममित रेखाएँ हैं :
प्रश्न 2.
नीचे दी गई प्रत्येक आकृति में त्रिभुज को एक वर्गांकित पेपर पर बनाइए। प्रत्येक में सममित रेखा (रेखाओं) को, यदि है, तो उन्हें खींचिए और त्रिभुज के प्रकार को पहचानिए। (आप उनमें से कुछ आकृतियों का अनुरेख (trace) करना पसंद कर सकते हैं। पहले पेपर को मोड़ने वाली विधि द्वारा प्रयास करें)
हल :
(a), (b) और (d) समद्विबाहु त्रिभुज हैं। (c) समकोण समद्विबाहु त्रिभुज है। इनकी सममित रेखाएँ, बिन्दुकित रेखाओं द्वारा दर्शाई गई हैं।
प्रश्न 3.
निम्न तालिका को पूरा कीजिए।
हल :
तालिका को पूरी करने पर :
प्रश्न 4.
क्या आप एक ऐसा त्रिभुज बना सकते हो, जिसमें :
(a) केवल एक ही सममित रेखा हो ?
(b) केवल दो ही सममित रेखाएँ हों ?
(c) केवल तीन ही सममित रेखाएँ हों ?
(d) कोई सममित रेखा न हो ?
प्रत्येक में आकृति की रूपरेखा (खाका) बनाइए।
हल :
(a) हाँ, यह एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसकी आकृति इस प्रकार है :
(b) नहीं।
(c) हाँ, यह एक समबाहु त्रिभुज है।
इसकी आकृति इस प्रकार है :
(d) हाँ, यह विषमबाहु त्रिभुज है।
इसकी आकृति इस प्रकार है :
प्रश्न 5.
एक वर्गांकित पेपर पर निम्न की रूपरेखा बनाइए:
(a) एक त्रिभुज जिसमें क्षैतिज सममित रेखा तो हो, परंतु ऊर्ध्वाधर सममित रेखा न हो।
(b) एक चतुर्भुज जिसमें क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही सममित की रेखाएँ हों।
(c) एक चतुर्भुज जिसमें क्षैतिज सममित रेखा तो हो, परंतु ऊर्ध्वाधर सममित रेखा न हो।
(d) एक षट्भुज जिसमें केवल दो ही सममित रेखाएँ
(e) एक षट्भुज जिसमें 6 सममित रेखाएँ हों।
हल :
एक वर्गांकित पेपर लेते हैं। उस पर दिए गए प्रश्नों के अनुसार आकृति बनाकर, सममित रेखाएँ निम्न प्रकार प्राप्त होती हैं
प्रश्न 6.
प्रत्येक आकृति का अनुरेखण (ट्रेस) कीजिए और सममित रेखाओं को खींचिए।
हल :
दी गई आकृतियों की सममित रेखाएँ, बिन्दुकित रेखाओं द्वारा दर्शाई गई हैं :
प्रश्न 7.
अंग्रेजी वर्णमाला के A से Z तक के सभी अक्षरों पर विचार कीजिए। इनमें से उन अक्षरों की सूची बनाइए जिनमें:
(a) ऊर्ध्वाधर सममित रेखाएँ हों (जैसा कि A)
(b) क्षैतिज सममित रेखाएँ (जैसा कि B)
(c) सममित रेखाएँ न हों (जैसा कि Q)
हल :
अंग्रेजी वर्णमाला के A से Z तक के सभी अक्षरों से:
(a) ऊर्ध्वाधर सममित रेखाओं वाले (जैसा कि A)
A, H, I, M, O, T, U, V, W, X और Y.
(b) क्षैतिज सममित रेखाओं वाले (जैसा कि B)
B, C, D, E, H, I, K, O और X
(c) बिना सममित रेखाओं वाले (जैसा कि Q)
G, J, L, N, P, Q, R, S और Z.
प्रश्न 8.
यहाँ पर कुछ मुड़ी हुई शीट की आकृतियाँ दी गई हैं, जिनकी तह पर आकृतियाँ बनाई गई हैं। प्रत्येक में पूर्ण आकृति की रूपरेखा खींचिए जो डिजाइन के काटने के बाद दिखाई देगी।
हल :
प्रत्येक में पूर्ण आकृति की रूपरेखा जो डिजाइन के काटने के बाद दिखाई देगी, इस प्रकार है :